CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सेना के विशेष विमान से पहुंचा शहीद विप्लव व परिवार का पार्थिव देह, रामलीला मैदान में अंतिम दर्शन

सेना के विशेष विमान से पहुंचा शहीद विप्लव व परिवार का पार्थिव देह, रामलीला मैदान में अंतिम दर्शन

रायगढ़: मणिपुर में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से रायगढ़ पहुंचा। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ हमले में शहीद हुई उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी का पार्थिव शरीर भी रायगढ़ पहुंचा।

शहीद त्रिपाठी के परिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सांसद रायगढ़ गोमती साय, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद का पार्थिव देह रायगढ़ के रामलीला मैदान में शहरवासियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

अंतिम संस्कार को लेकर तय कार्यक्रम में बदलाव
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब उनका और पत्नी व बच्चे का शव विशेष विमान से जिंदल हवाई पट्टी पर पहुंचा। इसके बाद तीनों शवों को घर ले जाया जाएगा। वहां से शवों को म्यूनिसिपल स्कूल ग्राउंड में लेकर आएंगे और अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद इसमें बदलाव किया गया है।

इस रूट से निकाली जाएगी शहीद की अंतिम यात्रा
रायगढ़ पहुंचने के बाद दोपहर डेढ़ बजे तक पार्थिव देह किरोड़ीमल काॅलोनी स्थित उनके निवास पर रखी जाएगी। दोपहर 2:15 बजे रामलीला मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान सेना के जवान गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। दोपहर 3.15 बजे उनकी अंतिम यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होगी। वहां सक्तीगुड़ी चौक, स्टेशन चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए पुरानी हटरी गांजा चौक चांदनी चौक होते हुए 4 बजे सर्किट हाउस स्थित मुक्तिधाम के लिए पहुंचेगी।

गार्ड ऑफ ऑनर देने पहुंचे असम राइफल्स के जवान
सेना के असम राइफल्स के 5 सीनियर अफसर और 50 जवान मणिपुर से रायगढ़ पहुंचे हैं, जो उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर देंगे। इससे पहले रविवार को ये अफसर और जवान शहीद त्रिपाठी के माता-पिता और परिजनों से भी मुलाकात करने के लिए घर पहुंचे थे। इधर विप्लव के पिता और माता से मिलने के लिए सांसद गोमती साय और विधायक प्रकाश नायक भी उनके घर पहुंचे हुए थे।

सम्मान में आज रायगढ़ शहर बंद रखने आह्वान
चैंबर आफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने बताया कि शहीद विप्लव त्रिपाठी की अंतिम यात्रा शहर से निकाली जाएगी। इसे देखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों को सोमवार को मार्केट बंद रखने का आह्वान किया है। इस दौरान शहर के सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे की शो को बंद रखने का फैसला किया गया है, जिस रुट से यह अंतिम यात्रा निकलेगी। वहां पर दो पहिया या चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सास-ससुर की प्रताडऩा से बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कही ये बाते...........

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सास-ससुर की प्रताडऩा से बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कही ये बाते...........

महासमुंद: आए दिन सास-ससुर की प्रताडऩा से त्रस्त बहू ने आत्महत्या कर ली। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ का है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।


मृतिका के पिता ताराचंद पटेल ने चौकी प्रभारी को बताया कि धनेश्वरी पटेल की शादी 3 वर्ष पूर्व ग्राम कोटगढ़ के कुलदीप पटेल के साथ की थी। 7 नवंबर साढ़े 4.30 बजे फोन कर किरीत ने बताया कि तुम्हारी बेटी धनेश्वरी सीरियस है देखने आ जाओ तब मैं अपनी पत्नी गायत्री बाई के साथ ग्राम कोटगढ़ दामाद कुलदीप के घर गया। देखा कि मेरी बेटी धनेश्वरी खाट में मृत अवस्था में पड़ी है। पूछने पर बताया कि फांसी पर लटक रही थी जिसे जिंदा होने की संभावना पर रस्सी को काटकर उतारे हैं फिर भी धनेश्वरी की मृत्यु हो गई।

सुसाइड नोट जब्त किया गया है। जिसमें मृतिका ने ससुर नेतराम पटेल (55) एवं सास द्रोपती बाई पटेल मोबाइल पर बात करने से चरित्र पर शंका कर प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किए जाने से मृतिका द्वारा 7 नवंबर को घर के म्यार में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पश्चात धारा 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

CG CRIME NEWS: मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिक को अगवा कर गैंगरेप

CG CRIME NEWS: मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिक को अगवा कर गैंगरेप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, 14 साल की लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया गया। लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी। युवक ने शुक्रवार को लड़की को मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ घर ले गया। वहां दो अन्य दोस्तों के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन लड़की उनके चंगुल से छूट कर परिजनों के पास पहुंची तो सारा मामला खुला। इस दौरान परिजन थाने का चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया। फिलहाल रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।


तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की लड़की शुक्रवार को अपने घर से गायब हो गई थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। इसके बाद वे थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की। इस बीच शनिवार को लड़की घर लौट आई। इसके बाद परिजन फिर उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। लड़की ने पुलिस को बताया कि तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। शुक्रवार रात युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।


पहले खुद दुष्कर्म किया, फिर दोस्तों को भी बुलाया
लड़की ने बताया कि जब वह चौक पर पहुंची तो युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और अपने साथ ले गया। अपने घर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। फिर अपने दो साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने भी दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अगले दिन लड़कों ने उसे छोड़ा तो वह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

VVIP ड्यूटी में व्यस्त रही पुलिस
अगले दिन रविवार को शहर में राज्यपाल का प्रवास था। नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद भी थानेदार सहित पूरा अमला VVIP ड्यू टी में व्यस्त रहा। इस दौरान परिजन नाबालिग को लेकर थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन, उनकी कोई सुनने वाला नहीं था। थानेदार ने VVIP ड्यूटी का बहाना बनाया और महिला विवेचक नहीं होने की बात कह दी। इसके चलते परिजन पूरे दिन थाने में बैठे रहे।

आरोपियों को पकड़ने के बहाने मामला दबाया
बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिजनों ने शनिवार को ही इस घटना की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। इस बीच बिना अपराध दर्ज किए ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन, मुख्य आरोपी फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। लेकिन, उनकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, पुलिस अफसर और थानेदार इस गंभीर मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

CG BREAKING: तालाब में महिला की तैरती हुई लाश मिली, इलाके में मचा हड़कंप

CG BREAKING: तालाब में महिला की तैरती हुई लाश मिली, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक तालाब में महिला की तैरती लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर उसे तालाब में फेंका गया है। वहीं छावनी पुलिस का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है।


छावनी थाना क्षेत्र के वैकुंठधाम तालाब में सोमवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। छावनी थाने के एसआई नरेश सारवा ने बताया कि महिला का नाम बुसरो बानो (45) था। करीब 6 साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह कैंप 2 सुरेश किराना स्टोर के सामने अकेली रहती थी। उसके कोई संतान नहीं थी। उसे गंभीर बीमारी थी और लगभग 5 सालों से वह उसका इलाज भी करा रही थी। पुलिस के मुताबिक बीमारी से तंग आकर ही महिला ने खुदकुशी की है और उसे सोमवार सुबह 6.30 बजे मोहल्ले के लोगों ने तालाब की तरफ जाते देखा भी है।


इन अनसुलझे सवालों का जवाब नहीं
पुलिस जिस महिला की लाश को देखते ही खुदकुशी बता दे रही है उसमें कई अनसुलझे सवाल हैं, जिसका गोलमोल जवाब दिया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह कि यदि महिला ने सोमवार सुबह तालाब में कूदकर खुदकुशी की तो कुछ ही घंटों में उसका शव पानी ऊपर कैसे आ गया। दूसरा यह कि महिला को खुदकुशी ही करनी थी, तो वह अकेली रहती थी अपने घर में ही कर सकती थी। वह तालाब तक खुदकुशी करने वह भी सुबह 6.30 बजे जब काफी लोग रहते हैं क्यों जाती। साथ ही महिला का शव तालाब में तैरते मिला तो उसका सलवार क्यों खिसका हुआ था। इस बारे में पुलिस का कहना है कि कूदते समय ऐसा हो सकता है। अब सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।


सीएसपी ने कहा सुबह 6.30 बजे देखी गई है लाश
सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल का कहना है कि महिला का शव तालाब में सोमवार सुबह 6.30 बजे देखा गाय है। एसआई सारवा तो स्पॉट में गया भी नहीं है, उसे अधूरी जानकारी है। मैं खुद स्पॉट पर गया था। मौत के बाद तुरंत पानी के ऊपर लाश नहीं आती यह सही है। मैं इसकी जानकारी ले लेता हूं कि क्या सच्चाई है।

 

देवउठनी पर्व पर वार्ड पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने  निःशुल्क वितरित किए गन्ने

देवउठनी पर्व पर वार्ड पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने निःशुल्क वितरित किए गन्ने

रायपुर, पुरानी बस्ती महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल ने आज देवउठनी एकादशी के पर्व पर वार्ड वासियों को निशुल्क गन्ने का वितरण किया।
उनका कहना है वार्ड में रह रहे गरीब एवं आमजन जो इस महंगाई के दौर पर गन्ना नहीं खरीद सकते हैं, और उन्हें त्योहार भी मनाना है ऐसे में उनकी परेशानी को कुछ हद तक कम करने के लिए विगत 2 वर्षों से वह वार्ड वासियों को निशुल्क गन्ना वितरित कर रहे हैं। 

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 199 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 30 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 199 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 30 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 199 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 6730 और कोविशिल्ड 23960 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

जारी है रायपुर पुलिस की सार्वजनिक स्थान पर नशेड़ियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही, 185 व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुए मामले

जारी है रायपुर पुलिस की सार्वजनिक स्थान पर नशेड़ियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही, 185 व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुए मामले

रायपुर | आम स्थानों पर शराब पीने एवं शराब पीने के लिए स्थान उपलब्ध कराने वालों के साथ ही सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। जिस पर समस्त पुलिस अधिकारियों ने अपने - अपने थाना क्षत्रे में पुलिस बलों के साथ आम स्थान पर शराब पीने/पिलाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए 10 नवंबर से 13 नवंबर तक कुल 185 व्यक्तियों के विरूद्ध संबधित थानों में धारा 36 (च) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई । रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विद्यालय होंगे प्रारंभ: सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विद्यालय होंगे प्रारंभ: सीएम भूपेश बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन बालदिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा का विजन डाक्यूमेंट 2030 के तहत तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की तर्ज पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विद्यालय संचालित किए जाएंगे। तीन वर्ष से अधिक आयु समूह के छोटे बच्चों के लिए बालवाड़ी का संचालन कर उन्हें पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जाएगी और कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाएगी ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ किसी विधा विशेष में हुनर अर्जित कर सकें।

श्री बघेल ने कहा कि इस वर्ष हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए हाई स्कूल की शिक्षा के साथ कुछ स्कूलों में चुनिंदा ट्रेडों में आईटीआई के प्रशिक्षण की शुरूआत कर दी गई है। इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को 12वीं की परीक्षा पास करने पर 12वीं के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रारंभ किए गए इस पाठ्यक्रम में 8000 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर और पंडित नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शशि थरूर और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्री दिनेश सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित ’विजन 2030’ पुस्तिका, ’छत्तीसगढ़ की विभूतियां’, ’छत्तीसगढ़ राजगीत के कैलेण्डर’, ’स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और पढ़ई तुंहर दुआर योजना की कॉफी टेबल बुक’, ’स्कूलिंग फॉर एक्सीलेंस’ का विमोचन किया।


श्री बघेल ने कहा कि आधुनिक भारत केे निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को जब भी याद किया जाएगा, तब नेहरू जी द्वारा विशेष रूप से आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में की गई शुरूआत, निर्मित की गई महत्वपूर्ण अधोसंरचनाआंें को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू जी को बच्चों से विशेष लगाव था। वे कहा करते थे कि बच्चों का लालन-पालन बड़े ध्यान और प्यार से करना चाहिए, क्यांेकि वे देश का भविष्य है।

मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में आज से शुरू हुए राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शामिल हो रहे शिक्षाविदों, विद्वानों, शिक्षकों और विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय शिक्षा समागम के दौरान पिछले 75वर्षों में बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में क्या कार्य किए गए और उनमें क्या कमी रह गई। बच्चों की शिक्षा के लिए और बेहतर क्या किया जा सकता है, हम किस दिशा में आगे बढ़े, इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस समागम में 27 राज्यों से आए प्रतिनिधियों से छत्तीसगढ़ को भी काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत में प्रारंभ से ही शिक्षा का विशेष महत्व रहा है। हमारे ऋषि-मुनियों और मनीषियों का शिक्षा के प्रति विशेष आग्रह रहा। उन्होंने महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में अंग्रेजी और विज्ञान की शिक्षा प्रारंभ करने के लिए आंदोलन शुरू किया था, जिससे भारतीय विद्यार्थी दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने बुनियादी शिक्षा की शुरूआत की थी और पंडित नेहरू ने अनेक शिक्षा संस्थानों की शुरूआत की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया प्रभावित हुई थी। इस दौर में छत्तीसगढ़ में डिजिटल शिक्षा की शुरूआत की गई। कोरोना संकट के दौरान अनेक चुनौतियों के बावजूद शिक्षकों ने भी अपने शैक्षणिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ में छाते वाले गुरूजी, घंटी वाले गुरूजी और मोटर सायकल वाले गुरूजी की कहानियां देखने को मिली। कोरोना काल में शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई को अवरूद्ध नहीं होने दिया। राज्य में 75 हजार से अधिक शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर रिकार्डिंग कर बच्चों तक अध्ययन सामग्री पहंुचाई, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य प्रदेश के बच्चों ने भी लिया। जहां पर नेटवर्क की समस्या थी, वहां पर ऑफलाईन शिक्षा के लिए ब्लूटूथ (बुलटू के बोल) का उपयोग किया गया। लॉकडाउन में जब बच्चे घर में थे, तब उन्हें खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए नवाचार प्रारंभ किया गया, जिसमें बच्चों के पालकों को भी शामिल किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल राज्य सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में है। इन स्कूलों में अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के बच्चों ने भी प्रवेश लिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में तीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल के जरिए इस योजना की शुरूआत की गई थी, जिसकी संख्या बढ़कर 52 और अब वर्तमान में 171 हो गई है। इन स्कूलों में 25 प्रतिशत स्थान गरीब परिवारों के बच्चों के लिए रखे गए हैं। अनुसूचित क्षेत्र के  अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 90 प्रतिशत बच्चे गरीब परिवारों के हैं। इन स्कूलों में मजदूर परिवारों के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के निर्माण के बाद पहली बार शिक्षा समागम का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में बच्चों को कौशलयुक्त शिक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कोरोनाकाल में ऑनलाईन शिक्षा के लिए शुरू किए गए ’पढ़ई तुंहर दुआर और पढ़ई तुंहर पारा’ नवाचार का उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा 8वीं तक के दायरे को बढ़ाकर कक्षा 12वीं तक किया गया है। कोरोनाकाल में अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए महतारी दुलार योजना की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर श्री गौरव वल्लभ ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के क्षेत्र में पंडित जवाहर लाल नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की प्रथम दो पंचवर्षीय योजनाओं में कम्पलसरी फ्री प्राइमरी एजुकेशन की व्यवस्था पूरे देश के लिए की। उनका यह प्रयास था कि देश में र्साइंटिफिक टेम्परामेंट विकसित हो। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जब पूरे देश में स्कूली शिक्षा को डिजिटल डिवाईड के कारण नुकसान हुआ। छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नये-नये नवाचारों को सफलता के साथ लागू किया गया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्कूल ’सेजेस फॉर एजेज’ बन गया है। उन्होंने स्कूली शिक्षा के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के पहले अतिथियों ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों पर ऑडिटोरियम परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में  संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ के. एल. वर्मा, श्री गौरव वल्लभ, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री विनोद वर्मा और श्री प्रदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला, सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, संचालक एससीईआरटी श्री राजेश सिंह राणा, शिक्षाविद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

बड़ी खबर : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मिला नया प्रभार, जाने किन्हें कहाँ का दिया गया प्रभार

बड़ी खबर : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मिला नया प्रभार, जाने किन्हें कहाँ का दिया गया प्रभार

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नये सिरे से प्रभार सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण पद्नाम एवं प्रभार क्षेत्र - गुरूमुख सिंह होरा कोरबा शहर, पी.आर. खुंटे रायगढ़ ग्रामीण, प्रतिमा चंद्राकर रायपुर शहर, वाणी राव रायगढ़ शहर, प्रेमचंद जायसी बलौदाबाजार, चुन्नीलाल साहू बिलासपुर ग्रामीण, अंबिका मरकाम गरियाबंद, बीरेश ठाकुर धमतरी, जे.पी. श्रीवास्तव सूरजपुर, अरूण सिंघानिया बिलासपुर शहर।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण पद्नाम एवं प्रभार क्षेत्र : कन्हैया अग्रवाल महासमुंद, द्वितेन्द्र मिश्रा कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी, शाहिद खान बालोद एवं मानपुर-मोहला, रंजीत कोसरिया सांरगढ़-बिलाईगढ़, अमरजीत चावला युवा कांग्रेस एवं एनएसयुआई, राजेन्द्र साहू रायपुर ग्रामीण, आरती सिंह बलरामपुर, यशवर्धन राव कोण्डागांव, रूकमणी कर्मा बीजापुर, फूलकेरिया भगत सरगुजा, अरूण सिसोदिया राजनांदगांव शहर एवं ग्रामीण, अर्जुन तिवारी जांजगीर चांपा एवं सक्ति, गोपाल थवाईत कोरबा ग्रामीण, जितेन्द्र साहू बेमेतरा, सीमा वर्मा मुंगेली, डॉ. थानेश्वर पटिला कवर्धा, रजनू नेताम बस्तर ग्रामीण, पियुस कोसरे कांकेर, वासुदेव यादव जशपुर, सुमित्रा धृतलहरे आदिवासी कांग्रेस सेवादल किसान कांग्रेस इंटक सहित शेष समस्त प्रकोष्ठ विभाग।
सदस्य कार्यसमिति पद्नाम एवं प्रभार क्षेत्र : कैलाश पोयाम नारायणपुर एवं सुकमा, लालजी चंद्रवंशी भिलाई नगर, शकुन डहरिया महिला कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग, नीना रावतिया दंतेवाड़ा, डॉ. प्रीति नेताम जगदलपुर शहर, विष्णु यादव गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।

बड़ी खबर : जिले के इस वार्ड में मिले एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित, कलेक्टर ने इलाके को किया कंटेनमेंट जोन घोषित

बड़ी खबर : जिले के इस वार्ड में मिले एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित, कलेक्टर ने इलाके को किया कंटेनमेंट जोन घोषित

बलौदाबाजार | जिले में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। जिसमें भाटापारा क्षेत्र में 7 और सिमगा में 1 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

भाटापारा के संत रविदास वार्ड में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कोरोना से संक्रमित हुए है। बताया जाता है कि अभी वे कुछ दिन पूर्व सपरिवार घूमने गंगरेल बांध गए थे। वहां से आने के बाद सभी को सर्दी-खांसी हो गया। कोविड टेस्ट कराने पर सभी पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित होने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिसमें से एक को दोनों डोज और बाकी चार को सिंगल डोज वैक्सीन लग चुका है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
 
BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा देने का किया ऐलान, साथ ही कही ये बड़ी बात

BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा देने का किया ऐलान, साथ ही कही ये बड़ी बात

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित तो रहे शिक्षा समागम में बड़ी घोषणा की है। सीएम भूपेश बघेल ने 12वीं तक निशुल्क शिक्षा का ऐलान किया।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा 2030 का जो विजन है, उसमें चार काम मुख्य रूप से करेंगे। एक बालवाड़ी, जिसमें तीन से छह वर्ष के बच्चे के लिए प्री स्कूल संचालन प्रारंभ किया जाएगा। दूसरा शिक्षा के अधिकार आठवी तक के है, जिसे अब बढ़ाकर 12वीं तक किया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिलेबस भी स्कूल में प्रारंभ करेंगे। व्यवसायिक शिक्षा पर भी हमारा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा, पाठ्य पुस्तक निगम छापेगा प्रतियोगी परीक्षा की मैगजीन स्कूली छात्रों को वितरित किया जाएगा।

 

रायपुर : डीएसपी से जमीन सौदा करने के नाम पर हुई तीन लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर : डीएसपी से जमीन सौदा करने के नाम पर हुई तीन लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर | एनआईए के एक डीएसपी के साथ जमीन का सौदा करने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पामगढ़ के झूलन ग्राम के निवासी अमरनाथ आगरे रायपुर एनआईए में डीएसपी हैं। 3 साल पहले 25 जून 2018 को मस्तूरी के हरदी निवासी देवचरण ने भारतीय नगर बिलासपुर में स्थित 5 डिसमिल जमीन बेचने का उनसे सौदा किया। उसने जमीन से संबंधित कागजात डीएसपी को दिखाए और गवाहों के साथ इकरारनामा किया। उसने पहले अग्रिम 51 हजार रुपये लिये। अगले दिन उसने 2.50 लाख और ले लिए। कुल 3 लाख 1 हजार रुपये लेने के बाद इसी साल 18 अप्रैल को मौके पर सीमांकन कराने ले गया। वहां पता चला कि उस खसरा नंबर की जमीन वहां मौजूद ही नहीं है। आरोपी द्वारा पैसे नहीं लौटाए जाने पर डीएसपी ने उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफ आई आर दर्ज कराई। पुलिस धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

 

 
बड़ी खबर :  शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का शव आज शाम को पहुंचेगा राजधानी रायपुर, मुख्यमंत्री देंगे श्रद्धांजलि

बड़ी खबर : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का शव आज शाम को पहुंचेगा राजधानी रायपुर, मुख्यमंत्री देंगे श्रद्धांजलि

रायपुर | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का शव आज शाम रायपुर पहुंचेगा जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जारी प्रोटोकॉल में इस बात का उल्लेख किया गया है इससे यह बात सामने आई है कि शहीद का शव रायगढ़ कल सुबह तक ही आने की संभावना है। इधर कुछ संगठनों ने शहीद त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर बंद का आह्वान भी किया है।

मणिपुर के बिहांग को चेक पोस्ट पर शनिवार को मणिपुर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट के एक हमले में शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बेटे विप्लव त्रिपाठी शहीद हो गए थे वहीं विप्लव की पत्नी और उनका 5 साल का बच्चा की भी गोली लगने से मौत हो गई थी । इस घटना की जिम्मेदारी रूक्करु्र ने ली है जो एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है। इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि शहीद और उनके परिवार का शव वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर लाया जाएगा। वहां से उनका शव फिर रायगढ़ लाया जाएगा। एयरपोर्ट पर ही अंतिम विदाई की प्रक्रिया की जाएगी वहीं मुख्यमंत्री शहीद को श्रद्धांजलि भी देंगे। इसके बाद शव को रायगढ़ लाये जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
शव कल सुबह तक रायगढ़ आने की संभावना है। शव के अंतिम दर्शन के लिए रामलीला मैदान में रखे जाने की व्यवस्था की गई है, जहां शहर के आम और खास उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
शहर के शहीद विप्लव त्रिपाठी की शहादत की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मणिपुर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा ने जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश के तमाम बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है।
रायगढ़ के तमाम लोगों के साथ-साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल, विधायक प्रकाश नायक, संसद गोमती से ने भी इस घटना पर दु:ख जताते हुए शोक के इस अवसर शहीद के परिजनों के साथ खड़े रहने की बात की है।
 
बड़ी खबर भिलाई : तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, साइकिल सवार 10 फीट ऊँचा हवा में उछला, कार चालक फरार

बड़ी खबर भिलाई : तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, साइकिल सवार 10 फीट ऊँचा हवा में उछला, कार चालक फरार

भिलाई | भिलाई के सेक्टर एरिया में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी की साइकिल सवार हवा में करीब 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर सड़क किनारे झाडिय़ों में जा गिरा। दुर्घटना के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक राहगीरों ने साइकिल सवार को गहरी चोट आने से अस्पताल भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 13 नवंबर की रात 8 बजे के करीब सेक्टर-7 सेंट्रल एवेन्यू रोड के किनारे किनारे एक 30-35 साल का युवक साइकिल से चला जा रहा था। तभी अचानक काफी तेज रफ्तार कार सीजी 07 एम 6120 आई और पीछे से साइकिल चालक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी की साइकिल चालक और साइकिल करीब 10 फीट हवा में उछल गए और सड़क किनारे झाडिय़ों में जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साइकिल सवार को काफी चोट आई हैं और उसके खून भी काफी बह रहा था। उसे लोगों ने मिलकर अस्पताल भिजवाया है। सूचना मिलने पर भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की ।  

 

 
 मनोवैज्ञानिक एवं औषविधि सेवा  संस्था का 3 दिवसीय सेशन, काउंसलिंग स्किल्स-डिप्रेशन पर नियंत्रण सहित व्यक्तित्व विकास पर चर्चा

मनोवैज्ञानिक एवं औषविधि सेवा संस्था का 3 दिवसीय सेशन, काउंसलिंग स्किल्स-डिप्रेशन पर नियंत्रण सहित व्यक्तित्व विकास पर चर्चा

रायपुर । राजधानी रायपुर स्थित पं.रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय में मनोवैज्ञानिक एवं औषिविधि सेवा संस्था द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग स्किल्स पर आयोजित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए संस्था की सचिव अर्चना सेंगर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर ए मॉडल ऑफ काउंसलिंग विषय पर रिहैबिलिटशन साइकोलॉजिस्ट चंद्रिका द्वारा सेशन दिया गया जिसमें साइकोलॉजिस्ट के व्यवहार सहित उनकी व्यक्तित्व विकास के ऊपर चर्चा की गई । सेंगर ने बताया कि इस कार्यक्रम में अथिति के रूप में डॉ.प्रोमिला सिंह व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.मीता झा शामिल रही। 

संस्था के अध्यक्ष संदीप छैदैया ने बताया कि कायक्रम के दूसरे दिन ट्रेनिंग प्रोग्राम में संस्था की सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर योगिता शर्मा मैम व क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, (डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर) डॉ.प्रीति सिंह द्वारा सेशन दिया गया जिसमें सोशल इंटेलिजेंस सहित बॉडी लैंग्वेज में सुधार व प्रेजेंटेशन पर चर्चा की गई।इस दौरान डॉ.प्रीति सिंह ने काउंसलिंग की शुरुआत, तकनीक व डिप्रेशन पर नियंत्रिण पर सेशन दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण पर डॉ. प्रोमिला सिंह व एच.आर.एम निक्को प्लांट के चीफ दिलीप मोहंती द्वारा बेसिक काउंसलिंग स्किल्स एवं एथिक्स सहित कामयाब व्यक्तित्व के विकास पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केसरी लाल वर्मा, व  फार्मेसी डिपार्मेंट की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णलता सराफ, डॉ. प्रोमिला सिंह व संस्था के प्रशासनिक सलाहकार प्रमोद कुमार पटेल, संस्था के मार्गदर्शक दिलीप मोहंती , मनोविज्ञान अध्यनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ. मीता झा उपस्थित रहे।

संस्था के ओर से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में संस्था के *अध्यक्ष संदीप छैदैया, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा , स्वास्थ्य अध्यक्ष नारायण हेमनानी , दुर्ग जिला सचिव खुशबू सिन्हा , रायपुर जिला अध्यक्ष आकृति तिवारी , जिला उपाध्यक्ष आकाश सिन्हा , दुर्ग जिला अध्यक्ष स्वेता सिंह सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने मुख्यमंत्री बघेल तथा मंत्री डहरिया को दिल्ली आने का दिया न्योता, जाने किस लिए बुलाया गया है सीएम को दिल्ली

केंद्रीय मंत्री पुरी ने मुख्यमंत्री बघेल तथा मंत्री डहरिया को दिल्ली आने का दिया न्योता, जाने किस लिए बुलाया गया है सीएम को दिल्ली

रायपुर | भारत सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को नई दिल्ली आमंत्रित किया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 20 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा छत्तीसगढ़ को भारत के स्वच्छतम् राज्यों की श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने इस बार भी बाजी मारी है। इससे पहले वर्ष 2019 एवं 2020 में भी छत्तीसगढ़ स्वच्छता के मामले में अग्रणी राज्य रहा है। पुरस्कार ग्रहण करने के लिए मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री दिल्ली रवाना होंगे।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्यमंत्रालय द्वारा हर साल देश के समस्त शहरों एवं राज्यों के मध्य स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया जाता है। इसमें विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत शहरी स्वच्छता का आंकलन किया जाता है। मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर आदि का थर्ड पार्टी के माध्यम से आँकलन करते हुए नागरिकों के फीडबैक को भी इसमें शामिल किया जाता है। इसी आधार पर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।


भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को सूचित किया गया है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ ने पुनः स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छ्तम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, बल्कि यहां के 61 शहरों को भी इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य होगा जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए जाएंगे।


छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एक मात्र प्रदेश है जहां पर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 9000 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से 1600 टन गीला एवं सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को देश का प्रथम ओडीएफ़ प्लस प्लस राज्य निरूपित किया गया है।


इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय प्रदेश की जागरूक जनता तथा यहां के कर्मवीर सफ़ाई कर्मचारियों तथा अधिकारियों के परिश्रम को दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने भी इस सफलता हेतु राज्य की जनता द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए, स्वच्छता से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हम सभी मिलकर आगे भी छत्तीसगढ़ को स्वच्छता का सिरमौर बनाए रखेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने भी विभाग की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा विभागीय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन दोहराने की बात कही है।

शौच के लिए तालाब गया युवक हुआ चाकूबाजी का शिकार, मामला दर्ज

शौच के लिए तालाब गया युवक हुआ चाकूबाजी का शिकार, मामला दर्ज

महासमुंद | दोस्तों के साथ शौच के लिए तालाब गया युवक चाकूबाजी का शिकार हो गया। पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।  गंजपारा वार्ड 19 निवासी आदित्य राजपूत ने पुलिस को बताया है कि वे बेलसोण्डा में हमाली का कार्य करता है। शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे दोस्त पंकज ठाकुर, शुभम नायक के साथ टामकी तालाब मोटर साइकिल में जा रहे थे। टामकी तालाब के पास पहुंचे थे तभी शुभम सेन की मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया था, तो हमें देखकर आवाज देकर रूकने के लिए बोला और मोटरसाइकिल पीछे से धक्का मारो बोलने पर हम लोग आगे जाने लगे तो गाली देने लगा। हम तीनों रूककर हमें क्यों गाली गलौज कर रहे हो बोलने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर शुभम सेन हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं चाकू से दाहिने हाथ पर वार कर गर्दन में लोहे की राड से मारने लगे। मारपीट से दाहने हाथ, गर्दन, चेहरा एवं शरीर में अंदरूनी चोट आई है एवं मोटरसाइकिल को तोडफ़ोड़ करने से नुकसान हुआ है और झगड़ा के दौरान चांदी का लाकेट गिर गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी शुभम सेन के खिलाफ 294, 323, 506, 427 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

 

 
रायपुर के नए बस स्टैंड को लेकर बस ऑपरेटर और प्रशासन के बीच बढ़ा विवाद, कल प्रशासन करेगी बस स्टैंड में तोड़फोड़ की कार्यवाही

रायपुर के नए बस स्टैंड को लेकर बस ऑपरेटर और प्रशासन के बीच बढ़ा विवाद, कल प्रशासन करेगी बस स्टैंड में तोड़फोड़ की कार्यवाही

रायपुर। नए बस स्टैंड में शिफ्टिंग को लेकर बस ऑपरेटर और प्रशासन के ​बीच विवाद गहराता जा रहा है। कलेक्टर के आदेश के बाद भी बस ऑपरेटर और दुकानदार पंडरी बस स्टैंड से नहीं हटे हैं। दूसरी ओर निगम प्रशासन सोमवार से तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा। वहीं बसों को शहर के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी।

भाठागांव में बने अंतर्राष्ट्रीय बस टर्मिनल में शिफ्टिंग को लेकर बीते दो महिने से चर्चा चल रही है। बार-बार मोहलत देने के बाद अब कलेक्टर ने अंतिम मोहलत देने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी बस ऑपरेटर और दुकानदारों में किसी प्रकार की हलचल नहीं है।

बता दें कि कलेक्टर ने पंडरी बस स्टैंड के 100 से अधिक बस ऑपरेटरों को दुकानें खाली करने का नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी बस ऑपरेटर और दुकानदार में जमे हुए हैं। बस ऑपरेटर की मांग है कि उन्हें एक और मोहलत दे।

शहर में बसों की नो एंट्री
प्रशासन के आदेश के अनुसार सोमवार से शहर में बसों की नो एंट्री रहेगी। शहर के टाटीबंध, तेलीबांधा, भनपुरी समेत अन्य जगहों पर प्रतिबंधित बोर्ड लगाया जाएगा। आदेश के बाद भी शहर के अंदर बसे नजर आने पर ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी।

 

आजीविका के साधनों की मजबूती और जनता के हाथ में आर्थिक ताकत छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल का आधार:  भूपेश बघेल

आजीविका के साधनों की मजबूती और जनता के हाथ में आर्थिक ताकत छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल का आधार: भूपेश बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपनी मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 23वीं कड़ी में ’’उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा की। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर प्रसारित इस कड़ी की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। पंडित नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते हैं। वे देश की नई पीढ़ी को अपने विश्वास की छत्रछाया में पनपते देखना चाहते थे। पंडित नेहरू को नई पीढ़ी पर अटूट भरोसा था।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चाहूंगा कि आप लोग पंडित नेहरू की जीवनी और उनके कार्यों के बारे में पढ़ें, जानें और उन्हें अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें। पंडित नेहरू ने नये और आधुनिक भारत की नींव रखी, उन्होेंने भारी कल-कारखानों, बांध, विज्ञान और तकनीक की शिक्षा के लिए आधुनिक संस्थानों की स्थापना की। आज इन्हीं संस्थाओं में हमारे देश के नौनिहालों का भविष्य संवर रहा है और देश तथा दुनिया को बड़े-बड़े डॉक्टर, इंजीनियर और विशेषज्ञ मिल रहे हैं।

योजनाओं के जरिए किसानों, वन आश्रितों, मजदूरों, महिला समूहों, युवाओं की जेब में पहुंचे 80 हजार करोड़ रूपए
मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में ’’उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ विषय पर कहा कि हमने आजीविका को मजबूत करने और जनता के हाथों में स्वाभिमान से लेकर आर्थिक ताकत सौंपने की जो रणनीति अपनाई, वही छत्तीसगढ़ मॉडल के रूप में हमारी पहचान बनी है। हमने दिखावटी विकास की दौड़ से अपने आपको अलग रखा और बुनियादी बातों पर ध्यान दिया, जिससे प्रदेश में आजीविका और जीवन स्तर उन्नयन के स्थाई साधनों का निर्माण हो रहा है। शुरुआती मंदी का समय रहा हो या बाद में कोविड के लॉकडाउन का संकट, हमने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के जरिए किसानों, वन आश्रितों, मजदूरों, महिला समूहों और युवाओं की जेब में जो 80 हजार करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से डाले उस राशि को हमारे भाइयों-बहनों और युवा साथियों ने तिजोरी में बंद करके नहीं रखा बल्कि उससे नए-नए काम किए, अपनी जरूरत की खरीदी की। इस तरह आप सबने मिलकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की तरलता को बनाए रखा। इस तरह से प्रदेश में नए-नए तरह के काम-धंधे भी चले और परंपरागत कौशल, परंपरागत रोजगार के अवसरों को नई दिशा भी मिली।

आजीविका और रोजगार के लिए नवाचारों की चर्चा
लोकवाणी में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्थानीय स्तर पर लोगों को आजीविका और रोजगार के नये-नये अवसर पैदा करने के लिए किए जा रहे नवाचारों की भी विस्तार से चर्चा की। सूरजपुर जिले के केनापारा निवासी कमला राजवाडे़ ने लोकवाणी में अपने संदेश में बताया कि केनापारा की बंद खदान को तालाब और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनवाकर जिला प्रशासन द्वारा जो पहल की गई है उससे सैकड़ो लोगों की जिन्दगी बदल गई है। वे वहां लाइफ गार्ड का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कहा कि बंद पड़ी खदान असुरक्षित होती हैं।स्थानीय मछुआरों के समूहों से चर्चा कर इसके बेहतर उपयोग की संभावनाएं तलाशी गई। आज केनापारा की बंद खदान में मछली पालन, रेस्टोरेंट संचालन के साथ ही लाइफ गार्ड जैसे अनेक रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए हैं। यह खदान अब पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय हो गई है। सूरजपुर जिले का महामाया महिला समूह डेयरी व्यवसाय से जुड़ गया है। इस समूह की उषा गिरी ने बताया कि सूरजपुर जिले में पिलखा क्षीर ब्रांड का दूध श्रीखंड, पनीर आदि अब हमारे जिले की और हम लोगों की नई पहचान बन गए हैं। उनके विचार सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी है कि डेयरी कारोबार और गोधन न्याय योजना से लोगों को आजीविका का नया साधन मिला है। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में मेट का काम कर रही बहनों की सराहना करते हुए कहा कि आपकी दृढ़ इच्छा-शक्ति के कारण आपके गांव में स्थाई महत्व के काम भी हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में बदल रही खेती-किसानी की तस्वीर
श्री बघेल ने कहा कि गांव खुशहाल होंगे तभी शहर में समृद्धि आएगी। छत्तीसगढ़ के विकास का यही रास्ता है। छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता का यही पैमाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विकास के परम्परागत मॉडल, पंडित नेहरू के आधुनिक मॉडल, श्रीमती इंदिरा गांधी के दृढ़ इच्छाशक्ति के मॉडल और श्री राजीव गांधी के टेक्नॉलाजी से बदलाव के मॉडल के प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी की तस्वीर बदलने, गांवों में नए संसाधनों से, नई तकनीक से खेती करने और परंपरागत आजीविका में सुधार की जो पहल की गई उनको सफलता मिली अब गांव-गांव से खेती के नए तरीकों की खबरें आ रही हैं। इस संबंध में उन्होंने खेत में तालाब का निर्माण कर मछली पालन कर रहे बेमेतरा जिले के ग्राम कुसमी निवासी विवेक कुमार तिवारी, केले की खेती मल्चिंग विधि से करने वाले बिलासपुर जिले के बिनौरी गांव के श्री शकील हुसैन और बस्तर के बेड़मापारा, मुंगा और ममदपाल गांव में पपीते की खेती से लोगों को हो रहे लाभ का उल्लेख भी किया।

नई औद्योगिक नीति में आईटी सेक्टर के लिए अनेक रियायतें
मुख्यमंत्री ने बस्तर के चार युवाओं आयुष श्रीवास्तव, गौरव कुशवाहा, ऋषभ जैन, सुयश सांखला द्वारा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म ‘लोका बाजार’ प्रारंभ करने की पहल की सराहना की। बस्तर के युवा अगर इस तरह के नए-नए तौर-तरीकों का लाभ, अंदरूनी गांवों के लोगों को दिलाने लगेंगे तो निश्चित तौर पर लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल के उत्पादों को अच्छा बाजार मिलेगा। लोकवाणी में धमतरी के युवा आईटीआई प्रोफेशनल गोपाल चितालिया की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि आईटी सेक्टर के लिए हमारी नई औद्योगिक नीति में आकर्षक प्रावधान हैं, इसका लाभ उठाने के अन्य युवाओं को आगे आना चाहिए।

छेरछेरा पुन्नी-शाकंभरी जयंती पर अवकाश घोषित
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़िया अभिमान और स्वाभिमान को पुनर्जीवित करने के लिए कदम उठाए। हरेली, तीजा-पोरा, कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश से जनजीवन में सकारात्मक संदेश पहुंचा है। छत्तीसगढ़ आज भी कृषि की बहुलता वाला प्रदेश है, यहां की माटी में नई फसल के साथ दान का महत्व भी समाहित है, इसलिए छेरछेरा पुन्नी-शाकंभरी जयंती के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। उन्होंने लोकवाणी में देवउठनी एकादशी, नामदेव जयंती, गुरुनानक जयंती, श्रीमती इंदिरा गांधी जयंती, डॉ. सैय्यदना साहब की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

सामाजिक समरसता और सभी धर्मों में एकता हमारी ताकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ सर्वधर्म समभाव का गढ़ बना रहे। कोई भी समाज विरोधी तत्व हमारे प्रदेश के सद्भाव की ओर बुरी नजर से देख भी न पाए, इसके लिए मैंने प्रशासन को सचेत किया है। साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को हम किसी भी हालत में न तो नजरअंदाज करेंगे और न ही बख्शेंगे। सामाजिक समरसता और सभी धर्मों में एकता हमारी ताकत है और उसे बनाए रखने के लिए, सबके लिए सम्मान बनाए रखने के लिए, हम सबको मिल जुलकर प्रयास करना है।

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 लाख का इनामी माओवादी सहित 26 माओवादी हुए ढेर

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 लाख का इनामी माओवादी सहित 26 माओवादी हुए ढेर

बीजापुर |  प्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में ग्यारहपत्ति के जंगलों में शनिवार 13 नवम्बर को हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी माओवादी सहित 26 माओवादियों को पुलिस सी 60 के जवानों ने मार गिराया है । वहीं मारे गए माओवादियों के पास से 28 नग हथियार भी बरामद किया गया है । मारे गए माओवादियों में बड़े केडर के 12 माओवादी भी शामिल हैं । पुलिस सी 60 के जवानों की माओवादियों के खिलाफ दूसरी बड़ी सफलता है । इस मुठभेड़ में सी 60 के चार जवान भी घायल हो गए थे, जिनका उपचार नागपुर में चल रहा है, सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के  कोरची तालुका के ग्यारपत्ति कोटगुल के जंगलों में माओवादियों द्वारा शिविर लगाए जाने की खबर पुलिस को मिल चुकी थी । जिसके बाद माओवादियों के शिविर में हमला करने के लिए पुलिस की सी 60 की टीम तलाशी में निकल पड़ी, पुलिस की टीम जैसे ही माओवादियों के शिविर के पास पहुंची माओवादियों को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया । सी 60 के जवानों ने भी हमले का मुंह तोड़ जवाब देते हुए 26 माओवादियों को ढेर करने में बड़ी सफलता हासिल किया ,वही भारी मात्रा में बड़े हथियार भी बरामद किया । इस मुठभेड़ में 50 लाख के इनामी माओवादी मिलिंद उर्फ जीवा उर्फ दीपक भी मारा गया जो माओवादी दलम में सेंट्रल कमेटी सदस्य व एमएमसी इंचार्ज के रूप में कार्यरत था, इसके अलावा माओवादियों को गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग भी देता था । इसके अलावा सीसीएम रेंक 1, डीव्हीसीएम 2, कमांडर रेंक के 2, एसीएम रेंक 1, पीपीसीएम 4, सदस्य 4, 2 का पद निशिचित नही है । उपरोक्त मारे गए सभी बड़े केडर के माओवादी थे, इन पर महाराष्ट्र सरकार ने लाखों का इनाम घोषित कर रखा था । मारे गए माओवादियों में 20 पुरुष माओवादी और 6 माओवादी शामिल है । जिनमे से बड़े केडर के 6 माओवादी छत्तीसगढ़ के बस्तर से हैं ।

मारे गए माओवादियों के पास से बरामद हथियार :- 
बारह घण्टे तक चले इस मुठभेड़ के थमने के बाद जवानों ने घटना स्थल पर सर्चिंग अभियान चलाया, इस अभियान में 26 माओवादियों के शव के साथ साथ 5 नग एके47, एक एके विथ यूबीजीएल, 9नग एसएलआर, 1 नग इंसास, 303 राइफल 3 नग, 12 बोर पिस्टल 9 नग, कुल छोटे बड़े मिलाकर 28 हथियार बरामद किया गया है 
राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में बेटी ने पिता को धारदार औजार से मारकर पहुँचाया चोट, वजह जानकर आप हो जायेंगे हैरान

राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में बेटी ने पिता को धारदार औजार से मारकर पहुँचाया चोट, वजह जानकर आप हो जायेंगे हैरान

रायपुर | घरेलू विवाद पर बेटी ने पिता को धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक काली नगर माता गैरेज के पास पंडरी रायपुर निवासी राजेश कोठारी 52 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी की छोटी बेटी घरेलू काम करने पर मना कर उससे विवाद करने लगी, इसी दौरान वह झुमाझटकी कर धारदार औजार से उसके हाथ पर मारकर चोट पहुंचाई, जिससे प्रार्थी लहूलुहान हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
 
टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 202 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 28 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 202 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 28 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 202 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 3220 और कोविशिल्ड 25020 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं। बाल दिवस, बच्चों के रूप में राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करने के लिए सार्थक पहल का दिन है। यह बच्चों के पोषण, शिक्षा, विकास और चरित्र निर्माण के लिए सोच-विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का दिन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी बनाए जाएंगे। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग डेढ़ लाख बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं। आंगनबाड़ियों में बच्चों की प्रारंभिक औपचारिक शिक्षा की व्यवस्था शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए महतारी दुलार योजना शुरू की गई है। दूसरी संतान बालिका होने पर उसके पालन-पोषण के लिए राज्य सरकार द्वारा कौशल्या मातृत्व योजना शुरू की जा रही है। श्री बघेल ने कहा है कि बच्चों का भविष्य सुंदर बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। 

सलमान खुर्शीद,  दिग्विजय सिंह , पी चिदंबरम के खिलाफ रायपुर सिविल लाइन थाने में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह , पी चिदंबरम के खिलाफ रायपुर सिविल लाइन थाने में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

रायपुर, भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे ,अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आज सिविल लाइन थाना पहुंचकर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ,दिग्विजय सिंह एवं पी चिदंबरम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में अराजकता का माहौल निर्मित करने का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने थाने में शिकायत दर्ज करवाई ।


भाजपा नेताओं ने आज दोपहर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने अयोध्या को लेकर लिखी अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों से की है। आईएसआईएस एक आतंकी संगठन है जो संपूर्ण विश्व में अनावश्यक विस्फोटक का डर व मातम का माहौल निर्मित करते हैं , एवं देश और विदेशों में अराजकता व भय का माहौल निर्मित करते हैं इसी प्रकार बोको हराम जिहादी इस्लाम वे इस्लामिक संगठन है जो कि इस्लाम धर्म को ही धर्म मानते हैं एवं इस धर्म से संबंधित ना होने वाले लोगों को तुक्क्ष समझते हुए उनके साथ मारकाट करने का कृत्य करते हैं।

बड़ी खबर: छ ग के दो पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, पुरंदेश्वरी ने दिलाई सदस्यता

भाजपा नेताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस प्रकार कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स में हिंदुओं के प्रति की गई टिप्पणी निसंदेह हिंदू धर्म का अपमान होते हुए देश में अराजकता एवं आतंक का माहौल निर्मित करने के उद्देश्य की गई है । सलमान खुर्शीद के उस किताब के विमोचन में पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह ने सहयोगी की भूमिका अदा की है व दोनों ने एवं उक्त पुस्तक तथा कृत्य को सही ठहराया है।

कवर्धा झंडा विवाद : आरोपी रिजवान को जिला बदर करने एसपी का प्रतिवेदन, कलेक्टर ने मांगा जवाब

सलमान खुर्शीद ,पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह के उक्त कृत्य से राष्ट्र के समस्त हिंदू धर्मावलंबियों एवं लोगों की भावना आहत हुई है इनके इस कृत्य से संपूर्ण समाज के लोगों की भावना आहत हुई है तथा भारत के नागरिक होने के नाते उक्त बयान एवं पुस्तक से काफी आहत हूं । भारतीय संविधान एवं भारतीय कानून उक्त कृत्यों का समर्थन नहीं करता है। उक्त कृत्य धार्मिक उन्माद एवं वैमनस्यता उत्पन्न करने एवं धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने के उद्देश्य किया गया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि उक्त शिकायत पर यथाशीघ्र संज्ञान लेते हुए सलमान खुर्शीद , पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करें।
 

CG NEWS : बड़े भाई ने छोटे भाई को तीर मार कर किया हत्या , जानिए आख़िर दोनों भाई के बीच ऐसा क्या हुआ था...

CG NEWS : बड़े भाई ने छोटे भाई को तीर मार कर किया हत्या , जानिए आख़िर दोनों भाई के बीच ऐसा क्या हुआ था...

गरियाबंद : घटना जुगाड़ थाना के कोदोमाली गांव की जहा बड़े भाई ने छोटे भाई की तीर से मार कर हत्या कर कर है है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया वही जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव पीएम के लिए रवाना कर दिया।
अधिक जानकारी देते हुए एसआई चंदन सिंह मरकाम ने बताया कि घटना बीती रात की है। रात तकरीबन 8 बजे सगे भाई जंगल नेताम और फूलचंद के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जंगल नेताम ने अपने छोटे भाई फूलचंद पर तीर कमान से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।


एसआई मरकाम ने बताया कि जंगल नेताम ने फूलचंद पर दो तीर चलाये। एक तीर उसके सीने में लगा और दूसरा उसकी पीठ में। तीर लगते ही फूलचंद की मौत हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
एसआई मरकाम ने बताया कि शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्डम के लिए मैनपुर रवाना कर दिया है। वही प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। वरदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।