BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राजधानी में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

राजधानी में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। देशी कट्टा के साथ घुम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही किया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने पचपेड़ी नाका हनुमान मंदिर के पास मोहम्मद अशरफ आयु 21 वर्ष पिता मोहम्मद अकीर को घेराबंदी कर उसके पास से एक लोहे का कट्टा रिवाल्वर जब्त किया है। आरोपी अपने कमर के पीछे कट्टा छुपाकर घुम रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ कट्टा के संबंध में लाईसेंस दिखाने को बोलने पर उसके पास से कोई भी दस्तावेज नही मिला है। आरोपी के पास से अवैध कट्टा जब्त कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
 बड़ी खबर: उद्योग भवन में 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले पॉजीटिव

बड़ी खबर: उद्योग भवन में 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले पॉजीटिव

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन में 21 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके पूर्व यहां के एमडी की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आ चुका है। 

सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमित इंजीनियर राकेश देवांगन की मृत्यु और आधा दर्जन कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद सीएसआईडीसी के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ। इनमें से 21 अफसर और कर्मचारी पाजिटिव पाए गए हैं। यह भी बताया गया कि सीएसआईडीसी के मार्केटिंग सेक्शन के अफ सर और कर्मियों का कोराना टेस्ट नहीं हो पाया है। 
इस जिले के एसपी और एडिशनल एसपी हुए कोरोना संक्रमित

इस जिले के एसपी और एडिशनल एसपी हुए कोरोना संक्रमित

सुकमा। जिले के दो आईपीएस अफसरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक सुकमा एसपी और एडिशनल एसपी संक्रमित पाए गए है। बुधवार को दोनों अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

इसकी जानकारी स्वयं सुकमा एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने देते हुए कहा कि रैपिड ऐंटिजन टेस्ट निगेटिव आने के बाद मैंने टू नाट टेस्ट करवाया जिसने मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होने कहा कि जो भी पिछले दिनों मेरे सम्पर्क में आए हों वे अपना टेस्ट कर लें एवं सावधानी बरतें। सुकमा एएसपी की भी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने भी अपने संक्रमित होने की जानकारी देते हुए संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच करा लेने की अपील की है।

बड़ी खबर: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना प्रकोप के बिच प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी भी कोरोना के शिकार हो गए है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दे है उन्होंने लिखा है की- मैंने कल अपना कोरोना कोविड टेस्ट (RT-PCR) करवाया था,जिसका नतीजा आज Positive आया है|मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ,कोई भी गंभीर लक्षण नही है और विगत तीन दिनों से SELF-CORENTIN हूं। मैं लगातार वरिष्ठ चिकित्सको के देखरेख और सलाह का पालन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में आये सभी महानुभावों से अनुरोध है कि अपना टेस्ट जरूर करवाये।

 
 थिएटर और टाकीज संचालकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टैक्स और बिजली बिल में मांगा छूट

थिएटर और टाकीज संचालकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टैक्स और बिजली बिल में मांगा छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के थिएटर और टाकीज संचालकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर टैक्स और बिजली बिल में छूट प्रदान किए जाने की मांग की है। सेन्ट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ प्रभारी दिलीप लूनिया ने जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र भेजा है। यह पत्र एक सितंबर 2020 को मुख्यमंत्री को भेजा गया है। पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण जारी लाकडाउन में थिएटर और टाकीज का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो चुका है। बावजूद इसके भी थिएटर और टाकीज संचालक अपने कर्मचारियों को वेतन दे रहे हैं। इससे थिएटर और टाकीज संचालकों की परेशानी बढ़ गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल से आग्रह किया है कि थिएटर और टाकीज संचालकों को लाकडाउन अवधि में प्रापर्टी टैक्स, शो टैक्स, मिनिमम इलेक्ट्रिसिटी चार्जेज, एसजीएसटी, ईपीएफ राशि, सिनेमा लाइसेंस रिनीवल शुल्क, वाटर टैक्स और लोकल बॉडी द्वारा लिये जाने वाले सभी प्रकार के टैक्सों में राहत प्रदान किया जाये। बता दें पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बार और क्लब संचालकों की मांग पर उनका पांच माह का लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया था। साथ ही होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी राहत प्रदान की थी। 



 
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस शहर में आज से सात दिनों तक लॉकडाउन, नागरिकों और व्यापारियों ने मिलकर लिया फैसला

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस शहर में आज से सात दिनों तक लॉकडाउन, नागरिकों और व्यापारियों ने मिलकर लिया फैसला

पेंड्रा। राज्य में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं । पेंड्रा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से 7 दिनों तक सेल्फ लॉकडाउन का ऐलान किया है। नागरिकों और व्यापारियों ने आपस में मिलकर ये फैसला लिया  है। अब कोरोना संक्रमण के चलते अगले 1 सप्ताह तक शहर की सभी दुकानें बंद रहेंगी। 
कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य में लापरवाही: 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य में लापरवाही: 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

रायपुर| कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारती दासन ने कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं अन्य आनुषांगिक कार्य में लापरवाही के लिए 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है।


उललेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर जारी निर्देशानुसार कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य यथाशीघ्र एवं किसी भी दशा में कोरोना पॉजिटिव मरीज की जानकारी होने के 6 घंटे के भीतर पूर्ण किया जाकर क्वारंटाइन एवं सैंपलिंग किया जाना है।


इस कार्य के लिए इन कर्मचारियों ने न्यू सर्किट हाउस रायपुर स्थित ऑडिटोरियम में उपस्थिति नहीं दी गई और न ही सौंपे गये दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन करने है अनुशासनहीनता एवं आपदा प्रबंधन कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया है तथा तत्काल नोडल अधिकारी श्रीमती पदिमनी भोई साहू अपर कलेक्टर रायपुर 9479102304 के समक्ष उपस्थित होकर 3 दिवस के भीतर जवाब देने को कहा है।


ये कर्मचारी है मंजू ठाकुर, सुनिता शुक्ला, मनोरमा शर्मा, लता श्याम, अज दीपक मुक्ति बैस, सृष्टि शेटये, गोरी नामदेव, राजी नायर, पार्वती वर्मा, नीलिमा टोप्पो और अंजू राघव।

ब्रेकिंग : कांग्रेसी पूर्व पार्षद की संदिग्ध अवस्था में मौत, मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद

ब्रेकिंग : कांग्रेसी पूर्व पार्षद की संदिग्ध अवस्था में मौत, मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद

 बेमेतरा। जिले में एक कांग्रेसी पार्षद की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पूर्व पार्षद मिलन चौहान का शव फांसी में लटकी हुई मिली है। उनका शव नया बस स्टैंड के चाय दुकान में मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है। भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं।

 कोरोना संक्रमण से आयकर विभाग के प्रमुख निदेशक की मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज…

कोरोना संक्रमण से आयकर विभाग के प्रमुख निदेशक की मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज…

रायपुर। प्रदेश में कोरोना अब विकराल रूप ले चुका है, रोजाना 2200 से अधिक संक्रमितों के मिलने से अब स्थिति भयावह होती जा रही है। वहीँ राजधानी में भी इसका प्रकोप बढ़ा है। इसी बीच खबर आई है कि आयकर विभाग के अन्वेषण विंग के प्रमुख निदेशक आलोक जौहरी की कोरोना संक्रमण से गुरुवार सुबह मौत हो गई। 58 वर्षीय आलोक जौहरी का बीते 25 अगस्त से रामकृष्ण अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

पीडीआईडी आलोक जौहरी के निधन पर आईटी बार एसोसिएशन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए संजय बिल्थारे ने उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए दुख की घड़ी में भगवान से दिवंगत के परिवार को शक्ति प्रदान की कामना की है। 
मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में रोस्टर में लगेगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी

मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में रोस्टर में लगेगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी

रायपुर, कोरोना संक्रमण के चलते मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कतिपय असमंजस की स्थिति के निवारण हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं, तदनुरूप मुख्यसचिव आर पी मंडल के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए जीएडी के सचिव द्वय ने आज कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर अनेक निर्णय लिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गये हैं। जिसके अनुसार इन कार्यालयों के उच्चाधिकारियों को कार्यालयों में सेनेटाईजेशन, स्वास्थ्य परीक्षण और उपस्थिति के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

READ ALSO: न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 8 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें 

आगामी शुक्रवार से रविवार तक मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों को पूर्ण रूप से सेनेटाईज करने और अनुभाग अधिकारी एवं उससे नीचे के कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए सप्ताहिक रोस्टर बनाने के लिए कहा गया है। सप्ताहिक रोस्टर में अधिकतम एक तिहाई अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा सकेगी। मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, उप सचिव एवं अवर सचिव में से कोई एक इसी प्रकार विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अतिरिक्त संचालक, अपर संचालक, उप संचालक में से कोई एक अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे।
मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में हर सप्ताह तीन दिवस सोमवार, मंगलवार और बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रालय और विभागाध्यक्ष आने-जाने के लिए बसों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी।
 

 कोरोना पर हर्ड इम्युनिटी जानने होगा सीरो सर्वे, 10 जिलों मे 16 सितंबर से लिए जाएंगे सैंपल

कोरोना पर हर्ड इम्युनिटी जानने होगा सीरो सर्वे, 10 जिलों मे 16 सितंबर से लिए जाएंगे सैंपल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की जनता में कोविड-19 के लिए हर्ड इम्यूनिटी अभी आई है कि नहीं यह जानने के लिए अब महानगरों की तर्ज पर यहां भी आई सी एम आर/आर एम आर सी ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीरो सर्वेलेंस कराया जाएगा।

पढ़िए पूरी खबर-
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर सहित कुल 10 जिलों मे 16 सितंबर से यह सर्वे कराया जाएगा। रायपुर में 16 सितंबर से 18 सितंबर तक जिले के 2ब्लाक रायपुर और तिल्दा क्षेत्र से खून के सैम्पल लिए जाएंगे। हर जिले से 500 सैॅपल जिसमें हाई रिस्क ग्रुप जैस कम प्रतिरोधक क्षमता वाले टीबी और एच आई वी पीड़ित व्यक्ति ,कन्टेनमेंट जोन,स्वास्थ्य कर्मी,सुरक्षा कर्मी,पुलिस, सुरक्षा बल , पत्रकार, ग्रामीण ,जनजाति, औद्योगिक कर्मी, वाहन चालक, बैंक एवं डाक कर्मी, उडडयन कर्मी, जेल में बंद कैदी, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, दुकानें, छात्रावाास आदि से कुल 260 सैंपल लिए जाएंगे और जिले के चयनित 6 क्लस्टर से 240 सैंपल लेंगे। इन सैपल में एन्टीबॉडी इम्यूनोग्लोबुलि जी और एम की जांच की जाएगाी। सीरो सर्वे प्रति 10 लाख जनसंख्या में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों के आधार पर किया जा रहा है। जहां सर्वे होगा रायपुर जिले के अलावा वे जिले हैं बिलासपुर,कोरबा, मुंगेली, जशपुर,जांजगीर चांपा, बलरामपुर,बलौदाबाजार,राजनांदगांव एवं दुर्ग जिले शामिल हैं। शेष 9 जिलों में 20 सितंबर से सैंपल लिए जाएंगे।
अपने ही ट्वीट पर घिरे डॉ. रमन,बेरोज़गारों ने जानना चाहा केंद्र और भाजपा शासित राज्यों हाल

अपने ही ट्वीट पर घिरे डॉ. रमन,बेरोज़गारों ने जानना चाहा केंद्र और भाजपा शासित राज्यों हाल

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर मंगलवार को बेरोज़गारी और सरकार के वादों को लेकर हमला बोला लेकिन इस ट्वीट में खुद ही रमन सिंह घिर गए किसी का रोज़गार की दिशा में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर गुस्सा निकला तो किसी ने उन्हें मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की स्थिति को लेकर सवाल किया कुछ लोगों ने उनके 15 साल के कार्यकाल की याद दिलाई है। जिसमें डां. रमन खुद घिरतें नजर आए।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक सम्पन्न

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बघेल ने बैठक में कैम्पा मद से कराये गए कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2019-20 में कैम्पा के वार्षिक कार्ययोजना के तहत 429 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि खर्च कर विभिन्न रोजगार मूलक कार्यो के जरिए 89.73 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना संकट काल के दौरान एक अप्रैल से अब तक 219 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि व्यय कर 42.44 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन किया गया। मुख्यमंत्री ने वनांचल में लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवर्ती चराई योजना और वन अधिकार अधिनियम के तहत मनरेगा में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 4400 गौठानों का निर्माण पूरा हो गया है, जहां बड़ी संख्या में मवेशी डे-केयर में रखे जा रहे हैं। यहां बड़ी मात्रा में चारे की आवश्यकता होगी। इसे ध्यान में रखते हुए अभी सितम्बर और अक्टूबर माह में वन प्रबंधन समितियों द्वारा हरे चारे की कटाई का कार्य कराये जाए, जिससे लोगों को रोजगार भी मिले और गौठानों में चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे काफी मात्रा में हरा और पौष्टिक चारा इक्कठा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी वन मंडलों में कुछ केन्द्रों में हरा चारा के गठ्ठर बना कर भंडारित किया जाए और इन केन्द्रों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाए, जिससे गौठान समितियां और निजी क्षेत्र के पशुपालक अपनी आवश्यकता अनुसार चारा निर्धारित दर पर क्रय कर सकें। मुख्यमंत्री बघेल ने हरे चारे के विक्रय की दर भी निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई गौठानों में बड़ी मात्रा में गोबर एकत्र हो गया है। इससे वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ गोबर के कण्डे और गौकाष्ठ जैसे उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। श्री बघेल ने बैठक के दौरान नरवा योजना के अंतर्गत भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यो की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना में नरवा विकास योजना के अंतर्गत 12 लाख 55 हजार 128 स्वीकृत संरचनाओं में से अब तक 8 लाख 49 हजार से अधिक संरचनाओं का विकास हो चुका है, इनमें चेक डैम, स्टॉप डैम, चेकडैम, एनिकट, डाइक वाल आदि शामिल है।  

मुख्यमंत्री बघेल ने कैम्पा मद के अंतर्गत वनांचलों में बड़े-बड़े तालाबों के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता से शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वन्य प्राणियों के रहवास सुधार के अंतर्गत चारागाह विकास, फलदार वृक्षारोपण तथा वन क्षेत्रों में जल संरचनाओं के विकास पर विशेष जोर दिया। इस दौरान राजकीय पशु वन भैंसा, राजकीय पक्षी बस्तर मैना, बारहसिंगा, लकड़बग्गा, सोनकुत्ता, गिद्ध आदि के संरक्षण तथा संवर्धन के संबंध में चर्चा की गई। राज्य में शेरों की संख्या में वृद्धि और पक्षियों के भी रहवास सुधार के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के संबंध में चर्चा हुई। 

 

बघेल ने बैठक में कहा कि हाथी-मानव द्वन्द की स्थिति को रोकने के लिए हाथी को मानव का मित्र बनाने की पहल की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हाथी के रहवास क्षेत्रों में पर्याप्त भोजन तथा पानी आदि की व्यवस्था का प्रबंध हो, जिससे हाथी-मानव द्वन्द में आसानी से नियंत्रण पाया जा सके। मुख्यमंत्री बघेल ने हाथी-मानव द्वन्द में नियंत्रण पाने के लिए जन-जागरूकता लाने सहित बेहतर कार्य योजना बनाने के संबंध में वन विभाग को विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार केरल में लगभग 6000 हाथी हैं, वहां यदा-कदा ही हाथी-मानव द्वन्द की स्थिति निर्मित होती है। हाथियों को मानव का मित्र बनाने की दिशा में आवश्यक पहल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथी एक बहुत ही शांत, समझदार तथा सामाजिक प्राणी होता है, इसके स्वभाव को समझकर तथा जन-जागरूकता से हाथी-मानव द्वन्द को कम किया जा सकता है। 

 

बैठक में अरपा नदी पुनरूद्धार योजना पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा नदी के उद्गम पेण्ड्रा से शिवनाथ नदी में मिलने तक के मार्ग में नरवा ट्रीटमेंट का कार्य कार्ययोजना के अनुसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे अरपा में प्राकृतिक रूप से सालभर जल का प्रवाह बना रहे। श्री बघेल ने यह भी कहा कि वन विभाग, राजस्व विभाग परस्पर समन्वय से भू-जल संवर्धन और संरक्षण का कार्य प्राथमिकता से करें। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.पी.मंडल, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही. श्रीनिवास राव उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव  अमिताभ जैन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, कृषि उत्पादन आयुक्त एम.गीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। 
 मौसम का मिजाज: राजधानी में हुई हल्की बारिश के बाद उसम से लोग बेहाल

मौसम का मिजाज: राजधानी में हुई हल्की बारिश के बाद उसम से लोग बेहाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदला और सुबह करीब 11 बजे अचानक हल्की से मध्यम बौछारें पडऩी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में रूक-रूककर हल्की बारिश अथवा हल्की बौछारें पड़ती रहेगी। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार इस समय मानसूनी द्रोणिका अमृतसर, अंबाला, बरेली, लखनऊ, हजारीबाग, बांकुरा, दीघा होते हुए दक्षिण पश्चिम दिशा में उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। द्रोणिका के चलते प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के असर से ही ही आज सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला। इधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में व्याप्त नमी और स्थानीय प्रभाव के असर से ही रायपुर में आज सुबह मौसम का मिजाज बदला। हालांकि अभी तेज बारिश अथवा व्यापक वर्षा के आसार नहीं है। राज्य में चौतरफा बारिश की भी फिलहाल उम्मीद नहीं है, क्योंकि अच्छी बारिश के लिए जरूरी कोई भी सिस्टम इस समय सक्रिय नहीं है। इधर कल पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके के ऊपरी हवा में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना चक्रीय चक्रवाती सिस्टम भी आज कमजोर होकर समाप्त हो गया है। हालांकि वातावरण में व्याप्त नमी और स्थानीय प्रभाव के असर से अभी आने वाले तीन दिनों तक राज्य में कहीं-कहीं पर भारी बारिश अथवा तेज मेघ-गर्जना के साथ बौछारें पडऩे की संभावना बनी हुई है। राजधानी में आज सुबह हुई अचानक बारिश से कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया था। इसके बाद बारिश थमते ही उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग फिर से बेहाल होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम के मिजाज में इसी तरह का बदलाव रहेगा और अचानक से बारिश अथवा हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। इसके अलावा फिलहाल राजधानी रायपुर अथवा प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं। 
 कोरोना कहर: जनसंपर्क विभाग में आज फिर मिले 5 कोरोना संक्रमित, अब तक 25 कर्मचारी पाए गए संक्रमित

कोरोना कहर: जनसंपर्क विभाग में आज फिर मिले 5 कोरोना संक्रमित, अब तक 25 कर्मचारी पाए गए संक्रमित

 रायपुर। कोरोना संक्रमण ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और सूचनाओं का प्रचार-प्रसार संभालने वाले जनसंपर्क विभाग में कामकाज पूरी तरह से ठप्प कर दिया है। संभवतः यह पहला ऐसा विभाग होगा, जहां संचालक से लेकर चपरासी तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अब तक विभाग से 25 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।
 
 
चौंकाने वाली बात यह है कि संक्रमण ने उनके परिवारिक सदस्यों को भी अपने घेरे में ले लिया है। विभाग में संक्रमण के आंकड़ें दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। शासन के समस्त विभागों की सूचनाओं को प्रचारित करने की जिम्मेदारी जनसंपर्क की ही है, लिहाजा कोरोना विस्फोट का सीधा असर सरकार से जुड़ी सभी तरह की सूचनाओं और प्रचार-प्रसार पर पड़ रहा है।
 
 
जनसंपर्क विभाग में संचालक, अपर संचालक, संयुक्त संचालक, उप संचालक, क्लर्क से लेकर चपरासी सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। कोरोना का संक्रमण इन कर्मचारियों के जरिए इनके परिजनों तक पहुंचा। कई घरों में संक्रमित मरीजों की संख्या दो से ज्यादा हो गई है। उच्च पदस्थ अधिकारी बताते हैं कि दो संक्रमित मरीज ऐसे हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे हालातों के बीच विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है. जो लोग संक्रमण की चपेट में नहीं आए हैं, वे एहतियातन आइसोलेशन में चले गए हैं।
 
 
कोरोना की दस्तक के साथ ही जनसंपर्क विभाग में तमाम एहतियात बरतते हुए कामकाज संचालित किया जा रहा था। संक्रमण से बचने सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा था। दफ्तरों में प्रवेश सख्त कर दिए गए थे। सेनिटाइजर और मास्क के इस्तेमाल पर लगातार जोर दिया जा रहा था। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अधिकारी-कर्मचारी बच नहीं सके।

 
कोरोना संक्रमण के संकट भरे इस दौर में सरकार के जनसंपर्क विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कोरोना संकट से उबरने सरकार की रणनीति हो या फिर हर रोज के सामने आ रहे आंकड़ें जनसंपर्क विभाग के जरिए ही उसे प्रचारित किया जाता है। जनसंपर्क विभाग से यह आंकड़ें मीडिया और मीडिया के जरिए आम लोगों तक पहुंचते हैं। इसके अलावा सरकार की सभी तरह की गतिविधियों का ब्यौरा जनसंपर्क विभाग के जरिए सामने आता है, ऐसे में विभाग के ज्यादातर अधिकारी-कर्मचारियों के संक्रमित होने से विभाग के सभी तरह के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
 बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में तीन आईपीएस अफसर बन रहे डीजी, जाने कौन-कौन हैं शामिल

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में तीन आईपीएस अफसर बन रहे डीजी, जाने कौन-कौन हैं शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार तीन आईपीएस अफसरों को डीजी प्रमोट करने की तैयारी में है। इसके लिए राज्य के एडीजी 1988 बैच के आईपीएस संजय पिल्ले बैच, 1989 बैच के आरके विज, 1988 बैच के अशोक जुनेजा के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही एडीजी मुकेश गुप्ता का नाम शामिल किया गया था, लेकिन गुप्ता के खिलाफ चल रहे विभिन्न जांच के चलते उन्हें प्रमोट नहीं किया जा रहा है।
बड़ी खबर: सांकरा मोड़ के पास बाइक समेत जिंदा जला युवक

बड़ी खबर: सांकरा मोड़ के पास बाइक समेत जिंदा जला युवक

धमतरी। मंगलवार की रात नेशनल हाईवे में सांकरा मोड़ के पास एक युवक बाइक समेत जिंदा जल गया। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई ।सूचना मिलते ही एएसपी मनीषा ठाकुर, अर्जुनी थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन अपने  स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे ।बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया गया मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पर युवक बाइक के सामने गिरा हुआ था । सिर से काफी खून बह गया और उसका शरीर बाइक में ही फंसा रहा। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक बाइक से गिरा और सीधे सिर में चोट की वजह से अचेत हो गया। दूसरी तरफ बाइक से रिस रहे पेट्रोल की वजह से आग लग गई होगी। युवक की बाइक पर सब्जियां व कुछ अन्य सामान थे। युवक के शव को जिला अस्पताल लाया गया है। शव की शिनाख्ति अभी नहीं हो पाई है ।
बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी पहुँच गए। हाइवे से गुजरने वाले भी रुक गए लेकिन किसी ने आग बुझाने में तत्परता नहीं दिखाई। लोग इस घटना की वीडियो बनाने और फोटो खीचने में व्यस्त रहे। अगर किसी ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाई होती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस के आने के बाद ही लोग मदद के लिए सामने आए ।
राजधानी में चाकू के साथ एक गिरफ्तार, लोगों को चाकू दिखाकर कर रहा था आतंकित

राजधानी में चाकू के साथ एक गिरफ्तार, लोगों को चाकू दिखाकर कर रहा था आतंकित

रायपुर। चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू  जब्त किया है। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 के पास आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहे सागर जंघेल आयु 25 वर्ष पिता स्व.राजू जंघेल को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट 25,27 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
कोरोना रोकने संसदीय सचिवव विकास उपाध्याय की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ का पहला फीवर क्लीनिक आज से राजधानी में

कोरोना रोकने संसदीय सचिवव विकास उपाध्याय की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ का पहला फीवर क्लीनिक आज से राजधानी में

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपध्याय की पहल पर प्रदेश का पहला फीवर क्लीनिक आज से शुरू हो गया है। इस क्लीनिक में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण के सभी मरीजों की जांच होगी, ताकि समय रहते उनकी पहचान व बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध हो सके। 

फीवर क्लीनिक के माध्यम से कोविड-19 के प्रारंभिक लक्षण की जांच कर नि:शुल्क दवाई भी दिया जाएगा। आज 09 सितंबर से रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डों में इसकी शुरूआत की जा रही है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के अनुसार इसके बेहतर परिणाम सामने आने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं इसके बाद राजधानी रायपुर के सभी वार्डों में इसकी शुरूआत की जाएगी। इस क्लीनिक में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि की जांच की जाएगी। फीवर क्लीनिक में कोई भी व्यक्ति आकर अपनी जांच और नि:शुल्क दवाई प्राप्त कर सकता है। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के साहू भवन और ठक्कर बापा वार्ड के कर्मा विद्यालय से इसकी शुरूआत हो रही है। फीवर क्लीनिक में लैब के साथ ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, पीपीई किट सहित कोरोना रोकथाम के लिए आवश्यक दवाईयां आदि उपलब्ध होंगी।
 मिट्टी तेल छिड़ककर महिला ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

मिट्टी तेल छिड़ककर महिला ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

बालोद। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 03 नयापारा अंतर्गत कपिलेश्वर मंदिर के पास एक महिला ने खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या की प्रयास की जिसके बाद महिला करीब आधे घंटे तक बीच रास्ते पर तड़पती रही स्थानीय लोगो द्वारा महिला को उपचार की मदद मिल सके इस उद्देश्य से 108 नम्बर पर भी डायल किया लेकिन लगातार नंबर लगाने के बावजूद 108 पर नम्बर नही लग सका इस बीच स्थानीय लोगो की सूचना पर बालोद नगर पालिका से स्वर्गरथ मंगवाकर बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया बहरहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
 समस्याओं का निराकरण नहीं होने से पटवारियों में आक्रोश, 2 दिनों के कार्य का किया बहिष्कार

समस्याओं का निराकरण नहीं होने से पटवारियों में आक्रोश, 2 दिनों के कार्य का किया बहिष्कार

रायपुर। गिरदावरी कार्य में शासन-प्रशासन के दबाव से पटवारी परेशान हैं। उच्चाधिकारियों के समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर पटवारियों ने गिरदावरी और गिरदावरी संबंधित भू-अभिलेख और राजस्व संबंधित सभी कार्यों का 9 और 10 सितंबर को बहिष्कार किया है। पटवारी संघ ने फोटोयुक्त गिरदावरी कार्य में छूट देने के साथ बीमा किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में राजस्व पटवारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम सौंप गए ज्ञापन में बताया गया कि पटवारी व राजस्व निरीक्षक को 20 सितम्बर तक फिल्ड में गिरदावरी पूर्ण कर प्रविष्टियों का प्रकाशन कर दावा-आपत्ति मंगाने तथा प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकारण कर संशोधन प्रविष्टि किये जाने का आदेश जारी किया गया है।

गिरदावरी कार्य के दौरान ही राजस्व अधिकारियों एवं शासन स्तर के उच्च अधिकारियों द्वारा गिरदावरी की जांच कर पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है, जो सर्वथा अनुचित है। गिरदावरी उपरांत प्रकाशन व संशोधन उपरांत प्रविष्टियों में गलती पाए जाने पर दोषी आरोपित करें। इसके अलावा प्रकाशन व ऑनलाइन फसल प्रविष्टि बगैर गिरदावरी को पूर्ण न माना जाए, धान पंजीयन के लिए समय को बढ़ाया जावे। 

संघ ने कहा कि एक पटवारी के पास 4000-9000 खसरा नंबर होते हैं, सभी खसरा नंबर को भूमि में सभी फसलों का फोटो लेकर रखना संभव नहीं है। इसी तरह एक राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र में लगभग 40000-80000 खसरा नंबर आते हैं, जिसका 25 प्रतिशत यानि 10000-20000 खसरा प्रविष्टियों की फोटो सहित गिरदावरी जांच पूर्णतः अव्यवहारिक है। यही नहीं इन कार्यों को 50 दिनों में संपादिक किया जाना बहुत मुश्किल है।

इसके अलावा ऑनलाइन प्रविष्टियों के लिए बनाई गई सॉफ्टवेयर में कई तरह की तकनीकि खामियां है, निराकरण करने वाले सहायक प्रोग्रामर मंत्रालय में रहकर संचालन करते हैं जिसके कारण तहसील व जिला स्तर की समस्याएं यथावत है। वहीं कुछ गांव का खसरा पांचशाला नहीं मिला है। बगैर खसरा के गिरदावरोे करवाना तर्कसंगत नही है, तथा फोटो खींच कर प्रविष्टि करना एवं फोटोयुक्त प्रविष्टि की जांच करना पूर्णतः अव्यवहारिक है। 

पटवारी संघ को ओर से फोटोयुक्त गिरदावरी का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए कहा कि राजस्व निरीक्षक द्वारा गिरदावरी जांच का निर्धारण 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत फोटो रहित किया जावे. इसके अलावा कोरोना काल में पटवारी व राजस्व निरीक्षक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत 24 घण्टे एवं सातों दिन पदीय कर्तव्यों के साथ–साथ समय पर शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन व क्रियान्यवन किया जा रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए बीमा किए जाने की मांग की गई है।
कोरोना की रोकथाम और कोरोना वॉरियर्स के प्रति संवेदनहीन प्रदेश सरकार सियासी नौटंकियों और नाकारापन से उबरने तैयार ही नहीं: डॉ. रमन

कोरोना की रोकथाम और कोरोना वॉरियर्स के प्रति संवेदनहीन प्रदेश सरकार सियासी नौटंकियों और नाकारापन से उबरने तैयार ही नहीं: डॉ. रमन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी के कोविड सेंटर्स में पदस्थ 150 जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने को प्रदेश सरकार की राजनीतिक व प्रशासनिक सूझबूझ पर प्रश्नचिह्न बताया है। 

डॉ. सिंह ने कहा कि यह स्थिति बताती है कि प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम और कोरोना वॉरियर्स की दिक्कतों को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन है और प्रदेश को लगातार भयावह ख़तरों से जूझने के लिए बाध्य कर रही यह प्रदेश सरकार अपनी सियासी नौटंकियों और नाकारापन से उबरने को तैयार ही नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि कोविड सेंटर्स में पदस्थ जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने से तमाम व्यवस्थाएं ठप पड़ गई हैं और कोरोना संक्रमितों का उपचार भगवान भरोसे छोड़ प्रदेश सरकार झूठ की राजनीति कर झूठी वाहवाही बटोरने में ही मशगूल है। इन आंदोलित डॉक्टर्स को पिछले पाँच माह से स्टायफंड नहीं मिलने पर तीखा कटाक्ष करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार क्वारेंटाइन सेंटर्स में 580 रुपए प्रतिकिलो टमाटर खरीदने और बोर के पानी को सीलबंद बोतल का पानी बनाने में इतनी मशगूल थी कि उसे इन जूनियर डॉक्टर्स को स्टायफंड देने की ही सुध नहीं रह गई। डॉ. सिंह ने कहा कि जूनियर डॉक्टर्स की यह हड़ताल कोई पहला मामला नहीं है। प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के चलते कोरोना वॉरियर्स कऱीब 450 डॉक्टर्स ने पहले भी इस्तीफे की पेशकश की थी। लगातार हर मोर्चे पर विफलता इस प्रदेश सरकार के कार्यकाल को कलंकित कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार कोई सबक सीखने की इच्छाशक्ति ही नहीं दिखा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने प्रदेश सरकार पर कोरोना वॉरियर्स के प्रति लगातार अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाकर कहा कि प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और वादाखि़लाफ़ी ने इस छोटे-से कार्यकाल में जो मिसाल क़ायम की है, उसके चलते प्रदेश का हर कोना इन दिनों असंतोष और संत्रास के दौर से गुजरने के लिए विवश है। सरगुजा के किसान आंदोलन और राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन की चर्चा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को कोरोना काल में भी अपनी सेहत को दांव पर लगाकर आंदोलन करने को बाध्य करने का काम ही किया है। प्रदेश के हर वर्ग और आयुवर्ग के लोग प्रदेश सरकार से इतने हताश हो चले हैं कि वे अपनी जीवनलीला तक खत्म करने को विवश हो रहे हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में सन 2019 में 8.3 फीसदी बढ़ी आत्महत्याएं इस बात की तस्दीक कर रही हैं।
एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर ठगी

एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर ठगी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के नाम से फेसबुक में फर्जी आइडी बनाकर लोगों से रुपये की मांग की जा रही है। इसकी पुष्टि एसपी ने स्वयं करते हुए कहा कि फर्जी आइडी का कोई जवाब न दें। इसके साथ ही उन्होंने आइडी को बंद करा दिया।

साइबर क्राइम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आरोपित बड़े अधिकारी या राजनेता के नाम फर्जी आइडी बना कर उपयोग करते हैं और उनके झांसे में आम लोग फस जाते हैं। जब तक वास्तविकता का पता चलता है, तब तक संबंधित को लाखों रुपये की क्षति पहुंच चुकी होती है। ऐसा ही फेसबुक में फर्जी आइडी बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक में फर्जी आइडी बनाया और लोगों से आवश्यकता बताकर रुपये की मांग की जा रही थी। एसपी अभिषेक ने फेसबुक पर फेक आइडी के स्क्रीन शॉट की कॉपी भी पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने कंपनी से चर्चा कर फर्जी आइडी को बंद कराया। मामले में जांच की जा रही है। इस आइडी में एसपी मीणा को छत्तीसगढ़ की बजाय उत्तर प्रदेश का आइपीएस अफ सर व आगरा निवासी बताया गया है। इसके साथ ही उनकी फ ोटो भी लगाई गई है, जो उनके ओरिजनल फेसबुक में लगी है। इस घटना से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि साइबर आरोपित कितने बेखौफ  है कि आइपीएस अधिकारी का फर्जी फेसबुक आइडी बनाने लगे हैं। इनकी मंशा बड़े अधिकारियों के नाम पर आइडी बना कर आम लोगों को ठगा जा सके।
 बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ मूसलाधार वर्षा से उमस से मिली राहत

बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ मूसलाधार वर्षा से उमस से मिली राहत

रायपुर। आज सुबह दस से 11 बजे के मध्य बादलों की गडग़ड़ाहट के बीच आश्विन मास में मूसलाधार वर्षा हुई। करीब एक घंटे से भी अधिक हुई वर्षा से जहां भारी गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं निचले क्षेत्रों में अच्छी वर्षा से जल भराव की स्थिति देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में निम्र दाब के चलते हल्की से मध्यम वर्षा प्रदेश में होने की संभावना है। 
 ट्वीट पर शुरू हुई सियासी बहस तो आगे आए खेतान, दी सफाई

ट्वीट पर शुरू हुई सियासी बहस तो आगे आए खेतान, दी सफाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आईएएस सीके खेतान के एक ट्वीट पर आज पूरे दिन बहस चली। ट्वीटर पर लगातार इसे लेकर तंज भरे रि-ट्वीट किये जा रहे हैं। हालांकि खुद आईएएस सीके खेतान ने इस बात को स्पष्ट किया है कि उनके कहने का वो मकसद था ही नहीं, जिसे लेकर लोग ट्वीटर पर लिख रहे हैं।

दरअसल आज राजस्व मंडल के अध्यक्ष सीके खेतान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कलेक्टरों के पक्ष में एक पोस्ट डाला था। उन्होंने लिखा था कि कलेक्टरों पर ही सारी जिम्मेदारी है और उन्ही से ही सभी को नाराजगी भी है। वोे नेताओं का काम भी बनाता है और डांट भी खाता है। इस ट्वीट के बाद तो आईएस खेतान कईयों के निशाने पर आ गये। कई लोगों ने इसे सरकार से उनकी नाराजगी को जोड़कर भी लिखने लगे। इस दौरान कईयों ने उन्हें नेता बनने की भी सलाह दे डाली। 

हालांकि आईएएस खेतान के इस पोस्ट में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा था, बावजूद कईयों ने इसे सीधे तौर पर सरकार से नाराजगी के तौर पर देखना शुरू कर दिया। इस पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा “नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं है, ना मैंने इस पोस्ट में ऐसा कुछ लिखा है, मेरे लिखने का ये मकसद था कि सरकार की कई योजनाएं होती है जिसमें कई कलेक्टर अच्छा काम करते हैं, कईयों का परफार्मेंस अच्छा नहीं होता है, कईयों को शाबाशी मिलती है, तो कईयों को डांट भी सुननी पड़ती है, लेकिन इसे लोगों ने अलग अर्थ में ले लिया, मेरे लिखने का कोई भी ऐसा मकसद नहीं है।”