


उच्चतम न्यायालय ने जम्मू कश्मीर में जारी प्रतिबंधों से जुड़े मामलों की सुनवाई पांच नवंबर तक के लिए गुरुवार को स्थगित कर दी। इस दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार भी लगाई। न्यायमूर्ति एनवी रमन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि वह कितने दिनों के लिए राज्य में प्रतिबंध चाहती है?
दाल मिल संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। विवाद होने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गए 112 में तैनात सिपाही के साथ गाली-गलौच कर झुमाझटकी किए जाने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना बैच नंबर आर 43 ईश्वर सिंह राजपूत 45 वर्ष पिता लालसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी थाना पुरानीबस्ती में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 23 अक्टूबर को 112 पुरानीबस्ती टाईगर 01 में ड्युटि पर तैनात था इसी दौरान शीतला चौक भाठागांव के पास कि डायल 112 सी-4 से इंवेट मिलने पर वाहन क्रमांक सीजी 03-7011 में चालक खिलेश गोस्वामी के साथ कालर सुखराम सोनकर के घर के पास शीतला चौक भाठागांव के पास महेश सोनकर 32 वर्ष पिता सुखराम सोनकर के द्वारा अपने घर के पास विवाद करने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर समझाईश देने के दौरान महेश सोनकर ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर कालर पकड़कर झुमाझटकी करने लगा जिसके चलते वर्दी का बटन टुट गया एवं बाये कंधे का बेच (छ.ग.पु.) खिच लिया। घटना को देखकर चालक खिलेश गोस्वामी बीच बचाव किया तो उससे भी गाली-गलौच किया। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व सिपाही के साथ झुमा-झटकी करने के जुर्म में धारा 186,353,294,506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है।
केंद्र सरकार की योजना के तहत किसानों के खाते में आई राशि
दिवाली के पहले किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त पहुंच गई है। जैसे ही किसानों को इसकी जानकारी हुई, राशि निकालने जिला सहकारी बैंक पहुंच गए। मंगलवार को बैंक में किसानों की भीड़ उमड़ी थी। हजारों किसान खाते से राशि निकालने पहुंचे थे। वहीं जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी डीएल नायक ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को पहली किस्त की राशि जारी कर दी गई है। दीपावली के पूर्व पहली किस्त की राशि आने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक किसान परिवार जो कि एक फरवरी 2019 की स्थिति में इस योजना के तहत निर्धारित अपवर्जन की श्रेणी में नहीं आते हैं, उनको प्रति वर्ष 6000 रुपए तीन समान किस्तों में दिए जाने का प्रावधन है। पूर्व में योजना में केवल ऐसे लघु एवं सीमांत किसान परिवारों को ही सम्मिलित किया गया था, जिनकी कुल धारित भूमि 5 एकड़ या 5 एकड़ से कम है, परंतु भारत सरकार कृषि मंत्रालय के निर्देशानुसार कुल धारित रकबा की बाध्यता को समाप्त करते हुए अपवर्जन श्रेणी में नहीं आने वाले सभी किसान परिवारों को इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार में शामिल किया गया है। अभी तक जिले में करीब एक लाख 12 हजार किसानों की प्रविष्टि पूर्ण कर ली गई है। वर्तमान में प्रविष्टि का कार्य जारी है। इसकी संख्या और बढ़ेगी। जिन किसानों ने योजना प्रारंभ होने के पूर्व ही आवेदन किए थे, उन्हें इनका लाभ इस महीने मिल रहा है। योजना के पहले किस्त की राशि उनके खातों में 2 हजार रुपए जमा हो गई है। तीन चरणों में मिलेगी किसानों को राशि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना बनाई है। केंद्र सरकार ने किसानों को थोड़ी राहत देने के लिए यह योजना के साथ आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। योजना के अंदर योग्य किसानों को सालना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने घोषणा की है। इस योजना के राशि तहत & चरण में किसानों के खातों में सीधे 2 हजार रुपए जमा होगी। पलही किश्त की राशि केंद्र सरकार ने जमा करा दी है। चार हजार से अधिक किसानों ने निकाली राशि जिला सहकारी बैंक की सहायक लेखापाल प्रतीमा चंद्राकर ने बताया कि किसान सम्मान निधि की राशि का वितरण शरू हो गया है। अभी तक 4 चार हजार से अधिक किसानों ने राशि निकाल ली है। इसमें ऐसे किसान भी है जिनके दो किस्त भी जारी हो गई है। वर्तमान में राशि निकालने के लिए बैंक में सुबह से ही किसानों की भीड़ रहती है। कई किसानों के दस्तावेजों में गलती किसान सम्मान निधि योजना का कई किसानों को लाभ मिल रहा है तो कई किसान इसका इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि प्रविष्टि के दौरान हजारों किसानों के दस्तावेज में 0 की जगह में ओ िलख दिया गया है। इसके चलते हजारों किसान राशि का इंतजार कर रहे हैं। किसान बार-बार बैंक आकर इसकी जानकारी ले रहे हैं।
लंबे समय से तुमगांव में जिस्मफरोशी के कारोबार पर पुलिस लगाम लगाने में असफल रही है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने यहां दबिश देकर एक महिला दलाल सहित आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार दोपहर 40 वर्षीया महिला दलाल ननकी बाई उर्फ भूरी बाई के यहां छापा मारा जहां से कोलकाता बिलासपुर तिल्दा क्षेत्र की 7 महिलाएं पकड़ी गई। इन पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी महिला दलाल को कई बार पुलिस ने गिरफ्त में लिया है इससे पहले पास्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है बावजूद जिस्मफरोशी का यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के अनुसार यहां लंबे समय से जिस्मफरोशी के कारोबार की खबर मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
फेसबुक पर एक युवक ने बैंक की महिला अधिकारी से दोस्ती कर झारखंड के एक युवक ने अठारह लाख चालीस हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामला पंजीबद्ध कर उसे झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार कर कोरबा ले आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नीजि बैंक में काम करने वाली एक महिला मैनेजर की दोस्ती फेसबुक में एक युवक से हुई। धीरे धीरे दोनो फेसबुक मैसेंजर में बात करने लगे। समय के साथ साथ उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। इस बीच युवक ने उसे जमीन में पैसे इन्वेस्ट करने का झांसा दिया । महिला तुरंत तैयार हो गई। अगस्त 2018 से फरबरी 2019 के बीच महिला ने उसके बैंक खाते में अठारह लाख चालीस हजार रुपये भेज दिए। फिर युवक ने अचानक मोबाइल बंद कर लिया। महिला को तब जाकर ठगी का अहसास हुआ। उसने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली की सी एस ई बी पुलिस चौकी में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 419,420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। पुलिस की टीम आरोपी को पकडऩे झारखंड रवाना हुई। पुलिस बुधवार को आरोपी नसीम अंसारी पिता समीरुद्दीन अंसारी को झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार कर कोरबा ले आ
बैंगन की देशी किस्म के विकास और संरक्षण के लिए प्रदेश के किसान को डेढ़ लाख रूपये का पुरस्कार
रायपुर। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने दिन के समय में शहर में प्रवेश करने वाली भारी वाहनों के खिलाफ आज मुहिम चलाकर 20 वाहनों को रोककर पुलिस के द्वारा उनका चालान कटवाने की कार्रवाई कराई। क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने समर्थकों और पुलिस के साथ मिलकर रायपुरा क्षेत्र में मुहिम चलाई। इस मुहिम के दौरान भारी वाहने कैप्सूल, मिक्सर वाहन, हाइवा, डम्पर, 20 चक्का गाड़ी आदि को रोककर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कराई और समझाईश देकर उन्हें छोड़ा गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में रायपुर पश्चिम विधानसभा के रायपुरा क्षेत्र में लगभग 2 दर्जन से अधिक मौतें भारी वाहनों के कारण हुईं। इससे रायपुरा की जनता में भारी आक्रोश है।
.jpg)
नई दिल्ली | भारत संचार नगर निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (MTNL) को लेकर चल रही आशंकाओं को साफ करते हुए सरकार ने दोनों कंपनियों के मर्जर का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए वीआरएस स्कीम की भी घोषणा कर दी गई है।
कैबिनेट बैठक के बाद दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार ना तो BSNL और MTNL को बंद करने जा रही है और ना ही विनिवेश किया जाएगा।घाटे में चल रही पटरी पर लाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड जारी किए जाएंगे। 38,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का मौद्रीकरण किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लाई जाएगी।
रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'BSNL और MTNL को लेकर सरकार की सोच साफ है कि यह भारत का नीतिगत रूप से महत्वपूर्ण संपत्ति है। नेपाल में भूंकप और कश्मीर बाढ़ आती है तो सबसे अधिक सहयोगात्मक रवैया BSNL का होता है। हमारी आर्मी और बैंकों का नेटवर्क भी BSNL के जिम्मे है। BSNL और MTNL को ना तो सरकार बेच रही है और ना ही हिस्सा घटा रही है। हम इसमें व्यावसायिकता लाने जा रहे हैं।' रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कंपनी को 4जी स्पेक्ट्रम दिया जाएगा। अगले चार साल में 38 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का मौद्रीकरण करने का भी फैसला किया गया है।
वीआरएस की घोषणा
केंद्रीय मंत्री ने कहा,हम लुभावना वीआरएस पैकेज लेकर आ रहे हैं। कर्मचारी संगठनों ने भी इसकी सराहना की है। अगर किसी कर्मचारी की उम्र 53 साल है तो 60 साल तक उसे 125 पर्सेंट वेतन मिलेगा। वीआरएस का मतलब है स्वेच्छा से नाकि बलपूर्वक। अन्य टेलिकॉम कंपनियां का खर्चा मानव संसाधन पर केवल 5 पर्सेंट है, लेकिन इन दोनों कंपनियों का 70 पर्सेंट है।
मर्जर तक सब्सिडियरी के रूप में काम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि BSNL और MTNL का मर्जर होने में कुछ समय लगेगा। तब तक MTNL BSNL की सब्सिडियरी के रूप में काम करेगी। इससे 2 साल बाद बीएसएनएल को मुनाफे में लाया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में संशोधन आदेश जारी किया । क्रमांक एफ 4-1/2019/1-3 - भारत के संविधान के अनुच्छेद 16 और 335, सहपठित अनुच्छेद 309 के परंतुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2003 में निम्नलिखित और संशोधन किया गया ।




इटली स्थित सुपरबाईक बनाने वाली कंपनी बनेली ने भारतीय बाजार में धमाका किया है। कंपनी ने अपनी Imperiale 400 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है और जिस कीमत में यह लॉन्च हुई है उसे देखकर लगता है कि यह रॉयल एनफिल्ड को टक्कर देगी। Imperiale 400 बनेली का क्लासिक मॉडल है और इसे कंपनी ने दिल्ली में 1.69 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। जहां तक बाईक की खूबियों की बात है तो यह काफी शानदार है और इस कीमत में वाकई में बाजार में तगड़ा कॉम्पटीशन पैदा करेगी। जहां तक इसकी स्पेसिफिकेशंस की बात है तो यह Imperiale 400 को SOHC से पावर मिलती है। इसमें 375 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला फोर स्ट्रोक एयर कूल्ड बीएस-4 इंजन इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ लगा है। यह इंजर 21 पीए की ताकत और 5500 आरपीएम देता है वहीं 29 एनएम टॉर्क पर 4500 आरपीएम देता है। बाइक में ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है वहीं यह बाइक 19 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर वायर स्पोक व्हील कॉम्बिनेशन पर चलती है।
.jpg)
रायपुर में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल, यह घटना रायपुर के आजाद चौक थाना के भोईपारा की है, जहां एक 38 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम भुवनेश्वर महानंद है। वो रायपुर नगर निगम में स्वीपर के पद पर कार्यरत था।
भुवनेश्वर की लटकी लाश देखकर हर कोई सन्न रह गया। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मौके पर पहुंची आजाद चौक थाना की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर घटना को जांच में ले लिया है।
पुलिस का कहना है कि भुवनेश्वर रायपुर नगर निगम में स्वीपर के पद पर कार्यरत था। उधर, मृतक के परिजन भी भुवनेश्वर के उठाए इस कदम को नहीं समझ पा रहे हैं, आखिर उसने ऐसा क्यों किया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।