BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राजस्थान के बाड़मेर में नाबालिग को घर से उठा ले गए आरोपी, गैंगरेप के बाद बनाया वीडियो

राजस्थान के बाड़मेर में नाबालिग को घर से उठा ले गए आरोपी, गैंगरेप के बाद बनाया वीडियो

बाड़मेर, बेटियों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा. राजस्थान के बाड़मेर में एक नाबालिग लड़की को आरोपी घर से उठा ले गए और गैंगरेप किया. इसके बाद उन्होंने वीडियो भी बना लिया. परिजनों ने दो युवकों पर केस दर्ज करवाया है.
आपको बता दे राजस्थान में बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदू ने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.


दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (ए), पॉक्सो और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. थानाधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि मंगलवार देर शाम गांव के दो युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया.


उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के सभी लोग पंचायत चुनाव के लिए मतदान करने गए थे. घर पर लड़की अकेली थी. दो अज्ञात युवक घर में घुसे. उन्होंने नाबालिग का अपहरण किया तथा उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर से दूर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया. उन्होंने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए.


थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों के लौटने पर नाबालिग जब घर पर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. देर शाम घर से दूर खेत में लड़की के अचेत अवस्था में पाए जाने पर उसे शिव अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता का बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति सामान्य है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह की प्रतिक्रिया, अमित जोगी के बचाव में उतरी भाजपा

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह की प्रतिक्रिया, अमित जोगी के बचाव में उतरी भाजपा

रायपुर। भाजपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के अमित जोगी के बचाव में दिए बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में अमित जोगी को मदद कर भाजपा को अपने बी टीम से अंतागढ़ उपचुनाव में जो मदद मिली थी उसका कर्ज उतार रही है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बताएं जब अंतागढ़ उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई। तत्कालीन रमन सरकार के संरक्षण में प्रशासनिक तंत्र के साये में एवं कालाधन बाहुबल का दुरुपयोग कर भाजपा के नेता खुलेआम उम्मीदवारो को धमका रहे थे। बंदूक के नोक पर शराब माफियों के पैसे के दम पर कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य स्वतंत्र उम्मीदवारों को उपचुनाव लड़ने से रोका गया।भाजपा की दिल्ली सरकार से लेकर तत्कालीन सरकार लगी रही तब धरमलाल कौशिक मौन क्यो थे?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मरवाही विधानसभा जिस वर्ग के लिए आरक्षित है, उस वर्ग को उनके अधिकार से दूर करने कूट रचित प्रयास करने वाले भाजपा के बी टीम का समर्थन कर भाजपा ने एक बार फिर अपने अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के प्रति भेदभाव के एजेंडे को ही आगे बढ़ाया है। बीते 15 साल तक भाजपा और भाजपा की बी टीम ने मरवाही को उनके अधिकारों से वंचित रखा। मरवाही को उनके वास्तविक नेतृत्वकर्ताओं से दूर रखने काम किया। मरवाही के जनता के खिलाफ षड्यंत्र करने का काम किया और षड्यंत्रकरियो को निरंतर भाजपा समर्थन करते रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश मे लोकतंत्र की स्थापना की है। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है लोकतांत्रिक परंपराओं का पूर्णता पालन होना चाहिए। मरवाही विधानसभा जिस वर्ग के लिए आरक्षित है उस वर्ग को नेतृत्व का अधिकार मिलना चाहिए। संविधान ने जिस वर्ग को चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है उस वर्ग से कोई भी चुनाव लड़े किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।लेकिन कुछ लोग निहित स्वार्थवश और व्यक्तिगत लालसा के चलते आरक्षित वर्ग को चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित करने षडयंत्र कर रहे है। भाजपा ने अपने बी टीम के कूट रचना का समर्थन कर प्रमाणित कर दिया कि भाजपा और भाजपा के बी टीम ने छत्तीसगढ़ सहित मरवाही के जनता के साथ 15 साल तक धोखाधड़ी किया है।
 

भाजपा को कांग्रेस की खुली चुनौती: 15 साल की भाजपा की उपलब्धियों और कांग्रेस की 2 साल से भी कम समय की उपलब्धियों पर जनता के बीच हो खुली चर्चा

भाजपा को कांग्रेस की खुली चुनौती: 15 साल की भाजपा की उपलब्धियों और कांग्रेस की 2 साल से भी कम समय की उपलब्धियों पर जनता के बीच हो खुली चर्चा

रायपुर, गंगाजल को भारत में बहुत पवित्र माना जाता है और भाजपा के धरमलाल कौशिक जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा झूठ बोलने के लिए गंगा माता के नाम का दुरुपयोग किए जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में और 15 नवंबर 2018 को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। शपथ लेने के 10 दिन के भीतर नहीं 1 दिन के भीतर नहीं शपथ लेते ही तत्काल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई और किसानों की कर्ज माफी का फैसला लिया गया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र का हर समयबद्ध वादा कांग्रेस सरकार ने समय पर पूरा किया है। भूपेश बघेल की सरकार ने घोषणा पत्र में जिन वादों को पूरा किया गया है उनको तो भाजपा पहले गिन ले। गंगाजल हाथ में लेकर किये गये किसानों की कर्जमाफी के वायदे का न केवल कांग्रेस सरकार ने निभाया है, बल्कि घोषणा पत्र के अन्य वादों को भी पूरा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 13 माह के जन कल्याणकारी कार्यों में किसानों का कर्जमाफी, धान का वादा अनुसार 2500 रू. दाम, छोटे प्लाटो की रजिस्ट्री से प्रतिबंध हटाना, आदिवासियों की जमीन लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, 15 वनोपज को समर्थन मूल्य में खरीदने की नीति, बिजली बिल हाफ, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सुरक्षा, शासकीय कर्मचारियों को उनका अधिकार, जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण का ही नतीजा है, छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, व्यापारियो, युवाओं, गृहणियों, आदिवासियों सहित सर्वहारा वर्ग के चेहरे में खुशियां लौटी है। इनकी खुशहाली में भूपेश बघेल सरकार की सफलता यदि धरमलाल कौशिक को विफलता नजर आती है तो भाजपा को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि 15 साल की किन उपलब्धियों की बात कर रहे हैं धरमलाल कौशिक? धरमलाल कौशिक बतायें कि 15 साल के रमन सिंह के शासनकाल के दौरान हुए झीरम घाटीकांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, पेद्दागेल्लूर झलियामारी कांड, 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, डीकेएस घोटाला, सारकेगुड़ा, बिलासपुर कांग्रेस भवन में घुसकर हुआ लाठीचार्ज क्या भाजपा की उपलब्धियां है? किन उपलब्धियों की बात धरमलाल कौशिक कर रहे हैं? डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के दौरान हुये कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की काली कमाई ही भाजपा की उपलब्धि है क्या?
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में सिर्फ चंद ठेकेदार चंद चाटुकार अधिकारी ही खुशहाल थे और छत्तीसगढ़ के किसान, युवा, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी, दुखी रहे हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से छत्तीसगढ़ का जन-जन खुशहाल हो रहा है।
 

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की पत्नि भी कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट कर की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की पत्नि भी कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट कर की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा (91) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। आज उनकी पत्नि कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा आदरणीय बाबू जी एवं मातृ तुल्य श्रीमती वोरा जी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार मिला।
हम सब आप दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। आप योद्धा हैं, आप दोनों जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें, ऐसी ईश्वर से कामना है।
 
 जोगी जाति मामले में 6 आदिवासी विधायक पहुंचे राजभवन, पढ़े पूरी खबर

जोगी जाति मामले में 6 आदिवासी विधायक पहुंचे राजभवन, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। ऋचा जोगी जाति मामले में आज के कांग्रेस के आधा दर्जन आदिवासी विधायक राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और कहा कि दिवंगत पूर्व सीएम अजीत जोगी का जाति प्रमाण पत्र हाईपावर कमेटी द्वारा निरस्त कर दिया गया था। अमित जोगी और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में नहीं माना जा सकता है। 

पांच विधायक इंदर शाह मंडाविया, यूडी मिंज, गुलाब कामरो, मोहित कुमार केरकेट्टा और परषोत्तम कंवर के साथ कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी आज शाम राजभवन पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को संदिग्ध करार दिया और लेकिन फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर दिवंगत पूर्व सीएम अजय जोगी आरक्षित का प्रतिनिधित्व करते थे। अनुसूचित जनजाति वर्ग का विधानसभा क्षेत्र। स्व। हाई पावर कमेटी द्वारा 23 अगस्त 2019 को जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। इन परिस्थितियों में हाई कोर्ट में स्व. जोगी का जाति प्रमाण पत्र मामला लंबित है, उनके बेटे अमित जोगी और परिवार के किसी भी सदस्य को अनुसूचित जनजाति वर्ग का सदस्य नहीं माना जा सकता है। 

कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि जोगी परिवार शुरू से ही गलत प्रमाण पत्र और आदिवासियों के रूप में झूठे तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ के लोगों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। अब, वर्तमान में, उसका बेटा भी उसी रास्ते पर है। ऋचा रूपाली साधु जाति के ईसाई, जो अमित जोगी की पत्नी हैं, फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने और खुद को आदिवासी बताने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। 

कांग्रेस विधायकों ने यह भी कहा कि ऋचा जोगी और उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने अपनी पढ़ाई के दौरान खुद को आदिवासी वर्ग के रूप में वर्णित नहीं किया है। परिवार के नाम पर दर्ज जमीन आदिवासी मद में दर्ज नहीं है। ऋचा रूपाली जोगी के पैतृक परिवार के लोग आदिवासी समाज के लोगों के साथ व्यवहार नहीं करते हैं। यह साबित करता है कि वे आदिवासी समुदाय से संबंधित नहीं हैं और उनका जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के योग्य है। उनका जाति प्रमाण पत्र रद्द किया जाना चाहिए।
 बड़ी खबर: इन 5 शर्तों के साथ नवरात्र के ज्योत की मंदिरों को मिली इजाजत, प्रशासन ने जारी किया निर्देश

बड़ी खबर: इन 5 शर्तों के साथ नवरात्र के ज्योत की मंदिरों को मिली इजाजत, प्रशासन ने जारी किया निर्देश

रायपुर। नवरात्री को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है की नवरात्र में शर्तों के साथ ज्योत की इजाजत दे दी गयी है। इस बाबत अपर कलेक्टर विनित नंदनवार ने निर्देश जारी कर दिया है। एडिश्नल कलेक्टर विनित नंदनवार के निर्देश के मुताबिक ज्योत प्रज्वलन तो भक्त करा सकेंगे, लेकिन ज्योत दर्शन की इजाजत उन्हें खुद नहीं होगी। मंदिर समिति के सदस्य ही ज्योत प्रज्वलित करायेंगे। 5 अलग-अलग बिंदुओं में ज्योत प्रज्वलन की जिला प्रशासन ने इजाजत दी है। 

 

 

   -निर्देश के मुताबिक मंदिर प्रांगण के भीतर नियत स्थान पर सभी ज्योत जलाये जायेंगे। 

 

 

 

 

 -ज्योत दर्शन के लिए दर्शानार्थियों व बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

 

 

 

 

 -उक्त नियत स्थान पर अग्निशमन सुरक्षा के सभी उपाय किया जाना अनिवार्य होगा। 

 

 

 

 

 -ज्योत प्रज्ज्वल की जिम्मेदारी केवल मंदिर प्रबंधन समिति की होगी। अन्य व्यक्तियों को ज्योत प्रज्ज्वल की अनुमति नहीं होगी। 

 

 

 

-ज्योत को लेकर कोरोना के गाइडलाइन व नियंत्रण की भारत सरकार व राज्य सरकार की तरफ से जारी नियमों का पालन करना जरूरी होगा। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो पूरी जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की होगी, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

 राजधानी में नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

राजधानी में नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने राजधानी में शर्मसार करने वाली नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ की वारदात पर कोई कार्रवाई नही होने पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को सखी सेन्टर में भेजने के निर्देश भी दिए।

ज्ञात हो प्रकरण में 12 वर्ष की नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया मगर किसी कारण से उसे छोड़ दिया गया।आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत करने के बाद भी पीड़ित के परिजनों को कोई न्याय नही मिला। इस अन्याय के खिलाफ बच्ची के परिजन भूख हड़ताल में बैठ गए तथा सरकार और पुलिस से बच्ची के लिए न्याय की मांग की है।
  गजराज बांध बचाने हम रायपुर वासियों को एक साथ आना होगा- डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर

गजराज बांध बचाने हम रायपुर वासियों को एक साथ आना होगा- डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर

रायपुर | गजराज बांध संतोषी नगर पुराना धमतरी रोड रायपुर के बोरिया खुर्द में 230 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है |  लेकिन अभी इसमें 100 एकड़ को काटकर मनोरंजन क्षेत्र बना रहे हैं | जल क्षेत्र वर्तमान में 130 एकड़ बचा और इसे भी पाट पाट कर 65 एकड़ कर डाले हैं | वर्तमान दशा अत्यंत ही खराब चारों ओर से तलाब पाटो कब्जा करो चल रहा है हमारी मांग है कि संपूर्ण 230 एकड़ को वाटर बॉडी यानी जल क्षेत्र बनाया जाए, इससे रायपुर की आगामी 50 सालों की पानी  की समस्या समाप्त हो जाएगी |  

पर्यावरणविद डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए हम रायपुर वासियों को एक साथ आगे आना होगा, कुछ लोग यह मानते हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना सिर्फ सरकार या कुछ संस्थाओं की जिम्मेदारी है,  यह निरर्थक सोच है | वास्तव में पर्यावरण संरक्षण समाज के हर वर्ग तथा हर नागरिक की जिम्मेदारी है, प्रत्येक व्यक्ति जब इस अभियान से जुड़ेगा तभी हम पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए सभी को एक साथ लाकर सफल हो सकते हैं | 

पृथ्वी के हर जीव के लिए जल की बहुत आवश्यकता होती है पेड़ पौधों के लिए भी जल की बहुत आवश्यकता होती है, जल तरल, ठोस, एवं गैस रूप में विद्यमान होता है, जल जीवन का सबसे आवश्यक घटक होता है और जीविका के लिए महत्वपूर्ण है, जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है बिना पानी के जीवन संभव नहीं है, पीने के लिए शुद्ध जल हमारे लिए जरूरी है क्योंकि स्वच्छ एवं सुरक्षित जल अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है | डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने  बताया कि धरती के दो तिहाई पानी भरा हुआ है फिर भी पीने योग्य शुद्ध जल पृथ्वी पर उपलब्ध जल का मात्र 1% हिस्सा ही है 97% जल महासागर में खारे पानी के रूप में भरा हुआ है शेष रहा 2% जल बर्फ  के रूप में जमा हुआ है |

 आज समय है कि हम पानी की कीमत समझे यदि जल व्यर्थ बहेगा तो आगे आने वाले समय में पानी की कमी एक महा संकट बन जाएगा ऐसी भी आशंका जताई जाती है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह जल संकट के कारण होगा | उक्त बातें जल संरक्षण व जल संकट विषय पर चर्चा करते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया |
 
 राजधानी से दो नाबालिग लड़की लापता, मामला दर्ज

राजधानी से दो नाबालिग लड़की लापता, मामला दर्ज

रायपुर। दो नाबालिग लड़कियों के लापता हो जाने की रिपोर्ट टिकरापारा व खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुदामानगर टिकरापारा निवासी महिला 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 6 अक्टूबर को प्रार्थिया की 15 साल 5 माह को बिना बताये कही चली गई है। आस-पास खोजने पर भी कुछ पता नही चला, प्रार्थिया ने आशंका जतायी है कि किसी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। इसी तरह जोरा खम्हारडीह निवासी पिता 42 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि लड़की 17 वर्ष बिना बताये घर से 30 सितंबर को कही चली गई है। पीडि़त ने संदेह जताया है कि शिवकुमार यादव 24 वर्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलें में धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
  शराब खरीदने लाईन में लगे युवक को नुकीली औजार से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

शराब खरीदने लाईन में लगे युवक को नुकीली औजार से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

रायपुर। शराब खरीदने लाईन में खड़े व्यक्ति के साथ गाली-गलोच कर किसी नुकीले औजार से मारकर चोट पहुुंचाने की रिपाोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतनामीपारा तेलीबांधा निवासी विजय बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई  है कि 3 अक्टूबर को तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज के पास बबलू जांगड़े शराब खरीदने के लिये लाईन में लगा हुआ था, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलोच कर नुकीली औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट 6 अक्टूबर को थाने में दर्ज करायी गई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 राजधानी के भाठागांव के पीछे लगभग डेढ एकड़ निजी भूमि में निगम ने अवैध प्लाटिंग पर लगाई रोक

राजधानी के भाठागांव के पीछे लगभग डेढ एकड़ निजी भूमि में निगम ने अवैध प्लाटिंग पर लगाई रोक

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 6 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन 6 के तहत आने वाले डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में भाठागांव आछी तालाब के पीछे लगभग डेढ एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 6 के जोन कमिष्नर दिनेष कोसरिया के नेतृत्व जोन कार्यपालन अभियंता एसपी त्रिपाठी, जोन नगर निवेष उपअभियंता संस्कार शर्मा की उपस्थिति में अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने कार्यवाही की।   इस संबंध में जोन 6 कमिष्नर कोसरिया ने बताया कि नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेषानुसार जनषिकायते सही मिलने पर निगम जोन 6 नगर निवेष विभाग की टीम ने आज जोन के तहत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में भाठागांव आछी तालाब के पीछे लगभग डेढ एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाने अज्ञात अवैध प्लाटिंग कर्ता द्वारा वहां बनायी गयी मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता से काटने एवं आवागमन को बाधित करने का कार्य किया गया।    जोन 6 कमिष्नर कोसरिया ने बताया कि जोन 6 के तहत भाठागांव आछी तालाब के पीछे निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल निगम जोन 6 नगर निवेष विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार रायपुर कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त के आदेष के परिपालन में निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत संबंधित भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
 विधायक विकास उपाध्याय ने टैग लाइन किया जारी, हाँ मैं भी राहुल गाँधी हूँ, राहुल गाँधी की आवाज मेरी आवाज

विधायक विकास उपाध्याय ने टैग लाइन किया जारी, हाँ मैं भी राहुल गाँधी हूँ, राहुल गाँधी की आवाज मेरी आवाज

रायपुर। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय आज अपने निवास में राहुल गांधी के कहे गए रोज के कथनों को जो एक मजबूत विपक्ष के तौर पर दे रहे हैं, एक-एक आम जन तक पहुंचाने उसे एक टैग लाइन के साथ  हाँ मैं भी राहुल गाँधी हूँ, राहुल गाँधी की आवाज मेरी आवाज के नाम पर जारी किया और कांग्रेस हाईकमान से आग्रह किया है कि इसे पूरे देश में एक संगठनात्मक कार्ययोजना के तहत सभी कांग्रेस  के सदस्यों से अमल कराने सर्कुलर जारी किया जाए। विकास उपाध्याय ने भाजपा के नकारात्मक मीडिया रिपोर्टिंग को रोकने कांग्रेस की भूमिका व पार्टी कार्यकर्ताओं पर उसके प्रभाव पर भी चर्चा करने राहुल गाँधी से मुलाकात का समय मांगा है।

विकास उपाध्याय ने एक बयान जारी कर कहा, केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में राहुल गांधी पंजाब में मंगलवार को ट्रैक्टर कैंपेन कर पटियाला में एक प्रेस कॉन्फ्ऱेंस में पूछे गए सवाल इस समय विपक्ष बहुत कमज़ोर और बिखरा हुआ है, इसलिए मोदी सरकार हर वो चीज़ कर ले रही है जो वह चाहती है, के जवाब में कहा, किसी भी देश में विपक्ष एक फ्ऱेमवर्क के तहत काम करता है. ये फ्ऱेमवर्क होते हैं- प्रेस, न्यायिक प्रणाली, संस्थाएं ताकि वह लोगों की आवाज़ों की रक्षा कर सकें। लेकिन इस पूरे फ्ऱेमवर्क पर क़ब्ज़ा कर लिया गया है। राहुल गाँधी ने पत्रकारों से कहा आप मुझे स्वतंत्र प्रेस दें, मुझे ऐसी संस्थाएं दें जो स्वतंत्र हों और ये सरकार टिक नहीं पाएगी। लेकिन मेरे पास ये नहीं हैं। को विकास उपाध्याय ने गंभीरता से लेते हुए कहा, इसका रास्ता अब खुद कांग्रेस के लोग बनाएंगे।

विकास उपाध्याय इसको लेकर आज अपने निवास में राहुल गांधी के बयानों को एक टैग लाइन के रूप में सोशल मीडिया में प्रचारित करने  हाँ मैं भी राहुल गाँधी हूँ, राहुल गाँधी की आवाज मेरी आवाज के नाम पर जारी किया है और कहा है देश के सभी कांग्रेस के लोगों से इसे अमल कराने एक सर्कुलर जारी किया जाए। विकास उपाध्याय इसे लेकर कांग्रेस हाईकमान के कई आला नेताओं से बात कर इसे संगठनात्मक कार्य योजना में शामिल करने की मांग की है ताकि राहुल जी की आवाज को कांग्रेस के द्वारा ही पूरे देश में पहुंचाया जा सके। 

विकास उपाध्याय ने देश में समय के साथ बदलती राजनैतिक परिस्थितियों में सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महती भूमिका तय करने सहित हाथरस की घटना का जिक्र कर यूपी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा योगी की भाजपा सरकार में अन्य पार्टी के राजनैतिक व्यक्तियों को किस तरह से मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया जा रहा है, इस पर बहस जरूरी हो गया है। जिसे लेकर विकास उपाध्याय ने राहुल गांधी से मुलाकात करने का समय मांगा है।
 अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार: हादसे में डॉक्टर की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार: हादसे में डॉक्टर की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सकरी-कोटा मोड़ पर सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई, वहीं 04 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करवाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर उत्तम कश्यप पिता छविराम कश्यप (37 वर्ष) अपने साथी शाहिद, हेमंत, ब्रजेश और मुकेश कार से किसी काम से बिलासपुर थे। यहां से काम निपटाने के बाद रात को सभी कार से वापस घर लौट रहे थे तभी कार सकरी-कोटा मोड़ के पास सड़क के किनारे मिट्टी डंप में चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में डॉक्टर उत्तम कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार शाहिद, हेमंत, ब्रजेश और मुकेश को गंभीर चोट आई है, जिन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है। 
 तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की उपचार के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार दोंदेकला विधानसभा निवासी शत्रुघन बघेल आयु 20 वर्ष पिता गणेश बघेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का छोटा भाई दयाल बघेल 18 वर्ष पिता गणेश बघेल को  6 अक्टूबर को तेज रफ्तार हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 8226 का चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 हाथरस केस में ED का खुलासा- जातीय दंगा फैलाने के लिए मॉरीशस से भेजे गए 50 करोड़

हाथरस केस में ED का खुलासा- जातीय दंगा फैलाने के लिए मॉरीशस से भेजे गए 50 करोड़

लखनऊ। हाथरस कांड के बाद पनपे राजनीतिक माहौल के बीच अब स्थिति बदलती हुई दिख रही है। योगी सरकार ने आरोप लगाया है कि इस घटना की आड़ में प्रदेश में भड़काने की कोशिश हो रही थी, जिसके लिए वेबसाइट बनाकर और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए फंड इकट्ठा किया जा रहा था। अब जल्दी ही इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री हो गई है। 

सुत्रों के अनुसार ईडी की शुरुआती जांच में पता चला है कि हाथरस कांड की आड़ में जातीय हिंसा फैलाने के लिए मॉरीशस से 50 करोड़ रुपए की फंडिंग की गई है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा और भी फंडिंग की गई है जो 100 करोड़ से अधिक रुपए की थी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 

ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक, हाथरस की पुलिस ने एक वेबसाइट को लेकर केस दर्ज किया है। इसके बाद एजेंसी इसमें जांच का एंगल देखेगी। इस वेबसाइट के जरिए `जस्टिस फॉर हाथरस` के लिए मुहिम चलाई गई। सूत्रों का कहना है कि ऐसे में ईडी जल्द ही PMLA के तहत इसमें मामला दर्ज कर फंडिंग पर जांच शुरू कर सकती है। साथ ही जल्द ही कई गिरफ्तारियां देखने को मिल सकती हैं। 

बता दें कि यूपी पुलिस का दावा है कि हाथरस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी फैलाई गई। जिसके कारण माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई और एक जाति से दूसरी जाति में लड़ाई करवाने की कोशिश की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले में एक्शन की बात कही थी, साथ ही विपक्ष पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया था। 

गौरतलब है कि यूपी के हाथरस में बीते 14 सितंबर को एक दलित युवती का गैंगरेप हुआ था, जिसके बाद दिल्ली में 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद जिस तरह यूपी पुलिस ने युवती का अंतिम संस्कार अनन-फानन में रात के अंधेरे में ही कर दिया, उस पर काफी विवाद हुआ। राजनीतिक दलों से लेकर कई सामाजिक संगठनों ने यूपी सरकार पर सवाल खड़े किए।
 किसान की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार रमन सिंह स्मृतिलोप का शिकार हो गए हैं: धनेंद्र साहू

किसान की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार रमन सिंह स्मृतिलोप का शिकार हो गए हैं: धनेंद्र साहू

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह स्मृति लोप का शिकार हो गए हैं. अभी दो साल भी नहीं बीते हैं और वे भूल गए हैं कि उनके कार्यकाल में किसान पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर आए थे और उनकी ऐसी दुर्दशा हो गई थी कि प्रदेश में हर दिन औसतन चार किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए थे. अब वे अचानक किसान हितों की बात करने लगे हैं|

वरिष्ठ कांग्रेस और किसान नेता धनेंद्र साहू ने कहा है कि ऐसा लगता है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक हार का सदमा वे बर्दाश्त नहीं कर पाए हैं और इसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ा है|

रायपुर में जारी एक बयान में उन्होंने कहा है रमन सिंह ने स्वयं के शासनकाल में घोषणा पत्र के एक-एक दाना धान की खरीद के वादों को कचरे में फेंकते हुए मात्र 10 क्विंटल की धान खरीदने का निर्णय लिया था. जब कांग्रेस की अगुवाई में किसानों ने आंदोलन किया और सोसाइटी में धान खरीदी का बहिष्कार किया तब विवश होकर रमन की सरकार ने 15 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया था|

उन्होंने पूछा है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हर साल 300 ? प्रति क्विंटल बोनस और 2100 ? प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने का संकल्प लिया था. लेकिन वह वादा पूरा नहीं किया तो आज भाजपा किस मुंह से वादाखिलाफी की बात कर रही है? उनके वादे के मुताबिक किसानों को हर साल 2400 ? मिलने थे लेकिन इस वादे के सात साल बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार ने धान का समर्थन मूल्य मात्र 1815 ? प्रति क्विंटल ही किया है. वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और इस नाते उन्हें बताना चाहिए कि किसान की आय दोगुनी करने के नरेंद्र मोदी जी के वादे का क्या हुआ?

धनेंद्र साहू ने कहा है कि डॉ रमन सिंह जी अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि उनके कार्यकाल में कुशासन के चलते छत्तीसगढ़ में लाखों एकड़ खेत किसानों ने खेती में घाटे के कारण बेच दिए. लाखों किसान भूमिहीन मजदूर बन गए. खेती का रकबा घट गया था. उस समय किसानों की चिंता रमन सिंह जी को नहीं हुई? उनकी पार्टी को नहीं हुई?

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के फैसलों ने किसानों में एक नई उम्मीद जागी है. लोग खेती किसानी की ओर वापस लौट रहे हैं. तब रमन सिंह और उनकी पार्टी के नेताओं के मन में सांप क्यों लोट रहे हैं? सत्ता छिन जाने के अफ़सोस में वे यह न भूलें कि किसान राजनीति से परे है और उसकी खुशी में ही देश की खुशी है।   
 बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को दी जमानत, भाई शोविक की याचिका खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को दी जमानत, भाई शोविक की याचिका खारिज

मुंबई। ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सर्शत जमानत दे दी है। वहीं रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल भी कोर्ट ने रिजेक्ट की है। रिया को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्श की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को मुंबई से कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें करीब 10 साल तक की सजा हो सकती है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे।
 अगर आप भी करते है ट्रेन में सफर, तो जान लीजिये रेलवे ने टिकट आरक्षण नियमों में क्या किया है बड़ा बदलाव

अगर आप भी करते है ट्रेन में सफर, तो जान लीजिये रेलवे ने टिकट आरक्षण नियमों में क्या किया है बड़ा बदलाव

रायपुर/नई दिल्ली। कोरोना काल में स्पेशल ट्रेनें चलाकर रेलवे ने लोगों को बड़ी राहत दी। अब धीरे धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। दिवाली से पहले ट्रेनों की बढ़ती वेटिंग लिस्ट बता रही है कि लोग अब नए नियमों का पालन करते हुए सफर करने को तैयार हैं। अब रेलवे ने रिजर्वेशन के लिहाज से यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले भी जारी किया जाएगा। पता दें रेलवे आरक्षण का पहला चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से चार घंटे पहले जारी करता है।

अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे का यह फैसला अपने जोनल रेलवे के आग्रह पर किया गया है। दूसरा चार्ट जारी करने का उद्देश्य पहले वाले रिजर्वेशन चार्ट में खाली सीटों पर ऑनलाइन या टिकट खिड़की से टिकट बुक बंद करना है। जाहिर तौर पर इससे जहां वेटिंग लिस्ट यात्रियों को आखिरी वक्त तक मौका मिलेगा। वहीं ट्रेन में टीटीई की मनमानी भी खत्म होगी। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में ट्रेनों के संचालन में बदलाव हो सकते हैं।

कोरोना महामारी के दौरान रेलवे की स्पेशल ट्रेनों के खुलने के 2 घंटे पूर्व दूसरा आरक्षण चार्ट जारी करने का अस्थाई निर्णय लिया था। भारतीय रेलवे ने 11 मई 2020 को स्पेशल ट्रेनों लिए दूसरा आरक्षण चार्ट जारी करने के नियमों में यह परिवर्तन किया था। जबकि श्रमिक ट्रेनों का संचालन 1 मई 2020 को शुरू किया गया था। यह व्यवस्था तात्कालिक सावधानी व सतर्कता के मद्देनजर की गई थी। फिलहाल रेलवे की पटरियों पर केवल पौने पांच सौ ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं। वहीं आम दिनों में कुल 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। यात्री गाड़ियों को चलाने को लेकर रेलवे कई तरह के प्रयोग कर रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रेलवे पूरी तरह एक व्यावसायिक संगठन के तौर पर ट्रेनों का संचालन करेगा, जिसमें राजनीतिक दखल घटेगा।
 बड़ी खबर: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी बनीं माँ, पति ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

बड़ी खबर: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी बनीं माँ, पति ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

चंडीगढ़। हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हमेशा ही अपने गाने और डांस के लिए चर्चाओं में रहती हैं। सपना चौधरी के गाने सोशल मीडिया पर आग लगा देते हैं लेकिन इस बार सपना चौधरी अपने गाने की वजह से लाइमलाइट में नहीं आई हैं। दरअसल जानकारी मिली है कि सपना चौधरी मां बन गई है। लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी ने अपने पहले बच्चे के जन्म दिया हैं। सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया हैं। जैसे ही ये जानकारी सामने आई। तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इस खबर से फैंस चौंक गए। जिसके बाद फैंस सपना चौधरी के पति के बारे में पूछते हुए नजर आए। वहीं, सपना चौधरी के पति वीर साहू ने सामने आकर सबका मुंह बंद दिया।

हाल ही में खबर आई थी कि सपना चौधरी और वीर साहू ने सगाई कर ली हैं लेकिन इस बीच अचानक ही सपना चौधरी के मां बनने की खबर से फैंस हैरान रह गए। जिस वजह पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। ऐसे में सपना चौधरी के पति वीर साहू को सामने आकर इस खुशखबरी को बताया। लेकिन इस दौरान वीर साहू खुश होने के साथ ही फैंस पर नाराज होते हुए भी नजर आए। वीर साहू ने लाइव वीडियो के जरिए कहा है कि- किसी की भी पर्सनल लाइफ में लोगों का हस्तक्षेप ठीक नहीं है। हमने अपनी मर्जी से शादी की है, लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

बता दें कि वीर साहू और सपना चौधरी पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं। वीर एक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। वहीं, सपना चौधरी को आज पूरा हिंदुस्तान जानता हैं। लॉकडाउन से ही सोशल मीडिया पर वीर और सपना के रिलेशनशिप चर्चाओं का हॉट टॉपिक बना हुआ था लेकिन अब सपना चौधरी के मां बनने की खबर से फैंस हैरान जरूर हुए है लेकिन हर कोई उन्हें इस खुशी के लिए बधाई भी दे रहा है। ऐसे में अब जल्द ही सपना चौधरी भी अपनी इस खुशी को फैंस के साथ बांटते हुए नजर आ रही है।
रायपुर में कोरोना संक्रमण रोकने संबंधी नियमों के पालन में प्रशासन सख्त : 31 हजार से अधिक जुर्माना वसूला

रायपुर में कोरोना संक्रमण रोकने संबंधी नियमों के पालन में प्रशासन सख्त : 31 हजार से अधिक जुर्माना वसूला

रायपुररायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. एस भारतीदासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के नगर निवेश,  स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है.


         आज  सुबह से ही नगर निगम के सभी 10 जोनों  की टीमों  ने पुलिस प्रशासन  की टीम के साथ विभिन्न बाजारों  में सुबह 6 बजे से घूमकर लगातार नियम तोडने वालों पर जुर्माना कार्यवाही जारी रखी.  दिन भर अभियान चलाकर   नगर निगम की 10 जोनों  की लगभग 30 टीमों ने  विभिन्न बाजारों में  457  नियम तोडने वाले लोगों, जिनमें मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम नहीं मानने वाले मुख्य रूप से सम्मिलित हैं, पर कुल 31050 रूपये  का जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर वसूला.  सभी 10 जोनों  की ओर से बाजारों  में हैण्ड लाउडस्पीकर की सहायता से घूम-घूमकर लोगों से रायपुर जिला प्रशासन  के नियमों का पालन करने, मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने आव्हान किया जा रहा है. नागरिकों  से निरंतर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को जनजीवन एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर तरीके से रोकने सभी स्वास्थ्य नियमों का पूर्ण व्यवहारिक तरीके से बाजार में पालन करने एवं आवष्यक कार्य होने पर ही बाजार में आने का आव्हान रायपुर जिला प्रशासन  द्वारा जारी दिशा -निर्देशों  के परिपालन हेतु किया जा रहा है.


         आज सुबह से नगर निगम जोन 1 की टीम ने 35 लोगों  पर 2750 रूपये नियम तोडने पर जुर्माना किया. इसमें मास्क पहने बिना घूम रहे 20 लोगों  पर 2000 रूपये एवं सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 15 लोगों पर 750 रूपये जुर्माना जोन 1 की टीम ने किया. जोन 2 की टीम ने 32 लोगों  पर 2700 रूपये, जोन 3 ने 70 लोगों पर 3170 रूपये, जोन 4 ने 74 लोगों पर 5200 रूपये, जोन 5 ने 75 लोगों पर 4750 रूपये, जोन 6 ने 34 लोगों पर 1850 रूपये, जोन 7 ने 62 लोगों पर 6030 रूपये, जोन 8 ने 20 लोगों पर 1550 रूपये, जोन 9 ने 40 लोगों पर 1850 रूपये एवं जोन 10 ने 15 लोगों पर बिना मास्क पहने घूमते पाए जाने पर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर 1500 रूपये का जुर्माना  उन्हें  भविष्य के लिये चेतावनी देते हुए  किया. यह  अभियान सभी 10 जोनों  में नगर निगम ने पुलिस प्रशासन  की टीम के साथ मिलकर चलाया,  जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रशासन  के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन  के निर्देशानुसार  निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा.

आइसोलेशन पूरा होने पर किसी टेस्ट की जरूरत नही - डाॅ सिन्हा

आइसोलेशन पूरा होने पर किसी टेस्ट की जरूरत नही - डाॅ सिन्हा

रायपुर | रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं आई एम ए छत्तीसगढ़ के निर्वाचित अध्यक्ष डाॅ महेश सिन्हा ने आज यहां बताया कि  कोविड -19 की पहचान के लिए रैपिड एंटिजेन टेस्ट, आर टी पी सी आर या ट्रूनाट टेस्ट ही पर्याप्त होते है।  चिकित्सक की सलाह से ही अन्य कोई टेस्ट कराने चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों को आइसोलेशन के दौरान या अवधि पूरी होने पर  किसी भी प्रकार के टेस्ट की आवश्यकता नही होती है। इसके लिए आई सी एम आर ने भी स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि चिकित्सक की सलाह के बिना न ही कोई दवाईयां लेनी चाहिए और न ही कोई टेस्ट कराने चाहिए ।

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में फिर एक नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म की घटना, पड़ोसी युवक ने छीन ली युवती की आबरू

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में फिर एक नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म की घटना, पड़ोसी युवक ने छीन ली युवती की आबरू

रायपुरछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने 17 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहां 17 साल की नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी राजेन्द्र चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को अकेली देखकर घर में घुस आया और उसके साथ घिनौनी करतूत कर डाली। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

आज दिनांक 7 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 7 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 7 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों-मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और भाग-दौड़ का फायदा मिलेगा। अजनबियों से सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखेंगे, तो सभी कार्यों में सफलत होंगे। हालांकि, मनोरंजन कार्यों में अधिक धन व्यय होगा। किसी धार्मिक प्रवास पर भी जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। स्वजनों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं। बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों में भाग लेना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। नये कार्यों की शुरूआत करना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

सिंह राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार बढ़ सकता है और अनावश्यक खर्चे की भी अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लेना लाभदायक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लम्बे समय से चल रहे कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। हालांकि, खर्च की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा।

तुला राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिश्रम के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। किसी नए कार्य का आरंभ न करना बेहतर होगा। कार्य में सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से निराश हो सकते हैं। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, जो लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से तथा आज खान-पान में उचित अनुचित का ध्यान रखें। कठिन परिश्रम से कामयाबी मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को करने की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिता सकेंगे, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है।

धनु राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्च बढऩे से मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अध्यात्म और मेडीटेशन की ओर रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों की ओर रुझान रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है, लेकिन आफिस में कार्यभार भी बढ़ेगा। स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। क्रोध की अधिकता रहने से विवाद में फंस सकते हैं। परिजनों-मित्रों से भी अनबन हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। यात्रा को स्थगित करना लाभदायक रहेगा।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। धनलाभ के साथ कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शत्रुओं का भय बना रहेगा। नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव हो सकता है और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी रहेगी। थोड़ी बहुत समस्या आएगी, अंत में सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

 

मीन राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य तेज गति से गति पकड़ेंगे, अधिकारियों के सहयोग और मित्रों की सलाह से धन लाभ की स्थिति बनेगी। हालांकि, मनोरंजन के कार्यों में धन का व्यय हो सकता है, लेकिन परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय करेंगे। स्वजनों से मुलाकात होगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है।

 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 377 समेत प्रदेश में 2888 नए संक्रमितों की हुई पहचान, 14 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 377 समेत प्रदेश में 2888 नए संक्रमितों की हुई पहचान, 14 मरीजों की हुई मौत

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2888 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 377 मरीज, दुर्ग से 153, राजनांदगांव से 167, बालोद से 72, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 75, धमतरी से 56, बलौदा बाजार से 87, महासमुंद से 39, गरियाबंद से 42, बिलासपुर से 155, रायगढ़ से 250, कोरबा से 143, जांजगीर चांपा से 319, मुंगेली से 28, जीपीएम से 11, सरगुजा से 87, कोरिया से 76, सूरजपुर से 45, बलरामपुर से 30, जशपुर से 18, बस्तर से 184, कोंडागांव से 63, दंतेवाड़ा से 138, सुकमा से 33, कांकेर से 109, नारायणपुर से 32, बीजापुर से 68, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2847 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27238 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 6 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 6 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें....... 

बड़ी खबर: प्रदेश में आईएएस स्तर के अधिकारियों के कार्यों में हुआ फेरबदल, देखे किसे क्या दी गई जिम्मेदारी 

वायुसेना की 88वीं वर्षगांठ होगी बेहद खास: मुख्य आकर्षण राफेल के अलावा दिखेगा इन फाइटर जेट का जलवा 

शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल 

बड़ी खबर : जिले में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु जिला कलेक्टर ने की नई गाइड-लाईन जारी, पढ़ें पूरी खबर

स्पाॅ एंड सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, सैलून संचालिका सहित 5 युवती गिरफ्तार 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से दो मछुआरो की मौत, 10 अन्य घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती 

राजनांदगाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सवा क्विंटल गांजा के साथ 5 गिरफ्तार, बिना नंबर की गाड़ी में कर रहे थे तस्करी

बड़ी खबर: करेंट की चपेट में आकर बाप और बेटे की दर्दनाक मौत, मौत की खबर सुन परिवार आया सदमें में 

राजधानी में एक बार फिर सट्टा-पट्टी के साथ तीन गिरफ्तार, नगदी सहित सट्टा पर्ची जब्त

बुरी खबर: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर आईपीएल 13 से बाहर, जानिए क्या है मामला 

बड़ी खबर: देश में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, 50 प्रतिशत सीटों की होगी बुकिंग 

सोने-चांदी के दाम में आयी गिरावट, जानें क्या हैं भाव