CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
अभी -अभी : मौसम का बिगड़ा मिजाज, गरज के साथ राजधानी में बौछार...

अभी -अभी : मौसम का बिगड़ा मिजाज, गरज के साथ राजधानी में बौछार...

रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। देर शाम तेज हवा के बाद गरज के साथ बौछारें पड़ने लगीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभवना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की आशंका है। आगामी दो दिनों में प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। 

4 दिनों से लापता सहायक आरक्षक की मिली बाईक, उस पर एक संदिग्ध नक्सल पर्चा बरामद

4 दिनों से लापता सहायक आरक्षक की मिली बाईक, उस पर एक संदिग्ध नक्सल पर्चा बरामद

राजनांदगांव। मानपुर इलाके में लापता सहायक आरक्षक की बाईक और उस पर एक संदिग्धग नक्सएल पर्चा बरामद हुआ है। कांकेर जिले के कोड़ेखुरसे थाने में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ मनोज नेताम बीते 28 अप्रैल से अपनी ड्यूटी पर नहीं है। उसके लापता होने पर खोजबीन के दौरान उसकी बाईक राजनांदगांव जिले के मानपुर के रानवावाही व बस्तर जिले के भुरके गांव के बीच एक मई को बरामद की गई । अतिरिक्तक पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई ने बताया कि हम पड़ोसी जिले की पुलिस के साथ मिलकर जवान की तलाश में जुटे हुए हैं। सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जवान मनोज नेताम मूलत: कांकेर के भानूप्रतापपुर इलाके का रहने वाला है। वह 28 अप्रैल से लापता है। इस दौरान ही उसकी बाईक मानपुर इलाके में पड़ोसी जिले की सरहद के पास बरामद की गई । बताया गया कि उसकी बाईक से एक पर्चा मिला है जिसमें नक्सदलियों द्वारा उसका अपहरण किए जाने का उल्ले ख है। लेकिन यह पर्चा पूरी तरह संदिग्धव है। नक्सिली कभी भी इस तरह के पर्चे का इस्ते्माल नहीं करते।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, हम पड़ोसी जिले की पुलिस के साथ मिलकर खोजबीन में जुटे हुए हैं। जवान का फोन ट्रेस किया जा रहा है। इस मामले में किसी भी तरह का मोड़ आ सकता है। लेकिन नक्सालियों ने जवान का अपहरण किया हो इसकी उम्मीद बेहद कम है। अंदेशा जताया जा रहा है कि जवान की बाईक को बाद में यहां लाकर छोड़ा गया है और इसे नक्साल घटना दिखाने की कोशिश की गई है। बहरहाल, लापता जवान की चप्पे -चप्पेय पर खोजबीन जारी है। 

सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित क्षेत्र को 7 दिवस के लिए किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित क्षेत्र को 7 दिवस के लिए किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

जशपुर। कलेक्टर ने कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण करने एवं इस फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के क्षेत्रों को कंटनमेंट जोन घोषित किया है। जिसमें जशपुर विकासखंड के ग्राम टेकुल पतराटोली लोदाम में 7, फरसाबहार विकासखंड के ग्राम टोंगरीटोला बनगांव में 10, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बुढ़ाडांड में 6, कांसाबेल के ग्राम कोडलिया में 7 व्यक्तिों के कोरोना पाॅजीटिव प्रकरण पाए जाने पर उक्त क्षेत्र के निर्धारित परिधि 7 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
जिसमें जशपुर विकासखंड के ग्राम टेकुल पतराटोली लोदाम के उत्तर दिशा में मुन्नू के मकान तक, दक्षिण दिशा में प्रमोद राम के मकान तक, पूर्व दिशा में जेण्डर केरकेट्टा के मकान तक, पष्चिम दिशा में पुना राम के मकान तक, फरसाबहार विकासखंड के ग्राम टोंगरीटोला बनगांव के उत्तर दिषा में आंगनबाड़ी केन्द्र तक, दक्षिण दिशा में षिवषंकर साय के मकान तक, पूर्व दिशा में तुलसी साय के मकान तक पष्चिम दिशा में कृष्णा साय के मकान तक, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बुढ़ाडांड के उत्तर दिशा में नारायण गुप्ता के मकान तक दक्षिण दिशा में ग्राम पंचायत भवन तक, पूर्व दिशा में धनसिंह रावत के मकान तक, पष्चिम दिशा में खगेष्वर यादव के मकान तक तथा कांसाबेल के ग्राम कोडलिया केउत्तर दिशा में मुख्य पक्की सड़क तक, दक्षिण दिशा में नाला तक, पूर्व दिशा में निस्तार खेस्स के मकान तक, पष्चिम दिशा में ब्यातोर के मकान तक के निर्धारित परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
 

झोला छाप डाॅक्टरों पर कड़ी निगाह रखने जिला दण्डाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

झोला छाप डाॅक्टरों पर कड़ी निगाह रखने जिला दण्डाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

धमतरी। जिले के कुछ क्षेत्रों में बिना योग्यता के झोला छाप डाॅक्टरों ने कोरोना संक्रमण संबंधी दवाइयां लेने की सलाह लोगों को दी जा रही है, जो कि पूरी तरह अवैधानिक है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने जिले में संचालित सभी क्वैक/झोलाछाप डाॅक्टरों पर कड़ी निगाह रखने का जिम्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आयुक्त नगरपालिक निगम धमतरी, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और सहायक नियंत्रक खाद्य और औषधि नियंत्रण को सौंपा है। उन्होंने स्वास्थ्य, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल को ऐसे झोलाछाप डाॅक्टरों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने दवा दुकान संचालकों को भी कड़े शब्दों में निर्देशित किया है कि बिना डाॅक्टरी पर्ची के किसी भी व्यक्ति को दवा का विक्रय नहीं किया जाए।  

जिले में रविवार को पहुंच रहे आठ वेंटीलेटर

जिले में रविवार को पहुंच रहे आठ वेंटीलेटर

धमतरी। जिले में रविवार दो मई को 110 जंबो सिलेंडर की दूसरी खेप आ रही है। गौरतलब है कि सांसद, विधायक निधि की राशि का उपयोग करते हुए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने मुम्बई की कंपनी को 300 जंबो सिलेंडर खरीदने अप्रैल माह में मांग पत्र प्रेषित किया था। फलस्वरूप पिछले दिनों पहली खेप के तौर पर 100 जंबो सिलेंडर जिले में आए और इसी कड़ी में रविवार को 110 जंबो सिलेंडर जिले में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा डीएमएफ से जिले के मरीजों के लिए वेंटीलेटर खरीदने दिल्ली की उत्पादक संस्था को अप्रैल माह में मांग पत्र कलेक्टर ने भेजा था। उक्त निजी संस्था ने भेजे जा रहे आठ वेंटीलेटर भी कल ही धमतरी जिले में आ जाएंगे। कलेक्टर ने बताया है कि इन आठ वेंटीलेटर की टेस्टिंग कर कल शाम तक ही इंस्टालेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  

निर्धारित दर से अधिक राशि लेने वाले अस्पताल में 10 दिन के लिए मरीजो का पंजीयन निरस्त

निर्धारित दर से अधिक राशि लेने वाले अस्पताल में 10 दिन के लिए मरीजो का पंजीयन निरस्त

अम्बिकापुर। कोरोना मरीज के ईलाज में शासन से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने वाले एक निजी अस्पताल में 10 दिन के लिए मरीजो का पंजीयन सीएमएचओ ने निरस्त कर दिया है। 


सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया कि अम्बिकापुर के केदारपुर स्थित एकता हॉस्पिटल को कोविड-19 मरीजो के ईलाज की अनुमति शासन के नियमो के तहत दी गई है। अस्पताल प्रबन्धन से कोरोना मरीज के इलाज के लिए शासन से निर्धारित दर से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत मय दस्तावेज प्राप्त हुई थी। शिकायत के बारे में तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था। किंतु अस्पताल प्राबन्धन से कोई जवाब नही दिया गया जो शासन के नियमो का उल्लंघन है। इसलिए उक्त संस्था में कोविड-19 मरीजो का पंजीयन 10 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है।

 
 3 अप्रैल को हुई पुलिस बल और नक्सली मुठभेड़ की होगी दण्डाधिकारी जांच : कलेक्टर

3 अप्रैल को हुई पुलिस बल और नक्सली मुठभेड़ की होगी दण्डाधिकारी जांच : कलेक्टर

बीजापुर। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दागेलूर और टेकलगुड़ियम के मध्य जंगल में 3 अप्रैल को हुई सयुंक्त पुलिस बल और नक्सली मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के जांच अधिकारी एसडीएम भोपालपटनम से उक्त घटना के बारे में जानकारी रखने वाले जनसाधारण से 17 मई तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम मुख्यालय कलेक्टोरेट बीजापुर में उपस्थित होकर साक्ष्य या जानकारी प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।
 बहन की शादी में जाने के लिए छुट्टी मांगने वाला आरक्षक निलंबित

बहन की शादी में जाने के लिए छुट्टी मांगने वाला आरक्षक निलंबित

जाँजगीर-चाँपा। जाँजगीर-चाँपा जिले में एक आरक्षक को बहन की शादी में जाने केवल दो घण्टे की छुट्टी टीआई से मांगी थी, लेकिन टीआई ने छुट्टी देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर थाना प्रभारी के साथ आरक्षक की बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि टीआई ने आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता पर आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। मामला मुलमुला थाना का है। थाना प्रभारी उमेश साहू ने थाने में पदस्थ आरक्षक रामचरण ठाकुर की अनुशासनहीनता को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक रामचरण ठाकुर को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया। निलंबन अवधि में आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा रहेगा।
 छापामार कार्यवाही: मेडिकल स्टोर संचालक के अनाधिकृत अस्पताल को प्रशासन ने किया सील

छापामार कार्यवाही: मेडिकल स्टोर संचालक के अनाधिकृत अस्पताल को प्रशासन ने किया सील

अम्बिकापुर। मेडिकल स्टोर संचालन के साथ ही अनाधिकृत रूप से अस्पताल खोल मरीजो का ईलाज करने वाले मेडिकल स्टोर पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाही कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम ने चठिरमा स्थित व्यापारी मेडिकल स्टोर में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की । कार्यवाही के दौरान स्टोर संचालक अजीत व्यापारी से मेडिकल स्टोर में अनाधिकृत रूप से मरीजों का उपचार करते पाया गया। मेडिकल स्टोर्स से संलग्न मकान में 9 बेड की व्यवस्था और ग्लूकोज बॉटल चढ़ाए जाने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए। 

अजीत व्यापारी ने बीएएमएस की डिग्री प्रस्तुत की जिसका नवीनीकरण नही किया गया है। मेडिकल स्टोर्स के आस . पास बहुत सारे मेडिकल वेस्ट लापरवाही पूर्वक खुले में फेंका हुआ था। व्यापारी मेडिकल स्टोर संचालक को अनाधिकृत रूप से मरीजो का ईलाज करना और मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन में घोर लापरवाही बरतने पर उक्त भवन को एसडीएम ने सील कर दिया है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ऋतुराज बिसेन, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा और नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल मौजूद थे।
 
 लाकडाउन का उल्लंघन कर रहे 44 लोगों से वसूला गया 15 हजार जुर्माना

लाकडाउन का उल्लंघन कर रहे 44 लोगों से वसूला गया 15 हजार जुर्माना

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा में चाटीडीह सब्जी मार्केट मेें लाकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने जुर्माना वसूल किया है। सरकंडा थाने की पेट्रोलिंग पुलिस टीम ने चाटीडीह सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया। यहां लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए 44 लोग पाये गये। पुलिस टीम ने इन लोगों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश सुनकर 13 वर्ष की शैली ने किया 1 लाख रुपए दान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश सुनकर 13 वर्ष की शैली ने किया 1 लाख रुपए दान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 30 अप्रैल की शाम जनता के नाम संदेश देते हुए बताया कि, 1 मई से राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हो रहा है । इसके लिए सबसे पहले अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार के नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस कोष में खुले दिल से अधिक से अधिक सहायता दे। मुख्यमंत्री के इस संदेश को कक्षा छठी में पढ़ने वाली 13 वर्ष की किशोर बालिका शैली जैन ने भी टेलीविजन के माध्यम से देखा और सुना। उसने उसी पल अपने पापा, दादा और परिवार के लोगों से कहा कि उन्हें भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और राशि दान करनी चाहिए। आज शैली अपने पापा चंदन जैन के साथ रायपुर के जयस्तंभ चैक के समीप बनाए गए वार रूम पहुंची। उन्होंने यहां कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि का चेक सौंपा। 

कलेक्टर ने इस नन्हीं बालिका की दानशीलता और भावना की सराहना की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी दान की गई राशि का बेहतर से बेहतर उपयोग कोरोना प्रभावित लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। चंदन जैन ने बताया कि शैली के दादा प्रेम राज जैन कोटडिया 

कोंडागांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष है। वे वृक्षारोपण जैसे कार्यों से जुड़े हैं। यही नहीं उनकी दादी और शैली की परदादी सुंदर बाई कोटडिया जो अब 98 वर्ष की हो गई है। पूरे परिवार के सदस्यों को संकट के समय में पूरे समाज और नागरिकों की सेवा करने की प्रेरणा देती रहती है। उनकी दादी स्वयं भी आज कोडागांव के कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि दान करेंगी। इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रणव सिंह भी उपस्थित थे। 

संकट के घड़ी में नागरिक कर सकते है मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि दान:- 
कोरोना महामारी के संकट घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई भी नागरिक मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि दान कर सकते है। इस कोष के माध्यम से कोरोना के नियंत्रण और बचाव के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके माध्यम से अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों से इस कोष के माध्यम से अधिक से अधिक राशि दान कर कोरोना के खिलाफ किए जा रहे जंग में आगे आने का आह्वान किया है। 

मुख्यमंत्री सहायता कोष का एस बी आई खाता क्रमांक No. : 30198873179 है। इसका 
IFSC कोड SBIN0004286 है। 
UPL ID [email protected] है। 
किसी भी UPI एप से QR CODE को स्कैन कर भी नागरिक अपना बहुमूल्य योगदान दे जा सकते हैं। यह राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के तहत आयकर छूट के लिए पात्र होगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ हेल्प लाइन 104 से भी जानकारी ली जा सकती है।
 
 फिर बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में आंधी और गरज के साथ हो सकती है तेज बारिश

फिर बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में आंधी और गरज के साथ हो सकती है तेज बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव के कारण ऐसा हो रहा है। इस दौरान दिल्ली, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना के अलावा झारखंड व हरियाणा में आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एक से तीन मई के बीच विभिन्न स्थानों पर आंधी-पानी के आसार हैं। उसका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। इन तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बारिश होगी। पूर्वी यूपी में आंधी पानी का ज्यादा असर रहने की आशंका है। वहीं इस दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना व झारखंड समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।
 पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व उनके बेटे के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व उनके बेटे के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके पूर्व सांसद पुत्र अभिषेक सिंह के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक शिकायत पत्र और ज्ञापन सौंपा है। इस शिकायत पत्र में कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह के खिलाफ आयकर और ईडी के माध्यम से जांच कराए जाने की मांग रखी है। 

विदित है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक के खिलाफ पहले भी शिकायत की जा चुकी है। कांग्रेस के युवा नेता विनोद तिवारी ने इस मामले में सीधे तौर पर पीएमओ से शिकायत की थी। जिस पर हाल ही में पीएमओ ने जांच के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को अधिकृत कर दिया है। की गई इस शिकायत में भी आर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार का उल्लेख था।

आज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने राज्यपाल को शिकायत पत्र सौंपकर इस मामले को हवा दे दी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने 15 सालों के दौरान डॉ रमन सिंह के कार्यकाल पर उंगली उठाते हुए भ्रष्टाचार को अंजाम दिए जाने और आर्थिक अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है।

राज्यपाल को सौंपे गए शिकायत पत्र में जहां आर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर जांच की मांग की गई है तो वहीं पर पनामा मामले का भी जिक्र किया गया है। इस पनामा प्रकरण में जिस अभिषाक सिंह के नाम का उल्लेख हुआ है उसमें पिता का नाम डॉ रमन सिंह और पता उनके पुरखौती गृह का दिया हुआ है। जिसे आधार पर ना कर यह आरोप लगा है कि अभिषेक सिंह ही अभिषाक सिंह है।

शिकायत पत्र में कांग्रेस प्रवक्ता ने निर्वाचन के दौरान भरे गए शपथ पत्र को लेकर भी ध्यान आकृष्ट कराया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने इस बात का उल्लेख किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने निर्वाचन आयोग को नामांकन दाखिले के वक्त गलत जानकारी दी है। उन्होंने अपनी आए को निर्वाचन आयोग के समक्ष जानबूझकर गलत बताया है।
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के छोटे भाई का कोरोना से निधन

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के छोटे भाई का कोरोना से निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के छोटे भाई नरेन्द्र कुमार डहरिया का 30 अप्रैल 2021 को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया। नरेन्द्र कुमार डहरिया का अंतिम संस्कार 1 मई को उनके गृहग्राम छछानपैरी में कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। इसकी जानकारी मंत्री शिव कुमार डहरिया ने ट्वीट कर दिया है। मंत्री शिव कुमार डहरिया ने ट्वीट किया कि अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की मेरे छोटे भाई श्री नरेंद्र कुमार डहरिया का आकस्मिक निधन कल हो गया जिसकी अंत्येष्ठी आज गृह ग्राम छछानपैरी में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया। बाबाजी उसे अपने श्री चरणों में स्थान एवं हम सबको इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
 बड़ी कार्यवाही: 2 लाख रूपये की सट्टा-पट्टी के साथ पकड़ाया

बड़ी कार्यवाही: 2 लाख रूपये की सट्टा-पट्टी के साथ पकड़ाया

महासमुंद। आईपीएल की आड़ में जिले भर में लगातार सट्टा खेलने व खिलाने का मामला सामने आ रहा है। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स एवं मुंबई इंडियंस आईपीएल मैच में सट्टा खेलने व खिलाने के आरोप में सरायपाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पुलिस ने धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
 
मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल व सराईपाली की टीम ने घेराबंदी कर राजेश साहू पिता शंभूलाल साहू (34) के कब्जे से लगभग 2 लाख रूपये की सट्टा-पट्टी, एक नग डाट पेन व 1750 रुपए नकदीे, 2 नग मोबाइल जब्त की। आरोपी के खिलाफ 4(क) जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
LOCKDOWN BREAKING : रायपुर में बढ़ेगा 1 हफ्ते का लॉकडाउन ?, पढ़े पूरी खबर

LOCKDOWN BREAKING : रायपुर में बढ़ेगा 1 हफ्ते का लॉकडाउन ?, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट आई है। सभी जिलों में लॉकडाउन लगने के कारण कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने बयान दिया है। कहा कि लॉकडाउन की वजह से संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। यही स्थिति रही तो कम से कम 1 सप्ताह लॉकडाउन और बढ़ाना पड़ेगा। संक्रमण की स्थिति देखकर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से संक्रमण 4 हजार से 11 सौ तक पहुंच गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में संक्रमण के मामलों में कमी आई है। उल्लेखनीय है कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत अन्य जिलों में 6 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा है।
 बड़ी खबर: रेलवे ट्रेक के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

बड़ी खबर: रेलवे ट्रेक के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

महासमुंद। कोमाखान के ग्राम सिवनीकला रेलवे ट्रेक के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ग्राम सोनामुंदी का निवासी है। इससे पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोनामुंदी निवासी मधु कुमार साहू (48) पिछले गई दिनों से परेशान था। उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी एवं पेट की बीमारी से भी परेशान था। गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे सिवनीकला रेलवे ट्रेक पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया।

रायपुर से फिर सामने आया युवती की व्यक्तिगत फ़ोटो वायरल करने का मामला, इंस्टाग्राम पर हुई थी युवती से दोस्ती

रायपुर से फिर सामने आया युवती की व्यक्तिगत फ़ोटो वायरल करने का मामला, इंस्टाग्राम पर हुई थी युवती से दोस्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर युवती की व्यक्तिगत फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 


मिली जानकारी के अनुसार- मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। जहां, चौबे कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती ने थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि प्रशांत सैनी नामक युवक से उसकी दोस्ती 1 वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम में हुई थी जिसके बाद उसने युवक पर भरोसा करके अपनी व्यक्तिगत तस्वीरे भेजी थी जिसके बाद युवक ने युवती से अश्लील बातें करनी चालू की जिस पर युवती ने आपत्ति दर्ज करवाई और मार्च माह में युवक से बात करना बंद कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि इसके बाद भी लगातार युवक सोशल मीडिया में युवती को अश्लील बातें करने के लिए मैसेज करता रहा। अब 15 20 दिन पूर्व ही आरोपी युवक ने युवती के दोस्तों को युवती की व्यक्तिगर्त तस्वीर भेजी। जिसके बाद अब आरोपी लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धरा 509 (ख) सहित आईटी एक्ट के तहत धरा अपराध दर्ज कर लिया है। 
 छत्तीसगढ़: कोरोना महामारी में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के गुमशुदा होने का पोस्टर हो रहा जमकर वायरल

छत्तीसगढ़: कोरोना महामारी में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के गुमशुदा होने का पोस्टर हो रहा जमकर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर अपने चरम पर है। प्रतिदिन हजारों नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है तो मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । राज्य सरकार इस मुसीबत से पार पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। तो दूसरी तरफ राज्य में विपक्ष की भूमिका बिल्कुल शून्य है। 

 
इसी मामले को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के गुमशुदा होने की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिसमें उनके गुमशुदा तलाश होने का जिक्र किया गया है जिसे युवक कांग्रेस ने पोस्ट किया है।

 
आपको बता दें रेणुका सिंह सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं और मोदी मंत्रिमंडल में प्रदेश से एकलौती मंत्री हैं। रेणुका सिंह अभी क्षेत्र से नदारद हैं और उसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनके गुमशुदा तलाश के नाम से पोस्ट किया गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
युवक कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरगुजा सांसद रेणुका सिंह पिछले कई महीनों से जनता के बीच नहीं पहुँची हैं उन्होंने यह भी जानने की कोशिश नहीं की कि जिस जनता ने उन्हें भारी समर्थन देकर सांसद की कुर्सी पर बैठाया, जिसकी वजह से वह आज केंद्र में मंत्री है उसका क्या हाल है।

 
युवक कांग्रेस ने व्हाट्सएप, सोशल मीडिया पर कटाक्ष किये और सांसद रेणुका सिंह की फोटो लगाकर लिख दिया कि गुमशुदा तलाश रेणुका सिंह सांसद सरगुजा और इनके मिलने पर सूचना देने के लिए भी तीन जगहों का पता देकर सूचित करने की अपील की गई है। जिसमें श्री विहार वीआईपी रोड हॉटल बेबी लॉन के सामने, रमन मेडिकल रेवाबन्ध तालाब के पास कवर्धा, सन सिटी ब्लॉक ्र/11 डी मार्ट के पास राजनांदगांव का पता दिया गया है। 
ससुराल वालों से प्रताडि़त बेटी ने लगाई सोशल मीडिया में मदद की गुहार

ससुराल वालों से प्रताडि़त बेटी ने लगाई सोशल मीडिया में मदद की गुहार

रामानुजगंज। नगर के वार्ड क्रमांक 12 की बेटी का शादी डाल्टनगंज में हुआ था जहां पति के मरने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा प्रताडऩा से त्रस्त होकर नगर की बेटी का दर्द सोशल मीडिया के माध्यम से छलका एवं बेटी दो मासूम बच्चों के साथ रोते हुए बार-बार न्याय की गुहार लगा रही है। वही रामानुजगंज थाने में भी आवेदन दे कार्यवाही की मांग की है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 12 की गरिमा सोनी का शादी डालटेनगंज में हुआ था वही बीमारी से करीब 1 वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो गई जो ससुराल के लोग पहले गरिमा को अपने पलकों में  बैठाए रखते थे वही पति के मरने के बाद सभी का रवैया बदल गया वही मजबूरी में गरिमा अब रामानुजगंज में ही आ कर रह रही है ससुराल पक्ष के लोगों के प्रताडऩा से तंग होकर उसका दर्द सोशल मीडिया के माध्यम से भी छलका।
 
 
गरिमा ने आरोप लगाया कि पति का गोल्ड हाउस डालटेनगंज के पंच मुहान में है जिसे पति की मृत्यु के बाद देवर के द्वारा हड़प लिया गया। यहां तक कि घर में रहना मुश्किल कर दिया था सास के द्वारा भी गंदी गंदी गालियां दी जाती है यहां तक कि पति के मौत का कसूरवार भी ठहराय जाता है। गरिमा ने आरोप लगाया कि पति की मृत्यु के बाद सास के द्वारा मारपीट की जाती रही जिसकी रिपोर्ट मैंने डालटेनगंज थाने में दर्ज भी कराई परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 

खाने खाने का कर दिया है मोहताज...... पति के रहते गरिमा को कभी किसी चीज की कमी नहीं हुई। वही पति के मृत्यु के बाद स्थिति ऐसी हो गई है कि खाने खाने का मोहताज ससुराल के लोगों ने कर दिया है। गरिमा अपने दो मासूम बच्चों के साथ रोते हुए ससुराल के लोगों के द्वारा प्रताडऩा की पूरी दास्तां सोशल मीडिया के माध्यम से बताई है।
 

रामानुजगंज थाने में की गई शिकायत...... गरिमा ने अपने साथ हो रहे प्रताडऩा की शिकायत लिखित रूप में रामानुज गंज थाने में भी की है गरिमा ने लिखित शिकायत पत्र रामानुजगंज थाने में प्रस्तुत कर कार्यवाही की मांग की है।
 बड़ी खबर: रेणु पिल्ले गईं छुट्टी पर, डॉ. आलोक शुक्ला संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग

बड़ी खबर: रेणु पिल्ले गईं छुट्टी पर, डॉ. आलोक शुक्ला संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग

रायपुर। आईएएस डॉ आलोक शुक्ला अब स्वास्थ्य विभाग का भी जिम्मा संभालेंगे। राज्य सरकार ने डॉ. शुक्ला को शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग का एडिशनल जिम्मा दिया गया है।

रेणुजी पिल्लै 1 मई से 15 मई तक अवकाश पर है। आदेश में ये स्पष्ट नहीं है कि छुट्टी से लौटने के बाद रेणु पिल्ले फिर हेल्थ संभालेंगी या आलोक शुक्ला ही कंटीन्यू करेंगे।

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना मरीजों एवं जरूरतमंदों के लिए इन तीन महत्वपूर्ण सेवाओं का किया शुभारंभ

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना मरीजों एवं जरूरतमंदों के लिए इन तीन महत्वपूर्ण सेवाओं का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं, उन्हें घर पहुंच ऑक्सीजन के निशुल्क सुविधा प्रदान करने के लिए नगर निगम की ऑक्सीजन आन व्हील सेवा के साथ  गरीब निर्धन परिवारों को निशुल्क सूखा राशन वितरण तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के घर से कोविड मरीजो को कोविड़ केयर सेंटर लाने तथा स्वस्थ्य हो चुके कोरोना मरीजों को कोविड सेंटर  से घर तक पहुचाने  के  निशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।
 

छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना मरीजों को घर पहुंच निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने की सुविधा की शुरुआत की गई है।
नगर निगम रायपुर द्वारा प्रारंभ की गई इस सेवा का विस्तार शीघ्र ही राज्य के अन्य नगर निगम क्षेत्रों में भी होगा।

 
गौरतलब है कि पूरे देश में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी की स्थिति है, वही छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में भरपूर ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही अब होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार घर पहुंच नि:शुल्क ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 छत्तीसगढ़ लॉकडाउन-4 : छत्तीसगढ़ में बढ़ सकता है लॉकडाउन, कुछ जगहों पर कम संक्रमण की दर को देखते हुए मिल सकती हैं छूट

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन-4 : छत्तीसगढ़ में बढ़ सकता है लॉकडाउन, कुछ जगहों पर कम संक्रमण की दर को देखते हुए मिल सकती हैं छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार को कम करने लगाए गए लॉकडाउन के और बढऩे की संभावना है, हालाँकि इस पर अंतिम निर्णय एक दो दिन में कोरोना संक्रमण के ताज़ा आँकड़ों को देखने के बाद होगा। संकेत हैं, कि चिकित्सा वैज्ञानिकों ने मई में पीक आने की चेतावनी दी है तो उसे देखते हुए लॉकडाउन बढ़ा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में नई लैब शुरू की गईं। पिछले 7 दिनों में प्रदेश में 3 लाख 86 हजार से अधिक सैंपल की टेस्टिंग की गई। 29 अप्रैल को सबसे ज्यादा 61 हजार 6 सैंपल सिर्फ एक दिन में जांचे गए। हर दिन प्रदेश में 13 से 15 हजार नए संक्रमित मिल रहे हैं। लोगों के ठीक होने के आंकड़े भी राहत देते हैं। पिछले एक स्प्ताह में प्रदेश के 96 हजार से अधिक कोविड मरीज ठीक हुए हैं। 

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन और आगे बढ़ाया जा सकता है। इस पर सरकार दो दिनों के भीतर ठोस फैसला ले सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में कोरोना का ऐसा रहा हाल-
प्रदेश में करीब 15 हजार नए मरीज मिले, और 216 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 1118 नए मरीज मिले हैं। 56 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 10 हजार 576 है।

दुर्ग में 1310 नए मरीज, 20 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 5551 हैं।
बिलासपुर में 1081 नए मरीज मिले, 31 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 7608 हैं।
राजनांदगांव में 765 नए मरीज मिले, 19 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 7794 हैं।
रायगढ़ में 879 नए मरीज मिले, 2 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 10115 हैं।
कोरबा में 1236 लोग संक्रमित हुए, 15 लोगों की मौत हुई।

अब यहां 7823 एक्टिव मरीज हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सबसे कम 41 मरीज मिले यहां 172 एक्टिव मरीज हैं।
 बड़ी खबर: रायपुर में बुटिक संचालिका हुई ठगी की शिकार, राशन आर्डर करने लगाया फोन तो खाते से हुए 2 लाख पार

बड़ी खबर: रायपुर में बुटिक संचालिका हुई ठगी की शिकार, राशन आर्डर करने लगाया फोन तो खाते से हुए 2 लाख पार

रायपुर। कोरोना काल में सभी लोग परेशान है, वहीं दूसरी ओर जालसाजों-ठगों ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया है। आए दिन ऑनलाइन जालसाजी और ठगी का मामले सामने आ रहे है। ऑनलाइन ठगी करने वाले घर बैठे लोगों के फोन के जरिए उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। इसी तरह के मामले में राजधानी की बुटिक संचालिका को ठगों ने अपना शिकार बना लिया।
 
 
ऑनलाइन राशन आर्डर करने के चक्कर में महिला के खाते से 2 लाख रुपए पार हो गए। महिला ने ऑनलाइन किराना सामान मंगवाने के लिए जियो मार्ट के नंबर पर कॉल किया और ये ठगों के जाल में फंस गईं। अब राजेंद्र पुलिस इनके मामले की छानबीन कर रही है। पिछले 24 घंंटे में इस तरह की ठगी का ये दूसरा बड़ा मामला है।
 

साईं विहार कॉलोनी की रहने वाली पायल जैन नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि गूगल पर इन्होंने जियो मार्ट का नंबर सर्च किया। इन्हें एक कस्टमर केयर नंबर- 8697754085 दिखा। महिला ने इस नंबर पर बात की। फोन उठाने वाले जियो मार्ट से ही बात करने का दावा किया। फिर महिला का इलाका रेड जोन होना बताकर एनिडेस्क एप की लिंक भेजी। इस लिंक के जरिए ठगों ने महिला की अकाउंट डीटेल्स हासिल कर ली। महिला के SBI अकाउंट से कुल 2 लाख 4 हजार 477 रुपए निकाल लिए गए। महिला को ठगों ने 9674724196 नंबर से भी बातों में उलझाने के लिए कॉल किया था।

ठीक एक दिन पहले भी इसी तरह की वारदात
इस घटना से एक दिन पहले डीडी नगर इलाके में इस ऑनलाइन ठगी का शिकार होने वाले मुकेश नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि अपने मोबाइल पर 249 का रिचार्ज किया था। गूगल पे के जरिए पेमेंट की मगर रिचार्ज नहीं हुआ। मैंने गूगल पे के कस्टमर केयर नंबर- 08240091420 पर कॉल किया। ये नंबर गूगल पर सर्च करने पर मिला। फोन नहीं लगा मगर कुछ देर बाद 7596973352 नंबर से मुझे कॉल आया। ठगों ने मुकेश से बात की और इसके बाद एक लिंक भेजकर कटे हुए रुपए लौटाने का दावा किया मगर हुआ इसका उल्टा, मुकेश के अकाउंट से 60 हजार रुपए कट गए। इस मामले की भी जांच जारी है।
 छत्तीसगढ़: कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले आरएचओ निलंबित

छत्तीसगढ़: कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले आरएचओ निलंबित

जगदलपुर। कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों की विभिन्न कार्यो में ड्यूटी लगाई जा रही है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का वहन पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कर रहे है। जिसमें की कई ऐसी माताएं भी है जो अपने बच्चों को घर पर छोड़कर अपने दायित्वों का पालन कर रहे है।
 
 
जबकि उन्हें इस बात की जानकारी है कि इसे महामारी में उन्हें भी संक्रमण हो सकता है। लेकिन कतिपय कुछ ऐसे कर्मचारी भी है जो अपने दायित्वों को निर्वहन नही करते हुए इस महामारी के दौर में अन्य गतिविधियों में संलिप्त होकर कार्यरत साथी कर्मचारियों को हतोत्साहित एवं मनोबल गिराने में लगे हुए है।
 
 
ऐसे ही एक कर्मचारी आरएचओ रूपेन्द्र ठाकुर को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद तथा उनके दायित्वों के प्रति सचेत करने के बाद भी अपने सौंपे गए कार्य स्थल पर उपस्थित न होने के कारण जिला दण्डाधिकारी रजत बंसल द्वारा तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलेंग में आगामी आदेश पर्यन्त संलग्न किया गया है।