CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे 2 बाइक सवार नहर में गिरे, दो की हालत गंभीर

दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे 2 बाइक सवार नहर में गिरे, दो की हालत गंभीर

जांजगीर: जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नशे में धुत पिकनिक मना कर वापस लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गए इससे 5 युवक नहर में गिर कर घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि तीन युवक पामगढ़ सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम खरगहनी निवासी मुकेश केवट 25 वर्ष और भईगांव निवासी रवि केवट 26वर्ष अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक से पिकनिक मनाने के लिए ग्राम कोसला भाठा के पास गए थे। वहां से सभी नशे में धुत होकर दो बाइक पर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर पर बने पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांचों युवक उछल कर नहर में जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी और युवकों को बाहर निकाला गया। सभी युवकों को एंबुलेंस से पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर मुकेश और रवि की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफ र कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके युवकों के सिर पर चोटें आई हैं। पांचों युवक दो बाइक पर पिकनिक मनाने के बाद लौट रहे थे और बुरी तरह नशे में धुत थे।

CG BREAKING: जमीन खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी, शिवसेना नेता गिरफ्तार

CG BREAKING: जमीन खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी, शिवसेना नेता गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी में जमीन खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शिवसेना नेता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रायपुर के रायपुरा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी शिव कुमार भोसले की जमीन खरीदने शिवसेना नेता दिनेश सिंह ने 99.87 लाख रुपए में सौदा कर 5 चेक दिए। 50 हजार रुपए का चेक कैश होने के बाद बाकी चेक से स्टॉप पेमेंट करा दिया। इतना ही नहीं दिनेश सिंह ने फर्जी तरीके से नामांतरण भी करा लिया। पीड़ित ने रुपए नहीं मिलने पर शिकायत की। दिनेश सिंह के खिलाफ धोखाघड़ी, कूटरचना की धाराओं के तहत रिपोर्ट फाइल हुई है, जिसकी जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। सिविल लाइन थाने में यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

बीएसपी में बड़ा हादसा : गर्म स्लैग से झुलसे 6 मजदूर, एक गंभीर

बीएसपी में बड़ा हादसा : गर्म स्लैग से झुलसे 6 मजदूर, एक गंभीर

भिलाई: बीएसपी में सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया, जिसमे 6 मजदूर जुलस गए। इनमें दो मजदूर प्लांट के और 4 यादव इंटरप्राइजेस के ठेका मजदूर थे।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 8.30 बजे एमआरडी यूनिट-2 में प्रोडक्शन का काम चल रहा था। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा ग्रम स्लैग (राखड़) निकली थी। इस स्लैग को ठंडा कर बैठाने के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था। इस दौरान ऑपरेटर ने जब कंटेनर को पलटा। नीचे पानी जमा था, जिसमें स्लैग के गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ और गर्म छींटों ने आसपास काम कर रहे 6 मजदूरों को चपेट में ले लिया। सबसे अधिक प्रभावित ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर मनीष कुमार साहू हुआ है। उसका पेट बुरी तरह झुलस गया है। पांच मजदूरों की उपचार के लिए सेक्टर-9 स्थित अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।


जो कर्मी घायल हुए हैं उनमे मनीष कुमार साहू (41) ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर, पी राजू नायर (47), मैथी अलगन (58), विजय कुमार डोलई (38), रजनीश कुमार चौहान (31) शामिल है इनमें मनीष कुमार साहू 65% तक झुलसे हैं। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि बाकी घायल 5 से 10 प्रतिशत झुलसे हैं।

CG CRIME NEWS: अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS: अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरिया: कोरिया जिले में महिला के साथ बार- बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिससे तंग आकर महिला ने अपने पति को आपबीती बताई है। दरअसल आरोपी श्रवण रवि पिता अमरसाय अंबिकापुर में प्राइवेट गार्ड का काम करता है। पीडि़ता की सास से परिचय होने से करीब 2 वर्ष तक युवक उसके ससुराल आना जाना करता था। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसके पति की शराब की लत छुड़ाने की दवा देने के नाम पर 3 माह पहले सूरजपुर बस स्टैंड बुलाया, वहां से ग्राम सतपता के सूने घर में ले जाकर कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया, फि र वीडियो इंटरनेट में वायरल करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। पीडि़त महिला की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी श्रवण रवि के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर में आज इन 174 टीकाकरण केंद्रों में लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर में आज इन 174 टीकाकरण केंद्रों में लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 174 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 4400 और कोविशिल्ड 22310 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया एक और सामान्य अवकाश का नोटिफिकेशन, अब इस दिन भी मिलेगी छुट्टी

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया एक और सामान्य अवकाश का नोटिफिकेशन, अब इस दिन भी मिलेगी छुट्टी

रायपुर, प्रदेश सरकार ने एक और सामान्य अवकाश का ऐलान किया है। छेरछेरा को सरकार पहले एच्छिक अवकाश दिया था। लेकिन अब सरकार ने छेरछेरा के मौके पर सामान्य अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छेरछेरा के एच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदलते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
छेरछेरा आने वाले साल 2022 में 17 जनवरी को है। इस दिन सोमवार पड़ रहा है। उससे पहले रविवार और दूसरा शनिवार है। याने इस साल जनवरी में सरकारी कर्मचारियों को 15 से 17 जनवरी तक लगातार तीन दिन छुट्टी मिलेगी।
देखे आदेश
 

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में हुई नियुक्तियां, देखे किन्हें मिली जगह

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में हुई नियुक्तियां, देखे किन्हें मिली जगह

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी आलाकमान ने की है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया, कांग्रेस एससी विभाग का प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अंचल, आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, लीगल सेल का अध्यक्ष देवा देवांगन और किसान कांग्रेस का अध्यक्ष राम विलास साहू को मनोनीत किया गया है।  

नवा रायपुर जंगल सफारी की तर्ज पर इस जगह में भी बनेगा एक और जंगल सफारी

नवा रायपुर जंगल सफारी की तर्ज पर इस जगह में भी बनेगा एक और जंगल सफारी

रायपुर, प्रदेश में नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी की तर्ज पर कवर्धा जिले के रामचुआ-हरमो में एक और जंगल सफारी का निर्माण किया जाएगा। यह जंगल सफारी प्राकृतिक वन संपदा को बिना नुकसान पहुंचाए 191 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा। जंगल सफारी में वन्य प्राणियों और आने वाले पर्यटकों के लिए नवीन एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने शासकीय निवास कार्यालय में रामचुआ-हरमो क्षेत्र में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राकृतिक वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाए बिना जंगल सफारी का निर्माण किया जाए। प्राकृतिक रूप से मौजूद जंगलों को कोई नुकसान न हो, इस पर भी विशेष सावधानी रखा जाए।
वन मंत्री श्री अकबर ने बैठक में बताया कि प्रस्तावित नवीन जंगल सफारी को भोरमदेव मंदिर सहित अन्य पर्यटन स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों के साथ जोड़कर एक सर्किट बनाया जाएगा। उन्होंने नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी के तर्ज पर एक और जंगल सफारी निर्माण के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने निर्देशित किया। इस जंगल सफारी में शेर, चीता, सफेद शेर, भालू, हिरण, सांभर, नीलगाय सहित अन्य पशु-पक्षी के लिए अलग-अलग सफारी का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पर लगभग 75 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इस जंगल सफारी निर्माण के लिए 3 साल का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री श्री अकबर के समक्ष अधिकारियों द्वारा जंगल सफारी निर्माण परियोजना के संबंध में पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कवर्धा जिले के रामचुआ-हरमो क्षेत्र के 191 हेक्टेयर में जंगल सफारी तैयार करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। यह जंगल सफारी पहाड़ के ठीक नीचे स्थित है। यह प्राकृतिक सौंदर्य और भव्यता के साथ-साथ पर्यटकों के लिए काफी मनोरम स्थल होगा। जंगल सफारी निर्माण से किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि सफारी के अंदर कैचमेंट क्षेत्र में चेकडेम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्राकृतिक रूप से बह रहे नाले को भी व्यवस्थित किया जाएगा। जंगल सफारी के मुख्य दरवाजे के समक्ष प्रशासनिक जोन भी तैयार किया जाएगा। जहां टिकट काउंटर के साथ-साथ फूड जोन, प्रसाधन, पार्किंग आदि की व्यवस्था रहेगी। जंगल सफारी क्षेत्र में पहाड़ से कुछ दूर तक पर्यटकों के आने-जाने के लिए सड़क निर्माण किया जाएगा। जिससे पर्यटक आसानी से पूरे जंगल को घूमकर सफारी का लुफ्त उठा सकेंगे।
वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि जंगल सफारी का निर्माण प्राकृतिक रूप से मौजूद वन सम्पदा को बिना नुकसान पहुंचाए तैयार किया जाए। जंगल सफारी निर्माण के लिए केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के गाईड लाईन का पालन भी सुनिश्चित हो। जंगल सफारी में कौन-कौन से पशु-पक्षी और वन्य-प्राणी रख सकते हैं। उनके लिए अनुकूल वातावरण क्या होगा, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि पर्यटन एक रूट में ऐसे तरीके से तैयार किया जाए, जिससे पर्यटक एक ओर से अंदर जाए और जंगल सफारी का नजारा देखते हुए दूसरे रास्ते से वापस मुख्य द्वार प्रशासनिक एरिया के रास्ते निकल जाए। पर्यटकों को जंगल सफारी घूमने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए पहाड़ी के कुछ दूर एरिया पर व्यू प्वाइंट में तैयार भी किया जाए। जिससे पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा ले सके।
बैठक में क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री किसन साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, पीसीसी वाईल्ड लाईफ श्री नरसिम्हा राव, सीसीएफ दुर्ग श्रीमती शालिनी रैना, कवर्धा डीएफओ श्री दिलराज प्रभाकर, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री जितेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

बड़ी खबर रायपुर: हुक्की-डुक्की में पुलिस की दबिश, हुक्का पिलाते संचालक गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: हुक्की-डुक्की में पुलिस की दबिश, हुक्का पिलाते संचालक गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर की माना थाना पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित हुक्की-डुक्की रेस्टोरेंट में पुलिस ने दबिश देकर हुक्का पिलाते संचालक को गिरफ्तार किया है। मानां थाना पुलिस ने बताया 7 नवंबर को को मुखबीर से सूचना मिली कि हुक्की डुक्की रेस्टोरेंट के संचालक अपने रेस्टोरेंट में हुक्का पिला रहे हैं, जिस पर रेस्टोरेंट में जाकर रेड कार्रवाई की गई।

रेड कार्रवाई के दौरान संचालक को लोगों को हुक्का पिलाने की तैयारी करते पाया गया। हुक्की डुक्की रेस्टोरेंट के संचालक पूर्णा आडबंग उर्फ मोन्टू को पकड़कर उसके कब्जे से 04 नग हुक्का पार्ट मय पाईप चिलम जप्त कर कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी करने के साथ ही हुक्का पिलाने वालों के संबंध में कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों एवं हुक्का पिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.11.2021 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित हुक्की डुक्की रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा अपने रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा उक्त रेस्टोरेंट में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान संचालक द्वारा लोगों को हुक्का पिलाने की तैयारी करते पाये जाने पर आरोपी हुक्की डुक्की रेस्टोरेंट के संचालक पूर्णा आडबंग उर्फ मोन्टू को पकड़कर उसके कब्जे से 04 नग हुक्का पार्ट मय पाईप चिलम जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना माना में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।

CG NEWS: कुएं में मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कुएं में मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

जशपुर जिले में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव रविवार देर शाम कुएं में पड़ा मिला है। महिला दो दिन पहले खेत में काम करने के लिए निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। आशंका है कि नहाने के दौरान पैर फैसलने से वह कुएं में जा गिरी होगी। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम गुडलु नवापारा निवासी सुनीता बाई (52) 6 नवंबर को खेत में काम करने की बात कहकर घर से निकली थी। पति बीमार होने के कारण घर में ही था। जब शाम होने तक भी पत्नी नहीं लौटी तो पति उसे तलाश करने के लिए बस्ती में पूछताछ करने पहुंचा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।


भतीजे ने बताया कुएं के पास कपड़े मिले
रविवार शाम को सुनीता बाई के भतीजे ने उसके कपड़े कुएं के पास पड़े होने की जानकारी पति को दी। कपड़े कुएं की ढ्योड़ी के पास पड़े थे। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे और अंदर झांका तो महिला का शव तैर रहा था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। शव को बाहर निकलवाया गया। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से महिला अंदर गिर गई होगी।

बैडमिंटन अकादमी में सिलेक्शन के लिए दो दिवसीय ट्रायल आज से

बैडमिंटन अकादमी में सिलेक्शन के लिए दो दिवसीय ट्रायल आज से

आईटीएम यूनिवर्सिटी कैंपस नवा रायपुर के बैडमिंटन अकादमी में कल 9 व 10 नवम्बर को सिलेक्शन के लिए आल इंडिया बेसिस पर ट्रायल रखा गया हैं। उपरवारा स्थित टाटा ट्रस्ट सपोर्टेड आईटीएमयू बैडमिंटन अकादमी में इस दो दिवसीय सिलेक्शन ट्रायल में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। यह ट्रायल निःशुल्क रहेगा जिसमें ग्यारह वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़िओ को भाग लेने की पात्रता मिलेगी। चयन प्रकिया का समय 9 व 10 नवम्बर को सुबह 11 :30 से शाम 4 :30 बजे तक रहेगा। भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम के चीफ कोच और बैडमिंटन अकादमी के डायरेक्टर संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और इससे छत्तीसगढ़ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सकेगा. परफॉरमेंस के आधार पर सिलेक्ट हुए प्रतिभागी खिलाड़िओं को अकादमी में नियमित रूप से प्रैक्टिस के लिए प्रवेश मिल सकेगा। चयन प्रकिया में प्रशिक्षकों का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा। इस निर्णय के संबंध में कोई दावा आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी. छतीसगढ़ में यह आठ कोर्ट की विश्वस्तरीय रिहायशी बैडमिंटन अकादमी हैं. इसमें फिजिओथेरेपिस्ट, फिजिकल ट्रेनर, डाइटीशियन की सुविधाएं हैं जिससे खिलाड़िओं का सर्वांगीण विकास हो सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर से मोबाइल नंबर 9040416090 पर संपर्क कर सकते हैं।

झीरम रिपोर्ट राज्यपाल को सौपे जाने का अमित जोगी ने बताया बड़ा कारण...

झीरम रिपोर्ट राज्यपाल को सौपे जाने का अमित जोगी ने बताया बड़ा कारण...

रायपुर: झीरम रिपोर्ट आंध्रप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ने तैयार की है। छत्तीसगढ़ के इतिहास के अब तक के सबसे वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी होने के नाते उन्होंने संभवतः सर्वोच्च न्यायालय की 9-सदस्यीय संवैधानिक पीठ के स्टेट ओफ़ कर्नाटक विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया और अन्य (1977 SCC (4) 608) में पारित बहुमत निर्णय कि अगर किसी न्यायिक जांच रिपोर्ट में राज्य सरकार के किसी मंत्री का उल्लेख आता है तो अनुच्छेद 164 में परिभाषित सामूहिक ज़िम्मेदारी के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए उसे मंत्री मंडल के स्थान पर राष्ट्रपति अथवा राज्यपाल को सौंपना न्यायसंगत होगा का पालन करते हुए, अपनी रिपोर्ट महामहिम राज्यपाल को विधिवत सौंपी है।

ऐसे में जब तक महामहिम राज्यपाल रिपोर्ट का परीक्षण कर कोई निर्णय नहीं पर नहीं पहुंचती हैं, तब तक उस पर किसी भी प्रकार की राजनीति करना न्यायालय की अवमानना होगी। संभवतः क़ानून की इस अज्ञानता के कारण झीरम रिपोर्ट का राजनीतिकरण अत्यंत की दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

मेरा सभी से विनम्रतापूर्वक आग्रह है विषय की संवेदनशीलता और संवैधानिकता और शहीदों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए सभी को संयम और समझदारी बरतनी चाहिए।

बड़ा हादसा: जगदलपुर जा रही बस खाई में गिरी, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

बड़ा हादसा: जगदलपुर जा रही बस खाई में गिरी, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में एनएच-30 पर सोमवार सुबह करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एनएच-30 में तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। इसमें से गंभीर रूप से घायल 4 से 5 यात्रियों को डिमरापाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से लगे मेटावाड़ा आसना में ये हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब 3 बजे होना बताया जा रहा है। बस में मौजूद यात्रियों के मुताबिक चालक के नियंत्रण खोने से बस पलट गया। कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू के मुताबिक बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। ये बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी।

बताया जा रहा है कि रात का सफर होने की वजह से बस में सवार लगभग यात्रियों की आंख लगी हुई थी। सभी यात्रियों को जगदलपुर ही उतरना था, लिहाजा पहुंचने का इंतजार था। बस अपनी नियमित रफ्तार में ही थी, लेकिन अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी और हादसा हो गया।

RAIPUR NEWS: पुलिस ने जुए के फड़ में मारा छापा, लाखों नकद सहित 14 पकड़ाए.......

RAIPUR NEWS: पुलिस ने जुए के फड़ में मारा छापा, लाखों नकद सहित 14 पकड़ाए.......

रायपुर: रायपुर की तिल्दा नेवरा पुलिस ने जुए के फड़ में छापा मार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए नकद सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया जुआ किसान राईस मिल परिसर में चल रहा था, जिसकी सुचना मुखबीर से मिली। मौके से 4 लाख 50 हजार 800 रूपये जपत किया गया है।

तिल्दा नेवरा पुलिस ने बताया, 07 नवंबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मिल परिसर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अंजली गुप्ता थाना प्रभारी नेवरा को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी नेवरा के नेतृत्व में थाना नेवरा पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताए स्थान में जाकर जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर ताश पत्ती से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से नकदी 4 लाख 50 हजार 800 रूपये और ताश पत्ती जप्त किया।

पुलिस ने बताया मामले में मनीष सोनी, अनिल गांधी, रोशन शर्मा, खिलेश्वर काठले, जितेन्द्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, मोंटी बजाज, राजू राठी, निखिल जैन, राजू अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल और अरूण अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

BREAKING NEWS: इंद्रावती नदी में डूबे  2 एनएमडीसी कर्मचारियों का शव हुआ बरामद

BREAKING NEWS: इंद्रावती नदी में डूबे 2 एनएमडीसी कर्मचारियों का शव हुआ बरामद

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातधार पुल के नीचे इंद्रावती नदी तट पर पिकनिक मनाने गए किरंदुल के दो एनएमडीसी के कर्मचारी प्रदीप दत्ता और संजय राय शाम लगभग 05 बजे के आसपास इंद्रावती में डूब गए। इसकी सूचना पर पुलिस व बचाव दल की टीम मौके पर पहुचकर दोनों की तलाश गोताखोरो की टीम के द्वारा किया जाता रहा लेकिन शव बरामद नही हुआ है, अंधेरा होने से सुबह पुन: गोताखोरो की टीम प्रयास में जुट गई जिसके बाद दोनो एनएमडीसी कर्मचारी का शव आज बरामद कर लिया गया है। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएमडीसी में कार्यरत दोनों कर्मचारी अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने सातधार इंद्रावती नदी तट पर गए थे। दोनों कर्मियों के परिवार के महिलाओं बच्चों समेत 10 लोग सातधार इंद्रावती नदी तट पर गये थे। तभी एक एनएमडीसी का कर्मचारी नहाने गया और डूबने लगा जिसे बचाने के लिए दूसरे कर्मचारी ने कोशिश की और नदी में उतरा जिसके बाद दोनों एनएमडीसी के कर्मचारी इंद्रवती नदी में डूब गए।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बवाल: लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, प्रार्थना घर में तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बवाल: लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, प्रार्थना घर में तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को चरोदा के वीएमवाय जी केबिन गणेश चौक बस्ती में धर्मांतरण के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के लोग शिकायत करने जीआरपी थाने पहुंचे। वहां उन्होंने ज्योति शर्मा व 20-25 अन्य के खिलाफ प्रार्थना के दौरान घऱ में घुसकर मारपीट, दान पेटी से लूटने सहित महिलाओं व बच्चों से मारपीट का आरोप लगाया है। बाद में ज्योति शर्मा पक्ष के लोगों ने भी अपनी शिकायत दी। लगभग 4 घंटे तक थाने में हंगामा चलता रहा। जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ज्योति व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि ज्योति शर्मा पक्ष की शिकायत को जांच में लिया गया है।


जीआरपी टीआई एलएस राजपूत ने बताया कि रुक्मिणी सोनवानी ने शिकायत की है कि उसके घर के पास एक घर में प्रार्थना कक्ष बनाया गया है। यहां ईसाई समुदाय के लोग पिछले 15 वर्षों से प्रार्थना करते आ रहे हैं। रविवार सुबह भी उनकी प्रार्थना चल रही थी। तभी लगभग 9.30 बजे के करीब ज्योति शर्मा करीब 20-25 लोगों के साथ पहुंची और उनके धर्म का अपमान करने लगी। जब उन्होंने उसे रोका तो उन लोगों ने घर के अंदर घुसकर गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। चर्च के सामान को भी क्षति पहुंचाई। मारपीट में अनीता नाग, योगेश सोनानी, किशोर सोलंकी और लता नाग को चोटें आई। दान पेटी को भी तोड़ रुपए ले जाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ज्योति शर्मा ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
टीआई ने बताया कि ज्योति शर्मा पक्ष ने आरोप लगाया कि ईसाई समुदाय के लोग गरीब भोले-भाले लोगों को पहले कर्ज देते हैं और बाद में पैसा न दे पाने पर उनके ऊपर दबाव बनाकर धीरे-धीरे उनका धर्मांतरण करा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत लेकर मामले को जांच में लिया है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।


टीआई को पढ़ाया गया कानून का पाठ
इससे पहले थाने में ईसाई समुदाय के लोगों ने जीआरपी टीआई एलएस राजपूत को कानून का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। वह लोग हर आरोप के बाद उसकी धारा और उसकी सजा भी टीआई को बता रहे थे। इसके बाद टीआई से कागज में उन धाराओं को लिखवाकर उसकी फोटो भी क्लिक कर रहे थे। बाद में जीआरपी के उच्च अधिकारियों ने समुदाय के लोगों को समझाया और कहा कि अभी मामला दर्ज कर जांच में लिया जाएगा। उसके बाद जो धारा घटे बढ़ेगी वह लगा दी जाएंगी। इसके बाद वह लोग शांत हुए।

CG NEWS: ब्लॉक कांग्रेस सचिव का संदिग्ध हालत में मौत, इलाके में फैली सनसनी

CG NEWS: ब्लॉक कांग्रेस सचिव का संदिग्ध हालत में मौत, इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से सनसनीखेज खबर सामने आई है, अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस की सचिव अंबिका बाई यादव (35) पत्नी सखाराम यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव घर के ही कमरे में सोमवार सुबह पंखे से लटका मिला है। दो दिन से घर में कोई नहीं था। सुबह मोहल्ले के बच्चों ने खिड़की से देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।


जानकारी के मुताबिक, नैला क्षेत्र की परसदा निवासी अंबिका बाई रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए गई थीं। इसके बाद घर लौट आईं। उनके पति सखाराम यादव रायपुर में नौकरी करते हैं। वह दीपावली पर घर आए थे, फिर लौट गए। उनके दोनों बच्चे भी रिश्तेदारी में घूमने के लिए गए हुए हैं।


घर में किराने की दुकान, बच्चे सामान लेने पहुंचे तो पता चला
सचिव अंबिका बाई घर में ही किराने की दुकान चलाती थीं। सुबह जब बच्चे सामान लेने पहुंचे तो दरवाजा बंद था। बच्चे काफी देर तक दुकान दरवाजा पीटते रहे, लेकिन नहीं खुला। इस पर बच्चों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे से अंबिका बाई का शव लटक रहा था। इसके बाद आसपास के लोगों को पता चला और कोटवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


सखाराम की दूसरी पत्नी थीं, गांव में काफी सक्रिय रहतीं
ग्रामीणों ने बताया कि अंबिका बाई सखाराम यादव की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उससे एक बच्चा है। अंबिका बाई से भी सखाराम को एक बच्चा है। दोनों बच्चों का पालन अंबिकाबाई और सखाराम मिलकर करते थे।


परसदा गांव की सरपंच सुनीता यादव ने बताया कि अंबिका बाई गांव में काफी सक्रिय रहती थीं। वह हर व्यक्ति के सुख दुख में शामिल होती थी। सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों के खिलाफ महिला समूह के माध्यम से उन्होंने मोर्चा भी खोल रखा था।

बड़ी खबर : जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 गंभीर...

बड़ी खबर : जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 गंभीर...

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी। इस घटना में चार जवान की मौत हो गई और 3 घायल गंभीर रूप हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना इलाके के लिगमपल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है।

कैंप में एक सीआरपीएफ जवान ने साथी जवान पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में 3 जवान घायल गंभीर रूप हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 135 टीकाकरण केंद्रों में आज लगाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 135 टीकाकरण केंद्रों में आज लगाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 135 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 5430 और कोविशिल्ड 15500 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

कवर्धा कांड पर सरकार सख्त, इन दो आरोपियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

कवर्धा कांड पर सरकार सख्त, इन दो आरोपियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

कवर्धा | महीने भर पहले लोहारा चौक पर लगे धार्मिक झंडे निकाल कर दो समुदाय के बीच विवाद पैदा करने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इस मामले के दो प्रमुख आरोपी सलमान खान और शाहिद खान के खिलाफ शिकंजा कसने की बारी है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कबीरधाम रिपोर्ट पर कलेक्टर एवं जिला अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 3-6 के अंतर्गत कार्यवाही कर जिला बदर करने का नोटिस जारी किया है। दोनों आरोपी अशांति फैलाने संबंधी मामले में अदालत से जमानत मिल गई है लेकिन माना जा रहा है कि उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई होना तय है।

सलमान के खिलाफ मैट्रिक में गंभीरता तथ्य
पुलिस अधीक्षक का विधान में भी संबंधित पासवर्ड को पेश किए गए प्रतिवेदन मैं कहां है कि 3 अक्टूबर को लोहारा का कवर्धा में डिवाइडर में धार्मिक झंडे को निकाल कर फेंक देने पर दो समुदाय के लोगों के बीच गाली गलौज मारपीट कर संप्रदायिक दंगा कर लीजिए और सास की संपत्ति को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप है कवर्धा शहर का संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर आप के खिलाफ थाना में अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद नगर में लोग शांति स्थापित करने के लिए जिला अधिकारी और कलेक्टर जिला कबीरधाम 19 अक्टूबर कवर्धा नगर में धारा 144 लागू किया गया जो अब भी लागू है 3 अक्टूबर को घटी घटना के विरोध में एक विशेष समुदाय के समर्थक द्वारा 5 अक्टूबर कुकर बर्तन चार में धरना प्रदर्शन चक्का जाम कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कबीरधाम के आदेश का लंका नगर के दूसरे समुदाय के विभिन्न मोहल्लों में जाकर संप्रदायिक नारेबाजी की एक समुदाय के लोगों के घरों में दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ कर शासकीय संपत्ति को तोड़-फोड़ कर संप्रदायिक दंगा किए गए हैं प्रकरण में आरोपी है 5 अक्टूबर को घटना के बाद कहा कि शांति छवि प्रभावित हुई है उक्त घटना के बाद से ही दो समुदाय के बीच सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ा है दोनों पक्षों में आक्रोश व्याप्त है स्थिति सम्मेलन से बनी हुई है।
रेहान पर भी जिला बदर का फंदा
मामले के दूसरे आरोपी रेहान और साहिल खान के खिलाफ जारी नोटिस में उसके द्वारा अपराध में की गई भागीदारी से संबंधित तथ्य सामने लाए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार किया आरोपी भी सलमान के साथ वारदात में पूरी तरह शामिल था इस आरोप के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 36 के अंतर्गत कार्रवाई कर जिला बदर करने की अनुशंसा की गई है कहा गया है कि 5 अक्टूबर की घटना के बाद कवर्धा की शांति छवि प्रभावित हुई है इसमें कहा गया है कि इन परिस्थितियों में इनका जिले के अंदर रहना कठिन परिस्थिति पैदा कर सकता है। इस संबंध में शहर के सभी अपराधियों के रिकॉर्ड निकाले जा रहे हैं इनके खिलाफ जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

BIG BREAKING : जिला प्रशासन ने कवर्धा शहर में लगे धारा 144 को हटाया, विवाद के बाद लगाया गया था धारा 144

BIG BREAKING : जिला प्रशासन ने कवर्धा शहर में लगे धारा 144 को हटाया, विवाद के बाद लगाया गया था धारा 144

कवर्धा | प्रदेश के कबीरधाम जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि जिला प्रशासन ने कवर्धा शहर से धारा 144 हटाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार शहर में अब किसी भी प्रकार की सेवाओं पर पाबंदी नहीं रहेगी। बता दें कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन ने शहर में 3 अक्टूबर से धारा 144 लगा दिया था।

BIG BREAKING : रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बीती रात दो भाईयों पर हुए चाकूबाजी मामले में 3 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बीती रात दो भाईयों पर हुए चाकूबाजी मामले में 3 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

 रायपुर |  राजधानी में चाकूबाजी के मामले थम नहीं रहे बीती रात कंकालीपारा में बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि तिलक और आशीष ताम्रकार दोनों भाई घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ वहां खड़ी कार के निचे फटाके फोड़ ने लगे इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। थाना आजाद चौक पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके भाई एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ कि और टीम के सदस्यों ने तीनो आरोपियो गौरव हेपट, प्रतीक घाटगे एवं आवेश बेग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो केे कब्जे से घटना 1 चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
गौरव हेपट उम्र 25 साल निवासी सप्रे शाला मैदान कोतवाली रायपुर
प्रतीक घाटगे 20 साल निवासी बूढ़ापारा
आवेश बेग उम्र 21 साल निवासी आश्रम आजाद चौक रायपुर।

कलेक्टर व एसपी ने छठ घाटों में तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारीयों को किये आवश्यक दिशा निर्देश

कलेक्टर व एसपी ने छठ घाटों में तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारीयों को किये आवश्यक दिशा निर्देश

अंबिकापुर | कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रविवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ छठ महापर्व के लिए कई घाटों में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने छठ घाटों में साफ-सफाई, स्वच्छता की व्यवस्था का बारीकी से मुआयना कर बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। घाटों में लगभग पूरी तैयारी समितियों ने कर ली है। प्रशासन से भी आवश्यक व्यवस्था के लिए स्थान व संसाधन चिन्हांकित कर लिया गया है। अधिकारियों ने शंकर घाट स्थित छठ घाट, घुनघुट्टा छठ घाट एवं शिवधारी तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया गया। छठ पूजा 8 नवम्बर को नहाए-खाए के साथ शुरू होगा जो 11 नवम्बर 2021 को सूर्योदय अर्ध्य के साथ संपन्न होगा।

सबसे पहले श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ वाले शंकर घाट स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। यहां समिति के अध्यक्ष विजय सोनी ने तैयारियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर झा ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क मास्क की व्यवस्था के लिए मेडिकल बूथ में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश सीएमएचओ को तथा डस्टबीन और मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए घाट में 12 नग सीसी टीवी कैमरा एवं पुलिस कंट्रोल रूम में एक एलईडी टीवी लगाने तथा रात्रि में ठण्ड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। इसके पश्चात वाहन पार्किंग कर करीब 500 मीटर पैदल चलकर घुनघुट्टा नदी छठ घाट पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया गया। यहां की व्यवस्था का अवलोकन कर संतुष्टि जाहिर की गई। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के पार्किंग व्यवस्था तथा व्रतियों के लिए समिति से की जा रही पूजा स्थल चिन्हांकन की सराहना की गई। कलेक्टर ने पुल पर भीड़ न होने देने के लिए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही समिति को भी आवश्यक सहयोग करने कहा। इसके पश्चात शिवधारी तालाब स्थित छठ घाट का भी अवलोकन किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बताया गया कि शंकर घाट में करीब 240 तथा घुनघुट्टा घाट में 1000 परिवारों के लिए छठ पूजा के लिए स्थान सुनिश्चित किया गया है। मॉकड्रील होगा आज- कलेक्टर ने छठ घाट में सुरक्षा सहित अन्य तैयारियों के लिए पूर्वाभ्यास हेतु पुलिस के साथ एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट गाइड के वालंटियर्स के साथ सोमवार को शंकर घाट में मॉकड्रील प्रातः 11ः00 बजे से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के साथ ही प्रवेश एवं निर्गमन के दौरान की जाने वाली सावधानियों पर विशेष ध्यान देने कहा।
पार्किंग व्यवस्था- शंकर घाट में छठ पूजा के लिए दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। चार पहिया वाहन पार्किंग संजय पार्क के पास तथा दो पहिया वाहन की पार्किंग स्वीट ढाबा के पास रहेगी। यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए भारी वाहनों हेतु दो डायवर्सन प्वाइंट भी बनाए गए हैं जिसमें ग्राम कदना के समीप और दूसरा ग्राम भकुरा के समीप स्थित है। इसी प्रकार घुनघुट्टा घाट में पुल से 500 मीटर पहले ही दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शंकर घाट एवं घुनघुट्टा घाट में वाहनों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की भी व्यवस्था की जाएगी।
बिछुड़े संबंधियों को मिलाएगा खोया-पाया प्वाईंट- छठ घाटों में श्रद्धालुओं के सामानों तथा संबंधी के आपस में छूटने की स्थिति में सही व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए खोया-पाया प्वाईंट की स्थापना पुलिस कंट्रोल रूम में रहेगी। यहां से पुलिस के द्वारा श्रद्धालुओं के गुम हुए सामानों तथा अपनों से बिछुड़े संबंधियों के बारे में उदघोषणा की जाएगी। इस दौरान जिला पंचयात सदस्य राकेश गुप्ता, पार्षद आलोक दुबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनय शुक्ला, प्रभारी निगम आयुक्त सुश्री श्वेता सुमन, एसडीएम अम्बिकापुर प्रदीप साहू, तहसीलदार भूषण सिंह मण्डावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इन दो कैफ़े में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, भारी संख्या में हुक्का पॉट और नशीले पदार्थ किये जब्त

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इन दो कैफ़े में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, भारी संख्या में हुक्का पॉट और नशीले पदार्थ किये जब्त

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है है | खबर है कि आज राजधानी पुलिस ने  रायपुर के समता कॉलोनी इलाके में स्थित चितवन कैफे में  दबिश दी है, जहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्का पॉट, फ्लेवर, नशीले पदार्थ जब्त किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने कैफे संचालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कैफे की आड़ में यहां हुक्का का कारोबार चलाया जा रहा था। आजाद चौक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट और धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

आपको बता दें बीती रात रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने हुक्का बार में छापा मार कार्रवाई की है। इस छापामार कार्रवाई में पुलिस ने हाईवेहार्ट कैफ़े के संचालक को हुक्का पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 5 नग हुक्का पॉट, जर्दा युक्त रॉ-मटीरीयल व समान सभी को जप्त किया है।

तेलीबांधा पुलिस ने बताया, कैफ़े के संचालक श्याम कुमार के खिलाफ कोत्पा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।