BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 महिंद्रा ने लॉन्च किया थार का नया वैरिएंट, जानिए क्या है इसकी कीमत

महिंद्रा ने लॉन्च किया थार का नया वैरिएंट, जानिए क्या है इसकी कीमत

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) महिंद्रा थार का पूर्ण-नया संस्करण लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा के नए थार की शोरूम कीमत 9.8 लाख से 13.75 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने यह मॉडल दो ट्रिम्स एएक्स (AX) और एलएक्स (LX) में लॉन्च किया है। इसमें पेट्रोल ओर डीजल पावरट्रेन दोनों के विकल्प हैं। कंपनी ने बताया कि पेट्रोल एएक्स ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 9.8 लाख, 10.65 लाख और 11.9 लाख रुपये है। वहीं डीजल संस्करण का दाम क्रमश: 10.85 लाख, 12.10 लाख और 12.2 लाख रुपये है।

मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल एलएक्स संस्करण की कीमत 12.49 लाख रुपये और डीजल ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 12.85 लाख और 12.95 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल ट्रिम्स की कीमत क्रमश 13.45 लाख और 13.55 लाख रुपये होगी। वहीं डीजल संस्करण का दाम 13.65 और 13.75 लाख रुपये रखा गया है। कंपनी ने कहा कि उसने शुक्रवार से नए मॉडल की बुकिंग शुरू कर दी है। डिलिवरी अगले महीने से की जाएगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा कि वर्षों से थार महिंद्रा का समृद्ध इतिहास का हिस्सा रही है। इस दौरान उसने बहुत से दिलों में जगह बनाई है। 

नई थार के लिए टेस्ट ड्राइव फेज वाइज शुरू होगी-
थार में 2.0लीटर एमस्टैलियोन टीजीडीआई पेट्रोल तथा 2.2लीटर एमहॉक डीजल इंजन लगे हैं। कंपनी ने कहा है कि नई थार के लिए टेस्ट ड्राइव फेज वाइज शुरू होगी और इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है और टेस्ट ड्राइव के लिए 18 शहरों को चुना गया है। 10 अक्टूबर को कम्पनी टेस्ट ड्राइव के लिए 100 और शहरों को चुनेगी और फिर 15 अक्टूबर से पूरे देश में इसक टेस्ट ड्राइव किया जा सकेगा। थार में भारत में तैयार इंजन लगा है जो महिंद्रा के नासिक प्लांट में तैयार किया गया है। 
 शराबी पति से तंग आकर मायके जा रही पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, मामला दर्ज

शराबी पति से तंग आकर मायके जा रही पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, मामला दर्ज

महासमुंद। सरायपाली में एक शराब व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने लगा। जब तंग आकर उसकी पत्नी मायके जा रही थी, तो उसे छोडऩे के बहाने जंगल ले गया और अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर चोट पहुंचाया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर वापस आ गया। जिससे डरी सहमी उसकी पत्नी ने जाने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर उसके पति के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार घसियापारा निवासी पुष्पा सेन पिता विशाल सोना का विवाह दो माह पूर्व घसियापारा निवासी विशाल सोना से हुआ था। उसे नहीं मालूम था कि वह शराबी व उपद्रवी किस्म का है। 29 सितंबर को जब उसके पास नया मोबाइल व रुपए दिखा तो, उसकी पत्नी ने उसे पूछा कि रुपए व मोबाइल कहां से आएं। इतने में ही शराब के नशे में धुत्त विशाल आवेश में आ गया और उसके साथ मारपीट किया। इसके बाद प्रार्थियों तंग आकर अपने मायके ग्राम दर्राभांठा जाने के लिए निकली थी। पीछे-पीछे उसका पित आया और उसे मायके छोड़ दूंगा चल कहां। उसकी पत्नी उसके साथ बैठ गई। वह प्रार्थियों को जंगल में ले गया और जमकर पिटाई करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि इससे प्रार्थियों को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन उसके पैर व कलाई में चोट लगा है।
 सड़क हादसे के नियमों में बड़े बदलाव: अब सड़क हादसों में मदद से घबराएं नहीं, पुलिस नहीं करेगी परेशान

सड़क हादसे के नियमों में बड़े बदलाव: अब सड़क हादसों में मदद से घबराएं नहीं, पुलिस नहीं करेगी परेशान

नई दिल्ली। अक्सर देखने में आता है कि सड़क किनारे कोई दुर्घटना हो जाती है और कोई मदद के लिए आगे नहीं आता। इसकी वजह यह होती है कि ऐसे मामलों में मदद करने वाले को पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है। लेकिन अब सरकार ने ऐसे `नेक आदमी` के संरक्षण के लिए नियम बना दिए हैं। इसके चलते पुलिस अब ऐसे लोगों पर पहचान जाहिर करने का दबाव नहीं बना सकेगी। सरकार ने गुरुवार को मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम- 2019 में एक नई धारा 134 (ए) को जोड़ा है. यह धारा सड़क हादसों के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने वाले `नेक आदमी` को सुरक्षा देती है।

ऐसे लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार-
सड़क किनारे दुर्घटना होने पर मदद करने वालों को राहत दी गई है। सरकार ने ऐसे `नेक आदमी` के संरक्षण के नियम बना दिए हैं। इसके चलते पुलिस अब ऐसे लोगों पर पहचान जाहिर करने का दबाव नहीं बना सकेगी। सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम-2019 में एक नई धारा 134 (ए) को जोड़ा है। यह धारा सड़क हादसों के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने वाले `नेक आदमी` को संरक्षण प्रदान करती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसे लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उनके साथ धर्म, राष्ट्रीयता, जाति और लिंग को लेकर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। बयान के मुताबिक, ``कोई भी पुलिस अधिकारी या अन्य व्यक्ति ऐसे मददगार पर उनकी पहचान, पता या अन्य निजी जानकारी साझा करने का दबाव नहीं बना सकेगा। हालांकि, यदि व्यक्ति चाहे तो स्वैच्छिक आधार पर जानकारी दे सकता है ।

इसके अलावा हर सरकारी और निजी अस्पताल को ऐसे `मददगार` के संरक्षण से जुड़े अधिकारों को अपनी वेबसाइट, परिसर के प्रवेश द्वार और अन्य स्थानों पर प्रदर्शित करना होगा। उनके अधिकार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य स्थानीय भाषाओं में प्रदर्शित करने होंगे। इतना ही नहीं यदि सड़क दुर्घटना के किसी मामले में मदद करने वाला व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से गवाह बनना चाहता है तो उसके बयान इत्यादि इन्हीं नियमों के आधार पर दर्ज करने होंगे।

इसके आलावा सड़क हादसे में अगर किसी की मौत हो जाती है तो अब सीधे तौर पर कंपनी को जुर्माना देना होगा। मोदी सरकार ने इस कानून में बड़ा बदलाव करते हुए यह फैसला लिया है। अब सड़क हादसे में किसी की मौत पर रोड़ बनाने वाली कंपनी को दोषी माना जाएगा। इसके साथ ही निर्माण कंपनी-ठेकेदार पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लिया जाएगा। हादसे में संबंधित इंजीनियर, कंसल्टेंट, हितधारकों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2020 के सेक्शन 198-ए में इसका प्रावधान किया गया है। हालांकि, ये नियम फिलहाल नेशनल हाईवे के लिए है।
 जूनियर डॉक्टर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप

जूनियर डॉक्टर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप

जबलपुर। जबलपुर में एक जूनियर डॉक्टर का शव हॉस्टल में उसके कमरे के पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पीजी ऑर्थो प्रथम वर्ष का छात्र था वह कुछ दिन पहले ही 1 महीने की छुट्टी के बाद वापस आया था। परिजनों का आरोप है कॉलेज में रैगिंग की जाती थी जिससे परेशांन था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक भागवत देवांगन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चांपा का रहने वाला था उसने तीन-चार महीने पहले ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज पीजी ऑर्थो में एडमिशन लिया था जिसके बाद बीते 1 महीने की लंबी छुट्टी पर चला गया था।

बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टर भागवत के साथियों ने जब उसे काफी देर तक कमरे से बाहर निकलते हुए नहीं देखा तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने उसका दरवाजा खुलवाने के लिए उसे आवाज लगाई। जब देर तक जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना देकर कमरा खुलवाया गया जहां डॉक्टर फांसी पर लटका हुआ मिला। शव के पास से कोई सुराग या कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
देश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी 24 घंटे में 79 हजार के पार ,1069 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी 24 घंटे में 79 हजार के पार ,1069 की मौत

नई दिल्ली भारत में शनिवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या एक लाख को पार कर गई और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार जा पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है।

Also Read:- प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उदघाटन, जानें 'अटल सुरंग' की खासियत
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 है।
 

देश में कोरोना मृतकों का आकड़ा एक लाख पार

कोरोना मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं। हालांकि, इन देशों के मुकाबले भारत में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर काफी कम है। भारत में `वायरस मामला मृत्यु दर` (सीएफआर) 1.56 फीसदी है, जो वैश्विक औसत (2.98 फीसदी) की तुलना में आधा है। वहीं, अमेरिका (2.84 फीसदी) और ब्राजील (2.99 फीसदी) की तुलना में बेहतर है। 

 

Gandii Baat Season 5: इंटीमेट सीन शूट करते सेट से वीडियो हुआ लीक, रोमांस में डूबे लक्ष्य और आलया

Gandii Baat Season 5: इंटीमेट सीन शूट करते सेट से वीडियो हुआ लीक, रोमांस में डूबे लक्ष्य और आलया

Gandii Baat Season 5: एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस एल्ड बालाजी की सबसे मशहूर वेब सीरीज 'गंदी बात' के पांचवे सीजन का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस सीजन के ट्रेलर से पहले ही शूटिंग के दौरान का एक वीडियो लीक हो गया है जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनेता लक्ष्य हांडा अभिनेत्री आलया सिंह के साथ रोमांस सीन शूट करते दिखाई दे रही हैं.


इंटीमेट सीन की शूटिंग करते स्टार्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान ये दोनों एक दूसरे को रंग में रंगते भी दिखाई दे रहे हैं.


इस वेब सीरीज का ट्रेलर बोल्ड है इस कारण इसे हम आपको नहीं दिखा सकते हैं, इसमें कुछ ऐसा कंटेंट है जो सिर्फ एडल्ट्स के लिए ही हैं.
आपको बता दें कि एकता कपूर के अल्ट बालाजी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ये सबसे मशहूर सीरीज है. टेलीविजन की दुनिया में अपने धारावाहिकों से धाक जमाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर वेब सीरिज में भी अपना पांव जमा चुकी हैं. ऐसे में उनके ऑनलाइन कंटेंट का भी सभी को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है.
 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उदघाटन, जानें 'अटल सुरंग' की खासियत

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उदघाटन, जानें 'अटल सुरंग' की खासियत

भारत- चीन सीमा पर तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उद्घाटन किया. सर्दियों में पूर्वी लद्दाख को पूरे भारत से जोड़ने वाले इस टनल का नाम 'अटल टनल' रखा गया है. आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टनल का उदघाटन किया. हिमाचल प्रदेश के कुल्लु मनाली और लाहौल-स्पिति जिले में बनी 9 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का काम पिछले 10 सालों से चल रहा था. पीएम मोदी कुछ ही देर पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं.

 


अटल सुरंग मनाली को लेह से जोड़ता है. यह दुनिया का सबसे लंबा हाइवे सुरंग जिसकी लंबाई दस हजार फीट से अधिक है. इस सुरंग को पूरा करने का अनुमानित समय 6 साल से कम था, लेकिन इसे 10 साल में पूरा किया गया. सुरंग में हर 60 मीटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जबकि हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास है. सुरंग से मनाली और लेह की बीच दूरी कम होने की वजह से चार घंटों की बचत होगी. आग लगने की स्थिति में सुरंग के अंदर फायर हाइड्रेंट भी लगाए गए हैं.


इस टनल के बनने से हिमाचल प्रदेश का लाहौल-स्पिति इलाका और पूरा लद्दाख अब देश के बाकी हिस्सों से 12 महीने जुड़ा रहेगा. क्योंकि रोहतांग-पास‌ (दर्रो) सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण बंद हो जाता था, जिससे लाहौल-स्पिति के जरिए लद्दाख जाने वाला हाईवे छह महीने के लिए बंद हो जाता था. लेकिन अब अटल टनल बनने से इससे निजात मिल जाएगी.

 

आज फिर हाथरस जा सकते हैं राहुल और प्रियंका गांधी, जानें आगे क्या हो सकता है

आज फिर हाथरस जा सकते हैं राहुल और प्रियंका गांधी, जानें आगे क्या हो सकता है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज हाथरस जा सकते हैं. कांग्रेस के दोनों नेता पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने की कोशिश कर सकते हैं. इससे पूर्व 1 अक्टूबर को राहुल-प्रियंका ने हाथरस जाने की कोशिश की थी लेकिन यूपी प्रशासन ने इन्हें पहले ग्रेटर नोएडा में परी चौक के निकट रोक दिया गया जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए. कुछ देर बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर इन्हें हिरासत में ले लिया.


इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को रोकने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की जिस कारण कहा गया कि वो जमीन पर गिर गए. इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 153 नामजद और 50 अन्य लोगों के खिलाफ अपराध 155/2020 धारा 188,269,270 आईपीसी व 3 महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.


प्रियंका ने कहा – कुछ मोहरों पर कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा


हाथरस की घटना पर एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जाने की कार्रवाई पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुये सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कुछ मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा? इसके अलावा कांग्रेस नेता ने हाथरस दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा.


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से राज्य सरकार से कहा कि पीड़िता के परिवार को भीषण कष्ट किसके ऑर्डर पर दिया गया? उन्होंने सरकार से मांग की और कहा कि हाथरस के डीएम, एसपी के फोन रिकार्ड्स पब्लिक किए जाएं.

 

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में राज्य साइबर पुलिस थाना का किया शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में राज्य साइबर पुलिस थाना का किया शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आज पुलिस मुख्यालय में स्थापित राज्य साइबर पुलिस थाना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में होने वाले साइबर अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग की यह अच्छी पहल है। इससे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों को तेजी से सुलझाने में सहायता मिलेगी। साथ ही यहां से अन्य पुलिस थानों को भी साइबर अपराधों के अनुसंधान में जरूरी मार्गदर्शन एवं तकनीकी मदद मिल सकेगी।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में 395 समेत प्रदेश में 2637 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 5 मरीजों की हुई मौत

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से राज्य साइबर पुलिस थाना का मुआयना भी किया। उनके साथ ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री एवं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. विज और चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर बिश्नोई भी मौजूद थे। वहीं पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस से पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पढ़ें : बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय का यह साइबर थाना लोगों को साइबर अपराधों के प्रति लगातार जागरूक करे, जिससे कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से घटने वाले अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार न हो सकें। उन्होंने स्कूल, कॉलेजविकासखंड एवं पंचायत स्तर तक जाकर नागरिकों को जागरूक करने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों में तकनीक का इस्तेमाल और डॉटा चोरी लगातार बढ़ रही है। इनकी रोकथाम के लिए पुलिस को भी तकनीकी रूप से दक्ष होना होगा। उन्होंने पुलिस बल को इसके लिए जरूरी तकनीकी प्रशिक्षण और उपकरण भी उपलब्ध कराने कहा।

पढ़ें : बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार 

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम में कहा कि रोजमर्रा के जीवन में इंटरनेट और तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। इसने जहां लोगों को कई सुविधाएं दी हैं, वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा इसके दुरुपयोग से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। तकनीक में सेंध लगाकर और भय दोहन कर अपराधी नए-नए किस्म के अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। जांच की अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीक से ही इन पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस विभाग अपराधों के अनुसंधान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है। उन्होंने गृह विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से पूरी व्यवस्था और तैयारी रखें। श्री साहू ने बताया कि मैदानी थानों और राज्य साइबर पुलिस थाना के बीच बेहतर समन्वय और मार्गदर्शन के लिए सभी पुलिस रेंज मुख्यालयों में भी इस तरह के साइबर पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी।

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर में दशहरा आयोजन के लिए कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश, जानिए इस बार कैसा होगा रावन पुतला दहन 

विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. विज ने कार्यक्रम में बताया कि राज्य साइबर पुलिस थाना में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (यथा संशोधित)-2000 के अंतर्गत बड़े मामलों को पंजीबद्ध कर उनकी विवेचना की जाएगी। शेष साइबर प्रकरण पूर्वानुसार सामान्य थानों में पंजीबद्ध किए जाते रहेंगे। महत्त्वपूर्ण प्रकरणों की विवेचना के साथ ही यह थाना न केवल सभी जिला इकाईयों को सूचना-प्रौद्योगिकी से जुड़े मामलों पर मार्गदर्शन देगा, बल्कि केन्द्र सरकार के साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न पोर्टल्स और अंतरराज्यीय मामलों में समन्वय संबंधित कार्यों को भी अंजाम देगा। राज्य साइबर पुलिस थाना में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को विवेचना अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सबूतों (Electronic Evidences) की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय में लैब भी स्थापित किया गया है। राज्य साइबर पुलिस थाना के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी एवं अनेक जिलों के पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए।

आज दिनांक 3 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 3 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

 आज 3 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बन सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन होंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्नेहीजनों एवं मित्रों की तरफ से सौगात मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और परिश्रम से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार में वृद्धि और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास होने की संभावना रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होने की संभावना है। हालांकि, परिजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शांत रहने से रिश्तों को अधिक मजबूत बना सकते हैं।

मिथुन राशि :-

आज का दिन अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का परिचय देंगे। फिर भी मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आकस्मिक धनहानि की संभावना रहेगी। सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा। अफवाहों से बचना होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे मन व्याकुल रहने की संभावना है।

सिंह राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। गुस्से पर काबू और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं और परिजनों के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ मांगिलक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

कन्या राशि :-

आज का दिन आर्थिक योजना को लागू करने के लिए अच्छा है। लम्बे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी और जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात होगी। परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखकर विवाद से बच सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम आपको लाभ दिला सकता है। शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी दुविधा में उलझ सकते हैं, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कठिन परिश्रम और वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। हालांकि, नजरिया बदलकर और सोच-समझकर काम को आगे बढ़ाएंगे, तो सफलता भी मिलेगी। इसके लिए अनुभव की आवश्यकता होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नये कार्यों की शुरुआत लाभदायक रहेगी। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन मुश्किलों से लडऩे के अपने स्वभाव के चलते समस्याएं हल होंगी।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा, जिससे तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख शांति से दिन व्यतीत होगा और उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ संपर्क और व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। खुद का शांत रखना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी, लेकिन सरकारी काम निकालवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से विवाद होने की संभावना रहेगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी काम की स्वीकृति नहीं मिलने से गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। वाक्पटुता और मीठी वाणी से अपने काम में सफल हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार ठंडा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन व्यवहार में आपको संयमित रहना पड़ेगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार करा सकती है। परिजनों से अनबन हो सकती है। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। 

BIG BREAKING : रायपुर में 395 समेत प्रदेश में 2637 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 5 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में 395 समेत प्रदेश में 2637 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 5 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | प्रदेश में आज कुल 2637 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 395 मरीज, दुर्ग से 362, राजनांदगांव से 152, बालोद से 81, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 43, धमतरी से 36, बलौदा बाजार से 117, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 57, बिलासपुर से 158, रायगढ़ से 218, कोरबा से 179, जांजगीर चांपा से 200, मुंगेली से 37, सरगुजा से 52, कोरिया से 35, सूरजपुर से 50, बलरामपुर से 14, जशपुर से 8, बस्तर से 83, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 90, सुकमा से 46, कांकेर से 27, नारायणपुर से 19, बीजापुर से 55, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2586 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29693 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 2 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 2 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्या मामले में एनआईए ने दायर किया आरोप पत्र, 33 को बनाया आरोपी 

बड़ी खबर: रायपुर में एक पत्रकार को कोतवाली थाना के अंदर जान से मारने की मिली धमकी 

 अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी हुई कोरोना संक्रमित 

राजधानी में पकड़ाया 10 लाख से अधिक का क्रिकेट सट्टा, 6 लाख नगदी भी जब्त 

 आपसी रंजिश के चलते युवक की धारदार हंसिया से वार कर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस 

बड़ी खबर: रायपुर में दशहरा आयोजन के लिए कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश, जानिए इस बार कैसा होगा रावन पुतला दहन 

बड़ी खबर: हलवाई की दुकानों पर लागू हुआ ये नया नियम, भूल होने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना 

नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: नशीली टेबलेट बेचते युवक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में टेबलेट जब्त 

बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार 

व्हाट्सएप ग्रुप में नेहरू और राजीव गांधी पर अनर्गल टिप्पणी भड़के कांग्रेसी

व्हाट्सएप ग्रुप में नेहरू और राजीव गांधी पर अनर्गल टिप्पणी भड़के कांग्रेसी

धमतरी/भखारा, भखारा भठेली नगर चर्चा नामक व्हाट्सअप ग्रुप में सुमित पांडेय नाम का एक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सअप मोबाइल नंबर 8819911061 से गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 157 को मारा नेहरू और जिन्ना ने चार लाख लोगों को मारने  और राजीव गांधी को पांच हजार लोगों को मारने कि बात लिखकर  नगर के एक वाटसप ग्रुप मे शेयर कर दिया इस टिप्पणी में नेहरू और राजीव गांधी के बारे में ऐसी विचार रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेसियो में भारी रोष व्याप्त है |

पढ़ें : बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सभी कांग्रेसीयो ने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा में  माल्यार्पण की जंयती मनाई जिसके बाद सभी कांग्रेसियों ने आज भखारा थाना पहुंच कर थाना प्रभारी कोमल नेताम को लिखित आवदेन देते हुए महापुरुषों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वाले के उपर सख्त कार्यवाही की मांग की है | 

बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

शहडोल | एक निराश्रित महिला को प्रेम प्रसंग उस वक्त मंहगा पड़ गया जब प्रेमी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया, प्रेम जब तब शादी से इंकार करता जत तक काफी देर हो चुकी थी, बीते तीन वर्षो से महिला शादी के सपने देख युवक से शारीरिक संबंध बनाती रही, और वह गर्भवती भी हो गई। ऐसी स्थिति में महिला ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया, बाद में युवती ने थक हार कर पूरी व्यथा पुलिस को बताया, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपरहण सहित दुष्कर्म का मामला कायम कर लिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार 

दरअसल यह मामला अमलाई थाना क्षे का है, थाना प्रभारी कलिराम परते ने बताया कि मामले की शिकायत करते हुए 32 वर्षीय महिला ने बताया कि आरोपी सुंदर पनिका के खिलाफ अपराध कायम करते ही आरोपी घटना के बाद फरार था, जिसकी सूचना मिलते ही शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में एसआई विकास सिंह, एसआई सुंदर लाल तिवारी, एएसआई सूर्य प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक तिवारी, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह, राकेश सिंह, कोमल आदि की भूमिका रही।

पढ़ें : अलग खबर: बाथरूम में शॉवर से लटका मिला पति का शव, पत्नी देती थी शराब में मिलाकर ड्रग्स 

12 वर्ष पहले पति की मृत्यु
पीडि़ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पहले बलबहरा गांव में हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद ही के पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद वह अपने मायके में माता पिता के साथ रहने लगी, कुछ दिनों में ही मां और पिता की मृत्यु को गई, जिसके बाद महिला शहडोल स्थित एक संस्थान में कार्य करते लगी, उसका आना जाना बस से होता था, महिला ने बताया कि इस बीच उसका प्रेम प्रसंग बस चालक से ही हो गया, आरोपी सुंदर उसे पत्नी बनाकर एक किराए के मकान में रख लिया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, पीडि़ता ने जब शादी की बात कही तो आरोपी सुंदर मुकर गया।
 
 पूर्व विवाद को लेकर देवर ने की भाभी की पिटाई, तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज

पूर्व विवाद को लेकर देवर ने की भाभी की पिटाई, तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर एफआईआर कराने की बात को लेकर महिला के घर में घूसकर गाली-गलोच करते हुए मारपीट किया व बेईज्जत करने की नियत से कपड़ा फाड़ दिया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार सुरजनगर लाभाण्डी तेलीबांधा निवासी पीडि़ता 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का देवर रविसागर ने पूर्व में हुये विवाद पर एफआईआर कराने की बात को लेकर गुरुवार को घर में घूसकर गाली-गलोच कर मारपीट करते हुये बेईज्जत करने की नियत से कपड़ा फाड़ दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी, पूर्व विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को मारा चाकू

राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी, पूर्व विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को मारा चाकू

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मठपुरैना टिकरापारा निवासी 38 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी को 1 अक्टूबर को 8.30 बजे बजरंग चौक के पास पूर्व विवाद को लेकर शिव बंगाली ने गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
 अलग खबर: बाथरूम में शॉवर से लटका मिला पति का शव, पत्नी देती थी शराब में मिलाकर ड्रग्स

अलग खबर: बाथरूम में शॉवर से लटका मिला पति का शव, पत्नी देती थी शराब में मिलाकर ड्रग्स

रायसेन। बैंग्लोर से एक हैरान क़र देने वाली खबर सामने है रही है की एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से मिलता केस बैंग्लुरू में मिला है। फर्क सिर्फ इतना है कि एक्टर सुशांत मामले में गर्लफ्रेंड रिया पर ड्रग्स देने का आरोप लगा था,जबकि बैंग्लुरू में युवक की मॉडल बीबी पर ड्रग्स देने का आरोप लगा है।  दो दिन पहले बैंग्लोर में एक युवक दिनेश मीणा की फंदे पर लटकी लाश मिली थी।
 
 
आरोप है कि दिनेश को इस कदर उसकी बीबी ने ड्रग्स का आदी बना दिया था कि वो परिवार से दूर होता जा रहा था। मृतक मध्यप्रदेश के रायसेन का रहने वाला है। दिनेश मीणा के पिता राजाराम मीणा द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनके पुत्र को उसकी पत्नी शिवानी गोयल और सहेली साक्षी के अलावा जिस कंपनी में वह काम करता था, उसके मैनेजर द्वारा धमकाया जाता था। साथ ही उसे ड्रग्स और शराब के लिए जबरन मजबूर किया जाता था। जिसकी वजह से वह शराब और ड्रग्स का आदि हो गया था।
 
 
23 सितंबर को मौत से पहले दिनेश ने बहन को फोन कर इस बारे में बताया था। वहीं, मामले में बरेली थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि बेंगलुरु से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। दिनेश के पिता द्वारा दिए गए आवेदन को बेंगलुरु पुलिस तक भेजा जा रहा है जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- चार गांव निवासी दिनेश मीणा 2014 से एलएनसीटी कॉलेज, भोपाल में इंजीनियर का छात्र था और शिवानी गोयल के साथ वर्ष 2019 में भोपाल से बेंगलुरु में नौकरी करने का कहकर पहुंचा था, 2019 से बेंगलुरू में रह रहे दिनेश मीणा का शव 23 सितंबर को बेंगलुरू में उसके फ्लैट के अंदर बाथरूम में शॉवर से लटका मिला। मृतक दिनेश मीणा के पिता राजाराम मीणा के परिजनों ने बरेली थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मनोज दुबे को पुलिस अधीक्षक रायसेन के नाम आवेदन दिया।
 
 
पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि 23 सितंबर को दिनेश की मौत से पहले दिनेश ने अपनी बहन से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर बताया था कि शिवानी गोयल और उसके साथी उसे ड्रग्स देते हैं। मृतक दिनेश मीणा के परिवारजनों ने भी बताया कि जब वह बेंगलुरू दिनेश के शव को लेने पहुंचे थे, उस समय बेंगलुरू पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और मौके पर उसकी पत्नी शिवानी गोयल और जिस कंपनी में वह कार्य किया करता था, उसका मैनेजर और उसके अन्य दोस्त भी नहीं थे जबकि दिनेश की पत्नी ने ही अपने मोबाइल नंबर से फोन करके दिनेश की बहन बबली को सूचना दी थी कि उनके भाई ने बाथरूम में जाकर बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया है और वह बाहर नहीं निकल रहे हैं।
 बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार

बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर से एक बड़ी खबर सामने खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस और भाजपा की जिला स्तर की महिला पदाधिकारी मिलकर देह व्यपार का धंधा चला रही थीं। इन पर कई नाबालिग लड़कियों का सौदा करने का आरोप लगे हैं। भाजपा की महिला पदाधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि कांग्रेस सेवादल की सदस्य फरार है।
 
 
भाजपा ने अपनी महिला नेत्री को पार्टी से बाहर कर दिया है। इस मामले की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इनमें एक आरोपी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ संपति बाई है जबकि दूसरी कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा उर्फ पूनम चौधरी है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- पूर्व महिला नेताओं के अलावा कलेक्टर कार्यालय का चपरासी श्योजीराम मीणा, जिला उद्योग केन्द्र का एलडीसी संदीप शर्मा, सुनीता का साथी हीरालाल व एक इलेक्ट्रीशियन राजू रैगर का नाम भी इस रैकेट में आया है। पूजा चौधरी के अलावा अन्य सभी पांचों आरोपी गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर हैं।
 
 
अनुसंधान अधिकारी एवं पुलिस महिला प्रकोष्ठ डीएसपी ओम प्रकाश सोलंकी ने बताया कि सवाईमाधोपुर की एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ सम्पति बाई सहित अन्य के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी तब मामला उजागर हुआ है।

 
पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया है कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा व उसकी साथी पूजा चौधरी ने नाबालिग को बहला फुलाकर और पैसों का लालच देकर उसका दुष्कर्म करवाया है। नाबालिग को उन्होंने कई लोगों के पास बजरिया स्थित होटल व घरों में भेजा।​ जहां उसके साथ रेप किया गया। दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग की अश्लील तस्वीरें खींचकर उन्हें वायरल करवाने की धमकी दी गई। इसलिए वह चुप रही।
 
 
सुनीता वर्मा पर यह भी आरोप है कि उसने नाबालिग से उसके घर से पैसे भी मंगवाए। घर से पैसे गायब होने पर नाबालिग के परिजनों को शक हुआ और नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। डीएसपी ओम प्रकाश सोलंकी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। पूरे रैकेट में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
 

बता दें सवाई माधोपुर में नाबालिग बालिका के यौन शोषण के मामले को लेकर पहले ही बवाल मचा हुआ है। यहां एक नाबालिग का षडयंत्रपूर्वक कई बार यौन शोषण कराया गया। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस की दो महिला नेत्रियों को नामजद किया गया है। इनमें बीजेपी नेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कांग्रेस नेत्री अभी फरार है। इस केस में अब तक 5 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
 अस्थी विर्सजन करके वापस आ रहे बाईक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

अस्थी विर्सजन करके वापस आ रहे बाईक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

रायपुर। अस्थी कलश विर्सजन करके वापस आ रहे बाईक सवार की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो जाने की रिपोर्ट आरंग थानें में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को अपनी भाभी कौशल्या सेन की अस्थी कलश विर्सजन करने के लिये धनेश्वर सेन शिवशंकर सेन व समीर सेन बाईक से राजिम गए हुये थे,वापस आते समय ग्राम अमेठी मोड के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएफ 8641 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये एक्सीडेन्ट कर दिया।
 
 
जिसके चलते पीछे बैठा धनेश्वर सेन आयु 26 वर्ष पिता सूरज सेन निवासी ग्राम गिर्रा थाना पलारी बलौदाबाजार के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोट लगने पर उसे इलाज के लिये सीएचसी हास्पिटल आरंग में भर्ती करने पर डाक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा रिफर कर करने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान के बाद ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के जुर्म में मर्ग कायम कर धारा 304 ए 34 का अपराध कायम कर लिया है। 
नगर पंचायत भखारा के अटल चौक में भाजपाइयों ने महात्मा गांधी को किया नमन

नगर पंचायत भखारा के अटल चौक में भाजपाइयों ने महात्मा गांधी को किया नमन

भखारा। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत भखारा के निर्वाचित पदाधिकारी, अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने अटल चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण  किया। महात्मा गांधी अमर रहे के नारे का उद्घोष  कर उनके बताये  रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पुष्प लता देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर स्वच्छता और शौचालय को अपनाया और उसे पूरा करने के लिए अपने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और यह अभियान अब गांव गांव तक पहुंच चुका है। घर-घर में शौचालय बनवाया गया। जिससे अब खुले स्थान पर शौच के लिए जाना नही  पड़ रहा है। यह कार्य प्रधानमंत्री द्वारा महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। महात्मा गांधी का नाम अमर है और हमेशा रहेगा। 

मौके पर नगरअध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि रामगोपाल देवागन, विधायक प्रतिनिधि विष्णु साहू, पार्षद रोशन केला, पूरन दीवान, चूड़ामणि साहू, दीनानाथ साहू,  केशव साहू, ललित कुमार मनहरे, ईश्वर कुमार साहू, श्रीमती ईश्वरी सोनवानी, गणेश्वरी पटेल, भारती साहू, संतोषी निषाद, कृष्णा साहू, ओम कुमारी सोन, झम्मन साहू,  मोहन  गोस्वामी, नगर पंचायत भखारा के सीएमओ जेबी चौहान, इंजीनियर भोज राज सिन्हा, राजस्व निरीक्षक सुलेमान ग्वाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
 राजधानी में जारी है सट्टे का कारोबार: आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाते 5 गिरफ्तार, लाखों रुपयें नगदी के साथ लाखों की  सट्टा पट्टी जब्त

राजधानी में जारी है सट्टे का कारोबार: आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाते 5 गिरफ्तार, लाखों रुपयें नगदी के साथ लाखों की सट्टा पट्टी जब्त

रायपुर। राजधानी में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान अलग-अलग तीन थानाक्षेेत्रों में सट्टा लिखते पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास 7 लाख 66 हजार 3 सुौ रुपयें नगदी एवं एक्टीवा व एलईडी टीव्ही ,नगदी रुपयें एवं सट्टा डायरी सहित मोबाईल फोन जब्त किया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएल क्रिकेट मैच में गुरुवार की रात्रि मुंबई इंडियनस व किग्सइलेवन पंजाब खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान कुकरेजा फार्म हाउस के सामने महावीर नगर में सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकडऩे में सफल हो गई। पकड़े गए युवक से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम विशाल दौलतानी 30 वर्ष पिता जय दौलतानी निवासी गंगा विहार अमलीडीह रायपुर का रहने वाले है। आरोपी के पास से एक डायरी जिसमें 10 लाख 35 हजार का सट्टा लिखा हुआ एवं 6 लाख 43 हजार रुपयें नगदी सहित मोबाईल फोन व एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एमसी 5286 जब्त किया है। 

वहीं गंज थाना पुलिस व सायबर सेल की टीम ने शहर भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर रमण मंदिर वार्ड हिमांशु बजाज के मकान में कुछ लोगों के द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाने की सूचना पर घेराबंदी कर छापामारकर पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम हिमांशु बजाज आयु 26 वर्ष पिता लक्ष्मण बजाज निवासी रमण मंदिर वार्ड फाफाडीह एवं हर्षित जैन 21 वर्ष पिता अरुण जैन को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 21 हजार 6 सौ रुपयें एवं एक डायरी जिसमें 1 लाख 22 हजार का सट्टा पट्टी,एक आईवा कंपनी का रंगीन टीवी सेट18 इंच, एक जीवा कंपनी मोबाईल, एवं नग सेमसोटेल कंपनी का मोबाईल जब्त किया है। 

वहीं मोर रायपुर बोर्ड के पास मरीनड्राईव तेलीबांधा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा पट्टी लिखते दो युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गये व्यक्तियों के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम संभव जैन 21 वर्ष पिता निर्मल जैन ,सौरभ तेहरलमानी 23 वर्ष पिता स्व.रमेश तेहरलमानी, आशीष पटेल 21 वर्ष पिता राम नरेश पटेल तीनों युवक आशादीप वाटिका न्यू राजेन्द्रनगर व गुढिय़ारी एवं मालवीय चौक कोतवाली के रहने वाले है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के बारे में फोन पर सूचना मिलने पर उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया  गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फोन के माध्यम से ऑनलाईन 20 -20 मैच में सट्टा लिखकर घूम-घूमकर ग्राहकों से सट्टे का पैसा ले रहे थे। आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी सहित नगदी 40 हजार 5 सौ रुपयें एवं तीन मोबाईल फोन जब्त किया गया है। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लिखतें पाये गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध कायम कर कानूनी कार्रवाही किया गया है। 
 नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: नशीली टेबलेट बेचते युवक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में टेबलेट जब्त

नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: नशीली टेबलेट बेचते युवक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में टेबलेट जब्त

रायपुर। नशीली टेबलेट के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार उसके पास से 15 पैकेट नशीली टेबलेट जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संमवेत शिखर भवन के सामने रजबंधा मैदान मौदहापारा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसके पास से 15 पैकेट 15 सौ नाईट्रोसंट 10 के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए युवक का नाम शेख साहु आयु 20 वर्ष पिता गफ्फार शेख निवासी रजबंधा मैदान मौदहापारा बताया। आरोपी के पास से लास्टिक बोरी का थैला में नशीली गोली 15 पैकेट बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बा में 5 स्ट्रीप है तथा प्रत्येक स्ट्रीप में 20 नग टेबलेट कुल 1500 नग टेबलेट है। प्रत्येक टेबलेट में मात्रा 10 एमजी जिसके 10 नग टेबलेट की कीमत 50 रुपयें कुल कीमत 7 हजार 500 सौ रुपयें का नशीली टेबलेट जब्त कर आरोपी को के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21 50रू. जुमला किमती 7500रू. को बरामद कर बी के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है। 
 बड़ी खबर: हलवाई की दुकानों पर लागू हुआ ये नया नियम, भूल होने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना

बड़ी खबर: हलवाई की दुकानों पर लागू हुआ ये नया नियम, भूल होने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पूरे देश में मिठाई को लेकर नया नियम लागू किया है। यह नियम 1 अक्टूबर से लागू हो गया है। पहले दिन ही कई दुकानदारों ने नियमों का पालन नहीं किया है। वहीं फूड रेग्यूलेटर FSSAI ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। फिलहाल अफसरों का कहना है कि नियम नहीं मनने वालों के खिलाफ अधिकतम 2 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।

बता दें कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया हलवाई की दुकान पर मिठाई की ट्रे पर एक्सपायरी डेट खिलने का नियम लागू किया है। यह नियम पहले जून में लागू होना था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते लगातार तारीखें बढ़ती गई। वहीं अब 1 अक्टूबर से पूरे देश में यह नियम लागू हो गया है। एफएसएसएआई ने लोगों की स्वास्थ्य खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया है।

आज दूसरा दिन है। ऐसे में देखना होगा कि फूड रेग्यूलेटर FSSAI किस तरह हलवाई की दुकानों में व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। उपभोक्ताओं को बासी / खाने की अवधि समाप्त होने के बाद भी मिठाइयों की बिक्री की सूचना मिलने के बाद इस संबंध में एक निर्देश जारी किया गया है। नियम के अनुसार फूड रेग्यूलेटर FSSAI अधिकतम 2 लाख तक जुर्माना लगा सकती है।

ग्राहकों को भी देना होगा ध्यान-
मिठाई को लेकर एफएसएसएआई का नया नियम लागू होने के बाद अब ग्राहकों को भी अलर्ट होना पड़ेगा। अगर दुकानदार मिठाई की ट्रे पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखा है तो इसकी जानकारी FSSAI को देना होगा। जिसके बाद फूड रेग्यूलेटर दुकानदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।
 क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने का झांसा देकर हजारों रुपयें की ठगी, मामला दर्ज

क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने का झांसा देकर हजारों रुपयें की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर। के्रडिट कार्ड बंद करने के बहाने ओटीपी नंबर पुछकर खाते से 75 हजार 750 रुपयें ठगी करने की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पण्डरी तराई पण्डरी निवासी प्रताप बहादुर सिंह 52 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का व्यापार में घाटा होने के चलते पिछले एक वर्ष से ऑटों चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। प्रार्थी का बैेक एकाउन्ट एक्सिस बैंक देवेन्द्रनगर में है। उक्त बैंक खाता से बिना मांगे क्रेडिट कार्ड घर भेजने पर प्रार्थी कार्ड ब्लॉक कराने एक्सिस बैंक शाखा पण्डरी गया था। जिसके बाद बैंक वालों ने क्रेडिट कार्ड का नंबर देकर उस पर बात किये जिसके बाद क्रेडिट कार्ड सेन्टर से उसे कार्ड अपने पास रखने को बोला गया। यदि उपयोग नही करना हो तो रखे रहना। दो दिन बाद 22 जुलाई 2020 को प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर 74196-48005 से किसी ने कॉल करके के्रडिट कार्ड ब्लॉक करने के लिये बात कही। जिसके बाद प्रार्थी के मोबाईल पर आया ओटीपी नंबर पुछकर उसके खाते से 2 बार में 28785 व 46965 रुपयें कुल 75 हजार 750 रुपयें ऑनलाईन ठगी कर निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धार ा420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 
 राजधानी में एक बार फिर शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

राजधानी में एक बार फिर शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर पिछले तीन वर्षो से लगातार शारीरिक संबंध बनाया व शादी करने से इंकार दिया। घटना की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रिमा अमली थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा निवासी युवती 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 जुन 2017 से 8 अगस्त 2020 के मध्य कोटा सरस्वतीनगर निवासी मनीष कुमार चौहान 27 वर्ष पिता नान्हु चौहान ने शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी करने के लिये पीडि़ता ने कहा तब आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है।