रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम `हमर ग्रामसभा` की 25 अप्रैल को 39वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव आकाशवाणी रायपुर से हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। वे कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
रायपुर। राजधानी रायपुर में 5 मई तक लाकडाउन बढ़ा दिया गया है लेकिन, राहत की बात यह है कि इस दौरान प्रशासन ने थोक दुकान खोलने की अनुमति दी है। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक थोक सामाग्री फुटकर विक्रेताओं को मिलेगी, यह सामाग्री केवल फुटकर विक्रेताओं को ही दी जाएगी और किसी को नहीं। किराना, सब्ज़ी और फल की थोक दुकानें खुलेंगी। इस निर्णय से व्यापारियों के अलावा जनता को भी राहत मिली है।
बता दें राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में अभी तक लाकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर, कोरबा, बेमेतरा, धमतरी में लाकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सभी जगहों पर जरूरी सेवाओं को छूट दी जा रही है, कुछ जगहों पर निर्धारित अवधि में सब्जी, फल और किराना सामान बेचने की अनुमति दी गई है।
रायपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने साईं सत्संग सेवा संस्थान को दूधाधारी मठ भवन मठपारा जिला रायपुर में अस्थाई इलाज के लिए 20 बिस्तरों की दिनांक 10 मई से 10 जून तक कोविड-19 इलाज की अनुमति दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया है, उक्त संबंध में इनकी संस्था को कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार करने की अनुमति दी गई एवं निर्देशित किया गया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं समस्त दिशा निर्देशों का पालन किया जाना सुनिश्चित करें एवं कोविड-19 संक्रमित मरीजों की दैनिक जानकारी आईडीएसपी राज्य कार्यालय एवं जिला आई डी एस पी शाखा में प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है.

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के अब इस जिले में जारी हुआ 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश, देखें विस्तृत आदेश
कांकेर | छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रदेश के जिलों में लॉकडाउन 5 मई तक बढ़ाया जा रहा है | इस कड़ी में प्रदेश के कांकेर जिले में भी जिला कलेक्टर ने लॉकडाउन 5 मई तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है |
देखें विस्तृत आदेश :-





रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि कोविड महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक रहा है।औद्योगिक मोर्चे पर राज्य के समृद्ध खनिज संसाधनों पर आधारित लोहा और इस्पात, सीमेंट, विद्युत और अन्य कोर क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ विकास की और अधिक बेहतर संभावनाओं के लिए तैयार है।
पत्र में उल्लेखित है कि रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के 2012 में नए टर्मिनल की कमीशनिंग के कुछ ही वर्षों के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को दो बार गैर-मेट्रो श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में मान्यता प्रदान की गई। हमें दृढ़ विश्वास है कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड करने और कार्गो हब की उपलब्धता से राज्य के विकास की क्षमता को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही इससे छत्तीसगढ़ राज्य को देश के केंद्रस्थल में स्थित होने का बेहतर लाभ भी प्राप्त हो सकेगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि हम 'नया रायपुर' को इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी / आईटीईएस और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित किये जाने को बढ़ावा दे रहे हैं । अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इस इको-सिस्टम का अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। अंतरराष्ट्रीय उद्यमियों और निवेशकों के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से निवेश की गति को प्रोत्साहन मिलेगा। आजीविका की तलाश में राज्य से बाहर पलायन की स्थिति कम होगी। साथ ही रोजगार के अवसर उत्पन्न होने से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के विकास को गति मिलेगी। राज्य में निर्यात के लिए हमारी तैयारियों को प्रदर्शित करते हुए राज्य और जिलास्तरीय निर्यात संवर्धन समितियाँ पहले ही क्रियाशील हो गई हैं।
हमारी नई औद्योगिक नीति में बागवानी और गौण वनोपजों पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पर विशेष फोकस है, जिसमे निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। राज्य की प्रशासनिक मशीनरी ने भी इस क्षमता का उपयोग करने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 344 एकड़ भूमि अंतरराष्ट्रीय मानकों के लिए रनवे का विस्तार करने के लिए प्रदान की गई है। रनवे की लंबाई 7500 फीट तक बढ़ा दी गई है। पुराने टर्मिनल भवन को कार्गो हब में परिवर्तित करने की सैद्धांतिक मंजूरी पहले से ही प्रदान कर दी गई है। राज्य सरकार पुराने टर्मिनल को कार्गो हैंडलिंग फैसिलिटी के रूपांतरण में शामिल खर्च को वहन करने को तैयार हैं। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना महान संत श्री विवेकानंद जी को एक श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्र के अंत मे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को कार्गो हब और 'स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ' को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करने का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः अनुरोध किया है।

रायपुर | छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम ने बताया की आज चैम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्राचार के माध्यम से प्रदेश में 26.04.2021 से अनलॉक कर सीमित समय के लिये व्यापार-व्ययसाय करने की अनुमति देने हेतु आग्रह किया है।
जगदलपुर। जिला मुख्यालय के पथरागुड़ा निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताए जाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जबकि युवक की कोविड रिपोर्ट जांच के बाद नेगेटिव बताई गई है।
जशपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है | प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चूका है | बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से कोरोना संक्रमण को ले कर बैठक की थी | बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को अपने राज्य में कोरोना संक्रमण की दर देख कर लॉकडाउन को 5 मई तक आगे बढ़ाने का सुझाव दिए थे | इस सुझाव को मानते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को आदेश दिए थे कि वे अपने जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लें | इसी कड़ी में आज सूरजपुर और रायपुर जिले में लॉक डाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है | सूरजपुर और रायपुर के बाद अब जशपुर जिले में भी 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया हैं। जशपुर जिले के कलेक्टर महादेव कावरे ने इसके आदेश जारी कर दिए है, इस दौरान फल, सब्जी, किराना सामान की होम डिलीवरी की छूट होगी।
स्रोत : IBC24 News
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड से जुड़े नए निर्देश जारी किए हे। इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ के समस्त संभाग कमिश्नरों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को नोवेल कोरोना वायरस के नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट जांच के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये गए है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। तीन दिन पहले परिवार के डिस्चार्ज होने के बाद वह भी सेंटर से भाग गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। सुबह लापता शव मिलने की जानकारी होने पर उसकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पेंड्रा के नवागांव निवासी धूप सिंह का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित मिला था। सभी को सीकर कला स्थित कोविड सेंटर भेज दिया गया। एक सप्ताह बाद धूप सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे भी सेंटर में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बुधवार शाम करीब 4 बजे सेंटर से वह भाग निकला। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पर परिजनों ने गौरेला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस बीच शनिवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर हुलिए के आधार पर पुलिस ने गुमशुदा की फोटो से मिलान किया तो धूप सिंह की शिनाख़्त हो गई। उसके सिर पर चोट आई है। पुलिस को आशंका है कि वह रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने के लिए गया होगा। डर के कारण हटा होगा, लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके चलते उसका सिर फट गया और मौके पर मौत हो गई। मौके से पुलिस को बाल के टुकड़े भी मिले हैं।
बीजापुर। बीजापुर कोतवाली क्षेत्र के तुमनार में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है । परिजनों द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली में दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने एक रस्सी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है । आत्महत्या के वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा ।


















