BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 राजधानी में लॉकडाउन से पहले गोल बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

राजधानी में लॉकडाउन से पहले गोल बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

रायपुर। 22 से 28 जुलाई के मध्य रायपुर एवं बिरगांव पालिका क्षेत्र में एक हफ्ते का कड़ा लाकडाउन लगाया जा रहा है। उक्त अवधि में घर में आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए आज सुबह से ही खरीददारों की भीड़ बाजारों की ओर दौड़ पड़ी। सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार मालवीय रोड, गोल बाजार, सदर बाजार, गुढिय़ारी, माल्स आदि में लोगों की आपाधापी के बीच खरीददारी का कार्य जारी रहा। 

ज्ञातव्य है कि तीन अगस्त को भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन रायपुर सहित देश प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना वायरस महामारी कोविड-19 की स्थिति में संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश शासन को मरीजों की संख्या में नियंत्रण करने के  लिए उक्त निर्णय लेना पड़ा है। बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखकर सहज रूप से कहा जा सकता है कि लोग कोरोना वायरस महामारी के दौरान घरों में आवश्यक सामाग्री का एकत्रीकरण कर महफूज रहना चाहते हैं। वहीं व्यापारियों में कल से लग रहे लाकडाउन को लेकर मायूसी का माहौल है। स्वाभाविक रूप से देखा जाए तो तीज त्योहार ही ऐसे होते हैं जिसमें घर में छोटे से लेकर बड़े तक न केवल नये कपड़े पहनते हैं बल्कि नई राखी के साथ ही अनेक आकर्षक उपहार भी भाई बहन रक्षाबंधन के दिन एक दूसरे को आयु के अनुसार देते हैं। 
 बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बेहतर होंगी कि लोग इलाज कराने यहां आएंगे: भूपेश बघेल

बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बेहतर होंगी कि लोग इलाज कराने यहां आएंगे: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में 07 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यो का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के लोगों का महारानी अस्पताल से भावनात्मक लगाव है। नई सरकार महारानी अस्पताल को इस क्षेत्र के सर्वसुविधा सम्पन्न अस्पताल के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। महारानी जिला अस्पताल की सुविधाएं देश के किसी भी जिला अस्पताल से कम  नहीं है। अभी बस्तर के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। राज्य सरकार यहां अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है, जिससे बाहर के लोग भी बस्तर आकर अपना इलाज करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डॉक्टरों की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने महारानी अस्पताल में 01 करोड़ रूपए की लागत से मातृ-शिशु स्वास्थ्य संस्थान कादम्बिनी में कराए गए उन्नयन कार्य और 04 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से महारानी अस्पताल में मातृ-शिशु पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैक एवं डायलिसिस के लिए आवश्यक उपकरण का लोकार्पण किया।

इसी तरह उन्होंने महारानी अस्पताल में लगभग 50 लाख रूपए की लागत से नेत्र वार्ड के नवीनीकरण, लगभग 49 लाख रूपए की लागत से अस्पताल के द्वितीय तल परिवर्धन के कार्य और 50 लाख रूपए की लागत से वर्तमान ओपीडी-एमसीएच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बघेल ने कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद की अधोसंरचना विकसित करने के लिए 244 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 61 निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इनमें से 22 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 11 कार्यो का लोकार्पण और 221 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत के कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से बस्तर में लघु वनोपजों के वेल्यू एडिशन का अच्छा कार्य किया जा रहा है। बकावण्ड स्थित काजू प्रसंस्करण के फिर से शुरू होने से काजू प्रसंस्करण से जुड़ी महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के जैसे ही इस साल भी मलेरिया उन्मूलन और उल्टी, दस्त की रोकथाम के लिए बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है। उन्होंने मलेरिया मुक्त अभियान और कुपोषण के खिलाफ अभियान में सफलता के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। एनआईसी द्वारा बस्तर क्षेत्र में पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा करायी गई।  

मुख्यमंत्री ने युवोदय के वालिन्टियर्स तथा जिला प्रशासन से कहा कि बस्तर की आबोहवा के अनुकूल फलदार वृक्ष लगाएं, जिससे वहां के रहवासियों को उसका लाभ मिले। इंद्रावती नदी नदीतट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत् तिरथा ग्राम पंचायत में युवोदय के वॉलिंटियर द्वारा मुख्यमंत्री बघेल के नाम पर 50 हजारवां वृक्षारोपण किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से युवोदय के वालिन्टियर्स से चर्चा की। वृक्षारोपण से बस्तर की जीवन रेखा इंद्रावती नदी की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे। उन्होंने कहा कि काजू की भांति महुआ, ईमली सहित अन्य 31 लघु वनोपजों में वेल्यू एडिशन का काम होना चाहिए। उन्होंने इस बात खुशी जताई कि बस्तर के डिलमिली और दरभा क्षेत्र की आबोहवा काफी के लिए अनुकूल है। यहां 20 एकड़ में काफी उत्पादन के लिए किसानों को जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कॉफी, बस्तर काजू, बस्तर हल्दी जैसे प्रसंस्कृत उत्पादों की लॉन्चिंग की। उन्हांेने कहा कि इन उत्पादों की मार्केटिंग के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और प्राईवेट कम्पनियों से अनुबंध किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए जितनी बाजार मांग हो, उसके अनुरूप उत्पादन हो। मुख्यमंत्री ने आमचो बस्तर अभियान के लोगो (प्रतीक चिन्ह) जारी किया। इस अभियान में वृक्षारोपण और लघु वनोपजों के प्रसंस्करण का काम किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अम्बिकापुर से, मुख्यमंत्री निवास से वन मंत्री मोहम्मद अकबर और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बस्तर वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। स्कूल शिक्षा मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। जगदलपुर के महारानी अस्पताल कार्यक्रम स्थल पर बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक सर्वश्री चंदन कश्यप और राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार और जगदलपुर महापौर शफीरा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
 सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में कराये गए नवीनीकरण कार्यो का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया लोकार्पण

सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में कराये गए नवीनीकरण कार्यो का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में 07 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यो का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के लोगों का महारानी अस्पताल से भावनात्मक लगाव है। नई सरकार महारानी अस्पताल को इस क्षेत्र के सर्वसुविधा सम्पन्न अस्पताल के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। महारानी जिला अस्पताल की सुविधाएं देश के किसी भी जिला अस्पताल से कम  नहीं है। अभी बस्तर के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। राज्य सरकार यहां अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है, जिससे बाहर के लोग भी बस्तर आकर अपना इलाज करा सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में आज और कल वर्षा के क्षेत्र और मात्रा के अधिका होने की संभावना है। 
 
 
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस समय मानूसनी द्रोणिका गंगानगर, दिल्ली, हरदोई, गोरखपुर होते हुए पूर्वी छोर हिमालय की तराई तक स्थित हो गया है। वहीं उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर कनार्टका के अंदरुनी इलाकों से होकर तमिलनाडू तक दक्षिणी अंदरूनी कनार्टका होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मौसम विभाग की माने तो इस तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में आज 21 जुलाई और कल 22 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग में वर्षा की मात्रा अधिक होने की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम का मिजाजुला असर रहने के आसार हैं। 
 राजधानी के आदर्श नगर-गुढिय़ारी के शिवानंद पारा सहित इन इलाको में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इलाके को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

राजधानी के आदर्श नगर-गुढिय़ारी के शिवानंद पारा सहित इन इलाको में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इलाके को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत थाना-गुढिय़ारी के आदर्श नगर में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।गत्दिवस जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बंद रास्ता हैं, उत्तर में दोदे नायक का मकान, तोतो नायक का मकान,और पूर्व में मेन रोड तक की परिसीमाए निर्घारित की गई थी।



शिवानंद पारा में मिला कोरोना पॉजिटिव-
भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत थाना-गुढिय़ारी के शिवानंद पारा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। गत्दिवस जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बंदलाल वाधवानी का मकान, उत्तर में रागु साहू का मकान, दक्षिण में प्रितेश चावड़ा का मकान, और पूर्व में खाली मैदान तक की परिसीमाए निर्घारित की गई थी।

ब्रह्मदेई पारा में मिला कोरोना पॉजिटिव-
भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत थाना-खमतराई के ब्रह्मदेई पारा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।गत्रदिवस जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में मेन रास्ता तथा उत्तर एवं दक्षिण में अवासीय मकान है,रास्ता नहीं हैं। और पूर्व में रास्ता बंद तक की परिसीमाए निर्घारित की गई थी।

उल्लेखनीय है कि नगरपालिका निगम रायपुर एवं बिरगांव में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज परये जाने फलस्वरूप उक्त दोनो नगरीय निकाय क्षेत्रो में लगातार बढती संख्या को देखते हुये संक्रमण को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र को कटेनमेंट जोन घेषित किया गया है।

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस IAS अफसर का ईमेल एकाउंट हुआ हैक, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस IAS अफसर का ईमेल एकाउंट हुआ हैक, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। खबर मिल रही है की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डाॅक्टर कमलप्रीत सिंह का ईमेल एकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर टैग करते हुए आग्रह किया है कि उनके ईमेल से पैसे मांगने जैसे दूसरी तरह के भेजे गए मेल को नजरअंदाज किया जाए। 

सामान्य प्रशासन और खाद्य विभाग के सचिव डाॅक्टर कमलप्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडलर के जरिए उस ईमेल को भी साझा किया है, जिसे हैक कर लिया गया है। उनके  kpsdhillon@gmail.com नाम से बनाई गई जीमेल आईडी हैक होना बताया है। 
 

 

 तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आपस में भिडंत से दो की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आपस में भिडंत से दो की मौत, तीन घायल

रायपुर। तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आमने-सामने आपस टकरा जाने के चलते दो लोगों की मौत हो गई एवं अन्य दो लोग घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने 279,337,304ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। खरोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 6 बजे के आस-पास समोदा नहर के पास पैशन प्रो.क्रमांक सीजी 04 एलसी 3778 एवं डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमए 7678 तेज रफ्तार होने के चलते आपस में टकरा गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल में सवार ग्राम कुसमुंद रायपुर यादवराम साहु 30 वर्ष पिता झालाराम साहु एवं ग्राम कोरासी थाना खरोरा निवासी दिलहरण कोसले 30 पिता जोहन कोसले की मौत हो गई व वीरेन्द्र यादव 26 वर्ष एवं देव यादव व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना पर 112 के माध्यम से घायलों को उपचार के लिये आरंग क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। 
 रायपुर से सटे इस इलाके में नहर किनारे अधमरी हालत में मिली महिला, एंबुलेंस ने किया महिला को ले जाने से मना

रायपुर से सटे इस इलाके में नहर किनारे अधमरी हालत में मिली महिला, एंबुलेंस ने किया महिला को ले जाने से मना

रायपुर। खरोरा क्षेत्र में नहर किनारे गंभीर हालत पड़ी महिला को देखकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने को दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधमरी हालत में नहर किनारे पड़ी महिला को देखकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना एमबुलेंस वाहन को दिया। घटना स्थल पर एमबुलेंस पहुंचने के बाद चालक ने महिला को कोरोना होने के भय से ले जाने से इंकार कर दिया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला कई घंटों से अधमरी हालत में नहर किनारे पड़ी हुई है किसी ने हत्या के नियत से उसे मारकर यहां छोड़ दिया है। 
 पिकनिक मनाने गये युवक आपस में भिड़े, काउंटर केश दर्ज

पिकनिक मनाने गये युवक आपस में भिड़े, काउंटर केश दर्ज

रायपुर। पिकनिक मनाने गये युवक आपस में किसी बात को लेकर आपस में उलझ गये। पिकनिक से वापस आते ही युवकों ने अपने परिजनों के साथ एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुये हाथ मुक्के व डण्डे से मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नहरडीह निवासी देवेन्द्र साहु 28 वर्ष एवं गोपी साहू 21 वर्ष अपने दोस्तों के साथ पिकनिम मनाने धसकुंठ सिरपुर गये हुये थे। पिकनिक के दौरान किसी बात को लेकर दोनों युवकों का आपास में विवाद हो गया। जिसके बाद वापस गांव आते ही दोनों युवकों ने पुन:एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करना शुरु कर लाड़ी-डण्डों से मारपीट शुरु कर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगो को चोटे आई है। घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी बीच-बचाव करने पहुंच गये व मारपीट शुरु कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केश दर्ज कर लिया है। 
मंत्रालय-विभागाध्यक्ष कार्यालय कल से 28 जुलाई तक रहेंगे बंद, सभी अधिकारी-कर्मचारी घर से करेंगे कार्य

मंत्रालय-विभागाध्यक्ष कार्यालय कल से 28 जुलाई तक रहेंगे बंद, सभी अधिकारी-कर्मचारी घर से करेंगे कार्य

रायपुर। मंत्रालय के विभागों के संचालन के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन द्वारा आज यह निर्णय लिया गया है कि मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 22 जुलाई से 28 जुलाई 2020 तक की अवधि में नहीं किया जाएगा। 


सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा इस आशय का आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव (मंत्रालय) और सभी विभागाध्यक्ष को जारी किया गया है। जिसके तहत यह निर्देश नवा रायपुर, अटलनगर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं रायपुर में स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों पर भी लागू होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि मंत्रालय एवं विभागाध्यक्षों के कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी घर से शासकीय कार्य संपादित (वर्क फार्म होम) करेंगे एवं सदैव मोबाईल/टेलीफोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संपर्क में बने रहेंगे। आवश्यकता होने की स्थिति होने पर उन्हें कार्य पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया जाएगा। साथ ही आवश्यक नस्तियों और डाक के लाने-ले जाने एवं संचालन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश है। शेष निर्देश यथावत लागू रहेंगे।
छत्तीसगढ़ के इस शहर में अब 23 से 30 रात्रि 12 तक लॉकडाउन, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिक ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के इस शहर में अब 23 से 30 रात्रि 12 तक लॉकडाउन, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिक ने जारी किया आदेश

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिक ने जगदलपुर निगम क्षेत्र को कोविड 19 के नियंत्रण करने हेतु 23 जुलाई से 30 जुलाई रात्रि 12 तक लॉकडाउन के आदेश जारी किये है। जगदलपुर निगम क्षेत्र में अनुमति प्राप्त समस्त प्रकार की गतिविधियों का संचालन प्रतिदिन सुबह 06 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर घोषित कंटेन्मेंट, बफर जोन को छोड़कर सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग-फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते लागू की जा सकेगी।

 


लॉकडाउन के दौरान जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक  परिवहन यान, यात्री-सिटी बस की सेवाएं पूर्णत: चालू रहेगी। व्यक्तियों को अंतर्राज्यीय और अंतर्जिला परिवहन हेतु पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ई-पास आवश्यक होगा। सब्जी विक्रेता सुबह 06 से शाम 05 तक बिक्री कर सकते है।मिल्क पार्लर-दूध डेयरी संचालन सशर्त सुबह 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक रहेगा।
 मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर: कल से रायपुर में शराब दुकानें रहेंगी बंद, लॉकडाउन में बरती जाएगी और ज्यादा सख्ती

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर: कल से रायपुर में शराब दुकानें रहेंगी बंद, लॉकडाउन में बरती जाएगी और ज्यादा सख्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के चलते कलेक्टर एस भारती दासन ने राजधानी की शराब दुकानों को 22 से 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबध में कलेक्टर एस भारती दासन और एसएसपी अजय यादव ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि उक्त फैसला कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए लिया गया है। इस बार लॉकडाउन में ज्यादा सख्ती बरती जाएगी और लॉकडाउन के दौरान शराब दुकानें बंद रखी जाऐंगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानेें ही निर्धारित समय के लिए खुलेंंगी इसके अलावा सिर्फ मेडिकल दुकानों को 24 घंटे खुला रखनें की अनुमति होगी।
 बड़ी खबर: राजधानी के मेकाहारा अस्पताल से फरार हुआ कोरोना मरीज, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: राजधानी के मेकाहारा अस्पताल से फरार हुआ कोरोना मरीज, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है की डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल से कोरोना का मरीज फरार हो गया। बताया जा रहा है की नया रायपुर में किसी संस्थान में कुक का काम करता है और वह जगदलपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार युवक की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी जिसके कारण परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट भी हुआ, जिसकी रिपोर्ट सोमवार शाम को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदेश में इस प्रकार का ये दूसरा मामला है।
बड़ी खबर: राजधानी के इस कपड़ा शोरूम में मिले 12 करोना मरीज, प्रशासन ने जारी किया अपील

बड़ी खबर: राजधानी के इस कपड़ा शोरूम में मिले 12 करोना मरीज, प्रशासन ने जारी किया अपील

रायपुर, राजधानी के पंडरी स्थित श्री शिवम शोरूम में करोना के 12 मरीज मिले हैं आपको बता दे ये सभी वह के कर्मचारी है, वहीं प्रशासन ने अपील की है जिन लोगों ने विगत कुछ दिनों में शोरूम में पहुंचकर खरीदारी की है वह स्वयं से प्रशासन को इसकी जानकारी  दें साथ ही साथ करोना की जांच भी करने हेतु आगे आये,वैसे प्रशासन वहा की बिक्री की सूची के आधार पर लिस्ट बना रहीं  है . 

कोविड19 मरीजों के लिए रायपुर में एक और अस्पताल तैयार, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल और एम्स का भार होगा कम

कोविड19 मरीजों के लिए रायपुर में एक और अस्पताल तैयार, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल और एम्स का भार होगा कम

रायपुर, राजधानी रायपुर में कोविड-19 के इलाज के लिए एक और अस्पताल तैयार हो गया है। भनपुरी स्थित ई.एस.आई.सी. के नवनिर्मित अस्पताल भवन में कोविड-19 के लक्षणरहित एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया जाएगा। खुली निविदा के माध्यम से 150 बिस्तर वाले इस अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी निजी अस्पताल को दी गई है। इसके शुरू होने से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय और एम्स में मरीजों का दवाब कम होगा।


ऐसे मरीज जो स्वयं के खर्च पर इलाज करवाना चाहते हैं, उनका यहां इलाज किया जाएगा। उन्हें 1448 रूपए प्रतिदिन प्रति बिस्तर की दर से भुगतान करना होगा। अस्पताल प्रबंधन कोई अतिरिक्त भुगतान मरीज से नहीं ले सकेगा। निजी अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से संचालित हो रहे इस अस्पताल में शासन ने सारी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। इस साफ-सुथरे, नवनिर्मित अस्पताल भवन में मरीजों को शासन के तय दिशा-निर्देशों के आधार पर ही उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका हरियर भुईयाँ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री बघेल ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका हरियर भुईयाँ का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में हरेली तिहार के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका 'हरियर भुईयाँ' गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, पुत्री स्मिता बघेल, दामाद दिवाकर वर्मा, नाती अथर्व वर्मा एवँ परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वन विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका हरियर भुईयाँ में वन विभाग की गतिविधियों से संबंधित लेखों को समाहित किया गया है। इस पत्रिका में राज्य के वन अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा लिखे गए लेखों का संकलन रहेगा। यह पत्रिका त्रैमासिक प्रकाशित होगी। राज्य निर्माण के बाद यह पहला अवसर है कि वन विभाग इस प्रकार की पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। यह पत्रिका नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 

मौसम विभाग से जारी नियमित रिपोर्ट के अनुसार इस समय मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर है। यह अमृतसर, लुधियाना, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, भागलपुर तक विस्तृत है। वहीं इसका पूर्वी किनारा हिमालय की तराई पर स्थित है। इसके अलावा फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम इस समय तैयार नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं एक-दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका बनी हुई है। इधर कल राजधानी में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि सुबह धूप निकल आने के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि हुई, लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है।
जंगल में  जुआ खेल रहे 22 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपये-6 कार व 18 बाईक सहित 21 मोबाईल फोन जप्त

जंगल में जुआ खेल रहे 22 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपये-6 कार व 18 बाईक सहित 21 मोबाईल फोन जप्त

धमतरी। धमतरी जिले के धाना मगरलोड स्थित ग्राम राठार धरसा जंगल में बड़ी संख्या में जुआरियों के द्वारा जजुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों के पास से 1 लाख 85 हजार 2 सौ  रुपये नगद,4 बंडल ताश की 52 पत्ती व 21 मोबाईल फोन सहित 6 कार एवं 18 बाईक जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 18 जुलाई की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर धमतरी जिले स्थित करेलीबड़ी धमतरी ग्राम राठार धरसा जंगल में जुआ खेलते टीकम चंद निषाद ,पिता उदेराम निषाद ग्राम गाडाडीह धमतरी,देवशरण यादव  पिता  झलक राम यादव,गुडरु पारा शिव चौंक महासमुंद,टुकेश्वर साहू पिता भुवन लाल साहू ग्राम कपालफ ोडी धमतरी ,पारसमणी साहू  पिता दया राम साहू,ग्राम नवागांव  धमतरी,हरिश साहू  


पिता स्व. चरण सिंह,ग्राम सांकरा धमतरी, इरदीश अहमद पिता रफी अहमद ग्राम नगरी धमतरी ,देवेन्द्र ध्रव पिता ईश्वर ध्रुव ग्राम कुरुद धमतरी, दीनदयाल साहू पिता कृष्णा साहू ग्राम भिरई बालोद,देवेश यदु पिता राम नारायण यदु गुडरुपारा महासमुंद, बिल्लू ऊर्फ मृत्युंजय भोई  पिता अजय भोई,सोमवारी बाजार ग्राम नवापारा  गोबरा नवापारा,शिवा निषाद पिता ब्यास निषाद ग्राम लटर्रापारा,गोबरानवापारा,हिमांचल चक्रधारी  पिता तोरण चक्रधारी ग्राम सिवनी अर्जुनी धमतरी,जितेन्द्र चक्रधारी पिता तोरण चक्रधारी ग्राम सिवनी धमतरी, डामन लाल साहू पिता रमाकांत साहू ग्राम कोसागोंदी बालोद, सजन यादव पिता बालमुकुन्द यादव ग्राम खिसोरा, चौंकी करेलीबडी धमतरी,दशरथ ऊर्फ गैंदलाल साहू पिता कामता राम साहू ग्राम गाडाडीह, ठेकला धमतरी ,प्रवीण राजपूत ऊर्फ राज ठाकुर पिता जयकरण ठाकुर शीतला पार गाडाडीह(ठेकला), प्रवीण राजपूत ऊर्फ राज ठाकुर जयकरण ठाकुर उम्र 31 वर्ष शीतला पारा नवापारा नवापारा, राजकुमार निषाद उम्र 31 वर्ष पंजवानी चौंक नवापारा नवापारा , पूरण लाल देवांगन स्व.सुकालू देवांगन उम्र 32 वर्ष सा. गाडाडीह मगरलोड, विवेक मिश्रा पिता स्व. परमहंस मिश्रा उम्र 38 वर्ष सा नवागांव ब्राम्हण पारा नवापारा, गणेश राम पिता सहदेव धोबी उम्र 35 वर्ष सिंधौरी कला कुरुद, प्रमेश मानिकपुरी पिता स्व. लखन लाल उम्र 44 वर्ष  खिसोरा करेली बडी सभी को गिरफ्तार किया गया है। सभी जुआरियों के पास से 04 गड्डी 52 पत्ती तास व नगदी रकम 185200/ जब्त किया गया है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाई कर 10-10 हजार रुपये के जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। 
 कोरोना संक्रमण के बढऩे से प्रशासन ने शुरू किया सघन जांच, पुलिस टीम के द्वारा रोजाना निकाला जा रहा फ्लैगमार्च

कोरोना संक्रमण के बढऩे से प्रशासन ने शुरू किया सघन जांच, पुलिस टीम के द्वारा रोजाना निकाला जा रहा फ्लैगमार्च

कोंडागांव। जिले के केशकाल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को ध्यान में रखते हुए जिले भर मे अलर्ट जारी कर दिया गया है, बस्तर का प्रवेश द्वार होने की वजह से पुलिस के द्वारा केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड स्थित स्क्रीनिंग सेंटर के सामने चेकपोस्ट लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है, जिसमें अन्य राज्य अथवा रेड जोन से आ रहे लोगों को तत्काल स्क्रीनिंग सेंटर भेजा जा रहा है, जहां जांच के पश्चात ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। वहीं अब शहर में भी पुलिस की टीम के द्वारा रोजाना शाम को फ्लैगमार्च निकाल कर दुकानो में भी नियमों का पालन करवाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि शासन प्रशासन के आदेशानुसार हमारे द्वारा खालेमुरवेंड स्थित स्क्रीनिंग सेंटर के सामने चेकपोस्ट लगाकर 24 घण्टे पुलिस कर्मियों के द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही बिना अनुमति अथवा ई-पास के आवागमन कर रहे वाहनों को आगे-जाने की अनुमति नही दी जा रही है। तथा जो भी वाहन छत्तीसगढ़ के बाहर अथवा रेड जोन से जिले में प्रवेश कर रहा है उसे सर्वप्रथम स्क्रीनिंग सेंटर में जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।
 गाली-गलौच करने से मना करने पर नुकीले औजार से मारकर किया घायल, सिविल लाईन थाने का मामला

गाली-गलौच करने से मना करने पर नुकीले औजार से मारकर किया घायल, सिविल लाईन थाने का मामला

रायपुर। घर के सामने गाली-गलौच करने से मना करने पर नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट महिला ने सिविल लाईन थाने में दर्ज करायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्रिश्चन कालोनी राजातलाब निवासी संध्या सिंह 43 वर्ष पति कविन्द्र सिंह दयाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रविवार की रात्रि करीबन 10 बजे प्रार्थिया अपने दोनों बेटे निकाइल सिंह दयाल व विजेन्द्र सिंह दयाल, परिवार सहित अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी दानवीर विश्वकर्मा एवं उसके सााथी घर के सामने आपस में अश्लील गाली गलौज कर रहे थे। जिसपर महिला के देवर व बेटों ने मना किया इस पर गाली-गलौज करते हुये दानवीर विश्वकर्मा ने देवर विजेन्द्र सिंह दयाल के गले व बांह पर नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाया। 
किसान और मूर्ति बनाने वाले कलाकार के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा- गणेश उत्सव के लिए चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की दी गई है अनुमति

किसान और मूर्ति बनाने वाले कलाकार के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा- गणेश उत्सव के लिए चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की दी गई है अनुमति

रायपुर | गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास आये एक किसान कृष्ण कुमार चक्रधारी ने भगवान गणेश की मूर्ति मुख्यमंत्री को भेंट की। चक्रधारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका परिवार गणेश भगवान की मूर्ति भी बनाकर बेचता है। उन्होंने गणेश उत्सव के लिए 36 मूर्तियां बनाई है, कोरोना संक्रमण के कारण मूर्तियां बेचने को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि गणेश उत्सव के लिए भगवान की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी गई है।

 

लॉकडाउन में कालाबाजारी करने वालों पर रहेगी विशेष नजर, जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर

लॉकडाउन में कालाबाजारी करने वालों पर रहेगी विशेष नजर, जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर

रायपुर, कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी रायपुर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगने जा रहा है। इस बीच जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि में दैनिक उपयोग की सामग्री व अन्य सामग्रियों व वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। 

जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि कालाबाजारी रोकने तथा लॉकडाउन की अवधि में आम नागरिकों को सभी वस्तुएं सही कीमत में मिल सके, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। अधिकारियों की टीम व कर्मचारी लगातार इस बात की मॉनीटरिंग करते रहेंगे कि जिले में कहीं भी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री तय कीमत से अधिक पर न हो सके। पिछले बार लगे लॉकडाउन में यह शिकायत प्रमुखता से सामने आई थी कि जमाखोरों द्वारा लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री तय कीमत से तीन-चार गुना अधिक कीमत पर की गई थी। इस बात को लेकर काफी हो-हंगामा भी मचा था। रायपुर जिले में एक बार फिर से लॉकडाउन की तैयारी चल रही है। इस बार जिला प्रशासन ने कमर कस ली है कि जिले में कहीं भी निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर वस्तुओं का विक्रय न हो सके। इसके लिए बकायदा जिला प्रशासन ने टोल-फ्री नंबर 0771-2882113 जारी कर दिया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी, किसी भी वस्तु की बिक्री निर्धारित कीमत से अधिक पर की जा रही है तो वे तत्काल इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ऐसे शिकायतकर्ताओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषी दुकानदार अथवा व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी। 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में होटल, बार-रेस्टोरेंट 02 अगस्त तक रहेंगे बंद

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में होटल, बार-रेस्टोरेंट 02 अगस्त तक रहेंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी होटल, बार, रेस्टोरेंट 02 अगस्त तक बंद ही रहेगा। इसके लिए आबकारी विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है। 

आबकारी विभाग से जारी दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के सभी एफ-एफ, 4-4 क क्लब, तथा रेस्टोंरेंट, बार एवं होटल बार स्थित बार रूम, स्टॉक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। इसके लिए सभी कलेक्टरों को जारी आदेश में कहा गया है कि जिलों में इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। कोरोना संक्रमण के चलते विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत रेस्टोरेंट एवं बीयर बार आदि को 19 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था, इसी आदेश को पुन: बढ़ाते हुए अब बंद की अवधि में वृद्धि कर इसे 02 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। 
बड़ी खबर: बलौदाबाजार जिले में एसबीआई का एटीएम काटकर लाखों रुपए की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा

बड़ी खबर: बलौदाबाजार जिले में एसबीआई का एटीएम काटकर लाखों रुपए की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सिमगा इलाके में अज्ञात चोरों ने बीती देर रात में एसबीआई बैंक के एटीएम काटकर लाखों रूपये की चोरी कर ले गये। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सिमगा के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई का एटीएम टूटा हुआ मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे लगभग 5 लाख रुपए चोरी कर ले गये। पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। 
छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 सौ पार, अब तक 24 की मौत

छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 सौ पार, अब तक 24 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढऩे के साथ प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1626 पहुंच गई है, वहीं अब तक प्रदेश में मिले 5425 संक्रमित मरीजों में 3775 लोग स्वस्थ हो चुके है, जबकि मृतकों की संख्या 24 ही है।


छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से लगातार बढ़ रहे है। रविवार को भी प्रदेशभर में 159 नये संक्रमित मरीज मिले है। ये मरीज क्रमश: जिला रायपुर से 50, सरगुजा 26, बस्तर 25, कोरबा 14, दुर्ग 09, बलौदाबाजरा व कांकेर से 07-07, बेमेतरा 06, दंतेवाड़ा व बिलासपुर से 05-05, कोण्डागांव, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा से 04-04, राजनांदगांव 03, कोरिया 04, धमतरी से 2 तथा गरियाबंद, मुंगेली, रायगढ़ व बलरामपुर 01-01 मरीज मिले थे। इस तरह प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1626 पहुंच गई है। हालांकि बीते दिन 117 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए है। जिसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 3775 संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके है। संक्रमित मरीजों में अब तक 24 लोगों की जानें भी गई है।