रायपुर | शनिवार को टाटीबंध चौक में ट्रक ने एक पुलिसकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पुलिसकर्मी रामचंद्र साहू की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घायल को एम्स ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल रामचंद साहू बाइक में सवार और दुर्ग से आ रहे थे। ट्रक भी उसी तरफ से आ रहा था। ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण रामचंद साहू को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
कोरबा | वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सामुदायिक विकास परियोजना 'आरोग्य' के अंतर्गत अपने संयंत्र के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं। माह अक्टूबर में लगभग 5000 नागरिकोंं को सैनिटेशन और सुरक्षा किट के अंतर्गत साबुन, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। नागरिकों को वैश्विक महामारी से सुरक्षा के प्रति अनेक आयामों से परिचित कराया गया।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बहला फुसलाकर आरोपी ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
रायपुर | छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्सों के संचालन की वस्तु स्थिति स्पष्ट कर दी है। राज्य में आने वाले शुक्रवार से सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्सों का संचालन होगा। इस सम्बन्ध में राज्य शासन ने सभी संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि यह आदेश 2 नवंबर को वाणिज्यकर विभाग के अवर सचिव मरियानुस तिग्गा के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार राज्य के थियेटर संचालकों और वितरकों को यह आदेश आज पहुंच जाएगा। अब इस आदेश के बाद आने आने वाले शुक्रवार यानी 13 नवंबर से प्रदेश में सिनेमाघरों वह मल्टीप्लेक्सों का संचालन शुरू होगा। सिनेमाघर वह मल्टीप्लेक्सों के संचालन के लिए राज्य शासन ने एसओपी भी जारी की है। इसका अक्षरशः पालन संचालकों को करना होगा।



















