BIG BREAKING : रविवार को रात 8 बजे तक इन दुकानों को खोलने की मिली छूट, यहां के लिए संशोधित आदेश जारी
बिलासपुर। कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने अनलॉक की गाइडलाइन जारी किया है। जिला प्रशासन पहले की तरह सभी तरह की सेवाओं में छूट दी है। इसके साथ ही अब रविवार को भी अनलॉक किया है।
बिलासपुर जिला प्रशासन ने अनलॉक को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। नया आदेश के अनुसार रविवार को भी दोपहर दो बजे तक व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने की छूट दी गई है। जबकि सैलून और ब्यूटी पार्लर रविवार रात 8 बजे तक संचालित हों सकेंगे। वहीं अन्य दिनों में रात 8 बजे तक व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमति रहेगी।
बिलासपुर के अलावा रायपुर में भी रविवार को अनलॉक किया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट होने के बाद लॉकडाउन में ढील दी गई है। वहीं प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी सूची में 36 सिविल जजों की स्थाई नियुक्ति दी गई है। यह आदेश रजिस्ट्रार जनरल दीपक तिवारी ने जारी किया गया है।



रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुसम अब बदलने लगा है, तापमान बढ़ने के कारण गुरुवार सुबह से शाम तक थोड़ी गर्मी व उमस रही, लेकिन देर शाम मौसम में बदलाव हुआ। ठंडी हवाएं चलने के साथ ही बादल गरजने लगे और राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश भी हुई। जांजगीर, कवर्धा, बलौदाबाजार सहित कुछ क्षेत्रों में तो तेज बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि 18 जून को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। मानसून समय से पांच दिन पहले आने से इस साल बारिश की स्थिति भी अच्छी बनी हुई है। अब तक रायपुर जिले में 159.1 मिमी बारिश हो चुकी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा और प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर है। हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल व उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 18 जून को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में तो भारी से अति भारी बारिश की भी संभावना है।
रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 13 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 17 और होम आइसोलेशन से 21 कुल 38 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज किसी भी मरीज की इलाज के दौरान मौत नही हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3123 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 553 है।
आज तक रायपुर में 156936 मरीजो की पहचान हुई है और 153260 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

रायपुर/नई दिल्ली । क्लब हाउस में सैकड़ों लोगों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवाद की समस्या, छत्तीसगढ़ में विकास, देश के राजनीतिक परिदृश्य आदि विषयों पर जवाब दिया।
भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में लड़ाई जल, जंगल, जमीन की है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों को जमीन देना चाह रही है, लेकिन नक्सली नहीं चाहते कि किसी आदिवासी को शासकीय पट्टा मिले। समस्याओं को लेकर आदिवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बात की जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे पहले राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की नीति बनाई। सरकार बनने के बाद किसानों का 9 हजार करोड़ की ऋण माफ किया है। छत्तीसगढ़ सरकार देश की एक मात्र सरकार है जो 2500 रुपये क्विंटल धान की खरीदी किसानों से करती है। केंद्र के अड़ंगे के बावजूद हमने किसानों को उनका हक दिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से किसानों को अनुदान दिया गया। प्रदेश में 52 प्रकार के वनोपज खरीदे जा रहे हैं। किसान गोधन न्याय योजना के द्वारा 47 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की है। मनरेगा के माध्यम से देश भर में सबसे ज्यादा रोजगार दिया गया है। हमने हर वर्ग के लोगों के आय में वृध्दि की है।
कोरोना काल में जब सभी जगह काम ठप था, तब भी हमने अब तक 9 वर्चुअल कार्यक्रमों के माध्यम से 18 जिलों में 5 हजार 220 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दिया है।
टूलकिट मामले पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बोले “ साँच को आँच नहीं “ जाँच के बाद जल्द होगी कार्यवाही :
टूलकिट मामले पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिन पर केस हुआ वे कोई जवाब नहीं दे पा रहे। जवाब देंगे तो वो फँसेंगे। इसलिए उन्होंने अपने बचाव में न्यायालय का रास्ता निकाल लिया है। और टेक्निकल ग्राउंड पर स्टे ले लिया है। लेकिन साँच को आँच नहीं। जल्द ही ऐसे लोगों की जाँच होगी और जाँच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा उस पर कार्रवाई होगी।
तानाशाहीपूर्ण रवैये का जवाब जनता ही ढूंढ़ेगी और जनता ही जवाब देंगी :
भाजपा के नेताओं के पहले उदारवादी चेहरे के रूप में सामने थे लेकिन अब स्थिति तानाशाही जैसी है। तानाशाही के विरोध में आज के दौर में है यदि कोई आवाज़ उठाता है तो उसके ख़िलाफ़ देश की बड़ी-बड़ी जाँच एजेंसियां जाँच करना प्रारंभ कर देती है। श्री बघेल ने कहा जनता बहुत समझदार है। देश में जो तानाशाही रवैया चल रहा है उसका जवाब जनता जल्द देगी।2024 में इसका रिज़ल्ट आपको मिलेगा। तानाशाही का पराभव निश्चित ही होगा।
राहुल गांधी में सबसे बड़ी बात नैतिक साहस और नैतिक बल है :
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैतिक साहस के कारण ही राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव के बाद अपनी जिम्मेदारी स्वीकारी और इस्तीफ़ा दिया। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जितने सक्रिय थे आज वे किसी पद में न रहते हुए भी उससे ज़्यादा सक्रिय है। कांग्रेस के लाखों परिवार और कार्यकर्ताओं का विश्वास गांधी नेहरू परिवार पर है। अगला लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
राजनांदगांव, कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी सिन्हा ने एपिडेमिक एक्ट के अधीन जिले में सार्वजनिक आवागमन और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए हंै, जिसमें आंशिक संशोधन किया है। आदेश के अनुसार प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की स्थायी व अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मॉर्केट, सुपर बाजार, फल, सब्जी मंडी, बाजार, अनाज मंडी, शो रूम, क्लब, मदिरा दुकान, ठेला, सेलून, ब्यूटी-पार्लर, स्पा, पार्क और जिम इत्यादि को रविवार को छोड़कर अन्य दिवस में उनके प्रचलित समय से शाम 8 बजे तक तथा रविवार को केवल दोपहर 2 बजे तक खोले जा सकते हंै। रविवार को ब्यूटी पार्लर एवं सेलून को शाम 7 बजे तक संचालन की अनुमति रहेगी।
प्रत्येक रविवार को दोपहर 2 बजे के बाद पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिसके दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप और शासकीय उचित मूल्य की दुकान पूर्ववत निर्धारित समयावधि में संचालित किए जा सकेगें। दोपहर 2 बजे के बाद एलपीजी, पैट शॉप, न्यूज पेपर, दुग्ध, फल, सब्जी व अनुमति प्राप्त अन्य वस्तुओं व सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की अनुमति होगी। केवल विवाह प्रयोजन के लिए मैरिज हॉल व होटल, रेस्टोरेंट्स, ब्यूटी पार्लर व सेलून पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालन की अनुमति होगी। आदेश के अनुसार प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर विवाह प्रयोजन इन-हाऊस डायनिंग की सुविधा सहित मैरिज हॉल व होटल, रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे।
शंकरगढ़। जादू-टोना के शक में एक युवक ने अपने गांव के ही एक अधेड़ की टांगी से ताबड़तोड़ वार कर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद भागते हुए बोला कि अभी एक और की बलि दूंगा। इस मामले में मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल आरोपी अपने पिता की मौत का जिम्मेदार मृतक को मानता था। उसे लगता था कि जादू-टोना से उसने उसके पिता को बीमार कर दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरतपुर, भूरसाटोली निवासी समल साय नगेशिया 36 वर्ष ने थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही भंडारटोली निवासी पूना राम नगेशिया पिता मनु 28 वर्ष ने जादू-टोना के शक में उसके पिता शिवप्रसाद की टांगी मारकर हत्या कर दी है। उसने बताया कि वह दोपहर करीब 12.30 बजे ग्राम पडिकला निवासी मनु कंवर से मिलने गया था। इसी बीच उसका पुत्र संदीप वहां पहुंचा और बताया कि दादा की पुना राम नगेशिया ने टांगी मारकर कर दी है। जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि भंडारटोली में मोतीलाल के घर के सामने पिता की लाश की साथ उसकी मां बैठी है। उसने मां से पूछा तो पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी।
जादू-टोना करते हो कहकर मार डाला
समल साय नगेशिया ने पुलिस को बताया कि उसके पिता भंडारटोली में मेहमानी कर घर लौट रहे थे, जबकि मां खोजने निकली थी। इसी बीच गांव वालों ने बताया कि वह मोतीलाल के घर के पास सोया हुआ है। जब वह मोतीलाल के घर के पास से उठाकर उन्हें लाने लगी तो आरोपी पूना राम वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। उसने मेरे पिता से कहा कि उसके जादू-टोना करने से उसके पिता बीमार पड़ गए थे तथा बाद में मृत्यु हो गई। इसके बाद वह वहीं किसी के घर से टांगी निकाल लाया और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वहां से यह कहते हुए जंगल की ओर फरार हो गया कि अभी एक और की बलि दूंगा। पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल युवक की रिपोर्ट पर शंकरगढ़ टीआई उमेश बघेल ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। फिर वे दल-बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी पूना राम नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में शंकरगढ़ टीआई उमेश बघेल, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक संतोष चौहान, रुपेश गुप्ता, प्रवीण चौहान, रामनरेश यादव, कमलदेव कुजूर, इरिमियस कुजूर व चालक आरक्षक प्रकाश कुजूर शामिल रहे।
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इन्द्रावतीपुर जंगल के समीप कन्हर नदी में 16 जुन को बाढ़ में बहकर आया हुआ एक अज्ञात महिला का शव मिला है जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, प्राप्त जानकारी अनुसार मछुआरे ने नदी में शव दिखने की सुचना गांव के सरपंच को दी जिसके बाद इस मामले की जानकारी सनावल थाना प्रभारी अमित बघेल को मिलने पर वह तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों से पुछताछ कर शव को पहचान करने की कोशिश की गई परंतु लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी पुलिस को आशंका है कि हत्या करके शव को नदी में फेंका गया है ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के पश्चात सनावल थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सनावल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है सनावल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अज्ञात मृतिका महिला के शव में लाल रंग की साड़ी हरे रंग का पेटीकोट छींटदार कत्थई रंग का ब्लाउज शव था महिला की उम्र लगभग 30-40 वर्ष के बीच है। महिला के हाँथ तथा पैर में गोदना बना हुआ है।
सनावल थाना प्रभारी अमित बघेल ने लोगों से अपील कि है
नदी में बहकर आए हुए मृतिका महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो सनावल पुलिस का संपर्क नंबर 9479193813, 9009500750 व पत्रकारों के नंबर पर 9098198005, 91098 80011 में फोन करके जरूर बताएं साथ ही कहीं कोई महिला गुमशुदा हो तो भी इन संपर्क नंबर पर फोन कर सुचना जरूर देवें।
लखनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी के 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लटोरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी को 4 जून की रात लगभग 2:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी किशोरी के परिजनों के आसपास रिश्तेदारों मैं किशोरी की पतासाजी की गई परंतु कुछ पता नहीं चला जिसके बाद किशोरी के पिता ने लखनपुर थाने पहुंच अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। लखनपुर पुलिस धारा 363भा द स के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए किशोरी के पतासाजी में जुटी हुई थी विवेचना के दौरान 15 जून को किशोरी को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा महिला अधिकारी ने अपहृत बालिका का पूछताछ कथन लिया गया अपने कथन में बताएं कि 4 जून की रात करीब 12:00 बजे शिवविलास उर्फ नान बाबा पिता स्व सुरजमन यादव उम्र 20 वर्ष ग्राम क्रिन्धा चापकछार थाना कापू जिला रायगढ़ निवासी मेरे घर के बाहर आया और फोन कर कर मुझे घर के बाहर बुलाया बाहर निकलने पर शिव विलास मुझे मोटरसाइकिल में बैठा कर अपने गांव चाप कछार के जंगल ले गया जहां हम करीब 5 दिन रहे उसके बाद नर्मदापुर राजेंद्र यादव के घर ले गया जहां 4 दिन अपने साथ रखा इस दौरान शादी का झांसा देकर जबरन कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक शिव विलास यादव उर्फ नानबाबा के विरुद्ध लखनपुर पुलिस धारा जोड़ते 366, 376,( 2) भा द स एवं पास्को एक्ट की धारा 4,5 (ठ)6 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए 17 जून दिन गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह, आरक्षक रविंद्र साहू, दिलसुख लकड़ा, समर बहादुर सिंह, विजय सिंह, शिसनाथ श्याम, पैमासी राम, भरत लाल सहित अन्य आरक्षक सक्रिय रहे।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के एक निजी अस्पताल में नसबंदी सर्जरी के दौरान आंत कटने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है। मामला बीते वर्ष 24 फरवरी 2020 का है, जहां नवागढ़ विकासखंड के ग्राम गनियारी की रहने वाली महिला सुनीता साहू नसबंदी के लिए बेमेतरा हेल्थ केयर में गई थी। आरोप है कि नसबंदी करने के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही पूर्वक उसकी आंत में छेद कर दी, जिसकी उसकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत मृतक महिला के पति के द्वारा जिला प्रशासन से की गई, जिसके बाद से एसडीएम बेमेतरा और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने बेमेतरा हेल्थ केयर पहुंचे थे। जांच के दौरान पता चला जिस हेल्थ केयर में नसबंदी का ऑपरेशन हुआ क्या वहां किसी प्रकार के ऑपरेशन करने की अनुमति ही नहीं है। संचालक के द्वारा जनरल प्रैक्टिस के नाम पर अस्पताल संचालित कर उसमें ऑपरेशन की सुविधा रख दी गई। जांच टीम ने 5 मार्च 2020 को बेमेतरा हेल्थ केयर की लेबर रूम व ऑपरेशन रूम को सील कर दिया था। वहीं मामले में महिला के पति खुमान साहू ने लापरवाही पूर्वक इलाज को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराया था, जिसमें 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद नसबंदी ऑपरेशन करने वाले सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ डॉ. चंदन, डॉ. तोरण ताम्रकार और अस्पताल संचालिका नेहा वर्मा के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली है।
सुकमा। मानसून के पूर्व दोरनापाल नगर पंचायत क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मी नालियों से मलबा निकालकर, ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहें हैं, ताकि मच्छरों के लार्वा ना पनपे। वर्षा ऋतु के मद्देनजर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति से निपटने की रणनीति के तहत मुख्य मार्गों सहित बड़े नालियों के गहराई तक मलबा निकालने के साथ ही कीटनाश्क पाउडर के छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। इस अनुक्रम मे आज सफाई कर्मियों की ओर से वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 और 12 में नालियों की समुचित साफ -सफाई की गई।
कलेक्टर विनीत नंदनवार की ओर से पूरे जिले में इस साल मानसून से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका सुकमा सहित सभी नगर पंचायतों में बारिश के पूर्व नाली की सफाई कार्य जोरशोर से प्रारंभ हो चुका है। ताकि वार्डों में बारिश का पानी निकासी सही ढंग से हो सके, पानी इक्_ा ना हो और मलेरिया सहित अन्य जल जनित बिमारियों से जिलेवासियों का बचाव हो सके।
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आटो एवं अन्य वाहनों में महंगाई के खिलाफ पोस्टर एवं माईक लगाकर 2014 के पूर्व महंगाई और पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी के दिये गए भाषणों की क्लीपिंग जनता को सुनाई गई। प्रधानमंत्री के इन भाषणों की क्लीपिंग के बीच में महंगाई को लेकर अभिनेता रघुवीर यादव पर फिल्माया गया बहुचर्चित गीत ‘‘सखी सईयां तो खूबै कमात हैं महंगाई डायन खाये जात है’’ बजाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के पहले महंगाई को लेकर दिये गए भाषणों जिसमें वे तत्कालीन यूपीए सरकार को कोसते हुए कह रहे हैं। ‘‘महंगाई कम होनी चाहिए की नही होनी चाहिए। क्या ये जिम्मेवारी सरकार की है की नही है। ये जिम्मेवारी दिल्ली सरकार की है की नही है। लेकिन ऐसे कह रहे है जैसे उनकी जिम्मेवारी नही है। प्रधानमंत्री महँगाई कम कर पाओ या न कर पाओ, कम से कम अटल बिहारी वाजपेयी जहाँ छोड़ के गए थे वहाँ तो लाकर के रख दो।’’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के शुरूआती दौर में पेट्रोल डीजल के दाम में आंशिक कमी पर की गई दंभोक्ति भी बजाया गया जिसमें मोदी कह रहे थे। ‘‘मुझे बताइये पेट्रोल के दाम कम हुए की नही। ऐसे नही पूरी ताकत से बताइये। पेट्रोल के दाम कम हुए की नही हुए, डीजल के दाम कम हुए की नही हुए। आपके जेब मे थोड़ा बहुत पैसा बचने लगा की नही लगा। आपका फायदा हुआ की नही हुआ। हमारे विरोधी लोग कहते है ये तो मोदी नसीब वाला है इसलिए हुआ है।’’
इसके साथ ही मोदी ने महंगाई बढ़ने के संबंध में की गई अनोखी व्याख्या जिसमें वे कह रहे
पहले गरीब सुखी रोटी खाता था लेकिन अब गरीब दो-दो सब्जी खाता है इसलिए महंगाई बढ़ गई। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव के प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदेश के 27 जिला मुख्यालयों लगभग 3000 से अधिक वार्डो 307 से अधिक संगठन ब्लाकों में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में मोदी के भाषणों के ऑडियो को सुनाकर बताया कि भाजपा और उसके नेता कितने अवसरवादी है जो सत्ता के पहले महंगाई को कोसते थे, सरकार में आने के बाद टैक्स लगाकर जमाखोरों को प्रश्रय देकर महंगाई बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जनता ने कांग्रेस के इस अनूठे प्रदर्शन को खूब सराहा भी।
रायपुर: कैट बताया कि अमेजॅन, फ्लिपकार्ट और अन्य विदेशी धन प्राप्त ई-कॉमर्स कंपनियों की निरंतर अनैतिक व्यापार प्रथाओं को जारी रखने, एफडीआई नीति और अन्य लागू नियमों के लगातार उल्लंघन के मद्देनजर कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया है।
विदेशी धन प्राप्त कंपनियों के आर्थिक आतंकवाद से देश के ई कॉमर्स व्यापार को मुक्त कराया जाए और एफडीआई नीति के प्रेस नोट नंबर 2 के स्थान पर एक नया प्रेस नोट जारी कर इन ई-कॉमर्स की लगाम कसना बेहद जरूरी है। कैट ने कहा कि भारत कोई बिकने वाला राष्ट्र नहीं है, यह बात अमेजन एवं फ्लिपकार्ट सहित उन सभी कंपनियों को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। ई कॉमर्स और रिटेल व्यापार पर कब्जा कर उन पर अपना एकाधिकार जमाने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरतिया और प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने कहा कि जिस तरह से इन कंपनियों से नीति और नियमों का उल्लंघन कर पूरी शक्ति से ई कॉमर्स व्यापार को तबाह किया जा रहा है। जिसकी वजह से देश भर में हजारों दुकानें बन्द हो गई है। वो स्तिथि किसी भी मायने में आर्थिक आतंकवाद से कम नहीं है। जिसका समूल नष्ट किया जाना बेहद जरूरी है। इसी बीच अमेजन से हाल ही में दिए गए कुछ बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमर पारवानी और जितेन्द्र दोशी ने कहा कि अमेजॅन और फ्लिपकार्ट से यह दावे करना की उन्होंने भारत में बड़ी मात्रा में रोजगार उपलब्ध कराया है। व्यापारियों को व्यापार के बड़े अवसर प्रदान किए हैं। नितांत काल्पनिक और देश के ई कॉमर्स व्यापार पर कब्जा जमाने के सुनियोजित षड्यंत्र से अलावा कुछ भी नहीं है । जिस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनी ने खुद को भारत के सच्चे दोस्त के रूप में देश के व्यापारियों के उद्धारकर्ता के रूप में प्रदर्शित किया और बाद में देश को गुलाम बना दिया गया है। लगभग उसी प्रकार के अपने नापाक इरादों पर प्रदा डालने की कोशिश है।
श्री पारवानी और श्री दोशी ने कहा कि एक प्रमुख प्रिंट मीडिया में हाल के एक स्टोरी में अमेजॅन ने भारत में 2.5 मिलियन एमएसएमई को डिजिटाइज करने का दावा किया है। जिसमें भारत के 70,000 से अधिक व्यापारियों ने अमेजन ग्लोबल सेलिंग के माध्यम से $ 3 बिलियन का निर्यात व्यापार किया है। जबकि अमेजन ने जनवरी 2020 तक 3 लाख रोजगार के अवसर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा की बेशक अमेजन ने बड़ी संख्यां में अपने पोर्टल पर व्यापारियों को पंजीकृत किया होगा। लेकिन अमेजन को यह स्पष्ट करना चाहिए इनमें शामिल लोगों के हिस्से कितना व्यापार का हुआ ।
उन्होंने कहा कि इन दावों को निराधार और विश्वसनीयता रहित बताते हुए अमेजन के यह आंकड़े वास्तविक स्तिथि से मेल नहीं खाते जो इस बात से स्पष्ट है। देश के एमएसएमई ने वर्ष 2020 में ही अपने राजस्व में 11,028 करोड़ अर्थात 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। एमएसएमई का वित्तीय ढांचा केवल 2020-21 के बीच खराब हुआ है। लोकल सर्किल मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के खुदरा क्षेत्र में 59 फीसदी स्टार्टअप एवं एमएसएमई 2021 ने या तो अपनी दुकानें बंद कर दी हैं या फिर बंद होने के कगार पर हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है की केवल 22 प्रतिशत स्टार्टअप्स के पास राशि केवल 3 महीने तक की ही शेष है जबकि 41 प्रतिशत स्टार्टअप्स के पास 1 महीने तक की ही राशि बची है।
श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा कि अमेजॅन ने जनवरी 2020 से लगभग 250,000 नए विक्रेताओं को जोड़ने का दावा किया है जबकि देश में कई स्रोतों के हालिया अध्ययनों ने निराशाजनक तस्वीर पेश की है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने पाया है कि दूसरी लहर ने 1 करोड़ से अधिक भारतीयों को बेरोजगार कर दिया और मई 2021 में 12 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ घरेलू आय में 97 प्रतिशत की गिरावट आई वही दूरी ओर एक उद्योग संघ द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जो 51. 5 प्रतिशत है। इससे यह साफ है की विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां वैल्यूएशन के जरिए बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही हैं। वही इन कंपनियों की अनैतिक नीतियों से पारंपरिक भारतीय खुदरा बाजार की वित्तीय स्थिति बिगड़ रही है।
श्री पारवानी और श्री दोशी ने यह भी कहा कि ऐमजॉन की निरपेक्ष संख्या दिखाने की जिद और उन नंबरों की उसकी चुनिंदा व्याख्या को सावधानी से लिया जाना चाहिए। इन नंबरों को अमेजॅन के शोषणकारी और हिंसक व्यवसाय प्रथाओं के संदर्भ में पढ़ना सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए, जबकि अमेजॅन ने जनवरी 2020 से 3,00,000 नई नौकरियों को जोड़ने का दावा किया है।
उसी तरह, अमेजॅन के जनवरी 2020 से 250,000 नए विक्रेताओं को जोड़ने और एमएसएमई के लिए 3 बिलियन डॉलर के ई-कॉमर्स निर्यात का दावा साफ तौर पर उनके पोर्टल पर बिक्री करने वाले श्पसंदीदा विक्रेताओंश् से माल भेजना भी कई सवाल खड़े करता है। प्रश्न यह नहीं है की अमेजन ने कितने छोटे व्यापार जोड़े बल्कि सीधा प्रश्न यही की जिन लोगों को कारोबार करने के लिए अमेजन से जोड़ा गया , वो अमेजन के कुल व्यापार में उनकी आर्थिक भागीदारी क्या है।
रायपुर। लेबर इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर बीरगांव नगर निगम के पार्षद पति हरेंद्र शर्मा ने 7 लाख रुपये ठग लिए और अभी तक उसकी नौकरी नहीं लगी। शिकायत के बाद खमतराई पुलिस ने पार्षद पति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 2018 में श्रम निरीक्षक (लेबर इंस्पेक्टर) में भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था जिसमें सरायपली के डूमरपाली में रहने वाले दुखनाशन मानिकपुरी ने भी फार्म भरा था।
इसी दौरान उसका मुलाकात बिरगांव नगर निगम के पार्षद पति हरेन्द्र शर्मा से हुआ और उन्होंने ऊंची पहुंच का भरोसा दिलाते हुए मानिकपुरी से नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख रुपये ले लिए। लेकिन अब तक उसकी नौकरी नहीं लगी। जब भी वह पैसे वापस मांगने जाता तब पार्षद पति शर्मा उसे यह कह देता कि जो करना है कर लो, तुम्हारे पैसे नहीं दूंगा। किसी तरह मानिकपुरी ने कल देर शाम हिम्मत जुटाई और खमतराई थाने पहुंचकर पार्षद पति शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद पति शर्मा के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बिलासपुर। कलेक्टर ने जिले में वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान धुमाल, ब्रास बैण्ड और बैण्ड पार्टी के उपयोग के लिए शर्ताें के साथ अनुमति प्रदान की है।
कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर से जारी आदेशानुसार धुमाल या ब्रास बैण्ड और बैण्ड पार्टी बजाने वालों की संख्या 10 लोगों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी में केवल बैण्ड के बजाने की अनुमति होगी। साउण्ड बाॅक्स जिनका पी.एम.पी.ओ. 200 वाॅट से अधिक न हो को ही बजाने की अनुमति होगी।
धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी किसी भी सार्वजनिक रोड पर नहीं बजाया जाएगा। केवल कार्यक्रम के नियत स्थान पर बजाने की अनुमति अधिकतम रात्रि 10 बजे तक के लिए मान्य होगी। जिस क्षेत्र में धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी बजाया जाएगा उसके पूर्व उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को सूचना देनी होगी। धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी बजाते समय उसमें सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को भारत सरकार या राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जारी समस्त निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी के बजाने वालों में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाना, मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सैनेटाईजर का उपयोग करना, फिजिकल डिस्टेंसिंग और सोशल डिस्टेंसिंग या व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो मीटर या 6 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी बजाते समय एन.टी.ए. एवं शासन के द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों, कोलाहल अधिनियम, भारत सरकार एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यदि इन शर्ताें का उल्लंघन करना पाया जाता है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी के प्रबंधक की होगी और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51-60 अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर: कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए छत्तीसगढ़ ने गांवों से लेकर शहरों तक सरकारी अस्पतालों को मज़बूत बनाने और उन्हें समस्त सुविधाओं से युक्त करने के लिए कमर कस ली है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसरंचना को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाक़ों तक सर्वसुविधायुक्त उपचार व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी ।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए अनुभवों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को मजबूत करने का काम शुरु कर दिया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में कार्य-योजना संपन्न बनाया तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना है, ताकि यदि तीसरी लहर की स्थिति बनती भी है तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले 6 माह में कोरोना के इलाज की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की दृष्टि से इन अस्पतालों में आक्सीजन संबंधी उपकरण आई.सी.यू. बिस्तर, वेन्टिलेटर्स इत्यादि की संख्या में वृद्धि हुई है। इन स्वास्थ्य उपकरणों का बेहतर रखरखाव और लगातार उपयोग कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के लिए भी आवश्यक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टरों की संख्या में भी पिछले दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है, किन्तु स्वास्थ्य प्रबंधन और मजबूत किया जाना आवश्यक है।
श्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास की एक योजना शीघ्र तैयार की जाये। इस योजना में उपरोक्त सभी अस्पतालों में सर्व सुविधा संपन्न ऑपरेशन रूम, लेबर रूम, लैबोरेटरी, आई.सी.यू. और वेन्टीलेटर की सुविधा, ब्लड बैंक, निःशुल्क दवा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी अस्पतालों में 24 घंटे इलाज की सुविधा हो। साथ ही सभी में शिशु रोग, स्त्री रोग, निश्चेतना, पैथॉलाजी, मेडिसीन एवं सर्जरी के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाये और जहां पोस्ट ग्रेजुएट उपलब्ध न हो सकें, वहां इन विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के माध्यम से उपरोक्तानुसार प्रस्ताव, आवश्यक बजट सहित 15 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
छतीसगढ़: बेमेतरा जिले में नसबंदी के दौरान महिला की मौत हो गई थी इस मामले में 3 डॉक्टरों पर केस दर्ज किया गया है। फरवरी 2020 में नसबंदी के दौरान नस कटने से महिला की मौत हो गई थी। अब हेल्थ केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये है पूरा मामला
बेमेतरा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सतीश शर्मा द्वारा भी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में यह बात कही गई थी कि उक्त निजी चिकित्सालय में नसबंदी ऑपरेशन किए जाने के लिए अधिकृत नहीं है, उसके बाद भी वहां के डाक्टरों द्वारा महिला की नसबंदी ऑपरेशन किया गया और लापरवाही के चलते महिला की अंतड़ी में गहरे जख्म हो गए, जिसकी वजह से ही अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते महिला की स्थिति गंभीर हुई और महिला की मौत हो गई। हालांकि कोतवाली बेमेतरा में मामला तो दर्ज किया गया है, लेकिन फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई अभी हो नहीं पाई है, जल्द ही चिकित्सकों की गिरफ्तारी की बात भी कोतवाली प्रभारी बेमेतरा द्वारा कही गई है।
प्रमिला साहू पति खुमान साहू (25) ग्राम गनियारी की रहने वाली थी उक्त महिला का नसबंदी ऑपरेशन 18 फरवरी 2020 को हेल्थ केयर चिकित्सालय में किया गया था। इसके बाद 19 फरवरी को महिला की स्थिति बिगड़ने पर डाक्टरों ने स्वजनों को सलाह दी कि उन्हें उचित उपचार के लिए दूसरा चिकित्सालय ले जाना अच्छा होगा|
डॉक्टर की सलाह पर स्वजनों द्वारा महिला को नारायणा हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया, किंतु महिला की स्थिति गंभीर होने की वजह से 29 फरवरी 2020 को उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला के स्वजनों ने बेमेतरा के उक्त चिकित्सकों के ऊपर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर तथा महिला की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद उक्त तीनों चिकित्सकों के खिलाफ धारा 304 ए और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए लॉक-डाउन में छूट प्रदान की है। आदेश के अनुसार अब व्यापार रविवार को भी दोपहर 2 बजे तक खुल सकेगा। वहीं ब्यूटी पार्लर व सैलून शाम 7 बजे तक खुल सकेंगे। आदेश के अनुसार दोपहर 2 बजे के बाद रविवार के दिन पूर्ण लॉक-डाउन रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के व्यापार को चरणबद्ध तरीके से व्यापार को खुलवाने के लिये चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने मुख्यमंत्री बघेल का धन्यवाद करते हुए कहा कि लगातार पूरे प्रदेश में लॉक-डाउन के चलते व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब थी जिसे फिर से पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार व्यापारिक हितों में फैसले लिए जा रहे है।
श्री पारवानी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों को विश्वास में लेते हुए सारे फैसले लिए जा रहे है जिसके बाद अब रविवार को भी दोपहर 2 बजे तक व्यापार खुलने का आदेश जारी किया गया है। श्री पारवानी ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे वैक्सीन लगवाए व दुकान-संस्थान में आने वाले ग्राहकों सहित कार्यरत कर्मचारियों को भी मास्क धारण करवाना सुनिश्चित करे जिससे कोरोना जैसी घातक बीमारी से प्रदेश मुक्त हो सके और पुनः सभी स्वस्थ जीवन के साथ कुशल व्यापार करें।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई तरह के नियमों की अनदेखी की खबरें तो सामने आती ही रहती हैं, लेकिन इस बार अफसरों ने चहेते को फायदा पहुंचाने नियमों की सारी हदें ही पार कर दी। बात समाज कल्याण विभाग से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए ट्रैकसूट, टी-शर्ट और योगामेट की समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सप्लाई के निविदा की है। इस पर विभागीय अधिकारियों ने न तो निविदा के नियमों का ख्याल रखा और न ही सामानों की गुणवत्ता का।
अफसरों की निविदा खोलने की जल्दबाजी इतनी कि निविदा के खुलते ही अगले दिन कार्यादेश भी जारी कर दिया। कार्यादेश जारी करने में हड़बड़ी इतनी कि कोई दूसरा टेंडर प्रक्रिया पर आपत्ति भी न ले सके। शायद ही कोई सरकारी काम इतनी फुर्ती से होती हो। गौर करने वाली बात यह है कि विभागीय अफसर यदि जनता से जुड़े कार्यों को भी इतनी ही फुर्ती से करने लगे तो कार्यालयों में फाइलों के अंबार ही न लगे।
विभाग की तरफ से बुलाए गए निविदा में 8 फर्मों ने हिस्सा लिया। सभी फर्मों ने निविदा के नियमों के अनुसार सामानों के सैम्पल निविदा के साथ विभाग में जमा भी कराए, लेकिन विभागीय अफसरों ने चहेते वेंडर को फायदा पहुंचाने गुणवत्ता का ख्याल न रखते हुए एक ही फर्म को टी-शर्ट और टै्रकसूट सप्लाई के लिए चिन्हांकित कर लिया। यहां पर विभाग ने नियमों में कहा था कि सामग्री की गुणवत्ता के आधार पर दर का चयन होगा, लेकिन जहां मनमानी करनी हो वहां कुछ काम सिर्फ दस्तावेजी ही होते हैं।
बात यहीं नहीं थमी इस टेंडर में सबसे कम कीमत के बाद दूसरे सबसे कम कीमत वाले फर्म के बीच लगभग 16 रुपए का अंतर है। विभाग ने जिस सामग्री क्रय के लिए निविदा निकाली है उसकी हजारों की तादाद में सप्लाई दो दिन के भीतर करनी है यानि एक ही सामान की सप्लाई में सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना होगा।
उल्लेखनीय है कि एक तरफ राज्य सरकार के मुखिया सभी विभागों को मितव्ययता का पाठ पढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार के ही समाज कल्याण विभाग में मुख्यमंत्री के आदर्शों को तार-तार किया जा रहा है। सोर्स:- वीएनएस















