पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी ने आज पुलिस ट्रांजिट हॉल में शहीद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के परिजनों से मिलकर शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनका कुशल-क्षेम पूछा।
पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने शहीदों के परिवार जनों को आश्वस्त करते हुये कहा कि उनके दुख-सुख में छत्तीसगढ़ पुलिस सदैव उनके साथ है और भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आती है तो पुलिस विभाग उसे हल करने का गंभीरता से प्रयास करेगा।
उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर को ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ के अवसर पर आयोजित होने वाले शोक-श्रद्धांजली कार्यक्रम में भाग लेने के लिये राज्य पुलिस में शहीद हुये पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के परिजन राजधानी रायपुर आये हुये हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
पेरिस. ग्लोबल टेरर वॉचडॉग Financial Action Task Force (FATF) की ब्लैकलिस्ट में पाकिस्तान जाने से अभी तक बच गया है. लेकिन FATF ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है और उसे अपने टारगेट को पूरे करने और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए फरवरी 2020 का वक्त दिया है.
FATF ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने तयशुदा वक्त तक अपनी धरती पर टेरर फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों को फलने-फूलने से नहीं रोकता है, तो उसपर गंभीर कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि पेरिस में 12 से 18 अक्टूबर तक चले FATF के सालाना बैठक में शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से अब तक उठाए गए कदमों पर रिव्यू मीटिंग की गई.
आपको बता दें कि एफएटीएफ (Financial Action Task Force)की स्थापना 1989 में हुई थी. ये एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है. इस संगठन के सदस्यों की संख्या 37 है.
भारत भी इस संगठन का सदस्य है. इसका मुख्य उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाने में नाकाम देशों की रेटिंग तैयार करना है.
एफएटीएफ ऐसे देशों की दो लिस्ट तैयार करता है. पहली लिस्ट ग्रे और दूसरी ब्लैक होती है.
ग्रे लिस्ट में शामिल होने वाले देशों को अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से आर्थिक मदद मिलने में मुश्किल होती है.
वहीं, ब्लैक लिस्ट में आने वाले देशों को आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है.
क्या होगा ब्लैक लिस्ट होने पर-एफएटीएफ (Financial Action Task Force) की ओर से पाकिस्तान अगर ब्लैक लिस्ट होता है तो अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), विश्व बैंक(World Bank) और यूरोपीय संघ (EU) जैसे संस्थान पाकिस्तान को डाउनग्रेड करेंगे, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी. साथ ही किसी भी संस्था की ओर से न तो राहत कार्यों में मदद की जाएगी और न ही कर्ज़ मिलेगा.
देश-प्रदेश की लगभग 50 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रदेश के युवा इंजीनियरों का प्लेसमेंट कैंप से करेंगे चयन
राज्य के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर
छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री श्री भेपूश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में पहली बार राज्य स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में 21 अक्टूबर 2019 को किया जाएगा। 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप में प्रदेश एवं देश की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियॉ भाग ले रही हैं। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित कंपनियों में करवाने हेतु अवसर प्रदान करने के लिए राज्य स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के तीन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर में तीन हजार 370 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सत्र 2018-19 में तीनों शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर से 82, बिलासपुर से 15 एवं जगदलपुर से मात्र 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट से चयन हुआ था।
तीनों महाविद्यालयों के लगभग 600 छात्र-छात्राओं को प्लसेमेंट कैंप में भाग लेंगे। मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, माईनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर साईंस, इनफारमेशन टेक्नालॉजी ब्रांच के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने हेतु सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
तकनीकी शिक्षा संचालनालय इस वर्ष शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों के शत्-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए प्रयासरत है। इस हेतु उक्त संस्थानों में प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया है। प्लेसमेंट सेल के माध्यम से पूरे अकादमिक सत्र के दौरान निरंतर विद्यार्थियों के प्लेसमेंट हेतु सतत् प्रयास किया जाएगा। जिसकी निगरानी केन्द्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा की जाएगी। कैंपस प्लेसमेंट के आयोजन एवं बेहतर संचालन के लिए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के प्लेसमेंट सेल के छात्र प्रतिनिधियों को 11 अक्टूबर 2019 को प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्र प्रतिनिधियों को कैंपस प्लेसमेंट के विभिन्न गतिविधियों जैसे- छात्र-छात्राओं तथा कंपनियों के डाटाबेस तैयार करना, कंपनियों के साथ संपर्क स्थापित करना तथा प्लेसमेंट कैंप की अन्य बारिकियों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों भारतीय प्रबंधन संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तथा अंर्तराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर के प्लेसमेंट सेल के छात्र प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
21 अक्टूबर को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की संयुक्त बैठक 10 अक्टूबर 2019 को आयोजित की गई थी। जिसमें भारतीय उद्योग परिसंघ, फिक्की, नैसकॉम, एसोचौम, छत्तीसगढ़ चौम्बर ऑफ कामर्स, छत्तीसगढ़ लघु उद्योग महासंघ एवं छत्तीसगढ़ के अन्य विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राज्य के तकनीकी शिक्षा संस्थाओं के विद्यार्थियों के नियोजन एवं प्रशिक्षण के अवसरों में वृद्धि हेतु विचार-विमर्श किया गया। उद्योग संघों के प्रतिनिधियों द्वारा प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु सहमति व्यक्त की गई।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में समस्त विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक ली।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा, उच्च शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अतिरिक्त सचिव डॉ. देवस्वरूप, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगगण, उपस्थित हुए।
नामांतरण-पर्ची के एवज में ले रहा था रिश्वत
बिलासपुर जिले रतनपुर जिले में एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को पटवारी कार्यालय में पटवारी हल्का नंबर 37 के पटवारी अमर दहायत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी को एसीबी की टीम ने उस वक्त रंगे हाथ गिरफ्तार किया जब पटवारी द्वारा नामांतरण के नाम पर प्रार्थी नजरूद्दीन अंसारी से 4 हजार रूपए रिश्वत ले रहा था। आरोपी पटवारी को एसीबी की टीम ने प्रक्रिया पूर्ण कर अपने कब्जे में ले लिया है।
संघ ने केन्द्र के समान पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग शासन से की
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त फेडरेशन के आह्वान पर पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्र्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से11 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे नया रायपुर रायपुर स्थित मंत्रालय के सामने धरना दिया जाएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष विरेन्द्र नामदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 11 सूत्रीय मांगों के तहत राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत 49 को हटाकर पेंशनरों को आर्थिक स्वत्वों का बंटवारा किया जाए, 1 जनवरी 96 के पहले लागू पांचवां वेतनमान का 11 वर्ष 3 माह का एरियर्स छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के आदेश दिनांक 27 अक्टूबर 2017 के अनुरूप प्रदान करने एवं 1 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्तों को 7वें वेतनमान का 27 माह का एवं 6वें वेतनमान का लंबित 32 माह का एरियर्स तत्काल देने का आदेश जारी किया जाए, भारतीय स्टेट बैंक भोपाल स्थित सेन्ट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल की स्थापना छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित की जाए, प्रदेश के समस्त जिलों के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाए, राज्य स्तरीय पेंशनर्स कल्याण मंडल का पुनर्गठन करने का कार्यवाही की जाए, राज्य के पेंशनरों के पेंशन रिवाईज 80 वर्ष के स्थान पर 70 वर्ष करते हुए 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाए, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई से वेतनवृद्धि की पात्रता दी जाए, केन्द्र के समान राज्य के पेंशनरों को 1000 रूपये चिकित्सा भत्ता दिया जाए, पीपीओ जारी करने का अधिकार संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से हटाकर जिला कोषालय में किया जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी जा रही संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रोक कर शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। 21 अक्टूबर को आयोजित धरने में गंगा प्रसाद साहू, एएन शुक्ला एवं जेपी मिश्रा अपने संघों की सदस्यों के साथ शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत के कथित कांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस कथित मामले को लेकर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई है। याचिका में कहा गया है कि कथित सीडी कांड की सुनवाई प्रदेश से बाहर किसी और कोर्ट में ट्रांसफर की जाए। सीडी मामले में इस महीने की 21 तारीख को पहली सुनवाई होनी है। सीआरपीसी की धारा 406 के तहत सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दिया है। मालूम हो 27 अक्टूबर 2017 को कथित अश्लील सीडी का मामला सभी के सामने आया थाए जिस पर दोनों प्रमुख राजनितिक पार्टियों ने एक दुसरे पर काफी आरोप और प्रत्यारोप लगाये थे
रायपुर आम आदमी पार्टी (आप) का नया प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन 20 अक्टूबर को किया जाएगा। आप पार्टी सूत्रों के अनुसार राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज के सामने, जीई रोड में आप पार्टी का नया कार्यालय लगभग बन कर तैयार हो गया है। इस नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी जिसमें नगरीय निकाय चुनाव व राजनीतिक अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी।
महासमुंद ।त्यौहारों के सीजन में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को शहर में आठ मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। गंजपारा स्थित मनीष मिष्ठान भंडार से खोवा और सब्जी बाजार मेन रोड स्थित मनीष मिष्ठान से रसगुल्ला का सेम्पल लिया। आज इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति भानु, श्रीमती नीलम ठाकुर तथा नमूना सहायक शखानंद भोई शामिल थे।
बदलते मौसम के साथ एक बार फिर से वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम का दौर शुरू हो गया है। शहर के शासकीय के साथ ही निजीअस्पतालों, क्लीनिकों में एक बार फिर से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
राज्य में मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। लौटते हुए मानसून से राज्य में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाने वाले हल्के बादलों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसके साथ ही हवा की दिशा में भी बदलाव शुरू हो गया है। इसी के साथ वायरल फीवर का दौर एक बार फिर से लौट आया है। मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव के चलते राजधानी रायपुर में वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम और खांसी के साथ ही शरीर में अकडऩ की समस्या से ग्रसित मरीज भी रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहर के अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में वायरल फीवर के मरीज लगातर बढ़ते जा रहे हैं। शहर के कुछ निजी चिकित्सकों ने बताया कि वायरल फीवर इस बार ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। आमतौर पर बदलते मौसम के साथ होने वाले वायरल फीवर में टे्रम्प्रेचर 100 से 102 और अधिकतम 103 डिग्री तक जाता है। लेकिन इस बार वायरल फीवर में अधिकतम टे्रम्प्रेचर 104 से भी पार होने लगा है, यह काफी खतरनाक है। बच्चों के साथ ही बड़ों में भी यह लक्षण काफी खतरनाक है। वायरल फीवर के साथ ही सर्दी-जुकाम और पूरे शरीर में अकडऩ-दर्द की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीज भी लगातार बढ़ते जा रहा हैं। चिकित्सकों ने सलाह दिया है कि बदलते मौसम में खान-पान में विशेष सावधानी बरत कर वायरल फीवर से बचा जा सकता है। घर में बने भोजन और खाद्य पदार्थ का सेवन तथा बाहर के खाद्य पदार्थ से परहेज रखकर तथा साफ उबला पानी पीकर इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
भाई-बहन की शादी के बारे में सोचने वालों को भी हेय निगाह से देखा जाने लगता है। शादी करने की बात तो दूर की है। लेकिन आदिकाल से चली आ रही इस रीति को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में भाई-बहन ने तोड़ दिया है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ तो मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद दोनो का घर में या रिश्तेदारी में जाना संभव नहीं था। दोनों ने घर छोड़कर भागने की सोची और दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
कोरबा। छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा अंतर्जातीय विवाह करने वाले दम्पत्तियों को 2 लाख 50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि एवं प्रशंसा पत्र प्रदान की जायेगी। यह राशि छत्तीसगढ़ अस्पृश्यता निवारणार्य अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना नियम 1978 (यथा संशोधित नियम 2019 के अनुसार) के प्रावधानों के तहत् दी जायेगी। प्रोत्साहन राशि में से भुगतान पूर्व दम्पत्ति से 10 रूपये के रसीद नान-ज्युडिशियल के स्टॉप पेपर पर शपथ पत्र लेकर एक लाख रूपए दम्पत्ति के संयुक्त बैंक खाते में आरटीजीएस अथवा एनईएफ टी के माध्यम से जमा कराया जाएगा। शेष डेढ़ लाख रूपए दम्पत्ति के संयुक्त नाम एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के पद नाम के संयुक्त रूप से राष्ट्रीयकृत बैंक में 3 वर्ष के लिए फि क्स डिपोजिट रखा जाएगा। एफ डी जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास की शासकीय अभिरक्षा में रहेगी। एफ डी की निर्धारित अवधि समाप्ति के अधिकतम 2 वर्ष के भीतर दम्पत्ति द्वारा स्वयं उपस्थित होकर राशि प्राप्त करनी होगी अन्यथा एफ डी आहरित कर राशि शासकीय खजाने में जमा कर दी जाएगी। दम्पत्ति में से किसी एक की मृत्यु की दशा में जीवित सदस्य को एफ डी की राशि का भुगतान किया जाएगा। प्रोत्साहन राशि पात्रता के लिए अंतर्जातीय विवाह करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के अन्दर आवेदन करना होगा।
जगदलपुर। प्रदेश सरकार ने चावल महोत्सव मनाने के लिए खाद्य विभाग को सजग किया है और उचित मूल्य दुकानों में चावल महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया है, इसके अनुसार जन प्रतिनिधियों एवं जिलाधीश अथवा उनके मनोनीत अधिकारियों की उपस्थिति में राशन वितरित किये जाने की योजना बनाई है और जिले के 1 लाख 62 हजार से अधिक गरीब परिवारों को नवंबर और दिसंबर का राशन नवंबर में ही एकमुश्त दिये जाने की योजना क्रियांवित करने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि खाद्य विभाग ने इस संबंध में सभी राशन दुकानदारों से कहा है कि इस काम में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसलिए राशन कार्ड धारियों को मौखिक या फिर दुकान में सूचना पटल में प्रदर्शित करें और अन्य माध्यमों से भी जानकारी दें। इसके तहत दो माह के चावल एकमुश्त बांटने के लिए खाद्यान का भण्डारण उचित मूल्य की दुकानों में करा दिया गया है। इसके अलावा खाद्य संचालनालय से जारी आदेश में हर उचित मूल्य के दुकानों में चावल महोत्सव का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं जिलाधीश की उपस्थिति में कराने के लिए कहा गया है। इस संबंध में सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या रानी ने कहा कि चावल उत्सव मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हर राशन दुकान में यह उत्सव 1 तारीख से लेकर सात तारीख के बीच मनाया जाएगा। इस काम में लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
बिना किसी भेदभाव और निर्भय होकर सर्वे करने के लिये कहा
रायपुर। रायपुर नगर निगम के आयुक्त शिव अनंत तायल ने निगम तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर झुग्गीवासियों को पट्टा देने हेतु 25 अक्टूबर तक सर्वे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सर्वे का कार्य निर्भय होकर करें तथा बिना किसी भेदभाव के किया जाये। निगमायुक्त तायल ने बैठक निगम के जोन क्रमांक 8 कार्यालय में ली। बैठक में अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य,जोन 8 के जोन कमिश्रर प्रवीण सिंह गहलोत तथा राजस्व और निगम के कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजीव आवास योजना के अंतर्गत झुग्गी में बसे लोगो को पट्टा देना है। यह कार्य राज्य शासन के मंषानुसार किया जाना है। इस कार्य को बिना किसी दबाव में आते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि रायपुर नगर निगम अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों की झुग्गियों का सर्वे 25 अक्टूबर तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाये। जिसकी फाईनल रिपोर्ट भी उसी दिन प्रस्तुत किया जाये।
रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त शिव अनंत तायल ने निगम क्षेत्र के निर्माणाधीन विभिन्न आवास योजनाओं का निरीक्षण किया। सोनडोंगरी में उन्होने बीएसयूपी आवासीय परिसर में घूम-घूमकर वहां निवासरत नागरिकों से पेयजल, साफ-सफाई जैसी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। निगमायुक्त तायल सबसे पहले डी.के.हास्पिटल के पीछे स्थित निर्माणाधीन राजीव आवास योजना का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य, कार्यपालन अभियंता राजेष शर्मा, राकेष गुप्ता, राजेष राठौर भी मौजूद थे। इसके बाद वे सोनडोंगरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों का निरीक्षण किया। यहीं पास में ही बीएसयूपी आवासीय परिसर भी है। वहां उन्होने घरों में जा जाकर पेयजल, सफाई जैसे मुद्दो को लेकर पूछताछ की। नागरिकों ने बताया कि यहां पेयजल नियमित रूप से मिलता है तथा साफ सफाई भी नियमित रूप से होती है। जिससे संतुष्ट होकर वे आगे बढ़ गये। इसके बाद वे रामनगर के गुलमोहर वाटिका में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाकर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें। इसके बाद वे बोरियाकला में निर्माणाधीन गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। जिसे उन्होने जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने सुबह शहर में दो हथियाधारी शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। मामले की जानकारी देते हुए एसआई पीयूष बघेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक में सवार दो युवक संदिग्ध सामान लेकर पुराना पुलिया की तरफ जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पनारापारा के पास एक बाइक सीजी 17 केएस 0887 को रोक लिया। पुलिस ने बाइक में सवार सौरभ मोटवानी (27) निवासी शांति नगर और प्रवीण परिहार (24) निवासी संजय मार्केट से पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी के दौरान पुलिस युवकों के पास से 45 नग अवैध देशी शराब जब्त किया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
समर्पित नक्सलियों पर 22 जवानों की हत्या का मामला है दर्ज
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को विभिन्न सेवाओं में अवसर उपलब्ध करवाने का विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत धमतरी जिले में आयोजित वायुसेना भर्ती अभियान में पहली बार राज्य के 208 अभ्यर्थी का चयन वायुसेना के लिए हुआ। धमतरी जिले में पहली बार आयोजित वायुसेना भर्ती रैली में प्रदेश भर के सभी 27 जिलों के कुल 5 हजार 418 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 208 अभ्यर्थियों का चयन इसमें किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में प्रदेश के 13 जिले के 3049 अभ्यर्थी और दूसरे चरण में 14 जिले के 2369 अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए। इनमें से पहले चरण में 122 और दूसरे चरण में 86 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। वायुसेना के आयोजित भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ से इतनी बड़ी संख्या में एक साथ 208 युवाओं का चयन एक रिकार्ड है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही जो अभ्यर्थी इसमें असफल रहे उन्हें अपनी कमियों को दूर करते हुए अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने की शुभेच्छा प्रकट की। धमतरी कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बताया कि वायुसेना रैली में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जैसे विकसित राज्यों में 10-15 हजार की संख्या में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में से डेढ़ सौ, दो सौ का चयन होता है, उस अनुपात से अगर छत्तीसगढ़ और धमतरी जिले का अनुपात देखें तो रैली का परिणाम काफी सकारात्मक और ऐतिहासिक रहा है।
उल्लेखनीय है कि धमतरी के पंढरीराव कृदत्त इन्डोर स्टेडियम में गत 13 अक्टूबर से वायु सेना भर्ती रैली (वाय श्रेणी) का आयोजन दो चरणों में किया गया। इसके पहले चरण में 3049 तथा दूसरे चरण में 2369 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से शारीरिक माप, शैक्षणिक योग्यता, दौड़ तथा फिजिकल फिटनेस के दौर से गुजरने के बाद अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। इसमें उत्तीर्ण होने के बाद समूह चर्चा और मेडिकल फिटनेस में खरे उतरने वाले प्रतिभागियों का चयन होता है। प्रथम चरण में 122 तथा द्वितीय चरण में 86 यानी कुल 208 अभ्यर्थियों का चयन इसमें हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 50 अभ्यर्थी दुर्ग जिले से, दूसरे स्थान पर बालोद जिले से 29 तथा तीसरे स्थान पर रहे धमतरी जिले से 16 अभ्यर्थियों का वायु सेना के लिए चयन हुआ है।
आप अपने खाने में हर रोज सूप को शामिल करें। इससे आप रहेंगी स्लिम और फिट एण्ड फाइन। आप अपनी डाइट में सूप शामिल करने से जरूरी रेशों की पूर्ति होती है। वयस्क को अपनी डाइट में कम से कम 2 बडे कप सूप रोज शामिल करना चाहिए। सर्दियों में हौट और गरमियों में कोल्ड सूप का लुत्फ उठाएं।
अगर आपको किसी खास अवसर के लिए वजन घटाना हो, तो कुछ समय तक सिर्फ सूप ही पिएं। तरह-तरह के सूप की जगह खासतौर पर पत्तागोभी का सूप पिएं, तो जल्दी फायदा होगा। अगर आप पैकेट वाले मिक्स वेजिटेबल सूप या चिकन सूप में भी पत्तागोभी डालना चाहें, तो डाल सकती हैं।
सूप में सब्जियों के छिलके और दाल आदि डालें और उसमें जीरे का तडका लगाएं। बच्चों को यह सूप परोसते वक्त ऊपर से मक्खन डालें।
वेजीटेबल सूप बॉडी में पानी के संतुलन को बनाए रखता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। सर्दियों में चिकन सूप पिएं, इससे सरदी-जुकाम से दूर रहने में मदद मिलेगी। चिकन पैकेट सूप बनाते वक्त इसमें उबला चिकन और फै्रश चिकन स्टॉक यूज कर सकती हैं।
वेट घटाने में सूप कारगर है। सूप से जरूरत की सारी पौष्टिकता भी मिल जाती है। चिकन और वेजिटेबल सूप, गसपैचो, रेवियोली सूप लंच या डिनर लें, आपको खाना खाने की जरूरत नहीं होगी। इससे प्रोटीन, एनर्जी, कार्बोहाइडे्रट और सभी तरह की पौष्टिकता मिल जाएगी।
सूप से पेट बहुत भरा-भरा भी नहीं महसूस होता। जो लोग कम कैलोरीयुक्त फूड खाना चाहते हैं, वे दिन में 2 वक्त सूप पिएं। कैलोरी, फैट कम और फाइबर भरपूर मिलेगा, जिससे आप स्लिम रह सकती हैं।






















