BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 कोविड-19 को लेकर नाक, कान और गला के सुरक्षित इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी

कोविड-19 को लेकर नाक, कान और गला के सुरक्षित इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के बीच नाक, कान और गला– ईएनटी (श्वहृञ्ज) के चिकित्सएकों को सुरक्षित रख़ने के दिशा-निर्देश जारी किये हैं।दिशानिर्देशों का उद्देश्य ईएनटी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, सहायक कर्मचारियों, रोगियों और उनके परिचारकों के बीच कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को कम करना है।

ईएनटी ओपीडी में प्रवेश करने वाले सभी कर्मचारियों और रोगियों के संपर्क को कम करने के लिए थर्मल जांच की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कोविड-19 या ईएनटी या श्वसन संबंधी लक्षणों वाले रोगियों को एक अलग कोविड-19 स्क्रीनिंग क्लिनिक में देखा जाना चाहिए। ईएनटी ओपीडी में प्रवेश करने पर, रोगियों के प्रवेश को विनियमित करने और मास्क, हाथ की स्वच्छता और सामाजिक दूरी का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिया गया है।

सीएमएचओ डॉ मीरा बघेल ने बताया जून और जुलाई महिने में प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी रहने से कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार बढ रहे हैं। केंद्रीय स्वांस्य्मि मंत्रालय ने ईएनटी के डॉक्टोरों को अस्पशतालों में अतिरिक्त) सावधानियां बरतते हुए प्राटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। ओपीडी में एक समय में एक ही मरीज को देखना सुरक्षा की दृष्टि से जरुरी होगा। क्लिनिक में शारीरिक जांच की आवश्यकता वाले रोगियों की पहचान करने के लिए टेलीकॉन्सेलेशन को प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्देश के अनुसार कोविड-19 सकारात्मक रोगियों को कोविद रोगियों के लिए नामित ऑपरेशन थिएटरों में केवल आपातकालीन संकेत के लिए संचालित किया जाना है।नियमित ओपीडी में एंडोस्कोपी करने से बचने का भी सुझाव दिया है, यह कहते हुए कि अगर यह प्रदर्शन करना है, तो इसे पीपीई किट के साथ अलग सीमांकित क्षेत्र में  किया जाना चाहिए।

नाक-कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए हाई रिस्क। श्रेणी में चिकित्सीकों को रखा गया है। इन क्लि निकों में सुरक्षात्मिक कदम उठाते हुए गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि कोविद संदिग्ध रोगियों का इलाज कोविड-19 पॉजिटिव से अलग वार्ड में किया जाना चाहिए।मरीज की जांच कोविद निगेटिव स्थिति की पुष्टि के बाद ही उन्हें ईएनटी वार्ड (श्वहृञ्ज 2ड्डह्म्स्र) में स्थानांतरित कर इलाज किया जाना चाहिए। ईएनटी ओपीडी रूम अच्छी तरह हवादार होना चाहिए। ईएनटी डॉक्टरों को ओपीडी कक्ष में पीपीई किट (हृ95 मास्क, गाउन, दस्ताने, काले चश्मे / फेस शील्ड)पहनना चाहिए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण द्वारा मानक प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क, हाथ की स्वच्छता और सामाजिक दूरी उपयोग सुनिश्चित करें।नियमित ओपीडी में एंडोस्कोपी (नाक की एंडोस्कोपी, 90 कठोर या स्वरयंत्र के लिए लचीली एंडोस्कोपी) करने से बचें।

उन्हें कोविड-19 के लिए सख्त एहतियात करते हुए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और हाथ धोने की उपयुक्ते सुविधासुनिश्चित करें। हैंड सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग पोस्टर्स को वार्ड के कई क्षेत्रों में प्रदर्शित किया जाना चाहिए। रोगी के व्यक्तिगत सामान को कम से कम रखें। जांच उपकरणों को हर उपयोग के बाद मानक नसबंदी प्रोटोकॉल के अनुसार मेडिकल वेस्टम को डिस्पोंज करना चाहिए। वार्ड की उचित सफाई और कीटाणुशोधन के लिए वार्ड में न्यूनतम फर्नीचर होना चाहिए। ईएनटी वार्ड में हेड और एनईसीके सर्जरी वार्ड के लिए रोगी बेड के बीच कम से कम 2 मीटर की दूरी अनिवार्य है। स्वास्थ्य देखभाल कर्मी के लिए एन-95 मास्क, पीपीई किट (एन 95 मास्क और गाउन) और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों क उपयोग जरुरी है। 
छत्तीसगढ़ बना बिजली बंद होने पर क्षतिपूर्ति देने वाला बना पहला राज्य, विद्युत के मामले में संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सुशासन

छत्तीसगढ़ बना बिजली बंद होने पर क्षतिपूर्ति देने वाला बना पहला राज्य, विद्युत के मामले में संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सुशासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए.इकबाल ने बिजली बंद होने की स्थिति में क्षतिपूर्ति देने वाला देश का पहला राज्य बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ नियामक आयोग के मानकों के अनुसार 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में अप्रैल से जून की अवधि में 10 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली बंद होने की स्थिति में ?50 प्रतिदिन के हिसाब से उपभोक्ताओं को क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान किया है। वहीं जुलाई से मार्च की अवधि में शहरों में 6 घंटे तथा गांव में 20 घंटे बिजली बंद होने पर छात्रवृत्ति प्रदान किए गए हैं, सन 2006 में नियामक आयोग में यह प्रावधान था परंतु 15 वर्ष के कुशासन, कमीशनखोरी के चक्कर में भाजपा जनता की सुविधाओं को भूल गई थी।

प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जिनके पास ऊर्जा विद्युत विभाग था उस समय उन्होंने ना तो बिजली बिल हाफ़ किया, ना तो विद्युत दर को बढऩे से रोका, उद्योगों को राहत दी, ना अस्पताल- राइस मिलो की दरों में कमी की, ना सरचार्ज कम किया एवं सुविधा जो जनता को मिलनी चाहिए नहीं दी, बल्कि गलत बयानबाजी करते रहे कि बिजली बिल हाफ तो नहीं हुआ, बिजली हाफ हो गई। यह बिल्कुल बेबुनियाद, बेतुका बयान था। प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने आगे कहा कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है, तब से अपने अल्प समय में किसान, गरीब और मजदूर वर्ग की तरफ चिंतन कर उनकी भलाई के लिए निरंतर प्रयास किया है और उसी दिशा में सकारात्मक सोच रखते हुए विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह प्रावधान लाये गये हैं। विद्युत कटौती पर क्षतिपूर्ति का प्रावधान कर भाजपा नेताओं को करारा जवाब दिया गया है।
ओसवाल पंचायत दुर्ग के नए पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन

ओसवाल पंचायत दुर्ग के नए पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन

ओसवाल पंचायत दुर्ग की नई कार्यकारिणी 3 वर्षों के लिए घोषित की गई जिसमें श्वेतांबर जैन समाज के विभिन्न संघ के दो प्रमुख सदस्यों को ओसवाल पंचायत का पदाधिकारी बनाया गया तथा प्रत्येक संघ से ओसवाल पंचायती के 7 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये

3 वर्षों के लिए पदाधिकारियों में साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के प्रमुख श्री गौतम चंद बोथरा को ओसवाल पंचायती का अध्यक्ष एवं गौतम सांखला को मंत्री तथा ताराचंद काकरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया साथ ही उपाध्यक्ष प्रेमचंद लोढ़ा एवं अनिल डाकलिया बनाए गए सह मंत्री अशोक रतन बोहरा एवं नवीन बोथरा तथा ज्ञानचंद ढेलाडिया महावीर कॉलोनी जैन भवन का प्रभारी तथा नवीन संचेती को ओसवाल भवन एवं बर्तन विभाग का प्रमुख बनाया गया साथ ही श्री सुरेश लनिया ओसवाल पंचायत का नया ट्रस्टी बनाया गया साधुमार्गी जैन संघ से पृथ्वीराज पारख, सुभाष चंद छाजेड़ निर्मल बोथरा, दिलीप देशलहरा, राजेंद्र श्री श्री माल, गौतम श्री श्री माल,
सुधर्म एवं समरथ गच्छ से उमेद सांखला, मोहन कोचर, राजा सांखला, जोहरी लाल बाफना, कचर मल बाफना, सुनील संचेती, दिलीप बोहरा,
मूर्तिपूजक संघ से राजेंद्र कुमार मारोठी, मोहन लाल लोढ़ा ,धन कुमार गोलछा, गौतम लोढा, रमेश चोपड़ा सुरेश कोठारी, हर्ष जैन, तथा श्रमण संघ परिवार से मदन जैन ,विजय कर्णावट, महेंद्र संचेती, जयचंद चोरड़िया, सुधीर बाघमार, रोहित सुराणा, गोलू भंडारी, तेरापंथ जैन समाज से त्रिलोकचंद बरमेचा को ओसवाल पंचायत दुर्ग का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया

जैन समाज के सभी संघ प्रमुखों ने ओसवाल पंचायत दुर्ग की नई टीम को बधाई देते हुए सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य स्व धार्मिक सेवा का लाभ लेते हुए ओसवाल पंचायत दुर्ग एक नया आयाम स्थापित करें ऐसी जैन समाज के सभी सदस्यों ने मंगल कामना की है


 

सट्टा खिला रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सट्टा खिला रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जगदलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत समुंद चौक से पुलिस ने खुलेआम सट्टा खिला रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि समुंद चौक पर एक व्यक्ति खुलेआम सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने आरोपी खिरेंद्र कश्यप निवासी पनारापारा को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 नग सट्टा पर्ची समेत दो हजार रुपये से अधिक नगद बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 4 (क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है
गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग, फॉयर ब्रिगेड टीम मौके पर

गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग, फॉयर ब्रिगेड टीम मौके पर

जगदलपुर। जिले के थाना बड़ाजी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुर्जी (साकरगांव) में बोडा राम के घर में देर शाम को गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लगने की सूचना पर डायल 112 की टीम लोहंडीगुड़ा बायसन 01 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर गैस का रिसाव लगातार हो रहा था, एवं घर के कुछ हिस्सों में आग लग गया था। गैस सिलेंडर को तत्काल बाहर मौदान के निकाला गया और आग पर काबू कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुर्जी (साकरगांव) के एक घर में लगी आग को फॉयर ब्रिगेड टीम की सहायता से बुझाया गया एवं आग लगने के कारण मामूली जलने से घायल को ईलाज हेतु सीएचसी लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया। इस कार्यवाही में आरक्षक 990 आमीन टोप्पो, आरक्षक 743 दीपक भगत एवं चालक चमार कश्यप का योगदान रहा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वालेन्टिरी सर्विस फाॅर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाईट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वालेन्टिरी सर्विस फाॅर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाईट का किया लोकार्पण

रायपुरछत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने तथा आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वालेन्टिरी सर्विस फाॅर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाईट https://coronahelp.cgstate.gov.in ‘‘कोरोना (कोविड-19) सहायता पटल‘‘ का लोकार्पण किया गया। 

 इस वेबसाईट के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की अद्यतन रिपोर्ट, राज्य में क्वारंटाईन सेन्टरों की सूची, सहयोगी सामाजिक संस्थाओं की सूची, केन्द्र व राज्य सरकार के आवश्यक निर्देश, क्वारंटाईन सेन्टर निर्देर्शिका, सेन्टर संचालन एवं प्रबंधन के लिए आवश्यक मार्गदर्शिका, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए मार्गदर्शिका, क्वारंटाईन सेन्टर में रहने वाले व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाने के तरीके आदि जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह वेबसाईट छत्तीसगढ़ में किया गया अभिनव प्रयोग है। इसके माध्यम से कोरोना संक्रमण के बचाव और रोकथाम, लोगों को राहत पहुंचाने, क्वारेंटाईन सेन्टरों की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और इन सेन्टरों के प्रबंधन में सहायता मिलेगी। यह वेबसाईट देश के अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय होगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गाें, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग से छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट की चुनौती का सामना करने में काफी हद तक सफलता मिली है। आगे भी हम इस चुनौती का सामना करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन कांकेर के श्री बंसत यादव, बिलासपुर के श्री भूपेश वैष्णव, यूनीसेफ के श्री जाॅब जकारिया, रायपुर मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. विष्णु दत्त, आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जी.एस. बघेल से चर्चा की। श्री बसंत यादव ने क्वारेंटाईन सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, मनरेगा श्रमिकों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन और सेनेटाईजेशन में उनकी संस्था द्वारा दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी। आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि उनके 132 छात्र-छात्राओं द्वारा क्वारंेटाईन सेंटरों में काढ़ा वितरण का कार्य किया जा रहा है। मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. विष्णु दत्त ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 65 मेडिकल छात्र क्वारेंटाईन सेंटरों में वहां रूके लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के कार्य में मदद कर रहे हैं। 

 साथ ही इस वेबसाईट के माध्यम से कोई भी इच्छुक व्यक्ति स्वैच्छिक सेवा देने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते है तथा सामग्री और वित्त के रूप में दान भी दे सकते है, जिसका पंजीयन वेबसाईट पर होगा। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 हजार से अधिक क्वारंटाईन सेन्टर चल रहे है जिसमें 3 लाख 50 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक और अन्य व्यक्ति वर्तमान में रूके हुए है तथा आगामी समय में 2 लाख से अधिक श्रमिकों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए इस वेबसाईट का प्रवासी व्यक्तियों एवं समुदाय को काफी लाभ होगा। क्वारंटाईन सेन्टरों में सुविधाओं को सुदृढ़ करने और प्रवासी व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में 28 जिलों के समस्त विकासखण्डों में गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त होगा। इन स्वैच्छिक प्रयासों में 120 से अधिक गैर सरकारी संगठन शामिल होंगे। यह वेबसाईड मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक संस्थाओं और राज्य योजना आयोग के सहयोग से तैयार की गयी है। यह वेबसाईट लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

 इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, श्री विनोद वर्मा, श्री राजेश तिवारी, श्री रूचिर गर्ग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, पीसीसीएफ एवं प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला, राज्य योजना आयोग के सदस्य श्री के.सुब्रमण्यम और सदस्य सचिव श्री राजेश राणा भी उपस्थित थे।

 
 भांजे ने किया मामी पर पेचकस से प्राणघातक हमला, जानिए क्या है यह पूरा मामला

भांजे ने किया मामी पर पेचकस से प्राणघातक हमला, जानिए क्या है यह पूरा मामला

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक भांजे ने मामी पर पेचकस से प्राणघातक हमला कर दिया। इसके अलावा मामी को दांत से काटकर जख्मी कर दिया है। मामले की रिपोर्ट पर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मानिकपुर चौकी अंतर्गत रामनगर शिव मंदिर के समीप निवासरत मेन बाई महंत घर-घर जाकर काम करती है। उसके साथ जूता दुकान में काम करने वाला उसका भांजा मनीष महंत भी रहता है। घटना दिनांक को मेन बाई एसबीएस कालोनी निवासी शिवानंद श्रीवास्तव के मकान में काम करने आई हुई थी। जहां किचन में वह रोटी बना रही थी जहां पेचकस लेकर पहुंचे मनीष महंत ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने जब बचने का प्रयास किया तो मनीष ने दांतों से काटकर उसे जख्मी कर दिया। उसकी चीख सुनकर मकान में मौजूद लोग व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मनीष महंत वहां से भाग निकला। मामले में मेन बाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मनीष महंत के खिलाफ धारा 452, 324 के तहत अपराध दर्ज किया है।
दैहिक शोषण के आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में पुलिस ने दी उसके घर पर दबिश, जाने पूरी खबर

दैहिक शोषण के आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में पुलिस ने दी उसके घर पर दबिश, जाने पूरी खबर

कोरबा। गुरुवार को दीपका पुलिस ने दैहिक शोषण के आरोपी कांग्रेस नेता विकास सिंह की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। विकास सिंह घर में मौजूद नहीं था। घर वालों से पूछताछ की गई। डी एस पी राम गोपाल करियारे ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दीपका थाना पुलिस द्वारा आदिवासी महिला परिवर्तित नाम रजनी की शिकायत के आधार पर दैहिक शोषण के मामले में कांग्रेस नेता विकास सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दीपका थाना पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसईसीएल में 50 अफसरों का तबादला, देखे पूरी लिस्ट

एसईसीएल में 50 अफसरों का तबादला, देखे पूरी लिस्ट

कोरबा। साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल में विद्युत यांत्रिकी विभाग में ई.एट से ई.वन ग्रेड में पदस्थ 50 अफसरों को इधर से उधर तबादला किया गया है। इनमें दीपका में पदस्थ ई.एट ग्रेड के महाप्रबंधक अनिल कुमार झा को कुसमुंडा एरियाए बैकुंठपुर से जयप्रकाश सिंह को कोरबा एरिया तथा ई.सेवन ग्रेड के कमल कांति देबनाथ को चिरमिरी से कोरबा एरिया भेजा गया है। ई.सेवन ग्रेड में 22, ई.सिक्स में तीन, ई.फाइव में पांचए ई.फोर में आठ, ई.थ्री में दो तथा ई.वन ग्रेड में छह अफसर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार एसईसीएल मुख्यालय में पदस्थ मुख्य प्रबंधक कार्मिक अधिकारी स्थापना सुजाता रानी ने गुरुवार को आदेश जारी कर अफसरों का तबादला किया है। दीपका में पदस्थ अनिल कुमार झा का पहले बैंकुठपुर तबादला किया गया था, पर उसमें संशोधन कर कुसमुंडा कर दिया गया। इसके अलावा ई.सेवन ग्रेड चीफ  मैनेजर में बबुआ कुमार झा सीएसडब्ल्यू कोरबा से विश्रामपुरए नवीनकुमार साहू सोहागपुर से हसदेव, बालाराम वर्मा दीपका से भटगांव, तपनकुमार दास बैकुंठपुर से दीपका, विद्यानाथ झा विश्रामपुर से कोरबा एरिया, डी इलेंगो सीडब्ल्यूएस गेवरा से सीडब्ल्यूएस कोरबा, भक्तबंधु दास भटगांव से गेवरा, दिनेश धनोदिया बैकुंठपुर से एसओ बैकुंठपुर, भारतभूषण सिंह दीपका से जमुना कोतमा एरिया, बिभूतिकुमार राय हसदेव से चिरमिरी, डी श्रीनिवास राव सोहागपुर से एसओ सोहागपुर एरिया, रविंद्रप्रसाद सिंह भटगांव से बैकुंठपुर सत्येंद्र मिश्रा जोहिला से एसओ जोहिला, राजेंद्रप्रसाद सिंह सोहागपुर से कोरबा, अजयकुमार दास कोरबा से बिलासपुर मुख्यालय, अमरकुमार कुसमुंडा से भटगांव, प्रवीनकुमार सिंह गेवरा से बैकुंठपुर, बिजयकुमार झा दीपका से विश्रामपुर, प्रकृतिकांत शरण गेवरा से बिलासपुर मुख्यालय, रजनीश लखेरा जोहिला से हसदेव, बी कुमार मल्लिक हसदेव से जोहिला, अनवर अहमद भटगांव से बिलासपुर मुख्यालय शामिल हैं। सीनियर मैनेजर ई.सिक्स ग्रेड में चंद्रेश्वर दयाल चिरमिरी से दीपका, प्रतीश रंजन टिकादर बिलासपुर से सोहागपुर, शिवपूजन पांडेय बिलासपुर से हसदेव, निशांत मर्सकोले विश्रामपुर से बैकुंठपुर शामिल हैं।
हमारे पुरखों ने जंगलों को सहेज कर रखा अब हमारी बारी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हमारे पुरखों ने जंगलों को सहेज कर रखा अब हमारी बारी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उन्हें पानी दिया। 
 
बघेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा कि आप सभी अपने घरों में या आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं और इसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लें। चाहे वो फ लदार वृक्ष का पौधा हो, चाहे इमारती लकड़ी का या फूल का हो। इससे हमारे आसपास का वातावरण अच्छा होगा, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा हरियाली होगी। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ काफी भाग्यशाली है कि यहां 44 प्रतिशत क्षेत्र में जंगल हैं। हमारे पुरखों ने इन जंगलों को सहेज कर रखा। इसके महत्व को हमारे पूर्वज बेहतर समझते थे। हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारा जनजीवन इनसे जुड़ा हुआ है, यदि पेड़-पौधे नहीं होते, तो तापमान कितना बढ़ जाता। प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है और इससे बड़े भारी नुकसान का सामना हमको करना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पेड़ वाईफ ाई देते, तो पता नहीं कितने पेड़ लग जाते, लेकिन यह केवल ऑक्सीजन देते हैं। ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है और केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में, ऐसे समय में शुद्ध वातावरण का कितना महत्व है यह हर व्यक्ति समझ रहा है। छत्तीसगढ़ इस मामले में भाग्यशाली है कि यहां 44 जंगल है, जिसे हम सबने बचा के रखा है और इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी हम सब की है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करना चाहता हूं कि एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसे जीवित रखने की जिम्मेदारी स्वयं लें ताकि पेड़-पौधे बढ़े, हरियाली हो चाहे वह पौधा फलदार हो, चाहे इमारती लकड़ी का हो, चाहे फू ल के पौधे हो, जिससे हमारे आसपास में वातावरण अच्छा हो, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिल सके और ज्यादा से ज्यादा हरियाली हो।
ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑनलाइन संरक्षा सेमीनार संपन्न

ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑनलाइन संरक्षा सेमीनार संपन्न

रायपुर |  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रेनों के परिचालन को लेकर  रेल परिचालन से जुड़े विभागों के कर्मचारियों एवं सुपरवाइजरों, मंडल यातायात निरीक्षक, स्टेशन मास्टर, गार्ड एवं पॉइंट्समैन के लिए किया गया। इस संरक्षा संगोष्ठी में शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, गाडिय़ों का सिक्योरिंग,  ट्रैक मशीन परिचालन के लिए प्राधिकार एवं ट्रेन पासिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। रेल परिचालन की बारीकियों, नवीन जानकारियों को जाना। इस संरक्षा सेमिनार में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ.आर. सुदर्शन, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी आर.देवांगन संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों को मिलाकर कुल 40 लोगो ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

 

 
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक मिले कुल 773 मरीजों में 206 स्वस्थ, 02 की मौत एवं 565 सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक मिले कुल 773 मरीजों में 206 स्वस्थ, 02 की मौत एवं 565 सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरूवार को एक दिन में कोरोना के 93 मरीज मिले है। इसी के साथ राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 565पहुंच गई है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित कुल 773 मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें 206 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लोट चुके है, जबकि 02 की मौत भी हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संभावित कुल 78971 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया है, जिनमें 75519 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2698 लोगों की जांच जारी है। 

राज्य में 04 जून को 24 घंटे के अंदर कोरोना के नये 93 मरीजों की पहचान की गई है। इनमें महासमुंद व जशपुर जिला से 19-19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से 09, रायपुर व राजनांदगांव से 06-06, रायगढ़ से 05, कबीरधाम से 04, बलौदाबाजार व गरियाबंद से 03-03 व सूरजपुर जिले से 02 मरीज मिले है। इस तरह राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 582 पहुंच गई है। इन मरीजों में एसआरएल प्राईवेट लैब में पाये गये 02 पॉजीटिव मरीज भी है। हालांकि कल 17 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। इनमें मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से 05, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से 09 एवं कोविड अस्पताल बिलासपुर 03 मरीज शामिल है। 17 मरीजों के डिस्चार्ज किए जाने के बाद राज्य में आज की स्थिति में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 548 हो गई है। 
 बड़ी खबर: रायपुर के कबीर नगर इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखे आदेश

बड़ी खबर: रायपुर के कबीर नगर इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखे आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहाँ आए दिन कोरोना के नये नये मरीज निकलकर बाहर आ रहे है। जिससे की शासन प्रसासन में हडकंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में कोरोना के मरीज मिलने के बाद रायपुर के कबीर नगर इलाके को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कबीर नगर इलाके में सभी दुकानें, कार्यालय सहित प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। साथ ही प्रशासन द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल की जांच की जाएगी।
बड़ी खबर: रायपुर बिरगांव के इस क्षेत्र को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखे आदेश

बड़ी खबर: रायपुर बिरगांव के इस क्षेत्र को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखे आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहाँ आए दिन कोरोना के नये नये मरीज निकलकर बाहर आ रहे है। जिससे की शासन प्रसासन में हडकंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में कोरोना के मरीज मिलने के बाद रायपुर के शहीद नगर बिरगांव थाना उरला को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि शहीद नगर बिरगांव में सभी दुकानें, कार्यालय सहित प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। साथ ही प्रशासन द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल की जांच की जाएगी।
बड़ी खबर: रायपुर के रामसागर पारा को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखे आदेश

बड़ी खबर: रायपुर के रामसागर पारा को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखे आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना के मरीज मिलने के बाद रायपुर के रामसागर पारा इलाके को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।आपको बता दें कि रामसागर पारा में सभी दुकानें, कार्यालय सहित प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। साथ ही प्रशासन द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल की जांच की जाएगी।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में रोपे अमरूद, आम और बोहार के पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में रोपे अमरूद, आम और बोहार के पौधे

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में अमरूद, आम और बोहार (लसोड़) के पौधे लगाए। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने घरों में या आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं और इसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लें। चाहे वो फलदार वृक्ष का पौधा हो, चाहे इमारती लकड़ी का या फूल का हो। इससे हमारे आसपास का वातावरण अच्छा होगा, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा हरियाली होगी।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ काफी भाग्यशाली है कि यहां 44 प्रतिशत क्षेत्र में जंगल हैं। हमारे पुरखों ने इन जंगलों को सहेज कर रखा। इसके महत्व को हमारे पूर्वज बेहतर समझते थे। हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारा जनजीवन इनसे जुड़ा हुआ है, यदि पेड़-पौधे नहीं होते, तो तापमान कितना बढ़ जाता। प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है और इससे बड़े भारी नुकसान का सामना हमको करना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पेड़ वाईफाई देते, तो पता नहीं कितने पेड़ लग जाते, लेकिन यह केवल ऑक्सीजन देते हैं। ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आज पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है और केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में, ऐसे समय में शुद्ध वातावरण का कितना महत्व है यह हर व्यक्ति समझ रहा है। छत्तीसगढ़ इस मामले में भाग्यशाली है कि यहां 44 जंगल है, जिसे हम सबने बचा के रखा है और इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी हम सब की है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करना चाहता हूं कि एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसे जीवित रखने की जिम्मेदारी स्वयं लें ताकि पेड़-पौधे बढ़े, हरियाली हो चाहे वह पौधा फलदार हो, चाहे इमारती लकड़ी का हो, चाहे फूल के पौधे हो, जिससे हमारे आसपास में वातावरण अच्छा हो, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिल सके और ज्यादा से ज्यादा हरियाली हो।

 
पीएल पुनिया का रायपुर दौरा रद्द, स्वास्थ मंत्री सिंहदेव ने दी जानकारी

पीएल पुनिया का रायपुर दौरा रद्द, स्वास्थ मंत्री सिंहदेव ने दी जानकारी

रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। पीएल पुनिया 5 जून को शाम 7 बजे दिल्ली से रायपुर आने वाले थे। खबरों के मुताबिक अब वो एक हफ्ते बाद रायपुर आएंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पुनिया के रायपुर प्रवास टलने की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा हो सकती है।

 

 राजधानी के रिंगरोड नंबर 3 पर सड़क हादसा, LPG गैस से भरा टेंकर के पलटने से रास्ता हुआ बंद

राजधानी के रिंगरोड नंबर 3 पर सड़क हादसा, LPG गैस से भरा टेंकर के पलटने से रास्ता हुआ बंद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रिंगरोड नंबर 3 पिरदा चौक के पास एक सड़क हादसा हो गया। जिसमे LPG गैस से भरा भारत गैस का टेंकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद पूरे रास्ते को बंद कर दिया गया है जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुँच स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। 
 बड़ी खबर: फर्जीवाड़ा मामले में 15 सहायक शिक्षक बर्खास्त, जानिए क्या है यह पूरा मामला

बड़ी खबर: फर्जीवाड़ा मामले में 15 सहायक शिक्षक बर्खास्त, जानिए क्या है यह पूरा मामला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सांरगढ़ और बरमकेला ब्लॉक में अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी कर रहे 15 सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई की है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं। इन सभी शिक्षकों की जाति फर्जी पाई गई है जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। दरअसल साल 2005 से लेकर 2012 -13 के बीच शिक्षकों व सहायक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया तहसीलदार के द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर हुई थी। चूंकि तहसीलदार के द्वारा जाति प्रमाण पत्र सिर्फ 6 महीने के लिए ही वैध माना जाता है और बाद में स्थायी जाति प्रमाण पत्र आवेदक को जमा करना अनिवार्य है। लेकिन जिले में 15 सहायक शिक्षक अस्थायी जाति प्रमाण पत्र के जरिए ही सालों से नौकरी कर रहे थे। मामले में जांच के दौरान इनके स्थायी जाति प्रमाण पत्र नही पाए गए जिसके बाद जिला पंचायत ने इनको बर्खास्त कर दिया है।
 
 
अब ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी बनेंगे राशन कार्ड, ये लोग भी  कर सकते है आवेदन

अब ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी बनेंगे राशन कार्ड, ये लोग भी कर सकते है आवेदन

रायपुर, कोरोना संकट काल में प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। दरअसल अब प्रवासी मजदूरों सहित अन्य लोग राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं।
बता दें कि अभी तक राशनकार्ड ऑफलाइन ही बनाए जा रहे थे, वहीं अब लोग राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन भी कर सकेंगे। इसके लिए khadya.cg.nic.in/rationcards/on  लिंक पर अप्लाई करना होगा।
 

बड़ी खबर: नाबालिक का अपहरण करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर

बड़ी खबर: नाबालिक का अपहरण करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर

महासमुंद। हेमलाल सागर पिता बिसर सागर उम्र 50 वर्ष निवास ग्राम खोखसा थाना बसना ने थाने में रात्रि लगभग 08:00 बजें आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका लड़का लल्ला सागर और भतीजा घर से सोल्ड प्लसर मोटर सायकल लेकर महासमुंद में काम है बोलकर निकले थे अभी तक घर नही पहुचें है और मेरे लड़के लल्ला सागर के मोबाईल नं0 से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और कहा की मैने तुम्हारे लड़के को किडनैप किया है अगर उसे छुड़ाना चाहते हो तो पैसे लेकर पटेवा आ जावओं अगर इसकी सूचना पुलिस में दो गे तो मैं तुम्हारे लड़के को जान से मारकर फेक दुंगा हेमसागर उसे पैसे देने के लिए राजी हो जाता है परंतु कुछ देर बाद उसे दूसरे मोबाईल नम्बर से फोन आता है और अज्ञात किडनैपर खुद को मूर्गा वाला बोलकर पैसा लेकर तुमगांव के होटल में आने को कहता है। प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना पटेवा में धारा 364ए,34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है।
जिलें में घटित किडनैपिंग की इस घटना की सूचना त्वरित थाने से मान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को दी जाती है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित गति से चार टीमो का गठन किया जाता है। अति0 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पहली टीम अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा  पुप्लेश पात्रे के नेतृत्व में प्रार्थी के साथ रहकर अज्ञात किडनैपर किस मोबाईल नं0 से फोन कर रहा है। इसकी जानकारी हासिल करने के साथ ही प्रार्थी को किडनैपर के साथ किस तरह बात करके उससे निगोसीएशन करना तथा किडनैपर को प्रार्थी के बताये स्थान पर पैसे देने के लिए तैयार करना था। दूसरी टीम थाना प्रभारी पटेवा लेख राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रार्थी के पूरे इतिहासवृत को जानना था। तीसरी टीम थाना प्रभारी तुमगांव किडनैपर द्वारा पैसे मांगे जाने वाले स्थान पर पहुचकर वहा घेराबंदी करना था तथा चैथी टीम सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में किडनैपर एवं प्रार्थी के मोबाईल नम्बरों को खंगाल रही थी। पुलिस की पहली प्राथमिकता थी कि किडनैप हुये बच्चों को सही सलामत बरामद किया जायें। जिलें के सारे आने-जाने वाले रास्तो पर नाकेबंदी कर किडनैपर के सारे रास्तों को बंद करने के साथ ही अन्य जिलों को भी किडनैपिंग की इस घटना की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। जिससें किडनैपर दोनो बच्चों को लेकर कही और न भाग सकें। प्रार्थी ऐसा कोई कारण या घटना नही बता रहे थे। जिससें किडनैपिंग का मोटीव व उददेश्य समक्ष में आयें। पुलिस की टीम यह जानने में लगी हुई थी कि एक मध्यम वर्गी परिवार के दो लोगो को किस लिए किडनैप किया गया है और 1,20,000 रूपयें मांगने का क्या कारण है। पुलिस की वह टीम जो प्रार्थी के साथ रहकर किडनैपर से बातचीत करवाकर निगोसिएशन करवा रही थी उसने कांपा में एक ढ़ाबा के पास पैसे लेकर दोनो बच्चों को छोडऩे की बात कर राजी कर लिया। प्रार्थी हेमलाल सागर गांव के एक व्यक्ति के साथ ग्राम कांपा में एक ढ़ाबा के पास समय 10 बजें  पैसे लेकर पहुच जाते है। पुलिस की टीम सादी वर्दी छीपकर आरोपियों के आने का इंतिजार करती है परन्तु एक-डेर घंटा बीत जाने के बाद भी आरोपी पैसा लेने के लिए वहा नही पहुचता है। इस बीच आरोपी फोन कर कर के प्रार्थी को पैसा देने के स्थान बदलवाते रहते थे कभी नदी मोड़ कभी तुमगावं आदि स्थानों पर पहुचने की बात की जाती है। इस बीच पुलिस की वह टीम जो सादी वर्दी में प्रार्थी की सूरक्षा व किडनैपर को दबोचने के लिए लगी रहती है। उसे कुछ संदिग्ध मोटर सायकल सवार कांपा में नेशनल हाईवें के आस-पास मोटर सायकल की लाईट बंद चालू कर घुमते हुये दिखाई देती है। पुलिस की टीम जब उन संदिग्ध मोटर सायकलो की पीछा करती है, तब वह तेज गति से ग्राम कांपा से खट्टी मार्ग पर भागने लगती है। पुलिस की टीम साहसी तरीके से उन मोटर सायकल सवार लोगो को घेराबंदी कर रोकने में कामयाब हो जाती है। दोनों मोटर सायकल में 06 व्यक्ति सवार रहते है। पुलिस की टीम जिसके पास किडनैप हुये बच्चों की तस्वीर होती है। उन मोटर सायकल सवारों में किडनैप हुये बच्चें भी होते है। जिन्हे पहचान कर सुरक्षित अपने कब्जें कर लेते है। आरोपियों को अपने गिरफत में लेकर नाम व पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम मुन्ना साहू पिता संतु साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कांपा थाना तुमगावं, लकेश चंद्राकर पिता स्व. नारायण चंद्राकर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कांपा थाना तुमगांव, पुरूषोत्तम उर्फ भुरू सोनी पिता हेमलाल सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी कांपा थाना तुमगांव, फुलसिंग चंद्राकर पिता स्व. दाउलाल चंद्राकर उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम सेमराडीह थाना बलौदा बाजार बताया। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने किडनैपिंग की घटना को प्रार्थी हेमलाल सागर के बड़े बेटे से पैसे का लेनदेन होना व उससे पैसे वसुल करने के लिए इस घटना को अंजाम देना बताया। आरोपियों के बातया कि हेमलाल सागर का छोटा लड़का पटेवा में देखा गया है। आरोपियों को पैसा वसुल करने के लिए यह उपयुक्त समय लगा आरोपी घटना की प्लानिंग करते है और बलौदाबाजार के फुलसिंग चंद्राकर एवं विक्की चंद्राकर को किडनैपिंग की योजना के बारे में बताते है और उन्हें फोर व्हीलकर लेकर पटेवा आने के लिए राजी करते है। इस बीच पटेवा निवासी ढ़ालुराम बघेल पिता खिलावन बघेल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बोडरा थाना पटेवा जिला महासमुंद दोनो नाबालिक बच्चों को उलझाकर रखता है और खुद को उसके बड़े भाई का दोस्त बताकर दोनो नाबालिक बच्चों से घुलमिल जाता है एंव पटेवा के आउटर में जाकर फुलसिंग चंद्राकर के वाहन ईको ब्ळ 22 भ्-4720 में डरा धमका कर बैठा देते है। वाहन में विक्की चंद्राकर पुरूषोत्तम उर्फ भुरू सोनी, मुन्ना साहू, ढ़ालु राम बघेल बैठकर नाबालिक बच्चों को लेकर ग्राम कांपा की ओर बढ़ते है। बच्चों की मोटर सायकल को लेकर लकेश चंद्राकर ग्राम कांपा की ओर बढते है। आरोपियों की योजना नाबालिक बच्चों को पैसे न मिलने तक ग्राम कांपा में लकेश चंद्राकर के यहा छीपाकर रखने की थी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये न केवल नाबालिक बच्चों को बरामद किया बलकी किडनैपिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। 

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन, एएसपी मेघा टेम्भुरकर साहू और एसडीओपी पिथौरा पुप्लेश पात्रे के निर्देशन में पटेवा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर, सायबर सेल प्रभारी उनि संजय सिंह राजपूत, सउनि विकाश शर्मा, प्रआर मिनेश ध्रुव, आर कामता आवड़े, रवि यादव, अजय जांगड़े ने अंजाम दिया|

जिला महासमुंद की पुलिस के त्वरित कार्रवाई व परिणाम से प्रसन्न होकर पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा ने टीम को 25,000 रुपए नगद पुरस्कार और राजपत्रित अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की गई है|
मौसम विभाग का अलर्ट: राज्य में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग का अलर्ट: राज्य में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कोरिया, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, रायपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटरर या अधिक गति से तेज हवाएं चलने तथा मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के राहत आयुक्त को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है। 

ज्ञात हो कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश में दस्तक देने के साथ ही प्रदेश में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून ने अपने नीयत तिथि 01 जून को ही केरल तट पर दस्तक दे दी थी। इसके बाद निसर्ग तूफान के चलते महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया। मौसम विभाग ने इस तूफान का केवल आंशिक असर ही प्रदेश के मौसम पर पडऩे का पूर्वानुमान जताया है। हाल-फिलहाल में राजधानी रायपुर में जिस तरह से मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है, इससे स्पष्ट है कि इस वर्ष मानसूनी बारिश अच्छी रहेगी, इस बात की संभावना मौसम विभाग ने भी पूर्व में जता दी थी। बहरहाल प्रदेशवासियों को अब बेसब्री से मानसून का इंतजार है, आमतौर पर मानसून 15 जून तक प्रदेश में दस्तक देता है। 
 कलेक्टर ने की अपील, एसपी ने चेताया और सिविल सर्जन ने शुरू करा दी तंबाकू निषेध तलाशी

कलेक्टर ने की अपील, एसपी ने चेताया और सिविल सर्जन ने शुरू करा दी तंबाकू निषेध तलाशी

महासमुंद। लॉकडाउन के दिनों में भी जिले में तंबाकू नियंत्रण का कार्य प्रगति पर है। इस ओर, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने वीडियो जारी कर आमजन से अपील की है कि तंबाकू उत्पादों का सेवन जानलेवा है और विश्व तंबाकू निषेध दिवस से तंबाकू सेवन का त्याग करें। उन्होंने अपने माहतत् अधिकारी-कर्मचारियों के साथ तंबाकू नशा उन्मूलन की शपथ लेकर संदेश प्रेषित किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर भी इस अभियान में बढ़ावा देने के लिए शामिल हो गए हैं। इसी तरह, एसपी ठाकुर ने भी वीडियो के जरिए तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री करने वालों को विराम लगाने के लिए कहा है। उन्होंने, आगाह किया है कि वर्तमान में जिले में महामारी अधिनियम 1897 लागू है, जिसके तहत छापामार कार्रवाई जारी है, आगे भी इसका पालन कड़ाई से करवाया जाता रहेगा।

इसी तारतम्य में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एसपी वारे और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डा आरके परदल ने मंगलवार 02 जून 2020 को जिला चिकित्सालय को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित कर दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डा परदल ने चिकित्सालय परिसर के समस्त प्रवेश एवं निकासी द्वारों में तंबाकू निषेध पेटियां रखवाईं और सुरक्षाकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी, कि वे परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की दैनिक रूप से जमा-तलाशी लें। जिस किसी के पास भी तंबाकू युक्त पदार्थ जैसे सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, गुड़ाखू व शराब इत्यादी पाए जाएंगे, तत्काल जब्त कर लिए जाएंगे। यहां, महामारी अधिकनियम के अलावा कोट्पा अधिकनियम 2003 भी यथावत लागू रहेगा। नियम तोडऩे वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए तंबाकू उत्पाद लेकर प्रवेश नहीं करने की शपथ ली गई।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. वारे, सिविल सर्जन डॉ. परदल, ब्लड बैंके के अधिकारी डा वीपी अग्रवाल सहित अस्पताल सलाहकार डा निखिल गोस्वामी, क्षय रोग कार्यक्रम के जिला समन्वयक उत्तम वास, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता मेघा रानी ताम्रकार सहित चिकित्सकगण, नर्सिंग व कार्यालयीन कर्मचारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता असीम वास्तव उपस्थित थे।
क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहे लोगों को न हो किसी भी प्रकार की दिक्कत: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहे लोगों को न हो किसी भी प्रकार की दिक्कत: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में बनाए गए क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहे श्रमिकों और अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उनके ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य जांच, मनोरंजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री बघेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को इन क्वारेंटाईन सेंटरों की व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए 19 हजार 374 क्वारेंटाईन सेंटर बनाए गए है जिसमें वर्तमान में 2 लाख 23 हजार 150 लोग रह रहे है।  

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि सभी क्वारेंटाईन सेंटरों में नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं और रह रहे लोगों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। रह रहे सभी लोग मास्क लगाए और सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा है क्वारेंटाईन सेंटरों की नियमित साफ-सफाई, आस-पास के बरामदे और पेयजल स्थल के आस-पास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा लोगों के स्नान और बार-बार हाथ धोने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो। क्वारेंटाईन सेंटर में ठहरे गर्भवती माताओं, बच्चों और वृद्धजनों की देखभाल की विशेष व्यवस्था रहें। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य जांच और उनका समय पर टीकाकरण सुनिश्चित हो। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीडि़त खासकर वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध करायी जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम गठित आवश्यक दवाओं के साथ क्वारेंटाईन सेंटरों में तैनात रहें। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मानसून के जल्द ही छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना: खेती-किसानी के काम तेज करें किसान

मानसून के जल्द ही छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना: खेती-किसानी के काम तेज करें किसान

कोरबा। मौसमी हलचलों को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना जताई है। आने वाले आठ से दस दिनों में मानसून की बारिश छत्तीसगढ़ में हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के किसानों को खरीफ मौसम की फसलों के बीज बोने के लिए खेतों की तैयारियों के साथ-साथ जरूरी सभी काम तेज करने की सलाह कृषि अधिकारियों ने दी है। आगामी खरीफ मौसम के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी कृषि विभाग की तैयारी लगभग पूरी है। किसानों को विभाग के मैदानी अमले द्वारा आगामी खरीफ मौसम में धान, ज्वार, मक्का, अरहर, उड़द के साथ-साथ सोयाबीन, मूंगफली की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेतों की तैयारी से लेकर खुर्रा बोनी, रोपा और पद्धति से धान की फसल लगाने की जानकारी किसानों को दी जा रही है। 

कृषि विभाग के उप संचालक एम.जी.श्यामकुंवर ने आज यहां बताया कि जिले में इस वर्ष खरीफ मौसम में किसानों को वितरित करने के लिए धान की आठ वेरायटियों के बीज समितियों में भंडारित किये गये हैं। अभी तक जिले की लगभग 27 सोसायटियों में 11 हजार 556 क्विंटल बीज का भंण्डारण कर लिया गया है। किसानों को इस साल धान की खेती के लिए स्वर्णा, एमटीयू 1010, एमटीयू 1001, एचएमटी, राजेश्वरी, बीपीटी 5204, इंद्रा एरोबिक और आरपीबायो 226 प्रजाति के बीज उपलब्ध कराये जायेंगे। जिले में अभी तक चार हजार 344 क्विंटल स्वर्णा, एक हजार आठ सौ क्विंटल एमटीयू 1001, तीन हजार 905 क्विंटल  एमटीयू 1010, दो सौ 92 क्विंटल एचएमटी, 381 क्विंटल  बीपीटी 5204, दो सौ पैंतीस क्विंटल  आरपीबायो 226, इकसठ क्विंटल राजेश्वरी और तीस क्विंटल  इंदिरा एरोबिक धान बीज का भंडारण सोसायटियों में किया जा चुका है। जिसमें से अभी तक दो हजार 729 क्विंटल धान किसानों ने खेतों में बोने के लिए सोसायटियों से उठाया है। श्यामकुंवर ने किसानों से तेजी से बीज-खाद का उठाव करने की अपील की है ताकि समय पर बीज की खेतों में बोनी की जा सके।

श्यामकुंवर ने बताया कि जिले में सहकारी प्राथमिक समितियों तथा निजी कृषि केंद्रों में वर्तमान में पांच हजार पांच सौ 47 टन रासायनिक उर्वरकों का भण्डारण किया जा चुका है। प्राथमिक सहकारी समितियों में चार हजार 177 टन और निजी दुकानों में एक हजार 371 टन रासायनिक उर्वरक खरीफ की खेती के लिए उपलब्ध है। किसानों ने अभी तक इसमें से केवल दो हजार 83 टन उर्वरक ही अभी तक लिये हैं। उप संचालक कृषि ने समय पर बेसल डोज के लिए रासायनिक उर्वरकों का भी उठाव तेज करने की सलाह किसानों को दी है। कोरबा जिले में अभी तक दो हजार 492 टन यूरिया, एक हजार 209 टन सुपर फास्फेट, 240 टन पोटाश, एक हजार 67 टन डीएपी और 540 टन इफ्को रासायनिक उर्वरक का भंडारण किया गया है। जिसमें से अभी तक एक हजार 074 टन यूरिया, 380 टन सुपर फास्फेट, 46 टन पोटाश, 424 टन डीएपी और 157 टन इफ्को रासायनिक उर्वरक का उठाव हुआ है। श्यामकुंवर ने बताया कि किसानों के लिए यूरिया 50 किलो एवं 45 किलो की पैकिंग में उपलब्ध है। जैसे-जैसे किसानों द्वारा उवर्रकों का उठाव किया जाएगा वैसे-वैसे और उवर्रकों का भंडारण कराया जाएगा।

कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों से खरीफ मौसम-2020 में फसल में लगने वाली खाद का उठाव अभी से करने की सलाह दी जा रही हैं। खाद की कमी, इच्छित खाद की पूर्ति ना होने जैसी समस्याओं से बचने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में खाद प्राप्त कर फसल की बोनी समय पर करने के लिए किसानों को अभी से खाद उठाव की सलाह दी जा रही है। जो किसान सोसायटियों से लोन लेकर खेती के लिए बीज-खाद उठाते है उन्हें भी अभी से ही पर्याप्त मात्रा में खाद उठाने की सलाह कृषि विभाग ने दी है। कृषि विभाग के उपसंचालक श्यामकुवंर ने बताया कि चालू खरीफ मौसम के लिए अभी गोदामों में पर्याप्त रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है तथा किसानों के उठाव करने पर गोदाम खाली होने से दूसरे चरण की खाद का भंडारण किया जाएगा। अभी से खाद का उठाव होने पर गोदाम खाली होने से समय पर रासायनिक खाद की मांग अनुसार भंडारण कराया जा सकेगा ताकि किसानों को फसल की विभिन्न अवस्थाओं में जरुरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा के यूरिया, पोटास, सुपर फास्फेट खाद मिल सके।