CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : 3 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला...

CG NEWS : 3 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला...

बलौदाबाजार जिले से है जहा पुलिस ने चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर्स को पकड़ा लिया गया है। पुलिस एक सालो से तलास मे जुटी थी इन दोनों ने भाटापारा इलाके के कई गांवों में लोगों को रकम दोगुनी होने, अधिक ब्याज मिलने का लालच देकर करोड़ों रुपए की वसूली की थी। जब लोगों के रुपए लौटाने का समय आया तो बोरिया बिस्तर लेकर चंपत हो गए। अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।


भाटापारा के खपरी गांव में रहने वाले 59 साल के राम कुमार रावटे ने पुलिस को बताया था कि सनशाइन इंफ्राबिल्ड लिमिटेड के डायरेक्टर और एजेंट्स ने लुभावनी स्कीम बताकर अधिक ब्याज देने का झांसा देकर 22 लोगों से कूल 1 लाख 80 हजार 225 रुपए अपनी कंपनी में जमा करवाए थे। बाद में अपनी कंपनी को बंद कर फरार हो गए थे। शिकायकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को इन धोखेबाजों के MP में रहने की जानकारी मिली।


भाटापारा पुलिस की टीम मध्य प्रदेश गई। वहां कुछ दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस को भाटापारा के ग्रामीणों को ठगने वालों का ठिकाना मिला। इसके बाद छापेमारी करते हुए भिंड के विनोद गरन निवासी सुरेंद्र सिंह बघेल और भवानीपुर में रहने वाले इसके साथी धर्म सिंह कुशवाहा को पकड़ लिया गया। थाने लाकर जब इन दोनों शातिरों से पूछताछ की गई तो पुलिस को पता चला कि बलौदबाजार के कई गांवों से किसान परिवारों को रकम दोगुनी होने का लालच देकर दोनों ने करोड़ों रुपए का हेरफेर किया था। पता चला है कि 150 से अधिक लोगों को इन लोगों ने ठगा, अब सभी का पता लगाकर पुलिस इनके खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में है। अनुमान के मुताबिक 3 करोड़ से अधिक की रकम का गबन आरोपियों से किया है। इसके तथ्य पुलिस जुटा रही है।
 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

रायपुर: पेट्रोल-डीजल कि बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते है,


मुख्यमंत्री ने कहा की- 22 नवम्बर को कैबिनेट में पेट्रोल-डीजल के वैट का प्रस्ताव रखा जायेगा, अन्य राज्यों के दामो की समीक्षा होगी, और बड़ा फैसला लिया जायेगा

बड़ा हादसा: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत

बड़ा हादसा: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत

धमतरी: बुधवार की रात जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र बड़ा हादसा हो गया, जहां अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना, केरेगांव थाना क्षेत्र की है। बुधवार रात करीब 12 बजे के आसपास पेट्रोलिंग को सूचना मिली कि केरेगांव के पास तीन लोग घायल स्थिति में सड़क पर पड़े है। इस सूचना के बाद पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायल को इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। केरेगाँव थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने बताया कि मृतक अमृत कुमार पिता डोमार कमार 33 वर्ष, रामप्रकाश पिता दशरथ कमार 23 वर्ष, और भुनेश्वर ,मोनू पिता सहदेव ध्रुव... तीनों नगरी थाना इलाके के ग्राम कल्लेमेटा के निवासी थे। तीनों धमतरी से नगरी अपने घर जा रहे थे। इस दौरान केरेगांव थाना के पास किसी अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई है। फिलहाल केरेगाँव पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

CG BREAKING: ढाई साल से निलंबित रजनेश सिंह को मिली राहत

CG BREAKING: ढाई साल से निलंबित रजनेश सिंह को मिली राहत

रायपुर: ढाई साल से निलंबित आईपीएस रजनेश सिंह को कैट से बड़ी राहत मिली है। जबलपुर कैट ने उनका निलंबन खत्म करने के आदेश दिए हैं। फोन टैपिंग मामले पर ईओडब्ल्यू के तत्कालीन एसपी रजनेश सिंह पिछले ढाई साल से निलंबित हैं।

कैट ने आदेश में कहा है कि आवेदक का निलंबन एक वर्ष से अधिक का औचित्य नहीं है। साथ ही निलंबन को निरस्त कर दो माह के भीतर सभी लाभ देने के आदेश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार कैट के आदेश की प्रति नहीं मिली है। कैट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में जाने का विकल्प भी है। आदेश मिलने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। फोन टैपिंग मामले में ईओडब्ल्यू के तत्कालीन डीजी मुकेश गुप्ता, और एसपी रजनेश सिंह को निलंबित किया गया था। राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद निलंबन की अवधि लगातार बढ़ाई जाती रही है। इस पर रजनेश सिंह ने कैट में याचिका दायर की थी। जिस पर 16 नवम्बर को आदेश पारित हुए हैं।

बताया गया कि नान घोटाले की जांच के दौरान आरोपियों और संबंधित दर्जनों लोगों के फोन टैप करने के मामले में डीजी मुकेश गुप्ता और नारायणपुर एसपी रजनेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। फोन टैपिंग में एफआईआर का यह प्रदेश में पहला मामला है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दोनों अफसरों पर साजिश, फर्जी दस्तावेज बनाने समेत आधा दर्जन अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।

राजधानी में कोहरे के चलते डाइवर्ट हुई 4 फ्लाइट...

राजधानी में कोहरे के चलते डाइवर्ट हुई 4 फ्लाइट...

रायपुर : गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी डाउन हो गई, जिसके चलते दिल्ली और मुंबई से रायपुर आ रही एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा के चार विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया की पहली उडान संख्या 469 को नागपुर डायवर्ट किया गया। उसके बाद इंडिगो के मुंबई-रायपुर जहाज को नागपुर, विस्तारा के उड़ान संख्या 793 दिल्ली-रायपुर को भुवनेश्वर और इंडिगो के दिल्ली-रायपुर जहाज को नागपुर डायवर्ट किया गया।


एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली से AI469, मुंबई से 6E5212, बैंगलोर से UK793 और बैंगलोर से दिल्ली 6E405 को डायवर्ट कर दिया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश सहाय ने बताया कि सुबह 9.30 बजे विजिबिलिटी ठीक हो गई। सुबह की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट, जिसे नागपुर डायवर्ट किया गया था, वो रायपुर के लिए टेकआफ कर गया है।


रायपुर जैसे शहर में कोहरा के चलते दिसंबर के अंत में कभी-कभार समस्या होती थी। मगर नवंबर मध्य में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोहरा के चलते विमानों को दूसरे एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा।
 

RAIPUR NEWS: पुलिस ने जप्त किया हुक्का, दुकानदार गिरफ्तार

RAIPUR NEWS: पुलिस ने जप्त किया हुक्का, दुकानदार गिरफ्तार

रायपुर: थाना डीडी नगर क्षेत्र के रायपुरा चौक स्थित देवांगन पान पैलेस के संचालक तुलसी राम देवांगन द्वारा अपने पान दुकान में हुक्का का सामान बिक्री करने की सूचना पर थाना डीडी नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त पान दुकान में रेड कार्रवाई कर तुलसी राम देवांगन के कब्जे से दुकान में रखें 9 हुक्का पॉट, 9 हुक्का पाइप एवं 10 हुक्का फ्लेवर को जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।

बड़ी खबर रायपुर: पैसे मांगने पर विवाद, युवक को जिन्दा जलाने........

बड़ी खबर रायपुर: पैसे मांगने पर विवाद, युवक को जिन्दा जलाने........

रायपुर: राजधानी रायपुर में पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक को जिन्दा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। घटना में पीड़ित युवक तीस फीसदी जल गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अभिषेक राय विश्रामपुरी का मूल निवासी है और अभी अमलेश्वर में परिचित के यहाँ रहता है। अभिषेक राय को लेकर बताया गया है कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। क़रीब सवा दस बजे उसका किसी परिचित से विवाद हुआ जिसके बाद परिचित ने पेट्रोल डाल कर उसे ज़िंदा जलाने की कोशिश की है। दरअसल पिछले दिनों पीवीआर में हूटिंग और गाली गलौज करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इनमे एक आरोपी का नाम तूफान वर्मा था। तूफान ने ही विधानसभा क्षेत्र में पीड़ित अभिषेक राय पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

दरअसल 11 नवम्बर की रात तूफान वर्मा अपने दो दोस्त मयंक चंद्राकारऔर पिंटू शर्मा के साथ तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल पीवीआर में फिल्म देखने गए थे। तीनों ने शराब के नशे में मूवी के दौरान हूटिंग के साथ साथ महिलाओं के ख़िलाफ अभद्र कमेंटभल भी कर रहे थे। आरोपियों की हरकत की शिकायत पुलिस को मिली थी, जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बाद तीनों जमानत पर रिहा भी हो गए थे। इन तीनों को छुड़ाने में अभिषेक वर्मा ने मदद की थी। अभिषेक ने ही वकीलों-परिचितों को कॉल करके तीनों को छुड़ाने में मदद मांगी थी और आरोपियों को छुड़ाने के लिए वकील को रुपये दिए थे। इन्हीं रूपयों की मांग के लिए बुधवार की रात अभिषेक ने आरोपी तूफान को विधानसभा क्षेत्र में बुलाया था। यहाँ पर दोनों के बीच विवाद हुआ और तूफान ने अभिषेक के साथ मारपीट के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

इस घटना के बाद गंभीर हालत में अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार वह क़रीब तीस फ़ीसदी जला है फिलहाल पीड़ित की हालत स्थिर और ख़तरे के बाहर बताई गई है।

आपकी लापरवाही कहीं पड़ न जाये भारी, राजधानी रायपुर के इन केंद्रों कोरोना टीके के लिए बुक करें अपनी बारी, देखें सूची

आपकी लापरवाही कहीं पड़ न जाये भारी, राजधानी रायपुर के इन केंद्रों कोरोना टीके के लिए बुक करें अपनी बारी, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 200 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 7480 और कोविशिल्ड 23770 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

बड़ी खबर: उपभोक्ताओ को मिली थोड़ी राहत, बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी

बड़ी खबर: उपभोक्ताओ को मिली थोड़ी राहत, बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को 50 प्रतिशत कम कर दिया है। घरेलू उपभोक्ता अब जारी की गई राशि से कम बिल जमा कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है, उन्हें अगले महीने इसका लाभ देते हुए उनके व्दारा जमा की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की 50 प्रतिशत राशि को बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के स्थायी निर्देशों के तहत सुरक्षा निधि लेने का प्रावधान है। हर वर्ष बीते 12 महीने के उपयोग किए गए बिजली की औसत खपत की गणना कर अक्टूबर में अतिरिक्त सुरक्षा निधि के अंतर की राशि ली जाती है। इसकी गणना प्रचलित टैरिफ के आधार पर नियमानुसार पहले से जमा सुरक्षा निधि को घटाकर की जाती है। जितनी राशि का अंतर होता है, उतनी अतिरिक्त सुरक्षा निधि की देयता बनती है।
उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल में विगत वर्ष अतिरिक्त सुरक्षा निधि की गणना इस वर्ष के लिए बढ़ा दी गई थी, जिसके कारण इस वर्ष एक साथ दो वर्षों के पश्चात गणना की स्तिथि बन रही है। साथ ही कोरोनाकाल में लाकडाऊन के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे, जिससे उनके घर के ज्यादातर विद्युत उपकरणों का अधिक उपयोग हुआ। इस कारण सामान्य वर्षों की तुलना में इस साल के औसत बिल में वृद्धि हो गई। यह भी एक बड़ा कारण है जिस कारण औसत बिल एवं फलस्वरूप, अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि अधिक थी।
उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बिल किये गए अतिरिक्त सुरक्षा निधि को आधी करने के निर्देश माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए जिसके उपरांत, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग से अनुमति प्राप्त कर घरेलू उपभोक्ताओं को कुल जारी की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का 50 प्रतिशत भुगतान करने की सुविधा दी गई है।
 

रायपुर : ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से चुनाव के उम्मीदवार ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे नामांकन

रायपुर : ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से चुनाव के उम्मीदवार ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे नामांकन

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन में भी वर्ष 2019 की तरह ही ऑनलाइन नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट में उपलब्ध ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुरराम सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग देश भर में इस प्रकार का नवाचार करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन नॉमीनेशन प्रक्रिया के संबंध में 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सॉफ्टवेयर के उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। निर्वाचन भवन से उपसचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल विषय विशेषज्ञ के रूप में यह प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि कोविड के मद्देनजर ऑन लाइन नॉमिनेशन एक अच्छा कदम साबित होगा।
इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अभ्यर्थी अपना नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की सुविधा तो होगी, साथ ही प्रतीक आबंटन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो सकेगी। इस बार आयोग द्वारा प्रत्येक निकाय में मतदान की जानकारी तत्पश्चात मतगणना की राउण्डवार जानकारी भी इसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना है। प्रशिक्षण में दुर्ग, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, बिलासपुर, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के उप-जिला निर्वाचन अधिकारी, ओनो के नोडल अधिकारी, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संबंधित जिले में कार्यरत प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी स्टाफ एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में आमचुनाव कराए जाने हैं। इसमें चार नगर पालिक निगम- बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली, पाँच नगर पालिका परिषदें-सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, जामुल, खैरागढ़ और छः नगर पंचायतें - प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम शामिल हैं। इसके अलावा नगर पालिक निगम बिलासपुर ,राजनांदगांव और रायगढ़ नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली तथा नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल में उप चुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं। विगत 12 नवंबर को निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव की तैयारियों संबंध में सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को बैठक भी ली थी।

 

सड़क दुर्घटना मे पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत, जानिये क्या है पूरी घटना

सड़क दुर्घटना मे पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत, जानिये क्या है पूरी घटना

कोरबा : घटना कोरबा जिले के अन्तर्गत रजगामार पुलिस चौकी के पास का है जहां से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ पिकअप और मोपेड में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी मौके पर पहुंची, और मामले की जाँच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मूंगफली से भरी पिकअप कोरबा से धरमजयगढ़ जा रही थी, इस दौरान झगरहा कोरकोमा रोड स्थित भुलसीडीह जंगल में पिता पुत्र सवार मोपेडे से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में आमाडार निवासी 39 वर्षीय लाभों अघरिया के साथ उसके 5 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद से फरार पिकअप के चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: छात्रा के कोरोना पॉजिटिव निकलने से मचा हड़कंप, 3 दिन बंद रहेगा स्कूल

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: छात्रा के कोरोना पॉजिटिव निकलने से मचा हड़कंप, 3 दिन बंद रहेगा स्कूल

रायपुर: प्रशासन के द्वारा अनलॉक कि घोषणा करने के बाद स्कूल खुलते ही फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। बिरगांव के हायर सेकंडरी स्कूल में छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। स्कूल में कोरोना की सूचना मिलते ही पालकों में हड़कंप मचा है। तीन दिन तक स्कूल बंद करने की मांग की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। अफसर की माने तो प्रिंसिपल से बात हो गई है। स्कूल तीन दिन के लिए बंद किया जाएगा।

 

RAIPUR NEWS: चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले 4 गिरफ्तार

RAIPUR NEWS: चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले 4 गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर के गुढ़ियारी थाना पुलिस ने चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया करण साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मण नगर गुढ़ियारी में रहता है। स्टेशन चौक स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता है। 15 नवंबर की रात्रि अपने घर जा रहा था तभी रामनगर ओव्हर ब्रीज हनुमान मंदिर के पास अक्षय यादव, सौरभ राजपूत कुलदीप वर्मा और एक नाबालिग ने सभी पैसे मांगे, जब पीड़ित ने पैसा नहीं होने की बात कही तब, चारों ने चाकू से पीड़ित पर वार कर मोबाइल फोन लूट लिया।

CG BREAKING: जंगली हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग ने जारी किए एडवायजरी, यहाँ देखे

CG BREAKING: जंगली हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग ने जारी किए एडवायजरी, यहाँ देखे

कवर्धा: कबीरधाम जिले के आदिवासी बैगा बाहुल्य बोड़ला विकासखंड के अंतिम गांव में हाथियों के दल विचरण की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर वन अमला हाई अलर्ट हो गया है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर वन विभाग द्वारा जंगली हाथियों की धमक को देखते हुए आम जनता के जान-माल की सुरक्षा के लिए एडवाईजरी जारी की है। वन मण्डलाधिकारी ने हाथी के आने पर क्या करें और क्या न करें उप शीर्षक से जारी सलाह में लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। वन मंडलाधिकारी द्वारा आमजनों की सुविधा के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं और मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आमजनों से अपील करते हुए कहा गया है कि जंगली हाथियों से कम से कम 200 मीटर की दूरी बनाकर रखें और जंगली हाथियों की फोटो और सेल्फी नहीं ले।


वन मंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर ने बताया कि वन अमले द्वारा कबीरधाम जिले के अंतिम गांव बांधी से कुछ दूरी पर मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्र में 14 सदस्यीय जंगली हाथियो को देखा गया है। बांधी गांव के किताब पिता चमारु गोंड का 3 एकड़, चंद्रपति पिता लखन यादव का आधा एकड़, गजपति पिता लखन यादव का आधा एकड़ रक्बा हाथियों के द्वारा रौंदा गया है। जिसमें धान की फसल लगी थी। वहीं रामचरण पिता भादू बैगा की आधा एकड़ की कटी हुई धान की फसल में से कुछ को हाथियों का दल चराई करके गया है। पीड़ितों को तत्काल क्षतिपूर्ति करते हुए 500 रुपये प्रति प्रकरण में नगद प्रदाय किया गया है। बाकी की क्षतिपूर्ति फसल नुक्सान का परीक्षण उपरांत प्रदाय की जाएगी। यह दल कटघोरा से अचानकमार, लोरमी में, चांड़ा, बजाग, उमरिया, अनूपपुर, मवई, लम्पटी, झामुल (मध्यप्रदेश) में विचरण कर रहा है। यह दल कवर्धा के बांधी गांव जो ढिंढोरी जिला से लगा है, उसमें आकर धान की फसल थोड़ा से क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया है और तुरंत वापस ढिंढोरी वन मंडल, जिला ढिंढोरी के झामुल परिसर में चला गया। संभवतः यह दल वापसी करते हुए आगे चला जाएगा। फिर भी वन मंडल कवर्धा का क्षेत्रीय अमला मुस्तैद है। स्थानीय वन अधिकारियों के साथ-साथ मुखबिरी तंत्र भी मजबूत है जो हाथियों के जिला कबीरधाम में पुनर आगमन पर अप्रिय स्थिति पर नियंत्रण के लिए तैयार है।


हाथी द्वारा नुकसान पहुंचाने पर वन विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति का है प्रावधान
डीएफओ प्रभाकर ने बताया कि वन अपराध संबंधित सूचना प्राप्त होने पर जिला कबीरधाम का जागरूक नागरिक वन विभाग को सूचित कर वन अपराध से बचाव एवं नियंत्रण में शासन का सहयोग कर सकता है। यदि किसी कारणवश वन विभाग से संपर्क नहीं हो पाता है, तो तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस चौकी में सूचना दी जा सकती है। हाथी द्वारा नुकसान पहुंचाने पर वन विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। मृत्यु के के स्थिति में 6 लाख रूपए, स्थाई रूप से अंग भंग होने की स्थिति में 2 लाख रूपए, घायल होने पर इलाज कराने पर प्रस्तुत बिल के आधार पर अधिकतम 59 हजार 100 रूपए तक, पशु हानि पर अधिकतम प्रति पशु 30 हजार रूपए तक, फसल नुकसानी पर फसल का मूल्यांकन कर अधिकतम 10 हेक्टेयर तक की फसल नुकसानी की नियमानुसार क्षतिपूर्ति है।


क्या करें -
वन मंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर ने कबीरधाम जिलेवासियों एडवायजरी जारी करते हुए बताया कि हाथी आने की सूचना निकटवर्ती वन कर्मचारी को तुरंत दे। रात मे निकलना यदि आवश्यक हो जाये तो, मशाल जलाकर झुण्ड मे शोर मचाते हुए निकले, सभी घरो के बहार पर्याप्त रौशनी करके रखे ताकी हाथी के आने से पहले ही दूर से पता चल जाए। अगर हाथी दिन मे गाव मे आ जाता है तो उससे पर्याप्त दूरी बना कर रखे, हाथी प्रभावित क्षेत्रो मे आवश्यक होने पर गावों मे रात्री मे दल बनाकर मशाल के साथ पहरा दे, हाथी द्वारा कान खड़े कर सूंड ऊपर उठाकर आवाज देना इस बात का संकेत है की वो आप पर हमला करने आ रहा है अतः आप तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाए। यदि हाथी से सामना हो जाये तो तुरंत उसके लिए रास्ता छोड़े, पहाड़ी स्थानो मे सामना होने की स्तिथि मे पहाड़ी की ढलान की और दौड़े ऊपर की और नहीं क्योकि हाथी ढलान मे तेज गति से नहीं उतर सकता परन्तु चढाई चढ़ने मे वह दक्ष होता है, सीधे न दौड़ कर आड़े तिरछे दौड़े, कुछ दूर दौड़ने के पश्चात गमछा, पगड़ी, टोपी अथवा अन्य कोई वस्त्र फेक दे ताकि कुछ समय तक हाथी उसमे उलझा रह सके और आपको सुरक्षित स्थान पर जाने का समय मिल जाए। हाथियों के सूंघने की शक्ति प्रबल होती है अतः हवा की दिशा का ध्यान रखे, यदि हवा का बहाव हाथियों की तरफ से आपकी तरफ हो तो सुरक्षित दूरी मे रहा जा सकता है, परन्तु यदि हवा का बहाव आपकी और से हाथी की और जा रहा हो तो आपके लिए खतरा हो सकता है क्योकि हवा आपके शरीर की गंध हाथी तक आसानी से पंहुचा सकती है, वन विभाग द्वारा बताये गए सुरक्षा सम्बंधित निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करे। वन विभाग के कर्मचारियो का समय समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन मे सहयोग करे व् किसी भी प्रकार की दखलंदाजी न करे। जनधन हानि होने की स्तिथि मे बदले की भावना से प्रेरित होकर हाथियों के पास न जाए बल्कि वन विभाग को सूचित कर मुआवजा राशि की प्रक्रिया करवाने मे सहयोग करे। हाथियों की सुचना यदि मिलती है तो अपने पड़ोस के गाँवों तथा क्षेत्र के रिश्तेदारों, दोस्तों इत्यादि को तत्काल सचेत करे ताकि वे भी उन क्षेत्रों मे न आए और अगर क्षेत्र मे है तो वह इलाका छोड़ सके। फसल कटाई के बाद खुद के खाने लिए संगृहीत अनाज को सुरक्षित स्थानों मे रखे, इसके लिए एक तैखानेनुमा भण्डारण कच्छ का निर्माण किया जा सकता है जिसमे अनाज को पल्स्टिक के हवा टाइट बंद डिब्बो मे भरकर रखा जा सकता है जिससे अनाज की गंध हाथियों तक नहीं पहुचे, उनके सूंघने की शक्ति बहुत तेज रहती है। गाँव के नवयुवक स्वयं जागृत होकर अन्य लोगो को जागरुक कर सकते है। समय समय पर जागरूकता के लिए वन विभाग के साथ ताल मेल बनाकर चले। समय समय पर स्कूल के बच्चो को हाथियों से सम्बंधित जागरूकता का पाठ पढाएं, हमें तथा आने वाली पीढियों को हाथियों के साथ रहना सीखना पड़ेगा, कैसे रहा जाए इसका इन तथ्यों का सन्देश दिया जाए। गाँव के मुखिया की मदत से जागरुकता अभियान चलाया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग हाथियों से सुरक्षा सम्बन्धित निर्देशों से अवगत हो सके। खुद भी सुरक्षित रहे व बिना किसी नुकसान पहुचाये हाथियों को भी अपने क्षेत्र मे स्वतंत्र रूप से सुरक्षित रहने दे।


आमजनों के सुविधा के लिए मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
कवर्धा वन मंडल कार्यालय के द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं और मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। वन मंडल के कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7999326127, वन मंडल स्तरीय उड़नदस्ता के सहायक प्रभारी का 9425576857, अधीक्षक भोरमदेव वन्य प्राणी अभ्यारण का 9424132297, परिक्षेत्र अधिकारी भोरमदेव वन्य प्राणी अभ्यारण का 7828853500, उप वनमंडल अधिकारी कवर्धा का 8269327097, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा का 9589035132, परिक्षेत्र अधिकारी अधिकारी तरेगांव 9981893808 तथा परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम पंडरिया का 8770976735, उप वनमंडल अधिकारी पंडरिया का 9131029448, परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व पंडारिया का 9752617147, उप वनमंडल अधिकारी सहसपुर लोहारा का 7587055836, परिक्षेत्र अधिकारी सहसपुर लोहारा एवं परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार का 9406324045 तथा परिक्षेत्र अधिकारी खारा का मोबाइल नंबर 7999761848 है। वन मंडल अधिकारी जिला कबीरधाम का संपर्क नंबर 9479105168 है।

BIG BREAKING CG: नक्सलियों ने अगुआ सब-इंजीनियर को किया रिहा

BIG BREAKING CG: नक्सलियों ने अगुआ सब-इंजीनियर को किया रिहा

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को सात दिनों बाद जनअदालत में नक्सलियों ने अपहृत सब-इंजीनियर अजय लकड़ा को रिहा कर दिया है। रिहाई के दौरान इंजीनियर की धर्मपत्नी अर्पिता लकड़ा भी मौजूद थीं। इंजीनियर को मीडिया के सामने रिहा किया गया। सात दिनों से लगातार मीडिया और समाज के प्रमुख रिहाई की अपील कर रहे थे। पत्नी के साथ मीडियाकर्मी लगातार जंगलों की खाक छान रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं चला था। ताजा खबर है कि इंजीनियर को रिहा कर दिया गया है।

इससे पहले 12 नवंबर को नक्सलियों ने प्यून लक्ष्मण प्रतागिरी को रिहा कर दिया था। नक्सलियों ने दोनों का अपहरण 11 नवंबर को कर लिया था। जिसके बाद से सब इंजीनियर उनके कब्जे में था। सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता ने माओवादियों से उसके पति को छोड़ने गुहार लगाई थी। सब इंजीनियर अपने पति को छोड़ने जंगल में भी निकले गई थी। उस दौरान उसका छोटा बच्चा भी साथ था।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

बेमेतरा: शासकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने की शिकायत में एसडीएम ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड पटवारी का नाम गोपाल सिंह साहू है, जो हल्का नंबर 47 मोहभट्टी तहसील में पदस्थ थे।


वहीं हल्का नंबर 16 के पटवारी कुंदन सिंह राजपूत को मोहभट्टी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दर्दनाक हादसा: कार और सूमो में टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

दर्दनाक हादसा: कार और सूमो में टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

भिलाई: रायपुर -दुर्ग जिले के पाटन मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह जामगांव एम व मोतीपुर के मध्य दो चारपहिया वाहन कार व सूमो आपस मे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ी पलट गई। कार में सवार किसी को ज्यादा चोट नही आई लेकिन दोनों गाड़ी के परख्च्चे उड़ गए।


इधर घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता अंशु रजक मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकालने में मदद की। बताया जा रहा है कि सूमो में 11 लोग सवार थे जो मजदूरी करने रायपुर जा रहे थे। सूमो रनचिरई बालोद का बताया जा रहा। वही कार में सवार 3 महिला 1 पुरुष व 2बच्चे करहिभदर बालोद जा रहा था। सभी घायल सुरक्षित है। जिन्हें हल्की उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है।

बड़ी खबर रायपुर: पूर्व विवाद का बदला लेने बिहार से लाया था पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: पूर्व विवाद का बदला लेने बिहार से लाया था पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी में पूर्व विवाद का बदला लेने बिहार से पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस लाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, विक्की उर्फ विकास चौधरी 22 वर्ष का मंदिर हसौद इलाके में ढाबा है। आरोपी के ढाबा पर पिछले लंबे समय से कोई युवक कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इसी विवाद को लेकर 6 दिन पहले मौदहापारा इलाके में उसकी लड़ाई हुई थी, जिसमें विक्की मार खा गया था। इसी विवाद का बदला लेने आरोपी बिहार के औरंगाबाद से 34 हजार रुपए में पिस्टल और 8 नग कारतूस खरीदकर रायपुर पहुंचा था। आरोपी विक्की उर्फ विकास का इरादा युवक की गोली मारकर हत्या करने का था, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट समेत कई मामलों के प्रकरण दर्ज है।

बड़ा हादसा:  ट्रक की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

बड़ा हादसा: ट्रक की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

रायपुर : घटना नेशनल हाईवे-30 के सुकमा-जगदलपुर रोड पर छिंदगढ़ के पास मंगलवार सुबह हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार को टक्कर मारते हुए ट्रक पलटा गया। इससे ट्रक में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार और तीन मजूदर कुल 4 घायल हो गए। सभी मजदूर बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक चावल की बोरियों से लदा ट्रक मंगलवार सुबह छिंदगढ़ से सुकमा आ रहा था। छिंदगढ़ के आउटर में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया। मजदूर चावल की बोरियों से लदे ट्रक पर लापरवाही पूर्वक बैठे थे। ट्रक पलटने के बाद 6 मजदूर चावल की बोरियों के नीचे दब गए।
 

CG BREAKING: बीच सड़क में लड़कियों का बवाल, जमकर हुई मार-पीट चले लात-घुसे, घटना कैमरे में कैद

CG BREAKING: बीच सड़क में लड़कियों का बवाल, जमकर हुई मार-पीट चले लात-घुसे, घटना कैमरे में कैद

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से मार-पीट का मामला सामने आया है, मंगलवार को नाबालिग लड़कियों के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों ने जमकर एक-दूसरे पर घूंसे चलाए, बाल खींचा और रास्ते में चेन लेकर दौड़ाती रहीं। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने इन्हें समझाया, तब मामला शांत हुआ। मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा है। इसी बात को लेकर पहले 2 लड़कियों में यह विवाद हुआ था। इसके बाद में दोनों तरफ से लड़कियां आईं और ये हंगामा इतना बढ़ गया।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे शहर के बीचों बीच स्थित बरम रोड में यह हंगामा हुआ। लोग सुबह के वक्त ही अपने-अपने काम से निकले हुए थे। इसी दौरान उन्होंने रोड पर इस हंगामे को देखा। किसी ने इन लड़कियों को रोकने का प्रयास भी किया। मगर वो नहीं रुकीं। करीब आधे घंटे तक रोड पर हंगामा चलता रहा। लड़कियां एक-दूसरे पर कमेंट करती रहीं।


स्थानीय लोगों ने बताया कि यह विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। यहां बरम पारा में रहने वाली लड़की का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है। उसी लड़के से शक्ति पारा में रहने वाली एक दूसरी लड़की भी प्रेम करती है। इस बात की जानकारी होने पर मंगलवार को बरम रोड में रहने वाली लड़की नाराज हो गई। फोन कर दूसरी लड़की को उसने बुला लिया। विवाद करने लगी और मारपीट हो गई। इस बीच दोनों तरफ से कुछ और लड़कियां मौके पर पहुंची हुईं थीं। वह भी आपस में भिड़ गईं।

RAIPUR BREAKING: ऑफिस में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, अकाउंटेंट गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING: ऑफिस में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, अकाउंटेंट गिरफ्तार

रायपुर: देवेंद्र नगर इलाके की पुलिस ने एक क्रिकेट सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3 लाख 63 हजार रुपए कैश पेन ड्राइव और लैपटॉप भी बरामद किया गया है। इसके मोबाइल फोन पर कई तरह के एप मिले हैं। इन एप की मदद से ही आरोपी क्रिकेट सट्टे का धंधा चला रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक को सट्टेबाजी के इस मामले में दीपक सघानी नाम के आदमी को पकड़ा गया है। देवेंद्र नगर के सेक्टर 5 में इस शख्स का मकान है। देवेंद्र नगर थाने में पुलिस की टीम को खबर मिली कि दीपक घर से सट्टे के दांव लगवा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दीपक के मकान के चारों तरफ पुलिस का पहरा था ताकि वो भाग न निकले। छापा मारने गई टीम इसके बाद मकान में पहुंची। कुछ पुलिसकर्मी दीपक के घर के भीतर गए। दरवाजा खुलते ही दीपक को दबोच लिया गया। दीपक कई दिनों से क्रिकेट सट्टे का काम कर रहा है। अब थाने लाकर पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि देवेंद्र नगर इलाके के कुछ कारोबारियों से रकम लेकर आरोपी सट्टे का रैकेट चला रहा था। इससे जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

अकाउंटेंट अपने दफ्तर से क्रिकेट सट्टे ऑपरेट कर रहा था। उसने मुंबई के बड़े बुकी से लाइन ली थी। वह सटोरियों से ऑन लाइन दांव ले रहा था। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद उसकी ऑफिस में छापा मारा गया। खबर सही निकली। उसके पास से टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में सट्टे के दांव का पूरा रिकार्ड मिला। अकाउंटेंट के लैपटॉप और मोबाइल में सट्टे की कटिंग का हिसाब मिला है। वह कुछ दाल और राइस मिल का अकाउंट देखता है। उसके पकड़े जाने के बाद खुलासा हुआ कि वह पिछले दो साल से अकाउंटेंट ऑफिस की आड़ पर क्रिकेट के गेम ले रहा था। वह मुंबई के कुछ बड़े बुकी के संपर्क में है, उनसे लिंक लेकर सट्टा चला रहा था। दीपक ने अपने परिचित कारोबारियों से भी संपर्क किया है। उन्हें आईडी और पासवर्ड बेचकर उनके माध्यम से भी क्रिकेट सट्टा चला रहा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह कैश ही पेमेंट लेता था। उसके घर की तलाशी के दौरान मोबाइल और लैपटाप मिला है, जिसमें सट्?टे का पूरा हिसाब लिखा है। सट्टा खेलने वालों के नाम और मोबाइल नंबर भी उसके पास मिले हैं। उसके पास जब्त रकम का वह हिसाब नहीं बता सका। इससे माना जा रहा है कि ऑफिस से मिले पौने चार लाख सट्टे की रकम है। पुलिस ने बैंक से दीपक के खाते की जानकारी मांगी है। उसके खाते में पिछले एक साल के दौरान कितना पैसा जमा हुआ है? किन किन लोगों ने पैसे जमा किए हैं। पुलिस मुंबई के बड़े बुकी से उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।

CG NEWS: सफाई कर्मचारी की गंदी नाली में गिरने से मौत, गिरने के बाद घंटों तक उसी में पड़े रहा

CG NEWS: सफाई कर्मचारी की गंदी नाली में गिरने से मौत, गिरने के बाद घंटों तक उसी में पड़े रहा

छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी की नाली में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। नशे में होने के चलते वह गंदी नाली में जा गिरा। काफी देर तक कीचड़ में पड़े रहने और सांस न ले पाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।


स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहीद भगत सिंह चौक जुनवानी रोड कोहका में एक बिल्डर के ऑफिस के सामने नाली में एक लाश पड़ी है। पुलिस जब पहुंची तो लाश को नाली से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान निगम सफाई कर्मचारी दिलीप वर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुई है।


लाश को सबसे पहले किसी वेद प्रकाश साहू नाम के व्यक्ति ने देखा था। इसके बाद उसने डायल 112 को सूचना दिया। जांच में पता चला कि मृतक आदतन शराबी है। वह हमेशा शराब के नशे में रहता था। मंगलवार को भी वह काफी नशे में था। अधिक नशे में होने से वह नाली के कीचड़ में गिर गाय और वहीं उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने मामले में हत्या की आशंका भी जताई है, लेकिन पुलिस इसे शराब के नशे में नाली में गिरने से मौत ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

 बड़ी ख़बर रायपुर: सराफा दुकान में चोरों का धावा, लाखों के जेवरात पार

बड़ी ख़बर रायपुर: सराफा दुकान में चोरों का धावा, लाखों के जेवरात पार

रायपुर : रायपुर राजधानी से सटे धरसींवा इलाके में चोरों ने मंगलवार की रात सराफा दुकान में धावा बोला। धनेली बाजार चौक स्थित सुरेश ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोरों ने डेढ़ किलो चांदी और 1 किलो सोने के जेवर पार कर दिया। शातिर चोरों ने दुकान का कैमरा तोड़ दिया, और डीवीआर ले भागे। चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब 40 लाख रुपए है।सराफा व्यापारी ने धरसीवां थाना के सिलतरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल धरसीवां थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुटी है। 

 

क्या आपने अभी तक नहीं लगवाया है कोरोना का टीका, तो आज ही लगवाए रायपुर के इन जगहों पर मौजूद है इतने टीके

क्या आपने अभी तक नहीं लगवाया है कोरोना का टीका, तो आज ही लगवाए रायपुर के इन जगहों पर मौजूद है इतने टीके

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 202 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 7120 और कोविशिल्ड 24270 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

चाइल्ड पोर्नोग्राफी: MP-CG समेत 14 राज्यों में CBI का छापा, अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने पर कार्रवाई

चाइल्ड पोर्नोग्राफी: MP-CG समेत 14 राज्यों में CBI का छापा, अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने पर कार्रवाई

रायपुर। ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापेमारी की और 83 लोगों के खिलाफ कुल 23 मामले दर्ज किए हैं। जिन राज्यों में CBI ने छापा मारा उनमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल है।
CBI ने छापेमारी के दौरान इन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया। इस छापे में छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला भी शामिल रहा। सुबह से ही CBI के इस दबिश की सुगबुगाहट बनी हुई थी और शाम होते-होते पता चला कि CBI की इस टीम ने बांकीमोंगरा क्षेत्र में ग्राम सेमीपाली जमनीपाली निवासी छत्रपाल सिंह कंवर के खिलाफ चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के आरोप में कार्रवाई की।
आरोपी की गिरफ्तारी की भी खबर है। यहां पहुंची टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच-पड़ताल करते हुए उसे जब्त्त किया है। हालांकि टीम के सदस्यों की छानबीन में क्या निकला और क्या जब्त हुआ है, इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है। CBI के मुताबिक ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न और शोषण से संबंधित आरोपों पर कुल 83 आरोपियों के खिलाफ 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।