CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 लॉकडॉउन के दौरान मनरेगा से छत्तीसगढ़ के इस जिले में 69 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

लॉकडॉउन के दौरान मनरेगा से छत्तीसगढ़ के इस जिले में 69 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

रायपुर। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए राजधानी सहित कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजी-रोटी की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

निर्देशानुसार बलौदाबाजार - भाटापारा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के माध्यम से 69 हजार 521 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा हैं। जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि मई माह के प्रथम सप्ताह मे जिले मे कुल 69 हजार 521 श्रमिक कार्यरत हैं।

इनमें जनपद पंचायत कसडोल में 20 हजार 505, बिलाईगढ़ में 18 हजार 166, सिमगा में 12 हजार 593, बलौदाबाजार में 6 हजार 943, भाटपारा में 5 हजार 926 एवं जनपद पंचायत पलारी में 5 हजार 388 श्रमिक कार्यरत हैं।
 
बड़ी खबर: ट्रक के केबिन से 11 बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

बड़ी खबर: ट्रक के केबिन से 11 बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

भिलाई। ट्रक के केबिन में रखकर अवैध शराब ले जाते चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने ट्रक के केबिन से 11 बॉटल अंग्रे्रजी शराब बरामद कर जब्त की है। 


मिली जानकारी के अनुसार जामुल पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 02 मई को मुखबीर की सुचना पर एक आईशर वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएस 1180 को शिवपुरी नाला जामुल में रोककर ट्रक की तलाशी लेने पर केबिन के अंदर जुट के बोरे में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा मिला। चालक का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम परस राम निर्मलकर उम्र 39 पिता हीरा लाल निर्मलकर वर्ष निवासी देवनगर शिवपुरी थाना जामुल जिला दुर्ग बताया। केबिन के अंदर अंग्रेजी व्हीस्की शराब  03 बोतल एवं 03 बोतल 8 पीएम 02 बोतल 02 बोतल मैजिक मुमेंट, 02 नग ब्लैकडाग अद्धी प्रत्येक में 375 रूरु भरा हुआ शीलबंद  कुल कीमत 8120 रूपये एवं वाहन 12 लाख  जब्त कर कब्जा में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है। 
टीकाकरण में व्यापारियों, कर्मचारियों को प्राथमिकता देने अमर परवानी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

टीकाकरण में व्यापारियों, कर्मचारियों को प्राथमिकता देने अमर परवानी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज की ओर से अध्यक्ष अमर परवानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टीकाकरण में व्यापारियों और व्यापार में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।
अमर परवानी ने पत्र में लिखा है कि इस वक्त पूरी दुनिया सहित हमारा देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कोविड 19 के प्रकोप से निपटने के लिए प्रयासरत है और आपके नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश, बेहतर स्थिति में है। इसी कड़ी में आपके द्वारा राज्य में टीकाकरण के तीसरे चरण में 1 मई से, 18 वर्ष से 44 वर्ष के उम्र के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण प्रारंभ किया गया, जिसका हम स्वागत करते हैं और इसके लिए हम आभारी है। उन्होनें कहा कि टीकाकरण में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि प्रदेश का टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीन और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें उन वर्ग को टीकाकरण में प्राथमिकता दिया गया है जो कोरोना के संभावित खतरे के बीच अपना ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करते हैं।
टीकाकरण के प्रारंभ में डाक्टर्स, नर्सेस, सफाई कर्मचारी एवं फ्रंटलाईन वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई, इसी प्रकार व्यापारी वर्ग एवं उनके कर्मचारी जो आम जनता के बीच रहते है, आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने में लगे हुए है, जो टीकाकरण के पात्र है, उन्हें भी टीकाकरण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रदेश में व्यापारियों की टीम मौजूद है जो कोरोना रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में जुडकर, कंधे से कंधा मिलाकर शासन के योजना के अनुसार, शासन के साथ मिलकर काम करने तैयार है ।
श्री पारवानी ने अनुरोध किया है कि एैसे व्यापारी एवं कर्मचारीगणों को फ्रंटलाईन वर्कर मानते हुए उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए एवं 18 वर्ष के उपर के समस्त व्यापारी एवं कर्मचारी को शीध्र अति शीध्र टीकाकरण में शामिल किया जाना चाहिए।
 

छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र, जाने क्या लिखा है पत्र में

छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र, जाने क्या लिखा है पत्र में

रायपुर। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर प्रदेश में वर्तमान में 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक कंटैनमेंट जोन घोषित हुआ है। जिसके कारण राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें वांछित राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर केन्द्र सरकार से मांग की है कि, व्यवसायियों से विभिन्न प्रकार की विवरणियों को प्रस्तुत करने की अप्रैल और मई माह की तिथियों को दो माह के लिए बढ़ाया जाए, साथ ही व्यवसाय संचालन के लिए गए ऋण के मूलधन और ब्याज की किश्तों के भुगतान की समय-सीमा को कम से कम 3 माह की स्थगन अवधि प्रदान करने पर विचार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र में लिखा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी और अधिक घातक लहर को रोकने के अंतिम प्रभावी कदम के रूप में, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित लगभग सभी जिलों में 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक पूर्ण कटेनमेंट जोन घोषित किया है। जिसके कारण राज्य में आर्थिक गतिविधियां और व्यापार-व्यवसाय लगभग बंद है। इससे राज्य में लघु और मध्यम श्रेणी के व्यवसायियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस आर्थिक परेशानी में उनकी सहायता के उद्देश्य से कुछ फौरी राहतों की मांग की गई है। जिन पर मैं आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूँ।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि अप्रैल माह वित्तीय वर्ष 2021-22 का प्रथम माह होने के कारण टीडीएस एवं टीसीएस एक्ट में कई अनुपालनों की तिथियां निर्धारित है। ऐसे समय में व्यवसायियों से अपने खातों का मिलान कर विभिन्न प्रकार की विवरणियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इनके कार्यालयो, प्रतिष्ठानों में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों जैसे- एकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रबंधन स्टाफ इत्यादि भी कोविड से संक्रमित होने के कारण या तो होम आइसोलेशन में है, अस्पताल में हैं। इसी प्रकार व्यवसायियों के विभिन्न कर सलाहकार जैसे चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, कर सलाहकार आदि भी इस महामारी से संक्रमित होने के कारण अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए चैम्बर से अनुरोध किया कि अप्रैल और मई माह की विभिन्न तिथियों को 2 माह के लिये बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि राज्य में वर्तमान में व्यापार-व्यवसायों के लगभग बंद होने जैसी स्थिति के कारण व्यवसाय और उद्योगों का नकदी प्रवाह बुरी तरह प्रभावित हुआ है।ं वर्तमान स्थिति में सुधार में लगने वाले संभावित समय को ध्यान में रखते हुए व्यवसायियों से विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थाओं से लिए गए ऋण के मूलधन और ब्याज की वापसी में अत्यंत कठिनाई हो रही है। अतः चैम्बर से यह अनुरोध किया कि उनके व्यवसाय संचालन के लिए गए ऋण के मूलधन और ब्याज की किश्तों के भुगतान की समय-सीमा में कम से कम 3 माह की स्थगन अवधि प्रदान किए जाने पर विचार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चैम्बर ऑफ कॉमर्स से की गई उपरोक्त दोनों मागों से राज्य शासन पूर्णतः सहमत है। ये दोनों ही विषय आपके मंत्रालय के क्षेत्राधिकार से संबंधित है। आपदा के इस गंभीर समय में राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए इन पर गंभीरता से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इन न्यायोचित मांगों पर शीघ सकारात्मक कदम उठाए जाने का आग्रह है। यह उपाय चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के व्यवसायियों को वांछित राहत प्रदान करने में काफी सहायक राज्य के चैम्बर ऑफ कॉमर्स से की गई उपरोक्त दोनों मागों से राज्य शासन पूर्णतः सहमत है। ये दोनों ही विषय आपके मंत्रालय के क्षेत्राधिकार से संबंधित है। आपदा के इस गंभीर समय में राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए इन पर गंभीरता से और सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इन न्यायोचित मांगों पर शीघ सकारात्मक कदम उठाए जाने का आग्रह है। यह उपाय चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के व्यवसायियों को वांछित राहत प्रदान करने में काफी सहायक होंगे।
 

भाजयुमो की चेतावनी पर बाठिया अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव सौंपा

भाजयुमो की चेतावनी पर बाठिया अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव सौंपा

रायपुर। शासन द्वारा निजी अस्पतालों के लिए जारी दिशा निर्देशों के बाद भी कोरोना इलाज की दर तय करने के बावजूद भी उनकी मनमानी जारी है। सोमवार को ऐसे ही एक मामले में भाजयुमो के जिला महामंत्री राहुल राव की पहल पर एक मरीज घनश्याम साहू की मृत्यु होने के पश्चात बाठिया अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर उनके परिजनों को उनका शव दिलवाया गया। मृतक के भतीजे ओम प्रकाश साहू ने बताया कि 21 अप्रैल को मरीज को भर्ती करने के पश्चात अस्पताल प्रबंधक अभी तक उनसे 6.50 लाख ले चुका है और मरीज की मृत्यु होने के बाद 70 हजार की मांग की गई और शव देने से मना कर दिया। मामले की जानकारी होने पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राहुल राव ने अस्पताल प्रबंधन से इलाज की जानकारी और उसमें खर्च हुई राशि का बिल मांगा। अस्पताल प्रबंधक द्वारा हील हवाला करने पर भाजयुमो ने वहां धरना देकर स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत करने की बात कही तब प्रबंधन ने परिजनों को शव सौंपा और अतिरिक्त राशि वापस करने की बात स्वीकार की है। भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल राव ने शिकायत करते हुए ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर जनता को राहत दिलाने की शासन से मांग की है। उपरोक्त अवसर पर युवा मोर्चा के फणीन्द्र तिवारी, राहुल राय,अजय सोनी,विकास अग्रवाल, गुड्डू वैष्णव ,मनीष साहू उपस्थित थे। 

  छत्तीसगढ़: बेमौसम बारिश तेंदूपत्ता खरीदी बंद हुई

छत्तीसगढ़: बेमौसम बारिश तेंदूपत्ता खरीदी बंद हुई

जगदलपुर। बस्तर वनमंडल में 02 दिन पहले ही शुरु हुई तेंदूपत्ता खरीदी पर बेमौसम बारिश ने पानी फेर दिया और खरीदी बंद करनी पड़ गई। पिछले वर्ष भी संग्रहाकों को ऐसे ही हालातों का सामना करना पड़ा था। बेमौसम बारिश के कारण तेन्दूपत्ता खरीदी प्रभावित हुई थी। खरीदी फिर से शुरू होने का तेन्दूपत्ता संग्राहकों को इंतजार रहेगा।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्रहण कर अच्छी आय अर्जित करते हैं। राज्य की सरकार तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 2500 से 4000 रूपये कर दिया है। पारिश्रमिक बढऩे से संग्राहकों में उत्साह के साथ संग्रहण कार्य में जुटे थे। बस्तर वन मंडल के 15 लाट में सिर्फ 02 लाट तेंदूपत्ता की बिक्री हुई है। अब 13 लाट पर विभागीय स्तर पर खरीदी की जा रही है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण खरीदी बंद कर दी गई है।

वन मंडलाधिकारी सुषमा नेताम ने कहा कि बस्तर वन मंडल के सभी लाट में तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू हुई थी। बेमौसम बारिश के कारण खरीदी बंद की गई है। मौसम खुलने पर फिर से खरीदी शुरू की जाएगी। 
  मोबाईल एवं ज्वेलरी चोरी गैंग के पांच आरोपी पकड़ाए, स्कूटी मोबाइल और ज्वेलरी की करते थे चोरी

मोबाईल एवं ज्वेलरी चोरी गैंग के पांच आरोपी पकड़ाए, स्कूटी मोबाइल और ज्वेलरी की करते थे चोरी

दुग। भिलाई में पुलिस ने महिला समेत 5 चारों के एक गैंग को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, दो स्कूटी और ज्वेलरी जब्त किया है। यह गैंग बंटी-बबली की तर्ज पर मोबाइल लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था।

पुलिस ने मुख्य सरगना शुभम तागडे उर्फ मराठा (22 वर्ष), प्रतीक्षा दास (21 वर्ष), जितेन्द्र चौधरी उर्फ छोटू (21वर्ष), प्रतीम सिंह (20 वर्ष) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पांचों चोर मोबाइल को लूटने व सूने मकानों में चोरी की वारदात करने में माहिर थे। ्रस्क्क संजय ध्रुव बताया कि इस शातिर चोर गैंग को पकडऩे के लिए खुर्सीपार थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनायी गई। जिसके बाद बड़ी मुश्किल में इस गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 

मुख्य सरगना शुभम तागडे उर्फ  मराठा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी किए गए सामान को छुपाने और खपाने का जिम्मा लेडी चोर किया करती थी। इन आरोपियों से 10 मोबाइल फोन और दो स्कूटी वाहन व सोने-चांदी के ज्वेलरी को बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि इस गैंग से ओर पूछताछ करने पर कई ओर चोरियों की वारदात का खुलासा हो सकता है। लिहाजा पुलिस इस गैंग की सरगना से पूछताछ कर रही है।

इलाके कि रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी चोरी से पहले इलाके की रेकी करते थे। फिर बड़े ही शातिर ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। ये रास्ते में चलते लोगों से मोबाइल छीनकर भी भाग जाते थे। उन्होंने बताया कि चोरों के इस गैंग की पुलिस को 6 महीने से तलाश थी।
 लॉकडाउन नियम तोडऩे वाले 3 दुकान के खिलाफ कार्यवाही, दुकान सील के साथ लगाया जुर्माना

लॉकडाउन नियम तोडऩे वाले 3 दुकान के खिलाफ कार्यवाही, दुकान सील के साथ लगाया जुर्माना

कवर्धा। कोरोना वायरस संक्रमण न फैले इसके लिए जिला कलेक्टर कबीरधाम द्वारा 06 मई तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है| नगर पालिका कवर्धा टीम ने आज लॉकडाउन नियम का पालन नही करने वाले गांधी मैदान स्थित लुनिया किराना स्टोर्स, शिवशंकर किराना स्टोर्स एवं कान्हा ट्रेडर्स के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए दुकान सील कर दिया गया है। इन लोगों द्वारा लगातार कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए दुकान का आधा शटर खोलकर व्यापार किया जा रहा था। जिसे आज पालिका टीम द्वारा सील कर दिया गया है।

हॉस्पिटल पर लगा 1 हजार का जुर्माना
कवर्धा फ्रैक्चर हॉस्पिटल ने अपने हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को बाहर में ही फेक दिया गया था  जबकि हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट निर्धारित स्थान पर डिस्पोज़ किया जाना है इसी लापरवाही के कारण कवर्धा फ्रैक्चर हॉस्पिटल पर 1000 रुपये का दंड लगाते हुए दुबारा निर्धारित स्थान पर ही मेडिकल वेस्ट डिस्पोज़ करने हेतु समझाइस दी गई। 
 लॉकडाउन को लेकर छत्तीसगढ़ में अफवाहों का बाजार गर्म, देशभर में लम्बे लॉकडाउन की चल रही चर्चा

लॉकडाउन को लेकर छत्तीसगढ़ में अफवाहों का बाजार गर्म, देशभर में लम्बे लॉकडाउन की चल रही चर्चा

रायपुर। देश में मार्च 2021 के बाद बढ़ते कोरोना के दूसरे स्टेज का संक्रमण बहुत भयानक रूप से लोगों को बीमार कर रहा है। दूसरे स्टेज का कोरोना संक्रमण लोगों पर अत्यधिक हावी हो चुका है। जिसके कारण लोग लेटलतीफी से इलाज के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। 

छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में संक्रमण के बाद स्थिति भयावाह हुई है। देश की राजधानी नई दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या केन्द्र सरकार को चिन्ता में डाल दिया है। इस बार ऑक्सीजन के कारण कोविड-19 संक्रमित लोगों की जान जा रही है। जिसे देखते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों ने ऑक्सीजन की व्यवस्था पर अपना दाव लगा दिया है। 

इधर कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी को लेकर द्वितीय बार लगा लम्बा लॉकडाउन जो 9 अप्रैल से 6 मई के मध्य लागू है।

केन्द्र की सूची में छत्तीसगढ़ के 21 जिले 
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते छत्त्ीसगढ़ राज्य के लगभग अधिकांश जिले प्रभावित हुए हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों के जिलों में कोरोना संक्रमण की भयावक्ता के चलते केन्द्र सरकार ने एक सूची तैयार की थी। इस सूची में 15 प्रतिशत से अधिक कोरोना संक्रमित वाले जिले शामिल किये गये। इस सूची में छत्तीसगढ़ के 21 जिले का भी नाम शामिल है। 

मुनाफाखोरों के कारण बढ़ी परेशानी 
द्वितीय लहर खतरनाक होने के कारण इन दिनों रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर सहित प्रदेश के अनेक जिलों में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा लाभ मुनाफाखोर, जमाखोर व्यापारी उठा रहे हैं। जहां सब्जी में आवक अधिक होने के कारण सब्जी उत्पादकों को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। वहीं सस्ती सब्जी बाहर भेजे जाने के अभाव में खराब होने के डर से जल्दी बेची जा रही है। अनाज मसाला, तेल, किराना समान, गुटखा, जर्दा पान मसाला सहित कोरोना संक्रमित मरीजों के प्राण बचाने में उपयोग में आने वाले इंजेक्शन सहित अनेक सामानों की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। होम डिलीवरी के चक्कर में शहर में अनेक लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीद से वंचित है। बाजार नियत समय में खोलने की अनुमति नहीं मिलने के कारण एक वर्ग विशेष को लॉकडाउन से आपदा में अवसर तलाशने का मोैका मिला है।

रोज खाने कमाने वालों पर टूटा दु:खों का अंबार
इधर शहर में लॉकडाउन बढऩे की अफवाह के कारण रोज खाने कमाने वाले बेहद नाजूक स्थिति में जी रहे हैं।  कई परिवारों में भोजन सामाग्री नहीं होने के कारण भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री द्वारा राज्यों के मुख्यमंत्री से चर्चा कर कोरोना संक्रमण की द्वितीय रफ्तार में इजाफे  को देखते हुए लम्बा लॉकडाउन लगाने की तैयारी की चर्चा भी जोर-शोर से जारी है। छत्तीसगढ़ के राजधानी के कई समाजसेवी संस्था और राजनीतिक दलों द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैठे दिनहीन गरीब लोगों को भोजन सामाग्री का पैकेट बांटा जा रहा है।

महापौर ढेबर ने लॉकडाउन बढ़ाने पर दिया जोर
राजधानी रायपुर में लगातार एक हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट आ रही है। यहां राज्य के दूसरे शहरों की अपेक्षा मृतकों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में रायपुर महापोर एजाब ढेबर ने राजधानी रायपुर में 10 और लॉकडाउन बढ़ाने पर जोर दिया था। हालाकि लॉकडाउन के के क्रम में कुछ रियायते भी दिये जाएंगे। जो कि आवश्यक श्रेणी में आता है। 

सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कोरोना के बढ़ते मरीज 
दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर के बाद मई प्रथम सप्ताह लगते ही सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग के जांजगीर, बिलासपुर शहर, रायगढ़, कोरबा में लगातार कोविड-19 मरीजों का संक्रमण बढ़ते क्रम में प्राप्त हो रहा है।  पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या भी अधिक हुई है ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री लगातार अपनी नजर दोनों संभागों की स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने पर लगाए हुए हैं। 
 कोरोना का लक्षण दिखते ही तत्काल दवा लेना जरूरी : भूपेश

कोरोना का लक्षण दिखते ही तत्काल दवा लेना जरूरी : भूपेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर एवम सरगुजा संभाग के विभिन्न विकास खंडों के ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं मितानिनों से गांवो में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवम उपचार की जानकारी ले रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने गांवों में संक्रमितों के उपचार के लिए शासन द्वारा प्रदाय की गई कोरोना दवा किट की उपयोगिता एवम वितरण के बारे में भी पूछताछ कर रहे है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं , मितानिनों को घर-घर जाकर लोगों को यह समझाइश देने की बात कही कि कोरोना का लक्षण दिखते ही तत्काल दवा लेना जरूरी है ताकि कोरोना की बीमारी को शुरुआत में ही रोका जा सके । दवा लेने में देर होने से बीमारी गंभीर हो जाती है । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,मुख्यमंत्री के सचिव 
सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित हैं।
 
 लाकडाउन : बेवजह घूमते लोगों को पुलिस ने कराया उठक-बैठक

लाकडाउन : बेवजह घूमते लोगों को पुलिस ने कराया उठक-बैठक

कोरबा। लोग एक दूसरे के संपर्क में न आएं, इसलिए लाकडाउन की पाबंदियां लगाई गई हैं। बावजूद इसके कुछ लोग बाज नहीं आ रहे और ऐसे ही कुछ लोगों को घर से बाहर निकलकर बेवजह घूमते पाली पुलिस ने पकड़ा। उन्हें न केवल सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया, जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। दोबारा लाकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण के लिए जिले में 12 अप्रैल से धारा 144 के साथ पूर्ण लाकडाउन घोषित है। अनावश्यक घूमने वालों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से चालानी कार्रवाई की जा रही। इसी के तहत पाली पुलिस ने भी घरों से बाहर अकारण घूमने वालों पर जुर्माना कार्रवाई के साथ समझाइश भी दी जा रही है। क्षेत्र में लाकडाउन का पालन सुनिश्चित करने शनिवार को पाली थाना रभारी लीलाधर राठौर अपनी टीम के साथ क्षेत्र के निरीक्षण पर निकले। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेवजह घूमते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई तो की हीए समझाइश देते हुए मौके पर उठक.बैठक भी कराया। थाना प्रभारी ने बेवजह घूमते पाए गए लोगों को दोबारा ऐसी गलती न दोहराने की समझाइश दी व दोबारा घूमते पाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

निरीक्षक राठौर ने कहा कि वर्तमान कोरोना संक्रमण के बढ़ते हालात को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतते हुए घरों में रहने की आवश्यकता है। पर कुछ ग्रामीण ऐसे समय में भी मनमानी करते हुए बेवजह अपने घरों के बाहर पारा-टोला मोहल्लों, सड़कों में घूमते हुए पाए जा रहे हैं। इन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि लाकडाउन में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश का लोग पालन कर सकें और उनकी हरकतों पर सुधार आए। यह न केवल उनकी सुरक्षा का प्रश्न है, बल्कि बाहर निकलने पर उनके संपर्क में आने वाले दूसरों के सुरक्षित जीवन के लिए भी अनिवार्य है।
 बड़ी खबर : ज्वेलर के घर-दुकान पर राजस्व खुफिया निदेशालय का छापा, करीब 85 किलो सोना और 22 सौ किलो चांदी बरामद

बड़ी खबर : ज्वेलर के घर-दुकान पर राजस्व खुफिया निदेशालय का छापा, करीब 85 किलो सोना और 22 सौ किलो चांदी बरामद

राजनांदगांव। शहर के नंदई स्थित जसराज शांतिलाल बैद फर्म के मोहनी ज्वेलर्स में रायपुर की राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने छापा मारकर करीब 85 किलो सोना और 22 सौ किलो चांदी बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई में 30 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। लागतार दो दिनों से चल रही कार्रवाई से कई और बड़े खुलासे होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि अभी इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोना चांदी से जुड़ी तस्करी को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई है जो लगातार दो दिनों से चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम कल 1 मई को दोपहर 12 बजे के आसपास जसराज शांतिलाल बैद के नंदई स्थित मकान में छापामार कार्रवाई की, जो रविवार देर रात तक चली। राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारी 3 गाड़ियों में सवार होकर मोहनी ज्वेलर्स के मालिक के नंदई स्थित निवास में पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान किसी को न भीतर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर जाने की अनुमति है।

सूत्र बता रहे है कि रेवन्यू इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ रायपुर से उन 4 आरोपियों को भी लाया गया है जिनसे पूछताछ के आधार पर यह छापमार कार्रवाई की गई है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी है और इस संबंध में जांच दल में शामिल अधिकारी मीडिया से दूरियां बनाए हुए हैं।

2200 किलो चांदी, 85 किलो सोना सहित 30 लाख नगद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त ज्वेलरी व्यापारी के पास से लगभग 22 सौ किलो चांदी और 85 किलो सोना होना बताया गया है। इसके साथ ही साथ 30 लाख रूपए नगद भी मिलने की जानकारी आ रही है। लगातार दो दिनों से चल रही कार्रवाई से कई और बड़े खुलासे होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि कि अभी किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि कितना सामान जब्त किया गया है।

दुकान को किया सील
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहनी ज्वेलर्स की दुकान को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ उनके एक निवास को भी सील किया गया है। बताया जा रहा है कि रेवन्यू इंटेलिजेंस में लगभग एक दर्जन से अधिक अधिकारी जांच कर रहे है। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है।
 
रायपुर: लॉकडाउन में जमकर हो रही अवैध शराब की बिक्री, अलग-अलग स्थानों से देशी व विदेशी मदिरा जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: लॉकडाउन में जमकर हो रही अवैध शराब की बिक्री, अलग-अलग स्थानों से देशी व विदेशी मदिरा जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी दुकानें बंद हैं, व्यापारिक गतिविधियां भी लगभग बंद है। लेकिन राजधानी में अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। राजधानी पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारकर देशी-विदेशी मदिरा जप्त की है।
पहले मामले में गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर करीब 43 पाउच देशी व 5 बॉटल अंग्रेजी शराब जप्त की। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट 34-1 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
गंजथाना टीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे लाईन किनारे, चुनाभटटी में अवैध शराब की बिक्री करते हुए आरोपी कुणाल बाडलिया (37वर्ष) को गिरफ्तार किया। इसके पास से 22 पाउच (प्रत्येक मे 200) एमएल देशी शराब जप्त कर किया गया। वहीँ रेलवे स्टेशन के गेट नं 2 पास से जय रमानी (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 5 बाटल अंग्रेजी शराब जप्त की गई। इसके अलावा तेलघानी नाका स्थित राजपुताना होटल पास से संजू देवांगन (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 21 पाउच (प्रत्येक मे 200 एमएल) देशी शराब जप्त किया गया। इस प्रकार गंजथाना पुलिस ने कुल 43 पाउच देशी व 5 बॉटल अंग्रेजी शराब जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दूसरे 
मामले में नेवरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तुलसी नेवरा से आरोपी राजु अग्रवाल (48 वर्ष) के पास से 40 पाव अंग्रेजी शराब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-1 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
तीसरे मामले में खरोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बिठिया से आरोपी राकेश साहु (25 वर्ष ) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 18 पाव देशी शराब जप्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-1 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
 

रायपुर: स्पिरिट पीने से दो युवकों की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

रायपुर: स्पिरिट पीने से दो युवकों की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी में चार लोगों की तबीयत स्प्रिट पीने से खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मेकाहारा में दो युवकों का उपचार जारी है।

Read Also:- कोरोना वायरस के खतरे के बीच शरीर में कैसे बनाए रखें ऑक्सीजन लेवल, जानें किन चीजों का करें सेवन
रविवार को इलाज के दौरान विजय कुमार चौहान की मौत हो गई है। वहीं तीन की हालत बनी हुई है। इनमें से एक और युवक ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आज सुबह राजू छुरा नाम के युवक ने तोड़ा दम दिया। अनिल छेडया, चंदन तिवारी का मेकाहारा में इलाज जारी है।
 

डॉक्टर्स गाना गाकर एक-दूसरे का बढ़ा रहे हौसला, महापौर ढेबर ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

डॉक्टर्स गाना गाकर एक-दूसरे का बढ़ा रहे हौसला, महापौर ढेबर ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

रायपुर, कोरोना संक्रमण का लेकर दहशत का महौल है। वहीं दहशत के इस माहौल के बीच यहां से एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके बीच कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हौसला और भी बुलंद होगा। दरअसल राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम कोविड केयर सेंटर अस्पताल का महापौर एजाज ढेबर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें जिसमें कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टॉफ गाना गाकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे है। ये सभी लोग गाने को गाकर एक-दूसरे की हौसला अफजाई कर रहे है ताकि ये लोग मुसीबत की इस घड़ी में मरीजों का इलाज कर सकें और मरीजों का भी मनोबल बढ़े।

महापौर एजाज ढेबर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा है कि डॉक्टर्सको भागवान का दूसरा रूप यूं ही नहीं कहते। संकट के इस कठिन दौर में बिना आराम किए लगातार कोरोना मरीजों का इलाज और उनकी देखभाल करने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को मनासिक तनाव से मुक्त कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। आज इंडोर स्टेडियम में अपनी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स का यह रूप भी देखने को मिला। महापौर ने कहा-स्वास्थ्यकर्मियों के जज्बे को रायपुर सलाम करता है।  

बिना अधिकार कोविड वैक्सीनेशन करने पर जिले के इस नेत्रालय पर प्रशासन ने जड़ा सील

बिना अधिकार कोविड वैक्सीनेशन करने पर जिले के इस नेत्रालय पर प्रशासन ने जड़ा सील

अम्बिकापुर । अनाधिकृत रूप से कोविड वैक्सीनेशन करने पर जिला प्रशासन ने अम्बिकापुर के कमलेश नेत्रालय पर रविवार को सीलबंदी की कार्यवाही की गई। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृव में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को दोपहर में केदारपुर स्थित कमलेश नेत्रालय में दबिश दी। टीम ने पहुंचने पर पाया कि वहां 18 से 44 वर्ष के करीब 10 लोग टीकाकारण के लिए उपस्थित थे। टीम के निरीक्षण में 1 खाली कोविड वैक्सीन का वॉयलए एक आधा वायल तथा पंजी में 2 मई की तिथि में टीकाकारण के लिए हितग्रहियों के नामएपता उम्र आदि की इंद्राज की गई थी। एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि कमलेश नेत्रालय को केवल 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के टीकाकारण की अनुमति दी गई है। किंतु अस्पताल प्रबंधन ने 18 से 44 वर्ष के लोगो का भी टीकाकरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि एक महिला प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रशासन के टीम के पहुंचने से पहले 18 से 44 वर्ष के 10 लोगो का टीकाकरण किया जा चुका था। जिला प्रशासन की टीम ने मौजूद साक्ष्य और गवाह के आधार पर पंचनामा तैयार किया गया और कमलेश नेत्रालय पर अनाधिकृत रूप से टीकाकरण करने पर आगामी आदेश पर्यंत सीलबंदी की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
 

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सुकमा। सुकमा जिले के छिन्दगढ़ तहसील में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन किये जाने के परिणामस्वरुप 9 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोन्दूम के आश्रित पारा अरकातोंग के निवासी 18 मजदूरों को कोविड सुरक्षा के दृष्टि से प्राथमिक/माध्यमिक शाला पोन्दुम में क्वारंटींन किया गया था। सभी मजदूर 30 अप्रैल की रात्रि लगभग 3ः00 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के क्वारंटींन केन्द्र से भागकर अपने आवास चले गए। जो क्वारंटींन के नियमों का उल्ल्ंघन है।
मामले की सूचना मिलने पर संबंधित क्वारंटींन केन्द्र के नोडल अधिकारी ने समस्त 18 मजदूरों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई । जिसमें से 9 बालिग मजदूरों के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन करने और क्वारंटींन केन्द्र से भागने पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
 

राजधानी रायपुर में कोविड मरीजों के लिए अस्पतालों में सभी प्रकार के बेड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध, देखें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में कोविड मरीजों के लिए अस्पतालों में सभी प्रकार के बेड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध, देखें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी में कोविड मरीजों को अस्पतालों में सभी प्रकार के बेड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। अब रायपुर में समय पर अस्पतालों में पर्याप्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की स्थिति अब पहले से बेहतर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में रायपुर जिले में सामान्य बेड 988 हैं जिसमे 767 बेड रिक्त हैं। ऑक्सीजन बेड 2170 जिसमे 1150 बेड रिक्त, एच डी यू बेड 584 जिसमे 333 रिक्त, आई सी यू बेड 1024 में से 374 बेड रिक्त, वेंटिलेटर बेड 346 में से 131 बेड रिक्त हैं।
ज्ञात हो कि cgcovidjansahayta.com में हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

लॉकडाउन छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इस संभाग से कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जारी रहने के मिल रहे संकेत, पढ़ें पूरी खबर

लॉकडाउन छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इस संभाग से कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जारी रहने के मिल रहे संकेत, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर | बस्तर संभाग के 07 जिलों में लगाए गए लॉक डाऊन की मियाद 06 मई की सुबह 06 बजे पूरी हो जाएगी, इसके बाद क्या स्थिति बनेगी ? यह सवाल लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासनिक सूत्र बता रहे हैं कि आने वाले एक-दो दिन में लॉकडाऊन को लेकर आदेश जारी कर दिया जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कुछ जगहों पर छूट मिलेगी तो अधिकांश जगहों पर कड़ाई से लॉकडाऊन जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। 

चिकित्सा वैज्ञानिकों ने मई में कोरोना का प्रभाव सबसे अधिक होने की चेतावनी दी है, जिसे ध्यान में रखते हुए लॉकडाऊन बढ़ाया जा सकता है। हालांकि जिन जिलों में संक्रमण की दर प्रभावी रूप से कम हुई होगी, वहां लॉकडाऊन तो रहेगा पर छूट बढ़ सकती है। हालांकि यह छूट बेहद कड़ी शर्तों के साथ होगी। सूत्र बता रहे हैं कि जिन जिलों में कड़ाई से लॉक डाऊन की अवधि बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं, उनमें बस्तर का नाम शामिल नहीं है।
प्रशासन से जुड़े लोगों से मिल रहे इशारों के मुताबिक जब तक राज्य सरकार को संक्रमण में प्रभावशाली सकारात्मक अंतर दिखे बिना लॉकडाऊन का हटना संभव नहीं है। इसे लेकर 03 दिन बाद राज्य स्तर पर होने वाले सरकार के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। अंचल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए लगाए गए लॉक डाऊन के और बढऩे की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय एक-दो दिन के बाद कोरोना के ताजा आंकड़ों को देखने के बाद लिया जाएगा। 
बड़ी खबर : इस मेडिकल स्टोर का संचालक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद खोल कर बैठा मेडिकल, प्रशासन ने किया सील

बड़ी खबर : इस मेडिकल स्टोर का संचालक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद खोल कर बैठा मेडिकल, प्रशासन ने किया सील

धमतरी | ग्राम छाती में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही, वहीं छाती स्थित कबीर मेडिकल दुकान संचालक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद मेडिकल खोल के बैठे थे।

इस पर गठित संयुक्त दल जिसमें राजस्व, पुलिस और पंचायत का अमला सम्मिलित है, ना केवल उस दुकान को जाकर बंद करवाया बल्कि उसे सील कर दुकान संचालक के खिलाफ एफ.आई.आर. कराई गई।
अनुविभागीय अधिकारी धमतरी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि इस तरह की जानलेवा लापरवाही से गांव में संक्रमण तेजी से फैलेगा और प्रशासन से कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में दिक्कतें बढ़ेंगी। इसके मद्देनजर इस दुकान को सील कर दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

BIG BREAKING : रायपुर पुलिस ने कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बना कर देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, कहीं आप भी तो नहीं हुए इसके शिकार

BIG BREAKING : रायपुर पुलिस ने कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बना कर देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, कहीं आप भी तो नहीं हुए इसके शिकार

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि रायपुर पुलिस ने फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फर्जी लैब टेक्नीशियन घरों में जाकर कोरोना टेस्ट करता है और फर्जी रिपोर्ट देता है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने इस तरह कई लोगों को चूना लगाया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले फर्जी लैब टेक्नीशियन बनके लोगों के घर जा कर सैंपल लता था | इसके बाद आरोपी रायपुर के मंदिर हसौंद थाना इलाके के रिम्स मैडिकल कॉलेज की फ़र्ज़ी रिपोर्ट बना कर देता था। इस तरह आरोपी ने शहर के तेलीबांधा समेत कई इलाकों में जाकर कोरोना का टेस्ट किया है। वहीं इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने दूसरे जगह जांच कराई। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील के बाद लोगों के सहयोग के लिए आगे आ रहे समाजसेवी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील के बाद लोगों के सहयोग के लिए आगे आ रहे समाजसेवी

रायपुर | कहते हैं भगवान कहीं और नहीं बल्कि इसी धरती पर ही है। वे किसी न किसी रूप में लोगों के सामने मदद के लिए आ जाते हैं। यह कहानी भी कुछ ऐसी है। किसी की उखड़ती सांसो के बीच मदद के रूप में ऑक्सीजन सिलेण्डर मिल जाए, इलाज के लिए अस्पताल जाने तरसते किसी मरीज को एम्बुलेंस मिल जाए और गरीब, असहाय, बेबस तथा लाचार को अपने किसी परिजन के अंत्येष्टि के लिए लकड़ी की व्यवस्था न होने पर सूखी लकड़ी सहित अन्य मदद मिल जाए तो निश्चित ही इससे बड़ा महान और पुण्य कार्य हो नहीं सकता। संकट के दौर में जरूरतमंदों को एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, दवाइयां सहित राहत और मदद पहुचाने वाली यह अमित नवरंगलाल और उसकी युवा टीम है। बचपन से ही हंचबैक से पीड़ित व शारीरिक रूप से पूरी तरह समर्थ न होते हुए भी रात हो या दिन, कोरोनाकाल में मदद के लिए अमित की टीम बेबस और लाचार लोगों की सहायता के साथ दुख में आंसू पोछने का कार्य एक मिशन के रूप में अंजाम दे रही है।  

यह कोरोनाकाल है और ज्यादातर जिलों में लॉकडाउन है, ऐसे में स्वाभाविक है कि महामारी के साथ बहुत लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच अपनों से लेकर कई रिश्तेदार भी मदद के लिए सामने नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में कोरबा जिले के युवा समाजसेवी अमित नवरंगलाल और उसकी युवा टीम अतिआवश्यक दवाइयों के साथ विषम परिस्थितियों में बेबस और लाचार लोगों की मदद में दिन-रात जुटे हैं। इन्होंने अपना नंबर सार्वजनिक करते हुए हर जरूरतमंदों को मदद करने का बीड़ा उठाया है। 

 

      शहर में रहने वाले अमित नंवरगलाल अविभाजित मध्यप्रदेश के प्राख्यात कामरेड स्वर्गीय श्री नवरंगलाल के सुपुत्र भी है। मजदूरों और शोषितों की आवाज तथा समाजसेवी श्री नवरंगलाल जी के पदचिन्हों पर चलने वाले अमित को जब आभास हुआ कि कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों की स्थिति खराब होती जा रही है। बहुत से लोग अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस, सांस लेने के लिए ऑक्सीजन और बेहतर इलाज के लिए सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं तो इनसे रहा नहीं गया। उन्होंने ठान लिया कि जहां तक संभव होगा वे शासन-प्रशासन की तरह लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने अपने निजी वाहनों सहित अन्य वाहनों को लोगों के मदद के लिए तैयार कर युवा साथियों को इस महती अभियान से जोड़ा। अमित ने बताया कि कोरबा हमारा घर है और यहा के लोग हमारे परिवार की तरह है। विपरीत परिस्थितियों में मदद करना हमारा सेवा या एहसान नहीं है, बल्कि हमारा फर्ज है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। हम टीम के सदस्यों के साथ मिलकर और शहर के अनेक व्यावसायी, समाजसेवियों की मदद लेकर कोशिश कर रहे हैं कि जो भी जरूरतमंद है उन तक हम पहुचे और मदद करे। उन्होंने बताया कि शहर के राजकुमार अग्रवाल, विनय सेठ, रितेश भावनानी, दर्शन सिंह कुलदीप, राकेश अग्रवाल, श्यामसुदंर सोनी, राजकिशोर प्रसाद, दीपक देवरा सहित अनेक दानदाता भी उनके अभियान में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और मेडिकल सामग्री के साथ अन्य जरूरत का सामान भी उपलब्ध करा रहे हैं। अमित के टीम के सदस्य युगल शर्मा, अनिल द्विवेदी, संदीप अग्रवाल बताते हैं कि कोविड मरीजों के लिए एम्बुलेंस, ऑक्सीजन, दवाइयां ही नहीं उपलब्ध कराई गई है, बल्कि अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी सहित जरूरत का सामान और खाद्य सामग्री भी दिया जा रहा है। प्राइव्हेट एम्बुलेंस से मरीज को घर से अस्पताल तक पहुंचाने, अन्य कार्य के लिए वाहन आदि का सहयोग भी निःशुल्क दिया जा रहा है। अमित नवरंगलाल की टीम में मनोज यादव, अनिल बेर, शाहरूख सिद्दीक़ी, ममता दास, अनिल वरंदानी, राजीव तिवारी, योगेश बंसल, मनोज राजपूत, शैलेश पांडेय, दीपक देवड़ा, अनूप अग्रवाल, विकास अग्रवाल, असलम खान आदि भी है, जो बेबस और लाचार लोगों की मदद करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेश के समाजसेवियों से कोरोना पीड़ितों की मदद करने की अपील की थी। ऐसे में युवा अमित नवरंगलाल जैसे समाजसेवियों का आगे आना एक मिसाल है।

BIG BREAKING : राज्य सरकार का बड़ा फरमान, कोविन पोर्टल पर अपडेट नहीं होगी वैक्सीनेशन की जानकारी

BIG BREAKING : राज्य सरकार का बड़ा फरमान, कोविन पोर्टल पर अपडेट नहीं होगी वैक्सीनेशन की जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 18+ आयु समूह का वैक्सीनेशन सामाजिक और आर्थिक संवर्ग के कमजोर लोगों से शुरू किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तरफ से जारी किये गए आदेश की अव्हेलना करते हुए कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन की लाइव स्थिति अपडेट नहीं करने के आदेश राज्य में जारी किये गए हैं। वहीं सरकार ने वैक्सीनेशन की जानकारी ऑफलाइन रजिस्टर पंजीयन पर करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. अलोक शुक्ला ने इस सम्बन्ध में आदेश जरी कर दिया है।
 

सायबर सेल की बड़ी सफलता: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 02 आरोपी गिरफ्तार

सायबर सेल की बड़ी सफलता: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चैकी प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्र में सूचना संकलन व मुखबीर लगाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में सूचना एकत्र कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये इस पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि शाहरूख कुरैशी नामक व्यक्ति द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की जा रहीं है। सूचना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टीम को आरोपी की पतासाजी कर रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा शाहरूख कुरैशी के संबंध में पतासाजी कर तस्दीक किया गया तथा टीम का एक सदस्य ग्राहक बनकर शाहरूख कुरैशी से संपर्क कर रेमडेसिविर इंजेक्शन को 17,000/- रूपये में क्रय करने का सौदा तय किया। जिस पर शाहरूख कुरैशी द्वारा टीम के सदस्य को थाना आमानाका क्षेत्र मंे इंजेक्शन देने हेतु बुलाया गया। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया तथा टीम का एक सदस्य जिससे सौदा तय हुआ था, रूपये लेकर शाहरूख कुरैशी से इंजेक्शन क्रय कर रहा था तथा शाहरूख कुरैशी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था इसी दौरान टीम के अन्य सदस्यों द्वारा आरोपी शाहरूख कुरैशी को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा शाहरूख कुरैशी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके साथ जो व्यक्ति है वह उसका साथी है तथा दोनों मिलकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते है। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा औषधि विभाग की टीम को बुलाकर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 02 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कराया गया। जिस पर औषधि विभाग की टीम द्वारा आरेापियों के विरूद्ध औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराआंे के तहत् भी कार्यवाही किया गया।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
01. शाहरूख कुरैशी पिता सलीमुद्दीन कुरैशी उम्र 28 साल निवासी मुस्लिम सराय केलाबाड़ी थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग।
02. मोहसिन खान पिता महमूद खान उम्र 28 साल निवासी मुस्लिम सराय केलाबाड़ी थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग।
 

लॉक डाउन को लेकर जिलाधीश को पत्र लिखकर भाजपा अध्यक्ष सुंदरानी ने दिया सुझाव, जाने क्या कहा

लॉक डाउन को लेकर जिलाधीश को पत्र लिखकर भाजपा अध्यक्ष सुंदरानी ने दिया सुझाव, जाने क्या कहा

रायपुर, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष सुंदरानी ने जिलाधीश को पत्र लिखकर लॉक डाउन में आर्थिक गतिविधियों को आंशिक रूप से चालू करने का सुझाव दिया है। उन्होंने जिलाधीश को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि अलग-अलग व्यवसाय को अलग-अलग समय 5 घंटे की छूट दी जा सकती है जैसे सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक किराना व सब्जी को छूट दी जा सकती है। बाकी समय में ऐसे व्यापार जिसमें भीड़ कम लगती हो उन्हें व्यापारिक गतिविधियों के संचालन की छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने बैंकों में भी नियमानुसार आम जनों के लिए छूट देने का सुझाव दिया है।
उन्होंने जिलाधीश महोदय को लिखे पत्र में कहा है कि निश्चित ही यह कठिन समय है और इसमें हम मिलजुल कर ही विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकते है। उन्होंने कठोरता से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आंशिक रूप से आर्थिक गतिविधिया प्रारंभ करने का सुझाव दिया।