रायपुर। रायपुर में इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म कर युवक फरार हो गया। छात्रा से युवक की इंटरनेट मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। फिर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान युवक कोरबा अपने परिजनों से मिलने की बात कहकर फरार हो गया। इससे परेशान होकर छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। कबीरनगर पुलिस के मुताबिक कोरबा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाल्को निवासी मनीष शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। कबीरनगर थाना पुलिस के मुताबिक पीडिता इंजीनियरिंग की छात्रा है। साल 2020 में उसका आरोपित मनीष शुक्ला से इंटरनेट मीडिया के इंस्ट्राग्राम पर परिचय हुआ। फिर दोनो के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मौका पाकर आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं, आदर्श हैं, हमारे प्राण है। उनके जीवन का त्याग, करुणा व संघर्ष हमारी प्रेरणा है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 21, 2021
भगवान श्री राम धीरोदात्त नायक थे, उनके शील व धैर्य के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।
आज #RamNavami के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं। pic.twitter.com/dB7x8sAnoI
रायपुर। कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश में आतंक मचा रखा है। इस लहर से अब शायद की कोई बच पाया है। एक के बाद एक लोगों को शिकार बनाने के बाद अब कोरोना ने छालीवुड को अपना निशाना बनाया है। खबर आई है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है। अपने ट्विटर अकॉउंट पर उन्होंने यह जानकारी साझा की है।
अनुज शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - लो हम भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। पर हम सोच में पॉजिटिव रहेंगे, सेहत का ख़्याल रखेंगे और कोरोना को हराएंगे। आप सब भी लॉकडाउन का पूरा पालन करें, घर पर रहें, खुद को सुरक्षित रखें। हम सब मिलकर जीतेंगे, कोरोना हारेगा ‘देश जीतेगा।’
लो हम भी कोरोना पॉजिटिव हो गए...
— Anuj Sharma (@anujsharmacg) April 20, 2021
पर हम सोच में पॉजिटिव रहेंगे, सेहत का ख़्याल रखेंगे और कोरोना को हराएंगे...
आप सब भी लॉकडाउन का पूरा पालन करें .. घर पर रहें , खुद को सुरक्षित रखें।
हम सब मिलकर जीतेंगे, कोरोना हारेगा 'देश जीतेगा'।।#CGFightsCorona #IndiaFightsCOVID19#Covid_19 pic.twitter.com/fwT6x31IaO
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर ने कोरोना प्रबंधन कार्य में उपस्थित नहीं होने और सौपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर जिले के 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। कलेक्टर ने अपने नोटिस में कहा है कि उसके अनुपस्थिति से कोविड-19 आपदा प्रबंधन कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई है। उन्होंने नोटिस देते हुए इन अधिकारियों को सौंपे गए कार्य स्थलों पर तत्काल अपनी उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं साथ ही 3 दिन के भीतर नोटिस का संतोषजनक उत्तर को भी देने को कहा है ,अन्यथा उनके विरुद्ध कर्तव्य से अनुपस्थिति की अवधि का वेतन काटने के साथ-साथ उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और एऐपेडेमिक डिसीजेज एक्ट के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सी टी सी गवेल सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन रायपुर, मनोज कुमार चंद्राकर उप अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय रायपुर, जयंत कुमार दास सहायक अभियंता उप संचालक जल मौसम विज्ञान संभाग क्रमांक 4 रायपुर, जे पाल उप अभियंता कार्यपालन अभियंता मजप द्वितीय चरण कार्य संभाग रायपुर, शाहरुख अली उप अभियंता कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग क्रमांक 1 रायपुर और बलुसियुस केरकेटटा उप अभियंता नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि की जाने वाली कार्यवाही के लिए वे स्वयं स्वयं उत्तरदायी होगें।
जांजगीर-चांपा, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर जांजगीर तहसील के ग्राम बोड़सरा के वार्ड क्रमांक- 3, 7, 17 व 18 जैजैपुर तहसील के ग्राम खम्हरिया के वार्ड क्रमांक 7 के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंटेंनमेंट जोन में अति आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य, स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। चिन्हांकित क्षेत्र पूर्णतः लाकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा।
कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर आपूर्ति की ब्यवस्था संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल की जांच आदि की व्यवस्था की जाएगी। कानून-व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में केवल एक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था हेतु पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को दायित्व सौंपा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के एसओपी अनुसार पीपीई कीट, मास्क उपलब्ध करवाने, घरों का एक्टिव सर्विलांस, मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएमएचओ को दी गयी है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सेनेटाइज के लिए नगर पालिका जांजगीर नैला व जैजैपुर के सीएमओ को दायित्व सौंपा गया है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना उरगा थाना क्षेत्र के भौसमा की है। पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारे लाल कवंर के पुत्र हरीश कंवर, पत्नी सुमित्रा कंवर, नाती आशी कंवर की हत्या हुई है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे हुए हैं।
डॉग स्क्वायड का और फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। गांव में सन्नाटा पसर गया है. बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4 बजे की है, घटना स्थल पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राज किशोर प्रसाद और अन्य कांग्रेसी नेता पहुंचे हैं।
दुर्ग। जिले के लिए आज के कोरोना आंकड़े संक्रमण के रोकथाम को लेकर सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। आज रिकॉर्ड 5736 मरीजों के सैंपल लिए गए इनमें 1680 मरीजों का पॉजिटिव आया है। इनमें इस तरह संक्रमण की दर 29 फीसदी दर्ज की गई है उल्लेखनीय है कि संक्रमण की दर 10 अप्रैल को 56 फीसदी तक पहुंच गई थी।इस लिहाज से आज के आंकड़े काफी महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन लगने के बाद हर दिन लगभग 4000 सैंपल लिए जा रहे हैं आज साढ़े पांच हजार से अधिक सैंपल लिए गए और इसमें 1680 मरीज पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट इस बात का संकेत है कि जिले में लॉकडाउन का असर संक्रमण पर हो रहा है। लॉक डाउन की वजह से कोरोना की गतिशीलता थमी है और धीरे-धीरे संक्रमण घट रहा है उल्लेखनीय है कि एंटीजन रिपोर्ट में भी इस बात के संकेत मिले हैं पहले एंटीजन रिपोर्ट में 48% तक पॉजिटिविटी दर्ज की गई थी जो कि काफी नीचे आ चुकी है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में कोरोना जांच की संख्या में वृद्धि, मरीजों के त्वरित इलाज और वैक्सीनेशन के जरिए कोरोना नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में कोरोना गाइडलाइन का पालन के साथ ही कंटेन्मेंट जोन और लॉकडाउन के माध्यम से भी कोरोना के प्रसार को रोकने की पहल की जा रही है। इन सब प्रयासों से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। कोरोना पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तर में स्थित कोविड केयर सेंटरों में वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त कलेक्टरों के माध्यम से मरीजों को प्राथमिकता के तौर पर रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है।
कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा पीड़ितों के त्वरित इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर और आइसोलेशन केेन्द्र में रखने की व्यवस्था भी की गई है। जांजगीर-चांपा जिले में गत दिवस डॉक्टरों के बेहतर इलाज और जिला प्रशासन की बेहतर प्रबंधन के कारण होम आइसोलेशन में कोरोना का इलाज करा करे 425 मरीजों ने कोरोना का हराया है। यह जिले और प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है जो कोरोना को हराने में उम्मीद की जगाता है।
जिले में कलेक्टर की देख-रेख में कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में समुचित प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर जांजगीर-चांपा में एसईटीसी में 9 बेड आईसीयू के और 71 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। इसके अलावा 12 कोविड केयर सेंटर्स में 1220 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कोविड केयर सेंटर्स के 114 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। समुचित इलाज के फल स्वरुप अस्पताल में भर्ती मरीज तथा चिकित्सकों की निगरानी में उपचार करवा रहे होम आइसोलेशन के 425 मरीज आज पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए। इसी प्रकार जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ अनुविभाग के एसडीएम करूण डहरिया ने जनसहयोग के माध्यम से कोविड केयर सेंटर खोलने का प्रसंशनीय पहल की है, इसके लिए उन्होंने अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। उन्होंने 50 बेड सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर तैयार करने के लिए समाज सेवी व आम नागरिकों से भी सहयोग करने की अपील की है।
कबीरधाम (कवर्धा) जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने तथा पीड़ितों की इलाज के लिए आवश्यक अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा दलों और जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंधन भी किया जा रहा है। जरूरतमंदों को प्राथमिकता के तौर पर ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराने के लिए 82 बेड से बढ़ाकर 98 बेड किया गया है। वहीं साधारण बेड 140 से बढ़ाकर 300 बेड किया गया है। इस दिशा में पहल करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा 85 ऑक्सीजनयुक्त बेड उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा कोविड सेंटरों में 172 रेमडेसिविर इंजेक्शन भी भेजा गया है।
रायपुर। राज्य शासन ने लॉक डाउन के दौरान किराना दुकानों से होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए है । कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किराना दुकानों से लोगों के घर होम डिलीवरी के माध्यम से घरेलू आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था बनाए । किराना दुकानदार फोन पर आर्डर प्राप्त कर होम डिलीवरी कर सकेंगे लेकिन दुकानों को खोल कर दुकान से सीधे नागरिकों को वस्तुओं का विक्रय नहीं कर सकेंगे ।दुकान खोल कर सीधे ग्राहक को सामान बेचते पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही । दुकानदार होम डिलीवरी के लिए छोटे वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं ।
रायपुर, राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के यादवपारा न्यू शांतिनगर में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी| मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम प्रवीण बताया जा रहा हैं| मृतक की उम्र 34-35 साल बताई जा रही हैं| वही आरोपी का नाम गोलू उर्फ विकास बताया जा रहा हैं जो युवक को चाकू मारकर फरार हो गया हैं| फिलहाल पुलिस दूसरे संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं|
बालोद। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम ने बताया कि जिले में कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम, नियंत्रण और बचाव के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकासखण्डों से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 अप्रैल की स्थिति मंए जिले में कुल 280 ग्राम ऐसे हैं, जो वर्तमान में कोरोना से मुक्त हैं, उक्त ग्राम में 18 अप्रैल की स्थिति में एक भी कोरोना के मरीज नहीं थे। उन्हेांने बताया कि बालोद विकासखंड के 19 ग्राम, डौण्डी के 84 ग्राम, डौण्डीलोहारा के 102 ग्राम, गुण्डरदेही के 24 ग्राम और गुरूर विकासखंड के 51 ग्राम हैं।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी ने उक्त ग्राम के निवासियों/सरपंच/सचिव से अपील की है कि अपने ग्राम को कोविड मुक्त रखते हुए संपूर्ण प्रयास जारी रखें, ताकि ग्राम कोरोना मुक्त रहे। बाहर से आने वाले व्यक्तियों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखें। दो गज की दूरी का पालन कराएॅ। पूरे समय मास्क पहने तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कोविड टीका जरूर लगाएॅ।
रायपुर । कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की अवधि तक उच्च न्यायालय बिलासपुर में सामान्य काम-काज स्थगित रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश के दिशानिर्देश अनुसार सिर्फ अत्यंत महत्वपूर्ण मामलों की ही सुनवाई की जा सकती है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) योगेश पारिख के 19 अप्रैल को जारी सूचना के अनुसार लाकडाउन की अवधि तक उच्च न्यायालय के दैनिक सामान्य कामकाज को स्थगित करते हुए केवल अति महत्वपूर्ण मामलों को मुख्य न्यायाधिपति के दिशानिर्देश के अनुरूप सुनवाई की जाएगी। उक्त अवधि में आवश्यक कार्य हेतु रोटेशनल पद्धति से आवश्यकतानुसार न्यूनतम कर्मचारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए जा सकते हैं। लॉकडाउन की अवधि में उच्च न्यायालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी ‘वर्क फ्रोम होम’ के अंतर्गत विभाग प्रमुख के निर्देश पर स्वयं की त्वरित रूप से उपलब्धता सुनिश्चित रखेंगे एवं किसी भी स्थिति में बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर नही जाएंगे। किसी अवस्था में यदि जिलाधीश बिलासपुर द्वारा लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जाती है तो इस व्यवस्था को आगे बढ़ा दिया जाएगा, अन्यथा लॉक डाउन समाप्ति पर उच्च न्यायालय के पूर्ववर्ती आदेशनुसार आदेशित व्यवस्था ही पुनः कार्यशील मानी जाएगी।
रायपुर. 22 अप्रैल से सभी सचिव स्तर एवं विभागाध्यक्ष अपने न्यूनतम कर्मचारियों के साथ मंत्रालय में अपने कार्य पर उपस्थित रहने का आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है ज्ञात हो कि लॉक डाउन की अवधि में महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन सचिव एवं विभागाध्यक्ष वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से आज जारी आदेश में महत्वपूर्ण कार्यों के संपादन के लिए न्यूनतम कर्मचारियों के साथ उपस्थिति की आदेश जारी की गई है आदेश में यह भी जारी किया गया है कि लॉक डाउन की अवधि में सार्वजनिक परिवहन प्रतिबंधित है अतः मंत्रालय एवं विभागीय कार्यालयों में उपस्थित होने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निजी वाहन या विभागीय वाहन का उपयोग करेंगे यह निर्देश रायपुर जिले में घोषित लॉकडाउन अवधि तक प्रभाव सील रहेगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने लगी। मौसम के इस बदले हुए मिजाज को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही चेतावनी दी थी। इस इस बदले हुए मौसम के मिजाज को लेकर कहा जा रहा था कि समुद्र में द्रोणिका के प्रभाव के चलते देश के विभिन्न इलाकों में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और तेज हवाओं के साथ बारिश भी संभावित हैं।
रायपुर । राजधानी में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना एक के बाद एक इलाके को संक्रमित कर रहा है। कोरोना की वजह से कई संस्थान सील कर दिए गए हैं। इसी बीच राजधानी से एक बड़ी खबर निकलकर आई है। रायपुर स्वामी विवेकानंद अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट में कोरोना का संक्रमण फैला है। एयरपोर्ट के 16 स्टॉफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट में 16 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 12 लोग होम आइसोलेट हैं।












