CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी: राज्य में इस दिन से खुल सकते हैं अंग्रेजी शराब की दुकानें

शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी: राज्य में इस दिन से खुल सकते हैं अंग्रेजी शराब की दुकानें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 31 मई के बाद अंग्रेजी शराब दुकान खोलने पर सरकार विचार करेगी। अभी सिर्फ देशी शराब की दुकानें खोली गई है।आबकारी मंत्री कवासी लखमा की माने तो एक साथ अंग्रेजी और देशी शराब के खुलने से लोगों में संक्रमण फिर फैल सकता है। इसलिए 31 मई के बाद अंग्रेजी शराब की दुकानों को खोलने पर विचार किया जा सकता है। अभी विदेशी शराब ऑनलाइन के माध्यम से बेचीं जा रही है लेकिन जल्द ही ये दुकानों से भी मिलने लगेगी।
वहीं शराब दुकानों में भीड़ न हो इसके लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
 

कमांडर को अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे 3 नक्सली गिरफ्तार

कमांडर को अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे 3 नक्सली गिरफ्तार

कोठागुडम। नक्सलियों में कोरोना संक्रमण फैलने की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित नक्सली कमांडर की मौत हो गई है। तेलंगाना के कोठागुडम जिले में तीन नक्सलियों की गिरफ़्तारी हुई है। ये एक कोरोना संक्रमित नक्सली कमांडर अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि मृतक नक्सली कमांडर को अस्पताल में छोड़कर लौट रहे तीन अन्य नक्सली भी गिरफ़्तार किये गए हैं। कोरोना से जिस नक्सली की मौत हुई उसे ये तीनों अस्पताल में छोड़कर लौट रहे थे। गिरफ़्तारी के बाद इनका चेकअप हुआ तो पता चला कि इनमें से एक नक्सली और कोरोना संक्रमित है।
तीनों नक्सलियों को तेलंगाना के कोठागुडम जिले में गिरफ़्तार किया गया। कोठागुडम एसपी सुनील दत्त ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कई और नक्सली कमांडर भी कोरोना से संक्रमित हैं।
कोरोना संक्रमित हुए जिस नक्सली कमांडर की मौत हुई है, उसका नाम कोरसा गंगा उर्फ़ आयतु है। वह गोरना जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) का निवासी है। कोरसा नक्सलियों के बटालियन के टैक टीम का मेंबर है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना का कहर भले ही कम हुआ है, लेकिन खतरा बरकरार है। ऐसे में नक्सलियों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को नक्सली कमांडर की कोरोना से मौत हो गई तो एक और नक्सली पॉजिटिव पाया गया। ऐसे में संभावना है कि कई और नक्सली कोरोना की चपेट में आए होंगे।
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले सौ से भी कम मरीज, 426 ने जीती कोरोना से जंग, 3 की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले सौ से भी कम मरीज, 426 ने जीती कोरोना से जंग, 3 की हुई मौत

रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 94 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 153 और होम आइसोलेशन से 273 कुल 426 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि 3 मरीजो की इलाज के दौरान मौत हो गई इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3085 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 2667 है।
Read Also:-

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 6715 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 2824 नए मरीज मिले 69 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

सावधान! वैक्सीन लगवाने के बाद मिले सर्टिफिकेट की फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ सकता है महंगा, जानिए क्यों?

अनोखा मामला, कोरोना निगेटिव महिला ने दिया कोविड पॉजिटिव बच्ची को जन्म

कोयले की रेक से निकला जिंदा बंदा, एनटीपीसी ने किया पुलिस के सुपुर्द

कोयले की रेक से निकला जिंदा बंदा, एनटीपीसी ने किया पुलिस के सुपुर्द

रायगढ़। जिले के पुसौर लारा में स्थापित सुपरथर्मल पावर प्लांट एनटीपीसी में झारखंड से आई हुई कोयले की गाड़ी को लेकर अचरज वाली स्थिति निर्मित हो गई थी, जब इस कोयले से लोड मालगाड़ी में एक जिंदा आदमी निकला। बताया जा रहा है कि झारखंड के बरवाडीह से कोयले की आपूर्ति एनटीपीसी लारा में की जाती है।
हमेशा की तरह कोयले की मालगाड़ी एनटीपीसी पहुंची लेकिन इस मर्तबे मालगाड़ी के एक डिब्बे में कोयले पर बैठा बोरे को लपेटे जिंदा आदमी को देखा गया। अचानक जब यहां लोगों की नजर उसपर पड़ी तो एकबारगी अचरज वाली स्थिति निर्मित हो गई थी। इस अनजान व्यक्ति के मिलने के बाद मामले की सूचना पुसौर पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि इस आदमी ने खुद को पटना का रहने वाला बताया। यह कोयले की गाड़ी में कैसे पहुंचा इसे लेकर वह साफ–साफ नहीं बता सका। एनटीपीसी प्रबंधन ने इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
 

ब्लैकमेलिंग के मामले में सारंगढ़ थाना प्रभारी निलंबित

ब्लैकमेलिंग के मामले में सारंगढ़ थाना प्रभारी निलंबित

रायगढ़। ब्लैकमेलिंग करने के मामले में सारंगढ़ थाना प्रभारी कमलकिशोर पटेल को निलंबित कर दिया गया है। एसआई पर डॉक्टर को डरा धमकाकर 3 लाख वसूलने का आरोप है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत के बाद एसपी संतोष सिंह ने कार्रवाई करते हुए एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान पटेल रायगढ़ मुख्यालय रक्षित केंद्र में तैनात रहेंगे।
मामला सारंगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हिर्री स्थित वारे क्लीनिक का है। 7 मई को सारंगढ़ थाना प्रभारी कमलकिशोर पटेल, सारंगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल और बीएमओ डॉ.आरएल सिदार निरीक्षण के लिए वारे क्लीनिक पहुंचे थे। इस दौरान तहसीलदार ने डॉ.वारे से क्लीनिक में अनियमितता के नाम पर कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही कार्रवाई नहीं करने के नाम पर पांच लाख की मांग भी की थी, जिसके बाद डॉ.वारे ने तीन लाख रुपए तहसीलदार को रिश्वत के तौर पर देकर मामले को रफा-दफा करवाया। इस दौरान रुपए लेते हुये क्लीनिक में लगे सीसीटीवी में तहसीलदार, बीएमओ और थाना प्रभारी कमल किशोर कैद हो गये थे।
फुटेज के आधार पर डॉ.वारे ने इसकी शिकायत एसपी संतोष कुमार सिंह से की थी। शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी गरिमा द्विवेदी को जांच के आदेश दिये गए थे। जांच को सही पाये जाने के बाद एसपी ने उप निरीक्षक कमलकिशोर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने भी तहसीलदार और बीएमओ के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल दोनों अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही है। जांच के बाद दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
 

दावा आपत्ति के लिए आवेदन 5 जून तक

दावा आपत्ति के लिए आवेदन 5 जून तक

दंतेवाड़ा। आम जनता को इस ईश्तहार के माध्यम से सूचित किया जाता है, कि आवेदक मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी दन्तेवाड़ा को नगरीय क्षेत्र बड़ेबचेली प.ह.नं. 02 रा.नि.म. व तहसील बड़ेबचेली जिला दंतेवाड़ा स्थित शासकीय नजूल भूमि खसरा नंबर 1375 रकबा 4.237 हे. में से रकबा 0.020 हे. भूमि में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए आबंटित किए संबंधी प्रकरण नजूल अधिकारी दंतेवाड़ा न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त संबंध में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई आपत्ति के स्पष्ट कारणों को उल्लेख करते हुए स्चयं या अपने मान्य प्रतिनिधि के माध्यम से 5 जून 2021 तक कार्यालयीन समय में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि पश्चात् प्रस्तुत आपत्ति/अभ्यावेदन इस न्यायालय की ओर से स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

इन दुकानो को खोलने की मिली अनुमति

इन दुकानो को खोलने की मिली अनुमति

अम्बिकापुर। कलेक्टर झा के द्वारा यास चक्रवात के प्रभाव से जिले में बदलते हुए मौसम को दृष्टिगत रखते हुए प्लास्टिक, त्रिपाल व बारदाना दुकानों को 28 मई से सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है। जारी संशोधित आदेश में कहा गया है कि उक्त दुकानों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा, जिसमें मास्क लगाना, नियमित सेनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग आदि शामिल है। 

 भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एक नक्सली प्लाटून नम्बर 13 के सदस्य ने किया आत्मसमर्पण

भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एक नक्सली प्लाटून नम्बर 13 के सदस्य ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं केरिपु की 199 बटालियन के सहयोग से 01 नक्सली प्लाटून नम्बर 13 का सदस्य भीमसेन वेको पिता गांधी वेको उम्र 20 वर्ष साकिन केशकुतुल बोड्डापारा थाना भैरमगढ़ ने बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप, केरिपु 199 के कमांडेंट रजा हैदर, उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम, केरिपु 199 के सहायक कमांडेंट नवीन कुमार टी. के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पित नक्सली मार्च 2016 में केशकुतुल मिलिशिया सदस्य के पद पर भर्ती हुआ, 18 माह तक कार्य करने के बाद अप्रेल 2017 में सगंठन द्वारा तेलंगाना कार्य हेतु भेजा गया जहां 03 माह कार्य करने के बाद पुन: केशकुतुल आया। मार्च 2019 में 02 माह के ट्रेनिंग के बाद जून 2019 को प्लाटून नम्बर 13 में सदस्य के रूप में कार्य दिया गया। प्लाटून सदस्य के रूप में 303 रायफल रखता था।

आत्मसमर्पित नक्सली वर्ष 2020 में प्लाटून नम्बर 12 व 13  के साथ मिलकर पीडिय़ा के जंगल मे पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था। दिसम्बर 2020 में बेचापाल सोसाईटी सेल्समेन महेन्द्र की पुलिस मुखबीर के नाम पर हत्या में शामिल था। 03अप्रैल 2021 को टेकुलगुडम मुठभेड़ में शामिल जिसमें सुरक्षा बलों के 22 जवान शहीद हुये थे, जिसमें 01 जवान का अपहरण किया गया था, जिसे 05 दिनों के पश्चात जन अदालत लगाकर मध्यस्थो को सौंपा गया में भी शामिल था।
संविदा भर्ती के लिए 10 जून तक आवेदन आमंत्रित

संविदा भर्ती के लिए 10 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ब्लड बैंक काउंसलर, हाउस कीपिंग स्टाफ, सिक्यूरीटी पर्सन इत्यादि पदों पर संविदा भर्ती के लिए सीएम्एचओ जिले के निवासियों से 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आवेदक स्वयं उपस्थित होकर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन की विस्तृत जानकारी कांकेर जिले के वेबसाईट www.Kanker.gov.in पर उपलब्ध है।

 जीएसटी कॉउंसिल की कल की मीटिंग से पहले आज कैट ने जीएसटी प्रावधानों के पालन हेतु माँगा समय

जीएसटी कॉउंसिल की कल की मीटिंग से पहले आज कैट ने जीएसटी प्रावधानों के पालन हेतु माँगा समय

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन अमर गिदवानी,  मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चैबे  बताया कि कल होने वाली बहुप्रतीक्षित जीएसटी कॉउंसिल की बैठक से पूर्व आज कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण तथा सभी राज्यों के वित्तमंत्रियों को एक पत्र भेजकर उनसे विभिन्न जीएसटीआर रिटर्न दाखिल करने की तारीख को 31 अगस्त तक आगे बढ़ाने करते हुए यह भी मांग की है की जीएसटी अधिनियम और नियमों के तहत लगने वाले विलंब शुल्क और ब्याज को इस अवधि के लिए समाप्त किया जाए।

कैट ने यह भी आग्रह किया है कि कोविड महामारी और ब्लैक फंगस के इलाज के लिए आवश्यक सभी चिकित्सा और शल्य चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी की दर को भी काफी कम किया जाए। कैट ने व्यापारियों के लिए वित्तीय पैकेज और बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से लिए गए ऋण पर छह महीने की मोहलत की भी मांग की है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने श्रीमती सीतारमण को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान कोरोना वायरस महामारी जिसने पूरे देश में व्यवसायिक गतिविधियों को अत्यधिक बाधित कर दिया है, देश के घरेलू व्यापार को काफी हद तक तबाह कर दिया है। ऐसे  समय में जब व्यापारी पिछले वर्ष के लॉक डाउन के कारण कठिनाइयों में आये व्यापार को संकट से उबार ही रहे थे ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर व्यापारियों को लॉक डाउन का सामना करना पड़ा है जिसके चलते व्यापारियों को लॉक डाउन खुलने के बाद एक बड़े वित्तीय संकट का सामना करना पड़ेगा।

पारवानी ने कहा कि कैट ने सीतारमण को 22 मई, 2021 को भेजे एक विस्तृत ज्ञापन में जीएसटी से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए व्यापारियों से बातचीत कर जटिल जीएसटी कर प्रणाली को आसान बनाने का आग्रह किया था किन्तु कल जीएसटी कॉउंसिल की होने वाली बैठक के मद्देनजर कैट ने कुछ बेहद जरूरी विषय उठाये हैं  जिन पर कॉउन्सिल लो निर्णय कर फिलहाल व्यापारियों पर से कर प्रावधानों की पालना को ताला जाना जरूरी है। उन्होंने कहा की रिटर्न दाखिल करने के लिए विलंब शुल्क देर से कर जमा करने पर ,ब्याज आदि को माफ किया जाना चाहिए। जीएसटी रिटर्न के स्थान पर चालान को कर के भुगतान का आधार बनाया जाना चाहिए।

पारवानी ने यह भी कहा की  इस समय किसी भी व्यापारी का पंजीकरण तब तक रद्द न किया जाए जब तक कि ऐसा करने के लिए आवश्यक कारण न हों। इससे व्यापार पूरी तरह से पटरी से उतर जाएगा। एक वर्ष में 20 करोड़ से कम टर्नओवर वाले सभी व्यापारियों के लिए, 17-18 और 18-19 के वर्षों के लिए कोई सर्वेक्षण या ऑडिट या विशेष मूल्यांकन का आदेश नहीं दिया जाना चाहिए। वर्तमान में व्यापारी इसे वहन नहीं कर सकते। जहां तक संभव हो, अधिकारियों को व्यापारियों को गिरफ्तार करने या उनके बैंक खाते संलग्न करने या उन्हें बयान के लिए बुलाने से पहले बहुत सतर्क रहने का निर्देश दिया जाना चाहिए। व्यापार में दहशत का माहौल है और ये कार्रवाइयां आगे संकट पैदा करेंगी जब तक कि ऐसा करने के लिए बहुत जरूरी कारण और औचित्य न हों।

पारवानी ने आगे मांग की कि देश के सभी प्राधिकरणों को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वे तकनीकी आधार पर वाहनों को न रोकें या ई-वे बिल में मामूली त्रुटियां होने के कारण कोई वहां जब्त न किया जाए। ये निर्देश कम से कम दिसंबर 2021 तक लागू रहने चाहिए। निर्यात संबंधी रिफंड के लिए राज्य जीएसटी स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे यह सुनिश्चित करें कि वित्तीय संकट से उबरने के लिए रिफंड तुरंत जारी किया जाए और आईजीएसटी रिफंड को भी तुरंत जारी किया जाए। वैसे भी ऑडिट करते वक्त यदि कोई त्रुटि सामने आती है तो उसके अनुरूप उस समय कार्रवाई की जा सकती है । इस समय व्यापार को बचाने और पटरी पर लाने की जरूरत है। 

व्यापारियों के लिए वित्तीय पैकेज की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री पारवानी ने कहा कि हालांकि इस मुद्दे का जीएसटी से कोई संबंध नहीं है, लेकिन इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि सभी राज्यों के वित्त मंत्री जीएसटी परिषद के सदस्य हैं और चूंकि यह केंद्र और राज्य सरकार दोनों का एकमात्र संयुक्त मंच है और व्यापारियों का भला करना  केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की संयुक्त जिम्मेदारी है, इस दृष्टि से दोनों सरकारें मिलकर व्यापारियों को वित्तीय सहायता देने का प्रारूप तैयार कर उसकी घोषणा करे । ऐसे पैकेज की तत्काल आवश्यकता हैं क्योंकि व्यापारियों की दुकानें और बाजार पिछले एक महीने से अधिक समय से बंद हैं तथा पैसे की कोई आमद नहीं है, जबकि परिवार और स्थापना खर्चों जैसे कर्मचारियों के वेतन, बिजली बिल, पानी के बिल, संपत्ति कर और विभिन्न अन्य आकस्मिक खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे का खर्च होना जारी है। कैट  ने वित्तमंत्री श्रीमती सीथारामन से अनुरोध किया है वो जीएसटी कॉउंसिल के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत कर व्यापारियों को उनके अपने व्यवसाय को दोबारा ठीक तरह से चलाने के लिए एक व्यापक वित्तीय पैकेज प्रदान करने की घोषणा करें।
 टूलकिट मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भाजपा कन्नी काट कर अपराध से बच नहीं सकती

टूलकिट मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भाजपा कन्नी काट कर अपराध से बच नहीं सकती

रायपुर। टूलकिट मामले में फंसे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भाजपा कन्नी काट कर अपराध से बच नही सकती है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने भाजपा के बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति मैं भी हूँ रमन नहीं कहेगा। इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा डॉ. रमन सिंह से किनारा कर टूलकिट के अपराध से बचना चाहती है लेकिन ऐसा हो नही सकता कांग्रेस के खिलाफ रची गई षड्यंत्र के लिए जितना दोषी रमन सिंह है उतना ही भाजपा भी है। भाजपा ने मोदी सरकार की सात साल की नाकामी छिपाने, महामारी काल में 20 हजार करोड़ की सेंट्रल विस्टा के निर्माण से बढ़ती जनता का आक्रोश, विश्व पटल में मोदी के गिरते ग्राफ, खाद्य पदार्थो की बेतहाशा बढ़ती क़ीमत, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के आसमान छूती कीमत, 6 माह से दिल्ली सीमा में चल रहे किसान आंदोलन, उर्वरकों का बढ़ी कीमत, गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, महामारी रोकने में हुई लापरवाही, वैक्सिन कि किल्लत पीएमकेयर फंड पर उठते सवाल, से जनता का ध्यान हटाने कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रचा था। उसमें भाजपा खुद फंस गई है अब भाजपा अपनी साख बचाने टूलकिट मामले में फंसे अपने नेताओं से किनारा कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार का काला खेल खेला गया उसमें भाजपा की सहमति थी। रमन सरकार के दौरान किसानों के साथ वादाखिलाफी युवाओं के साथ धोखा किया गया। किसानों की आत्महत्या की घटनाएं लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, आँख फोड़वा कांड, आदिवासियों की जमीन छीनना, निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में बंद करना अंतागढ़ कांड, झीरम घाटी, राजनीतिक षड्यंत्र कांड, नान घोटाला, पनामा मामला, डीके घोटाला, एक्सप्रेस वे घोटाला, स्काईवॉक घोटाला, डामर घोटाला, स्कूलों के टेबल कुर्सी खरीदी घोटाला, सरस्वती साइकिल योजना में घोटाला, चरण पादुका घोटाला, चना नमक घोटाला, तीर्थ यात्रा घोटाला, सहित अनेक घोटाला हुआ था जिसे छत्तीसगढ़ की जनता हताश परेशान रही पीडि़त रही है। रमन सरकार के दौरान हुई तमाम प्रकार के घोटालों और कांडों के लिए जितना रमन सिंह की सरकार जिम्मेदार है उतना ही भाजपा भी जिम्मेदार है। भाजपा अब रमन सिंह के अपराधों से बचने के लिए रमन सिंह से किनारा कर रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि रमन सिंह ही भाजपा है और भाजपा ही रमन सिंह है और दोनों के चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुकी है। भाजपा अब रमन सिंह के अपराध से खुद को हटाकर पाक साफ साबित नहीं कर सकती। भाजपा पूरी तरीका से टूलकिट मामले में बेनकाब हो चुकी है। 
  छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग जिले के उपाध्यक्ष बहुचर्चित सराफा व्यवसायी गिरफ्तार

छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग जिले के उपाध्यक्ष बहुचर्चित सराफा व्यवसायी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग जिले के उपाध्यक्ष बहुचर्चित सराफा व्यवसायी प्रकाश चंद सांखला को आज गिरफ्तार कर लिया गया,राजस्व खुफिय़ा निर्दशालय के अधिकारियो ने कस्टम एक्ट 1962 की धारा 135/104 के तहत गिरफ्तार किया है संध्या 4 बजे के करीब रायपुर के प्रथम श्रेणी दण्डाधिकारी विजय सोनी के न्यायालय मे पेश किया जायेगा वही प्रकाश चंद सांखला के भतीजे से अभी भी पूछताछ जारी है उल्लेखनीय है कि कस्टम चोरी के मामले मे सागर मध्यप्रदेश व राजनांदगांव मे राजस्व खुफिया निर्दशालय द्वारा गत दिवस मारे गये छापे के बाद मिले इनपुट के आधार पर 25 मई मंगलवार को सांखला के निवास व दुकान मे छापे मारे गये थे ।
 मंदिरों में चोरी करने वाला व चोरी के सामान खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार

मंदिरों में चोरी करने वाला व चोरी के सामान खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार

कोंडागांव। जिला मुख्यालय के मंदिरों में लगातार चोरी करने वाले एक आरोपी सुब्रत बराल सहित चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी सोनार हजारीलाल सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोण्डागांव क्षेत्र के मंदिरों से हो रहे चोरियों के संबंध में अपराध क्र 170/21, व 172/21 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की लगातार खोजबीन की जा रही थी। जिसके संबंध में बुधवार 26 मई को दंतेश्वरी बिहार कालोनी कोण्डागांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हुए चांदी के मुकुट चोरी व सरगीपाल पारा कोण्डागांव में स्थित शिव मंदिर में हुए चांदी के 02 नग छत्र के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सुब्रत बराल पिता स्व. कृष्णचंद बराल उम्र 38 वर्ष को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने दंतेश्वरी बिहार कालोनी स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट तथा उसी दिन सरगीपाल पारा स्थित शिव मंदिर से चांदी का 02 नग छत्र चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के उक्त मुकुट व छत्र को गांधी चौक स्थित करणी ज्वेलर्स के संचालक सोनार हजारीलाल सोनी को बेचना बताने पर करणी ज्वेलर्स के संचालक हजारीलाल सोनी से उक्त चांदी का छत्र व मुकुट के संबंध में पूछताछ करने पर सुब्रत बराल के द्वारा 24 मई 2021 को बिक्री करने पर खरीदना स्वीकार किया है। आरोपी सुब्रत बराल को मंदिरों में चोरी करने व हजारी लाल सोनी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
 सूखे कंठ की बुझी प्यास, मदिरा प्रेमियों  ने बनाया नया रिकॉर्ड

सूखे कंठ की बुझी प्यास, मदिरा प्रेमियों ने बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के कारण लगे सम्पूर्ण लाकडाउन के कारणों से करीब डेढ़ महीनो तक राज्य के लगभग सभी शराब दुकानों को सरकार ने बंद कर दिया था। 

शराब दुकानों के बंद होने के बाद मदिरप्रेमियो को काफी असहज महसूस हो रही थी, आदतन पियक्कड़ रोज सरकारी आदेश का इंतजार करते थे, वे पता लगाने की भरसख कोशिश करते थे कि शराब दुकान जल्द खुल जाए औऱ उन्हें शराब की प्राप्ति हो, 40 दिनों से अधिक अंतराल के बाद आखिर कार राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद आबकारी विभाग द्वारा आदेश निकाल दिया गया। आदेश में 26 मई से सिर्फ देशी शराब दुकानों को खोलने की मंजूरी दी गई।अंग्रेजी वाईन शॉप ऑनलाइन आर्डर पर चलता रहेगा। फिर क्या देशी शराब दुकानों के खुलने के बाद सुबह से ही देसी  शराब दुकानों के बाहर मदिरप्रेमियो की भारी भीड़ लग गई। 

कर्मचारियों के छुटे पसीने
सुबह 9 बजे से दुकानें खुलने की खबर सुनकर दो घंटे पहले ही शौकीन देशी का टेस्ट लेने काउंटर पर जमा हो गए। पहले पहर तक ही शराब बिक्री में कर्मचारियों के पसीने छूट गए।

अंग्रेजी शॉप में भीड़ हुई कम
पहले ही दिन अंग्रेजी वाइन शॉप में भीड़ कम हो गयी। दुकानों में कम से कम भीड़ रहे, इसलिए आबकारी की ओर से प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए नए फरमान लागू किए गए। जिसमें एक दिन पहले बुकिंग शराब की डिलीवरी किए जाने के बाद, बुधवार को सारे ऑनलाइन आर्डर रोके गए और एक दिन पहले ही एडवांस बुकिंग का निपटारा किया गया।

साढ़े तीन करोड़ प्लस बिक्री 
 अंग्रेजी शराब की ऑनलाइन डिलीवरी और फिर देशी शराब के लिए 11 घंटे काउंटर चालू रखने की व्यवस्था के बीच दिनभर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। देशी शराब दुकानों में शौकीनों ने जमकर पव्वा और बोतलें खरीदी हैं।
 बदमाशों ने की युवक की शराब और गांजा पिलाकर हत्या, आरोपी फरार

बदमाशों ने की युवक की शराब और गांजा पिलाकर हत्या, आरोपी फरार

दुर्ग। लॉकडाउन खुलते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए। दुर्ग में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने एक युवक को शराब और गांजा पिलाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच के आसपास की है। ग्राम बघेरा निवासी मृतक निलेश सोनवानी 26 वर्ष रसमड़ा में काम करता था और नशे का आदि था। वह सुबह घर से बिना बताए निकाला। जिसके बाद सिलोदा खार के पास उसकी खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस को मौके पर गांजा और चीलम मिला है। पुलिस ने बताया कि मौका-ए-वारदात को देखने से यह प्रतीत होता है कि आपस में दोस्तों ने मिलकर शराब और गांजा पीया होगा। इसके बाद किसी बात को लेकर उन में विवाद हो गया। जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिए है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया कि गांजा और शराब के नशे में युवक की गला घोंटकर हत्या की है। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो चेहरे पर सीमेंट का पोल पटक कर चेहरा को बिगाड़ दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

टीआई ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम आई थी। डॉग घटना स्थल से सूंघते हुए करीब 5 किलोमीटर तक गया। इसके बाद वह लौट आया। लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं आया। इधर फॉरेसिंक एक्सपर्ट के मुताबिक हत्यारों ने युवक का पहले गला दबाया। इसके बाद उसके चेहरे पर सीमेंट पोल का टुकड़ा पटककर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।
बड़ी खबर: घर से खेलने निकली मासूम से दुष्कर्म कर गला दबाकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: घर से खेलने निकली मासूम से दुष्कर्म कर गला दबाकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। घर से खेलने निकली मासूम के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना इलाके ग्राम पौंसरी में एक 07 साल की मासूम बच्ची का कुएं में लाश मिली है। पुलिस द्वारा बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने पर शॉट पीएम में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस संदिग्धों से पुछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक 26 मई को बच्ची घर से खेलने निकली लेकिन काफी समय हो जाने के बाद भी वह वापस नही आई तब परिजनों ने उसे खोजना शुरु किया। लेकिन बच्ची नही मिली। जिसके बाद इसकी सुचना थाने में देने पर मासूम बच्ची का शव कुंए में तैरता मिला व उसके हाथ-पांव बंधे हुए मिले। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

 अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ के कऱीब दस हज़ार गाँव हुए कोरोना से मुक्त

अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ के कऱीब दस हज़ार गाँव हुए कोरोना से मुक्त

रायपुर। देशभर में गांवों तक पहुंच रहे कोरोना-संक्रमण के अंदेशों के बीच अच्छी खबर यह है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के आधे करीब 10 हजार गांव पूरी तरह संक्रमण मुक्त हैं। इन गांवों तक या तो संक्रमण नही पहुंच पाया है, या फिर उन्हें संक्रमण से जल्द मुक्ति मिल चुकी है। वर्तमान में इन गांवों में एक भी संक्रमित व्यक्ति नही है। समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों तक संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरु किए गए उपायों की वजह से यह संभव हो पाया है। राज्य के नगरीय क्षेत्रों में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत होते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए थे कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं। इस निर्देश के बाद पहली लहर के दौरान गांवों में स्थापित क्वारंटाइन सेंटरों को पहले से अधिक मजबूत व्यवस्थाओं के साथ फिर से सक्रिय किया गया। अन्य राज्यों अथवा शहरी क्षेत्रों से गांव लौटने वाले व्यक्तियों तथा परिवारों को इन सेंटरों में ठहराने, उनकी जांच तथा उपचार की व्यवस्था की गई। 

घर-घर तक 
सर्वेक्षण कर संक्रमितों का पता लगाने के लिए मितानिनों, तथा स्वास्थ्य अमले के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को भी सक्रिय किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों ने सर्दी-बुखार के मरीजों की पहचान करने के साथ-साथ उनके उपचार में भी अपनी भागीदारी निभाई। कोरोना से बचाव एवं उपचार के प्रति जागरुकता लाने में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। मुख्यममंत्री श्री बघेल के निर्देश पर समय रहते गांव-गांव तक आवश्यक दवाइयों के  किट की आपूर्ति और उसका वितरण सुनिश्चित किया गया। जिला  पंचायतों से लेकर ग्राम पंचायत तक के नेटवर्क के जरिये कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की मानिटरिंग का काम स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं। वे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन-प्रतिनिधियों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं, साथ ही फीडबैक के आधार पर अधिकारियों को निर्देशित भी कर रहे ह। राज्य में टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नये लैबों की स्थापना की गई। 

इससे सेंपलों की रोज होने वाली टेस्टिंग की 
संख्या 21-22 हजार से बढ़कर अब प्रतिदिन 70 हजार से अधिक हो चुकी है। जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं को मजबूत किया गया। अस्पतालों में पूर्व से उपलब्ध बिस्तरों की संख्या  में बढ़ोतरी के साथ-साथ नये कोविड सेंटरों की स्थापना कर उपचार सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के गंभीर मरीजों को जल्दी से जल्दी अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके इसके लिए एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की गई। राज्य शासन द्वारा माइक्रो लेबल तक की गई चाक-चैबंद व्यवस्थाओं के कारण छत्तीसगढ़ के कुल 20 हजार 092 गांवों में से करीब आधे 9 हजार 462 गांव आज कोरोना के संक्रमण से मुक्त हैं। इसमें बालोद जिले के 704 में से 183 गांव, बलौदाबाजार जिले के 957 में से 402, बलरामपुर के 636 में से 102,  बस्तर जिले के 589 में से 252, बेमेतरा जिले के 702 में से 311, बीजापुर जिले के 579 में से 491, बिलासपुर जिले के 708 में से 96, दंतेवाड़ा के 229 में से 158, धमतरी के 633 में से 176, दुर्ग के 385 में से 377, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 222 में से 39, गरियाबंद के 722 में से 342  गांव संक्रमण मुक्त हैं। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले के 887 में से 150 गांव, जशपुर के 766 में से 319, कांकेर के 1084 में से 792, कबीरधाम के 1035 में से 832, कोंडागांव के 569 में से 407, कोरबा के 716 में से 280, कोरिया के 638 में से 352, महासमुंद के 1153 में से 532, मुंगली में 711  में से 338, नारायणपुर में 422 में से 362, रायगढ़ में 1435 में से 173, रायपुर में 478 में से 261, राजनांदगांव में 1599 में से 1204, सुकमा में 406 में से 194, सुरजपुर में 544 में से 140 और सरगुजा जिले में 583 गांव में से 197 गांव संक्रमण मुक्त हैं।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए टीका की दूसरी डोज लगवायी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए टीका की दूसरी डोज लगवायी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है। टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें । मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथ की सफाई करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग व परिश्रम से छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है। संक्रमण की दर वर्तमान में 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है। जनता की सहूलियत के लिए लॉक डाउन में कुछ छूट दी गई है। सभी लोग सावधानी को अपनाएं जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके।

मुख्यमंत्री  बघेल को श्रीमती दिपेश्वरी चंद्राकर ने टीका लगाया । इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर. के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवँ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल, स्टॉफ नर्स सुश्री कविता निराला उपस्थित थी। 
 छत्तीसगढ़ में 30 प्रतिशत वैक्सीन की बर्बादी हुई खबर बेबुनियाद-स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

छत्तीसगढ़ में 30 प्रतिशत वैक्सीन की बर्बादी हुई खबर बेबुनियाद-स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कुछ मीडिया आउटलेट्स में प्रकाशित उन खबरों का बेबुनियाद बताया है जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में 30 प्रतिशत वैक्सीन की बर्बादी हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि केन्द्र सरकार के खुद के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ टीकाकरण में अग्रणी राज्यों में से एक है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 45प्लस के आयु वर्ग के लिए सीधे हमारे द्वारा खरीदे गए टीके केवल 0.29 प्रतिशत बर्बाद हुए है। जबकि यह राष्ट्रीय औसत जो कि 6 प्रतिशत है, उससे कहीं बेहतर है।

श्री सिंहदेव ने यह भी कहा कि राज्य में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण में हम जल्द ही 100 प्रतिशत का आंकड़ा प्राप्त करने वाले हैं। हम 18-45 आयु वर्ग के टीकाकरण में भी उल्लेखनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। टीकों की बर्बादी के प्रकाशित ये आंकड़े सच्चाई से कोसों दूर है।

श्री सिंहदेव ने कहा कि 21 मई को हमारे साथ हुए विडियो कांफ्रेसिंग में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि केन्द्र सरकार के पोर्टल में एक तकनीकी त्रुटि है जो अपव्यय प्रतिशत को बढ़ा रही है। हमें आश्वासन दिया गया था कि केन्द्र इस मुद्दे को सुलझाने के लिए राज्यों के साथ बात करेगा ताकि सहीं आंकड़े सार्वजनिक किये जा सकें। 

श्री सिंहदेव ने केन्द्र सरकार में इन चुनिंदा लीक पर काम करने वाले व्यक्ति को सलाह दी है कि कृपया बेहतर काम करें और हो सके तो किसी ऐसे व्यक्ति से मदद लें जो गणित जानता हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का फोकस राज्यों के साथ ओछी राजनीति करने से ज्यादा टीकों की खरीददारी पर होना चाहिए। 
 गांवों तक संक्रमण को पहुंचने से रोकने की मुहिम रंग लाई, कोरोना मुक्त हुए छत्तीसगढ़ के आधे गांव

गांवों तक संक्रमण को पहुंचने से रोकने की मुहिम रंग लाई, कोरोना मुक्त हुए छत्तीसगढ़ के आधे गांव

रायपुर। देशभर में गांवों तक पहुंच रहे कोरोना-संक्रमण के अंदेशों के बीच अच्छी खबर यह है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के आधे करीब 10 हजार गांव पूरी तरह संक्रमण मुक्त हैं। इन गांवों तक या तो संक्रमण नही पहुंच पाया है, या फिर उन्हें संक्रमण से जल्द मुक्ति मिल चुकी है। वर्तमान में इन गांवों में एक भी संक्रमित व्यक्ति नही है। समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों तक संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरु किए गए उपायों की वजह से यह संभव हो पाया है। 

राज्य के नगरीय क्षेत्रों में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत होते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए थे कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं। इस निर्देश के बाद पहली लहर के दौरान गांवों में स्थापित क्वारंटाइन सेंटरों को पहले से अधिक मजबूत व्यवस्थाओं के साथ फिर से सक्रिय किया गया। अन्य राज्यों अथवा शहरी क्षेत्रों से गांव लौटने वाले व्यक्तियों तथा परिवारों को इन सेंटरों में ठहराने, उनकी जांच तथा उपचार की व्यवस्था की गई। घर-घर तक सर्वेक्षण कर संक्रमितों का पता लगाने के लिए मितानिनों, तथा स्वास्थ्य अमले के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को भी सक्रिय किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों ने सर्दी-बुखार के मरीजों की पहचान करने के साथ-साथ उनके उपचार में भी अपनी भागीदारी निभाई। कोरोना से बचाव एवं उपचार के प्रति जागरुकता लाने में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। 

मुख्यममंत्री श्री बघेल के निर्देश पर समय रहते गांव-गांव तक आवश्यक दवाइयों के  किट की आपूर्ति और उसका वितरण सुनिश्चित किया गया। जिला पंचायतों से लेकर ग्राम पंचायत तक के नेटवर्क के जरिये कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की मानिटरिंग का काम स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं। वे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन-प्रतिनिधियों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं, साथ ही फीडबैक के आधार पर अधिकारियों को निर्देशित भी कर रहे ह। राज्य में टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नये लैबों की स्थापना की गई। इससे सेंपलों की रोज होने वाली टेस्टिंग की संख्या 21-22 हजार से बढ़कर अब प्रतिदिन 70 हजार से अधिक हो चुकी है। जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं को मजबूत किया गया। अस्पतालों में पूर्व से उपलब्ध बिस्तरों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ-साथ नये कोविड सेंटरों की स्थापना कर उपचार सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के गंभीर मरीजों को जल्दी से जल्दी अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके इसके लिए एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की गई। 
 
राज्य शासन द्वारा माइक्रो लेबल तक की गई चाक-चैबंद व्यवस्थाओं के कारण छत्तीसगढ़ के कुल 20 हजार 092 गांवों में से करीब आधे 9 हजार 462 गांव आज कोरोना के संक्रमण से मुक्त हैं। इसमें बालोद जिले के 704 में से 183 गांव, बलौदाबाजार जिले के 957 में से 402, बलरामपुर के 636 में से 102, बस्तर जिले के 589 में से 252, बेमेतरा जिले के 702 में से 311, बीजापुर जिले के 579 में से 491, बिलासपुर जिले के 708 में से 96, दंतेवाड़ा के 229 में से 158, धमतरी के 633 में से 176, दुर्ग के 385 में से 377, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 222 में से 39, गरियाबंद के 722 में से 342 गांव संक्रमण मुक्त हैं। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले के 887 में से 150 गांव, जशपुर के 766 में से 319, कांकेर के 1084 में से 792, कबीरधाम के 1035 में से 832, कोंडागांव के 569 में से 407, कोरबा के 716 में से 280, कोरिया के 638 में से 352, महासमुंद के 1153 में से 532, मुंगली में 711 में से 338, नारायणपुर में 422 में से 362, रायगढ़ में 1435 में से 173, रायपुर में 478 में से 261, राजनांदगांव में 1599 में से 1204, सुकमा में 406 में से 194, सुरजपुर में 544 में से 140 और सरगुजा जिले में 583 गांव में से 197 गांव संक्रमण मुक्त हैं।
 चक्रवाती तूफान यास के चलते आज छत्तीशगढ़ में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने सरकार को किया अलर्ट

चक्रवाती तूफान यास के चलते आज छत्तीशगढ़ में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने सरकार को किया अलर्ट

रायपुर। चक्रवार्ती तूफान के कारण आज छत्तीशगढ़ में भी भारी बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने राज्य सरकार को अलर्ट भी किया है। ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में कहर बरपाने के बाद चक्रवात यास कमजोर पडऩे लगा है। अति गंभीर श्रेणी से गंभीर श्रेणी के चक्रवात में परिवर्तित होकर यास झारखंड की तरफ बढ़ गया। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा में चक्रवात यास तट से टकराया। लैंडफॉल  करीब साढ़े चार घंटे तक चला और इस दौरान हवा की गति 130-145 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बालासोर और भद्रक जिले के कई गांवों में समुद्र का पानी भर गया। यही स्थिति बंगाल के तटीय इलाकों की रही, जहां पर्यटन स्थल दीघा में समुद्र का पानी घुस गया। इस दौरान बंगाल में तीन की मौत और कई जख्मी हुए है, वहीं ओडिशा में एक की मौत की खबर है।

बंगाल में हुई भारी तबाही 
गंगासागर का विख्यात कपिल मुनि मंदिर परिसर भी जलमग्न हो गया। पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों के कई गांवों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान कृषि को पहुंचा। खेतों में समुद्र का  पानी घुसने से तैयार फसलें नष्ट हो गई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, बंगाल में चक्रवात से एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि तीन लाख घरों को नुकसान पहुंचा है। छत्तीसगढ़ में भी साइक्लोन 'यास का प्रभाव पडऩे वाला है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है। 

मौसम विभाग ने किया सतर्कं
मौसम विभाग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अगले 48 घंटे सतर्क और तैयार रहने को कहा है। निदेशक की ओर से राज्य सरकार के राहत आयुक्त के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया है कि बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर और महासमुंद जिले में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है।
 ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

कोरबा। बरमपुर चौक के पास एक ट्रेलर चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर उसकी मृत्यु हो गई। घटना में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ स्थल पर लगने लगी, पर पुलिस की समझाईश से कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड एसईसीएलद्ध कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत सर्वमंगला नगर निवासी दीपक पटेल 50 वर्ष ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 एपी 7946 से बरमपुर अपने घर जा रहा था। इस बीच बरमपुर चौक के पास पहुंचा था कि कुसमुंडा से कोरबा जा रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5033 के चालक ने लापरवाही वाहन चालन करते हुए उसे ठोकर मार दी। घटना में दिलीप वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर सर्वमंगला चौकी प्रभारी पहुपराम साहू और अन्य राहगीरों के माध्यम से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी, पर पुलिस की समझाईश से लोग लौट गए। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा. कोरबा मार्ग की स्थिति काफी जर्जर हो गई है और छोटे बड़े वाहनों का परिचालन करने में दिक्कत आ रही है। खास तौर पर छोटे वाहन चालक जान जोखिम में डाल कर आवागमन कर रहे हैं। यही वजह से एसईसीएल कर्मी ट्रेलर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मार्ग निर्माण नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
 डाक्टरों की भर्ती के लिए वाक-इन-इंटरव्यू प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को

डाक्टरों की भर्ती के लिए वाक-इन-इंटरव्यू प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को

कोरबा। जिला खनिज न्यास संस्थान मद अंतर्गत मोहल्ला क्लिनिक के संचालन के लिए डॉक्टरों की रिक्त संविदा पदों में भर्ती के लिए प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को वाक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए प्रत्येक सोमवार एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए प्रत्येक मंगलवार को इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों का वाक-इन-इंटरव्यू किया जा रहा है। यह इंटरव्यू कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ कार्यालयीन समय 10.30 बजे से 05.30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

सीएमएचओ डॉ.बी.बी.बोडे ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नियम शर्त और आवेदन का प्रारूप कोरबा जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन पर अपलोड किया गया है। भर्ती से संबंधित सूचना सीएमएचओ कार्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
 राजधानी के इस इलाके से दो नाबालिग लड़की लापता, जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

राजधानी के इस इलाके से दो नाबालिग लड़की लापता, जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा इलाके से दो नाबालिग लड़कियों की लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा रायपुर निवासी पीडि़त 35 वर्ष थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की आयु 17 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। इसी तरह टिकरापारा निवासी 65 वर्ष  ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 25 मई को प्रार्थी की नातिन 17 वर्ष 01 माह को किसी ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने  धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: बाईक बेचने का झांसा देकर 91 हजार की ठगी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: बाईक बेचने का झांसा देकर 91 हजार की ठगी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। मोटरसाइकिल बेचने का झांसा देकर पेटीएम के माध्यम से 91412 रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ईडब्लू ई ब्लॉक 5 सेक्टर 30 नवा रायपुर निवासी महर्षि कुमार 37 वर्ष ने 26 मई को थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 24 मई को 10.23 बजे मोबाईल क्रमांक 97079-84522 एवं 70641-37587 के धारक ने पीडि़त को फोन करके मोटरसाइकिल बेचने का झांसा दिया। तथा मोटरसाइकिल का सौदा होने के बाद पेटीएम नंबर देकर उसमें पैसा जमा करने कहकर कई बार में 91412 रुपये जमा करा धोखाधड़ी किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल नंबर धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।