रायपुर | मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटे के दौरान प्रदेश में बेमौसम बारिश जारी रहेगी।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के मुख्यालय बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में 247 करोड़ 61 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में 87 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 160 करोड़ 29 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। इन कार्यो में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, सिंचाई, शासकीय भवनों के निर्माण, पेयजल और विद्युत सुविधा विस्तार के कार्य शामिल हैं।
पढ़ें : जब सेक्स लाइफ पर खुलकर बोले फिल्मी सितारे, सीक्रेट जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव, आदिम जाति कल्याण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक रामानुजगंज एवं उपाध्यक्ष, सरगुजा विकास प्राधिकरण श्री बृहस्पत सिंह, विधायक सामरी एवं संसदीय सचिव श्री चिन्तामणि महाराज, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम, नगरपालिका परिष्द बलरामपुर के अध्यक्ष श्री गोविन्द राम उपस्थित थे।
पढ़ें : अभिनेत्री आर्या बनर्जी का नहीं हुआ था मर्डर, कोलकाता पुलिस ने बताई मौत की असली वजह
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 11 करोड़ 14 लाख की लागत से 12वीं वाहिनी रामानुजगंज में निर्मित आवासीय परिसर का निर्माण, 2 करोड़ 50 लाख की लागत से जरहाडीह खास से चिरकोमा सड़क के बेसना नदी पर नवनिर्मित पुल, 2 करोड़ 58 लाख की लागत से पचावल से कोटपाली सड़क पर स्थित बांकी नदी पर पुल निर्माण, 85 लाख की लागत से इन्द्रपुर रोड से नीलकंठपुर यादवपारा सड़क स्थित खरबोर नाला पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 71 लाख की लागत से बलंगी नवाटोला से झापर गोड़पारा स्थित वरन नदी पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 64 लाख की लागत से कमलपुर से पटेवाखास सड़क स्थित चिकरा नदी पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 42 लाख की लागत से पण्डरी खास से पण्डरी पहाड़डीह सड़क स्थित वहेरा नाला पर पुल निर्माण, 3 करोड़ 10 लाख की लागत से अम्बिकापुर रामानुजगंज रोड से महुआडांड नावापरा सड़क स्थित सांसू नदी पर पुल निर्माण, 2 करोड़ 69 लाख की लागत से शारदापुर अमण्डा से सरहूलखास सड़क स्थित इरिया नदी पर पुल निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा 8 करोड़ 80 लाख की लागत से निर्मित ककनेश जलाशय, 7 करोड़ 54 लाख की लागत कोटराही जलाशय निर्माण एवं 5 करोड़ 53 लाख की लागत से मानीकपुर जलाशय, 69 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मनोहरपुर, छ.ग. स्टेट वेयर हाउसिंग कॉपोरेशन द्वारा 3 करोड़ 40 लाख की लागत से राजपुर में 5400 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण एवं 2 करोड़ 17 लाख की लागत से प्रेमनगर में 3600 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण, क्रेडा द्वारा 2 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से 21 नग 16 ड्यूल पंप की स्थापना का कार्य, 9 करोड़ 39 लाख रूपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था हेतु 2298 नग सोलर होमलाईट की स्थापना तथा 1 करोड़ 20 लाख की रूपये की लागत से गौठान और चारागाह में पेयजल व सिंचाई हेतु 45 सोलर पंप की स्थापना के कार्य शामिल हैं।
पढ़ें : गोवा में भीड़ के बीच गाना गाते दिखे लकी अली, तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिन कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया, उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 12 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से वाड्रफनगर से धधीया तक बनने वाली सड़क, 5 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से झारा से तालकेश्वरपुर सड़क, 6 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत से ककना से आरा खास तक सड़क, 6 करोड़ 1 लाख रूपये की लागत से बघीमा से बदौली खास सड़क, 5 करोड़ 94 लाख रूपये की लागत से ककना से अखोराखुर्द सड़क, 5 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से बचवापारा से विनायपुर उपरपारा सड़क, 17 करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाली छत्रेश्वर व्यपवर्तन, 12 करोड़ 16 लाख की लागत की सुखनई व्यपवर्तन योजना, 5 करोड़ 87 लाख की लागत से बनने वाली रक्साखोली व्यपवर्तन योजना, लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ 8 लाख की लागत से विजयनगर मिसगई मार्ग पर सिंदुर नदी पर पुल निर्माण के कार्य शामिल हैं।
जगदलपुर, धोखाधड़ी के मामले में बड़ांजी पुलिस ने कल सेंट्रल बैंक के मैनेजर मीनाक्षी भारती को गिरफ्तार किया है। इस धोखाधड़ी मामले में मीनाक्षी के अलावा एक महिला आरती मिश्रा और एक पुरूष मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया है। वही आरती की तलाश की जा रही है पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए बड़ांजी थाना प्रीाारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पाथरी निवासी सोनुराम ठाकुर ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बेलर शाखा से लोन दिनाने के लिए रुपए लिया था। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी बैंक मैनेज मीनाक्षी पति मानस भारती और मनीष पिता सुरेश जैन को गिरफ्तार किया। वहीं तीसरे आरोपी बैंक मैरेजर का रायपुर ट्रांसफर हो गया था, जिसे पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा आरोपी मनीष को केशकाल से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायपुर, राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव चौक पर नाले में नवजात शिशु के लाश मिलने से इलाके के लोग सहम से गए है|
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को नाले से निकाल पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
रायपुर, अधिक मात्रा में शराब रखने की सूचना पर खमतराई पुलिस ने अलग-अलग चार स्थानों पर 18 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार खतराई पुलिस ने तय मात्रा से अधिक शराब ले जाने के जुर्म में 12 दिसंबर को रावाभाठा चौक के पास 7.40 बजे युवराज साहु से 04 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है। वही भनपुरी तिराहा के पास योगेन्द्र कुमार साहु 24 वर्ष 05 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है। एवं रिलायंस पेट्रोलपंप मुकेश कुमार चंद्राकर 26 वर्ष व मिथलेस साहु 27 वर्ष के पास से 09 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 18 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है।
भिलाई, चूहा मारने के लिए जहर मिलाया गया टमाटर खाने से मौत हो गई। दुर्ग शहर के डीपापारा में सामने आया है। दरअसल चूहे को मौत के घाट उतारने का इंतजाम किया गया था लेकिन मौत ने घर की युवती को ही खींच लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पायल साहू रात में खाने के लिए एक टमाटर के दो हिस्से किए थे, उसमें से एक हिस्से में चूहा मारने की दवाई मिलाई गई थी। गलती से पायल ने उसी टमाटर को सलाद में मिलाया जिसमें जहर मिलाया गया था और खाने के साथ वह उसे खा गई जबकि चूहे के लिए कटे टमाटर का वह हिस्सा जो सादा था उसे रख दिया। कुछ देर बाद ही पायल को उल्टी होने शुरू हो गए। घरवालों ने तत्काल उसे अस्पताल दाखिल कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।
रायपुर, आफिस के पास खड़ी बाईक में तोड़-फोड़ करने के विवाद पर तीन युवकों ने चाकू मारकर दो लोगों चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गइ है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 08 सड्डू हाउसिंगबोर्ड रायपुर निवासी बलराम साहु 32 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी कंस्ट्रक्शन का काम करता है व आफिस स्वास्तीक इंजिनीयर एंड बिल्डर्स के नाम से शंकरनगर वरदान अस्पताल के सामने है। । 12 दिसंबर शनिवार को शाम 7.30 बजे आफिस के सामने गार्डन के पास कुछ लोग विवाद कर रहे थे। उनसे से एक व्यक्ति भागा तब उसका पीछा करते हुये तीन व्यक्ति आफिस के साामने आकर उससे झगड़ा करने के दौरान आफिस के सामनेे प्रार्थी व कर्मचारियों की खड़ी गाड़ी गिराकर तोड़-फोड़ करने लग। इस पर आफिस से कर्मचारी बाहर आकर बाईक में तोड़ फोड़ करने से रोका, जिस पर तीनों में एक व्यक्ति ने अपने पास रखे चाकू से कर्मचारी धनसाय मरावी पर वार किया,जिससे उसके बाये जांघ पर चोट आई है,एवं गौतम साहु साहु के पीठ पर चाकू मारा जिसके बाद चाकू पीठ में फंस गया। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। धनसाय एवं गौतम को इलाज के लिये पण्डरी अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां आपात चिकित्सा में इलाज चल रहा है। चाकू मारने वाले आरोपियों के बारे में पुछताछ करने पर आस-पास के लोगों ने बताया है कि चाकू मुजाहिद ने मारा है। उसके साथ विक्की छुरा व दादू वारदात में शामिल थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने गार्ड के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। वारदात के दो दिन के भीतर ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपित की निशानदेही पर उसके पुरुष मित्र की भी तलाश की जा रही थी। वहीं पुलिस ने अब फरार आरोपी हरिओम कुशवाहा को भी धर दबोचा है।
Also Read:- एक बार फिर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हुई हत्या, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप
जाने क्या था मामला
कातिल पत्नी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसके पति के साथ काफी लंबे समय से अच्छे संबंध नहीं थे, दोनों अलग रहते थे। 8 दिसंबर को वह परिवारवालो को बिना बताए रींवा से रायपुर अपने मित्र हरिओम कुशवाहा के साथ पहुँची और पति से मिलने पहले उसके कार्य स्थल पर गयी जहां से तीनों बीएसयूपी स्थित गार्ड के निवास पर पहुँचे। पति ने उसके गले मे पहने हुए लॉकेट को छीनने की कोशिश की जिस पर उसकी हाथापाई शुरू हुई और इसी बीच आरोपित पत्नी और उसके साथी हरिओम ने दीवाल पर मृतक का सर मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद दोनों आरोपी मकान में ताला लगाकर वापस रींवा चले आये और परिवारवालों को भ्रमित करने के लिए 10 दिसंबर को मृतक के ही मोबाइल से कॉल कर सूचना दी कि मृतक के कमरे के बाहर उसका मोबाइल पड़ा है और अंदर वह संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा हत्या का अपराध दर्ज किया था। पुलिस लगातार जांच में जुटी थी और सबूतों को इकट्ठा करने के पश्चात आरोपी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी के साथ मिल जुर्म करना स्वीकार किया था।
रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने भी आज छत्तीसगढ़ के साथ वर्चुअल मैराथन में दौड़ लगाई। इस दौरान उनका साथ उनकी पत्नी एएसपी श्वेता सिन्हा ने दिया। श्रीमती श्वेता खेल विभाग की डायरेक्टर भी है।
रायपुर। व्हाट्स ऐप नंबर जारी होते ही बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने लगी है। एसीबी को लोगों ने उनके द्वारा जारी व्हाट्स ऐप नंबर पर सबूत के साथ शिकायतें की है। व्हाटस ऐप नंबर जारी होते ही बड़ी संख्या में पहुंची शिकायतों के चलते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भी तगड़ी कार्रवाई का खाका तैयार किया है।
विभागों में भष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अफसरों पर अब अगले दस से पंद्रह दिनों में शिकंजा कसना तय है। वाट्स ऐप की गवाही मात्र से एसीबी एक्शन लेकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।
एसीबी के हेल्प लाइन नंबर के साथ वाट्स ऐप नंबर जारी होते ही शिकायतों की थोक लग गई है। ऐसे में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तगड़ी कार्रवाई का खाका भी तैयार कर लिया है।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वाट्सऐप नंबर जारी होने के बाद से अब तक लगभग 100 शिकायतें मिल चुकीं हैं। वाट्स ऐप में शिकायतकर्ताओं ने सबूत भी दिए हैं। संबंधित विभागों की तस्दीक पूरी होते ही इन मामलों में तगड़ी कार्रवाई के निर्देश भी मिल गए हैं। अब एसीबी जल्द ही इस तरह के मामलों में केस फाइल करेगी।
एसीबी चीफ तेजी आरिफ शेख के अनुसार शुरुआत के आठ घंटे में ही विभागों से 20 शिकायतें पहुंची थीं। राजस्व, सहकारी बैंक और फिर दूसरे विभागों में घूसखोरी को लेकर आम पब्लिक ने संपर्क साधा था। इन मामलों को प्राथमिकता के साथ संज्ञान में लेने के बाद अब दूसरे मामले की भी जांच पड़ताल करने के संबंध में टीम को निर्देश जारी किया गया है।
3 विभागों में घूसखोरी की शिकायत मिलने के बाद पड़ताल शुरू
पहले दिन एसीबी के पास पहुंची शिकायत अलग-अलग विभागों से संबंधित है। सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पहले राजस्व विभाग, सहकारी बैंक और फूड विभाग से जुड़ी शिकायतों को संज्ञान में लिया है। घूसखोरी की शिकायत मिलने के बाद तथ्यों की पड़ताल शुरू हुई है। घूसखोरी के साथ आर्थिक अनियमितताओं के बारे में बताया गया है।
अगले हफ्ते से ही एसीबी द्वारा जारी किए गए वाट्स ऐप नंबर और हेल्प लाइन नंबर की जानकारी देने वाले पोस्टर सरकारी दफ्तरों में चस्पा किए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। सरकारी विभागों के बाहर दीवारों या फिर सूचना बोर्ड पर एसीबी के हेल्प लाइन नंबर और वाट्स ऐप नंबर आम लोगों के पास होंगे। अगर कहीं से भी घूसखोरी के मामले का पता चले, पक्षकार तुरंत इसकी सूचना एसीबी को दे सकेंगे। पक्षकार किसी भी अफसर-कर्मचारी के बारे में खबर देने पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।
पहले दिन 9 के खिलाफ घूसखोरी की शिकायत
वाट्स ऐप और हेल्प लाइन नंबर जारी होने के बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम को पहले दिन नौ लोगों के विरुद्ध घूसखोरी किए जाने की लोगों ने खबर पहुंचाई। वाट्स ऐप के माध्यम से लोगों ने बताया कि फाइलें आगे बढ़ाने के नाम पर स्टाफ उनसे पैसे की मांग कर रहा है। रुपए मांगे जाने की शिकायतों पर एसीबी ने गोपनीय तरीके से जांच शुरू की।
इधर हेल्प लाइन नंबर पर 10 लोगों ने संपर्क कर भ्रष्ट अफसरों के बारे में बताया। हालांकि टेलीफोनिक शिकायत पर पहले तथ्यों की जांच पूरी करने के लिए कहा गया। एसीबी को ई-मेल के जरिए 10, वाट्स ऐप में 60 और फोन कॉल के माध्यम से 89 शिकायतें मिली है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ दौड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने टी शर्ट पहनकर दौड़ लगाई और अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ इस मैराथन में शामिल हुआ। प्रदेश के सभी हिस्सों में हर वर्ग और उम्र के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। वर्चुअल मैराथन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे साथ मेरे छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है आप भी दौड़े। प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास अनिला भेड़िया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वर्चुअल मैराथन में भाग लिए।
राजधानी रायपुर में मुख्यसचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल हुए। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार इस वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वर्चुअल मैराथन -``बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के थीम पर `रन विथ छत्तीसगढ़` में हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। 70 हजार से अधिक लोगों ने मैराथन के लिए पंजीयन कराया है। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों से लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बड़े ही उत्साह से दौड़े।
इस वर्चुअल मैराथन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि प्रदेशवासियों इसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सहभागी बने। कहीं भी भीड़ किये बिना लोग अपने घरो, उद्यान, मैदान, सड़क सहित अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडें रहे हैं और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर रहे हैं।
मैं, मेरे साथ मेरे छत्तीसगढ़ की जनता और साथ में दौड़ रहा है "छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान"
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 13, 2020
आप भी दौड़ें और #RunWithChhattisgarh के साथ सोशल मीडिया पर फोटो/वीडियो साझा करें।
बात हे अभिमान के
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के pic.twitter.com/9TyScA9wlO
रायपुर | छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है और अब तक 70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन करा लिया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोग इस वर्चुअल मैराथन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वर्चुअल मैराथन में भाग लेने की अपील की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने भी प्रदेशवासियों से वर्चुअल मैराथन में भाग लेकर इसे अविस्मरणीय बनाने की अपील की है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://www.sportsyw.cg.gov.in एवं http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in पद के रजिस्ट्रेशन लिंक में वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर भी ऑनलाईन उपलब्ध है। वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआउट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुए वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं।
भिलाई | अपनी बिटिया के विवाह समारोह में एक पिता ने बारातियों और घरातियों की मौजूदगी में अपना देहदान करने की घोषणा की । मानवता की भलाई के लिए ऐसी अनूठी मिसाल कायम करने वाले ऋषी चंद्राकर सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अनुविभागीय अधिकारी है ।
जिन्होंने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भिलाई की सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी द्वारा पारिवारिक काउंसलिंग के पश्चात देहदान की वसीयत जारी की । बागबाहरा,महासमुंद के जैन भवन में जैसे ही यह घोषणा की गई, वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने इस नेक पहल की मुक्त कंठो से सराहना की ।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर चिरमिरी के गोदरीपारा में नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अगले एक साल में एक सौ नये इंग्लिश मीडियम स्कूल और शुरू किए जाएंगे। श्री बघेल ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों के भी अंग्रेजी मीडियम के अच्छे स्कूलों में पढ़ने और आगे बढ़ने के सपने को साकार करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर चिरमिरी में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए नए मेडिकल कालेज खोलने का प्रस्ताव तैयार कराकर केंद्र सरकार को भेजने की भी बात कही।
पढ़ें : BIG BREAKING : यहाँ की राजधानी के दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोग झुलसे, पढ़ें कहा की है यह खबर
बघेल ने चिरमिरी के गोदरीपारा में बने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के भव्य भवन का भी अवलोकन किया और स्कूल की छत से अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चिरमिरी की पहाड़ियों-घाटियों के प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्कूल के नवनियुक्त शिक्षकों और प्रवेशित बच्चों से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुण्ठपुर अंबिका सिंहदेव, विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो, नगर निगम चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
पढ़ें : अनोखी खबर : माँ और बेटी ने एक साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, जाने कहाँ की और क्या है पूरी खबर
वी शैल ओवर कम ... और अरपा पैरी के धार ... गीतों की धुनों पर बच्चों संग ताल देते दिखे मुख्यमंत्री - चिरमिरी के इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों ने हम होंगे कामयाब गीत के अंग्रेजी वर्जन वी शैल ओवर कम... गाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत किया। विद्यार्थियों के एक अन्य समूह ने राज्य गीत अरपा पैरी के धार... की संगीतमय प्रस्तुति मुख्यमंत्री के समक्ष दी। दोनों गीतों की लय और धुन ने मुख्यमंत्री को भी अपने हाथों से ताल देने पर मजबूर कर दिया। दोनों गीतों के दौरान श्री बघेल अपने हाथों से बच्चों के सुरों पर ताल देते हुए मंत्रमुग्ध होकर गीतों का आनंद लेते दिखे। इसके बाद उन्होंने स्कूल की दो छात्राओं के बीच अंग्रेजी भाषा में हुई मॉक डिबेट को भी सुना। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की और खुद ही बच्चों के बीच जाकर बैठ गये। उन्होंने स्वयं ही फोटोग्राफर को बुलाकर बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ने तथा अच्छा नागरिक बनने की सीख दी। श्री बघेल ने स्कूल के शिक्षकों की भी तारीफ की और उन्हें बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ अच्छे संस्कार भी देने को कहा।
मसूरी और दून के स्कूलों की तर्ज पर विकसित हो सकता है चिरमिरी का स्कूल - मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के भवन और परिसर अवलोकन करने के बाद कहा कि यह स्कूल मसूरी और देहरादून के स्कूलों की तरह विकसित हो सकता है। चिरमिरी की आबो हवा और प्राकृतिक सौंदर्य इसके लिए बहुत अनुकूल है। परिसर में सुविधाओं को बढ़ाकर हम इसे एक अच्छे पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल की तरह विकसित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मन में स्कूल के विकास की नये सिरे से योजना बनाने का विचार भर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को अच्छे स्कूलों में अच्छे माहौल में बेहतर शिक्षा के लिए सरकार ने ऐसे 52 स्कूल पूरे प्रदेश में शुरू किये हैं। छत्तीसगढ़ की महान विभूति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बुनियादी शिक्षा के विचार के पक्षधर स्वामी आत्मानंद के नाम पर इन स्कूलों का नामकरण इन्हें अलग ही पहचान देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन स्कूलों में दाखिले के लिए स्वीकृत सीटों से दो-तीन गुने आवेदन मिल रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए बड़ी प्रतिस्पर्धा है। हर कोई अपने बच्चों को इन्हीं स्कूलों में पढ़ाना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए सरकार ने अगले एक साल में एक सौ नये विद्यालय और खोलने की भी योजना बनायी है। हर विकासखण्ड में एक-एक ऐसे सुसज्जित अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने के लिए सरकार अगले वर्ष कार्ययोजना पर अमल करेगी।
कोरिया के विकास में आड़े नहीं आयेगी पैसों की कमी - स्कूल परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कोरिया सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास का अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, बैकुण्ठपुर सहित पूरे कोरिया जिले के विकास के लिए पैसों की कमी कभी आड़े नहीं आयेगी। जनता की मांग और आवश्यकताओं के हिसाब से विकास कार्य कराये जायेंगे। जनप्रतिनिधियों की मांग पर चिरमिरी को हिल स्टेशन के रूप में पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना बनाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कही। उन्होंने राज्य सरकार के अधीन आने वाली जिले की सड़कों की मरम्मत और नई सड़कें बनाने के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराने पर अपनी सहमति दी।
55 लाख रूपये की लागत से बना है चिरमिरी का भव्य स्कूल - जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी में अंग्रेजी माध्यम के इस स्कूल को डीएमएफ मद से 4 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। इस सर्वसुविधायुक्त विद्यालय में 1 प्राचार्य कक्ष, 1 स्टाफ कक्ष, 12 अध्यापन कक्ष, 1 हॉल, मध्यान्ह भोजन हेतु रसोई घर सहित 1 हॉल, पृथक-पृथक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कम्प्यूटर, 7 बालक शौचालय, 7 बालिका शौचालय, 7 बालक युरिनल, 7 बालिका युरिनल, 1 दिव्यांग शौचालय, 4 स्टॉफ शौचालय, 6 स्टॉफ युरिनल, पेयजल व्यवस्था हेतु रनिंग वाटर, लगभग 5 एकड़ परिसर का खेल मैदान एवं अहाता, 50 सीटर सर्वसुविधायुक्त छात्रावास जिसमें अधीक्षक कक्ष, अतिथि कक्ष शामिल है। यहां शिक्षकीय व गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। पदस्थ शिक्षकों के द्वारा ऑनलाईन क्लास के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। यहां कक्षा 1 से 12 तक की अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की गई है। चिरमिरी के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में इस वर्श कुल 375 बच्चों ने नियमित रूप से अध्ययन हेतु प्रवेश लिया है।
कोरिया जिले में दो स्थानों महलपारा एवं चिरमिरी में विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। यहां निजी विद्यालयों से बेहतर अधोसंरचना एवं व्यवस्थाएं की गई है। जिसमें फर्नीचर, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास आदि शामिल है। आगामी दिनों में इस प्रकार के विद्यालयों को राज्य के नगरीय निकाय एवं प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालयों में भी प्रारंभ करने की योजना है।
महासमुंद | जिले से लगे बार नयापारा अभ्यारण्य में तेंदुआ और हिरण का शिकार करने के बाद खाल बेचने के लिए ग्राहक तलाशते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से खाल और शिकार में प्रयुक्त हथियार तीर कमान आदि सामान जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस कंट्रोल में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि उन्हें लंबे समय से बार नयापारा अभ्यारण्य में वन्य प्राणियों का शिकार कर मांस और खाल आदि बेचने की शिकायत मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पकड़ने के लिए साइबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया। टीम ने मुखबिरों को अलर्ट किया | इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग शिकार के बाद तेंदूआ और हिरण की खाल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
पढ़ें : राजधानी में फिर मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार,1 किलों 50 ग्राम गांजा व नगदी 410 रुपयें जब्त
साइबर सेल की टीम ने मुखबीरों को ग्राहक बनकर खाल बेचने वाले आरोपियों को खाल सहित जंगल से बाहर निकालने के लिए कहा। योजना के तहत आरोपियों से संपर्क किया और सौदे के लिए उन्हें सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह चौक पर बुलाया। आरोपियों को पकड़ने तैनात साइबर सेल की टीम ने उन्हें खाल के साथ धर दबोचा। मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी शेख शाहबुद्दीन पिता शेख (27) थरगांव का निवासी है, जबकि बलिराम बरिहा पिता चमरा (52) और जोहन बरिहा पिता चैतराम बरिहा (50) कुम्हारी राजा देवरी जिला बलौदाबाजार निवासी है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वन्य प्राणियों का शिकार उन्होंने पहली बार किया है, जिसमें हिरण का दो माह पूर्व और तेंदुए का एक माह पूर्व शिकार तीर कमान से करना बताया। मामले की योजना शेख ने बनाई थी जिसमें वन कर्मचारी जोहन बरिहा ने वन्यप्राणियों का लोकेशन बताया और बलिराम ने शिकार किया। आरोपियों से एक तेंदूआ की और एक हिरण की खाल कीमत 30 लाख रुपए के साथ दो नग मोबाइल 6 हजार रुपए, तीर कमान 10 हजार रुपए व 3790 रुपए नकदी जब्त की है।
पढ़ें : BIG BREAKING : तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला, धान की अवैध तस्करी रोकने गयी थी टीम
कार्रवाई में एसडीओपी पुपलेश पात्रे, थाना सांकरा प्रभारी पीडी कुजूर, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, सउनि नवधाराम खांडेकर, प्रआर प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव, श्रवण दास, प्रवीण शुक्ला, आरक्षक शुभम पांडेय, रवि यादव, चंपलेश ठाकुर, दिनेश साहू, संदीप भोई, देव कोसरिया, शैलेश ठाकुर, ललित यादव, श्रीनाथ प्रधान, युगल पटेल, हेमंत नायक, योगेन्द्र दुबे, कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, अजय जांगड़े, विरेन्द्र नेताम, लालाराम कुर्रे आदि शामिल रहे।
रायपुर | फेडरेशन ऑफ एजेकशनल सोसाटीज, छ0ग0, रायपुर के तत्वाधान में पिछले दिनों हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में निजी शालाओं को टैक्स को माफ करने के लिए श्री आलोक शुक्ला, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, छ0ग0शासन को पत्र लिखकर मांग की गई है। इस पत्र में फेडरेशन के अध्यक्ष,श्री अजय तिवारी जी ने निजी संस्थाओं पर कोविड-19 के दौरान आईआर्थिक परेशानियों की जानकारी को साझा किया है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा कोरिया जिले की विकास योजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। बड़ी ही आत्मीयता और सरल, सहज रूप में अधिकारियों कर्मचारियों के बीच बैठकर उनका पारिवारिक हाल-चाल जाना।
पढ़ें : BIG BREAKING : मामा ने ही लूट ली अपनी 4 साल की भांची की अबरू, बच्ची की हालत गंभीर
परिचय के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से जिले में भू-जल संवर्धन हेतु वाटर रिचार्जिंग की योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नरवा योजना जलस्तर संवर्धन की दिशा में शासन का प्रयास है। इसी तरह उन्होंने गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक से वन्य जीव संरक्षण हेतु कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की।
पढ़ें : BIG BREAKING : तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला, धान की अवैध तस्करी रोकने गयी थी टीम
अपने बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री को पाकर अधिकारी-कर्मचारी बेहद खुश हुए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ अपनी परेशानियां साझा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री गुलाब कमरो, सरगुजा संभाग आयक्त सुश्री जेनेविवा किन्डो, आईजी श्री रतन लाल डांगी, कलेक्टर श्री एसएन राठौर, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले में ओडिशा से अवैध धान की तस्करी रोकने गए तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला हो गया है। हमले में राजस्व विभाग के श्रवण चौहान को गंभीर चोटें आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार सुनील चौहान ने इस घटना की फरसाबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
जानकारी के अनुसार तुमला थाना पुलिस ने जनपद सदस्य कृष्णा यादव, नन्दलाल, नरसिंह तीन आरोपियों सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पढ़ें : राजधानी में फिर मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार,1 किलों 50 ग्राम गांजा व नगदी 410 रुपयें जब्त
बता दें कि फरसाबहार क्षेत्र से लगे ओडिशा की सीमा से अवैध धान की आवक की रोकथाम के लिए तहसीलदार की टीम इस क्षेत्र में सघन जांच कर रही थी। इस दौरान ग्राम कुल्हारबुड़ के समीप एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया था।
ट्रैक्टर चालक ने अपना वाहन रोकने के बजाय राजस्व विभाग की वाहन को ठोकर मारकर भागने की कोशिश की। इसके बाद ट्रैक्टर चालक के अन्य सहयोगियों ने आकर तहसीलदार और उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजस्व विभाग के श्रवण चौहान को गंभीर चोट आई है।
रायपुर | मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलों 50 ग्राम गांजा जब्त की है।
बीजापुर | छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरईडिह और सरहदी क्षेत्र कुकूद माइंस से 3 लोगों का अपहरण करने के बाद नक्सलियों ने 12 दिन के बाद उन्हें रिहा कर दिया।
रायपुर | प्रार्थी जयंत कुमार यदु ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवपुरी में रहता है तथा बैंक से सेवानिवृत कर्मचारी है। प्रार्थी दिनांक 06-12-2020 के 01ः45 बजे अपनी पत्नी श्रीमती शीला यदु एवं पुत्री कु0 गीतिका यदु के साथ सामान खरीदने डी मार्ट तेलीबांधा गया था। प्रार्थी 04ः45 बजे वापस घर आया ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर के कमरों का सामान अस्त व्यस्त था एवं आलमारियों का दरवाजा टूटा हुआ था।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
किचन में लगे लोहे के ग्रील का राॅड टूटा हुआ था जब सामान चेक किया तो देखा कि अलमारी के दराज में रखा नगदी रकम, सोने का चैन, सोने का अंगुठी एवं रियल मी कंपनी का मोबाईल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के पीछे का बाउंड्रीवाल फांदकर किचन के खिड़की का ग्रील तोड़कर अंदर प्रवेश करके उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 513/20 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल
BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल
रायपुर | बीएसयूपी कालोनी सरोना थाना डी डी नगर में हुए अंधे कत्ल का पुलिस द्वारा मात्र दो दिन में खुलासा, मृतक की पत्नी ने ही साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम जिसे गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पढ़ें पूरी खबर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के पर्यवेक्षण में थाना डी डी नगर रायपुर पुलिस एवं सायबर की टीम ने 2 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा किया। दिनांक 10.12.2020 के सूचक सुश्री हर्षिता शुक्ला जो कि मृतक की भतीजी है से सूचना मिली कि उसकी चाची कंचन शुक्ला के पास फोन आया था कि आपके पति विनयशंकर शुक्ला सरोना स्थित बीएसयूपी कालोनी, सालासर ग्रीन के पीछे ब्लाक नंबर 5, मकान नंबर 3 में घर का दरवाजा बाहर से ताला लगा हुआ है और अंदर चित अवस्था में वह पड़ा हुआ है और मुंह नाक से खून निकल रहा है।
पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्मी कम्पोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर की अब इतनी...
आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जिसकी पुष्टि करने हेतु वह अपने दोस्त के साथ मौक पर पहुंचकर खिड़की से झांक कर देखने पर अंदर चित अवस्था में कोई लेटा हुआ दिखा और आसपास खून निकला हुआ है जिससे घर का दरवाजा तोड़कर देखे तो सूचना सही निकली जिससे डायल 112 पर काल करके सूचित किया। डायल 112 के आरक्षक द्वारा जानकारी दिए जाने पर थाना प्रभारी सुश्री योगिता खापर्डे हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर शव निरीक्षण कर शव पंचनामा तैयार किया गया। मृतक के बाएं आंख के किनारे व गाल के उपरी हिस्से पर चोट का निशान मिला। मृतक के सिर के पीछे चोट का निशान व गर्दन पर चोट का निशान मिलने पर मौके पर मर्ग क्रमांक 0/20 कायम कर मृत्यु का कारण जानने हेतु शव को पोस्ट मार्टम हेतु मेकाहारा रवाना किया गया।

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की आशंका पर थाना डी डी नगर में अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 491/20 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मृतक की पत्नि कंचन शुक्ला निवासी आजाद नगर बजरंग नगर रीवां दिनांक 11.12.20 को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रायपुर आई। इसी दौरान थाना डी डी नगर एवं सायबर की टीम आरोपी पता तलाश हेतु जुट गई थी। आसपास पडा़ेसियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 08.12.2020 के शाम को एक महिला और एक लड़का मृतक से मिलने उसके घर आए थे और उन्होनें ने पड़ोसी के घर का बाथरूम भी इस्तेमाल किया था। मृतक के कार्यस्थल जी.के. फोर्ड सरोना में भी साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा भी बताय कि दिनांक 08.12.2020 के शाम 5ः30 बजे के आस पास एक औरत मृतक विनय शंकर से मिलने आई थी दोनों में कुछ देर बात हुई फिर मृतक अपने सहकर्मियों को मेहमान आए हैं घर पे छोड़कर आता हूॅ कहकर औरत को घर लेकर चला गया। मृतक की भतीजी हर्षिता शुक्ला से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताय गया मृतक एवं उसकी पत्नी कंचन के संबंध अच्छे नहीं थे और दोनों काफी समय से अलग अलग रह रहे थे।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
दिनांक 10.12.2020 के मृतक की पत्नी जो मेरी चाची है ने मुझे फोन करके बताया कि चाचा के फोन नंबर से मुझे और मेरे भाई रोहित को काल आया था कि उसके पति के घर पर दो दिन से दरवाजे के बाहर ताला लगा हुआ है। और उसका पति अपने कमरे में मृत अवस्था में पडा हुआ है। जिसकी पुष्टि करने मैं आई तो घटना वास्तविक निकली। सायबर सेल के द्वारा मृतक , उसकी पत्नी, उसकी भतीजी एवं अन्य संदेहियों का तत्काल काॅल डिटेल लिया गया। विश्लेषण के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नि दिनांक 08.12.2020 के रायपुर आई थी परंतु उसके द्वारा रायपुर आने की बात अपने परिवारवालों से छुपाया गया था। मृतक की पत्नि कंचन पुलिस द्वारा पूछताछ के समय भी उसने रायपुर आने से इंकार करती रही।
पत्नी ने ऐसे स्वीकार अपना गुनाह
मृतक की पत्नी कंचन से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध स्वीकार करते विवरण बताया कि दिनांक 08.12.2020 के शाम को मैं अपने पति को बिना बताए रीवां से रायपुर मिलने आई थी। साथ में आने साथ काम कराने वाले हरिओम कुशवाहा को भी लेकर आई थी। मैं पहले अपने पति जहां काम करते हैं वहां जाकर उनसे मिली जहां से हम तीनों मेरे पति के मकान में आ गए। उनके कमरे में बातचीत के दौरान उन्होनें मेरे गले में सोने की चैन और लाॅकेट देखकर लाॅकेट को मुझसे छीनने लगा। और मेरा गला पकड़ लिया। मेरे साथ आए हरिओम ने मुझे बचाने के लिए मेरे पति का गला पकड़ लिया और मैंने अपने पति को जोर से धक्का दिया जिससे उसके चेहरा खटिया के खुरा से टकरा गया और उसके बाएं आंच और गाल में चोट आ गई ।
वे उठकर फिर से खड़ा होकर मेरा गला पकड़ने लगा तभी मैंने और हरिओम ने मिलकर उसे झकझोरते हुए उसक सिर दीवार पर मारा जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। हमने हिला डुलाकर देखा वह मर चुका था। मैंने अपने पति का मोबाइल अपने साथ रख लिया और फिर मैं और हरिओम अपने पति के घर में बाहर से ताला लगाकर चले गए। जहां से बिलासपुर होते हुए रीवां वापस लौट गए। रीवां से दिनांक 10.12.2020 सबको भ्रमित करने व अपने आप को बचाने के लिए हरिओम के किराए के मकान से मेरे कहने पर हरिओम ने मेरे पति के मोबाइल से मेरे भाई रोहित को फोन करके बताया कि मृतक का मोबाइल उसके कमरे के बाहर पड़ा हुआ था और कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है। इस प्रकार पुलिस द्वारा तथ्यों की बारीकी से विश्लेषण करते हुए आरोपी को घटना दिनांक के दो दिन के भीतर ही दिनांक 12.12.2020 को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी की पता तलाश हेतु एक टीम रीवां रवाना कर दिया गया है।
जगदलपुर | बस्तर की यात्री ट्रेन एक बार फिर से शुरू होने से बस्तर वासियों को आवागमन की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि बीते 08 महीनों से भी अधिक समय से बस्तर से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें बंद पड़ी थी।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
केंद्र सरकार द्वारा 08 महीनों बाद देश के सभी ट्रेनों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत शुरू कर दिया था। लेकिन बस्तर की ट्रेन सेवाएं बंद पड़ी थी, जिसे 18 दिसम्बर से पुन: सुचारू रूप से शुरू करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सूने पड़े जगदलपुर रेल्वे स्टेशन में फिर से रौनक दिखने लगेगी।
पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्मी कम्पोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर की अब इतनी...
रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने गौठानों में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर न्यूनतम10 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है ।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में इस साल हरेली पर्व से देश की अपनी तरह की पहली गोबर खरीदी की अभिनव योजना गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत 2 रुपए प्रति किलोग्राम पर ग्रमीणों, किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा रही है। गोधन न्याय योजना में अब तक 1.36 लाख गोबर विक्रेताओं को उनसे खरीदे गए गोबर के मूल्य के रूप में 59.08 करोड़ रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन उनके खातों में किया जा चुका है।
पढ़ें : आज दिनांक 12 दिसम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश में स्वीकृत 6430 गौठानों में से 4487 गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है। खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए गौठानो में अब तक 44 हजार टांकों का निर्माण किया गया है और 16 हजार टांके बनाए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 8000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन गौठनों में हो चुका है और 1000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट की बिक्री की जा चुकी है। प्रदेश के हजारों महिला स्व सहायता समूह गौठनों में गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने का काम कर रहे हैं, वर्मी कंपोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर में वृद्धि से उनकी आय में इजाफा होगा। इस योजना के तहत राज्य शासन द्वारा प्रदेश के हर जिले में वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने की भी योजना है।























