BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
   बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सेक्स रैकेट में गिरफ्तार 8 लड़कियों में 2 निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सेक्स रैकेट में गिरफ्तार 8 लड़कियों में 2 निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप जारी है. इसी बीच महासमुंद जिले से देह व्यपार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में कोरोना टेस्ट के दौरान 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि बाकी 6 को क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है।

गौरतलब हो कि कि पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि एनएच-53 से लगे मालीडीह गांव में वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने लड़कियों समेत एक दलाल को धर दबोचा। इनको अलग-अलग जगहों से ऑर्डर कर बुलाया गया था।

पकड़ी गई लड़कियों में रायपुर, भाटापारा,तुमगांव और कोलकाता की रहने वाली है। 6 लड़कियों को तुमगांव में ही क्वारैंटाइन किया गया है। दो पॉजिटिव लड़कियों को महासमुंद के कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस इन लड़कियों के संपर्क में आए अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है।
 मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया पर्यटन बोर्ड में फर्जी नियुक्ति के जांच के आदेश

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया पर्यटन बोर्ड में फर्जी नियुक्ति के जांच के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटनन बोर्ड में भाजपा सरकार के दौरान 2008 में की गई भर्ती में अपात्र लोगों की नियुक्तियां जारी की गई थी। उसके खिलाफ लगातार शिकायतें की गई। अंतत: पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और तत्काल जांच के आदेश पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष को दिया था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने उक्ताशय का बयान जारी करते हुए कहा कि 07 जुलाई को मैने स्वयं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू से भेंटकर 2008 में पर्यटन बोर्ड में हुई नियुक्ति घोटाले की जांच की मांग कर आवश्यक दस्तावेज पेश किया था। साहू ने आवेदन पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित किया था। बोर्ड में तमाम नियम कानून का उल्लंघन करते हुए योग्य युवक-युवतियों की जगह अफसरों और भाजपा नेताओं के कृपापात्रों को नौकरी पर रखा थाा जो आज पर्यंत तक विभाग में कार्यरत हैं। श्री अग्रवाल ने भर्ती घोटाले की जांच हेतु समिति गठित किए जाने का स्वागत करते हुए पर्यटन मंत्री से निवेदन किया कि जांच समिति में एक औरर अशासकीय सदस्य भी शामिल किया जाए ताकि जांच प्रभावित ना हो सके। 
 छत्तीसगढ़ में अब तक 22054 कोरोना पॉजीटिव, 206 की मौत

छत्तीसगढ़ में अब तक 22054 कोरोना पॉजीटिव, 206 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर एक राहत भरी खबर यह है कि प्रदेश में जरूर कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों का आकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।
 
 
अब तक प्रदेश में कुल 22054 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव  आयी है, जिनमें से 13424 मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके है। हालांकि कोरोना संक्रमित 206 लोगों की मौत भी हुई है, वहीं वर्तमान में 8424 सक्रिय मरीजों का ईलाज भी जारी है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को प्रदेश में कुल 1077 नये पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 22054 पहुंच गया है, वहीं इसी दिन एक दिन में कोरोना पॉजीटिव 09 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके साथ प्रदेश में मौतों का आकड़ा भी 206 पहुंच गया है। इसके साथ 493 भर्ती मरीजों को स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज भी किया गया है।
 
 
इस तरह अब तक 13424 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जो प्रदेश के लिए काफी राहत भरी खबर है। प्रदेश में जरूर कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे है, लेकिन मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। वर्तमान में 8424 सक्रिय मरीज है जिनका ईलाज जारी है।
 सेल्फी लेते समय खाई में गिरे मामा-भांजा, मौके पर पहुंची पुलिस

सेल्फी लेते समय खाई में गिरे मामा-भांजा, मौके पर पहुंची पुलिस

सूरजपुर| जिले के कुमेली घाट में पिकनिक मनाने पहुंचे दो युवक खाई में गिर गए। बताया जा रहा है कि घाट में सेल्फी लेने के दौरान दोनों हादसे के शिकार हो गये। एक युवक अभी भी लापता है, उसकी तलाश की जा रही है वहीं दूसरे युवक को निकाल लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कुमेली घाट के पिकनिक स्पॉट का है, घाट में सेल्फी लेने के दौरान जमगला निवासी दो युवक खाई में गिर गये। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजा है। एक युवक को गंभीर हालत में सूरजपुर अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पानी में डूबे दूसरे युवक की तलाश के लिए सूरजपुर से गोताखोर मंगवाकर तलाश की जा रही है। दोनों युवक जमगला के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि इनके साथ दो बहनें भी थी। चारो पिकनिक स्पॉट घूमने के लिए आए हुए थे। फिलहाल रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।

 

तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझी: पुत्र, बहू और नाती ने की थी हत्या, सभी गिरफ्तार

तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझी: पुत्र, बहू और नाती ने की थी हत्या, सभी गिरफ्तार

महासमुंद। पिलवापाली हत्याकांड मामले में पिथौरा पुलिस ने मृतिका के पुत्र, बहू एवं नाती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। परिजनों ने मात्र इसलिए उक्त हत्या को अंजाम दिया कि वृद्धा घर के आंगन में हुए एक गड्ढे को पोला पर्व पर मिट्टी का काम नहीं करने की ग्रामीण मनाही के बाद भी काम कर रही थीं। ग्राम पिलवापाली के आश्रित ग्राम झुनगा बारी में विगत तीज के दिन एक वृद्धा का शव तालाब में मिला था। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो उसमें बंधा हरी साड़ी का टुकड़ा और साड़ी के साथ बंधे इंट पत्थर वृद्धा के डूबकर मरने की बात का खंडन करते दिख रहे थे।


प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। इस मामले को थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने चुनौती के रूप में लिया और गांव में अपने मुखबिर सक्रिय कर दिए। इसके बाद संदेह के आधार पर श्री स्वर्णकार ने एसडीओपी पुपलेश पात्रे के मार्गदर्शन में मृतका के पुत्र मन्नू लाल पटेल को बुलाकर उससे पूछताछ प्रारम्भ की। पुलिसिया पूछताछ में पुलिस द्वारा कुछ साक्ष्य दिखाने के बाद मन्नू टूट गया और पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया। मृतिका के पुत्र मन्नूलाल ने पूरी घटना में उसकी पत्नी मायावती पटेल एवं पुत्र रामप्रसाद पटेल (24) की संलिप्तता भी स्वीकार की. घटना पोला पर्व के दिन की है। ग्रामीण मान्यता के अनुसार पोला पर्व के दिन किसी के यहां भी मिट्टी का काम करने की सख्त मनाही होती है पर कार्तिकमती के घर में पुत्र एवं नाती अपनी दुपहिया घर के बरामदे में खड़ी करते थे जिससे वहां हुए गड्ढे को वृद्धा ईंट से दबाकर भर रही थी। जिसे पुत्र मन्नू ने रोकने की कोशिश की पर वृद्धा ने उसकी बात अनसुनी कर दी थी। इसके बाद पुत्र ने उसे एक मुक्का मारा और काम करने से रोक दिया। पर अत्यंत वृद्ध हो चुकी मां इस मार से विचलित हो गई। घर में उसे खाना नहीं मिलेगा सोचकर वह पड़ोस की एक दुकान में बिस्कुट लेने गई तब दुकानदार ने उससे खाने के समय बिस्कुट लेने की बात पूछी तब वृद्धा ने उसके साथ हुई मारपीट की घटना दुकानदार को बता दी।

जब यह बात मन्नू और उसके पुत्र को पता चली तब उन्होंने योजना बनाकर रात में ही अपनी माँ कार्तिकमोती की हत्या कर शव को घर में रखी एक पुरानी हरी साड़ी में पत्थर के साथ बांधकर गांव के तालाब में फेंक दिया। बहरहाल, पुलिस ने घटना में मृतिका के पुत्र मन्नूलाल के साथ शामिल पत्नी मायावती एवं पुत्र रामप्रसाद को हत्या एवं जुर्म छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले में प्रशिक्षु डीएसपी अपूर्वा सिंह सहित एएसआई प्रकाश नागरची, प्रआ कुबेर जायसवाल, सुरेश परिहार, आरक्षक मिहिर बीसी, जुनैद खान एवं हीरालाल मिश्रा का योगदान रहा।
 विधानसभा में मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि के लिए आभार व्यक्त करता हूं-अमित जोगी

विधानसभा में मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि के लिए आभार व्यक्त करता हूं-अमित जोगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी को  श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए अमित जोगी ने सभी विधायकों का आभार जताया है। 

जनता कांग्रेस छग के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा है कि आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन आज उनके पिता जी स्वर्गीय अजीत जोगी को अपनी श्रद्धांजलि देगा। मुझे बहुत दुख है कि नौकरी और नियमितिकरण के आग्रह को लेकर उपवास के लगातार तीसरे दिन भी चालू रहने के कारण मैं इस अवसर पर दर्शक दीर्घा में बैठकर विधायकों को सुनने से वंचित रह जाऊंगा। मैं उनको अपनी ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
रायपुर: कोरोना वायरस की चपेट में गणेश उत्सव, कम स्थानों पर ही गणपति विराजे हैं

रायपुर: कोरोना वायरस की चपेट में गणेश उत्सव, कम स्थानों पर ही गणपति विराजे हैं

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी के मध्य मनाया जाने वाला पर्व गणेश उत्सव गत वर्षों की तुलना में फीका है। कोरोना वायरस कोविड 19 के प्रकोप के कारण केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गणेश उत्सव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के मद्देनजर शहर में मुश्किल से डेढ़ दौ सौ स्थानों पर ही गणपति विराजे हैं। शासन के अनुमति के उपरांत केवल चार फीट की प्रतिमा ही गणेश उत्सव समितियों में प्रतिष्ठापित किये जाने के नियम के कारण ही अधिकांश बड़ी गणेश उत्सव समितियों ने इस वर्ष गणपति उत्सव मनाने से परहेज रखा है। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ भी पंडालों से गायब है। रायपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं के बराबर है। 

 मौसम में आए बदलाव के कारण शहर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि, हर वायरल फीवर का मरीज कोरोना पाजीटिव नहीं

मौसम में आए बदलाव के कारण शहर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि, हर वायरल फीवर का मरीज कोरोना पाजीटिव नहीं

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड 19 नामक विश्वव्यापी बीमारी एवं ऋतु परिवर्तन के चलते वर्षा काल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मौसम में आए बदलाव के कारण शहर में आबादी की बड़ी संख्या वायरल फीवर की चपेट में है। शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सा संस्थानों में अधिकतम मरीज सर्दी खांसी एवं वायरल फीवर के ही पहुंच रहे हैं। वहीं बड़े अस्पतालों में सर्दी खांसी एवं वायरल फीवर के मरीज कोरोना टेस्ट से बचने के लिए जाने में घबरा रहे हैं। जनरल प्रेक्टिशनर्स के क्लिनिक में मरीजों की संख्या अच्छी खासी दिखाई दे रही है। मरीजों के अनुसार शासकीय चिकित्सालयों में कोरोना  टेस्ट की लंबी कतार लगने के कारण निजी चिकित्सा संस्थानों में भी इलाज के दौरान नि:शुल्क कोरोना टेस्ट की मांग भी स्वास्थ्य मंत्री से की गई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष मरीज बुखार होने पर भी परिजनों एवं आसपास के लोगों को जानकारी देने से डर रहे हैं। इसका मूल कारण डॉ. मंजू शुक्ला के अनुसार कोरोना टेस्ट कराने के लिए अस्पतालों द्वारा मरीजों पर जोर डाला जाना है। वहीं डॉ. मीनाक्षी तारे ने जानकारी देते हुए आरएनएस प्रतिनिधि को बताया कि इस तरह का हौव्वा खड़ा करना ठीक नहीं है कि हर बुखार का मरीज कोरोना पाजीटिव ही हो। उक्त बीमारी के पूर्व के वर्षों में भी बरसात के समय उनके क्लिनिक में वायरल फीवर के मरीज आते रहे हैं। समय पर इलाज कराने से अधिकांश मरीज ठीक जाते हैं। उन्होंने विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से जनजागरूकता अभियान के दौरान लोगों से कोरोना के प्रति बेखौफ होने की समझाइश देने की मांग की है। डॉ. तारे ने बताया कि अन्य बीमारियों की तरह उक्त बीमारी भी मरीजों में देखी जा रही है किंतु अभी तक वैक्सिन नहीं बनने से घरेलू उपचार के जरिए यथा तुलसी काढ़ा, गरम पानी का सेवन एवं आयुर्वेदिक दवाईयों के जरिए भी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाकर मरीज कोरोना को मात देने की कोशिश में लगातार जुटे हुए हैं। 

 छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र का हुआ आगाज, पहले दिन अजीत जोगी सहित हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र का हुआ आगाज, पहले दिन अजीत जोगी सहित हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि

रायपुर। कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु पूरी व्यवस्थाओं के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज से मानसून सत्र का आगाज हो गया। सत्र के पहले दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व मंत्री डेरहू प्रसाद धृतलहरे, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बलिहार सिंह, लोकसभा के पूर्व सांसद रजनीगंधा देवी के साथ भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी गई।
  
चार दिवसीय मानसून सत्र की पहली बैठक आज शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सबसे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व मंत्री डेरहू प्रसाद धृतलहरे, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बलिहार सिंह, लोकसभा के पूर्व सांसद रजनीगंधा देवी के साथ भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान के निधन का उल्लेख करते हुए उन्हें अपने और सदन की ओर से श्रद्धांजलि दी। डा. महंत ने दिवंगत नेताओ के व्यक्तिगत व राजनैतिक जीवन को भी याद किया। विधानसभा अध्यक्ष के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित सदन के कई सदस्यों ने दिवंगतों को प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मानसून सत्र के शुरू होने से पहले विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया मौजूद थे।
प्रदेश के इस बैंक के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

प्रदेश के इस बैंक के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

भिलाई| छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा का पूरे स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दे कि भिलाई—3 स्थित बैंक में एक दिन पहले बैंक के ब्रांच मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद बैंक में कार्यरत अन्य कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। कोरोना टेस्ट में बैंक के सभी सात कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब ग्रामीण बैंक की भिलाई-3 शाखा को अनिश्चित काल के लिए बंद रखा गया है।
कोरोना संक्रमित भागने की कोशिश में हुआ घायल, प्रभारी डॉक्टर ने थाने में की शिकायत

कोरोना संक्रमित भागने की कोशिश में हुआ घायल, प्रभारी डॉक्टर ने थाने में की शिकायत

बिलासपुर। अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित युवक भागने के प्रयास में घायल हो गया। डॉक्टरों ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। अस्पताल प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ  महामारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 
 
 
बता दे कि डॉ. सौरभ शर्मा बिल्हा उप स्वास्थ केंद्र में पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी पं. सुंदरलाल शर्मा चित्रकोट छात्रावास के कोविड केयर सेंटर में है। बीते 18 अगस्त को जूना बिलासपुर निवासी 24 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमित होने पर सेंटर में भर्ती किया गया था। इस बीच युवक बाहर में उपचार कराने हंगामा करने लगा।
 
 
साथ ही स्टाफ के साथ दुव्र्यवहार कर रहा था। इसी बीच युवक ने भागने के प्रयास में सेंटर के पार्टीशन को तोड़ दिया। इससे कांच से युवक के हाथ में चोट लग गई थी। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. सौरभ शर्मा की शिकायत पर कोनी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
अनियंत्रित होकर केशकाल घाट में गिरी ट्रक, ट्रक के उड़ गए  परखच्चे

अनियंत्रित होकर केशकाल घाट में गिरी ट्रक, ट्रक के उड़ गए परखच्चे

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाट में आज सुबह-सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर घाट के नीचे जा गिरी, जिसकी वजह से ट्रक के परखच्चे उड़ गए लेकिन ट्रक के चालक एवं परिचालक बचने में कामयाब रहे जिससे कोई जनहानी नही हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ट्रक क्रमांक सीजी 08 एन 2222 मक्का लेकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, तभी केशकाल घाट के तीसरे मोड़ में अचानक ब्रेक फैल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से ट्रक में भरा मक्का बिखरने के साथ ही ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक की हालत देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोई बचा ही न हो, लेकिन ठीक इसके विपरीत ट्रक में सवार चालक व परिचालक को कोई गंभीर चोट नही आई है।
ऑनलाइन ऑर्डर करने पर रात दस बजे तक होगी खाने की होम डिलीवरी, जारी हुआ आदेश

ऑनलाइन ऑर्डर करने पर रात दस बजे तक होगी खाने की होम डिलीवरी, जारी हुआ आदेश

कोरबा। कोरोना संक्रमण को थामने के लिए कलेक्टर किरण कौशल ने जिले में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित करने के निर्देश पहले जारी किए हैं। इस निर्देश में होटल-रेस्टोरेंटो के संचालन का समय भी सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने अब अलग से आदेश जारी कर तीन बजे के बाद होटल-रेस्टोरेंटो से ऑनलाइन डिलीवरी की अतिरिक्त छूट रात दस बजे तक दे दी है। होटल-रेस्टोरेंटो को केवल ऑनलाइन माध्यम से मिले ऑर्डरों पर ही होम डिलीवरी की यह छुट लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त पहले की तरह ही सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक होटल-रेस्टोरेंटो से पार्सल सुविधा, डाइनिंग और होम डिलीवरी भी यथावत चालू रहेगी। सभी संस्थानो को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही संचालन की अनुमति होगी। प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थान होटल-रेस्टोरेंट के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
 साथ रहने से इंकार करने पर पत्नी को पेचकस मारकर किया घायल, मामला दर्ज

साथ रहने से इंकार करने पर पत्नी को पेचकस मारकर किया घायल, मामला दर्ज

रायपुर। साथ रहने से इंकार करने पर पत्नी को पति ने पेचकस से जानलेवा हमला कर हत्या की नियत से घायल कर दिया।। घटना की रिपोर्ट पर पण्डरी थाने में अपराध दर्ज किया गया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दलदल सिवनी निवासी रानी रंजना 22 वर्ष पति नरेश रजक ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपने पति से अलग रहती है 24 अगस्त को पति नरेश रजक 22 वर्ष ने महिला के घर पहुंचकर साथ चलने को कहने पर इंकार दिया। जिसके बाद पति ने गाली-गलोच कर पेचकस से हत्या करने की नीयत से जानलेवा हमला कर गले व सिर पर मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

रायपुर, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
उन्होंने ट्वीट कर दी जानकारी देते हुए कहा
आज मैंने रैपिड टेस्ट किट से COVID19 का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है।
जिन लोगों से भी मैं सम्पर्क में आया हुँ उनसे मेरा निवेदन है, कृपया वे भी लोग आइसोलेट हो जाए और जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवाए।
आपको बता दें कि शर्मा कल मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मौजूद थे, साथ ही उन्होंने अनेक जगहों पर जाकर कार्यक्रम भी संचालित किए है, जो भी उनके साथ विगत कुछ दिनों से संपर्क में आये है वे भी सावधान रहें व सतर्क रहें।


 

कैट पदाधिकारियों ने मंत्री चौबे से मिल कर जिले में लाॅकडाउन की अवधि को आगे न बढ़ाने किया निवेदन, रात 8 के बाद कर्फ्यू लगाने का रखा प्रस्ताव

कैट पदाधिकारियों ने मंत्री चौबे से मिल कर जिले में लाॅकडाउन की अवधि को आगे न बढ़ाने किया निवेदन, रात 8 के बाद कर्फ्यू लगाने का रखा प्रस्ताव

रायपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि आज कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी के नेतृत्व मे प्रतिनिधी मंड़ल माननीय मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर रायगढ़ जिलें में लाॅकड़ाउन अवधि को आगे न बढाये जाने का आग्रह किया । 

पढ़ें : कोरोना कहर छत्तीसगढ़: दुकान एवं प्रतिष्ठानों को प्रात: 09 बजे से सायं 5 बजे तक संचालन की अनुमति 

कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने रायगढ़ जिला प्रभारी मंत्री चौबे को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल के विकट एवं विपरित परिस्थितियों में भी उनके द्वारा व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम नागरिकों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से लाक-डाउन की अवधि में सीमित समयाअवधि में व्यापार हेतु अनुमति प्रदान की गई थी। लाकडाउन की इस अवधि में व्यापारी वर्ग द्वारा शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया गया और आगामी दिनों में भी कोरोना रोकथाम हेतु जो भी निर्णय लियाा जावेगा उसका पूरा पालन व्यापारी वर्ग द्वारा किया जावेगा, साथ ही करोना महामारी रोकथाम रोकने हेतु जो भी जनजागरण अभियान शासन-प्रशासन द्वारा चलाया जायेगा उसमें व्यापारी वर्ग शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। 

पढ़ें : सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, संतुलन बिगड़ जाने से हुआ दुर्घटना का शिकार

श्री पारवानी ने कहा कि रायगढ़ जिले में 16 से 23 अगस्त तक लाकडाउन किया गया था, ऐसे में एक और सप्ताह के लिए लाक-डाउन बढ़ाने से जिले में आर्थिक गतिविधी थम जाएगी एवं व्यापारियों को शून्य व्यापार में भी सभी स्थायी खर्चे वहन करने की बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुऐं कैट ने मंत्री चौबे से अनुरोध किया है कि कोरोना रोकथाम के साथ-साथ प्रदेश में आगामी त्यौहारी सीजन को घ्यान में रखते हुए राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बनाये रखने के लिए 24 अगस्त से पूरे जिले में सुबह से शाम 7 बजे तक व्यापार की अनुमति दी जाए और शाम 8 बजे के पश्चात कर्फ्यू लगा दिया जावे । चूंकि शनिवार एवं रविवार दोनो दिनों में पूर्ण बाजार बंद करने से सोमवार को बाजारों में भीड बढ़ जाती है एवं कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है,अतः शनिवार को दोपहर 2 बजे तक व्यापार अनुमति देना लाभकारी होगा, शनिवार को दोपहर 2 बजे तक व्यापार करने की अनुमति दी जावे एवं शनिवार शाम 4 बजे के पश्चात सोमवार सुबह तक बाजार पूर्णतः बंद रहे । इससे जहां एक ओर कोरोना का संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी वहीं दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियां तेज होने से राज्य के राजस्व में भी व्द्धि होगी । 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी ने मंत्री चौबे से आग्रह किया कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने लिए गए लाकडाउन के फैसले के पश्चात त्यौहारी परिपेक्ष्य में बाजार खोलने का उक्त निर्णय व्यापार जगत के साथ-साथ जन सामान्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होगा। वही मंत्री चौबे ने कहा कि वे इस सम्बंध में रायगढ जिले के कलेक्टर से चर्चा करेगें तथा जिले में लाॅकडाउन की अवधि को आगे न बढ़ाने हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया । प्रतिनिधी मंडल में अमर पारवानी, राम मंधान, सुरिन्द्रर सिंह, विजय शर्मा एवं जनक वाधवानी सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

कोरोना कहर छत्तीसगढ़: दुकान एवं प्रतिष्ठानों को प्रात: 09 बजे से सायं 5 बजे तक संचालन की अनुमति

कोरोना कहर छत्तीसगढ़: दुकान एवं प्रतिष्ठानों को प्रात: 09 बजे से सायं 5 बजे तक संचालन की अनुमति

कांकेर। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण से जिले के कुछ क्षेत्रों में विशेषकर कांकेर, कोरर, भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ में आमजनोंं में भी कोरोना वायरस के धनात्मक प्रकरण पाये जा रहे हैं, जिसे नियंत्रित करने के लिए गत दिवस हुई जनप्रतिनिधिगण एवं व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में नगरीय निकाय कांकेर, भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ तथा ग्राम पंचायत कोरर सीमा क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों को प्रात: 09 बजे शाम 05 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

READ : बड़ी खबर: राजधानी में लॉकडाउन को लेकर आज आ सकता है फैसला, पढ़े पूरी खबर 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के.एल. चौहान द्वारा उक्त बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर कोरोना वायरस के संभाव्य संक्रमण को रोकने एवं जनहित में नगरीय निकाय कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं ग्राम पंचायत कोरर में आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों- पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स, पैथालॉजी लैब, दुग्ध दुकान, फल दुकान को समय-सीमा के बंधन से मुक्त रखते हुए शेष सभी प्रतिष्ठानों एवं दुकानों को 24 अगस्त 2020 से आगामी आदेश पर्यन्त प्रात: 09 बजे से सायं 05 बजे तक ही संचालन की अनुमति दी गई है।
 
 
नगरीय निकाय कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं ग्राम पंचायत कोरर के साप्ताहिक बाजार में प्रात: 08 बजे से शाम 05 बजे तक केवल सब्जी के विक्रय की अनुमति होगी, अन्य वस्तुओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी। नगरीय निकाय कांकेर, भानुप्रतापपुर एवं ग्राम पंचायत कोरर में आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स, पैथालॉजी लैब, दुग्ध दुकान, फल दुकान को छोड़कर शेष सभी प्रतिष्ठान व दुकान सप्ताह में एक दिन मंगलवार को पूर्णत: बंद रहेगी तथा नगरीय निकाय क्षेत्र अंतागढ़ में सप्ताह में एक दिन रविवार को पूर्णत: बंद रहेगी। चाय-नाश्ता, गुपचुप, चाट ठेले एवं पान दुकान को प्रात: 09 बजे से सायं 7 बजे तक ही संचालन की अनुमति होगी। होटल एवं रेस्टोंरेंट को ग्राहकों का नाम, पता एवं मोबाईल नंबर प्रतिदिन पंजी में संधारण किये जाने पर प्रात: 09 बजे से रात्रि 09 तक संचालन की अनुमति होगी।
 
 
संचालन हेतु अनुमति प्राप्त प्रतिष्ठान एवं दुकानों में व्यापारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बिना मास्क लगाए सामग्री का विक्रय नहीं किया जावेगा एवं बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामग्री भी नहीं दिया जावेगा। प्रतिष्ठान एवं दुकान संचालकों को सोशल एवं फिजीकल डिस्टेंश रखने के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकान निर्धारित समय से पूर्व अथवा पश्चात् संचालन करते पाए जाने पर नियमानुसार चालानी एवं सील किये जाने की कार्यवाही की जावेगी।
 
 
नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए जिले में सभी निर्माण कार्य यथावत संचालित रहेंगे और केन्द्र एवं राज्य शासन के अधीन सभी शासकीय एवं अद्र्धशासकीय कार्यालय पूर्ववत्  समयानुसार संचालित रहेंगे। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु शासन तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कांकेर द्वारा पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की शर्ते यथावत रहेंगी।
छत्तीसगढ़: बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़: बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में स्थित बाल संम्प्रेक्षण गृह में सोमवार की सुबह एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह सोमवार की सुबह भी सभी बच्चे योगा करने के लिए उठकर नित्य क्रिया करने एक-एक कर बाथरूम जाकर वापस लौट आए। लेकिन दो दिनों पहले ही कोंडागांव से यहां लाया गया 14 वर्षीय बच्चा बाथरूम जाने के बाद बाहर ही नही निकला, इसी बीच एक अन्य बच्चा बाथरूम पहुंचा। उस बच्चे के होश तब उड़ गये, जब उसने कोंडागांव से पहुंचे बच्चे की लाश को गमछे से बने फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। घबराकर उस बच्चे ने घटना की जानकारी अन्य लोगों की दी। इस घटना से बाल सम्प्रेक्षण गृह में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस, तहसीलदार, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई में जुट गए है।
 शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी  गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मगरलोड। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज न्यायालय में पेश किया। इस सम्बन्ध मे टीआई विनोद कतलम ने बताया कि एक युवती ने 11 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नगरी के जंगलपारा निवासी घनश्याम नेताम पिता भूरू राम उम्र 28 वर्ष अपना ससुराल आता जाता था। उसने उसी गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे शारिरिक संबंध बनाया। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई और 19 जुलाई को बच्चे को जन्म दिया।
 
 
परिजनों ने लड़के के बाप के बारे में पूछा तो घनश्याम नेताम का नाम बताया। अब युवती की उम्र 18 वर्ष हुई।पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी घनश्याम नेताम के खिलाफ धारा 376, 506, पॉस्को एक्ट 4 ,6 अपराध दर्ज कर तलाश में जुटी थी। आरोपी को पकडऩे एसआई सुभाष लाल, एएसआई सूरजपाल साहू, आरक्षक ओमप्रकाश जांगड़े  जुटे थे। आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया|
 कांग्रेस को राहुल गांधी के मजबूत नेतृत्व की जरूरत: विकास उपाध्याय

कांग्रेस को राहुल गांधी के मजबूत नेतृत्व की जरूरत: विकास उपाध्याय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय दिल्ली में कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने जाने की अटकलों के बीच रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की जब-जब गांधी परिवार से हट कर कांग्रेस को चलाने की बात हुई है पार्टी कमजोर हुआ है और आज की स्थिति व हालात में ऐसा हुआ तो कांग्रेस और भी कमजोर होगा। 
 
 
विकास ने गांधी परिवार के हाथों ही नेतृत्व सौंपे जाने की वकालत करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सार्वजनिक जगहों से लेकर कई मौकों पर यह कहना कि वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, दरअसल ऐसा नहीं असल में वो गांधी परिवार मुक्त कांग्रेस की बात करते हैं। इस बात को कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता व पार्टी के नेताओं को समझ जाना चाहिए। मोदी कांग्रेस से नहीं बल्कि ज्यादा गांधी परिवार के मजबूत नेतृत्व क्षमता से डरते हैं।
 
 
विकास उपाध्याय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश के मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का पुराना जनाधार पिछले कई वर्षों में काफी कम हुआ है। यह भी सच है कि इतने वर्षों के बाद पिछले दो लोकसभा चुनावों में पार्टी की बड़ी हार हुई है और पहली बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में सौ से भी कम सीटें कांग्रेस को मिली है। पिछले लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष थे और उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए लिखा था कि अध्यक्ष के नाते हार के लिए मैं जिम्मेदार हूँ। इसलिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। पार्टी को जहाँ भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं मौजूद रहूँगा।
 
 
विकास उपाध्याय ने आगे कहा इस बीच सार्वजनिक तौर पर पार्टी को बहुत बार देश के वर्तमान हालात के लिए मोदी सरकार को सजग करने राहुल की जरूरत महसूस हुई और उन्होंने एक मजबूत विपक्ष की तरह देश के सामने हर मुद्दे पर अपनी बात रखी और ऐसा कर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ही नहीं बल्कि पूरे विपक्ष को भी इस बात का एहसास दिलाया कि मोदी जो कह रहे हैं या कर रहे हैं वही सही है मान लेना सही नहीं होगा। विकास उपाध्याय ने कहा कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी में उम्मीद नजर आती है क्योंकि वो वास्तव में नरेंद्र मोदी का एक विकल्प पेश करते हैं।
 
 
मोदी की हर नीति को राहुल गांधी चुनौती देते नजर आते हैं। उन्होने कहा पिछले कुछ वर्षो में यदि विभिन्न राज्यों में हुये विधानसभा चुनाव कि स्थति के बारे में भी यदि ध्यान दिया जाये तो गुजरात समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, मणिपुर, पंाडिचेरी एवं छत्तीसगढ में पार्टी ने मजबूत स्थति कायम की इसमें गुजरात में तो राहुल गांधी के ताबडतोड प्रचार के चलते लगभग कांग्रेस पार्टी का बराबरी का मुकाबला रहा है। इन चुनावो में भी मतदाताओ ने राहुल गांधी के चेहरे को सामने में रख मतदान किया था, इससे इनकार नही किया जा सकता।
 
 
विकास उपाध्याय ने कहा बीजेपी एक चुनौती है कहना गलत है ये भी हमें नहीं भूलना चाहिए कि पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली और झारखंड में बीजेपी की हार भी हुई् इसलिए यह बात नहीं है कि कांग्रेस या फिर विपक्ष बीजेपी को टक्कर नहीं दे सकते या फिर उसका विकल्प नहीं बन सकते। आज मोदी और पूरा उनका सिस्टम साथ में भाजपा मिल कर देश के पूरे माहौल को सोशल मीडिया से लेकर प्रचार के पूरे तंत्र को हाइजेक कर देश को वास्तविकता से दूर कर दी है। ये जो दिखाते हैं जनता उसे ही सही समझ रही है और उसी को देख रही है। राहुल गांधी एक मात्र नेता हैं जो इसके वास्तविकता का लगातार खुलासा कर सामने आ रहे हैं और इसीलिए मोदी को भय है तो बस इस गांधी परिवार से जिसे कांग्रेस को भी असली ताकत के रूप में अख्तियार करना चाहिए।
 राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से बच रही है राज्य सरकार: धरमलाल कौशिक

राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से बच रही है राज्य सरकार: धरमलाल कौशिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से प्रारंभ होगा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कौशिक ने कहा कि राज्य में इतने ज्वलंत मुद्दे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चर्चा कराने से बच रही है। 

एक बयान जारी करते हुए कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नजर नहीं आ रही है। राज्य में जिस तरह से करंट लगाकर हाथियों को मारा जा रहा है। राज्य में बाढ़ से कई परिवार तबाह हो चुके हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए न तो कोई सर्वे कराया है और न ही प्रभावित लोगों की कोई मदद की है। किसानों के फसल तबाह हो गए हैं, सब्जियों का फसल बाढ़ में बह गया है। मगर राज्य सरकार ने अभी तक प्रभावित किसानों के लिए कोई मदद व मुआवजा की घोषणा तक नहीं की है। राज्य में किसान, गरीब सभी बेहाल हैं। राज्य में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन जारी है, अवैध शराब बिक्री भी बेरोकटोक जारी है। इसके अलावा भी कई बड़े मुद्दे हैं, अब देखने वाली बात यह है कि सीमित सत्र में राज्य सरकार किन मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार होती है। यदि इन सभी मुद्दों पर चर्चा होती है तो यह जनहित के लिए काफी अच्छा होगा। विपक्ष ने अपनी तैयारी कर रखी है, यदि इन विषयों पर चर्चा होती है तो निश्चित रूप से विपक्ष राज्य सरकार पर हावी रहेगा। मगर राज्य सरकार इन विषयों पर चर्चा कराने से बचना चाहती है। राहुल गांधी के पुन: कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मिली पराजय के बाद राहुल गांधी ने ही स्वयं कहा था कि अब गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं बनेगा, अब देखने वाली बात यह है कि राहुल गांधी अपने बयान पर कितना खरा उतरते हैं। 
 सपना सोनी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति पुरस्कार से होंगी सम्मानित

सपना सोनी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति पुरस्कार से होंगी सम्मानित

दुर्ग। जेवरा सिरसा में पदस्थ भौतिक शास्त्र की व्याख्याता सपना सोनी को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। सपना ने अपने शैक्षणिक हुनर और इस क्षेत्र में किये जा रहे लगातार प्रयास के माध्यम से यह सफलता हासिल की है। प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाता है।
 
 
इस साल पूरे देश से 47 शिक्षकों को चयनित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र शिक्षिका सपना सोनी हैं। श्रीमती सोनी  शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा-सिरसा में व्याख्याता (भौतिक शास्त्र) के रूप में पदस्थ हैं। पूरे देश से विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश एवं स्वतंत्र एजेंसियों से 153 शिक्षकों का राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसके बाद सपना सोनी को चयनित किया गया।
 
 
सपना सोनी ने अपने समर्पित शिक्षण-कौशल के साथ नवीन व आधुनिक अध्यापन विधियों का उपयोग करते हुए एक नवाचारी शिक्षण विधि विकसित की जिसकी मदद से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। 
 
 
उल्लेखनीय है कि जनसहयोग से सन् 2014 में जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हुई। इस अवसर का उपयोग करते हुए वर्ष 2014 से ही श्रीमती सपना ने आई सी टी के माध्यम से नवीन शिक्षण प्रविधियों द्वारा अध्यापन, हिन्दी माध्यम में ई- कन्टेंट विकसित कर विद्यार्थियों के अधिगम को सरल, रूचिकर व प्रभावशाली बनाया। उन्होंने एजुकेशनल विडियोज के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने से लेकर संस्था में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब के स्थापना व क्रियान्वयन द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति उत्पन्न करने में सफलता प्राप्त की। संस्था में विज्ञान कार्नर जैसे नवाचार से विज्ञान के विद्यार्थियों को काफी मदद मिली।
 
 
परिणामत: विगत् 12 वर्षों से संस्था के विद्यार्थीगण उनके उत्कृष्ठ मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले से विद्यार्थी साइंस के क्षेत्र में नवाचार का प्रदर्शन कर रहे हैं, सपना जैसे शिक्षकों की मदद से विज्ञान को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर रोचक ढंग से विज्ञान सीख और समझ रहे हैं। यहाँ के विद्यार्थी न केवल देश में बल्कि जापान जैसे देश में भी विज्ञान का मॉडल प्रदर्शित कर चुके हैं। इसके पीछे सपना जैसे शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान है।
सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, संतुलन बिगड़ जाने से हुआ दुर्घटना का शिकार

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, संतुलन बिगड़ जाने से हुआ दुर्घटना का शिकार

बीजापुर। जिले के ग्राम तोयनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पापन पाल मोड़ पर उदित झाड़ी नामक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। थाना प्रभारी संतोष ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना 23 अगस्त रात्रि लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। बाईक सवार पापन पाल मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हुई है। विदित हो कि मृतक युवक के पिता झाड़ी ऐमैया की बम विस्फोट में शहीद होने के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति शिक्षा विभाग में कार्यरत था, परिवार में पालन पोषण करने वाला यही एक युवक था। उदित के मौत के बाद झाड़ी परिवार में गम का माहौल बना हुआ है।
 बड़ा दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगद जब्त

बड़ा दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगद जब्त

रायपुर। गुल के माध्यम से जुआ खेलते पाये जाने पर पुलिस ने 6 जुआरियों को जुआ खेलते रेड मारकर गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से गुल गोटी व नगदी लाखों रुपये जब्त किया है। 
 
 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने महासमुंद जिले के सराईपाली झिलमिला के पास बेदपाली में रविवार को गुल जुआ खेलते  हुए रंगे हाथ 6 जुआरियों को रेड मारकर गिरफ्तार किया है।
 
 
पकड़े गए जुआरियों में आवेश मेमन 39 वर्ष पिता बशीर मेमन निवासी,रामिस बेग 27 वर्ष पिता रहमत वार्ड 2,दलजीत सिंह 42 वर्ष पिता गुरुचरण ,ताराचंद साहू 40 वर्ष पिता कार्तिक राम साहु ,हरविंदर सिंह 35 वर्ष पिता अमर, आजम मेमन 21 वर्ष पिता रियाज मेमन इनके पास  3 लाख 64 हजार 640 रुपए जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 188, 269, 270 दर्ज की है।
 लंबे लॉकडाउन के चलते फुटकर दुकानदारों की हालत खराब, अवैध कब्जों के नाम पर रसूखदारों के निगम कर्मी नहीं कर रहे कार्यवाही

लंबे लॉकडाउन के चलते फुटकर दुकानदारों की हालत खराब, अवैध कब्जों के नाम पर रसूखदारों के निगम कर्मी नहीं कर रहे कार्यवाही

रायपुर। अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से रायपुर शहर में अधिकतम हिस्से में अवैध कब्जों की भरमार से शासकीय भूमि को मुक्त कराना नगर निगम कर्मचारियों के लिए पेचीदा समस्या रही है। वहीं आज 20 वर्ष उपरांत भी पूर्व की भांति नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी फुटकर व्यापारियों यथा ठेला गुमटी आदि को ही अपना निशाना बनाकर शासन के समक्ष वाह-वाही लूटने में लगा हुआ है।
 
 
ज्ञातव्य है कि शहर के प्रमुख बाजार स्थल मालवीय रोड सदर बाजार गोल बाजार एमजी रोड एवं गुढिय़ारी के आंतरिक क्षेत्रों में रसूखदारों द्वारा लम्बे समय से अवैध कब्जा कर बहुमंजिला इमारतें तानी गई है। उक्त कार्यवाही पर आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. चन्द्रमणी तिवारी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए आयुक्त नगर निगम एवं महापौर को सदर एवं मालवीय रोड के अवैध कब्जों को तोड़वाकर यातायात सुगम करने की मांग की है। 
 
 
गौरतलब है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते लम्बे समय तक शहर एवं प्रदेश में लगे लॉकडाउन के कारण रोज खाने कमाने वाले दुकानदारों के समक्ष निगम की अचानक की गई कार्यवाही से हालत खराब हो रही है वहीं फुटकर व्यापार के जरिये सब्जी बेचने वाली कमला चन्द्राकर ने निगम कर्मियों से  अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत दोहरा मापदण्ड न अपनाने की मांग करते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ एक समान कार्यवाही नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निगम कर्मियों को बड़े अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है।