BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भाजपा नेताओं की वफादारी केवल मोदी के लिए राज्य की जनता से इन्हें कोई वास्ता नहीं : कांग्रेस

भाजपा नेताओं की वफादारी केवल मोदी के लिए राज्य की जनता से इन्हें कोई वास्ता नहीं : कांग्रेस

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा के सारे सांसद और विधायक कोरोना संकट के समय छत्तीसगढ़ की जनता के साथ नहीं खड़े हुये और सिफऱ् अपने आकाओं की हां में हां मिलाने में लगे हुए हैं। भाजपा नेताओं के मन में जऱा सा भी दर्द है तो वे छत्तीसगढ़ की जनता के पक्ष में खड़े होकर करोना संकट को देखते।

पढ़ें : बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह 

उन्होंने कहा है कि यह बेहद दुखद है भाजपा नेताओं की वफ ादारी मोदी के प्रति तो दिखती है लेकिन छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की जनता के हितों और हकों के प्रति नहीं। मोदी के प्रति वफादारी साबित करने के लिए इनने छत्तीसगढ़ की जनता की जरूरतों दुख दर्द और तकलीफ  की अनदेखी की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा नेताओं के चाल और चरित्र दोनों को देख रही है और यह समझ भी रही है कि भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ में कोरोना के नाम पर राजनीति करनी है लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों की किसी तरह की सहायता करने या करवाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।
 
 
कोरोना पर छत्तीसगढ़ को संसाधन मुहैया करवाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा है कि पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-केयर्स नाम की एक संस्था बनवा ली और फिर राज्य के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से भारी भरकम राशि उसके खाते में जमा करवा ली। उन्होंने कहा है कि सच यह है कि भिलाई इस्पात संयंत्र, एसईसीएल, एनटीपीसी, बाल्को जैसे उपक्रम छत्तीसगढ़ से ही कमाई करते हैं लेकिन कोरोना से लडऩे के लिए इन उपक्रमों द्वारा राज्य को दी गई राशि नगण्य है. राज्य से चुने गए भाजपा के नौ लोकसभा और दो राज्यसभा सांसदों ने एमपी-लैड की राशि भी छत्तीसगढ़ को देने की बजाय पीएम-केयर्स में दे दी।
 
 
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पीएम-केयर्स में छत्तीसगढ़ से जो राशि जमा हुई है अगर उसकी आधी राशि भी छत्तीसगढ़ को वापस दे दी जाती तो छत्तीसगढ़ सरकार और ज़्यादा प्रभावी ढंग से कोरोना के संकटकाल में प्रबंधन कर पाती। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को नियमानुसार जीएसटी की राशि राज्य को देनी है लेकिन पिछले चार महीनों से एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई है और अब केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी के पैसे न देने का बहाना बना रही है. राज्य के भाजपा नेता इस बात पर भी चुप्पी साधे हुए हैं। 
 
 
केंद्र सरकार कह रही है कि राज्य जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि लेने की बजाय रिज़र्व बैंक से कजऱ् ले लें और भाजपा के नेता छाती पीट रहे हैं कि राज्यसरकार कजऱ् लेती जा रही है. अगर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को राज्य की जनता की चिंता है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहते कि राज्य पर कजऱ् का बोझ न लादा जाए। संचार विभाग के प्रमुख ने कहा है कि मनरेगा में कार्य दिवसों को 100 से बढ़ाकर 150 किए जाने के मामले में, धान के लिए किसानों को 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल देने पर छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चावल उपार्जित नहीं करने के केंद्र सरकार के आदेश पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं का यही छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया सामने आ चुका है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ को गरीब कल्याण योजना से बाहर रखे जाने पर भी एक भी भाजपा नेता का स्वर छत्तीसगढ़ के 7.30 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को इस योजना का लाभ दिए जाने की जरूरत पर नहीं फूटा। 
 
रेप के आरोपी पूर्व डीएमई डॉ. आदिले का खुला एक और बड़ा राज, जाने क्या है पूरी खबर

रेप के आरोपी पूर्व डीएमई डॉ. आदिले का खुला एक और बड़ा राज, जाने क्या है पूरी खबर

रायपुर | रेप के आरोपी पूर्व चिकित्सा शिक्षा संचालक के खिलाफ कई और गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बताया गया कि डॉ. एसएल आदिले ने हटने से पहले बैकडेट में एक कर्मचारी का प्रमोशन कर दिया और कुछ नियुक्तियां भी कर दी। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नियम विरूद्ध प्रमोशन और नियुक्तियों पर नाराजगी जताई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इसकी जांच नहीं की गई, तो प्रदेशभर के कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह 

डॉ. आदिले पर अनुसूचित जाति वर्ग की एक महिला कर्मचारी ने रेप का आरोप लगाया है। इस पर डॉ. आदिले के खिलाफ पुलिस ने रेप का जुर्म दर्ज कर लिया है। डॉ. आदिले को चिकित्सा शिक्षा संचालक पद से हटाने की बात भी कही गई थी, लेकिन विधिवत आदेश जारी नहीं हो पाए हैं। डॉ. आदिले छुट्टी का आवेदन देकर गए हैं। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन भी लगाया है।
 
 
यह बात सामने आई है कि डॉ. आदिले ने अपने खिलाफ प्रकरण दर्ज होने से पहले अपने एक नजदीकी रिश्तेदार को वार्ड ब्याय से सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति दे दी। उन्होंने डीकेएस अस्पताल अधीक्षक की हैसियत से सिंगल प्रमोशन ऑर्डर जारी किया। यही नहीं, बिलासपुर नर्सिंग कॉलेज में बिना विज्ञापन के एक संविदा नियुक्ति कर दी। इसके अलावा राजनांदगांव में महिला स्वास्थ कार्यकर्ता का नर्सिंग कॉलेज में तबादला कर दिया।
 
 
उन्होंने कई ऑर्डर किए हैं। इसको लेकर विभाग में अलग-अलग स्तरों पर शिकायत हुई है। प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने तो डॉ. आदिले के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों और प्रमोशन की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने डॉ. आदिले ने पद से हटने से पहले आनन-फानन में कई नियुक्ति और प्रमोशन कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कार्रवाई न होने पर कर्मचारी संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। खास बात यह भी है कि डॉ. आदिले केखिलाफ एक अन्य प्रकरण में चालान पेश करने की ईओडब्ल्यू-एसीबी को अनुमति मिल गई है, लेकिन अभी तक चालान पेश नहीं किया गया है।
 
 
उल्लेखनीय है कि डॉ. आदिले लंबे समय से विवादों में रहे हैं। उन्हें 2008 से 2010 तक डीएमई बनाया गया था। इसके बाद गलत तरीके से एमबीबीएस सीट आवंटन और लोकसेवा आयोग में गलत जानकारी के चलते उन्हें निलंबित भी किया गया था। दो वर्ष बाद बहाल होने के बाद जगदलपुर और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में वे डीन रहे। मार्च 2019 में वे फिर से प्रभारी डीएमई बनाए गए। मार्च 2020 में रिटायर होने के बाद छह महीने के लिए उन्हें संविदा नियुक्ति दी गई, जो 30 सितंबर को खत्म होने वाली थी। इसके पहले ही उन्हें इस प्रकरण के चलते हटा दिया गया।
नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट के डिमर्जर का शुरू हुआ विरोध

नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट के डिमर्जर का शुरू हुआ विरोध

जगदलपुर | नगरनार एनएमडीसी केन्द्र सरकार के फैसले का जिसमें एनएमडीसी लिमिटेड और उसकी सब्सिडरी कंपनी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को डिमर्जर किए जाने की कार्यवाही का विरोध नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारी यूनियनों ने शुरू कर दिया है।

पढ़ें : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह

संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी आल इंडिया एनएमडीसी वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष आरडीसीपी राव और महासचिव एसक्यू जामा को दिया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्होनें सीएमडी को चर्चा हेतु पत्र प्रेषित किया है। 

पढ़ें : सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर 

29 अगस्त 2020 को संगठन के द्वारा केन्द्र सरकार और एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और निर्णय लिया तथा भु-प्रभावित ग्राम पंचायतों के सरपंचो की बैठक आयोजित कर विशेष ग्राम सभा की मांग करने का निर्णय लिया है। यह बैठक नगरनार सामुदायिक भवन में कल दोपहर 02 बजे से होगी जिसमे प्रभावित क्षेत्र के जनपद सदस्यो को भी बुलाया गया है, आज की बैठक मे अगली रणनीति तय की जायेगी।
 
अलग रहने की बात को लेकर पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

अलग रहने की बात को लेकर पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | अलग रहने की बात को लेकर पति ने गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशालनगर तेलीबांधा निवासी आंचल पटेल 29 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपने पति दरबार सिंह भंगल से अलग अपने मायके में रहती है इसकी बात को लेकर शनिवार के दिन पति मायके आकर उसके साथ गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीटकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर

सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर

बिलासपुर | रतनपुर-बगदेवा मार्ग पर सड़क हादसे में ढाबा कर्मी की ऑन स्पॉट मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
सल्खा में रहने वाला 19 वर्षीय छवि नारायण यादव ढाबा में काम करता था। रोज की तरह वह शनिवार रात वापस सल्खा जा रहा था। अपने सीडी डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक एजे 6553 में सवार छवि यादव को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क से जा टकराया और उसके सर के चिथड़े उड़ गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 
 
वही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर खड़े ट्रेलर से वह जा टकराया। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
फीस विनिमायक आयोग के गठन का रायपुर जिला NSUI ने किया स्वागत

फीस विनिमायक आयोग के गठन का रायपुर जिला NSUI ने किया स्वागत

रायपुर | रायपुर जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि फीस विनियामक आयोग के गठन की मांग एनएसयूआई विगत कई वर्षों से करते आ रही है , जिसके लिये लाठी डंडे के साथ साथ NSUI के छात्र नेता जेल तक जा चुके हैं , भाजपा शाशन काल मे कई बार NSUI ने सड़क पर उतर के जंगी प्रदर्शन तक किया था लेकिन उस समय की सरकार को पालको से ज्यादा निजी स्कूलों की चिंता थी इसलिए उन्होंने ने कभी हमारी माँगो को अनसुना कर दिया जिसके कारण लाखो पालको को निजी स्कूलों के मनमानी के आगे झुकना पड़ता था हमारी माँगो का समर्थन माननीय भूपेश बघेल जी शुरू से कर रहे थे | नतीजा स्वरूप कांग्रेस पार्टी और माननीय भूपेश बघेल जी ने इस मांग को अपने 2018 के विधानसभा चुनाव के जनघोषणा पत्र में भी सम्मिलित किया था और वादा किया था कि सरकार बनने के साथ ही साथ जल्द से जल्द NSUI की इस मांग को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा और किसी भी पालको के साथ अत्यचार नही किया जायेगा जिसका परिणाम कल की विधानसभा के कार्यवाही में देखने को मिला और जिस प्रकार से माननीय शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस मुद्दे को प्रमुखता से विधानसभा की कार्यवाही में उठाया और इस आयोग के गठन का प्रस्ताव पास हुआ |

जिसके बाद  NSUI के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा एवं कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास के माहौल बन गया क्योकि इस मांग को सबके पहले रायपुर जिला NSUI ने ही उठाया था और सरकार के इस जनमानस फैसला के बाद छात्रों और पालको में खुशी की लहर उठी जिसके लिए आज रायपुर जिला NSUI के अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का धन्यवाद ज्ञापित करने उनके बंगले पहुंचे और उन्हें प्रदेश के लाखों छात्रों के ओर से NSUI का पटका पहना कर गर्मजोशी से शीर्षनेतृत्व के साथ माननीय मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री एवं छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया ...और मंत्री जी ने वादा किया कि वे हमेशा छात्रहितों कार्यो के लिए प्रदेश के छात्रों के साथ खड़े है और NSUI की इस लंबी लड़ाई की उन्होंने सहराना भी की..!!

इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव हेमंत पाल , निखिल वंजारी , संकल्प मिश्रा ,मेहताब हुसैन,आमिर अली , प्रशांत गोस्वामी ,हरिओम तिवारी,राजकुमार , सिद्धांत ,आदर्श , वैभव , अमन , इमरान ,आलोक , शुभांशु , सोनू एवं अन्य छात्रनेता उपस्थित थे ।

रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, ट्विट कर कहा यह

रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, ट्विट कर कहा यह

रायपुर | भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर निशाना  साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार के पास न विजन है, न नीति और न प्रबंधन है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना संक्रमण से जिले के इस थाने के TI की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

डा. सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि खजाने में पैसा नहीं है इसलिए रूकी हुई भर्तियां और नई नौकरियां नहीं दे सकते, वहीं दूसरी तरफ ऐसे संकट के समय में विधानसभा भवन का निर्माण, संसदीय सचिवों की नियुक्ति समझ से परे है। 
BIG BREAKING : कोरोना संक्रमण से जिले के इस थाने के TI की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : कोरोना संक्रमण से जिले के इस थाने के TI की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुरसीपत थाना के टीआई मानसिंह राठिया की आज सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई, मालूम हो कि मानसिंह राठिया को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया था, उनकी हालत बहुत खराब थी, कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीपत थाना को आगामी आदेश तक  बन्द कर दिया था।

बताया जा रहा है, कि आज सुबह करीब 6 और 7 के बीच सीपत थानेदार मान सिंह राठिया का रायपुर में निधन हो गया, पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने के इस बात की पुष्टि की है। मानसिंह को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण रिपोर्ट के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। मानसिंह राठिया सीपत थाना प्रभारी थे, कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पाए जाने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सुरक्षा के लिहाज से आगामी आदेश तक थाना को बन्द करने का आदेश दिया था, साथ ही पुलिस महकमा मानसिंह के स्वस्थ्य होने की दुआ भी कर रहा था, पर तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

ज्ञात हो कि , मानसिंह राठिया 1982 में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और 2013 में नगर निरीक्षक बने थे। वे मौजुदा समय में सीपत के थानेदार थे। धरमजयगढ के नागदरहा निवासी 58 वर्षीय मानसिंह राठिया को 26 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

 
अभी अभी प्रदेश में 101 और मरीजो की हुई पहचान एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

अभी अभी प्रदेश में 101 और मरीजो की हुई पहचान एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर, प्रदेश में 101 लोग और कोरोना संक्रमित मिले, जो कि एम्स में VRD लैब में किए गए परीक्षणों के दौरान सकारात्मक पाए गए। ये इस प्रकार हैं:
रायपुर-55, दुर्ग- 37, बेमेतरा- 7, बिलासपुर – 1, राजनंदगांव -1 है|
इस तरह प्रदेश में आज 1258 नए मरीजो कि संख्या हो गयी है, वही रायपुर में 456 हो गयी है|

 

फीस विनियामक आयोग के गठन प्रस्ताव के लिए NSUI ने शिक्षा मंत्री को किया धन्यवाद ज्ञापित

फीस विनियामक आयोग के गठन प्रस्ताव के लिए NSUI ने शिक्षा मंत्री को किया धन्यवाद ज्ञापित

रायपुर, फ़ीस विनियामक आयोग के गठन की मांग एनएसयूआई विगत कई वर्षों से करते आ रही है , जिसके लिये लाठी डंडे के साथ साथ NSUI के छात्र नेता जेल तक जा चुके हैं , भाजपा साशन काल मे कई बार NSUI ने सड़क पर उतर के जंगी प्रदर्शन तक किया था जिसका समर्थन माननीय भूपेश बघेल जी शुरू से कर रहे थे , नतीजा स्वरूप कांग्रेस पार्टी और माननीय भूपेश बघेल जी ने इस मांग को अपने 2018 के विधानसभा चुनाव के जनघोषणा पत्र में भी सम्मिलित किया था और वादा किया था कि सरकार बनने के साथ ही साथ जल्द से जल्द NSUI की इस मांग को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा जिसका परिणाम काल की विधानसभा के कार्यवाही में देखने को मिला और जिस प्रकार से माननीय शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस मुद्दे को प्रमुखता से विधानसभा की कार्यवाही में उठाया और इस आयोग के गठन का प्रस्ताव पास हुआ जिसके बाद रायपुर जिला NSUI के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा एवं कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास के माहौल बन गया क्योकि इस मांग को रायपुर जिला NSUI ने ही उठाया था और कई बार रमन सरकार ने कानूनी कार्यवाही भी की थी जिसके बाद छात्रों और छात्रनेताओं में खुशी की लहर उठी जिसके लिए आज रायपुर जिला NSUI के अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का धन्यवाद ज्ञापित करने उनके बंगले पहुंचे और गर्मजोशी से शीर्षनेतृत्व के साथ माननीय मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री एवं छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया|
इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव हेमंत पाल, जिला महासचिव संकल्प मिश्रा, हरिओम तुवारी, निखिल वंजारी, आमिर अली, प्रशांत गोस्वामी, मेहताब ,राजकुमार , सिद्धांत ,आदर्श , वैभव , अमन , इमरान , आलोक , शुभांशु , संस्कार द्विवेदी , सोनू एवं अन्य छात्रनेता उपस्थित थे ।
 

 राजधानी का चौबे कॉलोनी बना कोरोना हॉटस्पॉट, कल शाम इन इलाको से मिले इतने मरीज

राजधानी का चौबे कॉलोनी बना कोरोना हॉटस्पॉट, कल शाम इन इलाको से मिले इतने मरीज

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कोरोना ब्लास्ट जारी है। राजधानी में भी रोजाना कोरोना के लगभग 500 नए मरीज मिल रहे है। आपको बता दे राजधानी में उसके आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से पिछली रात 476 पॉजिटिव मिले। इसमें एम्स से 24, चौबे कॉलोनी से 9, सीआरपीएफ के 8 जवान, मौदहापारा व समता कॉलोनी से 6-6, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से 4, सिविल लाइन थाना व बीएसएफ के 2-2 मरीज शामिल है। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल (4 लोग), शंकर नगर-भाठापारा, टाटीबंध (7 लोग), कबीर नगर (5 लोग), ब्राम्हणपारा-आजाद चौक, महादेव घाट, आमानाका, सत्यम विहार कॉलोनी, हिमालय हाईट्स-डुमर तराई, संतोषी नगर, पचपेड़ी नाका, संजय नगर, लोधीपारा, मारती लॉज-कोटा, गायत्री नगर, एम्स (24 लोग), तेलीबांधा (7 लोग), डीडीयू नगर, सुभाष नगर, चौबे कॉलोनी (9 लोग), लक्ष्मी नगर, रेलवे स्टेशन, देवेंद्र नगर (3 लोग), वीआईपी रोड, दुबे कॉलोनी, मोवा, सीआरपीएफ-आरंग (8 जवान), झंडा चौक-पंडरी, आदर्श नगर, गुरू कृपा रोड-आदर्श विहार कॉलोनी गुढिय़ारी, शंकर नगर-खम्हारडीह, प्रोफेसर कॉलोनी (4 लोग), सेक्टर 27-नया रायपुर, लाभांडी, मौदहापारा (6 लोग), टूरी हटरी-पुरानी बस्ती, दूधाधारी मंदिर रोड-मठपारा, बनियापारा-पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, संतोषी नगर, वॉल्फोर्ड एन्केल्व, विजय चौक-गायत्री नगर, वल्लभ नगर, माना कैंप, सिविल लाइन, गंज रोड-राजनांदगांव, अग्रसेन चौक, सांकरा -नगरी धमतरी, टिकरापारा, अभनपुर, समता कॉलोनी (6 लोग), नेहरू नगर-भिलाई, विजय चौक-गायत्री नगर(4 लोग), हिमाचल आईसीई-तेलीबांधा (4 लोग), श्री नारायणा हॉस्पिटल-देवेंद्र नगर, पुलिस थाना-डोंडी बालोद, आनंदम वल्र्ड सिटी-कचना, शिवानंद नगर, तिरूपति ज्वेलर्स-बूढ़ापारा, इंदिरा पीयूश रेसीडेंसी वीआईपी रोड-फूंडहर, अशोका रतन-शंकर नगर, कुकूरबेड़ा, विवेकानंद नगर ( 4 लोग), शैलेंद्र नगर, प्रियदर्शनी नगर, विद्या विहार रोड नगर-महादेव घाट, श्रीराम नगर, अरिहंत कॉम्पलेक्स-प्रियदर्शनी नगर, राजेंद्र नगर, सिटी ऑफ ड्रीम्स-कचना, उदय सोसायटी, पंजाब ज्वेलर्स-सदर बाजार (2 लोग), एश्वर्या रेसिडेंसी-तेलीबांधा, अंबेडकर चौक, हॉलीक्रॉस हॉस्टल के बाजू-सिविल लाइन, आजाद चौक, सुंदर नगर, राजा बाड़ा-आजाद चौक, नूरानी चौक मस्जिद के पीछे-राजातालाब, देवपूरी, लाभांडी, फाफाडीह, संतोषी नगर कृष्णा नगर-बोरियाखुर्द, एनएचएमएमआई हॉस्पिटल, विजेता कॉम्पलेक्स-न्यू राजेंद्र नगर, सरदार वल्लभ भाई-पुलिस कॉलोनी, शांति नगर, ज्योतिबा नगर पहाड़ी चौक-गुढिय़ारी, वीआईपी रोड, अमृत बीएससी कॉलोनी, जीएडी कॉलोनी-कचना, सुदामा नगर, शर्मा सदन-गणेश राम नगर, संजय नगर, कमल विहार, अनुपम नगर, सीएचसी धरसींवा, मठपारा, टेकरी, ओम नगर-बोरियाखुर्द, कविता नगर-अवंति विहार, सृष्टि नगर, राजीव नगर, विधानसभा रोड-आमासिवनी, तिमूर्ति नगर, अमन नगर-मोवा, मारूति लाइफ स्टाईल महोबाबाजार, न्यू राजेंद्र नगर-एनएमडीसी, कालीबाड़ी, मारूति सॉलिटर शंकर नगर, संकल्प हॉस्पिटल-सरोना, कविता नगर-अवंति विहार, हनुमान मंदिर-राम नगर, खेल बाड़ा-निरज पेट्रोल पंप, विकास नगर, अरंहित नगर-सरोना, पचपेड़ी नाका, बिजली ऑफिस-नयापारा, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, अमलीडीह, कृष्णा नगर-जोरा, लाल गंगा शॉपिंग मॉल के पास, खम्हारडीह, एमआर कॉलोनी, आरंग थाना, बीएसएफ-पालौद (2 लोग), लाखे नगर-ईदगाहाभाठा (6 लोग), अश्विनी नगर, महामाई पारा-पुरानी बस्ती, मॉनटेश्वरी स्कूल के पास, मजदूर नगर-सरोरा, हाउसिंग बोर्ड-कचना, सीआरपी चौक, बंजारी नगर, रामेश्वर नगर-भनपुरी, वॉल्फोर्ड सिटी भाठागांव (3 लोग), डीडी नगर-जोरापारा, आरडीए कॉलोनी-रायपुरा, श्रीनगर-खमतराई, कालीबाड़ी (7 लोग), एसआरपी चौक-सिविल लाइन (6 लोग), पुराना मंत्रालय बिल्डिंग परिसर-आरजीए बिल्डिंग, मठपुरैना, काशीराम नगर, न्यू गल्र्स हॉस्टल, गंगा विहार कॉलोनी, महोबाजार, पेंशन बाड़ा, राजातालाब, कुशालपुर, मंगलबाजार, डंगनिया, खमतराई, पंडरी, सिविल लाइन थाना (2 लोग), हीरापुर, डीडीयू नगर, आमापारा, महावीर नगर, भाठागांव, डंगनिया, रायपुरा, संतोषी नगर, डीडीयू नगर, शैलेंद्र नगर, भाठापारा, आरंग, सड्डू, लालपुर, लोट्स कॉलोनी, मोवा, जैनम विहार, शक्ति नगर, श्रीराम नगर, साहू पारा-फाफाडी, चंगोराभाठा, महात्मा गांधी नगर, न्यू राजेंद्र नगर, बोरिया सोसायटी-पचपेड़ी नाका, राजातालाब थाना, न्यू चंगोराभाठा, सेमरिया-आरंग (5 लोग), पुलिस एकेडमी-चंदखुरी, गुरूद्वारा, ब्लॉक-5 सिंगापोर सिटी।
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शॉट सर्किट से लगी भीषण आग, जाने कहा कि है घटना

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शॉट सर्किट से लगी भीषण आग, जाने कहा कि है घटना

जांजगीर-चाम्पा। जिले के शिवरीनारायण से एक आगजनी की घटना सामने आ रही है। जहां, आज एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि देखते देखते दुकान में रखे लाखों के सामान राख हो गए। बताया जा रहा है कि शिवरीनारायण  के दीपांशु इंटरप्राइजेज जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है उसके पहले मंजिल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, इसके बाद मामले की जानकारी शिवरीनारायण थाने में दी गई। शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रही है। मगर आग इतनी भयंकर हो चुकी है कि अब उसे बुझाना आसान नहीं दिख रहा है। हैरत की बात यह है कि शिवरीनारायण में एक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है, जिसकी वजह से आग पर समय से काबू नही पाया जा सका है और आग लगातार बढ़ती ही जा रही है।
 
मंत्रालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, कोरोना मरीज मिलने के बाद सरकार ने जारी किया आदेश

मंत्रालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, कोरोना मरीज मिलने के बाद सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में रोजाना कोरोना के 500 से 1000 नए मरीजों की पूछती की जा रही है। इसी कड़ी में खबर है की कोरोना के बढ़े खतरे के बीच अब मंत्रालय व संचालनालय में आने-जाने पर अब बैन लगा दिया गया है। अब किसी भी बाहरी व्यक्ति को महानदी और इंद्रावती भवन में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। इस बाबत जीएडी ने आदेश जारी कर दिया है।
 
 
राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि इंद्रावती भवन में अतिआवश्यक कामों में भी विभागाध्यक्ष की अनुमति के बाद ही किसी को इंट्री दी जायेगी। तो वहीं मंत्रालय में भार साधक सचिव की अनुमति से ही किसी प्रवेश दिया जायेगा। जीएडी सचिव डीडी सिंह की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक बिना महत्वपूर्ण कामों के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
 बड़ी खबर: ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की कलेक्टर ने दी अनुमति

बड़ी खबर: ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की कलेक्टर ने दी अनुमति

धमतरी। डीजे साऊंड एंड लाईट यूनियन धमतरी द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की अनुमति दी है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार द्वारा जारी एस.ओ.पी. के अनुसार बड़ी सभाएं निषिद्ध की गई हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि संक्रमण फैलने के संभावित खतरे के मद्देनजर जहां तक संभव हो, रिकॉर्ड किए गए संगीत अथवा गाने बजाए जा सकते हैं, गाना बजाने वालों अथवा गायन समूहों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
 
दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की अनुमति है। किसी भी परिस्थिति में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि मानक का उल्लंघन नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाए। सभी को मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
 
 
आयोजन समिति द्वारा पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग किया जाएगा। पिकअप, टाटाएस (छोटा हाथी) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के तहत जारी एसओपी एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेश का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। 
रायपुर का समता कॉलोनी बना हॉट स्पॉट, देखें और किन क्षेत्रों से मिले मरीज

रायपुर का समता कॉलोनी बना हॉट स्पॉट, देखें और किन क्षेत्रों से मिले मरीज

रायपुर | कल राजधानी रायपुर में विभिन्न बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें समता कॉलोनी से 17, देवेंद्र नगर से 15, चौबे कॉलोनी से 7, पुलिस लाइन, बीएसएफ व एम्स से 4-4 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोल बाजार थाना से 2, सेंट्रल जेल से 1 मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

 

जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-फरिश्ता कॉम्पलेक्स, संजय नगर, आरडीए कॉलोनी-बोरियाखुर्द, पचपेड़ीनाका, कंकालीपारा, राजातालाब, नेहरू नगर-बूढ़ातालाब, धनलक्ष्मी नगर-भनपुरी, निक्को सोनकर, लक्ष्मी नगर-भनपुरी (3 लोग), राठौर चौक-रामसागरपारा, सोनडोंगरी, अवध्यापारा-दुर्गा चौक पुरानी बस्ती, ट्रेनिंग सेंटर-सेंट्रल जेल, प्रोफेसर कॉलोनी, कमल विहार, बैजनाथपारा, तेलीबांधा, मॉर्डन कॉम्पलेक्स, देवेंद्र नगर (15 लोग), संतोषी नगर, कुशालपुर, वाल्फोर्ड सिटी-भाठागांव, विजेता कॉम्पलेक्स-न्यू राम नगर, राज भवन कॉलोनी, कोटा कॉलोनी, शंकर बाजार चौक-धरसींवा, जेके वीडियो हॉल शंकरा (3 लोग), सिलतरा-पचपेड़ी चौक, समता कॉलोनी (17 लोग), हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला 2, करबला तालाब-चौबे कॉलोनी (7 लोग), डीडी नगर, वीआईपी-सड्डू (5 लोग), महर्षि बालमिकी वार्ड, मोवा, दलदल सिवनी, वीआईपी स्टेट, चांदनी पैलेस-सिविल लाइन,आरोग्य डेंटल हॉस्पिटल, ब्राम्हणपारा, खो-खो पारा-ठाकुर पारा (3 लोग), देवांगन मोहल्ला-मठपुरैना, आशादीप स्कूल-न्यू चंगोराभाठा, बीएसयूपी कॉलोनी-महावीर नगर, शिव मंदिर-तेलीबांधा, भगतसिंह चौक-मठपारा, दानीबाड़ा-बूढ़ापारा, टूरीहटरी-पुरानी बस्ती, बीएसएफ-पालूद (4 लोग), संतोषी नगर, रावतपुरा, गोपालपारा-आरंग, विनोबा भावे नगर-कुशालपुर, उज्जाला विहार-मोवा, जयसवाल नर्सिंग होम-फाफाडीह, आरबीएच कॉलोनी, लोधीपारा, न्यू राजेंद्र नगर, मरीन ड्राइव-तेलीबांधा, पलाश हाइट्स-महावीर नगर, कटोरा तालाब, करन नगर, भैरव सोसायटी-पचपेड़ीनाका, गुमा रोड, आमानाका, आनंद नगर, बढ़ईपारा, महावीर नगर, गुढिय़ारी, डुंडा, डंगनिया, एम्स (4), भवानी नगर, रामकृष्णा, शुकवारी बाजार-गुढिय़ारी, तेलीबांधा(2), शंकर नगर, उरला, गोकुल नगर-राम नगर, सेजबहार, बीएसयूपी कॉलोनी-सड्डू, मोतीलाल नगर-कोटा, कलेक्टर ऑफिस-दलदल सिवनी, बैरनबाजार, आजाद चौक, राज्य सूचना आयोग-नवा रायपुर (7 लोग), सुंदर नगर, शांति विहार कॉलोनी (4 लोग), डायमंड ड्री-मोवा, निर भवन-सिविल लाइन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कापा, गायत्री नगर, अमलीडीह, शिव मंदिर लाइन-अवंति विहार, न्यू राजेंदग नगर, वल्लभ नगर, खम्हारडीह, शास्त्री नगर, सत्यम नगर (3 लोग), मठपुरैना (3 4 लोग), बोरियाकला, संजय नगर, कैलाशपुरी-बूढ़ातालाब, आईजीपी ऑफिस-न्यू रायपुर, गोल बाजार थाना (2 लोग), पुलिस लाइन (4 लोग), गांधी चौक, परसुलडीह, चंगोराभाठा, कंकालीपारा, अश्विनी नगर, लाभांडी, बोरियाखुर्द, अशोक रतन-शंकर नगर, पेंशनबाड़ा, शैलेंद्र नगर, बाड़ा अशोक नगर, आदर्श नगर, जेलघर मार्ग, स्वामी नारायण मंदिर, कपील विहार (4 लोग), मोती नगर, पंडरी, फॉरेस्ट कॉलोनी, उमरिया, दंतेश्वरी मंदिर-भाठागांव, हाउसिंग बोर्ड-बोरियाकला (4 लोग), पीटी जेएनएमसी-न्यू पीजी गल्र्स, धीरत बोथरा-भाठागांव, गुलशन अपार्टमेंट-नूरानी चौक, धमतरी, गांधी नगर-पंडरी, निमोरा, कृषि केंद्र-बांसटाल, कचना, तिलक नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, दया नगर-दलदल सिवनी, लोधीपारा, अशोका रतन, शिवानंद नगर, कुम्हारपारा, कैलाशपुरी, वाल्फोर्ड सिटी, डीडीयू नगर, पेंशनबाड़ा, विधानसभा रोड, विधायक कॉलोनी, अग्रसेन भवन-टाटीबंध, एमजी रोड, शंकर नगर, जनता कॉलोनी-गुढिय़ारी, न्यू शांति नगर-शंकर नगर, आरडीए कॉलोनी-नूतन हाईस्कूल टिकरापारा, टैगोर नगर, अग्रसेन चौक, राजातालाब, मठपुरैना, प्रोफेसर कॉलोनी, गुढिय़ारी, संजय नगर, भाठागांव, राधिका नगर, चंगोराभाठा, श्याम नगर, सुंदर नगर, एश्वर्या रेसिडेंसी, दुर्गा नगर, राजकुमार कॉलेज, वैभव नगर, बैरन बाजार, लाखे नगर ईदगाहभाठा, सन्यासीपारा, सेमरिया-विधानसभा, सूर्या नगर-गोगांव, शिव वाटिका-टिचर कॉलोनी, बिरगांव, रामजानकी मंदिर (6 लोग), कैलाश नगर, हनुमान नगर, उरकुरा शक्तिपारा, एसीएमएल कॉलोनी, अवधपुरी-भाठागांव, जोरापारा-डीडी नगर, साइंस सेंटर, ज्योति पेट्रोल पंप-माना, अवंति विहार, इनकम टैक्स कॉलोनी-सिविल लाइन, कालीबाड़ी-नेहरू नगर, डूमरतराई, सिटी चौक-सरोरा, बजरंग चौक, गोकुल नगर, लालपुर, विकास नगर, बैजनाथपारा, आमानाका बंगालीपारा-कुकुरबेड़ा, निरोगधाम हॉस्पिटल-सेजबहार, नहरडीह-तिल्दा (8 लोग), अवंति विहार 2, पीएचक्यू-नया रायपुर, भेलवाडीह एबीपी, सिंचाई कॉलोनी, पुरानी धमतरी रोड-डूंडा, बीटीआई ग्राउंड-शंकर नगर, संतोषी नगर-भिलाई, काशीराम नगर, जगदम्बा कॉलोनी-भाठागांवा, स्वास्थ्य केंद्र के पास-प्रगति नगर, नयापारा-बेंदरी, नवरंग स्कूल-मठपुरैना, खरोरा, अडानी पॉवर प्लांट, जेल रोड, कैपिटल सिटी, दीक्षा नगर-गुढिय़ारी, नयापारा-महासमुुंद, पंडरी तराई।

 

 

बड़ी खबर: भारी बारिश से मकान हुआ धराशायी: 9 साल के बालक की मौत, मां की हालत गंभीर

बड़ी खबर: भारी बारिश से मकान हुआ धराशायी: 9 साल के बालक की मौत, मां की हालत गंभीर

जशपुर। जशपुर जिले मे दो दिनो से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोग अपने घरो से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस बारिश से खासकर वे लोग परेशान हैं जिनका कच्चे का मकान है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब का आशियाना आज सबेरे धराशायी हो गया। इसके मलबे मे दबकर एक नौ साल के बच्चे की अकाल मौत हो गई वहीं उसकी मां कि स्थिति गंभीर है।
 
 
जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील के डूमरिया गांव मे रहने वाला जोधन राम के परिवार के लिय यह बारिश कहर बन कर टूटा और और उसके ईकलौते संतान को लील लिया। आज सबेरे लगभग 7 बजे जब जोधन राम कि पत्नी सुकांती बाई अपने कच्चे मकान मे खाना बनाने के लिये चूल्हे मे आग जला रही थी इसी दौरान मकान भर-भरा कर गिर गया। इस मलबे मे जोधन राम और सुकांती का पुत्र तिलक राम की मौत हो गई वहीं उसकी मां सुकांती बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोस की बच्ची दिव्या भी सबेरे तिलक के घर आ गई थी जो इस घटना के चपेट आ गई जिसका हाथ फेक्चर हो गया। सूचना मिलते ही फरसाबहार पुलिस डूमरिया पहुंच गई थी। पुलिस गंभीर रूप से घायल सुकांती बाई को ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार भर्ती कराया था।
 
 
डाक्टरो ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अच्छे ईलाज के लिये कुनकुरी रिफर कर दिया है। आपको बता दे जोधन राम का परिवार बहुत ही गरीब है। गरीबी का दंश झेल रहा जोधन इस कोरोना काल मे भी अपने और परिवार का पेट पालने के लिये अपने गृह ग्राम डूमरिया से सैकड़ो किलोमीटर दूर कमाने गया है। डूमरिया ग्राम पंचायत का सचिव भगत राम ने बताया कि जोधन राम पांच दिन पहले गांव मे था। कमाने के लिये बाहर गया हुआ है। उसके पुत्र के मौत कि सूचना दे दी गई है। जोधन रायपुर पहुंच गया है। सबरे तक गांव पहुंच जायेगा। मिली जानकारी मुताबिक आज जब यह हादसा हुआ उस दौरान घर मे जोधन का पुत्र तिलक, उसकी पत्नी सुकांती व उसकी वृद्ध मां थी।
साक्षात्कार चयन और पदोन्नति समिति में महिला सदस्य अनिवार्य: राज्य शासन ने जारी किया आदेश

साक्षात्कार चयन और पदोन्नति समिति में महिला सदस्य अनिवार्य: राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य शासन के समस्त विभागों के अधीन गठित साक्षात्कार, चयन, पदोन्नति एवं छानबीन समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक-पृथक प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है। इन समितियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए एक महिला सदस्य को रखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
 
 
गत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर सहित शासन के समस्त विभाग, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजा गया हैं।
 नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक में छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर

नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक में छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर

रायपुर। प्रमुख निर्यातक राज्य बनने की क्षमता सम्पन्न होने के लिए नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ को भूमि से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर रखा गया है। नीति आयोग द्वारा कल जारी किए गए निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 के अनुसार, छत्तीसगढ़ भूमि से घिरे राज्यों की श्रेणी में चौथे स्थान पर है। राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की शुरुआत की गयी है। इस श्रेणी में राजस्थान, तेलंगाना और हरियाणा छत्तीसगढ़ से आगे हैं।
 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि समान सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का सामना करने वाले अन्य राज्य छत्तीसगढ़ द्वारा उठाए गए उपायों को देख सकते हैं और अपने निर्यात को बढ़ाने के लिए उन्हें लागू करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान के साथ भागीदारी में नीति आयोग ने पहला निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2020 जारी किया है। सूचकांक में राज्यों को चार श्रेणियों : तटीय, हिमालयी, भूमि से घिरे, केंद्र शासित प्रदेश/शहरी राज्य के तहत चार पैमानों- नीति, व्यवसाय परितंत्र, निर्यात परितंत्र और निर्यात निष्पादन के अनुसार रैंकिंग जारी की गयी है।
 
 
ओवरऑल रैंकिंग में छत्तीसगढ़ शीर्ष दस की सूची में शामिल है। छत्तीसगढ़ 55.95 फीसदी के साथ आठवें स्थान पर है। सूचकांक ने 11 उप-स्तंभों को भी ध्यान में रखा है, जिनमें - निर्यात संवर्धन नीति;  संस्थागत संरचना; व्यवसाय वातावरण; अधोसंरचना; परिवहन कनेटिविटी; वित्त की सुविधा; निर्यात अधोसंरचना; व्यापार सहायता;अनुसन्धान एवं विकास अधोसंरचना; निर्यात विविधीकरण और विकास उन्मुखीकरण शामिल हैं।
 बड़ी खबर: रायगढ़ में हो रही मुसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, केलो नदी उफान पर, देखें विडियो

बड़ी खबर: रायगढ़ में हो रही मुसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, केलो नदी उफान पर, देखें विडियो

रायगढ़। जिले में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर जाने की जानकारियां आ रही है। जल भराव से नगर निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाको में गुजराती पारा, पैठु डबरी, बंगाली पारा, बोईरदादर मोदीनगर, पहाड़ मंदिर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और कृष्णा नगर सहित शहर के मुख्य मार्ग गोपी टॉकीज, श्याम टॉकीज में भारी जल भराव हो गया है। इसके अलावा में नगर निगम क्षेत्र के कई अन्य वार्डों में जहां पानी के निकासी की व्यवस्था नही है वहां भी पानी भर जाने की वजह से लोगो के घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया है।

इसके अलावा भी शहर के कई हिस्सों में पानी भरने की खबर हर साल की तरह इस बार भी मिल रही है। हम बात करें शहर के मुख्य मार्ग गोपी टॉकीज की तो शहर के इस मार्ग के किनारे बनी नालियों की बरसात से पहले सफाई नहीं करने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर ही तेजी से बह रहा है। जिससे सड़क पर आने जाने वाले लोगों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क के हालात तब से ऐसे है जब से शहर की सरकार में चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस हो किसी ने जिम्मेदारी के साथ समश्या के स्थाई समाधान का प्रयास नही किया। इस साल रायगढ़ की जनता को बरसात के समय वापस मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही जानकरी नगर निगम सभापति आयुक्त एवं कर्मचारियों को चली उन्होंने आधी-अधूरी तैयारियों के सांथ जलभराव मोहल्ले का जायजा लेने का काम किया।
विधानसभा: प्रवासी मजदूरों को गृहग्राम पहुंचाने में खर्च हुए 65 करोड़ रूपए: शिव डहरिया

विधानसभा: प्रवासी मजदूरों को गृहग्राम पहुंचाने में खर्च हुए 65 करोड़ रूपए: शिव डहरिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने प्रवासी मजदूरों को लेकर सवाल उठाया। इस पर श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने सदन में बताया कि कोरोनाकाल के बीच प्रवासी व अप्रवासी श्रमिकों को लाने में राज्य सरकार ने 65 करोड़ रुपए खर्च किया है। श्रम मंत्री डॉ.शिव डहरिया ने विधानसभा में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 95 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार मूलक कार्यों में लगाया गया है।
 
 
जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह के सवाल के जवाब में श्रम मंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में 6 लाख 37 हजार 423 प्रवासी-अप्रवासी श्रमिकों और व्यक्तियों को उनके गृह जिले में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के आवागमन-खानपान 65 करोड़ 14 लाख से अधिक की राशि खर्च की गई है। इस कार्य के लिए आईएएस अफसरों को नोडल अफसर बनाया गया था।
 
 
डॉ. डहरिया ने एक पूरक सवाल के जवाब में बताया कि बाहर से आए लोगों में एक लाख 10 हजार 523 अन्य लोग-विद्यार्थी थे। जो कि मजदूरों के साथ रेल में आए थे। 95 हजार 962 प्रवासी मजदूरों को रोजगार मूलक कार्यों में नियोजन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया गया कि मजदूरों को फिर से अन्य प्रदेशों में शिकायत नहीं मिली है। धर्मजीत सिंह ने सुझाव दिया कि बाहर जाने वाले मजदूरों का पूरा ब्यौरा होना चाहिए। अभी फिर से उनके बाहर जाने की जानकारी मिल रही है। इस पर श्रम मंत्री ने बताया कि पंचायतों में पूरा ब्यौरा उपलब्ध रहता है।  
 विधानसभा: शराब विक्रय व्यवस्था को लेकर आबकारी मंत्री को घेरने का प्रयास, मंत्री कवासी लखमा ने विपक्ष के सवालों पर दी बिंदुवार जानकारी

विधानसभा: शराब विक्रय व्यवस्था को लेकर आबकारी मंत्री को घेरने का प्रयास, मंत्री कवासी लखमा ने विपक्ष के सवालों पर दी बिंदुवार जानकारी

रायपुर। विधानसभा में आज प्रश्रकाल के दौरान शराब विक्रय और मौजूदा व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा को घेरने का प्रयास किया। कौशिक ने शराब विक्रय के लिए प्लेसमेंट एजेंसी से कर्मचारी रखने, अधिक दर पर शराब बेचने, गबन करने जैसे कई गंभीर सवाल दागे। सदन में विभागीय मंत्री कवासी लखमा ने सभी सवालों के क्रमवार जवाब भी प्रस्तुत किया। 
 
 
सदन में विधायक संतराम नेताम के सवाल पर आबकारी मंत्री श्री लखमा ने बताया कि-वर्ष 2019 से लेकर जून 2020 तक शासन को शराब की बिक्री से 6831 करोड़ 71 लाख रुपए राजस्व  के रूप में मिला। प्रदेश में 337 देशी व 321 विदेशी दुकाने संचालित हो रही है। यह भी बताया कि अधिक दर पर शराब बेंचने वाले व गबन करने वाले 7 सौ कर्मचारी नौकरी से निकाले गए। प्रदेश की शराब दुकानों में अधिक दर पर शराब बेचने और गबन आदि के मामले में प्लेसमेंट एजेंसी के 7 सौ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह जानकारी आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को विधानसभा में दी। 
 
 
सदन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आबकारी मंत्री को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी संरक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। दूकानों में अधिक दर पर शराब बिक्री की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक के सवाल के जवाब में आबकारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक जनवरी 2019 से अब तक अधिक दर पर शराब बेचने की 5551 शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि अधिक दर पर शराब बेचने और गबन आदि की शिकायत पर 7 सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। आबकारी मंत्री ने पूरक सवाल के जबाव में बताया कि गड़बड़ी के आधार पर दंड का निर्धारण किया गया है।
 
 
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि सरकार ने प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ  एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई। जबकि सारे कर्मचारी प्लेसमेंट एजेंसी के थे? आबकारी मंत्री ने कहा कि भले ही प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी हैं, लेकिन विभाग के लोग इसकी मॉनिटरिंग करते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की देखरेख में अधिकारी और प्लेसमेंट एजेंसी की मिलीभगत से शराब में पानी मिलाकर बेचा गया है। उन्होंने इस पर कार्रवाई को लेकर जानकारी चाही। उन्हे बताया गया कि शराब में पानी मिलाकर बेचने पर 20-22 कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की गई है। लखमा ने बताया जो भी शिकायते सही रूप से मिल रही है सरकार तत्काल में सख्त कार्रवाई कर रही है। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 50 हजार रूपये रिश्वत लेते तहसीलदार हुआ गिरफ्तार, 5 लाख रूपये मांगी थी रिश्वत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 50 हजार रूपये रिश्वत लेते तहसीलदार हुआ गिरफ्तार, 5 लाख रूपये मांगी थी रिश्वत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पदस्थ तहसीलदार को एन्टीकरप्शन ब्यूरों के टीम ने 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।  एसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तहसीलदार का नाम कमलेश कुमार मीरे है जो कि जशपुर के ही तहसील कार्यालय में पदस्थ है।
 
 
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने 10 डिस्मिल जमीन खरीदी थी और उसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी थी। लेकिन तहसीलदार नामांतरण के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा था। आरोपी कमलेश मीरे ने 5 लाख की डिमांड की थी। पीडि़त ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कराई एसीबी की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और 50 हजार रूपये रिश्वत लेते आरोपी तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एसीबी की टीम भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विभिन्न धाराओं के मद्देनजर कार्यावाही कर रही है। 
 


 

 
 ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेंस व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्यों की वैधता 31 दिसबंर तक बढ़ा

ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेंस व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्यों की वैधता 31 दिसबंर तक बढ़ा

महासमुंद। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेंस व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य दस्तावेजों की वैधता बढ़ा दी गई है। अब सभी दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक है। इससे लाइसेंस बनाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन महासमुंद जिले में आदेश नहीं पहुंचने के कारण यहां वैधता नहीं बढ़ी है, इसलिए कोरोना काल में भी लोग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज बनाने के लिए दफ्तर पहुंच रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

पढ़ें : राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ईलाज करवाने से किया इंकार, मामला दर्ज

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि वैधता बढऩे की जानकारी मिली है, लेकिन आदेश नहीं पहुंचा है। जैसे ही आदेश आएगा, लोगों को राहत दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण दफ्तर में भीड़ न हो इसलिए कम लोगों को बुलाकर दस्तावेजों का निराकरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई के बाद जिनके दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो गई है वे परिवहन कार्यालय पहुचंकर उनकी वैधता बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पा रहा है, इसलिए वे दफ्तर में लाइसेंस नहीं बनाया पा रहे हैं, एवं अन्य काम भी तेजी से नहीं हो पा रहा है। इसके कारण लोग वैधता को लेकर परेशान है।


दो बार बढ़ी थी लॉकडाउन के दौरान वैधता-
कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से प्रदेश में लॉकडाउन किया गया था। इसके साथ ही सारे सरकारी दफ्तर बंद हो गए थे। 23 मार्च के बाद जिनकी दस्तावेजों की समय सीमा समाप्त हो गई थी। उनके लिए 30 जून तक वैधता बढ़ाई गई थी। जून के बाद दफ्तर खुलने लगे, लेकिन काम-काज के चलते संक्रमण न बढ़े इसलिए दस्तावेजों की समय-सीमा 31 जुलाई तक फिर से बढ़ाई गई थी। 31 जुलाई के बाद भी संक्रमण के चलते दफ्तरों में लोग पहुंच नहीं रहे है, लेकिन पेनाल्टी लगने की चिंता सता रही है। वहीं स्थाई लाइसेंस बनाने वाले भी परेशान है। क्योंकि उन्हें ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में पुराने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए जिन्हें स्लाट मिला है, उनकी बारी-बारी से लाइसेंस बनाया जा रहा है। प्रतिदिन 60 से 70 लोगों को ही बुलाया जा रहा है। जबकि सामान्य दिनों में 200 लोगों को लाइसेंस बनाने के लिए दफ्तर बुलाया जाता था।  
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले फिर पकड़े गए सगे भाई, जेवरात खरीदने वाला भी गिरफ्तार

मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले फिर पकड़े गए सगे भाई, जेवरात खरीदने वाला भी गिरफ्तार

महासमुंद। दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाई एवं चोरी के सामान खरीदने वाले एक युवक पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात बमराद किए है। चोरो के खिलाफ पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 
 
खास बात यह है कि पकड़े गए दोनों सगे भाई एक महीने पूर्व मंदिर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। जेल से छुटकर फिर से दोनों भाइयों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी एनके स्र्णकार ने बताया कि फारेस्ट आफिस स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी तेज प्रताप तिवारी ने थाने ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी 25-26 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर चांदी का चक्र, सोने की बिंदिया, नथनी, लॉकेट व दान पेटी में रखे चिल्हर रूपये को चुरा लिया है।
 
 
एफआईआर दर्ज के बाद आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, तभी पता चला कि पूर्व में मंदिरों में चोरी करने वाले दो सगे भाई रानीसागर पारा निवासी नकुल पटेल एवं गोकुल पटेल जेल से छुट गए है। इसके बाद टीम ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इस दौरान चोरी का अपराध कबूल करते हुए चोरी की घटना को स्वीकार किया और सोने के जेवरात को संजीत मरकाम उर्फ सालिया देवार के पास बेचना बताया। टीम ने संजीत मरकाम को हिरासत में लिया और उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए। वहीं आरोपियों ने चांदी के चक्र को बाद में बेचने के लिए अपने घर में गड्ढा खोदकर पाठ दिया था। इसे भी टीम ने बरामद कर लिया है। 

पकड़े गए आरोपी है आदतन अपराधी-
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों सगे भाइयों को एक महीने पूर्व दुर्गा मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ ही दिन हुए है, दोनों भाइयों को जेल से छुटे। ये दोनों आतदन चोरी के आरोपी है। क्षेत्र में स्थित मंदिरों को आए दिन निशाना बनाते है।
बाढग़्रस्त इलाकों में प्रदेश सरकार का आपदा प्रबंधन भी विफल साबित हुआ: भाजपा

बाढग़्रस्त इलाकों में प्रदेश सरकार का आपदा प्रबंधन भी विफल साबित हुआ: भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रदेश में लगातार बारिश के चलते बस्तर संभाग समेत प्रदेश के दीगऱ इलाकों में बाढ़ के हालात निर्मित होने पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधन की ढुलमुल व्यवस्था पर निशाना साधा है। गागड़ा ने कहा कि बस्तर संभाग के कई इलाके बाढ़ के चलते टापू बन गए हैं। प्रदेश सरकार इन बाढग़्रस्त इलाकों की कोई सुध नहीं ले रही है।
 
 
पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की आपदा प्रबंधन में विफलता के चलते आदिवासियों के सामने रहने-खाने का गंभीर संकट पैदा हो गया है और वे बाढ़ से घिरे हुए जीवन की लड़ाई लडऩे को मज़बूर हैं। उनके सामने अब खाने तक के लाले पड़ गए हैं और प्रदेश सरकार सियासी नौटंकियों व शराब बेचने में इतनी तल्लीन है कि उसे इन आदिवासियों की तक़लीफ़ दूर करने की सुध ही नहीं रह गई है।
 
 
बाढ़ के चलते बस्तर के आदिवासी किसानों की पूरी फसल डूबकर तबाह हो गई है। गागड़ा ने ऐसे विकट हालात में बाढग़्रस्त लोगों व आदिवासियों की सहायता के काम में शासन-प्रशासन की उदासीनता पर नाराजग़ी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सबसे पहली प्रथमिकता बाढग़्रस्त लोगों की सहायता करना होनी चाहिए। प्रदेश सरकार को इन बाढग़्रस्त लोगों के लिए भरपेट भोजन व अनाज के साथ पर्याप्त मुआवजा देने की तत्काल घोषणा करनी चाहिए।