BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: मज़दूरों से भरी वाहन पलटी,1 की मौत 8 अन्य घायल

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: मज़दूरों से भरी वाहन पलटी,1 की मौत 8 अन्य घायल

जांजगीर चाम्पा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र से एक हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है, वहीं 8 अन्य घायल हैं। जानकारी मिल रही है कि ट्रक ने मिक्सर मशीन को टक्कर मार दी।
 


 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद अस्पताल ले जाते 1 मजदूर मौत हो गई, वहीं अन्य 8 मजदूर घायल हैं। घायल मजदूरों में से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें बिलासपुर मेडिकल कॉलेज सिम्स रिफर किया गया है।

 


यह हादसा तब हुआ जब मजदूर काम करके देर रात घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग गया। बिर्रा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 राजधानी के बूढ़ातालाब संचालन के संबंध में कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने ली अधिकारियों की बैठक

राजधानी के बूढ़ातालाब संचालन के संबंध में कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने ली अधिकारियों की बैठक

 रायपुर। कलेक्टर ने आज महापौर के साथ बूढ़ातालाब- विवेकानंद सरोवर के संचालन के संबंध में आला अधिकारियों की बैठक में ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया है कि बूढ़ातालाब परिसर को प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं शाम 5 से 9:30 बजे तक ही खुला रखा जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर पालिक निगम के कमिश्नर सौरभ कुमार, रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले सहित नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारी सम्मिलित हुए।

कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने निर्देशित किया है कि सुबह और शाम बूढ़ा तालाब भ्रमण के लिए आने वालों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इनडोर स्टेडियम मैदान में की जाए एवं वहां से परिवहन के लिए नगर निगम ई-रिक्शा की व्यवस्था करे। उन्होंने वोट एवं फ्लोटिंग-डेक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने हेतु भी निर्देशित किया है। बैठक में उन्होंने बूढ़ा तालाब क्षेत्र में शासकीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा एवं आम लोगों की सुविधा हेतु सुरक्षा गार्ड की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए है।

दीपावली के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक करने के साथ परंपरागत व्यवसाय से जुड़े कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये व अन्य सामाग्रियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। भ्रमण के लिए बूढ़ातालाब पहुँचने वालों की सुरक्षा की दृष्टि से बैठक में उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम का नेटवर्क तैयार करने के लिये निर्देशित किया है। बैठक में सीएसपी मनोज ध्रुव, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी एस.के. सुंदरानी, जोन-4 कमिश्नर विनय मिश्रा, रायपुर स्मार्ट सिटी के मैनेजर सिविल संजय शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर राजेश राठौर भी उपस्थित थे।
 
रायपुर में बेटों ने माता-पिता को घर से निकाला विरोध करने पर बहनों के साथ किया गाली-गलौच,मामला दर्ज

रायपुर में बेटों ने माता-पिता को घर से निकाला विरोध करने पर बहनों के साथ किया गाली-गलौच,मामला दर्ज

रायपुर, माता पिता को घर से निकालने की रिपोर्ट पर काउंसलिंग के लिये थाने गये बहनों व माता पिता के साथ भाई व भाभी ने किया गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती वंदना तिवारी 39 वर्ष पति राजेश कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के माता पिता गणेशनगर रायपुर में रहते है। दोनों भाई व भाभी मां-बाप को परेशान करते है व बहनों द्वारा इसका विरोध करने पर उनसे झगड़ा करते है। इस संबंध में रिपोर्ट होने पर काउंसलिंग के लिये 5 नवंबर को महिला थाने गये हुये थे। थाने से बाहर निकलने के बाद भाई कुंदन शर्मा व सौरभ शर्मा एवं भाभी बरखा शर्मा व राजू ने प्रार्थिया व उसकी बहन व पिता एवं बेटी के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया । वर्तमान में घर से निकालने के चलते माता-पिता को प्रार्थिया अपने साथ घर पर रखी हुई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 2 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला

पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 2 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला

मुंगेली, पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल मुंगेली जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए दो थाना प्रभारी समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जिले के एसपी अरविंद कुजूर ने जारी किया|
देखे आदेश:-
 

भागीदारी फर्म का फर्जी बिल व जाली हस्ताक्षर कर परिचित ने निकाल लिया लाखों रुपयें,मामला दर्ज

भागीदारी फर्म का फर्जी बिल व जाली हस्ताक्षर कर परिचित ने निकाल लिया लाखों रुपयें,मामला दर्ज

रायपुर, किराये पर दिये वाहनों का फर्जी बिल बनाकर परिचित ने लाखों रुपयें धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कुशालपुर डीडीनगर निवासी सोहेल कुरैशी 37 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पचपेड़ीनाका के पास इडिण्या टेक्नोंपावर इंफ्रास्ट्रेक्चर नाम से कंपनी है। इसमें प्रार्थी व उसकी पत्नी अजरा कुरैशी भागीदारी फर्म का भागीदार है। कंपनी का मुख्य काम अंडरग्राउन्ड केबलिंग का है। कलक्ता की कंपनी अनिता कबीर से प्राप्त वर्क आर्डर को दिये गये निर्धारित रकम को प्रकाश महोते एवं सुमान्ता रावत फर्जी बिल व हस्ताक्षर कर रकम निकाल लिया। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि सागर प्रकाश महोते ने भरोसे में लेकर प्रोपराइटरशीप फ र्म में लगा गई गाडिय़ा का अनावश्यक बिल भेजकर ब्लेकमेलिंग किया व भागीदारी फर्म के साथ धोखधड़ी करने के कारण पीडि़त के व्यवसायिक संबंध पूर्ण रूप से समाप्त हो गए,जिसके चलते गंभीर आर्थिक क्षति हुई । इस तरह से भागीदारी फर्म के वर्कऑर्डर के कार्य को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन देते हुए कार्य को प्राप्त कर उक्त कार्य के संबंध प्रार्थी के भागीदारी फ र्म के कुटरचित बिल व फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी कर दोनों आरोपियों ने 3 लाख 28 हजार रुपयें की आर्थिक क्षति पहुंचायी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने सागर प्रकाश मोहोते एवं सुमान्ता रावत के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई थी लेकिन घटना कोतवाली क्षेत्र का होने से इसकी शिकायत पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 7 नवंबर 2020 को आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

 

मुख्यमंत्री बघेल आज दुर्ग जिले के जामगांव में स्थित आंगनबाड़ी भवन में बच्चों के बीच पहुंचे

मुख्यमंत्री बघेल आज दुर्ग जिले के जामगांव में स्थित आंगनबाड़ी भवन में बच्चों के बीच पहुंचे

दुर्गमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के जामगांव में स्थित आंगनबाड़ी भवन में बच्चों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। इस उत्साहपूर्ण महौल में मुख्यमंत्री ने बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे और पढ़ने के लिए पुस्तक और अन्य पठन सामग्री प्रदान किये। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आंगनबाड़ी भवन में बने बोर्ड पर बच्चे सबसे अच्छे लिखकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जामगांव में महिला स्वसहायता समूह के द्वारा बने उत्पादों का निरीक्षण कर उसकी जानकारी भी ली।

BIG BREAKING : बीजापुर में हुआ नक्सली मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर, 2 जवान हुए घायल, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : बीजापुर में हुआ नक्सली मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर, 2 जवान हुए घायल, पढ़ें पूरी खबर

बीजापुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजापुर जिले से नक्सली मुठभेड़ भी बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि बीजापुर के भट्टीगुड़ा के पास मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को मार गिराया है। वहीं 2 जवान भी घायल हुए हैं। मौके से 4 हथियार समेत 40 से 50 पाइप बम और विस्फोटक बरामद किया गया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर 

सर्चिंग पर निकले फोर्स की नक्सलियों के तेलंगाना की टीम से मुठभेड़ हो गई। 1 घंटे तक चली गोलीबारी के बाद घटनास्थल से 1 नक्सली के शव के साथ 4 हथियार जब्त किए गए हैं। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।

घाटमुड़ा विस्थापितों की मांगों को लेकर माकपा ने की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

घाटमुड़ा विस्थापितों की मांगों को लेकर माकपा ने की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

कोरबामार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गंगानगर ग्राम में बसाए गए घाटमुड़ा के विस्थापित परिवारों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। आज इस आशय का ज्ञापन माकपा जिला सचिव प्रशांत झा के साथ किसान सभा नेता जवाहर सिंह कंवर, रामायण कंवर, दीपक साहू, संजय यादव आदि ने एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को 20 नवम्बर को गेवरा मुख्यालय के घेराव की चेतावनी के साथ सौंपा है।

पढ़ें : आईपीएल में सवा करोड़ रुपये का लगा था सट्टा, आठ लाख नगदी सहित नौ सट्टेबाज गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर

ज्ञापन में मांग की गई है कि अधिग्रहण के बाद लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाये, विस्थापित परिवारों को गंगानगर की कब्जा भूमि पर अधिकार पत्र और भूविस्थापित होने का प्रमाण पत्र दिए जाएं, अवैध कब्जा बताकर की गई तोड़-फोड़ का मुआवजा देने, पुनर्वास ग्राम गंगानगर में स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी, गौठान, मनोरंजन गृह, श्मशान घाट जैसी बुनियादी मानवीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और उन्हें विभागीय अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

पढ़ें : बड़ी खबर : बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर एनसीबी ने की छापेमार कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर 

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल की गेवरा परियोजना के लिए वर्ष 1980-81 में घाटमुड़ा के 75 परिवारों को विस्थापित किया गया था तथा 25 एकड़ के प्लॉट में गंगानगर ग्राम में उन्हें बसाया गया था। पिछले 40 सालों में इन विस्थापित परिवारों की संख्या और आबादी बढ़कर दुगुनी से अधिक हो गई है, लेकिन अब उनके कब्जे को अवैध बताकर नोटिस दिए जा रहे हैं और तोड़-फोड़ की जा रही है।

पढ़ें : बच्चे शिक्षा, हुनर और खेलकूद के कौशल से बनाए अपनी विशिष्ट पहचान: श्री भूपेश बघेल

इस मुद्दे पर माकपा और छत्तीसगढ़ किसान सभा पिछले दो सालों से विस्थापित ग्रामीणों के पक्ष में आंदोलन कर रही है। दो माह पूर्व ही कब्जा हटाने के लिए एसईसीएल द्वारा दी गई नोटिसों का सामूहिक दहन किया था और मुख्यालय घेराव के लिए पदयात्रा का आयोजन किया था, जिसे लॉक डाउन का हवाला देते हुए प्रशासन ने बीच में ही रोक दिया था। इन आंदोलनों के दौरान कई बार ग्रामीणों की एसईसीएल प्रबंधन और प्रशासन के साथ वार्ताएं हुई, लेकिन आश्वासन के बावजूद निराकरण नहीं हुआ।

पढ़ें : बड़ी खबर : हथियारबंद लुटेरों ने ड्राईवर दो बंधक बना कर लूटे एल्युमिनियम से भरे दो ट्रक, तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें 


अब माकपा और किसान सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्णायक लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया है। चरणबद्ध आंदोलन की अगली कड़ी के रूप में 30 नवम्बर को गेवरा परियोजना में कोयला उत्पादन ठप्प करने और 10 दिसम्बर को रेल मार्ग से कोयला परिवहन जाम करने की भी घोषणा की गई है।

पढ़ें : राजधानी में ब्रिज के नीचे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
माकपा नेता प्रशांत झा ने राज्य सरकार और कोरबा जिले के मुखिया मंत्री से पीड़ित विस्थापित परिवारों के पक्ष में हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल और सरकार से हमारी मांगें कानून के दायरे में ही है। लेकिन यदि इन मांगों पर सुनवाई नहीं होती, तो 10 दिसम्बर के बाद इस आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।

बच्चे शिक्षा, हुनर और खेलकूद के कौशल से बनाए अपनी विशिष्ट पहचान: श्री भूपेश बघेल

बच्चे शिक्षा, हुनर और खेलकूद के कौशल से बनाए अपनी विशिष्ट पहचान: श्री भूपेश बघेल

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 12 वीं कड़ी में बच्चों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी सेहत, शिक्षा, हुनर, खेलकूद के कौशल के उच्च मानदंड हासिल कर, लगन और संस्कार से देश-दुनिया में अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाएं। राज्य सरकार द्वारा बच्चों की अच्छी सेहत, उनकी बेहतर शिक्षा, हुनर विकसित करने, खेल कौशल को उत्कृष्ट बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और उसके संवर्धन, संरक्षण के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रिय समाचार चैनलों पर प्रसारित लोकवाणी में ‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य’ विषय पर बच्चों और प्रदेशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए।

        प्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों ने रेडियोवार्ता की 12वीं कड़ी के लिए पढ़ाई, खेलकूद से संबंधित अनेक प्रश्न रिकार्ड करवाए थे। चूंकि 14 नवम्बर को दीवाली के साथ बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू,का जन्मदिवस ‘बाल दिवस‘ भी है, इसलिए चाचा नेहरू से जुड़े बाल सुलभ रोचक प्रश्न भी बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछे, ‘चाचा नेहरू फैंसी ड्रेस छोड़कर हमेशा खादी के कपड़े और टोपी क्यों पहनते थे ?‘, ‘चाचा नेहरू को गुलाब के फूल बहुत ज्यादा पसंद क्यों थे ?‘ जिनका मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार जवाब दिया। साथ ही उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्त्वि, कृतित्व, उनके विचारों और व्यक्त्वि के रोचक पहलुओं से भी परिचित कराया।

चाचा नेहरू ने बनाया था गुलाब फूल को बच्चों के प्रेम का प्रतीक

    मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के प्रारंभ में प्रदेशवासियों को इस माह की 14 तारीख को दीवाली पर्व सहित इससे जुड़े गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा, मातर, भाईदूज, देवउठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा का मेला जिसे पुन्नी मेला भी कहा जाता है, पर्वों की बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री बघेल ने चाचा नेहरू के खादी और गुलाब के फूल के प्रति प्रेम के बारे में रायगढ़ के पुसौर के नेक नांगर प्राथमिक शाला की कक्षा 5वीं की छात्रा ज्योति और सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड गांव गंगोत्री की प्राथमिक शाला की कक्षा 4थीं के छात्र बिजेश्वर द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि नेहरू जी विदेश से पढ़ाई कर लौटने के बाद जल्दी ही गांधी जी के सम्पर्क में आ गए थे। गांधी जी की प्रेरणा से वे देशप्रेम, त्याग, सादगी और आजादी की लड़ाई का महत्व समझ गए और गांधी जी की तरह खादी के कपड़े पहनने लगे। उनकी बेटी इंदिरा जी बगीचे से एक ताजा गुलाब का फूल तोड़कर नेहरू जी के कुर्ते में लगाने लगी तो उन्होंने इस भावना और प्यार को सहेजते हुए गुलाब फूल को बच्चों के प्रेम का प्रतीक बना लिया।

नेहरू जी बच्चों में देश का भविष्य देखते थे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू जी बच्चों में देश का भविष्य देखते थे और मानते थे कि भारत के बच्चे जितने शिक्षित और स्वस्थ होंगे, देश का भविष्य भी उतना ही सुरक्षित होगा। वे नई पीढ़ी को प्यार और दुलार के साथ सीख देना चाहते थे। वे बच्चों के बीच जाना पसंद करते थे और बच्चों के सवालों के खूब जवाब देते थे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को बतायी चाचा नेहरू की ‘भारत माता‘ की परिभाषा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू से जब पूछा जाता था कि भारतमाता कौन है ? तब वे कहते थे कि नदियों, पहाड़ों, खेतों, खलिहानों, जंगलों, मैदानों के साथ ही इस देश के करोड़ों बेटे-बेटियां ही भारतमाता हैं। नेहरू जी बहुलतावादी समाज व्यवस्था पर विश्वास करते थे अर्थात विविधता में एकता ही हमारी ताकत है। देश का हर व्यक्ति, जाति, धर्म से परे हटकर एकजुट हो और सब अपने भीतर भारत को महसूस करें, उसे ही जियें।

पंडित जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई के अग्रणी नेता थे

        मुख्यमंत्री ने कहा ने कहा कि प्यारे बच्चों, आपको पता ही है कि करीब 73 साल पहले तक हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था। सोचिए 200 साल की गुलामी में हमारे पुरखों की जिन्दगी कैसी रही होगी ? आजादी की लड़ाई के लिए जनता को संगठित करने, लड़ाई का नेतृत्व करने वाले लोगों में पंडित जवाहर लाल नेहरू अग्रणी नेताओं में शामिल थे। पंडित नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू उस जमाने के बहुत बड़े वकील और बहुत धनवान व्यक्ति थे। नेहरू परिवार मूलतः कश्मीरी पंडित, सारस्वत कौल, ब्राह्मण परिवार था। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी पढ़ाई उस जमाने में दुनिया के सबसे बड़े संस्थानों में की थी। वे चाहते तो बहुत बड़े और संपन्न वकील के रूप में अपना जीवन बिता सकते थे। 14 नवम्बर 1889 को जन्मे पंडित जवाहर लाल नेहरू 28 वर्ष की उम्र में अर्थात 1917 में राजनीति में आ गए थे और 1922 में पहली बार जेल गए। अंग्रेजों ने 1922 से लेकर 1945 तक नेहरू जी को 9 बार जेल भेजा। सबसे कम 12 दिन और सबसे ज्यादा 1041 दिन अर्थात एक बार में वे पौने तीन साल से अधिक समय तक भी जेल में रहे। उन्होंने कुल मिलाकर अपनी जिंदगी के करीब 9 बरस अंग्रेजों की जेल में काटे। जेल की कठिन जिन्दगी भी आजादी के दीवानों को अपने इरादों से कभी डिगा नहीं पाई। नेहरू जी जेल की यातना से बेहद थकने और कष्ट उठाने के बाद भी जेल के भीतर अच्छे साहित्य की पढ़ाई करते थे। जेल में उनके द्वारा लिखी गई किताबें दुनिया के महान साहित्य में शामिल हुई हैं। विश्व इतिहास की झलक, मेरी कहानी, भारत एक खोज, पुत्री के नाम पत्र, इतिहास के महापुरुष, राष्ट्रपिता आदि उनकी प्रकाशित प्रमुख पुस्तकें हैं। जवाहर लाल नेहरू वाङ्मय का प्रकाशन तो 11 खण्डों में हुआ है। नेहरू जी की प्रतिभा, लगन और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता के कारण महात्मा गांधी ने उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी कहा था। आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और अपने देहावसान, 27 मई 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते रहे।

पंडित नेहरू ने देश के नवनिर्माण के लिए प्रारंभ की थी पंचवर्षीय योजनाएं

            देश के नवनिर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के योगदान के बारे में मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि जब पंडित नेहरू ने प्रधानमंत्री पद सम्भाला था, तब भारत की स्थिति एक जर्जर राष्ट्र के रूप में थी क्योंकि यहां जो कुछ था सब अंग्रेज पहले ही लूटकर ले गए थे। नेहरू जी ने सीमित संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए पंचवर्षीय योजनाएं शुरू कीं ताकि खूब सोचविचार के साथ भारत का नवनिर्माण हो। वे जितने परम्परा, प्रकृति के पोषक थे, उतने ही आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से काम करने वाले थे। यही वजह है कि उनकी दूर की सोच से भारत का एक मजबूत ढांचा खड़ा किया गया, जो नई पीढ़ी के लिए खूब सारे अवसर लेकर आया। खेत से लेकर उद्योग तक, स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा संस्थान जैसे आईआईटी, एम्स, आईआईएम तक तमाम संस्थान नेहरू जी की सोच और शासन की देन हैं। उन्होंने निजी उद्योगों के स्थान पर सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा दिया। उसका जगमगाता हुआ उदाहरण भिलाई इस्पात संयंत्र भी है, जिसमें सिर्फ इस्पात नहीं बनाया बल्कि जिन्दगियां भी बनाईं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की अलख जगाने वाले उद्योग पंडित नेहरू की सोच के अनुपम उदाहरण हैं। उनके द्वारा रोपे गए ज्ञान के पौधे आगे चलकर बड़े-बड़े वट वृक्ष बने और आज ये सारे संस्थान चाहे वे कृषि विश्वविद्यालय हो या अंतरिक्ष संस्थान, सभी का दुनिया में नाम है। पंडित नेहरू की कार्यशैली के कारण भारत बहुत जल्दी विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना। वे गरीबों और कमजोर तबकों को मदद करने के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण की सोच रखते थे।    इस तरह हमारे देश को आज भी नेहरू जी के विचारों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है जिसमें महात्मा गांधी के आदर्शों का भी सम्मान हो और देश के लिए बलिदान, योगदान देने वाली सभी विभूतियांे का सम्मान हो।  

मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताए चाचा नेहरू के बाल प्रेम के रोचक और ज्ञानवर्धक प्रसंग

        मुख्यमंत्री ने चाचा नेहरू के बाल प्रेम के रोचक और ज्ञानवर्धक प्रसंगों के बारे में बच्चों को बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आजादी के आंदोलन के दौरान कितने जोखिम और कितनी परेशानियों से घिरे रहते थे, लेकिन इसके बीच में उन्होंने अपनी बेटी से पत्र के माध्यम से बातचीत जारी रखी। पंडित नेहरू की इकलौती बेटी थीं श्रीमती इंदिरा गांधी, जिन्हें 11 वर्ष की उम्र में बोर्डिंग स्कूल पढ़ने भेजा गया था। नेहरू जी को विभिन्न विषयों का गहरा ज्ञान था जिसे वे अपनी बेटी को देना चाहते थे। वर्ष 1928 में लिखे पत्रों में नेहरू जी का इतिहास और प्रकृति प्रेम बहुत खूबसूरती से उजागर होता है। नेहरू जी के ये पत्र दुनिया के साहित्य में बहुत ऊंचा स्थान रखते हैं। अपने पत्र में नेहरू जी ने पत्थर के एक छोटे से टुकड़े का उदाहरण देते हुए लिखा था-जब आप एक जर्रे के इतिहास को जानना चाहोगे तो यह सोचना पड़ेगा कि यह किस चट्टान का हिस्सा रहा होगा, जो कितना टूटकर, कितना घिसकर, कहां से बहकर आपके पास पहुंचा होगा। इस तरह उन्होंने प्रकृति के रहस्यों को समझने का वैज्ञानिक मंत्र भी दिया था। एक छोटा-सा रोड़ा, जिसे तुम सड़क पर या पहाड़ के नीचे पड़ा हुआ देखती हो, शायद संसार की पुस्तक का छोटा-सा पृष्ठ हो, शायद उससे तुम्हें कोई नई बात मालूम हो जाए। शर्त यही है कि तुम्हें उसे पढ़ना आता हो। कोई ज़बान, उर्दू, हिंदी या अंग्रेजी सीखने के लिए तुम्हें उसके अक्षर सीखने होते हैं। इसी तरह पहले तुम्हें प्रकृति के अक्षर पढ़ने पड़ेंगे, तभी तुम उसकी कहानी उसके पत्थरों और चट्टानों की किताब से पढ़ सकोगी।

नेहरू जी की किताब ‘पुत्री के नाम पत्र‘ के रोचक पहलुओं की दी जानकारी  

        मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में कहा कि प्यारे बच्चों, मेरा मन हो रहा है कि इस किताब की कुछ बातें मैं आपको पढ़कर सुनाऊं। उन्होंने लिखा था- जब तुम मेरे साथ रहती हो तो अक्सर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो और मैं उनका जवाब देने की कोशिश करता हूं। लेकिन अब, जब तुम मसूरी में हो और मैं इलाहाबाद में, हम दोनों उस तरह बातचीत नहीं कर सकते। इसलिए मैंने इरादा किया है कि कभी-कभी तुम्हें इस दुनिया की और उन छोटे-बड़े देशों की, जो इस दुनिया में हैं, छोटी-छोटी कथाएं लिखा करूं। अगर तुम्हें इस दुनिया का कुछ हाल जानने का शौक है तो तुम्हें सब देशों का और उन सब जातियों का, जो इसमें बसी हुई हैं, ध्यान रखना पड़ेगा, केवल उस एक देश का नहीं, जिसमें तुम पैदा हुई हो। दुनिया एक है और दूसरे लोग जो इसमें आबाद हैं, हमारे भाई-बहन हैं। हमें यह देखना है कि हमारे रस्म-रिवाज में क्या खूबियां हैं और उनको बचाने की कोशिश करनी है, जो बुराइयां हैं उन्हें दूर करना है। अगर हमें दूसरे मुल्कों में कोई अच्छी बात मिले तो उसे ज़रूर ले लेना चाहिए। हम हिंदुस्तानी हैं और हमें हिंदुस्तान में रहना और उसी की भलाई के लिए काम करना है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि दुनिया के और हिस्सों के रहने वाले हमारे रिश्तेदार और कुटुंबी हैं। क्या ही अच्छी बात होती अगर दुनिया के सभी आदमी खुश और सुखी होते। हमें कोशिश करनी चाहिए कि सारी दुनिया ऐसी हो जाए जहां लोग चैन से रह सकें। अब तुम कहोगी कि सभ्यता का मतलब समझना आसान नहीं है, और यह ठीक है। यह बहुत ही मुश्किल मामला है। अच्छी-अच्छी इमारतें, अच्छी-अच्छी तस्वीरें और किताबें और तरह-तरह की दूसरी और खूबसूरत चीजें ज़रूर सभ्यता की पहचान हैं, मगर एक भला आदमी जो स्वार्थी नहीं है और सबकी भलाई के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करता है, सभ्यता की इससे भी बड़ी पहचान है।

नेहरू जी बच्चों को सच्चाई और भलाई के रास्ते पर ले जाना चाहते थे

        नेहरू जी ने अपनी बेटी इंदिरा को पत्र में लिखा था कि सबकी भलाई के लिए एक साथ मिलकर काम करना सबसे अच्छी बात है। यह तो तुम जानती ही हो कि रामायण में राम और सीता की कथा और लंका के राजा रावण के साथ लड़ाई का हाल बयान किया गया है। महाभारत इसके बहुत दिनों बाद लिखी गई। इसमें वह अमूल्य ग्रन्थ रत्न है, जिसे भगवद्गीता कहते हैं। इतने दिन गुज़र जाने पर भी ये पुस्तकें अब तक जिंदा हैं, बच्चे उन्हें पढ़ते हैं और सयाने उनसे उपदेश लेते हैं। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में कहा कि प्रिय बच्चों सोचिए कि वे कितने उदार थे। पूरी दुनिया का कल्याण चाहते थे और यह भी सोचते थे कि हमें उसमें अपनी भूमिका खोजनी और निभानी चाहिए। प्यारे बच्चों, ध्यान दीजिए कि किस तरह नेहरू जी बच्चों को सच्चाई और भलाई के रास्ते पर ले जाना चाहते थे। मैंने बहुत से बच्चों को देखा है जो अपने हिस्से का टिफिन किसी अन्य बच्चे को खिलाकर खुश होते हैं। मैंने बहुत से बच्चों को देखा है कि वे किसी गरीब बच्चे के प्रति कितना प्यार और करुणा का भाव रखते है। जब कोई अन्य बच्चा या उनका कोई मित्र भूख, बीमारी या किसी भेदभाव से पीड़ित होता है तो हमारे प्यारे बच्चे उसकी मदद के लिए अपने माता-पिता को राजी करते हैं। अभी कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान ही ऐसे कितने उदाहरण सामने आए कि जब हमारे प्यारे बच्चों ने अपने जेब खर्च से बचाकर जो राशि जमा की थी उसे जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किया या अपने आसपास के गरीबों को मदद करने के लिए खर्च कर दी। मुझे नहीं लगता कि किसी भी घर में ऐसा बच्चा नहीं होगा जिसने किसी की भलाई के लिए कोई काम अपने माता-पिता से छुपकर नहीं किया हो। यह साबित करता है कि बच्चों के मन में भगवान बसते हैं। यह साबित करता है कि बच्चों का मन कितना पवित्र होता है। मैं प्यारे बच्चों को ऐसे साहस और नेक कार्य के लिए बधाई देता हूं। किसी एक नाम लेने से न्याय नहीं होगा इसलिए मैं सारे बच्चों को ऐसे नेक कामों के लिए बधाई देता हूं। मैं सभी पालकों से यह अपील करता हूं कि हो सकता है कि आपके पास साधन सीमित हों, लेकिन जब आपके बच्चे का हाथ किसी की मदद के लिए आगे बढ़ता है तो उसे रोकें नहीं। थोड़ी-बहुत कमी-बेसी को परिस्थितियों के अनुसार समझें और उसके अनुरूप निर्णय लें। लेकिन बच्चों की यह भावना जिन्दा रहे और उन्हें इस सुख का एहसास हो, यह वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है। बच्चों में करुणा होगी तो समाज भी बहुत खूबसूरत होगा।

    मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब में बताया कि छत्तीसगढ़ में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। खेलों के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि नारायणपुर जिले में खेलो इंडिया केन्द्र प्रारंभ करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। मल्लखम्भ अकादमी के लिए भूमि उपलब्ध कराकर आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था करायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में कहा कि बच्चों की सेहत और ये खुशी देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। खिलखिलाता हुआ बचपन हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी सेहत, शिक्षा, हुनर, खेलकूद के कौशल, लगन, संस्कार के लिए अलग से पहचान बनाएं। आपको ध्यान होगा कि कोरोनाकाल में हम स्कूलों में बच्चों को सूखा राशन दे रहे थे और आंगनबाड़ियों में हमने गर्म खाना देना शुरू किया है। इस दिशा में हमारी योजनाएं और नवाचार लगातार जारी रहेंगे। एक बार फिर दीपावली और बाल दिवस की शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने शहीद नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री ने शहीद नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व गृहमंत्री शहीद श्री नंदकुमार पटेल की आज जयंती के अवसर पर यहां अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री नंदकुमार पटेल को याद करते हुए कहा कि श्री पटेल जमीन से जुड़े जननेता थे। वे छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने का सपना देखा करते थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी और दुर्ग जिले के पाटन तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू भी उपस्थित थे।

छठ पर्व पर नहीं होगी नदी-घाटों में सामूहिक पूजा, पढ़ें पूरी खबर

छठ पर्व पर नहीं होगी नदी-घाटों में सामूहिक पूजा, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | इस बार कोरोना संक्रमण के चलते छठ पर्व पर नदी, तालाबों तथा पूजा घाटों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन नहीं होगा। इस बार छठ पूजा पर श्रद्धालू अपने-अपने घरों में ही प्रतीकात्मक रूप से तालाब बनाकर भगवान सूर्य को अध्र्य देंगे और छठ पूजा की सभी रस्में पूरी करेंगे। आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर जिला प्रशासन तथा पूर्वांचल विकास समिति के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में आने वाली छठ पूजा का सर्व सहमति से स्वरूप तय हुआ ।

पढ़ें : बड़ी खबर : हथियारबंद लुटेरों ने ड्राईवर दो बंधक बना कर लूटे एल्युमिनियम से भरे दो ट्रक, तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें 

सभी सदस्यों ने पूरी सावधानी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छठ पूजा करने पर सहमति जताई। बैठक में पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, सचिव डी. एन. राय सहित समिति के सदस्य अशोक सिंह, श्री अशोक तिवारी, कमलेश यादव तथा  बी. एन. सिंह भी मौजूद रहे।  बैठक में जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रियंका महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एसडीएम सुनील नायक, तहसीलदार रोहित सिंह भी शामिल हुए। 

पढ़ें : राजधानी में ब्रिज के नीचे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बैठक में यह भी तय हुआ कि छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का प्रसाद वितरण, भोज, भण्डारा आदि नहीं किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन घोषित होने की दशा में किसी भी प्रकार की धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियां तथा कार्यक्रम करने की अनुमति भी नहीं होगी। छठ पूजा के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल का श्रद्धालुओं सहित सभी को पूरा पालन करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करते हुए मास्क लगाकर ही पूजा की रस्में निभानी होगी और बार-बार हाथों को सेनेटाईज करना होगा।
 
 
कलेक्टर ने भी की अपील - कलेक्टर किरण कौशल ने आगामी 18 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण छठ त्यौहार के दौरान नदी-तालाबों और छठ घाटों पर ना जाकर घरो में ही छठ पूजा की सभी रस्में और परंपरायें पूरी करने की अपील जिले वासियों से की है। छठ त्यौहार के दौरान पूजा-अर्चना के लिये बड़ी संख्या में लोग नदी-तालाबों और छठ घाटों पर इकट्ठे होते हैं। लोगों के इस तरह इकट्ठे होने से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। कलेक्टर ने इसी आशंका के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि घर पर ही छठ पूजा की रस्में निभाएं और कोरोना से लड़ाई में शासन-प्रशासन के संकल्प को अपनी इस छोटी सी भागीदारी से पूरा करने में सहयोग करें। 
 
 
कलेक्टर ने अपील की है कि कोरोना वायरस से फैली महामारी का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरबा जिले में हर रोज ही कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है। यदि हम अभी सर्तक नहीं हुए तो कोरोना की यह रफ्तार और तेज हो सकती है। श्रीमती कौशल ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अभी की परिस्थितियों में कोरोना को बढऩे से रोकने के लिये अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने दीवाली सहित छठ पूजा के इस त्यौहारी सीजन में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ही अपने सभी काम करने की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा है कि त्यौहारी सीजन में खरीददारी के समय भी मास्क लगाकर और दो गज दूरी का पालन करके हम दीवाली-छठ पूजा के त्यौहार अपने परिवार के साथ खुशी से मना सकते हैं। थोड़ी सी लापरवाही इन त्यौहारों का आनंद और पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है। कौशल ने लोगों से अपील की है कि खरीददारी करने निकलते समय मास्क जरूर लगायें, अपने हाथों को बार-बार सेनेटाइज करते रहें, बेवजह चीजों को ना छुएं और कहीं पर भी भीड़ ना लगाएं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिये शासन-प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में अपना बहुमूल्य सहयोग करने की भी अपील लोगों से की है।
 
बड़ी खबर : हथियारबंद लुटेरों ने ड्राईवर दो बंधक बना कर लूटे एल्युमिनियम से भरे दो ट्रक, तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें

बड़ी खबर : हथियारबंद लुटेरों ने ड्राईवर दो बंधक बना कर लूटे एल्युमिनियम से भरे दो ट्रक, तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें

जशपुरजशपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जिसमें उड़ीसा के अंगुल से कानपुर जा रहे एल्युमीनियम से भरे दो ट्रक लूट लिए गए हैं।

पढ़ें : राजधानी में ब्रिज के नीचे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे नंबर 17 लावाकेरा से कुनकुरी मार्ग पर कसजोरा नाले के पास एलुमिनियम से भरे दो ट्रक आ रहे थे इसी दरमियान बीती रात बोलेरो सवार अज्ञात छह लुटेरों ने ट्रकों को रोका और उन्हें हथियार के दम पर बंधक बना लिया ।

पढ़ें : फेसबुक में दोस्ती कर अज्ञात ने महिला से की 7 लाख से अधिक की ठगी, पढ़ें पूरी खबर

इसके बाद दोनों ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर को रस्सियों से बांधकर ट्रक लेकर फरार हो गए । किसी तरह ट्रक चालक खुद को बंधक से मुक्त किए और घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई इस बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी बालाजीराव सोमावार ने तत्काल आसपास के सभी थानों की पुलिस को अज्ञात बोलेरो सवार लुटेरों और ट्रक की तलाश में लगा दी है । इस संबंध में पुलिस हालांकि पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कह रही है लेकिन अज्ञात लुटेरों को पुलिस की कई टीमें झारखंड और उड़ीसा सीमा में तलाश कर रही है।

नोटबंदी देश के सबसे बड़े संगठित घोटाले का प्रतीक : मोहन मरकाम

नोटबंदी देश के सबसे बड़े संगठित घोटाले का प्रतीक : मोहन मरकाम

रायपुर | देश में नोटबंदी के चौथे वर्षगांठ को मोदी सकार के विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा संगठित घोटाला करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। 

पढ़ें : राजधानी में ब्रिज के नीचे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा कि नोटबंदी के चौथे वर्षगांठ को हम सब विश्वासघात दिवस के रूप में मना रहे हैं। श्री मरकाम ने कहा कि यह विश्वासघात ही है, पीएम श्री मोदी ने देश की जनता के साथ नोटबंदी कर केवल विश्वासघात ही किया है। इस नोटबंदी से आखिर किसे फायदा हुआ है? नोटबंदी के दौरान उन्होंने कई तरह के दावे किए थे कि देश के अंदर माओवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, महंगाई सब खत्म हो जाएगा।
 
 
जबकि वास्तविकता यह है कि देश के अंदर इन समस्याओं से निजात तो नहीं मिला, बल्कि देश की जनता और ज्यादा मुसीबत से घिर गई है। महंगाई खत्म होने या कम होने के बजाए दिनों-दिन बढ़ती चली जा रही है। भ्रष्टाचार खत्म होने के दावे भी खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। उन्होने कहा कि नोटबंदी के बाद से ही रोजगार उपलब्ध कराने वाले सेक्टर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। कई उद्योग-धंधे बंद हो गए।
 
 
छोटे-छोटे व्यापारी कंगाल हो गए हैं और उनका व्यापार-व्यवसाय चौपट हो गया। किसानों के पास बीज और खाद लेने तक के लिए पैसे नहीं बचे, मोदी जी इससे बड़ी और क्या सौगात दे सकते थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद से ही देश की अर्थव्यवस्था पूरी तर हसे पटरी से उतर चुकी है। कोरोनाकाल ने बचा हुआ कसर पूरा कर दिया। नोटबंदी के बाद लंबे समय तक चले लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था को और ज्यादा बर्बाद कर दिया है। यह मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर माह एक बड़ी राशि कर्ज के तौर पर ले रही है, आखिर इस कर्ज का क्या उपयोग किया जा रहा है। 
 
राजधानी में ब्रिज के नीचे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी में ब्रिज के नीचे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर | बीते दिनों थाना सरस्वती नगर आमानाका ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात मृतिका का शव मिला था | महिला के शव मिलने की सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया तो मृतिका कालीबाई नायक पति करत नायक उम्र 42 वर्ष सा. मोती लाल नगर कोटा का रहने वाला ज्ञात हुआ | मृतिका के शव की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में चोट मारकर हत्या कर देना पाए जाने से धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया |

पढ़ें : फेसबुक में दोस्ती कर अज्ञात ने महिला से की 7 लाख से अधिक की ठगी, पढ़ें पूरी खबर

अज्ञात आरोपी द्वारा घटना कार्य किए जाने की सूचना दिए जाने पर उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्रीमती अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सरस्वती नगर साइबर सेल के अथक मेहनत से घटना के कुछ ही घंटों में ही हत्या के अंधी गुत्थी को सुलझाते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों कन्हैया देवार पिता शिबू देवार उम्र 32 वर्ष सा देवारपाड़ा कुकुर बेड़ा, अमजद दीवार पिता राजू देवार उम्र 40 वर्ष सा देवारपाड़ा कुकुर बेड़ा, विजय वर्मा पिता व श्रीपद वर्मा उम्र 30 वर्ष सा शीतला तालाब थाना उरला को गिरफ्तार किया गया है | प्रकरण को सुलझाने में थाना सरस्वती नगर के स.उ.नि. देवनाथ जंघेल, प्रधान आरक्षक सैयद इरफान, आरक्षक भुनेश्वर वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही | 

फेसबुक में दोस्ती कर अज्ञात ने महिला से की 7 लाख से अधिक की ठगी, पढ़ें पूरी खबर

फेसबुक में दोस्ती कर अज्ञात ने महिला से की 7 लाख से अधिक की ठगी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर के श्रीनगर खमतराई क्षेत्र से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर की एक महिला ने खूबसूरत दिखने के चक्कर में सात लाख से भी अधिक रुपए गवा बैठे |

पढ़ें : राजधानी रायपुर की प्रज्ञा अग्रवाल बनी सिविल जज, पढ़ें पूरी खबर 

जानकारी के अनुसार श्रीनगर खमतराई की रहने वाली महिला को एक विदेशी डॉक्टर का फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आया, महिला ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की और बातचीत के बाद उसे विश्वास में लेते हुए महिला के चेहरे पर दाग हटाने की बात की | वहीं आरोपी ने कुछ गिफ्ट और पैसे भेजने की बात कही |

पढ़ें : नोटबंदी के चौथे वर्षगांठ को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस 

जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग नंबर से कॉल कर दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्सल आ जाने पर कस्टम चार्ज, क्लीयरेंस चार्ज, इनकम टैक्स, मनी कन्वर्जन चार्ज आदि के नाम पर महिला से कुल साढ़े सात लाख रुपयों की धोखाधड़ी की गई | महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की जिसके बाद खमतराई थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

राजधानी रायपुर की प्रज्ञा अग्रवाल बनी सिविल जज, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर की प्रज्ञा अग्रवाल बनी सिविल जज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को सिविल जज की चयन सूची जारी की। इसमें रायपुर की प्रज्ञा अग्रवाल का भी चयन हुआ है। प्रज्ञा, मुकुल अग्रवाल की पुत्री है। प्रज्ञा अग्रवाल के सिविल जज बनने से परिवार में हर्ष की लहर है।

बता दें कि प्रज्ञा अग्रवाल बचपन से ही मेघावी रही है। प्रज्ञा ने बीकॉम, एलएलबी और एलएलएम के बाद व्यवहार न्यायधीशः बन गई है।

पढ़ें : नोटबंदी के चौथे वर्षगांठ को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

नोटबंदी के चौथे वर्षगांठ को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

नोटबंदी के चौथे वर्षगांठ को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

रायपुरछत्तीसगढ़ कांग्रेस नोटबंदी के चौथे वर्षगाँठ को मोदी सरकार के विश्वासघात दिवस के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचेंगे।

BIG BREAKING : टीका लगाने के बाद 2 माह के बच्ची की हुई मौत, आँगनबाड़ी में लगाया गया था टीका, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : टीका लगाने के बाद 2 माह के बच्ची की हुई मौत, आँगनबाड़ी में लगाया गया था टीका, पढ़ें पूरी खबर

बलरामपुर | छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले के ग्राम पंचायत बड़की महरी में एक दो महीने की मासूम बच्ची की मौत टीका लगने के बाद हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि बच्ची को जो टीका लगा था, उसके कारण ही उसकी मौत हुई है।

पढ़ें : बड़ी खबर : जुआ खेलते 41 लोग गिरफ्तार, तलाशी के दौरान बरामद हुआ भारी मात्रा में बन्दुक व कारतूस

परिजनों के मुताबिक मंगलवार को बच्ची को गांव के ही आंगनबाड़ी में टीका लगा था। उसके बाद से उसकी तबीयत खराब होने लगी। बच्ची को बुखार आया और फिर धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी और फिर उसकी मौत हो गई।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: ब्रिज के नीचे मिली एक महिला की सर कुचली लाश, जताई जा रही दुष्कर्म की आशंका 

बच्ची की मां ने बताया कि 2 महीने तक बच्ची को कुछ भी नहीं हुआ था। ना तो उसे कोई बीमारी थी। ना ही उसे अभी तक सर्दी खांसी बुखार हुआ था। लेकिन टीका लगने के बाद अचानक उसकी तबियत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि बच्ची को गलत टीका लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और विवेचना में जुट गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

व्यापारी एकता पैनल के नए अध्यक्ष के नाम की हुई घोषणा, जाने किसे दी गई है जिम्मेदारी

व्यापारी एकता पैनल के नए अध्यक्ष के नाम की हुई घोषणा, जाने किसे दी गई है जिम्मेदारी

रायपुर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स का चुनाव लगभग करीब ही है। व्यापारी एकता पैनल पंच समिति ने आज बठैक में सर्वसम्मति से व्यापारी एकता पैनल की तरफ से अध्यक्ष हेतु योगेश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित कर उनके नाम पर मुहर लगा दी है। इसके अलावा योगेश ने चैम्बर में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी ज़िम्मेदारियां भी निभाई है। पिछले डेढ़ दशक से भी ज़्यादा योगेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे है। बैठक में रमेश मोदी, श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, हरचरण साहनी, सुनील अग्रवाल, संजय रुंगटा, जितेंद्र बरलोटा, मोहन तेजवानी और चेतन तारवानी मौजूद थे।

 बड़ी खबर रायपुर: ब्रिज के नीचे मिली एक महिला की सर कुचली लाश, जताई जा रही दुष्कर्म की आशंका

बड़ी खबर रायपुर: ब्रिज के नीचे मिली एक महिला की सर कुचली लाश, जताई जा रही दुष्कर्म की आशंका

रायपुर। राजधानी में आज सुबह एक महिला की सर कुचली लाश आमानाका ओव्हरब्रिज के नीचे मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे के आस-पास आमानाका ब्रिज के पास से गुजरने वाले लोगों ने ब्रिज के नीचे एक महिला की लाश देखी जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लाश की शिनाख्ती काली बाई नायक 42 वर्ष निवासी मोतीनगर कोटा के रुप में की है।
 
 
लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से महिला का सिर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का कपड़ा फटे हुये व अस्तव्यस्त दिख रहे है,महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला पॉलीथिन बीनने का काम करती थी। सरस्वतीनगर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच में जुटी है। 
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज गुढ़ियारी इकाई द्वारा दीपोत्सव के अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का किया जा रहा है आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज गुढ़ियारी इकाई द्वारा दीपोत्सव के अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का किया जा रहा है आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज गुढ़ियारी इकाई एवं महिला समिति द्वारा दीपोत्सव के अवसर पर 11 नवम्बर और 12 नवम्बर को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है | जिसमे सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते है | 

देखें कौन कौन सी प्रतियोगिताएँ हो रही है आयोजित :-

त्यौहारी सीजन के चलते खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने किया होटलों की जांच

त्यौहारी सीजन के चलते खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने किया होटलों की जांच

बेमेतरा। कलेक्टर ने त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए मिठाईयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच करेन मिष्ठान भण्डार, होटलों, बेकरी दुकानों, किराना दुकानों का लगातार निरीक्षण और निगरानी कार्य किया जा रहा है। सभी मिष्ठान निर्माणकर्ताओं को मिठाई निर्माण की तिथि व बेस्ट बिफोर काउण्टर में अंकित करने व अखाद्य रंग (गाय छाप रंग) का प्रयोग मिठाई, जलेबी, लड्डू इत्यादि में नहीं करने निर्देश दिया जा रहा है।
 

कलेक्टर शिव अनंत तायल ने जिला के अंतर्गत बेरला ब्लॉक के दुर्गा स्वीट्स, शिवशक्ति स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स, सिन्हा हॉटल, वर्धमान बेकरी, देवरबीजा में शिवशक्ति मिष्ठान भण्डार, दीपक हॉटल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही बीकानेर स्वीट्स (बेरला) से कलाकंद व शिवशक्ति मिष्ठान भण्डार (देवरबीजा) से पेड़ा का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए संकलित किया गया है।
 
 
खाद्य और औषधि प्रशासन की जांच टीम में राजू कुर्रे, जितेन्द्र कुमार नेले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नमूना सहायक, वरूण पटेल ने कार्यवाही की गई है। आवश्यकतानुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के तहत अमानक स्तर के खाद्य पदार्थों का भण्डारण, विक्रय करने पर खाद्य कारोबारकर्ताओं को माननीय न्यायालय के नियमानुसार जुर्माने से दण्डित किया जा रहा है।

 
नियंत्रक खाद्य और औषधि प्रशासन, अटल नगर नवा रायपुर से संचालित चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के तहत 11 नवम्बर को खाद्य प्रतिष्ठानो जैसे- होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, इत्यादि से खाद्य पदार्थों का मौके पर प्राथमिक परीक्षण कर अमानक खाद्य का विक्रय, भण्डारण पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी । खाद्य और औषधि विभाग ने दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। 
 राजधानी की एक युवती के मोबाईल पर कॉल व अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का मामला थाने में दर्ज

राजधानी की एक युवती के मोबाईल पर कॉल व अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का मामला थाने में दर्ज

रायपुर। युवती के मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील मैसेज व कॉल करके परेशान करने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर डीडीनगर निवासी पीडि़ता 18 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के मोबाईल फोन पर 93153-93071 के मोबाईल फोन धारक द्वारा पिछले 28 जून से 6 नवंरब 2020 के मध्य लगातार कॉल व अश्लील मैसेज करके परेशान कर रहा है, मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल फोन धारक के खिलाफ आईपीसी की धारा धारा 354 घ ,507 के तहत अपराध कायम  कर जांच में जुटी हुई है। 
 बड़ी खबर: नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में परिजनों ने युवक की कर दी बेदम पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

बड़ी खबर: नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में परिजनों ने युवक की कर दी बेदम पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

बिलासपुर। नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में लड़की के परिजनों ने लड़के से मारपीट की, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस के आरोपी 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के बोधिबन्द गाँव की है। 
 

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के बोधिबंद में रहने वाले रामनारायण पिता सीताराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष मोहल्ले की एक नाबालिग किशोरी को भगा ले गया। सितम्बर महीने में हुई इस घटना के कुछ दिनों बाद लड़की के परिजनों को पता चला, कि राम नारायण उनकी बेटी के साथ तखतपुर क्षेत्र के बिजराकापा में रह रहा है। लड़की के परिजन बिजराकापा पहुंचे, और लड़की को अपने साथ गाँव लेकर आ गए। कुछ दिनों बाद रामनारायण भी गाँव लौट आया।
 

घटना के बाद से लड़की के परिजन राम नारायण को सबक सिखाने मौके की तलाश में थे। बीते 30 सितम्बर की रात रामनारायण उन्हे गाँव में अकेले मिल गया, तो लड़की के परिवार वालो ने लाठी डंडे से हमला करते हुए घायल कर दिया था। युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहाँ उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी जिसका उपचार किया जा रहा था, जहाँ से तबीयत ठीक लगने की स्थिति में 12 अक्टूबर को फिर वापस घर ले गए थे, लेकिन इसी बीच युवक की फिर से तबियत बिगड़ गई जिसे फिर से बर्न एंड ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया, जहाँ 6 नवम्बर को युवक की मौत हो गई।
 

इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने  धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी संदीप नेताम उर्फ संटी पिता गेंद राम नेताम उम्र 22 वर्ष, पिंटू नेताम पिता गेन्दू नेताम उम्र 18.6 वर्ष और मुकेश नेताम पिता गेंद राम नेताम उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
संसदीय सचिव मंडावी ने राजनांदगांव में शालाओं में स्मार्ट टीवी से पढ़ाई का शुभारंभ किया, पढ़ें पूरी खबर

संसदीय सचिव मंडावी ने राजनांदगांव में शालाओं में स्मार्ट टीवी से पढ़ाई का शुभारंभ किया, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरकोविड-19 के संक्रमण काल में भी पढ़ई तुंहर दुआर अभियान के तहत किसी न किसी माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक निरंतर कार्य कर रहे है। मोहला के शिक्षकों द्वारा पढ़ई तुंहर पारा मोहल्ला के अंतर्गत पारा मोहल्ला एवं शालााओं में स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी से पढ़ाने की नई पहल प्रारंभ की गई है।

पढ़ें : पत्नी ने खिचड़ी में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध में काटा बन रहे पति को किया रास्ते से साफ

इस कड़ी में राजनांदगांव जिले के पेंदाकोड़ो संकुल के 20 प्राथमिक शाला व माध्यमिक शालाओं में शिक्षकों ने स्वप्रेरित होकर राशि दी है एवं जनसहयोग से अध्यापन हेतु स्मार्ट टीवी लगाया है, जिसका शुभारंभ संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए श्री इन्द्रशाह मण्डावी ने कहा कि हमको शिक्षा के महत्व को समझना होगा और जीवन में शिक्षा को सर्वाेपरि स्थान देना होगा। बच्चों के उवल भविष्य के लिए यह जरूरी है कि उन्हें अच्छी शिक्षा मिले और उनका समग्र विकास हो।

पढ़ें : VIRAL VIDEO: सरकार ने लगाई फटाखों पर रोक, लोगों ने निकाल लिया उसका अलग तोड़

    इस मौके पर संसदीय सचिव श्री मण्डावी ने संकुल के कर्मठ शिक्षक श्री भुवनदास मानिकपुरी, चंद्रिका कोमरे, श्री हरिशंकर देशलहरा, थानसिंह गांवरे, नूतन सिंह साहू, दीप्ति ठाकुर, रामरतन कोमरे, चन्द्रहास सोनी, संतोष सोरी, दमयंती कौशिक, कैलाश कोमरे, गंगोत्री नेताम, आत्माराम नेताम, कन्हैयालाल गोटे, ज्ञानसिंह साहू, देवनी कोमरे, दम्मीचंद निषाद, कांशीराम कंवलिया, नरसिंह हिड़ामें, रेखा सलामें, भागीरथी कुंजाम, सरोज साहू, उमा यादव, सुचित्रा सोनी, ओमप्रकाश कोवाची, यशवंत शाह मंडावी, जनकलाल तुलावी, वेदप्रकाश भुआर्य, राजेंद्र ठाकुर, संतोषी सलामें, शंकर लाल साहू, संगीता श्यामकर, शांति हिचामें, महेश्वरी गोटे, पीतराम कोर्राम, धनसिंह देवांगन, सदाराम कुंजाम, दीपक राजपूत, अजय अनुप रामटेके, सलूजा कोवाची, कल्याणसिंह नायक, लता कोमरे, उषा घावड़े एवं सरोज नरेटी का सम्मान किया।

पढ़ें : सड़क हादसा : राजधानी के टाटीबंध चौक में ट्रक ने मारी पुलिसकर्मी को टक्कर, पढ़ें पूरी खबर

बेहतर समन्वय के लिए संकुल समन्वयक विष्णु निषाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेष बात यह है कि शिक्षा में इस नवाचार के लिए शिक्षकों ने स्वयं राशि दी है, साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी आर्थिक सहयोग किया है। एपीसी श्री सतीश ब्यौहरे ने मजियापार व एबीईओ श्री राजेन्द्र कुमार देवांगन ने झेलुकपारा स्कूल के लिए 1-1 स्मार्ट टीवी दान किया है।

पढ़ें : फेसबुक फ्रेन्ड्स ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

जनपद उपाध्यक्ष गमिता लोनहरे ने 2000 रूपए व वीपी प्रजापति ने 1000 रूपए का सहयोग दिया है। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर अतिथियों ने मोहला विकासखंड के नवाचारी शिक्षकों, विभागीय अधिकारियों व शिक्षक श्री राजकुमार यादव, समाज सेवी संजय जैन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपसरपंच श्री रमेश हिडामे ने संसदीय सचिव श्री मंडावी के शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग व संकुल के शिक्षकों के बेहतर कार्य को पूरे वनांचल के लिए अनूठा बताया।