रायपुर | महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से ऐतिहासिक गोलबाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करने जारी कार्य योजना के तहत गोलबाजार का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान गोलबाजार में काफी लंबे समय से लोगो को चना, मुर्रा, रूई, बाती, मटका आदि दैनिक जीवन से जुडी उपयोगी वस्तुएं विक्रय करने वाली गरीब महिला फेरी वालों ने महापौर ढेबर से मिलकर उनसे स्मार्ट गोलबाजार में अपने भविष्य की चिंता को लेकर चर्चा की एवं उन्हें नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के स्मार्ट गोलबाजार में रोजगार जारी रखकर उसे बढाने का अवसर देने का अनुरोध किया।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची का किया रेप, मामला हुआ दर्ज
रायपुर | विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज माना स्थित बटालियन पहुंचकर शहीद डिप्टी कमाण्डेंट विकास कुमार को सलामी दी। उन्होंने कहा कि शहीद विकास कुमार का शौर्य और बलिदान सदा याद रखा जायेगा, विकास कुमार नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति प्राप्त किये है।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची का किया रेप, मामला हुआ दर्ज
रायपुर | राजधानी रायपुर में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। खबर मिली है कि एक पिता ने अपनी 8 वर्ष की सौतेली बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया है। घटना की शिकायत के बाद खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी पिता शंभु बीन को गिरफ्तार कर लिया है बलात्कार और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया है | बता दे कि रावांभाठा निवासी आरोपी शंभु अपनी दूसरी पत्नी और सौतेली बच्ची के साथ रहता है।

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए जिले के विकास के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने सीतापुर में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने, मैनपाट में बायोडायवर्सिटी पार्क, दरिमा एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार स्तर से पहल करने, बनारस रोड़ के सुदृढ़ीकरण के लिए पहल करने तथा विकासखण्ड मुख्यालयों से संभाग मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगभग 633 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 110 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होेंने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अनुदान सहायता राशि के चेक और सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।
धमतरी | थाना खल्लारी क्षेत्र के करही रिसगांव संवेदनशील क्षेत्र में जंगल के रास्ते पेड़ पर युवक की लटकी हुई लाश मिली जिससे सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह खल्लारी थाना में इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जनमेजय पांडेय ने थाना के स्टाफ व सीएफ के जवानों के साथ जंगल रवाना हुए। थाना से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर यह घटना रविवार शाम घटित हुई है।
पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील माना जाता है। लगभग 50 फीट ऊंचे पेड़ पर लाश की शिनाख्ती सूरज चिनाब 21 वर्ष पिता शंकर चिनाब आम बाहरा रिसगांव के रूप में की गई। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला है। आगे की जांच थाना प्रभारी की टीम कर रही है।
कवर्धा | शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिले में बढ़ रहे चोरी के अपराधों में अंकुश लगाये जाने के लिए अपने मार्गनिर्देशन एव अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, बी.आर.मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक अजाक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया जाकर आरोपियों की पतासाजी किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गठित टीम द्वारा विगत माह थाना सहसपुर लोहारा एवं सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र मे हुए चोरी के मामले की तप्तीश कर अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए सूचना प्राप्त किया तथा उक्त अवधि में चोरी, लूट, नकबजनी के मामले में जेल से रिहा हुए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उक्त व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा था। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम सिल्हाटी पोंड़ी निवासी संजू साहू एवं दुर्गेश शर्मा जो विगत माह चोरी के मामले में जमानत पर रिहा हुए थे तथा वर्तमान में अपने निवास स्थान में मौजूद ना रहकर इधर-उधर संदिग्ध हालत में घुम रहे हैं, कि उक्त जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्तियों की पतासाजी कर पुछताछ किया गया।
पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभी
जिन्होने बताया कि जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जेल में मिले साथी महेन्द्र धुर्वे ग्राम बैहरसरी पोड़ी के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के तेलीटोला एवं सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र के ग्राम कर्रानाला एवं ग्राम पीपरटोला तरफ चोरी की नियत से गये थे। जो सूना मकान देखकर घर का ताला तोड़कर घर में रखे हुए समान को चोरी कर लेना स्वीकार किया तथा चोरी के समान को छुपाकर रखना बताये जाने पर आरोपी संजु साहु पिता महेन्द्र साहु उम्र 20 साल साकिन सिल्हाटी थाना बोडला,महेन्द्र पिता रोहित धुर्वे उम्र 20 साल साकिन बैहरसरी थाना बोडला, दुर्गेश शर्मा पिता रामकुमार शर्मा उम्र 29 साल साकिनसिल्हाटीको गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर एवं अन्य मशरूका कुल कीमती 1.92 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है।
पढ़ें : बड़ा हादसा: बस पलटने से 30 लोग हुए घायल, 10 की हालत गंभीर
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त वाहन को थाना पाण्डातराई एवं जिला बेमेतरा से चोरी करना भी स्वीकार किया गया है तथा उक्त के संबंध में संबंधित थाना से जानकारी प्राप्त करने पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 206/20 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध होना बताया गया है। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्ग निर्देशन में लगातार चोरी के मामलो में अंकुश लगाये जाने हेतु गठित टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
कोरबा | 15 वर्षीय स्कूली छात्र हर्ष गुप्ता की तलाश भले ही पूरी हो गई लेकिन उसके परिजनों की उम्मीद टूट गई। वह कटाईनार के एक कुएं में मृत स्थिति में मिला। 8 दिन से वह लापता था और पुलिस उसकी खोज कर रही थी। कहा जा रहा है कि आगे की जांच में इस घटना से जुड़े कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर | राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर मारपीट की जाने की खबर सामने आई है | दरअसल 12 दिसंबर की रात राजधानी के मैग्नेटो मॉल में जन्मदिन पार्टी के दौरान अमीरजादों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात हुई इस बर्थडे पार्टी में युवकों ने एक दूसरे के सर फोड़ डाले है । दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कई युवकों को गंभीर चोट भी आयी है। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ तेलीबांधा थाने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें : बड़ी खबर : ड्यूटी से वापस आ रहे पेसेंजर गार्ड की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर की रात मैग्नेटो मॉल में एक बर्थडे पार्टी रखी गयी थी। पार्टी में सभ्य साहू, हैप्पी सिंग, कुणाल साहू, शुभम गुप्ता, प्राची मेश्राम और मयुरी मेश्राम भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान प्राची मेश्राम के डांस को लेकर वहां पहले से मौजूद आमीर रजा, तौफिक कुरैशी, हर्षित जैन ने अश्लील टिप्पणी की।
पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर
बताया जा रहा है कि कमेंट को सुनकर जब प्राची के दोस्तों ने आमीर रजा और उसके साथियों को मना किया तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आमीर और उसके दोस्तों ने सामने रखी बियर की खाली बोतलों से सभ्य साहू और उसके साथियों के सर पर वार करना शुरू कर दिया। इधर सभ्य साहू और उसके साथियों ने भी आमिर रजा और उसके दोस्तों की हाथ- मुक्कों से पिटाई कर दी |
पढ़ें : मौसम का मिजाज: आसमान में छाए बादलों ने रोकी ठंड, नही तो छत्तीसगढ़ में पड़ती कड़ाके की ठंड
दोनों पक्षों में हुए विवाद के चलते कई युवकों के सिर और हाथ पैरों में गंभीर चोट आयी है। इधर जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके से दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने लाया गया, जिसके बाद दोनो पक्षों के युवकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने सभ्य साहू और उसके दोस्तों के खिलाफ 294,323,34 आईपीसी 506, के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं आमीर रजा और उसके साथियों के खिलाफ 294,323,34, और 506 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
अंबिकापुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिला प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय अंबिकापुर में प्रदेश के पहले गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन किया। इस एम्पोरियम में गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों में खरीदे गए गोबर से महिला समूहों द्वारा निर्मित हो रहे विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
पढ़ें : बड़ी खबर : ड्यूटी से वापस आ रहे पेसेंजर गार्ड की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

गोधन एम्पोरियम में गोबर से महिला समूहों द्वारा बनाई गई लकड़ी, ईंट, दीये, धूप बत्ती, अगरबत्ती, खिलौने, सजावटी समान सहित घनजीवामृत विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगा। महिलाओं द्वारा गोबर तथा बेसन के साथ अन्य प्राकृतिक उत्पाद के मिश्रण से घनजीवामृत तैयार किया जा रहा है। इसके उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है।
पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर
गोधन उत्पाद विक्रय सह प्रदर्शनी केंद्र के रूप में अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान के सामने गांधी स्टेडियम के प्रवेश द्वार के निकट गोधन एम्पोरियम की शुरुआत की जा रही है। एम्पोरियम का संचालन गोठान प्रबंध समिति द्वारा नगर निगम एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मार्गदर्शन एवं निगरानी किया जाएगा। गोधन एम्पोरियम खुलने से जहां नागरिकों को गोधन उत्पाद खरीदने में सुविधा होगी वहीं समूह की महिलाओं अपने उत्पादों के विक्रय के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा। अंबिकापुर का गोधन एम्पोरियम प्रदेश के लिए एक मॉडल साबित हो सकता है।
पढ़ें : अश्लील फोटो वायरल करने की पति दे रहा था धमकी, पत्नी ने दर्ज करायी एफ.आईआर
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।
रायपुर | ड्यूटी से घर वापस आते समय पेसेंजर ट्रेन के गार्ड को तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुये एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते बाईक सवार के सीने व हाथ सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें : दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार
जगदलपुर | जिले के राजस्व पटवारी संघ बस्तर जिला के द्वारा प्रांतीय आह्वान वर लंबित अपनी 09 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसील कार्यालय के सामने बैठ गए हैं। इससे पूर्व पटवारी संघ के द्वारा 01 दिसंबर से 13 दिसंबर तक काली पट्टी लगाकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रखने के बाद पटवारी संघ की 09 सूत्री मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर 14 दिसंबर से पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर
पटवारी संघ के द्वारा आज मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर कलेक्टर बस्तर को एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी लंबित मांगों पर को पूरा करने का की मांग किया है। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश पांडे ने बताया कि राजस्व पटवारी संघ की पूर्व से लंबित मांगो एवं समस्याओं के संबंध में कई बार विभाग को एवं संचनालय में लिखित ज्ञापन प्रस्तुत करने के बावजूृद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जिससे छुब्ध होकर पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बस्तर जिला के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
पढ़ें : बड़ा हादसा: बस पलटने से 30 लोग हुए घायल, 10 की हालत गंभीर
उन्होंने अपनी 09 सूत्रीय मांगो के संबध में बताया कि भुइया की समस्या एवं इसके समाधान के लिए लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर के साथ ही इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जावे, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति पटवारियों के पदोन्नति के लिए भू-अभिलेख नियमावली में जो प्रावधान है उसके तहत वरिष्ठता के आधार पर जिनकी आयु 45 वर्ष या सेवाकाल 20 वर्ष से अधिक हो गई है, राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी जावे, राजस्व निरीक्षक के कुल पदों के 50 प्रतिशत पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जानी चाहिए।
पढ़ें : दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार






.jpg)











