BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की प्रदेश में रेड, ऑरेंज, और ग्रीन जोन की नयी सूची, देखें पूरी सूची

BIG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की प्रदेश में रेड, ऑरेंज, और ग्रीन जोन की नयी सूची, देखें पूरी सूची

रायपुर राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा।

पूरी सूची यहां देखिए

 

BIG BREAKING : कल जारी होंगे 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम, शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह द्वारा किया जायेगा परिणाम का ऐलान

BIG BREAKING : कल जारी होंगे 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम, शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह द्वारा किया जायेगा परिणाम का ऐलान

रायपुरछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 जून को जारी होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 23 जून को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित पत्रकार-वार्ता में हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in तथा http://results.gov.in/cgresults और www.results.cg.nic.in पर देखे जा सकते हैं। इसे  www.jagranjosh.com एवं www.hindi.news18.com पर भी देखा जा सकता है।  

 

आरंग के एक निजी अस्पताल का डॉक्टर निकला कोरोना संक्रमित, दिन भर करता रहा मरीजों का इलाज, देर रात रिपोर्ट आई पॉजिटिव

आरंग के एक निजी अस्पताल का डॉक्टर निकला कोरोना संक्रमित, दिन भर करता रहा मरीजों का इलाज, देर रात रिपोर्ट आई पॉजिटिव

आरंग | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के आरंग से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिल रही है कि बलौदाबाजार जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रायपुर जिले के आरंग में दहशत और हड़कंप सा मचा हुआ है, क्योंकि डॉक्टर द्वारा आरंग के बस स्टैंड में निजी अस्पताल संचालित है. जहां वो रविवार को भी मरीजों का इलाज कर रहे थे. डॉक्टर की देर रात रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. डॉक्टर के पास इलाज कराने आए लोगों और आस पास क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार डॉक्टर हर रविवार को मरीजों का इलाज करते है. जिस कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या आम दिनों की तुलना में अधिक रहती है, लेकिन जब जानकारी मिली कि डॉक्टर कोरोना संक्रमित है, तो अस्पताल के आसपास की दुकानों में ताले लग गए. दुकान संचालक भयभीत होकर अपनी अपनी दुकानें बंद कर चले गए. इतना ही नहीं रविवार को इलाज कराने गए मरीज भी भय और आशंका से घिरे है.
जानकारी मिलते ही प्रशासन ने उनके आरंग स्थित निजी अस्पताल को देर रात ही सील कर दिया गया है. सील करने से पूर्व प्रशासन द्वारा क्लिनिक में भर्ती 13 मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. अस्पताल के तमाम स्टाफ का आरटीपीसीआर टेस्ट कर होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया जारी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को जब्त कर लिया गया है. जिससे उसकी रिकॉर्डिंग को देख रविवार को अस्पताल में आये तमाम लोगों की पहचान कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें आइसोलेट किया जा सके |

 

तेलीबांधा क्षेत्र में जुआ खेलते 8 पकड़ाए, लगभग 15 हजार रूपये जब्त

तेलीबांधा क्षेत्र में जुआ खेलते 8 पकड़ाए, लगभग 15 हजार रूपये जब्त

रायपुर | शहर के तेलीबांधा क्षेत्र में पुलिस ने दो जगहों पर जुआ खेलते हुए कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 15 हजार रूपये जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार रविवार के दिन शाम के समय में दशमेत ढाबा के पीछे और शताब्दी नगर श्मशान घाट के पास जुआ खेलने की सूचना मिलने पर दोनों जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों जगहों पर लगभग साढ़े सात हजार रूपये का दांव लगा हुआ था। पुलिस ने दांव की रकम के साथ तासपत्ती जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
अज्ञात कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, जाने कहा की है यह खबर

अज्ञात कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, जाने कहा की है यह खबर

रायपुर |  रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात में अज्ञात कार ने एक अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रपाल सिंह पिता कुंवरपाल 52 वर्ष निवासी नायकबंधा अभनपुर को कल रात करीब 8.50 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा अभनपुर के पास अज्ञात कार ने टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

 
कांकेर में 100 बिस्तरों वाला कोविड-19 अस्पताल हुआ तैयार

कांकेर में 100 बिस्तरों वाला कोविड-19 अस्पताल हुआ तैयार

कांकेर, जिला मुख्यालय कांकेर के अलबेलापारा शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय भवन में कोविड-19 अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। इस अस्पताल में 100 बिस्तर, आईसीयू वार्ड, एसडीयू वार्ड और जनरल वार्ड हैं। आईसीयू वार्ड में 10 बेड, एसडीयू वार्ड में 12 बेड तथा जनरल वार्ड में 78 बेड की व्यवस्था है। कोविड-19 अस्पताल में मरीज और स्टॉफ के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वार बनाये गये हैं।


मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उईके ने बताया कि डाफिंग और डानिंग एरिया का निर्माण पूरा कर लिया गया है। आक्सीजन प्लांट सेक्शन के साथ लगाया गया है, आईसीयू वार्ड में मल्टीपेरा मॉनीटर इन्फ्यूजन पंप लगाया जा चुका है। डीफिब्रीलेटर व ईसीजी मशीन स्थापित कर लिया गया है। पेशेंट मॉनिटरिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेसल और पेशेंट कालिंग सिस्टम लगाया जा चुका है। स्टॉफ के लिए रहने की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है तथा मरीजों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था कर ली गई है। भवन में सीसी टीव्ही कैमरा और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। परिसर के पीछे बॉयोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट के लिए डीप पिट एवं सार्प पिट का निर्माण किया गया है। डॉ. उईके ने बताया कि उक्त अस्पताल में कोविड-19 से संबंधित मरीज को भर्ती करने लायक तैयारी की जा चुकी है।

 

राजधानी रायपुर में ट्रक ने अधेड़ को कुचला हुई मौत,जाने कहा की है घटना

राजधानी रायपुर में ट्रक ने अधेड़ को कुचला हुई मौत,जाने कहा की है घटना

रायपुर। राजधानी में आज सुबह एक ट्रक ने फैक्ट्री में काम करने वाले को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।


यह घटना कबीर नगर के पास रिंग रोड पर हुई, जहां सुबह ट्रक की टक्कर से फैक्ट्री में काम करने वाले की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान टाटीबंध निवासी 50 वर्षीय मदन यादव पिता स्व. राजमहल यादव के रूप में की गई है।

बता दें कि 10 दिन पहले भी घटना स्थल पर सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रहे सड़क हादसों पर कबीर नगर के रहवासियों आक्रोश जताया। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस के साथ पीडब्लूडी के अधिकारी भी पहुंचे।
 

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री अकबर ने केन्द्रीय वन मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री अकबर ने केन्द्रीय वन मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर को लिखा पत्र

आगामी कोल ब्लाक नीलामी में छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य, मांड नदी के जल ग्रहण क्षेत्र तथा प्रस्तावित हाथी रिजर्व की सीमा में स्थित कोल ब्लाकों को शामिल नहीं करने का किया अनुरोध
वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा और मानव हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए इन कोल ब्लाॅकों को नीलामी से अलग रखना उचित

रायपुर | छत्तीसगढ़ के वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य एवं उससे सटे मांड नदी के जल ग्रहण क्षेत्र तथा प्रस्तावित हाथी रिजर्व की सीमा में आने वाले क्षेत्रों में स्थित कोल ब्लाकों को भारत सरकार द्वारा की जाने वाली आगामी कोल ब्लाक नीलामी में शामिल नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में आने वाले कोल ब्लाॅकों को नीलामी से पृथक किया जाना वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्किोण से उचित होगा।
श्री मोहम्मद अकबर ने पत्र मंे लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य का मध्य एवं उत्तरीय क्षेत्र जो एक ओर घने वनों से अच्छादित है, वही इस पूरे क्षेत्र में कोयले का भी भण्डार है। वर्तमान में इस क्षेत्र में विभिन्न केन्द्रीय, राज्य एवं निजी संस्थानों को आबंटित क्षेत्रों में खनन का कार्य किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र में राज्य की दो महत्वपूर्ण नदियां हसदेव एवं मांड के जल ग्रहण क्षेत्र में भी कोल ब्लाकों की नीलामी प्रस्तावित है। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में हाथियों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि, मानव हाथी द्वंद की बढ़ती घटनाओं तथा हाथियों के रहवास की आवश्यकता को देखते हुए हसदेव नदी से लगे 1995 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को लेमरू हाथी रिजर्व घोषित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके पालन में अधिसूचना प्रकाशन हेतु कार्यवाही प्रगति पर है।
छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पत्र में लिखा है कि राज्य के वनों एवं पर्यावरण की सुरक्षा तथा भविष्य में मानव हाथी द्वंद की घटनाओं पर प्रभावशील नियंत्रण के लिए उक्त क्षेत्र में भविष्य में खनन गतिविधियों पर रोक अत्यंत आवश्यक है। भविष्य में होने वाली कोल ब्लाकों की नीलामी में इन क्षेत्रों में आने वाले कोल ब्लाॅकों को पृथक किया जाना वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्किोण से उचित होगा। श्री मोहम्मद अकबर ने पत्र में केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि आगामी कोल ब्लाक नीलामी में हसदेव अरण्य एवं उससे सटे मांड नदी के जल ग्रहण क्षेत्र तथा प्रस्तावित हाथी रिजर्व की सीमा में आने वाले क्षेत्रों में स्थित कोल ब्लाकों को शामिल न किया जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग पांच लाख प्रवासी मजदूर वापस लौटे: अभी भी लौटना जारी
प्रवासी और राज्य के श्रमिकों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराना आवश्यक
मध्यप्रदेश, झारखण्ड एवं उड़ीसा पड़ोसी राज्य के साथ ही भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति में समान लेकिन छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया गया
गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ को सम्मिलित नहीं करने से राज्य के गरीबों, कृषि मजदूरों, प्रवासी मजदूरों एवं सीमांत किसानों में अत्यंत निराशा का भाव

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ राज्य को ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में तत्काल शामिल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को शामिल करने से राज्य के सभी प्रवासी श्रमिकों के जीवकोपार्जन के लिए उनकी रूचि एवं कौशल के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा प्रवासी कामगारों को आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए 20 जून को बिहार के खगड़िया जिला से देश के 6 राज्यों के 116 जिलों में ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ का शुभारंभ किया गया है, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड एवं उड़ीसा राज्य को शामिल किया गया है। योजना में सम्मिलित मध्यप्रदेश, झारखण्ड एवं उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य हैं लेकिन छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया गया है जबकि सम्मिलित इन राज्यों की भौगोलिक, आर्थिक एवं सामाजिक स्थितियों में काफी समानता है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के परिणाम स्वरूप पूरा देश प्रभावित है। इस भयंकर महामारी-त्रासदी के कारण रोज कमाने खाने वाले हमारा सर्वहारा प्रवासी मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उनके वर्तमान कार्य स्थलों में नियोजन-रोजगार के अवसर समाप्त होने के कारण प्रवासी मजदूरों को विवश होकर गृह राज्य लौटना पड़ा है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब-तक लगभग 5 लाख प्रवासी मजदूर वापस आ चुके हैं। मजदूरों का गृह राज्य में वापस लौटना अभी भी जारी है।
श्री बघेल ने लिखा है कि राज्य के लगभग तीन-चैथाई क्षेत्र अत्यंत पिछडे एवं वन क्षेत्र है, जहां पर राज्य के लगभग 80 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछडे वर्ग के लोग निवासरत हैं। राज्य की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या कृषि एवं सामान्य मजदूरी पर निर्भर है, जो सामान्यतः असंगठित क्षेत्र, कृषि मजदूर एवं सीमांत कृषक है। राज्य का बस्तर, सरगुजा संभाग सहित अन्य संभागों में आदिवासी वर्ग की बहुलता है साथ ही छत्तीसगढ़ में दस आकांक्षी जिले भी हैं। ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ को सम्मिलित नहीं किये जाने से यहां के गरीबों, कृषि मजदूरों, प्रवासी मजदूरों एवं सीमांत किसानों में अत्यंत निराशा का भाव है। उपरोक्त दृष्टि से राज्य वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों के साथ-साथ राज्य में निवासरत मजदूरों को भी तत्कालिक रूप से रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिक आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से अनुरोध करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों को ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में तत्काल शामिल किया जाये ताकि राज्य के सभी प्रवासी श्रमिकों के जीवकोपार्जन के लिए उनकी रूचि एवं कौशल के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। मुख्यमंत्री ने विश्वास प्रकट किया है कि इस संबंध में राज्य के प्रवासी मजदूरों के हितार्थ त्वरित निर्णय लिया जाएगा।

बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने SP पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, जाने क्या है पूरी खबर

बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने SP पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, जाने क्या है पूरी खबर

कोंडागांव | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कोंड़ागांव एसपी पर रिश्वत मांगने का गम्भीर आरोप लगाया है। मरकाम ने कहा कि चोपड़ा परिवार पति-पत्नी इलाज कराने के लिए धमतरी निकले थे। रास्ते में तबीयत खराब होने पर धमतरी के अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद लड़की के परिवार ने दहेज प्रकरण का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष अपनी ही सरकार में जिले के एसपी पर पैसों के लेनदेन का गंभीर आरोप लगाकर कांग्रेस अध्यक्ष ने ही साबित कर दिया कि भूपेश सरकार भ्रष्टतम है । उन्होने कहा कि 304 का प्रकरण उसके पति के खिलाफ दर्ज हो गया। लेकिन पूरे चोपड़ा परिवार पर जिस ढंग से आरोप लगाए वह ठीक नही है। जबकि परिवार अलग-अलग रहता है, इसके साथ अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है। मुझे न्याय संगत नहीं लगता। पीडि़त परिवार ने जिले के एसपी से मुलाकात कर उन्होंने निवेदन भी किया कि आपने एक के खिलाफ तो प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन बाकी के खिलाफ नहीं करने का निवेदन किया। अध्यक्ष मरकाम ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे जानकारी मिली कि इस दौरान जिले के पुलिस कप्तान ने भारी भरकम पैसे की मांग की थी, जो घोर निंदनीय है। उन्होने कहा कि इस मामले पर डीजीपी कह दिया है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को अतिसंवेदनशील जिले में कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में सरकार से लेकर कांग्रेस के नेताओं तक सभी उगाही में लगे है। प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी सरकार है। बीते 16 महीनों में अनेक बार भाजपा के नेताओं ने सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखा हैं, तब कांग्रेस के नेता अपने किये पर पर्दा डालने का प्रयास करते रहे हैं। 

 

 
ग्रामोद्योग बन गया ग्रामीण महिलाओं के जीवनयापन का जरिया

ग्रामोद्योग बन गया ग्रामीण महिलाओं के जीवनयापन का जरिया

रायपुरछत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामोद्योग को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अपने जीवनयापन का जरिया बनाया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने तथा ग्रामीणों को उनकी कुशलता और दक्षता के अनुरूप घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

 हाथकरघा संघ द्वारा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी 7000 महिलाओं को गणवेश सिलाई के माध्यम से नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्व-सहायता समूह से जुड़ी बुनकर महिलाओं ने कोरोना संकट और लॉकडाउन की विषम परिस्थिति को भी अपने हुनर और हौसले से लाभ के अवसर में बदल दिया है। समूह की 7000 बुनकर महिलाओं ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बाजार में मास्क की डिमांड को देखते हुए सूती कपड़े का अच्छी क्वॉलिटी का 3 लाख 80 हजार मास्क तैयार किया। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क की सप्लाई विभागों और संस्थाओं को की गई। दो माह की अवधि में बुनकर महिलाओं ने लगभग 76 लाख का व्यवसाय किया। बुनकर महिलाओं ने अपने लाभांश राशि में से एक लाख 45 हजार 303 रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए और 1500 नग मास्क भेंट कर कोरोना की लड़ाई में अपनी अनुकरणीय सहभागिता निभाई हैं। 

 राज्य में हाथकरघा के माध्यम से वस्त्रों की बुनाई में जुटीं महिला स्व-सहायता समितियों एवं बुनकर समितियों ने लॉकडाउन की अवधि में 7 करोड़ 65 लाख रुपए से अधिक का कारोबार किया है। हाथकरघा संघ द्वारा 12 हजार 600 हाथकरघों के माध्यम से प्रदेश के 37 हजार बुनकर परिवारों को वर्ष भर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 

 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार मूलक कार्यक्रम के अंतर्गत 661 इकाईयों की स्थापना किया जाना प्रस्तावित है। इनके जरिए 6 करोड़ 94 लाख 83 हजार रुपए का अनुदान वितरित कर 3965 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा खादीग्राम बोर्ड द्वारा महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से खादी वस्त्रों के मास्क और हर्बल साबुन का निर्माण किया जा रहा है। लॉकडाउन की अवधि में समूह की महिलाओं द्वारा 80 हजार मास्क का तैयार कर विभिन्न विभागों को प्रदाय किया गया है।  

 रेशम प्रभाग द्वारा इस कोरोना काल में विभिन्न जिलों के कोसा प्रशिक्षण केन्द्रों में नर्सरी एवं पौधारोपण का कार्य के माध्यम से 695 हेक्टेयर क्षेत्र में मनरेगा के तहत रोजगार सृजन का कार्य किया जा रहा हैै। इससे रेशम प्रभाग द्वारा 2.89 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन हुआ है। रेशम धागाकरण कार्य में जुटीं महिला हितग्राहियों 3 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से कुल 2500 नग मशीनें वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित है। राज्य के 67 रेशम केंद्रों में कीटपालन के साथ-साथ 91 स्व-सहायता समूहों की 1461 महिलाओं को अतिरिक्त आय का साधन उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामोद्योग विभाग के हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा वर्तमान में 26 हजार शिल्पियों को उनके निवास में ही उन्हें प्रशिक्षण एवं टूल किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिल्पियों द्वारा निर्मित सामग्रियों की मार्केटिंग हस्तशिल्प विकास बोर्ड स्वयं कर रहा है, ताकि शिल्पियों को मार्केटिंग के लिए भटकना न पड़े। हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा जॉब वर्क संग्रहण योजना अंतर्गत 37 बांस शिल्पी परिवारों से दो हजार नग बैंबू ट्री-गार्ड तैयार कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसी कड़ी में माटीकला बोर्ड द्वारा 22 हजार शिल्पियों से उनके घरों में ही मटका, कलसी, कप, प्लेट, इत्यादि तैयार कराकर मार्केटिंग की व्यवस्था की गई है। माटीकला बोर्ड शिल्पियों को इलेक्ट्रॉनिक चाक भी प्रदाय कर रहा है, ताकि इनकी आमदनी बढ़े। शिल्पियों से लस्सी का गिलास, मिठाई की कटोरी आदि का निर्माण कराकर होटलों को आपूर्ति किए जाने की योजना है।

 
डंकनी नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, एक का शव बरामद, एक की खोज जारी

डंकनी नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, एक का शव बरामद, एक की खोज जारी

दंतेवाड़ा | जिले के कटेकल्याण ब्लाक के ग्राम मथाड़ी की दो सगी बहने रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने निकली थी। मगर बीच रास्ते में कटेकल्याण से दंतेवाड़ा की तरफ बहने वाली डंकनी नदी को पार करते समय दोनों बहने मुंगड़ी और सुकड़ी पानी के तेज बहाव में डूब गई। एक का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि दूसरी बहन के शव की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार डंकनी नदी को पार करते समय दोनों बहने पानी के तेज बहाव में डूबने के बाद दोनों में से एक बहन का शव 10 किलोमीटर दूर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के नाले में ग्रामीणों को मिला, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाने को दे दिया है। शव की शिनाख्त की गई तो महिला का नाम मुंगड़ी बताया गया। वहीं दूसरी बहन सुकड़ी की तलाश परिजनों द्वारा नदी किनारे की जा रही है। पुलिस ने बरामद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। 
 
रथ यात्रा के बाद अब कांवर यात्रा पर भी कोरोना का लगा ग्रहण, 6 जुलाई से लगेगा सावन

रथ यात्रा के बाद अब कांवर यात्रा पर भी कोरोना का लगा ग्रहण, 6 जुलाई से लगेगा सावन

महासमुंद | कोरोना वायरस के चलते इस बार धार्मिक आयोजन पर ग्रहण लग गया है। नवरात्र में पहली बार भक्तों ने अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना कर पर्व का मनाया। नवरात्र में नौ दिनों तक मंदिर में प्रवेश वर्जित था। मुस्लिम भाइयों ने भी कोरोना के चलते ईद का पर्व उत्साह से नहीं मनाया। अब 23 जून को हिंंदुओं का बड़ा पर्व रथ यात्रा है। यह पर्व भी कोरोना के चलते फीका पड़ गया। ग्रामीण अंचल से लोग शहर में दर्शन के लिए नहीं आ सकते, क्योंकि पहली बार महाप्रभु की रथ यात्रा पर रोक लग गई है। मंदिरों में ही दर्शन होंगे, वे भी नियमों व शर्तों के अनुसार। रथ यात्रा पर्व के बाद 6 जुलाई को सावन लग रहा है। सावन महीने में शिव भक्तों का अलग ही उत्साह रहता है। भक्त कांवर में जल लेकर 40 किमी की दूरी तय कर सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव में जलाभिषेक करते हैं। इस बार प्रदेश में धारा 144 लागू है। वहीं लॉकडाउन भी चल रहा है। इसके तहत कांवर यात्रा इस वर्ष नहीं हो पाएगी। सिरपुर, कनेकेरा, बम्हनी दलदली के महादेव मंदिर जाने वाले शिवभक्त कांवर यात्रा नहीं कर पाएंगे। वहीं कोरोना की वजह से प्रशासन की ओर से लगाई पाबंदी को देखते हुए बोलबम समिति की बैठक नहीं हो पाई है। सावन लगने में सिर्फ पखवाड़े भर का समय शेष रह गया है। 6 जुलाई से सावन माह प्रारंभ होने जा रहा है, लेकिन आयोजन को लेकर बोलबम कांवर यात्रा समिति की फिलहाल अभी तक बैठक ही आहूत नहीं हो पाई है। समिति अध्यक्ष थनवार यादव का कहना है कि आगामी रविवार को समिति की बैठक आहूत की गई है। आयोजन नहीं करने समिति सदस्यों को जानकारी दी जाएगी और चर्चा की जाएगी। प्रशासन ने जब रथयात्रा के लिए अनुमति नहीं दी है तो कांवर यात्रा के लिए अनुमति मुश्किल है। 

दर्शन पर नहीं है पाबंदी 
अध्यक्ष ने बताया कि श्रद्धालुओं के गंधेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। इसके लिए शासन के नियमों का पालन किया जाएगा। व्यवस्था बनाने के लिए बैठक में कार्ययोजना बनाई जाएगी। 
बम्हनी से सिरपुर, दलदली व कनेकेरा जाते हैं यात्री
सावन माह में कांवर यात्री बम्हनी के श्वेत गंगा से जल लेकर सिरपुर के गंधेश्वर महादेव, दलदली स्थित दलेश्वर महादेव और कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जाते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार से दो दिन पूर्व कांवरिए यहां पहुंचते हैं और जल लेकर यात्रा प्रारंभ करते है। बता दें कि सावन माह में प्रतिवर्ष 40 हजार से भी अधिक कांवरिए जलाभिषेक के लिए यहां आते हैं।
 
बहला-फुसलाकर नाबालिक से युवक ने किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी जेल दाखिल

बहला-फुसलाकर नाबालिक से युवक ने किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी जेल दाखिल

कोरबा | कटघोरा पुलिस ने एक नाबालिक के साथ सिलसिलेवार तरीके से बालात्कार की घटना को अंजाम देने के आरोप में एक विवाहित युवक को हिरासत में लिया है। पीडि़त नाबालिक के मुताबिक आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अक्सर सुनसान खेतो की ओर ले जाया करता था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। उसने कई दफे उंसके घर पर भी सूनेपन का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। नाबालिक के साथ हुए इस अनाचार का खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई। फि लहाल पीडि़ता कोरबा के बाल कल्याण समिति की अभिरक्षा में है। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। अलग-अलग तरीको से दिए गए बयान व शिनाख्त के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया गया है। आरोपी पर भादवि की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता एक मजदूर परिवार से सम्बद्ध है। तीन भाई बहन व अपने पिता के साथ वह कटघोरा थाना क्षेत्र में निवास करती थी। दो वर्ष पूर्व उसकी माँ का भी निधन हो चुका है। पिता व भाई रोजी मजदूरी जबकि नाबालिक खुद घरों में झाड़ू-पोछा कर जीवन यापन कर रही थी। इस पूरे सनसनीखेज मामले का खुलासा करीब एक माह पूर्व तब हुआ था जब उसकी तबियत एकाएक बिगडऩे लगी। उसके पिता ने जब बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तब मालूम हुआ कि वह पांच माह की गर्भवती है। महज 16 वर्षीय बेटी के गर्भवती होने की बात सुनकर पिता पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। इसी दौरान पिता की भी तबियत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान बीते 8.9 जून की दरमियानी रात दम तोड़ दिया। इस तरह अब परिवार में 18 वर्षीय भाई और दो बहनें ही शेष है। इस सम्बंध में कटघोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल उसके घर से दबोच लिया। आरोपी से कड़ाई से हुई पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया।

 

 
शिकार के लिए बिछाए गए करंट से प्रवासी मजदूर व जंगली सुअर की मौत, पढ़ें पूरी खबर

शिकार के लिए बिछाए गए करंट से प्रवासी मजदूर व जंगली सुअर की मौत, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | जिले के मड़वारानी जंगल में करंट की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर और जंगली सुअर की मौके पर मौत हो गई है।  बताया जा रहा है कि मृतक एवं उसके कुछ अन्य साथी प्रवासी मजदूर थे और चोरी छुपे अपने गांव  मड़वारानी लौट रहे थे। तभी जंगल में जंगली जानवर फं साने के लिए लगाए गए बिजली के करंट की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही एक जंगली सूअर भी करंट की चपेट में आकर मर गया। व्यक्ति के मरने के पश्चात उनके अन्य साथी मौके से भाग निकले। यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

 

 
रेत का अवैध परिवहन करते चार ट्रैक्टर और दो हाइवा जप्त, जाने कहा की है यह खबर

रेत का अवैध परिवहन करते चार ट्रैक्टर और दो हाइवा जप्त, जाने कहा की है यह खबर

कोरबा | जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज उडऩदस्ता दल द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन और उत्खनन करने वालो पर कार्यवाही की है, जिसमें 2 हाइवा तथा 2 ट्रैक्टर खनिज रेत से भरी हुई उरगा खनिज नाका में अभिरक्षा में रखा गया है और 1 ट्रेक्टर रामपुर चौकी में तथा 1 ट्रेक्टर रेत की कटघोरा खनिज नाके में अभिरक्षा में रखा गया है। इस प्रकार कुल 6 रेत वाहनों पर कार्यवाही की गई है। इनमे 4 ट्रेक्टर को अवैध उत्खनन और दोनों हाइवा को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगी चार ट्रैक्टर और दो हाइवा को खनिज विभाग ने जप्त किया है। कटघोरा के कसनिया से और उरगा क्षेत्र के खनिज जांच नाका से जब्त इन वाहनों को फिलहाल पुलिस चौकी और खनिज नाका में खड़ा किया गया है। खनिज विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके पश्चात इन पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
 
एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ सड़क के गढ्ढे पर नाव चलाकर किया विरोध प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ सड़क के गढ्ढे पर नाव चलाकर किया विरोध प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | एस ई सी एल सिंघाली परियोजना का मुख्य प्रवेश मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग अरदा, भेजीनारा, सिंघाली, ढपढप, हर्राभांठा सहित दर्जनो गांव को जोड़ता है। सड़क के पूरी तरह जर्जर हालत होने के कारण राहगीरो को आवागमन करना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार युवाओ के द्वारा एसईसीएल सिंघाली खदान के प्रबंधन के खिलाफ  सड़क के गढ्ढे पर नाव चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा सौरभ आदिले ने बताया कि मुख्य मार्ग जर्जर होने के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है। अगर एसईसीएल प्रबंधन द्वारा समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी है। प्रकाश देवांगन ने बताया कि कई मर्तबा एस. ई. सी. एल. प्रबंधक को मरम्मत के लिये अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस ओर कोई पहल नही कि जा रही है। एसईसीएल को सलाना करोड़ो मुनाफा हो रहा है लेकिन सड़क मरम्मत के लिये के राशि नहीं है।

 

 
BIG BREAKING : पी एल पुनिया के आगमन से निगम मंडलों में जल्द हो सकती है नियुक्ति, पढ़ें यह खबर

BIG BREAKING : पी एल पुनिया के आगमन से निगम मंडलों में जल्द हो सकती है नियुक्ति, पढ़ें यह खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निगम मंडलों के लिए नेताओं की दावेदारी चल रही थी और सभी लोग उम्मीद लगाये बैठे थे कि लिस्ट आज जारी होगा, कल जारी होगा इसी बीच सभी का इंतजार ख़त्म क्योंकि प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया कल शाम को अचानक छत्तीसगढ़ पहुँचे है पी एल पुनिया पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के साथ निगम-मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्तियों पर मंथन कर नामों को लेकर CM भूपेश बघेल से चर्चा की है। लंबी चर्चा के बाद 11 नामों पर सहमति बनने की बात सामने आ रही है । आपको बता दें की पुनिया और मरकाम ने एयरपोर्ट पर एक गुप्त स्थान पर जाकर निगम-मंडल और बोर्ड दावेदारों के नाम पर घंटों तक चर्चा की |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन 11 नामों पर फिलहाल सहमति बनी है उनकी घोषणा कल होगी । लिस्ट में जिन 11 नामों को शामिल किया गया है उनमें गौ सेवा विभाग आरडीए युवा आयोग श्रम विभाग जैसे विभाग है जिनपर लगभग सहमति बन चुकी है और जिनके नामों की घोषणा कल 22 जून को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में होगी ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महंत रामसुंदर दास को गौ सेवा विभाग का जिम्मा दिया जा सकता है क्योंकि महंत को लंबा अनुभव है पूर्व में विधायक भी राह चुके ऐसे में संस्कृत या गौ सेवा आयोग की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी कल उनके नाम का एलान होना फाइनल है ।

पी एल पुनिया के नजदीकी सन्नी अग्रवाल को श्रम आयोग की जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही जा रही । शिव सिंह ठाकुर को आरडीए का जिमा दिए जाने की बात चल रही है कल उनके भी नाम का एलान हो सकता है । घनश्याम राजू तिवारी को युवा आयोग दिए जाने की बात सामने आ रही है ।
मीडिया संचार विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी, विनोद तिवारी, सुरेंद्र शर्मा , किरणमयी नायक को अध्यक्ष खाद्य आपूर्ति निगम,मलकीत सिंह गैदु,अटल श्रीवास्तव,विभा साहू,नरेश डाकलिया के नामों का एलान कल हो सकता है । सूत्र बताते है कि राज्य के सभी 5 संभाग से नाम रखे जाएंगे । हो सकता है 2 से 3 चरण में इन नामों का एलान हो।

 

 

प्रदेश के इस जिले में अगले आदेश तक लगा पूर्ण लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

प्रदेश के इस जिले में अगले आदेश तक लगा पूर्ण लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले में बीती रात एक साथ 53 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी | जिसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है | जिला कलेक्टर ने जिले में पूर्ण लॉक डाउन करने का आदेश जारी किया है | कलेक्टर ने आदेश में जिले में निम्न बातें कही -

दिनांक 20/06/2020 की मध्यरात्रि से आगामी आदेश पर्यंत तक राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के पश्चात् केवल अत्यावश्यक दैनिक उपयोग से सम्बंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुले रहेंगे, जिसकी सूची निम्नानुसार है -

निजी संस्थाए :- मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसिस, सब्जी मंडिया, दूध डेयरी, होटल जिसमे यात्रियों के रुकने की सुविधाएँ हो, रैन बसेरा |

शासकीय प्रतिष्ठान :- इमरजेंसी सुविधा प्रदान करने वाले सभी कार्यालय, जल प्रदाय सेवाएं, बैंक, ए.टी.एम., टेलीफोन, एक्सचेंज एवं दूरसंचार से सबंधित कार्यालय, समस्त शासकीय कार्यालय, समस्त मेडिकल स्थापनाएं | 

होम डिलीवरी सेवाएँ :- किराना सामान, दूध, फल, सब्जी, (सब्जी की बिक्री ठेले से की जा सकती है, स्थाई दुकान प्रतिबंधित रहेगी) 

उपरोक्त आदेश के लागु होने के साथ ही सभी प्रकार के सभा, आयोजन, जुलुस, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रोक दिए गए है |  पार्क पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी | 

छठवें अंतर्राष्टीय योग दिवस पर समाज कल्याण मंत्री और छतीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष श्रीमती भेड़िया ने किया योग

छठवें अंतर्राष्टीय योग दिवस पर समाज कल्याण मंत्री और छतीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष श्रीमती भेड़िया ने किया योग

रायपुरछठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री और  छत्तीसगढ़ योग आयोग की पदेन अध्यक्ष श्रीमती अनिला भेड़िया ने  अपने  राजधानी स्थित निवास में योग किया । इस दौरान उन्होंने योग के विभिन्न आसनों सहित प्राणायम का अभ्यास किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को छटवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ और निरोग रहने की कामना की  है।   श्रीमती भेंडि़या ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परम्परा और जीवन शैली  का हिस्सा रहा है। वर्तमान में घटती शारीरिक प्रतिरोधकता, तनाव युक्त व्यस्त जीवन शैली को व्यवस्थित करने के लिए योग का बहुत महत्व है। कोरोना संक्रमण की आपदा में प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए इसकी प्रासंगिकता और बढ़ जाती है । यह मनुष्य का  शरीर, मन और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाने में सहायता करता है। ध्यान योग जहां हमें मानसिक मजबूती देता है, वहीं शारीरिक यौगिक क्रियाएं स्वस्थ्य ओर निरोगी शरीर का निर्माण करती हैं। कोरोना-19 जैसे संक्रमणों से बचाव के लिए शरीर में पर्याप्त प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए योग को दैनिक जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है।

रायपुर के साइंस कॉलेज हॉस्टल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर के साइंस कॉलेज हॉस्टल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज के हॉस्टल में हफ्ते भर पहले चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया था। साइंस कॉलेज हॉस्टल के 17 कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने छात्रों के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। 

विश्व व्यापी कोरोना संकट के चलते पूरे देश में हुए लॉकडाउन की वजह से मार्च में हॉस्टल को खाली करवाकर सभी विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया था। घटना के दौरान पूरा हॉस्टल खाली था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ IPC की धारा 456 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की थी जिस पर 2 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया हैं। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नशे की ज़रूरतों को पूरा करने यह घटना को अंजाम दिया था।

 
 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में किया योगाभ्यास

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में किया योगाभ्यास

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

    मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत की बहुत प्राचीन परंपरा में से एक है योग। जिसे हम अष्टांग योग के रूप में भी जानते है। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि ये आठ हिस्से अष्टांग योग के है। आसन इन सबका जोड़ है लेकिन यम और नियम पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है, तभी अष्टांग योग का लाभ जीवन में मिल सकता है। मैं सभी साथियों से निवेदन और आग्रह करना चाहता हॅॅू कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। कुछ समय अपने लिए निकाले, जिसमें आप यम, नियम, आसन और प्राणायाम का पालन करें।

     गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर हर वर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा रहा है, इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर मनाया जा रहा है।


छ.ग. के इस जिले में हुए 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें सूची

छ.ग. के इस जिले में हुए 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें सूची

दुर्ग, जिले में पदस्थ 16 पुलिसकर्मियों के तबादला सूची जारी की गयी है। ये सूची एसएसपी अजय यादव ने जारी की है। लिस्ट में चार सहायक उप निरीक्षक, तीन प्रधान आरक्षक और नौ आरक्षकों के नाम शामिल है।

देखे सूची :-


 

 बड़ी खबर: दो दोस्तों ने युवती का रास्ता रोककर दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर: दो दोस्तों ने युवती का रास्ता रोककर दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो दोस्तों ने युवती का रास्ता रोककर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिहावा थाना में दर्ज कराई है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- आरोपी दो दोस्तों ने युवती का रास्ता रोककर सूनसान जगह में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद सिहावा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इधर युवती के साथ दिनदहाड़े रास्ता रोककर रेप की वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले में मीडिया को बयान देगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में बोधघाट बहुउद्देश्यीय परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर बस्तर अंचल के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में बोधघाट बहुउद्देश्यीय परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर बस्तर अंचल के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में बोधघाट बहुउद्देश्यीय परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर बस्तर अंचल के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।

   बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम, विधायक सर्वश्री राजमन बेंजाम, विक्रम मंडावी, मनोज मंडावी, संत नेताम, शिशुपाल सोरी, रेखचंद जैन, मोहन मरकाम, श्रीमती देवती कर्मा, पूर्व सांसद श्री अरविंद नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष बीजापुर श्री शंकर खुडियाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुकमा श्री हरीश लखमा सहित बस्तर अंचल के जिला पंचायत अध्यक्ष एवम अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव जल संसाधन श्री अविनाश चम्पावत, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।