कांकेर | नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के नागरिकों से शिकायत, समस्या, मांग एवं अन्य विषयों से संबंधित आवेदन पत्र जिला कार्यालय कांकेर में प्रेषित किये जाने मोबाइल वाट्सएप नंबर एवं ई-मेल आईडी की सुविधा दी गई है। कलेक्टर श्री के.एल.चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि अपने आवेदन पत्र वाट्सएप नंबर 6261820886 एवं 9406146276 पर तथा ई-मेल आईडी Upper collector@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा जिला कार्यालय कांकेर के दूरभाष नंबर 07868-241938 पर भी सूचना दी जा सकती है।
रायपुर, स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन के लिए अनुमति देने हेतु प्रत्येक जिले के लिए निर्धारित मरीजों की संख्या की सीमा हटा दी है। अब कलेक्टर होम आइसोलेशन के लिए उपयुक्त पाए जाने वाले कोविड-19 के लक्षणरहित मरीजों को संख्या-सीमा की बाध्यता के बिना इसकी अनुमति दे सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप होम आइसोलेशन की अनुमति देने कहा है। उन्होंने इसके लिए विभाग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों और शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज और प्रबंधन के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। सभी जिलों को एक निर्धारित संख्या में ही होम आइसोलेशन की अनुमति देने कहा गया था। होम आइसोलेशन के लिए उपयुक्त पाए गए मरीजों को उनकी इच्छानुसार जिला स्तर पर इसकी अनुमति दी जाती है।
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आम जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के परिवहन आयुक्त द्वारा इन बसों के संचालन की अनुमति देने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यात्री बसों के परिचालन के लिए परिवहन आयुक्त द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करना जरूरी है।
बड़ी खबर: रायपुर के ये कांग्रेस नेता भी हुए कोरोना से संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी
जारी गाईडलाईन के अनुसार यात्री वाहनों को जारी अनुज्ञापत्र के सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा और केवल निर्धारित स्टापेज पर ही वाहनों को रोका जा सकेगा। यात्रा के दौरान बसों के चालक, परिचालक एवं समस्त यात्रियों को अनिवार्य रूप से चेहरे पर मास्क लगाना होगा। परिचालक के द्वारा यात्रियों के बस में चढ़ते, बैठते व उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बस संचालक नियमित अंतराल में वाहनों को सैनेटाईज कराएंगे। बसों के सैनेटाईजेशन के लिए सोडियम हाईपोक्लोराईट के जैसे रसायनों का छिडकाव किया जा सकता है। वाहन चालक एवं परिचालक को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। बस में यात्रा के दौरान सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 के नियंत्रण हेतु शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना जरूरी है। यात्रा के दौरान यात्रियों, चालक द्वारा धुम्रपान, पान, गुटका, खैनी इत्यादि खाना एवं थुकना प्रतिबंधित रहेगा। चालक के केबिन में प्रवेश वर्जित होगा। बस में केबिन नहीं होने की दशा में प्लास्टिक अथवा पर्दे से केबिन का निर्माण कर चालक को यात्रियों के संपर्क से अलग रखा जाना सुनिश्चित करेंगे।
सुंदर नगर में हुए हत्याकाण्ड के आरोपी उदयन को आजीवन कारावास की सजा, गर्लफ्रेंड और माता-पिता की हत्या कर किया था दफन
गाईडलाईन के अनुसार बस मालिक के द्वारा बसों के संचालन के मार्ग अनुसार एवं तिथिवार चालक एवं परिचालक का रिकार्ड संधारित करेंगे। यात्रियों को यात्रा के दौरान ई-पास प्राप्त करने की बाध्यता नहीं रहेगी। बस में यात्रा करने वाले यात्रीगण किस स्थान से किस गंतव्य स्थान तक यात्रा कर रहे हैं उसकी नामजद सूची बनाकर रखेंगे जिसे प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर कांन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए उपलब्ध कराएंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के तहत सभी अन्तर्राज्यीय सार्वजनिक परिवहन सेवाओं, साधनों के संचालन को स्थगित रखा गया था।
रायपुर, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद टेस्ट करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले 5 दिनों से वो घर में ही थे, लेकिन उससे पहले उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट कर टेस्ट कराने की अपील की है.
साथियों COVID-19 के लक्षण दिखने पर मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई जिसकी रिपोर्ट आज पॉज़िटिव आयी हे
— Vinod Tiwari (@vinodtiwaricg) August 26, 2020
पिछले 5 दिनो से मै घर पर हूँ उसके पूर्व मेरे सम्पर्क में आए लोगों से निवेदन हे की वे ऐतियातन अपने कोविड जाँच करवा ले तब तक घर पे आइसुलेट रहे
“ धन्यवाद “
रायपुर, कल शहर सहित आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात लगभग 500 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें टैगोर नगर से 23, सीआरपीएफ व एम्स से 11-11, पचपेड़ीनाका से 12, तेलीबांधा से 6, पुलिस लाइन व शैलेंद्र नगर से 5-5 मरीज शामिल हैं।
जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-एम्स (11 लोग), मठपुरैना-भाठागांव, तेलीबांधा (6), सरोरा, मोतीबाग, पुरानी बस्ती, बुढ़ातालाब (5 लोग), पचपेड़ीनाका (8 लोग), कबीर नगर, टाटीबंध कॉलोनी, बटालियन-माना कैंप, हर्षित टावर-टाटीबंध, राम जानकी मंदिर के पास, गोपाल भवन राम मंदिर-फाफाडीह, शंकर नगर (8 लोग), टैगोर नगर (23 लोग), ऑफिसर्स कॉलोनी-देवेंद्र नगर, चौपाटी हनुमान मंदिर के पास-शंकर नगर, मंदिरहसौद गैस प्लांट, मारूति लाइफ स्टाईल-कोटा, शैलेंद्र नगर (5 लोग), सेक्टर-17 सीआरपीएफ-नया रायपुर (11 लोग), जोरापारा, जयहिंद चौक-न्यू बस्ती राजातालाब, हनुमान नगर-कालीबाड़ी, सेक्टर-1 दीनदयाल उपाध्याय रविशंकर यूनिवर्सिटी, दलदल सिवनी-सड्डू, सिंधी कॉलोनी रविग्राम-तेलीबांधा, ठक्करपारा शिवमंदिर चौक, काशीराम नगर, अमन नगर-मोवा, वीर नारायणा सिंह नगर, जवाहर नगर (3 लोग), चौबे कॉलोनी (4 लोग), बूढ़ापारा, गुढिय़ारी, शिवानंद नगर, देवेंद्र नगर, जेल रोड-गंज, समता कॉलोनी, माना कैंप, टिकरापारा, भाठागांव, न्यू शांति नगर, देवपुरी, राजीव नगर, मोती नगर, लालपुर, जनता कॉलोनी, कृष्णा नगर, राम नगर-करमा चौक, शिववाटिका-टिचर कॉलोनी कोटा, अवंति विहार रतन आपर्टमेंट-आनंद निकेतन, मूर्रा भट्ठी-गांधी नगर, गोंदवारा, गोगांव-बजरंग नगर, संतोषी नगर, सुंदर नगर, गोविंद नगर, पंडरी, तरूण नगर-लोधीपारा, सड्डू, कमल विहार, राजातालाब, कुशालपुर-ज्ञायत्री नगर, पुलिस लाइन, धरम नगर-पचपेड़ीनाका, भनपुरी, शीतला चौक-टिकरापारा, डंगनिया, अवधपुरी-भाठागांव, महावीर नगर, हीरापुर, चंगोराभाठा, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, भवानी नगर-कोटा, आयोध्या नगर, सिमरन सिटी-संतोषी नगर, सेक्टर-17 आईजी ऑफिस, राजातालाब, आनंदम वल्र्ड सिटी-कचना, भीम नगर सुंदर नगर, न्यू शांति नगर, पाटीदार भवन-फाफाडी चौक, होटल अमित रेजेंसी, विनोबा भावे नगर, आम्रपाली सोसायटी-पचपेड़ी नाका (4 लोग), होटल कृष्णा प्लाजा कटोरा तालाब, कादुल-बोरियाकला, अभनपुर, खल्लारी मंदिर, बजरंग प्लांट-तिल्दा, सत्यम विहार, डब्ल्यूआरएस-रेलवे कॉलोनी, वीआईपी सिटी उरकुरा रोड-सड्डू, छोटापारा, गायत्री नगर, सतनामीपारा, भीम नगर, डूंडा, खम्हतराई, प्रोफेसर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-सेजबहार, न्यू राजेंद्र नगर, सीता निवास-खम्हारडीह, राठौड़ चौक, दुबे कॉलोनी-मोवा, कृष्णा नगर-डंगनिया, कबीर नगर, हिमालया हाई-देवपुरी, शांति नगर-कुंदरापारा, लक्ष्मण नगर, धोबीपारा-ब्राम्हणपारा, आमापारा, तेलीबांधा, हलवाई लाइन-सदरबाजार (4 लोग), लालपुर, विधानसभा रोड-मोवा, गांधी मैदान-पेंशनबाड़ा, पुलिस लाइन ऑफिसर्स, सुभाष नगर-मौदहापारा, आमानाका-कुकुरबेड़ा, माना, कोटा-न्यू सांईनाथ कॉलोनी, जेएनएम कॉलेज, रामकुंड, डीडीयू नगर, अवंति विहार रतन आपर्टमेंट-आनंद निकेतन, अशोक नगर-गुढिय़ारी, सत्यम विहार कॉलोनी, पीजी ब्यॉज हॉस्टल पीटीजेएनएमसी, अमलीडीह, सिद्धार्थ चौक, सूर्या नगर गोगांव, महाराष्ट्र मंडल-चौबे कॉलोनी, बीएसयूपी कॉलोनी-तेलीबांधा, महावीर नगर-रिद्धी-सिद्धी गार्डन, पुलिस लाइन (5 लोग), रोणिपुरम, सेंट्रल जेल, थाना मौदहापारा, मठपारा, बनारशी माना, भाठागांव-रावतपुरा कॉलोनी, बैजनाथपारा, मंगलबाजार, माहमाईपारा, अविनाश केपिटल सिटी, बोरियाखुर्द-श्रद्धा विहार, फरिश्ता कॉम्पलेक्स, शांति कॉलोनी अभनपुर।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति का मामला जोरशोर से उठाया और सरकार से इस पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए संसदीय सचिवों को बनाया गया है।
बिलासपुर। शराब पीने के बाद पिता से फोन को लेकर हुआ, जिसके बाद युवक ने अरपा नदी के इंदिरा सेतु से छलांग लगा दी। सोमवार रात हुई इस घटना के 2 दिन तक युवक की तलाश करने के बाद बुधवार सुबह देवरीखुर्द स्टॉपडेम में उसकी लाश पुलिस को मिली है।
रायपुर | राजधानी में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के बीच आईएएस और राज्यपाल के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रारंभिक लक्षण सामने आने के बाद उन्होंने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बोरा के संक्रमित पाए जाने के बाद ब्यूरोक्रेसी सकते में है। इस बात की आशंका बढ़ गई है कि उनसे जिन-जिन वरिष्ठ अधिकारियों की मुलाकात हुई है। वह भी कोरोना संक्रमण की जद में आ सकते हैं।
I have tested #positive for the Corona Virus. I am good and under the good care of doctors.
— Sonmoni Borah IAS (@sonmonib5) August 25, 2020
With your good wishes , I will soon overcome this ????
My request to all those who came in contact with me to be cautious.

जशपुरनगर | पत्थलगांव विकासखंड के जिन वार्डों में कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं उन वार्डों को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया है। कलेक्टर ने पत्थलगांव विकासखंड के कंटनमेंट जोन को छोड़कर अन्य दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए है।
पढ़ें : BIG BREAKING : महिला पंचायत सचिव की दिनदहाड़े हुई हत्या, इलाके में मचा हडकंप, पढ़ें पूरी खबर
कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा कि दुकानों में सेनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। साथ ही ग्राहक सामान लेते समय सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए मास्क अनिवार्य रूप से लगाएगें।
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि शहर के उसलापुर इलाके में एक महिला पंचायत सचिव की हत्या कर दी गई है। महिला पंचायत सचिव के हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गई है। जानकारी के अनुसार महिला की लाश उसके बेडरूम में मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच कर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
READ : पांच मंजिला इमारत हादसा: 20 घंटे मलबे में फंसा 5 साल का बच्चा जिंदा निकला
मिली जानकारी के अनुसार मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां महिला पंचायत सचिव चंदना डडसेना अपनी बेटियों के साथ रहती थी। चंदना डडसेना सरगांव के चुनचुनिया गांव में पंचायत सचिव के तौर पर पदस्थ है। जानकारी के अनुसार आज पंचायत सचिव चंदना की बेटी घूमने के लिए कोटा गई हुई थी। इस दौरान वह लगाताार अपनी मां को फोन कर रही थी, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था।
READ : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सेक्स रैकेट में गिरफ्तार 8 लड़कियों में 2 निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
इसके बाद चंदना की बेटी ने पड़ोसी को फोन कर अपनी मां से बात करवाने को कही। लेकिन जब पड़ोसी ने घर पर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चंदना बेडरूम में संदिग्ध अवस्था में पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।
गरियाबंद | जिले के गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम बारूका, कुरूभाठा एवं राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम कोपरा, बेलटुकरी के वार्ड क्रमांक 1 व 13, किरवई के वार्ड क्रमांक-2, 3, 4, 6, 11 व 17, ग्राम देवरी, धुमा, सुरसाबांधा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चौहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
इसी प्रकार छुरा तहसील के ग्राम करचाली के वार्ड 3, नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत गढ़ियापारा एवं शिक्षक कलोनी तथा नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 1 में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित चौहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
पढ़ें : महिला पंचायत सचिव की दिनदहाड़े हुई हत्या, इलाके में मचा हडकंप, पढ़ें पूरी खबर
उक्त पाये गये सभी पॉजिटिव मरीजो के आवास के पूर्व दिशा, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण दिशा के चिन्हित चौहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आदेश के तहत उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।
कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है।
पढ़ें : सेक्स रैकेट में गिरफ्तार 8 लड़कियों में 2 निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
पुलिस विभाग के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया है। संबंधित क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को विज्ञापन देने के लिए इम्पैनलमेंट किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के द्वारा इस सबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस संबंध में बताया गया है कि राज्य की ऐसी न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल जिनका डीएव्हीपी में इम्पैनलमेंट नहीं है उन्हें छत्तीसगढ़ में इंम्पैनल किया जाएगा।
इंम्पेनलमेंट के लिए निर्धारित प्रारूप में 26 अगस्त से 10 सितम्बर 2020 तक ऑनलाईन आवेदन जमा किये जा सकते हैं। आवेदन प्रारूप और इस संबंध में नियम शर्ते जनसम्पर्क विभाग की वेबसाईट jansampark.cg.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। डीएव्हीपी में इंपैनल न्यूज वेबसाइटों को डीएव्हीपी की दर और मांपदंड के आधार पर विज्ञापन दिए जा सकेंगे।
पढ़ें : सुशांत सिंह के दिमाग का पोस्टमार्टम करवाएगी सीबीआई, दो बार हो चुकी है इस तरह की जांच
डिजिटल माध्यम की उपयोगिता एवं आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में राज्य के भीतर/राज्य के बाहर से संचालित न्यूज वेबसाइट/वेबपोर्टल के लिए प्रदर्शन विज्ञापन आवश्यकता, उपयोगिता, अवसर और बजट उपलब्धता के आधार पर स्वीकृत किये जाएंगे। नियमों में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी किसी न्यूज वेबसाइट को शासकीय विज्ञापन प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं होगा। डीएव्हीपी में सूचीबद्ध/पंजीकृत/इम्पैनल पोर्टल/वेबसाईट को डीएव्हीपी द्वारा निर्धारित दर/ गाइडलाईन/नियमों के अनुसार विज्ञापन दिया जायेगा।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सेक्स रैकेट में गिरफ्तार 8 लड़कियों में 2 निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
ऐसे वेबसाईट/पोर्टल जिनका डीएव्हीपी में पंजीयन नहीं है, उनको जनसपंर्क विभाग द्वारा इम्पैनल किया जायेगा। इम्पैनलमेंट की अवधि एक वर्ष की होगी, जिसके नियमित अंतराल पर पुनः समीक्षा का अधिकार समिति को होगा। समीक्षा में उचित न पाए जाने पर संबंधित पोर्टल/वेबसाईट का इम्पैनलमेंट समाप्त करने का अधिकार भी समिति को होगा।
पढ़ें : तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझी: पुत्र, बहू और नाती ने की थी हत्या, सभी गिरफ्तार
सामान्यतः निम्नलिखित शर्ते पूर्ण करने वाले पोर्टल/वेबसाईट को समिति द्वारा इम्पैनलमेंट हेतु अनुशंसा की जायेगी-छत्तीसगढ़ राज्य के न्यूज वेबसाइटों का इम्पैनलमेंट 01 वर्ष की अवधि के लिए होगा। इम्पैनल्ड हेतु विगत 06 माह के दौरान न्यूज वेबसाईट की औसत यूनिक यूजर संख्या 50 हजार होनी चाहिए। इस दौरान एवरेज सेशन डयूरेशन न्यूनतम 30 सेकेण्ड होना चाहिए। प्रत्येक वेबसाइट/पोर्टल के अपने होम पेज पर वेबसाइट/पोर्टल के स्वामी, संचालक, संपादक का नाम मोबाईल नंबर, ई मेल, संपादकीय कार्यालय का पता प्रदर्शित होना चाहिए। उन्हें प्रतिदिन अपनी वेबसाइट्स/पोर्टल को अपडेट भी करना होगा। न्यूज वेबसाइट कम से कम एक वर्ष से ऑन लाइन हो। इस अवधि के दौरान वेबसाइट का नाम और इंटरनेट का पता (URL) नहीं बदला गया हो। राज्य की गतिविधियों को प्राथमिकता से अपलोड करने वाले वेबसाइट/वेबपोर्टल को विज्ञापन देने में प्राथमिकता दी जायेगी।
पत्रकारिता के स्थापित मूल्यों के विरूद्ध समाचार प्रकाशित करने वाले अश्लील/झूठे/मनगढ़ंत किसी संस्था या व्यक्ति को झूठे आधार पर बदनाम करने वाले समाचारों को प्रकाशित करने वाले पोर्टल/ वेबसाइट को समिति की अनुशंसा पर इम्पैनलमेंट सूची से बाहर किया जा सकेगा। इसके साथ-साथ समिति उपलब्ध तकनीकी साधनों यथा-विश्वसनीय टैरिफ एनालायसिस टूल अथवा अन्य किसी माध्यम से मासिक दृश्य संख्या यूजर संबंधी रिपोर्ट की पुष्टि कर सकेगी।























