CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बिग न्यूज़ : युवक की खुदकुशी ने पुलिस ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले को सोचने पर मजबूर कर दिया, जानिये आख़िर क्या है पूरा मामला

बिग न्यूज़ : युवक की खुदकुशी ने पुलिस ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले को सोचने पर मजबूर कर दिया, जानिये आख़िर क्या है पूरा मामला

दुर्ग : दुर्ग में एक युवक की खुदकुशी ने पुलिस ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले को सोचने पर मजबूर कर दिया है। न्यू आदर्श नगर निवासी विपिन कुमार साहू 35वर्ष की पत्नी पेशे से नर्स है और पाटन में पदस्थ है। दोनों वैवाहिक जीवन खुश भी थे। 10 नवंबर को वह अपनी पत्नी से मिलने पाटन गया था और वहां से शाम को घऱ वापस आ गया। इसके बाद 11नवंबर की शाम घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

अब पुलिस इसी सवाल का जवाब खोज रही है कि आखिर पति-पत्नी के बीच पाटन में ऐसा क्या हुआ कि विपिन खुदकुशी करने पर मजबूर हो गया।पद्मनाभपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि विपिन और खिलेश्वरी की शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक चला। पिछले पांच से दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा था। विपिन ने इसके बारे अपने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया और अंदर ही अंदर घुटता रहा। 10 नवंबर को दोनों के बीच न जाने क्या हुआ कि वहां लौट कर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया है। उसके इस कदम से परिजन शोक में डूब गए हैं। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

CG NEWS: जन अदालत में नक्सलियों ने की अपने ही साथी की हत्या........

CG NEWS: जन अदालत में नक्सलियों ने की अपने ही साथी की हत्या........

कांकेर: ज़िले के गट्टाकाल में गुरुवार की शाम लगभग चार बजे माओवादियों ने जन अदालत लगाकर अपने ही साथी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने जिनमें रावघाट एरिया कमेटी शामिल थी उसने गट्टाकाल में जन अदालत लगाई और दिनेश नरोटी की हत्या कर दी।माओवादियों को दिनेश पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का संदेह था।


कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया- `हमारे पास सूचना है कि माओवादियों ने दिनेश नरोटी की हत्या की है, दिनेश के खिलाफ कोयलीबेड़ा इलाक़े में माओवादी अपराध दर्ज थे, हमें विस्तृत ब्यौरे का इंतज़ार है।`

सीएम बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, की यह मांग...

सीएम बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, की यह मांग...

रायपुर: सीएम बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखकर राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने मांग की है। अपने पत्र में सीएम बघेल ने राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने मांग की है। इसके अलावा उन्होंने जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखे जाने की माँग भी की है। सीएम बघेल ने कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रूपये की राशि की मांग की, वहीं केंद्र द्वारा पेट्रोल व डीजल पर सेस में कमी करने की माँग भी की है।

पत्र में मुख्यमंत्री बघेल ने वित्त मंत्री से धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध भी किया है। और केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने मांग की है।

नवनियुक्त डीजीपी अशोक जुनेजा ने ग्रहण किया कार्यभार

नवनियुक्त डीजीपी अशोक जुनेजा ने ग्रहण किया कार्यभार

रायपुर: नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने उन्हें कार्यभार सौंपा एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने उन्हें कार्यभार सौंपा एवं शुभकामनाएं दीं। बता दें कि राज्य शासन द्वारा अशोक जुनेजा,भापुसे (1989) को पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ का कार्यभार सौंपा गया है. जुनेजा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल ऑपेरशन/एस.आई.बी. एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसबल तथा एस.टी.एफ अतिरिक्त प्रभार के साथ ही पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी देखेंगे।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: प्रशासन ने किया 30 से अधिक पटवारियों का तबादला, देखें सूची...

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: प्रशासन ने किया 30 से अधिक पटवारियों का तबादला, देखें सूची...

बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ के तहसील व उपतहसील में कार्यरत 35 पटवारियों का तबादला हुआ है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए तबादला किया गया हो। जारी आदेश में कई पटवारियों को अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार -भाटापारा ने आदेश जारी कर दिया है।

सावधान रायपुर: लगातार तीसरे दिन पुरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मिले कोरोना मरीज, जिले में इतने हो गये अब एक्टिव मरीज

सावधान रायपुर: लगातार तीसरे दिन पुरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मिले कोरोना मरीज, जिले में इतने हो गये अब एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 11 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 06 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 09 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 51 है। आज तक रायपुर में 158086 मरीजो की पहचान हुई है और 154894 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 33 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 216 है | आज प्रदेश में 27695 टेस्ट हुए है |
 

रायपुर: सीएचएमओ कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ एंटीजन टेस्ट

रायपुर: सीएचएमओ कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ एंटीजन टेस्ट

रायपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मीरा बघेल के निर्देशन में आज उनके कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट किया गया। कोविड एंटीजन जॉच स्वास्थ्य विभाग कालीबाड़ी की टीम के द्वारा किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हुए महत्तवपूर्ण त्यौहार जैसे दीपावली, छट पूजा एवं मार्केट की भीड़ तथा कार्यालयीन कर्मचारियों में किसी प्रकार कोविड न फैले इस दृष्टि से एंटीजन टेस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंड एवं शहरी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत स्टाफ की टेस्टिंग के लिए कहा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कुल 40 लोगों की एंटीजन जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।
 

मुख्यमंत्री से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल से गुरुवार की शाम उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

बैंक के रिटायर्ड मैनेजर की होटल के कमरे में मिली लाश, पानी पीने से पहले ही थम गई सांसें

बैंक के रिटायर्ड मैनेजर की होटल के कमरे में मिली लाश, पानी पीने से पहले ही थम गई सांसें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर लॉज के कमरे में सहकारी बैंक के रिटायर्ड मैनेजर की लाश मिली है। 2 दिन से इस लॉज में रह रहे बुजुर्ग ने जब गुरुवार की सुबह दरवाजा नहीं खोला तो होटल के स्टाफ को शक हुआ। दूसरी चाबी से लॉक खोलकर स्टाफ ने अंदर जाकर देखा तो फर्श पर उनकी लाश पड़ी दिखी और उसके हाथ में पानी की बोतल थी। फौरन इस मामले की पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची गंज थाने की पुलिस ने छानबीन में पाया कि बुजुर्ग की लाश के आसपास कोई संदिग्ध चीज नहीं है। फिलहाल मामला हार्ट अटैक से मौत का नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसके बाद मौत की वजह और साफ हो सकेगी। होटल स्टाफ से मिली मृतक की जानकारी के आधार पर परिजनों को भी पुलिस ने खबर दे दी है।
गंज थाना पुलिस की छानबीन में मृतक की पहचान कसडोल के रहने वाले कदम सिंह पटेल के तौर पर हुई है। 68 साल के कदम सिंह पटेल सहकारी बैंक में मैनेजर रह चुके हैं। कसडोल ब्रांच में ही इनकी पोस्टिंग थी। रिटायरमेंट के बाद कुछ अपने निजी बैंक संबंधी कामों की वजह से वह रायपुर आना-जाना किया करते थे। इसी सिलसिले में 9 नवंबर को रायपुर आए थे और सम्राट टॉकीज के पास श्री गणेश विश्राम गृह में कमरा लेकर रह रहे थे।
मौके का मुआयना करने के बाद गंज थाने की पुलिस टीम ने बताया कि अपने कमरे में कदम सिंह पटेल पानी पीने बैठे थे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। अचानक वो जमीन पर गिर पड़े। उनके हाथ में पानी की वह बोतल थी कमरा अंदर से बंद था। सुबह तक किसी को इनकी मौत की खबर किसी को नहीं लग सकी। मगर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो होटल के स्टाफ ने सुबह दरवाजा खोला और मौत की बात सामने आई।
 

कवर्धा मामला: भाजपा नेता विजय शर्मा और एक अन्य को मिली जमानत

कवर्धा मामला: भाजपा नेता विजय शर्मा और एक अन्य को मिली जमानत

कवर्धा। यहां दो समुदायों के बीच हुए विवाद को लेकर गिरफ्तार प्रमुख भाजपा नेता विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी को जमानत मिल गई है।
भाजपा प्रवक्ता अनुरग अग्रवाल ने बताया कि आज इन नेताओं की जमानत के लिए जिला न्यायलय कवर्धा में अर्जी पेश की गई और कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए जमानत की अपील की गयी, जिस पर विचार करते हुए न्यायाधीश ने भाजपा नेता विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी को जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया।
बता दें कि अब इस मामले में दूसरे पक्ष से केवल एक आरोपी सुखचैन यादव जेल में रह गए हैं, चूँकि उनके खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, इसलिए निचली अदालत में उन्हें जमानत नहीं मिली। अब उनकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी।
 

बिलासपुर हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है कारण

बिलासपुर हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है कारण

बिलासपुर। हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता मतीन सिद्दकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। अधिवक्ता सिद्दकी ने इस्तीफ़े की वजह को व्यक्तिगत बताया है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है, मुख्यमंत्री और विधि मंत्री ने जो भरोसा जताया, उसके लिए आभार। आगे जब भी जरूरत होगी, वे सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे। 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बोरतलाव के बुढ़ानछापर जंगल से नक्सलियों का डम्प हुआ बरामद

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बोरतलाव के बुढ़ानछापर जंगल से नक्सलियों का डम्प हुआ बरामद

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चलाया जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के मद्देनजर आज अर्धसैनिक बल तथा पुलिस बल के जवानों को नक्सल गतिविधियों में अंकुश लगाने में सुरक्षा बलों को सफलता प्राप्त हुई है, जो निरंतर जारी है


इस कड़ी में आज जिला राजनांदगांव में नक्सल अभियान के तहत पुलिस थाना बोरतलाव अंतर्गत संचालित एक विशेष अभियान पर मुखबीर द्वारा प्राप्त स्थानीय सूचना पर थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक अब्दुल समीर, सहायक सेनानी अजय सिंह आईटीबीपी बोरतलाव के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस बल को सर्चिंग अभियान के दौरान ग्राम बुढानछापर के करीब जंगल पहाड़ी में एक नक्सल डम्प बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली, उक्त डम्प में एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में अंदर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे हुए हथियार, मेडिसीन, नक्सल साहित्य, नक्सल पाम्प्लेट, सोलर प्लेट, केबल वायर, इलेक्ट्रिक वायर, इलेक्ट्रिक स्वीच, बैट्री, पुराने कपड़े, एक नग टार्च, पॉलीथीन, लोहे का प्लेट व ड्रील मशीन के कलपुर्जे, नक्सली बेनर, नक्सल दैनिक उपयोगी सामग्री मिला, जिसकी बारीकी से तस्दीकी पर छुपाये हुए हथियार में एक नग 12 बोर का देशी कट्टा, 03 नग 315 बोर का देशी कट्टा होना पाया गया, जिसका उपयोग नक्सलियों द्वारा स्माल एक्शन टीम के माध्यम से सुरक्षा बलो को घात लगाकर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा सकता था, जिसे समय रहते बरामद करने में संयुक्त पुलिस बल को सफलता प्राप्त हुई। उक्त नक्सल डम्प से बरामद हथियार, नक्सल सामग्री आदि प्राप्त करने में संयुक्त पुलिस बल जिसमें पुलिस थाना बोरतलाव के जिला पुलिस बल, आईटीबीपी बोरतलाव, डीआरजी, सीएएफ एवं आईटीबीपी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


इस सफलता के लिये पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ. पी. पाल, उप पुलिस महानिरीक्षक आईटीबीपी ओ. पी. यादव, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी0श्रवण, आईटीबीपी 38 वाहिनी के कमाण्डेड श्रीपाल द्वारा संयुक्त पुलिस टीम की सराहना की गई है।

BIG NEWS: डीजीपी डीएम अवस्थी हटाए गए, ये बने नए पुलिस प्रमुख

BIG NEWS: डीजीपी डीएम अवस्थी हटाए गए, ये बने नए पुलिस प्रमुख

रायपुर, राज्य सरकार ने डीजीपी डीएम अवस्थी को हटा दिया है। उनकी जगह पर 89 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा को नया डीजी बनाया गया है। राज्य सरकार ने डीजीपी डीएम अवस्थी को हटा दिया है। उनकी जगह पर 89 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा को नया डीजी बनाया गया है।
सूत्रों की माने तो राज्य में बढ़ते अपराध में नियत्रण नही हो पाने के कारण मुख्यमंत्री की नारजगी इसका एक कारण हो सकता है.
 

बड़ी खबर रायपुर :  गांजा के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर : गांजा के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

रायपुर :  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.11.2021 को थाना पंडरी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत स्थित मोवा ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शब्बीर खान निवासी विधानसभा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शब्बीर खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 13,000/- रूपए एवं नगदी रकम 500/- रूपये जुमला कीमती 13,500/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 246/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - शब्बीर खान पिता शमशेर खान उम्र 30 साल निवासी मांढ़र छपोरा थाना विधानसभा रायपुर।

 बिग न्यूज़ : चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिग न्यूज़ : चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक में हुक्का बार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से पुलिस का सघन अभियान चल रहा है। इसी क्रम में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने भी शहर में हुक्का बार की निरंतर चेकिंग करने, हुक्का बार को पुनः संचालित न होने सहित चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर 10 नवंबर को सायबर सेल ने सूचना के आधार पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित पीआर कालोनी में एक व्यक्ति कको मकान के पास हुक्का पिलाने के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करते रेंज हाथ पकड़ा है।


पुलिस ने बताया मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर एक व्यक्ति को हुक्का पिलाने की तैयारी करते, पाईंटर भेजकर हुक्का से संबंधित सामग्री का टेस्ट पर्चेस भी कराया, टेस्ट पर्चेस के दौरान उक्त व्यक्ति का हुक्का से संबंधित सामग्री की बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम विमल जैन निवासी पीआर कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर का होना बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर विमल जैन ने अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों को रखना बताया, जिस पर मकान में जाकर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान मकान के कमरे में लाखों रुपए की हुक्का से संबंधित सामग्रियों का भण्डारण होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने मांग के आधार पर हुक्का बार में और लोगों को सामग्रियों की बिक्री करने के साथ ही लोगों को हुक्का पिलाना बताया गया। जिस पर आरोपी विमल जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के 110 नग हुक्का पाट, निकोटिन युक्त विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स 470 नग, हुक्का डण्डा फ्लेवर 500 नग, हुक्का नोजल 30 बोरी एवं हुक्का कोल की 35 पेटी जप्त कर आरोपी विमल जैन के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की गई।
 

 बिग न्यूज़ : शराब दुकान के पास लाश मिलने से लोगो में हडकम्प

बिग न्यूज़ : शराब दुकान के पास लाश मिलने से लोगो में हडकम्प

 दुर्ग : दुर्ग जिले के उरला शराब दूकान के पास एक युवक की सड़ी गली और क्षत—विक्षत लाश मिली है। दो दिनों पहले वह घर से बिना कुछ बताए निकला था। परिजन उसकी लगातार तलाश करते रहे और जब तलाश पूरी हुई, तो उसकी लाश को पहचान पाना भी मुश्किल था। पुलिस के मुताबिक मौत दो दिनों पहले ही हो चुकी थी, वहीं कुत्तों ने उसके शरीर को नोच खाया है, जिसकी वजह से लाश बुरी तरह से सड़ गई थी। उरला शराब भट्टी के पास मिली लाश को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने बताया कि शव के धड़ को कुत्तों ने बुरी तरह नोच खाया था। सूचना मिलने पर मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शव की शिनाख्त बांबे आवास निवासी आकाश साहू के रूप में की है। आकाश साहू 22वर्ष पुत्र दुर्गा प्रसाद साहू को उसके परिजन दो दिन से तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि आकाश दो दिन पहले वह घर से बिना बताए चला गया था। जब वह  काफी  देर बाद भी घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश कर रहे थे।
संजय चौबे

 BIG NEWS : जांजगीर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार

BIG NEWS : जांजगीर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार

जांजगीर - घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले कि है जहाँ पुलिस द्वारा शातिर चोर को पकड़ लिया गया है जो ट्रेन से लोगों के घरों में चोरी करने के लिए आता था। सिर्फ रेल रूट पर बसे शहरों को निशाना बनाता और फिर दूसरी ट्रेन में बैठ कर भाग जाता। खास बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है, लेकिन जुए के शौक ने उसे चोर बना दिया। वह खुद भी इस बात को स्वीकार करता है। पुलिस ने उसके पास से 5 लाख रुपए से ज्यादा के गहने बरामद किए हैं।


बाराद्वार के वार्ड-48 निवासी महेश कुमार के मकान में नवंबर 2020 को चोरी हुई थी। महेश परिवार सहित घर में सो रहे थे। अचानक नींद खुली तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने सहित 6.4 लाख रुपए नगद गायब थे। चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुसा था। आसपास काफी तलाश के बाद भी जब सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने जिले के सरहदी थानों से संपर्क किया।
बेमेतरा में पकड़ा गया, तो जांजगीर की चोरी खुली


इस दौरान पुलिस को एक शातिर चोर के बारे बेमेतरा में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने नवागढ़ थाना पुलिस की मदद से रायगढ़ के पुसौर हाल पता चांपा निवासी सुरेश महाना को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उससे बाराद्वार में हुई चोरी का पता चला। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने सोने-चांदी के गहने, हार सहित 5.27 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वैलरी बरामद की है। उससे पूछताछ में अभी और चोरियों का पता चलने की संभावना है।


चोरी करता था तो घर वालों ने भगा दिया
थाना प्रभारी लोखेश केवट ने बताया कि आरोपी जुआ खेलने का आदी है। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह शातिर चोरी बन गया। ट्रेन रूट वाले शहरों में चोरी करने पर उसे भागने में आसानी रहती और पकड़ा भी नहीं जाता। आरोपी संभ्रात घर का है। उसने पहले अपने गांव में चोरी की, पकड़ा गया तो लोगों ने समझा कर छोड़ दिया। दूसरी बार चोरी की तो घर वालों ने निकाल दिया। इससे पहले चांपा में पकड़ा गया था और जेल गया।

 

BIG NEWS : बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने किया पहली बार अपराध दर्ज

BIG NEWS : बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने किया पहली बार अपराध दर्ज

भिलाई :  3 दिन पहले बीएसपी में हुए ब्लास्ट में सुरक्षा के पर्याप्त साधन की कमी एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने के आरोप में पहली बार प्रबंधन के खिलाफ अपराध कायम किया गया है। इस मामले में बीएसपी प्रबंधन सहित साइड इंचार्ज, ठेकेदार, शिफ्ट इंचार्ज पर अपराध कायम किया गया।


बीते 8 नवंबर को बीएसपी प्लांट के एमआरडी स्लेड यार्ड भिलाई में लेडल स्टीकर को खाली करते वक्त हुए अचानक ब्लास्ट से 5 बीएसपी कर्मी व ठेका श्रमिकों के झुलस जाने से अस्पताल में भर्ती किया गया था। दुर्घटना में घायल हुए प्रार्थी विजय कुमार दोलाई की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 189, 2021 धारा 337,34 दर्ज किया गया।
यह पहला मौका है जिसमें पुलिस के द्वारा बीएसपी प्रबंधन के विरुद्ध सुरक्षा के पर्याप्त साधन की कमी एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने से अपराध दर्ज किया गया। जिसमें थाना भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा बीएसपी प्रबंधन सहित बीएसपी के साइड इंचार्ज, ठेकेदार यादव ब्रदर्स, ठेकेदार का सुपरवाइजर, सेफ्टी इंचार्ज पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

 

CG BREAKING: किडनैपर्स को पकडऩे गई पुलिस, हाथ आए सटोरिये

CG BREAKING: किडनैपर्स को पकडऩे गई पुलिस, हाथ आए सटोरिये

भिलाई: एक युवक के किडनैप की जानकारी मिलने पर पुलिस जब मंगलवार को किडनैपर्स से पीड़ित को छुडाने तालपूरी के एक फ्लैट मे छापा मारा तो वहां का नजारा ही कुछ और था। वहां बड़े पैमाने पर आनलाईन करोड़ों रूपये का सट्टा खिलाने का कार्य चल रहा था। पुलिस नेे मंगलवार रात को अपहृत युवक को छुडाने के साथ ही खाईवाल सहित 12 लोगों को वहां से गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य सरगना रिक्की पारख फरार है। उसको भी पकडने पुलिस ने जाल बिछाया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लैपटॉप, कम्पयूटर सेट एवं 35 नग मोबाईल बरामद की है।

इस मामले का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी मीणा ने किया। उन्होंने बताया कि अरुण मिश्रा नाम के व्यक्ति ने भिलाई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई हिमांशु मिश्रा को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है। वह लोग उसे तालपुरी में के फ्लैट नं 308 में बंधक बना कर रखे हुए हैं। इतना ही नहीं उन लोगों ने उसके भाई को छोडऩे के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की है।

इसके बाद सीएसपी दुर्ग जितेंद्र कुमार यादव ने सिविल टीमए साइबर टीम और थाना भिलाई नगर की संयुक्त टीम के लेकर मौके पर पहुंचे और फ्लैट नं 308 की घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने वहां से बंधक हिमांशु मिश्रा को तो छुड़ाया ही, साथ ही यह भी पाया कि आरोपी मैनाक दत्ता और अयाज खान अपार्टमेंट में अपेक्स सोल्युशन कंपनी का संचालन करने की आड़ में क्रिकेट सट्टा भी चला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 35 नग मोबाईलए 2 नग लैपटॉप, 1 कम्प्युटर सेट, वाई फाई, राउटर, अलग-अलग बैंको के पासबुक व एटीएम कार्ड सहित 4 करोड़ से अधिक के लेनदेन के हिसाब को जब्त किया है। पुलिस ने क्रिकेट सट्टा का संचालन करने में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी एक आरोपी फरार हैए जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जो बैंक पासबुक और दस्तावेज जब्त किया है उससे पता चलता है कि इन आरोपियों के तार दूसरे राज्यों से जुड़े थे। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जगदलपुर समेत छत्तीसगढ के लोगों को ऑनलाईन सट्टे के कारोबार में शामिल कर कई करोड़ का लेनदेन किया है।

श्री मीणा ने कहा कि यह जिले का अब तक का सबसे बड़ा सट्टा गिरोह हो सकता है। इसके तार बड़े.बड़े शहरों से जुड़े हैं। इसके लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस उन 12 बैंक अकाउंट की छानबीन भी कर रही है जिसमें आरोपियों ने अब तक 4 करोड़ से अधिक का लेन.देन किया है।

किसी तरह भाग गया बड़ा भाई
बंधक युवक हिमांशु मिश्रा ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। करीब 20-25 दिन पहले रिक्की पारख के यहां नौकरी के लिए गया था। रिक्की ने उसे और उसके बड़े भाई अरूण को नौकरी देने की बात कही। उसने दोनों को तालपुरी के अपार्टमेंट में मैनाक दत्ता के पास भेजा। वहां कुछ दिन काम करने के बाद उसे व उसेक भाई को पता चला वह लोग ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद जैसे ही दोनों ने वहां नौकरी न करने की बात कही तो रिक्की पारख और मैनाक दत्ता ने धमकी दी की यदि वहां से बाहर गए तो जान से मार देंगे। इसी बीच अरुण किसी तरह अपार्टमेंट से निकल कर भाग गया। भाई के जाने के बाद उन लोगों ने हिमांशु को बंधक बना लिया और परिवार वालों से छोडने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की।

मेडिकल प्रोडक्ट कंपनी की आड़ में चला रहा था सट्टे का कारोबार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मैनाक दत्ता उस अपार्टमेंट में मेडिकल इक्यूपमेंट और वाटर टैंक सफाई करने वाली अपेक्स सोल्युशन नाम से कंपनी का संचालन कर रहा था। इसकी आड़ में वह यहां क्रिकेट सट्टे का अवैध कारोबार चला रहा था। उसने इस कंपनी में 10 लोगों को भर्ती किया था और उन्ही के सहयोग से क्रिकेट सट्टे का ऑनालइन कारोबार किया जा रहा था। महावीर क्लाथ का संचालक रिक्की पारख निवासी जलेबी चौक केंप 2 अभी फरार है।

पुलिस ने मैनाक दत्ता 38 वर्ष निवासी तालपुरी बंगला 99ए गोविंद कुलु 29 वर्ष निवासी धरमपुरा नेगीगुड़ा जगदलपुर, जावेद अंसारी 2 वर्ष निवासी दुर्ग अयाज खान 24 वर्ष निवासी मुस्लिम संसंत भवन के पास केलाबाड़ी दुर्ग, भानु कुमार कुशवाहा 22 वर्ष निवासी नदियांव थाना हसनपुरा जिला सिवानी बिहार, अनुराग मिश्रा 31 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर स्ट्रीट 20 रिसाली, श्रवण सिंह 32 वर्ष, निवासी स्ट्रीट 5 सेक्टर 4 भिलाई, लोकेश सुरेश सुबड़े 30 वर्ष निवासी नानवाड़ा नागपुर थाना धंधरा घाट के पास, निकेत त्रिपाठी 37 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़ नवागढ़ उत्तर प्रदेश, मोहम्मद हाबिश 22 वर्ष निवासी केलाबाड़ी मुस्लिम सराय के पीछे, नीरज कुमार कुशवाहा 28 वर्ष निवासी नदियाओ थाना एमएच नगर सिवान बिहार, संकल्प सिंह 30 वर्ष, निवासी हनुमान नगर दुर्ग, बलियापुरम को गिरफ्तार किया है।

एनएसयूआई ‘कैम्पस चलो यात्रा’ अभियान के प्रभारी निखिलकांत साहू ने ली बैठक

एनएसयूआई ‘कैम्पस चलो यात्रा’ अभियान के प्रभारी निखिलकांत साहू ने ली बैठक

रायपुर. प्रदेश प्राभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष निरज पांडे व संभाग प्राभारी अमित शर्मा के निर्देशानुसार कैम्पस चलो यात्रा कार्यक्रम के तहत बुधवार को रायपुर जिला एनएसयूआई की प्रथम बैठक ‘कैम्पस चलो यात्रा’ अभियान के जिला प्रभारी निखिलकांत साहू के उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

प्राभारी निखिलकांत साहू के आगमन पर एनएसयूआई के सदस्यों ने राजीव भवन में स्वागत किया। इस बैठक में कैंपस चलों कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी एवं आगमी दिनों में राजधानी के महाविद्यालयो में कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनोद कश्यप, कृष्णा बब्बी सोनकर, अरुणेश मिश्रा, संकल्प मिश्रा, असलम मिर्ज़ा, निखिल वंजारी, अभिनव शर्मा, मेहताब हुसैन, शहबाज़ राजवानी,आदि उपस्थित थे।।

 BIG NEWS : पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई, अवैध रूप से शराब पिलाने वाले गिरफ्तार

BIG NEWS : पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई, अवैध रूप से शराब पिलाने वाले गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी पुलिस ने नशेबाजी, अवैध रूप से शराब पिलाने जैसे कार्य पर अपना रुख कड़ा कर लिया है। शहर में या शहर से बाहर ठेले वाले लोगो को शराब पिलाने का कार्य खुलेआम करते है लेकिन अब पुलिस ने इन पर सकती करना शुरू कर दिया है। बता दे कि सर्वजनिक जगहों या होटल में बिना लाइसेंस के शराब बेचना या उसका सेवन करना गैरकानूनी है।


पुलिस ने 10 नवंबर की शाम शहर के बहुत से इलाको में अपने ठेले में अवैध रूप से शराब पिलाने वालो को पकड़ा है। थाना खरोरा से 2 आरोपी डलेश्वर , गज्जूराम देवनगांन, थाना धरसींवा से 6 आरोपी सुनील यादव, रामनारायण यादव, मुकेश ढीमर, मनोज, सुनील कुमार, परसराम, थाना नवेरा से 2 कमलेश, कार्तिकराम, थाना मंदिरहसौद से 2 आरोपी नरेश साहू, हेमंत साहू, थाना विधानसभा से 2 आरोपी यशवंत साहू, परमेश्वर साहू, सद्दू विधानसभा से 2 आरोपी राजेश्वर साहू, रामभरोसा। इन सभी आरोपियों पर आबकारी एक्ट 36 सी के तहत करवाई कर सभी को गिरफ्तार किया गया है।

CG NEWS: होटल में अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब, मैनेजर गिरफ्तार

CG NEWS: होटल में अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब, मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी के विधानसभा रोड स्थित एक होटल में शाराब परोसने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर 10 लीटर से अधिक महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। होटल के कमरे में लोग शराब पीते भी पाए गए। इस मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर पर कार्रवाई की है।


दरअसल विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल कैसल में अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने कहा कि पुलिस को लंबे समय से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि होटल में अवैध रूप से देर रात तक शराब पिलाई जाती है। मौके से होटल में 10 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। होटल के मैनेजर शक्ति पांडे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है। पुरानीबस्ती थाना से 36 C का 4 प्रकरण कायम किया गया है। और थाना उरला से 36(C) आबकारी एक्ट के 6 प्रकरण। होटल संचालक के भूमिका की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 31 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 31 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 209 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 4480 और कोविशिल्ड 26620 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

सावधानी जरुरी है राजधानी वालो आज भी पुरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मिले कोरोना मरीज, जिले में इतने हो गये अब एक्टिव मरीज

सावधानी जरुरी है राजधानी वालो आज भी पुरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मिले कोरोना मरीज, जिले में इतने हो गये अब एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 09 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 06 कुल 08 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 49 है। आज तक रायपुर में 158075 मरीजो की पहचान हुई है और 154885 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 25 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 223 है | आज प्रदेश में 20043 टेस्ट हुए है |

 

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में इस भाजयुमो नेता समेत उसके चाचा की हुई मौत

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में इस भाजयुमो नेता समेत उसके चाचा की हुई मौत

कोरबा। कोरबा जिले के अंबिकापुर नेशनल हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा। इस हादसे में भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख रणजीत सिंह और उसके चाचा की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना कटघोरा थाना की है सरहदी थाना क्षेत्र के आज कटघोरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी हादसा इतना भयानक था, कि कार में सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे बेहतर इलाज के लिए कोरबा अस्पताल भेजा गया है। उसकी स्थिति नाजुक है। मृतक की पहचान संजीत सिंह सरगुजा जिले के लखनपुर निवास के वीडियो में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख और कोरबा जिले के प्रभारी भी थे दूसरे मित्र संजीव के चाचा बताए जा रहे हैं। इसके अलावा तीसरे शख्स का नाम त्रिवेंद्र सिंह है। विवेक का उपचार जारी है। घटना के बाद टैंकर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया उसकी खोजबीन की जा रही है।