BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर रायपुर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेक्स और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखो रूपये लिए लूट, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेक्स और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखो रूपये लिए लूट, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखो रूपये की वसूली का मामला सामने आया है जिसने पहले तो लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाते हुये एक MMS भी शुट कर लिया।
 
 
इसके बाद भी जब आरोपी का जी नहीं भरा तो वो वीडियों वायरल करने की धमकी दे कर लड़की से 7 लाख रूपए वसूल कर लिए। प्रेमी की इस हरकत से परेशान लड़की ने अब इसकी शिकातय तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक का नाम नवीन वीधानी है, जो आमानाका के एक कारोबारी का पुत्र है। कुछ समय पहले नवीन की दोस्ती फाफाडीह निवासी एक लड़की से हुई थी। धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ शरीरिक संबंध भी बनाए और इसका एक वीडियो भी शुट कर लिया।
 
 
इसके बाद आरोपी युवक वीडियों वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित लड़की से लाखों रूपयों की डिमांड करने लगा। बदनामी से बचने के लिए पीड़िता ने आरोपी को कई किस्तों में सात लाख रूपए दे दिये। इसके बाद भी आरोपी बार-बार रूपयों की मांग और शरीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बना रहा था।
 

शिकायत के बाद आरोपी को किया गया तत्काल गिरफ्तार-
इस बात से परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी गयी। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद आरोपी नवीन वीधानी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में 376, 384 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 बड़ी खबर रायपुर: रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 2 लाख रुपयें ठगी करने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम चौक साहुपारा भाठागांव पुरानी बस्ती निवासी कमलेश कुमार साहु 29 वर्ष पिता चंदूराम साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 13 जुलाई 2020 को जोरापारा रायपुर डीडीनगर निवासी कृष्ण कुमार साहु 50 वर्ष पिता घनश्याम साहु ने स्वयं को भारतीय रेलवे में माल गोदाम श्रमिक संघ का स्टेट प्रभारी होना बताकर रेलवे में ग्रुप सी में मुंशी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख रुपयें लिये व नौकरी नही लगाया। रुपयें वापस मांगने पर लगातार आनाकानी कर गुमराह कर रहा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 
 आबकारी विभाग की कार्रवाई: दूसरे राज्य की निर्मित मदिरा भारी मात्रा में जप्त

आबकारी विभाग की कार्रवाई: दूसरे राज्य की निर्मित मदिरा भारी मात्रा में जप्त

रायपुर। राज्य में अवैध शराब विक्रेताओं और परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास और प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने राजनांदगांव जिले के ग्राम बनभेड़ी थाना लालबाग में, ओमप्रकाश कंवर के आधिपत्य के रिहायशी मकान से 96 पाव देशी दारू टायगर संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 17.28 बल्क लीटर जप्त किया गया। 
 

राजनांदगांव जिले के बूचटोला मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान 12 दिसम्बर को हीरो एचएफ डीलक्स मोटर-साइकिल वाहन क्रमांक सीजी 8 एडी 6424 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए गोपालपुर थाना छुरिया दीनू टेकाम से 51 पाव देशी दारू टायगर संत्रा केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 9.18 लीटर जप्त किया गया। 

 
आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निरूपमा लोन्हारे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एस.के. द्विवेदी, आबकारी उपनिरीक्षक वृश्र घुमका जीतेश्वरी आलेंद्र, आबकारी उपनिरीक्षक वृत-चिचोला गीता साहू तथा आरक्षक निजाम शाह ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, आबकारी आरक्षक वृश्र डोंगरगांव ओमप्रकाश सिन्हा एवं सहयोगी श्री अनिल सिन्हा उपस्थित थे।
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ट्रक से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक, हादसे में 2 युवकों की हुई मौत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ट्रक से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक, हादसे में 2 युवकों की हुई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, बाइक सवार तेज रफ्तार में थे, ट्रक से टकराने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
जानकारी के मुताबिक बेलगहना की ओर से तीन युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर रतनपुर की तरफ आ रहे थे, बाइक क्रमांक ष्द्द10 श्व स्न 2840 सवार जब पोड़ी मोड़ चौक के पास पहुंचे, तो वहां मौजूद एक ट्रक रतनपुर की ओर जाने के लिए बैक कर रहा था, अनियंत्रित बाइक सीधे उस ट्रक से जा टकराई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई।
 
 
वहीं बाइक सवार एक युवक छिटककर दूर जा गिरा, और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि मृतक लहंगा भाटा के रहने वाले हैं, और घायल झलफा निवासी है।
 
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश पुलिस कर रही है। 
 जिले में बढ़ने लगी नक्सली वारदात: सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों को माओवादियों ने फूंका

जिले में बढ़ने लगी नक्सली वारदात: सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों को माओवादियों ने फूंका

बीजापुर। जिले में माओवादियों का उपद्रव तेज होता जा रहा है। एक के बाद एक वे छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। किसी ग्रामीण की हत्या हो, या फिर कोई आईईडी विस्फोट, या फिर कोई आगजनी, ऐसी वारदातों से माओवादी दशहत को कायम रखना चाहते हैं।
 
 
इसी बीच खबर आई है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में माओवादियों ने 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। जिन वाहनों को आग के हवाले किया है उनमें जेसीबी, ट्रक, टैक्टर और डोजर शामिल हैं। ये सभी वाहन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण में लगे थे। आगजनी की इस घटना के बाद सड़क निर्माण का कार्य रुक गया है।
 
 
आगजनी की घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र आलवाड़ा गाँव की है। हालांकि समाचार लिखते तक मामले की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने नहीं की थी। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा कि ग्रामीणों को माध्यम ऐसी सूचना मिली है। फिलहाल लिखित शिकायत नहीं आई है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा-वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार इस सरकार की पहचान बन गई है

रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा-वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार इस सरकार की पहचान बन गई है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने एक बार फिर भूपेश सरकार के दो साल के कार्यकाल पर निशाना साधा है।
 

डा. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता दो साल में ही भूपेश सरकार से ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। डा. सिंह ने कहा कि देश में कौन सी ऐसी सरकार होगी जो 12 महीने में धान खरीदी के पूरे पैसे तक नहीं दे सकी हो। उन्होंने कहा कि वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार इस सरकार की पहचान बन गई है।
आधी रात पलटा फलों से लदा पिकअप, सड़क पर बैठकर घंटो करते रहे फलों की रखवाली

आधी रात पलटा फलों से लदा पिकअप, सड़क पर बैठकर घंटो करते रहे फलों की रखवाली

सिंघोड़ा। फलों से लदा पिकअप टायर फटने के बाद डिवाइडर मे टकराकर पलट गया। ड्राइवर बाल-बाल बच गया। मामला मंगलवार को नेशनल हाईवे-353 पर चिवराकुटा नया धान उर्पाजन केंद्र के पास करीब रात 2.30 बजे की है।
 
 
चालक कुंजलाल गेंड्रे हेल्पर सोनू लालपुर, रायपुर से फल लेकर सुंदरगढ़, ओडिशा जा रहे थे। रात 2.30 बजे नेशनल हाईवे-353 पर चिवराकुटा नया धान उर्पाजन केंद्र के पास पिछला टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

किसी को नही लगी गंभीर चोट-
हाईवे-353 पर टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक-परिचालक को गंभीर चोट नहीं आई।
 
 
रात होने के कारण और मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण दोनों को किसी तरह की मदद नहीं मिली। दोनों चार घंटे तक रातभर सड़क पर बैठकर फलों की रखवाली करते रहे। सुबह होने पर लोगों ने इनकी मदद की।
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आये कोरोना की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आये कोरोना की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर मिली है कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने खुद ट्विट कर जानकारी दी है। 

हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल का छज्जा गिरने से  कई  श्रमिक दबे एक महिला श्रमिक की हुई मौत

हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल का छज्जा गिरने से कई श्रमिक दबे एक महिला श्रमिक की हुई मौत

राजनांदगांव, राजनांदगांव बसंतपुर रोड पर बन रहे एक नर्सिंग होम का छज्जा गिर गया। इसके ऊपर और नीचे मजदूर काम कर रहे थे। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक छज्जा गिरने की वजह से तीन मजदूर इसके नीचे दब गए। एक महिला श्रमिक की इस हादसे में मौत हो गई। रेस्क्यू के काम में जुटी टीम का अंदेशा है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

ठेकेदार हुआ फरार

शहर की बसंतपुर रोड पर तुलसी नर्सिंग होम नाम का अस्पताल निर्माणाधीन है। इसके पोर्च में यह हादसा हुआ है। ढलाई का काम आखिरी दौर पर था तभी भरभरा कर छज्जा नीचे गिर गया।
घटना के बाद से ही इस काम का ठेकेदार फरार हो गया है। महापौर हेमा देशमुख, निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, सीएसपी एमएस चंद्रा और नगर निगम के साथ ही होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने और जांच कार्य जारी है।
 

पढ़ना-लिखना अभियान के तहत असाक्षरों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के चिन्हांकन का कार्य जारी

पढ़ना-लिखना अभियान के तहत असाक्षरों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के चिन्हांकन का कार्य जारी

रायपुर। रायपुर जिले में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण डाॅ. एस. भारतीदासन के मार्गदर्शन में केन्द्र परवर्तित कार्यक्रम पढ़ना-लिखना अभियान के तहत् असाक्षरों एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा है।

पढ़ें : देह व्यापार : शहर के सिद्धि विनायक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 युवती और 4 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर


इसी तारतम्य में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण डाॅ. गौरव कुमा सिंह ने नगरीय साक्षरता से संबंधित दल प्रभारियों एवं उनके सहयोगियों के साथ कहा कि इस अभियान में दो लोग सबसे महत्वपूर्ण है। पहले पन्ने वाले असाक्षर दूसरे उन्हें पढ़ने वाले स्वयंसेवी कार्यकर्ता। ये दोनों ही पढ़ना-लिखना अभियान की रीढ़ है।

पढ़ें : बॉलीवुड का लेखक हुआ गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को घुमाने और महंगे गिफ्ट देने के लिए करता था ये काम 

अतः इनके चिन्हांकन का कार्य सही तरह से किया जाना आवश्यक है। चूॅकि इस अभियान में असाक्षरों को पढ़ाने वाले स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को कोई मानदेय नहीं दिया जायेगा। अतः इनके चयन में सावधानीबरतना जरूरी है। यदि इनका चिन्हांकन सही तरह से कर लिया जाता है तो आप आधी लड़ाई आरंभ में ही जीत जाते है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को 26 जनवरी के अवसर पर उनके कार्य को रंेखांकित करते हुए सम्मानित करेंगे।


इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी डाॅ. कामिनी बावनकर तथा विकासखण्ड धरसींवा के नोडल अधिकारी लोकेश वर्मा ने सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे पर प्रकाश डाला। जिला सहायक परियोजना अधिकारी चुन्नी लाल शर्मा ने अभियान के सम्बंध में सभी को सारगर्भित जानकारी दी तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला के दौरान वार्डनोडल अधिकारी नमिता श्रीवास्तव और विकास भास्कर उपथित थे।
 

लोक सेवा केन्द्र में हितग्राही फीडबैक केन्द्र का हुआ शुभारंभ

लोक सेवा केन्द्र में हितग्राही फीडबैक केन्द्र का हुआ शुभारंभ

रायपुर। कलेक्टर डा. एस. भारतीदासन और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.गौरव कुमार सिंह ने आज राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का प्रति पुष्टि करने लोक सेवा केन्द्र के सी.जी. स्वान कक्ष में हितग्राही फीडबैक केन्द्र का शुभारंभ किया।

पढ़ें : देह व्यापार : शहर के सिद्धि विनायक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 युवती और 4 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 


इस दौरान कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, खाद्य विभाग के हितग्राहियों से फोन पर बात कर उनके समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विभागों में चल रही स्कीम के संबंध में हितग्राहियों से लिया गया फीडबैक संतोषजनक पाया गया। यह फीडबैक कार्यक्रम सप्ताह में तीन दिवस सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा। जिले के वरिष्ठ अधिकारी इस केन्द्र से हितग्राहियों से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ किस तरह हितग्राहियों को मिल रहा हैं इस विषय में जानकारी ले सकेंगे।
 

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 18 और 19 दिसम्बर को

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 18 और 19 दिसम्बर को

रायपुर। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सी.जी.एल. परीक्षा 2018 ; स्किल टेस्ट )परीक्षा 18 और 19 दिसम्बर 2020 को सुबह 9 बजे से 6ः45 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित 2 परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जाएगा। इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर और परीक्षा प्रभारी अधिकारी रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

 भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ने आज दतरेंगा धान खरीदी केंद्र में लगाई किसान पंचायत

भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ने आज दतरेंगा धान खरीदी केंद्र में लगाई किसान पंचायत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ने आज जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व पूर्व विधायक नंदे साहू के नेतृत्व में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दतरेंगा धान खरीदी केंद्र में किसान पंचायत लगाई। उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार द्वारा लाई  गई तीन कृषि बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी । बिल के प्रावधानों को जानकर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की वहीं इसे किसान हित में बताते हुए मोदी सरकार को धन्यवाद दिया।

जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व भाजपा नेता नंदे साहू ने दतरेंगा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया व धान बेचने आए किसानों से धान बेचने में आने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की । किसानों ने एक माह देर से धान खरीदी किये  पर सूखत की शिकायत  करते हुए कहा कि खरीदी केंद्र में  बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गिरदावरी रिपोर्ट में गड़बड़ी के कारण कई  किसान मिले जिनका पिछले वर्ष से रकबा वही होने के बावजूद धान आधा खरीदा जा रहा है। भाजपा नेताओं ने व्यवस्थापक से चर्चा कर व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया व सरकार से धान खरीदी केंद्र की अव्यवस्थाएं सुधारने व पर्याप्त संख्या में बारदाने की व्यवस्था करने मांग की। कार्यक्रम में भाजपा नेता वंदना सिन्हा, मोहन होतवानी, कुशाल गिरी गोस्वामी भी उपस्थित थे।
धरमपुरा में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

धरमपुरा में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

रायपुर। धरमपुरा में हनुमान मंदिर के पास आज पूर्व मंत्री एवं विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा महंत डॉ राम सुंदर दास अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग एवं जैतू साव मठ मे न्यासी अजय तिवारी की विशेष उपस्थिति में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गोपी यादव , हितेंद्र यादव, यादव भूषण यादव ,बाबूलाल वैष्णव फेरह साहू आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थेl

 

 हाई-टेक बस स्टैंड से यात्रियों के लिए आवागमन सुविधाजनक होगा: भूपेश बघेल

हाई-टेक बस स्टैंड से यात्रियों के लिए आवागमन सुविधाजनक होगा: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सूरजपुर में 3 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित हाई-टेक बस स्टैंड का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हाई-टेक बस स्टैंड के बनने से यात्रियों के लिए आवागमन सुविधाजनक होगा। उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं विधायक भटगांव पारसनाथ राजवाडे़ तथा नगरपालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल शामिल हुये।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की राज्य सरकार ने मनरेगा में मजदूरों को संकट काल में बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया कराने के साथ राज्य सरकार ने वनवासियों को वन अधिकार दिलाने, लघु वनोपजों के संग्रहण, पशुधन के संरक्षण संवर्धन तथा उनके सुरक्षा के लिए गौठान का निर्माण, हॉट बाजारों में जाकर आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए योजनाएं लागू की। बच्चों को प्रारंभ से ही अंग्रेजी शिक्षा देने का इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को फ्री होल्ड पट्टा का वितरण किया तथा नगरपालिका परिषद के प्रतिनिधियों को नगर के विकास की चाबी सौंपी।

हाईटेक सुविधाओं से लेस है, जिले का नवीन बस स्टैण्ड-
हाईटेक बस स्टैण्ड में 20 बसों के एक साथ खडे होने की क्षमता वाले बस यार्ड, 08 टिकट घर, पुलिस सहायता केन्द्र, पूछताछ केन्द्र के साथ-साथ महिला एवं पुरूष प्रसाधन का निर्माण किया गया हैं। साथ ही भूतल पर 43 एवं प्रथम तल पर 06 दुकान कुल 49 दुकानों का निर्माण किया गया है। बस स्टैण्ड के सामने पार्क के साथ-साथ पार्किंग व्यवस्था, नाली, टैक्सी पार्किंग, रिटेनिंग वॉल का निर्माण प्रस्तावित हैं तथा हाईटेक बस स्टैण्ड परिसर में सुलभ शौचालय का कार्य प्रगति पर हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नया बस स्टेशन के शुभारंभ होने से शहर की सुविधाओं में विस्तार होगा। छत्तीसगढ़ सरकार अपने किए गए वादों पर खरा उतर रही है। सरकार बनने के महज 2 वर्षों में ही छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने किये गये 36 वादों में 24 वादों को पूरा किया है। 

पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा की कोविड़-19 के कारण कोरोना संक्रमण काल में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में विकास मूलक कार्य बाधित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कर कमलों से गुणवत्तापूर्ण, सुविधायुक्त पर्याप्त जगह वाला हाईटेक बस स्टैण्ड यहां कि जनता को समर्पित है। राज्य सरकार प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिए कई उल्लेखनीय काम कर रही हैं। शहरी क्षेत्रों में पट्टा देने, राजीव गांधी आश्रय योजना के पट्टों का नवीनीकरण, भूखंडों का स्वामित्व देने का निर्णय लिया गया, प्रत्येक व्यक्ति को राशन कार्ड दिए गए। 

नगरी प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार लोगों की सुध लेकर कार्य कर रही है। आज प्रदेश के किसान, वनवासी सभी खुश हैं। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पथ को कोरिया के हरचौका से लेकर रामाराम तक पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा पुलिस विभाग में भर्ती की जा रही हैं। उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्षो के कार्यो से प्रदेश की जनता उत्साहित है, उन्हें खुशी मिल रही है।

 

रायपुर में इंटेलिजेंस टीम की रेड कार्यवाई: रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रायपुर में इंटेलिजेंस टीम की रेड कार्यवाई: रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रायपुर। आरपीएफ की इंटेलिजेंस टीम ने बेरोजगार युवाओं को रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने राजधानी रायपुर चंगोराभाटा के एक मकान में रेड कार्रवाई करते हुय आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पढिये पूरी खबर-
मिली जानकारी के के अनुसार- आरपीएफ की इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि रायपुर में एक गिरोह बेरोजगार युवाओं को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बना रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरपीएफ  की इंटेलिजेंस टीम ने चंगोराभाट स्थित एक मकान में दबिश दी और छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ हैं कि ये सभी रेलवे में ग्रुप सी और डी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देते थे। इसके एवज में आरोपी एक-एक युवाओं से 4-4 लाख रूपए लेते थे। आरोपियों ने ऐसे ही 50 से ज्यादा युवाओं को झांसे में लेकर उनसे करोड़ों की ठगी की थी। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी से पूछताछ जारी है।

यहाँ के सभी आरोपी-
पकड़े गये सभी आरोपी चंगोरा भाटा स्थित एक मकान में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के नाम से दफ्तर संचालित कर रहे थे। आरोपियों में कृष्ण कुमार साहू, संतोष मिश्रा, लूयस कुमार साहू, रूपेश कुमार, सतोष कुमार साहू के नाम शामिल है।  आरपीएफ की टीम ने मौके से रेलवे के नाम से फर्जी दस्तावेज, फर्म, छह मोबाइल और लाखों रूपए की नगदी जब्त की है।

 

 इस दिन मांस, मटन के विक्रय पर रहेगा प्रतिबंद, पढ़े पूरी खबर

इस दिन मांस, मटन के विक्रय पर रहेगा प्रतिबंद, पढ़े पूरी खबर

धमतरी। गुरू घासीदास जयंती पर 18 दिसम्बर को निकाय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। आयुक्त ने सभी मांस विक्रेता को इसकी सूचना दे दी है।
 आज से पटवारि अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, तहसीलों के कामकाज हुए ठप्प

आज से पटवारि अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, तहसीलों के कामकाज हुए ठप्प

बीजापुर। राजस्व पटवारी संघ छतीसगढ़ के आह्वान पर जिले के पटवारी भी अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 14 दिसम्बर से हड़ताल पर चले गए है। पटवारियों के हड़ताल में जाने से तहसील के सारे कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो गए है। छतीसगढ़ पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारी भी अपनी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर 14 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष शंकरलाल कतलाम ने बताया कि हमारी नौ सूत्रीय मांगों में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, बिना विभागीय जांच के एफ आईआर ना हो, टी ए फिक्स हो, स्टेशनरी भत्ता दिया जाए, नक्सली भत्ता, मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो, अतिरिक्त प्रभार का भत्ता अलग से प्रदाय किया जाए और वर्षो पुरानी मांग वेतन विसंगति को दूर किया जाए शामिल है। जब तक हमारी मांगे पूर्ण नही हो जाती तब तक हमरा आंदोलन जारी रहेगा।
 
 
धमतरी। राजस्व पटवारी संघ द्वारा प्रांत स्तरीय जिला मुख्यालय पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का समर्थन करने विधायक रंजना डीपेंद्र साहू गांधी चौक पहुंची। उनकी विभिन्न मांगों को जायज बताते हुए कहा कि गांव की कृषि व्यवस्था में पटवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यदि वे समस्या से ग्रसित हो जाते हैं तो काम काज काफी हद तक प्रभावित हो जाता है। ऐसे में भुईया पोर्टल का सरलीकरण किया जाना चाहिए। पदोन्नति, विभागीय जांच पश्चात करवाई, कम्प्युटरीकृत सुविधा की मांग करना पटवारियों का सुविधागत अधिकार है, जिसे अति शीघ्र पूरा किया जाए। विधायक के साथ समर्थन करने पूर्व नगर निगम सभापति राजेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रूव, पूर्व पार्षद सविता यादव, कुलेश सोनी, विजय ठाकुर, तनवीर उस्मान, लक्ष्मी नारायण साहू उपस्थित थे।
 

बलरामपुर। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष चंचल कुमार मिरी नेतृत्व में जिले के 100 से अधिक पटवारी अपने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर ऑडिटोरियम के समीप बैठ गए हैं कल जहां जिले भर के पटवारी धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए वहीं बलरामपुर जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण दूरदराज तहसील के पटवारी तहसील मुख्यालय में ही धरना प्रदर्शन में आज बैठे वही आज बलरामपुर में रामानुजगंज एवं बलरामपुर तहसील के पटवारी सम्मिलित हुए। इस संबंध में राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि संघ के द्वारा 1 दिसंबर को अपने मांगों के समर्थन में अवकाश लेकर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किए। वही 2 दिसंबर से 13 दिसंबर तक विरोध स्वरूप हम लोग के द्वारा काली पट्टी लगाकर कार्य किया गया। परंतु इसके बाद भी सरकार के द्वारा हम लोगों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया जिस कारण 14 दिसंबर से हम लोगों के द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान सुनील कुमार, विद्यासागर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, नसीम उल हक विजय लकड़ा, कृष्ण कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित पटवारी उपस्थित है।
 मुख्यमंत्री ने राम वन गमन पथ रथ और विराट बाईक रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने राम वन गमन पथ रथ और विराट बाईक रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना

सुरजपुर। दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने राम वन गमन पथ के अंतर्गत सूरजपुर के राम मंदिर में पूजा अर्जना की। कोरिया से सूरजपुर पहॅुचे रथ और विराट बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया से प्रारंभ होकर एन.एच.43 टेगनी चैक सूरजपुर जिला सीमा पहुंचेगी इसके बाद सरगुजा जिले में प्रवेश करेगी।

मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल ने कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता है, कि भगवान राम छत्तीसगढ़ में अपने वनवास काल के दौरान निवास किए हैं। यहॉ के लोग अच्छे पर्यटन के लिए विदेशों तक जाते हैं। जबकि हमारे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की बहुत सारी संभावनाएॅ हंै। जिसमें से एक संभावना राम पभु के वन गमन पथ का है, और लगभग इसकी 1500 कि.मी. की लम्बाई है, इसे विकसित करने का राज्य सरकार ने संकल्प लिया है, और इसके अंतर्गत विकसित करने के लिए 9 जिलों का चयन भी किया गया है। जहॉ इसे विकसित करेंगें और यह पर्यटन, धार्मिक और हमारे संस्कृति के हिसाब से भी देखें तो बहुत ही उत्तम कार्य हो रहा है। छत्तीसगढ़ की एक विशेषता रही है, कि हर युग में छत्तीसगढ़ की महत्ता रही है, और हमने यह संकल्प लिया है, कि छत्तीसगढ़ इसी महत्व और हमारी संस्कृति को राम वन गमन पथ के माध्यम से पुरी दुनिया तक पहुॅचायेंगें।

इस अवसर पर पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रषासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, संसदीय सचिव द्वय पारसनाथ राजवाड़े चिंतामणी महराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल उपस्थित थे।
 दो खाद्य अधिकारी को किया गया निलंबित, जानिए क्या थी वजह

दो खाद्य अधिकारी को किया गया निलंबित, जानिए क्या थी वजह

रायपुर। राज्य शासन द्वारा बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले दो खाद्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश 15 दिसम्बर को मंत्रालय महानदी भवन से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है। 


कोरिया जिले में पदस्थ खाद्य अधिकारी गणेश राम कुर्रे को सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना 3 जनवरी 2020 से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में गणेश राम कुर्रे का मुख्यालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। 

इसी प्रकार बलरामपुर जिले के खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह को नवीन पदस्थापना जिला सुकमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने एवं 29 अक्टूबर 2020 को जारी नोटिस का जवाब नही देने तथा बिना सूचना लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में खुमेश्वर सिंह का मुख्यालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। निलंबित खाद्य अधिकारियों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण

सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रायपुर। धरमपुरा में हनुमान मंदिर के पास आज पूर्व मंत्री एवं विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा महंत डॉ राम सुंदर दास अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग एवं जैतू साव मठ मे न्यासी अजय तिवारी की विशेष उपस्थिति में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गोपी यादव, हितेंद्र  यादव, यादव भूषण यादव ,बाबूलाल वैष्णव फेरह साहू आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थेl

 आगे बढ़ीं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की फार्म भरने की तारीख, अब इस तारिक तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

आगे बढ़ीं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की फार्म भरने की तारीख, अब इस तारिक तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

रायपुर। दसवीं-12वीं बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ गई है। पहले अंतिम समय 15 दिसंबर तक था, अब इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। राज्य के लगभग 6500 स्कूलों में से सिर्फ़ 17,00 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉक किया है। अभी 48 सौ स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लॉक नहीं किया है। जिला शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों की मांग पर अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। कोरोना कॉल में स्कूल बंद होने के कारण छात्रों का पंजीयन नहीं हो पाया। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने इसकी पुष्टि की है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि लगातार जिला शिक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों का फ़ोन आ रहा है कि इस परीक्षा रजिस्ट्रेशन का अंतिम तारीख़ बढ़ाया जाए, क्योंकि कोरोना काल में स्कूल बंद है। ऐसे में बच्चों ने अपना फार्म नहीं भरा है, इसलिए मुश्किल हो रही है। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए डेट बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है।

सचिव ने बताया कि प्रदेश में लगभग 65,000 बोर्ड कक्षा के लिए स्कूल है, जिसमें से अभी तक सिर्फ़ 17 सौ स्कूलों ने पंजीयन पोर्टल को लॉक किया है। अब भी 48 सौ स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन वेबसाइट को लॉक नहीं किया है। ऐसा भी नहीं है कि इन सारे स्कूलों में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है लेकिन सभी स्कूलों में अभी सौ पचास विद्यार्थी छूटे हैं, इसलिए लॉक नहीं हुआ है। पहले जारी आदेशानुसार आज रजिस्ट्रेशन का अंतिम तारीख़ है। इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया है।
 
 कोविड-19 नियमों की अनदेखी: बिना मास्क शराब खरीदने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना

कोविड-19 नियमों की अनदेखी: बिना मास्क शराब खरीदने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना

भिलाई। रिसाली निगम कोविड-19 नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शराब दुकान के आस पास के अलावा बाजार क्षेत्र में जांच की गई। बिना मास्क व फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों से आज फिर जुर्माना वसूला गया। राजस्व निरीक्षक की टीम ने रिसाली बाजार, शनिचरी बाजार व कृष्णा टाकिज रोड का भ्रमण कर 20 से अधिक चालानी कार्रवाई की। रिसाली स्थित शराब दुकान में बिना मास्क व फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई को देख कई मंदिरा पे्रमी आधे रास्ते ही वापस लौटे। कार्रवाई करने गठित टीम में निगम के धर्मरक्षक पाठक, पंकज भगत व अविनाश खुटेल शामिल थे।
 जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, आठ जुआरी पकड़ाए

जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, आठ जुआरी पकड़ाए

दुर्ग। थानाप्रभारी अमलेश्वर ने ग्राम घुघवा जे में छापा मारकर रायपुर निवासी आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मेश साहू पिता कृष्ण कुमार साहू उम्र 32 वर्ष ,जय कुमार वर्मा पिता स्वर्गीय राजेंद्र कुमार वर्मा उम्र 28 वर्ष, नागेश कनौजे पिता सूर्यकुमार कनौजे उम्र 31 वर्ष ,विष्णु देवांगन पिता रामजी देवांगन उम्र 20 वर्ष, यशवंत सोनकर पिता अरुण सोनकर उम्र 30 वर्ष, रमेश देवांगन पिता एम एल देवांगन उम्र 33 वर्ष , रविंद्र ठाकुर पिता श्याम सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष, रमेश साहू पिता भागवत साहू उम्र 30 वर्ष को पकड़ कर उनके पास से 8 हजार रूपये जब्त किया है। ये सभी जुआरी घुघवा नर्सरी के पास सुनसान स्थान पर जुआ खेल रहे थे।
 किसान बिल की खिलाफत करते हुए किसानों को बरगला रही कांग्रेस: ओपी चौधरी

किसान बिल की खिलाफत करते हुए किसानों को बरगला रही कांग्रेस: ओपी चौधरी

रायगढ़। किसान आंदोलन के बीच नए कृषि कानून को किसान हित में साबित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने प्रदेश में प्रचार अभियान चलाया है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश के पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता ओ.पी चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसान बिल की खिलाफत करते हुए किसानों को बरगला रही है। कांग्रेस गांधी परिवार की राजनीति को जिंदा रखने के लिए अफवाह फैला रही है। मोदी सरकार ने किसान हित में कानून बनाये हैं। एम एस पी बन्द नही किया गया है। दारोगा राज खतम कर किसानों की बेहतरी व किसान अपनी फसल भंडारण स्वयं कर सके, कोल्डस्टोरेज बना सके, उद्योगपतियो से भी बेहतर जीवन जी सके इसके लिए कृषि सुधार कानून लाये गए हैं। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ओ.पी चौधरी ने बघेल सरकार को दोगलो की सरकार बताया। वही, किसानों की रकबा कटौती को लेकर भूपेश बघेल से सवाल भी किये। ओ.पी. चौधरी ने बघेल से पूछा है कि जिस तरह आपके बंगले का निर्माण बिना दीवाल के नही हो सकता ठीक वैसे ही बिना मेड़ के खेत कैसे बन सकता है। किसान अपने खेत का लगान मेड़ के साथ पटाता है, सिंचाई कर भी मेड़ के साथ ही जमा करता है लेकिन धान विक्रय करते समय मेड़ के रकबे की कटौती क्यो कर रही है।