BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ब्रेकिंग: स्वास्थ्य कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश रद्द, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग: स्वास्थ्य कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश रद्द, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर, कलेक्टर एस. भारतीदासन ने तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी / कर्मचारी के समस्त प्रकार के अवकाश को निरस्त करने एवं जिला कलेक्टर की अनुमति के बाद ही अवकाश में प्रस्थान करने अथवा मुख्यालय से बाहर रहने के संबंध में निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना वायरस बचाव एवं रोकथाम कार्य में बड़ी संख्या में अधिकारियों / कर्मचारियों को कार्य के लिए आदेशित किया गया है तथा भविष्य में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को कोरोना वायरस बचाव एवं रोकथाम कार्य में शार्ट नोटिस पर कार्य करने हेतु आदेशित किया जा सकता है।


उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत रायपुर जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों / कर्मचारियों की अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। यदि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण अवकाश स्वीकृत किया जाना अत्यंत आवश्यक हो तो औचित्य सहित स्पष्ट अनुसंशा सहित प्रस्ताव इस कार्यालय को प्रेषित करेगें।
 

ब्रेकिंग : रायपुर के गोल बाजार में लगी आग मौके पर पंहुचा दमकल विभाग

ब्रेकिंग : रायपुर के गोल बाजार में लगी आग मौके पर पंहुचा दमकल विभाग

रायपुर, राजधानी के सबसे व्यस्त बाजार में आग लगने की घटना सामने आई है। गोल बाजार में बंजारी मंदिर के पास एक दूकान में आग लग गई। पेट्रोलिंग में तैनात सिपाही की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।
गोल बाजार थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की रात्रि 8 बजे के आसपास प्रट्रोलिंग में तैनात पुलिस कर्मी ने एक दूकान में आग उठते देखा। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी गई और समय रहते अग्निशमन दल को भी सूचित कर दिया गया। लॉक डाउन के चलते शाम 7 बजे के बाद गोल बाजार पूरी तरह खाली था इसलिए बड़ी अनहोनी टल गई। समय रहते अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार आग एक मूर्ति दूकान में लगी थी, दूकान का छज्जा पूरी तरह जल गया, लेकिन कोई बडा नुकसान नहीं हुआ है। अड़ोस-पड़ोस की दुकानों में भी आग का असर हुआ लेकिन नुकसान ज्यादा नहीं है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है, दूकान मालिक को इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि नुकसान का आंकलन किया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

ब्रेकिंग : मंत्रालय में 22 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हडकंप, फिर भी काम-काज है जारी

ब्रेकिंग : मंत्रालय में 22 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हडकंप, फिर भी काम-काज है जारी

रायपुर, कोरोना के कहर से कोई नहीं बचा है. मंत्रालय भवन ‘महानदी’ में लगातार पॉजिटिव मिल रहे प्रकरणों के बीच 7 सितंबर को हुई 90 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के टेस्ट में 22 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी होने के बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना काल में भी मंत्रालय में काम के लिए बुलाए जाने पर कर्मचारियों के बीच नाराजगी है, जिसको कर्मचारी नेता समय-समय पर व्यक्त कर रहे हैं। कर्मचारियों का भय 7 सितंबर को हुए कोरोना टेस्ट के बाद मिली रिपोर्ट से सही साबित हो गया, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि 22 लोग (21 प्रतिशत) पॉजिटिव मिले हैं। मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारी पहले भी कोरोना की वजह से काल के गाल में समा चुके हैं, इससे एक बार फिर मंत्रालय में कामकाज बंद किए जाने की मांग और तेज हो जाएगी।
 

छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके खेतान का ट्वीट, खेतान का नेताओं पर निशाना

छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके खेतान का ट्वीट, खेतान का नेताओं पर निशाना

रायपुर, IAS सीके खेतान एक ट्वीट के बाद सुर्खियों में आ गए है। खेतान ने ट्वीट कर लिखा- कलेक्टर/डीएम पर ही सारी जिम्मेदारी और उसी से सबकी नाराजगी। वो बहुत अच्छा भी और बहुत खराब। नेताओं के काम वो बनाए और नेताओं की डॉट वो खाए। क्या करें क्या न करें,
बोल मेरे भाई? बता दें कि राजस्व मंडल के अध्यक्ष हैं आईएएस सी के खेतान। इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे है।
इस ट्विट को करने के बाद लोगो कि प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है राजधानी के देवेन्द्र गुप्ता लिखते है यहा आपकी बात जायज है,पर वक्त-वक्त की बात है। पिछले 15साल की सत्ता में नेताओं पर DM/Collector यानी IAS राज किया करते थे।बदलाव के बाद अब अफसरों पर पर नेता राज कर रहे है।हमने अफसरों द्वारा नेताओं को निरंतर अपमानित करने वाला दौर भी देखा है। खैर...किसी को भी मर्यादा नही लांघनी चाहिए।

 अवैध गांजा तस्करो को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता: पुलिस को चकमा देने मोटर सायकल से ऐसे कर रहे थे परिवहन

अवैध गांजा तस्करो को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता: पुलिस को चकमा देने मोटर सायकल से ऐसे कर रहे थे परिवहन

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोडला अजित ओगरे के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ शराब , गांजा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत 7 सितम्बर के दरमियानी रात थाना बोडला . टीम द्वारा सघन वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पोड़ी की ओर से दो मोटर सायकल एमपी 08 एमआर 4887 एवं बिना नंबर वाले स्पलेंडर प्लस को चेक करने पर वाहन में रखे बैग में साड़ी के नीचे पुलिस को चकमा देने की नियत से आरोपियों देबीलाल पिता कन्हैया लाल मीना उम्र 48 साल सा . अम्बेह थाना कुमराज 02.कलीबाई पति बंशीलाल बंजारा उम्र 38 साल सा . खरमोदिया 03. बंसीलाल पिता भामा जी बंजारा उम्र 25 साल सा . खरमोदिया, तीनो थाना कुमराज जिला गुना ( म.प्र .) के द्वारा दो अलग अलग मोटर सायकल में रखे बैग में साड़ी के नीचे 16 पैकेट कुल वजन 23 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल किमती 115,000 रूपये मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे लेकिन बोडला पुलिस के सर्तकता के आगे आरोपियों की चालाकी काम नहीं आई और मोटर सायकल वाहन में गांजा के साथ पकडे गये आरोपियों से पुछताछ पर उक्त मादक पदार्थ को रायपुर से मध्यप्रदेश ले जाना बताया गया और रास्ते में सिमगा, बेमेतरा पुलिस को चकमा देते कबीरधाम जिला में प्रवेश किया गया था परंतु छ.ग. सीमा पास करने के पूर्व बोडला पुलिस की सजगता से पकड़े गये जिस पर थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 192 , 193/2020 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दो पुरुष एक महिला एक नाबालिग बालिका चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना बोडला प्रभारी निरीक्षक संतराम सोनी , सउनि पंचराम वर्मा , प्र.आर. 292 शोभनाथ मेरावी . आरक्षक संजू चंद्रवंशी, युसुफ खान, पुरुशोत्तम वर्मा, सुरेश धुर्वे, देवसिंह धुर्वे एवं डायल 112 के कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा।
 आईएएस निरंजन दास को वाणिज्य कर एवं प्रबंध संचालक बेवरेज कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार

आईएएस निरंजन दास को वाणिज्य कर एवं प्रबंध संचालक बेवरेज कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। सामान्य प्रशासन के द्यारा आज आदेश जारी कर आईएएस निरंजन दास को छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के साथ वाणिज्य एवं कर आबकारी विभाग एवं बेवरेज कॉरपोरेशन आगामी आदेश तक अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
 जनसंपर्क विभाग में कोरोना कहर जारी, विभागीय कामकाज प्रभावित

जनसंपर्क विभाग में कोरोना कहर जारी, विभागीय कामकाज प्रभावित

रायपुर। राजधानी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकार का प्रचार प्रसार करने वाला विभाग जनसंपर्क विभाग भी पूरी तरह कोरोना की चपेट में है। आज जनसंपर्क विभाग के 6 और अधिकारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के नए मामले आने के बाद विभाग में एक बार फिर हड़कंप मच गया है और कई अधिकारी कर्मचारी क्वारंटाइन हो गए हैं।ऐसी स्थिति में विभाग का कामकाज लगभग प्रभावित हो गया है।

पिछले सप्ताह जनसंपर्क आयुक्त, अपर संचालक सहित कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद इनके परिजनों का भी टेस्ट कराया गया था और बड़ी संख्या में परिजन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उस दौरान संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों ने खुद को आइसोलेट करते हुए टेस्ट कराया था जिनमें से आज 6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि कोरोना के कहर से विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी दहशत में है। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान हालात के मुताबिक आने वाले सप्ताह जनसंपर्क विभाग के लिए कठिनाई भरा रहने वाला है क्योंकि ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी या तो होम आइसोलेशन पर है।
 
 होलीक्रास बैरनबाजार रायपुर के प्रबंधक को कारण बताओं नोटिस जारी

होलीक्रास बैरनबाजार रायपुर के प्रबंधक को कारण बताओं नोटिस जारी

रायपुर। नगर निगम ने बैरनबाजार स्थित होलीक्रास स्कूल के प्राचार्य, प्रबंधक को बिना अनुमति के विरूद्ध किये जा रहे निर्माण कार्य को लेकर नोटिस जारी की है। 

निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा ने बताया कि नगर निगम से प्राप्त अनुमति के विरूद्ध बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल, तृतीय तल पर निर्माण कार्य करते हुए, नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 293 (प) (पप) व 302 का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी की है। 

कमिश्नर ने बताया कि इस संदर्भ में पूर्व में होलीक्रास स्कूल प्रबंधक को नोटिस तामिल की गई थी। किंतु वे निर्माण कार्य को बंद कर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस पर निगम ने प्रबंधक और प्राचार्य को 10 सितम्बर को सुबह 11 बजे निगर कार्यालय में स्वयं या अपने अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित कारण बताने निर्देश दिए है।
 
 कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार पर हंगामा, सड़क पर उतर कर लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार पर हंगामा, सड़क पर उतर कर लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

राजनॉदगॉव। कोरोना से जान गंवाने वाले मृतकों के शव के दाह संस्कार को लेकर राजनांदगांव में छिड़ा विरोध अभियान फिर से तेज हो गया है। वार्डों में इस बीमारी से बेमौत मारे जा रहे मृतकों की अलग-अलग क्षेत्रों में अंत्येष्टि किए जाने को लेकर मोहल्लों में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को चिखली वार्ड के लोगों ने सडक़ में उतरकर प्रदर्शन किया। 

जानकारी के अनुसार रायपुर में स्थानीय स्टेशनपारा के एक व्यक्ति की कोरोना से हुई मौत के बाद उसके शव को दाह संस्कार के लिए चिखली मुक्तिधाम ले जाने की तैयारी थी। इस बात की भनक लगते ही चिखली के लोगों ने विरोध किया। वार्डवासियों को एक भ्रामक खबर यह मिली थी कि रायपुर से किसी दूसरे व्यक्ति के शव को मुक्तिधाम लाया जा रहा है। इस भ्रम के कारण विरोध के लिए वार्ड के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच निगम आयुक्त सीके कौशिक ने मामले में दखल देते हुए लोगों को समझाया और इस बात पर सहमति बनी कि मृतक जिस वार्ड का होगा उसी वार्ड के मुक्तिधाम में अंत्येष्टि की जाएगी।

प्रदर्शन करने ने बताया कि बाहरी लोगों की पहले भी यहां के मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया है। अब प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मृतकों के शव को संबंधित क्षेत्रों में अंत्येष्टि की जाएगी। इस बीच चिखली चौक में आज भारी तनाव की स्थिति निर्मित रही। पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में स्थिति को आपसी चर्चा के बीच सुलझा लिया गया।
बैंक घोटाला: बर्खास्त चार कर्मचारियों के खिलाफ 13 साल बाद हुई एफआईआर

बैंक घोटाला: बर्खास्त चार कर्मचारियों के खिलाफ 13 साल बाद हुई एफआईआर

धमतरी/भखारा। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोर्रा में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोर्रा के बर्खास्त मैनेजर, केशियर एवं चपरासी ने मिलीभगत कर किसानों का फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 60 लाख रुपए का घोटाला सन् 2007 में किए थे 7 इस मामले में 13 साल बाद वर्तमान कोर्रा बैंक मैनेजर किशनचंद यदु की शिकायत पर भखारा पुलिस ने बर्खास्त मैनेजर, केशियर एवं चपरासी के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोरा के बर्खास्त मैनेजर कुमारदत्त दुबे रायपुर निवासी, केशियर राजकुमार साहू नगर पंचायत भखारा वार्ड क्रमांक 2 निवासी, चपरासी मृत झाडूराम साहू नगर पंचायत भखारा वार्ड क्रमांक 6 निवासी एवं रामकुमार ध्रुव चपरासी ग्राम गुजरा निवासी द्वारा मिलीभगत कर सन 2007 से 2012 के बीच किसानों का फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक का 59 लाख 69000 हजार रुपए का घोटाला  किया हैं जिससे सरकारी खजाना का नुकसान हुआ है । इस मामले में वर्तमान बैंक मैनेजर किशनचंद यदु धमतरी निवासी की लिखित शिकायत एवं विभागीय 3 सदस्य जांच टीम द्वारा घोटाला का प्रमाण मिलने के बाद चारों बर्खास्त आरोपियों पर उपरोक्त विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है। बताया जाता है कि इस मामले के एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। तीन आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 

नाम न छापने की शर्त पर एक बैंक कर्मचारी ने बताया कि सन 2007 में आरोपी कुमारदत्त दुबे कोर्रा बैंक में सहायक लेखापाल थे। यूनियन के अध्यक्ष होने के कारण उनकी काफी धौंस थी जिसके कारण उच्च कार्यालय के भी अधिकारी कर्मचारी उनसे डरते थे। उस वक्त जितने भी मैनेजर आए, कुमार दुबे के अशोभनीय व्यवहार से परेशान थे जिसके चलते कोर्रा बैंक में आरोपी ने काफी मनमानी की। कोर्रा बैंक में रहते रहते ही आरोपी सहायक लेखापाल से मैनेजर बन गए और बैंक के रुपयों की हेराफेरी करने के लिए चपरासी राजकुमार साहू को केशियर बनाकर कैश काउंटर में बिठा दिया। फिर इन चारों आरोपियों का कोर्रा बैंक में एक तरफा दबदबा रहा। सन 2007 और 2012 के बीच करीब 83 लाख रुपयों का गबन  कर दिए मामला उजागर होने पर आरोपी कुमार दत्त दुबे ने 19 लाख रुपया जमा कर दिए। 400000 रुपए जो किसानों के नाम पर फर्जी जमा किए थे वह रकम किसानों से बैंक जमा करवा लिए हैं । वर्तमान में करीब 60 लाख रुपया आरोपियों से बैंक को लेना बाकी है। यह मामला कैसे उजागर हुआ पूछे जाने पर बैंक कर्मचारी ने बताया कि सन 2000 -12 में हाथ से लिखा पढ़ी समाप्त होने के बाद कंप्यूटर में लेन देन को एंट्री किया गया तब यह घोटाला पकड़ में आया है । इस बीच कई  मैनेजर आए लेकिन किसी भी मैनेजर ने विधिवत एफआईआर दर्ज नहीं कराई। जिसके चलते यह मामला पेंडिंग रहा। यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। वर्तमान कोर्रा बैंक के मैनेजर को उच्च कार्यालय से 8 बार रिमाइंडर मिल चुका है जिसके कारण अब जाकर एफआईआर हुई है। 
 हाथ-बाह पकड़ किया बेईज्जत करने का प्रयास, पास्को एक्ट में मामला दर्ज

हाथ-बाह पकड़ किया बेईज्जत करने का प्रयास, पास्को एक्ट में मामला दर्ज

रायपुर। घर में जबरन प्रवेश कर बेईज्जत करने की नियत से किशोरी के साथ हाथ-बांह पकडऩे की रिपोर्ट मुजगहन थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुजगहन रायपुर निवासी किशोरी 13 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 6 सितंबर को 9 बजे पीडि़ता के घर में दीपक टण्डन ने जबरन प्रवेशकर बेईज्जत करने की नियत से हाथ-बांह पकड़ लिया चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट अन्य धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 राजधानी में युवक को धारदार औजार से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

राजधानी में युवक को धारदार औजार से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

रायपुर। युवक का रास्ता रोककर धारदार औजार से मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को शाम रामनगर चौकी गुढिय़ारी पुलिस ने मारपीट में घायल व्यक्ति को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घटना आजाद चौक क्षेत्र में घटित होने की वजह से इसकी जानकारी मिलते ही आजाद चौक पुलिस ने मेकाहारा अस्पताल में घायल युवक का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी चौक तुलसी गुढिय़ारी निवासी अशोक कुमार मिश्र 18 वर्ष पिता निरंजन सामल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी हमाली का काम करता है। सोमवार को शाम 4 बजे बंगाली होटल में खाना खाकर जा रहा था तभी महावीर कालोनी के पीछे नाला के पास रोशन साहु ने रास्ता रोककर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर धारदार औजार से गले पर वार कर दिया। इस वजह से हाथ एवं गले से खुन बहने लगा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 कोरोना कहर: होम आइसोलेशन के संबंध में आदेश जारी

कोरोना कहर: होम आइसोलेशन के संबंध में आदेश जारी

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की जा रही है। वही अब कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होम आइसोलेशन के संबंध में आदेश जारी हुई है। आदेश में कोरोना के बगैर लक्षण और कम लक्षण वाले मरीजों के होम आइसोलेशन की व्यवस्था और उनके क्रियावन्वयन के लिए विस्तृत गाईडलाइन जारी किया गया है। जारी सूची में नोडल अधिकारियों के सहयोग के लिए जोनवार अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। देखे आदेश-
मोबाइल में सेल्फी खींच महिला से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल में सेल्फी खींच महिला से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। रक्षाबंधन मनाने मायके आई एक विवाहिता के गले में हाथ डाल कर जबरदस्ती सेल्फी ली और बाद में फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। 

पीडि़ता ने युवक से त्रस्त होकर मामले की शिकायत करते हुए बताया कि रक्षाबंधन में घर आने बाद वह यहीं रह रही थी। इस बीच उसके जन्मदिन पर रिजवान खान पिता शमशाद खान 25 निवासी नगोईखार दर्री ने गले में हाथ डालकर जबरदस्ती सेल्फ ी ले ली। उसके बाद से आरोपित घर में जब वह अकेली रहती तब छेड़छाड़ किया करता था। मना करने पर आरोपित ने फ ोटो को उसके पति को भेजने व उसके माता-पिता को जान से मारने धमकी देता। दर्री पुलिस ने धारा 354, 509 ख के तहत मामला कायम कर सोमवार को आरोपित रिजवान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
 मुखबिरी के शक में माओवादियों ने युवक को किया अगवा

मुखबिरी के शक में माओवादियों ने युवक को किया अगवा

धमतरी। 30 अगस्त को हुए मुठभेड़ में मारे गए गोबरा एलओएस कमांडर रवि उर्फ सन्नू की मौत के बाद माओवादीयो में बौखलाहट साफ़ नजर आ रही है। उन्होंने मुखबिरी के शक मे घोरा गाँव के युवक को अगवा कर लिया। मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने पेड़ काटकर नगरी-मैनपुर मार्ग को अवरुद्ध कर मुठभेड़ को फर्जी बताया था, इस बात की पुष्टि धमतरी एसपी बी पी राजभानु ने की।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति सलाहकार परिषद में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति सलाहकार परिषद में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जाति प्रमाण-पत्र जारी करने तथा निरस्त करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में जनजातीय समुदाय के हित में भू-राजस्व की धाराओं में संशोधन करने के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य सलाहकार परिषद की उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। अचानकमार टाईगर रिजर्व में तीन ग्रामों तिलईडबरी, बिरारपानी, छिरहट्टा के विस्थापन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। प्रत्येक विस्थापित परिवार को 10 लाख रूपए अथवा दो हेक्टेयर भूमि एवं 5000 वर्गफीट की बाड़ी, साथ ही पेयजल सहित सड़क की सुविधाएं के अलावा परिवार की सहमति से उपयुक्त स्थान पर जमीन भी दी जाएगी। इसी प्रकार क्षेत्र के कुल 19 गांवों के विस्थापन के लिए सहमति प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति सलाहकार परिषद् की बैठक में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर राज्यपाल को भेजे जाने वाले प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। 


मुख्यमंत्री ने वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की चर्चा में कहा कि वन क्षेत्रों में आरेंज क्षेत्रों का सर्वे कर राजस्व अभिलेखों को दुरूस्त कर लिया जाए। गांवों में राजस्व संबंधी दिक्कतों के निराकरण के लिए सभी अनुसूचित क्षेत्रों में बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके तहत गांवों में शिविरों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि वन अधिकार मान्यता पत्र में व्यक्तिगत पट्टे और सामुदायिक पट्टे भी दिए जा रहे हैं। मुुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधि पात्र व्यक्तियों के आवेदन लेने के साथ इसे ग्राम सभा से पारित कर उन्हें वन भूमि का पट्टा देने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि विगत डेढ़ साल में सरकार द्वारा 40 हजार से अधिक व्यक्तिगत/सामुदायिक पट्टों का वितरण किया गया है। बस्तर से सरगुजा तक उन्होंने स्वयं बैठक लेकर इस प्रक्रिया के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने सलाहकार परिषद के सदस्यों को मसाहती ग्रामों के संबंध में अपने सुझाव विभागीय मंत्री और सचिव को भेजने कहा। बैठक में राजस्व, वन और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर इन मामलों के सबंध में निर्णय लिए जाए। सलाहकार परिषद की बैठक में सदस्यों द्वारा देश में पहली बार नगरीय क्षेत्रों में वन अधिकार पत्र प्रदान करने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 

बैठक में बताया गया कि जिला मुख्यालयों में स्थित छात्रावासों में स्वीकृत सीट से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते है। इच्छुक विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 से 21 नवीन छात्रावासों में 14 हजार 750 सीट की स्वीकृति दी गई है। विभाग द्वारा 161 आश्रम-छात्रावास भवन निर्माण की वित्तीय प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री  बघेल ने परिषद् के सदस्यों से पुराने जर्जर छात्रावास एवं दर्ज संख्या के अनुसार अपर्याप्त क्षमता के भवनों के प्रस्ताव भी विभाग को भेजने कहा। जनजाति सलाहकार परिषद में विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिनिधि को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने पर सहमति प्रदान की गई। पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति दिए जाने के लिए आय सीमा बढ़ाने के संबंध में भारत सरकार को पत्र लिखा गया है। परिषद् के सदस्यों की मंशानुसार उन्हें अनुरोध पत्र भेजा जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय की बेहतरी के लिए पिछले डेढ़ साल में अनेक निर्णय लिए गए हैं। आदिवासी समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में नवाचारी पहल की शुरूआत की गई है। वनांचल क्षेत्रों में एनीमिया और कुपोषण को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत की गई। इसके बेहतर परिणाम मिले है। कोरोना संकट काल में भी कुपोषित बच्चों की संख्या में 13 प्रतिशत की कमी आयी। यह एक बड़ी उपलब्धि है। गांवों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिीनिक योजना शुरू की गई इससे लोगों तक सीधे स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। बस्तर अंचल में मलेरिया मुक्ति के लिए भी अभियान चलाया गया है। 

उप समिति का गठन-
भू-राजस्व संहिता के आदिवासियों भूमि के अंतरण के संबंध में नियमों को संशोधन करने के लिए उप समिति का गठन किया गया है। इसमें विधायक मोहन मरकाम, चिंतामणी महराज, इन्द्रशाह मण्डावी, लक्ष्मी ध्रुव, लालजीत राठिया और शिशुपाल सिंह सोरी शामिल होंगे। यह कमेटी भू-राजस्व की संहिता में आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को बेचने के संबंध में नियमों का परीक्षण कर इन नियमों को संशोधन किए जाने के प्रस्ताव के  संबंध में अगली बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 

बैठक में सदस्यों ने सुझाव दिया कि चिकित्सा महाविद्यालयों सहित उच्च शिक्षा के लिए व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीट की क्षतिपूर्ति अर्थाभाव के कारण बच्चे इन संस्थाओं में प्रवेश नहीं ले पाते। ऐसे बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए उचित पहल की जाए। जिससे रिक्त सीटों की पूर्ति हो और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में डीएमएफ फंड के नियमों का अध्ययन कर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 

बैठक में जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद  दीपक बैज, संसदीय सचिव  शिशुपाल सोरी, इंदरशाह मंडावी, विधायक मोहन मरकाम, बोधराम कँवर, गुलाब कमरो, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, विधायक देवती कर्मा, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव,  लखेश्वर बघेल, यूडी मिंज, चिंतामणि महाराज, विनय भगत सहित अन्य सदस्य अपने-अपने जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और विभागीय सचिव डी.डी. सिंह उपस्थित थे।
 क्वॉरंनटाईन सेंटर से फरार कोरोना संक्रमित पर दस हजार का ईनाम घोषित, पढ़े पूरी खबर

क्वॉरंनटाईन सेंटर से फरार कोरोना संक्रमित पर दस हजार का ईनाम घोषित, पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। थाना दरभा के अपराध क्रमांक  32/20 धारा 302 , 201 , 34 भादवि का आरोपी तुलाराम बट्टी पिता बामन उम्र 22 वर्ष निवासी गुमड़पाल पुजारीपारा पखनार जो केन्द्रीय जेल जगदलपुर में हत्या के आरोप में सजा काट रहा था, जिसे करोना संक्रमण होने पर  धरमपुरा पीजी कॉलेज बालक छात्रावास में अस्थाई क्वॉरंनटाईन सेंटर में प्रशासनिक आदेश पर उपचार के लिए भर्ती किया गया था। क्वॉरंनटाईन सेंटर से हत्या के फरार आरोपी तुलाराम बट्टी पर दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 02 सितंबर 2020 को रात्रि 10:30 बजे क्वॉरंनटाईन सेंटर मे गणना किया गया तो पता चला कि उक्त आरोपी ताला तोड़कर फरार हो गया है। जिस पर से थाना कोतवाली में अप.क्र. 404/20 धारा 224, 188, 269, 270 भादवि, महामारी अधिनियम, 1897 की धारा 03 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है। फरार आरोपी नाम  तुलाराम वट्टी, पिता वामन राम उम्र 23 वर्ष रंग सांवला गुमडपाल, पुजारीपारा पखनार दाहिने पिंडली में चोट का निशान, बाल काला, नेकर फुल शर्ट पहना है, गोंडी, हिंदी बोलता है। आरोपी पर दस हजार रूपये का ईनाम घोषित है। 

उक्त हत्या के आरोपी का हर संभव पता तलाश किया गया आज दिनांक तक कोई पता नहीं चला है। जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपी के संबंध में  जानकारी देगा अथवा जिसकी जानकारी से इनकी गिरफ्तारी संभव होगी ऐसे व्यक्ति को प्रकरण में पुलिस अधीक्षक, बस्तर के द्वारा दस हजार रूपये का नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जावेगा। जानकारी देने वाले का पहचान गुप्त रखा जायेगा। थाना कोतवाली फोन नंबर 07782.222350 कंट्रोल रूप फोन नंबर 07782-222170 में इसकी सूचना दी जा सकती है। 
छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती

छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती

रायपुर, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के शिकार आम जनता के साथ- साथ अब वीआईपी भी शामिल हो रहे है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इलाज के लिए उन्हें बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मोवा में भर्ती किया गया है। प्रदेश कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यकर्ताओं में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

सीएम का नकली आवाज निकालकर और नकली वीडियो कॉन्फ्रेंस करने की साजिश, एसपी से शिकायत

सीएम का नकली आवाज निकालकर और नकली वीडियो कॉन्फ्रेंस करने की साजिश, एसपी से शिकायत

बिलासपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नकली वीडियो कॉन्फ्रेंस और नकली आवाज निकालकर पोस्ट करने वाले नरसिंग राजपुत के खिलाफ बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल से बात कर मेल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई है। बात दे कि नरसिंग राजपूत व्यक्ति भिलाई के नाम से बने फ़ेसबुक एकाउंट द्वारा एक फर्जी पोस्ट एडिट करके बनाया वीडियो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बनाई आवाज से दुर्भावना पूर्वक एक साजिश के तहत सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए बनाई वीडियो को फ़ेसबुक में पोस्ट करके मुख्यमंत्री को बदनाम की जा रही है,

उक्त वीडियो का शीर्षक *हमर CM कका के आउ नांदगॉंववासी के बातचीत * और वीडियो में फ़ोटो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है ,जिसमे एडिट करके मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को बदनाम करने की नीयत से ऐसी बातचीत की जा रही है जिसमे मुख्यमंत्री की आवाज बदलकर और यह जताया जारहा है कि मुख्यमंत्री और सरकार शराब दुकान खोलने की मांग को पूरा करने जा रही है, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एक साजिश के तहत झूठी और घृणा फ़ैलाने वाली पोस्ट लगातार डाली जा रही है, जिसमे शराब को बढ़ावा के नाम से नफ़रत फ़ैलाने वाली पोस्ट है, जिससे सभी आम जन आक्रोशित है, जिससे राज्य में कभी भी दंगा फसाद हो सकता है, आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना के दौर से गुजर रहा है, राज्य सरकार नियमो का पालन करते हुई, राज्य की जनता की स्वास्थ रक्षा में 24 घंटे मुस्तैद है ऐसे समय में नरसिंह राजपूत द्वारा ऐसी पोस्ट साजिस के तहत बनाकर के इस कोरोना महामारी में झूठी खबरे फैलाई जा रही है,

अभी 1 दिन पूर्व के पोस्ट में वीडियो डालते हुई उसने लिखा की *हमर CM कका के आउ नांदगॉंववासी के बातचीत * वीडियो में आवाज का अंश ‘नकली आवाज – नमक्स्कार कौन बोल रहे हैं सर अरविन्द साहू – सर मै बोल रहा हूँ खैरागढ़ से राजनादंगाँव से| नकली आवाज - राजनादंगाँव जिला से | अरविन्द साहू – जी सर नकली आवाज - कौन बोल रहे हो राजनादंगाँव जिला से | अरविन्द साहू – जी अरविन्द कुमार साहू बोल रहा हूँ | नकली आवाज - हाँ साहू जी नमस्कार बोलिए| अरविन्द साहू – नमस्कार सर सर हम चाहते है कि पाड़ादाह एरिया में एक दारू भट्टी कि मांग चाहते हैं| सर नकली आवाज - दारू भट्टी खुलवाना है ?अरविन्द साहू – जी सर | नकली आवाज - अरे धन्यवाद सर पहली बार कोई इतनी अच्छी प्रस्ताव लेकर आया है | अरविन्द साहू – जी बहुत मांग है | यहाँ पर हमलोग परेशान हो जाते हैं 15-20 किलोमीटर जाना पड़ता है |नकली आवाज - कितने किलोमीटर जाना पड़ता है आपको | अरविन्द साहू – 8-10 किलोमीटर ज्यादा जाना पड़ता है ओर 150 रूपये में लेना पड़ता हैं ओर| नकली आवाज - 150 रुपये एक्स्ट्रा देना पड़ता है | अरविन्द साहू – हाँ यह पर यह पर पाड़ादाह में| नकली आवाज - पाड़ादाह में न | अरविन्द साहू – जी सर खैरागढ़ ब्लाक है हाँ सर हम चाहते हैं कि पाड़ादाह में एक दारू भट्टी हो| नकली आवाज - अभी कितने दूर हैं वहां से ?| अरविन्द साहू – यहाँ से 20 किमी है सर | नकली आवाज - 20 किमी| अरविन्द साहू – जी सर| नकली आवाज - अरे अच्छा वहाँ कौन सा ब्रांड ज्यादा चलेगा |अरविन्द साहू – हाँ देशी वाला सर |नकली आवाज - देशी वाला मतलब देशी वाली भट्टी चाहिए| अरविन्द साहू – जी सर| नकली आवाज - अच्छा अच्छा क्या किया जाये उसमे देशी वाली भट्टी चाहिए एक पाड़ादाह में खैरागढ़ के पास| अरविन्द साहू – जी सर नकली आवाज - वहाँ पाड़ादाह में खुलेगी तो वहाँ कि जनसँख्या कितनी हैं| अरविन्द साहू – यहाँ पर जनसँख्या लगभग 3 से 4 हजार है सर| नकली आवाज - 3 से 4 हजार अरविन्द साहू – हाँ एरिया तो बहुत बड़ी है सर यहाँ पर क्या है 3-4 गाँव अलग अलग मिले हैं न आस पास में ये पाड़ादाह कि लोकल जनसँख्या बता रहा हूँ आस पास मिला के कम से कम 7-8 हजार जनसँख्या| नकली आवाज - आप क्या करते हैं साहू जी|अरविन्द साहू – सर मै अध्यक्ष हूँ युवा बेरोजगार मजदुर कल्याण समिति का नकली आवाज - युवा बेरोजगार मजदुर कल्याण समिति अरविन्द साहू – हाँ जी सर| नकली आवाज - के अध्यक्ष हैं आप अरविन्द साहू – जी |नकली आवाज - सर कैसे करें अभी एक काम करो अभी ये तुम्हारा कोरोना कि वजह से लॉकडाउन चल रहा है उसके बाद एकात बार आकर थोडा सा आवेदन लाकर ओर मिलो फिर उसके बाद देखते हैं अरविन्द साहू – जी सर नकली आवाज – और आप लेते हो कि नहीं साहू जी ?अरविन्द साहू – नहीं मै नही लेता हूँ सर |नकली आवाज - अच्छा आप नही लेते हो अरविन्द साहू – मै आम पब्लिक कि जनता सेवा के लिए लगा हूँ यहाँ पे नकली आवाज - अच्छा अच्छा जनता कि सेवा के लिए अरविन्द साहू – जी जी आप लोग के सहयोग से हम सेवा दे रहे है जनता को नकली आवाज - हाँ हाँ हमारा सहयोग है अप सेवा दीजिये हम उपलब्ध कराएँगे मटेरियलअरविन्द साहू – जी सर आपकी बहुत बहुत सहयोग आशीर्वाद चाहते हैं और |आपका नकली आवाज - बिलकुल बिलकुल ये लॉकडाउन के बाद थोडा सा ये हो जाये उसके बाद फिर आओ एकात बार अरविन्द साहू – जी सर बिलकुल सर धन्यवाद नकली आवाज - ओके ओके ओके’ इस तरह के पोस्ट डाल कर द्वेष फैलाकर सरकार और भूपेश बघेल पर आरोप लगाकर बदनाम कर रहा है और उसके पोस्ट को सच मानकर लाइक शेयर, कमैंट्स किये है, उसका पोस्ट लोगो को उकसाने वाला है| 

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत इस इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत इस इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम,रायपुर अंतर्गत देवांगन भवन के सामने,हनुमान नगर (थाना पुरानी बस्ती) में पाँच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
 
 
जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पूर्व में छोटू चक्रधारी का मकान एवं पश्चिम में बिदाबाशी देवांगन का मकान तथा उत्तर में टी.आर.साहू का मकान और दक्षिण में देवांगन समाज भवन तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
 
 
कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी।
 
 
आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।
 
 
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
 
राजधानी के हलवाई लाईन एवं जामा मस्जिद इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

राजधानी के हलवाई लाईन एवं जामा मस्जिद इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत हलवाई लाईन एवं जामा मस्जिद के पास (थाना कोतवाली) में पाँच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
 
 
जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पूर्व में लक्की ज्वेलर्स एवं पश्चिम में सोनालीका ज्वेलर्स तथा उत्तर में स्वास्तिक ज्वेलर्स और दक्षिण में नवकार ज्वेलर्स तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। आपको बता दें कि कल राजधानी के हलवाई लाइन को सील किया गया था | आज प्रशासन ने इलाके को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया है | 
 
 
कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी।
 
 
कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
रमन सिंह ने राज्य सरकार पर फोड़ा ठीकरा: किसान सम्मान निधि घटकर 2 लाख हो गए, किसानों के खाते में भी पैसा नहीं पहुंचा

रमन सिंह ने राज्य सरकार पर फोड़ा ठीकरा: किसान सम्मान निधि घटकर 2 लाख हो गए, किसानों के खाते में भी पैसा नहीं पहुंचा

रायपुर। किसान सम्मान निधि का फायदा राज्य के किसानों को नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह ने राज्य सरकार पर ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा है कि सरकार के आंकड़ें बताते हैं कि राज्य में 27 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे, लेकिन यह अब घटकर 2 लाख हो गया है. इससे किसानों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता उजागर हो रही है। रमन सिंह ने कहा कि यह मामला सरकार की एक और बड़ी लापरवाही को भी बयां कर रही है। 
 
 
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कृषि विभाग घोर लापरवाही की वजह से किसानों का रजिस्ट्रेशन घट गया है।  किसानों के खाते में 540 करोड़ रूपए की राशि जानी थी, लेकिन उदासनीता की वजह से महज 40 करोड़ की राशि ही किसानों को मिली है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह बेहद छोटी है।
 
 
कृषि विभाग ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की. वक्त पर केंद्र को राज्य की ओर से भेजे गए आंकड़ों के आधार पर किसानों को राशि का भुगतान किया गया. यह किसानों के साथ छल करने जैसा है। रमन सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि राज्य सरकार तत्काल किसानों का रजिस्ट्रेशन कराए, जिससे आने वाले दिनों में किसानों को उनके हक का पूरा पैसा मिल सके। 
राजधानी में फिर एक बार शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

राजधानी में फिर एक बार शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक सिलतरा धरसींवा निवासी पीडि़ता 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया से शाहिल वीके नामक युवक ने दोस्ती के जाल में फसाकर शादी करने का झांसा दिया व दुष्कर्म करने के बाद किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है। 
यलो अलर्ट: राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे के आसार

यलो अलर्ट: राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे के आसार

रायपुर। राज्य में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं अथवा तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। यह स्थिति अभी राज्य में 72 घंटों तक बनी रह सकती है। 
 
 
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में मानसूनी द्रोणिका अनूपगढ़, भीवानी, मैनपुरी, फुर्सतगंज, गया, माल्दा होते हुए पूर्वी दिशा में नागालैण्ड और आसाम से गुजर रही है।  इसी तरह ऊपरी हवा में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में समुद्र सतह से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन गया है।
 
 
इसके प्रभाव से हालांकि अच्छी वर्षा के आसार नहीं है। लेकिन वातावरण में व्याप्त नमी और स्थानीय प्रभाव के असर से राज्य में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
 
 
मौसम विभाग ने आज 07 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक के लिए राज्य में यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 09 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 10 सितंबर को राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा अथवा भयंकर गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा फिलहाल राज्य में अच्छी वर्षा के आसार नहीं हैं। 
 रिटायर्ड प्रोफेसर की पिटाई, बेटे बहु के खिलाफ अपराध दर्ज

रिटायर्ड प्रोफेसर की पिटाई, बेटे बहु के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। रिटायर्ड प्रोफेसर ने बेटे व बहु के द्वारा गाली-गलोच कर मारपीट करने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज करायी है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे लाईन के आगे कोटा सरवस्तीनगर निवासी संपत्ति कुमार मिश्रा 84 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1995 में साईन्स कालेज रायपुर से रिटायर्ड हुआ है। पीडि़त 5 सितंबर को अपने कुत्ते को नहला रहा था तभी घर में आये व्यक्ति को देखकर कुत्ता भोकने लगा इस बात को लेकर बेटा मिश्रा एवं बहु सुप्रिया मिश्रा ने उसके साथ गाली-गलोच कर मारपीट किया व घर में काम करने वाली नौकरानी 19 वर्ष को डराकर भगा दिया। पहले भी बेटा व बहु संपत्ती विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलोच व मारपीट कर चुके हैै। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।