BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

कोंडागांव | कोंडागांव कलेक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिन पहले ही उनका ड्राइवर कोरोना संक्रमित मिला था।

उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के कोरोना संक्रमित मिलने की खबर से जिले में हड़कंप मच गया हैं। वही, चिंता की बात यह भी है कि कलेक्टर लगातार जनसंपर्क में थे, ऐसे में उनका कांटेक्ट ट्रेसिंग करना भी चुनौतीपूर्ण होगा।

पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर 

वहीं, तीन दिन पहले मंत्री रुद्रगुरू के साथ भी कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की बैठक हुई थी। खबर के बाद टीएल बैठक व जनदर्शन में शामिल लोग भी दहशत में है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को बंगले में ही आइसोलेट किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह जानकारी जिला स्वास्थ अधिकारी ने मीडिया को फोन पर दी है।

प्रदेश एनएसयूआई में सोशल मीडिया टीम की हुई नई नियुक्ति, जानिये किसे क्या मिला पद

प्रदेश एनएसयूआई में सोशल मीडिया टीम की हुई नई नियुक्ति, जानिये किसे क्या मिला पद

रायपुर, संचार विभाग प्रमुख तुषार गुहा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज 3 सितम्बर को राष्ट्रीय प्रभारी विशाल चौधरी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा नय सोशल मीडिया टीम का गठन किया गया है इस नियुक्ति में सोशल मीडिया में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं प्रदेश संयोजक प्रदेश सहसंयोजक की नियुक्ति की गई।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि नए सोशल मीडिया टीम के आने से एनएसयूआई एवं कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया में बहुत ही मजबूती मिलेगी इसी कामना के साथ आज सोशल मीडिया में रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई है मैं कामना करता हूं कि सभी पदाधिकारी मजबूती से सोशल मीडिया में एनएसयूआई एवं कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखेंगे।।
चेयरमैन
अर्पित परधनिया


वाईस चेयरमैन
हरप्रीत कौर बाला
प्रदेश संयोजक
विक्रांत शुक्ला
मिराज आलम
गोविंदा गोस्वामी
रत्ना तिवारी
परी सिंह
जयंत बघेल


प्रदेश सहसंयोजक
अमित यादव
कृष्णा शर्मा
शरीक अली
मनोज साहू
भुवनेश्वर बघेल
अजय साहू

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए रायशुमारी मीटिंग, इन नामों का बना पैनल

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए रायशुमारी मीटिंग, इन नामों का बना पैनल

रायपुर, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए भाजपा जुट गई है। भाजपा पार्षद दल की बैठक खत्म हो गई है। वहीं वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी पूर्व विधायक राजेश मूणत भी बैठक शामिल में थे। सबसे रायशुमारी कर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा। 8 महीने से खाली है नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का पद। पार्षदों से राय शुमारी के बाद तीनों नामो का पैनल बना हैं। इनमें मीनल चौबे, सूर्यकांत राठोड और मनोज वर्मा नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल है।
हालाकिं पितर पक्ष के बाद होगी नाम की घोषणा होगी।
 

राजधानी रायपुर के रजिस्ट्री कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय सील करने कलेक्टर से मिले अधिकारी-कर्मचारी

राजधानी रायपुर के रजिस्ट्री कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय सील करने कलेक्टर से मिले अधिकारी-कर्मचारी

रायपुरराजधानी में सब रजिस्ट्रार आरएल साहू कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया है, उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद आज एक बड़ी बैठक रजिस्ट्री कार्यालय में बुलाई गई, जिसके बाद कार्यालय को सील करने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी कलेक्टर से मिलकर मिलने पंजीयन कार्यालय को कन्टेनमेंट जॉन घोषित करने की मांग की है। इस विषय पर कलेक्टर ने अब तक निर्णय नहीं लिया है। जानकारी के मुताबिक सब रजिस्ट्रार आरएल साहू के कमरे को सील कर दिया गया है।

कलेक्टर भारतीदासन ने कहा राजधानी में नहीं लगेगा लॉक डाउन, सोशल मीडिया में वायरल राजधानी के लॉक डाउन की खबर अफवाह

कलेक्टर भारतीदासन ने कहा राजधानी में नहीं लगेगा लॉक डाउन, सोशल मीडिया में वायरल राजधानी के लॉक डाउन की खबर अफवाह

रायपुर राजधानी में पिछले एक-दो दिनों से एक हफ्ते के लॉक डाउन की ख़बरें सोशल मीडिया में वायरल हो रहीं हैं, जिस पर कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने कहा कि फिलहाल रायपुर में लॉकडाउन को लेकर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया गया है। इसके साथ ही रविवार को पूर्ण लॉकडाउन को हटाने पर भी कोई विचार नहीं की गई है। इसलिए रविवार को जारी पूर्ण लॉकडाउन का नियम यथावत लागू रहेगा।

BREAKING : राजधानी रायपुर में सैलून दुकानों के खुलने के समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BREAKING : राजधानी रायपुर में सैलून दुकानों के खुलने के समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर | राजधानी रायपुर में सैलून दुकानों को खोलने के समय में कलेक्टर एस भारती दासन ने आदेश जारी कर बदलाव किया गया है | नए आदेश के अनुसार अब सैलून दुकान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक खोले जायेंगे | इसके साथ ही रविवार की जगह मंगलवार को सैलून दुकानें बंद रहेंगी | इससे पहले दुकानों के खुलने का समय सुबह 11 बजे से 8 बजे तक था |

ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए वेदांता एल्यूमिनियम ने जीते सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार

ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए वेदांता एल्यूमिनियम ने जीते सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर | देश में एल्यूमिनियम और मूल्य सवंर्धित उत्पादों के सबसे बड़े निर्माता वेदांता एल्यूमिनियम ने ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए 21वें सीआईआई राष्ट्रीय समारोह में पांच पुरस्कार जीते। वर्चुअल समारोह का आयोजन 25 से 28 अगस्त, 2020 तक किया गया। समारोह में बालको ने ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक नवाचारों के लिए 'एक्सीलेंट एनर्जी इफि शिएंट यूनिट' और 'इनोवेटिव प्रोजेक्ट' का पुरस्कार जीता।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के इस विभाग को किया गया अब 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश 

वेदांता लिमिटेड, लांजीगढ़ ने एल्यूमिना रिफाइनरी की ऊर्जा दक्षता में उत्तरोत्तर सुधार के लिए 'एक्सीलेंट एनर्जी इफिशिएंट यूनिट' का पुरस्कार हासिल किया। वेदांता लिमिटेड, झारसुगुड़ा के दोनों स्मेल्टरों ने ऊर्जा की खपत कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधारों के लिए 'एनर्जी इफि शिएंट यूनिट' पुरस्कार प्राप्त किए।

पढ़ें : रायपुर में देवेन्द्र नगर, शंकर नगर बना हॉटस्पॉट, देखें और कहां-कहां से मिले है मरीज

वेदांता लिमिटेड (एल्यूमिनियम एंड पावर) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजय कपूर ने कहा कि सी.आई.आई. राष्ट्रीय पुरस्कार ऊर्जा की खपत कम करने की दिशा में किए जा रहे हमारे उत्कृष्ट प्रबंधन का द्योतक है। हम अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्र की आत्मनिर्भरता में योगदान के लिए उच्च गुणवत्ता के एल्यूमिनियम धातु का उत्पादन करते हैं। हम वैश्विक स्तर पर ऊर्जा दक्ष एल्यूमिनियम उत्पादक बनने के लिए कटिबद्ध हैं। वेदांता समूह सस्टेनिबिलिटी के क्षेत्र में अपने उत्तरदायित्वों के प्रति पूर्ण सजग है।
 
 
सीआईआई द्वारा स्थापित पुरस्कार का उद्देश्य भारतीय उद्योगों को ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में नवाचार एवं विकास, ऊर्जा खपत में कमी एवं उत्कृष्ट कार्य शैली अपनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। पुरस्कार प्रक्रिया में भागीदारी के लिए धातु, ऊर्जा, सीमेंट, इंजीनियरिंग, कागज, ऑटोमेशन आदि संबंधी लगभग 250 उद्योगों ने भागीदारी की। इनमें से 154 ज्यूरी राउंड के लिए चयनित किए गए। अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागियों में वेदांता एल्यूमिनियम ने धातु एवं ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पुरस्कार प्राप्त किए।
 
ऊर्जा दक्षता की दिशा में वेदांता एल्यूमिनियम की ओर से संचालित महत्वपूर्ण पहल हैं:
वेदांता स्मेल्टर, झारसुगुड़ा देश में पहली और दुनिया की तीसरी ऐसी इकाई है जहां डिजिटल स्मेल्टर सॉल्यूशन तकनीक अपनाई गई है। यह डिजिटल ट्विन तकनीक से लैस है। इससे ऊर्जा दक्षता में बढ़ोत्तरी होती है, कच्चे माल की खपत में कमी आती है और रिमोट एडवाजरी प्रणाली के जरिए सामग्रियों के अपव्यय को रोका जा सकता है। 
 
 
वेदांता अपने विद्युत संयंत्रों में एडवांस डाटा एनालिटिक्स तकनीक अपनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस तकनीक में प्रीडिक्टिव और प्रीस्क्रिप्टिव एनालिटिक्स की सुविधाएं होंगी। इससे प्रचालनों में ऊर्जा दक्षता और सस्टेनिबिलिटी में सुधार होगा, शून्य अथवा न्यूनतम मानवीय संपर्क के साथ सुरक्षा जोखिम कम होंगे।
 
 
रियल टाइम डाटा संग्रहण और निगरानी के साथ ऑनलाइन व सतत पर्यावरणीय निगरानी प्रणाली से वायु की गुणवत्ता आदि मानदंड निर्धारित सीमा में हैं। सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली से संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता पर नजर रखी जाती है।
वेदांता ने अपने विद्युत संयंत्रों में देश में पहली बार बैग फिल्टरों के साथ हाईब्रिड इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रेसीपिटेटर स्थापित किए।
अल्ट्रा फिट्रेशन और रिवर्स ऑस्मोसिस प्रणालियों के साथ इफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए गए हैं जिससे जल का 100 प्रतिशत उपचार संभव है। इस जल का प्रयोग ऐश हैंडलिंग और उद्यानिकी में किया जाता है।
 
 
सौर, बायोमास और बायोगैस जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रोत्साहन की दिशा में कंपनी काम कर रही है। वर्तमान में वेदांता के एल्यूमिनियम स्मेल्टर, विद्युत संयंत्र और एल्यूमिना रिफाइनरी देश की अग्रणी ऊर्जा दक्ष उत्पादन इकाइयां हैं।
डिजिटलाइजेशन को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि रोजमर्रा के कार्यों में कागज के इस्तेमाल को कम किया जा सके।
वेस्ट टू वेल्थ परियोजना के जरिए स्थानीय फ्लाई ऐश निर्माण इकाइयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण में फ्लाई ऐश बिछाने, निचले क्षेत्रों में भराव और वानिकी आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है।
वेदांता झारसुगुड़ा इकाई में प्रचालन एवं अनुरक्षण संबंधी अनेक कार्यों से जुड़े सीमेंस लिमिटेड के साइट इंचार्ज श्री अबूतर खान कहते हैं कि सीमेंस ऐसी कार्य शैली को बढ़ावा देता है जिससे वेदांता समूह के स्मेल्टरों, विद्युत संयंत्रों, कास्ट हाउस तथा अन्य इकाइयों का प्रचालन उच्च ऊर्जा दक्षता के साथ किया जा सके। इसके लिए सीमेंस विश्वस्तरीय बेंचमार्क के अनुरूप कार्य प्रदर्शन के लिए कटिबद्ध है।
वेदांता लिमिटेड की कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम एंड पावर भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक इकाई है जहां वित्तीय वर्ष 2020 में देश की जरूरत का आधा भाग लगभग 1.9 मिलियन टन धातु प्रति वर्ष उत्पादित हुआ। यह निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन इकाइयों में भी शामिल है। मूल्य सवंर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के क्षेत्र में यह अगुवा है जिसके विभिन्न उत्पादों का प्रयोग कोर उद्योगों में महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों में होता है। भारत भर में फैले अपने विश्वस्तरीय स्मेल्टरों, विद्युत उत्पादन संयंत्रों और एल्यूमिना रिफाइनरी से एल्यूमिनियम धातु और उसके अनेक अनुप्रयोगों के जरिए हरित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान है।  
 
रायपुर में देवेन्द्र नगर, शंकर नगर बना हॉटस्पॉट, देखें और कहां-कहां से मिले है मरीज

रायपुर में देवेन्द्र नगर, शंकर नगर बना हॉटस्पॉट, देखें और कहां-कहां से मिले है मरीज

रायपुर, राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 984 पॉजिटिव मिले। इसमें देवेंद्र नगर से 19, शंकर नगर से 17, प्रियदर्शनी नगर से 13, पुलिस लाइन से 11, वाल्फोर्ड सिटी से 6, राजभवन से 4, एम्स व सिविल लाइन से 3-3 मरीज शामिल है। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

Read:- BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के इस विभाग को किया गया अब 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश 
जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-महावीर नगर (7 लोग), जनता कॉलोनी-गुढिय़ारी (5 लोग), बूढ़ापारा, पंडरी, सिटी कोतवाली के पास, टिकरापारा थाना, हनुमान नगर, पुजारी पार्क-टिकरापारा, मेडिसाइन हॉस्पिटल, तेलीबांधा (4 लोग), सीआरपीएफ, अभनपुर, कंकालीपारा, पचपेड़ीनाका, दुबे कॉलोनी-मोवा, सिंधी स्कूल-जोरापारा, जीएडी कॉलोनी-कचना, देवपुरी-कृष्णापुरी (6 लोग), पुलिस लाइन (11 लोग), अमलीडीह, निरोग्य हॉस्पिटल-सेजबहार (5 लोग), राजीव परिसर, बीएसपी कॉलोनी-भाठागांव, काशीराम नगर-तेलीबांधा, अवधियापारा, गुलमोहर पार्क-रामनगर, न्यू पीजी गल्र्स हॉस्टल-मेडिकल कॉलेज, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, ओम सोसायटी-सुंदर नगर, टैगोर नगर, गंगा नगर-भनपुरी, मठपुरैना, देवेंद्र नगर (19 लोग), बलोदाबाजार, श्याम नगर (4 लोग), मारूति लाइफ स्टाइल-कोटा, अवनी विहार-मोवा, सक्ति नगर-जांजगीर-चांपा, टाटीबंध, न्यू राजेंद्र नगर, राजीव नगर, पुरानी बस्ती तालाब के पास, जेईडी कॉलोनी-कचना, अवंति विहार (10 लोग), राजेंद्र नगर, सरोरा बाजार चौक, राजभवन (4 लोग), बढ़ईपारा, नयापारा, समता कॉलोनी (4 लोग), विधानसभा रोड-आमासिवनी, अमलीडीह, शहीद हमीद नगर-टिकरापारा, काली माई मंदिर रोड-सिविल लाइन, शिवानंद नगर, शंकर नगर (17 लोग), कुंदन कुंज नहरपारा, राम नगर शीतला पारा, सांई नाथ कॉलोनी-कोटा, तिरूपति हॉस्पिटल-न्यू शांति नगर, मथुरा नगर, आरंग, संकल्प विद्या मंदिर, गुढिय़ारी, लोधीपारा, कबीर नगर (7 लोग), कुर्सीपारा-दुर्ग, विशाल नगर, टाटीबंध (6 लोग), कुशालपुर, फॉरेस्ट कॉलोनी, चूनाभट्टी, लाखे नगर (9 लोग), गुढिय़ारी (5 लोग), भनपुरी, एम्स (3 लोग), आदर्श नगर-मोवा (4 लोग), सिविल लाइन (3 लोग), डंगनिया, रोहनीपुरम, अटल नगर, मौदहापारा (3 लोग), सड्डू (4 लोग), लक्ष्मी नगर, जय जवान चौक-तेलीबांधा, टिचर कॉलोनी-डंगनिया, आरडीए कॉलोनी-बोरियाकला, श्रीसत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल (2 लोग), रावतपुरा कॉलोनी, खमतराई, अमन नगर-अवंति विहार, देवपुरी, शीतला मंदिर-खमतराई, कृष्णा नगर, जगदम्बा कॉलोनी-रावाभाठा, कुरूद-धरसींवा, फूल चौक-जोरापारा, सेल टैक्स कॉलोनी, दीनदयाल उपाध्याय नगर, अखोली-धरसींवा, राजेंद्र नरग, शिवानंद नगर, डीडीयू नगर, सांई नगर, संतोषी नगर, रूकमणि सदन रामसागरपारा रोड, गंज पारा-बांसटाल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बैजनाथपारा, रेलवे स्टेशन के पास, महादेवघाट, टिकरापारा, आम्रपाली सोसायटी-पचपेड़ीनाका, सिलतरा-धरसींवा, चंगोराभाठा, अमलेश्वर, हलवाई लाइन-सदर बाजार (3 लोग), बैरनबाजार, अवधपुरी-भाठागांव, मोती नगर, यदु बाड़ा-पुरानी बस्ती, ब्राम्हणपारा (5 लोग), गंज कॉलोनी-फाफाडीह, गोपाल नगर, मंदिरहसौद, पेंशनबाड़ा, अंबेडकर नगर-गुढिय़ारी, आरडीए कॉलोनी-बोरियाकला, गोविंद नगर-पंडरी, जेल विहार कॉलोनी, लोधीपारा, सिंचाई कॉलोनी-शांति नगर, दीनदयाल नगर-रोहणीपुरम, रामकुंडपारा, रहमनिया चौक, नंदी नगर-अहिवारा दुर्ग, टीचर कॉलोनी, बूढ़ापारा, फरिश्ता कॉम्पलेक्स, सुनीता पार्क-लाभांडी, नेताजी होटल-कटोरातालाब, स्वर्णभूमि-मोवा, बनियापारा-पुरानी बस्ती, पहाड़ीपारा-हनुमान नगर, अमीन पारा-पुरानी बस्ती, शिवाजी नगर, श्रीनारायणा हॉस्पिटल-देवेंद्र नगर, टीवी टॉवर-अनुपम नगर, मुंगेली, शिवाजी नगर-दलदल सिवनी, सांई विला-तेलीबांधा, कुम्हारपारा-मठपुरैना, वीआईपी स्टेट के पास वीआईपी क्लब-खम्हारडीह, भोईपारा-पुरानी बस्ती (3 लोग), साहू पारा-फाफाडीह, श्रीराम चौक-टिकरापारा, जवाहर नगर-जोरापारा, अश्विनी नगर, आरबी कॉलोनी, प्रियदर्शनी नगर (13 लोग), सृष्टि वाटिका के सामने-तेलीबांधा, मालवीय रोड, कचना, जेईएस कॉलोनी-कचना, कुशालपुर, राजातालाब, प्रोफेसर कॉलोनी, राज्य विकास बोर्ड, माना, कंकाली तालाब, राठौर चौक, नेहरू नगर-आजाद चौक, आमानाका, चौबे कॉलोनी, भगत चौक-टिकरापारा, काशी नगर, बोरियाखुर्द (6 लोग), चंगोराभाठा, रावाभाठा, कोटा, पदमपुर, श्याम नगर, आनंदम सिटी, गोदी, आरंगा, हीरापुर, उरला, तिलक नगर-गुढिय़ारी, कोटेश्वरी नगर, शिवानांद नगर, एकता नगर, भरत नगर-झंडा चौक, मोती नगर, पुलिस कॉलोनी, कांपा-मोवा, लाभांडी, राजीव नगर, जीत टॉवर-फाफाडी चौक, पंडरी, वीवी विहार कॉलोनी, पंचवटी नगर-मोवा, विवेकानंद नगर, भैरव सोसायटी-पचपेड़ी नाका, भावनी नगर, चांदनी चौक, बसंत विहार कॉलोनी, विवेकानंद नगर, दंतेश्वरी मंदिर-पुरानी बस्ती, शैलेंद्र नगर, वाल्फोर्ड सिटी -भाठागांव (6 लोग), बनियापारा-पुरानी बस्ती, गोपिया पारा-पुरानी बस्ती, बंधवापारा-लाखे नगर, बीएसयूपी कॉलोनी-भाठागांव, काठाडीह-भाठागांव, सरोरा, उरकुरा, रावाभाठा, गांधी चौक-उरला, गांधी नगर-बिरगांव, न्यू शांति नगर-रावाभाठा, विनायक कॉलोनी (3 लोग), डीडी नगर, संजय नगर-टिकरापारा, गोंदवारा रोड-गुढिय़ारी, सिलतरा, सांकरा, मांढर, गिरौद, अखोरी, टेकरी, पंडराभाठा, देवरी, भरत माता चौक-गुढिय़ारी (5 लोग), एम आर कॉलोनी, रिद्धी-सिद्धी लोट्स पार्क-बोरियाकला, अभियंता भवन-मेडिसाइन हॉस्पिटल के पास, भंसाली मैरिज पैलेस-टाटीबंध (8 लोग), वीआईपी रोड, अवंति बाई चौक, श्वेत हंस परिसर, तिल्दा, दुबे कॉलोनी-मोवा, आदर्श नगर, मेकाहारा (3 लोग), मोहबाबाजार, लोधीपारा, सुभाष नगर, कैलाश नगर, बंजारी नगर-बिरगांव, अशोका रतन-खम्हारडीह, आमासिवनी, नवारापार-राजिम, टिंबर मार्केट, अनुप मेडिकल स्टोर्स-सदरबाजार, गायत्री नगर, नर्मदापारा, श्री नारायणा हॉस्पिटल-देवेंद्र नगर (3 लोग), तात्यापारा, गीताजंली नगर, बूढ़ापारा, पीएचई कॉलोनी-पंचशील नगर, गीता नगर, फॉरेस्ट कॉलोनी, अंबेडकर नगर-गुढिय़ारी (6 लोग), शांति नगर (3 लोग), पहाड़ी चौक, दलदल सिवनी-मोवा, सिटी ऑफ ड्रीम्स-कचना (6 लोग), माना कैंप, मंगलबाजार, कैपिटल सिटी-सड्डू (3 लोग), प्रेम नगर-गुढिय़ारी, सुदामा नगर, संजय नगर, न्यू सुभाष नगर, दीक्षा नगर, जयराम नगर, सुंदर बाजार, पंजाबी कॉलोनी, लालपुर (6 लोग), आदर्श नगर-मठपारा, शांति विहार कॉलोनी-डंगनिया, तरूण नगर, शास्त्री चौक-राजा तालाब, जयहिंद चौक-लोधीपारा, कनौजे हाउस-वीआईपी रोड, नुरानी चौक-राजा तालाब, तिल्दा, संस्कृति भवन-न्यू राजेंद्र नगर, दुर्गा नगर-पंडरी, नेवरा, बजरंग प्लांट, आकाशवाणी-उत्कल नगर, मोतीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास-कोटा, अभनपुर, शिवाजी वार्ड-तुलसी, खपरीकला (5 लोग), गुरू गोविंद सिंह वार्ड, त्रिपाठी नर्सिंग होम-शंकर नगर, दामिनी कॉलोनी-नयापारा राजिम, हरीराम-धरसींवा, कोटा कॉलोनी, मजदूर नगर-सरोना, सांई नगर, महामाया हॉस्पिटल-रोहणीपुरम, भवना नगर, आरएमएस कॉलोनी-टैगोर नगर, लक्ष्मी भवन-साहूपारा, आनंद विहार, सरस्वती नगर, विहार कॉलोनी, हीरापुर, कृष्णा नगर-कोटा।
 

रायपुर के इस थाना क्षेत्र में चिन्हित इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर के इस थाना क्षेत्र में चिन्हित इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर | भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में विकासखंड अभनपुर अंतर्गत भेलवाडीह (थाना- अभनपुर) में पाँच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पूर्व में गुरू घासीदास मंदिर एवं पश्चिम में मंगल डहरिया का मकान तथा उत्तर में सुंदरलाल त्रिवेन्द्र का घर और दक्षिण में उत्तम डहरिया का घर तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : 16 हजार लोगों को दर्दनाक मौत देने वाले क्रूर जेलर ही हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें।
 
 
प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।
 
 
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
 
 
जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए आर.के.चैरसिया, अनुविभागीय अधिकारी,लोकनिर्माण विभाग,संभाग-03, रायपुर मो.नं. 98935-79666, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी.एस.ठाकुर, वनमंडलाधिकारी, रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु एच.आर.बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पुचायत अभनपुर, मो.नं. 92296-79341,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर सुरज कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मो.नं.70003-55584,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु अभनपुर थाना के थाना प्रभारी बोधन साहू, मो.नं. 94791-91053 को जिम्मेदारी दी गई है।
 
प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, प्रशिक्षु DSP की ट्रेनिंग अनिश्चितकाल के लिए की स्थगित

प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, प्रशिक्षु DSP की ट्रेनिंग अनिश्चितकाल के लिए की स्थगित

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रशिक्षु डीएसपी की ट्रेनिंग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पढ़ें : पति द्वारा चरित्र पर संदेह करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ मामला दर्ज 

जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद प्रशिक्षण रद्द किया गया है। इसके साथ ही अब इन्हें जिलों में जाकर व्यवहारिक ट्रेनिंग लेने के निर्देश दिए गए हैं। 

कोरोना : पीएम मोदी की गलत नीति की सजा भुगत रहा देश : विकास उपाध्याय

कोरोना : पीएम मोदी की गलत नीति की सजा भुगत रहा देश : विकास उपाध्याय

रायपुर | संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा जिस गति से भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इससे साफ  जाहिर है मोदी सरकार इसे रोक पाने पूरी तरह असफल हुई है। उन्होंने कहा पिछले 5 दिनों में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामलों में भारत पूरे विश्व में पहले स्थान पर पहुँच चुका है। 

विकास उपाध्याय ने कहा एक दिन में सबसे अधिक संक्रमण के मामले अब तक किसी भी देश में भारत के आंकड़े के बराबर नहीं पहुँचे हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि आने वाले दिनों में कुल संक्रमण के मामले में भी भारत पहले स्थान पर न पहुँच जाए, जो आज पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर है। विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा सरकार जिस तरह से अपनी प्राथमिकता में बदलाव लाया है, उसकी वजह से लोगों में दहसद का माहौल निर्मित हुआ है। क्योंकि शुरू में केन्द्र सरकार संक्रमण के मामले बताकर डर पैदा करते रहा और अब जब लग रहा है कि अर्थव्यवस्था को बचाना जरूरी है, जो वाकई में जरूरी भी है तो रिकवरी रेट और डेथ रेट कम होने की बात पर केंद्रित हो गई है।जबकि होना यह चाहिए था कि संक्रमण के मामलों के साथ-साथ उसकी रिकवरी रेट और डेथ रेट को भी उतनी ही प्रमुखता से शुरू में ही बताना चाहिए था। विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ में बीजेपी के तमाम नेता अपने घरों में बैठ सिर्फ आरोप प्रत्यारोप में लगे हुए हैं। जबकि उनकी भी मानवीय दृष्टिकोण से ये जिम्मेदारी बनती है कि जनता के बीच जाएं और जागरूकता लायें। अन्य राज्यों के आंकड़े बता कर घर बैठे राजनीति करने से कुछ नहीं होना है। छत्तीसगढ़ में देश भर से सबसे ज्यादा मजदूर अपने घरों में लौटे हैं और छत्तीसगढ़ में संक्रमण की मुख्य वजह भी यही है। बावजूद भूपेश सरकार पूरे दम खम के साथ इसका डट कर मुकाबला कर रही है।
 
राजधानी रायपुर में बस संचालकों की आज दोपहर 3 बजे महत्वपूर्ण बैठक, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में बस संचालकों की आज दोपहर 3 बजे महत्वपूर्ण बैठक, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | बस सेवाएं प्रारंभ होने के बाद भी कई संचालकों के मन मेंं व्याप्त संशय का निराकरण करने आज पंडरी बस स्टैण्उ में बस संचालकों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के इस विभाग को किया गया अब 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश 

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बस सेवाएं पुन: शुरू होने के बाद भी अधिकांश बस संचालकों के मन में कुछ आशंकाएं व्याप्त है।
 
 
बताया जाता है कि बस संचालन को लेकर मन में उठ रही इन संचालकों की दुविधाओं का निराकरण करने तथा आगामी रणनीतियों पर विचार करने के लिए आज छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज दोपहर 3 बजे पंडरी बस स्टैण्ड में बुलाई गई है जिसमें बस संचालन में संशय की स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।
 
 
ज्ञात हो कि वर्तमान में गिने-चुने रूटों पर ही बस सेवाएं शुरू हो पाई है। प्रदेश के अधिकांश रूटों पर अभी भी बस सेवाएं प्रारंभ नहीं हो सकी है। इससे संघ के कई सदस्यों के मन में संशय की स्थिति बनी हुई है। संघ के पदाधिकारियों ने सदस्यों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान करने तथा सुगम संचालन की रणनीति बनाने के लिए आज बैठक बुलाई गई है। 
 
पति द्वारा चरित्र पर संदेह करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ मामला दर्ज

पति द्वारा चरित्र पर संदेह करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर | पति पत्नी का संबंध आपसी सदविश्वास पर कायम रहता है किंतु संबंधों में शंका/संदेह उत्पन्न हो तो विश्वास के टूटने में तनिक देर भी नहीं लगती।

पढ़ें : लंबे अंतराल के बाद रेल सेवा लौट रही पटरी पर, रायपुर से यहाँ तक चलेंगी ट्रेन, देखें समय सारणी

खरोरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार नीरज वर्मा आयु 22 वर्ष पिता अरूण वर्मा ग्राम कोरासी खरोरा द्वारा अपनी पत्नी आशाबाई वर्मा आयु 21 वर्ष पर घरेलू विवाद के दौरान आए दिन मानसिक प्रताडऩा दी जाती थी।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता की अर्थी को दिया कंधा, पढ़ें पूरी खबर 

हाल ही में पति पत्नी के आपसी विवाद के चलते मामला इतना बढ़ा की नीरज वर्मा ने अपनी पत्नी आशाबाई वर्मा के चरित्र पर संदेह करते हुए उसके चरित्र को लांछित किया गया। आशा बाई चरित्र पर आरोप बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने घर की म्यार में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उक्त मामले में खरोरा थाने ने आरोपी नीरज के खिलाफ आईपीसी की धारा   306 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 

 

 

 

लंबे अंतराल के बाद रेल सेवा लौट रही पटरी पर, रायपुर से यहाँ तक चलेंगी ट्रेन, देखें समय सारणी

लंबे अंतराल के बाद रेल सेवा लौट रही पटरी पर, रायपुर से यहाँ तक चलेंगी ट्रेन, देखें समय सारणी

रायपुर | लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रेलवे प्रशासन ने अब टे्रनों की आवाजाही को सामान्य करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत संचालित होने वाले दो एक्सप्रेस टे्रनों के साथ ही एक डेमू टे्रन शुरू हो रही है। यह सेवा कल 04 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगी। 

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के इस विभाग को किया गया अब 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश 

रेलवे सूत्रों ने बताया कि कल 04 सितंबर शुक्रवार से दुर्ग-अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस की सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। इसी के साथ रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस तथा रायपुर-केटी-रायपुर डेमू की सेवा भी शुरू की जा रही है। दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस कल 04 सितंबर से 29 सितंबर तक होगी वहीं अंबिकापुर-दुर्ग स्पेशल टे्रन 05 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य संचालित होगी।
 
 
इसी तरह रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस 04 सितंबर से सप्ताह में प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार को तथा वापसी में यह टे्रन प्रत्येक रविार, गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को होगी। इसी तरह रायपुर-केटी-रायपुर डेमू स्पेशल टे्रन कल से प्रारंभ होगी और 29 सितंबर तक जारी रहेगी। इन टे्रनों के अलावा वर्तमान में गिनती के ही टे्रन संचालित हो रहे हैं। इसमें हावड़ा-मुंबई के मध्य कुछ यात्री मेल-एक्सप्रेस के अलावा गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस टे्रन शामिल है। अब तीन और टे्रन शुरू हो जाने से यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी। 
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता की अर्थी को दिया कंधा, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता की अर्थी को दिया कंधा, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरछत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पार्टी के कार्यकर्ता के निधन की जानकारी होने पर न केवल उसके घर संवेदना जताने पहुंचे बल्कि उसकी अर्थी को कंधा देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के इस विभाग को किया गया अब 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश 
बता दें कोंडागांव के भेलवापदर वार्ड से पार्षद मंगल साहू का 2 सितंबर 2020 की दोपहर बाद निधन हो गया था। मंगल साहू लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रुप में सक्रिय रहे। इस बात की जानकारी होने पर 3 सितंबर की सुबह प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम संवेदना जताने दिवंगत पार्षद मंगल साहू के घर पहुंचे।

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी का निजी ट्विटर अकॉउंट हुआ हैक, हैकर ने की इसकी मांग
यहां प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संवेदना जताने के साथ ही कांग्रेस के झंडे के साथ दिवंगत पार्षद मंगल साहू को अंतिम विदाई दी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दिवंगत पार्षद मंगल साहू की अर्थी को कंधा भी दिया। मोहन मरकाम ने कहा कि मंगल साहू ने हमेशा कांग्रेस पार्टी की सेवा की। आज हमारे लिए यह कठिन समय है।

5 माह बाद हसदेव एक्सप्रेस एक बार फिर लौटी पटरी पर, जाने कब तक होगा इसका संचालन

5 माह बाद हसदेव एक्सप्रेस एक बार फिर लौटी पटरी पर, जाने कब तक होगा इसका संचालन

रायपुर | 22 मार्च में बंद कर दी गई कोरबा-रायपुर-कोरबा ट्रेन नंबर 08249-08350 हसदेव एक्सप्रेस 21 दिनों के लिए पटरी पर लौट रही है। पांच माह व 11 दिन रद्द रहने के बाद गुरुवार को रायपुर से छूटकर हसदेव की रैक कोरबा पहुंचेगी और शुक्रवार को पहले फेरे के साथ ट्रेन का कोरबा से रायपुर के बीच परिचालन एक बार फिर शुरू हो जाएगा। ट्रेन की सुविधा मिलने से यात्रियों को राहत मिल सकेगी। रायपुर से कोरबा के बीच ट्रेन चार से 26 सितंबर व कोरबा से रायपुर के बीच 5 से 27 सितंबर के बीच चलाई जाएगी।

पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस स्पा सेंटर में मास्क पहनकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा

लंबे समय से यात्री ट्रेनों की सुविधा बहाल किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। महामारी के संक्रमण की चेन तोडऩे देशभर की यात्री ट्रेनों का परिचालन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। ऐहतियाती इंतजाम के लिए रद्द की गई यात्री ट्रेनों को धीरे-धीरे पटरी पर लौटाने की कवायद के तहत रेलवे ने कोरबा में सबसे पहले हसदेव एक्सप्रेस को विशेष ट्रेन के रूप में परिचालित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने एक पत्र भी जारी किया है। करीब साढ़े चार माह के बाद ट्रेन की सुविधा मिलने से जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी। फिलहालए केवल एक ही यात्री ट्रेन का परिचालन कोरबा के लिए बहाल किया जा रहा है। ट्रेन परिचालन शुरू करने के लिए अभी दो दिन शेष हैए जिसे लेकर कोरबा रेलखंड में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
 
 
हसदेव एक्सप्रेस गुरुवार को शाम छह बजे रायपुर स्टेशन से कोरबा के लिए रवाना होगी। इसके बाद तिल्दा, भांटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, नैला व चांपा होते हुए रात 9.45 बजे कोरबा पहुंचेगी। शुक्रवार को कोरबा से ट्रेन सुबह 6.35 बजे छूटेगी और चांपा, नैला, अकलतरा होते हुए सुबह 8.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर में दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन सुबह 8.30 बजे छूटेगी और इसके बाद भांटापारा व तिल्दा होते हुए सुबह 10.35 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से कोरबा के बीच यह ट्रेन बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार को चलेगी। इसी तरह कोरबा से रायपुर के बीच यह ट्रेन गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को सप्ताह में चार दिन चलेगी।
 
 
हसदेव एक्सप्रेस के लिए टिकट ऑनलाइन मिलेगी। इस ट्रेन के लिए भी साधारण टिकट तो लिए जा सकेंगेए पर उसे भी आरक्षण केंद्र पीआरएस से ही आरक्षित कराकर लेना होगा। साधारण टिकट घर की सेवाएं अभी बंद रखी जाएगी। आरक्षित टिकट के साथ साधारण टिकट भी पीआरएस से मिल सकेगी। सब कुछ ठीक रहा तो मुख्यालय से प्राप्त दिशा.निर्देशों के तहत इसका विस्तार करने की कवायद होगी। हसदेव एक्सप्रेस में यात्रा करने पूर्व में परिचालित विशेष ट्रेनों के अनुरूप कोविड.19 के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
 
युवक् को आरटीआई के तहत जानकारी मांगना पड़ा महंगा हो गयी पिटाई, मामला दर्ज

युवक् को आरटीआई के तहत जानकारी मांगना पड़ा महंगा हो गयी पिटाई, मामला दर्ज

गरियाबंद, केंद्र शासन द्वारा विकास कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए सूचना के अधिकार का नियम बनाया गया है ।जिसमे आम लोगो के द्वारा विभागीय कार्यो की जानकारी आसानी से प्राप्त किया जा सके ।लेकिन वर्तमान समय मे एक पंचायत ऐसा है जहाँ एक युवक को सूचना के अधिकार से जानकारी मांगने के एवज में जानकारी तो नही मिली बल्कि मार खाना पड़ गया ।गौरतलब है कि गरियाबंद जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर ग्रामपंचायत आमदी म के निवासी दिव्यांश पटेल के द्वारा गत कार्यकाल के पंचायत के किसी मद की राशि या किसी कार्य की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांग किया गया था ,उसकी जानकारी समय मे उपलब्ध न होने की स्थिति में प्रार्थी के द्वारा जनपद पंचायत में अपील किया गया ।उस अपील के आधार पे जनपद से टीम बनाकर आमदी पंचायत में जांच करने के लिए पहुचे ।उसी दौरान पूर्व कार्यकाल के सरपंच पति के द्वारा प्रार्थी के ऊपर हमला करते है पंचायत के सामने ही प्रार्थी के ऊपर हमला कर उसे मारा गया ,जिससे प्रार्थी को चोट भी लगी और घटना की रिपोर्ट स्थानीय सिटीकोतवाली में दर्ज कराया गया ।जिसके आधार पे पूर्व सरपंच पति जयंत ठाकुर जो कि शिक्षक भी है उसके खिलाफ़ सिटीकोतवाली में धारा 294 ,506 ,323 कायम कर विवेचना किया जा रहा है । 

BIG BREAKING : निगम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व महापौर शोभा सोनी का कोरोना से निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

BIG BREAKING : निगम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व महापौर शोभा सोनी का कोरोना से निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

राजनांदगांव। बीजेपी नेता, राजनांदगॉंव की पूर्व महापौर और समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्य शोभा सोनी का बुधवार को निधन हो गया। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वर्तमान में वह राजनांदगांव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष थीं। 
 
 
बताया जा रहा है कि करीब 14 दिन पहले शोभा सोनी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। सर्दी-बुखार आने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी, जिसके बाद उनका एंटीजेन टेस्ट कराया गया था, रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया में इसे साझा करते हुए संपर्क में आए लोगों को जांच की सलाह दी थी। शोभा सोनी के संक्रमित होने के बाद उन्हें सोमनी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। 26 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर शिफ्ट किया गया था।
 बड़ी खबर रायपुर: युवक ने की चौथी मंजिल से कुदकर आत्महत्या, युवक की रिपोर्ट आई थी कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर रायपुर: युवक ने की चौथी मंजिल से कुदकर आत्महत्या, युवक की रिपोर्ट आई थी कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष का छात्र चौथी मंजिल से कुदकर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये मेकाहारा की मरचुरी में रखवा दिया है। 

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी खबर 

मिली जानकारी के अनुसार मालवीय रोड निवासी आयुर्वेदिक मेडिसिन कारोबारी का 23 साल का बेटा मेडिकल कालेज में द्वितीय वर्ष का छात्र रविवार को तड़के घर के चौथी मंजिल से कुदकर खुदकुशी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है वही बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से परेशान चल रहा था व कोरोना महामारी के चलते घर पर रह कर ऑनलाईन पढ़ाई कर रहा था। अभी यह पता नही चला है कि आखिर किस कारण से युवक ने आत्महत्या जैसे कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
 छत्तीसगढ़: कोंटा में तैनात एक सीआरपीएफ के जवान की कोरोना से हुई मौत

छत्तीसगढ़: कोंटा में तैनात एक सीआरपीएफ के जवान की कोरोना से हुई मौत

सुकमा। जिले के कोंटा इलाके में तैनात में सीआरपीएफ के 219 बटालियन के जवान की कोरोना से रायपुर में उक्त जवान की मौत इलाज के दौरान हो गई है। जवान के कोरोना से मौत की पुष्टि करते हुए नभ एल इस्माईल ने बताया कि सीआरपीएफ 219 बटालियन का जवान कोंटा इलाके में पदस्थ था। कोरोना रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद उसे सुकमा के कोविड सेंटर में भर्ती करवाया गया था, जहां से जगदलपुर मेडिकल कालेज के कोविड़-19 अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां भी उसके स्वास्थ में सुधार नही होने से उसे रायपुर रिफर किया गया था, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
रायपुर में रविवार को जारी संपूर्ण लॉकडाउन हट सकता है जल्द, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर में रविवार को जारी संपूर्ण लॉकडाउन हट सकता है जल्द, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में रविवार को जारी संपूर्ण लॉकडाउन जल्द ही हट सकता है और सभी दुकानें पुराने समय पर खुल सकती हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन दो-तीन दिन में ही निर्णय ले सकता है। 

पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस स्पा सेंटर में मास्क पहनकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के पूरी तरह से बंद रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के व्यापारी वर्ग ने रविवार को लगने वाले संपूर्ण लॉकडाउन को हटाने तथा व्यापार-व्यवसाय को फिर से चलाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई थी। इस संबंध में अभी तक जिला प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है।
 
 
लेकिन अब सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि जिला प्रशासन जल्द ही इस मामले पर निर्णय लेने वाला है। माना जा रहा है कि दो-तीन दिनों के भीतर ही रविवार को लगने वाले संपूर्ण लॉकडाउन को हटाने तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
 
 
सूत्रों की माने तो राज्य में आर्थिक गतिविधियों को गति देने की मंशा राज्य सरकार ने पहले से ही जता दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी तरह की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का भी आदेश दिया था। इधर अब होटल, बीयर बार, रेस्टोरेंट आदि को भी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। इस लिहाज से यह कहा जा रहा है कि रविवार को लगने वाला लॉकडाउन भी समाप्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन शुक्रवार-शनिवार तक इस संबंध में अपना रूख स्पष्ट करते हुए नया आदेश जारी कर सकता है। 
 
पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल : डीजीपी ने जारी किया 19 SI का स्थानांतरण आदेश, देखें आदेश

पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल : डीजीपी ने जारी किया 19 SI का स्थानांतरण आदेश, देखें आदेश

रायपुरछत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने 19 एसआई का स्थानातंरण गैरजनपद किया है। इनमें पांच उप निरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। पुलिस मुख्यालय के विशेष शाखा से जिन्हें संबद्ध किया गया है उनमें बीजापुर से योगेश वर्मा, दंतेवाड़ा से विजय कुमार राठौर, बलरामपुर से दिव्यकांत पाण्डेय, रायपुर से मेखलाल चंद्राकर और बीजापुर से राजेश मिश्र का नाम शामिल है। इसके अलावा पुण्य सागर विनायक को कबीरधाम से दंतेवाड़ा, सुधांशु बघेल को बस्तर से दुर्ग, अजय कुमार को सुकमा से बिलासपुर, अशोक कुमार तिवारी को धमतरी से रायपुर, कु. वीणा साहू को महासमुंद से दुर्ग, ज्ञानेन्द्र चौहान को बीजापुर से बस्तर, ढालूदास मानिकपुरी को रायपुर से बलरामपुर, श्वेता मिश्रा को धमतरी से बिलासपुर महाधिवक्ता कार्यालय से संबद्ध, निधि साहू को गरियाबंद से पुलिस मुख्यालय रायपुर, रूपेश कुमार नारंग को बलरामपुर से सरगुजा, विजेन्द्र श्रृंगी का सुकमा से बीजापुर हुआ स्थानांतरण रद्द, उमाकांत तिवारी को रायपुर से महासमुंद, जहीर अहमद को राजनांदगांव से बीजापुर और प्रमोद डडसेना को बीजापुर से मुंगेली भेजा गया है।

राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी खबर

रायपुर राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 558 पॉजिटिव मिले। इसमें पुलिस एकेडमी-चंदखुरी से 12, राजभवन से 10, मोहाबाजार से 8, एम्स से 3 मरीज शामिल हैं। ये सभी मरीज आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है :
एम्स (3 लोग), गुढिय़ारी, टाटीबंध, डीडीयू नगर, रवि नगर (6 लोग), बैजनाथपारा, मोवा (6 लोग), आमानाका, आनंद नगर, शंकर नगर (7 लोग), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विकास नगर-गुढिय़ारी (5 लोग), अवंति विहार, यूएनआई होम कॉलोनी-भाठागांव, पचपेड़ी नाका-कमल विहार, वीवाय हॉस्पिटल-कमल विहार (5 लोग), कुंदन कुंज-नहरपारा (5 लोग), रवि नगर के पीछे-एसी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास-गोविंद नगर, फाफाडीह चौक, लालपुर (5 लोग), रोहणीपुरम, पुलिस लाइन, गायत्री नगर, उदय सोसायटी-टाटीबंध, कबीर नगर, किशोर होटल-सुंदर नगर, श्याम नगर, रावाभाठा, शांति नगर, वीआईपी क्लब-खम्हारडीह, मैग्नेटो सिग्नेटर होम (7 लोग), पंचशील नगर-सिविल लाइन (3 लोग), गोलछा पार्क-महावीर नगर (5 लोग), गंगा विहार, श्रीराम विहार-पुरैना (3 लोग), फाफाडीह , होटल गनपति-पंडरी, पुलिस एकेडमी-चंदखुरी (12 लोग), सतनामीपारा, खम्हारडीह, बांसटाल, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, तेलीबांधा, बजाज कॉलोनी-न्यू राजेंद्र नगर |

 

ईदगाहभाठा, तिल्दा, एमएलए-धरसींवा, एमजी रोड-पुजारी बाड़ा, खरोरा, मारूति लाइफ स्टाइल-मोहाबाजार (8 लोग), नेवरा (5 लोग), नर्सिंगपुर-पिथौरा, पुरानी बस्ती तालाब के पास, जेईडी कॉलोनी-कचना, अवंति विहार, राजेंद्र नगर, बाजार चौक-सरोरा, राजभवन (10 लोग), बढ़ईपारा, संजय नगर-टिकरापारा, बूढ़ापारा, प्रोफेसर कॉलोनी, सीएसईबी-डंगनिया, न्यू राजेंद्र नगर, बोरियाखुर्द, गांधी नगर, राम नगर, मठपारा, अवधियापारा, शिवाजीपार्क, रामसागरपारा, डीएम वाटिका-खम्हारडीह, रामजी हलवाई के पास-रामसागरपारा (3 लोग) अखोली, कुरू, सिलतरा-धरसींवा,संगम चौक कबीर मंदिर-खम्हारडीह, मांढर, आम्रपाली कॉलोनी, शांति विहार कॉलोनी-डंगनिया, हनुमान नगर-कालीबाड़ी, अमलीडीह, न्यू शिव मंदिर-पंडरी, साहूपारा-खमतराई, मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल कैप्स-नया रायपुर, सुख सागर रेसटोरेंट-फूल चौक |

 

 शिव मंदिर-महावीर नगर, दुर्गा नगर (6 लोग) निवास-बिरगांव, खमतराई थाना, डबरी तालाब-ज्ञानदीप स्कूल-बिरगांव, जागृति नगर-राजपूत हॉस्टल, काशीराम नगर, डंगनिया, वाल्फोर्ड सिटी-भाठागांव, पचपेड़ीनाका, इंदिरा चौक-श्याम नगर, भाटापारा, देवेंद्र नगर, कृष्णा नगर, महादेवघाट-अश्विनी नगर, बैरनबाजार, मौलीपारा-डंगनिया, सड्डू (3 लोग), दुर्गापारा-दोंदेखुर्द, रावतपुरा कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज कॉलोनी, गौतम नगर-लाखे नगर, पंडरी, अभनपुर, सतनामीपारा-तेलीबांधा, भनपुरी, बूढ़ापारा, आमापारा, न्यू शांति नगर, कालीमाता गैरेज-पंडरी, प्रेमनगर मोवा, बजरंग नगर-गोगांव-गुढिय़ारी, लाभांडी, चंगोराभाठा, मठपुरैना, काशीराम नगर, चंद्रशेखर नगर-लोधीपारा, डीआईजी ऑफिस-सीआरपीएफ कैंप, ताज नगर-पंडरी, आदर्श चौक-राजातालाब, हर्ष पैराइड-दलदल सिवनी, शैलेंद्र नगर, चूनाभट्ठी |

 

 शास्त्री मार्केट-बांसटाल, पंडरी-मंडीगेट, धरसींवा, मौदहापारा, पुरानी जनता कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, प्रियदर्शनी नगर (3 लोग), विजय विहार-तेलीबांधा, ऑफिसर कॉलोनी, भाठागांव, राजीव नगर, इन फ्रॉन्ट ऑफ कुकरेजा-अमलीडीह, कृष्णा नगर, विनायक विहार-अमलीडीह, शैलेंद्र नगर, दीनदयाल उपाध्याय, राधा कृष्ण मंदिर, महामायापारा बाजार चौक-सरोरा, शीतला पारा-उरला, कबीर नगर, अब्दुल कलाम-अशोक नगर, धनलक्ष्मी नगर-भनपुरी, भाठागांव-राधा स्वामी नगर, समता कॉलोनी, पुलिस क्वार्टर-भनपुरी, अशोका पार्क-शंकर नगर, राजीव नगर-लोधीपारा (3 लोग) |

 

जय जवान चौक के पास-तेलीबांधा (4 लोग), जीवन विहार कॉलोनी-लाभांडी, बीएसएनएल कॉलोनी-खम्हारडीह, संकल्प विद्या मंदिर-पंचवटी नगर मोवा, मेट्रो ग्रीन सोसायटी-सड्डू, फरिश्ता कॉम्पलेक्स (6 लोग), कैलाशपुरी-बूढ़ातालाब, बंधवापारा-लाखे नगर, दानी भवन-इदगाहभाठा, गीता नर्सिंग-मठपारा, सुंदर नगर-आम बगीचा, अश्विनी नगर, टैगोर नगर, जयश्री टिंबर-फाफाडीह, राम दरबार-सतनामी पारा, इंदिरा नगर शुकवारी बाजार-बिरगांव, साहू मोहल्ला-रावाभाठा, विद्यापति चौक-बिरगांव, गांधी नगर नगर निगम ऑफिस-बिरगांव, आरडीए कॉलोनी-रायपुरा, पवार सभा भवन-चंगोराभाठा |

 

 कुशालपुर, लाइफ वर्थ हॉस्पिटल के पास, अग्रहो कॉलोनी, शिवानंद नगर, डीडी नगर, विकास विहार, नगर निगम वाइट हाउस, अटल विहार कॉलोनी-आरंग, उमरिया-आरंग, मंदिरहसौद, मठपुरैना-भाठागांव, तरूण नगर-डंगनिया, पटवा कॉम्पलेक्स, कालीबाड़ी, झंडा चौक-संजय नगर, मारूति रेसीडेंसी-अमलीडीह, जीआरपी कॉलोनी-पुलिस लाइन, विजेता कॉलोनी-न्यू राजेंद्र नगर, स्वर्णभूमि विधानसभा रोड, मारूति लाइफ स्टाइल-कोटा, नगर निगम कॉलोनी-रामसागरपारा, वीआईपी क्लब-खम्हारडीह।

 इंद्रावती भवन में कोरोना का कहर, 84 लोग संक्रमित, 3 की मौत

इंद्रावती भवन में कोरोना का कहर, 84 लोग संक्रमित, 3 की मौत

रायपुर।त्तीसगढ़ में नवा रायपुर अटल नगर स्थित संचालनालय (इंद्रावती भवन) में कोरोना ने कोहराम मचा कर रखा है। यहां अब तक 84 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीँ अब तक तीन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। 
 
 
वहीं इसके बाद से कर्मचारियों में जहरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन आज कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इंद्रावती भवन में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांगे हैं कि इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाए और 14 दिन के लिए बंद कर ऐहितियाती कदम उठाई जाए।
 
 
बता दें कि इससे पहले भी इंद्रावती भवन के दो अधिकारी-कर्मचारी की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसमें पशुपालन विभाग के एक अधिकारी और श्रम विभाग का एक कर्मचारी शामिल है। यह तीसरी मौत हुई है. भवन के 227 में से 84 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 बड़ी खबर: देशी शराब दुकान खोलने मुख्यमंत्री का ऑडियो वायरल, कांग्रेसियों ने की पुलिस में शिकायत

बड़ी खबर: देशी शराब दुकान खोलने मुख्यमंत्री का ऑडियो वायरल, कांग्रेसियों ने की पुलिस में शिकायत

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री का कथित ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेसियों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत बेंद्रीडीह निवासी अरविंद कुमार साहू पर सोशल मीडिया ग्रुप में ऑडियो वायरल करने का आरोप है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को खराब करने की कोशिश का भी आरोप है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवाज खान ने 31 अगस्त की रात 11 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
 
 
नवाज खान ने बताया, सोशल मीडिया के एक ग्रुप में एक ऑडियो वायरल होता है, जिसमें खैरागढ़ विकासखंड के बेंद्रीडीह निवासी अरविंद कुमार साहू से मुख्यमंत्री की वार्ता का ऑडियो है, जिसमें मुख्यमंत्री से चर्चा कर पांडादाह क्षेत्र में एक शराब दुकान खोलने की चर्चा है। आरोपी ने ऑडियो में चर्चा के दौरान देशी शराब दुकान खोलने की मांग की है, जिस पर दूसरी ओर से चर्चा करने वाले ने मुख्यमंत्री बनकर वहां की जनसंख्या, दूसरी शराब दुकान की दूरी संबंधी चर्चा कर कोरोना काल के बाद संपर्क करने की बात कही है। 
 
 
यह ऑडियो संज्ञान में आते ही कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त करते हुए तत्काल अपने नेता नवाज खान से इस आशय की शिकायत की। उन्होंने भी तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499, 503, 504, 506 व सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 84 बी के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी है। 

ग्रुप में मच गया बवाल-
फ्रेंड्स क्लब नामक इस ग्रुप के एडमिन इमरान कादरी, विकास शर्मा, सोहेल अहमद व एक अन्य व्यक्ति हैं। ऑडियो वायरल होते ही ग्रुप में बवाल मच गया तथा कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त करते हुए इसे मुख्यमंत्री को बदनाम करने की एक साजिश बताया नवाज खान ने कहा कि शराब दुकान खोलने का कोई औचित्य ही नहीं है। इस तरह की सरकार की मंशा भी नहीं है। फिर भी मुख्यमंत्री को बदनाम करने की इस तरह की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की है। टीआई एलेग्जेंडर किरो ने बताया कि शिकायत की गई है जिस पर जांच की जा रही है कि यह ऑडियो किसने बनाया, कहां बना, किसने वायरल किया। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।