BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
  राजनांदगाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सवा क्विंटल गांजा के साथ 5 गिरफ्तार, बिना नंबर की गाड़ी में कर रहे थे तस्करी

राजनांदगाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सवा क्विंटल गांजा के साथ 5 गिरफ्तार, बिना नंबर की गाड़ी में कर रहे थे तस्करी

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस को गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर 125 किलोग्राम गांजा जप्त करने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर की रात मुखबीर ने सूचना दी कि 2 कार में उडीसा से राजनांदगांव गांजा परिवहन कर लाया जा रहा है।
 
 
सूचना पर पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, जयप्रकाश बढ़ई, सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक (परि) रूची वर्मा के नेतृत्व में थाना बसतपुर एवं तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम को शिवनाथ नदी मोहारा के पास कई अलग-अलग टीम को नाकेबदी के लिए लगाया गया। नाकेबदी मे लगी टीम उडीसा से राजनांदगाव की ओर आने वाली चारपहिया वाहनों की सतत चेकिंग कर रही थी।

 
चेकिंग के दौरान टीम को बिना नंबर की 2 कार सदिग्ध गतिविधि में साथ-साथ आ रही थीं, की चेकिंग की गई। चेकिग में दोनों वाहनों की डिक्की में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। वाहन में सवार आरोपी महेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 38 साल निवासी देवरी जिला रायसेन मप्र, अजय लोधी उम्र 26 साल निवासी देवरी जिला रायसेन मप्र, कमलेश रघुवंशी उम्र 32 साल निवासी खुरसुरू थाना उदयपुरा जिला रायसेन मप्र, शिवकुमार रघुवंशी उम्र 29 साल निवासी अहमदपुर थाना बरेली जिला रायसेन मप्र व इरफान खान उम्र 21 साल निवासी खरगोन थाना बरेली जिला रायसेन मप्र ने पूछताछ पर बताया कि उक्त गाजा को उडीसा से खरीदकर मध्यप्रदेश विकय करने अवैध तस्करी कर रहे थे।
 
 
आरोपियों के कब्जे से दोनों वाहनों में रखे कुल 125 किलोग्राम गांजा कीमती 6 लाख 25 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नबर के 2 चारपहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर, अल्टो को जप्त किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में जुडिशियल रिमाड हेतु पेश किया गया।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से दो मछुआरो की मौत, 10 अन्य घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से दो मछुआरो की मौत, 10 अन्य घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

राजनांदगांव। चिचोला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम रानितलाब में दो मछुआरो की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। आज मछली मारने गए थे उसी समय तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्तियों रोहित निषाद उम्र (50) वर्ष निवासी नारायणगढ़ व भरोसा निषाद उम्र (55) वर्ष निवासी रामपुर की मौत हो गई और अन्य घायल 10 लोगों को छुरिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे तत्काल घटना स्थल पहुंचे व घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया है। 
 बड़ी खबर: करेंट की चपेट में आकर बाप और बेटे की दर्दनाक मौत, मौत की खबर सुन परिवार आया सदमें में

बड़ी खबर: करेंट की चपेट में आकर बाप और बेटे की दर्दनाक मौत, मौत की खबर सुन परिवार आया सदमें में

धमतरी। धमतरी के मगरलोड थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां करेंट की चपेट में आने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी है। शुक्लाभाठा निवासी खेमलाल साहू (52) ने बेटे जयप्रकाश साहू (9) के साथ सुबह में घर के बाड़ी में काम कर रहे थे। इस दौरान बाड़ी में बिजली का तार टूटा हुआ था, जिसकी चपेट में दोनों बाप बेटे आ गये।
 
 
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। आशंका हैं कि पहले पिता करेंट के टूटे तार की चपेट में आया होगा, जिसे बचाने के लिये उसके पुत्र ने कोशिश की होगी। इस दौरान ये हादसा हुआ होगा। फिलहाला आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। इस हादसे की खबर के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वही एक ही परिवार से दो लोगों की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमें में है।
 मुख्यमंत्री ने आज ‘मोर बिजली एप‘ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने आज ‘मोर बिजली एप‘ का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से ‘मोर बिजली एप‘ का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव डहरिया स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू, और प्रबंध निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है।
 स्पाॅ एंड सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, सैलून संचालिका सहित 5 युवती गिरफ्तार

स्पाॅ एंड सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, सैलून संचालिका सहित 5 युवती गिरफ्तार

नागपुर। फर्स्ट स्टेप स्पाॅ एंड यूनिसेक्स सैलून में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने छापा मारकर भंडाफोड़ किया है और सैलून की संचालिका बबीता चव्हाण सहित 5 युवतियों को हिरासत में लिया। जिसमें 2 युवतियां सैलून में करीब 1 वर्ष से कार्यरत थीं। कार्रवाई 2 अक्टूबर को की गई। घटना के तीन दिन बाद पुलिस जनसंपर्क कक्ष को जानकारी दी गई। अपराध शाखा पुलिस के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने कार्रवाई की।

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस सूत्रों के अनुसार दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि, वाड़ी क्षेत्र में नाका नं-10 अमरावती रोड पर फर्स्ट स्टेप स्पाॅ एंड यूनिसेक्स सैलून में युवतियों को पैसा कमाने का लालच देकर सैलून की संचालिका बबीता चव्हाण उनसे देह व्यापार कराती है। सैलून में ही ग्राहकों काे जगह उपलब्ध कराती है। पुलिस ने पंटर (नकली ग्राहक) भेजा, तो सैलून में देह व्यापार अड्डे की बात सही निकली। पंटर का इशारा मिलते ही पुलिस ने सैलून पर छापा मारा और 5 युवतियों को हिरासत में लिया। बबीता इन सभी से देह व्यापार कराती थी। आरोपी बबीता के खिलाफ वाड़ी थाने में धारा 3, 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) सुनील फुलारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। दस्ते की पुलिस निरीक्षक तृप्ति सोनवणे, उप-निरीक्षक स्मिता सोनवणे, उप-निरीक्षक अतुल इंगोले, हवलदार अनिल अंबाडे, नायब सिपाही रशीद साजिद, सिपाही भूषण झाड़े व अन्य ने सहयोग किया।
 राजधानी में एक बार फिर सट्टा-पट्टी के साथ तीन गिरफ्तार, नगदी सहित सट्टा पर्ची जब्त

राजधानी में एक बार फिर सट्टा-पट्टी के साथ तीन गिरफ्तार, नगदी सहित सट्टा पर्ची जब्त

रायपुर। सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों को घेराबंदी कर उनके पास से सट्टा पर्ची व नगदी रुपयें जब्त किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक व गुढिय़ारी में पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर तुर्की तालाब ईदगाह भाठा के पास घेराबंदी कर अशरुख खान 31वर्ष पिता हुसैन खान एवं मंगलबाजार के पास आजाद चौक में शमशेर अली 39 वर्ष पिता स्व.पीरअली को पकड़ उनके पास से नगदी 15 सौ रुपयें एवं सट्टा पर्ची जब्त किया है। इसी तरह गुढिय़ारी में सट्टा पट्टी के साथ रामनगर ओव्हर ब्रिज के नीचे प्रहलाद सारथी 34 वर्ष पिता राजेश सारथी को पकड़ उसके पास से नगदी 1140 रुपयें एवं सट्टा पट्टी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है। 
गैंगरेप के दोषियों को बचाने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग

गैंगरेप के दोषियों को बचाने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग

कोरबा | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष परम प्रकाश अनंत के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त 28 जि़लों एवं 146 ब्लॉक में ज्ञापन देने की कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड कोरबा द्वारा यूपी के हाथरस में मनीषा बाल्मीकि के साथ सामूहिक बलात्कार और पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही ना करने के कारण युवती के इलाज के दौरान हुई मौत से नाराज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड कोरबा ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपा है।

पढ़ें : स्पाॅ एंड सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, सैलून संचालिका सहित 5 युवती गिरफ्तार 

जिसमे गैंगरेप के आरोपी युवकों को फांसी की सजा देने के साथ ही दोषियों को बचाने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बर्खास्त एवं निलंबन करने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ देने की मांग की है। जिस में उपस्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय मेश्राम, जिला सचिव आकाश प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी सूरज श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, आदित्य बंजारे,निखिल सोनी, गोपाल कश्यप, श्याम निराला, रॉबिन मसीह थे।

 

 
जादू-टोने की आशंका में बुजुर्ग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

जादू-टोने की आशंका में बुजुर्ग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

सुकमा | जिले की पुलिस ने जादू-टोने की आशंका में की गई अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए 02 आरोपियों करटामी रामा व माड़वी कोसा को एक बुजुर्ग की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : जिले में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु जिला कलेक्टर ने की नई गाइड-लाईन जारी, पढ़ें पूरी खबर 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 09 बजे माड़वी जोगा की मां श्रीमती पार्वती सुकमा आने के लिए निकली तब माड़वी भीमा चटाई पर लेटा हुआ था। दोपहर 02 बजे जब माड़वी जोगा की मां पार्वती सुकमा से वापस घर लौटी तब भीमा जिस जगह पर लेटा हुआ था उसी जगह पर मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद इसकी जानकारी सुकमा कोतवाली को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में पाया कि मृतक के गले में एवं गले के पीछे तरल काला निशान होना पाया गया था उनके दांए कान में भी निशान था, जिससे किसी अज्ञात व्यकित द्वारा मृतक यो गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था। 
 
 
मृतक के शव का पीएम में भी डॉक्टरों ने मृतक के गले की हड्डी का फ्रेकचर होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल में जांच के लिए एक टीम बनाई गई प्रकरण के आरोपी को पतासाजी एवं धरकड हेतु भरसक प्रयास किया। गांव वालों से पता चला कि मृतक बैगा-गुनिया का काम करता था, और उसी गांव के करटामी रामा व माड़वी कोसा मृतक पर शंका करते थे। जादू-टोने से कारटामी रामा के पिता मुंडा की मौत की आशंका के कारण दोनो आरोपियों ने माड़वी भीमा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी एके नाग ने बताया कि काफी जटिल मामला था। लेकिन हमारी टीम ने सूझबूझ से हत्या की गुत्थी सुलझा दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
 
 अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को व्यवसायी गौतम किचलू संग करेंगी शादी

अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को व्यवसायी गौतम किचलू संग करेंगी शादी

मुंबई। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह एक निजी समारोह में 30 अक्टूबर को व्यवसायी गौतम किचलू के साथ विवाह करेंगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में होने वाले विवाह समारोह में परिवार के सदस्य शामिल होंगे। 

अग्रवाल ने कहा,मुझे यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में हमारे परिवार के लोगों की बीच एक निजी समारोह में शादी कर रही हूं। अग्रवाल ने एक बयान में कहा, इस महामारी ने निश्चित रूप से हमारी खुशियों को प्रभावित किया है, लेकिन हम अपने जीवन को एक साथ शुरू करने को लेकर काफी रोमांचित हैं, और हमें पता है कि आप भी हमारे साथ खुश हैं। काजल (35) ने अपने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
 हाथरस कांड को सुप्रीम कोर्ट ने माना भयानक, योगी सरकार से मांगा जवाब

हाथरस कांड को सुप्रीम कोर्ट ने माना भयानक, योगी सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई अमानवीयता की घटना को सुप्रीम कोर्ट ने भयानक माना है। सुप्रीम कोर्ट ने 6 अक्टूबर 2020 को हाथरस कांड पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान योगी आदित्यानाथ की सरकार ने सर्वोच्च अदालत के जज की निगरानी में प्रकरण की जांच कराये जाने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से गवाहों की सुरक्षा मामले में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई अगले हफ्ते के लिए सूचीबद्ध की गई है। 

 
प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की पीठ के समक्ष येगी सरकार ने हाथरस मामले में सीबीआई जांच का निर्देश देने का अनुरोध किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि वह निष्पक्ष जांच में निहित स्वार्थों द्वारा उत्पन्न की जा रही बाधाओं से बचने के लिए सीबीआई जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध कर रही है।

 
उत्तर प्रदेश सरकार ने चीफ जस्टिस एसए बोबड़े, एएस बोपन्ना और वी रामासुब्रमणियन की पीठ को बताया कि उसने पहले ही केंद्र से हाथरस मामले में सीबीआई जांच कराने का अनुरोध किया है। योगी सरकार ने कहा कि सीबीआई जांच सुनिश्चित करेगी कि कोई निहित स्वार्थ से गलत और झूठे विमर्श नहीं रच पाएगा। सरकार ने कहा कि इस मामले में तरह-तरह की बातें फैलाईं जा रही हैं, इस पर रोक लगाए जाने की जरूरत है।

 
सुप्रीम कोर्ट ने कुछ याचिकाकर्ताओं से उनका मामले से संबंध पूछा और कहा कि हाथरस मामला काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी सुनवाई की जा रही है। उच्चतम न्यायालय ने हाथरस मामले में वकीलों से कहा कि यह एक भयानक घटना है और हम अदालत में दलीलों का दोहराव नहीं चाहते।

 
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सुप्रीम कोर्ट ने यह बताने के लिए कहा कि हाथरस मामले में गवाहों और पीडि़त परिवार के सदस्यों की सुरक्षा कैसे की जा रही है? उच्चतम न्यायालय ने कहा कि हम इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सामने कार्यवाही के दायरे के बारे में सभी से सुझाव चाहते हैं और हम इसका दायरा बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं? पीठ ने यूपी सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल से यह भी पछा कि क्या पीडि़त परिवार ने प्रतिनिधित्व के लिए कोई वकील चुना है? 
बुरी खबर: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर आईपीएल 13 से बाहर, जानिए क्या है मामला

बुरी खबर: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर आईपीएल 13 से बाहर, जानिए क्या है मामला

दुबई। आईपीएल के लिए सोमवार को लगातार दूसरी बुरी खबर है। दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिन अमित मिश्रा के चोट के कारण बाहर हो जाने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के बाकी सत्र से बाहर हो गए।

भुवनेश्वर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह गत दो अक्टूबर को चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में 19वें ओवर के दौरान चोटिल हुए थे और एक गेंद डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। खलील अहमद ने उनका ओवर पूरा किया था।

भुवनेश्वर की चोट कैसी है इस पर अभी जानकारी आना बाकी है। भुवनेश्वर ने इस सत्र के अपने चार मुकाबलों में 6.98 के इकोनॉमी रेट से तीन विकेट झटके हैं। भुवनेश्वर का इस तरह टूर्नामेंट से बाहर होना कप्तान डेविड वार्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद के लिए बड़ा झटका है।
बड़ी खबर : जिले में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु जिला कलेक्टर ने की नई गाइड-लाईन जारी, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : जिले में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु जिला कलेक्टर ने की नई गाइड-लाईन जारी, पढ़ें पूरी खबर

कांकेर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत् नोवल कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के. एल. चौहान द्वारा जिले में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठान एवं दुकानों के संचालकों के लिए गाइड-लाईन जारी किया गया है। जिसके अनुसार यदि दुकान का मालिक स्वयं दुकान चलाता हो, दुकान में कोई कर्मचारी अथवा परिवारिक सदस्य कार्यरत न हो और वह दुकानदार कोरोना पॉजिटीव पाया जाता है तो दुकान को आगामी 17 दिन के लिए बंद रखना होगा।

पढ़ें : रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को बड़ा झटका, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत की अवधि 

यदि दुकान में मालिक सहित दो या दो से अधिक लोग काम करते हैं और कोई पॉजिटीव आता है तो वहां पर दुकान को 48 घण्टे बंद करना अनिवार्य होगा तथा सहयोगी कर्मचारियों को होमआईसोलेशन में रखना होगा, उसके पश्चात दुकान को सेनिटाईज करने के उपरांत ही दुकान को खोला जावेगा। दुकान में कार्यरत कर्मचारी अथवा पारिवारिक सदस्य का एंटीजन रेपिड टेस्ट, टू्र नॉट, आरटीपीसीआर सेम्पल रिपोर्ट जब तक नेगेटिव न आये तब तक दुकान में कार्यरत कर्मचारी अथवा पारिवारिक सदस्य को होमआइसोलेशन में रहना होगा।

पढ़ें : शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल 


उपरोक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने की दशा में ऐपिडेमिक एक्ट 1897, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, भारतीय दण्ड संहिता 1973 की धारा 144(1), पब्लिक एक्ट 1949, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60, छत्तीसगढ़ ऐपीडेमिक डीसीजेज कोविड-19 विनियम 2020 एवं अन्य संसुगत प्रावधानों के तहत् जैसे लागू हो, के अंतर्गत विधिक दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

राजधानी में कार सवार के साथ गाली-गलोचकर हथौड़े से मारकर कार को किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

राजधानी में कार सवार के साथ गाली-गलोचकर हथौड़े से मारकर कार को किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

रायपुर। बड़ी लेने ढाबा गये कार सवार को दो युवकों ने बेवजह गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर बाहर निकलने बोला नही निकलने पर राड व हथौड़ा से मारकर कार का कांच व वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : जिले में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु जिला कलेक्टर ने की नई गाइड-लाईन जारी, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैंशनबाड़ा पुलिस लाईन रायपुर निवासी विनोद यादव 33 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 4 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे अपनी कार स्वीफ्ट डिजायर में क्रमांक सीजी 04 एलपी 7737 से रबड़ी लेने के लिये बलवीर ढाबा सर्विस रोड तेलीबांधा गया हुआ था।
 
 
कार के अंदर से ही गार्ड को बुलाकर रबड़ी मंगवाया तभी ब्लैक कलर की प्लेटिना मोटरसाइकिल में दो अज्ञात व्यक्ति आकर गाली गलोच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर दरवाजा खुलवाने लगे जब कार का दरवाजा नही खोला तो उन लोगो ने अपने पास रखे राड व हथौडे से कार के आगे का कांच, पीछे का कांच तथा दाहिने व बांये साईड में हथौडे व राड से मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीडि़त किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुंचने पर 5 अक्ब्टूबर को घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। 
 अब ऑनलाइन घर मंगवाए छोले-कुल्चे जैसे स्ट्रीट फूड, शहरी विकास मंत्रालय ने SWIGGY से किया करार

अब ऑनलाइन घर मंगवाए छोले-कुल्चे जैसे स्ट्रीट फूड, शहरी विकास मंत्रालय ने SWIGGY से किया करार

नई दिल्ली। अब रेहड़ी-पटरी के मशहूर छोले-कुल्चे, चाट-पकौड़े जैसे स्ट्रीट फूड आप ऑनलाइन अपने घर मंगा सकते हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने इसके लिए ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर स्विग्गी से एक करार किया है।  

केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय की माने तो, शुरुआती दौर में प्रयोग के तौर पर यह योजना 5 नगरों में प्रारम्भ की जा रही है। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत 250 स्ट्रीट फूड वेंडर को जोड़ा गया है, किन्तु इसमें लगातार बढ़त होती रहेगी। आगे यह योजना भारत के अनेक नगरों में शुरू की जाएगी। 

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कोशिश-
सूत्रों के मुताबिक यह योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत प्रारम्भ की गई है। इससे रेहड़ी-पटरी वालों को हजारों ग्राहकों तक सरलता से  पहुंच मिलेगी एवं वे अपने व्यवसाय में वृद्धि कर पाएंगे। 

कई पक्ष सम्मिलित -
बता दें कि इसमें नगर निगम, भारतीय खाद्य सुरक्षा तथा मानक प्राधिकरण, स्विग्गी, जीएसटी अधिकारी जैसे अनेक पक्ष जुड़े होंगे और इन सबका समन्वय शहरी विकास मंत्रालय के जरिए किया जाएगा। बीते सोमवार को इस संबंध में मंत्रालय और स्विग्गी के अधिकारियों के मध्य एक करार पर हस्ताक्षर किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, इंदौर एवं वाराणसी के नगर निगम आयुक्त भी सम्मिलित हुए। 

पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को 10 हजार तक का लोन भी मुहैया कराया जा रहा है, जो कि एक वर्ष में ईएमआई के जरिए चुकाया जाना है। यह उन्हीं लोगों को प्राप्त होगा जो 24 मार्च, 2020 से पहले शहरी क्षेत्रों में किसी रेहड़ी-पटरी पर व्यवसाय कर रहे थे। इसके तहत करीब 50 लाख कारोबारियों को सहायता पहुंचाने का लक्ष्य है। 
 बड़ी खबर रायपुर: दोस्त के घर कोरेन्टाइन हुये युवक के मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के जेवर व नगदी किये पार

बड़ी खबर रायपुर: दोस्त के घर कोरेन्टाइन हुये युवक के मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के जेवर व नगदी किये पार

रायपुर। कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात एवं नगदी रुपयें चोरी करने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार गांधी चौक दुर्ग निवासी निवासी चंचल जैन 43 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का भाई जितेन्द्र जैन अपने मकान में ताला लगाकर 4 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के मध्य दोस्त के यहां कोरेन्टाइन होने की वजह से अपने दोस्त के यहां था, फोन करके बताया कि न्यू लक्ष्मी नगर दुर्गा किराना के पीछे वार्ड क्रमांक 55, दावड़ा कालोनी मकान नं0 1291 का ताला टूटे होने की जानकारी देने पर प्रार्थिया रायपुर अपने भाई का मकान पहुंचकर अपने मम्मी के साथ घर गई तो मकान का ताला टुटा हुआ था व घर के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
 
 
घर के अंदर रखा अलमारी का लाकर टूटा हुआ था तब मेरी मम्मी नें आलमारी के लाकर को देखी तो अलमारी में रखा सामान 1 सेट सोने का हार, 1 नग सोने का चैन, 6 नग सोने का अंगुठी, 2 जोड़ी सोने का बाला 1 जोड़ी सोने का टप्स, 4 जोड़ी चांदी का पायल , 10 नग चांदी का सिक्का, 1 नग चांदी की कटोरी व अलमारी में रखे नगदी 15000 रूपये जुमला किमती 85000 रूपये का नही था कोई अज्ञात चोर घर के सामने दजवाजे का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर जेवरात व नगदी लाखों की चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर आस-पास लगे सीसी टीव्ही कैमरा की जांच कर आरोपी के बारे में पतासाजी में जुटी हुई है। 
 बड़ी खबर: देश में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, 50 प्रतिशत सीटों की होगी बुकिंग

बड़ी खबर: देश में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, 50 प्रतिशत सीटों की होगी बुकिंग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले 7 महीनों से बंद देश के सिनेमाघर 15 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए सिनेमाघरों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की घोषणा की।
 
 
अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति होगी। साथ ही मास्क पहनना और दर्शकों के बीच एक सीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, 'सिनेमा घर पिछले सात महीनों से बंद हैं। वे अब 15 अक्टूबर से खुलेंगे। लोगों की सुरक्षा के लिए हमने एसओपी तैयार की है। उन्होंने कहा, 'सिनेमा घरों में 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति होगी। एक कुर्सी छोड़कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सैनिटाइजर जरूरी है।
 
 
जावड़ेकर ने बताया कि कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने वाली एक मिनट की एक फिल्म दिखाया जाना या इस बारे में घोषणा किया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, ''एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज करना होगा तभी दूसरा शो आरंभ होगा। सिंगल स्क्रीन में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी। सभी जगह ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। पैक्ड खाना मिलेगा।उन्होंने उम्मीद जताई की एसओपी का पालन होगा और लोग 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देख सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भी दीं। 
 खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर, 6 मजदूरों की मौत और 24 घायल

खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर, 6 मजदूरों की मौत और 24 घायल

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार देर रात इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन बच्चे और दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
 
पुलिस के अनुसार यह हादसा तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। टांडा कोदी के मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर केसूर से सोयाबीन कटाई करने गए थे। देर रात वे सभी घर लौट रहे थे। रात 12.30 बजे तिरला थाना अंतर्गत फोरलेन पर ग्राम चिखलिया फाटे के पास पिकअप पंचर हो गई। चालक वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर टायर बदलने लगा। कुछ मजदूर भी गाड़ी से उतरकर चालक की मदद कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक टैंकर ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी।

 
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ मजदूर दूर जा गिरे और छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 मजदूर घायल हो गए हैं। चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 10 साल का जितेंद्र पुत्र कब्बू, 12 साल का रादेश पुत्र कैलाश, 15 साल का संतोष पुत्र तेर सिंह, 35 वर्षीया शर्मिला पत्नी मोहब्बत, 25 वर्षीया भूरीबाई पत्नी मोहन और 40 वर्षीय कुंवर सिंह पुत्र दितला शामिल हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें इंदौर भेज दिया गया है। बाकी घायलों का धार जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। तिरला थाना पुलिस उसे तलाश रही है।
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को बड़ा झटका, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत की अवधि

रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को बड़ा झटका, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत की अवधि

मुंम्बई। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एक बार फिर से कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती समेत अन्य 18 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मियाद आज खत्म हो रही है।
 
 
पिछली बार विशेष अदालत ने रिया की न्यायिक हिरासत की अवधि 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। एनसीबी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बीते दिनों रिया की जमानत याचिका पर भी हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। रिया की जमानत याचिका इससे पहले दो बार निचली अदालतों द्वारा खारिज की जा चुकी हैं।
 
 
वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं का कड़ा विरोध करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा था कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की आवश्यकता है जिससे कि वे नशीले पदार्थो का सेवन न करें। इन लोगों को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान सामने आए ड्र्रग्स से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है।
 शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल

रायपुर। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश सरकार ने आज स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि सभी स्कूल प्रमुखों और अभिभावकों से सहमति लेने के बाद ही तय होगा कि स्कूल खोला जाए या नहीं। वहीं स्कूल खोलने के बाद भी ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेगी।

 
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बीच अनलॉक-5 के तहत शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर के बाद स्कूल, काेचिंग संस्थान खोलने को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में राज्यों को अधिकार दिए हैं कि वे अपने स्तर पर चर्चा कर स्कूल को खुलने का आदेश दे सकते हैं। फिलहाल प्रदेश में अभी स्कूल बंद रहेंगे।
विशालकाय दुमंजिला बस्तर दशहरा रथ निर्माण के लिए लकडिय़ां पहुंची, ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की तैयारियां शुरू

विशालकाय दुमंजिला बस्तर दशहरा रथ निर्माण के लिए लकडिय़ां पहुंची, ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की तैयारियां शुरू

जगदलपुरबस्तर संभाग मुख्यालय में बस्तर दशहरा की तैयारियां जोरों पर हैं। कोरोना संक्रमण काल के बावजूद बस्तर दशहरा की रियासत कालीन परंपराओं के निर्वहन के लिए विशालकाय दुमंजिला रथ निर्माण के लिए लकडिय़ों का आना प्रारंभ हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में रथ निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

पढ़ें : बड़ी खबर : जिले में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु जिला कलेक्टर ने की नई गाइड-लाईन जारी, पढ़ें पूरी खबर 

विशालकाय दुमंजिला रथ निर्माण की प्रक्रिया रियासत कालीन ऐतिहासिक बस्तर दशहरा का मुख्य आकर्षण निर्माण के साथ ही जुड़ा हुआ है। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के रथ निर्माण की प्रक्रिया को यदि समाप्त कर दिया जाए तो बस्तर दशहरा का आकर्षण लगभग समाप्त हो जावेगा। बस्तर दशहरा के आकर्षण को बनाये रखने के लिए यह आवश्यक है कि बस्तर दशहरा के रथ निर्माण की प्रक्रिया के परंपराओं बनाये रखा जावे। 

पढ़ें : शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल

बस्तर दशहरा की तैयारी जोरों पर शुरू हो गई है 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध इस दशहरा इस कोरोना संक्रमण काल में अधिमास के कारण 104 दिनों तक मनाया जावेगा। बस्तर दशहरा का संबंध राम-रावण संग्राम से नहीं है, यहां आदिवासियों की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और बस्तर की मूल देवी मावली माता से जुड़ा पर्व है। बस्तर दशहरा 612 वर्षों से अनवरत मनाये जाने वाली रियासत कालीन परंपरा के साथ इसी रूप में मनाते आ रहे हैं। बस्तर संभाग सहित पड़ोसी ओडि़सा राज्य के 600 से अधिक देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाता है। इसीलिए बस्तर दशहरा को देवी दशहरा भी कहा जाता है। रथ परिक्रमा प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जायेगी, इस वर्ष 08 पहियों वाला विशालकाय दुमंजिला रथ का निर्माण होगा, जिसे  अंतिम दो दिनों के लिये चलाया जावेगा। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के छत्र को रथारूढ़ कर शहर में परिक्रमा लगाई जाती है। विशालकाय दुमंजिला रथ परिक्रमा कराने के लिए 400 से अधिक ग्रामीण की टीम रथ खींचने के लिए जुटती है। 
 
 वायुसेना की 88वीं वर्षगांठ होगी बेहद खास: मुख्य आकर्षण राफेल के अलावा दिखेगा इन फाइटर जेट का जलवा

वायुसेना की 88वीं वर्षगांठ होगी बेहद खास: मुख्य आकर्षण राफेल के अलावा दिखेगा इन फाइटर जेट का जलवा

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (IAF) 8 अक्टूबर को अपनी 88वीं वर्षगांठ का जश्न गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वार्षिक परेड के साथ मनाएगी, जिसमें कई विमानों का हवाई प्रदर्शन किया जायेगा। यह वर्ष विशेष होगा क्योंकि भारतीय वायुसेना दिवस परेड में शामिल नए राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार वायुसेना अधिकारी ने कहा `अन्य विमानों के साथ, राफेल विमान भी 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस परेड में भाग लेंगे। वायु सेना दिवस उस दिन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है जिस दिन भारतीय वायुसेना की स्थापना 1932 में की गई थी। 
 
 
अपने ट्वीट्स में भारतीय वायुसेना ने एयरक्राफ्ट की आश्चर्यजनक तस्वीरें पोस्ट कीं। ट्वीट मं  जानकारी दी गई कि `राफेल हथियारों की एक विस्तृत श्रृंखला से लैस 4.5 पीढ़ी, ट्विन-इंजन, वायु सुपरमेसी, और परमाणु निवारक लड़ाकू विमान है।` राफेल के अलावा वायुसेना ने रुद्र (Rudra), अपाचे (Apache), गजराज, सुपर हरक्यूलिस, Mi-17 V5, तेजस जैसे अन्य फाइटर जेट्स की तस्वीरें पोस्ट कीं जो कि परेड का एक हिस्सा होंगे।

आईएएफ ने ट्वीट किया `ALH रुद्र स्वदेशी रूप से निर्मित अटैक हेलीकॉप्टर है, जो कई तरह के मिशनों में सक्षम है, जिनमें टोही, सैन्य परिवहन, टैंक रोधी युद्ध और नजदीकी एयर सपोर्ट शामिल हैं।` आईएएस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा `तेजस एक स्वदेशी रूप से विकसित, सिंगल इंजन, चौथी पीढ़ी, उच्च चपलता, मल्टीरोल, सुपरसोनिक लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है।

Mi-17 V5 एक मध्यम-लिफ्ट हेलीकॉप्टर, जो अत्याधुनिक नौवहन उपकरण और आधुनिक एवियोनिक्स से लैस है, वायु सेना दिवस पर भी देखा जाएगा। अपाचे `टेंडम कॉकपिट के साथ ट्विन-टर्बो शाफ्ट अटैक हेलीकॉप्टर भी भव्य एयर शो का हिस्सा होगा। सोमवार को वार्षिक वायु सेना दिवस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि भारतीय वायु सेना किसी भी संभावित संघर्ष के लिए तैयार है जिसमें चीन और पाकिस्तान के साथ फ्रंट वॉर शामिल है।
 मेरे पिता से नहीं निपट पाये तो अब मेरी पत्नी के पीछे पड़ गए है- अमित जोगी

मेरे पिता से नहीं निपट पाये तो अब मेरी पत्नी के पीछे पड़ गए है- अमित जोगी

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपनी पत्नी ऋचा जोगी की जाति को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टी जोगी परिवार के सामाजिक सम्मान की हत्या करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। 

अमित जोगी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि जब मेरी धर्मपत्नी डॉ. ऋचा जोगी का पैतृक परिवार कम से कम पांच दशक से अनुसूचित जनजाति वर्ग से सरकारी नौकरियां करते आ रहे है, तब तो किसी को उनकी जाति की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऋचा का केवल एक ही दोष है कि वो मेरी धर्मपत्नी और जोगी परिवार के घर की सदस्य बन चुकी है। 
अमित जोगी ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जब दोनों पार्टी मेरे पिता से निपट नहीं पाये तो अब मेरे दूध पीते बेटे की मांग ऋचा जोगी के पीछे हाथ धो कर पड़ गए है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी जोगी परिवार के सामाजिक सम्मान की हत्या करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। लेकिन अपनी बहू के सम्मान पर हाथ डालने वालों को जवाब अब मरवाही की जनता देगी। 
 सोने-चांदी के दाम में आयी गिरावट, जानें क्या हैं भाव

सोने-चांदी के दाम में आयी गिरावट, जानें क्या हैं भाव

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजारों में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने का दाम 389 रुपये की गिरावट के साथ 51,192 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने की कीमत 51,581 प्रति 10 ग्राम पर रह गई थी।
 
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत 466 रुपये टूटकर 61,902 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 62,368 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने की कीमत सोमवार को 360 रुपये यानी 0.71 फीसद की गिरावट के साथ 50,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई।

 
दिसंबर अनुबंध वाले सोने की कीमत 425 रुपये यानी 0.84 फीसद की भाव कमी के साथ 50,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। इसमें 15,521 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 545 रुपये यानी 0.89 फीसद टूटकर 60,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।
PHD शोध परीक्षा जल्द से जल्द संपन्न कराने की NSUI ने रखी मांग, रविवि कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

PHD शोध परीक्षा जल्द से जल्द संपन्न कराने की NSUI ने रखी मांग, रविवि कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

रायपुर | छत्तीसगढ़ एनएसयूआई (nsui ) प्रदेश सचिव अरुणेश मिश्रा के नेतृत्व मे PHD शोध परीक्षा को जल्द से जल्द संपन्न कराये जाने के संदर्भ मे पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीशकांत पांडे को ज्ञापन सौपा गया।

पढ़ें : बड़ी खबर: प्रदेश में आईएएस स्तर के अधिकारियों के कार्यों में हुआ फेरबदल, देखे किसे क्या दी गई जिम्मेदारी 

एनएसयूआई प्रदेश सचिव अरुणेश मिश्रा ने बताया है कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएँ आयोजित हो चुकी है , लेकिन PHD के परीक्षार्थियों  की परीक्षा अभी तक आयोजित नही हो पायी है , जिससे बहुत से पीएचडी (PHD)  छात्रो के भविष्य के साथ अन्याय हो रहा हैं। वही अन्य कई विश्वविद्यालय जैसे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, NIT रायपुर आदि इस परीक्षा को संपन्न कर चुके हैं।
 
 
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरिशकान्त पांडे को ज्ञापन सौपने के दौरान nsui के प्रदेश सचिव अरुणेश मिश्रा के साथ राजकुमार सिन्हा, डिकेश साहू, सुमीत कश्यप, निखिल मिश्रा भी उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: प्रदेश में आईएएस स्तर के अधिकारियों के कार्यों में हुआ फेरबदल, देखे किसे क्या दी गई जिम्मेदारी

बड़ी खबर: प्रदेश में आईएएस स्तर के अधिकारियों के कार्यों में हुआ फेरबदल, देखे किसे क्या दी गई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईएएस स्तर के अधिकारियों के प्रभार में सामान्य प्रशासन विभाग ने फेरबदल किया है। विभाग ने संसदीय कार्य विभाग के सचिव सोनमणि बोरा को सचिव संसदीय कार्य विभाग के साथ ही सचिव राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मुक्त कर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
 

जलसंसाधन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत को सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मुक्त करते हुए सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। खनिज विभाग की सचिव अंबलगन पी. को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य नोडल अधिकारी श्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।