BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रांवाभाटा बिरगांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कन्टेनमेंट जोन घोषित, कंटेंनमेंट जोन में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

रांवाभाटा बिरगांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कन्टेनमेंट जोन घोषित, कंटेंनमेंट जोन में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

रायपुरभारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत रावांभाठा बिरगांव थाना खमतराई में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने  पूर्व में बाँधा ताालाब रोड, पश्चिम में मेटल पार्क रोड, कच्ची सडक,  उत्तर में सेंदरी तालाब, मदरसा रोड और दक्षिण में शुक्रवारी बाजार स्थल     को     कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
    इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे।  आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। कंटेंटमेंट जोन में कार्यवाही हेेतु अधिकारियों को मिला उत्तरदायित्व कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए श्री एनके पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता, लोकनिर्माण विभाग, विधानसभा संभाग, रायपुर मो.नं. 94076-25500, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री विश्वनाथ मुखर्जी, उप वनामंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 90092-42222, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुाओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्रीकांत वर्मा,आयुक्त नगर पालिक निगर , बीरगांव रायपुर, मो नं.  94790-59151 घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री प्रणव सिंह, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व रायपुर मो.नं. 94252-02181 भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु श्री अभिषेक महेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला , रायपुर मो.नं. 94791-91013 को नियुक्त किया गया है। 

मुख्यमंत्री से मिला बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल : राज्य में 90 प्रतिशत एमएसएमई सेक्टर में कार्य प्रारम्भ होने पर जताया आभार

मुख्यमंत्री से मिला बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल : राज्य में 90 प्रतिशत एमएसएमई सेक्टर में कार्य प्रारम्भ होने पर जताया आभार

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कल शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की । प्रतिनिधिमण्डल में बिलासपुर के जिला उद्योग संघ तथा द फेडेरेशन ऑफ राइस मिलर्स के पदाधिकारी शामिल थे। इस मुलाकात में उद्यमियों ने राज्य में 90 प्रतिशत एमएसएमई सेक्टर में कार्य प्रारम्भ होने एवं औसतन 60 प्रतिशत उत्पादन प्रारम्भ होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और राज्य में कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव हेतु सरकार द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के उद्योगों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री बघेल ने समस्याओं के निराकरण हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन उद्यमियों को दिया। इस अवसर पर श्री रामावतार अग्रवाल, श्री हरीश केडिया, श्री अरविंद गर्ग, श्री अभिषेक सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

उत्तरप्रदेश के श्रमिकों एवं व्यक्तियों की वापसी के लिए 5 जून को रायपुर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

उत्तरप्रदेश के श्रमिकों एवं व्यक्तियों की वापसी के लिए 5 जून को रायपुर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

 रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाया जा रहा है साथ ही छत्तीसगढ़ में फंसे अन्य राज्यों के श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा जा रहा है। राज्य सरकार के इन प्रयासों से लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य में फंसे उत्तरप्रदेश के श्रमिकों एवं व्यक्तियों को उनके गृह राज्य ले जाने के लिए 5 जून को रायपुर रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन बस्ती उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन उत्तरप्रदेश राज्य में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर वापस लौटेगी।
     इस स्पेशल ट्रेन की रवानगी के लिए श्रम विभाग के सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी श्री सोनमणि बोरा ने रायपुर कलेक्टर को राज्य के अन्य जिलों के कलेक्टरों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को उनके जिले में फंसे उत्तरप्रदेश के श्रमिकों एवं व्यक्तियों की वापसी के लिए रायपुर कलेक्टर से समन्वय कर स्पेशल ट्रेन से उनकी वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर कलेक्टर को समस्त यात्रियों का चिकित्सकीय परीक्षण सुनिश्चित कराने, यात्रियों के नाम, मोबाईल नंबर, उनके गंतव्य स्थल के जिले का नाम आदि का विवरण संधारित करने के साथ ही ट्रेन की रवानगी के पूर्व श्रमिकों की सूची तथा ट्रेन परिचालन की सूचना उत्तरप्रदेश शासन को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

गुढिय़ारी इलाका बना नया कंटेनमेंट जोन: इलाके को किया गया सील

गुढिय़ारी इलाका बना नया कंटेनमेंट जोन: इलाके को किया गया सील

रायपुर। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा अंतर्गत आने वाले गुढिय़ारी इलाके में एक नया कोरोना का मरीज मिला है। इसके बाद से ही गुढिय़ारी इलाके के चुनिंदा क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर इलाके को सील कर दिया गया है। 

गुढिय़ारी के प्रगतिनगर में नया कोरोना मरीज मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन ने इलाके की चर्तुसीमा निर्धारित करते हुए पूर्व में मारूति जिम के पास, पश्चिम में प्रीतम नगर नाला, टीचर कालोनी जाने वाले पुल, उत्तर में संतोष किराना स्टोर्स के पास रेलवे क्रासिंग अशोक नगर के पहले तथा पश्चिम में श्मसान छोटा अशोक नगर के पास, अजय सेलून तिराहा को निर्धारित करते हुए इसके बीच के इलाके को सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में प्रवेश व निकास के लिए केवल एक प्रवेश द्वार को खुला रखा गया है तथा इसकी जिम्मेदारी अशोक गौड़ कार्यपालन अभियंता लोनिवि को दिया गया है। वहीं कंटेनमेंट जोन में भाारत सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी सीएसपी उरला अभिषेक माहेश्वरी को दी गई है। 
विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व विक्रम उसेंडी यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार विष्णुदेव साय का प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम तय कर दिया गया है। पार्टी स्तर पर इसका आधिकारिक नियुक्ति आदेश भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के काफी करीबी माने जाने वाले भाजपा के दिग्गज नेता साय साल 2006 से 2019 तक प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके हैं। 2013 में विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के चुनाव जीतने के बाद भी राष्ट्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी उनके नेतृत्व में ही बीजेपी ने राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ा था और 11 में से दस सीटों पर जीत दर्ज की थी। रायगढ़ लोकसभा सीट से लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके विष्णुदेव साय साल 2014 में मोदी मंत्रीमंडल में शामिल किए गए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद उनकी जगह धरमलाल कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। कौशिक के छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष बनने के बाद विक्रम उसेंडी को प्रदेश अध्यक्ष का कमान दिया गया था। उसेंडी के बाद एक बार फिर साय को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है।  
राजधानी रायपुर एक बार फिर आया रेड जोन में, प्रदेश में जिलों की रेड-ऑरेंज-ग्रीन जोन की लिस्ट जारी

राजधानी रायपुर एक बार फिर आया रेड जोन में, प्रदेश में जिलों की रेड-ऑरेंज-ग्रीन जोन की लिस्ट जारी

रायपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण में आई तेजी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से राज्य के प्रभावित इलाकों का वर्गीकरण कर इन्हें रेड व ऑरेंज और ग्रीन जोन में विभक्त किया है। 
स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के बालोद-डौंडीलोहारा, कोरबा जिले का कोरबा शहर, रायपुर जिले में शहरी इलाका, राजनांदगांव में छुरिया, डोंगरगढ़, अंबिकापुर का शहरी क्षेत्र बिलासपुर जिले का कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहर, मस्तुरी और बिल्हा, कवर्धा में बोडला, बलरामपुर में वाड्रफनगर, बस्तर में जगदलपुर, बेमेतरा जिले का नवागढ़, पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला जिला जशपुर, दुर्गूकोंदल जिला कांकेर, कोरिया जिले का खडग़ंवा, बागबाहरा, बसना जिला महासमुंद, लोरमी, मुंगेली जिला  मुंगेली, लोईंग, रायगढ़ शहर, गुरूर, गुण्डरदेही जिला बालोद, बलौदा, नवागढ़, सक्ती जिला जांजगीर, बलौदाबाजार का बिलाईगढ़, सिमगा, लवन, साजा, बेमेतरा, गीदम, दंतेवाड़ा, धमतरी जिले काा गुजरा, नगरी, धमतरी शहर, दुर्ग का पाटन, निकुम, भिलाई शहर को वर्तमान में रेड जोन में रखा गया है। वहीं जशपुर जिले के कुनकुरी, कांसबेल, लोदम, राजनांदगांव जिले का मोहला, अंबागढ़ चौक, घुमका, सरगुजा जिले का मैनपाट, कांकेर जिले का नरहरपुर, कांकेर, कोयलीबेड़ा, कोरिया जिले का बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़,  मुंगेली जिले का पथरिया, महासमुंद जिले का महासमुंद, सराईपाली, रायगढ़ जिले का बरमकेला, लैलूंगा, बलरामपुर जिले का बलरामपुर, राजपुर, कुसमी, रामानुजगंज तथा बस्तर जिले के बकावंड को ऑरेंज जोन में रखा गया है। राज्य के शेष जिलों और स्थानों को फिलहाल ग्रीन जोन में जगह दी गई है। 
 
 41 नग हीरे की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 5 लाख आंकी गई हीरे की कीमत

41 नग हीरे की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 5 लाख आंकी गई हीरे की कीमत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग हीरा खदान से हीरे की तस्करी कर रहे 2 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| आरोपियों के कब्जे से 41 नग हीरा बरामद हुआ है| जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है| मामला धमतरी जिले के नगरी थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि गरियाबंद के देवभोग खदान से हीरे की चोरी कर तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। तस्करों द्वारा ग्राहकों की तलाश में नगरी की तरफ आने की जानकारी मिलते ही नगरी पुलिस के आलाधिकारियो की टीम  पहुंचकर नाकाबंदी कर दी।

सुबह-सुबह एक बाइक रास्ते में आता हुआ दिखाई दिया| बाइक में दो युवक सवार थे, जिनसे पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम गोपीचंद मरकाम (32 वर्ष) ग्राम गहनासियार नगरी और बलिराम मेश्राम (30 वर्ष) राम धवलपुर थाना मैनपुर गरियाबंद का होना बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 41 नग हीरा बरामद हुआ। जिसे वे ग्राहकों के पास खपाने के लिये लेकर आ रहे थे।
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, 9 साल की बच्ची का रिपोर्ट पॉजिटिव

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, 9 साल की बच्ची का रिपोर्ट पॉजिटिव

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना से  पीडि़त मृतकों की संख्या आज 2 हो गई है । बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड में एक 9 वर्ष की बच्ची के मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है । दिलचस्प बात यह है कि बच्ची के मौत हो जाने के बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पाजेटिव आया।  पाजेटिव रिपोर्ट आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  बताया जाता है कि सोमवार को मिले 11 संक्रमित मरीजों में बच्ची शामिल थी। प्रवासी मजदूरों के साथ बच्ची लौटी थी। इसके बाद तबीयत बिगडऩे पर उसे सिम्स में भर्ती किया गया था।

 गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों में पहला मरीज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिरगांव इलाके का रहने वाला था जिसके बाद बिरगांव क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर इलाके की नाकाबंदी की गई और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया था इधर लगातार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है।
 
 राजधानी में सुने मकान का दरवाजा खोल कर फिर हुई चोरी, चोरों ने पार किया नगदी

राजधानी में सुने मकान का दरवाजा खोल कर फिर हुई चोरी, चोरों ने पार किया नगदी

रायपुर। गुढिय़ारी जैसे घने आबादी वाले इलाके में भी दिन दहाड़े चोरी होने के साथ ही रात को भी वहां के रहवासी सुरक्षित नहीं है। गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार रूपेश साहू आयु 20 वर्ष पिता रामलाल साहू बड़ा अशोक नगर गुढिय़ारी निवासी के आवास में रात्रि 11 बजे अज्ञात चोर द्वारा दरवाजे की सिटकिनी खोलकर कमरे में प्रवेश कर एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल कीमत 19 हजार 900 रुपये की चोरी कर लिया। उक्त मामले में गुढिय़ारी थाने ने आरोपी के खिलाफ 457, 380 के तहत मामला कायम किया है। 
 बदला मौसम का मिजाज: राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश के आसार

बदला मौसम का मिजाज: राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश के आसार

रायपुर। आगामी चार घंटों के दौरान राज्य के करीब 13 जिलों में तेज गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इधर राजधानी रायपुर में सुबह 11 बजे से ही आसमान में छाए बादल घने हो गए थे और दोपहर 12 बजे तक भयंकर गर्जना के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। 

मौसम विभाग से जारी त्वरित पूर्वनुमान में बताया गया कि प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद के साथ ही बालोद, धमतरी और नारायणपुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भयंकर गर्जना होने, अंधड़ चलने के साथ ही मध्यम से भारी वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है। 

इधर मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी रायपुर में सुबह 11 बजे से ही आसमान में छाए बादल घने होते गए थे। सुबह करीब 10 बजे से ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक भयंकर गर्जना, तेज हवाओं के साथ बिजली चमक रही थी। इसी बीच शहर में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई थी। ज्ञात हो कि दक्षिण पश्चिम मानसून को इस वर्ष आगे बढऩे के लिए लगातार अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। यही वजह है कि इस वर्ष मानसून ने अपने तय समय पर केरल तट पर दस्तक दे दी है। मानसून को आगे धकेलने के लिए अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र भी बन गया था। मौसम विभाग की माने तो इस वर्ष मानसूनी बारिश अच्छी होगी और यह जल्द ही प्रदेश में भी दस्तक देगी। 

 

मुठभेड़ में 08 लाख का इनामी नक्सली सेक्शन कमांडर मारा गया

मुठभेड़ में 08 लाख का इनामी नक्सली सेक्शन कमांडर मारा गया

बीजापुर। जिले के थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत बेचापाल और हुर्रेपाल के मध्य जंगल में डीआरजी एवं सीआरपीएफ की सयुक्त पार्टी के साथ आज सुबह हुई मुठभेड़ में 08 लाख का इनामी नक्सली कंपनी नंबर 02 का सेक्शन कमांडर दसरू पुनेम पिता पंडरू मारा गया है।

बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के डीआरजी एवं सीआरपीएफ की सयुक्त पार्टी रवाना की गई थी। मुठभेड़ में सेक्शन कमांडर दसरू मारा गया है। मौके से नक्सली के शव सहित नक्सल सामग्री आईईडी, डेटोनेटर एक पिस्टल बरामद किया गया है। पार्टी वापस नही लौटी है।
स्ट्रीट फूड वेंडरों को होगी केवल पार्सल सुविधा की दुकान लगाने की अनुमति

स्ट्रीट फूड वेंडरों को होगी केवल पार्सल सुविधा की दुकान लगाने की अनुमति

रायपुर। कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज यहां जारी आदेश के तहत स्ट्रीट फूड वेंडर (पथ विक्रेताओं, खान-पान केन्द्र) केवल पार्सल की सुविधा के साथ दुकान लगाने की अनुमति होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों, नगर निगमों के आयुक्त तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 
जिले के निजी अस्पताल में धमाके से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

जिले के निजी अस्पताल में धमाके से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

कोरबा। इस वक्त कोरबा जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां के निहारिका क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल में अचानक हुए तेज धमाके से हड़कंप मच गई। तीन मंजिले अस्पताल की छत पर कबाड़ छांटने के दौरान यह घटना हुई। एक कर्मचारी के हाथ में मामूली चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रामपुर चौकी प्रभारी राजेश जांगड़े ने मौके का जायजा लिया। उनका कहना है कि कुछ अस्पताल कर्मी छत के ऊपर कबाड़ नीचे उतार रहे थे। इस दौरान वहां रखा पेंट का एक पुराना डिब्बा ब्लास्ट हो गया। पेंट में केमिकल होने से ब्लास्ट होने की संभावना रहती है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र में लिखित परीक्षा नहीं होगी, पूर्व प्रदर्शन के आधार पर होगा मूल्यांकन

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र में लिखित परीक्षा नहीं होगी, पूर्व प्रदर्शन के आधार पर होगा मूल्यांकन

रायपुर। नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के परिपेक्ष्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर और पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों हेतु शैक्षणिक सत्र 2019-20 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजन पद्धति में वृहद परिवर्तन किये गए हैं। विश्वविद्यालय की विद्या परिषद द्वारा लिए गए निर्णय तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर चालू सत्र में विद्यार्थियों का मूल्यांकन शिक्षकों द्वारा सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक विषयों में किये गए आन्तरिक मूल्यांकन तथा पिछले वर्षों में विद्यार्थी द्वारा किये गए प्रदर्शन के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है।  

कोविड-19 की वजह से देश भर में लागू विभिन्न चरणों के लॉकडाउन के कारण कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में कक्षाएं 20 मार्च, 2020 से स्थगित हैं। इन परिस्थितियों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में विश्वविद्यालय के विद्या परिषद की आकस्मिक बैठक दिनांक 21 मई, 2020 को आयोजित की गई जिसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर वर्तमान सत्र की परीक्षा आयोजन पद्धति में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया। विद्या परिषद द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार वर्तमान सत्र में विद्यार्थियों का मूल्यांकन कक्षा शिक्षकों द्वारा किए गए आन्तरिक मूल्यांकन के तहत किया जाएगा जिसमें इस सत्र के प्रारंभ से लेकर 16 मार्च 2020 तक की अवधि में संचालित कक्षाओं के दौरान हुए मिडटर्म, क्विज, अवरली टेस्ट एवं प्रैक्टिकल प्रमुख आधार होंगे। इसके साथ ही विद्यार्थी के पूर्व शैक्षणिक प्रदर्शन को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा। मूल्यांकन उपरान्त विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएग परन्तु यदि वह वर्तमान सत्र हेतु आयोजित मूल्यांकन में अनुत्तीर्ण हो जाते हंै तो उन्हें आगामी सत्र में उस विषय की परीक्षा में शामिल होकर उत्तीर्ण होना होगा। इसके अतिरिक्त यदि विद्यार्थी इस मूल्यांकन पद्धति से प्राप्त ग्रेड से असंतुष्ट रहते हैं तो उन्हें आगामी सत्र में उस विषय की परीक्षा में बैठकर ग्रेड सुधारने की पात्रता होगी। इस मूल्यांकन पद्धति में विद्यार्थी को पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्गणना की पात्रता नहीं होगी। यह मूल्यांकन पद्धति समस्त पाठ्यक्रमों में केवल वर्तमान सत्र के लिए ही प्रभावी होगी। परीक्षा संबंधी शेष नियम यथावत रहेंगे। स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों हेतु वर्तमान शैक्षणिक सत्र में लागू मूल्यांकन पद्धति के संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igau.edu.in पर उपलब्ध है। 
जिले में मंगलवार और शनिवार को बंद रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

जिले में मंगलवार और शनिवार को बंद रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

कोंडागांव। कोरोना की महामारी के चलते सरकार ने पुरे देश भर में लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी जिसके बाद लॉक डाउन-4 से थोड़ी छूट मिल रही है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन का आदेश दिया था। लेकिन धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियो को प्रारंभ करने के क्रम में सरकार ने सप्ताह में 6 दिन दुकानें और संस्थानों को खोलने का निर्देश जारी किया है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिला प्रशासन ने रविवार एवं शनिवार को की जाने वाली पूर्ण तालाबंदी को खत्म कर सप्ताह में 1 दिन आवश्यक सेंवाओ को छोड़ सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार कोण्डागांव अनुभाग में मंगलवार और केशकाल एवं फरसगांव अनुभाग में शनिवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठानो को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा अन्य दिवसों पर प्रतिष्ठानो को प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक संचालित किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।
जोन 6 के गेला राम नगर एवं उसके आसपास के एरिया में एन्टी कोरोना वायरस स्प्रे कर सेनेटाइज किया

जोन 6 के गेला राम नगर एवं उसके आसपास के एरिया में एन्टी कोरोना वायरस स्प्रे कर सेनेटाइज किया

रायपुर | रायपुर नगर निगम के जोन 6 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगम आयुक्त  सौरभ कुमार के निर्देश पर जोन आयुक्त  विनय मिश्रा, जोन कार्यपालन अभियंता  एसपी त्रिपाठी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संजीव शर्मा की उपस्थिति में जोन 6 के तहत आने वाले देवपुरी के बाबा गेला राम नगर एवं आसपास के स्थानों में कोरोना वायरस संक्रमण से जन- जन की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कोरोना पॉजिटिव मरीज के पूरे घर को बाबू जगजीवन राम वार्ड सहित पूरे कंटेंमेंट जोन एरिया को एन्टी कोरोना वायरस स्प्रे करवाने अभियान चलाकर सेनेटाइज किया। पूरे देवपुरी बाबा गेला राम नगर सहित कंटेंमेंट जोन के सम्पूर्ण क्षेत्र में चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। 

जोन 6 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा ने बताया कि अगले 14 दिनों तक जिला प्रषासन के आदेशानुसार कंटेंमेंट जोन के सम्पूर्ण क्षेत्र में देवपुरी के बाबा गेलाराम नगर बाबू जगजीवन राम वार्ड क्षेत्र में संबंधित जोन 6 स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सघनता से फॉगिंग अभियान जारी रहेगा। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सतत मॉनिटरिंग विषेष सतर्कता बरतकर करने प्रभारी कलेक्टर एवं निगम आयुक्त  कुमार ने आदेषित किया है। साथ ही पुलिस प्रषासन के माध्यम से कंटेंमेंट एरिया के 1 किलोमीटर क्षेत्र को तत्काल सीलबंद कर दिया गया है एवं निगम जोन 6 की टीम के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के रहवासियों के घर-घर जाकर कंटेंमेंट जोन में ऑनलाईन होम डिलीवरी हेतु संबंधित दुकानों का नाम एवं संचालकों के नाम सहित उनके मोबाईल नंबर जनसुविधा हेतु प्रदत्त किये गये है एवं चस्पा किये गये है। जिला प्रषासन के आदेशानुसार जनजागरूकता व स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कंटेंमेंट जोन से संबंधित शासन के आवष्यक व अनिवार्य दिषा निर्देषों की जानकारी संबंधित रहवासियों को बोर्ड विभिन्न स्थानों में रखवाकर दी गई है। 
जोन 6 कमिश्नर  मिश्रा ने बताया कि रायपुर के प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त  कुमार के आदेशानुसार जनता की कोरोना वायरस संक्रमण से स्वास्थ्य रक्षा हेतु निगम स्वास्थ्य विभाग जोन 6 के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेन्ट जोन के पूरे एरिया को देवपुरी के बाबा गेला राम नगर क्षेत्र के साथ सेनेटाइज करने विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला प्रषासन के आदेशानुसार नगर निगम द्वारा आगामी आदेष 14 तक निरंतर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्रभावी तरीके से जोन 6 स्वास्थ्य विभाग अमले के माध्यम से कंटेंमेंट जोन एरिया में जारी रहेगा।
 
बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण में भाजपा कर रही ओछी राजनीति- घनश्याम तिवारी

बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण में भाजपा कर रही ओछी राजनीति- घनश्याम तिवारी

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण पर किए जा रहे भाजपा सांसद सुनील सोनी के विरोध,आपत्ति पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि भाजपा शासनकाल मे जब मल्टीपर्पस स्कूल और स्प्रे स्कूल मैदान छोटे किये जा रहे थे तब सुनील सोनी की अंतरात्मा कहा सोयी हुई थी?

कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, वर्तमान में स्मार्ट सिटी संसदीय दल के सदस्य और 2004 से 2009 तक रायपुर महापौर रहे सुनील सोनी को यह भी बताना चाहिए कि बूढ़ातालाब स्थिति गॉर्डन के पेड़ो को किसने कटवाया था, बूढ़ातालाब को छग पर्यर्टन मंडल को किसने सौंपा था, जो तालाब से जलकुंभी भी साफ नही कर पाता था। भाजपा शासनकाल में दक्षिण विधानसभा के विधायक पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बूढ़ातालाब को लेकर कौनसा मॉडल बनवाया था जिसमे दानी गल्र्स और स्प्रे शाला के मैदान को छोटा कर दुकानों के लिए नींव खोदी गयी थी।

कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा एवं सांसद सुनील सोनी पर बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि, बूढ़ातालाब को जलकुंभी मुक्त किया जाना सांसद सुनील सोनी को रास नहीं आ रहा है। सुनील सोनी बतायें कि उनको जलकुंभियों से इतना प्रेम क्यो है? महापौर कार्यकाल में जलकुंभियों को बनाये रखा और जलकुंभियों को हटाया जा रहा है तो भी सुनील सोनी को तकलीफ हो रही है। बूढ़ातालाब तालाब की सुंदरता के लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासनमंत्री डॉ शिव डहरिया, महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय सहित नगर निगम एम.आई.सी मेंबर एवं कांग्रेस पार्षदों, आमनागरिको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। जो भाजपाईयो को रास नही आ रहा है। 15 वर्षो तक प्रदेश की सत्ता में रहे दो दो कद्दावर केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत इस राजधानी से रहे मगर बूढ़ातलाब पर कभी ध्यान नही दिया। कांग्रेस सत्ता पर है और जनभागीदारी से तालाब का विकास करना चाहती है तो कार्य अवरुद्ध कराने नये नये प्रपंच किये जा रहे हैं।
संदिग्ध अवस्था में एक लाख की इनामी महिला नक्सली समेत जनताना सरकार का अध्यक्ष गिरफ्तार

संदिग्ध अवस्था में एक लाख की इनामी महिला नक्सली समेत जनताना सरकार का अध्यक्ष गिरफ्तार

बीजापुर। जिले से एक खबर निकल कर सामने आ रही है जहां चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना भैरमगढ़ से जिला बल, डीआरजी की संयुक्त पार्टी ग्राम हिंगुम, इदेर की ओर सर्चिंग पर निकले हुए थे। पुलिस पार्टी द्वारा सर्चिंग के दौरान हिंगुम के जंगल में पंहुचते ही पुलिस के देख संदिग्ध अवस्था में भागते हुए एक महिला एवं एक पुरूष को घेराबंदी कर पकड़ा। दोनों से पूछताछ करने पर मंगलू फरसा उम्र 30 वर्ष इदेर जनताना सरकार का अध्यक्ष एवं कोपे फरसा उम्र 25 वर्ष माटवाड़ा एलओएस के सक्रिय सदस्य के रूप में पहचान हुईे। दोनों नक्सलियों के विरूद्ध थाना जांगला में स्थाई वारंट लंबित होना पाया गया। दोनों सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय मेें पेश किया गया।
टिड्डी दल को रोकने, कारगर कदम उठाये सरकार - विधायक रंजना साहू

टिड्डी दल को रोकने, कारगर कदम उठाये सरकार - विधायक रंजना साहू

धमतरी। पकिस्तान से भारत मे प्रवेश करते हुए टिड्डियों का दल अनेक राज्यों में तबाही मचाते हुए मध्यप्रदेश के रास्ते छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले मे  प्रवेश कर गया है। जिस पर चिंता व्यक्त करते हुए धमतरी विधायक रंजना साहू ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को पत्र लिखकर सरकार को अगाह करते हुए कहां है कि टिड्डियों के द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने से पूर्व ही उन्हें रोकने के लिए समुचित उपाय हेतु आवश्यक कदम उठाया जाना चाहिए, जैसे कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, गांव गांव में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग सहित अन्य अन्य कारगर उपाय अपनाने चाहिए।

विधायक साहू ने आगे कहा है कि आने वाला समय कृषि कार्य किए जाने का है। समय रहते यदि टिड्डियों के दल को नहीं रोका गया तो किसानों के फसल के लिए काफी नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए समय रहते सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कारगर कदम उठा ले।
राज्य में बेहतर हो रही स्कूली शिक्षा व्यवस्था से धरमलाल कौशिक को विरोध क्यों : आरपी सिंह

राज्य में बेहतर हो रही स्कूली शिक्षा व्यवस्था से धरमलाल कौशिक को विरोध क्यों : आरपी सिंह

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने बयान जारी करके कहा है कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक डॉक्टर आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि बेहतर होती स्कूली शिक्षा का विरोध कर रहे हैं। 


प्रदेश में 15 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही और स्वयं धरमलाल कौशिक जी बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं। आखिर क्या वजह है कि पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार एक भी अंग्रेजी स्कूल नहीं बना सकी। राज्य में स्कूली शिक्षा व्यवस्था इस कदर लचर रही की प्रदेश की जनता ने धीरे-धीरे सरकारी स्कूलों से मुंह मोडऩा प्रारंभ कर दिया और नतीजा यह हुआ कि राज्य में निजी स्कूलों का जाल फैलता गया और सरकारी स्कूली शिक्षण संस्थाएं लगातार कमजोर होती चली गई। क्या यह साजिश नहीं थी निजी शिक्षण संस्थाओं को मजबूत करने की और सरकारी शिक्षण संस्थाओं को कमजोर करने की? क्या यह साजिश नहीं थी उन मध्यमवर्गीय गरीब परिवार के बच्चों के खिलाफ जिन्हे महंगी स्कूली शिक्षा सुविधा उपलब्ध नहीं है? क्या यह प्रदेश के भविष्य के साथ साजिश नहीं थी कि बच्चों का अच्छा शैक्षणिक कैरियर ही ना बन सके? आखिर क्यों भारतीय जनता पार्टी यह चाहती थी कि प्रदेश के होनहार बच्चे सिर्फ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ही बनकर सिमट जाए? 

आज जब प्रदेश में राजनीतिक फि जा बदली है और छत्तीसगढ़ की जनता ने अपने बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी की भूपेश बघेल सरकार को चुना है तब नेता प्रतिपक्ष इसमें न जाने किसके इशारे पर अड़ंगे बाजी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए क्या वह राज्य में इस शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ हो रहे 40 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के पक्ष में है या खिलाफ में। भारतीय जनता पार्टी को यह भी स्पष्ट करना चाहिए क्या छत्तीसगढ़ के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा मिलनी चाहिए या नहीं। नेता प्रतिपक्ष का बयान तो यही संदेश देता है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की बेहतर होती शैक्षणिक व्यवस्था के खिलाफ  है। जहां तक बात डॉक्टर शुक्ला के ऊपर लगे आरोपों की है तो नान घोटाला रमन सरकार के भ्रष्टाचार का जीता जागता स्मारक है जो कि छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास के पन्नों में एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो चुका है। किसी अधिकारी को उस घोटाले में संलिप्त बताकर आखिरकार नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी ने अप्रत्यक्ष रूप से ही सही यह स्वीकार तो कर लिया है कि प्रदेश में 36 हजार करोड़ का नान का घोटाला हुआ था। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता का किसी अधिकारी के संविदा नियुक्ति पर सवाल उठाना  शोभा नहीं देता है। जिस भारतीय जनता पार्टी की पूरी सरकार ही संविदा पर पदस्थ रहे अधिकारी और कर्मचारी चलाते रहे हो। यहां तक कि कुछ अधिकारियों की हैसियत और रुतबा तो तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से भी ऊंचा हुआ करता था ऐसे अधिकारी अपने आप को सुपर सीएम कहलाना पसंद करते थे। इस सरकार में वैसे हालात तो नहीं है। राज्य में भूपेश बघेल सरकार आने के बाद संविदा नियुक्ति सिर्फ उन अधिकारियों को दी जा रही है जिनकी कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी परिश्रम और योग्यता राज्य के हित में है। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह  \ने नेता प्रतिपक्ष महोदय को सलाह देते हुए कहा है कि आपका नाम धरमलाल है अर्थात आप धर्मपुत्र हैं। आपके मुंह से हमेशा धर्म न्याय नीति और शास्त्र की बातें शोभा देती है ना कि अधर्म अन्याय और अनीति की! ऐसे हल्के राजनीतिक बयान आपकी गंभीरता को कम करते हैं और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाते हैं। आपसे आग्रह है प्रदेश के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हम आपस में मिलजुल कर काम करें ताकि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ स्वर्णिम राज्य बन सके।
 प्रेमसाय सिंह का स्कूल खुलने को लेकर बड़ा बयान: जून के अंतिम सप्ताह में होगी स्थिति की समीक्षा फिर लिया जाएगा निर्णय

प्रेमसाय सिंह का स्कूल खुलने को लेकर बड़ा बयान: जून के अंतिम सप्ताह में होगी स्थिति की समीक्षा फिर लिया जाएगा निर्णय

रायपुर। राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच एक जुलाई से स्कूल खुलने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री का एक बड़ा बयान सामने आ रहा है। बताया जाता है कि जून के अंतिम सप्ताह में स्थिति की समीक्षा होगी और इसके बाद ही स्कूल को खोलने अथवा बंद रखने पर विचार होगा। 

सूत्रों ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह का बयान आ रहा है, जिसमें उन्होंने 01 जुलाई से ही स्कूल खोले जाने संबंधी बयान को गलत बताते हुए कहा कि जून के अंतिम सप्ताह में प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। परिस्थितियां सामान्य व अनुकूल रहने पर ही स्कूल खोलने पर विचार होगा। इसके पूर्व सभी वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श होगा तथा मुख्यमंत्री से भी इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी। राज्य में यदि संक्रमण की रफ्तार कम होती है, स्थितियां अनुकूल रहती हैं तभी 01 जुलाई से स्कूल खोला जा सकता है अन्यथा नहीं। स्कूल खुलने पर भी पहले मीडिल क्लास को खोलने तथा कक्षाएं अलग-अलग पालियों में संचालित किए जाने पर विचार हो सकता है। बहरहाल यह कहना जल्दबाजी ही होगी कि 01 जुलाई से ही स्कूल खुल जाएंगे। 
जल आपूर्ति परियोजना जल्द चालू करें अन्यथा होगी एफआईआर- कलेक्टर

जल आपूर्ति परियोजना जल्द चालू करें अन्यथा होगी एफआईआर- कलेक्टर

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम विकास खण्ड के अंतर्गत करोडो की छिंदनार जल आपूर्ति परियोजना के विलंबता के बाद कलेक्टर दन्तेवाड़ा ने परियोजना इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित एजेंसी को कड़े शब्दो मे चेतावनी देते हुए कहा की अविलंब छिंदनार जल आपूर्ति परियोजना को चालू करे, अन्यथा एफआईआर के लिये तैयार रहे।


मिली जानकारी के अनुसार दन्तेवाड़ा कलेक्टर दिलीप सोनी ने छिंदनार जल आपूर्ति परियोजना के जबाब देह अधिकारी को नोटिस थमा दिया है। कलेक्टर दिलीप सोनी के कड़े रुख के बाद ठेकेदार आनन-फानन में स्थल पर पहुंचकर छिंदनार जल आपूर्ति परियोजना को चालू करते हुए वाटर स्टोरेज को भरने का कार्य भी शुरू हो गया है। साथ ही तकनिकी औपचारिकता भी युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दी गई है। कलेक्टर दन्तेवाड़ा के परियोजना को लेकर कडे तेवर व चेतावनी के बाद परियोजना से सम्बंधित अधिकारी व परियोजना के निर्माणकर्ता ठेकेदार तथा उसका स्टॉफ परियोजना को मूर्त रूप देने में जुट गया है। गीदम सहित सभी ग्राम पंचायतों को जल आपूर्ति महज 02 दिनों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखते हुए युद्ध स्तर पर प्रयास प्रारम्भ किया जा चुके है। महीनों से अटकी पड़ी परियोजना में हलचल देखने को मिल रही है। 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति कर और विवरणी जमा करने की तिथि में एक बार फिर दी विशेष छूट

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति कर और विवरणी जमा करने की तिथि में एक बार फिर दी विशेष छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के तहत संपत्ति कर एवं विवरणी जमा करने के लिए लोगों को एक बार फिर से विशेष छूट देते हुए जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 7 जून कर दिया है। पूर्व में संपत्ति कर एवं विवरणी जमा करने की तिथि 31 मई 2020 निर्धारित की गई थी। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर राज्य शासन ने इसे अब 7 जून 2020 तक बढ़ा दिया है। नागरिक अब संपत्ति कर और विवरणी 7 जून तक जमा कर सकेंगे।

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि संपत्ति कर जमा करने आने वाले नागरिकों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए नगरीय निकाय के कर्मचारी घर-घर जाकर संपत्ति कर की वसूली करेंगे तथा नागरिकों को ऑनलाईन भुगतान हेतु प्रेरित भी करेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।
पुलिस की छापेमार कार्यवाही के बाद बादशाह ढाबा से अवैध शराब व एक चार पहिया वाहन भी जब्त

पुलिस की छापेमार कार्यवाही के बाद बादशाह ढाबा से अवैध शराब व एक चार पहिया वाहन भी जब्त

कवर्धा। रविवार की रात पुलिस विभाग ने सूचना पर राजनांदगांव बायपास रोड स्थित बादशाह ढाबा में छापामार करवाई करते हुए करीब 40 पव्वा शराब जब्त की है। साथ मे एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया। ढाबा संचालक पर धारा 34, 2 के तहत कार्रवाई की गई। मिली जानकारी अनुसार बादशाह ढाबा संचालक बहुत पहले से ढाबा से शराब बेचा रहा है। इसके बाद भी आबकारी की टीम कोई कार्रवाई नही कर रही थी। जो कि संदेह पैदा करता है। कवर्धा पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए शराब व एक चार पहिया वाहन भी जब्त की है। 

सवाल यह उठता है कि शहर में बादशाह ढाबा कैसे खुला सवाल ये भी है कि कोरोना काल व लॉक डाउन मे शासन ने केवल नेशनल हाइवे के ढाबा को खोलने का परमिशन अब तक दिया गया था। लेकिन शहर के भी बादशाह ढाबा को खोलने की अनुमति कैसे मिल गई। यह पर केवल शहर से बाहर से जाने के लिए बायपास बना है। जबकि यह मार्ग शहर के अंदर आता है। इसके बाद भी शहर के लोहारा रोड स्थित बायपास के बादशाह ढाबा को खोल दिया गया है। जबकि शहर के होटल रेस्टोरेंट बन्द पड़े है। इस मामले में कोतवाली थाना के टीआई मुकेश सोम ने बताया कि शहर में बादशाह ढाबा में छापामार कार्रवाई की गई जिसमें एक चार पहिया वाहन में अलग-अलग ब्रांड के 40 पव्वा शराब जब्त किया है।
फर्जी पति बनाकर सेंट्रल वर्कशॉप में नौकरी हासिल करने का आरोप, जानिए क्या है यह पूरा मामला

फर्जी पति बनाकर सेंट्रल वर्कशॉप में नौकरी हासिल करने का आरोप, जानिए क्या है यह पूरा मामला

कोरबा। स्वर्गीय षडानन उईके पिता स्वर्गीय धर्मलाल उईके एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा कार्मिक 19/334 में पदस्थ जिनकी मृत्यु उनके सेवाकाल के दौरान दिनांक 1 मई 2019 को हो गई। जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सदानंद ऊईके अविवाहित थे, इनका ना कोई सामाजिक विवाह हुआ था और ना ही प्रेम विवाह। नियमानुसार मृत्यु उपरांत अनुकंपा नौकरी उत्तराधिकारी या आश्रित परिवार को मिलना था, किंतु आश्चर्य है कि बिना जांच परख किए चंपदेवी माली को अनुकंपा नौकरी दे दी गई। चंपादेवी माली पिता रघुवीर प्रसाद पूर्व से ही विवाहिता हैं, जिनका पति आज भी जीवित है। चंपादेवी से संबंधित न्यायालय से पूर्व पति से विवाह विच्छेद तथा आवश्यक दस्तावेज का होना अति आवश्यक था। प्रथम दृश्यता प्रतीत होता है कि अनुकंपा नियुक्ति नियम विरुद्ध कूट रचित तरीके से हुआ है, जिसमें विभाग की मिली भगत होने का संदेह होता है। चंपादेवी माली का षडानन उईके के परिवार से दूर-दूर से कोई संबंध नहीं है। फिर विभाग ने किसी गैर की पत्नी को बिना जांच परख के अनुकंपा नौकरी कैसे मुहैया करा दी एवं षडानन उईके के मृत्यु उपरांत उनके स्वायत्त का देय भुगतान भी विभाग ने चंपादेवी माली को उत्तराधिकारी के बतौर उपलब्ध करा दिए।

अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर की घोर लापरवाही उजागर-
षडानन उईके लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बीमारी का इलाज अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर मैं चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु 1 मई 2019 को हो गई। किंतु हॉस्पिटल की लापरवाही तो देखिए डेथ सर्टिफिकेट षडानन उईके के स्थान पर उनकी बहन संध्या उईके के नाम पर जारी कर दिए। हॉस्पिटल प्रबंधन को यह भी नहीं पता कि मरीज मेल है या फिमेल। संध्या उईके आज भी जीवित है एवं मध्य प्रदेश के जयसिंह नगर हॉस्पिटल में बतौर एन एम नर्स सेवारत हैं जिसे अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने मृत घोषित कर डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया। यह जांच का विषय है। 

महाप्रबंधक सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा ने आंख बंद कर दे दी अनुकंपा नौकरी-
स्वर्गीय षडानन उईके पिता स्वर्गीय धर्मलाल उईके की बड़ी बहन पद्मावती उईके ने सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा को अपने छोटे भाई स्वर्गीय षडानन उईके के मृत्यु उपरांत अनुकंपा नौकरी एवं उत्तराधिकारी के लिए प्रबंधन को गैर जिम्मेदाराना रवैया के लिए दोषी ठहराते हुए प्रबंधन से स्वायत्त का देय भुगतान एवं स्वर्गीय षडानन उईके की एकमात्र उत्तराधिकारी माता श्रीमती प्रेमवती उईके पति स्वर्गीय बी एल उईके एवं बहनों को देने एवं चंपादेवी माली की अनुकंपा नियुक्ति को खारिज कर स्वर्गीय सदानंद उईके एवं संबंधित परिवार को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए प्रबंधन को आवेदन पत्र देकर अवगत कराने पर भी विभाग मौन धारण किया हुआ है इससे यह प्रतीत होता है कि सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा चंपा देवी माली के साथ मिला हुआ हैै। विभाग की तरफ  से कोई कार्यवाही नहीं होने पर स्वर्गीय षडानन उईके का परिवार विधिक तौर पर कोर्ट की शरण में जाने के लिए मजबूर हो रहा है।

इकलौते वारिस की बूढ़ी मां महाप्रबंधक से कर रही न्याय की गुहार-
स्वर्गीय सदानंद उईके की माता प्रेमवती उईके ने कहा है कि  सदानंद उईके की मृत्यु पश्चात उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। अपने पुत्र की स्वायत्तो का देय भुगतान एवं उत्तराधिकारी केवल प्रेमवती ही हैं किंतु किन कारणों से चंपादेवी माली की अनुकंपा नियुक्ति कर दी गई यह अज्ञात है। प्रेमवती उईके के द्वारा महाप्रबंधक कोरबा को आवेदन स्वरूप बार-बार अवगत कराने पर भी विभाग इनके आवेदनों की अवहेलना कर रहा है। श्रीमती चंपादेवी पिता रघुवीर प्रसाद माली पूर्व से किसी अन्य पुरुष की विवाहित पत्नी रही है तथा उसके पूर्व पति से पुत्र पुत्री भी हैं। ऐसे में बिना किसी तलाक के मेरे पुत्र स्वर्गीय षडानन उईके एवं चंपादेवी माली के मध्य हुआ विवाह स्वयमेव शून्य है। ऐसी स्थिति में स्वर्गीय षडानन उईके के भूतपूर्व फोरमैन इंचार्ज बाउंड्री शॉप सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा के मृत्यु उपरांत कंपनी के नियम अनुसार बकाया राशि अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने का अधिकारी चंपादेवी माली नहीं है। ऐसी स्थिति में एकमात्र उतराधिकारी प्रेमवती उईके है फिर किन कारणों से चंपादेवी माली को उत्तराधिकारी घोषित कर अनुकंपा नियुक्ति दी गई, इस तरह 6 बिंदुओं के माध्यम से विभाग को अवगत कराने हेतु बार बार आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है किंतु विभाग गंभीरता ना बरतते हुए चंपादेवी माली को अनुकंपा नौकरी मैं बरकरार रखा हुआ है।