BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

बिलासपुर। आबकारी आयुक्त छतीसगढ़ निरंजन दास एवं सीएसएमसी एल के प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देश पर अन्य प्रांतों से आने वाली मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है... इसी तारतम्य में जिला बिलासपुर के उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टीपी भुसाखरे के मार्गदर्शन में 30 जनवरी शुष्क दिवस के अवसर पर मदिरा के अवैध धारण, परिवहन के दो महत्वपूर्ण प्रकरण कायम किया गये हैं.. प्रकरण 01, गुलाब धामेचा पिता रूपचंद धामेचा, 49 वर्ष, निवासी जगमल चौक, तोरवा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ ग) से (1) 4 बोतल व्हिस्की (क्रष्ट एवं ब्लेंडर्स) हरियाणा में विक्रय हेतु, 03 लीटर (2) 12 ब्लेंडर्स प्राइड (09लीटर) (3) 10 बोतल रॉयल चैलेंज (7.5 लीटर) कुल 19.5 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की  घटना स्थल आरोपी का रिहायशी मकान, जगमल चौक, थाना तोरवा..के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) प्रकरण 2, आरोपी संजय दोहानी पिता नंद कुमार दोहानी, 35 वर्ष, सिंधी,निवासी श्रीराम प्लाजा, सिटी कोतवाली के बगल में, थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर, से जब्त सामग्री:- 100 पाइपर, की 07 बोतल (मध्य प्रदेश में विक्रय हेतु) मात्रा 05.25 लीटर व्हिस्की। सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी-10 एपी- 3895 से घटना स्थल:- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के पास, मुख्य सड़क मार्ग बिलासपुर...कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय, आबकारी उपनिरीक्षक धीरज कन्नौजिया एवं रमेश दुबे, तथा आबकारी मुख्य आरक्षक मणिशंकर मिश्रा, राजकुमार कुर्रे ॥ष्ट, आबकारी आरक्षक राजेश्वर सिंह, संजय गुप्ता, नवनीत पाण्डेय, तुलेश्वर राठौर, मुकेश शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
बड़ी खबर: जिलों के प्रभारी नोडल अधिकारियों को दी नई पदस्थापना

बड़ी खबर: जिलों के प्रभारी नोडल अधिकारियों को दी नई पदस्थापना

रायपुर। आयुक्त स्वास्थ्य सेवाए डॉ सी.आर .प्रसन्ना ने जिले के प्रभारी नोडल अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी है, जिसमें रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग में अधिकारियों का प्रभार बदला गया है, जिसके अनुसार रायपुर संभाग में डॉ अलका गुप्ता, संयुक्त संचालक को नोडल अधिकारी रायपुर, डॉ एस के बिंझवार, उप संचालक को नोडल अधिकारी महासमुंद, डॉक्टर शैलेन्द्र अग्रवाल प्रभारी राज्य नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी गरियाबंद, डॉ कांत राजिमवाले प्रभारी, उप संचालक को नोडल अधिकारी बलौदा बाजार , डॉ बीके साहू, उप संचालक को नोडल अधिकारी धमतरी।

दुर्ग संभाग में डॉ वाई.के.शर्मा प्रभारी संचालक को नोडल अधिकारी दुर्ग, डॉ सुभाष मिश्रा प्रभारी संचालक महामारी को नोडल अधिकारी राजनांदगांव, डॉक्टर सुभाष पांडे प्रभारी संयुक्त संचालक रायपुर को नोडल अधिकारी बलोद कवर्धा, डॉ राजेश शर्मा राज्य कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बेमेतरा।

इसी तरह बिलासपुर संभाग में डॉक्टर मधुलिका सिंह प्रभारी संयुक्त संचालक बिलासपुर को नोडल अधिकारी बिलासपुर मुंगेली, डॉ अमर सिंह ठाकुर प्रभारी संचालक SIHFW को नोडल अधिकारी जांजगीर चांपा , डॉक्टर प्रशांत वास्तव संयुक्त संचालक को नोडल अधिकारी रायगढ़, डॉ आर.एस.सत्यार्थी प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी कोरबा।

डॉ महेंद्र सिंह प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही । सरगुजा संभाग में डॉ पी.एस.सिसोदिया प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा को नोडल अधिकारी सूरजपुर ,सरगुजा , डॉ आनंद राव राज्य नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी बलरामपुर, डॉ धर्मेंद्र गहवई प्रभारी नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी कोरिया, डॉ नेतराम बेक राज्य कार्यकम अधिकारी को नोडल अधिकारी जशपुर बस्तर संभाग में डॉ विवेक जोशी प्रभारी संयुक्त संचालक बस्तर को नोडल अधिकारी कोंडागांव बस्तर।

डॉ एस.के.पामभोई ,संयुक्त संचालक को नोडल अधिकारी दंतेवाड़ा, डा जितेंद्र कुमार राज्य कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बीजापुर, डॉक्टर के.सी उरांव प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी नारायणपुर, डॉ जी. जगन्नाथ राव राज्य नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी सुकमा, डॉ कमलेश जैन राज्य नोडल अधिकारी से नोडल अधिकारी कांकेर बनाया गया है, नोडल अधिकारी के रूप में इन अधिकारियों पर वर्तमान दायित्वों के साथ साथ दिए गए जिलों के प्रभारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।
 बड़ी खबर रायपुर: बंद कमरे में दिवान के अंदर मिला मां-बेटी का शव, मचा हड़कंप

बड़ी खबर रायपुर: बंद कमरे में दिवान के अंदर मिला मां-बेटी का शव, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। पार्वती नगर निवासी मां-बेटी की बंद कमरे में दिवान के अंदर लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि पति पर हत्या की आशंका जताई जा रही है और उसे बैठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

सीएसपी सिविल लाइन नसर सिद्दीकी ने बताया कि पार्वती नगर के घर में मां-बेटी की गला गोंटकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय नेहा धृतलहरे और 9 वर्षीय अनन्या धृतलहरे के रुप में हुई है. एफएसएल की टीम को सूचना दी गई है। 

पति ने पूछताछ में बताया कि घर में पैसों की ज़रूरत होने के चलते वो ड्राइवर के साथ गांव गया हुआ था। पत्नी का फोन बंद आने पर तत्काल गांव से लौटकर घर वापस आ गया। उसने आगे बताया कि उसकी बेटी अनन्या का 2 ही दिन पहले ही जन्मदिन था। जिसे बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। प्राथमिक पूछताछ में उसने किसी से भी दुश्मनी होने का कारण नहीं बताया है।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सरकारी हॉस्टल में एक साथ 22 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित, मची खलबली

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सरकारी हॉस्टल में एक साथ 22 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित, मची खलबली

कोण्डागांव। कोण्डागांव में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। बताया जा रहा है, कि 22 स्कूली बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से गांव में खलबली मच गई है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही आला अधिकारी बडेराजपुर पहुंचे, साथ ही संक्रमित बच्चो का उपचार जारी है। 3 माह पहले भी एक साथ 33 लोगो की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी थी।

आदिवासी मेट्रिक छात्रावास बडेराजपुर में सभी संक्रमित लोगों को आइसोलेट किया गया। संक्रमितों को समझाने के लिए तहसीलदार आशुतोष शर्मा, एसडीएम डीडी मंडावी, सीओ अशोक ठाकुर एवं स्वाथ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित लगातार पहुंच रहे हैं।
  राजधानी में इलाज के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी: महिला ने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

राजधानी में इलाज के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी: महिला ने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

रायपुर। राजधानी रायपुर में इलाज करने के बहाने ठगी करने का हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने डॉक्टर सहित दो लोगों पर ऑर्थराइटिस का इलाज करने के बहाने 3 लाख रुपये की ठगी किये जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने नागपुर में रहने वाले डॉक्टर और रायपुर के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षिका शीतला सिंह पिछले 12-13 साल से आर्थराइटिस की बीमारी से जूझ रही है। 9 दिसम्बर को यह कोतवाली थाना के पास दवाई लेने गयी थी। तभी वहां पर खड़े कोटा निवासी राहुल अग्रवाल नाम के व्यक्ति से पीड़िता का परिचय हुआ। शीतला सिंह ने उसे अपने घुटने की बीमारी के बारे में बताया। तब आरोपी राहुल ने उसे घुटने की बीमारी का इलाज करने वाले डॉक्टर रहमान निवासी नागपुर के बारे में बताते हुए पीड़िता से कहा कि मैंने अपनी मां का इलाज करवाया हु अब वो पूरी तरह से स्वस्थ है। आप कहेंगी तो मैं डॉक्टर को रायपुर बुलावा सकता हूं।

प्रार्थीया इसके बातों को विश्वास करके अपना मोबाइल नम्बर दे दी। फिर उसी दिन शाम को एक मोबाइल नंबर से इसके पास फोन आया उसने अपने आप को डॉक्टर रहमान बताया। उसने यह जानकारी दी कि अभी वह इलाज करने रायपुर आया है। पीड़िता उसके पास इलाज कराने के लिए तैयार हो गयी। फिर अगले दिन 11 दिसम्बर को वह डॉक्टर रहमान के पास गई वहां पर राहुल अग्रवाल भी मौजूद था। डॉक्टर रहमान ने पीड़िता के घुटने को देखने के बाद कहा कि मेरा फीस ज्यादा है..जिस पर प्रार्थीया तैयार हो गयी। पूरे इलाज के नाम पर आरोपी डॉक्टर ने 2 लाख 40 हजार रुपए ले लिए। इसके अलावा पीड़िता शीतला ने 75 हजार रुपये की दवाई भी खरीदा था। काफी दिन तक उसने दवाई का सेवन किया लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। तब इसने डॉक्टर रहमान को फोन लगाया तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में फिर उसने मोबाइल बंद कर दिया। दोनों आरोपी का लोकेशन खंगाला जा रहा है जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जैतूसाव मठ में चरखा चलाते महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने जैतूसाव मठ में चरखा चलाते महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चरखा चलाते हुए प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा के अनावरण पर कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को एकता, समानता तथा मानवता का महान संदेश दिया है। उनका यह संदेश पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में राजेश्री महंत रामसुदंरदास ने जैतूसाव मठ की ओर से छेरछेरा पर्व के अवसर पर एकत्र एक लाख 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सौंपा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने इसी को हथियार बनाकर देश को आजादी दिलाने सहित पूरे समाज में समरसता भी कायम किया। छत्तीसगढ़ के रायपुर का जैतूसाव मठ आजादी के आंदोलन का एक प्रमुख केन्द्र रहा है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। गांधी जी ने यही से स्वतंत्रता के आंदोलनकारियों सहित समाज की एकता और उसे एक सूत्र में पिरोने के लिए अछूतोंद्धार तथा नारी उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जैतूसाव मठ एक धार्मिक आस्था का केन्द्र ही नहीं अपितु इसकी राजनीतिक और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में भी विशिष्ट पहचान है। यहां महात्मा गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं श्रीमती इंदिरा गांधी तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का आगमन हुआ। इससे पता चलता है कि आजादी की लड़ाई और वैचारिक क्रांति जगाने में जैतूसाव मठ का कितना पुराना नाता रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने आज मानवता, प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। वर्तमान दौर में गांधी जी की विचारधारा को खंडित करने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लड़ाई लड़ने का संकल्प लेने की जरूरत है। देश की एकता, उन्नति और विकास के लिए जरूरी है कि हम सब नफरत से दूर रहे। उन्होंने युवाओं से वैमनस्यता एवं अलगाव की भावना को दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुदंरदास ने कहा कि जैतूसाव मठ छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता के आंदोलनकारियों का केन्द्र रहा है। इस परिप्रक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के अनेक नेताओं का आगमन यहां हुआ था। इसी मंच से गांधी जी ने आंदोलनकारियों में देश की आजादी का मंत्र दिया था। इसी परिसर में उन्होंने चरखा भी चलाया था। जहां उनकी चरखा चलाते हुए कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। गांधी जी की प्रतिमा से आने वाली पीढ़ी को उनकी विचारधारा को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम को विधायक एवं ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा ने समाज हित में मठ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दीं।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जैतूसाव मठ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी अवलोकन किया। प्रदर्शनी का आयोजन जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महात्मा गांधी का छत्तीसगढ़ प्रवास, तीस जनवरी सन् उन्नीस सौ अड़तालिस तथा छत्तीसगढ़ मित्र मासिक पत्रिका के जनवरी अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा बनाने वाले भिलाई के पद्मश्री नेल्शन और ट्रस्ट के लिए उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले श्री व्यासनारायण अग्रवाल, श्री साखी गोपाल अग्रवाल, श्री विजय दानी, डॉ. रेवाराम यदु, श्री मानिक चन्द्राकर, श्री आर.के. गुप्ता, डॉ.व्ही.के. अग्रवाल, श्री अवनीन्द्र नाथ ठाकुर तथा श्री विरेन्द्र भूषण आदि को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, ट्रस्ट के सचिव श्री महेन्द्र अग्रवाल, पार्षद श्री जितेन्द्र अग्रवाल, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री के.एल. वर्मा, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय दानी, केंद्रीय सचिव डॉ जे. पी. 
अग्रवाल, श्री रमेश यदु, श्री जे.एन. अग्रवाल, श्री रमेन्द्र मिश्र सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

अनारक्षित सदस्य के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी

अनारक्षित सदस्य के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी

महासमुंद राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिला महासमुन्द में उपभोक्ता फोरम में अनारक्षित सदस्य के पद पर (राज्य आयोग और जिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए अर्हता, भर्ती की पध्दति, नियुक्ति की प्रक्रिया, कार्यकाल, पद से त्यागपत्र और हटाना) नियम 2020 के तहत् नियुक्ति किया जाना है। अर्हताओं को पूर्ण करने वाले ईच्छुक व्यक्तियों से उक्त अनारक्षित सदस्य की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। ईच्छुक अर्हताओं को पूरा करने वालें अभ्यर्थियों जिनकी उम्र कम से कम 35 वर्ष हो, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त हो और क्षमतावान, सत्यनिष्ठापूर्ण और प्रतिष्ठित व्यक्ति हो और उपभोक्ता मामले, विधि, लोक मामले, प्रशासन, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, उद्योग, वित्त प्रबंधन, अभियांत्रिकी, प्रौद्योगिकी, लोक स्वास्थ्य अथवा औषधि में विशेष ज्ञापन और कम से कम 15 वर्ष का अनुभव रखता हो। योग्यता रखने वाले ऐसे ईच्छुक व्यक्ति कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला महासमुन्द में 09 फरवरी 2021 तक कार्यालयीन अवधि में निर्धारित प्रारूप परिशिष्ट एवं सत्यापित दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अपूर्ण तथा निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट mahasamund.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। 

पूर्व संसदीय सचिव का निधन, मुख्यमंत्री बघेल व पीसीसी चीफ मरकाम ने जताया शोक

पूर्व संसदीय सचिव का निधन, मुख्यमंत्री बघेल व पीसीसी चीफ मरकाम ने जताया शोक

जशपुर जशपुर के कद्दावर नेता और पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मण राम की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक अविभाजित मध्यप्रदेश में पंडित रविशंकर शुक्ल के साथ राजनीति में उतरे लक्ष्मण राम का शनिवार को निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में लक्ष्मण राम का निधन हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत तकरीबन 12 दिन पहले बिगड़ी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज जारी था। शनिवार की सुबह एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और दोपहर में उनका निधन हो गया। पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मण राम कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे है। पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मण राम के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी उनके निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। गौरतलब है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता लक्ष्मण राम पंडित रविशंकर शुक्ल के दौर के राजनीति के दिगज्जों में से एक रहे है। उन्होंने मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ला के नेतृत्व में संसदीय सचिव पूर्व संसदीय सचिव जिम्मेदारी निभाई थी। वहीं कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक माने जाने वाले नामों में लक्ष्मण राम का भी नाम मजबूती से लिया जाता है। 

जवाहर योजना अन्तर्गत प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

जवाहर योजना अन्तर्गत प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

दुर्ग राज्य शासन के द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के माध्यम से जवाहर आदिम जाति उत्कर्ष योजना क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के लाभ हेतु राज्य शासन द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त शाला में कक्षा पाचवीं में नियमित अध्ययनरत हो तथा चैथीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये जाने के साथ पालक की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य शासन आदिम जाति अनुसूचित जाति विभाग के माध्यम से जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ रहने खाने सामान्य चिकित्सा का व्यय शासन द्वारा किया जायेगा। ग्राम पंचायत, जनपद तथा नगर पंचायत क्षेत्र के शालाओं में ही अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को योजनांतर्गत उत्कृष्ट शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बारहवीं परीक्षा तक ही निर्धारित लाभ की पात्रता होगी। इच्छुक छात्र निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर अध्ययनरत संस्था में ही 19 फरवरी 2021 तक जमा करें। आवेदन पत्र शाला प्रमुख द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच कर 25 फरवरी 2021 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया जायेगा। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी 27 फरवरी 2021 तक समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कार्यालयीन समय तक जमा किया जाएगा। परीक्षा 7 मार्च 2021 को आयोजित की जाएगी।

पीडीएस दुकान संचालन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी

पीडीएस दुकान संचालन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी

जांजगीर-चांपा राजस्व अनुविभाग जांजगीर के अंतर्गत विकासखंड बलौदा के ग्राम नवापारा () में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 11 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक आम जन, स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समूह निर्धारित तिथि तक आवेदन राजस्व अनुविभाग कार्यालय जांजगीर में जमा कर सकतें है। समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नही किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एसडीएम कार्यालय जांजगीर एवं ग्राम पंचायत नवपारा () कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। 

एक्शन मोड में रायपुर पुलिस : जारी है गुण्डा व निगरानी बदमाशों की चेकिंग

एक्शन मोड में रायपुर पुलिस : जारी है गुण्डा व निगरानी बदमाशों की चेकिंग

रायपुर सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर 30 जनवरी को नगर पुलिस अधीक्षक उरला पारूल अग्रवाल ने अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रो के गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर उनकी परेड ली गई। जिसमें थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के 14 गुण्डा एवं 08 निगरानी बदमाश, थाना उरला क्षेत्र के 03 गुण्डा एवं 07 निगरानी बदमाश तथा थाना खमतराई क्षेत्र के 02 गुण्डा हाजिर थे। पारूल अग्रवाल ने गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस ने जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लागू की गई किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कुल पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने धान बेचा। धान बेचने वाले किसानों की संख्या इस साल सबसे अधिक है। इस वर्ष पंजीकृत 21 लाख 52 हजार 475 किसानों में से 20 लाख 53 हजार 483 किसानों ने अपना धान बेचा है।
छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या, कुल पंजीकृत रकबा, बेचे गए धान के रकबे, धान बेचने वाले किसानों के प्रतिशत के साथ-साथ कुल उपार्जित धान की मात्रा में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में राज्य गठन के 20 वर्षों में इस वर्ष छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 92 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का नया कीर्तिमान बना है।


राज्य में यदि पिछले 6 वर्षों में धान बेचने वाले किसानों की संख्या को देंखे तो वर्ष 2015-16 में 13 लाख 17 हजार 583 पंजीकृत किसानों में से 11 लाख 5 हजार 556 किसानों ने अपना धान बेचा है, जो कुल पंजीकृत किसानों का 83.9 प्रतिशत है। इसी प्रकार 2016-17 में कुल पंजीकृत 14 लाख 51 हजार 88 किसानों में से 13 लाख 27 हजार 944 किसानों ने धान बेचा, जिसका प्रतिशत 91.5 है। वर्ष 2017-18 में पंजीकृत 15 लाख 77 हजार 332 किसानों में से 12 लाख 6 हजार 264 किसानों ने धान बेचा, जो 76.4 प्रतिशत है। वर्ष 2018-19 में पंजीकृत 16 लाख 96 हजार 765 किसानों में से 15 लाख 71 हजार 414 किसानों ने धान बेचा, जो 92.6 प्रतिशत है। इसी तरह वर्ष 2019-20 में पंजीकृत 19 लाख 55 हजार 544 किसानों में से 18 लाख 38 हजार 593 किसानों ने अपना धान बेचा है, जो 94.02 प्रतिशत होता है। इन वर्षो की तुलना में इस वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले किसानों का प्रतिशत 95.38 जो राज्य निर्माण के बाद अब तक का सर्वाधिक है।

Read Also:- अब फोन में डाउनलोड कर सकते है डिजिटल मतदाता परिचय पत्र, जानें कैसे 
गौरतलब है कि राज्य में विषम परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। बारदानों की कमी को दूर करने अनेक वैकल्पिक व्यवस्थाएं के माध्यम से बारदानों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की गई। किसानों को भुगतान निरंतर किया गया। कस्टम मीलिंग के साथ ही संग्रहण केन्द्रों में धान का उठाव भी निरंतर जारी है। प्रदेश में धान खरीदी का काम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ है।

Read Also:- VIRAL VIDEO: सड़क हादसे में इस क्रिकेटर की हुई मौत का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी का एक नया रिकार्ड बना है। राज्य में बीते दो सालों में खेती-किसानी के रकबे और किसानों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते धान की खेती के पंजीयन का रकबा 27 लाख हेक्टेयर से अधिक और पंजीकृत किसानों की संख्या 21 लाख 52 हजार तक जा पहुंची है। यह भी अपने-आप में एक रिकार्ड है।
पिछले 6 वर्षों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीकृत रकबे और कुल उपार्जित धान की मात्रा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है वर्ष 2015-16 में 21 लाख 26 हजार हेक्टेयर रकबे का पंजीयन हुआ था और 59 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई थी। वर्ष 2016-17 में पंजीकृत रकबा 23 लाख 42 हजार हेक्टेयर था और 69 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। वर्ष 2017-18 में पंजीकृत रकबा 24 लाख 46 हजार हेक्टेयर था और 56 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। वर्ष 2018-19 में पंजीकृत रकबा 25 लाख 60 हजार हेक्टेयर था और 80 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। वर्ष 2019-20 में पंजीकृत रकबा 26 लाख 88 हजार हेक्टेयर था और 83 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी।

Read Also:- रायपुर : लक्की ड्रा में लेपटॉप गिफ्ट मिलने का झांसा देकर छात्र से हुई 48 हजार की ठगी
कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य में समृद्ध हो रही खेती-किसानी के लिए यह एक सुखद भविष्य का संकेत है। राज्य में खेती-किसानी को एक सम्बल मिला। कृषि छोड़ चुके लोग फिर कृषि की ओर लौटे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की कृषि आदान सहायता राशि मिलने से किसानों का उत्साह बढ़कर दोगुना हो गया। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को 5750 करोड़ रूपए की सीधी मदद दी जा रही है। तीन किश्तों की राशि किसानों के खातों में अंतरित भी कर दी गई है और चौथी भी किश्त की राशि मार्च तक अंतरित की जाएगी। 

इस वर्ष भी कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए कौन सी नीति लागू रहेगी

इस वर्ष भी कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए कौन सी नीति लागू रहेगी

बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी बी. एक्का ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में पहले से ही यह नीति है कि कक्षा 1ली से कक्षा 8वीं तक के बच्चों को परीक्षा के आधार पर पिछली कक्षा में नहीं रोका जाता हैै। कक्षा 1ली से 8वीं तक के समस्त बच्चों को सामान्य रूप से अगले शिक्षा सत्र में अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। सभी विद्यालयों में बच्चों की अकादमिक उपलब्धियों का सतत् मूल्यांकन किया जाता है और उसके आधार पर सभी बच्चों को आवश्यक शिक्षण देने की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी कक्षा 1ली से 8वीं तक के लिए यही नीति लागू रहेगी। पढ़ई तुंहर दुआर में विभिन्न विधियों से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं साथ ही बच्चों का एसेसमेण्ट कर पोर्टल में अपलोड किया जा रहा है। विविध तरीकों से किये गये आंकलन के आधार पर विद्यार्थियों को प्रगति पत्र प्रदान किया जायेगा। 

रायपुर : लक्की ड्रा में लेपटॉप गिफ्ट मिलने का झांसा देकर छात्र से हुई 48 हजार की ठगी

रायपुर : लक्की ड्रा में लेपटॉप गिफ्ट मिलने का झांसा देकर छात्र से हुई 48 हजार की ठगी

रायपुर, लक्की ड्रा में डेल कंपनी का लेपटॉप गिफ्ट मिलने का झांसा देकर युवक से ऑनलाईन 48318 रुपये की ठगी कर लेने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज की गई है।

Read Also:- अब इस तारीख तक कर सकते है 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन, पढ़े पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 27 नवारायपुर निवासी पंकज शर्मा 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी पढ़ाई कर रहा है । 29 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे के मध्य प्रार्थी के मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाईल नंबर 834209472 से कॉल करके अमेजन बात करने की जानकारी देते हुये उसे लक्की ड्रा में डेल कंपनी का लेपटॉप गिफ्ट मिलने की जानकारी दिया एवं कॉल करने वाले ने प्रार्थी के द्वारा पूर्व में किये गए ऑनलाईन शापिंग एड्रेस सहित पूरा विवरण दिया व 5 हजार रुपये की खरीदी करने पर लेपटॉप हासिल करने की बात कही। शापिंग करने के बाद जीएसटी के नाम पर 9772 रुपये जमा करने को कहा पैसे भेजने के बाद फिर कुछ गलती बताकर फिर से 9772 रुपये गुगल पे से भेजने बोला। इस तरह से रिफन्ड के नाम पर 40318 रुपये की ऑनलाईन ठगी कर लिया। आरोपी ने पेटीएम बैंक के एकाउन्ट नंबर 919838037423 में भेजने बोला था। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मोबाईल नंबर के आधार पर धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

 

अब फोन में डाउनलोड कर सकते है डिजिटल मतदाता परिचय पत्र, जानें कैसे

अब फोन में डाउनलोड कर सकते है डिजिटल मतदाता परिचय पत्र, जानें कैसे

रायपुर मतदाता का मोबाइल नंबर यदि मतदाता सूची में एपिक के साथ दर्ज है तो कुछ स्टेप्स के माध्यम से मतदाता -एपिक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर ने बताया कि इसके लिए सबसे पहले https://nvsp.in पर जाये एवं खुद को मोबाइल नंबर अथवा एपिक के माध्यम से रजिस्टर कर यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें। पूर्व से रजिस्टर होने की दशा में सीधे यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉग इन कर सकते हैं। लॉग इन करने के पश्चात पेज के आप्शन डाॅउनलोड -इपिक ( e-EPIC ) पर क्लिक करें। इसके बाद पेज ओपन होगा जहां पर अपना एपिक नंबर एवं राज्य सेलेक्ट कर डाटा सर्च करना है। डाटा सर्च होने एवं मोबाइल नंबर पूर्व से दर्ज होने पर सेण्ट ओटीपी का आप्शन आएगा जिस पर क्लिक कर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा। इसके वेरीफाई करने पर आप अपना डिजिटल वोटर आईडी -एपिक डाउनलोड कर सकते हैं। 

Also Read:- भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज जाने कितनी रह गई, अब यह कुल संक्रमित मामलों का महज 1.58 प्रतिशत 

यदि आपका मोबाइल नंबर मतदाता सूची में एपिक के साथ दर्ज नहीं है तो निम्नानुसार ज्ञल्ब् स्टेप्स के माध्यम से आप अपना मोबाइल एपिक के साथ लिंक कर -एपिक डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए सर्वप्रथम सबसे पहले https://nvsp.in पर जाये एवं खुद को मोबाइल नंबर अथवा एपिक के माध्यम से रजिस्टर कर यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉग इन कर ज्ञल्ब् आप्शन पर जाए अथवा https://kyc.eci.gov.in पर जाये। अपना एपिक नंबर डाले एवं फेस मैचिंग पास करने के पश्चात अपना मोबाइल नंबर एपिक के साथ अपडेट करें। मोबाइल अपडेट करने के पश्चात उपरोक्तानुसार स्टेप्स से -एपिक डाउनलोड कर सकते हैं।

 बड़ी खबर: कलेक्टर ने दी 6 पटवारियों को नवीन पदस्थापना, देखे सूची

बड़ी खबर: कलेक्टर ने दी 6 पटवारियों को नवीन पदस्थापना, देखे सूची

जशपुरनगर। कलेक्टर ने जशपुर जिले के 6 पटवारियों को अस्थाई रूप से अगामी आदेश तक तहसीलों में पदस्थापना दी है। इनमें ब्रजेश कुमार बेहरा, ग्राम घरज्याबथान को फरसाबहार तहसील, श्रवण कुमार यादव, ग्राम लाकझार पाकरगांव को पत्थलगांव, विक्की गुप्ता बगीचा रोड़ कांसाबेल को तहसील कांसाबेल, राजकमल ग्राम कोरना को तहसील दुलदुला, कृति कुमार साय ग्राम बाम्हनमारा को तहसील जशपुर और कुमारी सोनम टोप्पो ग्राम चक्रधरनगर रायगढ़ को तहसील बगीचा पदस्थ किया गया है।
 रायपुर मेकाहारा के डॉक्टरों का कमाल: गैंगरीन संक्रमित पैर को एसएफए स्टंटिंग से किया ठीक

रायपुर मेकाहारा के डॉक्टरों का कमाल: गैंगरीन संक्रमित पैर को एसएफए स्टंटिंग से किया ठीक

रायपुर। पं. जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने कमाल कर दिया। उन्होंने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के गैंगरीन के कारण काली पड़ चुकी पैर की अंगुलियों एवं पंजे को कटने से बचा लिया। इस बुजुर्ग के बायें पैर की दो अंगुलियां तो बिल्कुल काली होकर गल चुकी थीं लेकिन समय पर मेकाहारा के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एस. बी. एस. नेताम के कुशल मार्गदर्शन में इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट प्रो. डॉ. विवेक पात्रे ने डी. एस. ए. मशीन के जरिये सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी स्टंटिंग (एस.एफ.ए. स्टंटिंग) करके लगभग 23 सेंटीमीटर तक ब्लॉक हो चुके सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी को खोल कर पैर को सुरक्षित बचा लिया। बिना चीर-फाड़ के हुये इस एस.एफ.ए. स्टंटिंग के बाद पैर में खून की सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई। मरीज की बीमारी को डॉक्टरी भाषा में लेफ्ट सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी थ्राम्बोसिस विद लेफ्ट टो गैंगरीन कहते हैं। बेमेतरा का रहने वाला यह बुजुर्ग अब अपनी समस्या से निजात पाकर घर जाने को तैयार है।

हृदय से निकलने वाली मुख्य धमनी (एओर्टा) जिसको महाधमनी भी कहते हैं पेट में जाकर दो भागों में बंट जाती है जो दायें पैर एवं बायें पैर को खून की सप्लाई करती है। इस धमनी को इलियक आर्टरी कहा जाता है एवं आगे चलकर यह जांघ में फीमोरल आर्टरी कहलाता है।
फीमोरल आर्टरी (धमनी) जांघ की एक बड़ी धमनी है जो शरीर के निचले हिस्से यानी जांघ एवं पैर को ऑक्सीजन युक्त रक्त प्रदान करता है। सामान्य तौर पर फीमोरल आर्टरी पैर में कॉमन फीमोरल आर्टरी और सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी के नाम से जाना जाता है। सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी मध्य जांघ में थोड़ी गहरी हो जाती है।

 सीटी एंजियोग्राफी से बीमारी आई पकड़ में-
इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट प्रो. डॉ. विवेक पात्रे मरीज की समस्या के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताते हैं- मरीज को रेस्ट पेन होता था अर्थात् बैठे-बैठे पैर में झनझनाहट महसूस होती थी। दर्द से परेशान मरीज लाठी के सहारे चलता था। झनझनाहट और दर्द के कारण कई बार तो स्थिति बैठकर उठने लायक भी नहीं बन पाती थी। अस्पताल आने पर पहले बुजुर्ग की सोनोग्राफी की गई उसके बाद सीटी एंजियोग्राफी किया गया जिससे बीमारी पकड़ में आयी। सीटी एंजियो में सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी के ब्लॉक होने की जानकारी मिली। 21 जनवरी को मरीज की सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी स्टंटिंग (एस.एफ.ए. स्टंटिंग) की गई जिसके बाद मरीज स्वस्थ्य है। मरीज का उपचार डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत के अंतर्गत निः शुल्क हुआ।

तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, अनियंत्रित मधुमेह, एथेरेस्केलोसिस एवं वैस्कुलाईटिस के कारण रक्त धमनी प्लॉक बन जाता है जिससे इस धमनी में रूकावट आ जाती है। रूकावट के बढ़ने के कारण पैर में रक्त की सप्लाई बाधित होने लगती है। एक समय ऐसा आता है जब धमनी पूर्णतः बंद हो जाती है और पैरों में गैंगरीन(एक तरह से ऊतकों की मृत्यु से होने वाला सड़न) होना प्रारंभ हो जाता है।

मेकाहारा में ही मिला सही इलाज: बुजुर्ग
”कई लोगों को दिखाया लेकिन बीमारी पकड़ में नहीं आ रही थी। सही इलाज के अभाव में बीमारी और दर्द दोनों बढ़ने लगा था। शुभचिंतकों की कृपा से मेकाहारा के रेडियोलॉजी विभाग तक पहुंचा और यहां मेरा इलाज संभव हुआ। अब तो न दर्द है ना कोई परेशानी । सामान्य लोगों की तरह चल-फिर पा रहा हूं।” यह कहना है इलाज के बाद ठीक हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग का।

ऐसे किया प्रोसीजर-
डॉ. विवेक पात्रे के मुताबिक, सबसे पहले सुई की नोक के बराबर (पिनहोल) छेद के माध्यम से दाहिने जांघ की फीमोरल आर्टरी को पंक्चर किया। पंक्चर करके ऊपर से राइट फीमोरल आर्टरी से लेफ्ट फीमोरल आर्टरी तक पहुंचे। राइट फीमोरल आर्टरी से कॉमन इलियक आर्टरी तक गये। वहां से एओर्टा को क्रॉस करते हुए दूसरे साइड चले गये। वहां से दवाई डालकर देखा कि रूकावट कहां पर है ? सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी के ब्लॉक होने अथवा रूकावट के कारण खून का बहाव आजू-बाजू की नसों से होने लगा था। उस रूकावट को वायर और कैथेटर नली की मदद से क्रास किया और नीचे के पॉप्लिटियल आर्टरी तक गये फिर ब्लॉक वाले एरिया में दो स्टंट डाला और फिर उसको बैलून की मदद से खोल दिया जिससे रक्त का प्रवाह पुनः मुख्य धमनी में चालू हो गया।

इनके सामूहिक नेतृत्व से हुआ सफल उपचार-
रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एस बी एस नेताम के कुशल नेतृत्व में प्रो. डॉ. विवेक पात्रे के साथ डॉ. मनोज एवं डॉ. दिनेश । साथ ही एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. केके सहारे के साथ डॉ. अशोक सिंह सिदार एवं डॉ. अंकिता, इस इंटरवेंशन प्रोसीजर में शामिल रहे।
रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एस. बी. एस. नेताम बताते हैं कि वर्तमान में मेकाहारा के रेडियोलॉजी विभाग में आर्टरी यानी धमनी से संबधित समस्त प्रकार की समस्याओं की जांच एवं उनका निदान हो रहा है। धमनी से संबंधित बीमारी जैसे- आट्रियल थ्रॉम्ब्रोसिस, एन्युरिज्म, स्यूडो एन्युरिज्म, एवी मालफार्मेशन आदि, इन सभी बीमारियों के जांच एवं इलाज की सुविधा यहां उपलब्ध है। इसके अलावा शिराओं से सम्बन्धित विकारों की जांच एवं इलाज यहां पर हो रहे हैं।
 
 अब इस तारीख तक कर सकते है 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन, पढ़े पूरी खबर

अब इस तारीख तक कर सकते है 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन, पढ़े पूरी खबर

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने छात्र हित में निर्णय लिया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए विलंब शुल्क के साथ फार्म भरा जा सकता है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल से इसके लिए 1 फरवरी से 5 फरवरी तक पोर्टल खोला जाएगा। 

बोर्ड परीक्षा फार्म एक हजार रूपए की विलंब शुल्क के साथ भरा जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थानीय स्तर पर होगी। प्रत्येक शाला स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार होंगे और शाला स्तर पर ही मूल्यांकन करके परिणाम घोषित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए निर्देश जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव ने बताया कि परीक्षा आयोजित करते समय कोविड-19 से बचाव के लिए शासन के जारी सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 15 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 15 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

जशपुर| छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बगीचा थाना इलाके में करीब 15 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लड़कों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया है। हालांकि घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक नाबालिग सरगुजा जिले की निवासी है। 28 जनवरी को उसकी बहन की सगाई बगीचा में हो रही थी, जहां शामिल होने आई थी। वहीं उसके परिचित रविकांत एक्का से मुलाकात हुई। उसे अपने साथ कार में बैठाकर घुमाने ले गया और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अपने तीन दोस्तों को भी मौके-ए-वारदात पर बुला लिया, जहां फिर चारों लड़कों ने कार में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दूसरे ही दिन 29 जनवरी को मुख्य आरोपी रविकांत एक्का, संदीप एक्का, आनंद एक्का और अजित केसपुट्टा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी आनंद एक्का की तलाश की जा रही है।
बड़ी खबर: मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की महतारी एंबुलेंस के ड्राइवर की हत्या

बड़ी खबर: मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की महतारी एंबुलेंस के ड्राइवर की हत्या

कोंडागांव। जिला मुख्यालय से 58 किमी दूर ग्राम टेकानार में पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने धनोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एम्बुलेंस चालक जयलाल बघेल की हत्या कर दी है। ज्ञात हो कि मृतक के परिवार को आठ वर्ष पहले नक्सलियों ने ग्राम कसोली से बेदखल कर दिया था, जिसके बाद पीडि़त परिवार धनोरा में आकर बस गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टेकानार मुर्गा बाजार से लौट रहे महतारी एंबुलेंस के ड्राइवर जयलाल बघेल पिता कमलू बघेल और उसके भाई पिलदास को अगवा कर अपने साथ ले गए थे। नक्सलियों ने एंबुलेंस चालक जयलाल बघेल को मौत के घाट उतार दिया है, वहीं मृतक का भाई नक्सली चंगुल से भागकर आने में सफल रहा है।

मृतक एंबुलेंस के ड्राइवर के भाई पिलदास ने बताया कि शुक्रवार को मुर्गा बाजार से दोनों भाई घर आ रहे थे। रास्ते में बंदूकधारी आधा दर्जन नक्सलियों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जिसके बाद मेरे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। लहूलुहान भाई के जमीन में गिरते ही नक्सली पुलिस मुखबिरी की सजा देने की बात कहते हुए मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान मौका पाकर वह नक्सलियों के चंगुल से भागकर जंगल जाकर पेड़ में चढ़कर छिप गया था, रात भर पेड़ में छिपकर रहने के बाद शनिवार की सुबह गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लोगों को देने के बाद पुलिस थाना आए हैं।

धनोरा थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि मृतक के भाई पिलदास का बयान दर्ज कर लिया गया है। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए फोर्स को रवाना कर दिया गया है।

 मदिरा प्रेमियों की पहली पसंद बनी प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, जानिए आखिर क्या है ये पूरा माजरा

मदिरा प्रेमियों की पहली पसंद बनी प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, जानिए आखिर क्या है ये पूरा माजरा

भिलाई। शासन स्तर पर दो साल पहले प्लास्टिक की सिंगल यूज डिस्पोजल गिलास के उपयोग को प्रतिबंधित घोषित किया गया है। बावजूद इसके इस प्रतिबंध की जमीनी हकीकत काफी जुदा है। प्रतिबंध के शुरुवाती दिनों में निगम व पालिका प्रशासन की छापामार कार्यवाही को देखते हुए प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास का उपयोग कम हो गया था। इसके जगह पर कागज के डिस्पोजल गिलास उपपयोग होने लगे थे। लेकिन वर्तमान में फिर एक बार बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास ने पांव पसार लिया है। क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास आज भी मदिरा प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास का धडल्ले से ईस्तमाल हो रहा है। भिलाई-दुर्ग के शराब की दुकानों के आसपास बेतरतीब बिखरे सफेद कचरे से इस बात की स्वत: ही पोल खुल रही है। 

शहर के ज्यादातर डेली नीड्स की दुकान और ठेला खोमचा में प्लास्टिक की डिस्पोजल गिलास आसानी के साथ ग्राहकों को बेची जा रही है। प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक डिस्पोजल की बाजारों में बनी हुई आवक एक तरह से शासन-प्रशासन को चुनौती दे रही है। प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास का सबसे अधिक इस्तेमाल मदिरा प्रेमी अपने शौक पूरा करने में करते हैं। लिहाजा शराब दुकानों के पास खुले चखना सेंटर से लेकर सीलबंद नमकीन बेचने वाले दुकानों में ऐसे गिलास का भरपूर स्टाक कभी भी देखा जा सकता है। शराब पीने के बाद ऐसे गिलास को खुले में फेंक दिया जाता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों पर पलीता लग रहा है। वहीं शहर की स्वच्छता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। 

शहर के अनेक शराब की दुकानों के आसपास का मुआयना किया तो प्राय: सफेद कचरे का ढेर नजर आया। भिलाई-3 के उमदा रोड स्थित शराब की दुकान के पास गौरव पथ पर चल रहे अवैध चखना सेंटरों के पीछे छोटा सा तालाब है। इस तालाब के चारो ओर डिस्पोजल गिलास फैली हई है। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान में खलल पैदा होने का हवाला देकर आबकारी विभाग को पत्र लिखकर शराब दुकान के आसपास प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास के हो रहे उपयोग पर रोक लगाने का आग्रह कर चुकी है। बावजूद इसके आबकारी विभाग की उदासीनता बरकरार है। भिलाई में नेहरू नगर बटालियन के पास स्थित शराब दुकान के आसपास खुली जगह में भी डिस्पोजल गिलास के कचरे की सफेद परत इसके उपयोग पर लगाये गये प्रतिबंध की पोल खोल रही है। इस तरह का नजारा शहर के प्राय: सभी शराब दुकानों के साथ ही चखना सेंटरों के आसपास साफ नजर आने के बाद भी जिम्मेदारों में कार्यवाही को लेकर कायम उदासीनता समझ से परे है। 

बेखौफ बिक रहा है पानी पाउच-: 
पानी के पाउच पर भी सरकारी स्तर में प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन बाजार में इसकी सहज उपलब्धता बनी हुई है। मदिरा प्रेमी पानी पाउच का इस्तेमाल पहले की तरह कर रहे हैं। शराब दुकानों के परिसर से लेकर आसपास के दायरे में पानी पाउच के खाली रैपर में पानी पाउच के खाली रैपर की गंदगी आज भी बिखरी पड़ी है। खेल के मैदान पर भी पानी पाउच से लेकर डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास साफ नजर आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र की निकासी नालियां भी डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास व पानी पाउच की वजह से जाम हो रही है।
 
 नौकरी में बता बेरोजगार से कराई शादी: दहेज में मांगे 5 लाख, प्रताडऩा का मामला दर्ज

नौकरी में बता बेरोजगार से कराई शादी: दहेज में मांगे 5 लाख, प्रताडऩा का मामला दर्ज

कोरबा। दर्री के जमनीपाली की शिक्षाकर्मी नंदा देवी मैत्री की शादी जिस युवक को नौकरी वाला बताकर की गई, वह बेरोजगार निकला। शादी के बाद वह परिवार के साथ मिलकर नंदा को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगा। वे 5 लाख रुपए और चार पहिया वाहन मांगने लगे। दहेज के लिए ही नंदा की बेटी होने पर उसे मायके में छोड़ दिया गया। वहां से दहेज नहीं लाने पर तलाक की धमकी दी गई। पति समेत ससुरालियों से परेशान होकर पीडि़ता नंदा देवी ने रिपोर्ट लिखाई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचाए यहां भी सुलह नहीं होने के बाद न्यायालय में परिवार लगाया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर दर्री पुलिस ने मामले में नंदा देवी के पति पति डुलेश्वर के साथ ही सास फु लवासन बाईए ससुर मुन्नीबाबा, जेठ महेश, जेठानी पदमा व डेढ़ सास मीरा के खिलाफ  दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कर लिया है।

नंदा की शादी 3 साल पहले हुई थी। मार्च 2019 में बेटी होने के बाद से वह मायके में है। पति समेत ससुराली न तो उसे देखने पहुंचे और न ही बच्ची को। मामला पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र भी पहुंचा, जहां दहेज की मांग नहीं करते हुए आपसी सुलह से नंदा को रखने की सलाह दी गई, लेकिन डुलेश्वर समेत परिजन तैयार नहीं हुए। सुलह नहीं होने पर मामला न्यायालय भी गया।
 बापू के आदर्श व विचार युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेंगे-रमन सिंह

बापू के आदर्श व विचार युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेंगे-रमन सिंह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज ट्वीट कर कहा कि समस्त विश्व को नई चेतना के माध्यम से प्रेरित करने वाले बापू के आदर्श व विचार युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेंगे। 

डा. सिंह ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नव दिशा प्रदान करने वाले सत्य और अहिंसा के श्रेष्ठ उपासक गांधी जी की पुण्यतिथि में उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं।
 बड़ी खबर: रूम में रंगरलियाँ मनाते पकड़े गए अधीक्षक, पत्नी ने मौके पर पहुँचकर किया जमकर हंगामा

बड़ी खबर: रूम में रंगरलियाँ मनाते पकड़े गए अधीक्षक, पत्नी ने मौके पर पहुँचकर किया जमकर हंगामा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम स्थित अटल विहारी एजुकेशन हब जावंगा में एकलव्य खेल परिसर के अधीक्षक प्रकाश गुप्ता एक युवती के साथ रूम में पाये गए| जिसके बाद अधीक्षक की पहली पत्नी ने मौके पर पहुँचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
 
पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल वार्डन प्रकाश गुप्ता शादीशुदा होने के बावजूद भी एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते है और नियमों को दरकिनार करते हुये हॉस्टल में पकड़ाये है।
 
वही उनकी पत्नी ममता गुप्ता ने अपने पति को इस हालत में देखकर उनके चरित्र पर आरोप लगाते हुये कहा कि मेरे साथ 2 सालों से नाइंसाफी की जा रही हैं। 2 साल पहले से तलाक के लिये कोर्ट में मामला मेरे पति ने दर्ज कर दिया है। पर हमारा तलाक नही हुआ है। और वे दूसरी युवती के साथ रंगरलियाँ मना रहे हैं। दूसरी युवती अवैध तरीके से इनके साथ रह रही हैं। हमारी शादी को आज 6 साल पूरे हो गये। मैं शादी की सालगिरह मनाने आई थी|पर ऐसे हालात में इन्हें देखकर मैं दुःखी हूँ।
 बड़ी खबर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी दुकान में लूट पात करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने कारोबारी को मार दी थी गोली

बड़ी खबर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी दुकान में लूट पात करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने कारोबारी को मार दी थी गोली

बिलासपुर। न्यायधानी के ज्वेलरी शॉप में हुई लूट व गोलीकांड मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को बिलासपुर पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। वहीं एक आरोपी की तलाश जारी है। 

पढ़िए पूरी खबर-
ज्ञातव्य है कि 25 जनवरी को बिलासपुर के सकरी में सतीश्री ज्वेलर्स में हुई गोलीकांड में दुकान संचालक को आरोपियों ने लूट-पाट के दौरान गोली मार दी थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। 
 
बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में बनी 8 टीमों ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही बिलासपुर पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में झारखंड से 4 आरोपी कार से बिलासपुर पहुंचे थे। इसके अलावा 2 आरोपी बिलासपुर के ही बताए जा रहे है, जो बाइक से वारदात को अंजाम देने घटना स्थल पहुंचे थे।
 
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की तो पता चला कि लूट को अंजाम देने के लिए वे उक्त ज्वेलर्स दुकान में पहुंचे थे।
घटना स्थल से कुछ दूरी पर आरोपी अपने कार को छोड़कर 2 बाइक में 3-3 आरोपी सतीश्री ज्वेलर्स पहुंचे थे। इस दौरान दुकान के संचालक से आरोपियों की झूमा-झटकी हुई। जिसके बाद लूट को अंजाम न देने के कारण आरोपियों ने दो फायर किया। पहली गोली दुकान के ग्लास में लगी और दूसरी गोली संचालक आलोक सोनी के कंधे पर लगी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल एसपी प्रशांत अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अफसर वहां पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए और तकनीकी आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
 
पुलिस के मुताबिक दो अन्य जिलों के एसपी को भी घटना की जानकारी तत्काल दी गई। जिसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुंगेली पुलिस शामिल है। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी सड़क मार्ग से होते हुए यदि यहां से निकले तो उन्हें दबोच लिया जाएं।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार-
-दिनेश बांधेकर उर्फ दीनू निवासी तालापारा बिलासपुर
-राजू साव निवासी मगरपारा बिलासपुर
-अजहर अंसारी निवासी रामगढ़ झारखंड
-जितेंद्र शर्मा निवासी रामगढ़ झारखंड
-नजीर अंसारी निवासी रामगढ़ झारखंड