रायपुर | राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ठंड धीरे-धीरे लगातार बढ़ रही है।
रायपुर | छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश बिहार के पश्चात केवल छत्तीसगढ़ राज्य में दिया गया है। आप सभी की आस्थाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज भिलाई सेक्टर-2 में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छठ तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व उल्लास का पर्व है। दुनिया भर में भोजपुरी समुदाय जहां पर भी है, लोग सरोवर के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देवता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। दीपदान करते हैं। सूर्य देवता अक्षय ऊर्जा के स्रोत हैं। छठ पर्व ऊर्जा का प्रतीक है। हम ऊर्जावान होने की कामना से छठ पर्व करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर आप सभी के बीच आकर मैं बहुत हर्ष महसूस कर रहा हूं। आप सभी श्रद्धा से भरे हुए है। सुंदर तालाब के चारों और आप लोग एकत्रित हुए हैं और अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सब देख कर बहुत अच्छा लगता है।

इस मौके पर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश दिया है, उससे हम सब बहुत उल्लासित हैं। पर्व को मनाने की हमारी खुशियां इससे काफी बढ़ गई है। शासन का यह कदम निश्चित रूप से समाज के उत्साहवर्धन के लिए बहुत अच्छा है। इस मौके पर अंत्यावसायी विकास निगम की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता लोधी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व उल्लास और ऊर्जा का पर्व है। आप सभी के बीच यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
रायपुर | राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का संबंधी 50 लाख रुपए की सामग्री बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना इलाके के राजीव नगर स्थित अपने मकान के 3 अलग-अलग कमरों में हुक्का से संबंधित सामग्रियों का भण्डारण करने वाले आरोपी अशोक मंधानी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सायबर सेल व खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है जहां आरोपी के कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 3,000 पैकिंग हुक्का पॉट्स, 1,100 नग पाईप, 1,000 नग चिलम पाईप, 01 क्विंटल 50 किलोग्राम विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स तथा अन्य सामग्री जप्त हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ पहुंचकर कमल विलास पैलेस में खैरागढ़ के विधायक एवं पूर्व सांसद श्री देवव्रत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रगट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह के निधन से हमने एक अच्छा राजनेता एवं मित्र खो दिया है। उनकी आकस्मिक मृत्यु राजनीति के क्षेत्र में तथा व्यक्तिगत तौर पर भी अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, पूर्व सांसद श्री पीएल पुनिया, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, श्री पदम कोठारी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्री देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
रायपुर | राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें सभी निकायों के अधिकारियों को बुलाया गया है, इस समीक्षा बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य के 15 निकायों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा और आचार संहिता लागू हो जाएगी।
निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिलों के अधिकारियों को 12 तारीख की समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। राज्य के 15 निकायों में इस बार चुनाव होना है, कोरोना के चलते राज्य के 04 नगर निगम, 05 नगर पालिका और 06 नगर पंचायतों में चुनाव होना है।
आयोग स्तर पर तैयारियां पूरी होने की जानकारी भी सामने आई है। सभी निकायों में कुल 370 वार्ड है और करीब 963 मतदान केन्द्र है। इसके अलावा भी राज्य के कई नगर पालिकाओं और नगर निगम में कुछ वार्डों में रिक्तियां हुई हैं। ऐसे करीब 30 वार्डों में भी चुनाव होना तय माना जा रहा है।बताया गया कि आयोग ने करीब एक माह पूर्व ही सभी जिला कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दे दिया है।
आयोग की ओर से चुनाव को लेकर एसओपी और गाईडलाइन किस तरह की हो, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार बीजापुर के नगर पंचायत भैरमगढ़, नगर पंचायत भोपालपट्टनम, रायपुर के बीरगांव नगर निगम, कांकेर के नगर पंचायत नरहरपुर, दुर्ग के निगर निगम भिलाई, नगर पालिका रिसाली, जामुल, चरौदा, राजनांदगांव के खैरागढ़, बेमेतरा के मारो, कोरिया के नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सूरजपुर के नगर पंचायत प्रेमनगर, सुकमा के नगर पंचायत कोटा तथा रायगढ़ के नगर पालिका सारंगढ़ में निकाय चुनाव होना है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा से हत्या का मामला प्रकाश में आया है, बुधवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पहले उसका सिर पत्थर की चक्की पर पटका। जब महिला बेहोश हो गई तो बच्चों के सामने ही उसका गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी पति गांव में घूमने के लिए निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया अस्पताल भेजा गया है। पति को महिला पर अवैध संबंधों का शक था।
जानकारी के मुताबिक, कुकदूर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरईसेत के छिंदीपारा गांव निवासी अशोक साहू (29) और उसकी पत्नी सरस्वती साहू (25) का बुधवार सुबह करीब 9 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि अशोक ने आंगन में रखी गेहूं पीसने वाली हाथ चक्की के पत्थर पर सरस्वती का सिर पटक दिया। तेज चोट लगने से सरस्वती बेहोश हो गई। इसके बाद अशोक ने उसका गला दबाकर मार डाला।
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो पता चला
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अशोक को संदेह था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 7 साल की एक लड़की है और ढाई साल का लड़का है। उनके सामने ही हत्या हुई है। इसके बाद आरोपी गांव में घूमने के लिए चला गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो वारदात का पता चला। इसके बाद कोटवार को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
परिवार से अलग रहते थे दोनों
पुलिस ने बताया कि दोनों का परिवार दूसरे गांव में रहता है। परिवार से नहीं बनने के कारण अशोक अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर छिंदापानी रहने के लिए आ गया था। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। बच्चे अभी गांव वालों के पास हैं। मकान को सील कर दिया गया है।
कांकेर: उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस जवान ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस लाइन स्थित निवास में जवान ने फांसी लगाई है। कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले के धुर नक्सल इलाके परतापुर थाने में पदस्थ जवान खेमन मंडावी ने आज यहां आत्महत्या कर ली है। छुट्टी में जिला मुख्यालय पहुंचे जवान खेमन मंडावी ने सिंगारभाट स्थित पुलिस लाइन के अपने निवास में फांसी लगा ली है। घटना की सूचना जैसे ही मिली, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से रेप का मामला सामने आया है, मॉर्निंग वॉक पर निकली 14 साल की छात्रा से दो युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की अपनी सहेलियों के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसे जबरदस्ती उठा कर ले गए। उसकी सहेलियां मदद के लिए चिल्लाती रहीं, फिर परिजनों को जानकारी दी। कुछ घंटों बाद जब लड़की लौटी तो उसने वारदात के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग सहित 4 लड़कों को पकड़ लिया है।
डोंगरगांव के एक गांव निवासी 14 साल की छात्रा सोमवार तड़के करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले लड़के सालिक राम निषाद, गजेंद्र कोर्राम, रितेश यादव और एक नाबालिग बाइक से पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और लेकर भाग निकले। इसके बाद जंगल में ले जाकर सालिक और गजेंद्र ने दुष्कर्म किया, जबकि रितेश व नाबालिग मदद करते रहे।
परिजनों को पता चला तो गांव में ढूंढने निकले
लड़की को अगवाकर ले जाने पर उसकी सहेलियां घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वे गांव में छात्रा को ढूंढने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वारदात के बाद छात्रा घर पहुंची और सारी बात बताई। परिजन लड़कों के घर पहुंचे, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने FIR दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। अगले दिन दोपहर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोरबा: जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार कार और डीजल टैंकर में आमने-सामने जबरदस्त भिड़त हो गई। जिसमे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। वहीँ एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कटघोरा थाना के बरपाली गांव के लाल घाट के पास सुबह 9:30 बजे की है। लखनपुर सरगुजा से स्विफ्ट कार क्रमांक ष्टत्र 15 ष्ठङ्क 5941 में सवार 3 शख्स राष्ट्रीय राजमार्ग से कटघोरा की ओर आ रहे थे, तभी सुबह तेज रफ्तार कार सामने से आ रही टैंकर से टकरा गयी। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी की टैंकर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गये, घटना के बाद जहां एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीँ 2 लोगों को गंभीर चोट आई थी। जिसमे एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक युवक का इलाज जारी है।
अंबिकापुर: जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ रिश्ता पक्का होने के बाद मंगेतर ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गोधनपुर निवासी एक युवती की शादी नीरज बारी से 4 साल पहले तय हुई थी। युवती आरटीओ विभाग में काम करती थी। युवती के परिवार एक सदस्य की मौत होजाने से शादी की तारीख आगे बढ़ गई थी। इसके बाद लड़के ने रिश्ता तोड़कर दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। जिससे आहत होकर युवती ने अपने मंगेतर से वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगा ली। इसके बाद युवती के परिजन गांधीनगर थाने में नीरज व उसके परिजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दंतेवाड़ा: जिले के कटेकल्याण ब्लॉक के टेटम गाँव मे बीती रात माओवादियों ने गोपनीय सैनिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है ,इस घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है।
एसपी ने बताया कि टेटम के पूर्व सरपंच का बेटा मृतक उमेश मरकाम गोपनीय सैनिक के रूप में विभाग में काम कर रहा था, इन्ही कारणों से माओवादियों ने उसकी हत्या कर दी है। इस वारदात को नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी ने अंजाम दिया है। हत्या के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है । टेटम गाँव में सुरक्षाबल के कैम्प लगने के बाद यह पहली बड़ी घटना है। इस घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवानों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया, जहां जवानों द्वारा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटेकल्याण लाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के बढ़ते दबाव को देख नक्सलियों में बौखलाहट
नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी में पुलिस लगातार अपनी पैठ जमाती जा रही है। हाल ही में टेटम में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित हुआ है। लगभग सप्ताह भर पहले जवानों ने इसी इलाके में घुसकर 15 लाख रुपए के 3 इनामी नक्सलियों को ढेर किया था। साथ ही इसी इलाके से दर्जनों नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर भी किया है। ऐसे में नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, विश्वम हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने रायपुर कलेक्टर और एसपी को एक लिखित आवेदन देकर मांग की है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वकर फारुखी के 14 नवंबर को होने वाले शो की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि फारूकी ने अतीत में हिंदू देवताओं का कथित तौर पर मजाक उड़ाया था. इन संगठनों ने धमकी दी कि यदि स्थानीय प्रशासन कार्यक्रम की अनुमति देता है तो वे शो को बंद कर देंगे. आवेदन के मुताबिक, अगर रायपुर में कार्यक्रम आयोजित होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी और बजरंग दल अपने तरीके से यह आयोजन नहीं होने देगा.
गौरतलब है कि फारुकी पर इससे पहले, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों का आरोप लग चुका है. मध्य प्रदेश में बीजेपी के विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ की शिकायत पर इस साल की शुरुआत में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. निचली अदालतों से बेल की अर्जी खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी.
अक्टू बर माह में भी बजरंग दल की धमकियों के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के मुंबई में तीन शो रद्द कर करने पड़े थे. जिसके बाद एनडीटीवी से बात करते हुए मुनव्वूर ने कहा था कि अगर देश के युवा यह तय कर सकते हैं कि किसे वोट देना है, तो वे यह भी तय कर सकते हैं कि क्या देखना है? "हिंदू देवी-देवताओं के अपमान" के आरोप में इस साल की शुरुआत में फारुकी एक महीने जेल में रहे थे. उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद भी उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है.उन्होंने कहा था, "मुझे रोजाना 50 धमकी भरे कॉल आते हैं, मुझे तीन बार अपना सिम कार्ड बदलना पड़ा. जब मेरा नंबर लीक हो जाता है, तो लोग फोन करते हैं और मुझे गालियां देते हैं.'
रायपुर: 7 नवंबर को जिस जगह पर अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया था, राजधानी पुलिस ने उसी स्थान पर उन अपराधियों का जुलूस निकाला। तीन दिन पहले आरोपियों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हीं इलाक़ों में उनका जूलूस निकाला, जिन इलाक़ों में ये बदमाश उत्पात करते थे। जूलूस निकला तो बदमाश हर कदम यह कहते हुए चल रहे थे- `आज के बाद गुंडागर्दी नहीं करेंगे.. नहीं करेंगे।`
दरअसल इन बदमाशों को लेकर लगातार शिकायतें थीं। इन्होंने 7 नवंबर की रात क़रीब साढ़े ग्यारह बजे दिशांत और प्रशांत नामक दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया था। यह हमला तब किया गया जब इन बदमाशों जिनमें सत्यम नेताम, सुनील निषाद, नितेश धीवर, सनी चौधरी, बलराम धीमर शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे और दोनों भाइयों ने ऐसा करने से मना किया था।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है, बुधवार तड़के CRPF हवलदार के घर में आग लगने से उसकी 13 साल की बेटी की जिंदा जलने से मौत हो गई। बेड के साथ ही आग ने बच्ची को भी चपेट में ले लिया। हादसे के समय जवान ड्यूटी पर गया हुआ था। जबकि छठ पूजा के लिए खरना के बाद परिवार गहरी नींद में था। हालांकि बाकी लोग सुरक्षित हैं। घर से धुआं और आग निकलते देख हादसे का पता चला। हादसा खम्हारडीह थाना इलाके में हुआ है।
बताया जा रहा है, कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक-11 स्थित एक फ्लैट में सीआरपीएफ में पदस्थ हेड कांस्टेबल राकेश सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच घर के एक कमरे में आग लग गई। उसमें घिरकर हवलदार की 13 साल की बेटी की मौत हो गई। हादसे के वक्त कमरे में लड़की अकेली सो रही थी। उसकी मां, एक और बेटी और बेटे के साथ बगल के कमरे में सोईं थीं। उसके पिता ड्यूटी पर गये थे।
घटना की सूचना पर पहुंची खम्हारडीह पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। घर को सील कर दिया गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक इसे शॉर्ट शर्किट से हुआ हादसा बताया जा रहा है। पुलिस अभी घटना को संदिग्ध मान रही है। वहीं परिजनों और पड़ोसियों का आरोप है कि सूचना के बाद समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई होती तो हादसा टाला जा सकता था।
रायपुर: राजधानी पुलिस को नशीले पदार्थ रोकथाम अभियान में बड़ी कामयबी हासिल हुई है। पुलिस ने मंगलवार को फिर 2 संधिग्दो के पास से नशीला पदार्थ जब्त किया है। बता दे कि पिछले कुछ समय से सीमावर्ती राज्यों से गांजे की तस्करी तेज हो गयी है. इसे रोकने पुलिस भी बड़ी सजगता से कार्य कऱ रही है। रायपुर आज़ाद चौक थाना क्षेत्रांतर्गत रामकुंड घोराई तालाब के पास से पुलिस ने मंगलवर 9 नवंबर को गांजा जब्त किया था । आरोपी राजकुमार वर्मा और बलीगम वर्मा के थैले में 1 किलो 400 ग्राम गांजा पाया गया। जिसके बाद आरोपियों पर नारकोटिक्स 20 बी के तहत करवाई की गयी और उन्हे जेल भेज दिया गया है ।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 197 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 4580 और कोविशिल्ड 25370 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
अंबिकापुर, शहर के बधियाचुआं पहाड के पास 6 फरवरी 2020 को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए युवक का चेहरा पत्थर से कुचल दिया था। इस अंधे कत्ल का खुलासा कोतवाली पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी से मृतक के नाजायज संबंध हैं। इसी शक के कारण उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मृतक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी व मृतक के झारखंड राज्य के होने के कारण पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक की पहचान कराने के लिए उसके भाई का डीएनए टेस्ट भी कराना पड़ा। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही मृतक की पहचान हुई व आरोपी तक पुलिस पहुंच सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि 6 फरवरी 2020 को शहर के बधियाचुआं पहाड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। इस कारण लाश की पहचान नहीं हो पा रही थी। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष था। इस मामले में कोतवाली पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। मृतक की पहचान ना होने के कारण पुलिस का आरोपियों तक पहुंच पाना बड़ा मुश्किल था। अज्ञात लाश की शिनाख्त हेतु आस पास के जिले व राज्यों से संपर्क किया गया। गुम इसान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तस्दीक की गई।
पुलिस को कड़ी मेहनत व प्रचार प्रसार के बाद पता चला कि मृतक आजाद अंसारी है तथा वह झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत बभंडीह नवाडीह का निवासी है। पूरी पुष्टि हेतु मृतक के भाई का डीएनए सैम्पल प्रिजर्व कर परीक्षण हेतु भेजा गया था। परीक्षण की रिपोर्ट आने बाद लाश की पहचान आजाद अंसारी के रूप में पुष्ट हुई। घर वालों से पुछताछ के बाद पता चला कि मृतक और दो अन्य व्यक्ति के साथ में काम करने अम्बिकापुर गया था। वह अंबिकापुर में रहकर मजदूरी का काम करता था। फिर पुलिस ने साथ में काम करने गए इमामुददीन अंसारी पिता रियासत अली उम्र 29 साल निवासी ग्राम सिसवा पोस्ट उदयपुर थाना रमकंडा जिला गढ़वा झारखंड को शक के आधार पर रांची से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर आजाद की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उसके एक साथी की तलाश जारी है। कार्रवाई में कार्रवाई में निरीक्षक राहुल तिवारी, सउनि प्रमोद पाण्डेय, सउनि डाकेश्वर सिंह, आरक्षक जयदीप सिंह, विकास सिंह, कुन्दन सिंह, सत्येन्द्र दुबे, अरविंद उपाध्याय, संजीव चौबे, राहुल सिंह, राकेश शर्मा, शिवकुमार राजवाड़े व महिला आरक्षक सरला टोप्पो शामिल रहे।
पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक
मृतक आजाद अंसारी अपने दो साथी के साथ मजदूरी करने अंबिकापुर गया था। आरोपी इमामुददीन अंसारी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इस शक पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ आजाद को अंबिकापुर स्थित बधियाचुआं पहाड़ के पास ले जाकर पहले शराब पिलाई।
इसके बाद नशे की हालत में आरोपी ने पत्थर से आजाद अंसारी का सिर कुचलकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए मृतक का चेहरा भी बुरी तरह से कुचल दिया था।
पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
मृतक का चेहरा कुचल दिए जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसी बीच मृतक के भाई ने थाना पहुंचकर गुमशुदगी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने सबसे पहले मृतक के भाई का डीएनए सैम्पल प्रिजर्व कर परीक्षण हेतु भेजा।
रिपोर्ट आने के बाद जब मृतक की पहचान हो गई तो आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस उनके गांव पहुंची तो आरोपी वहां नहीं थे। इसके लिए पुलिस को कई बार बिहार, झारखंड वह हैदराबाद भी जाना पड़ा। कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस अंतत: मुख्य आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके सहयोगी की तलाश अभी जारी है।
रायपुर। राजधानी के रायपुर खमतराई क्षेत्र में मंगलवार दोपहर के वक्त पटरियों पर युवक का शव मिला। थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक पटरी पार करते वक्त ट्रेन से टकराया है, या मामला खुदकुशी का है इसकी जांच पुलिस कर रही है।
खमतराई पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। युवक के कपड़ों और हुलिए से उसकी पहचान कर ली गई है। युवक पटरी के पास बसी बस्ती संयासी पारा का रहने वाला बताया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पटरी पार करते वक्त तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया होगा। मोहल्ले के कुछ लोग घटना को सुसाइड बता रहे हैं। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस हादसे में युवक का सिर कट गया। ट्रेन की रफ्तार की वजह से युवक का सिर कुछ दूरी पर गिरा मिला।
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के संभाग स्तरीय पदों पर स्थानीय युवाओं के भर्ती की संशोधित अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अधिसूचना के लागू होने से वहां पर निवासरत् स्थानीय युवाओं को संभाग स्तर के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भी भर्ती के अवसर उपलब्ध होंगे। यह भर्ती विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। पूर्व में इन दोनों संभागों के जिला संवर्ग के ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय निवासियों की भर्ती का प्रावधान था, जिसमें अब संशोधन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर 2019 को जारी अधिसूचना में अनुसूचित क्षेत्रों के केवल जिला संवर्ग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय निवासियों की भर्ती का प्रावधान था, जिसका बाद में परीक्षण किया गया और यह निर्णय लिया गया कि चूंकि बस्तर एवं सरगुजा संभाग के सम्पूर्ण क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र में आते हैं। ऐसी स्थिति में इन दोनों संभाग के, संभाग स्तरीय पदों पर भी स्थानीय निवासियों की भर्ती का प्रावधान रखा जाना उचित होगा।
ज्ञात हो कि पूर्व की अधिसूचना के अनुसार विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बस्तर, सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों और बिलासपुर संभाग के कोरबा और गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में जिला संवर्ग के तृतीय एवं चतुर्थ संवर्ग श्रेणी के पदों पर स्थानीय निवासी से भर्ती का प्रावधान था, जिसे नई अधिसूचना में संशोधित कर बस्तर और सरगुजा संभाग के संभाग स्तरीय पदों के लिए भी स्थानीय निवासियों की भर्ती का प्रावधान रखा गया है।
विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड संबंधित स्थानीय कार्यालय/विभाग के भर्ती नियमों में विहित प्रावधानों तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी नियमों/निर्देशों में निहित प्रावधानों के अधीन तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के भर्ती हेतु उपलब्ध विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही कर सकेगा। ऐसे चयनित व्यक्तियों की नियुक्ति संबंधित विभाग के नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा की जाएगी, परन्तु गृह विभाग के अंतर्गत गृह (पुलिस), जेल तथा परिवहन विभाग से संबंधित पदों पर चयन उक्त बोर्ड द्वारा नहीं किया जाएगा।
रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल ने चिटफंड के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गृह विभाग के कार्यो की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि चिटफंड के जितने भी फरार आरोपी हैं, उन्हें गिरफ्तार करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कार्रवाई के लिए भारत सरकार (एनसीबी ) को पत्र लिखने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस विभाग को हुक्का बार पर सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हुक्का बार दोबारा चालू न हो पाएं। बस्तर फाइटर भर्ती प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरी करने मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं।
बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।
रायपुर में लगभग दो साल बाद अब सिनेमा हॉल पूरी तरह से अनलॉकर कर दिए गए हैं। मंगलवार की शाम इसे लेकर रायपुर के कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया। इस आदेश में साफ कहा गया है कि लोगों को अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ लेकर जाना होगा। जिन लोगों में सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण होंगे उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी। हर शो के बाद हॉल सैनेटाइज किया जाएगा। वॉशरूम एरिया में एक साथ भीड़ न हो इसलिए इंटरवल की टाइमिंग को बढ़ाया जाएगा। अब तक हॉल 50 प्रतिशत दर्शकों को ही एंट्री देने एक सीट छोड़कर बैठाने की व्यवस्था के तहत चल रहे थे। अब पूरी क्षमता में लोगों को एंट्री मिलेगी। हर सीट पर लोग बैठ सकेंगे।
इन नियमों का करना होगा पालन
• सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स में आने वाले लोगों को अपने साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ रखना होगा।
• एयर कंडीशनिंग के लिए हॉल के तापमान की सेटिंग 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रखनी होगी।
• यहां टच फ्री डिस्पेंसर के साथ सैनिटाइजर रखना अनिवार्य किया गया है।
• फिल्म देखने के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जैसे नियमों का भी ध्यान रखना होगा।
• सर्दी खांसी बुखार जैसे लक्षणों वाले व्यक्ति को सिनेमाघर मल्टीप्लेक्स में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
• सिनेमा हॉल के संचालकों को लोगों के छोड़े गए मास्क, टिशू की ठीक तरह से सफाई करनी होगी और दूसरे शो से पहले पूरे हॉल को सेनीटाइज करना होगा।
• इंटरवल की टाइमिंग बढ़ाई जाएगी ताकि वॉशरूम एरिया में ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा ना हो।
• इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि मल्टीप्लेक्स में दूसरे शो का इंटरवल टाइम अलग हो।
• मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल के कर्मचारियों का भी टीकाकरण अनिवार्य होगा।
• सभी कर्मचारियों को फेस मास्क, कवर लगाना अनिवार्य होगा।
• कोविड-19 गाइडलाइन सिनेमा हॉल में हर जगह लिख कर रखनी होगी।
• सिनेमा हॉल में खाने पीने की चीजों को भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बेचने की अनुमति होगी।
धमतरी: पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्काल तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही वनांचल क्षेत्रों में वन्य प्राणियों एवं वस्तुओं की खरीदी-बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है, जिसका बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है।
इसी दरम्यान दिनांक 08/11/2021 की रात्रि विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि सिहावा रोड मथुराडीह मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सायबर सेल व थाना प्रभारी अर्जुनी को सूचना की तस्दीक कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मती निवेदिता पाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी व नोडल अधिकारी अभिषेक केसरी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद के दिशा निर्देश में सायबर सेल व थाना अर्जुनी की संयुक्त टीम ने तत्काल मुखबिर सूचना की तस्दीक करने व वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना हुए।
उक्त टीम के द्वारा गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान धमतरी सिहावा रोड ग्राम मथुराडीह मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस को आते देख एक संदेही व्यक्ति भागने लगा, जो अपने हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी रखा था। पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर भागने एवं उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर नाम-पता पूछकर विधिवत तलाशी ली गई। उसने अपना नाम प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष साकिन सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव बताया। जिसके हाथ में रखी प्लास्टिक बोरी की विधिवत तलाशी लेने पर बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की 01 नग खाल बरामद हुआ, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया। मौके में वैधानिक कार्यवाही करते हुए बरामद एक नग तेंदुआ की खाल कीमती करीबन 10 लाख रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1)(2)(3), 51, 52 व लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपियों से बरामद माल-
नग तेंदुआ की खाल कीमती करीबन 10 लाख रुपए गिरफ्तार आरोपी का नाम- प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष साकिन सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त टीम के साइबर सेल से निरीक्षक भावेश गौतम, थाना प्रभारी अर्जुनी गगन बाजपेई, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक आनंद कटकवार, झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल एवं थाना अर्जुनी से सहायक उपनिरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक देवेंद्र राजपूत, अजीत तारम, आरक्षक सागर मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
रामकुंड क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर दो युवकों से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों तथा तीन विधि द्वारा संघर्षरत बालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार रविवार रात शराब पीने से मना करने पर आरोपी गणों द्वारा दो युवकों निशांत यादव व प्रशांत यादव से की हाथ मुक्के मारपीट और धारदार वस्तु से किया था घायल पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में तत्काल दर्ज किया गया था अपराध त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने किया प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने किया बरामद, सभी अपराधियों के विरुद्ध की जा रही है विधि सम्मत कार्यवाही
रायपुर के थाना आजाद चौक के रामकुंड क्षेत्र में रविवार रात्रि योगेश यादव निवासी रामकुंड द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके पुत्र प्रशांत यादव एवं निशांत यादव के साथ रामकुंड व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले पालू एवं बलराम तथा अन्य लोगों द्वारा हाथ मुक्के से गंभीर मारपीट की गई और उन्हें घायल कर दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके दोनों पुत्रों के द्वारा आरोपियों को शराब पीने से एवं गाली गलौज करने से मना किया गया जिस पर आरोपी गणों उनके पुत्रो से मारपीट करते हुए उसके पुत्र प्रशांत एवं निशांत यादव को चोटें पहुंचाई गई जिन्हें की गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित की सूचना पर तत्काल आजाद चौक थाने में अपराध क्रमांक 232/21 धारा 307, 294, 506बी, 323, 147, 148, 149 भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा तत्काल प्रकरण के नामजद आरोपियों पालू एवं बलराम को गिरफ्तार किया गया तथा उन दोनों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे व अन्य साक्ष्यों से घटना में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया गया जिन्हें की लगातार कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में पीड़ितों को मारने के लिए प्रयोग किए गए चाकू डंडा व स्टंप को भी जब्त किया गया है।
प्रकरण में कुल 5 आरोपियों तथा तीन विधि द्वारा संघर्षरत बालकों की गिरफ्तारी की गई है जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी गणों के नाम
1. 3 विधि द्वारा संघर्षरत बालक
2. सत्यम नेताम उर्फ़ बालू पिता केशव नेताम उम्र 23 साल बता रामकुंड उछला तालाब थाना आजाद चौक रायपुर
3. सुनील कुमार निषाद पिता मनोहर निषाद उम्र 25 साल पता रामकुंड साईं मंदिर के पास थाना आजाद चौक
4. नितेश धीवर पिता बीरबल धीवर उम्र 19 साल पता रामकुंड पोद्दार तालाब थाना आजाद चौक
5. सनी चौधरी पिता रमेश चौधरी उम्र 23 साल पता रामकुंड महेश भवन के पीछे थाना आजाद चौक
6. बलराम धीवर पिता पूनउ राम धीवर उम्र 37 साल पता वंदना ऑटो के पीछे रामकुंड थाना आजाद चौक
बालोद: डौंडीलोहारा ब्लाक के देवरी थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता की 9 माह की गर्भवती होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बता दे कि महिला अपने पति से अलग होकर अपनी 10 साल की बच्ची के साथ रह रही थी। तभी आरोपी महिला को अपने झांसे में लेकर और उसके 10 साल के बच्ची व होने वाले बच्चे का ख्याल रखने की बात कहकर उसके साथ रेप करता रहा। जब महिला की डिलवरी होने का समय आया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,2 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
रायपुर: रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मातर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जुआ खेलते 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर 4 लाख 50800 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर किसान राइस मिल के पास नेवरा में पुलिस ने 7/8 नवंबर की दरम्यिानी रात दबिश देकर रुपये पैसे के दाव लगाते 14 जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के फड़ व उनके कब्जे से नगदी 450800 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए जुआरियों के नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मनीष सोनी पिता बनवारी लाल सोनी तिल्दा नेवरा ,अनिल गांधी पिता स्व.लक्ष्मी नारायण गांधी नेवरा रायपुर ,रोशन शर्मा, संतोष शर्मा नेवरा रायपुर, खिलेश्वर काठले पिता देवदास काठले ,तिल्दा रायपुर, जितेन्द्र अग्रवाल पिता फु लचंद अग्रवाल नेवरा रायपुर ,अमित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल नेवरा रायपुर नेवरा रायपुर,मोंटी बजाज पिता राजेश बजाज तिल्दा,सतीश उर्फ ललित राठी पिता पूरन लाल राठी नेवरा रायपुर,निखिल जैन पिता नरेन्द्र जैन नेवरा,राजू अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल नेवरा रायपुर ,दिनेश गुप्ता पिता स्व.चंदुलाल गुप्ता नेवरा रायपुर,सुशील अग्रवाल पिता स्व. किशन लाल अग्रवाल नेवरा रायपुर छत्तीसगढ़,अरूण अग्रवाल स्व. बसंत लाल अग्रवाल तिल्दा नेवरा बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।








.jpeg)





