BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार, निजी अस्पतालों में पांव रखने की जगह नहीं

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार, निजी अस्पतालों में पांव रखने की जगह नहीं

रायपुर। क्वांर के महीने में उमस के बीच समय समय पर हो रही खंड वर्षा के चलते मौसम में आए बदलाव के कारण नमी एवं उमस के चलते आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। कोरोना वायरस कोविड 19 की महामारी के चलते शहर के अधिकतम हास्पिटल इन दिनों फुल चल रहे हैं।

पढ़ें :  बड़ी खबर रायपुर: युवक ने अपनी दोस्त के साथ की मारपीट और दांत से काटकर किया घायल, बात दबाने युवती को दिया 10 लाख रुपए का ऑफर 

निजी चिकित्सा संस्थानों में भी कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए न तो वहां के चिकित्सकों के पास समय है और न ही पर्याप्त मात्रा में भर्ती के लिए वार्ड में स्थान रिक्त है। ऐसी स्थिति में मेकाहारा जिला अस्पताल एम्स सहित शहर के सभी छोटे-बड़े चिकित्सा संस्थानों में ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे मरीज वापस किये जा रहे हैं। संक्रामक बीमारी के दौर में दिल्ली से एक स्वयंसेवी स्वास्थ्य संगठन से मिली जानकारी के अनुसार ये स्थिति लंबे समय तक जारी रहेगी।

पढ़ें :  बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जमीन विवाद पर एक परिवार के सात लोगों पर कातिलाना हमला, 3 की मौत, 4 गंभीर 

वहीं एम्स हास्पिटल दिल्ली  ने राज्यों को कोरोना के खतरे के साथ ही आने वाली शीत ऋतु में डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से चिकित्सकों के मार्गदर्शन में आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। अन्य बीमारियों में हड्डियों में दर्द, डायरिया, उल्टी, दस्त एवं मस्तिष्क एवं दिल से संबंधित बीमारियों के साथ ही हृदय रोग के मरीजों को मौसम में आए बदलाव के कारण जहां तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है वहीं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. चंद्रमणी तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोविड 19 वार्ड के अलावा अन्य मरीजों की चिकित्सा के लिए भी तत्काल प्रभाव से उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

पढ़ें : राजधानी के बस स्टैण्ड में पकड़ाया 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा 

निजी चिकित्सा संस्थानों में भी मिली जानकारी के अनुसार पूरे अस्पताल को कोविड 19 में परिवर्तित करने में मेडिकल संचालकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. आरडी अग्रवाल के अनुसार शहर के सभी अस्पतालों को शासन द्वारा कोविड 19 के संक्रमण को रोकने के लिए अधिग्रहित किया जाता है तो अन्य मरीजों को बीमारियों के गंभीर खतरे का सामना करना पड़ेगा। डॉ. मंजू शुक्ला एवं डॉ. मीनाक्षी तारे के अनुसार निजी चिकित्सा संस्थानों के कुछ वार्डों को ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आइसोलेटेड किया जाना चाहिए ताकि अन्य मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनकी बीमारी का त्वरित उपचार मिल सके। 

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जमीन विवाद पर एक परिवार के सात लोगों पर कातिलाना हमला, 3 की मौत, 4 गंभीर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जमीन विवाद पर एक परिवार के सात लोगों पर कातिलाना हमला, 3 की मौत, 4 गंभीर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले अंतर्गत तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में शुक्रवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के लोगों को पता चला कि एक ही परिवार के सात लोगों पर कातिलाना हमला किया गया है। इस हमले में 03 की मौत हो गई, वहीं 04 लोग घायल हो गए है। पुलिस ने हमलावर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक परिवार के रिश्तेदार है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोबा गांव में रहने वाला गायकवड़ा परिवार का भरा-पूरा परिवार आज सुबह लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। परिवार के मुखिया ओस कुमार गायकवाड़ 43 वर्ष की पत्नी जागृति (40 वर्ष), बेटी टीना (16 साल) और बेटा मनीष मृत अवस्था में मिले, जबकि खुद ओस कुमार, उसकी बुजुर्ग मां अनार बाई (65 वर्ष), बेटा ओमन (20 वर्ष) और बेटी गीतांजलि (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हालत में मिले। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस परिवार पर कातिलाना हमला करने वाले इसके रिश्तेदार आरोपी परस गायकवाड़ 62 वर्ष और ब्रिजसेन गायकवाड़ 27 वर्ष निकले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हमले की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओस कुमार और आरोपी परिवार के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी फरसराम हत्या के मामले में जेल भी काट चुका है और करीब तीन माह पूर्व रिहा होकर वापस लौटा है। 
  होम आइसोलेशन के दौरान पिता-पुत्र थे गायब, दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज

होम आइसोलेशन के दौरान पिता-पुत्र थे गायब, दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज

रायगढ़। बीते दिनों से खरसिया के कोविड पॉजिटिव 07 व्यक्तियों द्वारा अनुमति प्राप्त कर ईलाज के लिए स्वयं के मकान में होम आईसोलेट पर थे। लेकिन 7 सितंबर को जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा दोपहर 01:30 बजे वार्ड क्रं. 11 में रह रहे 02 होम आइसोलेट को चेक किये, उनके घर का दरवाजा बंद पाया गया। जिसके बाद उनके मोबाईल नम्बर से संपर्क किया गया तो कोरोना पॉजिटीव मरीज ने बताया कि अपने बेटे के साथ स्वंय के साधन से रायपुर आया है। दोनो ईलाज के लिये चिकित्सालय में भर्ती हैं।

इधर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद खरसिया के आवेदन पत्र पर से थाना खरसिया में दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188, 269, 270 ढ्ढक्कष्ट 3 महामारी एक्ट, 51, 51(ड्ड), 51(ड्ढ), 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 58(1), 58(2), 59, 60 आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के समीप रेल्वे फाटक के पास शुक्र सुबह एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम संतु चंदेल बताया जा रहा है, जो कि नैला बस्ती का रहने वाला है। लोगों ने बताया कि संतु कुछ दिनों से परेशान था ,फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 निजी स्कूलों की मनमानी रोकने कलेक्टर कड़ाई से पालन करे: विकास उपाध्याय

निजी स्कूलों की मनमानी रोकने कलेक्टर कड़ाई से पालन करे: विकास उपाध्याय

रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने निजी स्कूल संचालकों द्वारा पालकों के नो स्कूल नो पेमेंट को लेकर लगातार विरोध के बावजूद मेरी मुर्गी एक टांग का रवैया अपनाए जाने को गंभीरता से लिया है और कहा है जिला शिक्षा अधिकारी इन निजी स्कूलों का निरीक्षण कर इस बात की जानकारी लें कि शासन के मापदंडों के अनुरूप संचालित हैं कि नहीं साथ ही इस बात की भी फड़ताल करें कि सम्पूर्ण लॉकडाउन के बीच इन स्कूलों की विद्यार्थियों के प्रति क्या जवाबदेही रही है और विस्तृत रिपोर्ट शासन के सम्मुख प्रस्तुत करें और तब तक निजी स्कूल किसी विद्यार्थी को ऑनलाईन क्लास से वंचित करता है तो उसकी मान्यता तत्काल निरस्त करे।

विकास उपाध्याय ने निजी स्कूल प्रबंधकों के अडिय़ल रवैया को शासन विरोधी करार दिया है और कहा हैए जिला शिक्षा अधिकारी निजी स्कूलों को लेकर शख्ती दिखायें अन्यथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा निजी स्कूल प्रबंधक दादागिरी पर उतर आए हैं और ऐसा ही वे अपने स्कूल स्टाप पर भी करते रहे हैं।स्कूलों में शिक्षक लाइब्रेरी भवन स्टॉफ रूम खेल मैदानए शौचालय और खासकर विषयवार अलग.अलग लैब और शिक्षक हैं या नहीं इसकी जांच करने के बाद ही संबद्धता देने का प्रावधान है परंतु इस प्रावधान का टीम के समक्ष डेमो दिखा कर ये निजी स्कूल प्रबंधक मान्यता ले कर शासन के आँख में धूल झोंकने का काम करते रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा बड़े बड़े निजी स्कूलों के प्रबंधक दिखावे के लिए बड़ी बड़ी बिल्डिंग बना कर पलकों को आकर्षित तो कर लेते हैंएपर आंतरिक मापदण्ड के नाम पर कुछ नहीं रहता। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक ही निर्धारित अर्हता नहीं रखते और जो रखते हैं उन्हें आवश्यक वेतन नहीं दिया जाता। इन स्कूलों में बच्चों को शुध्द पेय जल की व्यवस्था तक नहीं रहता और जब इसको लेकर आवाज उठाई जाती है तो बच्चों को ही प्रताडि़त किया जाता है।

विकास उपाध्याय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है वे सबसे पहले निजी स्कूलों का आंतरिक मूल्यांकन करने उच्चस्तरीय टीम गठित करें और इस टीम में एक जनप्रतिनिधि को भी सम्मिलित करें जो इस बात का पता लगाएगी की इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कितनी हैए एक क्लास में कितने शेक्शन बनाये गए हैं और एक शेक्शन में कितने बच्चे पढ़ते हैंए शेक्शन के अनुरूप कितने शिक्षक हैंए शिक्षक हैं तो वो नियमित हैं कि नहींए उनके शैक्षणिक योग्यता क्या है। इन शिक्षकों को मासिक वेतन क्या दिया जाता है। मार्च माह से लेकर जून तक प्रत्येक शिक्षकों की विषयवार शैक्षणिक गतिविधियों में क्या भूमिका थी। इसके अलावे अन्य आवश्यक मापदंड की यथा स्थिति क्या है।
 
स्कूल के प्राचार्य या प्रधानपाठक की क्या योग्यता है इनका वेतनमान से लेकर विद्यार्थियों के प्रति इनके व्यवहार को लेकर गोपनीय चरित्रावली को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जाए। विकास उपाध्याय ने कहा शासन स्तर पर जब तक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक निजी स्कूलों को पृथक.पृथक से इन तमाम जाँच बिंदुओं पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता उनको किसी तरह की फीस लेने से रोक लगाने नोटिस भेजा जाए। विकास उपाध्याय ने रायपुर कलेक्टर को भी इस बाबत कड़ाई से कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में दो ट्रकों में हुई भिड़ंत, एक की मौत 4 गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में दो ट्रकों में हुई भिड़ंत, एक की मौत 4 गंभीर

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बहीगांव कोपरा चौक के पास दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें एक ट्रक हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दुर्घटना के अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के रात लगभग 01 बजे नेशनल हाईवे 30 बहीगांव-कोपरा चौक के पास रायपुर से जगदलपुर की ओर गिट्टी लेकर जा रही एपी 16 टीजी 7719 व जगदलपुर से रायपुर की ओर चावल लेकर जा रही सीजी 18 टी 1059 दोनो ट्रकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें चावल से भरे ट्रक के हेल्पर पी. शक्तिबाबू उम्र 45 वर्ष निवास आंध्रप्रदेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा ट्रक चालक एस. अर्जुन उम्र 47 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो हो गया। वहीं विपरीत दिशा से गिट्टी लेकर आ रही ट्रक के चालक श्याम बाबू उम्र 25 वर्ष निवासी बचेली व हेल्पर कुन्नूराम बाग उम्र 24 वर्ष निवासी किरन्दुल व ट्रक में सवार बिलास कुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बचेली तीनो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 

केशकाल थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर 108 के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल पहुंचाकर उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर घटना की विवेचना की जा रही है।
इस जिले के नगरीय क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेगी दुकानें, दिशा-निर्देश जारी

इस जिले के नगरीय क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेगी दुकानें, दिशा-निर्देश जारी

बीजापुर। जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर नगरीय क्षेत्रों में दुकानों के संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी हुए है। इसके तहत् नगरीय क्षेत्रों में सुबह 09 से शाम 06 बजे तक ही दुकानों का संचालन किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने जारी आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद बीजापुर सहित नगर पंचायत भैरमगढ़ एंव भोपालपटनम के संपूर्ण क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानों के खुलने तथा बंद होने संबंधी समय-सीमा निर्धारित की जाती है। इसके तहत स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी। इसके साथ ही दवा एवं मेडिकल दुकानें 24 घंटे संचालित रहेगी। 

डेयरी एवं घर पर जाकर दूध बांटने वाला दुग्ध विक्रेता को प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक और सांयकाल 05 बजे से 07 बजे तक दूध प्रदाय करने की अनुमति होगी। पेट्रोल-डीजल पंप तथा एलपीजी गैस प्रात: 09 से शाम 06 बजे तक विक्रय करने की अनुमति होगी। शासकीय एवं अशासकीय बैंकों को सांयकाल 04 बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। कृषि उपकरण, फर्टिलाइजर, पेट् शॉप, एक्यूरियम शॉप प्रात: 09 बजे से शाम 06 बजे तक संचालित रहेगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित शराब दुकानों को प्रात: 09 बजे से शाम 06 बजे तक संचालन की अनुमति रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी आदेश पर्यन्त लागू रहेगा।
कलेक्टर ने तहसीलदारों के प्रभार में किया फेरबदल, देखें आदेश कौन क्या करेगा

कलेक्टर ने तहसीलदारों के प्रभार में किया फेरबदल, देखें आदेश कौन क्या करेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किये हैं।इस फेरबदल में चार अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। इस कड़ी में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल को पलारी तहसीलदार का प्रभार दिया गया है।

read also: BIG BREAKING : आज रायपुर से 672 समेत प्रदेश से 2227 मरीज की हुई पहचान 16 की मृत्यु,देखे जिलेवार आकड़ा 
बलौदाबाजार में पदस्थ नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल को भाटापारा तहसील का प्रभारी तहसीलदार, भटगांव के नायब तहसीलदार मुकेश देवांगन को बलौदाबाजार का नायब तहसीलदार और बिलाईगढ़ के नायब तहसीलदार अश्विनी चन्द्रा को भटगांव का नायब तहसीलदार बनाया गया है।
 

मंत्रालय एवं संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वयं के वाहन से आने का सुझाव

मंत्रालय एवं संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वयं के वाहन से आने का सुझाव

रायपुर, कोरोना संक्रमण के वर्तमान स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने मंत्रालय एवं संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यथासंभव स्वयं के वाहन से कार्यालय आने का सुझाव दिया है। इसका उद्देश्य अधिकारियों-कर्मचारियों, सहयोगियों तथा उनके परिजनों को कोरोना संक्रमण से बचाना है।
शासन के ध्यान में यह बात आई है कि मंत्रालय एवं संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी बसों से एक साथ कार्यालय आते हैं। बस में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों के संक्रमित होने की आशंका रहती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उन्हें अपने निजी वाहन से कार्यालय आने का सुझाव दिया गया है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मंत्रालय एवं संचालनालय में कोरोना के तेजी से फैलाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सप्ताहिक रोस्टर के हिसाब से एक तिहाई कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को अवगत कराते हुए कहा है कि अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित बस से कार्यालय आने की बाध्यता नहीं है। उन्होंने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वयं के वाहन से कार्यालय में उपस्थित होने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा है। 

कोविड केयर सेंटर में दिया गया दुर्गंध युक्त भोजन, नाराज मरीजो ने किया जमकर हंगामा

कोविड केयर सेंटर में दिया गया दुर्गंध युक्त भोजन, नाराज मरीजो ने किया जमकर हंगामा

रामानुजगंज, आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर में बीती रात दुर्गंध युक्त भोजन दिए जाने से नाराज कोरोना पॉजिटिव मरीजों के द्वारा भोजन को लाकर आंगन में रख दिया गया एवं भोजन नहीं करने पर अड़ गए जिसकी सूचना सीएमएचओ एवं एसडीएम को लगी तो रात में 11 बजे गर्म भोजन कोरेना पॉजिटिव मरीजों को दिया जा सका। गौरतलब है कि जब से आरागाही में कोविड-19 केयर सेंटर बना है तब से ही कोरेना पॉजीटिव मरीजों के भर्ती होने के साथ ही लगातार मरीजों के द्वारा अत्यंत घटिया भोजन दिए जाने की शिकायत की जा रही है इसी बीच बीती रात जब मरीजों को भोजन दिया गया तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद मरीज नाराज हो गए एवं भोजन को ला ला कर आंगन में रखने लगे। जिसकी सूचना देर रात ही सीएमएचओ एवं एसडीएम को दी गई जिसके बाद रात में 11 बजे गर्म भोजन कोरेना को दिया जा सका। डीएवी के प्राचार्य ने बीती रात से भोजन का किया त्याग- डी ए वी भवरमाल में पदस्थ प्रभाष चंद्र झा कोरेना पॉजीटिव पाए जाने के बाद कोविड-19 केयर सेंटर आरागाही में भेजा गया जहा भोजन बिल्कुल ठंडा मिलने से नाराज होकर श्री झा ने बुधवार की रात से भोजन का त्याग कर दिया है श्री झा ने बताया कि यहां साफ -सफ ाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है, परिसर को सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है यदि प्रशासन व्यवस्था नहीं कर सकती है तो हमें होम आइसोलेशन में भेजा जाए ताकि हम खुद अपना ख्याल अच्छे से रख सकें। भोजन रहता है बिल्कुल ठंडा- मरीजों ने आरोप लगाया कि भोजन बिल्कुल ठंडा दिया जाता है कोरेना पॉजीटिव मरीजों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि भोजन देने में जमकर मनमानी की जा रही है शिकायत के बाद भी इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है। समय के चलते भी हो रही है समस्या- आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर में दूरस्थ विकासखंड से भी कोरेना पॉजीटिव मरीज आ रहे हैं यहां पर मरीजों के प्रवेश देने का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है ऐसे में जब मरीज देर से पहुंचते हैं तो भोजन की समस्या आती है। इस संबंध में विकासखड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश ने बताया कि दुर्गंध युक्त भोजन दिए जाने की सूचना कल रात में प्राप्त हुई थी। जिसके बाद रात में 11 बजे गरम भोजन कोरेना पॉजीटिव मरीजों को दिया जा सका। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ बसंत ने कहा कि पहले 90 एक मरीज पर 1 दिन का खाने का खर्च किया जा रहा था वही अब 5 दिन में नया टेंडर हो जाएगा जिसके बाद 180 प्रतिदिन एक व्यक्ति के खाने पर खर्च किया जाएगा। डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ भी वही भोजन करेंगे। कलेक्टर श्याम धावडे ने कहा कि आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर के देखरेख की जिम्मेवारी एसडीएम रामानुजगंज को है तत्काल एसडीएम को निर्देशित करता हूं कि वहां की व्यवस्था को दुरुस्त करें। 

छत्तीसगढ़ में फिर एक पत्रकार की कोरोना से मौत, सांस लेने में थी दिक्क़ते

छत्तीसगढ़ में फिर एक पत्रकार की कोरोना से मौत, सांस लेने में थी दिक्क़ते

बेमेतरा, कोरोना ने एक और पत्रकार की जान ले ली है। बेमेतरा के पत्रकार मोहम्मद अकबर की काफी दिनों से तबियत बिगड़ी हुई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्क्त हो रही थी। फिर उनका टेस्ट कराया गया। तो वे कोरोना पॉजिटिव आये थे। आज उनका निधन कोरोना से हो गया है।  

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जिले के अब इस इलाके में आज से 14  सितंबर तक लॉकडाउन

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जिले के अब इस इलाके में आज से 14 सितंबर तक लॉकडाउन

केशकाल। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है। केशकाल में भी कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ती रफ्तार देखते हुए, 10 से 14 सितंबर तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। नगरवासियों ने कोरोना के लगातार बढ़ते आंकडों चलते स्वेच्छा से अपनी दुकानों को 10 से 14 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है।
 लिवइन रिलेशन मामले में महिला ने लिखवाया रिपोर्ट, युवक के परिजनों के खिलाफ अपराध दर्ज

लिवइन रिलेशन मामले में महिला ने लिखवाया रिपोर्ट, युवक के परिजनों के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई। लिवइन रिलेशन में रही महिला के साथ गाली-गलोच व मारपीट करने की रिपेार्ट नेवई थाने में आज दर्ज की गर्ई  है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मरौदा ईतवारी बाजार निवासी शबनम शेख ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़ता के दो बच्चे है। दिसंबर 2019 से आकाश शर्मा के साथ पति-पत्नी की तरह लिवइन रिलेशन में रह रही थी। 29 अगस्त को आकाश शर्मा का भाई गजेन्द्र वर्मा एवं मामा संतोष वर्मा व राकेश वर्मा घर आकर जबरन आकाश शर्मा को अपने साथ ले गये व पीडि़ता के साथ गाली-गलोच कर साथ रहने से मना किया। इसके बाद से आकाश शर्मा का मोबाईल नंबर बंद बता होने की वजह से पीडि़ता ने आकाश शर्मा की मां को कॉल किया जिस पर वह नाराज होकर गाली-गलोच करते हुये दोबारा कॉल करने से मना किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बटंग थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग निवासी गजेन्द्र वर्मा,संतोष वर्मा,राकेश वर्मा एवं सांस मालती वर्मा के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 निगम का कम्प्युटर ऑपरेटर निकला कोरोना पॉजिटिव, निगम में मचा हडकंप

निगम का कम्प्युटर ऑपरेटर निकला कोरोना पॉजिटिव, निगम में मचा हडकंप

धमतरी। नगर निगम में पदस्थ स्वछता विभाग का कम्प्युटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह जानकारी मिलने के बाद नगर निगम में हडकंप मच है।

नगर निगम ऑफिस के ऊपरी तल में स्वच्छता विभाग का कक्ष है। जहां कम्प्युटर ऑपरेटर पदस्थ है। उसने सर्दी, खांसी होने पर कोरोना टेस्ट कराया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। इस खबर के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया है। उसके सम्पर्क में कई लोग आये हैं। महापौर विजय देवांगन ने बताया कि निगम परिसर को सैनेटाइज कराया जा रहा है। संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना जांच कराने कहा है।
 
शहर में अब नहीं होगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने आमजनों से की अपील

शहर में अब नहीं होगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने आमजनों से की अपील

धमतरी। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण के चलते धमतरी शहर में किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं करने की बात कही है। कलेक्टर जेपी मौर्य ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित रहें। भीड़ क्षेत्र में जाने से बचें, सुरक्षा के लिए मास्क का उपयोग करें। 

कलेक्टर जेपी मौर्य ने गुरूवार को कुछ पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कर मुंह में मास्क लगाए। हाथ को साबुन से धोते रहें। उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना के चलते अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने दुकानों के बंद और शुरू होने के समय पर कहा कि यह निर्णय अगर दुकानदार स्वयं ले रहे हैं, तो यह उनका निर्णय है। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को भी नियमित रूप से अपनी डयूटी पर पहुंचने के लिए कहा है। ताकि शासकीय कार्य भी चलता रहे। कलेक्टर ने कहा कि जिस घर से कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, वहां के लोगों को आईसोलेट करने के लिए शासन के निर्देशों का पालन करना होगा। 

उन्होंने कहा कि मसीही अस्पताल के अलावा प्राईवेट अस्पतालों में 124 बिस्तर और 50 बिस्तर लाइवलीहुड कॉलेज को चिन्हांकित किया गया है। कोरोना पीडि़त गरीब मरीजों का ईलाज आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से किया जायेगा। प्रतिदिन जिले में 500 कोरोना टेस्ट हो रहा है।
 
 गौठानों में वर्मी टैंक और धान खरीदी केन्द्रो में चबूतरों-शेड निर्माण को दे प्राथमिकता: भूपेश बघेल

गौठानों में वर्मी टैंक और धान खरीदी केन्द्रो में चबूतरों-शेड निर्माण को दे प्राथमिकता: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के लिए मनरेगा से वर्मी टांका निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठान समितियों से वर्मी टैंक निर्माण के लिए जितनी मांग आती है, उन्हें तत्काल स्वीकृति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में यह निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री निवास पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव उपस्थित थे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सभी धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरों के निर्माण और चबूतरों पर शेड निर्माण के कार्यो को भी प्राथमिकता देते हुए शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के हर धान संग्रहण केन्द्र में एक शेड का निर्माण अवश्य हो। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 4649 चबूतरों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। जिनमें से 4630 चबूतरों का निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस वर्ष मनरेगा से राज्य में 5500 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में लगभग 4500 गौठानों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। ऐसे गौठानों में जहां स्व-सहायता समूह आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, वहां आजीविका केन्द्र के निर्माण की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि कार्य को मनरेगा से जोड़ने, शहरी मनरेगा, मनरेगा की मजदूरी दर बढ़ाने, मनरेगा में 200 दिनों का रोजगार देने के प्रावधान के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि मनरेगा के तहत नर्सरी, कुंआ और डबरी निर्माण तथा नहर लाईनिंग के कराये गए कार्यो से लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में सर्वे कराया जाना चाहिए। इसी तरह जिले की उपयोगी डायवर्सन सिंचाई योजनाओं की नहर लाईनिंग का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कराया जाए, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल सके। बघेल ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी में हैवीमेटल्स, आरसेनिक, फ्लोराइड, आयरन की शिकायत है, वहां गांव वालों को सतही जल का उपयोग पेयजल के लिए करने हेतु जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि खेतों में डबरी और कूपों का निर्माण कराया जाना चाहिए, जिससे पानी की रिचार्जिंग हो सके और जरूरत के समय फसलों की सिंचाई में इसका उपयोग किया जा सके। 

मुख्यमंत्री ने वन अधिकार पट्टे प्राप्त हितग्राहियों को जमीन पर फलदार वृक्ष लगाने, बड़े वृक्षो के बीच हल्दी, अदरक, तीखूर जैसी फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जाए। मनरेगा से भूमि विकास और जमीन को घेरने के कार्य कराए जाएं। कृषि विभाग के माध्यम से हितग्राहियों की जमीन पर ट्यूबवेल खनन कराकर क्रेडा के माध्यम से सोलर पंप स्थापित किए जाएं, जिससे फसलों के लिए सिंचाई की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए वन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि 100 दिन का रोजगार देने में छत्तीसगढ़ का देश में तीसरा स्थान है। प्रदेश में इस वर्ष अब तक 84 हजार 455 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार दिया गया। मनरेगा में इस वर्ष रिकार्ड 26 लाख 5 हजार परिवारों को रोजगार दिया गया। प्रदेश में मनरेगा के तहत 39.79 लाख जॉब कार्ड धारी हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ लौटे प्रवासी मजदूरों के क्वारेंटाइन के दौरान लगभग 2.37 लाख जॉब कार्ड बनाए गए। इस वर्ष 13 करोड़ 50 लाख मानव दिवस रोजगार के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 9 करोड़ 52 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया। इसमें महिलाओं की 50 प्रतिशत की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में बताया गया कि केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर 15 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजन के लक्ष्य को मंजूरी दी है। मनरेगा के तहत 2155 करोड़ रूपए की मजदूरी का भुगतान किया गया है। मनरेगा के कार्यो में दिव्यांगों की भागीदारी बढ़ी है। नरवा विकास योजना में चिन्हांकित 1406 नरवा में 66 हजार से अधिक भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। बघेल ने कहा कि ऐसे नाले जिनका एक हिस्सा वन क्षेत्र से गुजरता है, उसका सम्पूर्ण डीपीआर वन विभाग द्वारा तैयार किया जाए। 

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि वर्ष 2017 में मनरेगा के तहत निर्मित परिसम्पत्तियों की जियोटेगिंग में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है। इसी तरह वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित करने और ग्राम पंचायतों के विकास के लिए जीआईएस केन्द्रित योजना तैयार करने में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और कृषि तथा उससे जुड़े कार्यो में मनरेगा योजना से खर्च के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर है। मनरेगा से 706 नये ग्राम पंचायत भवन और 672 आंगनबाड़ी केन्द्रों को मंजूरी दी गई है।
 
बैठक में मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सुब्रत साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव डी. डी. सिंह, मनरेगा आयुक्त मोहम्मद अब्दुल कैसर हक शामिल हुए। विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य और अधिकारी इस बैठक में वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
 
 दो बाईक आमने सामने टकरायी, एक की मौत एक घायल

दो बाईक आमने सामने टकरायी, एक की मौत एक घायल

रायपुर। रोड एक्सीडेन्ट में दो बाईक आमने-सामने टकरा जाने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

आरंग थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चरोदा रायपुर निवासी चंदन पैगम्बर 18 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का बड़ा भाई शरद पैगम्बर अपने मोटरसाइकिल से घर काम से आज ग्राम चरोदा से आरंग जा रहा था तभी ग्र्राम ओडका पुलिस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीजी 05आर 1162 का चालक ने लापरवाही पूर्वक बाईक चलाते हुये जोरदार ठोकर मार दिया। जिसके चलते शरद पैगम्बर के सिर में गंभीर चोट की वजह से खुन बहने लगा व घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। वहीं बाईक सवार युवक को गंभीर हालत में 112 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाईक सवार के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 पैसे जमा करने गए युवक को लगा 40 हजार का झटका, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ

पैसे जमा करने गए युवक को लगा 40 हजार का झटका, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ

कोरबा। पैसा जमा करने बैंक गए एक युवक को 40 हजार रुपए का झटका उस समय लग गया जब जमा पर्ची भरते समय असावधानीवश उसके हाथों से नोटों का बंडल नीचे गिर गया। जिसे बगल में खड़े अन्य युवक ने बड़ी चालाकी से पार कर दिया। पहले युवक ने नोटों को जूते के नीचे छिपाए रखा फिर मौका देखते ही भाग निकला। जिसका फुटेज बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामसागरपारा के दलिया गोदाम के पास रहने वाले विनोद सोनकर पेशे से प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे वह एसएस प्लाजा स्थित बैंक ऑफ  बड़ौदा में 40 हजार रुपए खाते में जमा करने गया था। जब वह जमा पर्ची भर रहा था। इसी बीच एक काले रंग की शर्ट और चश्मा पहना युवक बगल में आकर खड़ा हो गया। उसे अपने बातों में उलझाकर रखा। दरअसल उस युवक ने दूर से नोटों के एक बंडल को नीचे गिरे हुए देख लिया था। पास में आकर जूते के नीचे छिपा लिया था ताकि किसी की नजर न पड़े। इसी बीच मौका लगते ही युवक पैसे उठाकर भाग निकला। युवक के जाने के बाद जब सोनकर ने देखा कि पैसे तो है ही नहीं, ऐसे में उसने बैंक के सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। जिसमें स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि एक युवक पैसे को पहले जूते के नीचे छिपा रहा था और बाद में भाग निकला। पीडि़त युवक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी एक सफेद रंग की स्कूटी में आया था। पुलिस उसकी पहचान के साथ ही पतासाजी में लगी हुई है।
जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

गरियाबंद गत दिवस जिले के गरियाबंद, राजिम, छुरा एवं देवभोग विकासखण्ड में धनात्मक कोरोना मरीज मिलने से संबंधित क्षेत्र के चाैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

 

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड नंबर-5, वार्ड नंबर-6 सिविल लाईन में, वार्ड नंबर-6 फारेस्ट काॅलोनी में एक, वार्ड नंबर-11, ग्राम डोंगरीगांव पुलिस लाईन, ग्राम आमदी (म) के वार्ड नंबर -9, ग्राम बिन्द्रानवागढ़ के सीआरपीएफ कैम्प, नगर पंचायत छुरा के वार्ड नंबर-7 कुम्हारपारा, वार्ड नंबर -2 व वार्ड नंबर-5 शिक्षक कालोनी, वार्ड नंबर-8 संतोषी पारा, वार्ड नंबर-4 गढ़ियापारा, वार्ड नंबर-14 डबरीपारा, नगर पंचायत राजिम के वार्ड नंबर- 5, राजिम तहसील के ग्राम कुम्ही के वार्ड नंबर-4, ग्राम परतेवा वार्ड नंबर-16 तथा देवभोग विकासखण्ड के ग्राम दहीगांव में एवं ग्राम सितलीजोर में कोरोना पाॅजिटिव मिलने के पश्चात संबंधित चाैहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। आवश्यक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उक्त क्षेत्रों में शासन की दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जायेगा।

   बड़ी खबर: साढ़े तीन लाख के चरस सहित अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबर: साढ़े तीन लाख के चरस सहित अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कोंडागांव। जिला पुलिस के मादक पदार्थ तस्करो के विरूध्द अभियान के तहत मोटर साइकिल से उमरकोट ओडि़सा से कोण्डागांव होते हुए रायपुर की ओर चरस की तस्करी करते हुए जाने की सूचना पर थाना कोतवाली कोंडागांव की टीम ने अंतर्राज्यीय चरस तस्करी का आरोपी लब पाईक को 03 लाख 50 हजार रूपये के चरस के साथ गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर निरीक्षक नरेन्द्र पुजारी हमराह स्टाफ सउनि पिताम्बर कठार, सउनि सुरेन्द्र बघेल, प्रधान आरक्षक 90 नरेन्द्र देहरी, प्रआर 52 जितेन्द्र यादव, आरक्षक 316 रामचंद्र मरकाम के द्वारा नाकाबंदी कर अतर्राज्यीय चरस तस्कर लब पाईक पिता फरसूराम उम्र 40 वर्ष साकिन बाउसबेडा पो. बेनोरा थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उडीसा के कब्जे से चरस मादक पदार्थ 735 ग्राम जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 03 लाख 50 हजार रूपये एवं मोटर सायकल जप्त कर एनडीपीएस के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। 
 बड़ी खबर: कोरोना संक्रमित मरीज ने की अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या, मां की भी हुई मौत

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमित मरीज ने की अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या, मां की भी हुई मौत

लोरमी। मुंगेली जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने मातृ एवं शिशु अस्पताल लोरमी बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर सुबह उसकी मां की भी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार निवासी 47 वर्षीय अनिल जायसवाल लोरमी में किराए के मकान में रहते हुए धान भूसा सप्लाई करने का काम करता था। जो 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती था। जिनका उपचार पिछले तीन दिनों से चल रहा था. जो कल अचानक रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

पढ़िए पूरी खबर-
बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि लोरमी के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं दी जा रही है और 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात रहते हैं जिसके बाद भी फांसी के फंदे में युवक लटकते हुए आत्महत्या कर लिया। मृतक बीते 7 सितंबर को डायबिटीज शुगर और फीवर की शिकायत पर 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो आइसोलेशन वार्ड में अपने ही गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। एक तरफ बीमारी से पीड़ित युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जिसका रेपिड टेस्ट में कोरोना जांच पॉजिटिव आया है। तो दूसरी तरफ मृतक के मां की मौत बलौदाबाजार में आज सुबह हो गई है। जिसका अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने के बाद परिजन बेटे का शव को लेने लोरमी आएंगे।

इस संबंध में लोरमी के बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ ने कहा कि युवक को डायबिटीज और शुगर की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिनका आज कोरोना जांच होना था और रात में युवक ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस टीम की मौजूदगी में पंचनामा के बाद कोरोना टेस्ट किया गया, जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कही है। 
 महापौर ने तरूण सब्जी बाजार का निर्माण एक माह के भीतर पूर्ण करने के मंडी बोर्ड अधिकारियों को दिये निर्देश

महापौर ने तरूण सब्जी बाजार का निर्माण एक माह के भीतर पूर्ण करने के मंडी बोर्ड अधिकारियों को दिये निर्देश

रायपुर। नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर के जोन 6 क्षेत्र के तहत संतोषी नगर के तरूण सब्जी बाजार में मंडी बोर्ड द्वारा विगत 2 वर्षो से किये जा रहे सब्जी बाजार निर्माण एवं विकास कार्य की प्रगति व वहां पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम जोन 6 के जोन कमिष्नर दिनेश कोसरिया एवं मंडी बोर्ड के संबंधित उपअभियंता उपस्थित थे। महापौर ढेबर ने तरूण सब्जी बाजार संतोषी नगर में निर्माण एवं विकास कार्यो की वर्तमान में अत्यंत सुस्त गति को देखकर मंडी बोर्ड के संबंधित उपअभियंता के समक्ष अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की। महापौर ने कहा कि 2 वर्षो से कार्य करने के बाद भी अब तक तरूण सब्जी बाजार संतोषी नगर में निर्माण व विकास का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। जिसके कारण पूरा बाजार सार्वजनिक सडक मार्ग में लग रहा है। इससे नागरिको को यातायात में काफ ी असुविधा का सामना प्रतिदिन नियमित करना पड़ रहा है एवं इससे सडक दुर्घटना की आशंका भी हमेशा बनी रहती है। महापौर ढेबर ने मंडी बोर्ड के संबंधित उपअभियंता को तत्काल निर्माण व विकास कार्य को गतिमान करते हुए प्रतिदिन नियमित सतत मॉनिटरिंग करके संतोषी नगर तरूण सब्जी बाजार का विकास व निर्माण कार्य अगले एक माह के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से हर हाल में पूर्ण करवाना पहली प्राथमिकता बनाकर सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये है। उन्होने कहा कि समय सीमा का विषेष रूप से मंडी बोर्ड के संबंधित अधिकारीगण ध्यान रखकर प्रोजेक्ट को एक माह में पूरा करें अन्यथा की स्थिति में राज्य शासन के माध्यम से इस हेतु जवाबदेही तय कर मंडी बोर्ड के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिये वे स्वत: जिम्मेदार रहेंगे। नागरिको को अच्छे सर्वसुविधायुक्त सब्जी बाजार की उपलब्धता करवाने नये सुपर बाजार का निर्माण शीघ्रता से सुनिश्चित करवाये जाने के निर्देश महापौर ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को दिये। 
दहेज के लिये महिला के साथ मारपीट, ससुरालियों के खिलाफ अपराध दर्ज

दहेज के लिये महिला के साथ मारपीट, ससुरालियों के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग। दहेज कम लाने की बात को लेकर महिला के साथ शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान कर मारपीट करने के मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने पति व उसके परिवार वालों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 11 डोगरगांव जिला राजनांदगांव  निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की शादी 4 फरवरी 2014 में हिन्दु रिति रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था व शादी के बाद उसने दो बेटों को जन्म दिया है। पोटिया चौक कुंदरापारा वार्ड क्रमांक 54 दुर्ग निवासी पति मनोज गोस्वामी उर्फ सच्चिदानंद एवं बालकृष्ण गोस्वामी,रजनी गोस्वामी,तुलसी गोस्वामी शादी के बाद से दहेज कम लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करते थे। प्रार्थिया ने आरोप लगाया है कि 5 मार्च 2020 को पति व उसके परिजनों के द्वारा अकारण लड़ाई-झगड़ा करते हुये बेरहमी से मारपीट शुरु कर दिये। इसकी सूचना अपने माता- पिता को कॉल करके देने पर अपने साथ एक कपड़े में ही साथ ले गये। ससुराल वालों ने उसे जाते समय कोई भी सामान नही दिया। घटना की शिकायत डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव में किये जाने पर महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव काउंसलिंग के लिये भेजा गया था। काउसलिंग के पश्चात पुन: शिकायत पर पति व ससुरालियों के खिलाफ धारा 498,34 के तहत अपराध कायम कर दहेज प्रतांडऩा का मामला दर्ज किया गया है। 
 शहर में अचानक बरसे बदरा: राज्य में चार दिनों के लिए यलो अलर्ट

शहर में अचानक बरसे बदरा: राज्य में चार दिनों के लिए यलो अलर्ट

रायपुर। राजधानी में आज सुबह हुई बारिश से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि दोपहर बाद बारिश थम गई थी और धूप निकल आई थी। इधर मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक इसी तरह अचानक बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी  द्रोणिका अमृतसर, करनाल, मेरठ, बरेली, वाराणसी, डॉल्टनगंज, बांकुरा, दीघा होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तरप्रदेश से लेकर विदर्भ तके ऊपर से एक द्रोणिका भी गुजर रही है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती सिस्टम पश्चिम बंगाल के गांगेटिक इलाके और इसके आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन गया है। इधर खाड़ी में उठ रही हलचल को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो-तीन दिनों के भीतर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बनने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक के लिए राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा अथवा तेज मेघ गर्जन के साथ छींटे पडऩे अथवा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इधर आज सुबह राजधानी में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बीच करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश से शहर तरबतर हो गया। हालांकि बाद में बारिश की रफ्तार कम हो गई और केवल हल्की बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने अभी तीन-चार दिनों के भीतर इसी तरह अचानक बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताई है। 
एससीसी कंपनी से 35 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

एससीसी कंपनी से 35 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

कोरबा। राजस्थान की पार्टी ने कोरबा की एससीसी कंपनी से 35 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। क्रशर प्लांट के लिए मशीनरी सामानों की आपूर्ति मेें डुप्लीकेट सामान भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने राजस्थान की पार्टी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है। 


कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि कोरबा जिले में कार्यरत सर्वमंगला कस्ट्रक्शन कंपनी एससीसी के संचालक आशीष अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल के द्वारा क्रशर प्लांट स्थापना से संबंधित सामानों की आपूर्ति के लिए उदयपुर राजस्थान के व्यापारी सिद्धार्थ जैन से संपर्क किया गया था। सिद्धार्थ जैन के साथ क्रशर प्लांट लगाने के लिए आवश्यक मशीनों का सौदा हुआ और इसके एवज में 45 लाख रुपए एससीसी द्वारा दिए गए। इधर सिद्धार्थ जैन ने जो सामान भिजवाया वह डुप्लीकेट और अनुपयोगी निकला। जिसकी कीमत महज 8 से 10 लाख रुपए आंकी गई है। इस संबंध में आशीष अग्रवाल के द्वारा सिद्धार्थ जैन से संपर्क कर किया गया। सौदा रद्द करने अथवा सही सामान भेजने या रुपए वापस करने की मंशा जाहिर की गई, लेकिन सिद्धार्थ जैन ने किसी भी तरह से प्रतिक्रिया नहीं दी। 3-4 माह इंतजार के बाद आखिरकार आशीष अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आशीष अग्रवाल की रिपोर्ट पर आरोपी सिद्धार्थ जैन के विरूद्ध धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।