BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश

दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश

सूरजपुर | कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा दुर्गोत्सव के लिए कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए शर्ताे के अधीन अनुमति प्रदान की गई है। उन्होनें बताया है कि छत्तीसगढ़ में दुर्गोत्सव धार्मिक परम्परा का अभिन्न अंग है , जिससे लोगों की असीम श्रद्धा जुड़ी हुई है व विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गोत्सव का आयोजन शहरी व ग्रामीण अंचल में किया जाना है । परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ सूरजपुर जिले में भी नोवल कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है ।
दुर्गोत्सव के लिए कलेक्टर के द्वारा निम्न शर्तो पर अनुमति प्रदान की गई है।
01. मूर्ति की ऊँचाई एवं चैडाई 4X4 फिट से अधिक न हो ।

02. मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15X15 फिट से अधिक न हो ।

03. पंडाल के सामने कम से कम 5000 वर्ग फिट की खुली जगह हो ।

04. पंडाल एवं सामने 5000 वर्गफिट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित न हो ।

05. मंडप, पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल न हो । दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाये जायेंगे ।

06. किसी भी एक समय में मण्डप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक न हों ।

07. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेगी , जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम , पता , मोबाईल नम्बर दर्ज किया जायेगा , ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके ।

08. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति 04 सीसीटीवी लगायेगा , ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके ।

09. मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जायेगा । ऐसा पाये जाने पर सम्बन्धित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा ।

10. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनेटाइजर , थर्मल स्क्रिनिंग , आक्सीमीटर , हैण्डवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी । थर्मल स्क्रिनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से सम्बन्धित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर पंडाल में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति की होगी ।

11. व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था , बांस , बल्ली से बेरिकेडिंग कराकर कराया जायेगा ।

12 यदि कोई व्यक्ति , जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है , तो ईलाज का सम्पूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जायेगा ।

13. कन्टेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी । यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी ।

14. मूर्ति स्थापना के दौरान , विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार के भोज , भण्डारा , जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी ।

15. मूर्ति स्थापना के समय स्थापना के दौरान , विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र , ध्वनि विस्तारक यंत्र , डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी ।

16 मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद , चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी ।

17. मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी ।

18 , मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप , टाटा एस ( छोटा हाथी ) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा।

19. मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज - सज्जा , झांकी की अनुमति नहीं

20. मूर्ति विसर्जन के लिए 04 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे । पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी ।

21. मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पण्डाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कहीं रोकने की अनुमति नहीं होगी ।

22. विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद् , नगर पंचायत ध् ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित रूट मार्ग एवं तिथि एवं समय का पालन करना होगा । शहर के व्यस्त मार्गों से मूर्ति विसर्जन वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी । सामान्य रूप से सभी वाहन रिंग रोड के माध्यम से ही गुजरेंगे ।

23. विसर्जन के मार्ग में कहीं भी स्वागत , भण्डारा , प्रसाद वितरण , पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी ।

24. सूर्यास्त के पश्चात् एवं सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी ।

25. उपरोक्त शर्तों के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी । यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता है तो कम से कम 7 दिवस पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय में निर्धारित शपथ - पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने पश्चात् अनुमति की सूचना नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत एवं सम्बन्धित पुलिस थाना, चैकी को देकर ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी ।

26. इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं छ.ग. शासन द्वारा समय - समय पर जारी एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा । बताया गया है कि निर्देश का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिजीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जायेगी ।

राजधानी रायपुर का शैलेन्द्र नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, जाने और किन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित

राजधानी रायपुर का शैलेन्द्र नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, जाने और किन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित

रायपुर राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 940 पॉजिटिव मिले। इसमें शैलेंद्र नगर से 14, समता कॉलोनी से 13, सत्यसांई अस्पताल से 9, संकल्प अस्पताल से 7, राजभवन से 6, सीआरपीएफ के 4, एम्स से 2 मरीज शामिल हैं।

बालको मेडिकल सेंटर, मठपुरैना (7 लोग), अलंकार इंड्रस्टी, रोहणीपुरम, डंगनिया, मधु चौक, सरगीपालपारा, शिवनाथ विहार, अंबिकापुर, तिलक नगर (3 लोग), पहाड़ी चौक, विकास नगर, सर्वोदय नगर-धमतरी रोड, शंकर नगर (22 लोग), अंबेडकर नगर, फोव्वारा चौक, आरंग (10 लोग), तेलीबांधा (9 लोग), मठपारा, राजेंद्र नगर (5 लोग), फाफाडीह (7 लोग), अवंति विहार (6 लोग), सिविल लाइन (4 लोग), गोल्डन कॉलोनी, आशीर्वाद रेसीडेंसी, शुभकामना हॉस्पिटल, स्टेशन रोड, विधानसभा रोड-मोवा, एलआईजी-जनता कॉलोनी (4 लोग) |

 

 दलदल सिवनी-मोवा (8 लोग), टाटीबंध (2 लोग), सुदामा नगर, श्रीनगर-खमतराई, शांति नगर (7 लोग), टैगोर नगर (7 लोग), रोहणीपुरम 2, भाठागांव (7 लोग), मौलश्री विहार-वीआईपी रोड 2, तिल्दा-नेवरा, कमल विहार (3 लोग), अवनी विहार-मोवा, संजय नगर, लाखे नगर (9 लोग), गायत्री नगर, सत्यसांई हॉस्पिटल-नया रायपुर(9 लोग), न्यू राजेंद्र नगर (9 लोग), बनियापारा-पुरानी बस्ती, टिकरापारा (4 लोग), होटल ब्लू-कचहरी चौक, देवपुरी-भाटापारा, सीआरपीएफ कैंप (4 लोग), संतोषी नगर (7 लोग), प्रोफेसर कॉलोनी (5 लोग), गीता नगर, शांति नगर (8 लोग), समता कॉलोनी (13 लोग), मोहबाबाजार, अश्वनी नगर, तेलीपारा-गोलबाजार, बिरगांव (9 लोग) |

 

 गनियारी, एम्स (2 लोग), पेंशनबाड़ा, पंचशील नगर, महावीर नगर (7 लोग), बढ़ईपारा, कोटा (4 लोग), कुशालपुर (4 लोग), सेल्स टैक्स कॉलोनी-खम्हारडीह, आमापारा (7 लोग), सुनीता पार्क-लाभांडी, वाल्फोर्ड, वाटिका-देवपुरी, डुमरतराइ 2, अभनपुर (45 लोग), पचपेड़ी नाका, विजय नगर, सुंदर नगर (8 लोग), ब्राम्हणपारा, महामाया आपर्टमेंट-पुरानी बस्ती, चंद्रशेखर नगर, पचपेड़ी नाका (5 लोग), फरिश्ता कॉम्पलेक्स, ईदगाहभाठा, कबीर नगर (3 लोग), नेहरू नगर, चंगोराभाठा (7 लोग), नवापारा, डुमर तालाब, मोहबाबाजार, कृष्णा नगर (3 लोग), हीरापुर, श्याम नगर, जवाहर नगर, राजभवन-सिविल लाइन (6 लोग), लाभांडी 2, डीडीयू नगर (2 लोग), अमलीडीह (6 लोग), पंडरी (6 लोग), वीआईपी स्टेट (5 लोग), बजरंग चौक-बोरियाखुर्द, भनपुरी, टेकरी, तिल्दा (50 लोग), चौबे कॉलोनी (2 लोग), हैरीटेज हॉस्पिटल |

 

श्रीराम नगर (3 लोग), राजिम, गल्र्स हॉस्टल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेजबहार (3 लोग), शिवानंद नगर-खमतराई (4 लोग), सिलतरा, धरसींवा (20 लोग), बजरंग चौक, सतनाम चौक, बजरंग प्लांट-तिल्दा (9 लोग), बस स्टैंड-खरोरा, गांधी चौक-खरोरा, ऑफिसर कॉलोनी-देवेंद्र नगर, दुबे कॉलोनी (2 लोग), शैलेंद्र नगर (14 लोग), गुढिय़ारी (4 लोग), दुर्गा विहार कॉलोनी-डुंडा, कैपिटल सिटी, बीएसयूपी कॉलोनी-भाठागांव, लोधीपारा (2 लोग), छोटापारा (5 लोग), आदर्श नगर, गायत्री नगर, जागृति नगर, तरूण नगर, महिला थाना, गीतांजली नगर (2 लोग), पंजाबी गुरूद्वारा-श्याम नगर (5 लोग), पंचशील नगर, वीआईपी बटालियन-माना (3 लोग), बीएसयूपी कॉलोनी-सड्डू (3 लोग), राजातालाब-इंद्रावती कॉलोनी, प्रियर्दशनी नगर, अंबेडकर चौक, डीडी नगर (4 लोग), विवेकानंद नगर, नेचर सिटी-शारदा विहार (3 लोग) |

 

पुलिस लाइन (4 लोग), अवंति कॉलोनी, गांधी नगर, लक्ष्मी नगर, सरोना, रामनगरपारा, अमलेश्वर, आरडीए कॉलोनी-बोरियाखुर्द, गोबरा नवापारा (13 लोग), सेमरिया, बीएसयूपी कॉलोनी-खपरी (3 लोग), सेलिब्रेटी होम (6 लोग), सदानी नगर-बोरियाकला, दुर्गा चौक-गोंदवारा, सरोरा-बाजार चौक, भनसोज-बस्तीपारा (5 लोग), काशीराम नगर, शीतलापारा, बूढ़ापारा, गांधी चौक-खमतराई, मोहबाबाजार, कोटा (3 लोग), संकल्प हॉस्पिटल (7 लोग), अश्वनी नगर, सिटी कोतवाली-कालीबाड़ी, डंगनिया, वी वाय हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक |

 

 सदर बाजार (3 लोग), नयापारा, तात्यापारा, भगवती आरामील, हनुमान नगर, कैलाशपुरी, खरोरा (7 लोग), सती बाजार, कटोरा तालाब, कुकरीपारा, गोवर्धनपारा-नेवरा, अनवरत आपर्टमेंट, मगरलोड, नहरपारा (4 लोग), डीकेएस हॉस्पिटल, पंचवानी चौक, आम्रपाली सोसायटी, दीनदयाल नगर, महादेवघाट, हीरापुर (2 लोग), राजधानी विहार-सड्डू मोवा, गोगांव, भगत विहार कॉलोनी, भावना नगर, आकाश नगर, माना, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, मोती महल जोरा, बैरनबाजार।

BIG BREAKING : प्रदेश में 5 IAS अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी, देखें आदेश

BIG BREAKING : प्रदेश में 5 IAS अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी, देखें आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है | जिसमें जिला अपर कलेक्टर और सहायक कलेक्टर तबदला दिया गया।

देखे सूची..

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को सौपा ज्ञापन  | कोरोना के चलते यूजीसी के आदेशानुसार सितम्बर 2020 तक विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को संपन्न करा अक्टूबर 2020 तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए है | जिसके चलते स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हो पाई है | छात्रों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री से निवेदन की है कि उन्हें सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा हेतु सम्मिलित किया जाये | 
देखे ज्ञापन-
 लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, न्यायिक रिमांड में भेजा गया

लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, न्यायिक रिमांड में भेजा गया

रायपुर। रायपुर की उरला थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उरला पुलिस ने बताया सार्थक मेटल लिमिटेड के पास काम करने कंपनी जा रहे पीड़ित को दो व्यक्तियों ने शर्ट के सामने रखे मोबाइल जिओनी कंपनी का कीमती 6500 को लूट कर भाग गए। रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता शाजी की गई है। 

मुखबीर से सूचना मिली की संदेही तिलक साहू निवासी गंगानगर खमतराई को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अश्विनी निषाद गंगानगर के साथ घटना घटित करना जो घटना के बाद से फरार है। आरोपी तिलक साहू पिता फिर अंता साहू के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हौंडा शाइन CG 04 एमटी 4060 और आइडिया कंपनी का मोबाइल आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। जुमला कीमती 36000 आरोपी का कृत्य अपराध धारा के 392 आईपीसी के पाए जाने से आरोपी तिलक साहू पिता फिर अंता साहू उम्र 19 वर्ष शौकीन गंगानगर खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
सीएम भूपेश बघेल के भिलाई- 3 निवास के 7 सुरक्षाकर्मी निकले कोरोना संक्रमित, पढ़े पूरी खबर

सीएम भूपेश बघेल के भिलाई- 3 निवास के 7 सुरक्षाकर्मी निकले कोरोना संक्रमित, पढ़े पूरी खबर

भिलाईछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई- 3 स्थित निवास पर तैनात सीएएफ के 7 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | सभी को कचांदुर के कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है | जिले में मंगलवार देर रात तक कोरोना के 401 नए मरीज मिले हैं | वहीं 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है ।  नेहरू नगर पॉश कॉलोनी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है | आशंका है कि घरों में काम करने और वाहन चलाने आने वालों के माध्यम से यहां कोरोना फैल रहा है | नेहरू नगर के एक-एक मकान से दो से तीन लोग संक्रमित मिल रहे हैं | इसी तरह से सेक्टर-2, 4, 5 में भी लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं | टाउनशिप के इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है | इसके अलावा सुभाष नगर कैंप-1 और दो से भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं । 

 

 
दूसरे की जमीन को अपना बताकर 25 लाख में बेचा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

दूसरे की जमीन को अपना बताकर 25 लाख में बेचा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। दूसरे की जमीन को अपना बताकर 25 लाख रुपयें लेकर बेचने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6/27, कृष्णा कुंज , सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के बाजू, रायपुर निवासी महावीर प्रसाद गुप्ता 77 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 6 महीना पहले अपनी पत्नी के साथ दिल्ली स्थित अपने मकान गया हुआ था। वहां रजोरी गार्डन, शिवाजी इन्च्ेव के पास, स्थित शिव मंदिर में जान-पहचान पवन मलहोत्रा एवं श्रीमती कविता मलहोत्रा से हुई इसके बाद आरोपी दिल्ली स्थित अपने मकान बी-6, सरस्वती गार्डन, न्यू दिल्ली 110015 में लेकर गये थे। बातों बातो में उन्होने बताया कि उनकी मलहोत्रा मोटर्स, के.एम.एस. फाईनिलिस लिमिटेड नाम से  ए-203, न्यू मोती नगर, अपोजिट करमपुरा बस टर्मिनल न्यू दिल्ली है।  2 महीना पहले दोनो पति पत्नी   सिविल लाईन, रायपुर आए व बोले कि हम फाईनेनसिंयल प्रालबम में है कहकर अपनी जमीन का कागजात दिखाया व विश्वास दिलाया कि इन्होने इस प्रापर्टी को कीमत 84,00,000/- में खरीदा है । इस प्रापर्टी आप ले लीजिये व अभी तत्काल में केवल रू. 25,00,000/- रूपये की आवश्यकता है। बतौर एडवांस ही दे दीजिये बाकी पैसा रजिस्ट्री के समय दे दीजिएगा। पीडि़त अपनी पत्नी से सलाह करके पूरे परिवार से पैसा लेकर जैसे तेसे इन पति पत्नी (पवन एवं कविता मलहोत्रा) को 25,00,000/- रूपये नगद दे फरवरी माह में प्रापर्टी देखने 4/28 कीर्ति नगर, इंडस्ट्रीयल एरिया, नजफ गड रोड, न्यू दिल्ली गए तो पता चला कि इस प्रापर्टी पर किसी और का कब्जा है एवं वह प्रापर्टी डिस्पुट में है तब आस पास के लोगो से पता चला कि पवन एवं कविता मलहोत्रा ने मिलकर इस प्रापर्टी को कई लोगो को बेचा हुआ है, कई लोगो को धोखाधडी कर इस रजिस्ट्री के तहत ठगा हुआ है तब हमें बहुत बडा सदमा लगा व पता चला कि प्रापर्टी की रजिस्ट्री दिखाकर हमारे साथ इन दोनो ने मिलकर धोखा किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 34,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया वादा 14580 शिक्षकों की होगी जल्द नियुक्ति- विकास तिवारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया वादा 14580 शिक्षकों की होगी जल्द नियुक्ति- विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा 14580 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता खोलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार को आभार व्यक्त किया है और कहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति के बाद लगातार प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले गरीब एवं मध्यवर्गी बच्चों को सीधा फायदा मिलेगा। कांग्रेस  पार्टी ने चुनाव के समय यह वादा किया था कि प्रदेश में रित शिक्षक पदों में सीधी भर्ती की जाएगी और शिक्षा के स्तर एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा जो कि इस आदेश के बाद द्रुत गति से संपादित होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिये क्योंकि पंद्रह वर्षों के कुशासन के कारण प्रदेश में लगातार शिक्षकों की कमी थी जिसके की कारण 2 लाख से अधिक गरीब और मध्यमवर्गीय बच्चों ने अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ दिये थे इसके सीधा जिम्मेवार पूर्वर्ती रमन सरकार ही थी। शिक्षा विभाग में भारी घोटाला करने वाली पूर्ववर्ती रमन सरकार का एकमात्र धेय कमीशनखोरी करना था जिसके कारण शिक्षकों की भर्ती को लटका कर रखा गया था छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा रहा जिसका श्रेया भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी को जाता है। भाजपा को बताना चाहिए कि किन कारणों से पंद्रह सालो में हजारो  पदों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई थी जिसके कारण लाखों बच्चे स्कूल छोडऩे को मजबूर हो गए थे।  कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मांग की है कि अब समय आ गया है कि केंद्र में जो 30 लाख रिक्त पद हैं उनमें कम से कम तीन लाख पदों पर प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का पहल उन्हें करना चाहिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग भी करनी चाहिए कि जिस प्रकार कोरोना कोविड-19 महामारी के कठिन समय मे  प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने अपना वादा निभाया और 14 हजार से अधिक शिक्षको को की सीधी भर्ती हेतु मार्ग प्रशस्त किया उसी प्रकार केंद्र की मोदी सरकार को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीख लेते हुए केंद्र में रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति प्रारंभ कर देनी चाहिये।
 पीएम मोदी ने नोटबंदी से लेकर कोरोना लॉकडाउन तक हर बार दिखाई अदूरदर्शिता : कांग्रेस

पीएम मोदी ने नोटबंदी से लेकर कोरोना लॉकडाउन तक हर बार दिखाई अदूरदर्शिता : कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह बयान स्वीकार्य नहीं है कि लॉकडाउन के दौरान घर लौटते गऱीब मज़दूरों की मौतों का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ग़ैरजि़म्मेदाराना रवैये के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। 

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस समय मज़दूर पैदल घर लौटने को मजबूर हुए उस समय देश में आपदा प्रबंधन क़ानून लागू था और केंद्र सरकार हर फ़ैसले ख़ुद ले रही थी. करोड़ों लोगों का रोजग़ार छिन गया और आज सरकार कह रही है कि उसके पास कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जी को माफ़ी तो इस बात के लिए भी मांगनी चाहिए कि उन्होंने देश को कोरोना की भयंकर आपदा में धकेल दिया. अगर नरेंद्र मोदी जी ने बिना सोच विचार किए लॉकडाउन न किया होता और समय रहते एयरपोर्ट को सील कर दिया होता तो आज देश कोरोना की ऐसी भयावह मार न झेल रहा होता। संचार विभाग प्रमुख ने कहा है कि यह पहला मौक़ा नहीं है जब नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐसा बर्दाश्त न होने वाला झूठ बोला है. इससे पहले नोटबंदी में भी सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को बैंकों के सामने कतार में खड़ा कर दिया और सैकड़ों लोगों की जानें गईं. प्रधानमंत्री ने कहा था कि 50 दिन में सब कुछ ठीक न हुआ तो फांसी चढ़ा देना. लेकिन न कालाधन आया, न आतंकवाद और नक्सलवाद ख़त्म हुआ. लाखों व्यापारियों का कारोबार मंदी की चपेट में ज़रूर चला गया। जीएसटी का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा है कि दूसरी आज़ादी की तरह जश्न मनाकर जीएसटी लागू किया गया. लेकिन आज पता चल रहा है कि दुनिया का सबसे जटिल और निरर्थक जीएसटी लागू करके मोदी जी ने देश के मंझोले और छोटे उद्योग और कारोबार की कमर तोड़ कर रख दी है. यही वजह है कि कोरोना के बाद देश की अर्थव्यवस्था 40 प्रतिशत तक सिकुड़ गई है. उन्होंने कहा है कि ऐसा लगने लगा है कि नरेंद्र मोदी 'अच्छे दिनÓ का वादा करके देशवासियों को सबसे बुरे दिन दिखा रहे। 
 कोरोना संक्रमित युवती से सफाई कर्मचारी ने की छेड़छाड़, अपराध दर्ज

कोरोना संक्रमित युवती से सफाई कर्मचारी ने की छेड़छाड़, अपराध दर्ज

बिलासपुर। कोरोना संक्रमित होने पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती युवती से सफाई कर्मचारी ने छेड़छाड़ की है। आरोप है, कि युवती दो दिनों से परेशान थी, उसने इसकी शिकायत परिजनों से की। जिसके बाद तारबहार थाने में मामला दर्ज कराया गया। जानकारी के मुताबिक, बिल्हा क्षेत्र की 19 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद उसे 12 सितंबर को व्यापार विहार स्थित महादेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती का आरोप है कि दो दिनों से अस्पताल का सफाई कर्मचारी विनोद पटेल उससे छेडख़ानी कर रहा था। युवती ने मंगलवार को इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा हुआ। बाद में थाने जाकर परिजनों ने शाम को आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से आरोपी सफाईकर्मी को रात में पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 प्रशासन के गाइड लाइन का इंतजार कर रहे मूर्तिकाल, इसलिए नहीं ले पा रहे दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण का आर्डर

प्रशासन के गाइड लाइन का इंतजार कर रहे मूर्तिकाल, इसलिए नहीं ले पा रहे दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण का आर्डर

महासमुंद। नवरात्र पर्व को लेकर प्रशासन ने अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया है। इसे लेकर मूर्तिकार व समिति के लोग संशय में है। अभी तक नवरात्र पर्व को लेकर समितियों ने तैयारियां शुरु नहीं की है। वहीं मूर्तिकार इस बार गणोत्सव में हुए घाटा के कारण बिना आर्डर के मूर्ति नहीं बना रहे हैं। बड़ी मूर्ति का निर्माण नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछेक मूर्तिकार गणेशोत्सव में मिली छुट को ध्यान में रखते हुए वे केवल तीन से चार फीट की मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन अभी भी उन्हें गाइडलाइन का इंतजार है, ताकि मूर्ति का स्वरूप उसी के अनुसार तैयार किया जा सकें। इधर, समितियां भी तैयारियों को लेकर परेशान है। अनुविभागीय अधिकारी सुनील चंद्रवंशी का कहना है कि नवरात्र पर्व लेकर अभी शासन स्तर से गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है। जैसे ही गाइडलाइन जारी होगा, समितियों की बैठक लेकर उसे जानकारी दे दी जाएगी। ज्ञात हो कि कोरोना के कारण सार्वजनिक व धार्मिक आयोजनों पर 100 से अधिक लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में कोरोना का संक्रमण बढ़ते चरम पर है। प्रतिदिन पॉजिटिव केस शहर सहित जिले में मिल रहे हैं। नवरात्र पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार नवरात्र में कोरोना का ग्रहण रहेगा। जिसके कारण इस बार नवरात्र पर्व फीका रहेगा। मालूम हो कि  कोरोना के कारण अप्रैल में पडऩे वाले चैत नवरात्र में भी मंदिरों में दर्शन के लिए प्रवेश प्रतिबंधित थे। 

क्या कहते हैं मूर्तिकार-
आर्डर नहीं मिला है, इसलिए नहीं बना रहे मूर्ति 
कुम्हार पारा निवासी पप्पू कश्यप ने बताया कि कोरोना के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। गणेशोत्सव में सबसे ज्यादा मार झेलना पड़ा है। नवरात्र पर्व में भी इस बार मार झेलना पड़ेगा, क्योंकि नवरात्र पर्व में मूर्ति विराजित करने के लिए एवं मूर्ति निर्माण के ेसंबंध में शासन ने गाइडलाइन जारी नहीं किया। इस कारण मूर्ति का निर्माण इस बार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि आर्डर मिलेगा, तभी निर्माण किया जाएगा। अभी तक एक भी समितियों ने मूर्ति निर्माण के लिए आर्डर नहीं दिया है। उनका कहना है नवरात्र पर्व को लेकर दो महीना पहले ही मूर्ति निर्माण शुरु हो जाता है। पर्व के 15 दिनों में मूर्तियों में रंग रौगन का काम चलता रहता है। इस बार ढांचा का भी निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गणोत्सव में काफी घाटा हुआ है।

अब तक केवल तीन मूर्ति का मिला आर्डर-
कुम्हार राजेश चक्रधारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार आर्थिक तंगी की मार झेलना पड़ रहा है। गणेशोत्सव में इस बार छोटी मूर्तियों की बिक्री हुई है, लेकिन कोरोना के कारण बाजार ठंडा था। बड़ी मूर्तियों का आर्डर नहीं मिला था। नवरात्र पर्व भी सूखा रहेगा, क्योंकि अभी तक केवल दुर्गा माता की मूर्ति निर्माण का तीन ही आर्डर मिल पाया है। उनका कहना है कि नवरात्र पर्व में प्रतिवर्ष 100 से 150 मूर्तियों का निर्माण करतें आ रहे हैं। इस बार तीन मूर्ति का ही बना रहे हैं। इसका ज्यादा असर गाइडलाइन पर है। अभी तक शासन ने गाइडलाइन जारी नहीं किया है, इसलिए समिति वाले संशय में है। गणेशोत्सव पर शासन के कड़े गाइडलाइन के चलते सार्वजनिक तौर पर चौक-चौराहों में समितियों ने गणेश की मूर्ति विराजित नहीं की थी। अब नवरात्र पर्व को लेकर गाइडलाइन का इंतजार है। 

क्या कहते हैं समिति के सदस्य-
अभी तक नहीं हुई है बैठक, गाइडलाइन का इंतजार 
बस स्टैंड दुर्गा समिति के सदस्य भाऊराम साहू ने बताया कि नवरात्र पर्व को लेकर दो महीना पहले ही तैयारियां शुरु हो जाती है। माता का पंडाल सजना शुरु हो जाता है, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से ना ही बैठक हो पाई है और ना ही भूमि पूजन। उन्होंने कहा है कि शासन के गाइडलाइन भी जारी नहीं किया है। इसलिए बैठक नहीं हो पाई है। 

शासन के गाइडलाइन के अनुसार करेंगे पूजा अर्चना- 
अंबेडकर चौक दुर्गोत्सव समिति के संरक्षक आलोक चंद्राकर ने बताया कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा-अर्चना की जाएगाी। इसके संबंध में अभी तक सदस्यों की बैठक नहीं हुई है। गाइडलाइन जारी होते ही समितियों के सदस्यों की बैठक लेकर इस पर विचार किया जाएगा। 
 सीआरपीएफ में पदस्त एएसआई ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात

सीआरपीएफ में पदस्त एएसआई ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में एक एएसआई ने अपनी सर्विस रायफल से खुदकुशी कर ली. सीआरपीएफ बटालियन के जवान ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया ये अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि जवान ने अपने सर्विस राइफल  एके-47 से खुद को गोली मार ली है. आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है. मौके पर कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मृतक जवान का नाम शिवानंद सिदप्पा (49) है। वह गादीरास कैम्प में पदस्थ था। जवान कर्नाटक के बिदर जिला का रहने वाला था. वह जून महीने में छुट्टी मनाकर गादीराम थाने में लौटा था। मिली जानकारी के अनुसार घटना गादीराज थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप की है, जहां ए एसआई शिवानंद की भी तैनाती थी, आज सुबह कैंप में अचानक से गोली चलने की आवाज सुनायी पड़ी।जब कैंप के जवान मौके की तरफ पहुंचे तो शिवानंद को लहूलुहान में पड़े देखा। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक शिवानंद पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था, माना जा रहा है कि मानसिक तनाव की वजह से उसने ये कदम उठाया है। कैंप में आज सुबह एएसआई अपने साथी जवानों के साथ वालीबॉल खेला।इसी बीच वह अचानक अपने बैरक में चला गया और सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।
 कोरोना को रायपुर में रोकने अब टोटल लॉकडाउन के अलावा राज्य सरकार के पास दूसरा रास्ता नहीं-अमित जोगी

कोरोना को रायपुर में रोकने अब टोटल लॉकडाउन के अलावा राज्य सरकार के पास दूसरा रास्ता नहीं-अमित जोगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में कोरोनो संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलो पर चिंता जाहिर करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि रायपुर में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए यहां लॉकडाउन लगाने के वाला राज्य सरकार के पास अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। 

अमित जोगी ने इस संबंध में अपने ट्वीटर अकाउंट में लिखा है कि कोरोना कैपिटल रायपुर में कोविड-19 की आर ओ मतलब बेसिक रिप्रोडक्टिव रेट मात्र 7 दिनों में 0.7 से 7 पार कर चुकी है जो अपने आप में वल्र्ड रिकार्ड है। आर यह बताता है कि संक्रमण कितनी गति से फैल रहा है। आर-7 का मतलब एक संक्रमित व्यक्ति 7 लोगों को संक्रमित कर रहा है जबकि महामारी के चरम में इटली के लोमबारडी और अमरीका के न्यूयार्क में आर-5.6 से ज्यादा नहीं बढ़ा था। ऐसे में छत्तीसगढ़ में अगले 30 दिनों में 1-2 लाख लोग गंभीर रूप से संक्रमित हो सकते है, जबकि प्रदेश में उपचार क्षमता इसकी 5 प्रतिशत भी नहीं है। ये छत्तीसगढ़ सरकार और केन्द्र सरकार दोनों की विफलता का अब तक का सबसे बड़ा प्रमाण है। जोगी ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन छत्तीसगढ़ और रायपुर जिले में महामारी को रोकने के लिए मेडिकल इमरजेंसी घोषित करके टोटल लॉकडाउन करने के अलावा राज्य सरकार के पास और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
BIG BREAKING : भाजपा के रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष हारे कोरोना की जंग

BIG BREAKING : भाजपा के रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष हारे कोरोना की जंग

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी में भाजपा के रायपुर शहर जिला के उपाध्यक्ष एवं शंकर नगर वार्ड के पूर्व पार्षद मनोज प्रजापति का कोरोना संक्रमण की वजह से आज देर शाम निधन हो गया। जानकारी के अनुसार मनोज प्रजापति कोरोना से पीड़ित थे व पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर के वी-वाय अस्पताल में भर्ती थे।

जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

गरियाबंदजिले के गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर छुरा, मैनपुर एवं देवभोग तहसील में धनात्मक कोरोना मरीज मिलने से संबंधित क्षेत्र के चैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड-01 अस्पताल वार्ड ,वार्ड नंबर-08 डाकबंगला, वार्ड-09 चंडी चैक तथा  नगर पंचायत राजिम के वार्ड नंबर- 01, वार्ड-07, वार्ड-10 महामायापारा एवं श्री कृष्ण वार्ड, नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड नंबर-10 रामनगर , वार्ड नम्बर-13 शिक्षक कालोनी, नगर पंचायत छुरा के वार्ड नंबर 4, राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम बासीन के वार्ड नम्बर 03 मौलीपारा,वार्ड नम्बर-11 सोनार पारा, ग्राम रक्शा के वार्ड नम्बर 02 पीपल पारा, ग्राम परतेवा के वार्ड नम्बर-09 शिव चौक, ग्राम कोपरा के वार्ड नम्बर-03 सतनामी पारा, वार्ड नम्बर-10 पैरी नगर, ग्राम कपीसीडीह के वार्ड नम्बर-15 बजरंग चैक, मैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मैनपुरखुर्द, कुल्हाड़ीघाट के सीआरपीएफ कैम्प, तथा ग्राम देवभोग में कोरोना पाॅजिटिव मिलने के पश्चात संबंधित चैहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। आवश्यक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उक्त क्षेत्रों में शासन की दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जायेगा।

कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव होने के बाद मरीजों के पास अनेक विकल्प

कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव होने के बाद मरीजों के पास अनेक विकल्प

रायपुररायपुर की आम जनता के मन में यह आशंका है कि कोरोना टेस्ट कराने पर यदि कोराना पाजिटिव आ गए तो क्या होगा। अस्पताल के अलावा कोई विकल्प है क्या।  इस डर से कई लोग टेस्ट के बाद अपना मोबाइल बंद कर ले रहे हैं जो बिल्कुल सही नही है,न उनके लिए और न ही उनके प्रिय जनों के लिए जिनकी जान वे जोखिम में डाल रहे हैं। 

पढ़ें : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 


   इसकी सिलसिलेवार प्रक्रिया यह है कि रैपिड एंटीजेन का परिणाम जल्दी आता है और यदि आर टाी पी सी आर कराया है तो टेस्ट कराने के दूसरे या तीसरे दिन रिजल्ट आता है। यदि कोई व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया और उसमें कोरोना के कोई लक्षण नही हैं तो उसे विकल्प दिया जाएगा कि अपने घर पर ही रहकर चिकित्सक की देखरेख में इलाज कराएं या निजी अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में भरती हो जाएं। उसी समय कोरोना पाजिटिव मरीज के फोन में होम आइसोलेशन का लिंक भी भेजा जाएगा जिसमें कुछ सरल सी जानकारी देनी रहती है। उसे भर कर आनलाइन जमा करना होगा। यदि व्यक्ति को  भरने में परेशानी हो तो 7566100283 में संपर्क कर मदद ली जा सकती है। यदि मरीज के घर मे उसे रखने के लिए पृथक से कमरा शौचालय एवं बाथरूम युक्त है तो अधिकारी सर्वेक्षण कर अनुमति दे देते हैं। होम आइसोलेशन एप के जरिए सरकारी और निजी चिकित्सक, मरीजों से  जुडे़ हुए हैं। 

पढ़ें : रायपुर का समता कॉलोनी और शंकर नगर बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखे राजधानी में कहाँ कहाँ बना कंटेनमेंट जोन 


     रायपुर जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत कलेक्टोरेट में आइसोलेशन कंटोल रूम बनाया गया है जो 24 घंटे सातों दिन काम कर रहा है। यहां से होम आइसोलेशन के मरीजों से लगातार संवाद कर उनकी तबीयत पूछी जाती है। यहां स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर द्वारा भी मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं। रात के समय या किसी भी समय यदि मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो एंबुलेंस भिजवा कर मरीज को अस्पताल भर्ती किया जाता है। कोविड मरीजों के लिए आपातकालीन नंबर भी हैं 7566100283,7566100284,7566100285 जहां फोन कर सहायता ली जा सकती है

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज 6 बजे तक 354 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें किन इलाकों से मिले मरीज
     स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील भी की गई है कि जिन व्यक्तियों ने अपने कोरोना पाजिटिव होने की बात छुपाई है वे आगे आएं और अपना इलाज कराएं और अपने परिजनों को भी इस बीमारी सें बचाएं। चिकित्सकों का मानना है और यह साबित भी हो गया है कि समय पर इलाज से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकते हैं ।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज 6 बजे तक 354 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें किन इलाकों से मिले मरीज

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज 6 बजे तक 354 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें किन इलाकों से मिले मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है | रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे है | आज शाम 6 बजे तक राजधानी में 354 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है |

आज 6 बजे तक मिले मरीज इन इलाकों से है :- 

सेक्टर 29 नया रायपुर, मठपुरैना, गुढ़ियारी, रोहिणीपुरम, तेलीबांधा, डगनिया, श्याम नगर, मधु चौक, हल्का तालाब, विकास नगर, सर्वोदय नगर, शंकर नगर, आंबेडकर नगर, बैरन बाजार, आरंग रायपुर, मठपारा, कमल विहार, देओपुरी, अशोका रतन शंकर नगर, अवंती विहार, चुना भट्टी फाफाडीह, दुबे कॉलोनी, महादेव घाट, टाटीबंध, श्रीनगर, खमतराई, टैगोर नगर, vip रोड, लाखे नगर, पुरानी बस्ती, टिकरा पारा, न्यू राजेंद्र नगर एवं विभिन्न क्षेत्रों से मिले मरीज | 

 फेसबुक पर दोस्ती कर किया ब्लेकमेल, सिविल लाईन थाने में मामला दर्ज

फेसबुक पर दोस्ती कर किया ब्लेकमेल, सिविल लाईन थाने में मामला दर्ज

रायपुर। फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर फोटों वायरल करने की धमकी देकर 15 हजार रुपयें युवती से उगाही करने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज 6 बजे तक 354 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें किन इलाकों से मिले मरीज 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिस्टल आक्र्रेड शंकरनगर निवासी पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के फेसबुक पर 3 माह पूर्व एक अज्ञात युवक ने लगातार चेटिंग कर रहा था। मोबाईल नंबर लेने के बाद तीन-चार बार मिलने घर आया था। युवक से नाम पुछने पर उसने अपना नाम सागर बताया था।
 
 
युवक तीन अलग-अलग नंबर से नाबालिग आयु 17 वर्ष से बात कर रहा था। 6 सितंबर 2020 को उसने कॉल करके 15 हजार रुपयें मांगा,नही है बोलने पर आरोपी ने धमकी देकर पीडि़ता का फोटो एडिटिंग कर वायरल करने व बदनाम करने का धमकी दिया। पीडि़ता ने अपनी मां के आलमारी से 15 हजार रुपयें निकाल कर दे दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को होने पर आरोपी से पैसा मांगने पर लौटाने से इंकार कर दिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 384 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
बड़ी खबर: रुपयें को दस गुना करने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी, मामला दर्ज

बड़ी खबर: रुपयें को दस गुना करने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर। रुपये दस गुना करने का झांसा देकर 60 हजार रुपयों की दो लोगों ने ठगी कर लिया। घटना की रिपेार्ट मंदिर हसौद थानें में दर्ज की गई है। 
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुटेसर मंदिर हसौद निवासी महेन्द्र कुमार आयु 23 वर्ष पिता हुलास दास गिलहरे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की दुकान में एक व्यक्ति 20 अगस्त को सांप दिखाने आया था जिसे वह 10 रुपयें दिया था। 9 सितंबर को एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एचडब्लू 3555 से वही व्यक्ति फिर एक अन्य व्यक्ति को अपने साथ लेकर दुकान पर आया व बात-चीत के दौरान बोला की वह पैसे को दस गुना कर देता है।
 
 
इस बात पर प्रार्थी से चावल लेकर आने को बोला व चावल को मुट्ठी में भरकर कुछ देर बाद देकर बोला की मुट्ठी खोलकर देखो तब 5 सौ रुपयें के नोट निकले। इसके बाद वह बोला कि 60- 70 हजार रुपये लाओं में 10 गुना कर देता हुं। नहीं है कहने पर दोनों चले गये व फिर से दूसरे दिन 10 सितंबर को आकर रुपयें की व्यवस्था हुआ क्या कहने पर आरोपियों को घर ले जाकर पीडि़त ने 60 हजार रुपयें दे दिया,रुपयें लेने के बाद दोनों पुजा के लिये रायपुर से सामान लाना पड़ेगा कहकर रुपयें लेकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट 15 सितंबर को थाने में दर्ज करायी गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियेां के खिलाफ धारा 34,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का तबादला, देखे सूची

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का तबादला, देखे सूची

रायपुर। राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग के पांच अभियंताओं का तबादला किया है। इसमें सहायक अभियंता अधीक्षण उप अभियंता का तबादला किया गया है ये नाम भी शामिल हैं। देखिये सूची-
 रायपुर का समता कॉलोनी और शंकर नगर बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखे राजधानी में कहाँ कहाँ बना कंटेनमेंट जोन

रायपुर का समता कॉलोनी और शंकर नगर बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखे राजधानी में कहाँ कहाँ बना कंटेनमेंट जोन

रायपुर। पुरे विश्व में कोरोना महामारी जिस प्रकार फ़ैल रही ठीक उसी प्रकार राजधानी में लगतार कोरोना बढ़ रहा यहा बीती रात में 880 पॉजिटिव मिले। इसमें राजभवन से 22, समता कॉलोनी से 17, चौबे कॉलोनी से 11,सुंदरनगर 10 पुलिस एकेडमी से 8, ऑफिसर कॉलोनी से 6, सीआरपीएफ के 4, एम्स से 2 मरीज शामिल है।

जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-
अग्रोहा सोसायटी-डीडी नगर, पीएस सिटी-चंगोराभाठा, बिरगांव, फाफाडीह (8 लोग), फोव्वारा चौक, सुंदर नगर (10 लोग), शंकर नगर (39 लोग), संतोषी नगर, बैरनबाजार (7 लोग), देवेंद्र नगर (11 लोग), छोटापारा (3 लोग), तेलीबांधा (8 लोग), डंगनिया, सिविल लाइन (7 लोग), मौदहापारा (3 लोग), मांढर, उरकुरा, तिल्दा-नेवरा, शांति नगर, माना कैंप (5 लोग), मिलिनियम चौक, टैगोर नगर (7 लोग), भाठागांव (9 लोग), गोल बाजार, बजरंग चौक, नारायणा हॉस्पिटल, कंकालीपारा, टिकरापारा (12 लोग), भीम नगर, विधानसभा रोड, मठपुरैना, शादणी दरबार, खमतराई (4 लोग), गुढिय़ारी (13 लोग), राजेंद्र नगर (7 लोग) शिवाजी नगर, श्रीनगर, सड्डू (5 लोग), खम्हारडीह (3 लोग), नहरपारा, बूढ़ापारा, भनपुरी (8 लोग), अश्वनी नगर, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर (12 लोग), महावीर नगर (5 लोग), श्याम नगर, पंडरी (3 लोग), परमानंद नगर 2, भवानी नगर-कोटा, दुर्गा मंदिर-तेलीपारा, डीडीयू नगर (8 लोग), सदर बाजार, हीरापुर (4 लोग), कमल विहार, आरबीएस कॉलोनी, गोवर्धन चौक, सत्यम विहार कॉलोनी, तरूण नगर-कुशालपुर, शिवम रेसीडेंसी, एमआईजी-टाटीबंध (3 लोग), कबीर नगर , शिवम विहार, सिंगापुर सिटी, भवानी नगर, सरोरा, सेमरिया-नरदहा, चंदखुरी, पुलिस एकेडमी-चंदखुरी (8 लोग), अनुपम नगर, समता कॉलोनी (17 लोग), रामसागरपारा, मंगलबाजार, देवी लक्ष्मी हॉस्पिटल, नेहरू नगर, लोधीपारा, मंदिरहसौद-आरंग, पचपेड़ी नाका (4 लोग), डब्ल्यूआरएस कॉलोनी-खमतराई, शिवानंद नगर, पंचशील नगर, इंद्रावती भवन, आरंग (9 लोग), समोदा, पेंशन बाड़ा, चौबे कॉलोनी (11 लोग), श्रीजी कॉलोनी-अमलीडीह (10 लोग), दुबे कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी (6 लोग), बजरंग चौक-मठपारा, सरस्वती नगर, मोमिनपारा, बालाजी मार्के ट-आनंद नगर, श्याम टॉकिज-बूढ़ापारा (3 लोग), महादेव नगर, पंचशील नगर (5 लोग), लालपुर, रावाभाठा, सरोरा, प्रिंस कॉलोनी-संतोषी नगर ( 8 लोग), आरडीए कॉलोनी-रायपुरा, दलदल सिवनी, चंगोराभाठा (10 लोग), प्रगति चौक, सरोना (3 लोग), पुलिस लाइन (9 लोग), झंडा चौक-लाभांडी, लोधीपारा, यादव पारा-कुशालपुर, कायस्तपारा-पुरानी बस्ती, मोहबाबाजार, ईदगाहाभाठा, बजरंग नगर-तात्यापारा, पियूष नगर, टिचर कॉलोनी, एकता नगर, अशोक नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विधायक कॉलोनी, सूर्या नगर-गोगांव, गोंदवारा, नयापारा, पटेवा, गीतांजली नगर, अभनपुर, आदर्श नगर, डंगनिया, अमन नगर, बसंत विहार, सेजबहार, सांई विहार कॉलोनी-सिलतरा, जीवन विहार कॉलोनी, शहीद हमीद नगर, आयोध्याय नगर, श्याम नगर, जगन्नाथ मंदिर, सीआरपीएफ कैंप (4 लोग), कटोरा तालाब, देवपुरी, विनोबा नगर, गायत्री नगर, शैलेंद्र नगर (4 लोग), सांई नाथ कॉलोनी, बंजारी चौक, लाखे नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-कचना, शास्वत नगर-बोरियाखुर्द, लोधीपारा, ऑफिसर कॉलोनी-देवेंद्र नगर (6 लोग), गोकुल धाम रेसीडेंसी-महादेवघाट, डूंडा, डंगनिया-आमानाका (4 लोग), अवंति विहार (11 लोग), मोवा (9 लोग), बूढ़ापारा, वीरभद्र नगर, तिल्दा, तरूण नगर, बालाजी मंडी, जनता कॉलोनी, दलदल सिवनी, संजय नगर, सुभाष चौक-उरला, मठपुरैना, पुरानी बस्ती थाना, सेजबहार, कृष्णा नगर, दीनदयाल नगर, ब्राम्हणपारा, भोई पारा, बीएसयूपी कॉलोनी, विवेकानंद-रामकुंड, सुभाष नगर, खरोरा, कालीबाड़ी, गुरू नगर चौक, एम्स (2 लोग), काशी राम नगर, जोरापारा, प्रगति विहार, रावतपुरा कॉलोनी, गांधी नगर, दुबे कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, हनुमान नगर, वाल्फोड सिटी (4 लोग), वर्धमान स्कूल, जेल कॉलोनी, बोरिया कॉलोनी, बोरियाकला, नवापारा (5 लोग), अविनाश कैपिटल, शिवानंद नगर (6 लोग), हर्ष विहार, उरला, अशोक विहार, सतनाम चौक-रावाभाठा (3 लोग), आनंद नगर, चरोदा, बिरगांव (5 लोग), शक्तिपारा-उरकुरा, धरसींवा, अभनपुर (9 लोग), बेंदरी जीकेसी कंपनी-अभनपुर (13 लोग), तिल्दा (14 लोग), पुलिस स्टेशन-खरोरा (3 लोग), प्रियर्दशनी नगर, नूरानी चौक, सेजबहार, अमीनपारा (6 लोग), जिला हॉस्पिटल-पंडरी, विशाल नगर, राजीव नगर, मारूति लाइफ स्टाईल, राजभवन (22 लोग), इंद्रावती कॉलोनी, रवि शंकर यूनिवर्सिटी, ग्रीन एवेन्यू, चौरसिया कॉलोनी, विवेकानंद नगर।
बड़ी खबर: राजधानी में सवा करोड़ के सोने के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

बड़ी खबर: राजधानी में सवा करोड़ के सोने के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने सोना लेकर आ रहे एक वाहन की तलाशी में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर कार को रोककर जांच की गई, जिसमें कुछ व्यक्ति सोना लेकर बिक्री करने के लिए महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे थे। 

सूचना को पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू को आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा की एक संयुक्त टीम का गठन कर पकड़ने के लिए ट्रैप पार्टी लगाया गया। इसी दौरान महासमुंद्र से रायपुर की ओर आ रही स्विफ्ट डिजायर को टीम ने तेलीबांधा थाना क्षेत्रांतर्गत मैग्नेटो माॅल के सामने रोककर उसमें सवार व्यक्ति से पूछताछ की, इसदौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम अशोक बेरा निवासी डीडी नगर रायपुर का होना बताया। टीम ने सोना के संबंध में पूछताछ करने पर अशोक बेरा अपने पास किसी प्रकार का सोना नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। जिस पर टीम द्वारा वाहन की तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान वाहन में सोना रखा पाया गया। जिस पर टीम द्वारा सोना के संबंध में वैध दस्तावेज या किसी प्रकार की अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहा गया जिस पर अशोक बेरा के द्वारा सोना के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा पूछताछ करने पर अशोक बेरा ने बताया कि वह सोना को पश्चिम बंगाल के किसी व्यक्ति से क्रय किया था जिसे वह जेवर बनाकर बिक्री करने हेतु रायपुर ला रहा था तथा वह शासकीय टैक्स की चोरी भी कर रहा था। टीम द्वारा 2 किलो 500 ग्राम सोने का बिस्किट कीमती लगभग 1,25,00,000 एवं स्विफ्ट डिजायर को जप्त किया जाकर थाना तेलीबांधा में अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण की सूचना आई.टी. विभाग को दी गई है जिस पर आई.टी. विभाग द्वारा सोना के संबंध में अशोक बेरा से विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
 
खनिज का अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों के खिलाफ विभाग ने ठोका साढ़े 10 लाख रूपए का जुर्माना

खनिज का अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों के खिलाफ विभाग ने ठोका साढ़े 10 लाख रूपए का जुर्माना

 बिलासपुर। खनिज पदार्थों का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग ने 10 लाख 59 हजार 402 रुपए का जुर्माना ठोका है। अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों ने जुर्माने की राशि जमा करने की सहमति पत्र जमा कर दिया है।


बता दे कि जिला खनिज विभाग के अधिकारियों व टॉस्क फोर्स में शामिल दल के मैदानी अमले ने बीते एक सप्ताह के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान 40 वाहनों की जब्ती बनाई थी। इसमें 30 वाहन रेत,पांच मिट्टी परिवहन,एक मुरुम व गिट्टी,दो ईंट व दो हाइवा कोयले का अवैध परिवहन करते पकड़े गए थे। सभी वाहनों की जब्ती बनाने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों व अवैध उत्खनन करने वालों ने जुर्माने की जमा करने की बात कही। विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के आरोप में 10 लाख 59 हजार 402 रुपये का जुर्माना किया है। खनिज विभाग के उप संचालक दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन को लेकर दो प्रकरण बनाए गए हैं। अवैध उत्खनन करने वालों पर 70 हजार 480 रुपये का जुर्माना किया गया है।
आम आदमी बेहाल: हरी सब्जियों के दाम आसमान पर

आम आदमी बेहाल: हरी सब्जियों के दाम आसमान पर

रायपुर। कोरोना वायरल के चलते पहले से महंगी बिकने वाली हरी सब्जियों के दाम एक बार फिर से आसमान छूने लगा है। बाजार में अभी सामान्य हरी सब्जियों के दाम पर भी 60 रूपए प्रतिकिलो से 80 रूपए किलो तक हो गया है। 
 
 
राजधानी रायपुर में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इससे आम वर्ग की पहुंच से हरी सब्जियां दूर होती जा रही हैं। थोक में हरी सब्जियों को लेकर फुटकर में विक्रय करने वाले व्यापारी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। अभी फुटकर बाजार में रोजाना काम में आने वाले आलू व प्याज की कीमतें 40 रूपए प्रतिकिलो तक पहुंच गई हे।
 
 
इसी तरह बैंगन 40 रूपए, परवल 40 रूपए, फूल गोभी 60 से 80 रूपए प्रतिकिलो तक बिक रही है। टिंडा 120 से 180 रूपए प्रतिकिलो, लौकी 40 से 50 रूपए, भिंडी 50 से 60 रूपए, टमाटर क्वालिटी के हिसाब से 40 से 80 रूपए, मुनगा 80 से 100 रूपए, हरी मिर्ची 60 रूपए, मेथी 120 रूपए से 150 रूपए प्रति किलो, अदरक 80 से 100 रूपए, लहसुन 130 से 150 रूपए प्रतिकिलो की दर पर बिक रही है। इससे आम आदमी की पहुंच से हरी सब्जियां दूर होती जा रही हैं। 
 विलुप्त हो रहे पितरों तक श्राद्ध पहुंचाने वाले कौए, इनके अस्तित्व पर पड़ा भारी संकट

विलुप्त हो रहे पितरों तक श्राद्ध पहुंचाने वाले कौए, इनके अस्तित्व पर पड़ा भारी संकट

रायपुर। मौसम में आये परिवर्तन के कारण अब कौए के अस्तित्व पर भारी संकट पड़ा है। पितृ पक्ष में पितरों तक श्राद्ध पहुंचाने वाले कौए के गुम होने से यहां लोग चिंता में पड़ गये है। किसी जमाने में कौए हजारों की संख्या में पितृ पक्ष के आगमन पर इधर उधर कांव-कांव करते थे लेकिन अब इनकी आवाज कहीं भी सुनाई नहीं देती है। पितृ पक्ष के समाप्त के कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में कौआ मामा के दर्शन न होने से नयी पीढ़ी के बच्चे हैरान है।
 
 
पर्यावरण प्रदूषण से प्रकृति में हो रहे परिवर्तन का परिणाम है कि गिद्ध, चील के बाद कौआ जैसा पक्षी भी गुम हो गया है। प्यास बुझाने के लिये यही कौए चोंच से कंकर डालकर घड़े का पानी ऊपर लाने की कवायद और लगन की सबसे बड़ी प्रेरणा दायक कथा कभी बच्चों को शायद समझ में न आये मगर बच्चों के मन में यहीं सवाल उठेगा कि कौए कैसे होते है। मेहमानों के आगमन की संदेश देने वाले और पितृपक्ष में पितरों तक श्राद्ध पहुंचाने वाले कौए अब विलुुप्त हो गये है। घर की मुंडेर पर कौए की शगुन भरी कांव-कांव की आवाज भी अब कहीं नहीं सुनायी देती है।
 
 
 

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रक्रति को संतुलित रखने में कौए की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वन विभाग के पास कम होते जा रहे कौवों के बचाव के लिये कोई उपाय नहीं हैं। वन विभाग भी कौवों की संख्या से अनिभिज्ञ है। चील, गिद्ध, गौरैया, सारस के साथ अब कौए भी विलुप्त होते जा रहे हैं। पर्यावरण में प्रदूषण का असर हर किसी पर पड़ा है। अब कौवे भी उनके अपवाद नहीं हैं। मेहमानों के आगमन की सूचना देने वाले कौए की कांव कांव और गौरैया की चेहक गुम से हो गयी है। शहरों एवं गांवों में ही इनका असर दिखाई दे रहा है।
 
 
घर की माताऐं एवं बहिनें शगुन मानकर कौवा मामा कहकर घर में बुलातीं तो कभी उसकी बदलती हुई दिशा में कांव कांव करने को अपशकुन मानते हुए उड़जा कहके बला टालतीं थीं तो कभी घर की बहुऐं कौए के जरिये मायके से बाबुल, भाई के आने की संदेशा पातीं थीं। एक दशक पहले कौए आकर पुरखों को दिये जाने वाला भोजन चुग जाते थे। ऐसी मानता है कि कौए ही पित्रों तक श्राद्ध पहुंचाते हैं। कौवा किसानों का मित्र है। वह शाकाहारी के साथ मासाहारी भी है।
 
 
रासायनिक खाद, कीटनाशक दवाओं के प्रचलन, शहरीकरण, के साथ टेलीफोन टावर से निकलने वालीं तरंगें पक्षियों को लील रहीं हैं। यही कारण है कि कौए, गौरैया व अन्य पक्षियों की संख्या भी दिन व दिन घटती जा रही है। पेड़ कट रहे हैं जिससे इनके रहने के स्थान कम हो रहे है। गांव के बाहर तथा सड़क के किनारे पड़े मरे जानवर सड़ते रहते हैं जिनसे उठने वाली दुर्गंध दूर दूर तक जाती हैं और उनसे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। इन मरे हुए पशुओं को खाने वाले गीद्ध, चील और कौए दूर तक नजर नहीं आते हैं। शहर व गांव की सफाई के लिये गिद्ध, चील और कौए ही गिने जाते थे। एक दशक पहले बच्चे कौवा मामा कहकर चहकते थे लेकिन आज यह आवाज सुनाई नहीं देती।
 
 
`झूठ बोले कौवा काटे काले कौए से डरियो` जैसे गाने गुनगुनाने वाले बच्चे कुछ वर्ष बाद कौवा मामा को देखने के लिये तरस जायेंगे। कौवा हकनी की कहानी तो लोग भूल ही गये। मौसम में आये परिवर्तन के कारण कौवे प्रजाति के अस्तित्व पर संकट पड़ा है। यह कौवे प्रकृति के लिये बड़े ही वरदान साबित थे मगर इनकी संख्या दिनोंदिन घटती जा रही है।