BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर छतीसगढ़ भाजयुमो ने ममता बेनर्जी का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर छतीसगढ़ भाजयुमो ने ममता बेनर्जी का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर। पं. बंगाल में ममता बैनर्जी के टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय माहामंत्री कैलाश विजयवर्गीय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर कायरतापूर्ण हमला किये जाने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर के आजाद चौक में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमले से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टीएमसी और ममता बैनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के पोस्टर जलाए और नारेबाजी करते हुए ममता बैनर्जी का पुतला फूंका।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा कि ममता दीदी के इशारे पर भाजपा नेताओं पर हमले करवाना दहशतगर्दी गुंडागर्दी करना यह भाजपा के बढ़ते जनाधार और लगातार मिल रहे जनसमर्थन के चलते टीएमसी की बौखलाहट हैं, जो लोकतांत्रिक ढांचे पर हमले के रूप में सामने आ रही हैं। उन्होंने इस घटना की भर्त्सना करते हुए इसे लोकतंत्र को लहूलुहान करने वाली घटना और ममता दीदी के उखड़ते जनाधार एवं भविष्य की हार का भय बताया हैं। उन्होंने पं. बंगाल में भाजपा का कमल खिलाने का दावा किया हैं।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि पं. बंगाल में लोकतंत्र को कलंकित करने का काम खुलेआम चल रहा हैं ममता दीदी के सह पर चल रहा हैं । ऐसी अराजक स्तिथि को पं. बंगाल की जनता बर्दास्त नहीं करने वाली। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ ही महीनों में जनता टीएमसी और ममता बैनर्जी को सबक सिखाने तैयार बैठी हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ से भी भाजयुमो कार्यकर्ता पं. बंगाल आने तैयार हैं और टीएमसी को सत्ता से बेदखल होना ही हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता की बेदखली का भय टीएमसी और ममता बैनर्जी की नींद उड़ा रहा हैं और शायद इसी घबराहट में ममता बैनर्जी के लोग हिंसा आतंक फैलाने और लोकतंत्र को तार तार करने आतुर हो गए हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भाजयुमो कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ टीएमसी की ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि टीएमसी की क्रूर अलोकतांत्रिक आचरण के बावजूद अब पं. बंगाल में लोकतंत्र और भयमुक्त व हिंसामुक्त समाज की पुनर्स्थापना के लिए भाजपा प्रतिबद्ध हैं और भाजपा के विजय रथ को ऐसे अराजकता फैलाने वाले नहीं रोक सकते।
भाजयुमों के प्रदर्शन में मुख्य रुप से अमरजीत छाबड़ा, गोपी साहू, संजुनारायण सिंह ठाकुर, ललित जयसिंह, सजल श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, सचिन मेघानी, अमित मैशेरी, दीना डोंगरे, विजय व्यास, अश्वनी विश्वकर्मा, वंदना राठौर, फणीन्द्र तिवारी, राहुल राय, कृतिका जैन, उत्कर्ष त्रिवेदी, बबलू वर्मा, राहुल हरितवाल, दिनेश सुन्दरानी, राहुल राव, सौरभ जैन, श्रीनिवास राव, गज्जू साहू, हरिओम साहू, नासिर खान, अर्पित सूर्यवंशी, विशेष विद्रोही, राहुल जैन, केदार धनगर, विकास अग्रवाल, विपिन साहू, रणजीत गौतम, हरिवंश वर्मा, राज गायकवाड़, गुरमीत, आलोक शर्मा, सम्भव शाह, सोनू यादव, राजू साहू, उमेश घोरमोड़े सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

इस कृषि महाविद्यालय का नाम होगा रामचंद्र सिंहदेव जी के नाम पर: भूपेश बघेल

इस कृषि महाविद्यालय का नाम होगा रामचंद्र सिंहदेव जी के नाम पर: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान जहां जिले के विकास के लिए करोड़ों रूपए की लागत के विकास कार्यो की सौगात दी। वहीं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं कर जिलेवासियों का दिल जीत लिया। श्री बघेल ने कृषि महाविद्यालय चेरवापारा परिसर में आयोजित विभिन्न विकास कार्या के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय चेरवापारा बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कोरिया जिले के नागपुर में शासकीय महाविद्यालय और चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय की मंजूरी की घोषणा की। नागपुर में महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो और चिरमिरी में महाविद्यालय प्रारंभ करने का आग्रह मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने किया था।
कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए लगभग 222 करोड़ रूपए की लागत के 210 विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 61 हितग्राहियों को 3 करोड़ 23 लाख रूपए की सहायता राशि और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रवास के दौरान जिले के सोनहट विकासखण्ड के ग्राम घुघरा में 40 लाख 19 हजार रूपए और ग्राम पुसला में 22 लाख 84 हजार रूपए की लागत से निर्मित मल्टीयूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने सोनहत विकासखण्ड के ग्राम बसवाही में लगभग 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन सह-राशन दुकान का लोकार्पण भी किया।
इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं।
 

मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे भूपेश बघेल, नहीं होगी ढाई-ढाई साल वाली सरकार

मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे भूपेश बघेल, नहीं होगी ढाई-ढाई साल वाली सरकार

रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के एक बयान के बाद यह चर्चा उठ खड़ी हुई थी कि क्या ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बदल जाएगा. जिस पर कांग्रेस हाईकमान ने अब पूर्ण विराम लगा दिया है. कांग्रेस के सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे.


समझिए क्यों उठी थी सीएम बदलने की बात
दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बिलासपुर में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था की मुख्यमंत्री का पद या किसी का कार्यकाल फिक्स नहीं होता है. हमने 2 दिन का भी मुख्यमंत्री भी देखा है और 15 साल तक का मुख्यमंत्री देखा है. यह सब समय और परिस्थिति के हिसाब से आलाकमान तय करता है. जिसके बाद बीजेपी को एक मुद्दा मिल गया और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव गंभीर व्यक्ति हैं अगर उन्होंने कुछ कहा है तो बात में वजन है.

इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व के बीच अगर कोई बात ऐसी हुई है तो उन्हें वादा निभाना चाहिए. इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. सीएम बघेल ने कहा कि, “अगर हाईकमान मुझे कह देगा तो मैं राज्यपाल को जाकर इस्तीफा दे दूंगा” मुख्यमंत्री का पद स्थाई नहीं होता. ढाई-ढाई साल वाले मुख्यमंत्री के फार्मूले की बात जैसे ही तेजी से लोगों के बीच फैलने लगी उसके बाद कांग्रेस आलाकमान की तरफ से यह साफ कर दिया गया की छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने रहेंगे.

अब नहीं होगी ढाई-ढाई साल की बात
हाईकमान की तरफ से ये कहे जाने के बाद ये साफ हो गया है की अब कोई ढाई-ढाई साल की बात नहीं है. समय-समय पर इस तरह की बात करने वाले लोगों को भी ये जवाब मिल गया है की ढाई साल में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदल जाएगा ऐसी बात नहीं है. ऐसे लोगों के सवालों पर भी हाईकमान ने पूर्ण विराम लगा दिया है.

 

सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले प्रगति टेक्नो, रामराजा प्रिंटर्स पर एफआईआर की अनुशंसा के बाद भी मेहरबान हैं सरकारी प्रेस के अफसर

सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले प्रगति टेक्नो, रामराजा प्रिंटर्स पर एफआईआर की अनुशंसा के बाद भी मेहरबान हैं सरकारी प्रेस के अफसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य के मुख्यमंत्री की मितव्ययता की धज्जियां उड़ाने और एफआईआर की अनुशंसा वाले प्रगति टेक्नो और रामराजा प्रिंटर्स को सरकारी प्रेस फिर से करोड़ों रुपयों का काम देने की तैयारी में है। जबकि प्रदेश के तात्कालीन मुख्य सचिव सुनील कुजुर ने एक पत्र जारी कर सभी प्रिटिंग कार्य छत्तीसगढ़ संवाद के माध्यम से कराने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं। इसके बाद भी कई अफसर सरकार को करोड़ों रुपयों का चूना लगाने वाले इन दो फर्मों को काम देकर उनसे लाखों ऐंठने में व्यस्त हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की शिकायत पर प्रगति टेक्नो एवं रामराजा प्रिंटर्स के संचालक विकास कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने कूटरचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी और अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक शासन को क्षति पहुंचाई है। उपरोक्त मामले में विनोद तिवारी ने शिकायत में बताया था कि तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने दागी फर्म के संचालक विकास कपूर और अन्य के साथ लेनदेन सांठ-गांठ कर अपने रिश्तेदार अंकित तिवारी भानुप्रतापपुर को प्रगति में विधिवत पार्टनर बना सप्रमाण शिकायत को नोटशीट में झूठा लिखकर नस्तीबद्ध कर दिया था। इस जांच की पूरी नस्ती को निकालने पर तत्कालीन महाप्रबंधक चतुर्वेदी के झूठे लेख का काला कारनामा करने का खेल सामने आया।


विनोद तिवारी ने बताया कि तब उपरोक्त घटनाक्रम से अवगत करते हुए पुन: प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला को सप्रमाण 17 बिंदु की शिकायत की, उनके आदेश पर हुई जांच रिपोर्ट में समिति ने तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी और प्रगति टेक्नो रामराजा के संचालक विकास कपूर एवं अन्य को गंभीर अपराध का दोषी पाया है। जांच समिति ने 1 माह पूर्व अपनी रिपोर्ट प्रबंध संचालक को सौंपी है। रिपोर्ट में दोषियों खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।
विनोद तिवारी ने बताया कि तात्कालिक महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने भ्रष्टाचार कर प्रगति टेक्नो और रामराजा के संचालकों के साथ मिल इन दागी फ़र्मों को 12 करोड़ का 8000 मैट्रिक टन छपाई का कार्य दिया, जबकि इन फर्जी फर्मों के खिलाफ सप्रमाण शिकायत की गई थी। इन दागी फर्मों को जितना कार्य दिया गया, कुछ जगहों पर वह कार्य भी पूरा ना करते हुए सांठ-गांठ कर सिर्फ बिल लगाकर राशि आहरण कर ली गई।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में शासकीय प्रेस में प्रिंटर्स की सम्बद्धता वर्ष 2016 में ही समाप्त हो गई है, लेकिन विभागों से मिलने वाले कार्यों से भारी कमाई की आस रखे हुए अफसर नए टेंडर न बुलाकर 2016 में टेंडरावधि पूर्ण कर चुके प्रिंटर्स को ही एक्सटेंशन देकर कार्यों को सम्पादित कर रहे हैं। शासकीय प्रेस के इस कृत्य से एक ओर जहां राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है वहीं यहां के अफसर इन फर्मों से मोटी रकम लेकर काली कमाई करने में व्यस्त हैं।
सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की किताबों का मुद्रण सरकारी मुद्रणालय से मुद्रित कराने स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रेषित किया है, लेकिन सरकारी मुद्रणालय में आज की स्थिति तक नया टेंडर नहीं होने की वजह से लगभग 65 करोड़ का कार्य एक्टेंशन देकर तीन फर्मों के बीच विभाजित कर दिया गया है, जिसमें ये दागी प्रिंटिंग प्रेस भी शामिल हैं। यहां पर यह बताना जरुरी है कि इसके पूर्व में जारी कार्य को कुछ समय के लिए लंबित कर दिया गया था, फिर पुन: बगैर नए प्रिंटर्स की सम्बद्धता के यह कार्य प्रगति टेक्नो और रामराजा को भी शामिल करर विभाजित कर दिया गया।
बता दें कि मुख्य सचिव के पत्र के अनुसार यह कार्य शासकीय प्रिंटिंगप्रेस को जाने के बाद सम्बद्धता नहीं होने पर छत्तीसगढ़ संवाद को जान था, लेकिन अफसरों ने यहां पर मिली भगत कर कार्यों का विभाजन सीधे कर दिया।
जबकि विनोद तिवारी ने प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला से प्रगति टेक्नो और रामराजा प्रिंटर्स को तत्काल ब्लैक लिस्ट कर तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी समेत उपरोक्त प्रिंटर्स संचालक के खिलाफ तत्काल एफआईआर कराने की मांग की है।
 

BIG BREAKING : हाई कोर्ट ने जारी किया छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के जजों का तबादला आदेश, देखें आदेश

BIG BREAKING : हाई कोर्ट ने जारी किया छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के जजों का तबादला आदेश, देखें आदेश

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ में कई जिलों के जजों के तबादले हुए हैं। हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं। 

देखें आदेश :-

ओपन स्कूल से हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने की इस दिन है अंतिम तिथि

ओपन स्कूल से हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने की इस दिन है अंतिम तिथि

रायपुरछत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल से हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा देने के इच्छुक 5 जनवरी 2021 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाली बात पर सीएम बघेल का आया बड़ा बयान, जाने क्या कहा उन्होंने 

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा-2021 के लिए परीक्षार्थियों के लगातार बढ़ते रूझान को देखते हुए अध्ययन केंद्रों में बिना विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी निर्धारित की गई है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के इस क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप 

राज्य ओपन स्कूल द्वारा मुख्य परीक्षा-2021 के लिए विवरणिका और परीक्षा आवेदन फॉर्म सभी अध्ययन केंद्रों को वितरित किए जा चुके हैं। प्रदेश भर में स्थित अध्ययन केंद्रों को इसके लिए अब तक करीब दस हजार आवेदन फॉर्म वितरित किए गए हैं।

BIG BREAKING : ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाली बात पर सीएम बघेल का आया बड़ा बयान, जाने क्या कहा उन्होंने

BIG BREAKING : ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाली बात पर सीएम बघेल का आया बड़ा बयान, जाने क्या कहा उन्होंने

रायपुर | शुक्रवार को सरगुजा संभाग के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट से सीएम ने ये बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कहा अगर अभी आप से बात करते हुए मुझे आलाकमान से फोन आ जाए तो मैं यहीं से वापस हो जाऊंगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खोले जाने को ले कर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय का आया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर 

अगर कोई गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहा है तो वह सचेत रहे। ऐसे लोग राज्य का विकास होते नहीं देखना चाहते इसलिए ऐसी बातें कह रहे हैं। बता दें कि सरगुजा संभाग के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट से सीएम ये बयान दिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर दिया तीन तलाक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

दरअसल, लम्बे समय से प्रदेश में सुगबुगाहट चल रही है कि ढाई साल के कार्यकाल के बाद कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने वाली है। ऐसे में जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या ढाई साल के भूपेश बघेल इस्तीफा देने वाले हैं ? तो उन्होंने कहा कि अगर अभी मुझे आलाकमान से फोन आ जाए तो मैं यहीं से वापस हो जाऊंगा। मुझे पद का मोह नहीं है।

हाइवा वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में, जिन्दा जला ड्राईवर, जाने कहा की है यह खबर

हाइवा वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में, जिन्दा जला ड्राईवर, जाने कहा की है यह खबर

बीजापुर | जिले के बासागुड़ा से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगी एक हाइवा वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जलकर खाक हो गई, गुरूवार की शाम को हुए इस हादसे में हाइवा चालक अरविंद उरांव की भी जिंदा जलने से मौके पर मौत हो गई है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खोले जाने को ले कर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय का आया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा से जगरगुंडा के बीच कीस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण के कार्य में लगे हाइवा वाहन हाईटेंशन तार की जद में आ गई। जिससे वाहन में आग लग गई और वाहन जलकर खाक हो गई, इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह था कि वाहन चालक को अपने बचाव का मौका तक नही मिला और हाइवा वाहन चालक अरविंद उरांव जिला गढ़वा झारखंड निवासी की मौत जलने से हो गई।
 
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खोले जाने को ले कर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय का आया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खोले जाने को ले कर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय का आया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरकोरोना के कारण बंद पड़े स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शुक्रवार को स्कूल खोलने को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। अभी स्कूल खोलने की परिस्थिति नहीं है।

पढ़ें : बड़ी खबर : पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर दिया तीन तलाक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

आगे कहा कि पहले परेंट्स से सहमति लेंगे। इसके बाद सरकार अपने स्तर पर चर्चा करेगी। कई राज्यों में खुले स्कूल को लेकर मंत्री ने कहा कि केंद्र के निर्देश के बाद कई राज्यों ने स्कूल को खोल दिया गया। लेकिन कोरोना के कारण फिर से बंद हो गए।

बड़ी खबर : पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर दिया तीन तलाक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर : पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर दिया तीन तलाक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर | शादी के 11 वर्ष बाद घरेलू विवाद पर पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर मारपीट करने  के बाद तीन बार तलाक कहकर तीन साल की बेटी को अपने साथ गया। घटना की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के इस क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार राजा तालाब रायपुर निवासी पीडि़ता  मोहसीना खान 29 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का 2009 में प्रेम विवाह जहिर हुसैन 34 वर्ष उफ पालू ईरानी निवासी रेल्वे क्रार्सिग के पास ईरानी डेरा रायपुर से हुआ था। शादी के बाद घरेलू विवाद पर गाली-गलौच कर मारपीट कर शारीरिक व मानसिंक रुप से प्रताडि़त करता था।
 
 
26 सिंतबर 2020 को पति घरेलू विवाद पर गाली-गलौच कर मारपीट करने के पश्चात तीन बार तलाक-तलाक कहकर तीन साल की बेटी को जबरन उठाकर ले गया। 09 व 10 दिसंबर 2020 को कॉल करके गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 498ए 506 बी एवं मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 का अपराध घटित पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 
बंद कमरे में मृत अवस्था में मिली एक युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

बंद कमरे में मृत अवस्था में मिली एक युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर | एक व्यक्ति मृत अवस्था में कमरे में पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के इस क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप 

डीडीनगर पुलिस के अनुसार आदर्श स्कूल के पास मोवा पंडरी निवासी हर्षिता शुक्ला 21 वर्ष पिता स्व.विजय शंकर शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया मारुति सुजकी एरेना विश्व भारती ऑटों मोबाईल में इंश्योरेंश का काम करती है। 10 दिसंबर को प्रार्थिया की चाची कंचन ने दोपहर 2.30 बजे कॉल करके सूचना दी की चाचा विनय शंकर शुक्ला आयु 38 वर्ष निवासी ग्राम सुलमई मुरठीगंज तहसील करछना जिला  प्रयागराज यूपी वर्तमान पता सरोना बीएसयूपी सालासार ग्रीन सिटी के पीछे ब्लॉक 5 मकान नंबर 03 रायपुर स्थित अपने कमरे में खिड़की के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।
 
 
उसके मुंह व नाक एवं आंख से खून निकल रहा है। जिसके बाद प्रार्थिया ने अपने दोस्त रोहित को कॉल करके देखने भेजा। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से कमरे का ताला तोड़कर प्रवेश करने पर प्रार्थिया का चाचा मृत अवस्था में अपने कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज भेज अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। 
 
BIG BREAKING : रायपुर के इस क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : रायपुर के इस क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर | राजधानी के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गंज थाना पुलिस ने बताया कि आस-पास के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति शव गड्ढे की पानी में तैर रहा है। तत्काल पुलिस वहां पहुची और मामले की जांच कर रही है। वाल्टेयर लाइन में मिली अज्ञात लाश से आस-पास के इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालने की तैयारी कर ली है। और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सिर्फ कोरबा में आरोपी के खिलाफ 21 प्रकरण है दर्ज

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सिर्फ कोरबा में आरोपी के खिलाफ 21 प्रकरण है दर्ज

गरियाबंद | छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड आरोपी चिन्ना पाण्डे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने हालही में गरियाबंद जिले के ग्राम अतरमरा में एक शादी समारोह में गोलीकांड की घटना को अंजाम देकर फरार हुए थे। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं वाहन भी बरामद किया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस

जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चिन्ना पाण्डे पिस्टल लेकर थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद के ग्राम अतरमरा के शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर 29 नवम्बर को आया हुआ था, वहीं एक साल पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर चिन्ना पाण्डेय ने सन्नी शर्मा निवासी पाण्डुका की हत्या के नियत से गोली मारकर फरार हो गया था। फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर विशेष टीम बनाया गया था। ये टीमें छत्तीसगढ़ के कोरबा और बिलासपुर जिले के अलावा  नागपुर भी भेजी गयी थी।
 
 
पुलिस को लगातार चकमा दे रहे आरोपी चिन्ना पाण्डेय व उसके अन्य सहयोगी तारचंद साहू एवं मनीष यादव के संरक्षण में गणेशपेठ नागपुर के एक होटल से हिरासत में लिया गया। आरोपी चिन्ना पाण्डेय की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं कार सी जी12 बी सी 4134 को बिलासपुर से जप्त किया गया, वही आरोपी को संरक्षण देने में ताराचंद साहू से उसके स्कार्पियों सी जी 13 ए जे 6514 और संरक्षण स्वरूप नगदी 30 हजार रूपये मनीष यादव से बरामद किया गया। आरोपियों चिन्ना पाण्डेय को आर्स एक्ट में ,ताराचंद साहू को आरोपी के संरक्षण देने एवं नागपुर होटल ले जा कर छुपाने एवं मनीष यादव द्वारा आरोपी को छुपाने के कारण गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 
 
 
 
आरोपी के खिलाफ सिर्फ कोरबा में ही 21 प्रकरण दर्ज है:
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी चिन्ना पांडे के ऊपर पहले ही हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट सहित कई गम्भीर अपराध दर्ज है। इसके विरुद्ध अपराध क्र 00773 / 12 धारा 307, 302, 379.34, 12041,109,216 भादवि,25,27 आर्म एक्ट ,अपराध  010 342 / 11 धारा 294, 506, 323, 147, 148, 140, 452, 307 भादवि,अपराध 2064/2005 धारा 323,506 भादवि , अपराध 0 30519/06 धारा 147,148,149 , 294,506 वी 322,324 भादवि,अपराध 0 20 595/07 धारा 294,323,506,34 भादवि , अपराध 0 20 991/07 धारा 13 जुआ एक्ट ,  071 / 08 धारा 147, 294, 506, 323 ,भादवि,अपराध 0100842 / 08 धारा 294, 506, 323 ,भादवि, अपराध 18059/09 धारा 294, 506, 323, 341,भादवि अपराध 0 20 524/09 धारा 294, 506, 323, 341.34 भादवि,अपराध 0 20618/09 धारा 294, 506,147,148,341 भादवि,अपराध  10999/09 धारा 294,506,323.34 भादवि 0 अप 0 20 1074/09 धारा 294,506,323,34 भादवि 0 25,27 आम्स एल्ट , अप 0 20 1277/09 धारा 294,506 373,34 भादवि , अपराध 0 10 1500/09 धारा 294,506,323.34 भादवि , अपराध 0 20 549/10 धारा 294, 506373.147, 148,149.341 भादवि 0 अपराध 040341 / धारा 294,506,323,3 भादवि , अपराध 080816 / 2020 धारा 294 , 506,384,34 भादवि का एक्ट , अपराध  40 638/19 धारा 294,506323,34134 भादवि, थाना बाकीमोगरा मे अपराध 00 60/20 धारा 294,307 : 147,148,188.120 बी भादवि 25.27 आम्स एक्ट दर्ज है। 
 
पुलिस ने आरोपियों का खौफ दूर करने जुलूस निकालकर जेल दाखिल किया:
गौरतलब है कि पुलिस विभाग द्वारा शांति ब्यवस्था और आम अपराधी जैसे लोगो को सचेत करने की दृष्टि से गोली कांड में लिप्त तीनो आरोपियो को पैदल चलाते हुए जेल तक लेजाया गया, ताकि इन जैसे अपराधी ऐसे अपराध करने से चेत जाए और अपराध का रास्ता छोड़कर आम जिंदगी बसर कर सके ।जिसके चलते इन्हें पूरे मुख्यमार्ग से पैदल चलाते हुए जेल तक ले गए जिसे देखने लोगो का काफी हुजूम जमा था। और   लोगो के बीच अपराध और औराधियो कि ऐसी दशा एक सन्नाटा सा माहौल देखा गया।
पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया। 
 

 

BIG BREAKING : रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस

BIG BREAKING : रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर | राजधानी रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में स्थित साहू पारा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची है| जानकारी के अनुसार मृतक युवक किराये के मकान में रहता था |

पढ़ें : BIG BREAKING : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, विभाग ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम बंशी लाल सोनी उम्र 30 वर्ष जिसने आज दोपहर को अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| प्राथमिक दृष्टया से देखा गया तो मृतक के मरने का कारण गरीबी और आर्थिक तंगी लग रही है| आपको बता दें मृतक की बीवी और दो लड़कियां है|  मृतक ठेले में सब्जी बेचने का काम करता था| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

 

मुख्यमंत्री 11 दिसम्बर को कोरिया जिले को देंगे 212 करोड़ रूपए की लागत के 210 कार्याें की सौगात

मुख्यमंत्री 11 दिसम्बर को कोरिया जिले को देंगे 212 करोड़ रूपए की लागत के 210 कार्याें की सौगात

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्याें की सौगात देंगे। श्री बघेल इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्याें का लोकार्पण और 114 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्याें का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे। 

पढ़ें : BIG BREAKING : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, विभाग ने जारी किया आदेश, देखें आदेश


    मुख्यमंत्री लगभग 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के जिन 80 कार्याें का लोकार्पण करेंगे उनमें लगभग 9 करोड़ रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में निर्मित नया पॉलिटेक्निक भवन, 4 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से चिरमिरी में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन, बैकुण्ठपुर में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु निर्मित 44 भवन, मनेन्द्रगढ़ में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित 44 भवन, लगभग 4 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित कृषि महाविद्यालय चेरूवापारा का भवन, 3 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित 2 बालक छात्रावास के भवन, क्रेडा द्वारा लगभग 24 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से सिंचाई और पेयजल व्यवस्था हेतु सोलर पम्प की स्थापना, सोलर हाईमास्ट लाइट की स्थापना के कुल 10 कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री इनमें से भरतपुर-सोनहट में 14 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से सिंचाई हेतु सौर सुजला योजना के अंतर्गत 718 नग सोलर पम्प की स्थापना, भरतपुर सोनहट में ही पेयजल व्यवस्था हेतु 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 53 सोलर ड्यूल पम्प स्थापना, 3 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में प्रकाश व्यवस्था हेतु 81 सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापना, 18 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में पेयजल व्यवस्था हेतु 3 आयरन शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना, 2 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत 118 सोलर पम्प की स्थापना, 89 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर क्षेत्र में 134 सोलर पम्प की स्थापना और भरतपुर-सोनहट क्षेत्र के बहरासी में 1 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण भी करेंगे।

पढ़ें : दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर
    मुख्यमंत्री श्री बघेल बैकुण्ठपुर में जिन कार्याें का भूमिपूजन करेंगे उनमें 18 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से देवाडाड़-पेन्ड्री व्हाया मंगोरा मार्ग पर बुधरा नदी पर बनने वाला उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 107 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 15 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों में 15 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से बनने वाली बैकुण्ठपुर-जुनापारा-कुडेली व्हाया आमापारा, चारपारास, सत्तीपारा सड़क, 14 करोड़ 9 लाख रूपए लागत की पिपरिया सड़क-नागपुर रेल्वे स्टेशन-सिरियाखोह-चिरईपानी सड़क, 12 करोड़ 24 लाख रूपए लागत की पेन्ड्री-महाई व्हाया लोहारी सड़क, 11 करोड़ 52 लाख रूपए लागत की खाडा-एन.एच. रनई व्हाया अमहर-चिरगुडा-तेन्दुआ सड़क, 11 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत कोथारी-पाराडोल रेल्वे स्टेशन व्हाया पारसगढ़ी सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में बनने वाली वायरोलॉजी लैब के लिए भूमिपूजन करेंगे। 

BIG BREAKING : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, विभाग ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

BIG BREAKING : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, विभाग ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर शिक्षक, प्राचार्यों और अन्य कर्मचारियों का तबादला किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने शिक्षक, प्राचार्यों और अन्य कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है | 

देखें आदेश :-

राज्यपाल ने जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल ने जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुरराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजधानी के जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार की मदद के लिए दो लाख रूपए आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की।

पढ़ें : निगम-मंडल की नियुक्तियों को ले कर मुख्यमंत्री बघेल ने कही यह बड़ी बात

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महानायक शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आम जनता को जागृत किया और संगठित किया। उनके मन में गरीबों के प्रति संवेदना थी।

पढ़ें : दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर 

उन्होंने देश और समाज के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी। वे चाहते थे कि आम जनता के मध्य खुशहाली रहे। आज उनके शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर
इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, पार्षद श्री अनवर हुसैन, श्री विकास मरकाम एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

निगम-मंडल की नियुक्तियों को ले कर मुख्यमंत्री बघेल ने कही यह बड़ी बात

निगम-मंडल की नियुक्तियों को ले कर मुख्यमंत्री बघेल ने कही यह बड़ी बात

रायपुरछत्तीसगढ़ में निगम मंडलों में लंबित राजनितिक नियुक्तियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि निगम, मंडलों में नियुक्ति का भले ही विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का हो लेकिन, हम सभी की सहमति से नियुक्ति करेंगे यही हमारी खासियत है।

पढ़ें : दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर


दरअसल मुख्यमंत्री की ओर से निगम-मंडलों की नियुक्तियों में लेट लतीफी से नाराज होकर पीसीसी चीफ जब कोण्डागांव लौटने की तैयारी कर रहे थे उस वक्त यह बात मुख्यमंत्री ने कही। इससे यह साफ़ हो गया कि मोहन मरकाम मुख्यमंत्री के प्रति नाराज नहीं है।

दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर

दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर

जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में लेन-देन के विवाद में दो युवकों में झगड़ा हो गया। झगड़े बढऩे के बाद युवक राजदास ने युवक इमरान खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से युवक इमरान खान की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक राजदास मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश के साथ ही मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।

पढ़ें : बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमीसोनार निवासी इमरान खान का गांव के युवक राजदास के रुपये को लेकर विवाद चल रहा था, बीती रात लगभग 8 बजे रुपये को लेकर फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान इमरान राजदास के साथ गाली- गलौच करने लगा। इससे आक्रोशित होकर राजदास अपने हाथ मे चाक़ूनुमा धारदार हथियार से इमरान पर ताबड़तोड़ जानलेवा प्रहार कर दिया।
 
 
चाकू के प्रहार से इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल युवक को पेट में गंभीर चोटें आई थीं और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। ग्रामीणों को आते देख आरोपित राजदास मौके से फरार हो गया, घटना के ग्रामीणों की मदद से घायल को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया मगर डाक्टर ने इमरान को मृत घोषित कर दिया, वारदात के बाद पुलिस आरोपित युवक की पतासाजी में जुटी है।
 
बड़ी खबर : राजधानी में 20 किलो गांजे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी में 20 किलो गांजे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | आज दिनांक 10/12/2020  को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय उरला के निर्देश पर थाना प्रभारी खमतराई संजय पुंढीर, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा , उप निरीक्षक अजय झा सहायक उपनिरीक्षक वरुण देवता आरक्षक 2576 741,10 69 व गवाह को साथ लेकर मुखबिर सूचना पर  बांदा के पास  बंजारी नगर रावतभाटा में मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अमन पिता अब्दुल निजाम 4 9 साल , शैलू तिवारी उर्फ लाला पिता पवन तिवारी उम्र 21 साल आजाद नगर रावतभाटा तथा पहलाद साहू ऊर्फ भगत पिता दयालु साहू उम्र 27 साल निवासी गंगानगर खमतराई को पकड़कर उनके पास रखे थैला की तलाशी लिया गया जो जुमला 20 किलो 240 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग ₹200000 का व गांजा बिक्री से प्राप्त रकम 2420 रुपए व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मौके पर जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक  606 /2020 धारा 20 वी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बड़ी खबर : राजधानी में तेज रफ़्तार हाईवा ने ट्रक को मारी ठोकर, 3 लोगों को हुई मौत, मामला दर्ज

बड़ी खबर : राजधानी में तेज रफ़्तार हाईवा ने ट्रक को मारी ठोकर, 3 लोगों को हुई मौत, मामला दर्ज

रायपुर | सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09 दिसंबर को सड़क किनारे खड़ी ट्रक को बनाते समय तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रक को ठोकर मार दिया। जिसके चलते ट्रक पलट जाने की वजह से ट्रक बना रहा हेल्पर वाहन के नीचे दबने की वजह से उसकी मौत हो गई।
 
 
सिलतरा धरसींवा निवासी होरीलाल वर्मा 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 09 दिसंबर को रिंग रोड नंबर 03बिजली सब स्टेशन के पास धनेली धरसींवा में हाईवा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचआर 7206 के चालक ने लापरवाही पूर्वक खराब ट्रक को हेल्पर द्वारा बनाते समय जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते ट्रक हेल्पर मनोज कुमार गायकवाड़ 25 वर्ष पिता तापलाल गायक वाड़ निवासी दोंदेखुर्द विधानसभा रोड की मौत हो गई।
 
 
पुलिस ने घअना की रिपोर्ट पर हाईवा वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इसी तरह तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक  चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सीएच 8445 को एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते बाईक सवार भगवानदास मानिकपुरी 25 वर्ष पिता सुंदरदास निवासी पटेवा कोटा बिलासपुर एवं साथी मोहनदास मानिकपुरी 32 वर्ष पिता डोमारी मानिकपुरी निवाासी मजगवा केन्द्रा बिलासपुर की मौके पर मौत हो गई। आरतीदास मानिकपुरी 20 वर्ष पिता सुंदरदास की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर | शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने व शादी से इंकार कर देने की रिपोर्ट पर टिकरापापारा पुलिस ने सैफ खान के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर बलात्कार का मामला दर्ज किया है। 

पढ़ें : गजब खबर : प्रदेश के इस कॉलेज से BA द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा है इमरान हाशमी और सनी लियोनी का बेटा, पढ़ें क्या है पूरी खबर 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली निवासी पीडि़ता 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि सैफ खान नामक युवक ने जान-पहचान के बाद शादी का प्रलोभन देकर 02 अक्टूबर 2019 से 20 मार्च 2020 के मध्य शारीरिक संबंध बनाया व शादी से इंकार कर दिया। 
बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

बलरामपुर | बुधवार देर रात हुए बारातियों से भरी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। सामने से हुई इस टक्कर के बाद कार के ऊपर ट्रक चढ़ गया और आगे जाकर पलट गया। हादसे में दूल्हे के जीजा सहित २ लोगों मौत हो गई। जबकि ३ लोग घायल हुए हैं। इनमें दूल्हा भी शामिल है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के कांगेर वैली आकादमी में पदस्थ शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी, लाखों के जेवरात सहिंत नगदी पार

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, त्रिकुंडा क्षेत्र बगदा गांव निवासी रोजगार सहायक सुनील मरकाम की बारात बुधवार रात सूरजपुर के गोविंदपुर जा रही थी। इस दौरान कार में पीछे की सीट पर दूल्हा सुनील मरकाम और दो अन्य लोग बैठे थे। जबकि सुनील का सहकर्मी रोजगार सहायक मनीलाल कार ड्राइव कर रहा था और उसके बगल वाली सीट पर दूल्हे का जीजा बैठा हुआ था।

पढ़ें : BIG BREAKING : पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

वाड्रफनगर से आगे प्रेमनगर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार को कुछ दूर घसीट ले गया और ट्रक उसी के ऊपर चढ़कर पलट गया। हादसे में रोजगार सहायक मनीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को वाड्रफ नगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दूल्हे के जीजा ने दम तोड़ दिया।
 
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के कांगेर वैली आकादमी में पदस्थ शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी, लाखों के जेवरात सहिंत नगदी पार

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के कांगेर वैली आकादमी में पदस्थ शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी, लाखों के जेवरात सहिंत नगदी पार

रायपुर | सूने मकान का ताला तोड़कर 70 हजार नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लेने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गोकुलनगर तालाब के पास टिकरापारा निवासी दादू भाई त्रिपाठी 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़त कांगेर बैली आकादमी में शिक्षक के पद पर पदस्थ है।
 
 
1 दिसंबर को परिवारिक शादी समारोह में शामिल होने घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को लेकर रीवा गया था। 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे पड़ोसी राकेश अगनीहोत्री ने मोबाईल पर कॉल करके जानकारी दी की घर का ताला टुटा हुआ है व छत के उपर का दरवाजा खुला पड़ा हुआ है। जिसके बाद 09 दिसंबर को सुबह वापस आने पर घर पहुंचा तो ताला टुटा हुआ मिला व कमरे का पूरा सामना अस्तव्यस्त पड़ा मिला।

 
आलमारी खोलकर देखा तो नगदी 70 हजार रुपयें एक जोड़ी सोने का झुमका ,2 सोने की अंगुुठी,एक नग सोने का चैन,2 नग कंगन,4 जोड़ी चांदी का पायल,8 नग चांदी की अंगुठी,20 से 25 पीस साड़ी  लाखों रुपयें के पुराने जेवरात सहित नगदी चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
राजधानी रायपुर में  कोकीन मादक पदार्थ के साथ महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में कोकीन मादक पदार्थ के साथ महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्र नगर बजाज कॉलोनी निवासी हर्षवर्धन शर्मा द्वारा मांग के आधार पर लोगों को कोकीन की सप्लाई की जाती है तथा इसके कनेक्शन ड्रग्स/कोकिन मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेष्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी डी डी नगर सुश्री योगिता खापर्डे, थाना प्रभारी आज़ाद चौक श्री अश्वनी राठौर एवं थाना प्रभारी न्यू राजेंद्र नगर  श्री विशाल कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पढ़ें : दुष्कर्म के आरोपियों की जमानत कराने वाले वकील को फोन पर मिली धमकी, पढ़ें कहा की है यह खबर

टीम द्वारा हर्षवर्धन शर्मा को चिन्हांकित कर पकड़ा गया तथा उसकी वाहन की तलाशी लेने पर उसके वाहन से 3.62 ग्राम कोकिन जप्त किया गया। टीम द्वारा कोकिन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी हर्षवर्धन शर्मा द्वारा अपनी महिला साथी भिलाई निवासी लखप्रीत कौर के साथ मिलकर मांग के आधार पर लोगों को कोकिन सप्लाई करना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा भिलाई जाकर उक्त महिला की पतासाजी किया गया परंतु महिला को इस बात की भनक लग चुकी थी और वह फरार होने लगी जिस पर टीम द्वारा उसका पीछा करते हुए लखप्रीत कौर को न्यू राजेन्द्र नगर रिंग रोड रायपुर से पकड़ा गया तथा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.48 कोकिन जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 309/20 धारा 22 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों के कनेक्शन ड्रग्स/कोकिन मामलों में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े है।

पढ़ें : TMC की महिला सांसद का विवादित बयान, मीडिया को ‘दो कौड़ी’ का बताने पर घिरी, हो रही जमकर आलोचना

आरोपी राॅयडेन बोथेलो की गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी हर्षवर्धन शर्मा एवं लखप्रीत कौर दोनों फरार होकर दिल्ली में जाकर महीनों तक छिपे रहें तथा दोनों एक साथ रहते थे। रायपुर में अभियान धीमा होने पर पर दोनों पुनः रायपुर वापस आ गये तथा महिला आरोपी लखप्रीत कौर दिल्ली, मुम्बई एवं नागपुर में वहां के सप्लायरों के संपर्क कर लगातार सक्रिय रहकर कोकिन मंगाती थी तथा आरोपी हर्षवर्धन शर्मा के साथ मिलकर बड़ी सावधानी पूर्वक अपने विश्वासपात्र लोेगों, साथियों एवं पार्टीयों में मांग के आधार पर स्वयं को पुलिस की नजरों से बचाते हुये अपने मोबाईल नंबरों से सीधे संपर्क न कर सोशल साईट्स के माध्यमों से संपर्क करते थे एवं लगातार कोकिन उपलब्ध कराते थे।

पढ़ें : आज दिनांक 10 दिसम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 

महिला आरोपी लखप्रीत कौर द्वारा कुछ लोगों को अपने निवास भिलाई में बुलाकर भी कोकिन की सप्लाई की जाती थी। आरोपियों का पहले व्ही.आई.पी. रोड में पार्टीयों का ठिकाना था परंतु रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद से आरोपी हर्षवर्धन शर्मा एवं लखप्रीत कौर अपने पार्टीयों का ठिकाना बदलकर अंबुजा माल रोड की ओर कहीं पर बना लिये थे तथा लोगों को वहीं पर बुलाकर पार्टीयों को आयोजन करते थे एवं कोकिन की सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों से इस काले कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी नाम सामने आयेंगे उन्हें भी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी
1. हर्षवर्धन शर्मा पिता संजय शर्मा उम्र 25 साल निवासी बजाज कॉलोनी राजेंद्र नगर रायपुर।
2. लखप्रीत कौर पिता जिग सिंग उम्र 24 साल निवासी शांति नगर भिलाई दुर्ग।