CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING: आज हड़ताल पर है राजधानी के सराफा कारोबारी, यह है वजह

BREAKING: आज हड़ताल पर है राजधानी के सराफा कारोबारी, यह है वजह

रायपुर। पूरे देश के सराफा कारोबार के साथ आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग यूनिक आईडी नियम का मनमाने ढंग से पालन करवाने का आरोप लगाते हुए सराफा कारोबारी इसका विरोध कर रहे हैं।

इसे छत्तीसगढ़ के कारोबारी भी समर्थन दे रहे हैं। रायपुर सराफा एसोसिएशन ने प्रदेश के हर जिले के सराफा संगठन ने भी दुकानें बंद रखने को कहा है। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश भर में दुकानें बंद होने की वजह से सिर्फ एक दिन में लगभग 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा। रायपुर के कारोबारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मानक ब्यूरो प्रमुख प्रमोद तिवारी को ज्ञापन भेजकर मांग करेंगे कि इस पर तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए।

BREAKING: राखी त्यौहार में राजधानी रायपुर में मिले सिर्फ एक मरीज, पढ़े पूरी खबर

BREAKING: राखी त्यौहार में राजधानी रायपुर में मिले सिर्फ एक मरीज, पढ़े पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 48 है। आज तक रायपुर में 157841 मरीजो की पहचान हुई है और 154654 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे 4 जिलो से सर्वाधिक 3-3 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 60 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 863 है | आज प्रदेश में 12504 टेस्ट हुए है |
 

BIG BREAKING : इन्हें मिला जांजगीर-चांपा एसपी का प्रभार, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

BIG BREAKING : इन्हें मिला जांजगीर-चांपा एसपी का प्रभार, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने आईपीएस बीएन मीणा (उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर) को जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक का प्रभार सौंपा है। राज्य सरकार ने उक्ताशय के आदेश जारी के दिए है।

बता दें कि प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के 23 अगस्त से 1 अक्टूबर तक इंडक्शन प्रशिक्षण में रहेंगे। 2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा हाल ही में प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। वो अभी पुलिस मुख्यालय में एआईजी के तौर पर पदस्थ हैं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : रक्षाबंधन के दिन घर से उठी 2 सगी बहनों की अर्थी, राखी की खुशियाँ बदली मातम में

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : रक्षाबंधन के दिन घर से उठी 2 सगी बहनों की अर्थी, राखी की खुशियाँ बदली मातम में

अंबिकापुर | बीती रात्रि के मध्य दो बजे सर्पदंश से गंभीर दो बहनों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों सगी बहनों के मौत उपरांत घर में घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। दरअसल रात में सोने के दौरान 2 सगी बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया था।

परिजनों ने सांप को मार डाला और सुबह उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम पश्चात दोनों बहनों की अर्थी एक साथ उठीं, यह देख परिजनों सहित गांव वालों की आंखें नम हो गईं।
सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम हरिपुर निवासी भारती 7 वर्ष व ज्योति 15 वर्ष पिता रामसाय सगी बहनें थीं। शनिवार की रात दोनों मां उर्मिला, पिता व दादी के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थीं। रात करीब 2 बजे दोनों अचानक उठ गईं और परिजनों को बताया कि उन्हें किसी चीज ने काट लिया है। यह सुनकर परिजन हड़बड़ाकर उठे और शरीर पर देखा तो सांप डसने के निशान बने हुए हैं। उन्होंने कमरे में इधर-उधर देखा तो जहरीला सांप था। सांप को देखते ही सबके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सांप को मार डाला। परिजनों की समझ में नहीं आ रहा था कि वे करें भी तो क्या करें। सुबह करीब 7 बजे दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ़्तार 2 बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौके पर हुई मौत, 4 घायल

तेज रफ़्तार 2 बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौके पर हुई मौत, 4 घायल

सूरजपुर | जिले के भानुप्रतापपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इससे दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 4 घायल हो गए हैं।

हादसा भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज में दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चारों घायलों को भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया जहां पर इनका इलाज जारी है। अभी तक मृतकों की और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों की हड़ताल हुई ख़त्म, जाने क्या निकला इनके धरने का परिणाम

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों की हड़ताल हुई ख़त्म, जाने क्या निकला इनके धरने का परिणाम

रायपुर | छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी प्रबंधन और छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बीच 21 अगस्त को सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने 10 अगस्त से चल रही हड़ताल वापस ले ली है। वे प्रदेश में विद्युत उपभोक्ता सेवा के अतिआवश्यक कार्य में लौट गए।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डीआर साहू ने बताया कि उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में डगनिया मुख्यालय स्थित सेवा भवन में वार्ता हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रबंधन ने उनकी 3 सुत्रीय मांगों पर बिंदुवार चर्चा की। उन्हें बताया गया कि परिचारक (लाइन) के पदों हेतु विज्ञापन जारी कर दिये गए हैं, उस चयन प्रक्रिया में भाग लें। उक्त भर्ती में संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जा रहा है, जिससे उन्हें नियमित होने का अवसर मिलेगा।
साथ ही संविदा कर्मियों को अकुशल से कुशल श्रेणी में उन्नयन होने पर उनके वेतन में बढ़ोतरी भी की गई है ।
इसके अलावा जो संविदाकर्मी इस वर्ष की भर्ती प्रकिया में नियमित नियोजन नहीं पा सकेंगे, उनकी संविदा अवधि समाप्त नहीं की जाएगी। कार्य के दौरान दुर्घटना में हुए अपंग संविदा कर्मचारियों के नियोजन हेतु विशेष प्रयास किया जायेगा।
संघ ने सहमति जताते हुए आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया। सभी आंदोलनरत संविदाकर्मी काम पर लौट गए हैं।

प्रयास एजुकेशन सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दिया 10 लाख रुपयों का गिफ्ट

प्रयास एजुकेशन सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दिया 10 लाख रुपयों का गिफ्ट

रायपुर | रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी। छात्राओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इस दौरान बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रयास संस्था के लिए खेल सामग्री और डीजिटल ब्लैकबोर्ड के लिए 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों बच्चों में यामिनी वर्मा, अंतरा मिश्रा, तनिषा श्रीवास, शिवानी तिवारी, स्पूर्ति भोयर, धानी महिलांग, आरती पाल, सिमरन नेताम, भूमिका साहू एवं किरन नेताम शामिल थी।

छत्तीसगढ़ में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया पहली बार ये काम...

छत्तीसगढ़ में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया पहली बार ये काम...

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने रक्षाबंधन के अवसर पर राजभवन में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि राजभवन में पहली बार रक्षा बंधन पर्व का आयोजन किया गया और राज्यपाल ने स्वम सभी को तिलक किया और आने हाथों से राखी बांधी और मिठाई खिलाई।

राज्यपाल ने सुरक्षा में तैनात समस्त सुरक्षा कर्मी,द्वारपाल तथा कर्मचारियों को राखी बांधी। राज्यपाल ने कहा कि यह त्योहार सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये । उन्होंने सबके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। 

BIG BREAKING : राखी त्यौहार के ठीक पहले राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इज़ाफ़ा, पढ़े पूरी खबर

BIG BREAKING : राखी त्यौहार के ठीक पहले राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इज़ाफ़ा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 7 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 48 है। आज तक रायपुर में 157840 मरीजो की पहचान हुई है और 154653 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 74 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 34 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 108 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 897 है | आज प्रदेश में 23287 टेस्ट हुए है |
 

छत्तीसगढ़ का ये पहला शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेटेड जिला बना, पहली खुराक का लक्ष्य हुआ पूरा, मुख्यमंत्री  ने ट्वीट कर दी बधाई

छत्तीसगढ़ का ये पहला शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेटेड जिला बना, पहली खुराक का लक्ष्य हुआ पूरा, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

रायगढ़, शुक्रवार 20 अगस्त को सारंगढ़ विकासखंड में 1775 लोगों को टीके की पहली डोज लगाते ही रायगढ़ छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया जहां लक्ष्य अनुसार 18 प्लस के शत- प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लग चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जिले की इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए ट्वीट कर जिले के अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और जागरूक नागरिकों सहित सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं। कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत से ही कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में अव्वल चल रहा है। 20 अगस्त को जिले को फस्र्ट डोज वैक्सीनेशन के लिए मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया गया।
डोर टू डोर पहुंची टीम
कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व और सीईओ जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में कोविड टीकाकरण के लिए टीम डोर टू डोर पहुंची। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया गया। कलेक्टर भीम सिंह ने लगातार सरपंचों और पार्षदों की बैठकें ली। वैश्विक स्तर पर टीकाकरण के मिल रहे फायदों को बताकर लोगों को टीकाकरण की मुहिम से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया। जल्द से जल्द पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने जिला अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम को फील्ड में उतारकर महाभियान चलाया गया। टीमें लोगों के घर-घर तक पहुंची। हिचक रहे लोगों को टीके के बारे में तथ्यात्मक जानकारी देकर टीका लगवाने प्रोत्साहित किया गया। शासन से लगातार समन्वय कर इतने बड़े पैमाने पर टीके की व्यवस्था कर उसका मोबिलाइजेशन किया गया। जिसका सकारात्मक परिणाम ये निकला कि जिले के सभी 09 विकासखंड में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। जिले में 18 प्लस आयु श्रेणी में कुल 10 लाख 42 हजार 625 टीके लगाने का लक्ष्य मिला था। कोविड वैक्सीनेशन के मामले में रायगढ़ पूरे प्रदेश में टॉप पर है।
साझेदारी से पूरी हुयी जिम्मेदारी-कलेक्टर भीम सिंह
जिले की इस उपलब्धि पर कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि ये स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से लेकर जमीनी अमले, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों की आपसी साझेदारी का परिणाम है जो इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी करने में हमे सफलता मिली। एक टीम की तरह सभी ने काम किया। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीकाकरण के लिए सुनियोजित प्लानिंग, उसका क्रियान्वयन, टीके की उपलब्धता, उसका मोबिलाइजेशन, ग्राउंड लेवल पर लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करना, हिचक रहे लोगों की शंका दूर कर टीका लगवाने की चुनौती इन तमाम पहलुओं पर सभी ने सामूहिक जिम्मेदारी से काम किया जिससे जिले ने वर्तमान वैश्विक महामारी से सुरक्षा और बचाव के परिपेक्ष्य में यह अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि अब आगे सेकेंड डोज वैक्सीनेशन के लिए फोकस रहेगा।
26 जून को 1 दिन में सबसे अधिक 1 लाख 43 हजार को लगे थे टीके
रायगढ़ के लिए 26 जून का दिन ऐतिहासिक रहा। कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले में महा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दिन पुरे प्रदेश में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 1 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया। टीकाकरण केन्द्रों में लोगों की लम्बी कतारें देखने को मिली, लोगों के उत्साह ने इस अभियान को टीका महोत्सव बना दिया।
 

CG NEWS: तेंदुए के हमले से एक बुजुर्ग की हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत

CG NEWS: तेंदुए के हमले से एक बुजुर्ग की हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत

कांकेर: छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर संभाग के कांकेर जिले के सुदूर वनांचल गावो में इन दिनों तेंदुआ का दहशत देखा जा रहा है शुक्रवार की रात एक 72 वर्षीय ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे ग्रामीण की मौत हो गयी है।


मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला चारामा वन परिक्षेत्र का है जहां ग्राम-पलेवा निवासी गाणाराम जुर्री उम्र 72 वर्ष बीती रात अपने घर मे सोए हुए थे,तभी गांव से 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल से एक तेंदुआ आया और बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया।


तेंदुआ बुजुर्ग को घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहा था तभी ग्रामीणों की आवाज सुन तेंदुआ बुजुर्ग ग्रामीण को छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। तेंदुए की हमले से लहूलुहान ग्रामीण को रात में ग्रामीणों की मदद से चारामा अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
वन परिक्षेत्र अधिकारी एस आर सिंह ने बताया शनिवार की सुबह 8 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे अभी भी वन अमला गांव में मौजूद है। मृतक के परिजनों को 6 लाख मुआवजा राशि मिलने की बात कही है,,वही घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत क माहौल देखा जा रहा है।

ग्राहक बनकर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को दबोचा, 5 गिरफ्तार

ग्राहक बनकर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को दबोचा, 5 गिरफ्तार

सूरजपुर: जिले की पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 चोरों को 5 मोटर सायकल सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा 2 और मोटर सायकल कुल 7 मोटर सायकल बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मोटर सायकल चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम बनाकर इन चोरों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।


इसी बीच शनिवार 21 अगस्त को पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि मोटर सायकल चोर गिरोह चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में विश्रामपुर क्षेत्र के शराब भट्ठी के आसपास घूम रहे है। जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने मुखबीर के बताए स्थान पर दबिश देकर 5 लोगों थाना विश्रामपुर के शांतिनगर निवासी सौरभ बसंल, अमन गुप्ता, थाना गांधीनगर के बकिरमा निवासी अनिल पण्डो, अजिरमा निवासी मुराद खान एवं बिसुनपुर निवासी अमन नामदेव को घेराबंदी कर 5 मोटर सायकल सहित पकड़ा।

 

पूछताछ पर आरोपी मुराद खान ने बताया कि 2 और चोरी की मोटर सायकलों को अपने घर में छुपाकर रखा है, जिसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 2 नग और मोटर सायकल बरामद की है। पूछताछ पर आरोपियों ने इन मोटर सायकलों को सरगुजा व सूरजपुर के विभिन्न जगहों से चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों से कुल 7 नग मोटर सायकल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रूपये का जप्त कर थाना विश्रामपुर में धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही कर पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया है।

IAS ऑफिसर का अपहरण करने वाला नक्सली गिरफ्तार, और भी अपराधो मे शामिल था

IAS ऑफिसर का अपहरण करने वाला नक्सली गिरफ्तार, और भी अपराधो मे शामिल था

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुकमा जिले में कलेक्टर रहे एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल एक नक्सली को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली रवा गंगा वर्तमान में नक्सलियों के दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ (DAKMS) का अध्यक्ष है। एक लाख का इनामी रवा गंगा मतदान दल पर हमला करने समेत कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। बड़ेसट्टी गांव में ग्रामीणों की मीटिंग लेकर लौट रहे जवानों ने रवा गंगा को पकड़ा है। SP सुनील शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल इससे पूछताछ जारी है।


सुकमा जिला पुलिस बल और DRG के जवान नक्सल प्रभावित बड़ेसट्टी गांव में ग्रामीणों की बैठक लेकर लौट रहे थे। इसी बीच जंगलों में जवान एरिया डोमिनेशन के लिए भी निकले थे। बड़ेसट्टी के जंगल में जवानों को देख एक संदिग्ध व्यक्ति छिप रहा था, जिसे पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा है। पूछताछ पर इसने अपना नाम रवा गंगा बताया। जिसकी पहचान इलाके के हार्डकोर इनामी नक्सली के रूप में की गई है।


पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो उड़ गए होश
रवा गंगा की गिरफ्तारी के बाद जब जवानों ने इसके रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि यह पिछले 10-12 सालों से नक्सल संगठन में जुड़कर काम कर रहा है। रिकॉर्ड के पन्नों को जब अधिकारियों ने पलटाया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि साल 2012 में सुकमा में कलेक्टर रहे एलेक्स पॉल मेनन का इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया था। उस समय यह नक्सलियों के पूर्व बड़ेसट्टी LOS सदस्य के पद पर सक्रिय था। इसके अलावा साल 2013 में विधानसभा चुनाव के समय मतदान पार्टी पर IED ब्लास्ट करने की घटना में भी शामिल था।

ग्रामीणों की समस्या सुनने गए थे कलेक्टर
कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन 21 अप्रैल 2012 की शाम छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके केरलापाल क्षेत्र के माझीपारा गांव में पहुंचे थे। यहां वे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं से रूबरू हो ही रहे थे कि इस दौरान भारी संख्या में नक्सली पहुंच गए थे। जिन्होंने कलेक्टर के 2 गार्ड को भी मौत के घाट उतार दिया था और सुकमा कलेक्टर को अगवा कर जंगल में अपने साथ लेकर चले गए थे। ठीक 12 दिन बाद नक्सलियों ने कलेक्टर को छोड़ दिया था। एलेक्स पॉल मेनन 2006 बैच के IAS अधिकारी हैं।

इन घटनाओं में भी था शामिल
• साल 2020 को बड़ेसट्टी गांव के ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर घर से सारा सामान लूटने की घटना में शामिल था।
• साल 2020 में ही बड़ेसट्टी गांव के दुरमापारा के ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हाथ पैर बांध जंगल में ले जाकर पिटाई कर अधमरा करने की घटना में शामिल था।
• साल 2020 में ही फुलबगड़ी क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले जवानों पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।
• रवा गंगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इसकी पूरी फाइल खंगाल रही है। रवा अन्य कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी।

बड़ा हादसा:  एक पिकअप और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बड़ा हादसा: एक पिकअप और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार शाम को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, एक पिकअप और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि ऑटो ड्राइवर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों में एक युवती और 15 साल की बच्ची सहित एक ही परिवार की 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप छोड़कर भाग निकला। हादसा भानपुरी थाना क्षेत्र में हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो से बच्ची सहित 6 महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने के लिए निकली थीं। थाने से करीब 10 किमी दूर चमिया-देवड़ा रोड पर ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मतीबाई कश्यप (50) पत्नी स्व. कुंजू राम और सनी कश्यप (60) पत्नी स्व. रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।


युवती और बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान भानपुरी के चमिया गांव की रहने वाली जानकी कश्यप (15) पुत्री स्व. गोपीनाथ और सिवनी गांव की रहने वाली फूलमती मौर्य (22) पुत्री लक्ष्मण मौर्य ने दम तोड़ दिया। मतीबाई, सनी कश्यप और जानकी कश्यप एक ही परिवार के सदस्य थे।

ऑटो ड्राइवर समेत तीनों घायलों की हालत गंभीर
डॉक्टर्स ने ऑटो चालक सहित तीनों घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घायलों को लेकर जानकारी जुटा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

BREAKING NEWS RAIPUR: लव ट्रायंगल के चलते युवक पर चाकू से हमला, भागकर बचाई जान

BREAKING NEWS RAIPUR: लव ट्रायंगल के चलते युवक पर चाकू से हमला, भागकर बचाई जान

छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार देर रात एक युवक पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद FIR दर्ज कराई गई है। आरोप है कि लव ट्रायंगल के चलते यह हमला किया गया है। जिस महिला के चक्कर में हमला हुआ, वह पहले ही दो पतियों को छोड़ चुकी है। वारदात माना पुलिस थाना क्षेत्र की है।


ब्लाक 7 निवासी निताई मंडल ने बताया कि शुक्रवार की रात वो हरी मंदिर के पास बैठा था। तभी वहां मोहल्ले में ही रहने वाला विश्वजीत सरकार आ गया। उसने उधार की रकम 15 हजार लौटाने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर निताई ने उधार नहीं लेने की बात कही। आरोप है कि विश्वजीत ने गालियां देते हुए चाकू निकाल कर निताई की जांघ और पीठ पर वार कर दिया। इसके बाद जब आसपास के लोग आए तो वह वहां से भाग निकला।


महिला से बात करना पसंद नहीं आया, इसलिए हमला किया
निताई का कहना है कि मोहल्ले में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से उसने कुछ दिन पहले बात की थी। यह बात विश्वजीत सरकार को पसंद नहीं आई। विश्वजीत सरकार का उस महिला से प्रेम संबंध है। विश्वजीत को शक है कि मेरे और महिला के बीच रिश्ता है। इसी के चलते उसने चाकू से हमला किया है। फिलहाल घटना के बाद से विश्वजीत भागा हुआ है। पुलिस तलाश कर रही है।


पहले दो शादियां कर चुकी है महिला तीसरी की तैयारी
निताई ने बताया कि विश्वजीत का जिस महिला से संबंध है वो पहले दो शादियां कर चुकी है। पखांजुर कांकेर जिले में रहने वाले दो युवकों से उस महिला ने शादी की थी। दूसरी शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। विश्वजीत से रिश्ते की वजह से उसने अपने पति और बच्चों को पखांजुर में ही छोड़ दिया। अब विश्वजीत के साथ वो तीसरी शादी करने की तैयारी में है।

CG NEWS: शादी का झांसा देकर 2 बच्चो की माँ के साथ दुष्कर्म, आरोपी शिक्षा विभाग का क्लर्क है

CG NEWS: शादी का झांसा देकर 2 बच्चो की माँ के साथ दुष्कर्म, आरोपी शिक्षा विभाग का क्लर्क है

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, 2 बच्चों की मां के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म हुआ है। महिला ने शिक्षा विभाग के क्लर्क के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मना करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार महोबे (48) को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील दुर्ग के शंकर नगर इलाके में पानी टंकी के पास रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


2 साल पहले हुई पहचान
मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की पहचान सुनील से 2 साल पहले हुई थी। महिला अपने बच्चे का RTE के तहत एडमिशन कराने गई थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। सुनील ने कहा था कि वो महिला के बच्चे का एडमिशन आसानी से करा देगा। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शूरू हो गया और कई बार सुनील ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

जान से मारने की धमकी भी मिली
महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी लगातार कहता रहा कि वो उससे शादी करेगा। इस बीच महिला करीब एक साल पहले अपने पति से भी अलग हो गई और किसी दूसरे इलाके में अपने बच्चों के साथ रहने लगी। महिला बार-बार क्लर्क से कहती रही कि अब शादी कर लेनी चाहिए, लेकिन सुनील कहता रहा कि कुछ दिन बाद शादी करेंगे। काफी समय बीत गया पर उसने शादी नहीं की। आखिरकार कुछ समय पहले उसने शादी से मना कर दिया और कहने लगा कि यदि महिला किसी को इस बारे में बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।

2 बच्चों का बाप है क्लर्क
इससे परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुनील भी शादीशुदा है। सुनील का 12 साल का एक बच्चा है और 8 साल की एक बच्ची है।

 

ग्राम गिरवरगंज में मदिरा के साथ महुआ शराब बरामद

ग्राम गिरवरगंज में मदिरा के साथ महुआ शराब बरामद

सूरजपुर: कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी अपराधों के रोकथाम के लिए जारी अभियान में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिरवरगंज थाना सूरजपुर में कुछ व्यक्तियों ने अन्य प्रांत की मदिरा का विक्रय किया जा रहा है। पी.एल. नायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक ने ग्राम गिरवरगंज में चंद्रमणि के घर से मध्यप्रदेश में विक्रय योग्य मदिरा गोआ 31 पाव (5.58 लीटर) एवं 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई, आरोपिया को अभिरक्षा में लेकर दोनों के विरुद्ध दो प्रकरण धारा 34(2) 59क, 36 के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम किया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक टी. आर. केहरी, धर्मेंद्र शुक्ला एवं हेडकांस्टेबल कुमारू राम खैरवार, रमेश दुबे, कॉन्स्टेबल गिरजाशंकर शुक्ला, नरेंद्र राजवाड़े, छक्के लाल गुप्ता, श्याम सिंह, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नगर सैनिक सविता रजवाड़े का योगदान रहा।

छत्तीसगढ़: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लगाया गया 6600 रुपए जुर्माना, एक्सपायरी डेट नहीं लिखने पर नोटिस जारी

छत्तीसगढ़: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लगाया गया 6600 रुपए जुर्माना, एक्सपायरी डेट नहीं लिखने पर नोटिस जारी

जांजगीर चापा। रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और नगर पालिका सक्ती ने सक्ती क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के तरूण एवं नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक रोशन देवांगन, उप अभियंता धरम सिदार एवं अन्य के साथ मिठाई दुकानों, होटलों एवं स्ट्रीट फुड वेंडर्स का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान मोहन भोग होटल, गजल साहू होटल, बनारसी , नटराज होटल, सी जी 11 ढाबा व स्ट्रीट फुड वेंडर्स में साफ सफाई का अभाव पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। इन ब्यावसाइयों से कुल 6,600 रूपये का जुर्माना वसूला गया। मालखरौदा के मामा भांचा होटल एण्ड स्वीट्स, यादव होटल एवं साहू जलपानगृह का भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के तरूण द्वारा निरीक्षण किया गया। साफ सफाई का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता युक्त मिठाई बनाने निर्देशित किया गया। 

मिठाईयों में विनिर्माण तिथि एवं अवसान तिथि नहीं पाये जाने पर चार होटलों को नोटिस दी गई। गजल साहू होटल में खराब बोरी के ऊपर रखे गए दस किलो बूंदी लड्डू ओ खराब हो चुके शक्कर की चासनी को नष्ट करवाया। मिठाईयों को साफ जगह व साफ बर्तनों में रखने निर्देशित किया गया। एक अन्य होटल से बार बार समोसा तलने से खराब हो चुके तेल को नष्ट करवाया गया। इसके साथ ही मोहनभोग होटल से मिल्क केक का नमूना लिया गया जिसे जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके पूर्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन द्वारा बादल होटल से बर्फी एवं कंवर होटल से बूंदी लड्डू का नमूना तथा होटल ड्रीम कैफ से मिल्क केक का नमूना जांच हेतु लिया गया था। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल द्वारा जांजगीर के ओम स्वीट से मिल्क केक, कमल स्वीट्स से कलाकंद, केसरवानी स्वीट्स शिवरीनारायण से चमचम का सैंपल जांच के लिये लिया गया। गिरजा होटल जांजगीर का निरीक्षण किया गया। सभी को साफ सफाई, मिलावट नहीं करने, मिठाइयों में उत्पादन तिथि एवं कालातीत तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिये गये। 
 
 शहर के इस नामी ज्वेलरी शॉप  में चोरी, पुलिस की टीम मौके पर

शहर के इस नामी ज्वेलरी शॉप में चोरी, पुलिस की टीम मौके पर

सारंगढ। नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सारंगढ़ के प्रताप गंज का है। जहां स्थित श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स में अज्ञात चोर ने बीती रात धावा बोल दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं सारंगढ पुलिस प्रशासन मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है|

मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर के द्वारा वहां लगे सीसी टीवी कैमरे को निकाल कर तोड़ दिया गया है वही बाकी लगे सीसी टीवी कैमरा को देखा जा रहा है। रायगढ़ जिले से एक्सपर्ट व स्नेफर डॉग को जांच के लिए बुलाया गया है बाकी की पता साजि की जा रही है। वहीं हुए इस वारदात सें क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
 छत्तीसगढ़: वन विभाग के ट्रेनी एसडीओ ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर केस दर्ज

छत्तीसगढ़: वन विभाग के ट्रेनी एसडीओ ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर केस दर्ज

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना इलाके में वन विभाग के ट्रेनी अधिकारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता का आरोप है की आरोपी ने शादी का झांसा देकर कुकर्म किया है। युवती और आरोपी पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में थे। इस दौरान आरोपी ने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

जानकारी के अनुसार एसडीओ मानवेंद्र मारकंडे और पीडि़ता भिलाई के रहने वाले है। तीन साल पहले दोनों की मुलाकात कोचिंग सेंटर में हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। इसके बाद लड़की फारेस्ट एक्साम की तैयारी करने बिलासपुर चली गई। इस बीच आरोपी एसडीओ युवती से मिलने बिलासपुर उसके घर आता रहता था। यहीं उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि मानवेंद्र हमेशा उससे ये कहता रहता था कि वन विभाग में सिलेक्शन हो जाए तो फिर वे दोनों शादी करेंगे। दोनों ही फॉरेस्ट एग्जाम की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए थे। इस दौरान लड़के ने तो एग्जाम पास कर लिया, लेकिन लड़की का सिलेक्शन नहीं हो सका। नौकरी लगने के बाद जब लड़की ने आरोपी से शादी का करने की बात कही तब वह मुकर गया।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के आधार पर केश दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मानवेंद्र मारकंडे इस समय असम में ट्रेनिंग कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 यादव (ठेठवार) समाज महिला प्रकोष्ठ का सावन उत्सव कार्यक्रम हुआ  संपन्न

यादव (ठेठवार) समाज महिला प्रकोष्ठ का सावन उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

रायपुर। प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी "महिला प्रकोष्ठ- यादव ठेठवार समाज रायपुर राज" के तत्वधान में  सावन माह सुअवसर पर "सावन उत्सव" का कार्यक्रम मुख्यालय भगवान, महादेव घाट, रायपुरा रायपुर में आयोजित किया गया था।  कार्यक्रम का शुरुआत हमारे आराध्य देव श्री कृष्ण जी के पूजन  व आरती से किया गया उसके पश्चात अतिथि आगमन, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत संगीत प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एवं विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंत मे अतिथि का उद्बोधन एवं पुरस्कार वितरण व नवनिर्मित कमरे हेतु भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में रायपुर जिला के विभिन्न क्षेत्र एवं 16 पार इकाई किरना पार, भेलवाडीह पार, चंपारण पार, मंदिर हसौद पार, केलकर पारा, महामाई पारा, रायपुरा, चंगोरा भाटा आदि क्षेत्रो से सैकड़ो की संख्या में लगभग 300 महिलाओ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिरगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती अंबिका यदु जी रहे। 

उन्होंने अपने उद्बोधन में "समाज में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लड़का एवं लड़की में भेदभाव खत्म कर लड़कियों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने" की बात कही।  इसके साथ-साथ सामाजिक मुख्यालय परिसर में अतिरिक्त कमरों के निर्माण हेतु अपने ओर से व्यक्तिगत रूप से 1,00,000₹ नगद सहयोग राशि प्रदान की व उक्त निर्माण हेतु सार्वजनिक रूप से भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित महिलाओं एवं युवतियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सीनियर महिला एवं जूनियर युवतियों की दो ग्रुप बनाकर कुर्सी दौड़ फैंसी, ड्रेस प्रतियोगिता, रैंप वॉक प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें बहुत सी महिलाओं ने  बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए  कुर्सी दौड़ जूनियर वर्ग में प्रथम कृतिका यादव मंदिर हसौद, द्वितीय एकता यादव पुरानी बस्ती, तृतीय लोकिता यादव कुर्सी दौड़ सीनियर वर्ग में प्रथम ममता यदु, द्वितीय नीतू यदु, तृतीय सरला यदु रहे। 

नृत्य प्रतियोगिता में विजेता सीनियर वर्ग में प्रथम यादव सिस्टर ग्रुप केलकर पारा द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बारहमासी नृत्य, द्वितीय गायत्री यदु व दीपिका यदु, तृतीय दीपिका यदु एवं जूनियर वर्ग में प्रथम पूजा यादव, द्वितीय योगिता एवं भूमिका यादव को पुरस्कार प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में आयोजक रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ललिता यादव, महासचिव केसरी यादव, उपाध्यक्ष उपासना यदु,  माहेश्वरी यदु सचिव गंगोत्री यदु, अंजनी यदु, नीतू यदु, लता यदु, दुर्गेश नंदिनी यदु, जुली यदु, बन्देश्वरी यदु आदि राज पदाधिकारी सहित महिला प्रकोष्ठ के सभी पार पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। अंत मे अध्यक्ष श्रीमती ललिता यदु द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम में आये अतिथियों को श्रृंगार सामग्री भेट किया गया व विजेताओ को पुरस्कार वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के साथ-साथ यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज का कार्यकारिणी बैठक भी रखा गया था। जिसमें रायपुर राज एवं 16 पार पदाधिकारी गण द्वारा महासभा में आगामी माह होने वाले प्रांतीय निर्वाचन में रायपुर राज एवं सोलाह पार से अधिकृत योग्य प्रत्याशी चयन कर के प्रदेश के  तीनों पदों हेतु दावेदार उतारने के लिए 25 अगस्त 2021 दिन बुधवार को सुबह 12:00 बजे से राज मुख्यालय भवन में बैठक आयोजित करने की सहमति भी बनी...।
 आगामी 24 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

आगामी 24 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

रायपुर। पिछले कुछ दिनों से आंशिक प्रभाव के चलते मैदानी इलाकों में जहां हल्की बारिश दर्ज की गई है वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में विशेषकर सघन वन क्षेत्रों में अच्छी बारिश होन ेसे जहां खेती किसानी के काम में तेजी आई है वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में जोरदार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटो के दौरान छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

जिन जिलों में बारिश होगी उनमें, महासमुंद, बालोदा बाजार, रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर,नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सहित बस्तर के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है।

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज कीर गई है। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागो में विशेष परिवर्तन नहीं हुये है। वे प्रदेश के सभी संभागों में सामान्य रहे है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.सी रायपुर में दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना ने लोगों का जीता दिल, फीडबैक पोल में 93 फीसदी लोगों ने गौठान और गोधन न्याय योजना ने बेमेतरा के इस गांव की महिलाओं की बदल दी जिंदगी वहीं वर्षा के मुख्य आंकड़े की बात की जाए तो मारवाही 11 सेमी, बिलाईगढ़ 8 सेमी, साजा बेमेतरा रामानुजनगर 7, राजनांदगांव-गंडई-कटेकल्याण-6 सेमी, जैजैपुर-अकालतारा-कवर्धा-करताला 5, नरहरपुर-थानखम्हरिया-डोंगरगांव-4सेमी, पाटन-भैरमगढ़-चारमा-बोड़ला-पामगढ़-मालखरौदा-शिवरीनाराणपुर-जशपुरनगर-बस्तर-बलौदा-धमधा-गुंडरदेही-बागीचा-सिमगा-ओडगी-लोरमी-3सेमी, कोरबा-पखंजूर-उसूर-केशकाल-खडग़वा-जनकपुर-जांजगीर-अंबागढ़ चौकी-कांकेर-नगरी-मैनपुर-धरमजयगढ़-तिल्दा-पेंर्ड रोड-पत्थलगांव-मनोरा-पाली-अंतागढ़-2 सेमी, तथा कुछ और स्थानों में इससे कम वर्षा दर्ज की गई।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज मिले सिर्फ इतने मरीज, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज मिले सिर्फ इतने मरीज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 10 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 05 कुल 05 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 44 है। आज तक रायपुर में 157833 मरीजो की पहचान हुई है और 154650 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 48 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 75 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 931 है | आज प्रदेश में 23399 टेस्ट हुए है |

 

CG NEWS: पैसे चार गुना करने का सपना दिखाकर 10 लाख की ठगी, फर्जी बाबा सहित 2 लोगों पुलिस की हिरासत में

CG NEWS: पैसे चार गुना करने का सपना दिखाकर 10 लाख की ठगी, फर्जी बाबा सहित 2 लोगों पुलिस की हिरासत में

धमतरी जिले में पैसे चार गुना करने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक काले रंग के कपड़े में रुपए लपेट कर चार गुना करने का सपना दिखाकर 10 लाख रुपए की ठगी की थी। इस मामले में एक फर्जी बाबा समेत 2 लोगों को अभी गिरफ्तार किया गया है। 2 आरोपी पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस प्रकार कुल 4 लोग दबोचे गए हैं। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के खरतुली गांव का है। पूछताछ में फर्जी बाबा ने ठगे गए पैसे से शराब पीने और जमीन खरीदने की बात कबूली है।


पहले डेमो दिखाकर विश्वास जीता
पीड़ित तरुण साहू ने अर्जुनी थाना में 27 जुलाई को एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि बालोद के संतोष विश्वकर्मा ने अपने साथी संतराम जोशी और यादव बाबा के साथ मिलकर उसके साथ 10 लाख रुपए की ठगी की है। तरुण ने बताया कि तीनों ने उसे पैसे को चार गुना करने का झांसा देकर उसे अपनी बातों में फंसाया था। फिर डेमो दिखाकर उन्होंने उसका विश्वास जीत लिया था। इसके बाद 24 जुलाई को 10 लाख रुपए को एक काले कपड़े में लपेटकर रकम चार गुना करने का दावा करने लगे, लेकिन जैसी ही पीड़ित किसी काम के लिए अपने कमरे में घुसा। वैसे ही आरोपी 10 लाख रुपए लेकर भाग गए थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही संतोष विश्वकर्मा और संतराम जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया था।


अपने साथियों को धोखा देकर भाग गया बाबा
दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने यादव बाबा के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि यादव बाबा सारे पैसे लेकर भाग गया है। जिस पर पुलिस उस यादव बाब की भी तलाश कर रही थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।


कवर्धा में इस तरह से डेढ़ लाख ठगे
इसी बीच पुलिस को पता चला कि इस तरह की घटना दिसंबर 2020 में कवर्धा में भी सामने आई थी। जहां करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी इसी तरह से की गई थी। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए थे। जिसमें मनीष वर्मा नाम का शख्स भी शामिल था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कि मनीष का हुलिया ठीक यादव बाबा की ही तरह है। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम को कवर्धा भेज दिया और मौके पर जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।


ओडिशा में ली ट्रेनिंग
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मनीष वर्मा ने बताया कि उसी ने धमतरी में भी इस तरह से ठगी की है। मनीष वर्मा (बदला हुआ नाम यादव बाबा) ने बताया कि उसने इस तरह से पैसे ठगने की ट्रेनिंग ओडिशा से ली हुई है। आरोपी ने बताया कि ठगे गए रकम को लेकर वो अपने एक साथी के साथ मिलकर एक जगह से दूसरे जगह घूम रहा था। उसने अपने साथी का नाम झुनेंद्र बताया। जिसके बाद झुनेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झुनेंद्र ने भी पूरे धोखाधड़ी में शामिल होने और बंटवारे के 2.5 लाख रुपए लेना स्वीकार किया है। झुनेंद्र के पास से भी 60 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।


जमीन खरीदने 4.5 लाख एडवांस दिया
आरोपी ने यह भी बताया कि उसने ठगे गए रकम से 6.5 लाख रुपए की जमीन खरीदने का सौदा किया था। जिसके लिए उसने 4.5 लाख रुपए एडवांस दे दिए थे। बाकी रुकम से उसने घूमने, शराब पीने की बात कबूल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से मटमैला रंग के थैला से एक नग कटर, काले रंग के कपड़े के टुकड़े, प्लास्टिक बोतल में भरी बीटाडीन घोल और नकदी रकम 1.80 लाख रुपए बरामद किया है। साथ ही सौदा की गई भूमि के दस्तावेज को भी बरामद गिया गया है। इस प्रकार मनीष वर्मा और झुनेंद्र से कुल 2 लाख 40 हजार रुपए जब्त किया गए हैं। इसके अलावा एक बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर के भाठागांव में करीब 49 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रायपुर की जीवनदायनी खारून नदी के जल को प्रदूषण से बचाने के लिए 6 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भूपेश बघेल ने श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ को भाठागांव में इस अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण हेतु प्रदाय की गई 25 एकड़ भूमि जमीन के बदले उतनी कीमत की जमीन नवा रायपुर में देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री रामसुंदर दास का शॉल पहनाकर सम्मान किया और मंच पर उनका चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को उनके द्वारा दी गई जमीन के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कार्याे के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के किसानों और हितग्राहियों के खाते में राशि का ऑनलाईन अंतरण करने के साथ-साथ रायपुर शहर में मल्टीलेवल पार्किंग परिसर, स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल, अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्याे का लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी शहर के बस स्टेंड, बाजार, हास्पिटल, स्कूल-कॉलेज, मॉल, विकास कार्य उसकी पहचान होते है। रायपुर शहर में भी बूढ़ा तालाब का सौंदर्यकरण और जवाहर मार्केट का पुनः निर्माण जैसे अनेक कार्याे ने इसे नई पहचान दी है। इस अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के बनने से रायपुर शहर में सार्वजनिक बस परिवहन को सु-व्यवस्थित व यात्रियों के लिए सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल में पहले केवल 59 बच्चे पढ़ते थे, अब यहां अच्छी कक्षा, पुस्तकालय, खेल मैदान, अच्छी पढ़ाई जैसे सुविधाएं दी जा रही हैं। अब इस स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़कर 700 हो गई है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में अप्रोच से एडमिशन नही हो रहा, बल्कि योग्यता से एडमिशन होता है। रायपुर शहर के सप्रे स्कूल, दानी स्कूल, डॉ जे.एन पांडेय स्कूल जैसे स्कूलों का भी विकास किया जा रहा है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मठ द्वारा बस टर्मिनल बनाने के यह जमीन 2007 में दी गई थी लेकिन इस पर 2017 पर कार्य किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में सभी और विकास हो रहा है और अनेक कार्याे के लिए राज्य को पुरस्कृत किया गया है। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ के अघ्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने मठ के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी और कहा कि उन्हें खुशी है की आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों से नवनिर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया गया है। रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने भी इस एतिहासिक पल के लिए रायपुर और छत्तीसगढ की जनता को बधाई और शुभकामनाए दी और उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टेंड के कारण 40 प्रतिशत शहर का यातायात प्रभावित होता था अब इससे निजात मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, आवास व पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर दक्षिण के विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, नगर पालिक निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मिनल चौबे सहित एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद के साथ-साथ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, रायपुर नगर निगम के कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम.डी.श्री प्रभात मलिक, अधिकारी - कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

अनेक विशेषताओं को लिए हुए है अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल

छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अधिकरण द्वारा भाठागांव अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण किया गया है। इस भव्य परिसर के चार मंजिला भवन में 104 कक्ष निर्मित हैं, जिनमें कार्यालयीन कक्ष, दुकानें, परिवहन कार्यालय, फूड कोर्ट, यात्री प्रतीक्षालय, फूड स्टॉल, महिला एवं पुरूष डॉरमेट्री संचालित होगी। महिला व पुरुष के साथ-साथ थर्ड जेंडर यात्रियों के लिए पृथक प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था इस परिसर में की गई है। इस बस स्टैंड में पंडरी बस स्टैंड के बस ऑपरेटर व व्यवसायियों को स्थान सुलभ कराया गया है।

इस बस टर्मिनल में 14 बस बे निर्मित है, जिसमें एकसाथ 14 बसों के लिए स्थान निर्धारित है। विभिन्न मंजिल तक आने-जाने के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु पांच हाई स्पीड लिफ्ट लगाए गए हैं। अग्नि शमन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित है। जन सुरक्षा व सतर्कता को दृष्टिगत रखते हुए पूरे परिसर की सी.सी.टी.वी. कैमरे से निगरानी होगी एवं पुलिस बल हेतु पृथक बैरक निर्मित है।

जन सूचना प्रणाली के तहत पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी परिसर में की गई है। सर्व सुविधायुक्त अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से अंतर्राज्यीय व लंबी दूरी व छोटी दूरी की बसों तथा सिटी बस का संचालन किया जाएगा। कोरोना की वर्तमान विषम परिस्थितियों में अभी केवल 200 बसों की आवाजाही प्रतिदिन रहेगी, किन्तु सामान्य दिवसों में लगभग 900 बसें इस परिसर से प्रतिदिन संचालित होगी। बसों के आगमन एवं निर्गम के लिए एकांगी मार्ग निर्धारित है।

इसके तहत जल शोधन संयंत्र के समीप नई सड़क का निर्माण कर बसों के आगमन की व्यवस्था की गई है, बसों का निर्गमन भाठागांव चौक मार्ग से होगा। बस स्टैंड परिसर में मरम्मत हेतु वर्कशॉप आदि के लिये स्थान उपलब्ध है। यहां पानी का अपव्यय रोकने वाहनों की धुलाई के लिये भाठागाँव के फिल्टर प्लांट के बैकवाटर का उपयोग होगा। पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थान चिन्हित कर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा यहां वृक्षारोपण भी कराया गया है।