BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 राजधानी में बीती रात हुई चाक़ू-बाजी, चोरी का आरोप लगाते हुए युवक पर चाकू से हमला

राजधानी में बीती रात हुई चाक़ू-बाजी, चोरी का आरोप लगाते हुए युवक पर चाकू से हमला

रायपुर। शहर के त्रिमूर्तिनगर देवेन्द्रनगर में बीती रात एक युवक ने एक अन्य युवक पर मोबाईल चोरी करने का आरोप लगाते हुए उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
 
 
देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अर्जुन बाग पिता सेनापति 19 वर्ष सोमवार की रात करीब 9 बजे त्रिमूर्तिनगर राशन दुकान के पास अपने मामा हरपाल के साथ बैठा हुआ था, तभी आरोपी दादू नामक व्यक्ति उसके पास आया और उस पर उसका मोबाईल फोन चोरी करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा।
 
 
विवाद के दौरान आरोपी ने अर्जून के कुल्हे के पास चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
 ट्रक के केबिन में रखे नगदी 70 हजार व मोबाईल पार, मामला दर्ज

ट्रक के केबिन में रखे नगदी 70 हजार व मोबाईल पार, मामला दर्ज

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा में स्थित गोदावरी इस्पात पार्किंग में खड़ी एक ट्रक के केबिन से अज्ञात चोर ने नगदी 70 हजार रूपये व एक नग मोबाईल फोन पार कर दिया है। चोरी गए मोबाईल की कीमत सात हजार रूपये है। घटना 13 सितंबर के तड़के 4 बजे की है। पुलिस ने प्रार्थी गुरूमी सिंह राणा के आवेदन पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
 श्रद्धालुओं का विश्वास: नवरात्रि प्रारंभ होते ही कोरोना संकट से मिल जाएगी मुक्ति, 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही शारदीय नवरात्रि

श्रद्धालुओं का विश्वास: नवरात्रि प्रारंभ होते ही कोरोना संकट से मिल जाएगी मुक्ति, 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही शारदीय नवरात्रि

रायपुर। शारदीय नवरात्रि में इस बार श्रद्धालु माता के दरबार में मत्था टेक पाएंगे कि नहीं इस बात पर अभी संशय कायम है। दूसरी ओर शहर के नवरात्रि उत्सव समितियों ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि इस वर्ष माता की कृपा से नवरात्रि के प्रारंभ होते तक कोरोना संकट काफी हद तक काबू में आ जाएगा, ऐसे में वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ माता की आराधना के लिए तैयार हैं। 
 
 
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व अधिमास के चलते एक माह देरी से शुरू होगा। पंचांगों के अनुसार इस वर्ष 17 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ होगा और 25 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समाप्त होगा। जानकारों के अनुसार करीब 165 सालों बाद यह अनोखा संयोग है कि नवरात्रि पितृपक्ष समाप्ति के ठीक एक माह बाद मनाया जाएगा।
 
 
जानकारों ने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रतिपदा के साथ नवरात्रि प्रारंभ होगा। इस वर्ष नवरात्रि पूरे 9 दिन का होगा और नवरात्रि में कोई भी तिथि एक-दूसरे के साथ जुड़ी नहीं होगी। याने नवरात्रि के नौ दिन देवी के पूरे नौ रूपों की पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना होगी। इधर शहर के नवरात्रि उत्सव समितियों ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के साथ कोरोना संकट गहराया था, लेकिन उन्हें पूर्ण विश्वास है कि शारदीय नवरात्रि के साथ इसकी पूर्णाहुति भी होगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष कोरोना संकट नवरात्रि के शुरूआत के साथ ही खत्म होगा अथवा इसकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। स्थिति चाहे जो भी हो, इस वर्ष नवरात्रि पूरे उत्साह व श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। 
 राजधानी के साई नगर में कोविड हॉस्पिटल बनाने का विरोध, निवासियों ने कहा बढ़ेगा संक्रमण का खतरा

राजधानी के साई नगर में कोविड हॉस्पिटल बनाने का विरोध, निवासियों ने कहा बढ़ेगा संक्रमण का खतरा

रायपुर। साई नगर स्थित रहेजा टावर को कोविड हॉस्पिटल बनाने के निर्णय से स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। बढ़ते संक्रमितों की संख्या के चलते प्रशासन ने खाली पड़े भवनों को अस्थाई कोविड हॉस्पिटल बनाने का निर्णय लिया गया है, इसी क्रम में साई नगर स्थित एक होटल को चुना गया है।
 
 
खाली पड़े इस होटल को कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने से साईं नगर निवासियों ने इसका विरोध करने शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि घनी आबादी के बीच हॉस्पिटल बनाने से पूरे क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना रहेगा।
साई नगर में करीब 3000 लोग रहते है। वहीँ जिस परिसर का चुनाव किया गया है, उसका निर्माण भी अवैध है। नगरीय तथा ग्रामीण निवेश विभाग के निर्देशानुसार किसी भी होटल के लिए भूखंड कम से कम 10000 वर्ग फ़ीट का होना चाहिए तथा इतनी जगह होनी कि अग्निशमन वाहन आसानी से प्रवेश व निकास कर सके।
 
 
नगर निगम नियमों के विपरीत रहेजा टावर का क्षेत्रफल मात्र 6000 वर्गफीट है, व इतनी जगह भी नहीं है कि कोई बड़ी गाड़ी जैसे एम्बुलेंस अथवा अग्निशमन वाहन आसानी से प्रवेश कर सके। सबसे बड़ी बात कि आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक परिसर बनाने की अनुमति कैसे मिल गई। इसका नक्शा भी गलत ढंग से पास करवाया गया है। नगर निगम ज़ोन 2 के अंतर्गत इस भवन में कई गड़बड़ियां है।
 
 
तंग रास्तों की वजह से एम्बुलेंस का प्रवेश भी बाधित रहने की आशंका है। और जांच करने के बाद हमे सूचना प्राप्त हुई कि कोविड हॉस्पिटल बनाने के लिए निगम द्वारा अनुमति भी प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्र वासियों में इस बात को लेकर बेहद रोष है कि बिना नगर निगम ज़ोन 2 की अनुमति के इस अवैध परिसर में कोविड हॉस्पिटल का निर्माण कैसे किया जा रहा ही। अब देखना यह है कि प्रशासन इस विषय पर क्या कार्रवाई करता है। 
 
  कोरोना: राजधानी में फिलहाल लॉकडाउन का ऑप्शन ही नहीं

कोरोना: राजधानी में फिलहाल लॉकडाउन का ऑप्शन ही नहीं

रायपुर। राजधानी रायपुर में जिस तेजी से कोरोना की रफ्तार बढ़ी है, उस हिसाब से एक बार फिर से लॉकडाउन की जरूरत महसूस हो रही है। लेकिन अब जिला प्रशासन चाहकर भी अब पूरे शहर में अथवा जिले में लॉकडाउन नहीं लगा सकता। केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लगाया जा सकता है। 
 
 
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है, न केवल रायपुर जिला बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में अमूमन यही हालात नजर आ रहा है। कोरोना ने जिस तरह से अपना पांव पसार लिया है, इसे समेटने में अभी काफी समय लगने वाला है। दूसरी ओर लॉकडाउन को लेकर केन्द्र सरकार के स्पष्ट निर्देश पहले से ही जारी हो चुका है।
 
 
केन्द्र के निर्देशानुसार लॉकडाउन केवल उन्हीं स्थानों पर अथवा इलाकों में लगाया जा सकता है जो कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में आया हो। इसके अलावा शेष इलाकों में अथवा क्षेत्र में जिला प्रशासन चाहकर भी लॉकडाउन नहीं लगा सकता। हाल ही में धमतरी जिले में व्यापारियों ने जिला प्रशासन से लॉकडाउन लगाने की अपील की थी, लेकिन जिला प्रशासन ने भी केन्द्र सरकार के निर्देशों का हवाला देकर केवल सहयोग करने की बात कही थी।
 
 
इधर राजधानी रायपुर में इस समय कोरोना अपने चरम पर है, शहर में जिस तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है, इससे शासन-प्रशासन के भी होश उड़े हुए हैं। इधर आर्थिक गतिविधियों को बल देने के उद्देश्य से लॉकडाउन में मिली छूट के बाद दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुल जाने के बाद अब काम रफ्तार पकडऩे लगा है। अब तक बंद रहने वाले उद्योग-धंधे भी जोर पकडऩे लगा है। दूसरी ओर राज्य में कोरोना संक्रमितों के रिकव्हरी रेट में आई वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत ली है। संक्रमित होने वाले मरीजों के साथ ही इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अब स्थिति चाहे जो भी हो, लॉकडाउन जैसा ऑप्शन फिलहाल निकट भविष्य में तो नजर नहीं आता। 
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होलसेल मनिहारी एवं स्टेशनरी व्यापारी संघ ने लिया सेल्फ लॉकडाउन का निर्णय

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होलसेल मनिहारी एवं स्टेशनरी व्यापारी संघ ने लिया सेल्फ लॉकडाउन का निर्णय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कभी 200, कभी 300 तो कभी 500 तक मरीज सामने आ जाते हैं ।शासन स्तर पर शुरुआत में लॉकडाउन लगाया गया लेकिन देश में गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई । लिहाजा अब मौजूदा हालात को देखते हुए व्यापारी स्वयं शहर की सुरक्षा के लिए प्रेरक कदम उठा रहे हैं ।
 
 
व्यापार विहार के व्यापारियों के बाद तेलीपारा होलसेल मनिहारी एवं स्टेशनरी व्यापारी संघ ने भी ऐसा ही निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 14 से 30 सितंबर तक संघ के सभी सदस्य दुकानदार अपना कारोबार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही करेंगे। तो वहीं रविवार को दुकाने पूरी तरह बंद रहेगी। संघ ने नियम को कड़ा करते हुए नियम उल्लंघन पर ?5000 के अर्थदंड का भी प्रावधान किया है।
 
 
संघ के अध्यक्ष सुनील चिमनानी ने कहा कि इससे बिलासपुर शहर में कोरोना के फैलाव में कुछ हद तक कमी हो सकेगी, तो वही व्यापारी बंधु और ग्राहकों की भी सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अगर हालात बेहतर नहीं हुए तो इस फैसले की मियाद भविष्य में बढ़ाई भी जा सकती है।
 
 दोहरा हत्याकांड: पत्नी और मासूम बच्चे की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, इलाक़े में फैली सनसनी

दोहरा हत्याकांड: पत्नी और मासूम बच्चे की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, इलाक़े में फैली सनसनी

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक शख्स ने अपनी पत्नी और दूध मुंहे बच्चे की धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी | मामला जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के लगरा गांव का है | आरोपी बसंत चंद्राकर ने अपनी पत्नी लता चंद्राकर और 10 माह के ऋषभ चंद्राकर की धारदार हथियार से सोमवार देर रात हत्या कर फरार हो गया |
 
 
एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है | पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है | वारदात की सूचना के बाद एडिशनल एसपी से लेकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस परिवार व ग्रामीणों से हत्या के बारे में पूछताछ कर रही हैं | इसके अलावा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है | बताया जा रहा है कि मृतक ने अपने 8 वें नंबर के बच्चे की हत्या किया है | बसंत चंद्राकर और लता चंद्राकर के आठ बच्चे हैं, और मारा गया दो वर्षीय बच्चा सबसे छोटा था |
 
 
फि़लहाल तक संदेही और फरार बसंत चंद्राकर के पिता इतवारी ने बताया "रात को घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए | सात बच्चे हमारे घर पर ही थे, जबकि सबसे छोटा पोता बड़ी बहू और बेटा के साथ था.. सुबह खेत जाने को तैयार हो रहे थे तब पता चला कि बहू और पोते की लाश पड़ी है और बसंत ग़ायब है, तो पुलिस को सूचना दिए हैं घटनास्थल पर पुलिस मौजुद है और विवेचना जारी है। पंक्तियों के लिखे जाने तक पति का कोई पता नहीं चल पाया था उसकी तलाश जारी थी। पुलिस अभी तक नृशंस हत्या का कारण भी नहीं तलाश पाई है।
 चौथी मंजिल से कूदकर व्यापारी ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

चौथी मंजिल से कूदकर व्यापारी ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर एक व्यापारी ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक व्यापारी का नाम अनिल गुप्ता उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पहले प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से पत्नी के साथ डायवर्स का विवाद चल रहा था। पिछले 8 दिन से बीमार बताया जा रहा है। आज वह कोरोना टेस्ट कराने गया था। पुलिस के द्यारा मामले की जांच की जा रही है जिसमे पुलिस ने बताया यह पारिवारिक विवाद का मामला हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने के सम्बन्ध में जारी किये नए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने के सम्बन्ध में जारी किये नए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कोविड मरीजों को समय पर अस्पताल/कोविड केयर सेंटर पहुंचाने के लिए राज्य शासन पूरे प्रयास कर रहा है। गंभीर मरीजों के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस या अन्य एंबुलेंस जिसमें चिकित्सक, पैरोंडिकल स्टाफ और आक्सीजन की सुविधा हो ,अस्पताल लाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य मरीज जो बिना लक्षण के हों या कम लक्षणों वाले  हों , अपने स्वयं के वाहन से या जिले में उपलब्ध अन्य वाहनों का उपयोग कर सकते हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश में 2 और विधायक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी 

इस संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं  नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आम जनता से भी अपाील की गई है कि बिना लक्षण वाले मरीज निजी वाहन या अन्य उपलब्ध वाहन से  अस्पताल जाएं ताकि गंभीर मरीजों को  108 संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल भेजा जा सके और उन्हे समय पर समुचित उपचार मिल सके।

पढ़ें : देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

निर्देश में कहा गया है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के बाद उनके वाहन या निजी वाहन का डिसइन्फेक्शन एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट से किया जाए ।साथ ही वाहन चालक एवं अटेंडेंट ग्लव्स और सेनेटाइजर का उपयोग करें। इसी प्रकार 108 वाहन का भी निर्धारित प्रोटाकाल से डिसइन्फेक्शन किया जाए। यदि मरीज निजी अस्पताल में इलाज के लिए निजी वाहन या अस्पताल के एंबुंलेंस का उपयोग करता है तो मरीज के परिजानों द्वारा इसकी सूचना जिलाा स्तरीय कोविड सेंटर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मे दी जानी चाहिए ।
 
छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाईल एप से नागरिकों के बीच बढ़ेगा विश्वास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाईल एप से नागरिकों के बीच बढ़ेगा विश्वास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप ;ब्ळ.ब्व्च्द्ध मोबाईल एप को लॉंन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित मोबाईल एप आम नागिरकों को पुलिस के नजदीक लाने और पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिये परस्पर विश्वास को विकसित करने में मदद करेगा। अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एप नागरिकों और पुलिस के बीच एक सेतु का काम करेगा।

पढ़ें : देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

    सीजी-कॉप एप को डाउनलोड कर नागरिक अपराध की सूचनाएं देने या प्रकरणों संबंधित सभी सूचनाएं एक क्लिक पर ही पा सकेंगे। नागरिक इस एप के माध्यम से कुल 14 प्रकार की सेवाओं का लाभ बिना थाना जाये ही ले सकेंगे। सीजी-कॉप एप के माध्यम से नागरिक एफआईआर, ऑनलाईन शिकयात, चोरी, गुम, जब्त वाहन, अज्ञात शव, पुलिस से क्लू साझा करें, केस स्टेटस खोजें, पुलिस टेलीफोन निर्देशिका, चोरी, गुम, जब्त मोबाईल, गुमशुदा व्यक्ति, सहायता केंद्र, गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण, नजदीकी पुलिस थाना, गुमशुदा व्यक्ति की खोज और हेल्पलाईन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता की हुई मौत, 6 बार जीता था विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर 

इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक जेल श्री संजय पिल्ले, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. विज और श्री अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 


लोक सेवा आयोग द्वारा 40 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

लोक सेवा आयोग द्वारा 40 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोंग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत ग्रंथपाल के कुल 56 पदों के विरूद्ध 40 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है। लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के तहत  ग्रंथ पाल की 56 पदों पर भर्ती के लिए 26 नवम्बर 2019 को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था । जसमें 235 अभ्यर्थी शामिल हुए । 

पढ़ें : देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

ऑनलाईन परीक्षा में विज्ञापित पदों का तीन गुना अर्थात 168 अभ्यर्थियों को वर्गवार, उपवर्गवार साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया जाना था, किन्तु पात्र अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 86 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक लिया गया। उपरोक्त पदों से संबंधित चयन सूची, अनुपूरक सूची आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in  पर जारी कर दिया गया है।

चन्द्रभूषण शर्मा उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए

चन्द्रभूषण शर्मा उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए

रायपुर | विगत दिनों उत्तर भारत समाज कल्याण समिति  छुईया छठ तलाब हीरापुर टाटीबंध रायपुर में उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के लोगों की उपस्थिति में समाज के अध्यक्ष पद के लिए श्री भोला सिंह जी के मार्गदर्शन में मतदान संपन्न हुआ । जिसमे  487 मत प्राप्त कर 114 वोटों से जीत हासिल  कर अध्यक्ष की कुर्सी पर श्री चन्द्रभूषण शर्मा जी निर्वाचित हुए  l जिसमें मुख्य रुप से राजकुमार चौधरी जी, दिवाकर अवस्थी जी, हिरदेश शर्माजी, अशोक सिंह जी  एवं  अजय तिवारी  मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

बंद पड़े फौव्वारे को तत्काल प्रारंभ करने के महापौर ने दिये निर्देश, बूढापारा मुख्य मार्ग की लौटेगी सुन्दरता

बंद पड़े फौव्वारे को तत्काल प्रारंभ करने के महापौर ने दिये निर्देश, बूढापारा मुख्य मार्ग की लौटेगी सुन्दरता

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने राजधानी शहर के नगर निगम के माघव राव स्प्रे स्कूल के सामने बूढापारा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित विगत काफी समय से बंद पड़े फौव्वारे को तत्काल सुधरवाकर प्राथमिकता से प्रारंभ करवाना सुनिष्चित करने के निर्देश रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उपअभियंता अर्जिता दीवान को निरीक्षण के दौरान स्थल पर दिये।

पढ़ें : देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

काफी समय तक उक्त फौव्वारा चालू रहने से बूढापारा मुख्य मार्ग की सुन्दरता में निखार स्पष्ट परिलक्षित होता था। महापौर ने काफी समय से बंद पड़े फौव्वारे को मुख्य मार्ग सौंदर्यीकरण के तहत जनहित में जनसुविधा हेतु रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से तत्काल आवष्यक सुधार व संधारण कर प्रारंभ करवाने के निर्देष उपअभियंता को दिये। ताकि पुनः बूढापारा का मुख्य मार्ग गंगाराम शर्मा मार्ग फौव्वारा प्रारंभ होने पर सुन्दरता कायम हो सके ।

 हाईवे पेट्रोलिंग के लिए मुख्यमंत्री ने 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हाईवे पेट्रोलिंग के लिए मुख्यमंत्री ने 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नागरिकों को इससे सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों को भी तत्काल राहत और सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शासन दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये प्रतिबद्ध है। दुर्घटनाजन्य स्थलों की पहचान कर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से घायलों को शीघ्र ही मदद मिल पाएगी। शीघ्र मदद मिलने से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बच सकेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा दस जिलों बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कांकेर और कोण्डागांव के लिये 15 हाईवे पेट्रोल वाहनों को रवाना किया गया। 

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक जेल संजय पिल्ले, विशेष पुलिस महानिदेशक आर के विज और अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। दस जिलों के राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट के आधार पर 15 सड़क खण्ड चिन्हित किये गये हैं, जिनकी लंबाई करीब 25 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 24 घंटे तीन पालियों में एएसआई, हेड कॉन्सटेबल, कॉन्सटेबल और ड्राईवर उपलब्ध रहेंगे। हाईवे पेट्रोलिंग टीम सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचेगी और दुर्घटना पीड़ित को 108 वाहन या हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल हेतु रवाना करेगी। इसके साथ ही दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को तुरंत सूचना दी जाएगी। टीम द्वारा हाईवे के किनारे खड़े खराब, दुर्घटनाग्रस्त, अवैध पार्किंग के वाहनों को हटवाया जाएगा। हाईवे पेट्रोलिंग के संचालन एवं नियंत्रण पर संबंधित पुलिस अधीक्षक का पूर्ण दायित्व होगा।

इस संसाधनों से लैस हैं हाईवे पट्रोलिंग वाहन- हाइवे पेट्रोलिंग वाहन सभी अतिआधुनिक एवं तकनीकि संसाधनों से लैस हैं। इनमें जीपीएस सिस्टम, ब्रीथ एनालाईजर(एल्कोमीटर), स्मार्ट फोन, रिफ्लेक्टर जैकेट, रेनकोट, एलईडी बेटन, एलईडी लाईट, पी.ए. सिस्टम एवं सायरन, वायरलेस सेट, डिजिटल कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, सर्ट लाईट, टूल किट (टोइंग हेतु), स्ट्रैचर की सुविधा उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में वाघनदी बॉर्डर से उड़ीसा बॉर्डर तक 322 किमी तक 15 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियां चल रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं और घायलों को समय पर उपचार मिलने में अत्यधिक सहायता मिली है। नई 15 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों के लिये यातायात पुलिस और अंतर्विभागीय समिति द्वारा नये 15 सड़क खण्डों में उन दुर्घटनाजन्य स्थलों को चिह्नित किया गया है जहां डायल 112 की गाड़ियां नहीं चल रही हैं। एआईजी यातायात संजय शर्मा ने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों की त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से विगत वर्ष की तुलना में पिछले 8 माह में सड़क दुर्घटनाओं में 24 प्रतिशत और सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु में 20 प्रतिशत की कमी आई है।
 
  नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने बाईक में लगाई आग

नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने बाईक में लगाई आग

जगदलपुर। शहर के स्टेट बैंक मेन ब्रांच के सुरक्षाकर्मी की बाइक को नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक परमेश्वर नाग ने आग के हवाले करने के बाद मौके से फरार हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेटगुड़ा निवासी परमेश्वर नाग एसबीआई बैंक मैन ब्रांच में वाहन चलाने का काम करता था, कुछ दिनों पहले ही उसका और बैंक मैनेजर के बीच विवाद के बाद बैंक मैनेजर ने वाहन मालिक से युवक की शिकायत कर दी। शिकायत पर वाहन मालिक ने परमेश्वर नाग को नौकरी से निकाल दिया। नौकरी से निकाले जाने से नाराज परमेश्वर नाग ने रविवार की शाम पहले एसबीआई बैंक के गेट में पत्थर मारा, उसके बाद मेन ब्रांच के सुरक्षाकर्मी मनोज पटेल की बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दिया। बाइक में आग देख आसपास के दुकानदारों ने घटना की सूचना बैंक के कर्मचारी को दिया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को थाना कोतवाली में दिया है, आरोपी युवक की पुलीस पतासाजी कर रही है। 
 राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज मेघ-गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने अथवा भारी वर्षा के आसार हैं। 

 
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका बीकानरे, जयपुर, सागर, दुर्ग, जदगलपुर और इसके बाद दक्षिण, दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर होते हुए निम्रदाब क्षेत्र तक बनी हुई है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इससे लगे विदभ्र के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन गया है। एक निम्र दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे लगे तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर बन गया है। वहीं एक चक्रगवात घेरा मध्य वायुमंडल तक स्थित है।
 
 
इसके और प्रबल होकर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना बनी हुई है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की अति संभावना है। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग के तापमान में वृद्धि संभावित है। 
देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जांजगीर | छत्तीसगढ़ के जाजंगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने देह व्यापार में शामिल 8 युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। यह मामला जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक कम्पोस्ट गोदाम में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर: झाड़-फूंक के बहाने लूतरा शरीफ के मौलवी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गोदाम में दबिश दी, जिसके बाद ये सभी लोग पकड़े गए हैं | पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है वे सभी युवक स्थानीय निवासी हैं ज​बकि लड़की रायगढ़ जिले की बताई जा रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

BIG BREAKING : प्रदेश में 2 और विधायक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : प्रदेश में 2 और विधायक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है | प्रदेश में कोरोना से कोई भी वर्ग नहीं बचा है | मंत्री व जनप्रतिनिधियाँ भी इसकी चपेट में आते जा रहे है | इसी बीच एक बड़ी खबर आई है | खबर है कि प्रदेश के दो और विधायकों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है | इनमें भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो और लोरमी विधायक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नेता धर्मजीत सिंह का नाम शामिल है |  

आपको बता दें कि विधायक गुलाब कमरो में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जबकि आज सीनियर धर्मजीत सिंह संक्रमित हुए हैं | धर्मजीत सिंह को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, इसके मद्देनजर उन्होंने अपना सैंपल टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली | फिलहाल वह राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं |

 पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम 15 सितम्बर को नही मनाएंगे अपना जन्मदिन , जानिए क्या है वजह

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम 15 सितम्बर को नही मनाएंगे अपना जन्मदिन , जानिए क्या है वजह

रायपुर। कोरोना महामारी से व्यथित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस साल 15 सितंबर को अपना जन्मदिन नही मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कंग्रेस जनों और शुभ चिंतकों को पत्र लिख कर कहा कि संकट के समय पीडि़त मानवता की सेवा ही मेरे प्रति आपकी शुभेच्छा होगी। उन्होंने पत्र में कहा कि मित्रो इस वर्ष मैने अपना जन्मदिन 15 सितंबर को नही मनाने का निर्णय लिया है। कोरोना के इस संकट के समय मन बहुत व्यथित है। इस वैश्विक आपदा में हमने अपने बहुत से करीबियों को खोया है।
 
 
सारा देश प्रदेश इस महामारी के प्रकोप के कारण परेशान है। कल क्या होगा?  कैसे होगा किसी को नही पता। काल के क्रूर हाथों की पहुंच रोज-रोज हमारी किसी परिचित, स्नेही तक पहुच रही है । देश मे 73000 हजार से अधिक लोगो की मौत इस आपदा से हो गयी है। लगभग 48 लाख लोग इस महामारी से पीडि़त हुए हैं।
 
 
अपनो की तकलीफ से मेरा मन बहुत अशांत और आहत है। ऐसे समय पीडि़त मानवता की हम जितनी सेवा कर पाए वह ईश्वर की कृपा होगी। मेरे जन्म दिन के अवसर पर मैं अपने शुभचिंतकों, कांग्रेसजनों से अनुरोध करता हूं कि किसी भी प्रकार का समारोह आदि न किया जाए। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए, लोगो की मदद की मैं अपेक्षा करता हूं । भोजन, दवाई, अस्पताल पहुचाना, रक्त दान, प्लाज्मा दान जैसे अनेक माध्यम है, जिसे किया जा सकता है। कोरोना पीडि़तों की जो आप सब तन मन धन से मदद कर सकें, वही मेरे प्रति आपकी शुभेच्छा होगी।
 
 बाईक बेचने का झांसा देकर ऑनलाईन हजारों रुपयें की ठगी

बाईक बेचने का झांसा देकर ऑनलाईन हजारों रुपयें की ठगी

रायपुर। ऑनलाईन साईड पर बाईक बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते हजारों रुपये की ठगी कर लेने की रिपोर्ट सेजबहार थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी खिलोरा एलआईजी 36 थाना मुजगहन जिला रायपुर निवासी कृष्ण कुमार साहु 36 वर्ष पिता गणेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्राथी्र 10 सितंबर को संजय कुमार राय नामक व्यक्ति ने फेसबुक एप के माध्यम से 15 हजार रुपये में बाईक  बेचना तय कर बाईक की फोटों भेजकर कोरियर से बाईक भेजना व बाईक की डिक्की में पेपर  पैक कर देने की बात कहकर मोबाईल नंबर 7064071391 से गाडी रात मे 9 बजे तक मिल जाने की बात कह 3150 रुपये  ऑनलाईन भेजने बोला जिसे प्रार्थी ने भेज दिया।
 
 
इसके बाद रात्रि 09-00 बजे मोबाईल नंबर 9756546028 में फोन आया और बोला कि मै कोरियर वाला बोल रहा हू आप गाडी भाठागांव पहुच गया है। पूरा पैसा पेड नही हुआ है 11 हजार 850 रूपये पेड कर दीजिये आप का गाडी 25 मिनट मे मिल जायेगा। जिसके बाद 11850 रूपये 8059254657 गूगल पे खाता मे ट्रांसफर कर दिया फिर वही 5 मिनट बाद बोले कि आप गलत राशि डाले हो 12 हजार 850 रूपये डालना था करके बोलने पर खाते में एक भी रुपये नही है कहने पर आरोपी ने फोन काट दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 
एटीएम से पैसे चोरी करने पर नाकाम हुए तो मशीन को उखाड़कर ले गए चोर, पढ़ें पूरी खबर

एटीएम से पैसे चोरी करने पर नाकाम हुए तो मशीन को उखाड़कर ले गए चोर, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर | जिले के सीपत थाना इलाके के नवाडीह चौक स्थित इंडिया वन के एटीएम में अज्ञात चोर पैसा चोरी करने पहुंचे थे. लेकिन ये चोर पैसा निकाल पाने में नाकाम हुए, तो एटीएम ही उखाड़कर ले गए. एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश की, पर उसमें असफल होने के बाद पास में ही मौजूद तालाब में पैसों से भरे एटीएम मशीन को फेंककर फरार हो गए।

पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता की हुई मौत, 6 बार जीता था विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर 

जानकारी के मुताबिक मामला रविवार देर रात नवाडीह का है, जहां चोर प्राइवेट कंपनी इंडिया वन के एटीएम लूटने की फिराक में थे. एटीएम में तोडफ़ोड़ की, फिर भी पैसे नहीं निकाल पाए | इसके बाद एटीएम मशीन को ही अपने साथ ले गए। 
 
 
लेकिन अपने मंशूबों पर खरा नहीं उतर सके | जिसके बाद एटीएम मशीन को पास के ही तालाब में फेंक दिया | घटना की सूचना मिलने के बाद मौके-ए-वारदात पर पहुंचे एसपी समेत पुलिस की टीम ने एटीएम को बरामद कर लिया।
 
 राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, पूर्व विवाद को लेकर युवक को चाकू मारकर किया घायल

राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, पूर्व विवाद को लेकर युवक को चाकू मारकर किया घायल

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर युवक को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बजरंग चौक राजेन्द्रनगर निवासी नंदकुमार साहु 47 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के छोटे बेटे लकी को पूर्व विवाद के चलते  लड़के घेरकर गाली-गलोचकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं चाकू से मारकर हाथ-पांव में गभीर चोट पहुंचाया है।
 
 
घटना की जानकारी मिलते ही प्रार्थी अपने परिवार के साथ बीच-बचाव किया। जिसके बाद उसकी जान बच पायी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में लकी से पुछताछ करने पर उसने बताया कि महेश उर्फ आकाश नायक निवासी बसटाल से उसकी पुरानी रंजिश है, उसी रंजिश को लेकर आज महेश उर्फ आकाश नायक अपने साथी तनवीर हुसैन निवासी बसटाल, मोनू निवासी सांई नगर, साहिल निवासी शास्त्री मार्केट रायपुर  तथा नरेश निहाल निवासी बुढी मांई मंदिर के पास मोहल्ला राजेन्द्र नगर आकर लकी को मारपीट करना बताया। चाकू से वार के चलते युवक के शरीर से काफी खून बहने के चलते उसे शाकीय वाहन से अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
बड़ी खबर: गार्ड से मारपीट कर अज्ञात बदमाशों ने देशी शराब दुकान से लुटे 14 लाख रुपए

बड़ी खबर: गार्ड से मारपीट कर अज्ञात बदमाशों ने देशी शराब दुकान से लुटे 14 लाख रुपए

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात देशी शराब दुकान में करीब 14 लाख की लूट हो गई. जानकारी के मुताबिक चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
 
 
लूटेरों ने पहले गार्ड के साथ मारपीट कर बंधक बनाया. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के रावां शराब दुकान में हुई है,लूट की सूचना के बाद मौके पर बीपी राजभानु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, टीआई उमेंद्र टंडन, आबकारी उपनिरीक्षक वैभव मित्तल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना प्रभारी समेत सभी स्टॉफ पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है पता तलाश की जा रही है।
 पट्रोल पंप में 710 लीटर डीजल भराकर धोखाधड़ी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

पट्रोल पंप में 710 लीटर डीजल भराकर धोखाधड़ी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

महासमुंद। तेंदूकोना स्थित पेट्रोल पंप में धोखाधड़ी करने वाले दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। बताया जा रहा है ये दोनों आरोपी पेट्रोल पंप में कंट्रक्शन की गाडिय़ा बताकर ट्रैक्टर में रखे जरीकेन में 710 लीटर लेकर फरार हो गए थे। पेट्रोल पंप के सेल्समैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
 
 
मामले का खुलासा करते हुए बागबाहरा एसडीओपी लितेल सिंह एवं तेंदूकोना थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पेट्रोल पंप में धोखाधड़ी करने वाले फिरोजपुर, कोटला थाना संदौर जिला संगरूर पंजाब वर्तमान में कौहाकुडा निवासी चरणजीत सिंह पिता बहादुर सिंह (32) एवं नयापारा कला थाना पिथौरा निवासी सीताराम पटेल उर्फ गुड्डू पिता लालाराम पटेल (24) को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है। ये दोनों तेंदूकोना स्थित पेट्रोल पंप में 710 लीटर डीजल भराकर वहां से भाग गए थे। वहीं तीन अन्य वाहनों को महासमुंद से कंट्रक्शन कंपनी के है गाडिय़ों की जरुरत है कहकर उसे भी तेंदूकोना ले आया था।  उन्होंने बताया कि आरोपियों से एक ट्रैक्टर ट्राली 655000 एवं 680  लीटर डीजल बरामद किए हैं। 

पेट्रोल पंप के सैल्समैन ने लिखाई थी रिपोर्ट- 
थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोल पपं के  सैल्समैन योगश कुमार साहू ने 10 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक दोपहर डेढ़ बजे अज्ञात व्यक्ति काले रंग के मोटर साइकिल में आया और अपने आप को कन्स्ट्रक्शन कंपनी में काम करना बताया। पीछे लाल रंग सोल्ड ट्रेक्टर ट्राली खड़ी है उसमें 03 ड्रम व 01जरीकेन है। सभी में डीजल डालने को कहां। इसके बाद कर्मचारी ने तीनों ड्रम व 1 जरीकेन में कुल 710 लीटर डीजल कीमती 56610 रूपये का डाला। डीजल भरने के बाद ट्रैक्टर को आगे बढ़ाते हुए पीछे खड़े 3 पीकअप गाडी क्रमांक सीजी 06 जीजे 5444, सीजी 06 जीक्यू 5411, सीजी 04 जेडी 7433 में भी डीजल डालने को कहां और नाश्ता करके आने के बाद पैसे दूंगा कहकर निकल गया। कुछ घंटे बाद जब वह नहीं आया तो पीकअप चालकों से पूछा तो वे कन्स्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ी नहीं है उन्हें भी वह व्यक्ति सरायपाली से महासमुंद सब्जी लेकर आना है बताकर किराए से लाना बताया है। इसके बाद पेट्रोल पंप के सैल्समैन को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को बताया पूरी जानकारी देते हुए बतायाक  कि 9 तारीख को एक व्यक्ति मोबाइल नंबर देकर दूसरे दिन डीजल भरने गाड़ी भेजने की बात कहीं थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया।  

ऐसे पकड़े गए आरोपी-
थाना प्रभारी ने बताया कि धोखाधड़ी करने से पूर्व 9 सितंबर को एक व्यक्ति पेट्रोल पंप आया था। उसने कंट्रक्शन कंपनी का होना बताते हुए 2 से 3 हजार लीटर डीजल की मांग की। डीजल मिल जाने के बाद से अपना नंबर पेट्रोल पंप के सैल्समैन को दिया और दूसरे दिन गाड़ी भेजने की बात कहीं। वारदता को अंजाम देने के बाद मोबाइल नंबर बंद कर दिया। जब धोखाधड़ी का मामला पता चला तो आरोपियों को पकडऩे लगातार उसके मोबाइल नंबर व सीसीटीव कैमरे के फुटेज खंगालने लगे। इसी बीच पता चला कि पट्रोल पंप वाले को दिए हुए नंबर से कौकाकुड़ा निवासी चरणजीत सिंह से उसने अंतिम बार बात की थी। इसके आधार पर टीम ने पहले चरणजी सिंह के यहां पहुंची। जहां टीम  ने देखा कि वहां ट्रैक्टर खड़ा था। उसके बाद से हिरासत में लिया और पूछताछ किया।  इस दौरान उसे अपराध कबूल करते हुए उक्त घटना की जानकारी दी।

कमीशन का खेल, इसलिए दिया घटना को अंजाम- 
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मोबाइल नंबर धारक उसके दुकान में आया और कम रूपये में डीजल देने की बात कहीं। जितना डीजल बिकेगा उतान कमीशन मिलेगा। कमशीन के चक्कर में आरोपी चरणजीत िंसंह ने नयापारा कला पिथौरा के सीताराम को फंसा। वह भी राजी हो गया और वह अपने साथ तीन लोगों को ट्रैक्टर में बिठाकर पेट्रोल पंप ले गया। डीजल भरने के बाद वह बिना रुपए दिए ही रवाना हो गया। 
 बड़ी खबर: झाड़-फूंक के बहाने लूतरा शरीफ के मौलवी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

बड़ी खबर: झाड़-फूंक के बहाने लूतरा शरीफ के मौलवी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

कोरबा। 21वीं सदी में भी लोग जादू-टोना, तंत्र, मंत्र, झाड़-फूंक पर विश्वास करते हैं और इसी अंधविश्वास का फायदा उठाकर कथित तांत्रिक, मांत्रिक न सिर्फ लोगों का दोहन कर रहे हैं बल्कि उनकी इज्जत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला लूथरा शरीफ से आया है।
 
 
मुंगेली में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बेटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। जिसका इलाज अस्पताल में कराने की बजाय अंधविश्वास के चलते परिवार बलौदा के एक तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया। कुछ दिनों तक नाबालिक किशोरी का इलाज करने के बाद तांत्रिक ने झांसा दिया कि यहां उसका इलाज मुमकिन नहीं इसलिए इसका झाड़-फूंक लूतरा शरीफ में करना पड़ेगा। इसलिए उस परिवार को लूतरा शरीफ के आसपास मकान किराए में लेने को कहा गया।
 

तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ हब्बू मौलवी के झांसे में आकर परिवार ने ऐसा ही किया। जिसके बाद बदमाश रोज उनके किराये के घर जाकर झाड़-फूंक का तमाशा करता रहा। इसी दौरान इस परिवार के बेटे की भी तबीयत खराब हो गई और मौलवी उसका भी इलाज करने लगा। हैरानी इस बात की थी कि कथित हब्बू बाबा उनके बेटे का झाड़ फूं क तो पांच 10 मिनट ही करता था लेकिन युवती को अकेले कमरे में बंद कर उसके साथ घंटों बिताता। इससे परिवार का शक भी धीरे-धीरे बढऩे लगा था। बाद में नाबालिग किशोरी ने ही इसका खुलासा किया कि शाकिर अंसारी यानी हब्बू बाबा झाड़-फूंक के बहाने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था और तंत्र मंत्र का डर दिखाकर उन्हें इसकी चर्चा किसी से नहीं कहने को धमकाता था।
 
 
रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर आखिरकार नाबालिग ने इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी। जिस बाबा को परिवार खुदा मान बैठा था, वह तो बलात्कारी निकला। यह जानते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सच्चाई का अहसास होते ही पिता के होश ठिकाने लग गए और उन्होंने मुंगेली कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी। जहां से अग्रिम कार्यवाही के लिए मामले को लूतरा ट्रांसफ र कर दिया गया। पुलिस ने शाकिर अंसारी बाबा उर्फ  हब्बू मौलवी लूतरा शरीफ  में मानसिक रोग, भूत प्रेत, ऊपरी बाधा के नाम पर सैकड़ों लोग इलाज कराने आते हैं। इनमें से कुछ यहीं रुक भी जाते हैं लेकिन इसी का फायदा इस बाबा जैसे लोग किस तरह उठा रहे हैं। इसका खुलासा इस घटना से हुआ है।
 
 
नराधम ने बीमार बच्ची का भी लिहाज नहीं किया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा और पूरा परिवार दरवाजे के बाहर उसके आगे नतमस्तक बैठा रहा, लेकिन जब सच्चाई उजागर हुई तो उनके होश ठिकाने लगे। यह घटना हर उस व्यक्ति के लिए सबक है जो ऐसे ढोंगी बाबाओं पर भरोसा कर अपनी बहू बेटियों को उन्हें सौंप देता है। इसी अंधविश्वास का फायदा उठाकर ऐसे लोग अपना गलत सही मकसद पूरा करते हैं। धर्म के नाम पर अधर्म का यह खेल कब से जारी है और इस ढोंगी बाबा ने और किन-किन के साथ ऐसा किया है पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।