कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हि में आपसी रंजिश को लेकर युवक की बीच सड़क पर देर शाम खुलेआम हत्या कर दी गई ,हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है घटना की जानकारी के बाद पांडातराई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा, राजेश तिवारी,अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।
जबलपुर: जिले के एक गांव में घर के आंगन में मां के साथ सो रही दो साल की बच्ची का पिछले महीने कथित रूप से अपहरण कर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है.
जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक एस बहुगुणा ने बताया कि दो साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोनू ठाकुर (21) व उसके साथी शुभम मल्लाह (20) को आज गिरफ्तार किया है.
उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता ने 17 सितंबर को शाहपुरा पुलिस थाने में घर से बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस बच्ची का उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपने माता-पिता के साथ 16-17 सितंबर की रात आंगन में सो रही थी.
आपको बता दें, देश भर में रेप मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस से गैंगरेप का मामला सामने आया. इस मामले को लेकर देशवासियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोग सड़कों पर उतर कर पीड़ित परिवार और मृतक के न्याय की मांग कर रहें है. लोगों की मांग है कि आरोपियों को फांसी हो.
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी संक्रमण की शिकार हो गई हैं. ये खबर बेहद चौंकाने वाली है. वैसे भी अमेरिका इस समय कोरोना संक्रमण के केस में सबसे आगे चल रहा है और इस देश में स्थिति बेहद भयानक हो चली है.
Tonight, @FLOTUS and I tested positive for COVID-19. We will begin our quarantine and recovery process immediately. We will get through this TOGETHER!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 2, 2020
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है और कहा है कि वो और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं. उनका कोरोना वायरस का टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है.
नई दिल्ली। विधायक भीमा मंडावी हत्या मामले में एनआईए ने इस चर्चित हत्याकांड में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, यूएपीए, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की कई धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया।
इन आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 22 आरोपी फरार हैं और पांच की मौत हो गई है एनआईए ने बताया कि मामले में आगे की जांच निरंतर जारी है।
NIA Files Chargesheet in Chhattisgarh MLA Murder case pic.twitter.com/Vq1Tglj1mA
— NIA India (@NIA_India) October 2, 2020
रायपुर। राजधानी के कोतवाली थाना के भीतर आज सुबह एक समाचार पत्र और वेबपोर्टल के पत्रकार शांतनु रॉय को 3 आरोपियों ने फ़ोटो लेने से मना किया और फिर उनको जान से मारने की धमकी दी। ये पूरे आरोपी बीती रात एक महिला से चाकूबाजी के आरोप में गिरफ्तार हुए थे जिसकी तस्वीरें आज समाचार पत्र के अपराध संवाददाता लेने गए थे मगर उनके साथ आरोपियों ने गाली गलौज की और जेल से बाहर निकल कर जान से मारने की धमकी दी। खास बात ये है की पूरी घटना पुलिस के सामने हुई है।
आपको बता दे समाचार पत्र और वेबपोर्टल के क्राइम रिपोर्टर शांतनु रॉय 8:45 बजे सिटी कोतवाली रायपुर थाने में लॉकअप में बंद शातिर नसेड़ी अपराधी का फोटो लॉकअप के बाहर से ले रहा था तभी वहां तैनात पुलिसकर्मी ने अबे-तुबे से बात कर क्राइम रिपोर्टर शांतनु रॉय को बुरी तरीके से लताड़ा इसको देखकर लॉकअप में बंद शातिर नसेड़ी अपराधी ने क्राइम रिपोर्टर शांतनु रॉय को खुलेआम धमकी दी और बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी, इस मामले को लेकर रिपोर्टर शांतनु रॉय ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और न्याय की गुहार लगाई है|
छतीसगढ़ में लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले और धमकी चमकी से पत्रकारों में भय का माहौल बन रहा है ,एक बार फिर पत्रकार सुरक्षा कानून की कमी दिखाई पड़ रही है अभी कुछ दिन पहले ही कांकेर में एक वरिष्ठ पत्रकार को दिन दहाड़े पुलिस थाना में ही जान से मारने कि कोशिश की गयी थी आज फिर एक और घटना थाने के भीतर ही घटित हुई ऐसे में पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गया है |
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री सच्चे गांधीवादी थे, उन्होंने अपना जीवन सादगी से बिताया और गरीबों की सेवा में अर्पित किया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री शास्त्री को याद करते हुए उन्हें नमन किया है।
रायपुर, आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। उन्होंने कहा है कि गांधीजी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए ग्राम स्वराज के लक्ष्य को साधने के लिए हमने सुराजी गांव योजना शुरू की है और नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को नये रूप में विकसित करने का काम कर रहे हैं। सुराजी गांव योजना के तहत हमने लगभग 11 हजार पंचायतों में गौठान बनाने का लक्ष्य रखा है। इनमें लगभग 5 हजार 400 गौठान बनाए जा चुके हैं। इन गौठानों को हम आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सुराजी गांव योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य को और आगे बढ़ाते हुए हरेली के दिन से गोधन न्याय योजना की शुरूआत की है। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों और ग्रामीणों से गोबर क्रय किए जा रहे हैं। अब तक पशुपालकों और ग्रामीणों को 21 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।
Also Read:- रायपुर : कांकेर घटना की जांच करेगी पत्रकारों की उच्च स्तरीय समिति
मुख्यमंत्री सुपोषण योजना और सार्वभौम पीडीएस से हमने तय किया है कि न कोई भूखे पेट सोने को मजबूर हो और न ही पोषण युक्त आहार से वंचित रहे। हमने कुपोषण के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान किया है जो गांधीवादी सत्याग्रह की राह पर चलेगी। गांधी जी ने सबकी अच्छी सेहत के लिए कई प्रयोग किए इसलिए हमने सार्वभौम स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिता दी है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे। महात्मा गांधी की करूणा, छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र है।
Also Read:- BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 358 समेत प्रदेश में 2551 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, 14 मरीजों की हुई मौत
श्री बघेल ने महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ में उनके कंडेल आने की खबर ने ही किसानों को जीत दिला दी। छत्तीसगढ़ में अछूतोद्धार यात्रा के लिए गांधीजी का छत्तीसगढ़ आना और गंजडबरी के सतनामी आश्रम, रायपुर के जैतूसाव मठ में गांधी जी द्वारा की गई सभा, बिलासपुर के बैतलपुर के कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी की यादें आज भी जीवंत हैं। गांधीजी के छत्तीसगढ़ आगमन ने महिलाओं, विद्यार्थियों, सफाई कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों को देश प्रेम के नये जोश और ऊर्जा से भर दिया और प्रदेश में सत्य-अहिंसा, समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव की अलख जगायी। श्री बघेल ने कहा कि हम सब मिलकर गांधीजी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए ‘नया छत्तीसगढ़‘ गढ़ेंगे।
प्रेस क्लब रायपुर की मांग पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश
रायपुर, कांकेर में वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल शुक्ला के साथ हुई मारपीट की जांच पत्रकारों की उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। यह निर्देश आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान दिए। प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने आज शाम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास स्थान पर भेंट की।
प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता प्रकट करते हुए कहा कि राज्य शासन पत्रकारों के हित संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है। उन्हें जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। श्री बघेल ने यह भी बताया कि जांच उपरांत यदि आवश्यकता हुई तो भारतीय दण्ड संहिता की अन्य धाराएं जोड़ी जाएगी। चर्चा के दौरान पत्रकारों के हित में राज्य शासन के निर्णयों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर पत्रकारों को अधिमान्यता देने, अधिमान्यता कोटे में वृद्धि, पत्रकार सम्मान निधि में राशि पांच हजार से बढ़ा कर दस हजार प्रतिमाह करने का कार्य किया जा चुका है। पत्रकार सुरक्षा कानून निर्माण अंतिम चरण पर है। कानून के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। तत्पश्चात् शीघ्र की इसे अंतिम रूप दे कर लागू किया जाएगा।
पत्रकार प्रतिनिधि मण्डल ने राज्य शासन द्वारा पत्रकार हित में लिये गए निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं आगे बढ़ कर पत्रकारों की हर समस्या का निदान करने के लिए तत्पर हैं तथा कांकेर की घटना पर भी पत्रकारों से स्वयं आगे होकर चर्चा कर रहे है, ऐसी दशा में कुछ पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने की आवश्यकता नहीं है वरन् पत्रकार हित में सब मिलजुल कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करना चाहिए। कोरोना संक्रमण काल में जब पत्रकारों की वेतन कटौती हो रही है, उनकी नौकरियां समाप्त हो रही है, इसके निराकरण के लिए संगठित प्रयास होने चाहिए। प्रतिनिधि मण्डल ने पत्रकारों को कमल विहार में भवन निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष छूट दिए जाने का आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इसी तरह प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अधिमान्यता दिए जाने की आवेदन प्रक्रिया में आने वाली कठिनाईयों की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यानाकृष्ट किया। जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश आयुक्त जनसम्पर्क श्री तारन प्रकाश सिन्हा को दिए।
प्रतिनिधि मण्डल में पत्रकारगण सुश्री शगुफ्ता सिरीन, श्री संजय शुक्ला, श्री अनिल द्विवेदी, श्री जियाउल हसन, श्री पंकज स्वामी, श्री मनोज नायक, श्री दीपक पाण्डेय शामिल थे।
आज 2 अक्टूबर का राशिफल
मेष राशि:
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपका अधिकांश समय परिवार और दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने में व्यतीत होगा। इस राशि के व्यापारी आज कुछ बड़े व्यापारियों से मिल सकते हैं। आपको भविष्य में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ बहस हो सकती है। अपने साथी को समझाने के लिए, आप उसे एक उपहार दे सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं, आपको सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि:
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कोई नया रिश्ता शुरू होने की संभावना है। इसी समय, हम अपने करीबी रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, इस राशि के बेरोजगार लोगों को किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। बच्चे के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। काली गाय की सेवा करें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि:
इस राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए काम की योजना बना सकते हैं। आज आप रिश्तों के प्रति भावनाओं से भरे होंगे, हो सकता है, परिवार के साथ घूमने का कोई प्लान बनाएँ। आप अपने बच्चे की इच्छाओं में वृद्धि से परेशान होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए जीवनसाथी को पसंदीदा उपहार दें। पक्षियों को दाना डालें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कर्क राशि:
आज सारी मेहनत पूरी होगी। व्यापार के मामले में कुछ ध्यान रखा गया था। आपका साथी किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने के लिए आपके पास आ सकता है, हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेज़ को अच्छी तरह से पढ़ें। जल्दबाजी में कुछ न करें। जोखिम भरे व्यापारिक सौदे करने से बचें। लवमेट अपने साथी को नई ड्रेस गिफ्ट करेगा। पीपल के पेड़ पर पानी चढ़ाने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि:
आज आपका मन लेखन कार्यों में लगेगा। इस राशि के छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं। अपनी पढ़ाई के बारे में विदेशी विश्वविद्यालय से बात करने के लिए आज एक अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रयोग आपके घर की सभी परेशानियों को खत्म कर देगा।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशी का दिन रहेगा। व्यापार के मामले में आज आपको अपने करीबी दोस्त से समय पर मदद मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण एक ऐसी जगह हो सकती है, जहां से अप-डाउन करना आसान होगा। आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में मजबूत होगा। इस राशि के छात्र आज जितनी मेहनत करेंगे, उतनी ही सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
तुला राशि:
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और उम्मीदें भी अधिक रहेंगी। आज ऑफिस में काम पूरा होने के साथ बॉस आपको कोई तोहफा दे सकते हैं, जिससे आप खुश हों। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले, शेयर बाजार के विशेषज्ञों से सलाह लें। लक्ष्मी माँ के सामने घी का दीपक जलाने से आपके घर में सुख और समृद्धि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि:
आज आप घरेलू सामानों की खरीदारी पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुँचने में मदद करेगा। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। इस राशि के विवाहित लोग आज कहीं बाहर डिनर प्लान कर सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से आपकी सभी परेशानियां ठीक हो जाएंगी।
धनु राशि:
आपका ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा। आज आपकी आंतरिक शक्ति भी क्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राय देते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। व्यवसाय में सावधानी से साझेदारी करें। पुराना जयजद खरीद-फरोख्त के कारोबार में लाभदायक होगा। आज बच्चों के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ज्यादा गुस्सा आपके काम को बिगाड़ सकता है। आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें तो बेहतर है। आज का दिन पोपर्टी में निवेश करने के लिए शुभ दिन है। आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले दोस्तों की सलाह लेना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। आज किसी तीर्थ यात्रा पर जीवनसाथी के साथ जाना शुभ रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज के दिन मंदिर में आलू दान करें, पारिवारिक समृद्धि बढ़ेगी।
कुंभ राशि:
आज आपका दिन राहत देने वाला है। कई सालों से चल रहे जमीनी विवादों में जीत मिलेगी। आज का दिन इस राशि वालों के लिए शुभ है। परिवार में विवाह की सहमति होगी। लोहा व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। मांग अधिक होने से आय में वृद्धि होगी। आज दफ्तर में सहकर्मियों की मदद से समस्या कम होगी, आर्थिक पक्ष पहले से बहुत बेहतर होगा। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई में लाभ के योग हैं।
मीन राशि:
करियर शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। परिणामस्वरूप, आपका तनाव बढ़ सकता है। आज ऑफिस में आपकी राय से सीनियर्स प्रभावित होंगे। टेबल टेनिस खिलाड़ी आज कॉलेज स्तर का टूर्नामेंट जीतेंगे। आज खर्च बढ़ सकता है इसलिए केवल आवश्यक वस्तुओं को ही खरीदें। इस राशि के विवाहित लोग आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। मंदिर की सफाई करें, मन की शांति बनी रहेगी।
रायपुर | प्रदेश में आज कुल 2551 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 358 मरीज, दुर्ग से 190, राजनांदगांव से 122, बालोद से 110, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 44, धमतरी से 78, बलौदा बाजार से 53, महासमुंद से 40, गरियाबंद से 37, बिलासपुर से 121, रायगढ़ से 351, कोरबा से 116, जांजगीर चांपा से 244, मुंगेली से 30, सरगुजा से 76, कोरिया से 36, सूरजपुर से 42, बलरामपुर से 23, जशपुर से 23, बस्तर से 75, कोंडागांव से 62, दंतेवाड़ा से 139, सुकमा से 31, कांकेर से 58, नारायणपुर से 28, बीजापुर से 31मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2235 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 30468 है |
2,551 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,235 मरीज़ आज उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या आज 30,468 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/fSzwXAGsFT
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 1, 2020
सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......
जानें Unlock 5 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, 10 बड़ी बातें
ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप
जानिए अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों के सीजन में निपटा लें सभी जरूरी काम
भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर
राजधानी रायपुर में फिर IPL का सट्टा लगाते 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों और राहुल गाँधी में हुई झड़प, धक्कामुक्की में सड़क पर गिर पड़े राहुल गाँधी
LoC पर जबरदस्त गोलाबारी में 3 जवान शहीद, 5 घायल, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
छत्तीसगढ़ में 2 से 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान
खड़ी ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सवारों की दर्दनाक मौत
कोरबा। जिले में सडक हादसों का दौर जारी है । तेज रफ़्तार बाइक की खड़े ट्रेलर से टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार और बरपाली के बीच अम्बिकापुर हाइवे का है। यहां सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रेलर में एक तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG12AB5648 सीधे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनो सवारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस सदल बल एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मृतकों के शव को बाहर निकाला जा रहा है।
रायपुर, कल 2 अक्टूबर 2020 को हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मनायी जायेंगी। जयंती समारोह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किसान मजदूर बचाओ (किसान एवं खेत-मजदूर बचाओ) दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
किसान विरोधी कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रावधान नहीं है। कान्टेक्ट फार्मिंग के द्वारा अब कंपनियां ही तय करेगी कि किसान खेतो में क्या काम करेंगे? मोदी सरकार इस्ट इंडिया कंपनी की वापसी करने में लगी है। अब मोदी सरकार ने बड़े मुनाफाखोरो को कालाबाजारी जमाखोरी की खुली छूट दे दी है। सदन के एक भी सदस्य के मत विभाजन की मांग करने पर तो संसद में मत विभाजन कराना आवश्यक होता है। इन काले कानूनों को पास करने के लिये लोकतंत्र की हत्या कर दी गयी।
केन्द्र की भाजपा सरकार के तीन किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ पूरे देश और छत्तीसगढ़ के किसानों में और आम आदमी उपभोक्ताओं में गुस्सा उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसान व खेतिहार- मजदूर इन कठोर कानूनों का विरोध कर रहे है, किंतु मोदी सरकार किसानो पर लाठिया बरसाकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। इन काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश के समस्त जिला, ब्लाक मुख्यालयों मे उपरोक्त बिल का विरोध करते हुये धरना, प्रदर्शन -पैदल मार्च का आयोजन कर किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की जायेगी। किसान मजदूर बचाओ दिवस कार्यक्रम में किसान बिल से होने वाले हर तरह के नुकसान के बारे में शहरी और ग्रामीण मतदाताओं को अवगत कराया जायेगा। इन किसान विरोधी कानूनों को लेकर भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा कर भाजपा के किसान विरोधी, गरीब विरोधी चरित्र को उजागर किया जायेगा। मोदी सरकार के इन तीनो कानूनों से किसानों के साथ आम आदमी को भी बड़ा नुकसान होगा। कुछ बड़े जमाखोर सारी आवश्यक वस्तुओं के रेट तय करेंगे। समर्थन मूल्य व्यवस्था, मंडी सोसायटी और अंतर की राशि देकर राशन कार्ड व्यवस्था भी समाप्त करने वाले मोदी सरकार के कानूनों का डटकर विरोध होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को ब्लाकवार जिम्मेदारी, प्रभार देते हुए उन्हे 2 अक्टूबर 2020 को अनिवार्य रूप अपने प्रभार ब्लाक में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये गये है।
2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 तक प्रदेश के सभी मतदान केन्द्र, बूथ स्तर नुक्कड़ सभा के माध्यम से किसानों, खेत-मजदूरों, मंडी के दुकानदारों सहित कृषि उपज और पशुधन बाजार समिति के विविध कर्मचारियों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।
इन सभी कार्यक्रमों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करते हुये आवश्यक सामाजिक दूरी बनाये रखे साथ ही, मास्क लगाया जाना अनिवार्य होगा।
घर-घर जाकर कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान की जाएगी, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र
रायपुर, छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में घर-घर जाकर कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी कलेक्टरों को अर्धशासकीय पत्र लिखा है।
अपर मुख्य सचिव ने पत्र में कलेक्टरों से कहा है कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से प्रभावित है। छत्तीसगढ़ में भी विगत कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की दर में वृद्धि हुई है। इस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर लगातार कोशिश की जा रही है। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए समुदाय स्तर पर लक्षणात्मक मरीजों की त्वरित पहचान और कोरोना जांच कर आइसोलेट एवं इलाज किया जाना जरूरी है।
श्रीमती पिल्ले ने कलेक्टरों से कहा है कि कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण परिवारों तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि कलेक्टरों के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन होगा।
जम्मू। पाक सेना ने एलओसी (LoC) पर कई स्थानों पर भारतीय सैनिक ठिकानों को गोलों की बरसात से पाट डाला। नतीजतन 3 भारतीय सैनिक शहीद हो गए तथा 5 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की दशा नाजुक बताई जा रही है।
आज वीरवार सुबह जिला कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में भारी गोलाबारी की है तथा बुधवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी में भी गोले बरसाए। पिछले 12 घंटों के दौरान पाकिस्तान द्वारा की गई इस गोलाबारी में तीन भारतीय जवान शहीद जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं भारतीय जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। बहुत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
बुधवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गए। उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने जंगबंदी का उल्लंघन किया। इसमें 2 जवान शहीद हुए हैं। चार जवानों के जख्मी होने की सूचना भी है। बताया जा रहा है कि कल रात कृष्णा घाटी में पाक द्वारा किए गए संघर्षविराम के उल्लंघन में एक लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। वे पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले थे।
कल रात मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की। सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते
हुए 120 एमएम के मोर्टार बरसाए। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
एलओसी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। देर रात गोलाबारी जारी थी। जानकारी के अनुसार रात को पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इससे पहले कल सुबह भी तड़के पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी।
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब 7 घंटे गोलाबारी कर बीएसएफ की पोस्ट को निशाना बनाया। कल रात 10 बजे से लेकर आज सुबह पांच बजे तक पाकिस्तान की पप्पू चक पोस्ट से 25 चिनाब के रेंजर्स ने गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां को निशाना बनाया, जिसका बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
दरअसल, सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध को बनाने का कार्य शुरू होते ही पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठ कराने की ताक में भी रहता है। इसके पहले कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार की पूरी रात रुक-रुककर गोलाबारी होती रही। भारतीय क्षेत्र में इसका कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बिलासपुर | संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवायें प्रारंभिक परीक्षा 2020 4 अक्टूबर को दो सत्रों में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए बिलासपुर में 20 केन्द्र बनाये गये है, जहां 7 हजार 855 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।
पढ़ें : BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों और राहुल गाँधी में हुई झड़प, धक्कामुक्की में सड़क पर गिर पड़े राहुल गाँधी
बिलासपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लिंक रोड के लिए श्री देवेन्द्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शासकीय ई राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय सीपत रोड, के लिए सुश्री दिव्या अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जिला बिलासपुर, शासकीय जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, रायपुर रोड, जरहाभाठा हेतु श्री अखिलेश साहू संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी के लिए श्री मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पढ़ें : जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर
सी.एम.डी. स्नातकोेत्तर महाविद्यालय लिंक रोड में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए श्री अजीत पुजारी डिप्टी कलेक्टर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। कौशलेन्द्र राव विधि महाविधालय अशोक नगर के लिए श्री जे.पी. शुक्ला उप-संचालक पंचायत, डी.पी.विप्र विधि महाविद्यालय अशोक नगर के लिए श्री अमित कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर, डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय अशोक नगर के लिए श्रीमती अंशिका ऋषि पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर, डी.पी.विप्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुराना हाईकोर्ट के पास में बनाये गये परीक्षा केन्द्र में श्री रीमन सिंह ठाकुर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद के लिए श्री आनंदरूप तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक शाला सिटी कोतवाली के सामने बनाये गये परीक्षा केन्द्र में श्रीमती मोनिका वर्मा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेंट विंसेंट पाॅलोटी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल 27 खोली मंगला रोड के लिए सु़श्री स्मृती तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी के लिए श्री तुलाराम भारद्वाज तहसीलदार, सेंट फांसिस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के लिए श्री सत्यपाल राय तहसीलदार, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मुक्तिधाम चैक सरकण्डा के लिए श्री कुमार लहरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, दिल्ली पब्लिक स्कूल रायपुर रोड तिफरा के लिए श्री हिमांशु गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर IPL का सट्टा लगाते 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
शासकीय माता सबुरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत रोड बिलासपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए श्री प्रमोद कुमार गुप्ता तहसीलदार कोटा, मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल वृहस्पती बाजार के लिए श्री बी.आर.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा, शासकीय कन्या हायर सेेकेण्डरी स्कूल नूतन चैक सरकंडा के लिए श्री नारायण गबेल अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर और शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए संगीता अग्रवाल तहसीलदार निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्थानीय निरीक्षण अधिकारी आबंटित परीक्षा केन्द्र में आयोग की निर्देशानुसार परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन करायेंगे।
नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोके जाने के बाद प्रियंका और राहुल पैदल ही हाथरस के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राहुल गांधी की पुलिसकर्मियों से जमकर झड़प हुई और उनसे धक्का मुक्की किए जाने की खबरें सामने आ रही है। बता दें कि राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि देखो, पुलिस ने कैसे मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और जमीन पर गिरा दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी ही घूम सकते हैं? क्या आम आदमी कहीं आ-जा नहीं सकता?'

#WATCH Rahul Gandhi, who has been stopped at Yamuna Expressway on his way to Hathras, asks police, "I want to walk to Hathras alone. Please tell me under which section are you arresting me."
— ANI UP (@ANINewsUP) October 1, 2020
Police says, "We are arresting you under Section 188 IPC for violation of an order. " pic.twitter.com/uJKwPxauv5
उन्होंने आगे कहा, 'हमारी गाड़ी रोक दी गई, इसलिए हम पैदल चलने लगे। उधर, हाथरस जिलाधिकारी पी.के. लक्षकार ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी गई है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।
दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2020
UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।
इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!
बेमेतरा | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेमेतरा के ग्राम-रवेली एवं तहसील नवागढ़ के ग्राम-झाल मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम-रवेली एवं झाल को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
पढ़ें : भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर
रवेली के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार बेमेतरा श्री राजकुमार मरावी तथा झाल के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ सुश्री रेणुका रात्रे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे। इसी प्रकार तहसील बेरला के ग्राम-कुम्हीगुडा मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कुम्हीगुडा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला श्री संदीप ठाकुर होंगे।
रायपुर | जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल की कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय रेलवे ने जेएसपीएल को अपनी चालू और भावी परियोजनाओं के लिए नियमित रेल सप्लायर का दर्जा प्रदान किया है। इसके साथ ही जेएसपीएल देश की पहली निजी कंपनी बन गई, जिसे भारतीय रेलवे की ओर से ये विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है।
पढ़ें : भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर
रेलवे बोर्ड के अधीन कार्यरत अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) ने यूआईसी-60 किलोग्राम, 880 ग्रेड प्राइम (क्लास-ए) रेल की फील्ड परफॉर्मेंस को मंजूरी दी है। आरडीएसओ ने जेएसपीएल के रायगढ़ प्लांट में तैयार उपरोक्त रेल को उपयुक्त माना है। आरडीएसओ की मंजूरी जेएसपीएल रेल मिल की शानदार सफलता मानी जाएगी। क्योंकि उसके मूल्यांकन की गुणवत्ता और सुरक्षा मानक बहुत सख्त हैं। दुनिया के कई रेल निर्माता आरडीएसओ ने निर्धारित गुणवत्ता मानदंडों को पूरा नहीं कर पाते हैं।
880 ग्रेड प्राइम (क्लास-ए) रेल के अलावा, जेएसपीएल देश में अनेक मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल की आपूर्ति कर रही है। जिनमें कोलकाता मेट्रो रेल परियोजना और पुणे मेट्रो शामिल हैं। आरडीएसओ ने 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल को मंजूरी पहले ही दे दी है। जेएसपीएल रेल पर काफी काम कर रही है। उसने भारी वजन ढोने वाली 75 टन वैगन इकाइयों को ले जाने के लिए विशेष रेल, एसिम्मेट्रिक रेल, आर-260 और 1175 एचटी ग्रेड भी विकसित किए हैं।
पढ़ें : राजधानी में एक बार फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया, युवती ने आत्महत्या की
जेएसपीएल फ्रांस को स्पेशल ग्रेड के रेल ब्लूम निर्यात करती है। आयातक कंपनी यूरोप की है और उसका नाम हायंज है। फ्रांस में अभूतपूर्व सफलता के बाद रायगढ़ में बनी जेएसपीएल की रेल को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के लिहाज से पूरे यूरोप के लिए उपयुक्त माना गया है। जेएसपीएल ने बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ्रीका के ग्राहकों को भी भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों इरकॉन और एसटीसी के माध्यम से 2.5 लाख टन रेल का निर्यात किया है।




.jpg)

















