दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शंकर मार्केट में हुए एनकाउंटर में 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मोटरसाइकल पर सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर गोलियां चलाईं। खबरों के मुताबिक, बदमाशों के साथ हुए इस एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मोटरसाइकल पर सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर गोलियां चलाईं।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा और राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज-1 और राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा नवम्बर माह में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा इस वर्ष 3 नवम्बर को प्रदेश के 50 परीक्षा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत और राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होंगे।
कोरबा।दीपावली त्यौहार को देखते हुए पावर हाउस रोड व्यवसायिक क्षेत्र में सड़क पर वाहन पार्किंग न हों, इसके मद्देनजर आयुक्त राहुल देव ने मल्टीलेवल पार्किंग में वाहनों की पार्किंग कराए जाने तथा इस संबंध में यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि सुनालिया पुल से दर्री रोड की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग पर निगम द्वारा सर्वसुविधायुक्त मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। जिला खनिज न्यास मद से साढ़े 15 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जा रही इस मल्टीलेवल पार्किंग में बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल व द्वितीय तल का निर्माण पूरा किया जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग के भूतल में वर्तमान में लगभग 130 कारों को पार्क किया जा सकता है। त्यौहारों के मौके पर कोरबा पुराने शहर विशेषकर पावर हाउस रोड, सुनालिया पुल से पवन टाकिज, रेलवे क्रांसिंग के मार्ग में आवागमन का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है तथा सड़क पर वाहन पार्क किए जाने से यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। दीपावली के अवसर पर कोरबा नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने तथा पावर हाउस रोड, व्यवसायिक क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग रोकने के मद्देनजर आयुक्त राहुल देव ने मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। आयुक्त देव ने निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का सघन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चूंकि मल्टीलेवल पार्किंग के भाग-1 एवं भाग-2 में निर्मित भूतल पार्किंग स्थल पर लगभग 130 कारें वर्तमान में पार्क की जा सकती हैं, अत: यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर दीपावली के मौके पर इस पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग कराना सुनिश्चित करें।
आयुक्त राहुल देव ने उक्त क्षेत्र के व्यापारीबंधुओं से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली पर्व के अवसर पर पावर हाउस रोड में बढऩे वाले वाहनों के दबाव को कम करने एवं आवागमन सुविधाजनक बनाए रखने के मद्देनजर व्यापारीबंधु भी कुछ दिनों के लिए अपने वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाएं। इसके साथ ही उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे व्यापारीबंधुओं की एक बैठक लेकर उनसे आग्रह करें कि वे अपने वाहन पार्किंग स्थल पर रखें। निरीक्षण के दौरान आयुक्त राहुल देव ने निगम के अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वे मल्टीलेवल पार्किंंग के बचे हुए शेष निर्माण कार्य के कार्यो में आवश्यक तेजी लाएं तथा कार्य को पूर्णता दें।
राष्ट्रीय अजजा आयोग की याचिका खारिज, अगली सुनवाई तक जोगी का विधायक पद यथावत रहेगा
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को जाति मामले में आज बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की याचिका को खारिज करते हुए उनके विधायक पद को अगली सुनवाई 6 नवंबर तक यथावत रखा है।
पुलिस मुख्यालय रायपुर से पांच प्रधान आरक्षकों एवं 45 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है। सभी का अपने नीयत स्थान से माना स्थित व्हीआईपी सुरक्षा बटालियन भेजा गया है।
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज यहां पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में हिन्दी साहित्य और गांधीवाद पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ मित्र पत्रिका के गांधी विशेषांक का विमोचन किया। राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय के साहित्य एवं भाषा अध्ययन शाला द्वारा 22 से 24 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रेक्षागृह परिसर में गांधी जी के छायाचित्रों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। संगोष्ठी में महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित शोध पत्र एवं लेखों का वाचन किया जाएगा। संगोष्ठी में भारत के विभिन्न स्थानों से आए शिक्षाविदों और विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा।

इस मौके पर संस्कृति मंत्री श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांधी जी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को विधानसभा में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार हमारे जीवन का संस्कार है। गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा की सीख दी है। गांधी जी के विचार आज भी हमारे आसपास है। गांधी जी के विचार पहले भी प्रासंगिक थे, आज भी है और कल भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जी समाज सुधारक, लेखक और विचारक थे। गांधी विचारधारा को भारत सहित विश्व के कई देशों ने आत्मसात किया है। गांधी जी ने अहिंसा परमो धर्म का उपदेश दिया है। गांधी जी ने राष्ट्रीय आंदोलन को एक सूत्र में बांधने के लिए एक भाषा का प्रयोग किया और वह भाषा हिन्दी है। वे देश के काने-कोने में गए और वहां के खान-पान, रीती-रिवाज, वेश-भूषा, धर्म, कुरीतियों आदि का सूक्ष्म रूप से अवलोकन किया। श्री भगत ने हिन्दी साहित्य और गांधीवाद पर संगोष्ठी आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
संगोष्ठी में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री के.सी. वर्मा ने कहा कि गांधी जी के विचार सत्य, अहिंसा और सहिष्णुता को बढ़ावा देते है। हिन्दी भाषा ही लोगों को एक-दूसरे से जोड़ सकती है। हमारे विश्वविद्यालय द्वारा गांधी जी के विचारों पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा गांधी जी पर आधारित 17 पीएचडी प्रदान की गई है। आलोचक श्री राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि गांधी के जीवन में तुलसीदास जी की रचना का प्रभाव रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री पी. मोहन ने कहा कि गांधी जीे ने ग्राम सुराज की बात कही थी। हमारी परम्परा लगभग 10 हजार साल पुरानी है और इस परम्परा के रक्षक यहां के आदिवासी है। संगोष्ठी में हिन्दी साहित्य एवं भाषा अध्ययन शाला के प्रोफेसर सुश्री शैल वर्मा, प्रोफेसर मधुलता, प्रोफेसर गिरीश पाण्डेय, इतिहासविद श्री रमेन्द्रनाथ मिश्र, साहित्यकार श्री सुधीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, साहित्य के प्रेमी, प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।
नई दिल्ली. बहुत जल्द आम लोगों द्वारा लोन लेने का तरीका बदलने वाला है. बैंकों को अब रिटेल लोन (Retail Loan) देने के चैनल में बदलाव करना होगा. दरसअल, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) के माध्यम से रिटेल लोन सोर्स करने और लेनदार के डॉक्युमेंट्स को फिजिकल वेरिफाई (Physical Verification) करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक के हवाले से इस बारे में लिखा है.
RBI ने क्यों उठाया ये कदम?
केंद्रीय बैंक ने यह फैसला इसलिए उठाया है ताकि लेनदारों के डेटा का इस्तेमाल अवैध तरीके से नहीं किया जा सके. साथ ही, केंद्रीय बैंक चाहता है कि बैंकों का जोखिम कम किया जा सके. हालांकि, RBI के इस आदेश के बाद कई लेंडर्स को कंज्यूमर लोन (Consumer Loan) और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के ग्रोथ घटने का डर है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक अब इस मामले को नियामक और सरकार के सामने उठाने की तैयारी कर रहे हैं.
बैंकों के पास क्या होगा नया रास्ता?
मौजूदा प्रैक्टिस के अनुसार, रिटेल एसेट का अच्छा खासा हिस्सा डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के जरिए ही सोर्स किया जाता है. इसमें पसर्नल लोन, क्रेडिट कार्ड और कंज्यूमर क्रेडिट शामिल है. यह व्यवस्था करीब एक दशक से चल रही है, जिसने बैंकों के रिटेल लोन ग्रोथ (Retail Loan Growth) बढाने में मदद किया है. RBI के इस आदेश के बाद संभव है कि बैंकों द्वारा नियुक्त किए गए एजेंट eKYC के जरिए डेटा वेरिफाई करें. यह भी संभव है कि उन्हें ग्राहकों के पास बायेमेट्रिक रीडर (Biometric Reader) ले जान का रास्ता निकाला जाए. हालांकि, इसमें भी बैंकों के लिए समस्या होगी कि वो लाखों एजेंटों को बयोमेट्रिक रीडर रातों रात कैसे मुहैया कराएं.
सीमित होनी चाहिए एजेंटों की भूमिका
इस रिपोर्ट में एक बैंकर के हवाले से लिखा गया है कि आरबीआई का मानना है कि इन एजेंटों की भूमिका सीमित होनी चाहिए. लोन देने के लिए डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन (Document Verification) बैंकों द्वारा ही होना चाहिए. इसे आउटसोर्स नहीं किया जाना चाहिए. कहा गया है कि एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (Anti-Money Laundering) नियम आने के बाद से ही इस बात की आशंका जताई गई थी. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि संभव है कि आरबीआई ने यह कदम फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के 39 सदस्यों द्वारा नियमों के फॉलो करने को ध्यान में रखते हुए लिया है. बता दें कि FATF एक इंटर-गवर्नमेंटल पॉलिसी नीति निर्माता है, जिसे 1928 में पेरिस समिट के दौरान शुरू किया गया था.
नई दिल्ली में इंडिया गेट पर आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद लोगों को लुभा रहे हैं। वहां छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और मसालों के भी स्टॉल लगाए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री टी.सी. महावर ने 21 अक्टूबर को वहां प्रदेश के आठ स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हस्तशिल्पियों और कारीगरों से बात कर इन उत्पादों की बिक्री एवं लोगों की प्रतिक्रियाओं की जानकारी ली।
नई दिल्ली में 10 अक्टूबर से शुरू राष्ट्रीय सरस मेला 23 अक्टूबर तक चलेगा। वहां देश के सभी राज्यों के स्टॉल लगे हुए हैं। इसका आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया गया है। प्रदेश के बिहान स्वसहायता समूह द्वारा यहां छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बिक्री की जा रही है, जिन्हें मेला देखने आने वाले और खरीदार काफी पसंद कर रहे हैं। यहां कोरिया जिले के किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के मसाले भी बेचे जा रहे हैं। सरस मेले में बेल मेटल, लौह शिल्प, टेराकोटा और काष्ठ शिल्प उत्पादों के साथ ही हथकरघा से बने वस्त्र प्रदर्शन-सह-विक्रय के लिए रखे गए हैं।
कुरुद। अनोखी मान्यता के लिए विख्यात जिले के अंतिम छोर में बसे गांव सेमरा-सी में 22 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। ग्राम देवता का आशीर्वाद गांव पर बना रहे इसके लिए यहां के लोग 4 प्रमुख त्योहार होली, दिवाली, हरेली और पोला हफ्तेभर पहले मनाते हैं।
कुरुद ब्लाक के सेमरा-सी गांव में मंगलवार को लक्ष्मी पूजन किया जाएगा, 23 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा कर गौरा-गौरी की बारात निकाली जाएगी। जबकि देशभर में लोग दिवाली 27 और 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होगी। किंवदंती अनुसार इस गांव में सैकड़ों वर्ष पहले कोई बुजुर्ग आया और यहीं बस गया। उनका नाम सिरदार था। गांव वालों को उनमें आस्था थी व उन्हें ग्राम देवता के रूप में मानकर पूजा की गई। सेमरा-सी के बुजुर्गों का कहना है कि वे पूर्वजों की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। एक हफ्ते पहले 4 प्रमुख त्योहार मनाने के बावजूद यहां लोगों का उत्साह कम नहीं रहता। 13 सौ की आबादी वाले इस गांव में अब तक किसी ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही इस मान्यता से मुंह नहीं मोड़ा है। तब से यही सिलसिला चल रहा है।
शुरुआत कब से, इससे सब अनजान :
इस मान्यता की शुरुआत कब हुई, ये स्पष्ट बताने वाला गांव में कोई नहीं है। सरपंच सुधीर बल्लाल (55 वर्ष) का कहना है कि सैकड़ों साल पहले ग्राम देवता सिरदार देव किसी के स्वप्न में आए थे, उन्होंने गांव की खुशहाली के लिए ऐसा करने कहा था, तब से हर साल दिवाली, होली, पोला और हरेली तय तारीख से एक सप्ताह पूर्व मनाते हैं। गजेंद्र सिन्हा (52) ने बताया कि सैकड़ों साल पहले गांव में बाहर से एक बुजुर्ग आकर रहने लगे थे, जिनका नाम सिरदार था। उनकी चमत्कारिक शक्तियों और बातों से गांव के लोगों की परेशानियां दूर होती थीं। इससे उनके प्रति आस्था व विश्वास बढ़ने लगा, पूर्वज उन्हें पूजने लगे थे। गांव में सिरदार देव का मंदिर भी है।
अन्य जिले व इन गांव के लोग पहुंचेंगे आज यहां
ग्रामीण रूपेन्द्र देवांगन, ने कहा कि सेमरा से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले बालोद जिले के अरकार, बोहारा, हसदा, भिरई, पलारी, डोटोपार, सनौद, पड़कीभाट, कोसागोंदी के साथ साथ पड़ोसी ग्राम जोरातराई, खपरी, सिलौटी से भी बड़ी संख्या में लोग यहां त्योहार मनाने को पहुंचेंगे।
परंपरा पुरानी, निभाएंगे हमेशा, मानते हैं ईष्टदेव
गांव के उमेश देवांगन, कामता निषाद ने कहा सिरदार को ईष्टदेव मानते हैं। रोज पूजा-अर्चना होती है। व्यक्तिगत भी कुछ काम करना हो तो श्रीफल भेंट करते हैं। प्रदेश के कोने-कोने से लोग यहां मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। परपंरा पुरानी है, जिसे हमेशा निभाएंगे।
कोई अनहोनी घटना न हो इसलिए निभा रहे परंपरा
ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम देवांगन के अनुसार किसी समय गांव प्रमुखों ने परंपरा से हटकर नियत तिथि में जैसे देशभर में त्योहार मनाते हैं, उसी दिन गांव में भी त्योहार मनाया था तो कई विपत्तियां आई थीं। गांव में आग लगने, तबाही, अनहोनी घटना होने लगी थी। इसलिए अब ग्रामीण ईष्टदेव को नाराज न करने की बातें कहते हुए पहले से चार त्योहार मना लेते हैं। इस बार भी ऐसा ही कर रहे हैं।
पति कर रहा है अत्याचार और मारपीट, परेशान है पत्नी जगह जगह आवेदन देने के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही
रायपुर, देश प्रदेश में आए दिन घरेलू हिंसा के चलते महिलाएं मारपीट यातना एवं अनेक प्रकार की प्रताडऩाओं का शिकार होती रहती हैं। इसी कड़ी में आज श्रीमती कामिनी सोनी 38 वर्ष पति विकास सोनी 42 वर्ष निवासिनी एलआईसी कालोनी मोवा ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारवार्ता में उनके पति द्वारा आए दिन उनके साथ क्रूरतापूर्वक की गई मारपीट का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन एवं जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप शासन पर लगाया। पत्रकार वार्ता में श्रीमती कामिनी ने बताया कि उनका विवाह 20 अप्रैल 2007 को विकास के साथ हुआ था उनके पति केंद्रीय डाक विभाग में उपसंभाग निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। बार-बार तलाक मांगते हैं एवं उनके बेटे को भी जबरिया अपने पास रखे हैं। कामिनी ने आरोप लगाया कि अब तक वे पंडरी थाना मोवा में 11 बार महिला एवं बाल विकास विभाग में 4 बार, महिला थाना में 4 बार, सखी सेंटर में 2 बार आवेदन करने पर भी उन्हें जिम्मेदारों द्वारा न्याय नहीं दिया गया है। श्रीमती कामिनी सोनी ने कहा कि उनके पति राशन पानी नहीं लाते कई बार भूखा सोना पड़ता है। विरोध करने पर घर में बाहर का ताला लगाकर चले जाते हैं। जिसके चलते शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा के कारण आए दिन वह बीमार रहती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से उनके पति द्वारा दी जा रही प्रताडऩा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ देने की मांग की है।
बीजापुर, बेदरे थाना अंतर्गत ग्राम नेतीकाकलेर के जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि जिलाबल, छसबल, डीआरजी का संयुक्त बल मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सर्चिंग के लिए रेंगावाया, कोड़ेपल्ली, गुण्डीपुरी, मरीमडग़ू, ओडरी की ओर रवाना हुई थी। रात ग्राम रेंगावाया में गुजारकर सुबह जब सर्चिंग पर रवाना हुए तो ग्राम नेतीकाकलेर के जंगल में पूर्व से घात लगाकर बैठे नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देखकर नक्सली भागने लगे तो घेराबंदी कर घटना स्थल से लखमू पोयाम पिता स्व बुधराम पोयाम निवासी केतुलनार तथा टोक्क उर्फ सुखराम पिता चिन्ना निवासी मुकरम को एक-एक नग भरमार बंदुक के साथ और साधु मज्जी पिता गुण्डी मज्जी निवासी डुडेपल्ली को टिफिन बम के साथ धर दबोचा गया। तीनो नक्सली आरोपियों ने पूछताछ करने पर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के दलम के लिए काम करना बताया। थाना बेदरे में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
गरियाबंद | लंबे समय से किडनी रोग से लड़ रहे सुपेबेड़ा के ग्रामीणों को थोड़ी राहत उस वक्त मिली जब राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके खुद किडनी बीमारी से पीडि़त ग्रामीणों के बीच पहुंची। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के किडनी बीमारी से प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में राज्यपाल अनुसुइया उइके मरीजों से चर्चा के दौरान भावुक हो गईं। राज्यपाल ने सुपेबेड़ा के ग्रामीणों से कहा कि अब चिंता की कोई बात नहीं है. सुपेबेड़ा अब मेरी जिम्मेदारी है. मंगलवार को राज्यपाल समेत स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सांसद चुन्नीलाल साहू सुपेबेड़ा पहुंचे हैं. वहां राज्यपाल ने किडनी प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से वन टू वन चर्चा की.एक आंकड़े के अनुसार पिछले तीन साल में किडनी की बीमारी से पीडि़त सुपेबेड़ा के 71 लोगों की मौत हो चुकी है. यही नहीं गांव में 200 से ज्यादा किडनी मरीज बेहतर इलाज के लिए परेशान हैं. इसको लेकर ही इसी महीने महासमुंद से सांसद चुन्नीलाल साहू ने राज्यपाल से मुलाकात की थी. इसके बाद राज्यपाल ने सुपेबेड़ा में निरिक्षण का शेड्यूल तय किया था. इसके तहत ही आज राज्यपाल, मंत्री, सांसद व आला अफसर वहां पहुंचे हैं.सुपेबेड़ा में पहुंची राज्यपाल अनुसुइया उइके ने गांव के ग्रामीणों से एक एक कर चर्चा की. उनकी समस्याओं को जाना और परेशानियों पर चर्चा की. बता दें कि सुपेबेड़ा में दूषित पानी पीने से पिछले 5 साल से किडनी की बीमारी ग्रामीणों में फैल रही है. इसके चलते पिछले तीन साल में 71 लोगों की मौत हो गई. इसमें बीते 15 अक्टूबर को किडनी बीमारी से प्रभावित मरीज अकालू मसरा की मौत के बाद फिर से वहां ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है. हालांकि राज्य सरकार वहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दावा कर रहा है।
रायपुर | शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लंबे डिवाइडर होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक विपरीत दिशा से आवाजाही के दौरान आए दिन चोटिल होते रहते हैं। वीआईपी काफिला सुगम यातायात व्यवस्था के कारण सरलता से आ जा सके। इस उद्देश्य से शासन द्वारा जीई रोड, शंकर नगर रोड, केनाल रोड, आदि सहित अन्य मार्गों पर लंबे डिवाइडर होने की वजह से उक्त मार्गों से संलग्र आबादी की आवाजाही जहां प्रभावित होती है। वहां प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों के अनुसार वीआईपी लोगों के लिए उपलब्ध करायी गई सुविधा आम नागरिक के लिए परेशानी का सबब बन रही है। आज सुबह-सुबह शंकर नगर सेक्टर एक रविशंकर उद्यान के समक्ष स्कूटी सवार मां बेटी को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जमकर टक्कर मारकर मौके से गायब हो गया। उक्त घटना के समय सुबह की सैर में निकले लोगों ने मां बेटी को उठाकर उन्हें राहत देने की पहल की। ज्ञातव्य है कि लंबे डिवाइडर की वजह से ही तेज रफ्तार बाइक सवार आए दिन सही दिशा से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को टक्कर मारकर भाग जाते हैं। पकड़े जाने की स्थिति में अपनी गलती मानने के बजाय वे चोटिल दोपहिया वाहन चालक से न केवल दुव्यर्वहार करते हैं बल्कि हाथापाई करने में भी कोई कोताही नहीं करते हैं। शंकर नगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक आलोक शर्मा ने डिवाइडर के चलते हो रहे हादसों पर मुख्यमंत्री से तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
जगदलपुर | नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर उठा लेने और अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी है। पांडे ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया, जिसने फोन किया उसने अपना नाम मंडावी बताते हुए कहा कि अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो, तुम्हें उठा लेंगे। हम अंदर वाले लोग हैं। पुलिस ने योगेंद्र पांडे की शिकायत पर संबंधित नंबर की कॉल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि यह किसी की बदमाशी है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ में एक वृध्द दम्पत्ति की नृसंश हत्या की खबर प्रकाश में आई है। उक्त सनसनीखेज घटना जिले के लैलूंगा में घटित हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात लोगों ने वृद्ध दंपति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि खेत के पास झोपड़ी में दोनों पति पत्नी सो रहे थे तब रात में दोनों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। मृतक का नाम मनकू यादव उम्र लगभग 70 वर्ष है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुपाकानी का है। फिलहाल मौके पर लैलूंगा पुलिस सहित रायगढ़ एडीशनल एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
अन्ना लिंडा ईडन ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि किस्मत रेप की तरह है, अगर आप उसे रोक नहीं सकते हैं तो उसका आनंद लीजिए. उनके इस पोस्ट पर काफी बवाल हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने पोस्ट पर माफी मांगी है
- कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी का विवादित पोस्ट
- किस्मत को रेप की तरह बताया, कोच्चि बाढ़ का उड़ाया मजाक
- सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना के बाद हटाया पोस्ट
केरल से कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी अन्ना का एक सोशल मीडिया पोस्ट इस समय वायरल हो रहा है. अन्ना लिंडा ईडन ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि किस्मत रेप की तरह है, अगर आप उसे रोक नहीं सकते हैं तो उसका आनंद लीजिए. उनके इस पोस्ट पर काफी बवाल हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने पोस्ट पर माफी मांगी है.
मंगलवार सुबह अन्ना लिंडा ईडन ने ईडन ने फेसबुक पर वीडियो डालते हुए ये पोस्ट लिखा. उन्होंने एक वीडियो डाला और साथ ही साथ अपने पति और कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की फोटो डाली.
इन्हीं के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘किस्मत बलात्कार की तरह है, अगर उसे रोक नहीं सकते तो उसका मजा लीजिए’
चेन्नई | धर्म के नाम पर भोली-भाली जनता के साथ छलावा करने वाले कल्कि भगवान आयकर विभाग (Income Tax) के छापों के बाद सुर्खियों में हैं। खुद ‘कल्कि भगवान’ बताने वाले विजय कुमार नायडू के आश्रमों पर आयकर विभाग के छापों में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है।
आयकर विभाग ने कल्कि भगवान के 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसमें 44 करोड़ रुपए नकद, 1271 कैरेट (कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए) के हीरे और 90 किलो के जेवर, 25 लाख डॉलर बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग ने आंध्रप्रदेश, कर्नाटक व तमिलनाडु के आश्रमों पर छापे मारे थे जिनमें इन संपत्तियों का खुलासा हुआ।
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में दूसरे दौर की मध्यस्थता से 70 साल पुराने विवाद का समाधान पेचीदा बन गया है। मामले में मुख्य पक्षकारों ने समाधान के बजाय फैसले पर जोर दिया है। सभी पक्षों में सहमति नहीं होने पर मध्यस्थता समिति सर्वसम्मति से समाधान नहीं कर सकता है।
आईटीआई वाले भी कर कते हैं अप्लाई
महारत्न कंपनी सेल (sail) ने अपने भिलाई स्टील प्लांट (bhilai steel plant) में विभिन्न 296 पदों (296 post) पर भर्ती (recruitment) करने जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया दिवाली से एक दिन पहले यानी 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक शुरू रहेगी।
इन पदों पर निकली हैं भर्ती
सेल (sail) के स्टील प्लांट (bilai steel plant) में जिन 296 पदों (296 post) पर भर्ती (recruitment) हो रही है, उनमें ऑपरेटर सह तकनीशियन (प्रशिक्षु) के 123 पद व अटेंडेंड सह तकनीशियन (प्रशिक्षु/बॉयलर ऑपरेटर) के 53 पद हैं।
अन्य पदों में माइनिंग फोरमेन के 14, माइनिंग मेट-30 पद, सर्वेयर- 4 पद, सब फायर स्टेशन आफिसर (प्रशिक्षु)-08 पद, फायरमैन सह फायर इंजीनियर ड्राइवर प्रशिक्षु 36 पद, जूनियर स्टाफ नर्स प्रशिक्षु- 21 पद, एवं फार्मासिस्ट प्रशिक्षु के सात पद शामिल हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15/11/2019 हैं। अटेंडेंड सह तकनीशियन (प्रशिक्षु/बॉयलर ऑपरेटर) के 53 पदों के लिए 10वीं पास कर आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी भी अावेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
· ऑनलाइन आवेदन प्रविष्ट करने की प्रारंभिक तिथि- 26-10-2019
· आनलाइन आवेदन प्रविष्ट करने की अंतिम तिथि- 15-11-2019
· शुल्क भुगतान विवरण प्रविष्टि की अंतिम तिथि- 16-11-2019
हर पद के लिए अनवार्य शैक्षणिक व आयु संबंधी अर्हता व आरक्षित श्रेणी में छूट व अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
क्लिक करें- https://www.sailcareers.com/
कांकेर | जिले में भालुओ के आतंक से शहरवासी परेशान हैं । मंगलवार सुबह रिहायशी इलाके मांझा पारा के पी डब्लू डीऑफिस के पास मॉर्निंग वाक के लिए निकले लोग उस समय दहशत में आ गए जब रास्ते में उन्हें भालू मिल गया।



.jpg)

















