रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी रेस्टोरेंट, होटल बारों और सभी एफ.एल. 4/4 क्लब में स्थित बार रूम एवं स्टॉक रूम तथा क्लब में स्थित मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 7 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) द्वारा पूर्व में 31 मई तक रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। इस अवधि को बढ़ाकर अब 7 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर, “पालको के ऊपर आता है गुस्सा? गुस्सा आने पर क्या करे ? परीक्षा के समय डर लगता है ? घर के लोग आपस में लड़ते है तो बहुत तनाव होता है,फिर पढाई का मन नहीं करता ? ऐसे ही कुछ सवालो से सामना हुआ तनाव प्रबंधन के लिए आयोजित ऑनलाइन क्लास में शिक्षक ऐना कुरियन का | आज की ऑनलाइन क्लास में ऐना कुरियन ने कक्षा 9 से 12 वीं तक विद्यार्थियों को काउंसलिंग-तनाव-प्रतिरोध विषय पर “ पढई तुंहर दुआर ” के अंतर्गत बेहतर तनाव प्रबंधन के तरीके बताये| ज्ञातव्य है कि स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश व एससीईआरटी के संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में एससीईआरटी के जुगाड़ स्टूडियो से ऑनलाइन कक्षाओ का सञ्चालन किया जा रहा है| जिसमे विषय विशेषज्ञ शिक्षको के द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोचक व आकर्षक ढंग से पाठ का अध्यापन ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है|
सबका अपना एक अलग अस्तित्व होता है| हर कोई इन्सान अपने आप में सम्पूर्ण नही होता है| खूबियों के साथ कुछ न कुछ खामिया भी होती है| जब हम किसी से बहुत सारी अपेक्षाए रख लेते है और वह जब पूरा नहीं होता पाता तो दुःख के साथ साथ मानसिक तनाव भी होता है और यही तनाव बाल मन में सर्वांगीण विकास को बाधित करता है अतः ऐसे अपेक्षाओ से दूर रहे | तनाव मुक्त रहने का सरल तरीका है कि आपके आसपास घट रहे अनावश्यक बातो से दूर रहे | अपने लक्ष्य पर केन्द्रित होकर पढाई पर ध्यान लगाये| सकारात्मक तनाव आपको लक्ष्य के पास ले जाता है जबकि नकारात्मक तनाव लक्ष्य से दूर कर देता है| विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के लिए समय प्रबंधन बहुत जरुरी है| समय पर खाना, पर्याप्त नींद लेना,खेलने का समय निर्धारित होना व अपने रुचि के कामो पर समय व्यतीत करने से भी तनाव कम होता है|
पालको पर गुस्सा आता है इस प्रश्न के जवाब में बताया कि घर के बड़े हमेशा आपके भले के लिए सोचते है| ये उम्र पढाई के साथ साथ कुछ रचनात्मक गतिविधियों में लगे रहने का होता है जबकि हम सारा समय मोबाइल या टेलीविज़न देखने में लगा देते है | इस कारण पालक आपको ऐसा करने से रोकते है और आपको उनके उपर गुस्सा आता है जो की वाजिब नहीं है|
गुसा आने पर क्या करे , इस सवाल के जवाब में बताया कि गुस्सा आने पर आप अपने मनपसंद काम को करना प्रारंभ कर दे जिसमे आपकी रूचि हो| तो इस तरह से आपका ध्यान गुस्से से हट जायेगा|
एससीईआरटी के एडीशनल डायरेक्टर आरएन सिंह जॉइंट डायरेक्टर डॉ योगेश शिवहरे के निर्देशन में ऑनलाइन कक्षा का समन्वय सुशील राठौर व अस्मिता मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है| आज तनाव प्रबंधन के अलावा कमला राजपाल द्वारा जीवविज्ञान व कौशिक मुनी त्रिपाठी द्वारा भौतिकी का ऑनलाइन क्लास लिया गया |
कवर्धा. मिली जानकारी के अनुसार माँ-बाप और बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर फ़ैल गयी है. मामला कुकदूर के मुनमुना गांव का है. बीती रात माँ गंगा बाई, पिता समय लाल और 10 साल के बेटे संदीप जमीन पर सोये हुए थे. इस दौरान जहरीला सांप ने तीनों का डस लिया. मिली जानकारी के मुताबिक सांप डसने के बाद तीनों ने झाड़-फूंक के फेर में काफी समय बर्बाद कर दिया. जब तक जिला अस्पताल पहुंचे काफी देर चुकी थी. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया.
रायपुर, लॉकडाउन से बेहाल प्रदेशवासियों के लिए एक और राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। बताया जाता है कि इस वर्ष राज्य सरकार विद्युत दरों में वृद्धि नहीं करेगी। विनियामक आयोग ने चैरिटेबल ट्रस्ट वाले अस्पतालों और राइस मिलों को ऊर्जा प्रभार में 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी है। इन सुविधाओं के साथ शर्त यह जोड़ दी है कि इस वर्ष के 213 करोड़ रुपए का घाटा अगले वित्तीय वर्ष की टैरिफ में एडजस्ट किया जाएगा। इससे कृषि, उद्योग और अन्य सभी सेक्टर अप्रभावित रहेंगे। स्टील उद्योगों के लोड फैक्टर रीबेट को 77 प्रतिशत से ज्यादा के स्थान पर 70 प्रतिशत से ज्यादा तय किया गया है। 1 अप्रैल से 30 जून तक बिलों के भुगतान में लगने वाले लेट पेमेंट चार्ज को एक प्रतिशत किया गया है। आयोग ने वर्ष 2020-21 के लिए बिजली कंपनी के 17789 करोड़ वार्षिक राजस्व आवश्यकता मांग के विरुद्ध 14025 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। लागू टैरिफ से कंपनी को इस साल 13812 करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा। इस तरह कंपनी को 213 करोड़ का राजस्व घाटा होगा। दूसरी ओर राज्य शासन ने शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतनवृद्धि पर भी रोक का आदेश हाल ही में जारी किया है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की सुविधाओं में भी कटौती का ऐलान हो चुका है। शासकीय आयोजनों में भी खर्चे सीमित होंगे।
तिल्दा | रायपुर- बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित देवरी गांव के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा | तेज रफ़्तार ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंद दिया, जिससे बैलगाड़ी में सवार एक दंपति और दोनों बैलों की मौके पर मौत हो गई है। मृतक किशन साहू अपनी पत्नी के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर खेत जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने बैलगाड़ी को चपेट में ले लिया।
ट्रक इतनी रफ्तार में था कि उसने पहले बैलों को फिर बैलगाड़ी में सवार दंपत्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
कांकेर | जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत पुलिस ने एक फर्जी पुलिस सब इंस्पेक्टर और उसके एक साथी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब आरोपी वर्दी का धौंस दिखाते हुए हाईवे में ट्रक से अवैध वसूली कर भाग रहे थे।
रायपुर | फर्जीवाड़ा कर किसी भी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी की जान पहचान का लाभ उठाकर कभी-कभी फर्जी तरीके से संबंधित के नाम पर लोगों को धमकी देना आम बात है। माना कैम्प से मिली जानकारी के अनुसार शराब दुकान में आकर वहां के कर्मचारी एवं प्रार्थी भीष्म नारंग आयु 30 वर्ष पिता पंचुराम नारंग को आरोपी गौतम शर्मा सत्येन्द्र राठौर आयु 31 वर्ष पिता रमेश राठौर ने अंग्रेजी शराब दुकान में घुसकर वहां के कर्मचारी को आबकारी निरीक्षक अजय पांडे हूं बोलकर धमकी देकर शराब पिया सेल्समेन के साथ गाली गलौच की एवं घर ले जाने के लिए पैसे एवं शराब की मांग की। उक्त मामले में माना कैम्प ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 170 व 294 के तहत मामला कायम किया।
जब एक २० वर्षीय युवा लड़का अपने मुँह में एक बड़ा घातक ट्यूमर के साथ क्लिनिक में आता है, तो पहला सवाल जो दिमाग में आता है वह है "क्या चल रहा है?" यह तो बहुत कम उम्र में होने वाला कैंसर है, जो अब तक बुढ़ापे की बीमारी माना जाता था। क्यों युवा लोगों में कैंसर की दुर्भाग्यपूर्ण वृद्धि हो रही है? जबकि एक ऐसी उम्र में जहाँ वह अपने स्वास्थ्य की चरम पर होते हैं, उन्हें मानवता के लिए सबसे खतरनाक बीमारी से पीड़ित क्यों बनाया जा रहा है?
रायपुर | निजी एवं सरकारी अस्पतालों से बच्चों की चोरी घटनाओं में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। सुनियोजित ढंग से संतानहीन दंपत्तियों को बच्चा चोरी कर बेचने की घटनाएं भी प्रकाश में आ रही है। पत्थलगांव के कुनकुरी क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार वहां के स्थित निजी अस्पताल में एक महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति व्याप्त है। प्रबंधन महिला की खोज में जुटा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई है। लोगो का मानना है कि यह बड़ी लापरवाही है। प्रबंधन का काम है ध्यान रखना फिर नवजात की चोरी हो जाना समझ से परे है?
ऐसे दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार अज्ञात महिला ने बड़े ही शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया। बच्चे के जन्म को दो दिन ही हुए थे। पीड़ित मां बच्चे को बिस्तर पर परिजनों की देखरेख में छोड़कर बाथरूम गई हुई थी। इसी बीच आरोपी महिला पहुंची और परिजनों को उसके बाथरूम में गिर जाने की गलत सूचना दे दी। इसके बाद परिजन बच्चे को छोड़कर बाथरूम की ओर दौड़ गए। इसी पल का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला नवजात को लेकर फरार हो गई।
परिजनों ने वापस आकर देखा तो बच्चे को बिस्तर पर ना देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल के डॉक्टर्स को दी। इसकी जानकारी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अस्पताल पहुंच जांच में जुट गई है। वहीं अस्पताल के आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर पूछताछ की जा रही है।
कोरबा | हाईटेक हो चुके वर्तमान समय में ठग गिरोह भी अब हाईटेक पैंतरे इस्तेमाल करने में लगे हैं जहाँ आपको किसी अधिकारी या नेता के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर या हैक कर मदद के बहाने लंबा चुना लगा सकते है। अगर आपके पास भी ऐसा कुछ रिक्वेस्ट आता है तब सोच समझकर तथा पुष्टि कर फैसला लेंवें। क्योंकि इन दिनों पाली जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पुराने फेसबुक आईडी पर कुछ ऐसा ही मैसेज आ रहा है, जिसे हैक कर ठग द्वारा मदद के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पाली जनपद कार्यालय में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहितराम कैवर्त के नाम पर बनी पुरानी फेसबुक आई डी का इस्तेमाल करते हुए ठग द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट के माध्यम से मैसेज कर और अपनी मजबूरी बता मदद के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है तथा जिन्होंने उसे सीईओ समझकर उसके रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया मैसेज में उनसे बात करते हुए अपना बैंक अकाउंट भी मैसेंजर के जरिये भेजा जा रहा है। एक मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा फेसबुक पर मदद स्वरूप इस प्रकार पैसे मांगे जाने की बात कुछ जागरूक लोगों के गले नही उतरी और जांच उपरांत ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। जनपद सीईओ एमआर कैवर्त द्वारा बीते 29 मई को लिखित शिकायत पाली पुलिस में की गई है। जनपद पंचायत के गलियारे में मामले को लेकर हलचल मचा हुआ है। एक बात सोचनीय है कि आखिर ऐसा कौन ठग है जिसने ठगी के लिए प्रशासनिक अधिकारी के नाम का बेखौफ होकर इस्तेमाल किया हैं जो बेहद गंभीर एवं पुलिस जांच का विषय है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 2 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए ।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 344 है।
आज कुल 32 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 2 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 344 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/XLc3OscGXl
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 30, 2020
रायपुर | नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम सामान्य प्रषासन विभाग अध्यक्ष रितेष त्रिपाठी, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद मन्नू यादव एवं संबंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर की विषेष सफाई अभियान के अंतिम चरण, नया तालाब आमापारा को जलकुंभी व गंदगी से मुक्त करवाने के अभियान एवं राजातालाब को जलकुंभी एवं गंदगी से मुक्त करवाने के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
कोरिया | कलेक्टर श्री सत्य नारायण राठौर ने आदेश जारी करते हुए आज यहां बताया कि जिले में मदिरा दुकानों को संचालन हेतु प्रातरू 8 बजे से शाम 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। शेष निर्देश यथावत रहेंगे। कलेक्टर श्री राठौर ने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव से बचने हेतु सभी जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।
रायगढ़ | वैश्विक महामारी कोविड- 19 के खौफ से जहां एक तरफ पूरी आबादी घरों मे कैद हो गई है वहीं संकटकाल मे डाक्टर, सफाईकर्मी व पुलिस जैसे विभाग कोरोना योद्धा की भूमिका मे बने हुये हैं। इस संकटकाल मे पीडित मानवता की सबसे ज्यादा सेवा और सहायता करते हुये पुलिस विभाग की छवि सबसे अधिक मददगार साबित हुई है। इसमे भी कुछ वर्दीधारी कोरोना वारियर्स का सहयोगी उनके विभाग के साथ साथ उनका परिवार भी बना हुआ है। परित्राणाय साधुनाम के ध्येय वाक्य की ऐसी ही सार्थकता भूपदेवपुर के कोतवाल ध्रुव कुमार मार्कण्डेय और उनका कुटुम्ब स्थापित करते हुये एक मिसाल कायम करने मे समर्पित भाव से जुटा है ।
बीते 70 दिनों से प्रभावी देशव्यापी तालाबंदी के बीच समूचे भूपदेवपुर थाना क्षेत्र मे टीआई डी.के.मार्कण्डेय की छवि एक ऐसे मददगार की बनी है जो वर्दी का दायित्व और मानवता का धर्म साथ साथ निभा रहा है। थाना मे बाहरी मुसाफिरों के दुख दर्द कम करने का मसला हो या फिर घरों मे कैद जरुरतमंदों की चौखट तक मदद पंहुचाने का सवाल हो,ध्रुव कुमार मार्कण्डेय के रुप मे खाकी वर्दी मे एक सख्स हर वक्त पीडित मानवता की रहनुमाई के लिए तत्पर नजर आता है।आम जनता को राहत और सुरक्षा देने के अभियान मे भूपदेवपुर थाना प्रभारी को समाजसेवी और दानदाताओं का भी आपेक्षित सहयोग दायित्व निभाने की ऊर्जा मे वृद्घि कर रहा है। एक तरफ टीआई मार्कण्डेय जरुरतमंदों की मदद के लिए तत्पर हैं तो दूसरी तरफ आमजन से कोरोना संकट से निपटने की दिशा मे शासकीय निर्देशों जैसे सामाजिक दूरी,मास्क और धारा 144 के पालन की समझाईश और लापरवाही पर कठोर दण्ड के प्रति भी लोगों को जागरुक कर रहे हैं।सड़क सुरक्षा के मामले में भी टीआई मार्कण्डेय बेहद सतर्क बताए जाते हैं, यही वजह है कि सबसे बड़ा सड़क दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र जिंदल खरसिया रोड भी इनकी निगरानी मे अब तक सुरक्षित है। कोतवाल डीके मार्कण्डेय बताते हैं कि कोरोना सुरक्षा ब्यवस्था मे अब तक उनके द्वारा करीब 10 हजार मास्क का वितरण थाना क्षेत्र मे किया जा चुका है और यह सिलसिला निर्बाध जारी है। सबसे अच्छी बात यह है कि महामारी से बचाव के लिए थानेदार द्वारा निशुल्क बांटे जा रहे मास्क का निर्माण भी मार्कण्डेय के व्यक्तिगत प्रयासों से कराया जा रहा है और टीआई के इस प्रयास ने नजदीकी गांव लोढ़ाझर एवं रक्शापाली के महिला समूह को लाक डाऊन मे आत्मनिर्भर बने रहने का हौसला दिया है। ये महिलायें पुलिस से कपड़ा लेकर मास्क का निर्माण कर उसे वापस थाने मे जमा करती हैं जहां से मास्क जरुरतमंदों तक पंहुचता है। साथ ही रोजाना करीब 50 पैकेट भोजन भी टीआई मार्कण्डेय के निगरानी मे क्षेत्र के जरुरतमंद मुसाफिर और मजलूमों तक पंहुचाने का सिलसिला जारी है ।
ध्रुव कुमार का शौक उनके परिवार का मिशन : पीड़ित मानवता की सेवा का जज्बा बिरले ही किसी की भावनाओं मे ज्वार की मानिंद उमड़ता नजर आता है और भूपदेवपुर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार मार्कण्डेय मे खाकी वर्दी के पीछे यह जज्बा लगभग साढे 3 दशक से अपना असर दिखा रहा है। टीआई मार्कण्डेय बताते हैं कि अपने करीब 36 साल के पुलिसिया सेवा के दौरान सैकड़ों दिव्यांगो के इलाज की व्यवस्था स्वयं के व्यय पर की गयी है।उनका यह क्रम अभी भी जारी है। यहां तक की आवश्यकता पडने पर जरुरतमंदों की छोटी मोटी आर्थिक सहायता भी उनके द्वारा की जाती है किंतु यह सब किसी लोकप्रियता के लिए न होकर आत्म-संतुष्टि के लिए किया जा रहा है।यही वजह है कि टीआई मार्कण्डेय के इन नेकियों को सुर्खियों से ज्यादा लोगों के दिलों मे जगह मिली है। वहीं नेकदिल पुलिस अफसर के इस अलहदा शौक का प्रभाव उनके परिवार पर भी पडा है। टीआई मार्कण्डेय के साथ उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला मार्कण्डेय एवं सुपुत्र इंजी. अखिलेश कुमार मार्कण्डेय भी कोरोना योद्धा की भूमिका मे देखे जा रहे हैं।टीआई मजलूमों की मदद मे व्यस्त हैं तो उनका परिवार बेजुबानों की सेवा कर मानवीय संवेदनाओं का चित्र प्रस्तुत कर रहा है। भूपदेवपुर क्षेत्र मे वानरों, गौवंशों और श्वानों आदि के लिए चना, फल, अनाज , हरा चारा वगैरह की व्यवस्था कर इन बेजुबानों के पेट भरने के प्रबंध मे जुट जाना इन कोरोना वारियर्स की रोज की दिनचर्या मे शामिल हो गया है। मानव जीवन पर आये इस महामारी के संकट मे पुलिस की बदलती छवि के बीच भूपदेवपुर कोतवाल डीके मार्कण्डेय और उनका परिवार एक ऐसी मिसाल कायम कर रहे हैं जिसे कोरोना के खौफ का दौर बीत जाने के बाद भी लंबे वक्त तक याद रखा जायेगा। नगर कोतवाल भी रह चुके पुलिस महकमे के इस सबसे अनुभवी थानेदार के अनूठी और लोकप्रिय कार्यप्रणाली की सराहना पूरा पुलिस महकमा तो कर ही रहा है साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी खाकी की शान बढ़ाने वाले ऐसे समर्पित अफसर की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते सुने जा रहे हैं
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय के क्षेत्र में कार्यरत ग्रीन वे इंडिया कंपनी के द्वारा नवाचार के माध्यम से बनाई गई पूर्णत: मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सैनिटाइजर निकलने वाली सेनेटाइजर मशीन का शुभारंभ किया। ऑटोमेटिक सेनेटाइजर देने वाली मशीन का नाम 'जीवराखन' रखा गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रीन वे इंडिया कंपनी छत्तीसगढ़ के इस अविष्कार की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुंगेली | जिले के लिए आज एक राहत भरी खबर है। कोरोना के एक पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर मे ईलाज के बाद ठीक होने पर उन्हे आज सुबह छुट्टी दे दी है । यह जिले के लिए खुशी की भी बात है। स्वस्थ होने के बाद मरीज संजीवनी 108 एम्बुलेंस से आज जिला मुख्यालय स्थित क्वारेेंटाइन सेंटर रामगढ़ पहॅुचे । रामगढ़ पहॅुचने पर आम लोगों और स्वास्थ्य विभाग के अमलो ने आरती उतार कर , ढोल ढमाके और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने भी मरीज को ठीक होने पर उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकानाएं दी और उनका हाल चाल भी जाना । इस अवसर पर उन्होने स्वस्थ मरीज को वस्त्र भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया। शेष बचे हुए मरीजो का ईलाज जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेदवें ने बताया कि डिस्चार्ज हुए मरीज जिले के विकास खण्ड लोरमी के है। मरीज प्रवासी श्रमिक है। मरीज अपने गांव मे स्थित क्वारेंटाइन सेंटर ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनका सेम्पल लेकर जांच कराये जाने पर पाॅजिटिव पाये गये थे। इस मरीज को एम्स रायपुर मे भर्ती करा कर ईलाज किया गया । नौ-दस दिन के सघन ईलाज मे मरीज ठीक और स्वस्थ हो गये है। कलेक्टर श्री एल्मा ने मरीज को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन मे रहने की समझाईश दी । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना , मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर , सविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. भू-आर्य , आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय , राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक के श्री उत्कर्ष तिवारी सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जन और स्वास्थ्य विभाग के अमले उपस्थित थे।
रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला है. यह मरीज बिरगांव के वार्ड क्रमांक-25 अंतर्गत इतवारी बाजार क्षेत्र का है. इसे देखते हुए प्रभारी कलेक्टर सौरभ कुमार ने पूर्व में श्री चौहान के मकान के पास, पश्चिम में मंदिर के पास, उत्तर में श्री नंदकुमार गायकवाड़ का मकान, उत्तर-पश्चिम में श्री जानकी का मकान, दक्षिण में श्री खोरबहरा का मकान, दक्षिण-पूर्व में इतवारी बाजार मोड़ और मेन एंट्री भीकम किराना के पास को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है.

इस कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद रहेंगे. प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुँच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किया जाएगा. कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा. कन्टेनमेंट जोन में शासन के मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला पुलिस रायपुर द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा. जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी, सेम्पल की जाँच आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी.
रायपुर | राजधानी रायपुर के सेजबहार थाना अंतर्गत ग्राम छछानपैरी में एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। मृतका का शव उसी के घर के खाट में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर | प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने एक बयान जारी करते हुए यह सूचना दी है कि मध्यान भोजन रसोईया संघ के स्वैच्छिक वेतन कटौती के आग्रह पर लोक शिक्षण संचनालय के आदेश दिनांक 18-5-2020 के अनुसार स्कूलों में कार्यरत मध्यान भोजन रसोईयों के वेतन से स्वैच्छिक 200 की कटौती का आदेश पारित हुआ था। यह कटौती कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए की जानी थी। आदेश जारी होने के बाद से मध्यान भोजन रसोइयों का एक वर्ग इससे असहमत और दूसरा वर्ग सहमत था। असहमत वर्ग के लोगों ने अपना पक्ष कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के समक्ष रखा। श्री सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय के जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की एवं उचित निराकरण करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सचिवालय ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले का परीक्षण किया तथा तत्काल इस वेतन कटौती को बंद करने के निर्देश दिए। संचालक लोक शिक्षण श्री जितेंद्र शुक्ला ने कल दिनांक 29-5-2020 को ही आदेश जारी कर के मुख्यमंत्री राहत कोष में की जाने वाली 200 कटौती पर रोक लगा दी है। सरकार के इस संवेदनशील निर्णय के लिए आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पेंड्रा | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके जन्मभूूमि गौरेला में शोक की लहर है। शहर की सभी दुकानें बंद रखी गई हैं। दुकानदारों ने जोगी के निधन के शोक में स्वमेव ही अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी है।




























