CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
श्री श्याम जन्मोत्सव पर श्री श्याम प्रचार सेवा समिति ने किया विशाल आम भंडारा

श्री श्याम जन्मोत्सव पर श्री श्याम प्रचार सेवा समिति ने किया विशाल आम भंडारा

रायपुर | आज श्री श्याम प्रचार सेवा समिति रायपुर द्वारा हर साल की भाती इस वर्ष भी श्री श्याम जन्मोत्सव पर अग्रसेन चौक रायपुर में विशाल आम भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन 20 हजार रायपुर के नागरिकों ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण किया और बाबा श्याम के जयकारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया यह भंडारा पिछले विगत 22 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा हैं क्योंकि बाबा श्याम का जन्मोत्सव का यह प्रसाद सभी तक पहुंचे और सभी प्रभु श्याम तक अपनी अरदास पहुंचाए, इसलिए यह भंडारा लगातार आयोजित हो रहा है और आज भी बड़े सुंदर माहौल में बड़े ही अच्छे वातावरण में आयोजन संपन्न हुआ,

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संस्थापक सौरभ अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया कि आज प्रातः 11:00 बजे भंडारा प्रारंभ हुआ और अभी तक अनवरत जारी है और श्री श्याम प्रचार सेवा समिति लगातार ऐसे ही बाबा श्याम के प्रचार प्रसार में लगातार लगी रहेगी क्योंकि श्याम बाबा हारे का सहारा है इसलिए हारे व्यक्ति तक पहुंचना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

आज के आयोजन में प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक श्री सत्यनारायण अग्रवाल, आचार्य शारदा प्रसाद शास्त्री, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, संस्थापक सौरभ अग्रवाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री विकास जिंदल, हिमांशु अग्रवाल, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, वेदप्रकाश अग्रवाल, बजरग बंसल, मदन शर्मा, प्रखर गर्ग, विकास शिर्के,मनोज अग्रवाल, शैलेश कसेरा, कमलेश गोयल, प्रवीण लाहोटी, निखिल अग्रवाल, विशाल जिंदल, सुशील गोयल, दीपक अग्रवाल, हंसराज जैन, दीपक झवर, विपुल सेठ, पप्पू महाराज जी, कमल पोद्दार, महेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, इत्यादि सदस्य सेवा में उपस्थित थे

BIG BREAKING : पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, इसने किया था महिला का क़त्ल, आरोपी गिरफ्तार

BIG BREAKING : पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, इसने किया था महिला का क़त्ल, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर | पीजी कॉलेज अहाते से लगे निगम के गार्डन परिसर में 5 नवंबर की सुबह एक महिला की साड़ी से बंधी लाश मिली थी। लाश के पास आधार कार्ड मिला था जिसमें महिला की पहचान दिल्ली के शकूरपुर निवासी के रूप में की गई थी। ऐसे में पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसी बीच पुलिस को पता चला कि लाश मिलने के करीब 200 मीटर दूर ही महिला एक होटल में काम कर रही थी। 1 नवंबर की रात उसने वहीं खाना बना रहे ट्रक के खलासी से 1000 रुपए की मांग की। नहीं देने पर उसने बलात्कार के केस में फंसा देने की धमकी दी थी। इससे गुस्साए ट्रक चालक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव साड़ी में बांधकर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरडीह निवासी संतोष गोंड़ पति करमू 40 वर्ष की साड़ी में लाश 5 नवंबर को अंबिकापुर पीजी कॉलेज परिसर से लगे गार्डन में मिली थी। लाश 3 दिन पुरानी थी तथा उसके पास ही दिल्ली के शकूरपुर का पता दर्ज आधार कार्ड मिला था। इसमें उसका नाम संतोषी करमू लिखा था।
इससे महिला के दिल्ली के होने की जानकारी लगी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरु की तो पता चला कि महिला दिल्ली में उक्त पते पर नहीं रहती है।
इसके बाद पुलिस ने और बारीकी से जांच की तो उसकी पहचान लुंड्रा थाना अंतर्गत सेमरडीह निवासी संतोष 40 वर्ष के रूप में पहचान हुई। बताया जा रहा है कि वह करीब 15-16 वर्ष पूर्व घर छोड़कर कमाने दिल्ली चली गई थी, यहां ही उसने आधार कार्ड बनवाया था।
दिल्ली से लौटने के बाद महिला अंबिकापुर के बबलू हलवाई के साथ कैटरिंग में काम करती थी। करीब 1 महीने से वह पीजी कॉलेज के मुख्य गेट से लगे राजवाड़े होटल में काम कर रही थी। वह शराब पीने की आदी थी। 1 नवंबर की रात वह नशे में हल्ला कर रही थी, जब स्टाफ ने मना किया तो वह वहां से चली गई।
इसी बीच कुछ दूरी पर ट्रक का क्लीनर बतौली थाना अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरडीह निवासी राहुल उर्फ अविनाश सिंह गोंड़ पिता तौहर सिंह 21 वर्ष खाना बनाकर सोने जा रहा था। उससे शराब पिलाने बोली। शराब पीने के बाद उसने खलासी से 1 हजार रुपए मांगे, नहीं देने पर बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। इससे गुस्सा होकर खलासी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और साड़ी में शव बांधकर निगम के गार्डन में फेंक दिया।
100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
आईजी अजय कुमामर यादव के निर्देश पर एसपी अमित तुकाराम कांबले ने मामले को सीधे संज्ञान में लेते हुये एएसपी विवेक शुक्ला एवं सीएसपी पुष्कर शर्मा के साथ मौके का निरीक्षण किया था।
इसके बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने कई टीमों का गठन किया। वहीं हत्यारे की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी बीच पुलिस को 1 नवंबर की रात करीब 11 बजे खलासी के साथ शनि मंदिर की ओर आते-जाते दिखी थी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ अविनाश सिंह गोंड़ पिता तौहर सिंह 21 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह मृतिका को एक माह से जानता था। मर्डर की आगे की कहानी भी उसने ही पुलिस को बताई।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकड़ा, एएसआई रविन्द्र प्रताप सिंह, सरफराज फिरदौसी, विनय कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक अमृत सिंह, बृजेश राय, सतेन्द्र दुबे, अमित विश्वकर्मा, कृष्णा खेस सुरेश गुप्ता, राकेश शर्मा समिनुल फिरदौसी, अतुल सिंह, अनिल सिंह, उमाशंकर साहू निलेन्द्र लकडा, रंजीत लकडा, महिला आरक्षक जयंती बड़ा, मंदिश खाखा, सैनिक अनिल साहु तथा सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक ओपी यादव प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, प्रवीण, आरक्षक अनुज जायसवाल, अंशुल शर्मा, विरेन्द्र पैकरा, सुयस बंसत खुटिया शामिल रहे।

राजधानी रायपुर के टिकरा पारा क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, आरोपियों ने युवक को लहूलुहान कर सड़क में छोड़ा

राजधानी रायपुर के टिकरा पारा क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, आरोपियों ने युवक को लहूलुहान कर सड़क में छोड़ा

रायपुर | राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश में दो बदमाशों ने युवक के दोनों जांघ और आंख पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ताज नगर शिव मंदिर के पास बीती रात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक टिकरापारा इलाके के ताज नगर शिव मंदिर निवासी दिनेश उर्फ बाबा कल देर रात अपने काम से लौट रहा था। इसी बीच प्रकाश पाटिल और आदिल मुसलमान नामक युवकों ने दिनेश को देखकर पुरानी रंजिश में रोक लिया। आरोपियों ने दिनेश उर्फ बाबा से विवाद कर उसकी हत्या करने की नीयत से उसके दोनों जांघ और दाहिनी आंख पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे बाबा मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आरोपियों ने बाबा की हालत देख सोचा कि उसकी मृत्यु हो गई और वे फरार हो गए। ताज नगर के पास दिनेश को लहूलुहान सड़क पर पड़े देख उसके पड़ोसी ने आनन-फानन में परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 10 लाख के ईनामी नक्सली कंपनी कमाण्डर को जवानों ने मार गिराया

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 10 लाख के ईनामी नक्सली कंपनी कमाण्डर को जवानों ने मार गिराया

नारायणपुर: सोमवार को छोटेड़ोंगर से डीआरजी नारायणपुर की 02 टीम ग्राम बांहकेर की ओर एरिया डाॅमिनेशन के लिए रवाना की गई थी। इसी बीच करीबन 10.30 बजे ग्राम बांहकेर के जंगल में पुलिस पार्टी पहुंची तो साकेत नरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के नेतृत्व वाली कम्पनी नम्बर-06 के लगभग 35-40 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों ने पुलिस बल पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके फलस्वरूप डीआरजी के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों पर फायरिंग की। पुलिस बल के जवाबी कार्रवाई को भारी पड़ता देखकर सशस्त्र नक्सली फरार हो गये। फायरिंग रुकने पर पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की गई, इस दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव और एक ए.के.-47 रायफल बरामद किया गया। आत्मसमर्पित नक्सलियों और उपलब्ध प्रोफाईल फोटो के आधार पर नक्सली के शव की शिनाख्तगी की करवाई गई, जिसमें शव की पहचान कंपनी नंबर-6 के कमांडर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के रूप में की गई।

उल्लेखनीय है कि साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी, उम्र-40 वर्ष, साकिन बुढ़ाकुर्से थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर का निवासी था। जो कि सीवायपीसी (कंपनी पार्टी कमेटी) कंपनी नंबर-06 का कम्पनी कमाण्डर था। साकेत नरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी एके-47 रायफल, यूबीजीएल और मेनपैक सेट रखता था। इनके अधीन कम्पनी नंबर- 06 के करीबन 45-50 वर्दीधारी नक्सली शामिल थे। इनका मुख्य कार्यक्षेत्र, छोटेड़ोगर, धनोरा, बेनूर, फरसगांव, धौड़ाई, बारसूर, कुदूर, मर्दापाल, बयानार, झारा, बड़ेडोंगर और केशकाल का सम्पूर्ण क्षेत्र के साथ माड़िन नदी के किनारे से होकर बारसूर तक का क्षेत्र रहा है। राज्य सरकार के आदेश के तहत् इनके पदीय दायित्वों के आधार पर 10,00,000 (शब्दों में दस लाख) रूपये ईनाम था।

CG BREAKING: कॉलेज में हुई चाकूबाजी, सीनियर ने जूनियर छात्र पर किया चाकू से हमला

CG BREAKING: कॉलेज में हुई चाकूबाजी, सीनियर ने जूनियर छात्र पर किया चाकू से हमला

भिलाईः छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज कहे जाने वाले कल्याण कॉलेज में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।


सीनियर के इस हमले के बाद जूनियर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


चाकूबाजी के बाद NSUI के नेता पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

CG BREAKING NEWS : कांग्रेस पार्षद की हत्या के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

CG BREAKING NEWS : कांग्रेस पार्षद की हत्या के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या के पीछे जुआ खेलने-खिलाने और लेन-देन का विवाद का मामला आया सामने, जहां शव मिला, वहां ताश के पत्ते और शराब की बोतलें भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लेन-देन में ही उनकी हत्या की गई है। IG ओपी पाल ने कहा कि इस पहलू पर भी जांच कर रहे हैं। दूसरी ओर वारदात के बाद गुस्साए लोगों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया है।
सूरज सोमवार देर रात सरकारी स्कूल के पीछे बंधवा तालाब के पास खून से लतपथ मिले थे। वहीं से कुछ दूरी पर ताश के पत्ते मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, उसके पास ही लगे पीपल के पेड़ के नीचे रोज जुआरियों का मजमा लगता था। वहां भी ताश के पत्ते और पानी के पाउच मिले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पार्षद ने अपने एक परिचित को कॉल कर रुपए भी मांगे थे। उनसे फोन-पे करने के लिए कहा था।

 

वारदात वाले इलाके से जो बातें निकलकर सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक बंधवा तालाब के पास रोज जुए की फड़ जमती थी। यहां दूसरे इलाकों से भी लोग दांव लगाने आते थे। इस फड़ को संरक्षण देने के नाम पर कुछ लोग उगाही भी करते हैं। यहां आने वालों को एक निश्चित रकम इसके लिए देनी होती थी।
जीतकर जाने वाले जुआरी से भी अतिरिक्त पैसे लिए जाते थे और हारने वालों को भी ब्याज में पैसे देने का धंधा यहां चल रहा था। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि आखिर सूरज का किसके साथ क्यों विवाद हुआ। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।


बहन बोली- कांग्रेस सरकार में उसके ही पार्षद की हत्या
पार्षद सूरज बंछोर की हत्या के बाद उनके परिजनों का भी गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने और स्थानीय लोगों ने छावनी चौक पर जाम लगा दिया है। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। सूरज की बहन रश्मि वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार है और उनके पार्षद की इस तरह हत्या होना चिंतनीय है। दोषी चाहे कोई भी हो, उन्हें न्याय चाहिए। सूरज के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे अंशिका और 10 साल का सृजन है।


IG ओपी पाल ने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं। कुछ लोगों को पकड़कर लाए हैं। आपसी रंजिश का मामला लगता है। लेनदेन के विवाद की भी आशंका है। जुए के विवाद की भी आशंका है। सारी आशंकाओं को देखते हुए अलग-अलग टीम बनाकर जांच कर रहे हैं। अगर जुए के लिए पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आती है तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। हम हर स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं।
 

CG NEWS : 300 से अधिक वार्डवासियों ने टीकाकरण कैम्प में लगवाया टीका

CG NEWS : 300 से अधिक वार्डवासियों ने टीकाकरण कैम्प में लगवाया टीका

धमतरी: महिमासगर वार्ड के देउर घाट में पार्षद दीपक सोनकर और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से 11 से 13 नवंबर तक कोविड-19 टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 300 से अधिक वार्डवासियों ने टीकाकरण का लाभ उठाया। इस आयोजन में विशेष सहयोग करने महामाया किराया भंडार के संचालक साधु सोनकर आगे आए इन्होंने टीकाकरण के लिए पंडाल व स्टाल लगाया। टीकाकरण के लिए बम्लेश्वरी स्टील रेलिंग के संचालक अक्कू सोनकर ने अपनी दुकान को वैक्सिनेशन कैम्प के लिए उपलब्ध करवाया।
इस आयोजन पर पार्षद दीपक सोनकर ने कहा कि पूर्व में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने हमारे वार्ड में टीकाकरण के प्रति जागरूकता हेतु प्रोजेक्टर के माध्यम से एक कठपुतली नाटक का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए थे। उन्होंने बृजेश साहू,तरुण सोनकर, राजेश साहू, रिंकू सोनकर, गोकुल यादव, कृष्णा सतनामी, अश्वनी हिरवानी, भागवत साहू, भोला जांगड़े, ढतेश्वर ढीमर, यसवंत साहू, योगी सोनकर, बिशेलाल साहू, गोवर्धन साहू, बीरू साहू एवं समस्त वार्डवासियों को इस आयोजन को सफ़ल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

CG NEWS: युवती ने शादी से पहले फांसी लगाकर की आत्महत्या, यह है वजह.......

CG NEWS: युवती ने शादी से पहले फांसी लगाकर की आत्महत्या, यह है वजह.......

बिलासपुर: शादी की तैयारी के बीच चिंगराजपारा निवासी 19 वर्षीय युवती ने रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। 16 नवंबर को कमरा खोलकर तलाशी ली जाएगी। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कमरा खोलने पर ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि चिंगराजपारा में रहने वाली प्रीति अहिरवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। वहीं, स्वजन से घटना के संबंध में पूछताछ की है। इसमें पता चला कि प्रीति का विवाह तय हो गया था। जल्द ही उसका विवाह होने वाला था।

परिवार के सदस्य शादी की तैयारियां भी करने लगे थे। सोमवार की शाम प्रीति अपने कमरे में ही थी। उसका छोटा भाई रात आठ बजे उसे बुलाने के लिए गया। इस दौरान उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, कमरे की तलाशी ली जाएगी। इससे मामला स्पष्ट होगा। बताया जा रहा है की पड़ोसी से झगड़े की वजह से युवती ने ये कदम उठाया

बिना सूचित किये केन्द्र सरकार ने अचानक उसना चावल एफसीआई में नहीं लेने का जारी किया फरमान- बघेल

बिना सूचित किये केन्द्र सरकार ने अचानक उसना चावल एफसीआई में नहीं लेने का जारी किया फरमान- बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार द्वारा इस साल उसना का चावल एफसीआई में नहीं खरीदने का लिये गये निर्णय पर कहा कि यह निर्णय अचानक लिया गया है, इस संबंध में राज्य सरकार को सूचित भी नहीं किया गया। चूंकि हर बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में उसना चावल का उत्पादन किसानो द्वारा किया गया है इसलिए कम से कम केन्द्र सरकार को इस साल उसना चावल खरीदना चाहिए। आने वाले साल में किसानों से हम अपील करेंगे वे उसना की जगह अरवा किस्म का चावल का उत्पादन करें।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से उन्होंने यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमले किए। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, उसना चावल और कोयले की बकाया राशि, पेट्रोलियम पदार्थों से सेस को हटाने आदि विषयों को लेकर बात की।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में 500 से ज्यादा राईस मिलें बंद होने की कगार पर हैं। केंद्र सरकार ने अचानक उसना चावल एफसीआई में नहीं लेने का फरमान जारी कर दिया है, जबकि प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान उसना चावल का उत्पादन करते हैं। सरकार ने ही उसना चावल के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया है। लेकिन अचानक केंद्र सरकार ने यह फरमान जारी कर दिया। सरकार को यदि ऐसा करना ही था, तो पहले से राज्य सरकार को सूचित करना चाहिए था, ताकि किसानों से अपील कर उन्हें अरवा किस्म की धान का फसल लेने कहा जाता। उन्होंने केन्द्र से मांग की कि कम से कम इस साल उसना चावल खरीद लें। अगले साल से हम किसानों से अपील करेंगे कि वे अब अरवा किस्म का चावल की पैदावर करें।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए सेस को हटाएं। इससे केवल एक प्रदेश को नहीं, बल्कि पूरे देश के राज्यों में वाहन धारकों और उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है 2014 का जिसमें उन्होंने 215 कोयला खदानें बंद की गई थी जिसमें पेनाल्टी ली गई थी। पेनाल्टी की राशि भारत सरकार के पास जमा है। चूकि रायल्टी हो या पेनाल्टी राज्य सरकार का ही होता है। इस मामले में जब सैद्धांतिक रूप से कोयला मंत्री से बातचीत हुई थी तो उनका भी कहना है कि आप सही कह रहे है लेकिन यह राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। इस मैंने वित्त मंत्री से कहा है कि यह राशि हमारा है और यह राशि छोटी-मोटी नहीं 4 हजार 41 करोड़ की राशि है हमको दे दिया जाए।

BIG BREAKING: कांग्रेस पार्षद की हत्या,11 संदेही हिरासत में

BIG BREAKING: कांग्रेस पार्षद की हत्या,11 संदेही हिरासत में

दुर्ग: कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की सोमवार देर रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वो चरोदा नगर निगम में हथखोज वार्ड-2 से पार्षद थे। उनका शव लहूलुहान हालत में तालाब के किनारे मिला। परिजन उन्हें लेकर बीएम शाह अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हमलावरों ने धारदार हथियार और रॉड या डंडे से उनके ऊपर वार किया था। एक दिन पहले ही सूरज का जन्मदिन था।

जानकारी के मुताबिक, सूरज बंछोर रात करीब 9 बजे घर से निकले थे। इसके बाद सरकारी स्कूल के पीछे बंधवा तालाब के पास खून से लतपथ हालत में मिले थे। सूरज के दोस्तों का कहना है कि वहीं से किसी ने उनके भाई को इसकी सूचना दी। अभी तक हमलावरों और हमले का कारण सामने नहीं आ सका है। फिलहाल पुलिस इसके पीछे विवाद मान रही है।

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। तब तक परिजन सूरज को लेकर बीएम शाह हास्पिटल अस्पताल पहुंच चुके थे। बदमाशों ने किसी नुकीली और ठोस वस्तु से सूरज पर हमला किया है। जिससे सूरज के चेहरे, शोल्डर और पीठ पर निशान मिले है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हत्या का कारण और हत्यारे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि हमले में तीन से ज्यादा लोग शामिल थे। हत्या से पहले वहां बैठ कर पार्टी करने की भी बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज बंछोर के साथ जो लोग थे, उन्हें पहली बार उनके साथ देखा गया था। ऐसे में आशंका है कि पूरी प्लानिंग कर हमलावरों ने उनकी हत्या की है। हमला इतनी बुरी तरह किया गया कि उनका एक कंधा तक टूट गया था। घटना के तत्काल बाद 11 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। अरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ा हादसा: ट्रेलर पर गिरा प्रवेश द्वार, ड्राइवर-हेल्पर की मौत

बड़ा हादसा: ट्रेलर पर गिरा प्रवेश द्वार, ड्राइवर-हेल्पर की मौत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, सोमवार देर रात सड़क हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। एक राहगीर भी गंभीर घायल हो गया है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। ड्राइवर GPM से कोयला लेकर वेंकट नगर जा रहा था। तभी लालपुर गांव में स्वागत द्वार से जा टकराया। इसके चलते द्वार ट्रेलर पर गिर गया। हादसे के बाद CG-MP हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया।


जानकारी के मुताबिक, अनूपपुर जाने वाले मार्ग पर मोजर बेयर पावर प्लांट के लिए गौरेला से कोयले की सप्लाई होती है। एक ट्रेलर कोयला लेकर सोमवार रात करीब 1-2 बजे प्लांट जा रहा था। इसी दौरान लालपुर गांव में सागर तालाब के पास अचानक कोयले से लदा हाइड्रोलिक ट्रॉला ऊपर उठ गया। इसके बाद वो सड़क पर बने प्रवेश द्वार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा प्रवेश द्वार ट्रेलर पर आ गिरा।


क्रेन से निकाले गए दोनों के शव
हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और हेल्पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दौरान वहां से निकल रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर कोयला और द्वार के हिस्से बिखर गए। द्वार के ईंट-पत्थरों के नीचे ही दोनों दबे हुए थे। लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाया। इसके बाद दोनों के शव कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाले जा सके।


सुबह करीब 5 बजे खुल सका हाईवे
हादसे के चलते हाईवे भी ब्लॉक हो गया और सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की लाइन लगने लगी। इस पर लोगों और परिचितों और पुलिस ने कंट्रोल रूम को ट्रैफिक रोकने को कहा। सुबह करीब 5 बजे जाम खुलवाया जा सका। हादसे में मारे गए ड्राइवर, हेल्पर और घायल राहगीर की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: डीजीपी ने ली समीक्षा बैठक, पुलिस अधीक्षकों को दिए यह निर्देश...

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: डीजीपी ने ली समीक्षा बैठक, पुलिस अधीक्षकों को दिए यह निर्देश...

रायपुर: पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीजीपी जुनेजा ने चिटफंड प्रकरणों, राजनैतिक एवं आदिवासियों से प्रकरणों की वापसी, गांजा एवं शराब की अवैध तस्करी, जुआ-सट्टा समेत विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि चिटफंड के प्रकरणों पर तेजी से कार्य करें। इसके साथ ही राजनैतिक एवं आदिवासियों से प्रकरणों की वापसी पर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के साथ राज्य में होने वाली खपत पर भी विशेष नजर रखें । पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मैं स्वयं प्रत्येक 10 दिन में उक्त मामलों की समीक्षा करूंगा ।


डीजीपी ने कहा कि क्राईम का डेटाबेस सैदव अपडेट रखें। घटित अपराधों, उन पर हुई कार्रवाई एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी रखें इससे अपराध कम करने में सहायता मिलती है। सभी रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक अपने स्तर पर लंबित मामलों की लगातार समीक्षा करें और उनका निराकरण करें।


पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि अपने जिले के हॉट स्पॉट पर विशेष ध्यान दें। शहर के ऐसे स्थान जहां पर अपराध ज्यादा घटित होते हैं या ज्यादा संभावनायें हैं ऐसी जगहों पर विशेष सतर्कता बरतें । इसके साथ ही ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां प्रतिदिन शाम को पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिये । सभी पुलिस अधीक्षक अपने जिलों के थानों का नियमित निरीक्षण करें । थानों में आम नागरिकों के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिये । सभी पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में पर्याप्त समय दें और नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करें ।


श्री जुनेजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति प्रिय राज्य है। यहां सांप्रदायिक घटनाएं किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिये। असामाजिक तत्वों की लिस्ट बनाकर रखें जो भी ऐसी घटनाओं में संलिप्त पाये जाएं उन पर सख्त कार्रवाई करें । उन्होंने कहा कि अपराधियों के संरक्षण और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वर्ष के अंत में आंकड़े कम करना उद्देश्य नहीं होना चाहिये बल्कि प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण कर लोगों को न्याय दिलायें।


उन्होंने महिला विरूद्ध अपराधों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके साथ ही धर्मांतरण से जुड़े मुद्दे, सांप्रदायिक घटनाओं , भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों पर विशेष सतर्कता के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये।


उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निराकरण करें । श्री जुनेजा ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाले वीकली ऑफ पर सभी जिलों को अगले 10 दिन में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये हैं ।


बैठक में एडीजी हिमांशु गुप्ता, आईजी डॉ आनंद छावड़ा, आईजी एससी द्विवेदी, एआईजी एम एल कोटवानी, एआईजी मनीष शर्मा उपस्थित थे।

RAIPUR NEWS: एसपी ने सभी कैफे और क्लब को दिए सख़्त निर्देश, थाना प्रभारियों को भी कही ये बात...

RAIPUR NEWS: एसपी ने सभी कैफे और क्लब को दिए सख़्त निर्देश, थाना प्रभारियों को भी कही ये बात...

रायपुर: राजधानी रायपुर के सभी क्लब और कैफे में हथियार ले जाने पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए रायपुर एसपी ने सभी कैफे और क्लब की बैठक लेकर निर्देश दिए है। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाके में रिव्यू करने के भी निर्देश दिए है।

पुलिस अधीक्षक ने क्लब और कैफे की सुरक्षा व्यवस्था रिव्यू करने के निर्देश दिए हैं, अनहोनी घटना होने पर संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी इस बात की जानकारी भी एसपी ने दी है।

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौके पर ही दो लोगो की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौके पर ही दो लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में हुआ बड़ा हादसा सोमवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसके 6 साल के बेटे की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे और बाइक ट्रक में फंस गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची मुलमुला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
जानकारी के मुताबिक, हाड़ादरहा निवासी रघु यादव (32) अपने 6 साल के बेटे जय के साथ रिश्तेदारों से मिलने के लिए मुलमुला गया था। वहां से पिता-पुत्र दोनों देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे कोनार प्रवेश द्वार के पास पहुंचे ही थे कि पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक ट्रक के आगे फंस गई और चालक को रोकनी पड़ी। इसके बाद वह ट्रक से उतर कर भाग निकला।

 


हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को एंबुलेंस से पास के पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। जहां परिजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं चालक का पता लगाया जा रहा है।
 

सीएम में पिता की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती...

सीएम में पिता की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती...

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबियत अचानक खराब हो गई है। उन्हें हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया है।
जानकारी के अनुसार नंदकुमार बघेल सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचे हुए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी गई। उन्हें देर मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था । ईलाज के दौरान चिकित्सकों के साथ पूरी रात कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, तहसीलदार से लेकर पटवारी तक मौजूद रहे।


बुधवार की सुबह सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए नंद कुमार बघेल को रायपुर लाया गया है। जिसके बाद उन्हें राजधानी के मोवा स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कोरिया सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कल रात कुछ खाने के बाद उन्हें उल्टी हुई थी, जिसके बाद तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया । इसके साथ ही उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफ़र किया गया है ।

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस विधायक को हुआ कोरोना, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटने के बाद हुए बीमार

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस विधायक को हुआ कोरोना, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटने के बाद हुए बीमार

कोरबा। कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि विधायक कंवर कुछ ही दिनों पहले खरसिया में सीएम भूपेश बघेल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जानकारी मिली है कि रायगढ़ जिले के खरसिया में गत दिनों एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। उसी कार्यक्रम से लौटने के बाद पुरुषोत्तम कंवर सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हो गए। जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है। 

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही: IP क्लब के रेस्टोरेंट-बार का लाइसेंस 7 दिन के लिए किया निरस्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही: IP क्लब के रेस्टोरेंट-बार का लाइसेंस 7 दिन के लिए किया निरस्त

रायपुर, राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने IP क्लब के रेस्टोरेंट-बार का लाइसेंस 7 दिन के लिए निरस्त कर दिया है।
आपको बता दे बीतें दिनों नवा रायपुर में स्थित IP क्लब में देर रात तक शराब पार्टी चली थी। जिसका वीडियों भी सामने आया था। और 2 पक्षों में भारी विवाद भी हुआ था। इस मामले की मिडिया में खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस अमला हरकत में आया। जिले के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने आबकारी विभाग को लाइसेंस निरस्त करने पत्र लिखा था। जिसके बाद अब आबकारी विभाग ने IP क्लब का रेस्टोरेंट-बार का लाइसेंस 7 दिन के लिए निरस्त कर दिया है।
 

कांग्रेस पार्षद की हत्या: बंधवा तालाब के पास मिली लाश, पुलिस ने लिया 5 संदिग्धों को हिरासत में

कांग्रेस पार्षद की हत्या: बंधवा तालाब के पास मिली लाश, पुलिस ने लिया 5 संदिग्धों को हिरासत में

भिलाई। हथखोज के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पार्षद की लाश बंधवा तालाब के पास मिली। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।भिलाई-तीन चरौदा निगम के वार्ड-2, औद्योगिक क्षेत्र हथखोज से कांग्रेस पार्षद की हत्या खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पार्षद अपने दोस्तों के साथ तालाब में बैठे थे। वहीं कुछ देर बाद पार्षद के मौत की खबर मिली।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब के पास से पार्षद का शव बरामद किया।मौत की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। 

दर्दनाक हादसा: मां के साथ पैदल जा रही मासूम को हाईवा ने रौंदा, मामला दर्ज

दर्दनाक हादसा: मां के साथ पैदल जा रही मासूम को हाईवा ने रौंदा, मामला दर्ज

रायपुर: मां के साथ पैदल आ रही लड़ की को तेज रफ्तार हाईवा ने ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सरवा थाना कसड़ोल जिला बलौदा बाजार हाल सेक्टर 4 कमल विहार लालपुर निवासी श्रीमती कुंती यादव 28 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार सुबह 6.30 बजे पीडि़ता अपनी मासूम बेटी कुमारी सीमा के साथ रोड की ओर पैदल गई थी तभी तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने ठोकर मार दिया। जिससे कुमारी सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात हाईवा चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 

’गढ़बो नवा 36 गढ़ के 36 माह’ : लाखों परिवारों को भारी भरकम बिजली बिल से मिली राहत

’गढ़बो नवा 36 गढ़ के 36 माह’ : लाखों परिवारों को भारी भरकम बिजली बिल से मिली राहत

रायपुर: ’बिजली बिल हाफ योजना’ प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी बदलाव की योजना साबित हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 01 मार्च 2019 से ‘हाफ बिजली बिल योजना’ लागू की। घरों का हजार रुपए का बिजली बिल कुछ सैकड़ों में सिमट गया। इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर प्रभावशील टैरिफ पर 50 प्रतिशत की छूट की पात्रता है।

जांजगीर-चांपा जिले के नैला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी विद्युत उपभोक्ता संजय गर्ग का कहना है कि हाफ बिजली बिल योजना लागू होने से आम लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लागू होने के पहले उनके घर का बिल दो से ढाई हजार रूपये तक आता था। लेकिन अब बिजली बिल हजार से बारह सौ रूपये के लगभग आ रहा है। इस प्रकार उनकी प्रतिमाह करीब एक हजार रुपए की बचत होती है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाफ बिजली बिल योजना लागू कर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया है। यह योजना घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी योजना है। प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ता कम बिजली बिल आने से खुश है।

 BIG NEWS : नक्सलियों और पुलिस बीच हुई मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग, जानिये क्या है पूरी ख़बर

BIG NEWS : नक्सलियों और पुलिस बीच हुई मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग, जानिये क्या है पूरी ख़बर

जगदलपुर :पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर  हुई  मुठभेड़ हई है। इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गया है। बताया गया है कि जवान जंगल की ओर एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक 10 लाख का इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। उसका शव भी बरामद कर लिया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र है।


जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान सोमवार सुबह एरिया डोमिनेशन पर छोटेडोंगर जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान वहां पहले से कुछ नक्सली पहाड़ों के नीचे मौजूद थे। जवानों को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी फायरिंग कर दी। पता चला है कि दोनों तरफ से करीब आधे घंटे फायरिंग चली, जिसमें नक्सली साकेत नरेटी (30) मारा गया है। साकेत कांकेर जिले का रहने वाला था। वह नक्सलियों के पी.पी.सी. प्लाटून नंबर 6 का सेक्शन कमांडर था। सरकार ने साकेत पर 10 लाख का इनाम रखा था। पुलिस ने मौके से एक AK 47 राइफल भी बरामद किया है। फिलहाल जवानों का मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
20 लाख के नक्सली ढेर हुए थे


बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में पिछले 1 सप्ताह में जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 4 माओवादियों को ढेर किया है। इनमें 3 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन चारों माओवादियों पर छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जिन तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया गया है वे कटेकल्याण एरिया कमेटी की हार्डकोर माओवादी थीं। तीनों कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रही हैं। इसके अलावा जिस पुरुष माओवादी को जवानों ने मारा है वो नक्सलियों के इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय था।

 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कालोनी में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कालोनी में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

कोरबा: दर्री पुलिस थाना क्षेत्र स्थित विद्युत कालोनी में एक युवक की रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में सीएसपी और टीआई एफएसएल व स्नीफर डॉग की टीम मौके में पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। गौरतलब हो कि कालोनी वासियों ने आवास क्रमांक एफ 976 के सामने एक युवक की रक्तरंजित लाश देखी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती प्रगति नगर नदियाखार निवासी अरुण प्रधान के रूप में की गई। युवक किस काम से यहां पहुंचा था और उसकी मौत किस वजह से हुई, इसकी जांच अलग-अलग बिंदुओं पर की जा रही है। दर्री सीएसपी लितेश सिंह ने बताया कि सिर पर चोट के निशान होने से कई प्रकार के निष्कर्ष लगाए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम और स्नेफर डॉग के जरिए महत्वपूर्ण बिंदुओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वास्तविक कारण का पता किया जाएगा।

शराब की बोतलें मिली
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को बुलाय। जिसने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने मौके से कुछ देसी शराब की बोतलें भी बरामद की है। पुलिस अब इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। मृतक की पहचान नदियाखार निवासी अरूण प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसकी उम्र लगभग 25 या 26 साल होगी।


फूट-फूटकर रोने लगी मां
इधर, शव मिलने और मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को भी जानकारी दी थी। खबर लगते ही अरूण की मां और उसका भाई मौके पर पहुंचे। मां रोती बिलखती चिल्लाती रही और घरवाालों ने भी उसकी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 CG NEWS : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी देवउठनी एकादशी की बधाई

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी देवउठनी एकादशी की बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसे देव उत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। एकादशी के पावन अवसर पर उन्होंने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सब के मंगल कार्य पूर्ण हों।  

CG NEWS: मंडी के पीछे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

CG NEWS: मंडी के पीछे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

गरियाबंद: जिले के राजिम में एक युवक की लाश मिली है, जिसके बाद राजिम मंडी के पीछे इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ किया। जिसमें पुलिस को ये पता चला कि मृतक युवक राजिम के ही नावाडीह में रहने वाला है, जिसका नाम नोहर साहू पिता गोविंद साहू 29 वर्ष है। बता दें कि राजिम थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मंडी के पीछे लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, मृतक युवक मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है। बहरहाल युवक के मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

RAIPUR NEWS: नशीली दवाओं के साथ 2 पकड़ाए

RAIPUR NEWS: नशीली दवाओं के साथ 2 पकड़ाए

रायपुर: रायपुर की गंज पुलिस ने नशीली दवा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, मनोहर किराना स्टोर फाफाडीह के पास अब्दुल आदिल और अब्दुल हनीज को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 स्ट्रीप स्पासमो प्रोक्सीवॉन प्लस, 3 स्ट्रीप एल्फ्राजोलम (0.25), 1 स्ट्रीप नाइट्रोटेन नशील दवाई और धारदार चाकू पाए गए थे।