BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ये विधायक भी आए कोरोना पाजिटिव

आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ये विधायक भी आए कोरोना पाजिटिव

बिलासपुर। प्रदेश में अब विधायक भी कोरोना की चपेट में आने लगे है। बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मच गया है। 

मैंने आज कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमें मेरी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है , बिलासपुर के मेरे सभी साथियों से निवेदन है। कि जो...

Posted by Shailesh Pandey on Monday, 31 August 2020
अब पूरे शहर में होगी अंडरग्राउंड वायरिंग, स्मार्ट सिटी सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया  फैसला

अब पूरे शहर में होगी अंडरग्राउंड वायरिंग, स्मार्ट सिटी सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया फैसला

रायपुर, आज राजधानी रायपुर में स्मार्ट सिटी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में शहर के विकास को लेकर कई प्रकार की रूपरेखा तय की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि शहर में तालाबों की तरह सड़कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
साथ ही बैठक में तय किया गया कि पूरे शहर में अंडरग्राउंड वायरिंग की जाएगी। बैठक में सांसद सुनील सोनी, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढबर समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

रफ़्तार ने ली जान, खड़ी गाडी से टकराई बाइक, युवक की मौत

रफ़्तार ने ली जान, खड़ी गाडी से टकराई बाइक, युवक की मौत

रायपुर, तेज रफ़्तार युवाओं को रोमांच का एहसास करता है, लेकिन इसके नतीजा दर्दनाक भी हो सकता है। कई बार रफ़्तार मौत का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही न्यू राजेन्द्र में रिंग रोड पर हादसा हुआ, जिसमे 21 वर्षीय युवक ने अपनी जान गंवा दी।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मृतक आकाश नायडू पिता गणेश उम्र 21 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा, अपनी मोटर सायकल को लापरवाही पूर्वक तेजी से चला रहा था। तेज रफ़्तार होने से गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और सड़क के किनारे खडी टाटा एस वाहन के पीछे जाकर एक्सीडेंट हो गया। घायल युवक को तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग क्रं. 12/20 की जांच पर अपराध कायम किया गया ।
 

कोरोना मरीज पाये जाने पर सम्बंधित क्षेत्र कन्टेन्मेंट जोन घोषित

कोरोना मरीज पाये जाने पर सम्बंधित क्षेत्र कन्टेन्मेंट जोन घोषित

दुर्ग, जिले के कुम्हारी वार्ड क्रमांक 8 एवं वार्ड क्रमांक 9, राजस्व निगम मंडल, कुम्हारी, ग्राम ओटेबंद पटवारी हल्का नंबर 42, राजस्व निगम मंडल मुरमंदा एवं तरकोरी, पटवारी हल्का नंबर 58 तहसील धमधा जिला दुर्ग में नया कोरोना पाॅजिटिव केस पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के परिणामस्वरूप कन्टेनमेंट जोन में चिन्हांकित क्षेत्र में सभी प्रकार के दुकानें व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेगी। इसके अलावा सभी प्रकार की वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। 

रायपुर में अनंत चतुर्दशी 1 सितम्बर, पर्युषण पर्व पर 2 को मांस- मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा

रायपुर में अनंत चतुर्दशी 1 सितम्बर, पर्युषण पर्व पर 2 को मांस- मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पषुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को शतप्रतिशत रूप से अनंत चतुर्दषी 1 सितम्बर मंगलवार, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 2 सितम्बर बुधवार 2020 के पावन अवसर पर बंद रखने एवं मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश का उल्लंधन करने पर नगर निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल मांस- मटन जप्त करके संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं जोन स्वच्छता निरीक्षकों को अनंत चतुर्दषी 1 सितम्बर मंगलवार, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 2 सितम्बर बुधवार 2020 के पावन अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में दिनभर सतत पर्यवेक्षण कर प्रतिबंध आदेश का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन कड़ाई के साथ सुनिश्चित करवाने के आदेश दिये हैं।


वहीं नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अनंत चतुर्दषी 1 सितम्बर मंगलवार, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 2 सितम्बर बुधवार 2020 के पावन पर्व पर रायपुर निगम क्षेत्र में कही भी प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की कोई भी दुकान खुली मिली तो उक्त क्षेत्र से संबंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही राज्य शासन के निर्देशों का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन ना पाये जाने की स्थिति में की जायेगी।
 

तीन थाना प्रभारियों का हुआ स्थानांतरण , जारी हुआ आदेश

तीन थाना प्रभारियों का हुआ स्थानांतरण , जारी हुआ आदेश

महासमुंद, पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिले के थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है. जारी आदेश के मुताबिक बसना थाना प्रभारी वीणा यादव को सरायपाली, जबकि सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बेनर्जी को पटेवा और पटेवा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर को बसना थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं रक्षित निरीक्षक केन्द्र में पदस्थ सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को पिथौरा थाना में पदस्थ किया गया है. जारी आदेश में प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव को बागबाहरा शहर और अपूर्वा राजपूत को दो माह के लिए पिथौरा थाने का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. 

ओएलएक्स में गाडी खरीदना पड़ा महंगा, हुआ धोखाधड़ी का शिकार

ओएलएक्स में गाडी खरीदना पड़ा महंगा, हुआ धोखाधड़ी का शिकार

रायपुर, ऑनलाइन खरीदी में कई बार सस्ते के चक्कर में लोग बेवकूफ बन जाते है। ऐसे ही गुढियारी निवासी मनोज कुमार के साथ हुआ। olx पर गाड़ी खरीदने के चक्कर में मनोज ने 44900 का भुगतान तो कर दिया, लेकिन गाडी नहीं मिली। प्रार्थी ने गुढियारी थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

BIG BREAKING : देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का हुआ निधन, बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर दी जानकारी 


पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य अज्ञात व्यक्ति ने अपनी एक्टीवा बिक्री करने के लिए ओएलएक्स मे विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर मनोज कुमार ने आरोपी से सम्पर्क किया जिस पर आरोपी सिक्योरिटी राशि 3100 रू जमा करने कहा जिस पर आरोपी के बताए खाता मे अपने कर्नाटका बैंक के खाता से आन लाईन बैंकिंग द्वारा 3100 रू जमा किया इसके बाद 4 बार मे कुल 44900 रू जमा करने के बाद आरोपी का नंबर बंद आया। जिसपर प्रार्थी को धोखाधडी की आशंका हुई और उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई । गुढियारी थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भादवि: 420, 34 धोखाधड़ी का आपराध दर्ज कर लिया गया है।
 

रायपुर में संध्या तक लगभग 800 से अधिक  गणेश मूर्तियों का विसर्जन कुंड में हो चुका एवं श्रद्धालुओं ने  विसर्जन हेतु अपनी बारी आने का किया इंतजार

रायपुर में संध्या तक लगभग 800 से अधिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन कुंड में हो चुका एवं श्रद्धालुओं ने विसर्जन हेतु अपनी बारी आने का किया इंतजार

रायुपर, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के आदेशानुसार नगर निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर अरूण धु्रव ने सुबह 6 बजे से जोन स्तर पर जोन के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नगर निगम के महादेवघाट खारून नदी स्थित गणेश विसर्जन स्थल पर लगा दी थी। 24 घंटे 3 पालियों में जोन स्तर पर आज जोन 8 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 8-8 घंटे की अवधि हेतु लगायी गयी। सुबह से ही सूर्योदय होते ही बडी संख्या में श्रद्धालु जनों ने महादेवघाट विसर्जन स्थल पहुंचकर प्रथम पूज्य देव गणेश की मूर्तियों का पूजन अर्चन कर श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने विसर्जन स्थल की व्यवस्था के अनुरूप एवं के्रन की सहायता से गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया। नगर निगम द्वारा प्रकाष व्यवस्था, गोताखोर, होमगार्ड, फायरब्रिगेड, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, बेरिकेटिंग व्यवस्था, मंच व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सेनेटाईजर स्पे्र व्यवस्था सहित सभी आवष्यक प्रषासनिक व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से रायपुर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार उपलब्ध करवायी है।
गणेश मूर्तियों के विसर्जन की अच्छी व्यवस्था नियमो के पालन सहित करने विसर्जन स्थल पर 4 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जोन कमिश्नरों, अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों, मजदूरों, सफाई मित्रों की ड्यूटी लगायी गयी है। नगर निगम ने सभी श्रद्धालुओं से एक बार फिर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु तालाबों में विसर्जन नहीं करने एवं मास्क लगाकर समाजिक दूरी के नियम का पालन कर निगम की व्यवस्था के तहत महादेव घाट गणेश विसर्जन कुंड में गणेश की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने का आव्हान किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निगम द्वारा संस्कृत कालेज प्रशासन के सहयोग से वहां के 10 विद्याथियों की श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विसर्जन कुंड स्थल पर गणेश की मूर्तियों के वैदिक मंत्रोच्चार से विसर्जन करने सहयोग के तौर पर व्यवस्था दी गई है।
दिन भर श्रद्धालुओं के गणेश मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। नगर निगम जोन 8 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निरंतर आव्हान पर श्रद्धालुजन मास्क पहनकर एवं सामाजिक दूरी के नियम का पालन करके गणेश की मूर्तियों का विसर्जन कुंड में करते रहे। संध्या सूर्यास्त तक लगभग 800 से अधिक गणेश मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन श्रद्धालु जनों द्वारा महादेव घाट के गणेश विसर्जन स्थल पर पूजन अर्चन के पश्चात किया जा चुका था एवं उस समय भी काफी श्रद्धालुजन अपनी गणेश की मूर्तियों के साथ श्रद्धा पूर्वक मूर्ति विसर्जन करने महादेव घाट स्थित गणेश विसर्जन स्थल पर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दिन भर जोन 8 के जोन कमिश्नर अरूण धु्रव एवं जोन कार्यपालन अभियंता राकेष गुप्ता, सहायक अभियंता अभिषेक गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू सहित जोन के अधिकारीगण निरंतर ड्यूटी पर रखकर मॉनिटरिंग करते रहे एवं जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की कारगर रोकथाम गणेश विसर्जन स्थल पर करने निरंतर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पूर्ण व्यवहारिक पालन गणेश विसर्जन प्रक्रिया के दौरान करने की हिदायत निरंतर श्रद्धालुओं को देते रहे। श्रद्धालुओं ने अनुशासन में रहकर शांति से प्रथम पूज्य देव गणेश की श्रद्धा की प्रतीक मूर्तियों का विसर्जन कुंड में किया।
 

BIG BREAKING : IAS निहारिका बारिक की स्वास्थ्य विभाग से हुई छुट्टी, IAS रेणु जी. पिल्ले को मिली जिम्मेदारी

BIG BREAKING : IAS निहारिका बारिक की स्वास्थ्य विभाग से हुई छुट्टी, IAS रेणु जी. पिल्ले को मिली जिम्मेदारी

रायपुरछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की एसीएस निहारिका बारिक को सरकार ने विभाग से छुट्टी दे दी है। विभाग की जिम्मेदारी अब रेणु जी. पिल्ले को दी गई है। रेणु पिल्ले अभी तक एसीएस चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के डीजी का एडिश्नल चार्ज संभाल रही थी। अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग के एसीएस की भी जिम्मेदारी दे दी गयी है।

1991 बैच की आईएएस रेणु पिल्ले जिस दिन स्वास्थ्य विभाग के एसीएस का जिम्मा संभालेंगी, उसी दिन से निहारिका बारिश सचिव स्वास्थ्य विभाग के प्रभार से मुक्त हो जायेगी। आपको बता दें कि हेल्थ सिकरेट्री निहारिका बारिक दो साल के चाइल्ड केयर लीव पर जा रही है। वो अपने हसबैंड के साथ जर्मनी जा रही हैं।

 

इन्द्रवती भवन को कन्टेन्मेंट जोन घोषित कर 4 दिन बंद करने की कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने की मांग

इन्द्रवती भवन को कन्टेन्मेंट जोन घोषित कर 4 दिन बंद करने की कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने की मांग

रायपुर | कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कमल शर्मा ने सचिव को पत्र लिखकर इन्द्रवती भवन को कन्टेन्मेंट जोन घोषित करने और 4 दिन बंद करने की मांग की है। श्री शर्मा ने बताया कि कलेक्टर रायपुर के आदेश की कंडिका 5 में निर्देशित किया गया है कि किसी क्षेत्र में सक्रीय कोविड-19 प्रकरणों की संख्या 5 से अधिक होने पर कन्टेन्मेंट जोन अनिवार्यत: अधिसूचित किया जाना है। उक्त संबंध में विभागाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा इन्द्रावती भवन में तीन दिवसीय कोरोना टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग विभागों के कुल 58 अधिकारी-कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

मोदी जी ने मन की बात में बढ़ती हुई महगांई के मुद्दे पर एक बार भी जिक्र करना उचित नहीं समझा : वंदना राजपूत

मोदी जी ने मन की बात में बढ़ती हुई महगांई के मुद्दे पर एक बार भी जिक्र करना उचित नहीं समझा : वंदना राजपूत

रायपुर | प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने मन की बात की 68 वी कड़ी में अपने विचार व्यक्त किए, मोदी जी ने मन की बात में एक बार भी बढ़ती हुईं महगांई के मुद्दे का जिक्र भी नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बदहाली से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं पर महगांई की मार बढ़ती जा रही हैं। देश में बढ़ती महगांई को रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं। मोदी जी ने 6 साल पहले से दस मिनट के भाषण में कितनी बार महगांई को कम करने की बात की है। जब से मोदी जी के हाथों में जनता ने केन्द्र की चाबी सौंपी है तब से महगांई बेलगाम होती चली जा रही हैं डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने जनता के जेब पर डाका डाला है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर आवश्यक दैनिक वस्तुओ पर पड़ा है। आज महगांई आसमान छू रही है। क्यो मोदी जी को मालूम नहीं है क्या? डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण परिवहन का किराया बढ़ेगा, जिसके कारण हर एक वस्तु महंगी हो जायेगी। बेलगाम महगांई चिंताजनक है लेकिन प्रधानमंत्री जी ने ना कभी इस पर चिन्ता की और ना बढ़ती हुये महगांई को रोकने आवश्यक कदम उठाए।

प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी जी के मन की बात का आयोजन जब-जब होता है तब-तब महिलाओं को लगता है कि अब शायद मोदी जी महगांई के मुद्दे पर चर्चा करके महगांई से थोड़ा बहुत निजात दिलाएंगे लेकिन हर बार महिलाओं के हाथ निराशा लगती है। बढ़ती महगांई के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। बेशक भारत की जनता बहुत सहनशील और भावनात्मक है लेकिन 80-90 रुपए लीटर के भाव का डीजल- पेट्रोल बेचकर कब तक मोदी जी जनता के भावनाओं से खिलवाड़ करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कोरोना काल में लोगों की आमदनी कम हो गई हैं। पहले से ही बेरोजगारी की मार थी। कोरोना काल में जिसके पास रोजगार था वह भी छिन गया। आमदनी चव्वनी और खर्चा रूपया हो गया है, केन्द्र सरकार प्रमुख मुद्दे को छोड़ बाकी सभी विषयों पर बात करती हैं। केन्द्र सरकार अपनी जिममेदारियों से भाग रही है।
 
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पिछले 6 साल में मंदी ने भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खराब कर दी है। मंदी के इस दौर में पहले नरेन्द्र मोदी ने नोट बंदी की और फिर जीएसटी, रही-सही असर कोरोना ने पूरी कर दी। देश की जनता को भी 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज पर सवाल उठाने का अधिकार है आखिर उसका बड़ा लाभ कौन उठा रहा है। बेहतर होगा कि केंद्र सरकार संघीय ढांचे और उसमें मुखिया की अपनी भूमिका को समझें। छह माह पुराने कोरोना ने आज पूरे भारत में पांव पसार लिया है, मोदी यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाते तो कोरोना के मरीजों की संख्या 35 लाख के पार नहीं होती। 
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ महालेखाकार कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2018 की जारी की रिपोर्ट, जाने क्या है स्थिति

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ महालेखाकार कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2018 की जारी की रिपोर्ट, जाने क्या है स्थिति

रायपुर | छत्तीसगढ़ के महालेखाकार कार्यालय ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में सीएजी ने बताया 31 मार्च 2018 को, छत्तीसगढ़ में 26 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम थे, जिनमें एक सांविधिक निगम और 25 सरकारी कंपनियां, जिनमें तीन गैर कार्यरत सरकारी कम्पनियाँ भी शामिल हैं। जो भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के लेखापरीक्षा क्षेत्राधिकार के अधीन आती थी। इस प्रतिवेदन में 18 सार्वजनिक उपक्रमों को जिनके लेखे तीन वर्ष या अधिक समय से बकाया नहीं है अथवा कार्यरत थे/परिसमापन के अधीन नहीं थी, शामिल किया गया है। इस प्रतिवेदन में शामिल कार्यरत उपक्रमों ने अपने अद्यतन अंतिमीकृत लेखों के अनुसार 28 हजार 802.99 करोड़ का वार्षिक टर्नओवर दर्ज किया। यह टर्न ओवर छत्तीसगढ़ के कुल सकल घरेलु उत्पाद के 9.87 प्रतिशत के बराबर था। आठ उपक्रम जिनका निवेश 394.63 करोड़ है, इस प्रतिवेदन में शामिल नहीं है।

 

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत बोर्ड ने व्यवहार्यता प्रतिवेदन के आधार पर राज्य के जांजगीर-चाम्पा जिले के मड़वा ग्राम में कोयला आधारित 2X500 मेगावाट की ग्रीन फील्ड विद्युत परियोजना की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। व्यवहार्यता प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 2005-06 के दौरान 15,146.04 मिलियन यूनिट की मांग के विरुद्ध 11,011.32 मिलियन यूनिट की उपलब्धता थी जो कि वर्ष 2011-12 के दौरान बढ़कर 31,527.24 मिलियन यूनिट के विरुद्ध 33,945 मिलियन यूनिट होगी।


विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन के अनुसार परियोजना की लागत 5,119.84 करोड़ थी जो कि 30 नवम्बर 2012 को पूर्ण की जानी थी। जो कि तीन वर्ष आठ माह के अधिक समय तथा 31 मार्च 2019 तक 3,772.67 करोड़ की अधिक लागत के साथ 31 जुलाई 2016 को पूर्ण किया गया। बाद में सितम्बर 2018 में परियोजना का नाम बदलकर, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी तापीय विद्युत गृह रखा गया।


डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार के कार्य क्षेत्र के अनुसार, सलाहकार की ओर से मानचित्रों का डेस्क-टाॅप अध्ययन किया जाना था। डीपीआर के अनुरूप 80 प्रतिशत भूमि बंजर व 20 प्रतिशत कृषि भूमि थी। जिसके लिए विस्तृत सर्वेक्षण नहीं किया गया था। कम्पनी ने कुल 1,728.73 एकड़ भूमि अधिग्रहित की, जिसमें से सिर्फ 283.77 एकड़ भूमि बंजर थी तथा शेष 1,444.96 एकड़ 31 मार्च 2018 को समाप्त वर्ष के लिए सार्व जनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर लेखापरीक्षा प्रतिवेदन कृषि भूमि थी। परिणामतः पुनर्वास व पुनर्स्थापना के 15 प्रकरण, भू-विस्थापितों का विरोध, हड़ताल, कामरोको, तालाबंदी जैसी घटनायें हुई, जिससे परियोजना के कार्य में रुकावटें आई।


यह भी देखा गया कि कम्पनी ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्त न मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर्यावरण स्वीकृति प्रदान करते समय निर्धारित सीमा 1,254.76 एकड़ के विरूद्ध कुल 1,728.73 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया। जो निर्धारित सीमा से 38 प्रतिशत अधिक थी जिसके लिए एमओईएफ एण्ड सीसी से कोई भी स्वीकृति प्राप्त नहीं की गयी तथा जिसके कारण भी अभिलेखों में उपलब्ध नहीं थे। अधिक भूमि के अधिग्रहण के परिणामस्वरूप परियोजना की लागत में 63.32 करोड़ की वृद्धि हुई।


अनुशंषाओं का सारांश कम्पनी को चाहिए -
भूमि के अधिग्रहण के लिए कार्यवाही से पहले हमेशा भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण तथा आवश्यकता का निर्धारण करें तथा उन जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करे जो भूमि की प्राकृत का निर्धारण करने में असफल रहे। वह अपनी भविष्य की परियोजनाओं में अग्रिम जारी करने के सम्बन्ध में अनुबंध के नियमों व शर्तों का निर्धारण करते समय अपने वित्तीय हित की रक्षा करें।


समय और लागत वृद्वि और जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन हानि को रोकने के लिए कम्पनी को बेहतर योजना, सटीक निगरानी और ठेकेदार और सलाहकारों के साथ उत्कृष्ट तालमेल द्वारा समयबद्ध रूप से तापीय विद्युत संयंत्र का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
परिचालनात्मक निष्पादन में सुधार करने का प्रयास करें और उत्पादन लागत को कम करने के लिए कोयले और ऑयल की खपत के संबंध में सीएसईआरसी द्वारा निर्धारित परिचालन मानदंडों को प्राप्त करें। पर्यावरण अधिनियमों और विनियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। एसएपी-ईआरपी प्रणाली के माध्यम से पूर्व क्रियान्वयन गतिविधियों, परियोजना के क्रियान्वयन, नियमों और शर्तों का अनुपालन से संबंधित अपने आंतरिक नियंत्रण और निगरानी तंत्र को मजबूत करें।

बड़ी खबर : राजधानी के डीडी नगर थाने में फुट कोरोना बम, 9 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, थाना हुआ सील

बड़ी खबर : राजधानी के डीडी नगर थाने में फुट कोरोना बम, 9 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, थाना हुआ सील

रायपुरराजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने में कोरोना बम फटा है। सोमवार को थाने में 9 पुलिसकर्मी संक्रमित पाये गए है। आपको बता दें कि इससे पहले डीडी नगर थाने में पदस्थ 11 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उसके बाद बाकी लोगों का टेस्ट कराया गया, जिसमें अब 9 और संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आ रहे थे। हालांकि थाना प्रभारी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने को सील किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। आगामी आदेश तक डीडी नगर थाने के कामकाज का जिम्मा सरस्वती नगर और पुरानी बस्ती थाने को सौंपा गया है। राजधानी रायपुर में रविवार को 669 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 10976 पहुंच गई है। जिले में अभी 5623 एक्टिव केस है। वहीं 144 लोगों की जान जा चुकी है।

तेज रफ़्तार डीआई पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

तेज रफ़्तार डीआई पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की गति नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे के आस पास रायपुर बिलासपुर मार्ग खमतराई ओवर ब्रिज पर एक डीआई पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक के पीछे बैठी वृद्ध महिला पिकअप के नीचे आ गई। वह बहुत ही गम्भीर रूप से घायल हो गई उक्त गाडी के ड्राइवर व कंडेक्टर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। दुर्घटना के कारण रायपुर बिलासपुर मार्ग घंटे भर जाम रहा।  महिला दुर्घटना स्थल पर तड़प रही थी। खमतराई पुलिस ने ट्रेफिक सिपाही ने एम्बुलेस 108 को फोन किया। एम्बुलेस के देरी से पहुंचने पर वृद्धा महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वृद्धा का दुलबाई कुर्मी गांव सिल्दहा सिमगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समय पर एम्बुलेस सुविधा उपलब्ध हो जाती तो वृद्धा की जान बचाई जा सकती थी। खमतराई पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर पिकअप के वाहन चालक एवं हेल्पर की तलाश प्रारंभ कर दी है। 

 

 
रायपुर का शंकर नगर और टैगोर नगर बना हॉटस्पॉट, इन क्षेत्रों से भी मिले मरीज

रायपुर का शंकर नगर और टैगोर नगर बना हॉटस्पॉट, इन क्षेत्रों से भी मिले मरीज

रायपुर | राजधानी में रविवार को रिकॉर्ड 694 पॉजिटिव मिले, जिनमे देवेंद्र नगर व सिविल लाइन में सर्वाधिक संक्रमित मिले है। वहीं शंकर नगर से 14, इंद्रवती भवन- नवा रायपुर से 13, टैगोर नगर व चौबे कॉलोनी से 11-11, प्रियर्दशनी नगर से 9 मरीज शामिल है। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं उनमे कबीर नगर (8 लोग), कंकालीपारा, रामसागरपारा, चंगोराभाठा, डीडी नगर, टैगोर नगर (11 लोग), सांई मंदिर तुलसी-तिल्दा, तिवारी नर्सिंग होम-सिविल लाइन (3 लोग), अवधियापारा, सांई संजीवनी हॉस्पिटल, मरीन ड्राइव-तेलीबांधा, गोल्डन होम्स-खम्हारडीह, पीजी बॉयज हॉल्टल जेएनएम-मेडिकल कॉलेज, माना कैंप, पथरिया, त्रिशाल भवन-प्रियर्दशनी नगर(9 लोग), गुढिय़ारी, शंकर नगर (14 लोग), मंढर, चरोदा-भाठापारा, डॉ. बीआरएम हॉस्पिटल, भेलवाडीह-अभनपुर (5 लोग), सीजी नगर-टिकरापारा, पटेल चौक-टिकरापारा, इंद्रवती भवन-न्यू रायपुर (13 लोग), वाल्फोर्ड सिटी (5 लोग), जेल विहार कॉलोनी, छोटापारा चौक-बैजनाथपारा, गौरव वाटिका-शांति नगर, लाभांडी, गोबरा नवापारा-राजिम, तेलीबांधा-रविग्राम, सुदामा नगर-टिकरापारा, कबीर वार्ड-मुंगेली |
 
गांधी नगर-दुर्ग, समता कॉलोनी, पंडरी, राजीव नगर, देवेंद्र नगर (16 लोग), फाफाडीह, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, जेल रोड, चौबे कॉलोनी, वीआईपी रोड (4 लोग), मितान विहार-दलदल सिवनी मोवा, गोयल ट्रेडर्स-गुढिय़ारी, प्रोफेसर कॉलोनी, संजय नगर (7 लोग), एवेन्यु-न्यू राजेंद्र नगर, आनंदम सिटी-कचना 3, लालपुर (8 लोग), कृष्णा नगर-श्याम नगर, कटोरा तालाब, सेजबहार, सिविल लाइन (16), सिंघानिया प्रोटिका-हीरापुर, गंज थाना-फाफाडीह (4 लोग), अमेरिकल स्कूल के पास सिटी क्लब-सिविल लाइन, पाटीदार भवन-फाफाडीह (3 लोग), गीतांजली नगर, नूरानी चौक, स्टेशन रोड, अमलीडीह, शांति नगर, पुरानी बस्ती-तिल्दा, गंगा विहार-कॉलोनी, प्रशासनिक भवन-अभनपुर-मोवा निमोरा, शिवानंद नगर, हर्ष विहार दलदल सिवनी-मोवा, वीरभद्र नगर-टिकरापारा, मारूति भट्ठी, थाना-डीडी नगर, सांई नगर-बोरियाखुर्द |
 
सदर पैलेस, भवानी नगर-कोटा, जनता कॉलोनी-गुढिय़ारी, गोलबाजार, कृष्णा नगर-टिकरापारा, बूढ़ापारा, पुरानी बस्ती-कंकालीतालाब, मठपारा, महादेवघाट, सुदामा नगर, जयहिंद चौक के पास-लोधीपारा, संतोषी नगर, पचपेड़ी नाका, भनपुरी-कैलाश नगर, राजातालाब, नगर निगम कॉलोनी, मोवा, रेलवे स्टेशन, जमनोत्री गोकुल चंद्रमा मंदिर रोड, गोयल ट्रेडर्स-गुढिय़ारी, श्री नारायणा हॉस्पिटल-देवेंद्र नगर (3 लोग), इएसआईसी हॉस्पिटल-भनपुरी, विद्या नगर, साउथ एवेन्यु-चौबे कॉलोनी (11 लोग), डीडीयू नगर (7 लोग), धरसींवा, सिलतरा गैस प्लांट, गीताजंली नगर, गंगा विहार, कुरूद (3 लोग), भैसमुड़ा, पंदराभाठा-धरसींवा, कैलाश विहार, काशीराम नगर, दलदल सिवनी सिमरन रेसीडेंसी (3 लोग), चौरसिया कॉलोनी, माना कैंप-मंदिर हसौद, राजेंद्र नगर, संतोषी नगर-सब्जी मंडी चौक, श्याम नगर, एम्स (3 लोग) |
 
फरिश्ता कॉम्पलेक्स(3 लोग), तिलक नगर, राजेंद्र नगर, बंजारी नगर, लक्ष्मी नगर, बोरियाकला, रोहनीपुरम, शुकवारी बाजार, कोटा, टाटीबंध, पुलिस लाइन (3 लोग), विकास नगर, शक्ति नगर, कचना एचबी कॉलोनी, लाखे नगर-प्रगति चौक, अश्वनी नगर, लाखे नगर बिजली ऑफिस (6 लोग), कुशालपुर, मार्केट ग्रीन सिटी, डंगनिया, नर्सिंग होम-फाफाडीह, जीवन विहार कॉलोनी-लाभांडी (4 लोग), अशोक नगर, वीर सावरकर नगर, मुर्रा भट्ठी, अनुराग रेसीडेंसी, रवि नगर, साहू पारा, आर्दश नगर, शिव चौक-राजातालाब, आनंद नगर, एश्वर्या-किंगडम, अनुपम गार्डन, सड्डू, गोल चौक-रोहिणीपुरम, चंगोराभाठा, इंदिरा चौक-कुशालपुर, देवपुरी, वसुंधरा नगर-चंगोराभाठा, संयासी पारा-खमतराई |
 
रामेश्वर नगर-भनपुरी, विजय नगर, स्टेशन रोड-नहरपारा, गुरूनानक इलेक्ट्रिकल-श्याम नगर तेलीबांधा (4 लोग), महादेव ज्वेलर्स अश्वनी नगर, जगन्नाथ नगर, हउसिंग बोर्ड कॉलोनी-परसुलडीह, आनंदम वल्र्ड सिटी-कचना (3 लोग), सड्डू, मोवा, मेट्रो हाइट्स , राजवाड़ा सिटी-दलदल सिवनी (5 लोग), पंडरी, आर्य समाज मंदिर के पास-बैजनाथपारा, परसदा-अभनपुर, मंडी रोड-पंडरी, संतोषी पारा-पुरैना, विजय चौक-दंतेश्वरी मंदिर के पास-चंगोराभाठा, गांधी वार्ड-गंजपारा, गीता नगर, बूढ़ापारा, राजेंद्र नगर, महावीर नगर, मंदिरहसौद-आरंग, अमलीडी-गंगा विहार, वल्लभ नगर-पचपेडी नाका (4 लोग), मठपारा, तिरंगा चौक-कुशालपुर (3 लोग), मेडिसाइन हॉस्पिटल |
 
अग्रवाल कॉम्पलेक्टस-समता कॉलोनी, जनता कॉलोनी, गणेश मंदिर-खमतराई, शैलेंद्र नगर, अवंति विहार, प्रयाग विहार, धमतरी, बड़े उरला, अभनपुर (25 लोग), न्यू कॉलोनी-टिकरापारा सुलभ कॉम्पलेक्स, मधु कुंज जेल विहार कॉलोनी-लायंस क्लब के सामने, चांडक हॉस्पिटल, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी-कटोरा तालाब, अशोक विहार कॉलोनी, पुराना पीएचक्यू, न्यू पंचशील नगर, राधा विहार गेट-कृष्णा नगर, डीकेएस हॉस्पिटल, थाना-आरंग 3, गांधी चौक-बैजनाथपारा, महामाया चौक, स्टेशन रोड-तिल्दा, गांधी चौक-तिल्दा, मुनदरा, गांधी नगर, सांई नगर, मंडी गेट, बीएसयूपी कॉलोनी, सन्यासी पारा, नहरपारा वार्ड-मोवा, भाठागांव, कृष्णा नगर-धमतरी रोड।
रायपुर के टायर शो रूम मैनेजर ने की 50 लाख की धोखाधड़ी, ख़रीदार हुआ सराईपाली से गिरफ्तार

रायपुर के टायर शो रूम मैनेजर ने की 50 लाख की धोखाधड़ी, ख़रीदार हुआ सराईपाली से गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी में कोरोनाकाल के दौरान एक टायर शोरूम के मालिक को ऑफिस नहीं जाना भारी पड़ गया। उसकी गैरमौजूदगी में शोरूम मैनेजर ने हेराफेरी कर 50 लाख रुपए के टायर बेच दिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 26 लाख रुपए के ट्रक के टायर बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके गोदाम से चोरी के 145 नग ट्रक के टायर जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके गोदाम से चोरी के 145 नग ट्रक के टायर जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है। 

घोरागाव के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, घटना स्थल से हथियार बरामद

घोरागाव के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, घटना स्थल से हथियार बरामद

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरागांव जंगल में रविवार की रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है।

घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है. गौरतलब है कि नगरी ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित इलाके में शामिल है।
नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की टीम लगातार सर्चिंग में जुटी हुई है। रविवार की रात भी नगरी डीआरजी की टीम थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। टीम नगरी से ग्राम सांकरा, फरसियां, निर्राबेड़ा जंगल मे सर्चिंग करते हुए ब्लॉक मुख्यालय से करीब 19 किलोमीटर दूर गरियाबंद सीमा से लगे घोरागांव जंगल पहुंची थी। तभी जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. डीआरजी की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की. काफी देर तक चले मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले. गोलीबारी थमने के बाद जब टीम ने मौके पर तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव बरामद हुआ, इसके अलावा एक हथियार भी मौके से बरामद हुआ है. डीआरजी की टीम रात में ही मृत नक्सली के शव को नगरी ले आई. मृत नक्सली का नाम रवि बताया जा रहा है. जो कि गोबरा एलओएस का सक्रिय सदस्य था और कई घटनाओं में शामिल भी था. इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बी पी राजभानु, एएसपी मनीषा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे. इधर सोमवार की सुबह एक और सर्चिंग टीम मौके के लिए रवाना हुई, यह टीम घोरागांव सहित आसपास के जंगलों में छानबीन में जुटी हुई है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस मुठभेड़ में और भी नक्सली हताहत हुए हैं, जिन्हें उनके साथी नक्सली अपने साथ लेकर भाग निकले।
 
अतिरिक्त सर्चिग टीम जंगलों में कर रही छानबीन :--
घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि रविवार रात करीब पौने दस बजे के आसपास नगरी डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें एक नक्सली मारा गया है. घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद हुआ है.अतिरिक्त सर्चिंग टीम भेजकर घटनास्थल और आसपास जंगलों की छानबीन की जा रही है।
 
बड़ी खबर : अपहृत ASI की सड़क किनारे मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बड़ी खबर : अपहृत ASI की सड़क किनारे मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बीजापुर जिले के कुटरू थाने में पदस्थ एक एएसआई नागैया कोरसा का अपह्रण रविवार की दोपहर को नक्सलियों ने कर लिया था, जिनकी बाईक कल सड़क के किनारे मंगापेटा के पास लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली थी। आज अपहृत एएसआई नागैया कोरसा की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दिया है। जवान का शव कुटरू-बीजापुर मार्ग पर केतुलनार के नजदीक सड़क पर मिला है। 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जवान की हत्या नक्सलियों द्वारा किये जाने की लगती है, पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगााने का प्रयास कर रही है कि इसमें कौन शामिल था। मृतक जवान नागैया कोरसा कुटरू थाने में पदस्थ था। जवान बीजापुर के ग्राम चेरामंगी का मूल निवासी था। बस्तर आईजी सुदरराज पी ने बताया कि जिस जगह से जवान का अपह्रण किया गया था, वहीं से कुछ दूरी पर देर रात्रि में जवान का शव मिलने की पुष्टि किया है। 
 
कोरोना से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर लोगों ने किया विरोध

कोरोना से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर लोगों ने किया विरोध

कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालकोनगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 37 में कोरोना पॉजिटिव शव के अंतिम संस्कार के खिलाफ बस्ती के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को प्रशासन द्वारा दैहानपारा के समीप कोरोना से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार की तैयारी की खबर जैसे ही बस्ती के लोगों को लगी वे एकत्र हो गए और इसका विरोध करने लगे। यहां बताना होगा कि प्रशासन ने कोविड 19 के मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए इस स्थान का चयन किया है।
आपको बता दे कि 25 अगस्त को भी एक शव का अंतिम संस्कार यहां किया गया था। इसके बाद कलेक्टर से लिखित में स्थान बदलने की मांग की गई थी। बस्ती के लोग विरोध करते हुए धरने पर बैठक गए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर प्रशासन व निगम के अधिकारी सहित पुलिस भी पहुंच चुकी है।
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज शाम 6 बजे तक मिले 257 मरीज , देखे किन किन क्षेत्रो से है

BIG BREAKING : रायपुर में आज शाम 6 बजे तक मिले 257 मरीज , देखे किन किन क्षेत्रो से है

रायपुर, रायपुर में आज शाम 6:00 बजे तक कोरोना संक्रमित 257 मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें सिविल लाइन से 13, टैगोर नगर से 10, अभनपुर से 9, चौबे कॉलोनी से 6, देवेंद्र नगर से तीन, तिल्दा से पांच, फाफाडीह से दो समेत मारुति लाइफ़स्टाइल, मठपुरैना, वॉलफोर्ट सिटी, अम्लीडीह, आनंदम सिटी कचना, अवधिया पारा, कृष्णा नगर, भनपुरी, शंकर नगर, गीतांजलि नगर, गोल्डन होम्स गुढ़ियारी, दलदल सिवनी, कबीर नगर, जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी, कृष्णा नगर, लालपुर, महादेव घाट, माना कैंप, मांडर, मरीन ड्राइव, मारुति लाइफ़स्टाइल, मोवा, मुर्रा भट्टी, नगर निगम कॉलोनी, नया रायपुर, नूरानी चौक, पचपेड़ी नाका, पंढरी, पुलिस लाइन, पुरानी बस्ती, राजीव नगर, राजेंद्र नगर, रामसागर पारा, समता कॉलोनी, संजय नगर, संतोषी नगर, सेजबहार, शिवानंद नगर, स्टेशन रोड, तेलीबांधा, टिकरापारा, ऊपरवारा, विद्यानगर, वीआईपी रोड आदि जगहों से है| 

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को JEE और NEET में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने और वापस लाने हेतु निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को JEE और NEET में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने और वापस लाने हेतु निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षाओं जैसे आईआईटी जेईई (JEE) तथा नीट (NEET) परीक्षा के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों तक लाने और उनकी वापसी के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टरों को जारी निर्देशों में कहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर आवश्यकतानुसार बस, मिनीबस, जीप आदि वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को इसके लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करने और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) तथा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से इस संबंध में समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। 

पढ़ें : सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ निकले कोरोना संक्रमित, सीएम ने ट्विट कर दी जानकारी 

 मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को जारी निर्देशों में कहा है कि लॉकडाउन के कारण बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। अतः बस ऑपरेटरों से तत्काल बसों की व्यवस्था कराई जाए। आईआईटी जेईई (JEE) परीक्षा 1 सितम्बर से आयोजित की जा रही है, इसलिए परीक्षार्थियों के लिए बसें 31 अगस्त से चलानी होगी। राज्य में लगभग 13 हजार 500 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 5 केन्द्र बनाए गए हैं। श्री बघेल ने निर्देशों में कहा है कि कई परीक्षार्थी स्वयं की व्यवस्था से परीक्षा देने जा रहे होंगे, लेकिन शेष परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा में शामिल हो रही छात्राओं के साथ उनके एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी, यात्रा निःशुल्क होगी और इसके लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। इसका व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। 

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट

 परिवहन वाहन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा के लिए अपने एंन्ट्रेंस एक्जाम का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाना ही पर्याप्त होगा। प्रवेश पत्र दिखाने पर परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा की अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को परिवहन व्यवस्था के लिए नियुक्त किए जाने वाले स्थानीय अधिकारियों के मोबाईल नंबर का प्रचार-प्रसार मीडिया में तत्काल करने के निर्देश दिए हैं, जिससे परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों तक जाने और वापस आने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सके। जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि परीक्षार्थियों की संख्या कम होने पर जीप और मिनी वेन जैसे वाहनों की भी व्यवस्था की जा सकती है।

BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ निकले कोरोना संक्रमित, सीएम ने ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ निकले कोरोना संक्रमित, सीएम ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है | रोज प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे है | इस बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है | 

उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है :-  मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा। संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें।

जिले के इन विभिन्न इलाकों को किया गया कन्टेनमेंट जोन से मुक्त, पढ़ें पूरी खबर

जिले के इन विभिन्न इलाकों को किया गया कन्टेनमेंट जोन से मुक्त, पढ़ें पूरी खबर

सूरजपुरसंयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम, सिंघरा, वार्ड क्रं. 10 में एक व्यक्ति 12 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण मरीज के घर के चारों ओर के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार प्रतापपुर के ग्राम, सिंघरा, वार्ड क्रं. 10 कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में संयुक्त कलेक्टर श्री षिव बनर्जी के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम, सिंघरा, वार्ड क्रं. 10 को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह

डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा तहसील रामानुजनगर के ग्राम, रामानुजनगर में तीन व्यक्ति 12 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण मरीज के घर के चारों ओर के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम, रामानुजनगर कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम दवना, हरिजनपारा को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट

डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम दवना, हरिजनपारा में एक व्यक्ति 14 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण मरीज के घर के चारों ओर के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम दवना, हरिजनपारा कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम दवना, हरिजनपारा को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।

पढ़ें : रेप के आरोपी पूर्व डीएमई डॉ. आदिले का खुला एक और बड़ा राज, जाने क्या है पूरी खबर

डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड प्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम दरहोरा, वार्ड क्रमांक 18 में एक व्यक्ति 13 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण ग्राम दरहोरा, वार्ड क्रमांक 18 को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम दरहोरा, वार्ड क्रमांक 18 कंटेनमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम दरहोरा, वार्ड क्रमांक 18 को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।

इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री षिव कुमार से प्राप्त जानाकारी अुनसार प्रतापपुर के ग्राम, धरमपुर, उपरपारा, वार्ड क्रं.07 में एक व्यक्ति 12 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण मरीज के घर के चारों ओर के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम धरमपुर,उपरपारा, वार्ड क्रमांक 07 कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। ग्राम धरमपुर, उपरपारा वार्ड क्रमांक 07 को कन्टेन्मेंट जोन से मुक्त कर दिया गया हैं।

पढ़ें : अलग रहने की बात को लेकर पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड भैयाथान के अंतर्गत षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा में एक व्यक्ति 13 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। दोनों कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान के द्वारा आदेष जारी करते हुए षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।

पढ़ें : सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर

डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड भैयाथान के अंतर्गत षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा में एक व्यक्ति 13 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। दोनों कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान के द्वारा आदेष जारी करते हुए षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।

राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट

राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर | राजधानी रायपुर में कल 600 से अधिक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है | राजधानी रायपुर में कल इन इलाकों में कोरोना मरीज मिले है | 

एम्स में भर्ती मरीज, चौबे कॉलोनी, एम्स ब्वॉयज हॉस्टल, हनुमान नगर-टिकरापारा, सुभाष नगर, पुरानी बस्ती, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, ग्रीन मेट्रो-सड्डू, हाऊसिंग बोर्ड-सड्डू, हाऊसिंग बोर्ड सेजबहार, झंडा चौक-सड्डू, कांपा-मोवा, गोकुलनगर-मठपुरैना, खमतराई, कबीरनगर-एलआईजी, तेलघानी नाका, समता कॉलोनी, पटवारी ऑफिस के पास, सूरजकुंज-बूढ़ापारा, नया तालाब-गुढिय़ारी, शैलेन्द्र नगर, शिव मंदिर गली-वार्ड-22, जनता क्वार्टर लाईन-चौबे कॉलोनी, नार्थ एवेन्यू-चौबे कॉलोनी, गोविंद नगर-पंडरी, महावीर नगर-रविग्राम-तेलीबांधा, राधाकृष्ण मंदिर के पास समता कॉलोनी, हाजी मंजिल-पचपेड़ी नाका, वालफोर्ट सिटी-भाठागांव, सूर्या विहार अपार्टमेंट, रोमन विला-लाभांडीह, सूर्या विहार के पास टैगोर नगर, सुंदर नगर, अवंति विहार, चौरसिया कॉलोनी, टिकरापारा, न्यू शांतिनगर, शासकीय गल्र्स कॉलेज न्यू राजेन्द्र नगर |

मानिकचौरी-अभनपुर, शांतिनगर, टी.एस. सिटी कॉलोनी फाफाडीह नाका, दुबे कॉलोनी-मोवा, राजधानी विहार-सड्डू, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी-खमतराई, संतोषीनगर-खमतराई, बजाज कॉलोनी-न्यू राजेन्द्र नगर, डिडवानिया रेसीडेंसी-रिंग रोड, व्हीआईपी स्टेट, होलीक्रॉस हॉस्टल के पीछे-सिविल लाईन, झंडा चौक-पचपेड़ी नाका, नवजीवन सोसायटी, हटरीपारा-पुरानी बस्ती, दुर्गा मंदिर-हनुमान नगर, सत्कार होटल गली-नर्मदापारा, रालाज एन्क्लेव-डंगनिया, डीडी नगर, विधायक कॉलोनी-मालश्री विहार, जमनोत्री-बूढ़ापारा, सर्वोदय हॉस्पिटल-दुबे कॉलोनी-मोवा, जंगल सफारी-अभनपुर, सेमरिया-रायपुर, पुलिस अकादमी-चन्दखुरी, एसआईबी ऑफिस, सैलानी नगर-संजय नगर, वल्लभ नगर, न्यूपुरैना-महावीर नगर, राधाकृष्ण मंदिर के पास संतोषी पारा, शहीद भगत सिंह वार्ड-टिकरापारा, सतनामी मोहल्ला-तेलीबांधा, आदर्श कॉलोनी-मोवा, जयहिन्द चौक-लोधीपारा, कालीमाता वार्ड-पंडरी, कुंदरापारा-बैरनबाजार, जोरापारा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर-चौरसिया कॉलोनी, खपराभट्टी-लोधीपारा |

कैलाशपुरी, ब्रम्हदेव कॉलोनी, अग्रसेन चौक, महादेव घाट, भनपुरी, मौदहापारा, सिंघानिया भवन-तेलघानी नाका, गायत्री हॉस्पिटल-रोहिणीपुरम, कृष्णा नगर-संतोषी नगर, व्हीआईपी क्लब रोड-खम्हारडीह, कुशालपुर, पीएचक्यू, शंकर नगर, धरम नगर, विधानसभा, श्याम नगर, एकता नगर-गुढिय़ारी, बीएसएफ कैम्प पलौद-आरंग, वार्ड-12-बीरगांव, वार्ड-23-बीरगांव, वार्ड-15-बीरगांव, वार्ड-20-बीरगांव, शिवानंदर नगर-खमतराई, सिलतरा, उरला, शीतला मंदिर-डंगनिया, बढ़ईपारा-सीटी-24 हॉस्पिटल, बंधुवापारा-लाखेनगर, रामकुंड, सरस्वती स्कूल-लोहार चौक, प्रगति चौक-लाखेनगर, बनियापारा-पुरानी बस्ती, सांई मंदिर-अमलीडीह, महामाई मंदिर गली-पुरानी बस्ती, लाखेनगर चौक, मठपारा गल्र्स कॉलेज के सामने, बजरंग चौक-चंगोराभाठा, इंदिरा चौक-कुशालपुर, प्रगति चौक-लाखेनगर, विजय नगर-भनपुरी, सत्यम विहार-रायपुरा, अश्वनी नगर चौक |

रावतपुरा कॉलोनी-भटगांव, सतनामीपारा-घासीदास चौक, आरडीए कॉलोनी रायपुरा, सूर्या नगर, कृष्णा नगर, ज्योति नगर, गुलमोहर पार्क-लक्ष्मण नगर, छोटा अशोक नगर, प्रेमनगर, रिद्धि-सिद्धि रेसीडेंसी-अवनि विहार, जीवन विहार कॉलोनी, पुरैना-तेलीबांधा, फ्रांस नगर-एलआईसी कॉलोनी-मोवा, गैलेक्सी कॉलोनी-विधानसभा के पास, आमानाका, गांधीनगर-पंडरी, हीरापुर, भवानी नगर-कोटा, मांढर, डूंडा, बंजारीपारा, टिम्बर मार्केट-भनपुरी, मस्जिद रोड-कोटा, वल्लभनगर, पुलिस लाईन, लक्ष्मीनगर, अनुपम नगर, सिलतरा-इंडियन ऑयल गैस प्लांट, फ्रेंड्स नगर-मोवा, नवदुर्गा चौक-राजातालाब |

नूरानी चौक-राजातालाब, शिव विहार कॉलोनी-महादेव घाट, विजेता कॉलोनी-न्यू राजेन्द्रनगर, ढेबर पिंक सिटी-शंकर नगर, दौलत स्टेट-डंगनिया, राजभवन, सिविल लाईंस-गृहमंत्री बंगला (आधा दर्जन लोग), गोल्डन होम्स, विशाल नगर-तेलीबांधा, ब्राम्हणपारा, अशोक रतन-शंकर नगर, सेक्टर-27-नया रायपुर, सिमरन सिटी, श्याम कुंज-रोहिणीपुरम, सिद्धार्थ चौक-टिकरापारा, बजाज कॉलोनी-तेलीबांधा, गीतानगर-चौबे कॉलोनी, तिवारी लैब के सामने-तात्यापारा, वर्धमान प्लाजा, कर्मा चौक-रामनगर, हर्षित नगर-मोहबा बाजार, ताज चर्च-तेलीबांधा, गंगा विहार कॉलोनी-अमलीडीह, मॉलश्री विहार, एमएम गल्र्स हॉस्टल-देवपुरी, सिटी हॉस्पिटल-गीता नगर, आईटीबीपी-खरोरा, जैनम विहार-लालपुर |

हिमालयन हाईट्स-देवपुरी, सुदामानगर-टिकरापारा, गोकुल चन्द्रमा मंदिर के पास-बूढ़ापारा, सुमीत सोसायटी-कचना रोड, डायमंड-ट्री-मोवा, आई हॉस्पिटल-श्याम नगर, सीआरपीएफ-शंकर नगर, राजीव नगर, त्रिमूर्ति चौक-सुंदरनगर, कविता नगर, काशीनगर-तेलीबांधा, काली मंदिर के पास-डूमरतराई, संजय नगर, राठौर चौक, पंचशील नगर, मालवीय रोड, स्वर्णभूमि, जैन मंदिर के पास-सदर बाजार, एजी कॉलोनी, हलवाई लाईन, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी-बोरिया कला, एनएमडीसी कॉलोनी-न्यू राजेन्द्र नगर।

मौसम : राजधानी में मौसम हुआ साफ़, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

मौसम : राजधानी में मौसम हुआ साफ़, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

रायपुर | राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा फिलहाल राज्य में आगामी एक-दो दिनों में तेज बारिश की संभावना नहीं है। 

पढ़ें : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो खाड़ी के निकट बना सिस्टम अब कमजोर होकर समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि प्रदेश में हो रही बारिश थम गई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के लिए बना सिस्टम भी खत्म हो गया है। लिहाजा प्रदेश के अन्य इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में खासकर रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर तथा दुर्ग संभाग के जिलों में हो रही बारिश थम गई है।
 
 
राज्य में फिलहाल अच्छी बारिश के लिए जरूरी कोई भी सिस्टम तैयार नहीं है, इससे आने वाले एक-दो दिनों तक बारिश की संभावना भी नहीं है। दूसरी ओर पश्चिम मध्यप्रदेश और कल पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है और इस सिस्टम का झुकाव दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर है। मानसूनी द्रोणिका इस समय जैसलमेर से होकर कम दबाव क्षेत्र के मध्य से होकर गुजर रही है। यह पश्चिम मध्यप्रदेश इसके आसपास के इलाकों के साथ ही पूर्वी राजस्थान, सिधी, चुरुक, पटना, गोलपारा से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में अब 02 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि स्थानीय प्रभाव और वातावरण में व्याप्त नमी के असर से राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।