CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 CG NEWS : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने पहली बार की पत्रकारों से चर्चा, जानिये उन्होने चर्चा मे क्या कहा ?

CG NEWS : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने पहली बार की पत्रकारों से चर्चा, जानिये उन्होने चर्चा मे क्या कहा ?

भिलाई : अंतर्राष्ट्रय क्रिकेटर राजेश चौहान ने भी राजनीति का दामन थामने के बाद आज पहली बार वे पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होनें पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर जो कि सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनसे मैं काफी प्रभावित हूं। वह काफी सुलझे हुए गुड पर्सनालिटी पर्सन के साथ ही उच्च शिक्षित युवा है। गत दिवस आल इंडिया प्रोफशन कांग्रेस की इस्ट जोन कोआडिनेटर सुश्री जरिता लेफ्टिलोंग के समक्ष मेरा प्रोफेशनल कांग्रेस में प्रवेश हुआ। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की भी सोच छत्तीसगढ महतारी के साथ साथ युवाओं को आगे बढाने की उनकी अच्छी सोच है। इसी कड़ी में उनके द्वारा छत्तीसगढ के तमाम जिलों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूलों की शुरूआत अमीरी गरीबी की खाई को दूर करने का कार्य किया। उनके इस कदम से शहरी बेल्ट सहित आदिवासी अंचल के गरीब छात्रों को भी शिक्षा का बेहतर लाभ मिलेगा। लेकिन शिक्षा के साथ साथ इन स्कूलों में स्पोर्टस एक्टिविटी को बढावा देने के लिए मैँ उनको सुझाव दूंगा। इसके साथ ही छग के बस्तर क्षेत्र व सरगुजा संभाग में ख्ेाल के क्षेत्र में युवक युवतियों में खेल के प्रति अलग ही लगाव है लेकिन सही संसाधन व जानकारी के अभाव के कारण उनकी प्रतिभा बाहर नही आ पा रही है। अब मैं क्रिकेट सहित अन्य खेलों को भी आगे लाने का पूरा प्रयास करूंगा ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी देश व राज्य का नाम रौशन का आलंम्पिक व नेशलन तथा इंटरनेशल, एशियन चैम्पियनशिप में बच्चे भाग लेकर मेडल लोकर अपने देश सहित प्रदेश का नाम रौशन करे। केन्द्र सरकार खेल के क्षेत्र में एक पॉलिसी बना रही है जिसमें महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना है। इसका भी सुझाव मेरे द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को दिया जायेगा। क्रिकेट के बाद मैं अब राजनीति क्षेत्र में कदम रखा हूं। जल्द ही प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक मेे अपने बेहरत सुझाव रखूंगा। अत्यधिक ठंढ वाले क्षेत्रों मे ंबच्चे, महिलाओं और पुरूशों को नि:शुल्क स्वेटर वितरण भी मेरे द्वारा प्रेाफेशनल कांग्रेस के बेनर तले कराया जायेगा। मेरी सोच है कि मैं समाज को कुछ रिटर्न कर सकूं। मुझे आगे बढाने में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है। मीडिया के कांफिडेंस के दम पर ही मैं चलता हूं। गलती मेरे से भी हो सकती है। बीएसपी से मैने तीन वर्ष पहले व्हीआर ले लिया। उसके अनुभव के क्षेत्र का भी लाभ मैं छत्तीसगढ के युवाओं को दूंगा। खेल के क्षेत्र में छग को नई दिशा देना ही मकसद है। राज्य को यदि हम डेव्हलप नही कर सके तो ये हमारी कमी है।


इस अवसर पर मंजीत निरंकारी, प्रोफसनल कांग्रेस दुर्ग चेप्टर के अध्यक्ष भूवनेश कुमार साहू पृथ्वीराज चंद्राकर , रमेश पटेल, मोहम्मद एजाज,ममता सिंह, दुर्ग की छाया पार्शद शबाना मेडम भी मोैजूद थी।
राजेश चौहान को कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित कर छत्तीसगढ प्रोफेशनल कांग्रेस ने उन्हें अपने पार्टी में प्रवेश कराकर अपनी पार्टी की पैठ मजबूत करने की कोशिश वहीं राजेश चौहान भी कांग्रेस से जुडकर लोगों की कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं और उसकी नीतियों को बताने का कार्य करेंगे। श्री चौहान ने कांग्रेंस को और मजबूत करने के लिए कमर कस लिया है। राजेश चौहान को कांग्रेस प्रवेश कराकर प्राफेशनल कांग्रेस जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सांसद शशि थरूर व प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर और दुर्ग चेप्टर के अध्यक्ष भूवनेश कुमार साहू एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को और मजबूत करने का कार्य किया है। राजेश चौहान के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस को कितना लाभ मिलेगा यह अभी समय के गर्भ में है। पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने राहुल प्रियंका और सोनिया गांधी पर भरोसा करके कांग्रेस पार्टी को पंजाब में मजबूत बनाने का कार्य किया है। उसी तर्ज पर छग में भी राजेश चौहान अपने क्रिकेट के हुनर के साथ साथ अब राजनीति की हुनर में अपना चौका छक्का लगाने का कार्य करेंगे। उन्होंने छग के दुर्ग जिले को देश और विदेशों के पटल पर क्रिकेट के क्षेत्र में जहां एक ओर पहुंचाया है वही दूसरी ओर अब सिद्धू की तर्ज पर राजेश चौहान कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उनके क्रिकेट के टैलेंट के छग के युवा आज भी उनके फैन है। उनके कई क्रिकेट से संबंधित किस्से दुर्ग भिलाई के युवाओं की जुबान पर है।


राजेश चौहान छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उन्होंने 1993 से 1998 तक 21 टेस्ट और 35 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। 90 के दशक में कुंबले-राजू-चौहान की भारतीय स्पिन तिकड़ी का हिस्सा थे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान का जन्म 19 दिसंबर 1966 को रांची, बिहार में हुआ है। इन्होंने 1993 से 1998 तक 21 टेस्ट और 35 एकदिवसीय मैच खेले। वह कुंबले (लेग ब्रेक) -राजू (बाएं हाथ) की भारतीय स्पिन तिकड़ी का हिस्सा थे। भारत ने उन 21 टेस्टों में से कोई भी नहीं खोया जिसमें उन्होंने खेला था। वह रिकॉर्ड, जिसके लिए उन्हें शायद 1997 में कराची में सकलैन मुश्ताक के अपने आखिरी ओवर के छक्के के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए चार विकेट की जीत को सील कर दिया। अप्रैल 2007 में वह एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पैर, पीठ, हाथ और सिर पर चोट के साथ-साथ कई फ्रैक्चर हुए। राजेश चौहान कल्याण कालेज में एक क्रिकेट अकादमी भी चलाकर कर युवा क्रिकेटरों को तराशने का कार्य कर रहे है ताकि वे भी क्रिकेट की दुनिया में भिलाई का नाम रौशन कर सके। वह वर्तमान में भिलाई-छत्तीसगढ़ में एक व्यवसाय भी चला रहे है। श्री चौहान भिलाई स्टील प्लांट में पीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता गोविंद राजा चौहान, जो रांची में रहते थे, भी एक क्रिकेटर थे और 1957 में रणजी ट्रॉफी और 1964 में दलीप ट्रॉफी खेल चुके थे। उनका पुश्तैनी गाँव कच्छ में विडी है और वह एक छोटे से समुदाय से हैं।

 

बड़ी खबर रायपुर: गेट सोशिओ - द रूफटॉप कैफ़े में पड़ी रेड , संचालक पिंटू सागर गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: गेट सोशिओ - द रूफटॉप कैफ़े में पड़ी रेड , संचालक पिंटू सागर गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों, हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करने वालों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिये है। इसलिए पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।


थाना सिविल लाईन पुलिस को शुक्रवार को सुचना मिली की जय जवान पेट्रोल पंप के पास स्थित गेट सोशिओ - द रूफटॉप कैफ़े का संचालक लोगो को चोरी छिपे हुक्का पीला रहा है। इसके बाद पुलिस ने उक्त रेस्टोरेंट में पहुंचकर रेड डाली और संचालक पिंटू सागर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने वहां से 4 नग हुक्का पाट, चिलम, पाईप सेट एवं निकोटिन युक्त 6 नग तम्बाकू और फ्लेवर हुक्का जप्त किया है।


आरोपी पर धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् करवाई की जा रही है। आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह आनंद नगर पहलवान बाड़ा थाना का रहने वाला है।

CG NEWS: छेडख़ानी कर रहे युवक को युवती ने थप्पड़ मारे

CG NEWS: छेडख़ानी कर रहे युवक को युवती ने थप्पड़ मारे

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार शाम बीच सड़क पर जमकर थप्पड़ चले। युवती ने एक मनचले की जमकर पिटाई कर दी। उसे थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। इस दौरान दोस्त को पिटता देख दूसरा युवक मौका देख वहां से भाग निकला। दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर युवती से छेडख़ानी कर रहे थे। तभी लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसे थाने ले जाने लगे, लेकिन वह भी भाग निकला। फिलहाल मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। दरअसल घंटाघर के पास स्थित चौपाटी पर शुक्रवार शाम को काफी भीड़ थी। इसी दौरान नशे में धुत दो युवक पहुंचे और वहां एक लड़की से छेडख़ानी करने लगे। इस पर लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। युवती ने भी लड़के को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। लड़के को पिटता देख, उसका दोस्त भाग निकला। इसके बाद लोग लड़के को थाने ले जाने लगेए लेकिन मौका देख वह भी भाग निकला। थाने ले जाने से पहले मारपीट के दौरान लोगों ने लड़के से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम दीपेश है और वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता एसईसीएल कर्मचारी हैं। हालांकि लड़का कोरबा में क्या करने आया था इस बारे में नहीं पता चल सका है। उसके साथी का भी नाम नहीं सामने आया। युवती ने भी इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। हालांकि इसका वीडियो जरूर शहर में वायरल हो गया है।

CG NEWS : मकान में चोरी करने वाले 2 पकड़ाए, जानिये क्या  है पूरा मामला

CG NEWS : मकान में चोरी करने वाले 2 पकड़ाए, जानिये क्या है पूरा मामला

रायपुर:  थाना टिकरापारा क्षेत्रान्तर्गत गोकुल नगर में 20 सितंबर देर रात्रि में घर से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने 1 माह बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में 2 आरोपी शामिल थे। मोनू और बाबू ने सोने के टाप्स, लाॅकेट, नगदी रकम तथा एक मोबाईल चोरी कर लिया था।
 

CG NEWS: जमीन विवाद सूलझाने पहुंची पुलिस टीम पर टंगिया से हमला,पुलिस कांस्टेबल का सिर फोड़ा दिया

CG NEWS: जमीन विवाद सूलझाने पहुंची पुलिस टीम पर टंगिया से हमला,पुलिस कांस्टेबल का सिर फोड़ा दिया

बिलासपुर: जिले में 12 नवंबर की रात जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। टंगिया से वार कर युवक ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल का सिर फोड़ दिया। इसके बाद हमलावर युवक भाग निकला है। इससे पहले पहुंची डायल-112 की टीम को गालियां देकर भगा दिया था। घायल जवान को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बिल्हा में मनीराम सोनवानी के घर में पारिवारिक विवाद की सूचना मिलने पर 12 नवंबर रात डायल-112 की टीम पहुंची थी। वहां पता चला कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

 

पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप मनीराम के बेटे सुनील ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और उन्हें भगा दिया। इसके बाद मामले की सूचना थाने को दी गई।आरोप है कि जवानों को देखते ही मनीराम की पत्नी कमला और उसके बेटे राजेश और सुनील उन्हें भी गालियां देने लगे। इस पर कॉन्स्टेबल राजकुमार पाटले ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि सुनील ने उस पर टंगिया से हमला कर दिया। टंगिया के वार से राजकुमार का सिर फट गया और खून बहने लगा। फिलहाल पुलिस ने कमला और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

CG CRIME NEWS: शौच के लिए गई युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

CG CRIME NEWS: शौच के लिए गई युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले में पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह गांव में शौच के लिए गई युवती के साथ एक युवक ने हाथ पैर बांधकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। मदद के लिए पुकारे जाने पर युवती की अवाज सुन कर आसपास की महिलाएं दौड़ीं। महिलाओं को आता देख दुष्कर्मी मौके से भाग निकला। तब वहां मदद को पहुंची महिलाओं ने युवती के बंधे हाथ पैर को खोला। फिर परिजनों के साथ जाकर युवती ने घटना की रिपोर्ट पलारी थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी को पलारी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

कवर्धा झंडा विवाद : आरोपी रिजवान को जिला बदर करने एसपी का प्रतिवेदन, कलेक्टर ने मांगा जवाब

कवर्धा झंडा विवाद : आरोपी रिजवान को जिला बदर करने एसपी का प्रतिवेदन, कलेक्टर ने मांगा जवाब

कवर्धा: पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम ने लोहारा नाका कवर्धा में झंडा विवाद के आरोपी रिजवान के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई करने जिला दंडाधिकारी, कबीरधाम को प्रतिवेदन पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने पेश प्रतिवेदन में कहा है कि लोहारा नाका कवर्धा में डिवाइडर में लगे धार्मिक झंडा को निकाल देने पर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ। इससे नगर का शांतिपूर्ण माहौल खराब हुआ। इस मामले में आरोपी रिजवान के खिलाफ थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 801/2021, धारा 294, 323, 506 बी, 295, 147, 148, 149 भा.द.वि., अपराध क्रमांक 802/2021 धारा 294, 336, 147 भा.द.वि. एवं अपराध क्रमांक 804/2021 धारा 147, 353, 332, 294, 295, 427, 153ए भा.द.वि. धारा 03 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियिम एवं धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त घटना के पश्चात नगर में लोक प्रशांति स्थापित करने के लिए जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर जिला कबीरधाम ने 03 अक्टूबर को धारा 144 लागू किया गया जो अभी भी लागू है।


03 अक्टूबर को घटित घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों के द्वारा 05 अक्टूबर को कवर्धा शहर मे धरना प्रदर्शन, चक्काजाम कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कबीरधाम के आदेश का उलंघन कर नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर संप्रादायिक नारे बाजी करे एक समुदाय विशेष के घरों में, दुकानों एवं वाहनों में तोड़-फोड़ कर तथा शासकीय संपत्ति को तोड़-फोड़ कर संप्रादायिक दंगा किया गया। उक्त घटना के बाद से ही अलग-अलग समुदाय के मध्य सामाजिक सौहार्द बिगड़ा है।


पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदन पेश करने पर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर ने आरोपी रिजवान को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आरोपी रिजवान को जमानत पर रिहा किया गया है। 3 से 5 अक्टूबर को 2 समुदाय के बीच हुए विवाद में रिजवान का मुख्य योगदान रहा है। इसलिए उसके विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 3, 5 के अंतर्गत कार्यवाही कर जिला बदर किए जाने हेतु प्रतिवेदन पेश किया गया है।


जिला दंडाधिकारी ने आरोपी रिजवान को नोटिस जारी कर उपरोक्त नोटिस का जवाब उनके न्यायालय मे उपस्थित होकर पेशी 30 नवम्बर को प्रस्तुत करने कहा है। अनुपस्थिति की दशा में तथा जवाब संतोषजनक नहीं होने पर जिला बदर के प्रकरण में कार्यवाही कर दी जाएगी।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिवार पर माओवादी हमला, परिवार शहीद

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिवार पर माओवादी हमला, परिवार शहीद

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक दु:खद खबर सामने आ रही है। राज्य के रायगढ़ निवासी 46 असम राइफल्स में कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिवार पर माओवादियों ने एम्बुश लगाकर हमला कर दिया। हमले में करीब 6 लोगों के शहीद होने की खबर है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में उनकी पत्नी और पुत्र भी शहीद हो गए हैं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस तारीख से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आदेश जारी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस तारीख से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आदेश जारी

रायपुर:विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से शुरू होगा। शीतकालीन सत्र के मद्देनजर विधानसभा ने अधिसूचना जारी कर दी है। अगले माह 13 से 17 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा। 5 दिनों के इस शीतकालीन सत्र में कई अहम विधेयक लाए जाएंगे। वहीं कई अहम मसलों पर चर्चा भी होगी।

 CG NEWS : नशीली टेबलेट बेचते युवक पकड़ाया, जानिये क्या है पूरा मामला..

CG NEWS : नशीली टेबलेट बेचते युवक पकड़ाया, जानिये क्या है पूरा मामला..

रायपुर :  राजधानी पुलिस ने नशीली पदार्थ को खुलेआम बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, आरोपी से नाईट्रो-10 की 05 नग टेबलेट, अल्प्रोजोलम की 10 नग टेबलेट, स्पेनो क्राक्सीवान प्लस की 24 नग टेबलेट सहित कुल 39 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की है। आरोपी का नाम मोह युनूस खान (48 वर्ष) ईदगाहभाठा आजाद चौक बताया जा रहा है। 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के नाती का अपहरण..........

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के नाती का अपहरण..........

दुर्ग: जिले के कुम्हारी में बदमाशों कांग्रेस नेता व एल्डरमैन पवन अग्रवाल के नाती का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने स्कूली छात्र पर स्प्रे मारकर साइकिल सहित आटो में बैठकर ले गए। बदमाशों ने लूट की नियत से कांग्रेस नेता के नाती का अपहरण किया था। बदमाशों का अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल कुम्हारी पुलिस आटो सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाशों ने इस अपहरण और लूट को अंजाम देने के लिए किस तरह के स्प्रे का उपयोग किया यह अभी पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है। कुम्हारी निवासी सुदर्शन अग्रवाल का 16 साल का बेटा सौम्य विद्या ज्योति स्कूल के पास से टयूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी स्कूल के पास एक सफेद रंग की मालवाहक गाड़ी ने उसे हल्की टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद गाडी से तीन युवक उतरे और बच्चे के मुँह में स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया।

इसके बाद वह लोग उसे लेकर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास ले गए। वहां उन्होंने सौम्य के हाथ में पहना हुआ चांदी का काड़ा, मोबाइल और साइकिल को लूट लिया और उसे वहीं उतार कर भाग गए। बदमाशों ने लूट की नियत से कांग्रेस नेता के नाती का अपहरण किया था।

घटना की सूचना परिजनों को लगते ही देर रात एल्डरमेन पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल समेत अन्य जनप्रतिनिधि ने कुम्हारी थाने जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल कुम्हारी पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

मौसम अलर्ट: प्रदेश के इन हिस्सों में छाए बादल, मौसम विभाग ने कहा- इस तारीख को होगी तेज बारिश, फसलों को हो सकता है बड़ा नुकसान

मौसम अलर्ट: प्रदेश के इन हिस्सों में छाए बादल, मौसम विभाग ने कहा- इस तारीख को होगी तेज बारिश, फसलों को हो सकता है बड़ा नुकसान

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है, प्रदेश में शनिवार की सुबह से ही मौसम में नमी है। आसमान पर घने बादल छाए हैं। दोपहर तक खिली धूप के दर्शन नहीं हो सके हैं। रायपुर , महासमुंद, राजनांदगांव समेत कई जिलों में यही हाल है। सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। हल्की फुहारों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है शुक्रवार को पड़े आसमानी छींटे सिर्फ ट्रेलर हैं। असल पिक्चर अब भी बाकी है। प्रदेश में 5 दिनों के भीतर तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।


रायपुर के वेदर कंट्रोल रूम में मौसम के हाल का जायजा लेने के बाद मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया है कि शनिवार को हुई हल्की बारिश से खड़ी फसलों को कुछ नहीं होगा। हां यदि कटा हुआ धान भीगा हो तो इससे नुकसान हो सकता है। हमने पाया है कि प्रदेश के कई जिले जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर के हिस्सों में बारिश हो सकती है। 18-19 नवंबर को तेज बारिश की संभावना है। इस बारिश से खेतों में खड़ी फसल और कट चुकी फसल का नुकसान हो सकता है।


इस वजह से बदल रहा मौसम
हवा का एक चक्रवाती घेरा तमिलनाडु और उसके आसपास स्थित है। इस वजह से प्रदेश में कल 14 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। चक्रवात का घेरा अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 15 नवंबर को पहुंच सकता है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 48 घंटे में आंध्रप्रदेश के तट पर जाएगा। इसी के प्रभाव से प्रदेश में 18 और 19 नवंबर को बारिश होगी।

 

किसानों के लिए मुश्किल भरे हालात
प्रदेश में 70 प्रतिशत किसानों ने कटाई के बाद धान की फसल को अपने पास ही रखा है। अधिकांश गांवों में धान की ये फसल खुले में रखी हैं। प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी होगी। तब तक किसान अपनी फसल को मौसम की मार से कैसे बचाएंगे ये डर उन्हें सता रहा है। इसी वजह से प्रदेश का विपक्षी दल भाजपा भी सरकार को कोस रहा है। बारिश के आंकाड़ों पर गौर करें तो अब तक राज्य में 1141.9 मिमी से ज्यादा औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। कोरबा जिले में सबसे ज्यादा 1548.9 मिमी और महासमुंद जिले में सबसे कम 936.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

CG BREAKING: हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, 23 थानों की टीम ने रेस्टोरेंट, कैफे, होटल में चलाया सर्चिंग ऑपरेशन

CG BREAKING: हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, 23 थानों की टीम ने रेस्टोरेंट, कैफे, होटल में चलाया सर्चिंग ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एसएसपी के निर्देश पर एक फिर 23 थाना प्रभारियों की विशेष टीम ने हुक्का बार को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी की अगुवाई में बनी इस टीम ने शुक्रवार देर शाम 7 बजे दुर्ग-भिलाई शहर के 18 से अधिक हुक्का बार कैफे, रेस्टोरेंट्स, होटल एवं पेइंग गेस्ट हॉस्टल में अलग-अलग छापेमारी की। इसके लिए 23 अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। जिसमें 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्ग भिलाई शहर में हुक्का बार बंद कराने के लिए कुछ दिन पहले 18 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। इसके बाद फिर से उन्हें पता चला कि कुछ लोग चोरी छुपे हुक्का बार चला रहे हैं। इस शिकायत को देखते हुए एक फिर से 23 थाना प्रभारियों की अगुवाई में अलग-अलग टीम बनाई गई। इसके बाद एएसपी संजय ध्रुव ने उन्हें छापेमारी करने की जगह का नाम छापेमारी से कुछ देर पहले बताया।


सील बंद किए गए कैफे व रेस्टोरेंट की भी की गई जांच
छापेमारी के दौरान पूर्व में हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए जिन रेस्टौरेंट एवं कैफ़े को सील बंद किया गया था उनकी भी जांच की गई। जांच के दौरान सभी सील बंद किए गए हुक्का बार सीलबंद पाए गए।

मौसम अलर्ट: बदल गया मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बारिश

मौसम अलर्ट: बदल गया मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बारिश

रायपुर: पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज गया है। राजधानी सहित प्रदेशभर में छाए बादलों से रात की ठंड कम हो गई है। वहीं आज शुक्रवार की सुबह से ही रायपुर व आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। बादलों के कारण रात का तापमान राजधानी में रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में भी बदली का असर स्पष्ट नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु में स्थित निम्न दाब के केंद्र से उत्तर तटीय उड़ीसा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बस्तर संभाग में भी बारिश हो रही है, तो वहीं कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर और कवर्धा में भी बादल छाए हुए हैं।

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार अधेड़ की जान, नाना को बिठाकर 17 साल का लड़का चला रहा था

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार अधेड़ की जान, नाना को बिठाकर 17 साल का लड़का चला रहा था

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा हादसा हुआ है, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई। इस हादसे में अधेड़ की मौत हो गई और बाइक चलाने वाला किशोर गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब किशोर अपने नाना को बाइक में बैठाकर गांव घुमाने ले गया था। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।


तखतपुर में रहने वाले पूनाराम बिरको (55) अपने दामाद गुलजार पालके के यहां दशगात्र कार्यक्रम में आया था। शुक्रवार को कार्यक्रम के बाद देर शाम वह अपने नाती अनिकेत पालके (17) के साथ बाइक पर घूमने निकल गया। अभी वह अपने नाना को बैठाकर कुछ दूर ही निकला था। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई।


हादसे में बाइक के पीछे बैठे पूनाराम की मौत हो गई। वहीं, अनिकेत भी बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ा था। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना उनके परिजन को दी। साथ ही पुलिस के डॉयल 112 को बुला लिया। दोनों को कोटा अस्पताल ले जाया गया, जहां अनिकेत का प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी गंभीर हालत को देखकर सिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


चार दिन पहले अधेड़ ग्रामीण की हुई थी मौत
चार दिन पहले तोरवा क्षेत्र के ग्राम ढेका के पास तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से तिफरा के मन्नाडोल निवासी छोटेलाल रात्रे की भी मौत हो गई थी। छोटेलाल रात्रे अपनी मोपेड में सवार होकर मस्तूरी तरफ से शाम को घर लौट रहे थे। तभी ऑटो ने उन्हें सामने से ठोकर मार दिया था। इस हादसे में छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।


नाबालिगों से बाइक चलवाने पर है जुर्माने का प्रावधान
18 साल से कम उम्र के स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बाइक चलाने पर प्रतिबंध है। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य शासन ने भी बच्चों के बाइक चलाने पर चालानी कार्रवाई करने के साथ ही बाइक मालिक यानी की अभिभावकों से दोगुना जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 29 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 29 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 210 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 3570 और कोविशिल्ड 25770 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इन दो जिलो में मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

रायपुर के इस इलाके के तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

रायपुर के इस इलाके के तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका स्थित मकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मौके पर दमकल की गाड़ी को रवाना कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तेलघानी नाका स्थित 3 मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की लगभग 5 से 6 गाड़ी को रवाना किया गया है। 

बड़ा हादसा: ट्रक और बोलेरो मे टकर दोनों आपस मे पलटे, पढ़िए पूरी खबर

बड़ा हादसा: ट्रक और बोलेरो मे टकर दोनों आपस मे पलटे, पढ़िए पूरी खबर

 रायपुर : घटना रायपुर जीई रोड के पास का है जहा ट्रक और बोलेरों आपस मे जा टकराये ये घटना कृषि विश्वविद्यालय के ठीक सामने की सड़क पर हुआ। दोपहर के वक्त ट्रक और बोलेरो दोनों मंदिर हसौद से रायपुर की दिशा में ही आ रहे थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। बोलेरो से टकराकर ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के किनारे पर बोलेरो भी पलटकर गिर गई। इस हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की खबर है।

 

हादसे की सूचना कुछ राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर फौरन तेलीबांधा थाने से पेट्रोलिंग टीम पहुंची। पुलिस का मानना है कि ओवरटेक करने के दौरान दोनों गाड़ियां टकराई। सामान से लदा ट्रक, चालक ने अचानक मोड़ दिया जिसकी वजह से पूरा वाहन पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घायलों को इलाज के लिए अंबेडकर असप्ताल भेजा गया है।
 

CG NEWS: सब इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: सब इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर: बिलासपुर में जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर युवती ने अपने क्वार्टर में 11 नवंबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने अपने स्कूल की दोस्त को मोबाइल से वीडियो कॉल की। इस नजारे को देखकर युवक सिहर उठा। वह युवती को बार-बार इस तरह से आत्मघाती कदम उठाने के लिए मना करता रहा। लेकिन, वह नहीं मानी और फंदा बनाकर झूल गई। मामला सकरी थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी की है।


जांजगीर-चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा की रहने वाली शशि टंडन 30 वर्ष पुत्री बलिराम टंडन जल संसाधन विभाग के सकरी डिवीजन में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। वह सकरी स्थित सिंचाई कॉलोनी में अकेली रहती थी। परिवार के सदस्य गृह ग्राम में रहते हैं। गुरुवार की रात करीब 12.8 बजे शशि ने अपने स्कूल के दोस्त विजय कुमार साहू को मोबाइल से वीडियो कॉल की। तब, उसके गले में फंदा बंधा हुआ था। युवती आत्महत्या कर दुनिया से जाने की बात कह रही थी। विजय उस समय मध्यप्रदेश के सिंगरौली से परिवार समेत मल्हार लौट रहा था। इस दौरान विजय के परिवार वाले भी शशि को आत्मघाती कदम उठाने से मना करते रहे। फिर भी वह नहीं मानी। फोन कटते ही विजय ने उसके परिजन सहित पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस व परिजन सिंचाई कॉलोनी स्थित क्वार्टर पहुंचे, तब तक युवती फं दे से झूल रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। अभी तक की जांच में युवती के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

CG BREAKING: तीसरी मंजिल से कूदा युवक, कहा-किसी की.......

CG BREAKING: तीसरी मंजिल से कूदा युवक, कहा-किसी की.......

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से दर्दनाक मामला सामने आया है, गुरुवार रात एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन चोट काफी आई है। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक के खुदकुशी के प्रयास का कारण स्पष्ट नहीं है। उसने बताया कि वह तनाव में था। बताया जा रहा है कि नौकरी नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, चांपा में स्टेशन रोड स्थित जेजीएम हॉस्पिटल में गुरुवार रात एक युवक दौड़ता हुआ छत पर पहुंच गया। उसे इस तरह भागते हुए देख लोग भी उसके पीछे दौड़े, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक ने छत से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान जमीन पर गिरने की जगह वह अस्पताल की पहली मंजिल पर जा गिरा। इसके चलते उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन शरीर पर कई जगह गंभीर चोटे आई हैं।


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान जांजगीर के सिवनी निवासी जोसेफ के रूप में हुई है। पुलिस उसे बीडीएम अस्पताल लेकर गई, लेकिन हालत देख रेफर कर दिया गया। शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह पारिवारिक परेशानी के कारण तनाव में था। इसी के चलते उसने कदम उठाया है। इसमें किसी की गलती नहीं है। जोसेफ पहले जीओ फाइबर में ड्राइवर था, लेकिन फिर नौकरी छोड़ दी। उसके बाद से काम नहीं मिला।

NSUI ने राजधानी कलेक्टर को हॉस्टल में हो रही दिक्कतों को अवगत कराते हुए सौंपा ज्ञापन

NSUI ने राजधानी कलेक्टर को हॉस्टल में हो रही दिक्कतों को अवगत कराते हुए सौंपा ज्ञापन

रायपुर: NSUI प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय , एवं जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के निर्देशानुसार रायपुर जिला NSUI द्वारा छात्रों की मांग को ले कर कल से आवाज उठाया जा रहा है जिसके चलते आज जिला महासचिव हरिओम तिवारी के नेतृत्व में छात्रनेता और छात्रों के द्वारा राजधानी के कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपा गया और उनसे आग्रह किया गया की दूर अंचल से आ रहे छात्रों के लिए विश्विद्यालय द्वारा अभी तक हॉस्टल का संचालन शुरू नहीं किया गया है जिससे छात्रों को बहुत सी परेशानी हो रही है ! NSUI द्वारा परेशानी बताये जाने पर कलेक्टर ने तुरंत इसे संज्ञान में लिया और तत्काल प्रभाव से हॉस्टल को पुनः प्रारम्भ करने का अधिकारियों को आदेश दिया ! जिसके बाद छात्रनेताओं ने कलेक्टर द्वारा तत्काल छात्रहित में निर्णय सुनाने के लिए उनका धन्यवाद् ज्ञापित किया !


इस मौके पर वैभव मुजेवार ,सुधीर चंद्राकर ,मिहिर शर्मा,सम्मित भाटपरहि,सेवा साहू ,गावेश ,राकेश एवं अन्य NSUI पदाधिकारी शामिल थे

CG CRIME NEWS: परिवार की लड़की पर कमेंट करना पड़ा भारी, 3 लोगों ने मिलकर लातू-घूंसों से जमकर पीटा

CG CRIME NEWS: परिवार की लड़की पर कमेंट करना पड़ा भारी, 3 लोगों ने मिलकर लातू-घूंसों से जमकर पीटा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, हंसी मजाक के बाद हुए विवाद के चलते एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृतक को उसके ही गांव के ही 3 लोगों ने मिलकर मार डाला। तीनों ने पहले लात-घूंसों से अधेड़ को मार-मारकर जमकर पीटा। इसके बाद उसका गला भी दबा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही अधेड़ की मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना के पामगढ़ गांव का है।


दरअसल, 10 नवंबर दो दोपहर करीब 3.30 बजे पामगढ़ निवासी महादेव पटेल(48) गांव के ही प्रेम चौक की ओर घूमने गया था। इसी दौरान गांव का ही गौरीशंकर पटेल अपने घर के पास अपने साथी सुमन पटेल और भूषण पटेल के साथ खड़ा था। सभी आपस में बाद कर रहे थे। इतने में महादेव पटेल भी मौके पर पहुंच गया और सभी आपस में बात करने लगे।


परिवार की लड़की पर कमेंट किया
बातचीत के दौरान महादेव ने गौरी शंकर से मजाक शुरू कर दिया। मजाक में महादेव पटेल ने गौरी शंकर के परिवार की लड़की पर कुछ कमेंट कर दिया। इसी बात से गौरीशंकर नाराज हो गया और वह महादेव से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गौरीशंकर ने अपने दोनों साथियों के साथ महादेव को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया।


बीच-बचाव करने आया छोटा भाई
इधर, इसकी खबर लगते ही महादेव का भाई हरमन लाल पटेल बीच-बचाव करने पहुंचा। तब तक महादेव बुरी तरह घायल हो गया था। हरमन ने किसी तरह वहां से महादेव को उठाया और उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ही हरमन लाल पटेल ने मामले की शिकायत खरसिया थाना में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ के हत्या का केस दर्ज किया था। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया गया है। शुक्रवार को अब तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा जाएगा।

मौसम अलर्ट: प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम अलर्ट: प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, इन इलाकों में बारिश की संभावना

रायपुर: समुद्र से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। वहीं मौसम में बदलाव से ठंड में कमी आई है।


गुरुवार से मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। जिसके चलते ठंड में कमी आई। आज भी सुबह से हवाएं चल रही है। हवाओं के कारण तापमान में नमी आई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार है।


बस्तर समेत आधे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बादल की वजह से ठंड कम होगी। दिन भर छाए बादल रहेंगे। प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में हल्की बारिश के आसार है। बस्तर और कांकेर में भी हल्की बारिश के आसार है। गरियाबंद, बालोद राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग और धमतरी में भी हल्की बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

RAIPUR NEWS: मैग्नेटो मॉल के पीवीआर में शराब पीकर किया हंगामा, गिरफ्तार

RAIPUR NEWS: मैग्नेटो मॉल के पीवीआर में शराब पीकर किया हंगामा, गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल के पीवीआर मल्टीप्लेक्स में शराब पीकर हंगामा करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे।


सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची और तीनो शराबियो को गिरफ्तार किया। मुलाहिज़े में तीनो शराब पीना पाया गया। जिसके बाद प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

 छत्तीसगढ़ ख़बर :  आपदा से मृत लोगों के परिजनो को  मिलेगा आर्थिक सहायता राशि, पढ़िए पूरी ख़बर

छत्तीसगढ़ ख़बर : आपदा से मृत लोगों के परिजनो को मिलेगा आर्थिक सहायता राशि, पढ़िए पूरी ख़बर

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा से मृत तीन व्यक्तियों के निकटतम वारिसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के धारा 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

यह सहायता राशि जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लाभान्वित हितग्राहियों में सर्व रामदास बंजारे ग्राम जुनवानी तहसील भटगांव, राकेश कुमार निर्मलकर ग्राम डोंगरिया तहसील सिमगा, फिरतन सतनामी ग्राम नरधा तहसील कसडोल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि हितग्राहियों के निकट परिजनों को सांप काटने, पानी में डूबने और आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी।