CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BIG BREAKING : टिकरा पारा थाना क्षेत्र के मठपारा में दिनदहाड़े हुए हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

BIG BREAKING : टिकरा पारा थाना क्षेत्र के मठपारा में दिनदहाड़े हुए हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर | राजधानी रायपुर के टिकरा पारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि टिकरा पारा थाना क्षेत्र के मठ पारा इलाके में बीते दिनों हुए मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने कर दिया है | प्रार्थी दिनेश साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह धनगर मोहल्ला टिकरापारा में रहता है तथा मजदुरी का काम करता है। दिनांक 05.11.2021 की दोपहर 01ः00 बजे मोहल्ले से जुलूस निकला था। प्रार्थी व उसका बडा भाई लोकेश साहू, चाचा मनोज कुमार साहू एवं मोहल्ले के अन्य लोग शामिल थे एवं सभी धुमाल पार्टी में नाचते हुए जा रहे थे, आर.डी.ए. कालोनी गेट के सामने मठपारा में पहुंचे थे। उसी समय शाम 05ः30 बजे संजय नगर का शिबू, राहुल  एवं अन्य 02 लड़के आकर नाचने लगे। जिस पर प्रार्थी उन्हें बोला तुम दूसरे मोहल्ले के हो हमारे जुलूस में क्यों नाच रहे हो इतना सुनते ही लड़के चाकू निकालकर प्रार्थी पर वार किये, प्रार्थी नीचे झुक गया तो बच गया। यह देख कर प्रार्थी का बडा भाई लोकेश साहू व रवि निर्मलकर उन लड़कों को मना किये कि चाकू क्यों चला रहे हो तो राहुल, शिब्बू एवं अन्य दो लड़के हत्या करने के नियत से प्रार्थी के भाई लोकेश साहू के सीने में तथा रवि निर्मलकर के पेट में चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये, जिससे प्रार्थी का भाई लोकेश साहू बेहोश होकर गिर गया जिसे उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल लेकर गये तो डाक्टर द्वारा चेक करने पर लोकेश साहू की मृत्यु होना बताया गया तथा रवि निर्मलकर को उपचार हेतु रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 480/21 धारा 302, 307, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  

हत्या की घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरेपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चैधरी, प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। 

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। 

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक व आरोपी राहुल व शिब्बू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों/अपचारियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार
1. दो विधि के साथ संघर्षरत बालक
2. राहुल ताण्डे उम्र 18 वर्ष निवासी हल्का ताला के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर।
3. शिब्बू उम्र 18 वर्ष निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
छत्तीसगढ़ : न्यायधानी के एक उद्योगपति हुए 37 लाख की ठगी के शिकार, मामला हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ : न्यायधानी के एक उद्योगपति हुए 37 लाख की ठगी के शिकार, मामला हुआ दर्ज

बिलासपुर | बिलासपुर के एक उद्योगपति से तेल के नाम पर 37 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी दूसरे कारोबारी ने पीड़ित कारोबारी को पहले से बंद हुए कहते का चेक देकर धोखाधड़ी के वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल इलाके का है। नंदन एग्रो के संचालक कुमार मंगलम सिंघानिया ने अपनी शिकायत में बताया कि, आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी नीला पल्ला रेवू मण्डल के भरत रेड्डी से राइस तेल भेजने का सौदा किया गया था। सौदे के तहत राइस ब्रांड आइल भेजने पर सप्ताह भर के अंदर पेमेंट देने का करार हुआ था। भरत रेड्डी ने सौदे के अनुसार 37 लाख 61 हजार 129 रुपये का तेल मंगवाया औऱ भुगतान के लिए चेक दिया। कारोबारी ने जब उस चेक को क्लियर करवाने बैंक में जमा किया तो पता चला कि खाता पहले ही बन्द किया जा चुका है। इस पर उद्योगपति ने सिरगिट्टी थाना पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई हैं।

केंद्रीय जेल से क़ैदी हुआ फ़रार, थाने में मामला दर्ज

केंद्रीय जेल से क़ैदी हुआ फ़रार, थाने में मामला दर्ज

बिलासपुर, केंद्रीय कारागार से आजीवन कारावास की सजा में निरुद्ध बंदी फ़रार हो गया। बंदी की ड्यूटी गौशाला में लगाई गई थी। मामले की रिपोर्ट सिविल लाईंस में दर्ज कराई गई है। फ़रार बंदी की पहचान सत्यम दास महंत के रुप में की गई है। जेल प्रबंधन ने शाम क़रीब आठ बजे इसकी सूचना थाने में दी है। सत्यम दास महंत को धारा 363, 364,366 और पाक्सो के तहत न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी थी। फ़रार बंदी सत्यम दास महंत 2014 से जेल में निरुद्ध है। छाल रायगढ़ निवासी सत्यम दास महंत को 2016 में आजीवन कारावास की सजा दी गई। 

रायपुर: हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर किया घायल

रायपुर: हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर किया घायल

रायपुर। राजधानी में चाकूबाजी के मामले थम नहीं रहे बीती रात कंकालीपारा में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है । घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव हेपट ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तिलक और आशीष ताम्रकार दोनों भाई घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी गौरव हेपट के खिलाफ कई मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तालश कर रही है। 

दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

राजनांदगांव: आलकन्हार औंधी मार्ग पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। औंधी के नजदीक बाइक सवार युवक पिकअप गाड़ी से टकरा गए। इस हादसे में औंधी निवासी भूपेंद्र और राहुल की मौके पर ही मौत हो गयी।वही भुनेश्वर की ईलाज के दौरान मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार औंधी निवासी भूपेंद्र श्रीवास्तव,भूनेश्वर सिन्हा, और राहुल वाकड़े उम्र लगभग 23 साल तीनों दोस्त दीपावली के दूसरे दिन शनिवार को गांव से लगे गांव आलकन्हार घूमने निकले थे इसी दौरान आलकन्हार डोंगरगांव के आगे तिराहे के पास रास्ते में ही विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से टकरा गए और तीनों की मौत हो गई। मृतक भूपेंद्र, भुनेश्वर व राहुल एक ही मोटरसायकल पर सवार थे। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के स्वजन समेत आसपास के लोग मृतक के घर व औंधी अस्पताल पहुंचे। तीनो युवकों की मौत से पूरी औंधी बस्ती सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है।

CG NEWS: छोटी सी बात पर पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीट कर बीच सड़क पर मार डाला

CG NEWS: छोटी सी बात पर पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीट कर बीच सड़क पर मार डाला

छत्तीसगढ़ के जशपुर से शर्मनाक खबर सामने आई है, शनिवार को जरा सी बात पर एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवक ने पत्नी को PDS का चावल लाने के लिए भेजा था, लेकिन वह कहीं और चली गई। इस बात से गुस्साए पति ने उसे मार दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तपकरा क्षेत्र के मधुबन टोली निवासी सुरेश खड़िया ने शनिवार को अपनी पत्नी सुनीता बाई को PDS के चावल लेने के लिए पंचायत भेजा था। सुनीता पंचायत न जाकर किसी अन्य काम से चली गई। जब सुनीता बिना चावल लिए लौटी तो सुरेश भड़क गया। आरोप है कि उसने सुनीता से मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए वह सड़क पर भागी।

बीच सड़क पर डंडे से पीट-पीट कर मार दिया
इस पर सुरेश डंडा लेकर सुनीता के पीछे भागा। आरोप है कि बीच सड़क पर उसने सुनीत की डंडे से पीट-पीट कर जान ले ली। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। सिर्फ चावल को लेकर विवाद में हत्या की बात पर पुलिस को संदेह है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, चरित्र पर संदेह था तो मार दिया

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, चरित्र पर संदेह था तो मार दिया

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, सूरजपुर में दिवाली की रात हुए डबल मर्डर का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके लिए उसने देर रात पत्नी के सिर पर खूंटे से वार कर उसे मार दिया। फिर शव को घर से 40 मीटर दूर फेंक आया। इसके बाद पड़ोसी के घर पहुंचा और सोते हुए उसकी भी खूंटा मार कर हत्या कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम जोबगा निवासी धनसो बाई (50) पत्नी सुखलाल और शिव प्रसाद (45) के मकान आमने-सामने हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उधर से निकले थे तो महिला का शव घर से कुछ दूर महुआ के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। शिव प्रसाद का शव भी उसके घर के बाहर खाट पर पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की।


पत्नी से होता रहता था विवाद
पुलिस मौके पर पहुंची तो सुखलाल उन्हें नहीं मिला। पुलिस आसपास पूछताछ कर रही थी। थोड़ी देर बाद सुखलाल भी पहुंच गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो ठीक से कुछ जवाब नहीं दे सका। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सुखलाल ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसके पड़ोसी शिव प्रसाद से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पत्नी से अकसर उसका विवाद होता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी के खूंटे को बरामद कर लिया है।

CG CRIME NEWS: आइसक्रीम खिलाने के बहाने 9 साल की बच्ची को सुनसान जगह ले गया, फिर दुष्कर्म का..........

CG CRIME NEWS: आइसक्रीम खिलाने के बहाने 9 साल की बच्ची को सुनसान जगह ले गया, फिर दुष्कर्म का..........

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 9 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की खबर सामने आई है। बच्ची किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से बचाकर भागी और अपने मां बाप को घटना के बारे बताया। परिजनों की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


मोहन नगर टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि तीतुरडीह निवासी देवेंद्र दीप (20) ने 9 साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया है। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे बच्ची और उसकी मां तालाब में नहाने गए थे। नहाने के बाद मां ने बच्ची को घर भेज दिया। बच्ची अकेले अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में उसे देवेंद्र मिला। उसने बच्ची को आइसक्रीम खिलाने का लालच दिया और बच्ची को अपनी स्कूटी में बैठाकर ले गया।


बच्ची को आइसक्रीम दिलाने के बाद हरिनगर गार्डन ले गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद बच्ची को अपने साथ कातुरबोर्ड के जंगल की तरफ ले गया। वहां सुनसान जगह पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने इसका विरोध किया और आरोपी के हाथ में काट लिया।
जैसे ही आरोपी ने बच्ची को छोड़ा वह वहां से चिल्लाकर सड़क की तरफ भागी। सड़क पर जा रही एक महिला ने बच्ची की चींख सुनी तो रुक गई। बच्ची को महिला के पास देख आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने बच्ची को उसके घऱ पहुंचाया। परिजन बच्ची को लेकर मोहन नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र दीप को गिरफ्तार कर लिया।

 

CG NEWS: महिला को डायन समझकर बुरी तरह पीटा, मारपीट में पैर भी टूटा

CG NEWS: महिला को डायन समझकर बुरी तरह पीटा, मारपीट में पैर भी टूटा

रामानुंजगंज: रामानुजगंज ग्राम पंचायत पिपरोल की महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा डायन कहते हुए लाठी डंडे से मारपीट किए जाने का आरोप महिला के परिजनों ने लगाया वही मारपीट में पैर भी टूट गया है घटना के बाद परिजनों के द्वारा महिला को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों के द्वारा थाने में भी दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भवानीपुर में रहने वाली सीता देवी पति जय मंगल उम्र 40 वर्ष की बेटी शुक्रवार के शाम गुस्सा होकर घर से निकल गई थी जिसे खोजने के लिए मां सीता देवी पिपरोल गई जहां के जुढ़नियापारा में रहने वाले सुरेश नागवंशी सोहर नागवंशी ग़दन नागवंशी, लल्लू नागवंशी सहित अन्य लोगों पर महिला ने आरोप लगाया कि इन लोगों के द्वारा डायन कहते हुए लाठी डंडे से मारपीट किया जाने लगा जिससे पैर में भी गंभीर चोट लगा एवं पैर टूट गया परिजनों के द्वारा शुक्रवार की रात रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक इलाज कर आज महिला को जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया गया है वहीं घटना की सूचना थाने में भी परिजनों द्वारा कर दी गई है।


1 वर्ष पहले महिला को प्रताडि़त कर गांव से जाने को कर दिया मजबूर
ग्राम पिपरोल में रहने वाली सीता देवी को इतना प्रताडि़त किया गया कि वह अपने परिवार के साथ गांव छोडऩे को मजबूर हो गई एवं ग्राम भवानीपुर में जाकर किराए के घर में रहने लगी एवं 1 वर्ष बाद जब दुबारा वह अपनी बेटी को खोजने गई तो उसके साथ ऐसा घटना हो गया।

राजधानी में चाकूबाजी: मामूली विवाद के चलते मारा चाक़ू, पुलिस ने दबोचा

राजधानी में चाकूबाजी: मामूली विवाद के चलते मारा चाक़ू, पुलिस ने दबोचा

रायपुर: मामूली विवाद के चलते युवक को चाक़ू मारकर घायल करने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के सतनामी पारा का है, जहां मामूली विवाद के चलते भक्का उर्फ राजेंद्र लहरी ने ताराचंद्र ध्रुव को चाकू मर दिया। ताराचंद्र वहीं घायल हो गया तथा उसे तत्काल उपचारार्थ मेकाहारा में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रकरण में पीड़ित पक्ष ने तत्काल थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक योगिता खापर्डे के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी भक्का उर्फ राजेंद्र लहरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी - भक्का उर्फ राज उर्फ कुलेश्वर घृतलहरे पिता रविशंकर धृत लहरें उम्र 23 साल निवासी सतनामी पारा रायपुर।

बड़ा हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

बड़ा हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा कर शांत कराया। करीब 4 घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम लुटियाडीह निवासी विजेंद्र कुर्रे (22) पुत्र रामचंद कुर्रे शनिवार दोपहर किसी काम से बाइक पर निकला था। अभी वह खरोरा के पास ग्राम भाटिया में पहुंचा था कि पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजेंद्र उछल कर बाइक से सड़क पर जा गिरा और ट्रक के पीछे वाले पहिए के नीचे आकर कुचल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग निकला।


ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, घंटों चलता रहा हंगामा
हादसे के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। वहीं कुछ लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर विधानसभा CSP उदयन बेहार, थाना प्रभारी रमेश मरकाम सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इंश्योरेंस प्रक्रिया और जरूरी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

रायपुर में LIVE मर्डर: मोहल्ले के लोगों के सामने युवक के सीने में घोंप दिया चाकू, घटना कैमरे में कैद

रायपुर में LIVE मर्डर: मोहल्ले के लोगों के सामने युवक के सीने में घोंप दिया चाकू, घटना कैमरे में कैद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के मठपारा में शुक्रवार शाम हुई हत्या का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि संजय नगर इलाके का बदमाश शिबू उर्फ आफताब चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। उसका मठपारा के रहने वाले दिनेश साहू के साथ विवाद हुआ था। दिनेश को बचाने के लिए उसका बड़ा भाई लोकेश आया। आफताब ने लोकेश के सीने पर चाकू से वार कर दिया। लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना चौराहे के पास एक दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई।


टिकरापारा थाने की पुलिस ने आफताब के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। खबर है कि पुलिस इसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। वीडियो की जांच भी पुलिस कर रही है। मठपारा इलाके लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है।


आरोपी ने पूरे मोहल्ले के लोगों की आंखों के सामने बड़े ही बेखौफ अंदाज में लोकेश को मौत के घाट उतार दिया। उसने लोकेश के साथ मौजूद रवि निर्मलकर नाम के युवक के पेट में चाकू घुसा दिया और घटना के बाद वहां से भाग गया था।


गौरा-गौरी विसर्जन में डांस करने की बात पर विवाद
मठपारा में गौरी-गौरी विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी। लोग नाचते झूमते आरडीए कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे। आरोपी शिबू उर्फ आफताब ने इस यात्रा में घुसकर डांस करना शुरू कर दिया। उसके हाथ में चाकू थे। इस दौरान दिनेश साहू ने उसे टोका। आफताब इस पर मारपीट करने लगा।


दिनेश के भाई लोकेश साहू अपने दोस्तों के साथ आफताब को हथियार रखकर नाचने से रोकने की कोशिश करने लगा। आफताब ने लोकेश पर दोनों हाथ में रखे हथियार से वार कर दिया। सड़क पर लोकेश का खून बिखर गया। भीड़ के सामने बेरहमी से लोकेश का आफताब ने कत्ल कर दिया। छोटे भाई दिनेश की आंखों के सामने ही बड़े भाई लोकेश की मौत हो गई।

खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, मुख्यमंत्री के सामने कटौती का प्रस्ताव रखेगा विभाग

खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, मुख्यमंत्री के सामने कटौती का प्रस्ताव रखेगा विभाग

मोदी सरकार की ओर से डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले वैट की दरों में कमी के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार भी वैट की दरों में कमी कर सकती है। वाणिज्यिक कर विभाग एक-दो दिन में इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने रखेगा। इस प्रस्ताव में पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी ध्यान में रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के पंचायत, स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर (GST) मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को यह जानकारी दी।


रायपुर में प्रेस से बातचीत में मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, जिस दिन केंद्र सरकार ने वैट की दरों में कटौती की घोषणा की थी, उसी दिन से संभावना तलाशी जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे इस मामले में पूछा था। उन्होंने कहा था, विभाग की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर आपको पेश किया जाएगा। सिंहदेव ने कहा, अभी डीजल और पेट्रोल पर 25 % का फ्लैट रेट है। एक और दो रुपए का उप कर भी लगाया गया है। इसको छोड़कर वैट की दर में कमी करने पर विचार हो रहा है।


टीएस सिंहदेव ने कहा, छत्तीसगढ़ चारों तरफ से दूसरे राज्यों से घिरा हुआ है। ऐसे में वहां की कीमतों को भी ध्यान में रखना होगा। इनका विवरण मांगा गया है। अगर हम पड़ोसी राज्यों से ज्यादा दाम रखते हैं तो लोग वहां दूसरे राज्यों में तेल भरा कर आते हैं। इससे वैट का भी नुकसान होता है। अगर पड़ोसियों की अपेक्षा कम कर देते हैं तो हो सकता है वॉल्यूम हमें ज्यादा मिलेगा। नए प्रस्ताव में इसका भी ध्यान रखा जाएगा।


राज्यों की आमदनी पर दबाव बढ़ा
टीएस सिंहदेव ने कहा, पेट्रोल-डीजल से सेंट्रल एक्साइज कम होने से राज्य की आमदनी भी कम हो गई है। सेंट्रल एक्साइज का 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को आता है। केंद्र सरकार ने इसके अलावा कई तरह के सेस लगा रखे हैं। जिसका हिस्सा राज्यों को नहीं मिलता। अब केंद्र ने राहत के नाम पर अपना हिस्सा नहीं घटाया। वह हिस्सा कम किया, जिससे राज्यों की आमदनी प्रभावित हो।


22 प्रदेशों में घटाई गईं वैट की दरें
केंद्र सरकार ने 3 नवम्बर को सेंट्रल एक्साइज में 5 रुपए और 10 रुपए कटौती की घोषणा की थी। दिवाली से नई दरें लागू हुईं। तब से अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वैट की दरों में भी कटौती की है।


ऐसे प्रदेशों में कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, बिहार, मध्यप्रदेश, गोवा, गुजरात, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और लद्दाख शामिल हैं।


रायपुर में 5.82 रुपए कम हुई हैं पेट्रोल की दरें
केंद्र सरकार की ओर से सेंट्रल एक्साइज कम करने के बाद छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को भी राहत मिला है। गुरुवार को रायपुर में पेट्रोल की कीमत 101.91 रुपए प्रति लीटर हो गया। बुधवार को इसकी दर 107.73 रुपए प्रति लीटर थी। शनिवार को भी पेट्रोल के दाम 101.91 पर ही स्थिर बने रहे। वहीं डीजल की कीमत 93.80 रुपए प्रति लीटर है। दाम कम होने से पहले इसकी कीमत 106.38 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया था।

CG NEWS: एक बच्चे के बाप ने डरा धमकाकर बार-बार नाबालिग से किया बलात्कार

CG NEWS: एक बच्चे के बाप ने डरा धमकाकर बार-बार नाबालिग से किया बलात्कार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, एक बच्चे के बाप ने नाबालिग से रेप किया है। आरोपी नाबालिग को पहले से ही जानता था। इसी बात का फायदा उठाकर उसने पहली बार उससे संबंध बनाया था। बाद में डरा धमकाकर बार-बार बलात्कार करता रहा। इससे परेशान पीड़िता ने जब मामले की शिकायत पुलिस से की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, सरकंडा इलाके में रहना वाला आरोपी अजय कश्यप(22) ऑटो चलाने का काम करता है। वह नाबालिग को काफी दिनों से जानता था। इस बीच करीब महीने भर पहले अजय नाबालिग के घर पहुंचा था। यहां उसने अकेला पाकर नाबालिग के साथ संबंध बनाया था। घटना के वक्त लड़की के घर पर कोई नहीं था। लड़की के माता-पिता घर चलाने के लिए मजदूरी करते हैं। घटना के वक्त भी वह मजदूरों के लिए गए हुए थे। इसके बाद से अजय बार-बार नाबालिग के घर जाकर उससे संबंध बनाना शुरू कर दिया।


लड़की जब इस बात का विरोध करती तो वह उसे डराने धमकाने लगा था। कहता था कि यदि वह किसी को यह बात बताएगी तो अजय उसे बदनाम कर देगा। इसी वजह से लड़की काफी परेशान थी। आखिरकार उसने कुछ दिन पहले अपने घर में पूरी बात बताई। जिस पर परिजनों के साथ मिलकर उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी मुख्य तौर पर ऑटो चलाने का काम करता था। अजय पहले से शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG CRIME NEWS: मामूली विवाद पर भतीजे ने चाचा पर लाठी से वारकर कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

CG CRIME NEWS: मामूली विवाद पर भतीजे ने चाचा पर लाठी से वारकर कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का मामला सामने आया है, एक युवक ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया गया कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने लाठी से वारकर अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सन्ना थाना के उपरकापा गांव का है।


दरअसल इस मामले में आरोपी की चाची इंद्रमुनी बाई ने शुक्रवार को शिकायत की थी कि उसका भतीजा शत्रुघन कोरवा (23) गुरुवार को उनके घर के पास आया था। घर के पास आकर शत्रुघन ने पहले गाली गलौज शुरू किया, फिर अपने चाचा रूकम साय कोरवा को बोला की तुम्हारे पास जमीन ज्यादा है। यहां से अपना घर हटालो। इसके बाद शत्रुघन ने जमकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने वहीं रखे लाठी को उठाया और अपने चाचा रूकम साय के ऊपर कई वार किए। जिससे रूकम बुरी तरह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर शत्रुघन वहां से भाग निकला।

इधर, हादसे के बाद रूकम के परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को देखते हुए रूकम को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां इलाज के दौरान 05 नवंबर की सुबह रूकम की मौत हो गई। रूकम की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी को शनिवार को ही उपरकापा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

भाई दूज पर बहनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तिलक लगाकर की मंगलकामनाएं

भाई दूज पर बहनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तिलक लगाकर की मंगलकामनाएं

 रायपुर | भाई बहन के आत्मीय स्नेह के पर्व भाई दूज के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की बहनों श्रीमती विजयलक्ष्मी वर्मा और श्रीमती संगीता वर्मा ने मुख्यमंत्री के भिलाई 3 निवास में मुख्यमंत्री श्री बघेल को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके स्वस्थ्य, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : महिला व उसके पड़ोसी का शव मिला घर के बाहर, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : महिला व उसके पड़ोसी का शव मिला घर के बाहर, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में मचा हड़कंप

 सूरजपुर | सूरजपुर में दिवाली की रात एक महिला और उसके पड़ोसी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव शुक्रवार सुबह घर के बाहर पड़े मिले हैं। ऐसे में पुलिस को अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं संदेह के आधार पर महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। ग्राम जोबगा निवासी धनसो बाई (50) और शिव प्रसाद (45) के मकान आमने-सामने हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उधर से निकले थे तो महिला का शव घर के बाहर पड़ा हुआ था। शिव प्रसाद का शव भी उसके घर के बाहर खाट पर पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वाड और फ़ॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि युवक शिव प्रसाद के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आसपास खून बिखरा हुआ था। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है।

 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : खाना खाने के दौरान हुआ विवाद, बीच बचाव करने वाले एक शख्स पर चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : खाना खाने के दौरान हुआ विवाद, बीच बचाव करने वाले एक शख्स पर चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

कांकेर | कोतवाली थाना अंतर्गत लटटीपारा में खाना खाने के दौरान उपजे विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वालों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को प्रार्थी आदित्य शर्मा  उम्र 21 निवासी शांतिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता वीरेंद्र शर्मा, रामप्रकाश पटेल के घर में खाना खाने के लिये गया था,,जहाँ पर  जितेंद्र पटेल , बुधसेन पटेल एवं अन्य लोग के साथ खाना खा रहे थे इसी दौरान जितेंद्र पटेल और बुधसेन पटेल दोनो आपस में झगड़ा कर अश्लील गाली गलौच करने लगे बीच बचाव करने व गाली गलौच करने से मना करने पर  राम प्रकाश पटेल , जितेंद्र पटेल एवं बुधसेन पटेल एक राय होकर गली गलौच कर मारपीट करते हुए बुधसेन पटेल द्वारा पास में पड़े सब्जी काटने के चाकू से जान से मारने की नीयत से  प्रार्थी के पिता वीरेंद्र शर्मा पर हमला कर दिया जिसमे उसे गंभीर चोट आई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर तीनो आरोपियो के खिलाफ 303/21 धारा 294, 307, 34 भादवी की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
 
मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी प्लाटून नंबर 16 का सेक्शन कमांडर ढेर

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी प्लाटून नंबर 16 का सेक्शन कमांडर ढेर

 दंतेवाड़ा | जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत गुमलनार वेगनार के जंगल में डीआरजी के जवानों के साथ शुक्रवार शाम 05 बजे हुई मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। मृत नक्सली की पहचान 05 लाख रुपए का इनामी प्लाटून नंबर 16 का सेक्शन कमांडर रामसू निवासी मर्दापाल  जिला कोंडागांव के तौर पर हुई है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में मौके से 7.2 एमएम पिस्टल डेटोनेटर टिफिन बम वायर पिट्टू व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। मौके पर पाए गए खून के धब्बे से और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मारा गया नक्सली कमांडर रामसू वर्ष 2009 से सक्रिय था, वह कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है, हमेशा इंसास राइफल लेकर चलता था। सभी जवान मुठभेड़ के बाद रात में मारे गये नक्सली का शव बरामद कर कैंप लौटे।

 
बड़ी खबर : रायपुर के मंजू ममता रेस्टोरेंट के सामने नशेड़ी युवक ने लोगों को कार से रौंदा, भीड़ युवक का किया ऐसा हाल

बड़ी खबर : रायपुर के मंजू ममता रेस्टोरेंट के सामने नशेड़ी युवक ने लोगों को कार से रौंदा, भीड़ युवक का किया ऐसा हाल

रायपुर |  5 अक्टूबर की देर रात एक शराबी वाहन चालक भीड़ में कार घुसा दी। रास्ते में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं। वहीं किनारों पर खड़ी दूसरी गाड़ियों को ठोकते हुए निकल गया। लोगों ने बताया कि कुछ मिनट बाद दूसरी तरफ से फिर इसी अंदाज में वह गाड़ी लेकर आया, कार धीमी हुई तो लोगों ने इसे घेर लिया। कुछ लोगों ने पुलिस को भी खबर दे दी। भीड़ ने आरोपी के कार से निकलते ही उस पर लात-घूसों की बरसात शुरू कर दी।
घटना एमजी रोड स्थित मंजू ममता रेस्टोरेंट के सामने की है, जहां नशे में धुत्त साहिल जैन ने अपनी तेज रफ़्तार कार भीड़ में घुसा दी। इस दौरान 3-4 कोगों को चोट आई। वहीं कई बच्चे और महिलाएं बाल-बाल बची। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी चालक की कार की चाभी निकालकर जबरदस्ती कार रोका, जिससे बड़ा हादसा टाला जा सका। फिर राहगीरों ने चालक साहिल जैन को कार से निकाल कर बेदम पिटाई कर दी, मौके पर आए दो आरक्षकों ने उसे भीड़ से बचाया और उसे थाने ले गए। हादसे में कुछ महिलाओं को चोट आई है। कुछ फूड स्टॉल वालों का भी नुकसान हुआ है।
रायपुर पुलिस ने कहा है की मौदहापारा थाना क्षेत्र में रात को रैश ड्राइविंग करने वाले आरोपी साहिल जैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तारी की गई है। आरोपी की गाड़ी जप्त की गई है। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेन्स निरस्त करने हेतु प्रकरण परिवहन कार्यालय प्रेषित किया जाएगा।

भाई दूज की मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भाई दूज की मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा - भाई-बहन के परस्पर स्नेह, सम्मान और अपनत्व के प्रतीक पर्व भाई दूज की सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। 

लाल आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी: 8 नक्सली गिरफ्तार , 5 से 8 लाख का था इनाम, आईईडी भी बरामद

लाल आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी: 8 नक्सली गिरफ्तार , 5 से 8 लाख का था इनाम, आईईडी भी बरामद

सुकमा, पुलिस बल को `लाल आतंक` के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के कोबरा 201 वाहिनी और जिला बल की संयुक्त टीम ने 5 लाख, 8 लाख इनामी समेत 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोबरा 201 वाहिनी और जिलाबल की सयुक्त टीम चिंतलनार थाना क्षेत्र के मोरपल्ली इलाके में सर्चिंग पर निकली थी, इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से डेटोनेटर, आईडी और नक्सल सामग्री बरामद हुई है। जिसे जवानों को नुकसान पहुंचने के लिए लगाया गया था।
एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि 2 नवंबर को पुलिस के जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी नक्सली आईईडी लगाते दिखे। उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में एक नक्सली की पहचान कवासी राजू उर्फ संतू के रूप में हुई, जो 8 लाख का इनामी है। दूसरा कलमू माड़ा कमांडर 5 लाख इनामी है। इनके अलावा कोमराज, मड़कम समेत 8 नक्सलियों को पकड़ा गया है. जिन पर 1-1 लाख का इनाम है।
एसपी ने आगे बताया कि नक्सली जगह-जगह आईईडी लगा रखे थे। जवानों को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। जवानों ने 5 और 10 किलो का आईईडी बरामद किया है। एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। सभी नक्सलियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
 

रायपुर पुलिस की जुआरियो पर बड़ी कार्यवाही:  अलग-अलग थाना क्षेत्र में 243 गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा की रकम बरामद

रायपुर पुलिस की जुआरियो पर बड़ी कार्यवाही: अलग-अलग थाना क्षेत्र में 243 गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा की रकम बरामद

रायपुर, राजधानी के अलग.अलग थाना क्षेत्र में दीपावली के दौरान जुआ खेलते 243 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 2 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है।

बता दें कि राजधानी के अलग.अलग थाना क्षेत्र में दीपावली के दौरान जुआ रोकने के लिए एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ खेलने और खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था।

एसपी के निर्देश के बाद सभी थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। इस दौरान एक नवंबर से 4 नवंबर कुल 56 प्रकरणों में कुल 243 व्यक्तियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2,16,815 रुपए नकदी रकम जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ 3 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर को थाना राखी, गुढ़ियारी, खमतराई, नेवरा, गोबरानवापारा एवं आरंग क्षेत्रों में जुआ खेलते 37 व्यक्तियों के विरूद्ध कुल 09 प्रकरण दर्ज कर जुआरियों के कब्जे से नकदी 20,960 रुपए एवं ताश पत्ती जब्त की गई है।

वहीं 2 नवंबर को थाना धरसींवा, अभनपुर, मंदिर हसौद, पुरानी बस्ती, खम्हारडीह, खरोरा एवं आरंग क्षेत्रों में जुआ खेलते 64 व्यक्तियों के विरूद्ध कुल 15 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जुआरियों के कब्जे से नकदी 21,855 बरामद किया गया है।

पुलिस की रेड में 3 नवंबर को थाना धरसींवा, उरला, देवेन्द्र नगर, पंडरी, पुरानी बस्ती, आरंग एवं अभनपुर क्षेत्रों में जुआ खेलते 68 व्यक्तियों के विरूद्ध कुल 13 प्रकरण दर्ज कर जुआरियों के कब्जे से नकदी 1,25,980 रुपए जब्त किए गए हैं।

इसी प्रकार 4 नवंबर को थाना विधानसभा, नेवरा, राखी, सिविल लाईन, उरला, पुरानी बस्ती, खम्हारडीह एवं टिकरापारा क्षेत्रों में जुआ खेलते 74 व्यक्तियों के विरूद्ध कुल 19 प्रकरण दर्ज कर जुआरियों के कब्जे से नकदी 48,020 रुपए जब्त किए गए हैं।
 

रायपुर: दिवाली की रात पैसो के लेनदेन को लेकर हुई चाकुबाजी, युवक की मौके पर ही मौत

रायपुर: दिवाली की रात पैसो के लेनदेन को लेकर हुई चाकुबाजी, युवक की मौके पर ही मौत

रायपुर, राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में गौरागौरी चौक पर हत्या की वारदात हुई है। ये घटना पैसो के लेनदेन के पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है, जिसमे आरोपी बासु तांडी ने हरीश ध्रुव की हत्या की है। चाकू मारने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जिसके बाद आरोपी बासु तांडी फरार हो गया है।

रायपुर: दिवाली पूजा करके लौटा दुकानदार, सुबह लगी दुकान में आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने बुझाई आग

रायपुर: दिवाली पूजा करके लौटा दुकानदार, सुबह लगी दुकान में आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने बुझाई आग

रायपुर, शहर में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर एक हादसा हो गया। रामसागर पारा इलाके की एक गिफ्ट शॉप में आग लग गई। इस हैवी फायर एक्सीडेंट में कुछ ही मिनटों में खबर फायर ब्रिगेड के पास पहुंची तो डिपार्टमेंट ने भी फौरन रिएक्ट करते हुए रेस्क्यू के लिए एक दल भेजा। आग के हालात देखकर फायर फाइटर्स ने बैकअप पार्टी बुलवाई। 4 दमकल वाहनों ने करीब 3 घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कामयाब भी रहे। फिलहाल यहां आग बुझा ली गई है, हालांकि इस हादसे में लाखों का सामान खाक हो गया है।
ये हादसा रामसागर पारा इलाके के मेनरोड पर स्थित काव्य गिफ्ट शॉप में हुई। दुकानदार बीती रात लक्ष्मी पूजा करके घर लौट गया था। दुकान के आस-पास घरों में रहने वालों को भी आग लगने की भनक नहीं लगी। कुछ राहगीरों ने फायर डिपार्टमेंट को सूचित किया। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। एहतियात के तौर पर सबसे पहले इलाके की बिजली काटी गई। दुकान के पास कुछ बैंक, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और घर थे।
गिफ्ट शॉप के ऊपरी माले में ये आग लगी थी। किसी भट्‌टी की तरह धधक रही गिफ्ट शाप की खिड़कियों से आग की तेज लपटें निकल रही थीं। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि आग इतनी जबरदस्त थी कि लपटों के भभकती आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी। टीम ने फौरन पानी की बौछार शुरू की। ऊपरी माले तक पहुंचना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। दुकान की दूसरी तरफ से सीढ़ी लगाकर फायर फाइटर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और आग बुझाने का काम किया।