CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 BIG BREAKING : रायपुर में आज कल से आधे निकले मरीज, 20 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, अब बचे सिर्फ इतने एक्टिव

BIG BREAKING : रायपुर में आज कल से आधे निकले मरीज, 20 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, अब बचे सिर्फ इतने एक्टिव

रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 20 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 20 कुल 20 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज 1 मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3123 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 578 है। आज तक रायपुर में 156923 मरीजो की पहचान हुई है और 153222 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। 

परीक्षा शुल्क वापसी को लेकर सभी महाविद्यालयो में अभविप ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

परीक्षा शुल्क वापसी को लेकर सभी महाविद्यालयो में अभविप ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

अम्बिकापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा शुल्क वापसी को लेकर सरगुजा संभाग के समस्त महाविद्यालयो में प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार सन्त गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा लिया जाना है, जिसके कारण छात्रों को उत्तरपुस्तिका, प्रश्नपत्र तथा कोरियर के लिये अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है जबकि छात्रों से भौतिक परीक्षा के अनुरूप परीक्षा शुल्क लिया गया है। कोरोना महामारी की वजह से सभी वर्ग की आर्थिक स्तिथि काफी खराब है, जिसे देखते हुए अभाविप ने मांग की गई छात्रों पर पड़ने वाले अतिरिक्त खर्च जैसे उत्तरपुस्तिका, प्रश्न पत्र प्रिंट आउट तथा डाक ख़र्च की लगभग गणना कर विश्वविद्यालय से परीक्षा शुल्क में से वापस किया जाए या महाविद्यालय के माध्यम से छात्रों को प्रश्न पत्र,उत्तरपुस्तिका कोविड19 के दिशा निर्देश का पालन करते हुए वितरित किया जाए तथा उसी प्रकार महाविद्यालय में संकलन करने की व्यवस्था बनाई जाए। मांग पूरी नही किए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला सह संयोजक सूर्यकांत सिंह, जिला संगठन मंत्री मनीष पुनाचा, विभाग छात्रा प्रमुख वर्षा गुप्ता, नगर सह मंत्री अविनाश मण्डल, आंनद यादव,यशराज सिंग, योगेश सिंह, अंश पांडेय, राहुल कुसेर व चीकू गुप्ता उपस्थित रहे। 

महंगाई के विरोध में 18 को थमेगा छत्तीसगढ़, दोपहर 12 बजे राज्य में 5 मिनट का चक्का-जाम

महंगाई के विरोध में 18 को थमेगा छत्तीसगढ़, दोपहर 12 बजे राज्य में 5 मिनट का चक्का-जाम

रायपुर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामाग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि सभी 18 जून को दोपहर 12 बजे 5 मिनट के लिये जहां है वहीं थम जाये तथा चक्का जाम कर मंहगाई का विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से भी आह्वान किया कि वे सब अपने क्षेत्रों में इस सांकेतिक चक्का जाम को सफल बनाने जुट जाएं। 

शहर में पांच जगहों पर पानी निकासी का विकल्प नहीं

शहर में पांच जगहों पर पानी निकासी का विकल्प नहीं

धमतरी । शहर के पांच ऐसे चिन्हांकित जगह है, जहां पर तेज बारिश से बस्ती और सड़क पर पानी भर जाता है। इन स्थानों से पानी निकासी का विकल्प नहीं है। घंटे भर में पानी बहकर स्वयं निकल जाता है। कुछ जगहों पर स्थायी और अस्थाई व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम जुटा है।
शहर के देवश्री टॉकिज रोड, आमापारा, पीडी नाला से लगे कलकत्ता फोटो स्टूडियो के आसपास, जिला अस्पताल के पास मॉडल स्कूल, रामपुर, गोकुलपुर, बठेना वार्ड में पिछले कई सालों से तेज बारिश के दौरान पानी लबालब भर जाता है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं है तो कई नालों का निर्माण अधूरा है। कहीं कहीं पानी उल्टा बहता है। जिससे सुधारने के लिए पूर्व में कोई ठोस पहल नहीं की गई। पिछले वर्ष प्रत्येक वार्ड का दौरा कर महापौर विजय देवांगन ने वार्ड पार्षदों के साथ जाकर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद बारिश के दौरान मौके पर सभापति अनुराग मसीह के साथ पहुंचे थे। जहां समस्या गंभीर बनी थी। वहां पर अब अस्थाई व्यवस्था बनाई जा रही है। बारिश की पानी निकासी व्यवस्था को लेकर महापौर विजय देवंागन ने बताया कि बठेना वार्ड में बारिश के दिनों में तालाब लबालब भर जाता है। जिसका असर पूरे वार्ड में पड़ता है। यहां भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी के लिए पंप से पानी खीचकर बाहर निकाला जायेगा। रायपुर वार्ड में स्थिति डबरी के आसपास चारों ओर मकान बने हुए हैं। डबरी में बारिश का पानी भरने के बाद घरों तक पानी घुसने लगता है। यहां भी नाली निर्माण कर पानी निकासी जैसी कोई व्यवस्था नहीं बन पा रही है। पानी निकासी के लिए स्थायी पंप हाउस बना रहे हैं। ताकि पानी को बाहर निकाला जा सके और लोग बारिश से होने वाली असुविधा से बच सकें। उन्होंने कहा कि शहर में छोटी बड़ी नालियों की सफाई का कार्य ढेड माह से चल रहा है। पिछले पांच-सात साल से नालियों की सफाई नहीं हुई है।
 

बड़ी खबर: रायपुर में अब रविवार भी हुआ अनलॉक, इतने बजे तक खुल सकेंगी दुकाने

बड़ी खबर: रायपुर में अब रविवार भी हुआ अनलॉक, इतने बजे तक खुल सकेंगी दुकाने

रायपुर, राजधानी रायपुर में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए लॉक-डाउन में छूट प्रदान की है।
आपको बता दे कि आदेश के अनुसार अब व्यापार रविवार को भी 2 बजे तक खुल सकेगा। वही ब्यूटी पार्लर व सैलून शाम 7 बजे तक खुल सकेंगे। आदेश के अनुसार 2 बजे के बाद रविवार के दिन पूर्ण लॉक-डाउन रहेगा।
 

 बड़ी खबर: रायपुर के इस इलाके में मासुम से दुष्कर्म, घर में अकेली देखकर परिचित ने दिया घटना को अंजाम

बड़ी खबर: रायपुर के इस इलाके में मासुम से दुष्कर्म, घर में अकेली देखकर परिचित ने दिया घटना को अंजाम

रायपुर। घर में अकेली देखकर परिचित ने पानी पीने के बहाने 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार देवपुरी टिकरापारा निवासी प्रार्थिया 31 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह देवपुरी में काम करती है वहीं बी.गणेश राव 35 वर्ष पिता रघुनाथ राव भी साथ में काम करता है इसके चलते उसकी उससे पहचान है। 11 अप्रैल 2021 को बी.गणेश राव प्रार्थिया की बेटी 12 वर्ष को घर में अकेली देखकर पीने के लिए पानी मांगने के बहाने अपने घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत 16 जून को थाने में दर्ज करायी गई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट व धारा 376 के तहत अपराध कायम कर लिया है। 
अपराधियों के खिलाफ जारी है रायपुर पुलिस का स्पेशल अभियान...

अपराधियों के खिलाफ जारी है रायपुर पुलिस का स्पेशल अभियान...

रायपुर। अपराधियों के खिलाफ राजधानी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसएसपी अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अनुभाग व थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, सहित हाल ही में जेल से रिहा हुए बंदियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा रहा है।


1
से 15 जून तक 15 दिवस में इस विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थानों ने कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के 30 प्रकरण, नारकोटिक्स एक्ट के 10 प्रकरण, सट्टा एक्ट के 22 प्रकरण, जुआ एक्ट के 12 प्रकरण एवं आम्र्स एक्ट के 11 प्रकरण पंजबीद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 छत्तीसगढ़: गोबर बेचकर बिटिया को डॉक्टरी पढ़ा रही हैं गीता

छत्तीसगढ़: गोबर बेचकर बिटिया को डॉक्टरी पढ़ा रही हैं गीता

रायपुर। सूरजपुर जिले में आयोजित भूमि पूजन और लोकार्पण समारोह के दौरान शासन की गोधन न्याय योजना से लाभान्वित गीता देवी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आपकी यह योजना चलती रहनी चाहिए क्योंकि इसी से वे डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी की फीस का इंतजाम कर पाती हैं।  गीता देवी ने कहा की उनकी बिटिया रायपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। गोबर बेचकर और दूध बेचकर वह उसकी फीस का इंतजाम कर लेती हैं। इसके अलावा उन्होंने गायों के लिए शेड भी बनाया है। गोधन न्याय योजना से ही लाभान्वित, सूरजपुर जिले के ही दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने 50हजार रुपये का गोबर बेचा है। इस पैसे में अपने पास के थोड़े और पैसे मिलाकर उन्होंने एक नई मोटरसाइकिल खरीदी है। अब इसी मोटरसाइकिल से दूध और सब्जी बेचते हैं। वे कहते हैं कि पहले मात्र 25000 रुपये कमाते थे, लेकिन अब डेढ़ लाख रुपए कमा लेते हैं। दिनेश कुमार ने बताया कि गोधन योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर हो गई है।
   बड़ी खबर रायपुर: कोरोना संक्रमण के दौरान पैरोल पर छूटा कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बड़ी खबर रायपुर: कोरोना संक्रमण के दौरान पैरोल पर छूटा कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी को कोरोना संक्रमण के दौरान पैरोल पर छोड़ा गया था। आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है। मामले की शिकायत पर सरस्वतीनगर थाने की टीम फरार कैदी की तलाश में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के रामकुंड इलाके में साल 2012 में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर फरार हो गया था। मगर कुछ दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोर्ट द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर रायपुर की सेंट्रल जेल में भेज दिया था। जेल प्रशासन ने आरोपी की आपराधिक हरकतों को देखते हुए उसे अंबिकापुर की जेल ट्रांसर्फर कर दिया था। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे की वजह से सरकार ने ये फैसला किया कि कुछ बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जाए। इसी वजह से 23 मार्च 2020 से जनवरी 2021 तक के लिए सोहेल उर्फ जिमी को छोड़ा गया। 21 जनवरी 2021 को आरोपी को दोबारा जेल में आना था। लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर पिछले पांच माह से फरार है। आरोपी की तलाश में सरस्वतीनगर थाने की पुलिस टीम जुटी है। 
मीडिया कर्मी से लूटपाट करने वाले 3 अपचारी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

मीडिया कर्मी से लूटपाट करने वाले 3 अपचारी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मीडिया कर्मी से लूटपाट करने वाले 6 आरोपी पुलिस के हाथे चढ़ गए हैं। आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सरकंडा कोनी के बीच मीडियाकर्मी से लूटपाट हो गई थी। बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर उनका कैमरा, पेन ड्राइव, आधार कार्ड, प्रेस कार्ड तथा 5 हजार रूपए छीनकर भाग निकले थे। पुलिस ने 24 घंटों के अंदर उन्हें गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर लिया है। इस वारदात में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोनी क्षेत्र के अटल आवास निवासी पवन सोनी (61 वर्ष) प्रेस फोटोग्राफर हैं।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 10.30 बजे प्रेस से घर लौटते समय बिलासपुर से रतनपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर लोधीपारा से आगे लूट का शिकार हो गए थे। तीन युवकों ने रास्ता रोककर उन्हें बाइक से गिरा दिया और मारपीट कर उनसे लूटपाट की। एसपी प्रशांत अग्रवाल को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने सरकंडा, कोनी व तारबाहर थाना सहित साइबर सेल को लुटेरों को पकड़ने के लिए लगाया। पवन ने हिम्मत दिखाकर एक लुटेरे को पकड़ लिया था। टीशर्ट व गमछा उनके हाथ आया तो बदमाश उसे छोड़कर भाग निकला।


टीआई जय प्रकाश गुप्ता के अनुसार दोनों बाइक में 6 लोग गुड़ी से बिलासपुर कोरबा मार्ग पर डकैती की योजना बनाकर निकले थे। अमन साहू 19 वर्ष गुड़ी चौरापारा, तामेश्वर विश्वकर्मा 21 वर्ष गुड़ी, सुमित रजक 21वर्ष कृष्णा नगर दीपिका कोरबा व तीन नाबालिग हैं।

 छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, 9 नये मरीज और मिले

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, 9 नये मरीज और मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है लेकिन ब्लैक फंगस के मामले अभी भी बढ़ रहे है। मंगलवार को ब्लैक फंगस के 9 नये मामले सामने आये है। इस तरह प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर  316 पहुंच गई है। इस बीमारी से प्रदेश में अब तक 37 मरीजोंं की मौत भी हो चुकी है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम चुकी है जिससे लोगों में कोरोना का खौफ भी कम हो गया है, लेकिन ब्लैक फंगस का खौफ अभी भी लोगों में बना हुआ है। क्योंकि ब्लैक फंगस से मौतों का ग्राफ बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में ब्लैक फंगस से अब तक करीब 37 मौतें हुई है, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 316 पहुंच गई है। जिन मरीजों की मौतें हुई है उनमें अधिकतर सर्जरी करने के बाद भी ठीक न होकर उनकी मौत हुई है, इसके कारण इस बीमारी से लोग अभी भी भयभीत है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज रायपुर के एम्स, अंबेडकर अस्पताल, भिलाई में सेक्टर- 9 अस्पताल के अलावा कुछ मरीजों का उपचार सिम्स बिलासपुर सहित कुछ निजी अस्पतालों में भी चल रहा है। खबरके अनुसार अब तक 169 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है जिनमें 37 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
रेल यात्री ध्यान दे : फिर से चलेगी नई दिल्ली-बिलासपुर के बीच स्पेशल ट्रेन

रेल यात्री ध्यान दे : फिर से चलेगी नई दिल्ली-बिलासपुर के बीच स्पेशल ट्रेन

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली व बिलासपुर के मध्य रद्द की 02442/02441 नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से (प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार) से 02442 नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 जून से और विपरीत दिशा में भी बिलासपुर से (प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार) को 02441 बिलासपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24 जून से इस गाड़ी का नियमित परिचालन होगा। केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

 रायपुर : आज दोपहर बाद अनलॉक में बड़ी राहत को लेकर जारी हो सकता है नई गाइडलाइन, रविवार को भी खुलेंगे दुकाने

रायपुर : आज दोपहर बाद अनलॉक में बड़ी राहत को लेकर जारी हो सकता है नई गाइडलाइन, रविवार को भी खुलेंगे दुकाने

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के आंकड़ों में कमी दर्ज की जा रही है। वही राजधानी रायपुर में भी कोरोना और मौत के आंकड़ों में काफी कमी आई है जिसके बाद प्रशासन अब अगले रविवार को लॉकडाउन खत्म कर उस दिन सीमित समय के लिए दुकानों को खोलने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि रविवार को भी दोपहर दो बजे तक दुकानें खुल सकते है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में कुछ ही देर में आदेश जारी करेंगे। आदेश में दुकानों के समय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि शॉपिंग मॉल, जिम और बाजार रात 8 बजे तक खुल सकते हैं। शादियों के सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन दुकानों को 8 बजे तक खोलने की तैयारी कर रही है।

प्रशासन ने इस बार रविवार को बाजार या साप्ताहिक बाजारों को भी खोलने का मन बना लिया है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला सीएम की सहमति लेने के बाद किया जाएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ चेंबर कुछ दिन से लगातार दबाव बनाए हुए था कि शादियों की सीजन के कारण रविवार को भी दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए। माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रशासन ने सनडे लाॅकडाउन खत्म करने का फैसला लिया है।
CG में बड़ा हादसा: निर्माणधीन फ्लाईओवर के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

CG में बड़ा हादसा: निर्माणधीन फ्लाईओवर के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

भिलाई। भिलाई के पावरहाउस के पास एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणधीन फ्लाईओवर के लिए खोदे गड्ढे में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई है। बारिश की वजह से 7 फुट गहरे गड्ढे में पानी भर गया, जिसमे डूबकर बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान अमन पिता राकेश बंजारे की रूप में हुई है। 

प्राप्त जानकरी के अनुसार 10 वर्षीय अमन बंजारे कल दोपहर को अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह खेलते-कूदते और घूमते पावर हाउस रोड में बिहार होटल के पास पहुंचा। फोरलेन में फ्लाईओवर निर्माण चल रहा है। पिल्लर के लिए गड्‌ढे हैं। उस गड्‌ढे को देखने के लिए अमन अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। इसी बीच वह गड्ढे में गिर गया और डूब गया।

आसपास राहगीरों की भीड़ भी थी, लेकिन बच्चों ने किसी को आवाज नहीं दी। बच्चे वहां से भाग गए, और अपने-अपने घर चले गए। जब रात में अमन के पिता राकेश बंजारे काम से लौटे तो अमन घर में नहीं मिला। देर शाम-रात को खूब ढूंढा, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला. फिर अमन के दोस्तों से पूछताछ की। तब जाकर शव पावरहाउस चौक के खोदे गए गड्‌ढे में मिला। अमन का शव कल रात तकरीबन साढ़े 10-11 बजे मिला। छावनी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
रायपुर: एडवांस लेकर आरोपी ने दूसरे को बेची जमीन, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

रायपुर: एडवांस लेकर आरोपी ने दूसरे को बेची जमीन, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

रायपुर। राजधानी में जमीन खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जमीन बेचने का सौद कर आरोपी ने एडवांस में करीब 12 लाख लेकर जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

झगड़ा शांत कराने गए युवक पर चाक़ू से हमला, हालत गंभीर 
दरअसल, बी.80 कविता नगर खम्हारडीह निवासी राजेश आहूजा (41 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 21 जून 2020 को अजय कुमार जैन ने प्रार्थी को ग्राम नरहदा स्थित अपनी 23 हेक्टेयर और 28 एकड़ भूमि बेचने और समतलीकरण करने का सौदा 52 लाख 11 हजार रूपए में तय किया।

प्रेमी ने पहले रेप किया,फिर मंदिर में शादी,बस 1 घंटे की दुल्हन बनकर रह गई लड़की
इकरारनामा कर 12 लाख 61 हजार रूपए एडवांस भी लिया और बाद में इकरारनामा को न मानते हुए जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेच दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 420, 418 के तहत अपराध कायम कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
 

झगड़ा शांत कराने गए युवक पर चाक़ू से हमला, हालत गंभीर

झगड़ा शांत कराने गए युवक पर चाक़ू से हमला, हालत गंभीर

गरियाबंद, आपस में झगड़ रहे दोस्तों को शांत कराने गए युवक को बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। आपस मे झगड़ रहे दोस्तों में से एक ने युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इन शर्तो के साथ अब कार्यक्रमों में बज सकेंगे बैंड और धुमाल, रायपुर कलेक्टर ने आदेश किया जारी
यह मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। छुरा के आवास पारा निवासी संतु निषाद सोमवार शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे शराब भट्टी के पास से गुजरते हुए काम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हें राहुल नेताम नामक युवक को अपने दोस्तों के साथ गाली गलौच करते देखा। उसने राहुल को समझाने की कोशिश की मगर राहुल ने दोस्तों से झगड़ना छोड़कर अपने पास रखे चाकू से संतु पर ही हमला बोल दिया। राहुल, संतु निषाद पर चाकू से प्राणघातक हमला कर मौके से फरार हो गया।
सरकार के वादाखिलाफी से त्रस्त, महिलाएं चलाएंगी वादा निभाओ रथ
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जख्म गहरा होने कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा के लिए रायपुर रिफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल नेताम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त कार्यवाही में छुरा थाना प्रभारी संतोष भुआर्य, सहायक उप निरक्षक श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर, आरक्षक नरेन्द्र साहू, हरिहर साहू, दयानंद गौर, ललित नेताम, अशोक मिज की सराहनीय भूमिका रही।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट मामला: मंदिर जाकर पूर्व सांसद ने बजरंगबली को सौंपा ज्ञापन, बोले- वहीं कर सकते हैं चंदे की रक्षा
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले इतने मरीज, 70 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, बचे सिर्फ इतने एक्टिव

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले इतने मरीज, 70 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, बचे सिर्फ इतने एक्टिव

रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 42 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 13 और होम आइसोलेशन से 57 कुल 70 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज किसी भी मरीज की इलाज के दौरान मौत नही हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3122 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 579 है।  

इन शर्तो के साथ अब कार्यक्रमों में बज सकेंगे बैंड और धुमाल, रायपुर कलेक्टर ने आदेश किया जारी

इन शर्तो के साथ अब कार्यक्रमों में बज सकेंगे बैंड और धुमाल, रायपुर कलेक्टर ने आदेश किया जारी

 

रायपुर में प्रशासन ने पार्टी/कार्यक्रमो में बैंड और धुमाल बजाने की अनुमति देते हुए आदेश ज़ारी कर दिए है। आपको बता दे कि आदेश के अनुसार बैंड वालो की संख्या अधिकतम 10 व्यक्तियों की दी गयी है। शर्तो के अनुसार बैंड बजाने वालो का थर्मल स्केनिंग करना और मास्क पहना अनिवार्य किया गया है।


 

सरकार के वादाखिलाफी से त्रस्त, महिलाएं चलाएंगी वादा निभाओ रथ

सरकार के वादाखिलाफी से त्रस्त, महिलाएं चलाएंगी वादा निभाओ रथ

रायपुर, कांग्रेस के ढाई वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों की पोल खोलने भाजपा द्वारा आयोजित वादाखिलाफी अभियान की बागडोर अब महिला मोर्चा संभालेगी।
कल 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय से महिला मोर्चा की वादा निभाओ रथ, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला अध्यक्ष सीमा साहू, महामंत्री स्वप्निल मिश्रा, वंदना मुखर्जी के नेतृत्व में निकलेंगी। रथ को भाजपा के वरिष्ठ नेता, बृजमोहन अग्रवाल ,सुनील सोनी, राजेश मूणत, श्रीचंद सुंदरानी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रथ के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा रायपुर शहर में घूम कर महिलाओं से किए वादाखिलाफी की पोल खोलेगी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा साहू महामंत्री स्वप्निल मिश्रा, वंदना मुखर्जी ने कहा कि भूपेश सरकार ने सबसे ज्यादा वादाखिलाफी महिलाओं से की है । 16 और 17 जून को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला की कार्यकर्ता बहने शहर के प्रत्येक वार्ड में रथ ले जाकर महिलाओं को इस सरकार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए एकत्र करेगी।
 

बीजेपी-कांग्रेस के पार्षदों ने मिलकर हल्ला बोला, जानिए क्या है मामला

बीजेपी-कांग्रेस के पार्षदों ने मिलकर हल्ला बोला, जानिए क्या है मामला

रायगढ़ । विधानसभा की महत्वपूर्ण जगह सरिया नगर पंचायत में इन दिनों बिजली की समस्या से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। रोजाना बिजली की अघोषित कटौती का सामना लोगों को नगर पंचायत क्षेत्र में करना पड़ रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जब विद्युत की कटौती ना हो। ऐसी स्थिति कई बार बिना आंधी पानी के भी कटौती हो जाती है। वहीं जब आंधी–पानी की शुरुआत होती है तो इसके साथ ही बिजली भी चली जाती है। विद्युत वितरण विभाग की इस तरह की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है।  नगर में यदि कहीं फाल्ट हो जाए तो सुधार करने में भी लापरवाही बढ़ती जाती है। इस गंभीर समस्या को लेकर आज नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरुण सराफ सहित कांग्रेस भाजपा के पार्षद के साथ गणमान्य नागरिकों ने विद्युत विभाग कार्यालय सरिया में पहुंचकर नाराजगी जताई और यहां पदस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अघोषित विद्युत कटौती के कारण नगर में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है। नगर पंचायत हर संभव प्रयास रहता है कि नगर में मूलभूत समस्याओं को दूर किया जाए। नगर के लगभग सभी वार्डों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था की गई है, लेकिन अघोषित विद्युत कटौती के कारण पेयजल व्यवस्था भी चरमरा जाती है। ऐसे में लोगों का गुस्सा होना स्वाभाविक है। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति 24 घंटे रहने के नाम पर बराबर राशि वसूल रही है लेकिन उनके सेवा कार्य में घोर लापरवाही की जा रही है।  उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, पार्षद और कांग्रेस नेता शरद यादव, पार्षद मोती स्वर्णकार, पार्षद राजेश शराप, पार्षद बोधराम सिदार, पार्षद नरेश सिदार, पार्षद शत्रुघ्न प्रधान, पार्षद सत्यवान मनहर सहित पार्षद के साथ अन्य लोगों ने विद्युत विभाग सरिया के प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। 

यहां देहव्यापार बन्द कराने लामबंद हुए युवा, सौंपा ज्ञापन

यहां देहव्यापार बन्द कराने लामबंद हुए युवा, सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में देहव्यापार बन्द कराने युवा लामबंद हो गए हैं। बड़ी संख्या में नगर के युवाओं ने अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरुण सराफ के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि नगर पंचायत सरिया के वार्ड क्रमांक 08 में पम्मी नाम का व्यक्ति रहता है, जिंसके द्वारा देहव्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। आवेदन में उल्लेख है कि इससे पहले पम्मी को बोन्दा के ग्रामीणों ने गांव निकाला किया था और उसके बाद से पम्मी सरिया आकर देहव्यापार का काम धड़ल्ले से कर रहा है। जिससे सरिया का माहौल खराब होने लगा है। यहां के युवाओं में आक्रोश पनप रहा है। आरोप यह भी है कि पम्मी के द्वारा मना करने पर मारपिट किया जाता है। ज्ञापन देकर मांग किया गया है कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाए। 

बड़ी खबर रायपुर से  : नई गाइडलाइन में रविवार को भी सरकार अनलॉक करने का फैसला ले सकती है, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर रायपुर से : नई गाइडलाइन में रविवार को भी सरकार अनलॉक करने का फैसला ले सकती है, पढ़े पूरी खबर

रायपुर, रायपुर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संक्रमण कम होने से रविवार को भी सिटी खुल सकते है। ऐसा संकेत अब मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों से कोरोना के संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। वहीं कई जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगातार संक्रमण में आ रही कमी के बाद जिला प्रशासन अब रविवार को भी दुकानों को खोलने की तैयारी में है।आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन में रविवार को भी सरकार अनलॉक करने का फैसला ले सकती है। इसके अलावा मॉल, जिम, रेस्टोरेंट खोलने को भी मंजूरी मिल सकती है।

जिले में प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यु, आदेश जारी

जिले में प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यु, आदेश जारी

नारायणपुर। कलेक्टर साहू ने पूर्व में जारी आदेश के तहत् नारायणपुर जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को 1 जून 2021 से 15 जून 2021 तक दंड प्रक्रिया संहिता 1973 अंतर्गत धारा 144 के तहत् प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया गया था। उक्त आदेश को अधिक्रमित करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त निम्नलिखित गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थल, मैरिज हॉल, सिनेमा हॉल, सभी पार्क, सभी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना, खेल, सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक आयोजन तथा अन्य सार्वजनिक स्थल पूर्णत: बंद रहेंगे। स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को आवास की अनुमति होगी।
शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर कोचिंग और अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेगी। सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, पशु चिकित्सालय, पैथालॉजी/क्लीनिक, लैब, पेट्रोल पंप, दुग्ध, न्यूज पेपर वितरण और पेयजल वितरण को छोड़कर पूर्वत चालू रहेंगी। सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक रायपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति होगी। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की षर्त का कड़ाई से पालन कराने की अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ अलग-अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने के लिए खाद्य नियंत्रक द्वारा पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएं। जिला नारायणपुर अंतर्गत सभी प्रकार की दुकानों/प्रतिश्ठानों को सोमवार से षनिवार तक समय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाती है। दुकानदार/संचालक अपने प्रतिश्ठान में मास्क व सेनेटाईजर की व्यवस्था स्वयं करेगा और फिजिकल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
सभी प्रकार की दुकानदारों/संचालकों और उसमें कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवश्यक होगा, कि वे स्वयं और उनके परिवार के सदस्यों की जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य होगा। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सहज दृश्य स्थान में एक पोस्टर चस्पा करेंगे, जिसमें यह स्पश्ट संदेश होगा, कि बिना मास्क पहने किसी भी ग्राहक को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा और न ही उन्हें कोई साम्रगी विक्रय की जाएगी। शर्तो का उल्लंघन करने तथा भीड़-भाड़ होने पर दुकानदार/संचालक स्वयं जिम्मेदार होगें तथा उन्हें एपिडेमिक एक्ट 1897 के अधीन चलान/अर्थदंड अधिरोपित करने के साथ-साथ दुकान को दो सप्ताह के लिए सील किया जाएगा। सभी पानठेला, चाट, समोसा, गुपचुप, चौपाटी, फास्ट-फूट इत्यादि खोलने की अनुमति होगी, किन्तु चौपाटी से होम डिलीवरी तथा टेक अवे की अनुमति होगी। दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण, ब्रेड विक्रेता तथा न्यूज पेपर हॉकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि सुबह 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक की होगी। स्थानीय व नजदीक के गांव से आने वाले फल, सब्जी के विक्रेताओं को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नारायणपुर द्वारा वार्डो में निर्धारित स्थानों पर ही फल, सब्जी विक्रय करने की अनुमति होगी।
इसके लिए नगरपालिका अधिकारी पूरे शहर में पर्याप्त दूरी बनाते हुए च्वपदज निर्धारित कर चूना से मार्किंग करेंगे। फल/सब्जी विक्रेता को उन्हीं स्थानों में विक्रय करने की अनुमति होगी। जिसके लिए समय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक की होगी। उपरोक्त समयानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी फल की दुकानें खुलेंगी। साथ ही समस्त सब्जी, फल विक्रेता को प्रत्येक 10 दिवस में कोविड जांच कराना अनिवार्य होगा। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां सभी उपभोक्ताओं के लिए खोले जाने की अनुमति रहेगी। गैस एजेंसियां होम डिलीवरी को प्राथमिकता देवें। स्थानीय ऑनलाईन शॉप तथा ई-कॉमर्स सेवाओं यथा अमेजॉन, फ्लिफकार्ट इत्यादि को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होम डिलीवरी के लिए अनुमति प्रदान की जाती है, किन्तु शॉप/स्टोर आम जनता के लिए नहीं खुलेंगे। ऑनलाईन सेवा और होम डिलीवरी में लगे हुए सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य होगा। जिला के रेडी-टू ईट निर्माणकर्ता ईकाईयां सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अपना कार्य संचालित कर सकेंगी। जिले के सभी बैंकों को ए.टी.एम कैश रि-फिलिंग, अन्य सभी लेन-देन अथवा कार्यो के लिए अपने कार्यालयीन समय में खोलने की अनुमति रहेगी। जिले में किसानों को खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए ऋण वितरण का कार्य किया जा सकेगा। जिसके लिए किसानों को एन पी एल तैयार करने आवश्यक दस्तावेज जैसे बी-1, ऋण पुस्तिका, ऋण मांग पत्र का प्राप्त करना और दस्तावेजों का परीक्षण कर किसान का हस्ताक्षर के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों को अनुमति दी जाती है।
जिले के डाकघरों को महत्वपूर्ण डाक, पत्र/पार्सल की प्राप्ति व वितरण के लिए कार्यालयीन समय में संचालन की अनुमति होगी। गौण वनोपज से संबंधित कार्य-संग्रहण, विपणन, भंडारण और परिवहन कार्य तथा मनरेगा संबंधित समस्त कार्य की अनुमति होगी। समस्त मिलरों को धान का भंडारण, मिलिंग व चॉवल को पीडीएस दुकानों तक परिवहन की अनुमति होगी। विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने एवं शामिल होने वाले व्यक्तियों तथा अंत्योष्टि, दशगात्र, मृत्यु इत्यादि संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की जाती है। उक्त कार्यों के लिए अनुमति के लिए आवेदनकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों के नाम सहित उनका पहचान पत्र/आधार कार्ड आवेदन में संलग्न करते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी नारायणपुर से पूर्वानुमति आवश्यक होगी। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सर्वप्रथम कोविड-19 का जांच कराना अनिवार्य होगा। जांच में कोविड-19 पॉजीटिव पाये जाने वाले व्यक्तियों को उपरोक्त कार्यक्रमों शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
इस शर्त के उल्लंघन किये जाने पर संबंधित व्यक्तियों अथवा आवेदनकर्ता के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। होटलों व रेस्टोरेंट रात 10:00 बजे तक खुल सकेंगे। आउटसाइड डायनिंग की भी अनुमति होगी, किन्तु डायनिंग हॉल/रूम में उनकी बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी। होटल, रेस्टोरेंट ऑनलाइन/टेलीफोनिक आर्डर पर होम डिलीवरी तथा टेक-अवे को प्राथमिकता देंगे। होटलों व रेस्टोरेंट से डिलीवरी का समय रात 9:00 बजे तक तथा आम जनता/ग्राहक के निवास तक होम डिलीवरी का अधिकतम समय रात 10:00 बजे तक ही रहेगा। भीड़-भाड़ या निर्देशों का उल्लघंन होने पर होटलों व रेस्टोरेंटस को नियमानुसार एक सप्ताह के लिए सील करने की कार्यवाही की जाएगी। कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशन, दवाई वितरण आदि पूर्वानुसार चलते रहेंगे इन कर्यो में संलग्न सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्वानुसार अनिवार्य होगी। कोविड हॉस्पिटल/कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार संचालित रहेंगे। कन्टेमेंट अवधि के दौरान अत्यावश्यक कार्य से अन्य जिले में प्रवास के लिए वांछित दस्तावेज सहित आवेदन करना होगा। जरूरत मंदों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए इच्छुक संस्थाओं/छळव्/व्यक्तियों को कोरोना बचाव के लिए प्रसारित निर्देशो के तहत् एक समय में अधिकतम 4 व्यक्तियों को सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी की पूर्वानुमति से राहत सामग्री वितरण की अनुमति होगी।
कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीयन, कोविड-19 जांच के लिए मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड/विधिमान्य परिचय पत्र दिखाने पर कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र अस्पताल/पैथालॉजी लैब अथवा आने-जाने की अनुमति होगी। सभी कार्यालयें सभी श्रेणी के अधिकारी/कर्मचारियों की षतप्रतिशत उपस्थित अनिवार्य होगी। सभी अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए निर्धारित मापदंड जैसे मास्क लगाना, एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाये रखना, सेनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करना इत्यादि का कड़ाई से पालन करेंगे। आम जनता के प्रवेश को कोविड-19 के लिए निर्धारित निर्देशों के पालन की शत पर अनुमति होगी। सभी निर्माण कार्य कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ चालू रखने और निर्माण संबंधित सामग्री के परिवहन की अनुमति दी जाती है। लोक सेवा केन्द्र/च्वाईस सेंटर खुले रहेंगे, किन्तु मास्क तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। उल्लघंन की दशा में अर्थदण्ड के साथ-साथ केन्द्र की आई.डी. निलंबित की जावेगी। देशी व विदेशी मदिरा की दुकान से नगद विक्रय की अनुमति दी जाती है। जिसके लिए समय सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक की होगी। प्रत्येक रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन के साथ दुकाने पूर्णत: बंद रहेगीं तथा सोमवार से शनिवार तक होने वाली साप्ताहिक बाजारें सोशल डिस्टेंसिग के षर्तो के साथ चालू रहेंगी। जिसके दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पट्रोल पंप तथा इस आदेश द्वारा निर्धारित समयावधि में षासकीय उचित मूल्य दुकानें, एल.पी.जी., पैट शॉप, न्यूजपेपर, दुग्ध तथा अनुमति प्राप्त अन्य वस्तुओं/सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की अनुमति होगी। प्रतिदिन रात 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाईट कप्र्यू लागू रहेगा। जिसके दौरान होटल/रेस्टोरेट से होम डिलीवरी तथा थोक माल/फल/सब्जी की लोडिंग/अन-लोडिंग की अनुमति निर्धारित समयावधि में रहेगी। आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियों पर प्रतिबंधित रहेगा।
राज्य शासन के विशेष आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त किसी सेवा के संचालन की अनुमति होगी। इस व्यवस्था में संलग्न सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 जांच तथा 45 वर्श से अधिक अवस्था वाले व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य होगा। व्यावसायिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कोविड 19 सैम्पलिंग टीम की ओर से कभी भी सैम्पलिंग की जा सकती है, संबंधित व्यक्तियों को सैम्पलिंग कराना अनिवार्य होगा, मोबाईल सर्विलेंस टीम भी समय-समय पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भ्रमण पर रहेगी एवं उनके द्वारा नियमानुसार चालानी/दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/प्रतिश्ठानों पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
 

हापा-बिलासपुर के मध्य साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन शुरु

हापा-बिलासपुर के मध्य साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन शुरु

रायपुर। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए पूर्व में अनेक गाडिय़ों का परिचालन रद्द किया गया था, जिसमें हापा और बिलासपुर के मध्य चल रही 09239/09240 हापा-बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को 10 मई से रद्द की गयी थी। रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से बिलासपुर और हापा के मध्य रद्द की गयी 09239/09240 हापा-बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को फिर से चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन हापा से (प्रत्येक शनिवार) को 09239 हापा-बिलासपुर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 26 जून से और विपरीत दिशा में भी बिलासपुर से (प्रत्येक सोमवार) को 09240 बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 28 जून से आगामी आदेश तक चलाई जाएगी। 

 बड़ी खबर: कार सवार दंपति से लूट पाट के बाद रस्सी से गला घोट कर हत्या, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप

बड़ी खबर: कार सवार दंपति से लूट पाट के बाद रस्सी से गला घोट कर हत्या, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सोमवार देर रात कार सवार दंपति से लूट पाट फिर महिला की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी गई। दरअसल बदमाशों ने सोमवार देर रात कार सवार दंपति से लूट और मारपीट की। फिर नाइलोन की रस्सी से महिला का गला घोंट दिया। पति को भी बदमाश रस्सी से बांधकर भाग गए। कार सवार दंपति कोरबा से बिलासपुर लौट रहे थे। किसी तरह युवक ने अपने परिचित को कॉल कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों पतोरा पुलिस चौकी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस को युवक की कहानी पर संदेह है। ऐसे में अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर निवासी देवेंद्र सोनी उर्फ दीपक (30) एक CA के लिए काम करता है। वह रिकवरी के सिलिसले में अपनी पत्नी दीप्ति सोनी (28) के साथ कार में सोमवार को कोरबा गया था। वहां से दोनों शाम करीब 6 बजे लौट रहे थे। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि रास्ते में पंतोरा चौकी के पास फॉरेस्ट बैरियर पर रात करीब 10.30 बजे टॉयलेट करने के लिए उसने गाड़ी रोक दी। वह टॉयलेट करने के लिए उतरा। इतनी देर में थोड़ी दूर आगे खड़ी कार से 4 बदमाश आए और मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान बदमाशों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पत्नी दीप्ति आगे वाली सीट पर बैठी थी। बदमाशों ने उसके गले में नाइलोन की रस्सी बांधी और खींचकर सीट में पीछे की ओर बांध दी। जिसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं देवेंद्र के भी बदमाशों ने हाथ-पैर बांध दिए और फिर वहां से भाग निकले। किसी तरह देवेंद्र ने मोबाइल पर कॉल कर बलोदा में रहने वाले गैस एजेंसी संचालक अपने एक परिचित को सूचना दी। इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

बदमाश कार से मोबाइल, लैपटॉप और 45 हजार रुपए लूट कर ले गए हैं। खास बात यह है कि कार की पीछे की सीट में पड़े गहनों को उन्होंने हाथ भी नहीं लगाया। दंपति की 7 साल की एक बेटी भी है। देवेंद्र उसे घर में ही छोड़कर गया था। बताया जा रहा है कि पिछले तीन साल से दीप्ति का अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था। देवेंद्र ने उनसे बातचीत और आना-जाना पूरी तरह से बंद करा दिया था। दीप्ति के परिजनों ने भी देवेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है।