BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 सोशल मीडिया में ‘‘सीजी स्वाभिमान के दो साल‘‘ लगातार कर रहा ट्रेंड

सोशल मीडिया में ‘‘सीजी स्वाभिमान के दो साल‘‘ लगातार कर रहा ट्रेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर #CGSwabhimaanKe2Saal लगातार ट्रेन्ड करता रहा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शासन की उपलब्धियों का हैशटैग #CGSwabhimaanKe2Saal लगाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा पिछले दो वर्षाें में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और वनवासियों सहित सभी वर्गाें के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका धरातल पर गहरा असर दिख रहा है। प्रदेशवासियों ने बड़ी संख्या में नई सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सोशल मीडिया पर हैशटैग#CGSwabhimaanKe2Saal लगाकर इन योजनाओं के प्रति विश्वास जताया है।
बड़ी कार्रवाई: ढाई लाख की नकली इंजिन ऑयल के साथ 3 गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: ढाई लाख की नकली इंजिन ऑयल के साथ 3 गिरफ्तार

महासमुंद। नकली इंजन ऑयल का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे-53 पर लहरौद पड़ाव के पास कार्रवाई करते हुए छोटा हाथी में लेकर जा रहे कैस्ट्रॉल कंपनी व सर्वो कंपनी का 800 लीटर नकली इंजन जब्त की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ऑयल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 49 हजार रुपए है। आरोपियों के खिलाफ 420 भादवि एवं कॉपी राइट एक्ट 1957 की धारा 63 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना कि कुछ लोग अभनपुर से बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों का नकली इंजन ऑयल लेकर जिले में खपाने के इरादे से आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना के बाद साइबर सेल और थाना पिथौरा की टीम नेशनल हाईवे- 53 पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक टाटा एसीई (छोटा हाथी) क्रमांक सीजी 04 एमएन 1486 तेजी से आते हुए दिखा। पिकअप को लहरौद पड़ाव के पास ब्रिज के पास रोका गया। वाहन में तीन व्यक्ति बैठे थे। सभी ने अभनपुर, रायपुर का निवासी होना बताया। पिकअप में सामान के बारे में पूछने पर इंजन ऑयल होने कीबात कही। साथ ही पिथौरा, सांकरा, बसना आदि जगहों में इंजन ऑयल बेचना बताया। इसके बाद पुलिस और साइबर सेल ने पिकअप में रखे कार्टूनों की जांच की तो उसमें ब्रांडेड कंपनी कैस्ट्रॉल व सर्वो के नकली इंजन ऑयल थे।
 प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजना गाँव-गाँव तक पहुँचे- डॉ. रमन सिंह

प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजना गाँव-गाँव तक पहुँचे- डॉ. रमन सिंह

रायपुर। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश संयोजक सच्चिदानन्द उपासने के नेतृत्व में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के ब्रोषर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं राश्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार का कार्य पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप् से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करकमलों से प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री किसार सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के ब्रोषर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सच्चिदानन्द उपासने ने बताया कि इस संगठन का मुख्य उद्देष्य प्रत्येक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी हितग्राही को आसानी से मिल सकें और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इसकी जानकारी का प्रचार-प्रसार हो। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदोष संयोजक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के प्रत्येक योजनाका लाभ दूरस्थ आंचलों तक पहुँचाना ही लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री आलोक श्रीवास्तव, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग शरद श्रीवास्त, प्रदेश मंत्री शक्ति सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव दत्ता, श्रवण यदु, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव लोकचन्द ठाकरे, युवामोर्चा अध्यक्ष आकाश चोपडा एवं सौरभ जैन उपस्थित थे।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO

रायपुर | राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकानों में आग लग गयी है। घटना कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुँच आग पर काबू पाने में जुटी है। देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँच आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

 बंद: छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा व्यवस्थापन नियम के तहत इस दिन बंद रहेगी मदिरा की दुकान

बंद: छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा व्यवस्थापन नियम के तहत इस दिन बंद रहेगी मदिरा की दुकान

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा व्यवस्थापन नियम के तहत शुक्रवार 18 दिसम्बर ”गुरू घासीदास जयंती“ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने उक्त तिथि को जिले में स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा सी.एस.-2 (घघ) एवं एफ.एल.-1 (घघ) एवं मद्य भंडारण भाण्डागार को पूर्णरूप से बंद रखने निर्देशित किया है। उन्होंने जिले के संभावित अवैध मदिरा अड्डों पर सतत् निगरानी एवं नियंत्रण रखकर मादक पदार्थाें की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए प्रशासनिक सुविधा अनुसार आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकों की ड्यूटी लगाने कहा हैं। शुष्क दिवस पर मादक पदार्थ की बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
 बड़ी खबर: कमरे में सो रहे पिता के गले पर ब्लेड मारकर छोटे बेटे ने की हत्या

बड़ी खबर: कमरे में सो रहे पिता के गले पर ब्लेड मारकर छोटे बेटे ने की हत्या

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम आवासपारा परसदा निवासी धनुषराम बघेल मंगलवार को दोपहर 1 बजे घर में सो रहा था। उसका छोटा बेटा रमेश बघेल घर पर था। मां घर के बाहर थी। रमेश अपने पिता के कमरे में गया और ब्लेड से उसके गले को काट दिया। जिससे उसकी नींद खुल गई और दर्द से वह चीख पड़े। इस दौरान वहां से रमेश भाग गया। आवाज सुनकर धनुषराम की पत्नी व अन्य बच्चे कमरे में गए। तब धनुषराम खून से लथपथ मिला। उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। घटना के समय उसका बड़ा बेटा राजेंद्र कुमार बघेल नयापारा सिरगिट्टी में काम करने गया था। उसकी मां जमुना बघेल ने फोन से घटना के बारे में उसे बताया। इसके बाद राजेंद्र काम छोड़कर तत्काल घर पहुंचा। धनुषराम बातचीत नहीं कर पा रहा था। राजेंद्र ने मोहल्ले वालों की मदद से अपने पिता को 108 एम्बुलेंस से सिम्स लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने तत्काल इलाज शुरू किया। बुधवार को इलाज के दौरान धनुषराम की मौत हो गई। इसकी सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्या के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।
 घर के कमरे में मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी

घर के कमरे में मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी

जांजगीर चाम्पा। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिसोरा की घटना जहां युवक के सिर पर वार कर हत्या कर शव को जलाने की भी कोशिश की गई दरअसल मामला जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले नवागढ़ ब्लाक के ग्राम खिसोरा में रोज की भांति मृतक मनोज कुमार कुर्रे उम्र 23 वर्ष खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था जब सुबह उसकी बहन उसके कमरे में गई तब घर के अंदर बिस्तर पर पड़ी लाश को देखकर वह डर गई मृतक मनोज कुमार कुर्रे उम्र 23 वर्ष का कुछ दिन बाद ही शादी होने वाली थी बहन के द्वारा घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई फिर परिवार वाले पहुंचकर नवगढ़ पुलिस को सूचना देने पर एसडीओपी दिनेश्वरी नंद के द्वारा तत्काल पुलिस बाल लेकर मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर नवागढ़ पुलिस जांच में जुटी हैं।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई केबिनेट की बैठक: लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई केबिनेट की बैठक: लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों को पिछले दो वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के लिए बधाई दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने नए मुख्य सचिव अमिताभ जैन का केबिनेट की प्रथम बैठक में स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए व कई प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। जिनमे राज्य शासन के सभी शासकीय विभागों के द्वारा राज्य के प्रदायकों से ही सामग्री क्रय का निर्णय लिया गया। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम, 2020 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के पुनर्गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय दर 8 रूपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 10 रूपए प्रति किलोग्राम करने के निर्णय का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुसमर्थन किया गया।

दुर्ग जिला गृह निर्माण समिति राजनांदगांव (मोहन नगर) को आबंटित नजूल भूमि के पट्टा निष्पादन की अनुमति प्रदान की गई। 

भारतीय स्टाम्प (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम 2011 में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) विधेयक 2020 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण अधिनियम 2002 एवं छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण नियम, 2002 में संशोधन किए जाने हेतु मंत्रिपरिषद उप समिति का गठन कर प्रस्तावित संशोधनों में समिति की अनुशंसा प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। 

नगर पालिक निगमों के स्वामित्व के खाली पड़े भवनों को सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर योजना के लिए उपयोग किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अचल संपत्ति अंतरण नियम 1994 के प्रावधानों में शिथिलीकरण का निर्णय लिया गया। 

छत्तीसगढ़ राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (संशोधन) विधेयक 2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2020-21 का विधानसभा में उपस्थापन बावत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

राज्य के जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख शहरों में निर्मित जर्जर भवनों के रिडेव्हलपमेंट करने का निर्णय लिया गया। जिसमें रायपुर के शांति नगर के पुनर्विकास योजना को सैद्धांतिक सहमति दी गई। 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं रायपुर विकास प्राधिकरण को आबंटित शासकीय भूमि पर आवासीय एवं आवासीय/व्यवसायिक योजना में शामिल व्यवसायिक संपत्ति को फ्री -होल्ड करने की अनुमति निहित शर्तो पर दी जाए। 

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण कार्यो के ठेकों में एकीकृत पंजीयन व्यवस्था के तहत ‘ई‘ श्रेणी के मापदण्ड (i) एवं (iv) में संशोधन का निर्णय लिया गया। जिसके तहत मापदण्ड (i) में अब सामान्य क्षेत्रों में स्नातक बेरोजगार युवाओं का पंजीयन होगा वहीं अनुसूचित क्षेत्रों में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं का पंजीयन ई श्रेणी में किया जाएगा जबकि पूर्व में अनुसूचित क्षेत्रों में भी स्नातक उपाधिधारी बेरोजगार युवाओं का ई श्रेणी में पंजीयन किया जा रहा है। 

इसी तरह मापदण्ड (iv) में अब ई श्रेणी पंजीयन एवं प्रतिस्पर्धा ब्लाॅक एवं नगर निगम सीमा तक सीमित रहेगी। पंजीयन ब्लाॅक स्तर पर होगा तथा संबंधित नगर निगम सीमा क्षेत्र को भी पंजीयन के लिए एक इकाई माना जाएगा जबकि पहले प्रावधान था कि स्नातधारी जिस ब्लाॅक के निवासी होंगे, वह उसी ब्लाॅक अंतर्गत के कार्यो के लिए प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकेंगे। 

छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इंफ्रेस्ट्रक्चर डेव्हलमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य शासन से संप्रभु गारंटी प्राप्त कर बैंक/वित्तीय संस्थाओं से ऋण प्राप्त करने एवं निर्माण कार्य संपादन की प्रक्रिया का अनुमोदन किया गया।

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में शेष 69 संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों की सेवा अवधि में भी वृद्धि/नवीनीकरण का निर्णय लिया गया। पूर्व में 235 संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों की संविदा सेवा में वृद्धि की गई है।
 राजधानी के इस कपड़ा दुकान से चोरों ने हजारों रूपये नगदी समेत लाखों का सामान किये पार, सीसीटीवी में वारदाते कैद

राजधानी के इस कपड़ा दुकान से चोरों ने हजारों रूपये नगदी समेत लाखों का सामान किये पार, सीसीटीवी में वारदाते कैद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर गोलबाजार के कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां चोरों ने नगदी हजारों रूपये समेत लाखो का समान लेकर फरार हो गए। 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की चिकनी मंदिर चौक के पास स्थित कपड़ा दुकान की छत तोड़कर अंदर दाखिर हुए शातिरों ने 50 हजार नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिए। चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट में गई है। 
 बड़ी खबर: मामूली विवाद के कारण तैश में आकर भाई ने ली बहन की जान

बड़ी खबर: मामूली विवाद के कारण तैश में आकर भाई ने ली बहन की जान

जांजगीर चांपा। जिले के सक्ती क्षेत्र के ग्राम सोंठी में एक भाई ने तैश में आकर अपनी छोटी बहन की इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक घर मे आरोपी की पत्नी और उसकी छोटी बहन कांता के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो रहा था।

इसी बीच आरोपी की बहन कांता ने गुस्से में आकर अपने भाई की साईकल गिरा दी जिसके कारण साईकल में लगी बास्केट टूट गयी। बास्केट को टूटा देख भाई मनीष केंवट तैश में आ गया और अपनी छोटी बहन की लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल कांता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हफ्ते भर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी भाई मनीष केंवट के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
 हाथियों का आतंक: दंतैल हाथी ने ली युवक की जान, इलाके में है दहशत का माहौल

हाथियों का आतंक: दंतैल हाथी ने ली युवक की जान, इलाके में है दहशत का माहौल

बालोद। प्रदेश में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल रात एक दंतैल हाथी ने लिमऊडीही गांव के एक 20 वर्षीया युवक की जान ले ली। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बालोद के डौण्डी वन परिक्षेत्र के लिमऊडीही गांव का है जहां देर रात अलाव ताप रहे युवक को हाथी ने कुचल के मार दिया। यहां आसपास मौजूद जंगलों में हाथियों का दल पहुंचा हुआ है। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोग रतजगा कर पहरेदारी दे रहे है।

गांव में खेत की रखवाली के लिए युवक रुका हुआ था। रात को बैठ कर अलाव ताप रहा था, कि तभी एक दंतैल आ धमका। युवक इससे पहले संभल पाता, दंतैल ने हमला कर दिया और उसे कुचल कर मार डाला। भोर में गाँवालों को इस घटना का पता चला। मृतक युवक का नाम डोमेन्द्र कुमार ध्रुर्वे उम्र 20 वर्ष है। इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। अब देखना है की वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। 
बड़ी खबर रायपुर: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित चार गिरफ्तार, दो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद

बड़ी खबर रायपुर: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित चार गिरफ्तार, दो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद

रायपुर। राजधानी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चार-पहिया वाहन से गांजा तस्करी कर ले जाने की सूचना पर नाकाबंदी कर दो कार के डिक्की के अंदर रखे 49 किलों गांजा जब्त की है। 

मिली जानकारी के अनुसार आरंग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गंाजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 16 दिसंबर को शाम 5.45 बजे ओडका रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर महाराष्ट्र की एक स्वीप्ट कार क्रमांक एमएच 03 को रोककर तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 28 किलों गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत डेढ लाख रुपयें आंकी गई है। कार चालक का नाम पुछने पर उसने अपना नाम प्रभात कुमार सिंह 25 वर्ष निवासी सोनपुर जिला छपरा बिहार बताया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह धमतरी से गांजा लेकर चित्रकुट उत्तरप्रदेश जा रहा था। इससे पहले भी वह गांजा का खेप लेकर जा चुका है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाही की गई है।
इसी तरह आमानाका पुलिस ने बीती रात 12.30 बजे गांजा कार से गांजा तस्करी की सूचना पर मुरगन ट्रांसपोर्ट के सामने टाटीबंद के पास कार क्रमांक 06 जीई 6006 की डिक्की के अंदर रखे एक प्लास्टिक की बोरी में 21 किलों गांजा बरामद किया है। कार में सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सूर्यकांत नाग 38 वर्ष पिता शम्भुलाल नाग एवं उमेश मनहिरा 24 वर्ष पिता डमन मनहिरा व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाही की गई है। 
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने  किया दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुरस्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज जिला मुख्यालय कोरबा में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों पर आधारित दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। 

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर


    जिला कलेक्टोरेट परिसर कोरबा में आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के पिछले दो वर्षों में किये गये विकास कार्यों, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और नीतियों का फोटो के माध्यम से प्रदर्शनी किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में गांव, गरीब, युवा, महिला, आदिवासी सभी वर्गों की बेहतरी के लिए किए गये कामों की जानकारी लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी एक तरह से सरकार के काम का लेखा-जोखा लोगों को बताने जैसा है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर


    जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में बिजली बिल हाफ योजना,  अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना, गोधन न्याय योजना, 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गौठान, उद्यानिकी सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित आकर्षक फोटो को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पांपलेट और लघु पुस्तिकाओं का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी कल भी जारी रहेगी।

पढ़ें : BIG BREAKING : युवक ने मोबाइल टॉवर से लगाई छलांग, हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहाँ की है यह खबर


    प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, विधायक पाली-तानाखार श्री मोहित केरकेट्टा, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कंवर, नगर निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

BIG BREAKING : युवक ने मोबाइल टॉवर से लगाई छलांग, हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहाँ की है यह खबर

BIG BREAKING : युवक ने मोबाइल टॉवर से लगाई छलांग, हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहाँ की है यह खबर

जांजगीर-चांपा | जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि पामगढ़ में एक युवक ने मोबाइल टॉवर से शराब के नशे में छलांग लगा दी है | परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम प्रकाश रात्रे उर्फ पप्पू था। बताया जा रहा है कि वह कर्ज से परेशान था, जिसके बाद आज शाम के वक्त मोबाइल टॉवर में सबसे अधिक ऊंचाई पर शराब के नशे में चढ़ गया था। यहां काफी देर तक परिजन और पुलिस उसे उतारने के लिए प्रयास कर रहे थे | पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है | 

राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

रायपुरछत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह रंगोली लगभग 130 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज रंगोली निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया 17 दिसम्बर को 4 बजे इस विशाल रंगोली का अवलोकन करेंगे। आमजन 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से रंगोली देख सकेंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेक्स और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखो रूपये लिए लूट, मामला दर्ज
    आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल बेमिसाल की थीम पर रंगोली तैयार की जा रही है। इस रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। महिला आयोग द्वारा रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर: गधे के गोबर और घास-भूसे से बनाया जा रहा था मसाला, पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को लगाया ठिकाना

पहले लगभग 7 हजार वर्गफुट में रंगोली बनाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन अब यह रंगोली लगभग 10 हजार वर्गफुट तक बनने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि रंगोली महिलाओं से करीब से जुड़ी हुई कला है, इसलिए महिलाओं की ओर से रंगोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ में दो साल में तेजी से किए गए विकास कार्याें के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया जाएगा। रंगोली को रायपुर के स्थानीय कलाकार श्री विनोद पांडा द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। 

 डायन के शक में तीन महिलाओं को प्रताडऩा एक महिला की हत्या

डायन के शक में तीन महिलाओं को प्रताडऩा एक महिला की हत्या

रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ.दिनेश मिश्र ने बताया पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में जादू-टोना करने के शक में तीन महिलाओं को लाठी-डंडों से मारा गया। उनमें से एक 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पश्चिम बंगाल में डायन प्रताडऩा विरोधी कानून बनाने की आवश्यकता है जिसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है।

डॉ दिनेश मिश्र ने बताया कि जलपाईगुड़ी जिले के नागरकता स्थित मैनाखोला गांव में हाल ही में कुछ लोगों की मौत बीमारी से हो गई थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी मौत जादू-टोना के कारण हुई। कुछ स्थानीय युवकों ने दो महिलाओं को काला जादू करने के शक में पीटना शुरू कर दिया। फिर 60 वर्षीय मोंगरा उरांव के नाम का जिक्र आया। मोंगरा उरांव को घर से बाहर घसीट कर लाया गया और उसे भी लाठी-डंडों से पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक उरांव की मौत हो चुकी थी। 50 साल से अधिक उम्र की दो महिलाओं-चमेली उरांव और कोरियो केवार को बचाया गया। उन दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मालबाजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है पिछले कुछ महीनों से लोगों को संदेह था कि चमेली और कोरियो काला जादू का अभ्यास कर रही हैं। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार रात को लोगों की एक भीड़ ने चमेली और कोरियो के घरों में जाकर उन्हें पकड़ लिया। उसके बाद पास में ही रहने वाली मोंगरा उराव को उन दोनों महिलाओं का गुरु होने का आरोप लगाया गया और घर से बाहर घसीटकर लाया गया। उसके बाद तीनों को बगल के गांव मैनाखोला में ले गए और लोहे की छड़ों और डंडों से उनकी पिटाई की। इसी बीच कुछ लोगों ने नागरकता पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को बचाया, हालांकि मोंगरा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने जादू-टोना करने के संदेह में 3 महिलाओं के साथ हुई। बर्बरतापूर्ण प्रताडऩा एवम 1 महिला की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा, जादू टोने का कोई अस्तित्व नही होता और कोई महिला डायन नहीं होती है। 

यह सिर्फ अंधविश्वास है, इस प्रकार किसी भी निर्दोष को प्रताडि़त करना ,उसकी हत्या करना शर्मनाक और अपराध है। 

हमारी पश्चिम बंगाल सरकार से मांग है कि इस मामले में शामिल अन्य सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्हें कड़ी सजा मिले और प्रताडि़तों के परिवार को न्याय,मुआवजा मिल सके।
 लाखो रूपये के प्रतिबंधित गुटखा के साथ 1 गिरफ्तार, जानिए आखिर कंटेनर में किस तरह से किया जा रहा था सप्लाई

लाखो रूपये के प्रतिबंधित गुटखा के साथ 1 गिरफ्तार, जानिए आखिर कंटेनर में किस तरह से किया जा रहा था सप्लाई

 महासमुंद। पुलिस अधीक्षक ने यहां बरोण्डा चौक में कंटेनर से 35 बोरी प्रतिबंधित गुटखा सुहाना पसंद पकड़ा। जब्त गुटखे का बाजार मूल्य करीब 12.60 लाख रुपए बताया गया है। प्रतिबंधित गुटखे के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। 


कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर हरियाणा पासिंग बरोंडा चौक के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। सूचना पर वे स्वयं उक्त वाहन की पतासाजी के लिए पेट्रोलिंग के साथ बरोंडा चौक पहुंचे, जहां कंटेनर क्रमांक एचआर 55 एस 1641 खड़ी मिली। जब वाहन चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिल्ली से परचूून का सामान वर्धा महाराष्ट्र, रायपुर और बिलासपुर छोडने जा रहा है। चालक से बिल्टी की मांग की गई किंतु बिल्टी में सामान की संपूर्ण जानकारी ना होने पर कंटेनर की तलाशी ली गई। जिसमें रिलेक्सो, फ्लाइट की चप्पल, टिक-टॉक रैपर के कार्टून व मिक्चर के बीच में 35 बोरी प्रतिबंधित गुटखा सुहाना पसंद पाया गया। पूछताछ के दौरान चालक अपना नाम जुबेर (38) निवासी जिला नुह हरियाणा बताया। जब तंबाकू युक्त सुहाना पसंद परिवहन करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगे गए तो वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त 35 बोरी गुटखे की कुल कीमत 12.60 लाख रुपए है। आरोपियों के खिलाफ धारा 6,7, 20 (2) कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की। 

यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारद सूर्यवंशी के निर्देश में थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत व स्टाफ ने की।
 बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आयकर संबधी विवाद का निपटारा

बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आयकर संबधी विवाद का निपटारा

रायपुर। देश में आयकर के विवादित मामलों को सुगमता से निराकृत करने भारत सरकार ने विवाद से विश्वास योजना शुरू की है। इस योजना के मध्यम से 31 जनवरी 2020 तक की स्थिति में लंबित आयकर अपील के मामलों व ऐसे मामले जिनकी अपील अभी दायर की जा सकती है, का निराकरण किया जाएगा।

रायपुर के प्रधान आयकर आयुक्त अमरेंद्र कुमार ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान इस योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि इस योजना के माध्यम से लंबित विवादित मामलों को सुलझाने पर आयकरदाता को किसी भी प्रकार के अतिरिक्त देयकों की आवश्यकता नहीं होगी। आयकरदाता अपने कर की राशि का ही भुगतान कर विवाद से मुक्त हो सकते हैं। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि रायपुर सर्किल के भिलाई में लगभग 1437 करोड़, बिलासपुर में लगभग 1733 करोड़ और रायपुर में लगभग 1847 करोड़ की राशि विवादित है। 

उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के माध्यम से विवाद सेटल करने के लिए 31 दिसंबर 2020 तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद देयकर की राशि का भुगतान 31 मार्च 2021 तक किया जा सकता है।
 
जुआ खेलते व सट्टा पट्टी लिखते 6 पकड़ाए, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त

जुआ खेलते व सट्टा पट्टी लिखते 6 पकड़ाए, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त

रायपुर। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 8 हजार 10 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 

आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमेठी आरंग में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जुआ खेल रहे रमेश देवांगन 40 वर्ष पिता आनंद देवांगन एवं अन्य 4 जुआयिों को घेराबंदी कर पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी 8 हजार 10 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूर्नी कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है। 


इसी तरह सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 10500 रुपयें एवं सट्टा पर्ची जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार खरोरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 15 दिसंबर को ग्राम भैंसमुड़ी खरोरा में सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 10 हजार 5 सौ रुपयें एवं सट्टा पर्ची जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम तुमन साहु 23 वर्ष पिता महेश साहु बताया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 क के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है। 
 धान की अवैध परिवहन रोकन शासन-प्रशासन बॉर्डर और नाकाओं पर है अलर्ट

धान की अवैध परिवहन रोकन शासन-प्रशासन बॉर्डर और नाकाओं पर है अलर्ट

बलौदाबाजार। जिला में अवैध धान परिवहन को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट है। क्षेत्रीय बॉर्डर और नाकाओं पर अवैध परिवहन पर रोक लगाने पूरी तैयारी के साथ चेकिंग जारी है। इसी के मद्देनजर नजर बिलाईगढ़ इलाके के सलिहाघाट जाँच नाके पर जाँच टीम जाँच की जा रही है। बताया जा रहा कि जांजगीर जिले से एक ट्रेक्टर में धान भरकर आ रहा था जिसे पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान दस्तावेज मांग गया, दस्तावेज नहीं दिखा पाया , जिस पर धान मालिक बिर्रा का होना पाया गया जो नाकें पर आया और जांचकर्ताओं पर भड़कते हुए मेरा धान कौन रुकाया कहते वाद विवाद किया। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय अधिकारी नायब तहसीलदार को दी गई । 

वहीं मीडिया की टीम ने फोन के माध्यम से नायब तहसीलदार से जानकारी ली, जिस पर जानकारी देते हुए बताया कि धान मालिक स्थानीय व्यक्ति है लेकिन वह अब बिर्रा में निवासरत है। यहाँ की धान सफाई के लिए बिर्रा ले गया था और सफाई कर सलौनीकला उपार्जन केंद्र बेचने ला रहा था। चूंकि धान दूसरे जिला से इस जिला लाया जा रहा था जिसमें क्षेत्रीय शासन-प्रशासन की अनुमति की जरूरत होती है। लेकिन ऐसा कुछ दस्तावेज उन्हें नहीं दिखा पाया है जिस पर अभी जाँच की जाएगी और जांच के आधार पर ही कार्यवाही भी की जाएगी। हालांकि धान मालिक के पास इसी क्षेत्र के उपार्जन केंद्र का टोकन उपलब्ध हैं। ज्ञात हो इस तरह धान इस क्षेत्र के उपार्जन केंद्र में लाना कई सवाल खड़ा कर रहा है। फिलहाल इस मामले की जाँच की जा रही है।
 
BIG BREAKING : उच्च स्तरीय प्रमाणिकरण जाति छानबीन समिति को 267 अधिकारी कर्मियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी मिले, देखें पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : उच्च स्तरीय प्रमाणिकरण जाति छानबीन समिति को 267 अधिकारी कर्मियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी मिले, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उपरांत फर्जी जाति के आधार पर शासन के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कार्य करने की अनेकों बार शिकायत मिली। जिस पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण जाति छानबीन समिति द्वारा जांच परीक्षण के उपरांत विभिन्न विभागों से 267 लोग फर्जी जाति के आधार पर सेवा देते पाए गए। जिनमें 18 जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत फर्जी सेवकों एवं जनसेवकों की सूची जारी की गई है। 

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेक्स और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखो रूपये लिए लूट, मामला दर्ज 

छानबीन समिति ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रकरणों की जांच की है और करीब साढ़े 7 सौ प्रकरणों में 267 अफसर-कर्मियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, इनमें 18 जनप्रतिनिधियों के प्रमाण पत्र भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र वालों की सूची सभी संबंधित विभागों को भेजी है और कार्रवाई की अनुशंसा की है।
 
 
जानकारी के मुताबिक उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति रायपुर को 2000 से लेकर 2020 तक 758 प्रकरण मिले हैं, जिसमें से 659 प्रकरणों की जांच के बाद उसका निराकरण किया गया। 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है, जिसे संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इसमें अधिकांश प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले 2 साल में 75 प्रकरण फर्जी/गलत पाए गए हैं, इन प्रकरणों में हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के बाद कई अधिकारी-कर्मचारी अपने पद पर बने हुए हैं।
 
जिन अफसर-कर्मियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं-:
 
स्कूल शिक्षा विभाग
व्याख्याता महिपाल प्रसाद, होशराम पटेल, शंभूप्रसाद निषाद, सेवाराम धनकर, हर्षित दास, कृष्ण कुमार कोटेन्द्र, सुरेन्द्र कुमार कोटेन्द्र, सहा.शिक्षिका प्रभारानी नायडू, सहा.शिक्षक जनकराम, गसतराम, हीरालाल कश्यप, टेकराम, अतुल अनुराग अर्थर, सुरेश कुमार कोष्टि, तुलसीराम धनकर, सहायक शिक्षिका उर्मिला, मंजू टूडू, जैसलीना मसीह, विमला बाई धनकर, सलीना लिव्हिंगस्टन, उ.श्रे.शि.नारायण प्रसाद साहू, प्राचार्य मदनावती सोनवानी, प्रधान अध्यापक मिठाई लाल धु्रव, प्राचार्य भरत नाग, कमला नाग, रोहित कुमार पाटकर, शत्रुघन लाल पटेल, आशा नायडू, सहायक शिक्षक-कन्हैया लाल बरेठ, घनश्याम नगारची, ज्योत्सना गोखे, महेश राम बघेल, सहायक ग्रेड-2-बृजेश कुमार गोन्नाडे, ट्रेजामेरी अन्थोनी, चन्द्रकला डेकाटे, प्रधानाध्यापक शिवानंद प्रसाद कश्यप, उ.व.शिक्षिका सुनिता लाल, भृत्य कस्तुर राम रावटे, वरिष्ठ अंकेक्षक विजय प्रकाश मेश्राम, लेखापाल (संविदा बर्खास्त) सुनीता मण्डावी। लेखापाल कमलेश कुमार हेड़ाऊ, उच्च श्रेणी शिक्षिका पुष्पा कुम्भारे, सुकदेव प्रसाद, प्रधान अध्यापिका शांति प्रधान, सहायक शिक्षक  पंचायत घनश्याम नगारची।
 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय- सहायक ग्रेड-2 विनोद कुमार सोनकेशरिया,
 
जनसंपर्क विभाग- सहायक संचालक अटल बिहारी काशी,
 
आवास एवं पर्यावरण विभाग- सहायक ग्रेड-3 पुनित कुमार कश्यप,
 
महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर- भृत्य हरिहर प्रसाद पराते, गीता मेश्राम।
 
सामान्य प्रशासन विभाग
स्टेनोटायपिस्ट पुरूषोत्तम पतवार, भुवन डेकाटे, सहायक ग्रेड-2 प्रवीण कुमार निमजे, डिप्टी कलेक्ट आनंद मसीह, सहायक ग्रेड-1 राजेंद्र कुमार सोनकुसले, राजेश लिव्हिंगस्टन, हेमलता एक्का, डिप्टी कलेक्टर अनुराग लाल, संयुक्त कलेक्टर/पेट्रोल पंप डीलर शंकर डगला एवं पुत्र सुरेश कुमार डगला, शीघ्रलेखक डीडी बुरडे, निज सचिव जगदीश नारायण कोष्टा, भुवाल सिंह संयुक्त आयुक्त, अनुविभाग अधिकारी सुनील मैत्री।
 
आदिम जाति- अनुसूचित जाति विकास विभाग
उपायुक्त सीएस कोट्रीवार, शिक्षिका गंगा गोयल, सहायक ग्रेड-3 अनीमा विश्वास, सहायक ग्रेड-2 संतोष कुमार चौरसिया, संध्या कोट्रीवार,  अधीक्षक एसएन राम, अनुभाग अधिकारी देवकीनंद रायकवार, सेल्सगर्ल रंजीता सिंह।
 
राजस्व विभाग
सहायक ग्रेड-2 जीवन लिव्हिंगस्टन, देवेंद्र कुमार कोल्हे, पटवारी मनीराम बैगा, किशोर कुमार निनावे, प्रवीण कुमार प्रधान, अधीक्षक रामाशीष सिंह, ऑडिटर रामाश्रय सिंह।
 
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
डॉक्टर कृष्ण कुमार हर्जपाल, असिस्टेंट सर्जन आर के सिंह, नर्स गीता राय, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भुलेश्वरी मंडावी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बहादुर सिंह मार्को, सहायक शल्य चिकित्सक अमृत लाल रोहलेडर, सहायक प्राध्यापक उल्हास गोन्नाडे, औषधि संयोजक काशीराम, मथुरा प्रसाद बैगा।
 
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
सहायक यंत्री वीरबहादुर सिंह, सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता राम प्रसाद बांगरे, सहायक मानचित्रकार (सेवानिवृत्त) नंदलाल साव, उप अभियंता बलराज दरवाड़े, निज सहायक विजय कुमार पराते, मैकेनिक अरविंद विलियम, श्यामराव सोनकुसरे सहायक अभियंता, अनिल बच्चन।
 
महिला बाल विकास विभाग
पर्यवेक्षक रीता सिंह, रेखा खाण्डे, पर्यवेक्षिका लक्ष्मी ठाकुर, संयुक्त संचालक क्रिस्टीना सीएस लाल।
 
जल संसाधन विभाग
निम्न श्रेणी लिपिक संध्यारानी सिंह, उपयंत्री रूपराम, अनुविभागीय अधिकारी दिनेश कुमार भगोरिया, अनुसंधान सहायक कैलाश धकाते, उपयंत्री टीकम साय, सहायक ग्रेड-3 सुनीता लिमजे, बाल मुकुन्द नामदेव, उप अभियंता जीपी कोष्टी, स्टेनोटायपिस्ट सुनील कुमार नायडु, सहायक अभियंता भगवती प्रसाद वर्मा, सहायक ग्रेड-2 जितेंद्र प्रसाद, कार्यपालन अभियंता मधुकर कुम्भारे, महेश हेड़ाऊ, लाल बहादुर शाह।
 
समाज कल्याण विभाग
सेवानिवृत्त प्रस्तुतीकरण सहायक केडी कुलदीप
 
पंचायत विभाग
शिक्षाकर्मी वर्ग-1 अनिता सोम, शिक्षाकर्मी वर्ग-3 अनीता राय, आभा गंधर्व, सुचिता सिंह, इन्द्रपाल भास्कर शिल्की नंद, शिक्षाकर्मी वर्ग-2 सुनीता रेनाल्ड, अलका रंगा, सहायक ग्रेड-3 शेखर डेकाटे, शिक्षाकर्मी संगीता पासवान, सहायक शिक्षिका सविता भास्कर, सहायक शिक्षक अघनू राम कोटेन्द्र, सहायक ग्रेड-1 राजेश पातरे, पंचायत सचिव ध्रुव कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम मेहरा।
 
वाणित्यिक कर विभाग
जे के गायकवाड़ वाणिज्यिक कर अधिकारी
 
गृह विभाग
महिला आरक्षक स्नेहलता भगत, उप पुलिस अधीक्षक दशरथ डेकाटे, आरक्षक राजनारायण धकेता, सहा.जिला लोक अभि.अधिकारी नरेश कुमार ध्रुवंशी, अतिरिकत संचालक जेपी पड़वार, सहायक अभियंता डीएन धकाते, प्लाटून कमाण्डर जितेंद्र कुमार सोनकेसरी।
 
ग्रामोद्योग विभाग
सुपरवाईजर उमेश रायकवार, उप संचालक (रेशम) गोविंद नारायण अण्डेवार, उपसंचालक प्रेमलदास बघेल, सहा.संचालक डीएस धकाते, सहायक निरीक्षक गजांनद गोखे, सहायक निरीक्षक तकनीकी रोहित पातरे, कनिष्ठ रेशम निरीक्षक श्रवण कुमार नंदनवार, प्रबंधक दिलीप हेड़ाऊ, सहायक ग्रेड-2 सुनील कुमार, सहायक निरीक्षक तकनीकी नरेश कुम्भारे, निरीक्षक रामेश्वर बोकड़े।
 
ऊर्जा विभाग
सहायक श्रेणी-2 निशिबाला मसीह, कनिष्ठ अभियंता गीतांजली मानेकर, कार्यालय अधीक्षक डीएस कोल्हटकर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एन डब्ल्यू हेनरी, सहा. अभियंता, मदन मोहन खरवार, प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश तललवार, सहायक अभियंता तृप्ती नागवंशी।
 
वाणिज्य-उद्योग विभाग
महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार जपथापी, उप संचालक हीरामन निमजे, भृत्य संतज्ञानी।
 
तकनीकी शिक्षा विभाग
विनय प्रकाश एक्का ग्रंथालय सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन ज्योति मेश्राम, सहायक ग्रेड-3 दामोदर सहारे, व्याख्याता संजय डेकाटे।
 
उच्च शिक्षा विभाग
व्याख्याता श्री अरविंद वर्मा, प्राचार्य डॉ. मधुलिका लाल, शिखा शर्मा
 
कृषि विभाग
सहायक मत्स्य अधिकारी पुष्पलता डेकाटे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रमिला वस्त्रकार, उपसंचालक (कृषि) राजकुमार गोनेकर, सहायक ग्रेड-3 (सेवानिवृत्त) गणपति कुम्भारे, वरिष्ठ कृषि विकास बलराम प्रसाद, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामदीन चंद्रा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुष्कर लाल चन्द्रा, ललिता वर्मा, नमिता दास, कुन्ती देवी बैगा, सहायक ग्रेड-3 स्व. सुरेश कुमार नंदनवार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अजय कुमार गोखले, विषय वस्तु विशेषज्ञ राजकुमार गड़पायले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अनिल कुमार पराते
 
नगरीय प्रशासन विभाग
संयुक्त संचालक पद्मभूषण काशी, जोन कमिश्नर वासुदेव चौहान, सहायक संचालक प्रकाश चंद्र रायकवार, अधीक्षक भोलाराम कीर, जगदीश प्रसाद मीना
 
वन विभाग
उपवन क्षेत्रपाल सहा.परिक्षेत्र अधिकारी मोहनदास मानिकपुरी, वनमंडल अधिकारी एसपी रजक, वन परिक्षेत्र अधिकारी रमन बी सोमावार, उपवन क्षेत्रपाल सुखदास नाग, सहायक वन संरक्षक दिव्या गौतम
 
सहकारिता विभाग
सहायक विस्तार अधिकारी अनिता नन्दे, गोपाल प्रसाद बिन्द, अंकेक्षण अधिकारी सुभाष कोल्हे
 
लोक निर्माण विभाग
कार्यपालन अभियंता राकेश कुमार, उप अभियंता संजय जेम्स
 
योजना, आर्थिक-सांख्यिकी विभाग
एएसओ विष्णुदास मानिकपुरी, अन्वेषक कमल कुमार माहौर
 
पशुधन विकास विभाग
संयुक्त संचालक अंजना नायडू, सहायक ग्रेड-3 गिरजा प्रसाद, सहा.पशु चिकि.क्षेत्र अधिकारी पल्लवी मेश्राम, सहायक ग्रेड-1 कपना लिखार, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी बाबूराव पातरे, सहायक ग्रेड-3 पार्वती राय उर्फ प्रीति जेम्स
 
खेल-युवा कल्याण विभाग
 वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे
 
केन्द्र सरकार/बैंक/जीवन बीमा निगम में भी फर्जी प्रमाण पत्र
 
बैंक
लिपिक, ग्रामीण बैंक, कैशियर कम क्लर्क, भारतीय स्टेट बैंक राजेन्द्र कुमार गोन्नाडे, लिपिक सह रोकडिय़ा, भारतीय स्टेट बैंक सुलोचना सूरज, लिपिक भारतीय स्टेट बैंक सुश्री विद्या वरूडकऱ
 
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग
स्टाफ नर्स रीना मसीह
 
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली
उप प्रबंधक, इंजीनियर्स इण्डिया लिमिटेड, नई दिल्ली (प्रायवेट) निलेश कुमार भगोरिया
 
केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मुंबई
प्राचार्य केपी मण्डल
 
भारतीय जीवन बीमा निगम
सहायक अमृतनंद, लिपिक शशि प्रसाद साहू, विद्या गोन्नाडे (डेकाटे)
 
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर
तकनीकी सहायक अविनाश सेंदूर
 
भारतीय रेलवे
टीसी कृष्णा राव, सहायक मंडल रणजीत सिंह, वर्कशॉप सहायक रवि कुमार डोंगरे
 
भिलाई इस्पात संयंत्र
प्रबंधक रमेशचंद्र डेकाटे, वरिष्ठ प्रबंधक दीपक खापेकर, ऑपरेटर गणपति, हॉस्पिटल अटेन्डेन्ट दुर्योधन, तकनीशियन पी.इलाराज, अटेन्डेन्ट जी गिरीश, जी राजेश, संतोष भास्कर, भू.पू.सीनियर टी.ओ.टी जी संतोष, प्लांट अन्टेंडेंट महेन्द्र कुमार डेकाटे, सीनियर मैनेजर महेश कुमार गोन्नाडे, वरिष्ठ प्रबंधक राजेन्द्र कु. डेकाटे, क्रेन ऑपरेटर अनिल कुमार पराते, सीनियर ऑपरेटिव दीपक कुमार लोधी, तकनीशियन चन्द्रकुमार बारापात्रे, विद्युत कुमार दास, महेश सहारे, प्लांट अटेंडेंट नारदराम पारकर
 
रविवि  रायपुर
रीडर डॉ. मनीष कुमार राय, सहायक कुल सचिव डीडी सरोदे
 
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
सब इंस्पेक्टर शारदा मारोति, कॉन्सटेबल के एल फ्रांसिस
 
डाक-तार विभाग
निरीक्षक लक्ष्मी नारायण महतो, डाकिया भुवन शांडिल
 
केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग
निरीक्षक राजकुमार बोकाडे
 
दूरदर्शन केंद्र रायपुर
तकनीशियन रोशन दास मसीह
 
कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय
हिन्दी अनुवादक ग्रेड-2 अरूण कुमार कुम्भारे, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक राजू निनावे
 
छग राज्य इंडस्ट्रीयल डेव्ह.कार्पो.लिमि.
प्रबंधक शंकर कुमार सोनवानी
 
इन जनप्रतिनिधियों के प्रमाण पत्र फर्जी
अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ सीताराम, पार्षद पूर्णिमा नाग, सरपंच सावित्री बाई, पार्षद नगर निगम राजेन्द्र सिंह अरोरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर राघोबा महाडिक़, अध्यक्ष नगर पंचायत सतनाम सिंह खनूजा, पार्षद नगर निगम अफरोज अंजूम, सरपंच शोभराज दावड़ा, जनपद सदस्य सेराज खान, जिला सदस्य विरेन्द्र सूर्यवंशी, पार्षद नगर पालिका 8ङ्कबीरगांव अशोक कुमार बघेल, सरपंच महेश कुमार बया, चतुर राम मेश्राम, आशा लता, कनक नागे, महेश प्रसाद, विधायक स्व अजीत प्रमोद कुमार जोगी, पूर्व विधायक अमित जोगी।
 
 बड़ी खबर: तीन भाइयों में बटवारे के बाद पिता को खाना खिलाने के बटवारा पर दो भाईयों में मारपीट, मामला दर्ज

बड़ी खबर: तीन भाइयों में बटवारे के बाद पिता को खाना खिलाने के बटवारा पर दो भाईयों में मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर। पिता को खाना खिलाने के बटवारा पर दो भाईयों में मारपीट होने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेरवा धरसींवा निवासी मेघराज वर्मा 43 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी तीन भाई है व मां का स्वर्गवास हो गया है।
 
 
पिता काशीराम वर्मा को तीनों भाईयों ने आपस में बटवारा कर 1-1 माह अपने पास रखकर खाना देते है। 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे प्रार्थी के बड़े भाई ओमप्रकाश वर्मा ने पिता को खाना नही दिया। इसकी जानकारी होने पर पीडि़त ने पिता को खाना दे दिया। इस पर नाराज होकर बड़ा भाई ओमप्रकाश वर्मा ने अपने बेटे फनीश वर्मा के साथ मिलकर पीडि़त को गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी दिया व हाथ-मुक्का एवं डंडे से मारकर उसे व बेटे लक्की वर्मा को चोट पहुंचाया।
 
 
इसी तरह ग्राम भेरवा निवासी संतोषी वर्मा पति ओमप्रकाश वर्मा 48 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 15 दिसंबर को देवर पोखराज वर्मा परिवारिक विवाद को लेकर प्रार्थिया के पति के साथ गाली-गलौच कर झगड़ा कर रहा था,बीच बचाव करने जाने पर पीडि़ता को पत्थर  फेक कर मारा जिसके चलते उसके सिर पर चोट लगी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: मायके जाने की जिद की वजह से पति ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

बड़ी खबर रायपुर: मायके जाने की जिद की वजह से पति ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

रायपुर। कमरे में मृत मिली महिला की पति ने की थी गला दबाकर हत्या, जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।  
 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नारा मंदिरहसौद निवासी सोमनाथ वर्मा 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 09 दिसंबर को प्रार्थी की बहू हेमलता वर्मा 19 वर्ष अपने कमरे में बिस्तर पर मृत पड़ी हुई है। इसकी जानकारी मृतिका के पति होरीलाल ने प्रार्थी को दिया था, जिसके बाद डाक्टर ने हेमलता वर्मा को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर परिजनों व गवाहों से पुछताछ में मृतिका को कोई बिमारी नही होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
 
 
पोटमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने की वजह से दम घुटने की बात सामने आने पर पुलिस ने शंक के बिनाह पर मृतिका के पति होरीलाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया। जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतिका व उसके बीच कुछ महीने से मायके जाने की जिद को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर मृतिका विवाद करने लगी जिस पर आक्रोश में आकर आरोपी ने उसका गला घोट दिया व परिजनों को कमरे में मृत पड़े होने की जानकारी दिया। 
 ससुर ने विधवा बहू की दूसरी शादी कराकर समाज के सामने पेश किया मिसाल

ससुर ने विधवा बहू की दूसरी शादी कराकर समाज के सामने पेश किया मिसाल

भिलाई। जीवन में जवान बेटे की अर्थी को कांधा देने वाले पिता के दुखों को बयान करने के लिए शब्द नहीं मिलते। वैसे ही विवाह के महज डेढ़ साल के भीतर पति के अकास्मिक निधन के बाद पहाड़ जैसी जिंदगी को सहना एक स्त्री के लिए पल-पल मरने के समान है। ऐसे में बहू के प्रति ससुर के उत्तरदायित्व की अनुकरणीय मिसाल ने क्षत्रिय समाज में एक आदर्श को स्थापित किया है।
 

बीएसपी के मशीन शॉप 2 में सीनियर मैनेजर के पद से जनवरी 2018 में सेवानिवृत्त मकान नं. 1184ए, स्ट्रीट 23, शांतिनगर, भिलाई निवासी अनुग्रह नारायण सिंह ने अपनी विधवा बहू का बेटी की तरह दूसरी शादी करवाकर न केवल क्षत्रिय समाज बल्कि अन्य समाजों के समक्ष भी एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया हैं। उन्होंने अपने बहू की शादी में बेटी की तर्ज पर लगभग 8 लाख से अधिक के जेवरात सहित हर वह सामान उपहार में दिया है जो एक गृहस्थी चलाने में जरूरी है।

 
जानकारी के अनुसार अनुग्रह नारायण सिंह के बड़े बेटे मृत्युंजय सिंह का विवाह मई 2017 में कुम्हारी निवासी हरेन्द्र सिंह की बेटी रति सिंह के साथ हुआ था। इस शादी से उन्हें एक पुत्री सगुन (साढ़े तीन वर्ष) है। मृत्युंजय व रति को वैवाहिक जीवन खुशियों से आबाद था पर यह खुशी ज्यादा दिन न रह सकी। नवंबर 2018 में मृत्युंजय सिंह का निधन हो गया। इसके बाद उनकी बिटिया सगुन को चाचा अभिषेक व चाची पूनम सिंह ने विधिवत गोद ले लिया। पति के असमय निधन से रति सिंह टूट सी गई और वह हमेशा उदास रहने लगी। बहू की उदासी ससुर अनुग्रह नारायण सिंह को रह रहकर कचोटने लगती। आखिरकार उन्होंने बहू की दूसरी शादी करवाने का मन बना लिया। परिवार के सदस्यों से मंत्रण करने के बाद बहू के मायके पक्ष से भी चर्चा की गई। दोनों परिवार में सहमति बन जाने के बाद रति के लिए नये रिश्ते की तलाश शुरू हो गई।
 
 
असमय पति के निधन से रंगहीन हो चुकी रति सिंह का जीवन एक बार फिर नये रंग से आबाद हो गया। रेनुगुट्टा तिरूपति के निची कम्पनी में कार्यरत बिहार के आरा जिला पीपरपाटी गाँव के मूल निवासी रमेश सिंह पिता स्व.परशुराम सिंह के साथ सामाजिक रीति रिवाज से 7 दिसम्बर को रति सिंह की शादी सम्पन्न हो गई। शादी का समारोह आरा जिले के द रिगल होटल में आयोजित था जिसमें अनुग्रह नारायण सिंह और रति सिंह को मायका पक्ष सहित अन्य रिश्तेदारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
 
 
खास बात यह रही कि, अनुग्रह नारायण सिंह ने अपनी बहू की शादी का पूरा खर्चा स्वयं उठाया। रति के माता-पिता को कोई भी खर्च करने नहीं दिया। उन्होंने 8 लाख से उपर के जेवर, मोटरसायकल, टीवी, फ्रिज, पलंग, आलमारी सहित गृहस्थ जीवन के उपयोगी सारे सामान उपहार में नवदम्पत्ति को दिया। शादी तय होने से पहले अनुग्रह नारायण सिंह ने वर पक्ष को रति सिंह के पिछली जिंदगी से जुड़ी हर पहलू से अवगत करा दिया था। वर रमेश के पिता का स्वर्गवास हो चुका है और वह अपनी माँ का एकलौता बेटा है। उसकी माँ ने भी इस शादी पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर समाज में एक नया संदेश दिया है।
 बड़ी खबर: आधी रात नशेडी युवकों ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या, मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम

बड़ी खबर: आधी रात नशेडी युवकों ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या, मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम

भिलाई। राजीव नगर में मंदिर के समीप दो नशेडिय़ों ने बीती रात करीब 12 बजे पार्टी से आ रहे एक युवक डूलों  30 साल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
 
 
इसकी जानकारी मिलने के बाद सुपेला पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के शिनाख्त की कई घंटो कोशिश की उसके बाद मृतक का शिनाख्त हो पाया। 
सुपेला थाना के टीआई दिलीप सिंह सिसोदिया ने बताया कि हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।