रायपुर | आगामी धान खरीदी के लिए आज मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक मंत्रालय(महानदी भवन) नवा रायपुर में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में गठित मंत्रि-मंडलीय उपसमिति में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, सहित केबिनेट मंत्री, मोहम्मद अकबार, प्रेमसाय सिंह टेकाम और उमेश पटेल शामिल हैं।
इस बैठक में धान व मक्का खरीदी के संबंध में नीतियाँ निर्धारित की गईं। जिसके अनुसार, आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी करने के लिए किसान पंजीयन की अवधि दिनांक 17 अगस्त, 2020 से 31 अक्टूबर, 2020 तक निर्धारित की गई है। विगत खरीफ वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसान को खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए पंजीकृत माने जाने का निर्णय लिया गया है एवं इसके लिए विगत खरीफ वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि एवं धान के रकबे एवं खसरे की जानकारी को राजस्व विभाग के माध्यम से अद्यतन कराया जावेगा। नये किसानों का पंजीयन तहसीलदार के माध्यम से किया जावेगा ।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में अनुमानित 85 लाख टन धान उपार्जन हेतु आवश्यक नये जूट बारदाने की व्यवस्था जूट कमिश्नर के माध्यम से की जा रही है। साथ ही आवश्यकतानुसार पुराने बारदाने की व्यवस्था गत वर्ष अनुसार पीडीएस के बारदाने, मिलर्स के पास बचत बारदाने एवं किसान के पास उपलब्ध जूट बारदाने से की जावेगी। पुराने बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उसकी दर 12 रूपये प्रति नग से बढ़ाकर 15 रूपये प्रति नग निर्धारित की गई है। “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” का लाभ खरीफ वर्ष 2020-21 में किसान पंजीयन के दौरान पंजीकृत कराये गये धान के रकबे के आधार पर देय होगी। पंजीकृत किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेचने पर भी पंजीकृत रकबे पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिलेगा।
स्व.मिनी माता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद थीं, उन्होंने पूरा जीवन गरीबों व वंचितों के लिये लड़ाई लड़ी। नारी शिक्षा व महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने में उनका योगदान अतुलनीय है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 11, 2020
आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर प्रणाम करता हूं। pic.twitter.com/5xHrJuOjwl
मोर बाबूजी स्वर्गीय श्री अजीत जोगी के स्वर्गवास बाद #मरवाही म घोषणा के मूसलाधार बौछार होवत हे।
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) August 11, 2020
एकरसेति मे @ChhattisgarhCMO @bhupeshbaghel जी ल गाड़ा गाड़ा धन्यवाद संग पत्र अउ विडीओ ले बड़ कोउर सुभाव ले अपन हाथ ल जोर के मोर मरवाही के मयारू मनखे कोति ले एक बिनती करत हव...
???????????? pic.twitter.com/seW9fx0xHW
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव समाज के उत्थान और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। मिनीमाता सामाजिक सुधारों का प्रतीक थीं। छत्तीसगढ़ सरकार मिनीमाता के आदर्शो पर चलकर महिला उत्थान के काम कर रही है। उनके आदर्शो पर चलकर ही हमें समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना है।
READ : जेल में बंद दोस्त की पत्नी से बनाता रहा अवैध संबंध, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास पर मिनीमाता की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। इस अवसर पर श्री बघेल ने अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यू राजेन्द्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन परिसर में लगभग 44 लाख रूपए की लागत से नवनर्मित मिनीमाता स्मृति वातानुकूलित भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने की। कार्यक्रम का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी और समस्त सतनामी समाज द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ममतामयी मॉ मिनीमाता को आज उनके स्मृति दिवस पर पूरा छत्तीसगढ़ श्रद्धा के साथ याद कर रहा है। मिनीमाता ने स्वतंत्रता संग्राम में भी योगदान दिया। उन्होेंने सामाजिक कुरीतियों, छूआ-छूत, बाल विवाह, गरीबी, दहेज प्रथा उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। लोगों की तकलीफ दूर करने और उनको न्याय दिलाने के लिए वे स्वयं पहल करती थीं। उन्होंने दबे, कुचले, शोषित समाज की आवाज बुलंद की। संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। श्री बघेल ने कहा कि मिनीमाता को दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सदा याद किया जाएगा।
READ : शराब बेचे जाने की पुलिसिया मुखबिरी शक के कारण बढ़ा विवाद, पति -पत्नी की हत्या
मिनीमाता के योगदान को चिरस्थाई बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के हसदेव बांगो बांध का नामकरण मिनीमाता के नाम पर किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने गांवों में घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मिनीमाता अमृत धारा योजना की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पढ़ें : दहेज प्रताडऩा: नवविवाहिता ने आग लगाकर की खुदकुशी, पति, सास-ससुर सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
मुख्यमंत्री निवास पर उपस्थित नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और गरीबों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की अस्मिता की प्रतीक मिनीमाता सहित प्रदेश के महापुरूषोें का सपना पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम स्थल से कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने भी सम्बोधित किया। गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी एवं सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री के.पी.खण्डे ने समाज की विभिन्न मांगे रखीं। डॉ. डहरिया ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
पढ़ें : प्रदेश में रेस्टोरेन्ट बार, होटल बार रूम 19 तक बंद, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती शकुन डहरिया, गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी एवं सतनामी समाज के महासचिव श्री जे.आर.सोनी, कोषाध्यक्ष श्री डी. एस. पात्रे, सचिव श्री जी. आर.बाघमारे, प्रवक्ता चेतन चंदेल, समाज के जिला अध्यक्ष श्री सुंदर जोगी, सतनामी समाज के विशिष्टजन और प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक इस अवसर पर उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस कार्यक्रम के बाद न्यू राजेन्द्र नगर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर वहां सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।
रायपुर | गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पाक्सो एक्ट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला की प्रशंसा की है।
पढ़ें : जेल में बंद दोस्त की पत्नी से बनाता रहा अवैध संबंध, आरोपी गिरफ्तार
मंत्री श्री साहू ने इस संबंध में दिए गए प्रशंसा-पत्र में कहा है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना पलारी में दर्ज पाक्सो एक्ट प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुए टीम गठित कर त्वरित अनुसंधान कराया गया, जिसके फलस्वरूप सभी 11 आरोपियों को 10 घंटे में गिरफ्तार किया गया। यह आपके प्रोफेशनल एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण संभव हुआ है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा के पात्र है।
रायपुर। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बस संचालक-मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक पंडरी बस स्टैण्ड में चल रही है। बैठक पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल सीधे परिवहन मंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि राज्य में फिर से बस सेवा प्रारंभ होगी अथवा नहीं।




















