रिसाली । इस्पात नगर प्रगति नगर और तालपुरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की बढती संख्या को देखते हुए निगम प्रशासन एहतियात अभियान चला रही है। लगातार तीसरे दिन कृष्णा टाकिज रोड में एडीएम व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के नेतृत्व में नेवई पुलिस ने बिना मास्क वालों से कुल 7300 अर्थदण्ड वसूला। इस दौरान निगम टीम ने कोचिंग सेंटर में दबिस देकर संचालक पर 1000 रूपए जुर्माना लगाया।
कोचिंग सेंटर के ग्राउन्ड फ्लोर पर 2 बच्चे को ट्यूशन पढते और मास्क का उपयोग नहीं करने पर निगम के अधिकारी समझाईश देने पहुंचे थे। वहा सीसी टीवी कैमरे में 30 से भी अधिक बच्चों ने बिना मास्क के पढाई करते देख सभी हतप्रद रह गए। नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने तत्काल कोचिंग सेंटर के सेकेण्ड फ्लोर पंहुचे और निरीक्षण के बाद कार्रवाई के निर्देश देते जुर्माना वसूलने कहा। इस दौरान कोचिंग संचाालक को हिदायत दी गई कि वे बच्चों को निश्चित दूरी पर बिठाकर ट्यूशन दे। गुरूवार को चले अभियान में नेवई टीआई भावेश सावए उप अभियंता गोपाल सिन्हाए स्वास्थ्य विभाग के सतीश देवांगन पंकज भगतए आदि शामिल थे।
तीन सवारी पर भी कार्रवाई
कृष्णा टाकिज रोड पर चले अभियान में नेवई पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जो मास्क का उपयोग नहीं कर रहे थे। साथ ही बाइक पर तीन सवारी होने पर जुर्माना वसूला गया।
एडीएम ने दी चेतावनी
जांच के दौरान ऐसे कई दुकान मिले जहां दुकानदार व ग्राहक मास्क तो लगाए थे, लेकिन फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे दुकानदारों को एडीएम ने न केवल फटकार लगाया बल्कि दोबारा गलती करने पर दुकान को सील करने की समझाईश दी।
नशे की हालत में कराई उठक बैठक
अभियान की शुरूआत आजाद मार्केट से शुरू किया गया। इस दौरान शराब दुकान के सामने कुछ लोग नशे की हालत में व बिना मास्क लगाए मिले। ऐसे लोगों को पुलिस ने पहले जमकर फटकार लगाया और उठक.बैठक कराया।
व्यापारी संघ अध्यक्ष से जुर्माना
राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने शुक्रवार को आजाद मार्केट में अभियान चलाया। इस दौरान आजाद मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने मास्क का उपयोग नही करने पर जुर्माना वसूल किया गया। टीम में शामिल अनिल मेश्रामए पंकज भगत व अविनाश खुटेल ने ऐसे दुकान तक पहुंचे जहां भीरू अधिक थी। निगम की टीम ने 2 घंटे के अंतराल में 4500 अर्थदण्ड वसूला।
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत 1 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 तक के लिए बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इस पर लगभग 360 करोड़ का व्यय भार अनुमानित है। इससे राज्य के 1 लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवक लाभान्वित होंगे। कोविड-19 आपदा के कारण प्रभावित राज्य की आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देश के तहत यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि राज्य के शासकीय सेवकों को छत्तीसगढ़ पुनरीक्षण नियम 2017 (सातवां वेतनमान) का लाभ 1 जनवरी 2016 से प्रभावशील किया जाकर नकद भुगतान 01 जुलाई 2017 से किया गया। 01 जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक के 18 माह की बकाया एरियर्स की राशि को छ: किश्तों में भुगतान किये जाने का निर्णय लिया गया था। राज्य शासन द्वारा 01 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2016 तक की प्रथम किश्त की राशि 344 करोड़ का भुगतान 8 अगस्त 2018 को एवं 1 अप्रैल 2016 से 30 जून 2016 तक द्वितीय किश्त की राशि 356 करोड़ का भुगतान 4 अक्टूबर 2019 को किया जा चुका है। इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय किश्त के रूप में राज्य के 1 लाख 81 हजार शासकीय सेवकों को 700 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
कोविड-19 आपदा के कारण आर्थिक गतिविधियों के प्रभावित होने से राज्य शासन द्वारा किये गये मितव्ययता उपायों के फलस्वरूप एरियर की तीसरी किश्त का भुगतान गत वर्ष नहीं किया जा सका था।
जगदलपुर । आदिवासी समाज में प्रकृति को सबसे पहले स्थान दिया गया है। प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर उसे सहेज कर रखना आदिवासी समाज के लोगों के संस्कार में शामिल है। पर आज जब आधुनिकता, इंटरनेट के माध्यम से गांव-गांव तक पैर पसार रही है तब गांव में प्राकृतिक जीवन बिता रहे आदिवासियों के लिए खुद की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रख पाना अब एक चुनौती बन गया है। सदिसों से बस्तर अंचल में चर रहे आदिवासियों के सबसे बड़े मनोरंजन के साधन मुर्गा लड़ाई पर भी अब आधुनिक समाज की तरह ज्यादा की चाहत और भौतिक संसाधनों की चाहत ने पारंपरिक मुर्गा लड़ाई में जुआं जैसे असामाजिक खेल को संलिप्त कर दिया है। बस्तर संभाग में लगभग सभी साप्ताहिक बाजारों में मुर्गा लड़ाई का खेल सालों से चल रहा है। ग्रामीण अपने मुर्गा को तैयार कर इन बाजारों में लाते है। मुर्गा लड़ाई से पहले इन मुर्गा के पैरों में तेज धारवाला चाकू जिसे स्थानीय भाषा में काती कहा जाता है वो बांध दिया जाता है। जिसे बांधने वालों को भी विशेष महारत हासिल होती है। जिन्हें कतियार कहा जाता है. व जिनका आदिवासी समाज में विशेष सम्मान होता है।
साप्ताहिक बाजारों में लगने वाला मुर्गा बाजार किसी समय मनोरंजन के साधन के साथ आसपास के आदिवासी समाज के लोगों के बीच मेल मुलाकात और आपसी जानकारी साझा करने का एक माध्यम भी हुआ करता था। पर आज गांव-गांव की मोबाइल सुविधा और व्हाट्सअप ने इन लोगों के बीच की दूरी तो कम कर दी पर सामाजिक ताने-बाने को उलझा दिया।
आदिवासी समाज के युवा जीवन वट्टी ने कहा कि हमारे समाज में मुर्गा लड़ाई सदियों से पारंपरिक रूप से चलता आ रहा है। समय के साथ बाहरी लोग इस खेल में आने लगे और इनके साथ ही कुछ कुरीतियों भी आइ पर इसके लिए मुर्गा लड़ाई बंद कराना सही नही है। बल्कि प्रशासन को इन मुर्गा लड़ाई में चल रहे जुआं को बंद कराना चाहिए।
गोंडवाना समाज के अध्यक्ष बीरसिंग उसेंडी ने बताया कि मुर्गा लड़ाई के खेल की आड़ में आजकल जुआ खेला जा रहा है जो हमारी परंपरा नहीं है।
कोण्डागांव । न्यायालय अपर कलेक्टर और विशेष विवाह अधिकारी जिला कोण्डागांव से विज्ञप्ति जारी किया गया है। जिसके अनुसार मुकेश कुमार नेताम पिता मंगल राम, निवासी ग्राम मोहपाल, तहसील फरसगांव, जिला कोण्डागांव और लक्ष्मी सिदार पिता गौनाथ सिदार, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मोहपाल, तहसील फरसगांव, जिला कोण्डागांव से विशेष विवाह अधिनियम 1954 के अध्याय-5 के तहत विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया हैं। इस प्रस्तावित पंजीकरण के विरुद्ध कोई भी व्यक्ति यदि आपत्ति दर्ज कराना चाहता हो तो लिखित आपत्ति 7 अप्रैल के पूर्व न्यायालय अपर कलेक्टर में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्ति आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन सर्व धर्म समाज जाति के विधवा , विधुर वैध तलाकशुदा महिलाओं पुरुषों के पुनर्विवाह की संस्था द्वारा प्रति सप्ताह विभिन्न संस्थाओं , अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रहा है इस सप्ताह संक्रमण काल में पशु - पक्षियों को भोजन कराने वाली महिलाओं सहित पत्रकार भारत योगी का सम्मान किया गया । लॉक डाउन में जब शहर में सड़कों पर घुमने वाले आवारापशुओं कुतों पक्षियों को भोजन नहीं मिल रहा था तब इन कोरोना योद्धाओं ने अपने घरों से भोजन व दाना ले जाकर इनका पेठ भरने का काम किया । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक पहल संस्था के संस्थापक श्री पहलाज खेमानी थे । सभी कोरोना योद्धाओं को श्री फल व सम्मान पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव डॉ मनोज ठाकुर ने किया । अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने संस्था के मुख्य कार्य सर्व धर्म सर्व जाति , समाज के विधवा तलाकशुदा महिलाओं पुरुषों के पुनर्विवाह की जानकारी दी । उपाध्यक्ष श्रीमती राधा राजपाल ने कोरोना योद्धाओं द्वारा किये गए कामों की संछिप्त जानकारी दी । किशोर जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं कोरोना योद्धाओं का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर संस्था के दमयन्ती देशपांडे , अचला स्वामी, अंजली शितूत , गौरी अवधिया उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों ने कोरोना योद्धाओं के साथ फूलों की होली खेली ।
संस्था ने इन लोगों का सम्मान किया - भारती शर्मा , ऋचा ठाकुर , राजेश वाधवानी, शकुंतला लखवानी , सुलोचना नारायणी , मीना चंदानी , सरिता चंदानी , गोपी धनवानी , लता बुधवानी , रेखा धर्मनी , मीना असरानी , नीलम टेकचंदानी , प्रिया नेभानी , शोभानी , नैना गोपलानी , ज्योति गेलानी , कृपा आहूजा , दीपिका मिर्घानी , पिया अमलानी , कशिश लूलिया , रोमा वाधवानी
रायपुर, शहीद दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा वंदन मंच, रायपुर द्वारा ऑनलाइन फैंसी ड्रेस स्पर्धा "मैं भी भगतसिंह" का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 12 वर्ष तक के बच्चे अमर शहीद भगतसिंह के रूप में अपनी एक तस्वीर भेजकर इस स्पर्धा में शामिल हो सकते हैं। स्पर्धा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। प्रथम पुरस्कार 1001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 701 रुपये, तृतीय पुरस्कार 501 रूपये प्रदान किया जाएगा। तस्वीर भेजने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2021 है। तस्वीर को 9826167631 पर वाट्सअप किया जा सकता है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज इंडिया लीजेंड और श्रीलंका लीजेंड के बीच रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।
लीग स्टेज की बात करें तो इंडिया लीजेंड्स पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, उसे लीग स्घ्टेज में सिर्फ इंग्घ्लैंड के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। उसने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरी तरफ पिछले साल इंडिया लीजेंड्स के खिलाफ हार झेलने के बाद से ही श्रीलंका ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। इस साल उसने लगातार 5 मै जीते। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
इंडिया के लिए सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों फाइनल में भी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। पिछले दोनों मैचों में तेंदुलकर और युवराज के बल्घ्ले से जमकर रन निकले. वहीं श्रीलंका के तिलकरत्घ्ने और उपुल थरंगा भी शानदार फॉर्म में हैं। यही नहीं सेमीफाइनल में तो नुवान कुलसेकरा ने अपनी घातक गेंदबाजी से खौफ पैदा कर दिया था. कुलसेकरा ने सेमीफाइनल में 5 विकेट लिए थे।
इंडिया और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का फाइनल 21 मार्च को 7 बजे खेला जाएगा. पिछले कुछ मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिले। फाइनल की बात करें तो विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हो सकता है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की कोशिश 200 रन के करीब पहुंचने की होगी। फाइनल में इंडिया का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। पिछले साल लीग स्घ्टेज पर इंडिया के हाथों श्रीलंका को मात भी मिल चुकी है।
बढ़ते कोरोना के मामलो के बाद भी मैच कि दीवानगी इस कदर है लोग पास और टिकिट के लिए जुगाड़ में लगे हुए है सूत्रों से पता चला है कि 1000 वाली टिकिट ब्लैक में 1500- 2000 में बिक रही है फिर भी लोग ज्यादा कीमत दे कर खरीदने को तैयार है.
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत 01 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 तक के लिए बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इस पर लगभग 360 करोड़ का व्यय भार अनुमानित है। इससे राज्य के 1 लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवक लाभान्वित होंगे। कोविड-19 आपदा के कारण प्रभावित राज्य की आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देश के तहत यह निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि राज्य के शासकीय सेवकों को छत्तीसगढ़ पुनरीक्षण नियम 2017 (सातवां वेतनमान) का लाभ दिनांक 01 जनवरी 2016 से प्रभावशील किया जाकर नकद भुगतान 01 जुलाई 2017 से किया गया। 01 जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक के 18 माह की बकाया एरियर्स की राशि को छ: किश्तों में भुगतान किये जाने का निर्णय लिया गया था। राज्य शासन द्वारा 01 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2016 तक की प्रथम किश्त की राशि 344 करोड़ का भुगतान दिनांक 08 अगस्त 2018 को एवं 01 अप्रैल 2016 से 30 जून 2016 तक द्वितीय किश्त की राशि 356 करोड़ का भुगतान दिनांक 04 अक्टूबर 2019 को किया जा चुका है। इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय किश्त के रूप में राज्य के 1 लाख 81 हजार शासकीय सेवकों को 700 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
कोविड-19 आपदा के कारण आर्थिक गतिविधियों के प्रभावित होने से राज्य शासन द्वारा किये गये मितव्ययता उपायों के फलस्वरूप एरियर की तीसरी किश्त का भुगतान गत वर्ष नहीं किया जा सका था।
छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत 01 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 तक के लिए बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त का भुगतान करने का निर्णय लिया है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 21, 2021
इससे राज्य के 1 लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवक लाभान्वित होंगे।
भिलाई, चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना के लिए 150 लोगों की ड्यूटी लगी है। हालात काबू में रखने के लिए काफी फोर्स बुलवा ली गई है। सबसे पहले उपाध्यक्ष और मंत्री पद के वोट गिने जाएंगे और नतीजे आएंगे।
ताजा परिणामों में भिलाई में जय व्यापार पैनल ने खाता खोल दिया है। यहां से उपाध्यक्ष पद पर महेश बंसल और मंत्री पद के मनोज बख्त्यानी ने जीत दर्ज की है।
वहीं बचेली और कोरिया में व्यापारी एकता पैनल का खाता खुल गया है। व्यापारी एकता पैनल की ओर से बचेली से उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर सतीश प्रेमचंदनी और विक्रम अग्रवाल ने, वहीं कोरिया से उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर पंकज जैन और संजीव कुमार ताम्रकार ने जीत हासिल की है।
वहीँ राजधानी रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल में चल रही मतगणना में पूरे परिणाम की देर रात तक आने की संभावना है। व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच सीधा मुकाबला है।
मतगणना के दौरान सबसे पहले मंत्री और उपाध्यक्ष के पदों के वोटों की गिनती होगी। इसके बाद अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के वोटों की गिनती होगी।
इनके बाद मुख्य पदों यानी अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए गिनती होगी। इनके नतीजे देर रात तक आएंगे।
लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में एक हजार 104 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि और गोधन न्याय योजना की 15वीं और 16वीं किश्त के रूप में कुल 7 करोड़ 55 लाख रूपए की राशि का अंतरण पशुपालकों के खाते में किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोधन न्याय योजना की 15वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 75 लाख रूपए और 16वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 80 लाख रूपए का अंतरण पशुपालकों के खाते में किया।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी और सुश्री शकुन्तला साहू, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत और राज्य सभा सांसद श्री पी.एल.पुनिया कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े।
रायपुर, गोदरेज कंपनी मच्छर मारने वाला रिफिल की डुप्लीकेट माल तैयार कर बाजार में बेचे जाने की शिकायत पर राजेन्द्रनगर पुलिस ने मारूति किराना भण्डारअमर प्रोविजन स्टोर तथा जय माता दी किराना स्टोर्स के संचालक के खिलाफ कापी राईट कर नकली माल बेचने के जुर्म में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार फ लैट 171, सेक्टर ई पोकेट 2 , वंसतकुंज नई दिल्ली निवासी रविन्द्र सिंह 30 वर्ष ने राजेन्द्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि एसीडयुस कंसल्टींग प्राईवेट लिमिटेड गुरूग्राम में सीनियर इनवेस्टीगेटर के पद पर कार्यरत है। गोदरेज प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा नकली उत्पादेां की बाजार में रोकथाम के लिये प्रार्थी को अधिकृत किया गया है। 20 मार्च को रायपुर स्थित महावीर नगर व अमलीडीह मार्केट में स्थित अमर प्रोविजन, मारूति किराना, जय माता दी किराना व आसपास के अन्य दुकानों में छापामाकर के संचालकों के द्वारा गोदरेज प्राईवेट लिमिटेड कंपनी से संबंधित गोदरेज का नकली उत्पाद गुड नाईट गोल्ड विजिबल वेपोराईजर के मच्छर मारने वाला रिफि ल को असली बताकर नकली बिक्री करते पाये जाने पर जांच के ंदौरान ज्ञात हुआ कि महावीर नगर व अमलीडीह मार्केट में स्थित अमर प्रोविजन ,मारूति किराना व जय माता दी किराना वाले अपने दुकानेां के गोदामों में उक्त सामान गुड नाईट गोल्ड विजिबल वेपोराईजर के मच्छर मारने वाला रिफि ल को को रखा है तथा वहीं से निकालकर दुकान में बिक्री करता है, न्यु राजेन्द्र नगर क्षेत्र के महावीर नगर व अमलीडीह मार्केट क्षेत्र में समृद्वि मारूति किराना भण्डार अमर प्रोविजन स्टोर तथा जय माता दी किराना स्टोर्स आदि दुकानो में गोदरेज कंपनी के उत्पाद कापीराईट करके नकली माल बेचा जा रहा था।
रायपुर, निर्माणधीन मकान में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो जाने की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने दर्ज की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रम्हदेव कालोनी भाठागांव पुरानीबस्ती निवासी संतोष कुमार गुप्ता 54 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि 11 दिसंबर 2019 को ब्रम्हदेव नगर में निर्माणधीन मकान में काम कटर मशीन से काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से दीपक कुमार रंगडाले 19 वर्ष पित कुंवरलाल रंगडाले निवासी गोगांव खमतराई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद 20 मार्च 2021 को ठेकेदार नीलचंद तुर्कर 46 वर्ष पिता स्व.बोधराम तुर्कर के खिलाफ बिना सुरक्षा व्यवस्था लापरवाही पूर्वक काम कराने के जुर्म में धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज की है।
रायपुर, दादाजी का तबियत खराब है कहकर जेसीबी चालक ने 2 सोने का नकली बिस्कीट देकर 5 लाख रुपये की ठगी कर लिया। घटना की शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 05 बाजार चौक नेउराडीह रायपुर निवासी जागेश्वर प्रसाद चंद्राकर 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी द्वारा टेकारी बरौदा में पंचायत का कार्य जेसीबी द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें जेसीबी चालक राजू नाम के व्यक्ति ने 16 मार्च को शाम 07 बजे प्रार्थी से दादा जी का तबियत बहुत ज्यादा खराब है कहकर 2 नग सोने का बिस्कीट गिरवी रखकर 5 लाख रुपये मांगा व रुपये व जेसीबी लेकर चला गया। बाद में उसके द्वारा दिये गए मोबाईल नंबर पर कॉल करने पर स्वीच ऑफ आया। जिसके बाद सोने की बिस्कीट को सोनार से चेक कराने पर नकली निकला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
राजनांदगांव । अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई निरंतर चल रही है। इसी तारतम्य में राजनांदगांव आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश की लगभग 40 पेटी शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त शराब की कीमत लगभग ढाई लाख रूपए है। विभाग ने तस्करी में उपयुक्त वाहन भी जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर राजनांदगांव टीके वर्मा के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 20 मार्च को आबकारी विभाग राजनांदगाँव से प्राप्त सूचना के आधार पर के कुमरदा के पास सुबह नाका लगाकर संदिग्ध बोलेरो वाहन सीजी 04 केएस 0491का पीछा करने पर कुमरदा से गैंदाटोला चौक के पास रुकवाया। जाँच करने पर बोलेरो वाहन में गत्ते के सफेद कार्टून भरे मिले, आरोपी नरेश सिंह पिता बने सिंह, उम्र-55वर्ष, निवासी- गंजपारा ,वार्ड नंबर 35, थाना- सीटी कोतवाली , जिला - दुर्ग, तथा करण सागर पिता शैलेन्द्र सागर , उम्र- 26 वर्ष, निवासी - दीपक नगर, वार्ड नंबर 25, थाना-मोहन नगर, जिला- दुर्ग पकड़ा। बोलेरो वाहन को खोलकर देखने पर 40 पेटी म.प्र. निर्मित गोवा व्हिस्की, प्रत्येक मे 180 ml , कुल 360 बल्क लीटर बरामद किया गया। जप्त मदिरा का मूल्य 260000/-रूपए, जप्त वाहन का मूल्य 200000/-रूपए कुल 4.६ लाख की जप्ती की गई है।
आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) ,36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। रेड कार्यवाही दौरान श्रीमती निरूपमा लोन्हारे सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एवं जितेन्द्र उइके आबकारी उपनिरीक्षक अं. चौकी,यीवरेश कुमार आबकारी उपनिरीक्षक गंडई तथा आरक्षक मे राकेश दुबे, सुरेंद्र झारिया, ओमप्रकाश सिन्हा, निजाम शाह, लालसिंह राजपूत, भूपेंद्र वर्मा, कमल मेश्राम उपस्थित थे। राकेश दूबे व सुरेन्द्र झारिया की भूमिका उल्लेखनीय रही । सी.आर. साहू सर सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगाँव का विशेष सहयोग रहा।
अम्बिकापुर । कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने हेतु इस बार में सार्वजनिक स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम नहीं होगा। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में होली त्योहार मनाने निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देशानुसार होली में सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। केन्द्र व राज्य शासन की ओर से कोविड-19 से संबधित जारी निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। होलिका दहन कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा तथा बिजली के तार के नीचे होलिका दहन नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने पर समिति प्रबंधक या संचालक के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवही की जाएगी। निज निवास में होली मिलन में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों का थर्मल- स्क्रीनिंग कराया जाना, मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करना तथा फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। होली त्यौहार पर समूह में पांच से अधिक लोगों का एक साथ घूमना, रेसिडेंसियल कॉलोनियों में होली मिलन, सामूहिक भोज का आयोजन तथा होली के दिन तेज रफ्तार से गाडिय़ों को चलाने तथा अधिक साउण्ड वाले सायलेन्सर की गाडिय़ाँ प्रतिबंधित रहेगा। जिले में होली त्यौहार पर कलर की दूकानों में भीड़ नहीं लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य होगा अन्यथा संबंधित दुकानदार तथा खरीददार पर जुर्माना लगाया जाएगा। होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाना और दो पहिया वाहनों में तीन सवारी गाड़ी चलाना, डि.जे. बजाना प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग के समय एन.जी.टी. और शासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों कोलाहल अधिनियम, भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इन शर्तो के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष और गुरु गद्दीनशीन विजय गुरु से भी गुरु निवास में मुलाकात की और उनका भी आशीर्वाद लिया। गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया। तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेले का आज समापन था। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक चंद्रदेव राय, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, कलेक्टर सुनील जैन, एसपी आई.के. अलिसेला सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त, संत और श्रद्धालु उपस्थित थे।
रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन तथा नगर निरीक्षक मनीष नागर व उनके स्टाफ की सक्रियता से आज को कोतवाली स्टाफ ने इंदिरा नगर के पास बिना नंबर की सेंट्रो कार में संदिग्ध घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कार के चोरी की जानकारी मिली। आरोपी पिकअप वाहन चलाता है, कोतवाली टीआई को सूचना मिली थी कि ड्रायवर एक सेन्ट्रो कार चोरी कर रखा है। आरोपी पर कोतवाली थाने में इस्तगासा क्रमांक 14/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिकअन ड्रायवर चोरी की सेन्ट्रो कार रखे होने की मुखबिर सूचना पर आज टीआई कोतवाली मनीष नागर, हमराह उप निरीक्षक रविशंकर पांडे, आरक्षक उत्तम सारथी, हेम प्रकाश सोम, विनोद शर्मा, मनोज पटनायक संदेही को इंदिरा नगर के पास बिना नंबर की सेंट्रो कार में घूमते हुए पकड़े। पूछताछ के लिये थाना लाए कड़ी पूछताछ में आरोपी विकास तलरेजा पिता अशोक तालरेजा उम्र 25 निवासी कच्ची खोली सिंधी कालोनी चक्रधरनगर सेंट्रो कार को सरलाविला के पास से कुछ दिन पहले चोरी करना कबूल किया है।
जशपुरनगर । कलेक्टर कावरे ने आज विकासखंड पत्थलगांव के महिला बाल विकास विभाग के सभाकक्ष में करारोपण अधिकारी, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव-सरपंच, रोजगार सहायकों की बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस. मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास, जनपद पंचायत सीईओ बी. एल. सरल, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर कावरे ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, राजस्व अभियान, कोविड टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, लोक सेवा गारंटी, वन अधिकार पत्र, मनरेगा कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सरपंच सचिवों को लंबित कार्य को गंभीरता से लेते हुऐ 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत काडरो, राजाआमा, सुरंग पानी, झगरपुर के सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड का टीका लगवाना आवश्यक है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए अधिक से अधिक हितग्राहियों को केंद्र तक मोबिलाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय, सामुदायिक, प्राथमिक सहित उप स्वास्थ्य केंद्र व चिन्हांकित हेल्थ और वेलनेस सेंटरों में भी टीका लगाया जा रहा है। सभी 60 वर्ष से अधिक और 45 से 59 वर्ष के कोमार्विड लोगो को अनिवार्य रूप से टीका लगवाए साथ ही सभी पेंशनधारियों का भी कोविड का टीका लगवाया जाए।
कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए चलाई जा रही अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राही कार्ड के माध्यम से 50 हजार से 5 लाख तक कि स्वास्थ्य सुविधा ले सकते है। सभी पात्र हितग्राही कॉमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिवों को ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 15वें वित्त के राशि का उपयोग स्वच्छता व पेयजल में व्यय करने की बात कही। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयो, भवनों, आँगनबाड़ी केंद्रों में टेपनल की सहायता से पेयजल की व्यवस्था करने की हिदायत दी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए उनके द्वारा निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने उपस्थित सभी सरपंच सचिव को खाद निर्माण कार्य मे तेजी लाने एवं गोबर खरीदी, खाद निर्माण की समस्त जानकारी ऑनलाईन पोर्टल पर गंभीरता से प्रविष्ट करने की बात कही साथ ही तृतीय चरण के गौठानों में गौठान समिति का गठन व गोबर खरीदी, वर्मी टाका निर्मित करने की हिदायत दी। उन्होंने महिलाओं को गौठान के माध्यम से विभिन्न आजीविका संवर्धन गतिविधियों मुर्गी-बकरी पालन, दोना-पत्तल निर्माण, मशरूम उत्पादन, जैसे अन्य कार्यो से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा की सभी गतिविधियों एक दूसरे से जुड़ी हुई है। महिलाएं गौठानो में महुआ, चिरौंजी, तेन्दु, आम, कटहल, ईमली सहित अन्य वनोपज संग्रहण कर अनेक प्रकार की उत्पाद तैयार कर सकती है। उन्होंने सरपंच को सभी निर्माण कार्य को 31 मार्च से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही गोठान में महिलाओं को लाख उत्पादन, रेडी टू ईट निर्माण सहित अन्य कार्य भी महिलाओं की ओर से गौठान में संचालित कराए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कावरे ने ग्रामीण सचिवालय का नियमित बैठक आयोजित करने और जिले में नामांतरण बटवारा के लिए चलाये जा रहे राजस्व अभियान पर विशेष ध्यान देते हुए प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा की ग्रामीण सचिवालय में सभी पंचायत स्तरीय अधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को निराकृत करें, जिससे ग्रामीणों को बेवजह का परेशान न होना पड़े, इसके लिए उन्होंने लोगों में जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत मंडावी ने मनरेगा कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना एक ऐसा योजना है जिसमे राशि की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि लक्ष्यानुसार ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने पर उनकी आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आएगा। सभी सरपंच सचिव मनरेगा कार्यो के लिए जागरूक हो और अपने पंचायत में बैठक लेकर ग्रामीणों को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराकर लक्ष्य अनुसार मानव दिवस अर्जित किया जा सके।
उन्होंने सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जानकारी लेते हुए अपूर्ण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने और पूर्ण हो चुके कार्यो की पूर्णता पत्र जमा करने के निर्देश दिए। एसडीएम की ओर से वन अधिकार पत्र और राजस्व अभियान के प्रकरणों की जानकारी देते हुए वन अधिकार के निरस्त आवेदनों का पुनरीक्षण कर पात्र आवेदनों का अनुभाग स्तर पर स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने और वनपत्र धारी परिवारों को 150 से अधिक दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। इस दौरान बैठक में उपस्थित पशु चिकित्सा सेवा, रेशम, उद्यानिकी, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से विभागीय योजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए इन योजनाओं का गौठानो में संचालित कराने और महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
















