CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ देश के स्वच्छ राज्य की श्रेणी में, राष्ट्रपति ने दिया अवार्ड...

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ देश के स्वच्छ राज्य की श्रेणी में, राष्ट्रपति ने दिया अवार्ड...

रायपुर: छत्तीसगढ़ को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवार्ड ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक 61 नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए हैं। कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्य मंत्री कौशल किशोर भी शामिल रहे।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल स्वच्छतम् राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है तो इसका श्रेय छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ लोगों को जाता है। मैं विशेष रूप से राज्य की महिलाओं को इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिन्होंने शहरों से लेकर गांवों तक स्वच्छता की एक नयी संस्कृति का निर्माण किया है।


गौरतलब है कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्यमंत्रालय द्वारा हर साल देश के समस्त शहरों एवं राज्यों के मध्य स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया जाता है। इसमें विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत शहरी स्वच्छता का आंकलन किया जाता है। मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर आदि का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए नागरिकों के फीडबैक को भी इसमें शामिल किया जाता है। इसी आधार पर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।


छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एक मात्र प्रदेश है जहां पर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 9000 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से 1600 टन गीला एवं सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जा रहा है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को देश का प्रथम ओडीएफ़ प्लस प्लस राज्य घोषित किया गया है।


नई दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण करने मुख्यमंत्री के साथ ही शहरी विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी, आवासीय आयुक्त एम गीता, स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे आदि समारोह में उपस्थित रहे।


नगर निगमों को मिला पुरस्कार
स्वच्छ सर्वेक्षण, गार्बेज फ्री सिटी के लिए रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, अम्बिकापुर महापौर अजय तिर्की, भिलाई चरोदा के महापौर चंद्रकांत मांडले, बिलासपुर महापौर रामशरन यादव, चिरमिरी की महापौर कंचन जयसवाल, रायगढ़ महापौर जानकी अमृत काटजू, कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, राजनांदगांव महापौर हेमासुदेश देशमुख, दुर्ग महापौर धीरज बकलीवाल के साथ ही नगर निगम के आयुक्त, नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नोडल अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया।


छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक निकाय पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छ्तम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, बल्कि यहां के 61 शहरी निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए जा रहे हैं। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ वर्ष 2019 एवं 2020 में भी अग्रणी राज्य रहा है।


इस तरह स्वच्छता में छत्तीसगढ़ ने मारी बाजी
स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले 239 पुरस्कारों में से 67 पुरस्कार छत्तीसगढ़ से संबंधित हैं। यह बड़ी उपलब्धि है।
इस सफलता के पीछे 10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदीयां हैं। गांवों के 7 हजार 500 से अधिक गौठानों में लगभग 5 हजार स्व सहायता समूहों की 70 हजार महिलाएं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण को बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं। नरवा-गरवा-घुरवा-बारी कार्यक्रम से स्वच्छता अभियान को जोड़ा।


सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर जोर दिया। 6-R पॉलिसी यानी रीथिंक, रियूज, रिसाइकिल, रिपेयर, रिड्यूस, रिफ्यूज के आधार पर काम किया इससे नए अपशिष्ट बनने की मात्रा कम होने लगी। बस्तियों में सामुदायिक और सार्वजानिक शौचालय बनाए।


मानव मल प्रबंधन के लिए फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए, जहां सीवर का पानी ट्रीट होता है। लोगों को जागरुक करने के लिए स्वच्छता दीदियों ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने के लिए प्रशिक्षण दिया। नागरिकों की स्वच्छता संबंधी शिकायतों को 24 घंटे के अंदर निपटान के लिए टोल फ्री नम्बर 1100 की व्यवस्था की गई। गूगल से सभी सार्वजानिक एवं सामुदायिक शौचालयों को जोड़ा गया ताकि लोग अपने आस-पास के शौचालय को फोन पर ही सर्च कर सकें। गोधन न्याय योजना से सफाई और आमदनी दोनों बढ़ी।

राजधानी रायपुर में लापरवाही पड़ रही है भारी, आज भी पुरे प्रदेश में रायपुर से मिले सर्वाधिक मरीज, अब एक्टिव मरीज हुए इतने

राजधानी रायपुर में लापरवाही पड़ रही है भारी, आज भी पुरे प्रदेश में रायपुर से मिले सर्वाधिक मरीज, अब एक्टिव मरीज हुए इतने

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 12 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 81 है। आज तक रायपुर में 158140 मरीजो की पहचान हुई है और 154918 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 12 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 290 है | आज प्रदेश में 16372 टेस्ट हुए है |

 

हमने किसी पर पूजा पद्धति नहीं थोपी, किसी के झाँसे में न आएं : भागवत

हमने किसी पर पूजा पद्धति नहीं थोपी, किसी के झाँसे में न आएं : भागवत

रायपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत ने और देशों में जाकर कभी किसी को नहीं बदला, हमने किसी पर पूजा पद्धति नहीं थोपी। यहाँ घट-घट में राम हैं।
आरएसएस प्रमुख भगवत मदकूद्वीप पहुंचे हैं। यहां वे घोष दल के कार्यक्रम में शामिल हुए। मोहन भगवत ने कहा की भारत ने कभी किसी का बुरा नहीं किया है। साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में मतांतरण के विषय में बोलते हुए लोगों को अपने धर्म के प्रति अडिग रहने और किसी के झाँसे में न आने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैसे बाजा एक सुर में बजता है, ताल से ताल मिलती है, वैसे ही हमें रहना है। कोई सुर को ख़राब करे तो संविधान में उसके लिए भी कानून है।
 

शनिवार को प्रदेश भर में कांग्रेस मनाएगी किसान विजय दिवस, जाने क्यों

शनिवार को प्रदेश भर में कांग्रेस मनाएगी किसान विजय दिवस, जाने क्यों

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी 20 नवम्बर को प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक संगठन मुख्यालयों में तीन काला कृषि कानून वापस लिए जाने के निर्णय की खुशी में किसान विजय दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कृषि कानून को वापस लिए जाने का निर्णय किसानों का ऐतिहासिक जीत है। तीन काले कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष एक साल से अटूट लड़ाई लड़ी जिसका ही परिणाम है कि अन्नदाता के ऊपर अत्याचार करने की सोच रखने वाली अत्याचारी सरकार को अपने गलत फैसलों को वापस लेने का निर्णय करना पड़ा है, ये अन्नदाताओं की जीत है। किसानों के इस ऐतिहासिक जीत को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 नवंबर को किसान विजय दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान किसान विजय रैली, किसान विजय सभा, प्रेसवार्ता होगी एवं शाम को केंडल मार्च निकालकर किसान आंदोलन में दिवंगत हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। किसान आंदोलन में दिवंगत हुए किसानो के परिवारों से भेंट की जाएगी। 

जिला अधिवक्ता संघ रायपुर का चुनाव परिणाम हुआ जारी आशीष अध्यक्ष, नारायण बने सचिव, देखे बाकी पदों पर कौन हुआ है काबिज

जिला अधिवक्ता संघ रायपुर का चुनाव परिणाम हुआ जारी आशीष अध्यक्ष, नारायण बने सचिव, देखे बाकी पदों पर कौन हुआ है काबिज

रायपुर। जिला अधिवक्ता संघ रायपुर का चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है। कुल 1655 मत डाले गए थे | आशीष सोनी पुन: अध्यक्ष बने हैं, उन्हें 442 वोट मिले। नारायण महोबिया सचिव बने हैं, उन्हें 604 वोट मिले है। भारती राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं हैं। आशीष श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बने हैं। मनीष सिन्हा ग्रंथालय सचिव बने हैं। धरीज धनगर को सह सचिव चुने गए हैं। आनंद नेताम सांस्कृतिक क्रीड़ा सचिव बने।
देखे किन्हें कितने वोट मिले

अध्यक्ष हेतु-

आशीष सोनी-442 विजेता 27%
बृजेशनाथ पांडे-407 वोट 25%
राम नारायण व्यास-396 वोट 24%

वरिष्ठ
भारती राठौड़-882 विजेता 53%
इंद्राणी चौधरी-558 वोट 34%

कनिष्ट उपाध्यक्ष
सौरभ शुक्ला-601 विजेता 36%

सचिव
नारायण महोबिया -604 वोट 36%

सहसचिव पुरुष
धीरज धनगर- 465 वोट 28%

सहसचिव में अभी टाई है
गीता चौहान व रानीं लक्ष्मी साहू दोनो के 579 वोट


कोषाध्यक्ष- आशीष श्रीवास्तव 869 वोट 52%

सांस्कृतिक क्रीड़ा सचिव- आनन्द नेताम 758 वोट 45%

ग्रंथालय सचिव- मनीष सिन्हा-442 वोट 27%

महिला कार्यकारिणी-
सुशीला साहू-723 वोट 44%

कार्यकारिणी पुरुष-
1- पंकज पटेल-758 वोट
2-छबिलाल लोन्हारकर-735
3-भीम सिंह-618
4- के.के.सोनी-605
5-महेंद्र देवांगम-603
6-दिविज छुट्टानी-574
 

इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्न अपलोड करने वाले को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्न अपलोड करने वाले को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़, सोशल साइट पर अश्लील विडियो शेयर करने वालों को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा लगातार चिन्हांकित कर आईटी के तहत कार्रवाई करा रही है। इसी क्रम में आज 19 नवंबर को कोतवाली पुलिस ने अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से प्राप्त सायबर टीप लाइन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा आरोपी को ढिमरापुर चौंक से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कोतवाली पुलिस आई.टी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।
एनसीआरबी, नई दिल्ली इंटरनेट पर उपलब्ध सभी प्रकार के फोटो,विडियो व अन्य कंटेन्ट पर नजर रखे हुए है, ऐसी ही एक अश्लील विडियो जो इंस्टाग्राम पर 30 अप्रैल को 07:04:30 बजे लक्ष्मी कृपा अपार्टमेंट ढिमरापुर चौक के सेल टावर से मोबाईल नं. 958972XXXX के धारक के द्वारा प्रसारित किया था। जिसे एनसीआरबी संज्ञान में लेते हुए राज्य अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर को भेजा गया था। उक्त सायबर टीप लाइन कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जिला रायपुर से कोतवाली रायगढ़ को प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा उक्त मोबाइल के धारक की पतासाजी किया गया। सिम नम्बर घरघोड़ा रोड़ रायगढ़ में रहने वाली महिला के नाम पर जारी होना पता चला, महिला से पूछताछ किये जाने पर पिछले दो साल से सिम का उपयोग उसके भाई आकाश दीप मिंज द्वारा करना बताया। कोतवाली की टीम आकाश दीप मिंज को ढिमरापुर के पास से हिरासत में लिया गया। आकाश दीप को कोतवाली पुलिस द्वारा सायबर टीप लाइन से प्राप्त विडियो को आकाश को दिखाकर पूछताछ करने पर आकाश द्वारा अपने इंस्टाग्राम एकांउट से पोस्ट करना स्वीकार किया है। आरोपी आकाश दीप मिंज पिता सिल्बेरियुस मिंज 20 साल निवासी नया जगतपुर ढिमरापुर थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती की गई है। आरोपी को थाना कोतवाली में 67 (B) IT Act के तहत पंजीबद्ध अपराध में आज रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर एवं उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा की अहम भूमिका रही।
 

जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी दिखा ‘इंदु’ से ‘इंदिरा’ तक का सफरनामा

जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी दिखा ‘इंदु’ से ‘इंदिरा’ तक का सफरनामा

रायपुर, पिता जवाहरलाल नेहरु की इंदु से लेकर देश के लिए आयरनलेडी इंदिरा गांधी तक का सफर तय करने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जनसंपर्क विभाग ने रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को दिखाने का प्रयास किया गया। फोटो प्रदर्शनी के दौरान लगातार हर उम्र के लोग प्रदर्शनी को देखने पहुंचते रहे, लेकिन श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को जानने के लिए नयी पीढ़ी का रुझान खासतौर से देखने को मिला।
प्रदर्शनी में पहुंचे रमेश यादव, मन्नू शर्मा, अभिषेक सिंह ने कहा कि, उन्होंने कई बार स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बारे में सुना और पढ़ा है लेकिन प्रदर्शनी में पहुंचकर उन्हें कई नयी जानकारियां मिली हैं। इन युवाओं ने कहा कि उन्हें अब जाकर पता चल रहा है कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। अंतरिक्ष कार्यक्रम, बैंकों के राष्ट्रीयकरण की दिशा में नवप्रयोग में महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं प्रदर्शनी देखने पहुंचे अरविंद कुमार साहू ने भी कहा कि स्व. इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में नयी जानकारियां उन्हें यहां मिली हैं। दूसरी ओर रायपुर निवासी आकाश शर्मा अपनी नन्ही बिटिया को लेकर फोटो प्रदर्शनी में पहुंचे थे और बिटिया को इंदिरा गांधी के बारे में बता रहे थे। इस फोटो प्रदर्शनी में पहुंचने वाले लोगों ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी लगती रहनी चाहिए, जिससे कुछ नया जानने-सीखने को मिले। युवाओं ने देश के लिए योगदान देने वाले अन्य महापुरुषों से जुड़ी प्रदर्शनी आयोजित करने की उम्मीद जताई, जिससे युवाओं को महापुरुषों के योगदानों के संबंध में रोचक जानकारी मिल सके।
 

पंचायती राज सम्मेलन में सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणा, कहा...

पंचायती राज सम्मेलन में सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणा, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के अधिकारों के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य बजट की योजनाओं के क्रियान्वयन में नोटशीट जिला / जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे केन्द्र सरकार की योजनाओं के लिये यह लागू नहीं होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष को मिलेगा वित्तीय अधिकार।
छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य बजट की योजनाओं के राशि का भुगतान पूर्व संबंधित अध्यक्ष द्वारा नस्ती पर अनुमोदन पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी / सहायक लेखाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से तथा जनपद के मामले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सहायक लेखाधिकारी उसकी अनुपस्थिति में कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत किसी अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से भुगतान किया जायेगा।
जिला पंचायत अध्यक्षों को अध्यक्ष निधि प्रदान करने के संबंध में उन्होंने कहा :
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रतिवर्ष 15 लाख रूपए, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए 10 लाख रूपए तथा जिला पंचायत सदस्य के लिये 4 लाख रूपए, जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए 5 लाख रूपये, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिये 3 लाख रूपए तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये 2 लाख रूपए निधि प्रदाय किए जाएगा। इस प्रकार कुल 45 करोड़ रूपए के बजट प्रावधान को पुनर्विनियोजन के माध्यम किया जायेगा।
जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के गोपनीय चरित्रावली लिखे जाने के संबंध में उन्होंने कहा-
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के गोपनीय प्रतिवेदन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के जिला पंचायत के सचिव के रूप में किये गये कार्यदायित्व के संबंध में अध्यक्ष, जिला पंचायत गोपनीय प्रतिवेदन लिखने वाले प्रतिवेदक अधिकारी (कलेक्टर) को अपना अभिमत संसूचित करेगा।
जनपद पंचा. के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के गोपनीय चरित्रावली लिखे जाने के संबंध में:
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के गोपनीय प्रतिवेदन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के जनपद पंचायत के सचिव के रूप में किये गये कार्यदायित्य के संबंध में अध्यक्ष, जनपद पंचायत गोपनीय प्रतिवेदन लिखने वाले प्रतिवेदक अधिकारी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत) को अपना अभिमत संसूचित करेगा।
जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को वाहन उपलब्ध कराने संबंध में
जिला पंचायत अध्यक्ष को वाहन उपलब्ध कराये जाने हेतु पूर्व 2 करोड रूपए प्रतिवर्ष व्यय की सहमति दी गई है। जनपद पंचायत अध्यक्ष को वाहन उपलब्ध कराये जाने हेतु 6.13 करोड़ रूपए की अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति दी जायेगी।
सरपंचों के मानदेय को 2 हजार रूपए बढ़ाकर 4 हजार रूपए करने की घोषणा।
सरपंचों को अब 50 लाख रूपए की लागत तक के कार्य कराने का अधिकार होगा।
नया संशोधित एसओआर जल्द लागू होगा।
ग्राम पंचायतों के पंचों को बैठक के लिए मिलने वाले 200 रूपए के भत्ते को बढ़ाकर 500 रूपए करने की घोषणा।
पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों की अन्य मांगों पर विचार करने के लिए पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की घोषणा।
 

CG NEWS : आंध्र प्रदेश में फंसे 20 मजदूरों को 2 दिन में छुड़ाया गया,पढ़िये क्या है पूरी ख़बर....

CG NEWS : आंध्र प्रदेश में फंसे 20 मजदूरों को 2 दिन में छुड़ाया गया,पढ़िये क्या है पूरी ख़बर....

जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के निर्देश पर आंध्र प्रदेश में फंसे जांजगीर-चांपा जिले के 20 श्रमिकों को ईंट-भट्ठा मालिक के चंगुल से मुक्त कराया गया और उनके गृह ग्राम तक लाने की व्यवस्था की गई । कलेक्टर को सूचना मिलते ही संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बंधक मजदूरों को छुड़ाने के लिए काकीनाड़ा आंध्र प्रदेश श्रम उप आयुक्त को पत्र लिखा कर श्रमिकों की मदद के लिए श्रम पदाधिकारी के.के सिंह को निर्देश दिया ।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के काकुनाड़ा के श्रम उप आयुक्त से संपर्क कर बंधक बनाए गए मजदूरों को छुड़ाने के लिए पत्र भेजा गया। मजदूर ग्राम चुकेल्ला, थाना व तहसील चुकेल्ला, जिला-राजमण्डरी (आंध्रप्रदेश) के ईंटभट्टे में काम करने गए अकलतरा तहसील के ग्राम अर्जुनी एवं आसपास के 20 मजदूरों ने बंधक बनाए जाने की सूचना कलेक्टर को पत्र के माध्यम से दी थी। भट्ठा मालिक से मजदूरी नहीं मिलने और दुर्व्यवहार करने का भी उल्लेख किया गया हो। इस संबंध में वहां के श्रम उप आयुक्त से संपर्क कर श्रमिकों को मुक्त कराने की प्रशासनिक कार्रवाई की करें का निर्देश दिया गया । जिला प्रशासन द्वारा इन श्रमिकों को उनके गृह ग्राम तक जाने के लिए रेल टिकट और रास्ते में भोजन एवं अन्य खर्च के लिए भी राशि उपलब्ध करा कर वापस गृह ग्राम भेजा गया।
 

पांच हमलावरों ने भाजपा नेता के भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, जानिये क्या है पूरी घटना....

पांच हमलावरों ने भाजपा नेता के भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, जानिये क्या है पूरी घटना....

घटना बेमेतरा से है जहाँ पांच हमलावरों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई दुर्गेश साहू पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले के बाद भाजपा ने सिटी कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई दुर्गेश साहू पर पांच युवकों ने हमला कर दिया है। चाकू से किए गए हमले से दुर्गेश के हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान यह घटना हुई है। बेमेतरा शहर में पिकरी तालाब के मामूली विवाद से यह झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि पांच युवकों ने दुर्गेश साहू पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली के सामने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

CG NEWS: युवक ने पीया जहरीला पदार्थ, सुसाइड नोट में कही ये बात..........

CG NEWS: युवक ने पीया जहरीला पदार्थ, सुसाइड नोट में कही ये बात..........

छत्तीसगढ़ के कोरबा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, गुरुवार देर रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। घर में तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो इस बात का पता चला। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें लिखा है कि मैंने बहुत गलत काम किए हैं, भगवान मुझे कभी माफ नहीं करेगा। युवक की हालत गंभीर है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलिहाभांटा निवासी आकाश (20) पढ़ाई छोड़ने के बाद पिता के साथ खेती किसानी करता है। वह रात करीब 9 बजे घर से बाहर गया था। इसके बाद लौटा तो अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने गए। देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा तड़प रहा था। परिजनों ने उसे उठाया तो उल्टियां होने लगी। इस पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।


लड़की की चक्कर में खुदकुशी की आशंका
जांच के दौरान उसने इशारे से जहरीला पदार्थ पीने की बात बताई है। हालांकि यह नहीं बता सका कि क्या पीया है और जान देने की कोशिश क्यों की है। उसे ICU में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी गई। आशंका है कि किसी लड़की के चक्कर में आकाश ने जान देने का प्रयास किया है। पुलिस जांच कर रही है।


ये जिंदगी नहीं चाहिए, तकलीफ़देह हो गई है...
आकाश की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मेरे लिए ये जिंदगी तकलीफ देह हो गई है। लिहाजा यह जिंदगी नहीं चाहिए। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत गलत काम किए हैं। जिसके लिए उसे भगवान भी माफ नहीं करेगा। यही वजह है कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। आकाश ने इस आत्मघाती कदम के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और किसी को भी कुछ नहीं बालेने की विनती की है।

 

 CG NEWS : संयुक्त टीम की अवैध धान भण्डारण पर कार्यवाही...

CG NEWS : संयुक्त टीम की अवैध धान भण्डारण पर कार्यवाही...

कोरिया : कलेक्टर के निर्देश पर कोचियों, बिचौलियों के अवैध धान भण्डारण कार्यवाही की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि 17 नवम्बर से खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी बैकुंठपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बुढार स्थित जैकी जायसवाल ट्रेडर्स 10 क्विंटल, मनोज राजवाड़े किराना स्टोर्स मे 28 क्विंटल एवं पटना स्थित जैन ट्रेडर्स से 18 क्विंटल अवैध धान भण्डारण जब्त किया । इन स्थानों में अकास्मिक निरिक्षण में टीम द्वारा कुल 56 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी प्रकरणों पर मण्डी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
 

CG CRIME NEWS: पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

CG CRIME NEWS: पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बेमेतरा: पुलिस विभाग में पदस्थ दो आरक्षकों में से एक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया तो वहीं दूसरे ने जान से मारने की धमकी देकर हवन का शिकार बनाया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर बेमेतरा पुलिस ने आरोपी दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) और कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ के खिलाफ कोतवाली थाना मे अपराध क्रमाक 823/2021 भादवि की धारा 376 (हृ)(2), 506, 323, 294, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश की पीडि़ता से जान-पहचान थी।


इसके बाद मोहभट्टा स्थित किराए के मकान में पीडि़ता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई महेंद्र को होने पर वह भी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा।


पीडि़ता ने जब मुख्य आरोपी कमलेश सोनवानी से शादी की बात की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। काफी दिनों तक इंतजार के बाद आखिरकार पीडि़ता ने मंगलवार को कोतवाली थाने में दोनों सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीडि़ता ने दोनों आरोपियों पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लाखों किसान भाईयों के पराक्रम और कुर्बानी के सामने मोदी सरकार को नतमस्तक होना पड़ा - रघुवीर यादव

लाखों किसान भाईयों के पराक्रम और कुर्बानी के सामने मोदी सरकार को नतमस्तक होना पड़ा - रघुवीर यादव

किसान कल्याण संघ के रास्ट्रीय प्रमुख सचिव रघुवीर यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून बिल को वापस लेने पर किसानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह हमारे किसान भाईयों के पराक्रम और कुर्बानी की जीत है जिस पर सरकार को झुकना पड़ा। किसानों की हठधर्मिता के सामने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नतमस्तक होना पड़ा। इस आंदोलन में सैकड़ों किसानों ने अपने परिवार को खोया है और अपनी कुर्बानी दी है। आज इस जीत का श्रेय उन्हीं किसान भाईयों को जाता है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना ही दिन रात सर्दी हो या गर्मी हर हाल में डटे रहे और सरकार से अपील करते रहे।

रास्ट्रीय प्रमुख सचिव रघुवीर यादव ने कहा कि इस आंदोलन में शुरू से लेकर अंत तक किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी किसान भाईयों के साथ मौजूद रहे हैं।‌ हमारा संगठन इसी तरह किसान भाईयों के हित में आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आगे भी किसान कल्याण संघ आने वाले दिनों में किसान भाईयों की समस्याओं को लेकर सड़क पर आवाज उठाता रहेगा।

कृषि कानून वापसी के ऐलान पर सीएम बघेल ने दी प्रतिक्रिया कहा गांधीवादी आंदोलन ने दिखाई अपनी ताकत, हुई किसानो की जीत

कृषि कानून वापसी के ऐलान पर सीएम बघेल ने दी प्रतिक्रिया कहा गांधीवादी आंदोलन ने दिखाई अपनी ताकत, हुई किसानो की जीत

रायपुर। कृषि कानून के वापसी के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताक़त दिखाई है। उन्होने किसानों को बधाई दी है।

Read Also:- पीएम मोदी ने किया तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान, क्या पंजाब में होने वाले चुनाव है इसका कारण
दरअसल मोदी सरकार द्वारा तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले के बाद राजनेताओ की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी के कृषि बिल वापस लेने के एलान के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर इसे किसानो की जीत बताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा- `गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताक़त दिखाई है। केंद्र सरकार को तीन काले क़ानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के‌ किसानों को बधाई। यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है।`

Read Also:- कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने खारुन में लगाई डुबकी, जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
बता दे कि तीनो नए कृषि कानूनों का विरोध काफी लम्बे समय से हो रहा था। किसानों का कहना था कि इस नए क़ानून से कृषि के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर का दखल बढ़ेगा। वही शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत के हित में, गांव, गरीब के हित में पूर्ण समर्थन भाव से, नेक नियत से ये कानून लेकर आई थी। लेकिन इतनी पवित्र बात पूर्ण रूप से किसानों के हित की बात हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए. शायद हमारी तपस्या में कमी रही। ले ही किसानों का एक वर्ग इसका विरोध कर रहा था। हमने बातचीत का प्रयास किया. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया। पीएम मोदी ने कहा, हमने कृषि कानूनों को वापस ले रहे है।
 

कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने खारुन में लगाई डुबकी, जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने खारुन में लगाई डुबकी, जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Read Also:- पीएम मोदी ने किया तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान, क्या पंजाब में होने वाले चुनाव है इसका कारण
मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Read Also:- कोरोना अपडेट 18 नवम्बर: प्रदेश में आज फिर रायपुर जिले में मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े
इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
 
Read Also:- कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये 10 कार्य, घर होगा देवी लक्ष्मी का आगमन

रायपुर: पूर्व पार्षद के खिलाफ एफआईआर, जानें क्या है मामला...

रायपुर: पूर्व पार्षद के खिलाफ एफआईआर, जानें क्या है मामला...

रायपुर। राजधानी में धोखाधड़ी के मामले में पूर्व पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पूर्व पार्षद ने जमीन बेचने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी की है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर हुसैन ने जमीन बेचने के नाम पर लोगों से करीब 50 लाख रूपए ठगे। इसके बाद धीरे-धीरे पीड़ित पुलिस के पास पहुंचते गए। प्रार्थी दीपराज दास की शिकायत पर अब जाकर 420 का अपराध दर्ज किया गया है। मामला उजागर होने के बाद करीब 10 और लोग पूर्व पार्षद के खिलाफ शिकायत लेकर खम्हरडीह थाना पहुंचे है।
पूर्व पार्षद अनवर हुसैन कचना इलाके के पास जमीन दिखाकर दीपराज दास से इकरार नामा तैयार कर 4 लाख रुपए लिया था। जिसके बाद लंबे समय से अनवर हुसैन न तो रजिस्ट्री कर रहा था, और न ही पैसे वापिस कर रहा था। कुछ दिनों पहले भी प्रार्थी अनवर हुसैन की शिकायत लेकर थाना पहुँचा था। लेकिन अनवर हुसैन ने उस वक्त प्रार्थी के पैसे वापिस करने के लिए 1 माह की अवधि मांगी थी। लेकिन आज तक प्रार्थी को उसके पैसे नही मिला था। जिसके बाद आज थाना पहुँचकर अनवर हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
प्रार्थी दीपराज दास की शिकायत के बाद पूर्व पार्षद अनवर हुसैन के खिलाफ कचना इलाके के ही 10 लोग शिकायत लेकर पहुँचे है। बताया जा रहा है कि अनवर हुसैन 10 लोगों को जमीन से जमीन बेचने के नाम पर करीबन 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।
इस पूरे मामले में विधानसभा थाना सीएसपी उदयन बेहरा ने बतया की प्रार्थी की शिकायत पर एफआईआर की गई है। जिसके बाद 10 लोग और थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराए है। अनवर हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत एफआईआर की गई है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
 

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 32 हजार से अधिक वैक्सीन की खुराक, जल्द करें अपनी स्लॉट बुक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 32 हजार से अधिक वैक्सीन की खुराक, जल्द करें अपनी स्लॉट बुक

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 202 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 8140 और कोविशिल्ड 24360 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

रायपुर: देवेन्द्र नगर तिराहा स्थित नमस्ते चौक में बीच सड़क में डांस कर हुडदंगी करते 04 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही

रायपुर: देवेन्द्र नगर तिराहा स्थित नमस्ते चौक में बीच सड़क में डांस कर हुडदंगी करते 04 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही

रायपुर, दिनांक 17.11.2021 को थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत देवेन्द्र नगर तिराहा स्थित नमस्ते चौक में 04 व्यक्ति बीच रोड़ में स्विफ्ट कार क्रमांक सी जी 04 एम पी 0980 को खड़ी कर रोड़ में डांस कर हुडदंगी करते हुए यातायात को बाधित कर रहे थे, अन्य राहगीरों द्वारा हुडदंगियों को समझाने पर भी उनके द्वारा नहीं मानने के संबंध में एक विडियो प्राप्त हुआ था। विडियो को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश ठाकुर एवं थाना प्रभारी गंज श्री दुर्गेश रावटे को वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।


जिस पर थाना गंज एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए
01. कुणाल कुमार जैन पिता उत्तम जैन उम्र 24 साल निवासी अनुग्रह अपार्टमेंट ई ब्लॉक 507 गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।
02. प्रवीण कुशवाहा पिता उपेंद्र कुशवाहा उमर 25 साल निवासी आजाद चौक बीरगांव थाना उरला रायपुर।
03. आजाद खान पिता मुजाहिद खान उम्र 25 साल निवासी अनुग्रह अपार्टमेंट ई ब्लॉक 507 गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।
04. एडवर्ड निकोलस पिता निकोलस ए एल उम्र 26 साल निवासी भारत माता किसी चौक के पास वार्ड नंबर 30 थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उक्त चारों व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् भी कार्यवाही की गई।
 

विवाहिता ने की खुदकुशी, पति सहित चार गिरफ्तार

विवाहिता ने की खुदकुशी, पति सहित चार गिरफ्तार

कवर्धा, ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर महिला द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आज मृतका के पति और उसके सास-ससुर, डेढ़ सास को गिरफ्तार किया है।

कोरोना अपडेट 18 नवम्बर: प्रदेश में आज फिर रायपुर जिले में मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना पाण्डाराई के मर्ग क्रमांक 37/21 धारा 174 जाफौ की डायरी थाना सकरी जिला बिलासपुर से प्राप्त होने पर मर्ग जांच दौरान मृतिका के मायके पक्ष के कथनो के आधार पर मृतिका वर्षा यादव को मृतिका के पति दिलीप यादव, ससुर मुकुतराम यादव, सास पुनिता बाई, डेढ़ सास दीपा बाई यादव के द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित करने से 07 नवंबर को कीटनाशक जहर सेवन करने से ईलाज दौरान 11 नवंबर को बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु होने से मृतिका के पति, सास, ससुर, डेढ़ सास के विरूद्ध अपराध क्रमांक 245/21 धारा 306, 34 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रायपुर: देवेन्द्र नगर तिराहा स्थित नमस्ते चौक में बीच सड़क में डांस कर हुडदंगी करते 04 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही

महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सुशील मलिक द्वारा आरोपी दिलीप पिता मुकुतराम यादव 21 साल, मुकुतराम यादव पिता खेलन यादव 42 साल, श्रीमति पुनिता यादव पति मुकुतराम यादव 41 साल सभी निवासी रूसे, श्रीमति दीपा यादव पति सुखदेव यादव 22 साल साकिन कुसुमघटा थाना बोड़ला को विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

 

गोल दागकर सीएम बघेल ने किया फुटबॉल ग्राउंड का उदघाटन

गोल दागकर सीएम बघेल ने किया फुटबॉल ग्राउंड का उदघाटन

भिलाई, मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार की शाम भिलाई निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 सेक्टर-5 में गोल दागकर फुटबॉल ग्राउंड का उदघाटन किया। इसकी लागत 26 लाख रुपये है। इस आकर्षक फुटबॉल मैदान को देखकर मुख्यमंत्री ने काफी सराहना की। यह भी उल्लेखनीय है कि सेक्टर -5 स्थित इस फुटबॉल ग्राउंड के आस-पास बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट मैदान भी है। वार्डवासियो के लिए खेल की दृष्टि से काफी सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही साफ-सुथरे एवं चमचमाती रोड और हरियाली वार्ड के मनोरम दृश्य को चार चांद लगा रही है। इस मौके पर वन मंत्री मोहमद अकबर, विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग कलेक्टर नरेन्द्र भूरे सहित खिलाड़ी और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  

मनचले ने पकड़ा युवती का हाथ, विरोध करने पर कहा रोज करूंगा छेड़खानी, गिरफ्तार

मनचले ने पकड़ा युवती का हाथ, विरोध करने पर कहा रोज करूंगा छेड़खानी, गिरफ्तार

रायगढ़। थाना कोतवाली में महिला द्वारा कोतरारोड़ दशरथ पान ठेला में रहने वाले विवेक यादव द्वारा छेड़खानी और मारपीट की धमकी दिये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। पीड़िता के लिखित आवेदन पर महिला विवेचक प्रधान आरक्षक समुंद रनकर द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 354(घ), 506 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है। अपराध दर्ज के बाद तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी के लिये रवाना हुये और आरोपी को कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पीड़ित महिला बताई कि प्रतिदिन की भांति अपनी बेटी के साथ 18 नवंबर की सुबह करीब 06:00 बजे मार्निंग वाक पर जयसिंग तालाब गई थी। वहां पहले से कोतरारोड़ में रहने वाला विवेक यादव टहल रहा था जो देखकर गंदे ईशारे करने लगा। जब उसकी हरकतों को नजर अंदाज की तो एकाएक बुरी नियत से पास आकर हाथ को पकड़ लिया। विरोध करने पर रोज छेड़खानी करूंगा और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ घंटों बाद कोतवाली पुलिस आरोपी विवेक यादव पिता भुवनेश्वर यादव उम्र 32 साल निवासी कोतरारो दशरथ पान ठेला के पास रायगढ़, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

जांजगीर-चांपा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी है। उनके बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है। घरेलू उपभोक्ता अब जारी की गई राशि से कम बिल जमा कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है, उन्हें अगले महीने इसका लाभ देते हुए उनके द्वारा जमा की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की 50 प्रतिशत राशि को बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के स्थायी निर्देशों के तहत सुरक्षा निधि लेने का प्रावधान है। हर वर्ष बीते 12 महीने के उपयोग किए गए बिजली की औसत खपत की गणना कर अक्टूबर में अतिरिक्त सुरक्षा निधि के अंतर की राशि ली जाती है। इसकी गणना प्रचलित टैरिफ के आधार पर नियमानुसार पहले से जमा सुरक्षा निधि को घटाकर की जाती है। जितनी राशि का अंतर होता है, उतनी अतिरिक्त सुरक्षा निधि की देयता बनती है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में विगत वर्ष अतिरिक्त सुरक्षा निधि की गणना इस वर्ष के लिए बढ़ा दी गई थी, जिसके कारण इस वर्ष एक साथ दो वर्षों के पश्चात गणना की स्थिति बन रही है। साथ ही कोरोनाकाल में लॉकडाउन के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे, जिससे उनके घर के ज्यादातर विद्युत उपकरणों का अधिक उपयोग हुआ। इस कारण सामान्य वर्षों की तुलना में इस साल के औसत बिल में वृद्धि हो गई। यह भी एक बड़ा कारण है जिस कारण औसत बिल एवं फलस्वरूप, अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि अधिक थी।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिल किये गए अतिरिक्त सुरक्षा निधि को आधी करने के निर्देश मुख्यमंत्री के देने उपरांत, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग से अनुमति प्राप्त कर घरेलू उपभोक्ताओं को कुल जारी की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का 50 प्रतिशत भुगतान करने की सुविधा दी गई है।

इस के लिए बिजली विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को इसके लिये वर्तमान में जारी बिल में किसी तरह के संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी। बिल जमा करते समय अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करके जमा किया जा सकेगा। उपभोक्ता को बिल सुधरवाने बिजली दफ्तर जाना नहीं पड़ेगा अपितु उपभोक्ता बिल में अंकित अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि के 50 प्रतिशत की गणना स्वयं करके बिल राशि से घटाकर इसे जमा कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है, उन्हें अगले महीने इसका लाभ देते हुए उनके द्वारा जमा की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की 50 प्रतिशत राशि को बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी।यह सुविधा पॉवर कंपनी के सभी मैनुअल बिलिंग काउंटर, एटीपी सेंटर और ऑनलाइन पेमेंट मोड पर उपलब्ध रहेगी।

CG NEWS: युवती का अपहरण कर युवक ने किया विवाह, गिरफ्तार

CG NEWS: युवती का अपहरण कर युवक ने किया विवाह, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के GPM जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, नाबालिग का अपहरण कर युवक के द्वारा जबरदस्ती शादी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने अप्रैल 2021 में नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। 8 महीने के बाद पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला है और आरोपी युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।


पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों की सूचना के बाद नाबालिग को लगातार ढूंढा जा रहा था। पुलिस को पता चला था कि नाबालिग को इसी इलाके का एक युवक श्याम हालदार अपहरण कर अपने साथ ले लगा है। पुलिस ने आस-पास के सभी थानों में भी इस संबंध में जानकारी दी थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक नाबालिग से शादी कर लिया है और कोरबा में रह रहा है।


जानकारी मिलने के बाद GPM के SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर गौरेला थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। जिन्हें कोरबा रवाना किया गया। टीम ने कोरबा में खोजबीन शुरू कर दी थी। सूत्र के बताए अनुसार ठिकाने पर टीम पहुंची जहां से आरोपी युवक को पकड़ा गया। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

CG CRIME NEWS: नाबालिक से जवान ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

CG CRIME NEWS: नाबालिक से जवान ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

कांकेर: भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम घोठिया की 14 वर्षीया बालिका ने अपने परिजनों के साथ दुर्गुकोंदल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसे गांव की ही वार्ड पंच के द्वारा बहला-फुसला कर अपने घर बुलाया गया और वहां ष्ट्रस्न जवान ने उससे दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस के द्वारा धारा 376, 506, 34 तथा पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घोठिया के सीएएफ कैम्प के एक जवान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सहायक आरोपी महिला पंच सविता टांडिया को गिरफ्तार कर लिया है।