रायपुर | कोरोना संक्रमण के चलते पिछले पांच महीनो से बसों का संचालन बंद था, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बस मालिकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा था। अब बस मालिकों की परिवहन मंत्री मो अकबर के साथ हुई अहम बैठक के बाद उनकी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है और बंद हुई बस सेवाओं को आज से फिर चालू कर दिया गया हैं।
पढ़ें : राजधानी में बड़ा दांव लगाकर जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, लाखों नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलजीत सिंह ने ट्वीट कर आज से बस चलाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुश्किल स्थितियों में बस ऑपरेटर्ज़ द्वारा सकारात्मक प्रयास। कोरोना से बचते हुए सामान्य जनजीवन को वापस लाने की ओर कदम बढ़ाने होंगे।
रायपुर, कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने कोरोना वायरस संकमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। शासन द्वारा जारी निर्देशो के उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकुल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है ।
इसी तारतम्य में आज जोन-5 के इंसिडेंट कमांडर संदीप अग्रवाल ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध एपेडेमीक एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की है।जिसमे आशीष शर्मा निवासी फुटबाल हाउस के पास सुन्दर नगर रायपुर मो.नं . 9039363859 को 18 अगस्त को तथा ओंकार देवागन न्यू चंगोराभाठा रायपुर गिट्टी खदान के पास रायपुर मो.नं. 9303430769 को 21 अगस्त को कोरोना पाजिटिव पाया गया था। उनसे निरंतर संपर्क कर हास्पटिल में भर्ती होने कहा गया, परन्तु वे शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए अपना पता छुपा कर मोबाईल में झूठी जानकारी देते रहे।शासन द्वारा उनके निवास पर होम आईसोलेशन का स्टीकर तथा रिबन भी लगाया गया था। कोरोना संकमित व्यक्ति को निर्देश दिये जाने के बाद भी प्रशासन का सहयोग ना कर संक्रमण फैलाने का कार्य किया जा रहा है।
अशीष शर्मा सुन्दर नगर तथा ओंकार देवागन न्यू चंगोराभाठा रायपुर के विरूद्ध एपिडेमिक एक्ट का उलंघन कर जानबूझकर संकामक बीमारी फैलाने के अपराध में धारा 188, 269, 270.. आई.पी.सी. के तहत अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।
बिलासपुर, बिलासपुर में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अब अपोलो अस्पताल के अलावा अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के ईलाज की सुविधा शीघ्र प्रारंभ होगी। इस संबंध में आज जिला प्रशासन द्वारा आईएमए की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Also Read- राजधानी के 16 थानेदारों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि महादेव हाॅस्पीटल, आर.बी. हाॅस्पीटल और बजाज नर्सिग होम में शीघ्र ही कोरोना मरीजों को ईलाज उपलब्ध होगा। महादेव हाॅस्पीटल और आर.बी. हाॅस्पीटल में 100-100 बेड के अस्पताल है। प्रत्येक अस्पताल में लगभग 20 से 25 वेंटिलेटर उपलब्ध है। कोविड-19 से पीड़ित गंभीर पीड़ित मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है। जिसको देखते हुए इन अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का ईलाज शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। इसके साथ ही अपोलो अस्पताल में वर्तमान में कोरोना मरीजों के लिए 10 बेड उपलब्ध है जिसे बढ़ाकर 50 बेड करने का निर्देश दिया गया है। श्री राम केयर हाॅस्पीटल द्वारा बजाज नर्सिंग होम में 25 बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अतिरिक्त किम्स हाॅस्पीटल एवं अन्य अस्पतालों मे कोरोना मरीजो के ईलाज की सुविधा हेतु आवश्यक तैयारी करने कहा गया।
वर्तमान में जिले में 100 बेड के कोविड हाॅस्पीटल के साथ साथ 75 बेड का रेलवे अस्पताल, कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए पंडित सुंदर लाल शर्मा मुुक्त विश्वविद्यालय के चित्रकूट छात्रावास में 150 बेड एवं प्रयास विद्यालय के छात्रावास में 250 बेड सहित लगभग 800 बेड उपलब्ध है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन प्राईवेट अस्पतालों में भी कोविड-19 के मरीजों के ईलाज की व्यवस्था की जा रही है।
Also Read:- रायपुर में आज शाम 5 बजे तक 204 मरीजो कि हुई पहचान ,देखे किन किन क्षेत्रो से है
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंशिका पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन, संभागीय कोविड अस्पताल की प्रभारी डाॅ. मधुलिका सिंह ठाकुर, आई.एम.ए. के सचिव एवं अन्य पदाधिकारी, प्राइवेट अस्पतालों के संचालक उपस्थित थे।
रायपुर, राजधानी के थानेदारों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। आशीष शुक्ला को कुछ ही दिन में राजेंद्र नगर थाने से हटा दिया गया है। वहीं राजेश देवदास को देवेंद्र नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह 16 थानेदारों का तबादला आदेश एसपी ने जारी किया है।
देखे आदेश:-

रायपुर, रायपुर जिले में आज शाम 5:00 बजे तक 204 मरीजों की पहचान की गई जो कि टाटीबंध, दीनदयाल उपाध्याय नगर, गुढ़ियारी, रवि नगर, बैजनाथ पारा, डॉल्फिन प्लाजा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रायपुर, शंकर नगर, अवंती विहार, यूनिहोम्स कॉलोनी भाटा गांव, वालफोर्ट सिटी, पचपेड़ी नाका, कुंदन कुंज नहर पारा, कमल विहार, समता कॉलोनी, मालवीय रोड, देवेंद्र नगर, फाफाडीह चौक, उदय सोसायटी टाटीबंध, रावांभाटा, शांति नग,र खामहरडीह, मैग्नेटो सिग्नेचर होम, गोलछा पार्क, गंगा विहार, श्री राम विहार पुरैना, सतनामी पारा, पुलिस अकैडमी चदखुरी, बांस टाल, बजाज कॉलोनी, तिल्दा, धरसीवा, मारुति लाइफ़स्टाइल, राजभवन के पास एस डीजी ऑफिस, संजय नगर, बुढ़ापारा, अवधिया पारा, प्रोफेसर कॉलोनी, मठपारा आदि जगहों से मिले हैं
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बोदली कैम्प में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल कनेश्वर नेताम का शव बोदली और करियामेटा के बीच सड़क पर 5 दिनों बाद मिला है। पुलिस नक्सली हत्या की आशंका जता रही है। दरअसल दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टी करते हुए जानकारी दी है कि सड़क पर मिला शव हेड कांस्टेबल कनेश्वर नेताम का है। जो बीते 28 अगस्त को कैम्प से अचानक फरार हो गया था, इससे पहले 26 अगस्त को जवान बोदली कैम्प में पोस्टिंग में आया था।
रायपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव के अंतिम दिवस अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर सार्वजनिक स्थानों एवं घरों में विराजे गणपति महाराज के विसर्जन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया है। कोरोना काल के चलते इस वर्ष गणेश उत्सव फीका रहा। बावजूद इसके भक्तगणों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। सुबह से ही भक्त गणपति देव का विधिविधान से पूजन कर खारून तट की ओर रवाना हुए।
इस वर्ष जमकर बारिश होने के कारण खारून नदी लबालब है। वहीं खारून तट पर नाविकों द्वारा भक्तगणों को बीच नदी स्थल पर गणपति विसर्जन के लिए नाव में सवार कर ले जाया जा रहा है। भक्तगण गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ का जयघोष करते हुए विधिविधान से पूजन कर पूरे प्रदेश की खुशहाली के लिए मंगल कामना करते हुए गजानन महाराज से जल्द से जल्द कोरोना मुक्त जीवन की कामना के लिए वरदान मांग रहे हैं।
रायपुर । वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पूरे विश्व मे हड़कंप मचा हुआ है । कोरोना के कारण सभी उत्सव व त्योहार भी प्रभावित है । इसी बीच गणेश उत्सव में भी सरकार ने रोक लगा दी है । जिससे कि भक्तों में बड़ी निराशा है । हालांकि सरकार ने घर मे छोटी गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अपील की है ।
दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में एक 8 वर्ष के बालक कान्हा ने अपने घर पर कोरोना की गाइड लाइन को मानते हुए घर पर मौजूद सामान, पेड़-पौधों, घांस पूस व गमलों से पंडाल बना कर गणेश प्रतिमा की स्थापना की है । गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए भी घर पर ही इंतजाम किए गए है ।























